वेदान्त दर्शन: ब्रह्मसूत्र (शाङ्करभाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)
Vedanta Darshana: Brahma Sutra with Shankara Bhashya
भगवान् बादरायण व्यास व आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
सूत्र २८ ] अध्याय १ ४३
सूत्र २८ ] अध्याय १ ४३
नामसे वर्णित ब्रह्मको उस दिव्यलोकसे परे बताया है। इस प्रकार
पूर्वापरके वर्णनमें भेद होनेके कारण गायत्रीको ब्रह्मका वाचक बताना
संगत नहीं है, तो यह कथन ठीक नहीं है; क्योंकि दोनों जगहके
वर्णनकी शैलीमें किंचित् भेद होनेपर भी वास्तवमें कोई विरोध नहीं
है। दोनों स्थलोंमें श्रुतिका उद्देश्य गायत्रीशब्दवाच्य तथा ज्योतिःशब्दवाच्य
ब्रह्मको सर्वोपरि परम धाममें स्थित बतलाना ही है।
सम्बन्ध — 'अत एव प्राणः' (१।१।२३) इस सूत्रमें यह सिद्ध किया
गया है कि उस श्रुतिमें 'प्राण' नामसे ब्रह्मका ही वर्णन है; किंतु कौषीतकि-
उपनिषद् (३।२)-में प्रतर्दनके प्रति इन्द्रने कहा है कि 'मैं ज्ञानस्वरूप प्राण
हूँ, तू आयु तथा अमृतरूपसे मेरी उपासना कर।' इसलिये यह जिज्ञासा होती
है कि इस प्रकरणमें आया हुआ 'प्राण' शब्द किसका वाचक है? इन्द्रका?
प्राणवायुका? जीवात्माका? अथवा ब्रह्मका? इसपर कहते हैं—
प्राणस्तथानुगमात् ॥ १।१।२८॥
प्राणः = प्राणशब्द (यहाँ भी ब्रह्मका ही वाचक है); तथानुगमात् =
क्योंकि पूर्वापरके प्रसंगपर विचार करनेसे ऐसा ही ज्ञात होता है।
व्याख्या — इस प्रकरणमें पूर्वापर प्रसंगपर भलीभाँति विचार करनेसे
'प्राण' शब्द ब्रह्मका ही वाचक सिद्ध होता है, अन्य किसीका नहीं; क्योंकि
आरम्भमें प्रतर्दनने परम पुरुषार्थरूप वर माँगा है। उसके लिये परम
हितपूर्ण इन्द्रके उपदेशमें कहा हुआ 'प्राण', 'ब्रह्म' ही होना चाहिये।
ब्रह्मज्ञानसे बढ़कर दूसरा कोई हितपूर्ण उपदेश नहीं हो सकता।
इसके अतिरिक्त उक्त प्राणको वहाँ प्रज्ञान-स्वरूप बतलाया गया है
जो कि ब्रह्मके ही अनुरूप है तथा अन्तमें उसीको आनन्दस्वरूप
अजर एवं अमर कहा गया है। फिर उसीको समस्त लोकोंका
पालक, अधिपति एवं सर्वेश्वर बताया गया है।* ये सब बातें
- कौषीतकि-उपनिषद्में यह प्रसंग इस प्रकार है—
४४ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
४४ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
ब्रह्मके ही उपयुक्त हैं। प्रसिद्ध प्राणवायु, इन्द्र अथवा जीवात्माके लिये
ऐसा कहना उपयुक्त नहीं हो सकता। इसलिये यही समझना चाहिये
कि यहाँ 'प्राण' शब्द ब्रह्मका ही वाचक है।
सम्बन्ध—उक्त प्रकरणमें इन्द्रने स्पष्ट शब्दोंमें स्वयं अपनेको ही प्राण
कहा है। इन्द्र एक प्रभावशाली देवता तथा अजर, अमर हैं ही; फिर वहाँ 'प्राण'
शब्दको इन्द्रका ही वाचक क्यों न मान लिया जाय ? इसपर कहते हैं—
न वक्तुरात्मोपदेशादिति चेदध्यात्मसम्बन्धभूमा
ह्यस्मिन् ॥१। १। २९॥
चेत्=यदि कहो; वक्तुः=वक्ता (इन्द्र)-का (उद्देश्य); आत्मोप-
देशात्=अपनेको ही 'प्राण' नामसे बतलाना है, इसलिये; न=प्राणशब्द
ब्रह्मका वाचक नहीं हो सकता; इति=(तो) यह कथन; (न)=ठीक
नहीं है; हि=क्योंकि; अस्मिन्=इस प्रकरणमें, अध्यात्मसम्बन्धभूमा=
अध्यात्मसम्बन्धी उपदेशकी बहुलता है।
व्याख्या—यदि कहो कि इस प्रकरणमें इन्द्रने स्पष्टरूपसे अपने-
आपको ही प्राण बतलाया है, ऐसी परिस्थितिमें 'प्राण' शब्दको इन्द्रका
वाचक न मानकर ब्रह्मका वाचक मानना ठीक नहीं है; तो ऐसा कहना
उचित नहीं है; क्योंकि इस प्रकरणमें अध्यात्मसम्बन्धी वर्णनकी
बहुलता है।* यहाँ आधिदैविक वर्णन नहीं है; अतः उपास्यरूपसे
बतलाया हुआ तत्त्व इन्द्र नहीं हो सकता। इसलिये यहाँ 'प्राण' शब्दको
ब्रह्मका ही वाचक समझना चाहिये।
सम्बन्ध—यहाँ यह प्रश्न उठता है कि यदि 'प्राण' शब्द इन्द्रका वाचक
'स होवाच प्रतर्दनस्त्वमेव वृणीष्व यं त्वं मनुष्याय हिततमं मन्यस इति....।'
(कौ० उ० ३।१)
'स होवाच प्राणोऽस्मि प्रज्ञात्मा।' (कौ० उ० ३। २) 'एष प्राण एव प्रज्ञात्मा-
ऽऽनन्दोऽजरोऽमृत..... एष लोकपाल एष लोकाधिपतिरेष सर्वेश्वरः।' (कौ० उ० ३। ९)
- इस प्रसंगमें अध्यात्मसम्बन्धी वर्णनकी बहुलता किस प्रकार है, यह पूर्वसूत्रकी
टिप्पणीमें देखें।
सूत्र ३०-३१ ] अध्याय १ ४५
नहीं है तो इन्द्रने जो यह कहा कि 'मैं ही प्रज्ञानस्वरूप प्राण हूँ, तू मेरी
उपासना कर।' इस कथनकी क्या गति होगी? इसपर कहते हैं—
शास्त्रदृष्ट्या तूपदेशो वामदेववत् ॥ १। १। ३०॥
उपदेशः = (यहाँ) इन्द्रका अपनेको प्राण बतलाना; तू = तो; वामदेववत् =
वामदेवकी भाँति; शास्त्रदृष्ट्या = (केवल) शास्त्र-दृष्टिसे है।
व्याख्या—बृहदारण्यकोपनिषद् (१। ४। १०)-में यह वर्णन आया
है कि 'तद् यो यो देवानां प्रत्यबुध्यत स एव तद्भवत्तथर्षीणां तथा
मनुष्याणां तद्वैतत्पश्यन्नृषिर्वामदेवः प्रतिपेदेऽह मनुरभवँ_सूर्यश्चेति।'
अर्थात् 'उस ब्रह्मको देवताओंमें जिसने जाना, वही ब्रह्मरूप हो गया। इसी
प्रकार ऋषियों और मनुष्योंमें भी जिसने उसे जाना, वह तद्रूप हो गया।
उसे आत्मरूपसे देखते हुए ऋषि वामदेवने जाना कि 'मैं मनु हुआ और
मैं ही सूर्य हुआ।' इससे यह बात सिद्ध होती है कि जो महापुरुष उस
परब्रह्म परमात्माको प्राप्त कर लेता है, वह उसके साथ एकताका अनुभव
करता हुआ ब्रह्मभावापन्न होकर ऐसा कह सकता है। अतएव उस वामदेव
ऋषिकी भाँति ही इन्द्रका ब्रह्मभावापन्न-अवस्थामें शास्त्र-दृष्टिसे यह
कहना है कि 'मैं ही ज्ञानस्वरूप प्राण हूँ अर्थात् परब्रह्म परमात्मा हूँ। तू
मुझ परमात्माकी उपासना कर।' अतः 'प्राण' शब्दको ब्रह्मका वाचक
माननेमें कोई आपत्ति नहीं रह जाती।
सम्बन्ध—प्रकारान्तरसे शंका उपस्थित करके उसके समाधानद्वारा प्राणको
ब्रह्मका वाचक सिद्ध करते हुए इस प्रकरणका उपसंहार करते हैं—
जीवमुख्यप्राणलिंगान्नेति चेन्नोपासात्रैविध्यादाश्रित-
त्वादिह तद्योगात् ॥ १। १। ३१॥
चेत् = यदि कहो; जीवमुख्यप्राणलिंगात् = (इस प्रसंगके वर्णनमें)
जीवात्मा तथा प्रसिद्ध प्राणके लक्षण पाये जाते हैं, इसलिये; न = प्राण
शब्द ब्रह्मका वाचक नहीं है; इति न = तो यह कहना ठीक नहीं है;
४६ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
४६ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
उपासात्रैविध्यात् = क्योंकि ऐसा माननेपर त्रिविध उपासनाका प्रसंग
उपस्थित होगा; आश्रितत्वात् = (इसके सिवा) सब लक्षण ब्रह्मके आश्रित
हैं (तथा); इह तद्योगात् = इस प्रसंगमें ब्रह्मके लक्षणोंका भी कथन है
इसलिये (यहाँ 'प्राण' शब्द ब्रह्मका ही वाचक है) ।
व्याख्या—कौषीतकि-उपनिषद् (३।८)-के उक्त प्रसंगमें जीवके
लक्षणोंका इस प्रकार वर्णन हुआ है—'न वाचं विजिज्ञासीत वक्तारं
विद्यात्।' अर्थात् 'वाणीको जाननेकी इच्छा न करे। वक्ताको जानना
चाहिये।' यहाँ वाणी आदि कार्य और करणके अध्यक्ष जीवात्माको
जाननेके लिये कहा है। इसी प्रकार प्रसिद्ध प्राणके लक्षणका भी वर्णन
मिलता है—'अथ खलु प्राण एव प्रज्ञात्मेदं शरीरं परिगृह्योत्थापयति।'
(३। ३) अर्थात् 'निस्संदेह प्रज्ञानात्मा प्राण ही इस शरीरको ग्रहण
करके उठाता है।' शरीरको धारण करना मुख्य प्राणका ही धर्म है;
इस कथनको लेकर यदि यह कहो कि 'प्राण' शब्द ब्रह्म-वाचक नहीं
होना चाहिये, तो यह कहना ठीक नहीं है; क्योंकि ब्रह्मके अतिरिक्त
जीव और प्राणको भी उपास्य माननेसे त्रिविध उपासनाका प्रसंग
उपस्थित होगा, जो उचित नहीं है। इसके सिवा, जीव और प्राण
आदिके धर्मोंका आश्रय भी ब्रह्म ही है, इसलिये ब्रह्मके वर्णनमें उनके
धर्मोंका आना अनुचित नहीं है। यहाँ ब्रह्मके लोकाधिपति, लोकपाल
आदि लक्षणोंका भी स्पष्ट वर्णन मिलता है। इन सब कारणोंसे यहाँ
'प्राण' शब्द ब्रह्मका ही वाचक है। इन्द्र, जीवात्मा अथवा प्रसिद्ध
प्राणका नहीं—यही मानना ठीक है।
पहला पाद सम्पूर्ण
दूसरा पाद
दूसरा पाद
प्रथम पादमें यह निर्णय किया गया कि 'आनन्दमय', 'आकाश',
'ज्योति' तथा 'प्राण' आदि नामोंसे उपनिषद्में जो जगत्के कारणका
और उपास्यदेवका वर्णन आया है, वह परब्रह्म परमात्माका ही वर्णन
है। 'प्राण' शब्दका प्रसंग आनेसे छान्दोग्योपनिषद् (३। १४। २)-में
आये हुए 'मनोमयः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
उपासीत। अथ खलु क्रतुमयः पुरुषो यथाक्रतुरस्मँल्लोके पुरुषो
भवति तथेतः प्रेत्य भवति स क्रतुं कुर्वीत॥' अर्थात् 'यह सम्पूर्ण
चराचर जगत् निश्चय ब्रह्म ही है; क्योंकि यह उसीसे उत्पन्न हुआ है,
स्थितिके समय उसीमें चेष्टा करता है और अन्तमें उसीमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ३-४ ] अध्याय १ ४९
सूत्र ३-४ ] अध्याय १ ४९
वाणीरहित तथा सम्भ्रमशून्य है।' इस वर्णनमें उपास्यदेवके जो उपादेय गुण
बताये गये हैं, वे सब ब्रह्ममें ही संगत होते हैं। ब्रह्मको 'मनोमय' तथा
'प्राणरूप शरीरवाला' कहना भी अनुचित नहीं है; क्योंकि वह सबका
अन्तर्यामी आत्मा है। केनोपनिषद्में उसको मनका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
व्याख्या—छा० उ० (३।१४।४)-में कहा गया है कि 'सर्व-कर्मा'
आदि विशेषणोंसे युक्त ब्रह्म ही मेरे हृदयमें रहनेवाला मेरा आत्मा है;
मरनेके बाद यहाँसे जाकर परलोकमें मैं इसीको प्राप्त होऊँगा।'१ इस
प्रकार यहाँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ६-७ ] अध्याय १ ५१
सम्बन्ध—इसके सिवा—
स्मृतेश्च ॥ १ । २ । ६ ॥
स्मृतेः=स्मृति-प्रमाणसे; च=भी (उपास्य और उपासकका भेद
सिद्ध होता है)।
व्याख्या—श्रीमद्भगवद्गीता आदि स्मृतिग्रन्थसे भी उपास्य और
उपासकका भेद सिद्ध
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
५२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
निचाय्यत्वात् = क्योंकि (वह) हृदयदेशमें द्रष्टव्य है, इसलिये; एवम् = उसके
विषयमें ऐसा कहा गया है; च = तथा; व्योमवत् = वह आकाशकी भाँति
सर्वत्र व्यापक है (इस दृष्टिसे भी ऐसा कहना उचित है)।
व्याख्या - यदि कोई यह शंका करे कि छा० उ० (३ । १४) - के तीसरे
और चौथे मन्त्रोंमें उपास्यदेवका स्थान हृदय बताया गया है, जो बहुत छोटा है
तथा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ८-९ ] अध्याय १ ५३
सम्बन्ध— परब्रह्म परमात्मा सबके हृदयमें स्थित होकर भी उनके सुख-
दु:खसे अभिभूत नहीं होता; उसकी इस विशेषताको बतानेके लिये कहते हैं—
सम्भोगप्राप्तिरिति चेन्न वैशेष्यात् ॥ १।२।८॥
चेत्=यदि कहो; सम्भोगप्राप्तिः=(सबके हृदयमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
५४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
अत्ता=भोजन करनेवाला अर्थात् प्रलयकालमें सबको अपनेमें विलीन
करनेवाला (परब्रह्म परमेश्वर ही है)।
व्याख्या—कठोपनिषद् (१।२।२५)-में कहा गया है कि 'यस्य ब्रह्म
च क्षत्रं च उभे भवत ओदनः। मृत्युर्यस्योपसेचनं क इत्था वेद यत्र
सः॥' अर्थात् (संहारकालमें) जिस परमेश्वरके ब्राह्मण और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ११] अध्याय १ ५५
गुहां प्रविष्टावात्मानौ हि तद्दर्शनात् ॥ १।२।११॥
गुहाम् = हृदयरूप गुहामें; प्रविष्टौ = प्रविष्ट हुए दोनों; आत्मानौ = जीवात्मा
और परमात्मा; हि = ही हैं; तद्दर्शनात् = क्योंकि (दूसरी श्रुतिमें भी) ऐसा
ही देखा जाता है।
व्याख्या-कठोपनिषद् (१।३।१)-में कहा है-'ऋतं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
५६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
कर्मोंके फलका भोगनेवाला बताया गया है, उसका यह भाव है कि परब्रह्म
परमेश्वर ही समस्त देवता आदिके रूपमें प्रकारान्तरसे समस्त यज्ञ और
तपरूप शुभ कर्मोंके भोक्ता हैं।१ परंतु उनका भोक्तापन सर्वथा निर्दोष है,
इसलिये वे भोक्ता होते हुए भी अभोक्ता ही हैं।२
सम्बन्ध—उपर्युक्त कथनकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १३] अध्याय १ ५७
सूत्र १३] अध्याय १ ५७
अन्तर उपपत्तेः ॥ १।२।१३ ॥
अन्तरे = जो नेत्रके भीतर दिखायी देनेवाला कहा गया है, वह ब्रह्म ही
है; उपपत्तेः = क्योंकि ऐसा माननेसे ही पूर्वापर प्रसंगकी संगति बैठती है।
व्याख्या - यह प्रसंग छान्दोग्योपनिषद्में चौथे अध्यायके दशम
खण्डसे आरम्भ होकर पंद्रहवें खण्डमें समाप्त हुआ है। प्रसंग यह है कि
उपकोसल नामका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
५८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
बताया तथा वही प्राणरूपसे सबको सत्ता-स्फूर्ति देनेवाला है; इस प्रकार
संकेतसे ब्रह्मका परिचय कराया।
उसके बाद गार्हपत्य अग्निने प्रकट होकर कहा— 'सूर्यमें जो यह पुरुष
दीखता है, वह मैं हूँ; जो उपासक इस प्रकार जानकर उपासना करता है, वह
पापोंका नाश करके अच्छे लोकोंका अधिकारी होता है तथा पूर्ण आयुष्मन्
और उज्ज्वल जीवनसे युक्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १४-१५ ] अध्याय १ ५९
सूत्र १४-१५ ] अध्याय १ ५९
इस प्रकरणको देखनेसे मालूम होता है कि आँखके भीतर
दीखनेवाला पुरुष परब्रह्म ही है, जीवात्मा या प्रतिबिम्बके लिये यह
कथन नहीं है, क्योंकि ब्रह्मविद्याके प्रसंगमें उसका वर्णन करके उसे
आत्मा, अमृत, अभय और ब्रह्म कहा है। इन विशेषणोंकी उपपत्ति
ब्रह्ममें ही लग सकती है, अन्य किसीमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
६० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
व्याख्या—उक्त प्रसंगमें यह कहा गया है कि 'यह नेत्रमें दीखनेवाला
पुरुष ही अमृत, अभय और ब्रह्म है।' इस कथनमें निर्भयता और अमृतत्व—
ये दोनों ही सुखके सूचक हैं। तथा जब अग्नियोंने एकत्र होकर पहले-पहल
उपदेश दिया है, वहाँ कहा गया है कि जो 'क' अर्थात् सुख है, वही 'ख'
अर्थात् 'आकाश' है। भाव यह है कि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १७ ] अध्याय १ ६१
सूत्र १७ ] अध्याय १ ६१
सम्बन्ध - यदि इस प्रकरणमें नेत्रके भीतर दिखायी देनेवाले
प्रतिबिम्ब, नेत्रेन्द्रियके अधिष्ठाता देवता अथवा जीवात्मा - इनमेंसे किसी एकको
नेत्रान्तर्वर्ती पुरुष मान लिया जाय तो क्या आपत्ति है? इसपर कहते हैं -
अनवस्थितेरसम्भवाच्च नेतरः ॥ १।२।१७॥
अनवस्थितेः = अन्य किसीकी नेत्रमें निरन्तर स्थिति न होनेके कारण; च=
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
६२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
अन्तर्याम्यधिदैवादिषु तद्धर्मव्यपदेशात् ॥ १ । २ । १८ ॥
अधिदैवादिषु = आधिदैविक और आध्यात्मिक आदि समस्त वस्तुओंमें;
अन्तर्यामी = जिसे अन्तर्यामी बतलाया गया है (वह परब्रह्म ही है);
तद्धर्मव्यपदेशात् = क्योंकि वहाँ उसीके धर्मोंका वर्णन है।
व्याख्या—बृहदारण्यकोपनिषद् (३। ७)-में यह प्रसंग आया है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें