सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्त दर्शन: ब्रह्मसूत्र (शाङ्करभाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)

Vedanta Darshana: Brahma Sutra with Shankara Bhashya

भगवान् बादरायण व्यास व आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished486 पृष्ठ

सूत्र ५] अध्याय ३ २८५

पृष्ठ 288 स्कैन

सूत्र ५] अध्याय ३ २८५
हुए दृश्योंको भविष्यमें होनेवाली शुभाशुभ घटनाओंके सूचक बताते हैं।
इससे यह भी सिद्ध होता है कि स्वप्नकी घटना जीवात्माकी स्वतन्त्र रचना
नहीं है, वह तो निमित्तमात्र है; वास्तवमें सब कुछ जीवके कर्मानुसार उस
परमेश्वरकी शक्तिसे ही होता है।
सम्बन्ध — जीवात्मा भी तो ईश्वरका ही अंश है, अतः इसमें ईश्वरके
ज्ञान और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२८६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 289 स्कैन

२८६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
सम्बन्ध— इस जीवात्माके जो वास्तविक ईश्वरसम्बन्धी गुण हैं, वे
क्यों छिपे हुए हैं? इस जिज्ञासापर कहते हैं—
देहयोगाद्वा सोऽपि॥ ३।२।६॥
सः=वह तिरोभाव; अपि=भी; देहयोगात्=शरीरके सम्बन्धसे; वा=ही है।
व्याख्या— इस जीवात्मामें उस परब्रह्म परमात्माके स्वाभाविक गुण
विद्यमान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र ७ ] अध्याय ३ २८७

पृष्ठ 290 स्कैन

सूत्र ७ ] अध्याय ३ २८७

फिर स्वप्नमें स्थित हो जाता है; पुनः जगता और फिर स्वप्नावस्थामें चला
जाता है (बृह० उ० ४। ३। १० से १८ तक)। इस प्रकार स्वप्नजगत मानसिक
सुख-दुःखोंका उपभोग करते-करते कभी सुषुप्ति-अवस्था हो जानेपर स्वप्नके
दृश्योंका अभाव हो जाता है। इससे यह सिद्ध होता है कि वे मायामात्र हैं;
क्योंकि बाह्यजगत्का अभाव नहीं होता, उसका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२८८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 291 स्कैन

२८८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
कोई विरोध नहीं है। स्थानकी एकताके कारण ही कहीं उसको
ब्रह्मकी प्राप्ति, कहीं प्रलयकी भाँति परमात्माके साथ संयुक्त होना
आदि कहा गया है; परंतु इससे यह नहीं समझना चाहिये कि यह
भी समाधिकी भाँति मुक्तिमें सहायक है। यह तो महान् तामसी सुखका
उपभोग करानेवाली अज्ञानमयी स्थिति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र ९ ] अध्याय ३ २८९

पृष्ठ 292 स्कैन

सूत्र ९ ] अध्याय ३ २८९
लय होनेका स्थान भी वही है, यह अपने-आप सिद्ध हो जाता है। यह
जगना उस परमात्माकी ही व्यवस्थासे होता है। जितने समयतक उसके
प्रारब्धानुसार सुषुप्तिका सुखभोग होना चाहिये, उतना समय पूरा हो
जानेपर उस परमेश्वरकी व्यवस्थासे जीवात्मा जाग्रत् हो जाता है; यह भाव
भी यहाँ समझ लेना चाहिये।
सम्बन्ध—यहाँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२९० वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 293 स्कैन

२९० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
सम्बन्ध—जब मनुष्य किसी औषध आदिसे मूर्च्छित कर दिया जाता
है अथवा अन्य किन्हीं बीमारी आदि कारणोंसे अचेत हो जाता है, उस समय
भी न तो बाहरी जगत्का ज्ञान रहता है, न स्वप्न देखता है और न सुखका ही
अनुभव करता है, वह कौन-सी अवस्था है? इस जिज्ञासापर कहते हैं—
मुग्धेऽर्द्धसम्पत्तिः परिशेषात् ॥ ३ । २ । १० ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र ११ ] अध्याय ३ २९१

पृष्ठ 294 स्कैन

सूत्र ११ ] अध्याय ३ २९१
हृदय आदि जिन-जिन स्थानोंमें परमात्माकी स्थिति बतायी गयी है, उनके
दोषोंसे वह लिप्त होता है या नहीं ? इस जिज्ञासापर कहते हैं—
न स्थानतोऽपि परस्योभयलिंगं सर्वत्र हि॥ ३।२।११॥
स्थानतः=स्थानके सम्बन्धसे; अपि=भी; परस्य=परब्रह्म परमात्माका;
न=किसी प्रकारके दोषसे संसर्ग नहीं होता; हि=क्योंकि; सर्वत्र=सभी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 295 स्कैन

समस्त प्राणियोंके हृदयमें स्थित रहकर भी वह परमात्मा उन-उन वस्तुओं और
स्थानोंके दोषोंसे लिप्त नहीं होता। उसमें परस्परविरोधी लक्षण एक साथ
रह सकते हैं; क्योंकि वह सर्वशक्तिमान् और सांसारिक पदार्थोंसे सर्वथा
विलक्षण है।* लौकिक वस्तुओंके साथ तुलना करके उसका स्वरूप
समझाया नहीं जा सकता; क्योंकि वह मन, वाणीका विषय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र १३ ] अध्याय ३ २९३

पृष्ठ 296 स्कैन

सूत्र १३ ] अध्याय ३ २९३
सम्पन्न (मा० उ० ६) और सर्वथा निर्विशेष (मा० उ० ७) कहा गया है।*
श्वेताश्वतरोपनिषद् (३।१, २)-में उस एक ही ब्रह्मके स्वरूपका वर्णन
करते हुए उसे सूर्यके समान स्वयंप्रकाश और मायासे सर्वथा अतीत बताया
गया है, फिर 'उससे श्रेष्ठ, महान् तथा सूक्ष्म दूसरा कोई

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२९४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 297 स्कैन

२९४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
तथा यह भी कहा है कि 'उसने स्वयं अपने-आपको ही इस रूपमें बनाया है'
तथा उसको रसस्वरूप और सबको आनन्दयुक्त करनेवाला कहा है। फिर
उसके निर्विशेष लक्षणोंका वर्णन करके उस परमात्मामें स्थिति लाभ करनेवाले
साधकका निर्भय पदमें स्थित होना कहा है (तै० उ० २।७)। उसके बाद उसकी
स्तुति करते हुए कहा है कि 'इसीके भयसे वायु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र १५-१६ ] अध्याय ३ २९५

पृष्ठ 298 स्कैन

सूत्र १५-१६ ] अध्याय ३ २९५
सम्बन्ध—अब दूसरे दृष्टान्तसे उसी बातको सिद्ध करते हैं—
प्रकाशवच्चावैयर्थ्यात् ॥ ३ । २ । १५ ॥
च=तथा; प्रकाशवत्=प्रकाशकी भाँति; अवैयर्थ्यात्=दोनोंमेंसे कोई
भी लक्षण या उसके प्रतिपादक वेदवाक्य व्यर्थ नहीं हैं, इसलिये (यही
सिद्ध होता है कि परमात्मा दोनों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२९६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 299 स्कैन

२९६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
दर्शयति चाथो अपि स्मर्यते ॥ ३ । २ । १७ ॥
अथो = उक्त कथनके अनन्तर; दर्शयति = श्रुति उसीको अनेक रूपवाला
भी दिखाती है; च = इसके सिवा; स्मर्यते अपि = स्मृतिमें भी उसके सगुण
स्वरूपका वर्णन आया है।
व्याख्या—पूर्वोक्त 'सत्यं ज्ञानमनन्तम्' इस मन्त्रमें आगे चलकर उस
परमात्माको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र १८ ] अध्याय ३ २९७

पृष्ठ 300
स्थायी लिंक
पृष्ठ 300 स्कैन

सूत्र १८ ] अध्याय ३ २९७
सबको धारण करता है तथा जो सबका ईश्वर एवं अविनाशी है।'१ (१५।१७)
इस प्रकार परब्रह्म पुरुषोत्तमके सगुण स्वरूपका वर्णन करके अन्तमें यह
भी कहा है कि 'जो मुझे इस प्रकार पुरुषोत्तम जानता है, वह सब कुछ
जाननेवाला है'२ (१५।१९)। इस प्रकारके बहुत-से वचन स्मृतियोंमें पाये
जाते हैं, जिनमें भगवान्‌के सगुण रूपका वर्णन है और उसे वास्तविक
बताया गया है। इसी तरह श्रुतियों और स्मृतियोंमें परमेश्वरके निर्गुण-
निर्विशेष रूपका भी वर्णन पाया जाता है३ और वह भी सत्य है; इसलिये
यही सिद्ध होता है कि ब्रह्म दोनों प्रकारके लक्षणोंवाला है।
सम्बन्ध— उस परब्रह्म परमेश्वरका सगुण रूप उपाधिभेदसे नहीं, किंतु
स्वाभाविक है; इसी बातको सिद्ध करनेके लिये दूसरा प्रमाण देते हैं—
अत एव चोपमा सूर्यकादिवत् ॥ ३।२।१८॥
च=और; अत एव=इसीलिये अर्थात् उस परमेश्वरका उभय रूप
स्वाभाविक है, यह सिद्ध करनेके लिये ही; सूर्यकादिवत्=सूर्य आदिके
प्रतिबिम्बकी भाँति; उपमा=उपमा दी गयी है।
व्याख्या—'सब भूतोंका आत्मा परब्रह्म परमेश्वर एक है, तथापि वह
भिन्न-भिन्न प्राणियोंमें स्थित है, अतः जलमें प्रतिबिम्बित चन्द्रमाकी भाँति एक
और अनेक रूपसे भी दीखता है।'४ (ब्रह्मबिन्दु उ० १२) इस दृष्टान्तसे यह बात
दिखायी गयी है कि वह सर्वान्तर्यामी परमेश्वर सगुण और निर्गुण-भेदसे
१-उत्तमः पुरुषस्त्वन्यः परमात्मेत्युदाहृतः।
यो लोकत्रयमाविश्य बिभर्त्यव्यय ईश्वरः॥
२-यो मामेवमसम्मूढो जानाति पुरुषोत्तमम्।
स सर्वविद्..............................................॥
३-देखिये कठोपनिषद् १।३।१५, मुण्डक० १।१।६ तथा माण्डूक्य० ७।
४-एक एव हि भूतात्मा भूते भूते व्यवस्थितः।
एकधा बहुधा चैव दृश्यते जलचन्द्रवत्॥

२९८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 301
स्थायी लिंक
पृष्ठ 301 स्कैन

२९८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

अलग-अलग नहीं, किंतु एक ही है; तथापि प्रत्येक जीवात्मामें अलग-
अलग दिखायी दे रहा है ! यहाँ चन्द्रमाके प्रतिबिम्बका दृष्टान्त देकर यह भाव
दिखाया गया है कि जैसे सूर्य और चन्द्रमा आदिमें जो प्रकाश गुण है, वह
स्वाभाविक है, उपाधिसे नहीं है; उसी प्रकार परमात्मामें भी जो सत्य-
संकल्पत्व, सर्वज्ञत्व और सर्वव्यापित्वादि गुण हैं वे स्वाभाविक हैं, उपाधिसे नहीं
हैं। दूसरा यह भाव दिखाया है कि जिस प्रकार चन्द्रमाका प्रतिबिम्ब जलमें
अलग-अलग दीखता हुआ भी एक है, उसी प्रकार परमात्मा सब प्राणियोंमें
अन्तर्यामीरूपसे अलग-अलगकी भाँति स्थित हुआ भी एक ही है तथा वह
सबमें रहता हुआ भी उन-उनके गुण-दोषोंसे अलिप्त है। गीताके निम्नांकित
वचनसे भी इसी सिद्धान्तकी पुष्टि होती है 'अविभक्तं च भूतेषु विभक्तमिव
च स्थितम्।' 'वह परमात्मा विभागरहित है तो भी विभक्तकी भाँति सब
प्राणियोंमें स्थित है' इत्यादि (१३। १६) यही उसकी विचित्र महिमा है।
सम्बन्ध—यहाँ प्रतिबिम्बका दृष्टान्त दिया जानेके कारण यह भ्रम हो
सकता है कि परमात्माका सब प्राणियोंमें रहना प्रतिबिम्बकी भाँति मिथ्या ही
है, वास्तवमें नहीं है; अतः इस भ्रमकी निवृत्तिके लिये अगला सूत्र कहते हैं—
अम्बुवदग्रहणात्तु न तथात्वम् ॥ ३। २। १९॥
तु=किंतु; अम्बुवत्=जलमें स्थित चन्द्रमाकी भाँति; अग्रहणात् = परमात्मा-
का ग्रहण न होनेके कारण (उस परमेश्वरको); तथात्वम् = सर्वथा वैसा;
न=नहीं समझना चाहिये।
व्याख्या- पूर्व सूत्रमें परमेश्वरको समस्त प्राणियोंमें स्थित बताते हुए
जलमें दीखनेवाले चन्द्रमाका दृष्टान्त दिया; किंतु पूर्णतया वह दृष्टान्त परमात्मामें
नहीं घटता; क्योंकि चन्द्रमा वस्तुतः जलमें नहीं है, केवल उसका प्रतिबिम्ब
दीखता है परंतु परमात्मा तो स्वयं सबके हृदयमें सचमुच ही स्थित है
और उन-उन जीवोंके कर्मानुसार उनको अपनी शक्तिके द्वारा संसारचक्रमें
भ्रमण कराता है (गीता १८ । ६१)। अतः चन्द्रमाके प्रतिबिम्बकी भाँति

पृष्ठ 302
स्थायी लिंक
पृष्ठ 302 स्कैन

सूत्र २०-२१ ] अध्याय ३ २९९
परमेश्वरकी स्थिति नहीं है। यहाँ दृष्टान्तका केवल एक अंश लेकर ऐसा
समझना चाहिये कि परमेश्वर एक होकर भी नाना-सा दीखता है,
वास्तवमें वह नाना नहीं है, तथापि सर्वशक्तिमान् होनेके कारण अलग-
अलग प्राणियोंमें एक रूपसे स्थित है।
सम्बन्ध—यदि ऐसी बात है तो प्रतिबिम्बका दृष्टान्त क्यों दिया गया ?
इस जिज्ञासापर कहते हैं—
वृद्धिह्रासभाक्त्वमन्तर्भावादुभयसामंजस्यादेवम् ॥ ३।२।२०॥
अन्तर्भावात् = शरीरके भीतर स्थित होनेके कारण; वृद्धिह्रासभाक्त्वम् =
शरीरकी भाँति परमात्माके बढ़ने-घटनेवाला होनेकी सम्भावना होती है,
अतः (उसके निषेधमें); उभयसामंजस्यात् = परमात्मा और चन्द्रप्रतिबिम्ब—
इन दोनोंकी समानता है, इसलिये; एवम् = इस प्रकारका दृष्टान्त दिया गया है।
व्याख्या—उपमा उपमेय वस्तुके किसी एक अंशकी समानताको
लेकर दी जाती है। पूर्णतया दोनोंकी एकता हो जाय तब तो वह उपमा
ही नहीं कही जायगी; अपितु वास्तविक वर्णन हो जायगा। अतः यहाँ यह
जिस प्रकार चन्द्रमाका प्रतिबिम्ब जलमें रहता हुआ भी जलके घटने-बढ़ने
आदि विकारोंसे सम्बद्ध नहीं होता; वैसे ही परब्रह्म परमेश्वर सबमें रहता
हुआ भी निर्विकार रहता है, उनके घटने-बढ़ने आदि किसी भी विकारसे
वह लिप्त नहीं होता। इतना ही आशय इस दृष्टान्तका है, इसलिये इस
दृष्टान्तसे यह शंका नहीं करनी चाहिये कि परमात्माकी सब प्राणियोंमें
जो स्थिति बतायी गयी है, वह भी चन्द्रमाके प्रतिबिम्बकी भाँति
अवास्तविक (झूठी) होगी।
सम्बन्ध—प्रकारान्तरसे पुनः उस भ्रमकी निवृत्ति की जाती है—
दर्शनाच्च ॥ ३।२।२१॥
दर्शनात् = श्रुतिमें दूसरे दृष्टान्त देखे जाते हैं, इसलिये; च = भी (यही सिद्ध
होता है कि परमात्माकी स्थिति प्रतिबिम्बकी भाँति अवास्तविक नहीं है)।

३०० वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 303
स्थायी लिंक
पृष्ठ 303 स्कैन

३०० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
व्याख्या—कठोपनिषद् (२। २। ९)-में कहा है कि—
अग्निर्यथैको भुवनं प्रविष्टो रूपं रूपं प्रतिरूपो बभूव।
एकस्तथा सर्वभूतान्तरात्मा रूपं रूपं प्रतिरूपो बहिश्च॥
'जिस प्रकार समस्त ब्रह्माण्डमें प्रविष्ट हुआ एक ही अग्नि नाना
रूपोंमें उनके सदृश रूपवाला हो रहा है, उसी प्रकार सब प्राणियोंका
अन्तरात्मा परमेश्वर एक होता हुआ ही नाना रूपोंमें प्रत्येकके रूपवाला-
सा हो रहा है तथा उनके बाहर भी है।' अग्निकी ही भाँति वहाँ वायु और
सूर्यके दृष्टान्तसे भी परमेश्वरकी वस्तुगत गुण-दोषसे निर्लेपता सिद्ध की
गयी है (क० उ० २। २। १०-११)। इस प्रकार प्रतिबिम्बके अतिरिक्त
दूसरे दृष्टान्त, जो उस ब्रह्मकी स्थितिके सत्यत्वका प्रतिपादन करनेवाले
हैं, वेदमें देखे जाते हैं; इसलिये भी प्राणियोंमें और प्रत्येक वस्तुमें उस
परब्रह्म परमेश्वरकी स्थिति प्रतिबिम्बकी भाँति आभासमात्र नहीं; किंतु
सत्य है। अतएव वह सगुण और निर्गुण दोनों प्रकारके लक्षणोंवाला है,
यही मानना युक्तिसंगत है।
सम्बन्ध— यहाँतक यह सिद्ध किया गया कि परब्रह्म परमेश्वर दोनों
प्रकारके लक्षणोंवाला है। अब यह जिज्ञासा होती है कि वेदमें ब्रह्मको दोनों
प्रकारवाला बताकर अन्तमें जो ऐसा कहा गया है 'नेति-नेति' अर्थात् ऐसा
नहीं है, ऐसा नहीं है, इन निषेधपरक श्रुतियोंका क्या अभिप्राय है? अतः
इसका निर्णय करनेके लिये अगला प्रकरण आरम्भ किया जाता है—
प्रकृतैतावत्त्वं हि प्रतिषेधति ततो ब्रवीति च
भूयः ॥ ३।२।२२॥
प्रकृतैतावत्त्वम् = प्रकरणमें जो ब्रह्मके लक्षण बताये गये हैं, उनकी
इयत्ताका; प्रतिषेधति = 'नेति-नेति' श्रुति निषेध करती है; हि = क्योंकि; ततः =
उसके बाद; भूयः = दुबारा; ब्रवीति च = कहती भी है।
व्याख्या— बृहदारण्यकोपनिषद्में ब्रह्मके मूर्त और अमूर्त दो रूप बताकर
प्रकरण आरम्भ किया गया है। वहाँ भौतिक जगत्में तो पृथ्वी, जल

सूत्र २२ ] अध्याय ३ ३०१

पृष्ठ 304
स्थायी लिंक
पृष्ठ 304 स्कैन

सूत्र २२ ] अध्याय ३ ३०१
और तेज—इन तीनोंको उनके कार्यसहित, मूर्त बताया है तथा वायु और
आकाशको अमूर्त कहा है। उसी प्रकार आध्यात्मिक जगत्‌में प्राण और
हृदयाकाशको अमूर्त तथा उससे भिन्न शरीर और इन्द्रियगोलकादिको मूर्त
बताया है। उनमेंसे जिनको मूर्त बताया, उनको नाशवान् अर्थात् उस रूपमें न
रहनेवाले, किंतु प्रत्यक्ष उपलब्ध होनेके कारण 'सत्' कहा, उसी प्रकार
अमूर्तको अमृत अर्थात् नष्ट न होनेवाला बतलाया। इस प्रकार उन जड
तत्त्वोंका विवेचन करते समय ही आधिभौतिक जगत्‌में सूर्यमण्डलको और
आध्यात्मिक जगत्‌में नेत्रको मूर्तका सार बताया है। इसी प्रकार आधिदैविक
जगत्‌में सूर्यमण्डलस्थ पुरुषको और आध्यात्मिक जगत्‌में नेत्रस्थ पुरुषको
अमूर्तका सार कहा है। इस तरह सगुण परमेश्वरके साकार और निराकार—
इन दो रूपोंका वर्णन करके फिर कहा गया है कि 'नेति-नेति' अर्थात् इतना
ही नहीं, इतना ही नहीं। इससे बढ़कर कोई उपदेश नहीं है। तदनन्तर यह बताया
गया है 'उस परम तत्त्वका नाम सत्यका सत्य है, यह प्राण अर्थात् जीवात्मा
सत्य है और उसका भी सत्य वह परब्रह्म परमेश्वर है।' (बृह० उ० २। ३।
१—६) इस प्रकार उस परमेश्वरके साकार रूपका वर्णन करके यह भाव
दिखाया गया है कि इनमें जो जड अंश है, वह तो उसकी अपरा प्रकृतिका विस्तार
है और जो चेतन है, वह जीवात्मारूप उसकी परा प्रकृति है और इन दोनों
सत्योंका आश्रयभूत वह परब्रह्म परमेश्वर इनसे भी पर अर्थात् श्रेष्ठ है। अतः यहाँ
'नेति-नेति' श्रुति सगुण परमात्माका प्रतिषेध करनेके लिये नहीं है; किंतु इसकी
इयत्ता अर्थात् वह इतना ही है, इस परिमित भावका निषेध करके उस परमेश्वरकी
असीमता—अनन्तता सिद्ध करनेके लिये है। इसीलिये 'नेति-नेति' कहकर
सत्यके सत्य परमेश्वरका होना सिद्ध किया गया है। अतः यह परब्रह्म परमेश्वर
केवल निर्गुण-निर्विशेष ही है, सगुण नहीं; ऐसी बात नहीं समझनी चाहिये।
सम्बन्ध—उस परब्रह्म परमात्माके सगुण और निर्गुण दोनों ही स्वरूप
वास्तवमें प्राकृत मन-बुद्धि और इन्द्रियोंसे अतीत हैं, इस भावको स्पष्ट
करनेके लिये कहते हैं—

३०२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 305
स्थायी लिंक
पृष्ठ 305 स्कैन

३०२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
तदव्यक्तमाह हि ॥ ३ । २ । २३ ॥
हि=क्योंकि (श्रुति); तत्=उस सगुण रूपको; अव्यक्तम्=इन्द्रियोंद्वारा
जाननेमें न आनेवाला; आह=कहती है।
व्याख्या—केवल निर्गुण-निराकाररूपसे ही वह परब्रह्म परमेश्वर
अव्यक्त अर्थात् मन-इन्द्रियोंद्वारा जाननेमें न आनेवाला है, इतना ही नहीं,
इसीकी भाँति उसका सगुण स्वरूप भी इन प्राकृत मन और इन्द्रिय
आदिका विषय नहीं है; क्योंकि श्रुति और स्मृतियोंमें उसको भी अव्यक्त
कहा गया है। मुण्डकोपनिषद्में पहले परमेश्वरके सगुण स्वरूपका वर्णन
इस प्रकार किया गया है—
यदा पश्यः पश्यते रुक्मवर्णं कर्तारमीशं पुरुषं ब्रह्मयोनिम्।
तदा विद्वान् पुण्यपापे विधूय निरंजनः परमं साम्यमुपैति ॥
'जब वह द्रष्टा (जीवात्मा) सबके शासक, ब्रह्माके भी आदिकारण,
समस्त जगत्के रचयिता, दिव्यप्रकाशस्वरूप परम पुरुष परमात्माको प्रत्यक्ष
कर लेता है, उस समय पुण्य-पाप दोनोंको भलीभाँति धो-बहाकर निर्मल
हुआ ज्ञानी सर्वोत्तम समताको प्राप्त कर लेता है।' (मु० उ० ३।१।३)
इसके बाद चौथेसे सातवें मन्त्रतक सत्य, तप और ज्ञान आदिको उसकी
प्राप्तिका उपाय बताया गया। फिर अनेक विशेषणोंद्वारा उसके स्वरूपका
वर्णन करके अन्तमें कहा है—
न चक्षुषा गृह्यते नापि वाचा नान्यैर्देवैस्तपसा कर्मणा वा।
(मु० ३।१।८)
'यह परमात्मा न तो नेत्रोंसे, न वाणीसे, न दूसरी इन्द्रिय या मनसे, न
तपसे और न कर्मोंसे ही देखा जा सकता है।' इसी प्रकारका वर्णन
अन्यान्य श्रुतियोंमें भी है, विस्तारभयसे यहाँ अधिक प्रमाण नहीं दिये गये हैं।
सम्बन्ध—इससे यह नहीं समझना चाहिये कि परब्रह्म परमेश्वरका
किसी भी अवस्थामें प्रत्यक्ष दर्शन नहीं होता; क्योंकि—

सूत्र २४-२५ ] अध्याय ३ ३०३

पृष्ठ 306
स्थायी लिंक
पृष्ठ 306 स्कैन

सूत्र २४-२५ ] अध्याय ३ ३०३
अपि च संराधने प्रत्यक्षानुमानाभ्याम् ॥ ३ । २ । २४ ॥
अपि च=इस प्रकार अव्यक्त होनेपर भी; संराधने=आराधना करनेपर
(उपासक परमेश्वरका प्रत्यक्ष दर्शन पाते हैं); प्रत्यक्षानुमानाभ्याम् = यह
बात वेद और स्मृति—दोनोंके ही कथनसे सिद्ध होती है।
व्याख्या—श्रुतियों और स्मृतियोंमें जहाँ सगुण और निर्गुण परमेश्वरको
इन्द्रियादिके द्वारा देखनेमें न आनेवाला बताया है, वहीं यह भी कहा है कि
वह परमात्मा नामजप, स्मरण, ध्यान आदि आराधनाओं द्वारा प्रत्यक्ष होनेवाला
भी है (मु० उ० ३ । १ । ८;* श्वेता० १ । ३, १०; २ । १५ तथा श्रीमद्भगवद्गीता
११। ५४)। इस तरहके अनेक प्रमाण हैं। वेद और स्मृतियोंके इन वचनोंमें
उस सगुण-निर्गुणस्वरूप परब्रह्म परमात्माको आराधनाके द्वारा प्रत्यक्ष होनेवाला
बताया गया है, इसलिये यह सिद्ध होता है कि उसके प्रत्यक्ष दर्शन होते हैं।
भगवान्ने स्वयं कहा है—'हे अर्जुन! अनन्य भक्तिके द्वारा ही मुझे तत्त्वसे
जाना जा सकता है। मेरा दर्शन हो सकता और मुझमें प्रवेश किया जा सकता
है।' (११ । ५४) इसलिये भी यही सिद्ध होता है कि वह परब्रह्म परमेश्वर
अवश्य है और वह सगुण तथा निर्गुण—दोनों ही लक्षणोंवाला है।
सम्बन्ध—उस परमेश्वरका स्वरूप आराधनासे जाननेमें आता है, अन्यथा
नहीं, इस कथनसे तो यह सिद्ध होता है कि वास्तवमें परमात्मा निर्विशेष ही
है, केवल भक्तके लिये आराधनाकालमें सगुण होता है, ऐसी शंका होनेपर
कहते हैं—
प्रकाशादिवच्चावैशेष्यं प्रकाशश्च कर्मण्यभ्यासात् ॥ ३ । २ । २५ ॥
प्रकाशादिवत् = अग्नि आदिके प्रकाशादि गुणोंकी भाँति; च=ही;
अवैशेष्यम् = (परमात्मामें भी) भेद नहीं है; प्रकाशः = प्रकाश; च=भी;
कर्मणि = कर्ममें; अभ्यासात् = अभ्यास करनेसे ही (प्रकट होता है)।
व्याख्या—जिस प्रकार अग्नि और बिजली आदि तत्त्व प्रकाश और

  • ज्ञानप्रसादेन विशुद्धसत्त्वस्ततस्तु तं पश्यते निष्कलं ध्यायमानः ॥

३०४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 307
स्थायी लिंक
पृष्ठ 307 स्कैन

३०४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
उष्णता आदि गुणोंसे युक्त हैं, उनका वह रूप जब प्रकट हो, उस
अवस्थामें भी वे उन-उन स्वाभाविक गुणोंसे युक्त हैं और प्रकट न
हो—छिपा हो, उस समय भी वे उन गुणोंसे युक्त हैं। व्यक्त और
अव्यक्त स्थितिमें उन स्वाभाविक गुणोंसे युक्त होनेमें कोई अन्तर नहीं
आता। उसी प्रकार वह परमेश्वर उपासनाद्वारा प्रत्यक्ष होनेके समय
जिस प्रकार समस्त कल्याणमय विशुद्ध दिव्यगुणोंसे सम्पन्न है, वैसे
ही अप्रकट अवस्थामें भी है; ऐसा समझना चाहिये। अग्नि आदि
तत्त्वोंको प्रकट करनेके लिये जो साधन बताये गये हैं, उनका अभ्यास
करनेपर ही वे अपने गुणोंसहित प्रकट होते हैं। उसी प्रकार आराधना
करनेपर अप्रकट परमेश्वरका प्रकट हो जाना उचित ही है।
सम्बन्ध—उभयलिंगवाले प्रकरणको समाप्त करते हुए अन्तमें कहते हैं—
अतोऽनन्तेन तथा हि लिंगम्॥ ३।२।२६॥
अतः=इन ऊपर बताये हुए कारणोंसे यह सिद्ध हुआ कि;
अनन्तेन=(वह ब्रह्म) अनन्त दिव्य कल्याणमय गुणसमुदायसे सम्पन्न
है; हि=क्योंकि; तथा=वैसे ही; लिंगम्=लक्षण उपलब्ध होते हैं।
व्याख्या—पूर्वोक्त कारणोंसे यही सिद्ध होता है कि वह परब्रह्म
परमेश्वर सत्यसंकल्पता, सर्वज्ञता, सर्वशक्तिमत्ता, सौहार्द, पतितपावनता,
आनन्द, विज्ञान, असंगता और निर्विकारिता आदि असंख्य कल्याणमय
गुणसमुदायसे सम्पन्न और निर्विशेष—समस्त गुणोंसे रहित भी है;
क्योंकि श्रुतिमें ऐसा ही लक्षण मिलता है (श्वे० उ० ३। ८–२१)।
सम्बन्ध—अब परम पुरुष और उसकी प्रकृति भिन्न है या अभिन्न ?
इस विषयपर विचार करनेके लिये प्रकरण आरम्भ किया जाता है। यहाँ पहले
यह बात बतायी जाती है कि शक्ति और शक्तिमान्‌में किस प्रकार अभेद है—
उभयव्यपदेशात्त्वहिकुण्डलवत्॥ ३।२।२७॥
उभयव्यपदेशात्=दोनों प्रकारका कथन होनेसे; अहिकुण्डलवत्=सर्पके
कुण्डलाकारत्वकी भाँति; तु=ही (उसका भाव समझना चाहिये)।