सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)

Amar Shaheed Chandrashekhar Azad

सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा

DevanagariHindipublished148 पृष्ठ

98
चन्द्रशेखर आज़ाद
"मैं भगतसिंह तथा उनके साथियों के अन्तिम दिनों में मौन धारण
किए रहा, क्योंकि मैं जानता था कि कहीं मेरे बोलने से फाँसी की सजा
रद्द होने की सम्भावना जाती न रहे। मैं चुप रहा, गोकि इच्छा होती थी मैं
उबल पडूँ। हम सब मिलकर उन्हें बचा न सके, गोकि हमारे इतने प्यारे थे,
और उनका महान त्याग तथा साहस भारत के नौजवानों के लिए एक
प्रेरणा की चीज थी और है। हमारी इस असहायता पर देश में दुःख
प्रकट किया जाएगा, किन्तु साथ ही हमारे देश की इस स्वर्गीय आत्मा पर
गर्व है और जब इंग्लैण्ड हम से समझौते की बात करे, तो हम भगतसिंह
की लाश को भूल न जाएं।"
क्रान्तिकारियों से नेहरूजी की सहानुभूति के कारण लाहौर काण्ड के
एक मुखबिर कैलाशपति ने उनके नाम का भी उल्लेख किया था इस सम्बन्ध
में मन्मथनाथ गुप्त लिखते हैं—
"उसकी स्मरण-शक्ति अद्भुत थी। बयान में उसने लाहौर से लेकर
कलकत्ते तक बीसियों मनुष्यों का नाम लिया। जिस सरगर्मी से वह क्रान्ति-
कारी बना था, उसी सरगर्मी से मुखबिर बना न तब कोई उसको फिक्र थी
न अब।... उसने अपने बयान में पण्डित जवाहरलाल तक को तान दिया
था, फिर कौन बचता।"
स्पष्ट है कि नेहरूजी को यद्यपि क्रान्तिकारियों से पूरी सहानुभूति
थी, फिर भी वह कुछ कर पाने में असमर्थ थे।
आज़ाद द्वारा भगतसिंह की मुक्ति का प्रयास :
1930 में काँग्रेस के आन्दोलन भी जोरों पर थे, अतः क्रान्तिकारी दल
ने भी अपनी कार्यवाहियाँ तेज करने का निर्णय लिया। इस समय दल के
भगतसिंह आदि अनेक सदस्य जेलों में थे, किन्तु आज़ाद चुप नहीं बैठे थे,
इस समय उनके मुख्य सहयोगी भगवतीचरण थे। उन्हें विश्वास हो गया था
कि भगतसिंह को सरकार अवश्य फाँसी पर लटका देगी। इस समय आज़ाद
तथा भगवतीचरण ने भगतसिंह को जेल से मुक्त कराने की योजना बनाने
की सोची। उन्होंने योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया।
---- फाँसी देने पर तुली हुई थी। यदि ऐसे समय में उन्हें
सरकार भग

चन्द्रशेखर आजाद 99
जेल से छुड़ा लिया जाता, तो इससे पूरी दुनिया में एक तहलका मच
जाता। आजाद इसे कार्यरूप देकर सरकार की जड़ें हिला देना चाहते
थे।
इस योजना पर पहले आजाद और भगवतीचरण कई दिनों तक
विचार करते रहे, कि इसके लिए कितनी तैयारी करनी होगी। कार्यवाही
के समय कुछ पुलिस वालों तथा दल के सदस्यों का मारा जाना भी
सम्भव होगा, इसके लिए बमों, पिस्तौलों आदि की भी आवश्यकता थी,
इसके साथ ही एक-दो कारों तथा इस सब सामान को छिपाने के लिए जेल
के पास ही किसी मकान को भी किराये पर लेना पड़ता। इस योजना में
महिलाओं को सम्मिलित किया जाए अथवा नहीं इस पर भी विचार किया
गया। योजना का निश्चय हो जाने पर यशपाल, सुखदेवराज, धनवन्तरी
आदि को भी इसके बारे में बताया गया तथा इस योजना में दुर्गादेवी एवं
सुशीला दीदी का भी सहयोग लेना निश्चित किया गया।

100 चन्द्रशेखर आजाद
जाएँ और ड्राइवर उन्हें लेकर चल दे। पुलिस पर धावा बोलने के लिए
क्रान्तिकारियों के दो समूह बनाए गए थे। एक दल बमों से हमला करता,
जिसका नेतृत्व भगवतीचरण को करना था। दूसरा दल पुलिस को पीछा
करने से रिवाल्वरों से रोकता, इसके नेता चन्द्रशेखर आजाद बनाए
गए थे।
इस योजना के लिए भगतसिंह से भी सम्पर्क करके सलाह कर ली गई
थी। बोरस्टल जेल में पुलिस का सुरक्षा प्रबन्ध सेण्ट्रल जेल की तुलना में
कम था। अतः भगतसिंह का विचार था कि पुलिस पर हमला बोरस्टल
जेल के बाहर किया जाए, तो अच्छा रहेगा, किन्तु बोरस्टल जेल बड़ी सड़क
से कुछ दूर पीछे को थी, अतः भगतसिंह एवं बटुकेश्वरदत्त के मोटरगाड़ी
में बैठने तक यहाँ सेण्ट्रल जेल की पुलिस भी पहुँच सकती थी और उनका
दूसरी बार फिर सामना करना पड़ जाता। अन्ततः सेण्ट्रल जेल के बाहर
ही धावा बोलने की योजना निश्चित की गई। योजना रोमांचक थी। इसमें
दोनो ओर से कुछ लोगों का मृत्यु को प्राप्त हो जाना निश्चित था, किन्तु
क्रान्तिकारियों को मृत्यु का भय कभी रहा ही नहीं, वे ऐसा करने के लिए
जी-जान से जुट गए। भगतसिंह तथा दत्त को भी इसकी सूचना दे दी गई।
भगवतीचरण की मृत्यु :
इस योजना के लिए बम बनाए गए, अतः उनकी उपयोगिता देखने के
लिए भगवतीचरण ने उनका पूर्व परीक्षण करने का विचार किया। इस
परीक्षण के लिए 28 मई, 1930 के दिन वह सुखदेवराज तथा बच्चन, इन
दो क्रान्तिकारियों को साथ लेकर रावी के किनारे पहुँचे और रावी पार
कर जंगल में चले गए।
इधर अन्य क्रान्तिकारी बहावलपुर रोड वाले मकान में थे। योजना
को कार्यरूप देने में केवल दो दिन शेष रह गए थे, अतः यहाँ उपस्थित लोग
हथियारों की साफ-सफाई में लग गए। आजाद ने प्रत्येक को अलग-अलग
कार्य सौंपे थे, इसलिए सब अपना-अपना कार्य करने लगे। इसी बीच एक
तांगे में घायल सुखदेवराज आते दिखाई दिए। वह दर्द से कराह रहे थे, उनके
पैर में कपड़े की पट्टी बँधी थी, जो अत्यधिक रक्त बहने से लाल हो चुकी

थी। उन्हें ताँगे से उतारकर अन्दर ले जाया गया। तब उनसे ज्ञात हुआ
कि बम के परीक्षण के समय बम भगवतीचरण के हाथ में ही फट गया था।
जिससे उनका हाथ उड़ गया। उसी के कारण सुखदेवराज के पैर में भी
गम्भीर चोट लगी थी। भगवतीचरण की हालत अत्यन्त गम्भीर थी,
उसी ने सुखदेव को यहाँ भेजा था, ताकि अन्य सदस्यों को इसका समाचार
दिया जा सके। इस घटना का वर्णन करते हुए श्री वीरेन्द्र लिखते हैं—
"सुखदेवराज उन्हें छोड़कर जाना न चाहता था। परन्तु भगवतीचरण
ने उससे कहा, 'बचने की कोई आशा नहीं। इतना खून बह चुका है कि मैं
अब बच नहीं सकता। न ही तुम मुझे बहावलपुर रोड तक पहुँचा सकते
हो। मैं यह भी नहीं चाहता कि इस हालत में जाने से किसी को सन्देह हो
जाए और हमारे दूसरे साथियों के लिए कोई मुसीबत खड़ी हो जाए। इस-
लिए अब मुझे यहीं छोड़ दो और तुम जाओ और जाकर शेष साथियों को
सावधान कर दो। मेरी अब चिन्ता मत करना। जो कुछ होगा देखा
जाएगा।'"

102 चन्द्रशेखर आजाद
यशपाल अपने एक साथी को वहां पर बिठाकर शहर की ओर चले गए,
ताकि स्ट्रैचर या चारपाई का प्रबन्ध किया जा सके और यदि हो सके तो
किसी डाक्टर को भी लाया जाए, किन्तु उनके जाने के कुछ ही देर बाद
भगवतीचरण भी इस संसार से चल बसे।
देर रात गए जब यशपाल चारपाई, चादरें तथा दवा लेकर वहीं फिर
आए, तो भगवतीचरण की जगह केवल उनका शव पड़ा हुआ था। वह
अपने जिस साथी को वहाँ पर छोड़ गए थे, वह भी डरकर भाग गया था।
इससे यशपाल को बड़ी निराशा तथा भारी दुःख हुआ। शव को चादर में
लपेट दिया गया तथा उसे अकेले वहाँ छोड़कर साथियों से परामर्श लेने के
लिए यशपाल आवास पर लौट आए। यहाँ इस समाचार के ज्ञात होने पर
सभी शोक के सागर में डूब गए। प्रातःकाल आजाद, यशपाल तथा दो-
तीन दूसरे साथी वहाँ जाने को तैयार हो गए। भगवतीचरण की पत्नी दुर्गा
देवी भी जाना चाहती थीं, किन्तु साइकिल पर बैठाकर महिलाओं को ऐसे
स्थान पर ले जाना खतरे से खाली नहीं था। वह बेचारी अपने सुहाग के
लुट जाने पर इस मकान में रो भी नहीं सकती थीं। उनसे इस अवसर पर
चन्द्रशेखर आजाद ने कहा था—
"तुम हमारी माँ हो। हमारी बहिन हो। तुम्हारी इज्जत हमारे हाथ
में है और हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ में है। मैं तुम्हारी भावनाओं को
समझ सकता हूँ, परन्तु तुमने और भगवती भाई ने तो अपनी भावनाएँ उसी
दिन पाँवों तले रौंद डाली थीं, जिस दिन आप दोनों इस पार्टी में शामिल
हुए। इसके यदि पहले इतनी कुर्बानी की है, तो कुछ और करो।'"
अतः दुर्गादेवी पति के अन्तिम दर्शन भी नहीं कर सकीं। आजाद और
यशपाल उस स्थान पर गए, जहाँ भगवतीचरण का शव पड़ा था और शव
को जमीन में दफना दिया गया, क्योंकि इसे श्मशान में ले जाना हर प्रकार
से कठिन था। एक तो जंगल में इस स्थान तक कोई वाहन नहीं आ सकता
था, दूसरे यदि इसे यों ही उठाकर ले जाते, तो पुलिस को पता लगने पर
सभी लोग भारी विपत्ति में पड़ सकते थे।
यह वर्णन श्री वीरेन्द्र की पुस्तक 'ये इंकलाबी दिन' के आधार पर है।
श्री मन्मथनाथ गुप्त ने भगवतीचरण की मृत्यु का वर्णन कुछ दूसरी तरह

से किया है। श्री गुप्त के अनुसार इस दुर्घटना में भगवतीचरण की अंतड़ियां
बाहर निकल आई थीं। उन्हीं के शब्दों में—
"भगवतीचरण की मृत्यु क्रान्तिकारी इतिहास की एक दर्दनाक घटना
है। इसके सम्बन्ध में कई तरह की बातें सुनी जाती हैं। जो कुछ मालूम हो
सका है, उसमें केवल इतना निर्विवाद है कि 28 मई, 1930 को साडे चार
बजे शाम को भगवतीचरण एक बम लेकर प्रयोग करने के लिए रावी के
किनारे पर गए। जहां बम एकाएक फट गया और भगवतीचरण बहुत सख्त
घायल हो गए। कहते हैं चोट से उनकी सारी अंतड़ियां बाहर निकल आई
थीं, किन्तु फिर भी अन्तिम समय तक उनको दल की धुन थी। यह तीन-
चार घण्टे तक जीवित रहे, किन्तु कुछ परिस्थितियां ऐसी आईं या पैदा की
गईं जिससे उनको डाक्टरी सहायता नहीं पहुँचाई जा सकी।"
निःसन्देह भगवतीचरण की मृत्यु क्रान्तिकारी दल तथा भगतसिंह की
मुक्ति की योजना के लिए एक भारी धक्का थी।
योजना की असफलता :

104 चन्द्रशेखर आजाद
महिला सुशीला ने जाने की इच्छा व्यक्त की। आजाद ने दोनों की बातें
सुनीं और दल का नेता होने के नाते उन्हें आदेश दिया—
"यह काम महिलाओं का नहीं है। तुम दोनों में से कोई भी नहीं
जाएँगी, जो कुछ तुम इस समय कर रही हो, यही क्या कम है। अब हम
जाएँगे और भाग्य की परीक्षा करेंगे।"
अतः पूर्व निश्चित समय 1 जून, 1930 को आजाद, यशपाल, वैशम्पा-
यन तथा दो-तीन अन्य युवा सदस्य अपने लक्ष्य पर चल पड़े और सेन्ट्रल
जेल के समीप पहुँच गए। सब पूरी तरह तैयार होकर योजना अनुसार
अपने-अपने स्थानों पर खड़े हो गए। भगतसिंह तथा दत्त को पहले ही
इसकी सूचना दे दी गई थी, किन्तु यह योजना सफल न हो सकी।
यह योजना असफल क्यों रही, इस विषय में प्रायः दो मत देखने को
मिलते हैं। पहले मत के अनुसार इस घटना से पूर्व इन दोनों कैदियों को
ले जानेवाली पुलिस की गाड़ी जेल के गेट से कुछ दूर सड़क पर खड़ी कर
दी जाती थी। जेल के फाटक से यहाँ तक कैदियों को पैदल चलकर जाना
पड़ता था, किन्तु इस दिन गाड़ी जेल के गेट के बिलकुल पास खड़ी की गई
और वहीं पर से कैदियों को लेकर चल दी। चन्द्रशेखर आजाद आदि
देखते रह गए।
दूसरा मत इससे भिन्न है। इस मत के अनुसार अन्तिम समय में
भगतसिंह ने जेल से भागने का मत ही बदल लिया था। श्री वीरेन्द्र ने
अपनी पुस्तक में इसी मत के अनुसार वर्णन किया। यहाँ श्री वीरेन्द्र का
वर्णन प्रस्तुत किया जा रहा है—
"इस योजना का भाग यह भी था कि जब भगतसिंह और दत्त बाहर
निकलेंगे, वैशम्पायन बाँसुरी बजाएगा, सो उत्तर में भगतसिंह अपना सिर
झुलाएगा। जिसके अर्थ होंगे कि वह भी तैयार है। इसके बाद कार्यवाही
शुरू हो जाएगी। किन्तु न जाने क्यों भगतसिंह ने संकेत नहीं दिया। जेल
से बाहर जाते ही वह और दत्त कैदियों वाली गाड़ी में बैठ गए और पुलिस
उन्हें वहाँ से ले गई। आजाद और उनके साथी यहाँ खड़े यह सब देखते
रह गए। उन्हें कुछ समझ में नहीं आया कि यह हुआ क्या है। वे निराश
होकर लौट आए।

चन्द्रशेखर आजाद
कुछ समय बाद भगतसिंह से पूछा गया कि उसने यह सब क्यों किया
तो उसने उत्तर दिया कि भगवतीचरण की मृत्यु के बाद जीवित रहने की
इच्छा न रही थी। वह यह भी नहीं चाहते थे कि उनकी पार्टी की अन्तिम
निशानी आजाद भी इस प्रयास में मारे जायें। आजाद को खत्म कराकर
भगतसिंह रिहाई हासिल करना नहीं चाहते थे। इसलिए जब वह जेल से
निकले तो उन्होंने देखा कि उनके साथी वहाँ खड़े हैं। फिर भी वह इस
कार्यवाही के लिए तैयार न हुए। न जाने इसमें कितने लोग मारे जाते।"
संशय के क्षण :
इस योजना की असफलता से आजाद को भारी दुःख हुआ। बहावल-
पुर रोड वाले अपने मकान में जाने पर वह किसी से कुछ नहीं बोले और
एक कमरे में चले गए। आजाद के सबसे अधिक विश्वासपात्र भगतसिंह थे,
[L13: इनके बाद भगवतीचरण वोहरा का नम्बर आता। भगवतीचरण पहले ही
दुनिया छोड़कर जा चुके थे तथा भगतसिंह के लिए भी फाँसी का फन्दा
तैयार ही था। इसी सब पर विचार करते हुए आजाद कई घण्टों तक
कमरे में बन्द रहे। बड़ी विचित्र स्थिति थी। एक ओर सबसे प्रिय साथी
जेल में बन्द था, उसे फाँसी पर लटकाने के लिए न्याय का नाटक चल
रहा था, इसके साथ ही दिवंगत साथी भगवती भाई की अन्तिम इच्छा
थी कि भगतसिंह को अवश्य मुक्त कराया जाए। दुर्भाग्य से सारी योजना
विफल हो गई थी। क्या हो; क्या न हो का प्रश्न सामने था। अन्ततः सारे
संशयों पर विजय पाकर आजाद ने भगतसिंह की मुक्ति के लिए एक बार
पुनः प्रयत्न करने का निर्णय लिया। उनके लिए परिस्थितियों के सामने
हारकर आत्म-समर्पण करना कायरता थी।
आजाद अटल निर्णय लेकर सो गए, किन्तु लगता था इस समय भाग्य
ही विपरीत हो गया था। रात को घर में रखे हुए बमों में से एक बम स्वतः
फट गया। इसके धमाके से कइयों की नींद खुल गई, सारे दरवाजे और खिड़-
कियाँ हिल गईं। आजाद ने सबको आदेश दिया कि जिसका कुछ, जो
सामान हाथ, उसे लेकर तुरन्त बाहर निकल जाए। पुलिस के पहुँचने से
पूर्व ही, जिससे परिस्थितियाँ संकटपूर्ण बनकर हो सकती थीं,

106 चन्द्रशेखर आजाद
दल की महिलाओं को इतनी जल्दी कहाँ भेजा जाए, यह भी एक विराट
समस्या थी। इस मकान के बगल में एक इन्जीनियर रहता था। कही वह
पुलिस को बम विस्फोट की सूचना न दे दे, इस विपत्ति को टालने के लिए
यशपाल उसके पास गए। उन्होंने इन्जीनियर को अपनी सारी कहानी बता
दी और उससे निवेदन किया कि वह कम-से-कम आधे घण्टे तक विस्फोट
की सूचना पुलिस को न दे। इस बीच सारे क्रान्तिकारी वहाँ से चले
जाएंगे, तभी पुलिस को इसकी सूचना दी जाए। क्रान्तिकारियों की भार-
नाओं का सम्मान करते हुए इन्जीनियर ने उनकी बात मान ली। अतः
सभी क्रान्तिकारी इस बीच वहाँ से सुरक्षित निकल गए।
सुखदेवराज घायल थे, किन्तु उन्हें किसी अस्पताल में भर्ती कराना
सम्भव नही था। इसका समाधान भी धन्वन्तरि ने निकाल लिया। दया-
नन्द आयुर्वेदिक कालेज लाहौर के प्रधानाचार्य डाक्टर आसामन्द राष्ट्रवादी
विचारों के व्यक्ति थे। धन्वन्तरि कभी उनके विद्यार्थी रह चुके थे। डा०
आसामन्द ने अपने घर पर रखकर सुखदेवराज की चिकित्सा का भार
अपने ऊपर ले लिया। उन्होंने सुखदेवराज के पैर का आपरेशन किया।
उनकी चिकित्सा से सुखदेवराज का पाँव शीघ्र ठीक हो गया। इसके बाद
उन्हें अमृतसर भेज दिया गया।
इस प्रकार अनवरत असफलताओं के बाद आजाद के सामने दल को
पुनः संगठित करने का प्रश्न सर्वप्रथम था। इसके लिए पैसों की आवश्य-
कता थी। पैसों का प्रबन्ध करने के लिए लाहौर से चले गए और दिल्ली
पहुंचे। पूर्ववर्णित गाडोदिया स्टोर डकैती उन्होंने इसी समय डाली थी।
यशपाल प्रकरण :
यद्यपि दल सदस्यो द्वारा विवाह करने का विरोध नहीं करता था,
फिर भी सक्रिय क्रान्तिकारियों से अपेक्षा की जाती थी कि वे अविवाहित
रहें। यदि कोई सदस्य विवाह करना चाहता था तो उसे दम से इसके लिए
अनुमति लेनी पड़ती थी। गाडोदिया स्टोर डकैती के बाद दल ने एक कार-
खाना दिल्ली में खोला था। दिखाने के लिए तो यह साबुन, तेल बनाने का
कारखाना था, किन्तु इसमें बम बनाने में प्रयुक्त होने के लिए विला-

चन्द्रशेखर आजाद 107
एसिड बनता था। इस कारखाने का संचालन श्री अज्ञेय करते थे। अज्ञेय
के अतिरिक्त यहाँ कैलाशपति, विमलप्रसाद जैन, उनकी पत्नी, यशपाल
और प्रकाशवती भी रहते थे। यशपाल और प्रकाशवती के सम्बन्ध अत्यन्त
अन्तरंग हो गए थे। वे दोनों साथ-साथ रहते हुए देखे जाने लगे। यह दल
के नियमों के विरुद्ध था। अतः दल ने निर्णय लिया कि यशपाल को गोली
मार दी जाए। यह काम वीरभद्र तिवारी को सौंपा गया। यशपाल को
गोली मारने के बजाय तिवारी ने यह बात यशपाल को बता दी। यशपाल
हाथ में रिवाल्वर लेकर कारखाने में गए और प्रकाशवती को लेकर लाहौर
चले गए।
इसके बाद यशपाल ने प्रकाशवती से विवाह कर लिया। बाद में वह
आजाद से मिले। यद्यपि आजाद एवं यशपाल का मनमुटाव दूर हो गया,
किन्तु दलीय अनुशासन की अवहेलना करने के कारण वीरभद्र तिवारी
को दल से निकाल दिया गया तथा यह कारखाना भी बन्द कर दिया
गया।
यशपाल के विरुद्ध यह कठोर निर्णय लिए जाने का कारण दलीय अनु-
शासन के साथ ही यह भी था कि यशपाल प्रकाशवती को भगाकर लाए
थे। उसके माँ-बाप द्वारा की गई कार्यवाही दल के लिए घातक सिद्ध हो
सकती थी। इस प्रकार आसक्ति में फँसकर कई सदस्य दल को हानि
पहुँचा चुके थे।

अष्टम अध्याय
वीरगति'
इधर भगतसिंह, राजगुरू तथा सुखदेव को फाँसी की सजा सुना दी
गई थी, उधर चन्द्रशेखर आजाद फरार अपराधी घोषित थे। इन फरारी
के दिनो में ये पुलिस की आँखों मे धूल झोंकते हुए एक स्थान से दूसरे
स्थान तक घूम रहे थे। पुलिस तो उनके पीछे पड़ी ही थी ; उसके अनेकों
मुखबिर भी इनाम के लालच में घूम रहे थे। जरा-सा सन्देह होने पर भी
पुलिस तलाशी लेने से नहीं चूकती थी, किन्तु आजाद के सामने केवल
एक ही प्रश्न था कि ऐसी परिस्थितियों मे दल को पुनः कैसे सुदृढ़ बनाया
जाए। सम्भवतः वह अपने इस अभीष्ट की सिद्धि के लिए दक्षिण भारत
जाने का विचार कर रहे थे।
अपने इसी विचार को कार्यरूप मे परिणत करने के लिए वह
इलाहाबाद पहुँचे। अन्त मे 27 फरवरी, 1931 का वह अशुभ दिन भी आ
गया। आजाद अपने एक साथी सुखदेवराज के साथ अल्फ्रेड पार्क में बैठे
हुए थे, सुबह के दस बजे का समय था। सम्भवतः किसी देशद्रोही ने
उनके अल्फ्रेड पार्क में होने की सूचना पुलिस को दे दी थी। इतने मे दो
पुलिस अधिकारी सूचना की सत्यता को जानने के लिए यहाँ आए, जिनके
नाम दिनेश्वर सिह और डालचन्द थे। डालचन्द चन्द्रशेखर आजाद को
पहचानता था। उसने दूर से ही उन्हें देखा और पहचान लिया। इसके
बाद दोनों लौट गए तथा तुरन्त यह सूचना गुप्तचर पुलिस अधीक्षक नाट
बावर को दे दी। नाट बावर तुरन्त अपनी गाड़ी से अल्फ्रेड पार्क पहुँच
गया तथा उसने अपनी गाड़ी आजाद से केवल 10 गज की दूरी पर खड़ी
कर दी। वह गाड़ी से उतरा और आजाद की ओर बढ़ा। वह आजाद
जीवित पकड़ना चाहता था, अतः उसने उसकी ओर

चन्द्रशेखर आजाद 109
दौड़ते हुए उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। भला आजाद ऐसा
कैसे कर सकते थे। वह उठ खड़े हुए। उन्होंने नाट की चेतावनी का उत्तर
अपनी रिवाल्वर हाथ में लेकर दिया। नाट बावर ने गोली चला दी।
इस पर आजाद ने भी गोली चलाई। गोरे की गोली आजाद की टाँग में
लगी तथा आजाद की गोरे के कन्धे में। फिर दोनों ओर से गोलियां चलने
लगीं। सम्भवतः अन्य पुलिस भी आ गई थी। नाट बावर की कलाई घायल
हो गई। गोलियां लगातार चल रही थीं, किन्तु, कलाई घायल हो जाने
पर नाट बावर एक पेड़ की ओट में हो गया। आजाद भी घिसटते हुए
एक पेड़ की ओट में हो गए। उनके पास भी पर्याप्त गोलियाँ थी। उन्होंने
अपने साथी सुखदेवराज को गोलियाँ चलने पर वहाँ से भगा दिया था।
यद्यपि वह जाने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थे, किन्तु आजाद ने उनकी
एक भी नहीं सुनी और बलपूर्वक उन्हें वहाँ से भगा दिया था। अतः वह
पुलिस वालों पर अकेले गोलियाँ बरसाते रहे। नाट बावर के ओट में हो
जाने पर उसकी जगह पुलिस अधिकारी विशेश्वर सिंह ने ले ली थी।
आजाद ने उस पर निशाना साधा, इस निशाने से उसका जबड़ा टूट गया।
विशेश्वर सिंह को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। उसका जबड़ा
फिर कभी ठीक न हो सका और सेवाकाल समाप्त होने से पूर्व ही उसे
कार्य मुक्त कर दिया गया।

110 चन्द्रशेखर आजाद
पुलिस वालों ने उनके पाँव में एक गोली मारी तभी उसे हाथ लगाया।
आस-पास के लोगों को जब आज़ाद के घिर जाने का समाचार
मिला, तो कई लोग म्योर कालेज के सामने जा पहुँचे थे और इस घटना
को देखते हुए वहीं से 'आज़ाद ज़िन्दाबाद' के नारे लगा रहे थे। आज़ाद
के भूमि पर गिर जाने पर ही पुलिस वालों का ध्यान नारे लगाने वालों
की ओर गया, तब नाट रिवाल्वर लेकर उनकी ओर लपका। इस पर
लोग म्योर सेण्ट्रल कालेज तथा मुस्लिम हास्टल के परिसर की ओर भाग
गए। इस समय उसे आज़ाद के शव को ले जाने की जल्दी थी, अतः उसने
नारे लगाने वालों का अधिक पीछा नहीं किया और लौट गया। इसके
बाद पुलिस आज़ाद के शव को लारी में रखकर ले गई तथा घोषणा कर
दी कि आज़ाद पुलिस की गोलियों से मारे गए।
आज़ाद के अल्फ्रेड पार्क में होने की सूचना पुलिस को किसने दी, इस
विषय में विभिन्न मत व्यक्त किये गए हैं। कुछ पुस्तकों में लिखा मिलता
है कि यह सूचना वीरभद्र तिवारी ने दी तथा कुछ लोगों के अनुसार इलाहा-
बाद के एक सेठ ने यह सूचना दी थी। श्री मन्मथनाथ गुप्त ने स्पष्ट
रूप से तो वीरभद्र तिवारी द्वारा मुखबिरी किए जाने का उल्लेख नहीं
किया है, परन्तु उनके विचारों से यही जान पड़ता है कि वह यही कहना
चाहते हैं कि यह दुष्कर्म वीरभद्र तिवारी ने ही किया था। श्री गुप्त लिखते
हैं—

चन्द्रशेखर आजाद 111
में बहुत ही जल्दी आ जाते थे। किन्तु कई बार धोखा खाकर आखिरी
फैसला उसके साथ न रहने का किया था। वीरभद्र भी जानता था कि
वह इस प्रकार दल से निकाल दिया गया है। इसीलिए इलाहाबाद में जब
आजाद ने वीरभद्र को देखा तो वह चौकन्ने हो गए। आजाद और
सुखदेवराज जाकर अल्फ्रेड पार्क में एक जगह बैठ गए। इतने में पुलिस
अफसर विशेश्वर सिंह और ज्ञानचन्द वहाँ आए। इनमें से ज्ञानचन्द
आजाद को पहचानता था "

The provided image is completely blank (solid white with no visible text or content). As a result, there is no text available to transcribe.

Please upload or share the intended document or page image, and I will gladly transcribe it for you line by line.

चन्द्रशेखर आजाद 113
फारकत नहीं है ? तुम गरीबी का जीवन बिताते हो, यदि तुम मुझे
आजाद का पता बता दो, तो तुम्हें बड़ी सरलता से इनाम के दस हजार
रुपये मिल सकते हैं।"
तिवारी ने साफ इन्कार कर दिया। उसने कहा, "मैं आजाद के
सम्बन्ध में कुछ नहीं जानता।" तिवारी आजाद का घनिष्ठ मित्र था, वह
क्रान्तिकारी नहीं था। पर वह उस पर अधिक विश्वास करते थे। वह
जब भी कानपुर जाते उसके घर अवश्य जाते। उनकी सारी गतिविधियां
का उसे पता रहता था। वह कहां जाते हैं? क्या करते हैं? ये सारी बातें
इसे मालूम रहती थीं। तिवारी के इन्कार कर देने पर इन्स्पेक्टर उसके
पीछे पड़ गया। उसने उसे समझाते हुए कहा— "दस हजार रुपये तुम्हें
इनाम के तो मिलेंगे ही, सरकार कुछ पेंशन भी देगी। तुम और तुम्हारे
बाल-बच्चे सुख से जीवन व्यतीत करेंगे। तुम्हारी वृद्धावस्था आराम से
कटेगी। आजाद एक-न-एक दिन पकड़ में अवश्य आयेंगे ही। फिर व्यर्थ
क्यों हाथ से आये अवसर को खो रहे हो। समझ में कोई कमी कर रहे
हो। बुद्धिमान मनुष्य वही है जो हाथ में आए हुए अवसर का उपयोग
करता है।"

114 चंद्रशेखर आजाद
जो अब तक किसी को ज्ञात नहीं था।
धरती कांप उठी। भारत मां का आंचल आंसुओं से भीग गया, पर
उन आंसुओं के मूल्य को समझने वाला कोई नहीं था। हाय रे जयचन्द
की सन्तानो ! तुम्हारे ही कारण देश दासता के बन्धनों में बंधा। तुम्हारे
ही कारण अंग्रेजों ने भारत पर शासन किया और तुम्हारे ही कारण आज
भारत की स्वतंत्रता और अखण्डता खतरे में पड़ी हुई है। तुम्हारी निन्दा
किन शब्दों में की जाए ? किन शब्दों में ?
तिवारी को इलाहाबाद ले जाया गया। इलाहाबाद की पुलिस से
मिलाया गया। इलाहाबाद की पुलिस ने तिवारी के सहयोग से आज़
की गिरफ्तारी की योजना बनाई। तिवारी उस योजना के अनुसार क
करने लगा। ताने-बाने बुनने लगा।
लोभ के दैत्य ने तिवारी के कण्ठ को बुरी तरह जकड़ रखा था
उसने सोचा, जब पाप की कालिख मुंह में लगाई है, तो क्यों न अच्छी
तरह लगा लूं, जिससे नरक के दूतों को भी मुझे पहचानने में कठिनाई न
हो। मनुष्य जो भी काम करे, खूब करे, अच्छी तरह करे।
तिवारी ने लोभ के वशीभूत होकर सोचा कि पुलिस के दस हजार
रुपये तो मिलेंगे ही, क्यों न उस रुपये को भी हड़प लें, जो प्रेस के मालिक
के पास जमा हैं। आज़ाद को पता चलेगा तो कैसे चलेगा ? वह मुझ पर
अच्छी तरह विश्वास करते हैं। मैं उनसे जो कुछ कहूँगा, वह उसी को सच
मानेंगे, उसी के अनुसार करेंगे।
तिवारी प्रेस के मालिक के पास पहुँचा। उसने उनसे कहा—"आज़ाद
को रुपये की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने मुझे भेजा है। क्रान्तिकारी
दल के आठ हजार रुपये जो तुम्हारे पास जमा हैं, मैं आज़ाद के पास पहुँचा
दूँगा।"
प्रेस का मालिक और तिवारी दोनों एक-दूसरे से अच्छी तरह परिचित
थे। तिवारी की बात सुनकर प्रेस के मालिक ने तिवारी से कहा—"इस
समय रुपए मेरे पास नहीं हैं, क्या तुम आज़ाद से कहकर मुझे कुछ और
समय नहीं दिला सकते?"
वास्तव में बात यह थी कि प्रेस के मालिक की नीयत खराब हो गई

चन्द्रशेखर आजाद 115

दी। वह रुपया देना नहीं चाहता था। उसने सोचा था, पुलिस आजाद के
पीछे लगी रहती है। वह स्वयं तो रुपया माँगने के लिए आएँगे नहीं, किसी
को भेजेंगे तो टाल दूंगा। फिर क्यों न रुपए को हड़प लिया जाए?
तिवारी बोला—"तुम तो आजाद को अच्छी तरह जानते हो। वह
वचन को भंग करने वाले को कभी क्षमा नहीं करते, भलाई इसी में है कि
तुम रुपए मुझे दे दो।"
प्रेस के मालिक ने कहा—'पूरे रुपए तो मेरे पास नहीं हैं, केवल दो
हजार हैं, यदि चाहो तो मैं इस समय दो हजार दे सकता हूँ।"
तिवारी ने सोचा कि भागते भूत की लंगोटी ही सही! मुफ्त के ही
दो हजार क्या कम हैं? वह बोला—
"अच्छी बात है, दो हजार ही लाओ। मैं किसी तरह आजाद को मना
लूँगा।"
प्रेस के मालिक ने दो हजार रुपए तिवारी को दे दिए, उसने सोचा
यदि दो हजार दे देने से बला टल जाए तो क्या बुरा है? फिर भी छ:
हजार रुपए तो अपनी जेब में ही रहेंगे।
तिवारी रुपया लेकर चला गया। वह उसी दिन झाँसी जाकर आजाद
से मिला। उसने आजाद से कहा—"मैं प्रेस के मालिक से बात कर आया
हूँ। वह 23 फरवरी को ठीक दस बजे दिन में कम्पनी बाग में लाइब्रेरी के
सामने वाले पेड़ के नीचे जो नाले के पास है, आपसे मिलेगा और आपको
रुपए दे देगा।

116 · चन्द्रशेखर आजाद
साथ कम्पनी बाग में पहुँच गए और नाले से लगे हुए वृक्ष के नीचे बैठकर
प्रेस के मालिक की प्रतीक्षा करने लगे।
अभी कुछ ही देर हुई थी कि पुलिस के आदमी दिखाई पड़े। आजाद
ने अपने साथी से कहा- "लगता है मेरे यहाँ पहुँचने की सूचना पुलिस को
मिल गई है। पुलिस मुझे घेरे- इससे पहले ही तुम यहाँ से चले जाओ।"
क्रान्तिकारी साथी आजाद को छोड़कर जाना नहीं चाहता था। पर
उन्होंने उसे चले जाने के लिए विवश कर दिया। वह एक आदमी की साइ-
किल छीनकर उस पर बैठकर चला गया।
साथी के जाने के कुछ ही देर बाद पुलिस कप्तान नाट बाबर पुलिस
दल के साथ पेड़ के पास आ पहुँचा। उसके साथ पुलिस विभाग का इन्स-
पेक्टर विश्वेश्वरसिंह भी था।
नाट बाबर दूर से ही चेतावनी के स्वर में बोला- "आत्म-समर्पण
कर दो नहीं तो गोली मार दी जाएगी।"
आजाद उठकर खड़े हो गए। उन्होंने नाट बाबर की बात का उत्तर
गोली से दिया। गोली उसकी कलाई में लगी। कलाई की हड्डी टूटी तो
नहीं, पर सचक गई।
फिर तो पुलिस की ओर से गोलियाँ चलने लगीं। आजाद पेड़ की
ओट में खड़े होकर अपनी रक्षा करने लगे। पुलिस की गोलियों का उत्तर
गोलियों से देने लगे।
...आजाद बड़ी वीरता से पुलिस दल का सामना कर रहे थे। पुलिस
के लोग संख्या में अधिक थे, फिर भी वे आजाद के साहस को विचलित
नहीं कर पा रहे थे। दुर्भाग्य से गोलियाँ समाप्त हो गई-केवल एक गोली
बच गई-अन्तिम गोली!
आजाद ने अपनी पिस्तौल कनपटी पर ले जाकर उस अन्तिम गोली
को अपनी कनपटी पर चला दिया। गोली इस पार से उस पार निकल गई।
आजाद धरती की गोद में गिरते ही निष्प्राण हो गए।
श्री द्रवित हृदय ने अपनी इस पुस्तक के दो शब्द में लिखा है-
'मैंने आजाद के बलिदान का जो दृश्य देखा था, वह आज भी मेरी
आँखों के सामने चमकता है, उससे मुझे प्रेरणा मिलती है, उत्साह मिलता

चन्द्रशेखर आजाद 117
है। मैंने उनके बलिदान से लेकर आज तक उनके सम्बन्ध में बार-बार पढ़ा,
तथ्यों का संग्रह किया। 'अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद' उसी का परिणाम
है। मैं कह सकता हूँ कि इसमें जो बातें लिखी गई हैं, वे साधार एवं तथ्य-
पूर्ण हैं।"
स्पष्ट है कि श्री व्यथित हृदय ने अपनी पुस्तक की सामग्री की सत्यता
का दावा किया है, किन्तु पुस्तक में आजाद की वीरगति को प्राप्त होने की
तिथि 23 मार्च (अथवा 23 फरवरी) 1931 लिखी हुई है, जो सर्वथा
असत्य है, क्योंकि 23 मार्च, 1931 अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरू तथा
सुखदेव का बलिदान दिवस है, न कि आजाद का।
सुखदेवराज इस घटना से कुछ समय पूर्व तक आजाद के साथ ही थे।
उनके अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है—
“27 फरवरी प्रातः जलपान करने के बाद जब मैं अपनी साइकिल से
चला तो भैया आजाद रास्ते में ही मिल गए। हम दोनों बातें करते-करते
पार्क की तरफ बढ़ चले। भैया मुझसे पूछ रहे थे कि चूंकि मैं बर्मा हो आया
हूँ, क्या मैं बता सकता हूँ कि कुछ लोग बर्मा के रास्ते देश से बाहर जा
सकते हैं। इस सन्दर्भ में मुझे जो जानकारी थी मैंने उन्हें दी। हम दोनों
बातें करते-करते पार्क में पहुँच गए। वहाँ एक व्यक्ति पुल के ऊपर बैठा
दातून कर रहा था। उसने आजाद को घूरना शुरू कर दिया। उसकी आँखें
देखकर आजाद को कुछ सन्देह हुआ। उन्होंने मुझसे उल्लेख किया। मैंने फिर
उस व्यक्ति की ओर देखा, किन्तु उसने अपना मुंह दूसरी ओर कर लिया।