वेदान्त दर्शन: ब्रह्मसूत्र (शाङ्करभाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)
Vedanta Darshana: Brahma Sutra with Shankara Bhashya
भगवान् बादरायण व्यास व आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
दूसरा पाद
दूसरा पाद
सम्बन्ध— पहले पादमें प्रधानतासे अपने पक्षमें प्रतीत होनेवाले समस्त
दोषोंका खण्डन करके यह निश्चय कर दिया कि इस जगत्का निमित्त और
उपादानकारण परब्रह्म परमेश्वर ही है। अब दूसरोंद्वारा प्रतिपादित जगत्कारणोंको
स्वीकार करनेमें जो-जो दोष आते हैं; उनका दिग्दर्शन कराकर अपने
सिद्धान्तकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र २-३ ] अध्याय २ १७१
सूत्र २-३ ] अध्याय २ १७१
बुद्धिमान् वैज्ञानिक तथा चतुर शिल्पी मनसे भी नहीं कर पाते, उस विचित्र
रचना-चातुर्ययुक्त अद्भुत जगत्की सृष्टि भला जड प्रकृति कैसे कर
सकती है ? मिट्टी, पत्थर आदि जड पदार्थोंमें इस प्रकार अपने-आप रचना
करनेकी कोई शक्ति नहीं देखी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
व्याख्या—यदि कहो कि 'जैसे अचेतन दूध बछड़ेकी पुष्टिके लिये
अपने-आप गायके थनमें उतर आता है* तथा अचेतन जल लोगोंके
उपकारके लिये अपने-आप नदी-निर्झर आदिके रूपमें बहता रहता है,
उसी प्रकार जड प्रधान भी जगत्की सृष्टिके कार्यमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ४-५ ] अध्याय २ १७३
व्यतिरेकानवस्थितेश्च अनपेक्षत्वात् ॥ २।२।४॥
च=इसके सिवा; व्यतिरेकानवस्थितेः=सांख्यमतमें प्रधानके सिवा,
दूसरा कोई उसकी प्रवृत्ति या निवृत्तिका नियामक नहीं माना गया है,
इसलिये; (और) अनपेक्षत्वात्=प्रधानको किसीकी अपेक्षा नहीं है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
१७४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
सहयोग बिना जड प्रकृति जगत्-रूपमें परिणत नहीं हो सकती। जैसे
तृण आदिका दूधके रूपमें परिणत होना तभी सम्भव होता है, जब
उसे ब्यायी हुई चेतन गौके उदरमें स्थित होनेका अवसर मिलता है।
सम्बन्ध—प्रधानमें जगत्-रचनाकी स्वाभाविक प्रवृत्ति मानना व्यर्थ है,
यह बतानेके लिये कहते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ७ ] अध्याय २ १७५
सूत्र ७ ] अध्याय २ १७५
सृष्टिरचनामें प्रवृत्त कर देती है); तथापि=तो ऐसा माननेपर भी (सांख्य-
सिद्धान्तकी सिद्धि नहीं होती)।
व्याख्या—'जैसे पंगु और अंधे परस्पर मिल जायँ और अंधेके
कंधेपर बैठकर पंगु उसे राह बताया करे तो दोनों गन्तव्य स्थानपर पहुँच
जाते हैं तथा लोहे और चुम्बकका संयोग होनेपर लोहेमें क्रियाशक्ति आ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
१७६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
अङ्गित्वानुपपत्तेश्च ॥ २ । २ । ८ ॥
अङ्गित्वानुपपत्तेः = अंगांगिभाव (सत्त्वादि गुणोंके उत्कर्ष और अपकर्ष)-
की सिद्धि न होनेके कारण; च = भी (केवल प्रधान इस जगत्का
कारण नहीं माना जा सकता)।
व्याख्या—पहले यह बताया गया है कि सांख्यमतमें तीनों गुणोंकी
साम्यावस्थाका नाम 'प्रधान' है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १० ] अध्याय २ १७७
इसलिये उसके द्वारा बुद्धिपूर्वक कोई रचना नहीं हो सकती। जैसे गृह,
वस्त्र, घट आदिका निर्माण कोई समझदार चेतन कर्ता ही कर सकता
है, उसी प्रकार अनन्तकोटि ब्रह्माण्डके अन्तर्गत असंख्य जीवोंके छोटे-
बड़े विविध शरीर एवं अन्न आदिकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहुए दूसरा प्रकरण आरम्भ करते हैं—
१७८ वेदान्त-दर्शन [पाद २
परमाणुवादका खण्डन करनेके लिये उनकी मान्यताको असंगत बताते
हुए दूसरा प्रकरण आरम्भ करते हैं—
महद्दीर्घवद्वा ह्रस्वपरिमण्डलाभ्याम् ॥ २।२।११॥
ह्रस्वपरिमण्डलाभ्याम् = ह्रस्व (द्व्यणुक) तथा परिमण्डल (परमाणु)-
से; महद्दीर्घवत् = महत् एवं दीर्घ (त्र्यणुक)-की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १२ ] अध्याय २ १७९
सूत्र १२ ] अध्याय २ १७९
क्रमसे पार्थिव परमाणुओँसे यह बड़ी भारी पृथिवी उत्पन्न होती है। मिट्टी
और प्रस्तर आदि इसका स्वरूप है। यह अचल भावसे स्थित होती है।
कारणके गुणोंसे ही कार्यके गुण उत्पन्न होते हैं। जैसे तन्तुओंके शुक्ल, नील,
पीत आदि गुण ही वस्त्रमें वैसे गुण प्रकट करते हैं, इसी प्रकार परमाणुगत
शुक्ल आदि गुणोंसे ही द्व्यणुकगत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
१८० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
व्याख्या— परमाणुवादियोंका कहना है कि 'सृष्टिके पूर्व परमाणु निश्चल
रहते हैं, उनमें कर्म उत्पन्न होकर परमाणुओंका संयोग होता है और उससे
जगत्की उत्पत्ति होती है।' इसपर सूत्रकार कहते हैं कि यदि उन परमाणुओंमें
कर्मका संचार बिना किसी निमित्तके अपने-आप हो जाता है, ऐसा मानें तो
यह असम्भव है; क्योंकि उनके मतानुसार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १४ ] अध्याय २ १८१
सूत्र १४ ] अध्याय २ १८१
भिन्नताकी समानता है, इसलिये; अनवस्थितेः=उनमें अनवस्थादोषकी प्राप्ति
हो जानेपर परमाणुओंके संयोगसे जगत्की उत्पत्ति नहीं हो सकेगी।
व्याख्या—वैशेषिकोंकी मान्यताके अनुसार युतसिद्ध अर्थात् अलग-
अलग रह सकनेवाली वस्तुओंमें परस्पर संयोग-सम्बन्ध होता है और अयुत-
सिद्ध अर्थात् अलग-अलग न रहनेवाली वस्तुओंमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
१८२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
व्याख्या—परमाणुवादी परमाणुओंको नित्य मानते हैं, अतः उनका
जैसा भी स्वभाव माना जाय, वह नित्य ही होगा। यदि ऐसा मानें कि उनमें
प्रवृत्ति-मूलक कर्म स्वभावतः होता है, तब तो सदा ही सृष्टि होती रहेगी,
कभी भी प्रलय नहीं होगा। यदि उनमें निवृत्ति-मूलक कर्मका होना
स्वाभाविक मानें तब तो सदा संहार ही बना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १६ ] अध्याय २ १८३
नित्य हैं, इस प्रतिज्ञाकी सिद्धि नहीं होती। इस प्रकार अनुपपत्तियोंसे भरा
हुआ यह परमाणुवाद कदापि सिद्ध नहीं होता।
सम्बन्ध—प्रकारान्तरसे परमाणुवादको सदोष सिद्ध करते हैं—
उभयथा च दोषात्॥ २। २। १६॥
उभयथा=परमाणुओंको न्यूनाधिक गुणोंसे युक्त मानें या
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
१८४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
अपरिग्रहाच्चात्यन्तमनपेक्षा ॥ २ । २ । १७ ॥
अपरिग्रहात् = परमाणुकारणवादको शिष्ट पुरुषोंने ग्रहण नहीं किया है,
इसलिये; च = भी; अत्यन्तम् अनपेक्षा = इसकी अत्यन्त उपेक्षा करनी चाहिये।
व्याख्या — पूर्वोक्त प्रधानकारणवादमें अंशतः सत्कार्यवादका निरूपण
है। अतः उस सत्कार्यवादरूप अंशको मनु आदि शिष्ट पुरुषोंने ग्रहण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १८ ] अध्याय २ १८५
दीपककी शिखा प्रतिक्षण मिट रही है, फिर भी एक धारा-सी बनी रहनेके
कारण उसकी प्रतीति होती है, उसी प्रकार बाह्य पदार्थ भी प्रतिक्षण नष्ट हो
रहे हैं, उनकी विज्ञान-धारामात्र प्रतीत होती है। जैसे तैल चुक जानेपर
दीपशिखा बुझ जाती है, उसी प्रकार संस्कार नष्ट होनेपर विज्ञान-धारा भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
१८६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
है। राग, द्वेष, मोह, मद, मात्सर्य, भय, शोक और विषाद आदि जो चित्तके
धर्म हैं, उन्हींको 'संस्कारस्कन्ध' कहते हैं। विज्ञान आदि चार स्कन्ध चित्त-
चैत्तिक कहलाते हैं। विज्ञानस्कन्धरूप चित्तका नाम ही आत्मा है; शेष तीन
स्कन्ध 'चैत्य' अथवा 'चैत्तिक' हैं। ये सब प्रकारके व्यवहारोंका आश्रय
बनकर अन्तःकरणमें संगठित होते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १९ ] अध्याय २ १८७
एक-एक दूसरे-दूसरेके कारण होते हैं, अतः इन्हींसे समुदायकी सिद्धि हो
सकती है; इति न = तो यह ठीक नहीं है; उत्पत्तिमात्रनिमित्तत्वात् = क्योंकि ये
अविद्या आदि उत्तरोत्तरकी उत्पत्तिमात्रमें ही निमित्त माने गये हैं (समुदाय या
संघातमें नहीं; अतः इनसे भी समुदायकी सिद्धि नहीं हो सकती)।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
१८८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
सम्बन्ध— पूर्वसूत्रमें यह बात बतायी गयी कि अविद्या आदि हेतु संस्कार
आदिकी उत्पत्तिमात्रमें ही निमित्त माने गये हैं, अतः उनसे संघात (समुदाय)-
की सिद्धि नहीं हो सकती। अब यह सिद्ध करते हैं कि वे अविद्या आदि हेतु
संस्कार आदि भावोंकी उत्पत्तिमें भी निमित्त नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र २२ ] अध्याय २ १८९
सूत्र २२ ] अध्याय २ १८९
उनके नाम इस प्रकार हैं- अधिपतिप्रत्यय, सहकारिप्रत्यय, समनन्तरप्रत्यय
और आलम्बनप्रत्यय। ये क्रमशः इन्द्रिय, प्रकाश, मनोयोग और विषयके
पर्याय हैं। इन चारों हेतुओंके होनेपर ही विज्ञानकी उत्पत्ति होती है, यह
उनकी प्रतिज्ञा है। यदि कारणके बिना ही कार्यकी उत्पत्ति मानी जाय तो
उक्त प्रतिज्ञा भंग होगी और यदि ऐसा नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें