सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्त दर्शन: ब्रह्मसूत्र (शाङ्करभाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)

Vedanta Darshana: Brahma Sutra with Shankara Bhashya

भगवान् बादरायण व्यास व आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished486 पृष्ठ

३८ वेदान्त-दर्शन [ पाद १

पृष्ठ 41
स्थायी लिंक
पृष्ठ 41 स्कैन

३८ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
सम्बन्ध—इसी बातको सिद्ध करनेके लिये दूसरा हेतु प्रस्तुत करते हैं—
भेदव्यपदेशाच्चान्यः ॥ १ । १ । २१ ॥
च=तथा; भेदव्यपदेशात्=भेदका कथन होनेसे; अन्यः=सूर्यमण्डलान्तर्वर्ती
हिरण्मय पुरुष सूर्यके अधिष्ठाता देवतासे भिन्न है।
व्याख्या—बृहदारण्यकोपनिषद्के अन्तर्यामिब्राह्मणमें कहा है
कि—'य आदित्ये तिष्ठन्नादित्यादन्तरो यमादित्यो न वेद यस्यादित्यः
शरीरं य आदित्यमन्तरो यमयत्येष त आत्मान्तर्याम्यमृतः ।' ‘अर्थात् जो
सूर्यमें रहनेवाला सूर्यका अन्तर्वर्ती है, जिसे सूर्य नहीं जानता, सूर्य जिसका
शरीर है और जो भीतर रहकर सूर्यका नियमन करता है, वह तुम्हारा
आत्मा अन्तर्यामी अमृत है।' इस प्रकार वहाँ सूर्यान्तर्वर्ती पुरुषका सूर्यके
अधिष्ठाता देवतासे भेद बताया गया है; इसलिये वह हिरण्मय पुरुष सूर्यके
अधिष्ठातासे भिन्न परब्रह्म परमात्मा ही है।
सम्बन्ध—यहाँतकके विवेचनसे यह सिद्ध किया गया कि जगत्की
उत्पत्ति, स्थिति और प्रलयका निमित्त और उपादान कारण परब्रह्म परमेश्वर ही
है; जीवात्मा या जड प्रकृति नहीं। इसपर यह जिज्ञासा होती है कि श्रुति (छा०
उ० १।९।१)—में जगत्की उत्पत्ति, स्थिति और प्रलयका कारण आकाशको भी
बताया गया है, फिर ब्रह्मका लक्षण निश्चित करते हुए यह कैसे कहा गया
कि जिससे जगत्के जन्म आदि होते हैं, वह ब्रह्म है। इसपर कहते हैं—
आकाशस्तल्लिङ्गात् ॥ १ । १ । २२ ॥
आकाशः=(वहाँ) ‘आकाश’ शब्द परब्रह्म परमात्माका ही वाचक
है, तल्लिङ्गात्=क्योंकि (उक्त मन्त्रमें) जो लक्षण बताये गये हैं, वे
उस ब्रह्मके ही हैं।
व्याख्या—छान्दोग्य (१।९।१)-में इस प्रकार वर्णन आया है—
'सर्वाणि ह वा इमानि भूतान्याकाशादेव समुत्पद्यन्त आकाशं प्रत्यस्तं
यन्त्याकाशो ह्येवैभ्यो ज्यायानाकाशः परायणम्।' अर्थात् ‘ये समस्त

सूत्र २३ ] अध्याय १ ३९

पृष्ठ 42
स्थायी लिंक
पृष्ठ 42 स्कैन

सूत्र २३ ] अध्याय १ ३९
भूत (पंचतत्त्व और समस्त प्राणी) निःसन्देह आकाशसे ही उत्पन्न होते
हैं और आकाशमें ही विलीन होते हैं। आकाश ही इन सबसे श्रेष्ठ और
बड़ा है। वही इन सबका परम आधार है।' इसमें आकाशके लिये जो
विशेषण आये हैं वे भूताकाशमें सम्भव नहीं हैं; क्योंकि भूताकाश तो स्वयं
भूतोंके समुदायमें आ जाता है। अतः उससे भूतसमुदायकी या प्राणियोंकी
उत्पत्ति बतलाना सुसंगत नहीं है। उक्त लक्षण एकमात्र परब्रह्म परमात्मामें
ही संगत हो सकते हैं। वही सर्वश्रेष्ठ, सबसे बड़ा और सर्वाधार है; अन्य
कोई नहीं। इसलिये यही सिद्ध होता है कि उस श्रुतिमें 'आकाश' नामसे
परमेश्वरको ही जगत्का कारण बताया गया है।
सम्बन्ध — अब प्रश्न उठता है कि श्रुति (छा० उ० १ । ११ । ५)-में
आकाशकी ही भाँति प्राणको भी जगत्का कारण बतलाया गया है;
वहाँ 'प्राण' शब्द किसका वाचक है? इसपर कहते हैं—
अत एव प्राणः ॥ १। १। २३॥
अत एव = इसीलिये अर्थात् श्रुतिमें कहे हुए लक्षण ब्रह्ममें ही
सम्भव हैं, इस कारण वहाँ; प्राणः = प्राण (भी ब्रह्म ही हैं)।
व्याख्या — छान्दोग्य० (१।११।५)-में कहा है कि 'सर्वाणि ह वा
इमानि भूतानि प्राणमेवाभिसंविशन्ति प्राणमभ्युज्जिहते।' अर्थात्
'निश्चय ही ये सब भूत प्राणमें ही विलीन होते हैं और प्राणसे ही उत्पन्न
होते हैं।' ये लक्षण प्राणवायुमें नहीं घट सकते; क्योंकि समस्त प्राणियोंकी
उत्पत्ति, स्थिति और प्रलयका कारण प्राणवायु नहीं हो सकता। अतः यहाँ
'प्राण' नामसे ब्रह्मका ही वर्णन हुआ है, ऐसा मानना चाहिये।
सम्बन्ध — पूर्व प्रकरणमें तो ब्रह्मसूचक लक्षण होनेसे आकाश तथा
प्राणको ब्रह्मका वाचक मानना उचित है; किंतु छान्दोग्योपनिषद् (३।१३।
७)-में जिस ज्योति (तेज)-को समस्त विश्वसे ऊपर सर्वश्रेष्ठ परमधाममें
प्रकाशित बताया है तथा जिसकी शरीरान्तर्वर्ती पुरुषमें स्थित ज्योतिके साथ

चरणाभिधानात् = (उस प्रसंगमें) उक्त ज्योतिके चार पादोंका

पृष्ठ 43
स्थायी लिंक
पृष्ठ 43 स्कैन

एकता बतायी गयी है, उसके लिये वहाँ कोई ऐसा लक्षण नहीं बताया गया
है, जिससे उसको ब्रह्मका वाचक माना जाय। इसलिये यह जिज्ञासा होती है
कि उक्त 'ज्योतिः' शब्द किसका वाचक है? इसपर कहते हैं—
ज्योतिश्चरणाभिधानात् ॥ १। १। २४॥
चरणाभिधानात् = (उस प्रसंगमें) उक्त ज्योतिके चार पादोंका
कथन होनेसे; ज्योतिः='ज्योतिः' शब्द वहाँ ब्रह्मका वाचक है।
व्याख्या—छान्दोग्योपनिषद्के तीसरे अध्यायमें 'ज्योतिः' का वर्णन
इस प्रकार हुआ है— 'अथ यदतः परो दिवो ज्योतिर्दीप्यते विश्वतः
पृष्ठेषु सर्वतः पृष्ठेष्वनुत्तमेषूत्तमेषु लोकेष्विदं वाव तद्यदिदमस्मिन्नन्तः
पुरुषे ज्योतिः ॥' (३। १३। ७) अर्थात् 'जो इस स्वर्गलोकसे ऊपर परम
ज्योति प्रकाशित हो रही है, वह समस्त विश्वके पृष्ठपर (सबके ऊपर),
जिससे उत्तम दूसरा कोई लोक नहीं है, उस सर्वोत्तम परमधाममें प्रकाशित
हो रही है, वह निस्सन्देह यही है जो कि इस पुरुषमें आन्तरिक ज्योति
है।' इस प्रसंगमें आया हुआ 'ज्योतिः' शब्द जड प्रकाशका वाचक नहीं
है, यह बात तो इसमें वर्णित लक्षणोंसे ही स्पष्ट हो जाती है तथापि यह
'ज्योतिः' शब्द किसका वाचक है? ज्ञानका या जीवात्माका अथवा
ब्रह्मका? इसका निर्णय नहीं होता; अतः सूत्रकार कहते हैं कि यहाँ जो
'ज्योतिः' शब्द आया है, वह ब्रह्मका ही वाचक है; क्योंकि इसके पूर्व
बारहवें खण्डमें इस ज्योतिर्मय ब्रह्मके चार पादोंका कथन है और समस्त
भूतसमुदायको उसका एक पाद बताकर शेष तीन पादोंको अमृतस्वरूप
तथा परमधाममें स्थित बताया है।* इसलिये इस प्रसंगमें आया हुआ
'ज्योतिः' शब्द ब्रह्मके सिवा अन्य किसीका वाचक नहीं हो सकता।
माण्डूक्योपनिषद् मन्त्र ४ और १० में आत्माके चार पादोंका वर्णन

  • वह मन्त्र इस प्रकार है—
    तावानस्य महिमा ततो ज्यायाँश्च पूरुषः । पादोऽस्य सर्वा भूतानि त्रिपादस्यामृतं दिवि ॥
    (छा० उ० ३। १२। ६)

करते हुए उसके दूसरे पादको 'तैजस' कहा है। यह 'तैजस' भी

पृष्ठ 44
स्थायी लिंक
पृष्ठ 44 स्कैन

सूत्र २५ ] अध्याय १ ४१
करते हुए उसके दूसरे पादको 'तैजस' कहा है। यह 'तैजस' भी
'ज्योति' का पर्याय ही है। अतः 'ज्योतिः' की भाँति 'तैजस' शब्द
भी ब्रह्मका ही वाचक है, जीवात्मा या अन्य किसी प्रकाशका नहीं।
इस बातका निर्णय भी इसी प्रसंगके अनुसार समझ लेना चाहिये।
सम्बन्ध — यहाँ यह शंका होती है कि छान्दोग्योपनिषद्के तीसरे अध्यायके
बारहवें खण्डमें 'गायत्री' के नामसे प्रकरणका आरम्भ हुआ है। गायत्री एक
छन्दका नाम है। अतः उस प्रसंगमें ब्रह्मका वर्णन है, यह कैसे माना जाय ?
इसपर कहते हैं—
छन्दोऽभिधानान्नेति चेन्न तथा चेतोऽर्पणनिगदात्
तथा हि दर्शनम् ॥ १ । १ । २५ ॥
चेत्=यदि कहो (उस प्रकरणमें); छन्दोऽभिधानात्=गायत्रीछन्दका
कथन होनेके कारण (उसीके चार पादोंका वर्णन है); न=ब्रह्मके चार
पादोंका वर्णन नहीं है; इति न=तो यह ठीक नहीं (क्योंकि); तथा=उस
प्रकारके वर्णनद्वारा; चेतोऽर्पणनिगदात्=ब्रह्ममें चित्तका समर्पण बताया गया
है; तथा हि दर्शनम्=वैसा ही वर्णन दूसरी जगह भी देखा जाता है।
व्याख्या — पूर्व प्रकरणमें 'गायत्री ही यह सब कुछ है' (छा० उ०
३ । १२ । १) इस प्रकार गायत्रीछन्दका वर्णन होनेसे उसीके चार
पादोंका वहाँ वर्णन है, ब्रह्मका नहीं; ऐसी धारणा बना लेना ठीक नहीं
है; क्योंकि गायत्री नामक छन्दके लिये यह कहना नहीं बन सकता
कि यह जड-चेतनात्मक सम्पूर्ण जगत् गायत्री ही है। इसलिये यहाँ
ऐसा समझना चाहिये कि सबके परम कारण सर्वात्मक परब्रह्म
परमेश्वरमें चित्तका समाधान करनेके लिये उस ब्रह्मका ही वहाँ इस
प्रकार गायत्री-नामसे वर्णन किया गया है। इसी तरह अन्यत्र भी
उद्गीथ, प्रणव आदि नामोंके द्वारा ब्रह्मका वर्णन देखा जाता है। सूक्ष्म-
तत्त्वमें बुद्धिका प्रवेश करानेके लिये, किसी प्रकारकी समानताको
लेकर स्थूल वस्तुके नामसे उसका वर्णन करना उचित ही हैं।

४२ वेदान्त-दर्शन [ पाद १

पृष्ठ 45
स्थायी लिंक
पृष्ठ 45 स्कैन

४२ वेदान्त-दर्शन [ पाद १

सम्बन्ध-इस प्रकरणमें 'गायत्री' शब्द ब्रह्मका ही वाचक है, इस
बातकी पुष्टिके लिये दूसरी युक्ति प्रस्तुत करते हैं-
भूतादिपादव्यपदेशोपपत्तेश्चैवम् ॥ १। १। २६ ॥
भूतादिपादव्यपदेशोपपत्तेः = (यहाँ ब्रह्मको ही गायत्रीके नामसे कहा
गया है, यह माननेसे ही) भूत आदिको पाद बतलाना युक्तिसंगत हो
सकता है, इसलिये; च = भी; एवम् = ऐसा ही है।
व्याख्या-छान्दोग्य० (३।१२)-के प्रकरणमें गायत्रीको भूत, पृथिवी,
शरीर और हृदयरूप चार पादोंसे युक्त बताया गया है। फिर उसकी
महिमाका वर्णन करते हुए 'पुरुष' नामसे प्रतिपादित परब्रह्म परमात्माके साथ
उसकी एकता करके समस्त भूतोंको (अर्थात् प्राणि-समुदायको) उसका
एक पाद बतलाया गया है और अमृतस्वरूप तीन पादोंको परमधाममें स्थित
कहा गया है (छा० उ० ३।१२।६)*। इस वर्णनकी संगति तभी लग
सकती है, जब कि 'गायत्री' शब्दको गायत्रीछन्दका वाचक न मानकर
परब्रह्म परमात्माका वाचक माना जाय। इसलिये यही मानना ठीक है।
सम्बन्ध-उक्त सिद्धान्तकी पुष्टिके लिये सूत्रकार स्वयं ही शंका उपस्थित
करके उसका समाधान करते हैं-
उपदेशभेदान्नेति चेन्नोभयस्मिन्नप्यविरोधात् ॥ १। १। २७ ॥
चेत् = यदि कहो; उपदेशभेदात् = उपदेशमें भिन्नता होनेसे; न = गायत्री-
शब्द ब्रह्मका वाचक नहीं है; इति न = तो यह कथन ठीक नहीं है;
उभयस्मिन् अपि अविरोधात् = क्योंकि दो प्रकारका वर्णन होनेपर भी
(वास्तवमें) कोई विरोध नहीं है।
व्याख्या-यदि कहा जाय कि पूर्वमन्त्र (३।१२।६)-में तो 'तीन
पाद दिव्यलोकमें हैं' यह कहकर दिव्य लोकको ब्रह्मके तीन पादोंका आधार
बताया गया है और बादमें आये हुए मन्त्र (३।१३।७)-में 'ज्योतिः'

  • सूत्र १।१।२४ की टिप्पणीमें यह मन्त्र आ गया है।

सूत्र २८ ] अध्याय १ ४३

पृष्ठ 46
स्थायी लिंक
पृष्ठ 46 स्कैन

सूत्र २८ ] अध्याय १ ४३

नामसे वर्णित ब्रह्मको उस दिव्यलोकसे परे बताया है। इस प्रकार
पूर्वापरके वर्णनमें भेद होनेके कारण गायत्रीको ब्रह्मका वाचक बताना
संगत नहीं है, तो यह कथन ठीक नहीं है; क्योंकि दोनों जगहके
वर्णनकी शैलीमें किंचित् भेद होनेपर भी वास्तवमें कोई विरोध नहीं
है। दोनों स्थलोंमें श्रुतिका उद्देश्य गायत्रीशब्दवाच्य तथा ज्योतिःशब्दवाच्य
ब्रह्मको सर्वोपरि परम धाममें स्थित बतलाना ही है।
सम्बन्ध — 'अत एव प्राणः' (१।१।२३) इस सूत्रमें यह सिद्ध किया
गया है कि उस श्रुतिमें 'प्राण' नामसे ब्रह्मका ही वर्णन है; किंतु कौषीतकि-
उपनिषद् (३।२)-में प्रतर्दनके प्रति इन्द्रने कहा है कि 'मैं ज्ञानस्वरूप प्राण
हूँ, तू आयु तथा अमृतरूपसे मेरी उपासना कर।' इसलिये यह जिज्ञासा होती
है कि इस प्रकरणमें आया हुआ 'प्राण' शब्द किसका वाचक है? इन्द्रका?
प्राणवायुका? जीवात्माका? अथवा ब्रह्मका? इसपर कहते हैं—
प्राणस्तथानुगमात् ॥ १।१।२८॥
प्राणः = प्राणशब्द (यहाँ भी ब्रह्मका ही वाचक है); तथानुगमात् =
क्योंकि पूर्वापरके प्रसंगपर विचार करनेसे ऐसा ही ज्ञात होता है।
व्याख्या — इस प्रकरणमें पूर्वापर प्रसंगपर भलीभाँति विचार करनेसे
'प्राण' शब्द ब्रह्मका ही वाचक सिद्ध होता है, अन्य किसीका नहीं; क्योंकि
आरम्भमें प्रतर्दनने परम पुरुषार्थरूप वर माँगा है। उसके लिये परम
हितपूर्ण इन्द्रके उपदेशमें कहा हुआ 'प्राण', 'ब्रह्म' ही होना चाहिये।
ब्रह्मज्ञानसे बढ़कर दूसरा कोई हितपूर्ण उपदेश नहीं हो सकता।
इसके अतिरिक्त उक्त प्राणको वहाँ प्रज्ञान-स्वरूप बतलाया गया है
जो कि ब्रह्मके ही अनुरूप है तथा अन्तमें उसीको आनन्दस्वरूप
अजर एवं अमर कहा गया है। फिर उसीको समस्त लोकोंका
पालक, अधिपति एवं सर्वेश्वर बताया गया है।* ये सब बातें

  • कौषीतकि-उपनिषद्में यह प्रसंग इस प्रकार है—

४४ वेदान्त-दर्शन [ पाद १

पृष्ठ 47
स्थायी लिंक
पृष्ठ 47 स्कैन

४४ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
ब्रह्मके ही उपयुक्त हैं। प्रसिद्ध प्राणवायु, इन्द्र अथवा जीवात्माके लिये
ऐसा कहना उपयुक्त नहीं हो सकता। इसलिये यही समझना चाहिये
कि यहाँ 'प्राण' शब्द ब्रह्मका ही वाचक है।
सम्बन्ध—उक्त प्रकरणमें इन्द्रने स्पष्ट शब्दोंमें स्वयं अपनेको ही प्राण
कहा है। इन्द्र एक प्रभावशाली देवता तथा अजर, अमर हैं ही; फिर वहाँ 'प्राण'
शब्दको इन्द्रका ही वाचक क्यों न मान लिया जाय ? इसपर कहते हैं—
न वक्तुरात्मोपदेशादिति चेदध्यात्मसम्बन्धभूमा
ह्यस्मिन् ॥१। १। २९॥
चेत्=यदि कहो; वक्तुः=वक्ता (इन्द्र)-का (उद्देश्य); आत्मोप-
देशात्=अपनेको ही 'प्राण' नामसे बतलाना है, इसलिये; न=प्राणशब्द
ब्रह्मका वाचक नहीं हो सकता; इति=(तो) यह कथन; (न)=ठीक
नहीं है; हि=क्योंकि; अस्मिन्=इस प्रकरणमें, अध्यात्मसम्बन्धभूमा=
अध्यात्मसम्बन्धी उपदेशकी बहुलता है।
व्याख्या—यदि कहो कि इस प्रकरणमें इन्द्रने स्पष्टरूपसे अपने-
आपको ही प्राण बतलाया है, ऐसी परिस्थितिमें 'प्राण' शब्दको इन्द्रका
वाचक न मानकर ब्रह्मका वाचक मानना ठीक नहीं है; तो ऐसा कहना
उचित नहीं है; क्योंकि इस प्रकरणमें अध्यात्मसम्बन्धी वर्णनकी
बहुलता है।* यहाँ आधिदैविक वर्णन नहीं है; अतः उपास्यरूपसे
बतलाया हुआ तत्त्व इन्द्र नहीं हो सकता। इसलिये यहाँ 'प्राण' शब्दको
ब्रह्मका ही वाचक समझना चाहिये।
सम्बन्ध—यहाँ यह प्रश्न उठता है कि यदि 'प्राण' शब्द इन्द्रका वाचक
'स होवाच प्रतर्दनस्त्वमेव वृणीष्व यं त्वं मनुष्याय हिततमं मन्यस इति....।'
(कौ० उ० ३।१)
'स होवाच प्राणोऽस्मि प्रज्ञात्मा।' (कौ० उ० ३। २) 'एष प्राण एव प्रज्ञात्मा-
ऽऽनन्दोऽजरोऽमृत..... एष लोकपाल एष लोकाधिपतिरेष सर्वेश्वरः।' (कौ० उ० ३। ९)

  • इस प्रसंगमें अध्यात्मसम्बन्धी वर्णनकी बहुलता किस प्रकार है, यह पूर्वसूत्रकी
    टिप्पणीमें देखें।
पृष्ठ 48
स्थायी लिंक
पृष्ठ 48 स्कैन

सूत्र ३०-३१ ] अध्याय १ ४५
नहीं है तो इन्द्रने जो यह कहा कि 'मैं ही प्रज्ञानस्वरूप प्राण हूँ, तू मेरी
उपासना कर।' इस कथनकी क्या गति होगी? इसपर कहते हैं—
शास्त्रदृष्ट्या तूपदेशो वामदेववत् ॥ १। १। ३०॥
उपदेशः = (यहाँ) इन्द्रका अपनेको प्राण बतलाना; तू = तो; वामदेववत् =
वामदेवकी भाँति; शास्त्रदृष्ट्या = (केवल) शास्त्र-दृष्टिसे है।
व्याख्या—बृहदारण्यकोपनिषद् (१। ४। १०)-में यह वर्णन आया
है कि 'तद् यो यो देवानां प्रत्यबुध्यत स एव तद्भवत्तथर्षीणां तथा
मनुष्याणां तद्वैतत्पश्यन्नृषिर्वामदेवः प्रतिपेदेऽह मनुरभवँ_सूर्यश्चेति।'
अर्थात् 'उस ब्रह्मको देवताओंमें जिसने जाना, वही ब्रह्मरूप हो गया। इसी
प्रकार ऋषियों और मनुष्योंमें भी जिसने उसे जाना, वह तद्रूप हो गया।
उसे आत्मरूपसे देखते हुए ऋषि वामदेवने जाना कि 'मैं मनु हुआ और
मैं ही सूर्य हुआ।' इससे यह बात सिद्ध होती है कि जो महापुरुष उस
परब्रह्म परमात्माको प्राप्त कर लेता है, वह उसके साथ एकताका अनुभव
करता हुआ ब्रह्मभावापन्न होकर ऐसा कह सकता है। अतएव उस वामदेव
ऋषिकी भाँति ही इन्द्रका ब्रह्मभावापन्न-अवस्थामें शास्त्र-दृष्टिसे यह
कहना है कि 'मैं ही ज्ञानस्वरूप प्राण हूँ अर्थात् परब्रह्म परमात्मा हूँ। तू
मुझ परमात्माकी उपासना कर।' अतः 'प्राण' शब्दको ब्रह्मका वाचक
माननेमें कोई आपत्ति नहीं रह जाती।
सम्बन्ध—प्रकारान्तरसे शंका उपस्थित करके उसके समाधानद्वारा प्राणको
ब्रह्मका वाचक सिद्ध करते हुए इस प्रकरणका उपसंहार करते हैं—
जीवमुख्यप्राणलिंगान्नेति चेन्नोपासात्रैविध्यादाश्रित-
त्वादिह तद्योगात् ॥ १। १। ३१॥
चेत् = यदि कहो; जीवमुख्यप्राणलिंगात् = (इस प्रसंगके वर्णनमें)
जीवात्मा तथा प्रसिद्ध प्राणके लक्षण पाये जाते हैं, इसलिये; न = प्राण
शब्द ब्रह्मका वाचक नहीं है; इति न = तो यह कहना ठीक नहीं है;

४६ वेदान्त-दर्शन [ पाद १

पृष्ठ 49
स्थायी लिंक
पृष्ठ 49 स्कैन

४६ वेदान्त-दर्शन [ पाद १

उपासात्रैविध्यात् = क्योंकि ऐसा माननेपर त्रिविध उपासनाका प्रसंग
उपस्थित होगा; आश्रितत्वात् = (इसके सिवा) सब लक्षण ब्रह्मके आश्रित
हैं (तथा); इह तद्योगात् = इस प्रसंगमें ब्रह्मके लक्षणोंका भी कथन है
इसलिये (यहाँ 'प्राण' शब्द ब्रह्मका ही वाचक है) ।
व्याख्या—कौषीतकि-उपनिषद् (३।८)-के उक्त प्रसंगमें जीवके
लक्षणोंका इस प्रकार वर्णन हुआ है—'न वाचं विजिज्ञासीत वक्तारं
विद्यात्।' अर्थात् 'वाणीको जाननेकी इच्छा न करे। वक्ताको जानना
चाहिये।' यहाँ वाणी आदि कार्य और करणके अध्यक्ष जीवात्माको
जाननेके लिये कहा है। इसी प्रकार प्रसिद्ध प्राणके लक्षणका भी वर्णन
मिलता है—'अथ खलु प्राण एव प्रज्ञात्मेदं शरीरं परिगृह्योत्थापयति।'
(३। ३) अर्थात् 'निस्संदेह प्रज्ञानात्मा प्राण ही इस शरीरको ग्रहण
करके उठाता है।' शरीरको धारण करना मुख्य प्राणका ही धर्म है;
इस कथनको लेकर यदि यह कहो कि 'प्राण' शब्द ब्रह्म-वाचक नहीं
होना चाहिये, तो यह कहना ठीक नहीं है; क्योंकि ब्रह्मके अतिरिक्त
जीव और प्राणको भी उपास्य माननेसे त्रिविध उपासनाका प्रसंग
उपस्थित होगा, जो उचित नहीं है। इसके सिवा, जीव और प्राण
आदिके धर्मोंका आश्रय भी ब्रह्म ही है, इसलिये ब्रह्मके वर्णनमें उनके
धर्मोंका आना अनुचित नहीं है। यहाँ ब्रह्मके लोकाधिपति, लोकपाल
आदि लक्षणोंका भी स्पष्ट वर्णन मिलता है। इन सब कारणोंसे यहाँ
'प्राण' शब्द ब्रह्मका ही वाचक है। इन्द्र, जीवात्मा अथवा प्रसिद्ध
प्राणका नहीं—यही मानना ठीक है।

पहला पाद सम्पूर्ण

दूसरा पाद

पृष्ठ 50 स्कैन

दूसरा पाद
प्रथम पादमें यह निर्णय किया गया कि 'आनन्दमय', 'आकाश',
'ज्योति' तथा 'प्राण' आदि नामोंसे उपनिषद्में जो जगत्के कारणका
और उपास्यदेवका वर्णन आया है, वह परब्रह्म परमात्माका ही वर्णन
है। 'प्राण' शब्दका प्रसंग आनेसे छान्दोग्योपनिषद् (३। १४। २)-में
आये हुए 'मनोमयः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 51 स्कैन

४८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
उपासीत। अथ खलु क्रतुमयः पुरुषो यथाक्रतुरस्मँल्लोके पुरुषो
भवति तथेतः प्रेत्य भवति स क्रतुं कुर्वीत॥' अर्थात् 'यह सम्पूर्ण
चराचर जगत् निश्चय ब्रह्म ही है; क्योंकि यह उसीसे उत्पन्न हुआ है,
स्थितिके समय उसीमें चेष्टा करता है और अन्तमें उसीमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र ३-४ ] अध्याय १ ४९

पृष्ठ 52 स्कैन

सूत्र ३-४ ] अध्याय १ ४९
वाणीरहित तथा सम्भ्रमशून्य है।' इस वर्णनमें उपास्यदेवके जो उपादेय गुण
बताये गये हैं, वे सब ब्रह्ममें ही संगत होते हैं। ब्रह्मको 'मनोमय' तथा
'प्राणरूप शरीरवाला' कहना भी अनुचित नहीं है; क्योंकि वह सबका
अन्तर्यामी आत्मा है। केनोपनिषद्में उसको मनका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 53 स्कैन

५० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
व्याख्या—छा० उ० (३।१४।४)-में कहा गया है कि 'सर्व-कर्मा'
आदि विशेषणोंसे युक्त ब्रह्म ही मेरे हृदयमें रहनेवाला मेरा आत्मा है;
मरनेके बाद यहाँसे जाकर परलोकमें मैं इसीको प्राप्त होऊँगा।'१ इस
प्रकार यहाँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 54 स्कैन

सूत्र ६-७ ] अध्याय १ ५१
सम्बन्ध—इसके सिवा—
स्मृतेश्च ॥ १ । २ । ६ ॥
स्मृतेः=स्मृति-प्रमाणसे; च=भी (उपास्य और उपासकका भेद
सिद्ध होता है)।
व्याख्या—श्रीमद्भगवद्गीता आदि स्मृतिग्रन्थसे भी उपास्य और
उपासकका भेद सिद्ध

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 55 स्कैन

५२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
निचाय्यत्वात् = क्योंकि (वह) हृदयदेशमें द्रष्टव्य है, इसलिये; एवम् = उसके
विषयमें ऐसा कहा गया है; च = तथा; व्योमवत् = वह आकाशकी भाँति
सर्वत्र व्यापक है (इस दृष्टिसे भी ऐसा कहना उचित है)।
व्याख्या - यदि कोई यह शंका करे कि छा० उ० (३ । १४) - के तीसरे
और चौथे मन्त्रोंमें उपास्यदेवका स्थान हृदय बताया गया है, जो बहुत छोटा है
तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 56 स्कैन

सूत्र ८-९ ] अध्याय १ ५३
सम्बन्ध— परब्रह्म परमात्मा सबके हृदयमें स्थित होकर भी उनके सुख-
दु:खसे अभिभूत नहीं होता; उसकी इस विशेषताको बतानेके लिये कहते हैं—
सम्भोगप्राप्तिरिति चेन्न वैशेष्यात् ॥ १।२।८॥
चेत्=यदि कहो; सम्भोगप्राप्तिः=(सबके हृदयमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 57 स्कैन

५४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
अत्ता=भोजन करनेवाला अर्थात् प्रलयकालमें सबको अपनेमें विलीन
करनेवाला (परब्रह्म परमेश्वर ही है)।
व्याख्या—कठोपनिषद् (१।२।२५)-में कहा गया है कि 'यस्य ब्रह्म
च क्षत्रं च उभे भवत ओदनः। मृत्युर्यस्योपसेचनं क इत्था वेद यत्र
सः॥' अर्थात् (संहारकालमें) जिस परमेश्वरके ब्राह्मण और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 58 स्कैन

सूत्र ११] अध्याय १ ५५
गुहां प्रविष्टावात्मानौ हि तद्दर्शनात् ॥ १।२।११॥
गुहाम् = हृदयरूप गुहामें; प्रविष्टौ = प्रविष्ट हुए दोनों; आत्मानौ = जीवात्मा
और परमात्मा; हि = ही हैं; तद्दर्शनात् = क्योंकि (दूसरी श्रुतिमें भी) ऐसा
ही देखा जाता है।
व्याख्या-कठोपनिषद् (१।३।१)-में कहा है-'ऋतं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 59 स्कैन

५६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
कर्मोंके फलका भोगनेवाला बताया गया है, उसका यह भाव है कि परब्रह्म
परमेश्वर ही समस्त देवता आदिके रूपमें प्रकारान्तरसे समस्त यज्ञ और
तपरूप शुभ कर्मोंके भोक्ता हैं।१ परंतु उनका भोक्तापन सर्वथा निर्दोष है,
इसलिये वे भोक्ता होते हुए भी अभोक्ता ही हैं।२
सम्बन्ध—उपर्युक्त कथनकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र १३] अध्याय १ ५७

पृष्ठ 60 स्कैन

सूत्र १३] अध्याय १ ५७
अन्तर उपपत्तेः ॥ १।२।१३ ॥
अन्तरे = जो नेत्रके भीतर दिखायी देनेवाला कहा गया है, वह ब्रह्म ही
है; उपपत्तेः = क्योंकि ऐसा माननेसे ही पूर्वापर प्रसंगकी संगति बैठती है।
व्याख्या - यह प्रसंग छान्दोग्योपनिषद्में चौथे अध्यायके दशम
खण्डसे आरम्भ होकर पंद्रहवें खण्डमें समाप्त हुआ है। प्रसंग यह है कि
उपकोसल नामका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें