सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)

अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद (हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र सेना के प्रधान सेनापति का शौर्य इतिहास)

Amar Shaheed Chandrashekhar Azad

सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा

DevanagariHindipublished148 पृष्ठ

पृष्ठ 96, कुल 148 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 96

चन्द्रशेखर आजाद 99
जेल से छुड़ा लिया जाता, तो इससे पूरी दुनिया में एक तहलका मच
जाता। आजाद इसे कार्यरूप देकर सरकार की जड़ें हिला देना चाहते
थे।
इस योजना पर पहले आजाद और भगवतीचरण कई दिनों तक
विचार करते रहे, कि इसके लिए कितनी तैयारी करनी होगी। कार्यवाही
के समय कुछ पुलिस वालों तथा दल के सदस्यों का मारा जाना भी
सम्भव होगा, इसके लिए बमों, पिस्तौलों आदि की भी आवश्यकता थी,
इसके साथ ही एक-दो कारों तथा इस सब सामान को छिपाने के लिए जेल
के पास ही किसी मकान को भी किराये पर लेना पड़ता। इस योजना में
महिलाओं को सम्मिलित किया जाए अथवा नहीं इस पर भी विचार किया
गया। योजना का निश्चय हो जाने पर यशपाल, सुखदेवराज, धनवन्तरी
आदि को भी इसके बारे में बताया गया तथा इस योजना में दुर्गादेवी एवं
सुशीला दीदी का भी सहयोग लेना निश्चित किया गया।