सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्त दर्शन: ब्रह्मसूत्र (शाङ्करभाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)

Vedanta Darshana: Brahma Sutra with Shankara Bhashya

भगवान् बादरायण व्यास व आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished486 पृष्ठ
पृष्ठ 204
स्थायी लिंक
पृष्ठ 204 स्कैन

सूत्र ४०-४१ ] अध्याय २ २०१
व्याख्या—उनकी मान्यताके अनुसार जैसे कुम्भकार मृत्तिका आदि
साधन-सामग्रीका अधिष्ठाता होकर घट आदिका कार्य करता है, उसी प्रकार
सृष्टिकर्ता ईश्वर भी प्रधान आदि साधनोंका अधिष्ठाता होकर ही सृष्टिकार्य
कर सकेगा; परंतु न तो ईश्वर ही कुम्भकारकी भाँति सशरीर है और न
प्रधान ही मिट्टी आदिकी भाँति साकार है, अतः रूपादिसे रहित प्रधान निराकार
ईश्वरका अधिष्ठेय कैसे हो सकता है ? इसलिये ईश्वरको केवल निमित्त
कारण माननेवाला पाशुपतमत युक्तिविरुद्ध होनेके कारण मान्य नहीं है।
सम्बन्ध—यदि ऐसी बात है तो ईश्वरको शरीर और इन्द्रियोंसे युक्त
क्यों न मान लिया जाय ? इसपर कहते हैं—
करणवच्चेन्न भोगादिभ्यः ॥ २ । २ । ४० ॥
चेत्=यदि, करणवत्=ईश्वरको शरीर, इन्द्रिय आदि करणोंसे युक्त
मान लिया जाय तो; न=यह ठीक नहीं है; भोगादिभ्यः=क्योंकि भोग
आदिसे उसका सम्बन्ध सिद्ध हो जायगा।
व्याख्या—यदि यह मान लिया जाय कि ईश्वर अपने संकल्पसे ही
मन, बुद्धि और इन्द्रिय आदिसहित शरीर धारण करके लौकिक दृष्टान्तके
अनुसार निमित्त कारण बन जाता है, तो यह भी ठीक नहीं है; क्योंकि
शरीरधारी होनेपर साधारण जीवोंकी भाँति उसे कर्मानुसार भोगोंकी प्राप्ति
होनेका प्रसंग आ जायगा। उस दशामें उसकी ईश्वरता ही सिद्ध नहीं होगी।
अतः ईश्वरको केवल निमित्त कारण मानना युक्तिसंगत नहीं है।
सम्बन्ध—उपर्युक्त पाशुपतमतमें अन्य दोषोंकी उद्भावना करते हुए
कहते हैं—
अन्तवत्त्वमसर्वज्ञता वा ॥ २ । २ । ४१ ॥
अन्तवत्त्वम् = (पाशुपतमतमें) ईश्वरके अन्तवाला होनेका; वा = अथवा,
असर्वज्ञता = सर्वज्ञ न होनेका दोष उपस्थित होता है।
व्याख्या—पाशुपत-सिद्धान्तके अनुसार ईश्वर अनन्त एवं सर्वज्ञ है। साथ

२०२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 205
स्थायी लिंक
पृष्ठ 205 स्कैन

२०२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
ही वे प्रधान (प्रकृति) और जीवोंको भी अनन्त मानते हैं। अतः यह प्रश्न
उठता है कि उनका माना हुआ ईश्वर यह बात जानता है या नहीं कि ‘जीव
कितने और कैसे हैं? प्रधानका स्वरूप क्या और कैसा है? तथा मैं (ईश्वर)
कौन और कैसा हूँ?’ इसके उत्तरमें यदि पाशुपतमतवाले यह कहें कि ईश्वर
यह सब कुछ जानता है, तब तो जाननेमें आ जानेवाले पदार्थोंको अनन्त
(असीम) मानना या कहना अयुक्त सिद्ध होता है और यदि कहें, वह नहीं
जानता तो ईश्वरको सर्वज्ञ मानना नहीं बन सकता। अतः या तो ईश्वर,
जीवात्मा और प्रकृतिको सान्त मानना पड़ेगा या ईश्वरको अल्पज्ञ स्वीकार
करना पड़ेगा। इस प्रकार पूर्वोक्त सिद्धान्त दोषयुक्त एवं वेदविरुद्ध होनेके
कारण माननेयोग्य नहीं है।
सम्बन्ध— यहाँतक वेदविरुद्ध मतोंका खण्डन किया गया। अब वेदप्रमाण
माननेवाले पांचरात्र आगममें जो आंशिक अनुपपत्तिकी शंका उठायी जाती
है, उसका समाधान करनेके लिये अगला प्रकरण आरम्भ करते हैं। भागवत-
शास्त्र, पांचरात्र आदिकी प्रक्रिया इस प्रकार है—‘परम कारण परब्रह्मस्वरूप
‘वासुदेव’ से ‘संकर्षण’ नामक जीवकी उत्पत्ति होती है; संकर्षणसे ‘प्रद्युम्न’
संज्ञक मन उत्पन्न होता है और उस प्रद्युम्नसे ‘अनिरुद्ध’ नामधारी अहंकारकी
उत्पत्ति होती है। इसमें दोषकी उद्भावना करते हुए पूर्वपक्षी कहता है—
उत्पत्त्यसम्भवात् ॥ २ । २ । ४२ ॥
उत्पत्त्यसम्भवात् = जीवकी उत्पत्ति सम्भव नहीं है, इसलिये (वासुदेवसे
संकर्षणकी उत्पत्ति मानना वेदविरुद्ध प्रतीत होता है)।
व्याख्या— भागवत-शास्त्र या पांचरात्र-आगम जो यह मानता है कि
‘इस जगत्के परम कारण परब्रह्म पुरुषोत्तम श्री ‘वासुदेव’ हैं, वे ही इसके
निमित्त और उपादान भी हैं;’ यह वैदिक मान्यताके सर्वथा अनुकूल है। परंतु
उसमें भगवान् वासुदेवसे जो ‘संकर्षण’ नामक जीवकी उत्पत्ति बतायी गयी
है, यह कथन वेदविरुद्ध जान पड़ता है, क्योंकि श्रुतिमें जीवको जन्म-मरणसे
रहित और नित्य कहा गया है (क० उ० १।२।१८)। उत्पन्न होनेवाली वस्तु

सूत्र ४३-४४ ] अध्याय २ २०३

पृष्ठ 206
स्थायी लिंक
पृष्ठ 206 स्कैन

सूत्र ४३-४४ ] अध्याय २ २०३
कभी नित्य नहीं हो सकती; अतः जीवकी उत्पत्ति असम्भव है। यदि
जीवको उत्पत्ति-विनाशशील एवं अनित्य मान लिया जाय तो वेद-
शास्त्रोंमें जो उसकी बद्ध-मुक्त अवस्थाका वर्णन है, वह व्यर्थ होगा। इसके
सिवा, जन्म-मरणरूप बन्धनसे छूटने और परमात्माको प्राप्त करनेके लिये
जो वेदोंमें साधन बताये गये हैं, वे सब भी व्यर्थ सिद्ध होते हैं। अतः
जीवकी उत्पत्ति मानना उचित नहीं है।
सम्बन्ध—अब पूर्वपक्षकी दूसरी शंकाका उल्लेख करते हैं—
न च कर्तुः करणम् ॥ २।२।४३ ॥
च=तथा; कर्तुः=कर्ता (जीवात्मा)-से; करणम्=करण (मन और
मनसे अहंकार)-की उत्पत्ति भी; न=सम्भव नहीं है।
व्याख्या—जिस प्रकार परब्रह्म भगवान् वासुदेवसे जीवकी उत्पत्ति
असम्भव है, उसी प्रकार संकर्षण नामसे कहे जानेवाले चेतन जीवात्मासे
'प्रद्युम्न' नामक मनस्तत्त्वकी और उससे 'अनिरुद्ध' नामक अहंकारतत्त्वकी
उत्पत्ति भी सम्भव नहीं है; क्योंकि जीवात्मा कर्ता और चेतन है, मन
करण है। अतः कर्तासे करणकी उत्पत्ति नहीं हो सकती।
सम्बन्ध—इस प्रकार पांचरात्र नामक भक्तिशास्त्रमें अन्य सब मान्यता
वेदानुकूल होनेपर भी उपर्युक्त स्थलोंमें श्रुतिसे कुछ विरोध-सा प्रतीत होता
है; उसे पूर्वपक्षके रूपमें उठाकर सूत्रकार अगले दो सूत्रोंद्वारा उस विरोधका
परिहार करते हुए कहते हैं—
विज्ञानादिभावे वा तदप्रतिषेधः ॥ २।२।४४॥
वा=निःसंदेह, विज्ञानादिभावे=(पांचरात्रशास्त्रद्वारा) भगवान्के विज्ञानादि
षड्विध गुणोंका संकर्षण आदिमें भाव (होना) सूचित किया गया है। इस
मान्यताके अनुसार उनका भगवत्स्वरूप होना सिद्ध होता है, इसलिये;
तदप्रतिषेधः =उनकी उत्पत्तिका वेदमें निषेध नहीं है।
व्याख्या—पूर्वपक्षीने जो यह कहा कि 'श्रुतिमें जीवात्माकी उत्पत्तिका

२०४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 207
स्थायी लिंक
पृष्ठ 207 स्कैन

२०४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

विरोध है तथा कर्तासे करणकी उत्पत्ति नहीं हो सकती' इसके उत्तरमें
सिद्धान्तपक्षका कहना है कि उक्त पांचरात्रशास्त्रमें जीवकी उत्पत्ति या
कर्तासे करणकी उत्पत्ति नहीं बतायी गयी है, अपितु संकर्षण जीव-
तत्त्वके, प्रद्युम्न मनस्तत्त्वके और अनिरुद्ध अहंकारतत्त्वके अधिष्ठाता
बताये गये हैं, जो भगवान् वासुदेवके ही अंगभूत हैं; क्योंकि वहाँ
संकर्षणको भगवान्‌का प्राण, प्रद्युम्नको मन और अनिरुद्धको अहंकार
माना गया है। अतः वहाँ जो इनकी उत्पत्तिका वर्णन है, वह भगवान्‌के
ही अंशोंका उन-उन रूपोंमें प्राकट्य बतानेवाला है। श्रुतिमें भी
भगवान्‌के अजन्मा होते हुए भी विविधरूपोंमें प्रकट होनेका वर्णन इस
प्रकार मिलता है—"अजायमानो बहुधा वि जायते।' (यजु० ३१।१९)
इसलिये भगवान् वासुदेवका संकर्षण आदि व्यूहोंके रूपमें प्रकट होना
वेदविरुद्ध नहीं है। जिस प्रकार भगवान् अपने भक्तोंपर दया करके
श्रीराम आदिके रूपमें प्रकट होते हैं, उसी प्रकार साक्षात् परब्रह्म
परमेश्वर भगवान् वासुदेव अपने भक्तजनोंपर कृपा करके स्वेच्छासे ही
चतुर्व्यूहके रूपमें प्रकट होते हैं। भागवत-शास्त्रमें इन चारोंकी उपासना
भगवान् वासुदेवकी ही उपासना मानी गयी है। भगवान् वासुदेव
विभिन्न अधिकारियोंके लिये विभिन्न रूपोंमें उपास्य होते हैं, इसलिये
उनके चार व्यूह माने गये हैं। इन व्यूहोंकी पूजा-उपासनासे परब्रह्म
परमात्माकी ही प्राप्ति मानी गयी है। उन संकर्षण आदिका जन्म
साधारण जीवोंकी भाँति नहीं है; क्योंकि वे चारों ही चेतन तथा ज्ञान,
ऐश्वर्य, शक्ति, बल, वीर्य और तेज आदि समस्त भगवद्भावोंसे
सम्पन्न माने गये हैं। अतः संकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध—ये तीनों
उन परब्रह्म परमेश्वर भगवान् वासुदेवसे भिन्न तत्त्व नहीं हैं। अतः
इनकी उत्पत्तिका वर्णन वेदविरुद्ध नहीं है।
सम्बन्ध—यह पांचरात्र-आगम वेदानुकूल है, किसी अंशमें भी इसका
वेदसे विरोध नहीं है; इस बातको पुनः दृढ़ करते हैं—

सूत्र ४५ ] अध्याय २ २०५

पृष्ठ 208
स्थायी लिंक
पृष्ठ 208 स्कैन

सूत्र ४५ ] अध्याय २ २०५
विप्रतिषेधाच्च ॥ २ । २ । ४५ ॥
विप्रतिषेधात् = इस शास्त्रमें विशेषरूपसे जीवकी उत्पत्तिका निषेध किया
गया है, इसलिये; च=भी (यह वेदके प्रतिकूल नहीं है)।
व्याख्या—उक्त शास्त्रमें जीवको अनादि, नित्य, चेतन और
अविनाशी माना गया है तथा उसके जन्म-मरणका निषेध किया गया
है, इसलिये भी यह सिद्ध होता है कि इसका वैदिक प्रक्रियासे कोई
विरोध नहीं है। इसमें जो यह कहा गया है कि 'शाण्डिल्य मुनिने
अंगोंसहित चारों वेदोंमें निष्ठा (निश्चल स्थिति)-को न पाकर इस
भक्तिशास्त्रका अध्ययन किया।' यह वेदोंकी निन्दा या प्रतिषेध नहीं
है, जिससे कि इसे वेदविरोधी शास्त्र कहा जा सके। इस प्रसंगद्वारा
भक्तिशास्त्रकी महिमाका ही प्रतिपादन किया गया है। छान्दोग्योपनिषद्
(७। १। २-३)-में नारदजीके विषयमें भी ऐसा ही प्रसंग आया है।
नारदजीने सनत्कुमारजीसे कहा है, 'मैंने समस्त वेद, वेदांग, इतिहास,
पुराण आदि पढ़ लिये तो भी मुझे आत्मतत्त्वका अनुभव नहीं हुआ।'
यह कथन जैसे वेदादि शास्त्रोंको तुच्छ बतानेके लिये नहीं, आत्मज्ञानकी
महत्ता सूचित करनेके लिये है, उसी प्रकार पांचरात्रमें शाण्डिल्यका
प्रसंग भी वेदोंकी तुच्छता बतानेके लिये नहीं, अपितु भक्तिशास्त्रकी
महिमा प्रकट करनेके लिये आया है; अतः वह शास्त्र सर्वथा निर्दोष
एवं वेदानुकूल है।
दूसरा पाद सम्पूर्ण

तीसरा पाद

पृष्ठ 209
स्थायी लिंक
पृष्ठ 209 स्कैन

तीसरा पाद
सम्बन्ध— इस शास्त्रमें जो ब्रह्मके लक्षण बताये गये हैं, उनमें स्मृति
और न्यायसे जो विरोध प्रतीत होता है, उसका निर्णयपूर्वक समाधान तो इस
अध्यायके पहले पादमें किया गया, उसके बाद दूसरे पादमें अपने सिद्धान्तकी
सिद्धिके लिये अनीश्वरवादी नास्तिकोंके सिद्धान्तका तथा ईश्वरको मानते
हुए भी उसको उपादान कारण न माननेवालोंके सिद्धान्तका युक्तियोंद्वारा निराकरण
किया गया। साथ ही भागवतमतमें जो इस ग्रन्थके सिद्धान्तसे विरोध प्रतीत होता
था, उसका समाधान करके उस पादकी समाप्ति की गयी। अब पूर्व प्रतिज्ञानुसार
परब्रह्मको समस्त प्रपंचका अभिन्ननिमित्तोपादान कारण माननेमें जो श्रुतियोंके
वाक्योंसे विरोध प्रतीत होता है, उसका समाधान करनेके लिये तथा जीवात्माके
स्वरूपका निर्णय करनेके लिये तीसरा पाद आरम्भ किया जाता है—
श्रुतियोंमें कहीं तो कहा है कि परमेश्वरने पहले-पहल तेजकी रचना
की, उसके बाद तेजसे जल और जलसे अन्न—इस क्रमसे जगत्‌की रचना
हुई। कहीं कहा कि पहले-पहल आकाशकी रचना हुई, उससे वायु आदिके
क्रमसे जगत्‌की उत्पत्ति हुई। इस प्रकारके विकल्पोंकी एकता करके समाधान
करनेके लिये पूर्वपक्षकी उत्थापना करते हैं—
न वियदश्रुतेः॥ २।३।१॥
वियत्=आकाश; न=उत्पन्न नहीं होता; अश्रुतेः=क्योंकि (छान्दोग्योप-
निषद्के सृष्टि-प्रकरणमें) उसकी उत्पत्ति नहीं सुनी गयी है।
व्याख्या—छान्दोग्योपनिषद्में जहाँ जगत्‌की उत्पत्तिका वर्णन किया है; वहाँ
पहले-पहल तेजकी रचना बतायी गयी है।* फिर तेज, जल और अन्न—
इन तीनोंके सम्मेलनसे जगत्‌की रचनाका वर्णन है (छा० उ० ६।२।१
से ६।३।४ तक), वहाँ आकाशकी उत्पत्तिका कोई प्रसंग नहीं है तथा

  • 'तत्तेजोऽसृजत।' (छा० उ० ६।२।३)

सूत्र २—४ ] अध्याय २ २०७

पृष्ठ 210 स्कैन

सूत्र २—४ ] अध्याय २ २०७
आकाशको विभु (व्यापक) माना गया है (गीता १३।३२)। इसलिये यह
सिद्ध होता है कि आकाश नित्य है, वह उत्पन्न नहीं होता।
सम्बन्ध—इस शंकाके उत्तरमें कहते हैं—
अस्ति तु॥ २।३।२॥
तु=किंतु; अस्ति=आकाशकी उत्पत्तिका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 211 स्कैन

२०८ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
व्याख्या—बृहदारण्यकमें कहा है कि ‘वायुश्चान्तरिक्षं चैतदमृतम्’—
‘वायु और अन्तरिक्ष—यह अमृत है’ (बृह० उ० २।३।३), अतः जो
अमृत हो, उसकी उत्पत्ति नहीं हो सकती; तथा यह भी कहा है कि ‘जिस
प्रकार यह आकाश अनन्त है, उसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र ६-७ ] अध्याय २ २०९

पृष्ठ 212 स्कैन

सूत्र ६-७ ] अध्याय २ २०९
गौण अर्थमें प्रयोग किया गया है, उसी प्रकार किसी एक शाखामें गौण
अर्थमें आकाशको उत्पत्तिशील बताया जा सकता है।
सम्बन्ध — इस प्रकार पूर्वपक्षकी उत्थापना करके अब दो सूत्रोंद्वारा
उसका समाधान करते हैं—
प्रतिज्ञाहानिरव्यतिरेकाच्छब्देभ्यः ॥ २ । ३ । ६ ॥
अव्यतिरेकात् = ब्रह्मके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 213 स्कैन

२१० वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
देवदत्तके पुत्रोंका परिचय देते समय कहता है—‘ये सब-के-सब
देवदत्तके पुत्र हैं।' फिर वह उनमेंसे किसी एक या दोका ही नाम लेकर
यदि कहे कि ‘इनकी उत्पत्ति देवदत्तसे हुई है’ तो भी उन सबकी उत्पत्ति
देवदत्तसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 214 स्कैन

सूत्र १०-११ ] अध्याय २ २११
तु=तो; असम्भवः = असम्भव है; अनुपपत्तेः = क्योंकि अन्य किसीका उत्पन्न न
होना युक्ति और प्रमाणद्वारा सिद्ध नहीं हो सकता।
व्याख्या—जिस पूर्णब्रह्म परमात्माका श्रुतिमें जगह-जगह सत् नामसे
वर्णन आया है तथा जो इस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२१२ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३

पृष्ठ 215 स्कैन

२१२ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
व्याख्या—उपर्युक्त प्रकारसे दोनों श्रुतियोंके कथनकी एकता होनेसे
यह समझना चाहिये कि उक्त तेजसे जल उत्पन्न हुआ।
सम्बन्ध—इस प्रकरणमें यह कहा गया है कि उस जलने अन्नको रचा,
अतः यहाँ गेहूँ, जौ आदि अन्नकी उत्पत्ति जलसे हुई या पृथिवीसे ? इस
जिज्ञासापर कहते हैं—
पृथिव्यधिकाररूपशब्दान्तरेभ्यः ॥ २ ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र १३-१४] अध्याय २ २१३

पृष्ठ 216 स्कैन

सूत्र १३-१४] अध्याय २ २१३
साक्षात् परमेश्वर करता है या एक तत्त्व दूसरे तत्त्वको स्वयं उत्पन्न करता
है? इसपर कहते हैं-
तदभिध्यानादेव तु तल्लिङ्गात्सः ॥ २।३।१३ ॥
तदभिध्यानात् = उन तत्त्वोंके भलीभाँति चिन्तन करनेका कथन होनेसे;
एव=ही; तु=तो (यह सिद्ध होता है कि); सः = वह परमात्मा ही उन सबकी
रचना करता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

विष्णुपुराण अंश ६, अध्याय ४, श्लोक १४ से ३८ तक)।

पृष्ठ 217 स्कैन

२९४ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
अग्निमें, अग्नि वायुमें, वायु आकाशमें और आकाश परमात्मामें विलीन हो
जाता है। युक्तिसे भी यही क्रम ठीक जान पड़ता है। प्रत्येक कार्य अपने
उपादान कारणमें ही लीन होता है। जैसे जलसे बर्फ बनता है और जलमें ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र १५ ] अध्याय २ २१५

पृष्ठ 218 स्कैन

सूत्र १५ ] अध्याय २ २१५
परात्पर स्वरूपका वर्णन करते हुए उसे अजन्मा, अविनाशी, दिव्य,
निराकार, सब प्रकारसे परम शुद्ध और समस्त जगत्के बाहर-भीतर व्याप्त
बताया गया है।१ तदनन्तर यह कहा गया है कि 'इसी परब्रह्म पुरुषोत्तमसे
यह प्राण, मन, सब इन्द्रियाँ तथा आकाश, वायु, ज्योति, जल और सबको
धारण करनेवाली पृथिवी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२१६ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३

पृष्ठ 219 स्कैन

२१६ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
सम्बन्ध— इस ग्रन्थमें अबतकके विवेचनसे परब्रह्म परमेश्वरको जड-
चेतनात्मक सम्पूर्ण जगत्का अभिन्ननिमित्तोपादान कारण सिद्ध किया गया।
इससे यह प्रतीत होता है कि उस परब्रह्मसे अन्य तत्त्वोंकी भाँति जीवोंकी भी
उत्पत्ति होती है। यदि यही बात है तो फिर यह प्रश्न उठता है कि परमात्माका
ही अंश

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र १७ ] अध्याय २ २१७

पृष्ठ 220 स्कैन

सूत्र १७ ] अध्याय २ २१७
परमात्मासे उत्पन्न होना और उसमें विलीन होना श्रुति-स्मृतियोंमें जगह-
जगह कहा गया है। जीवोंको भगवान् उनके परम्परागत संचित कर्मोंके
अनुसार ही अच्छी-बुरी योनियोंमें उत्पन्न करते हैं, यह पहले सिद्ध कर
दिया गया है (देखिये ब्र० सू० २।१।३४)।
सम्बन्ध—यहाँ यह जिज्ञासा होती है कि जीवोंकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२१८ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३

पृष्ठ 221 स्कैन

२१८ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
होता'* (क० उ० १।२।१८) इत्यादि। इसलिये यह सर्वथा निर्विवाद
है कि जीवात्मा स्वरूपसे उत्पन्न नहीं होता।
सम्बन्ध — जीवकी नित्यताको दृढ़ करनेके लिये पुनः कहते हैं—
ज्ञोऽत एव॥ २।३।१८॥
अतः=(वह नित्य अर्थात् जन्म-मरणसे रहित है) इसलिये; एव=ही;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र २० ] अध्याय २ २१९

पृष्ठ 222 स्कैन

सूत्र २० ] अध्याय २ २१९
परलोकमें जाने और पुनः लौटकर आनेका श्रुतिमें वर्णन है (इससे भी यही
सिद्ध होता है कि जीवात्मा नित्य है)।
व्याख्या—कठोपनिषद् (२।२।७)-में कहा है कि—
योनिमन्ये प्रपद्यन्ते शरीरत्वाय देहिनः।
स्थाणुमन्येऽनुसंयन्ति यथाकर्म यथाश्रुतम्॥
'मरनेके बाद इन जीवात्माओंमेंसे अपने-अपने कर्मोंके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२२० वेदान्त-दर्शन [ पाद ३

पृष्ठ 223 स्कैन

२२० वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
है, दूसरा नहीं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि शरीरके नाशसे आत्माका
नाश नहीं होता और वह सदा ही रहता है।
सम्बन्ध—इस प्रकार श्रुतिप्रमाणसे जो आत्माका नित्यत्व सिद्ध किया
गया, इसमें जीवात्माको गमनागमनशील—एक देशसे दूसरे देशमें जाने-
आनेवाला कहा गया। यदि यही ठीक है तब तो आत्मा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें