सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

बिहारी सतसई (महाकवि बिहारीलाल - लाला भगवानदीन कृत सविastार हिन्दी टीका सहित)

Bihari Satsai with Hindi Commentary

महाकवि बिहारीलाल (टीकाकार: लाला भगवानदीन) द्वारा

DevanagariHindipublished290 पृष्ठ

( १२ ) सतसई-सटीक ।
तेरा हृदय कुचोंके बोझ और युवावस्थाके खिलनेकी चम-
कसे बढताहै. इन बोझोंसे सौतोंके हियेमें घुटकर श्वास
आताहै । असंगतिअलंकार ॥ २३ ॥
भावक उभरोहों भयो,कछुक पन्यो भरु आय॥
सीपहराके मिस हियो, निशदिन हेरतजाय २४
हृदय थोडासा एक ऊँचासा हुआ और कुछेक बोझ आ-
कर पड़ा, सीपके हारके बहानेसे छाती रात दिन देखते जा-
यहै, भरु-बोझ । पर्यायोक्ति । [ दोहा-छलकर साधिय इष्ट
जहँ, पर्यायोक्ति विशिष्ट । सीपहराके मिस हियो, लखति
सुसाधति इष्ट ] ज्ञातयौवनामुग्धाहै ॥ २४ ॥
देह दुल्हैयाकी बढै; ज्यों ज्यों यौवनज्योति ॥
त्योंत्यों लखि सौतैं सबै,वदन मलिनद्युतिहोति २५
ज्यों ज्यों दुलहिनकी देह बढतीहै, त्यों२ यौवनकी ज्योति
बढती है, तैसे तैसेही देखकर सौतोंके मुखकी कांति मलीन
होतीहै । नवोढा मुग्धा । उल्लासालंकार [ दोहा-इकके गुणसे
होय जहँ, औरहि दोष उलास । दुलहीके गणते बढ्यो, सौ-
तिन दोष प्रकास ॥ ] ॥ २५ ॥
मानो मुख दिखरावनो, दुलहिन करि अनुराग ॥
साससदन मन ललनहूं, सौतिन दियो सुहाग २६

प्रथमशतक १. (१३)
मानो मुख दिखानेके बहानेसे प्रेमकरके दुलहीको सासने
घर, पतिने मन, और सौतोंने सुहाग अर्थात् पतिका प्यार
दियाहै, प्रसिद्धहै कि, नई बहूको मुख दिखरावनी दीजातीहै।
हेतूत्प्रेक्षालंकार ॥ २६ ॥
निरखि नवोढा नारि तनु,छुटत लरकईं लेस ॥
भो प्यारो प्रीतम तियन,मानहुँ चलत विदेस॥२७
नवोढा स्त्रीका शरीर देखकर लरिकाईंका लगाव छूटने
लगा तब प्रियतम स्त्रियोंको इसप्रकार प्यारा लगने लगा
मानो परदेशको चलताहै,परदेश जातेसमय पुरुष बहुत प्रिय
लगताहै । हेतूत्प्रेक्षा ॥ २७ ॥
ढीठो दै बोलति हँसति,प्रौढ विलास अप्रौढ ॥
त्योंत्योंचलतनपियनयन, छकयेछकीनवौढ २८
यह सखी ढिठाई देकर बोलती और हँसती है इसकी
लीला प्रौढाकीसीहै, औरयह प्रौढा नहीं है, जैसेयह लीला क-
रतीहै तैसे २ प्रीतमके नयन इसकी ओर लगनेसे चलायमान
नहीं होते, यौवन रूपकी मतवाली नवोढाने मतवाला कि-
याहै।स्वभावोक्ति[दोहा-सुधी सुधी बातसे, स्वभावोक्ति पहि-
चान। लीला बोलन हँसनकी, तिय स्वभावमें मान॥ २८ ॥
चालकी बातें चलीं, सुनत सखिनके टोल ॥

( १४ ) सतसई-सटीक ।
गोयेहू लोचन हँसति, विहँसत जात कपोल २९॥
सखियोंके समूहमें गौनेकी बातें सुनकर आंखें छिपाकर
भी हँसती है, और गाल हँसीसे मानों मुसकुराते जातेहैं। स्व-
भावोक्ति । छलिता कामामुग्धाहै ॥ २९ ॥
लखि दौरत पियकर कटक, वास छुडावनकाज॥
वरुनी वन दृगगढनिमैं, रही पैठिकरि लाज ३०
देखकर प्रीतमका हाथरूपी कटक जो वस्त्र और ठौर छु-
टानेके कामको दौडताहै, उस समय वरौनियोंके वन और
नेत्ररूपी दुर्गमें मानो भाजकर लाजने वास कियाहै। सुरतके
समय लाज मानों पलकोंके बालोंमें छिपी । सविषय सावयव
रूपक ॥ ३० ॥
दीप उजेरेहू पतिहि, हरत वसन रतिकाज ॥
रही लपटि छबिकी छटानि, नेकौ छूटी न लाज ३१
दीप उजेरेहीमें जब पतिने रतिके निमित्त वस्त्र हरणकिये,
तबभी वह छबिकी छटाकी ज्योतिसे लिपटीही रही नेकभी
लाज न छूटी इसकारण पतिका यत्न न पूरा हुआ । विशे-
षोक्ति [ दोहा-विशेषोक्ति कारज नहीं, कारणकी अधिकाय ।
निलज करनको यत्न किय, लाज न छूटन पाय ] ॥ ३१ ॥
समरस समर संकोचवश, विवसन ठिकुठहराय।

प्रथमशतक १. ( १५ )
फिरिफिरिउझकतिफिरिदुरति, दुरिडरिउझकतिजाय
समान गुणवाले काम और संकोच (लाज) के वड़ासे
अवश हो ठीक नहीं ठहरती, फिर फिरकर झाँकतीहै, फिर
छिपतीहै फिर आके छिप २ कर झाँकतीहै, आशय यह कि,
प्रीतम मुझे न देखें न प्रीतमके देखतेमें कोई मुझे देखे। य-
मकालंकार लाटानुप्रास[दोहा-वहै शब्द फिरि फिरि परै, अर्थ
और ही और। सो यमकानुप्रासै, भेद अनेकन ठौर॥ १॥ एक
शब्द बहुवार जो, सो लाटानुप्रास। तात्पर्यते होत है, और
अर्थ प्रकास २॥ ] ॥ ३२ ॥
करे चाहसों चुटिकिकै, खरे उडौहैं मैन ॥
लाज नवाये तरफरत, करत खूंदसी नैन ॥३३॥
मैन अर्थात् कामदेवने चाहसे चुटकाकर उड़ते वा उठतेहु
येसे खडे किये, लज्जाके नवाये पर खुदीसी करतेहुए नेत्र
तडफडाते हैं । इसमें नेत्रोंको घोडेके समान निरूपित
कियाहै उन्हें कामरूपी चाबुककी चाहसे चाबुक मार उडौ हैं
परन्तु लाज झुकादेतीहै चुटकीके चाबुकका चटाका करके
खुदी खूँदनीहुई चाल अथवा पैरमें नख गढजानेकी चाल,
उपमान लुप्तालंकार [दोहा-नैन यहां उपमेय हैं, सो वाचक
परमान । खुंदधर्म हय ना कह्यो, लुप्ता यह उपमान] ॥ ३३ ॥

( १६ ) सतसई-सटीक ।
छुटी न लाजन लालचौ, प्यौलखि नैहर गेह ॥
सटपटात लोचन खरे, भरे सकोच सनेह ॥ ३४ ॥
नैहरके घरमें पियाको देखकर न तो लाजही छुटी; और
न लालचही छूटा, संकोच और सनेहसे भरेहुए नेत्र आगे
सटपटाते रहे, पर्यायोक्तिअलंकार ॥ ३४ ॥
पिय बिछुरनको दुसह दुख, हरषजात प्यौसार ॥
दुर्योधनलौं देखियत, तजत प्राण इहिवार ॥३५॥
पियाके बिछुरनेका महादुःख है; और प्यौसार माके जानेका
महासुखहै, इस समय दुर्योधनके प्राण छूटनेकीसी दशा
होरहीहै दुर्योधनका मरण हर्ष शोकके मध्यमें था । अथवा
इहिवार नाम यह बाला दुर्योधनके समानहै, पहलेमें उपमेय
लुप्ता और दूसरेमें पूर्णोपमा ॥ ३५ ॥
पति रतिकी बतियां कहीं, सखी लखी मुसकाय॥
करिकै सबै टलाटली, अलींचलीं सुख पाय॥ ३६॥
पतिने जो रतिकी बातें कहीं, सो प्यारीने सखीको मुसका-
कर देखा, तब सब आली टालाटाली करके सुखपाय घर
चलीं पर्यायोक्ति ॥ ३६ ॥
सकुच सुरत आरंभही, बिछुरी लाज लजाय ।
ठरकि ढार ढुरि ढिगभई, ढीठ ढिठाई आय॥३७॥

प्रथमशतक १. ( १७ )
संकोच कामकेलिके आरंभहीमें बिछुरगई जातीरही लाज
से लजित होके लुढ़कनेकी भाँति प्रसन्न होकर निर्लज्ज ढिठाई
मानो प्रियाके निकट आकर स्थितहुई, वृत्ति अनुप्रास
[ दोहा-कहूँ सरि वर्ण अनेककी, परै अनेकन बार। एकहिकी
आवृत्ति कहुं, वृत्ती दोइप्रकार ] ॥ ३७ ॥
सब अँग करि राखी सुघर, नायक नेह सिखाय ।
रसयुत लेति अनन्त गति, पुतरी पातुरराय॥३८॥
नायक (संगीतादि सब भेदके ज्ञाता) नेहने सिखाकर उसे
सब अंगसे चतुरकर रक्खी है अनुरागके साथ अनन्तगति
लेती है वह नृत्य करनेवालीयोंकी सरदारहै सविषय सावयव
रूपक ॥ ३८ ॥
विहँसि बुलाय विलोकउत, प्रौढतिया रसघूमि ।
पुलकि पसीजति पूतको, पियचूम्यो मुखचूमि ३९
सौतके बेटेका मुख पतिने चूमा तब प्रौढतिया रसमें घूमि
मत्त होकर उसे देख हँसकर बुलाय उस पियके चूमे पूतके
मुखको चूमकर पुलकितहो पसीजी सात्विकभाव असंगति
अलंकार [ दोहा-हियमें काम प्रकाशरो, चाहिये पियमुख
चूमि । संगति तज प्रौढा सुवन, मुख चूम्यो रसघूमि ] ॥३९॥
सोवत लखि मनमान धर, ढिग सोयो प्यों आय।

( १८ ) सतसई-सटीक ।
रहीसुपनकीमिलनमिलि,पियहियसोंलिपटाय ४०
प्यारीको सोया देखकर पतिमानसे उसके निकट आ सोया
उससमय स्वामीको हृदयसे लगाकर प्यारी नींदकी मिलनसे
मिलरही पर्यायोक्ति ॥ ४० ॥
त्रिवलीनाभि दिखायके,शिरढकिसकुचिसमाहि।
गलीअलीकी ओटह्वै,चलीभलीविधि चाहि॥४१॥
उदरकी त्रिवली और नाभि दिखाके शिरढक सकुचमें
आके गलीमें आलीकी ओटमें प्यारी पियाको भलीप्रकार
देखकर चली स्वभावोक्ति अलंकार ॥ ४१ ॥
देखत कछु कौतुक इतै, देखो नेक निहारि ॥
कबकी इकटक डटिरही,टटियाअँगुरिनिफारि४२
सखी बोली प्यारे देखतेहो कुछ कौतुक तनक इधर
निहारके तो देखो तुम्हारी प्यारी अँगुरीसे टट्टीको फारकर
कबसे टकटकी लगाये अटकरही है स्वभावोक्ति ॥ ४२ ॥
भौंहनि त्रासति मुख नटति,आँखिनसोंलपटाति ।
ऐंच छुरावत कर इची, आगे आवति जाति॥४३॥
भौंहसे डरती है,मुखसे नाहीं करती है,अँखियासे लिपटती
है, खैंचकर छुडावती है परन्तु खिंचीहुई स्वामीके पास आती
जाती है, स्वभावोक्ति ॥ ४३ ॥

प्रथमशतक १. (१९)
देख्यो अनदेख्यो कियो, अँग अँग सबै दिखाय ।
पैठतिसी तनुमें सकुचि,बैठिचितहि लजाय॥४४॥
सखी तुमने देखा कि,प्यारीने अपना सब अंग अंग दिखा-
कर हमारा देखा अनदेखा किया, सकुचाकर शरीरमें पैठती
हुईसी अपने मनको लजाकर बैठी स्वभावोक्ति अलंकार
अप्राकृतगुप्ता ॥ ४४ ॥
कारे वर्ण डरावनो, कत आवत इहि गेह ॥
कै वा लख्यो सखी लखे, लगै थरहरी देह ॥४५॥
कृष्णको देख प्यारी बोली सखी कारावर्ण डरावनाहै इस
घरमें क्यों आवै है? सखी मैंने कईबार देखा कि इसके देखने
से मेरे शरीरमें कपकपी लगतीहै;व्याजोक्ति [दोहा-व्याजव-
चन कछु कह जहाँ, मनको भाव दुराय । व्याजोक्ति जैमे
यहां, श्याम वर्ण डर पाय ] ॥ ४५ ॥
देवर फूल हने जु शिशु, उठी हर्षि अँगफूल ॥
हँसी करत ओषधि सखिनि,देह ददोरनि भूल४६
सखी पडोसिनसे बोली कि,मेरे बालक देवरने जो मेरे फूल
मारे अथवा फूलोंकी कलीमारी सो में हर्षउठी और अंग
फलिआये सात्विक भाव हुआ सखियां देहके ददोरोंसे भूल
कर औषध और हँसी करतीहैं फूल लगनेमें अंग फूले और
ददोरे पडे ॥ ४६ ॥

(२०) सतसई-सटीक ।
इहि काँटे मो पाय लगि, लीनी मरति जिवाय ॥
प्रीति जनावति भीतिसों, मीत जु काढ्यो आय ४७
सखी इस कांटे ने मेरे पांवमें लगकर मुझे मरतेसे जिवालिया
सखी सखीसे बोली देखो इसकी बातें इसके प्रीतमने जो
आनकर कांटा काढा इसकारण यह डरसे प्रीति जनाती है
विभावनालंकार [दोहा-कारज बनै विरुद्धते, विभावना
विस्तार। कांटेते जीवन भयो, यह विरुद्ध निरधार] ॥४७॥
घाम घरीक निवारिये, कलित ललित अलिपुंज।
यमुनातीर तमालतरु, मिलति मालती कुंज ४८
प्यारे यहां एक घरी ठहरकर घाम (धूप) निवारण करो
सुन्दर भौरोंके झुंड यहां गूँजरहे हैं, और तमालवृक्षोंमें
चमेलीकी कुंजैं मिलरही हैं. आशय यह कि, एकांत ठौर है
गूढोक्ति [दोहा-गूढवचन कहि भाव निज, प्रगट करत जो
तीय। गूढोक्ति सो जानिये, रसिकनको कमनीय] ॥४८॥
क्रिया विदग्धा।
हरषिन बोलीलखिललन, निरखिअमिलसँगसाथ
आंखनहीमें हँसिधस्यो, शीश हिये पर हाथ ४९॥
हे सखी प्यारी! अपने संगमें अनमिल समूह देखकर प्यारे
को देख प्रसन्न हुई और बोली नहीं आँखोंहीमें हँसकर शिर

प्रथमशतक १. (२१)
और छातीपर हाथ रक्खा. तात्पर्य यह कि, प्रणामकर कहा
तुम मेरे मनमें बसतेहो मैं तुमसे रातको मिलूँगी सूक्ष्मालंकार
[ दोहा-इंगित हावनसों जहां, मनको भाव बताय। सो सूक्ष्मा
लंकारहै, गुणियनको सुखदाय ] ॥ ४९ ॥
न्हायपहरिपट उठ कियो, बेंदी मिस परणाम ।
दृगचलायघरको चली, बिदाकिये घनश्याम॥५०.
प्रियाने स्नानकर वस्त्र पहर बेंदीके मिससे प्रणाम किया नेत्र
मटकाय अपने घरको कृष्णको विदाकर चली, पर्यायोक्ति५०
चितवत जितवत हितहिये, किये तिरीछे नैन ।
भीजे तनु दोऊ कँपे, क्यों हू जप नियरेन ॥५१॥
दोनों स्त्री पुरुष एक दूसरेको तिरछे देखकर हृदयका हित
जनाते हैं भीजे शरीरसे दोनों कांपते हैं परन्तु किसी भांति
जप संपूर्ण नहीं होता पूर्वार्द्धमें जाति उत्तरार्द्धमें विशेषोक्ति
अलंकार है ॥ ५१ ॥
मुखधोवत एँडीधसति, हँसति अनँगवति तीर ।
धसतिनइन्दीवरनयनि, कालिन्दीके नीर ॥५२॥
मुँह धोती और एँडी घिसती है किनारेपर वह कामवती
स्त्री खेलकरती है परन्तु वह नीलकमललोचना यमुनाके
जलमें प्रवेश नहीं करती जाति और पर्यायोक्ति ॥ ५२ ॥

( २२ ) सतसई-सटीक ।
नहिं अन्हाय नहिं जायघर, चित चहुँट्यो तकितीर
परशिफुरहरी लेफिरति, विहँसति धसतिननीर ५३
नतो स्नान करतीहै न घरजाती है प्यारेको तकनेसे तीरपरही
मन लगाहै, जलको छूतेही फुरहरीले पीछेको हँसकर हटती
है पानीमें नहीं घुसती पर्यायोक्ति चहुँट्यो-चुभगया ॥ ५३ ॥
चितईललचौहैं चखनि, डटि घूँघट पटमांहि ।
छलसोंचलीछुवायके, क्षणक छबीली छांहि ५४॥
लाजभरे नेत्रोंसे देखा घूँघट के पटमें डटकर प्यारीने फिर
छलसे क्षणेक अपनी छबीली छाँह छुआके चली. आशय
यह कि प्रीतमकी छाँहसे छांह छुआके चली इसमें यह दि-
खाया कि मैं तुम्हारे साथ छांहके समानहूं स्वभावोक्ति ॥५४॥
लाजगहो बेकाजकत, घेररहे घर जाहिं ।
गोरस चाहतफिरतहो, गोरस चाहत नाहिं॥५५॥
हे कृष्ण! तनकतो लाज गहो बिना काज हमें क्यों घेर
रहे हो, हम अपने घरजाँय तुम बातोंके रसको अथवा इन्द्रि-
योंके रसके चाहते फिरोहो गोरस दूध दही नहीं चाहतेहो
यमकालंकार [दोहा-पृथक २ हों अर्थ जहँ, पदहों एक
समान। सो यमकालंकार है, कविजन करत बखान ]॥५५॥

मध्य भाग: दोहा १५१ से ३५० (नायिका-भेद एवं शृंगार-चित्रण)

प्रथमशतक १. ( २३ )
सबही तनु समुहाति क्षण, चलति सबनिदै पीठ।
वाही तनु ठहराति यह, किवलनु मालौं दीठ ५६
क्षणमात्र सबहीकी ओर देखती है और क्षणमें
सबहीकी ओर पीठ दे चलतीहै, परन्तु यह किवलनुमासी
दृष्टि उन्हीं (कृष्ण) की ओर ठहरतीहै, किवलनुमा सदा
पश्चिमहीकी ओर रहताहै पूर्णोपमा, दृष्टि उपमेय किवलनुमा
उपमान, लौं वाचक, समुहातिधर्म है ॥ ५६ ॥
खरी भीरहू भेदिकै, कितहूं है इत आय।
फिरै दीठ जुरि दीठसों, सबकी दीठ बचाय॥५७
प्यारीकी दृष्टि कितहूं होय बहुतसी भीड़को भेदकर भी
इधर आती है और सबकी दृष्टि बचाकर स्वामीकी दृष्टिसे
प्रियाकी दृष्टि मिलकर फिरती है विभावनालंकार ॥ ५७ ॥
कहतनटतरीझतखिजत,मिलतखिलतलजियात।
भरे भौनमें करतहैं, नैननिमें सबवात ॥५८
कहते हैं, नाहीं करते हैं, प्रसन्न होते, खीजते, मिलने,
खिलते और लजातेहैं, भरे घरमें सब बातें नेत्रों मेंही करते हे,
आशय यह कि, प्यारेने चलनेका संकेत किया प्यारीने नाहीं
कही, इस भावसे प्यारे रीझे, तब प्यारी खीजी, फिर मिल-
कर नायक प्रसन्न हुए, प्यारी लजाई पूर्वार्द्धमें कारकदीपक

( २४ ) सतसई-सटीक ।
अलंकार [दोहा-जहां कहूं इक वाक्यमें, भाव अनेक दिखाहिं।
कारक दीपक कहतहैं, कविजन ताहि सराहिं ] उत्तरार्द्धमें
विभावना है ॥ ५८ ॥
दीठ बरत बांधी अटनि, चढि आवत न डरात।
इत उतते चित दुहुँनके, नटलों आवतजात ५९॥
दोनों ने अटारीपरसे दृष्टिकी रस्सी बांधी है, उसपर बरा-
बर चढ़ते आते हैं डरते नहीं इधर उधरसे ( उनरस्सोंपर )
दोनोंके मन नटके समान आते जाते हैं, रूपकालंकार पूर्णो-
पमालंकार है ॥ ५९ ॥
संजनयनि मज्जन किये, बैठी व्यौरति बार ।
कच अँगुरिन बिचदीठदे,चितवति नंदकुमार६०
कमललोचनि स्नानकर बैठकर बार व्योरने ( सुलझाने )
लगी, परन्तु बालोंमें अंगुलियोंके लगानेमें जो छिद्र
होते हैं उन छिद्रोंमें दृष्टि लगाकर कृष्णको देख रही है
पर्यायोक्ति ॥ ६० ॥
जुरे दुहुँनके दृग झमकि, रुके न झीने चीर ।
हलकी फौज हरोल ज्यों,परति गोलपर भीर६१
दोनोंके नेत्र झमककर जुरे झीने वस्त्रमें रुके नहीं, जैसे
सेनाकी हलकी हरावलके समान गोलपर भीर पड़ती है.

प्रथमशतक १. ( २५ )
हरौल सेनाका अग्रभाग प्यारीके नेत्र राजाकी सेना, चूँटपट
हरौल, और प्रियके नेत्र दक्षिणी कटक दृष्टान्तालंकार ॥ ६१॥
पहुँचति डटि रण सुभटलों, रोंकि सके सब नाहिं
लाखनहूकी भीरमें, आँखि वहीं चलिजाहिं ॥ ६२ ॥
रणके शूरमाके समान वहीं डटके पहुँचती है, सबभी नहीं
रोकसकते। लाखोंकीभी भीरमें आंखें वहीं चलकर जाती हैं,
विशेषोक्ति विभावना पूर्णोपमा ॥ ६२ ॥
ऐंचतिसी चितवन चितै, भई ओट अरसाय ।
फिर उझकनको मृगनयनि, दृगनि लगनियां लाय ॥
खैंचतीसी दृष्टिसे देखकर फिर अलसाकर ओटमें हुई मृग-
नयनी मेरे नेत्रोंमें लगनियां लगाकर फिर देखनेके निमित्त
अथवा हे सखी ! मृगनयनी मैं फिर उसके झाँकनेके निमित्त
अपने नेत्रोंमें लगन लगा रहाहूं कि वह मुझे प्यार करती
है फिर उझकेगी. अनुमानालंकार, जहां किसी बातसे कुछ
मनमें होनहार विचारी जाय वह अनुमान है ॥ ६३ ॥
दूरौ खरे समीपको, मानलेत मन मोद ।
होत दुहुँनके दृग नहीं, बंतरस हँसी विनोद ॥ ६४ ॥
यद्यपि वे दोनों दूर खड़े हैं, परन्तु समीपका मनमें आनंद

( २६ ) सतसई-सटीक ।
मानतेहैं, दोनोंके नेत्रोंमेंही बातोंका रस और हँसीका आनंद
होताहै प्रथम विभावनालंकार ॥ ६४ ॥
यदपि चवायनि चोकनी, चलति चहूँ दिशसैन ।
तदपि न छाँडत दुहुँनके, हँसी रसीले नैन ॥६५॥
यद्यपि चबाव करनेमें चिकनी चुटपटी चतुरहैं, यद्यपि
चारों ओर उँगुली उठा उठाकर, लोगोंकी सैन चलती है,
तौभी दोनोंके रसीले नेत्र हँसी नहीं छोड़ते तीसरी विभा-
वना ॥ ६५ ॥
सटपटातसी शशिमुखी, मुख घूँघटपट ढांकि ।
पावक झरसी झमकिकै, गई झरोखे झांकि ॥६६॥
चन्द्रमुखी सटपटातीसी घूँघटके पटसे मुख ढककर अग्नि
की झरसी झमककै झरोखेमें झांककर गई पूर्णोपमा॥ ६६ ॥
कबकी ध्यान लगी लखौं, यह घर लगिहै काहि ।
डरियतभृंगी कीटलों, जिन वहई ह्वैजाहि ॥६७॥
हे सखी! मैं इसे कबकी ध्यान लगाये देखरही हूं यह इस-
का घर कौन संभालेगा. मुझे डरहै कि, भृंगी कीटके समान
ध्यान करते करते कहीं जिसका ध्यान करती है वही न हो-
जाय भृंगी कीडा जिसे पकड़ताहै क्षणमें उसे अपना स्वरूप
बनालेताहै स्मृति अलंकार ॥ ६७ ॥

प्रथमशतक १. ( २७ )
रही अचलसी ह्वै मनो, लिखी चित्रकी आहि ।
तजे लाज डर लोकको, कहो विलोकति काहि ६८
वह ऐसी अचलसी होरहींहैं, मानो चित्रकी लिखीहो,
लोककी लाज और लोकका भय छोड़कर कहो किसको
देखतीहो, उत्प्रेक्षालंकार ॥ ६८ ॥
पल न चलै जकिसीरही, थकिसीरही उसाँस ।
अबही तन रितयो कहा,मन पठयोकिहिं पास६९
हे प्यारी! तुम्हारी पलक नहीं चलती, जड़सी होरही हो,
तथा उसाँस थकसा रहाहै; क्या अबही किसीके पास अपना
मन भेजकर तनु रीता किया है स्मृतिछेकानुप्रास ॥ ६९ ॥
नाम सुनतही ह्वै गयो, तनु औरै मन और ।
दबै नहीं चित चढरह्यो, अबै चढाये त्योर॥७०॥
प्यारी उनका नाम सुनतेही तुम्हारा तन और मन और
और होगया, त्यौरीके चढ़ायेसे जो चित्तपर चढ़रहाहै सो दबता
नहीं भेदकांति और छेकानुप्रास अलंकार ॥ ७० ॥
पूछे क्यों रूखी परति, सगबग रही सनेह ।
मनमोहन छवि पर कटी, कहै कट्यानी देह ७१
मेरे पूछनेसे क्यों रूखी होती है तूतो सनेहमें सगबग हो

( २८ ) सतसई-सटीक ।
रही है, तू मनमोहनकी छविपर रीझ रहीहै, सो तेरे शरीरके
रोमांच कहे देते हैं, काव्यलिंग ॥ ७१ ॥
प्रेम अडोल डुलै नहीं, मुखबोलै अनखाय ।
चितउनकी मूरतिबसी, चितवनि माहिंलखाय ७२
हे सखी तुम्हारा प्रेम अडोलहै डुलतानहीं, और मुखसे
अनखाकर बोलतीहो, मनमें तुम्हारे प्यारेकी मूर्ति बसी है,
सो नेत्रोंमें दीखतीहै,अथवा प्रेम निश्चलही है मुखसे अनखा-
कर बोलनेसे डुलेगा नहीं, उनकी मूर्ति तेरे मनमें बसी है,
यह चितवनहीमें दिखाई देताहैं, अथवा प्रेम डोलहै सो हमने
जाना कारण कि, डुलता है, भाव यह कि मूर्ति नहीं डुलती
इससे तेरा चित्त उनमें दृष्टि आताहै और मुखसे बोलनेमें अनख
है इससे विदितहै कि, हृदयमें नहीं अनुमानअलंकार॥७२॥
ऊँची चितै सराहियत, गिरह कबूतर लेत ।
दृगझलकित मुलकितवदन,तनु पुलकितकहिदेत।
ऊँचे देखकर सराहा जाता है, कबूतर गिरह लेताहै किस
कारण नेत्र झलकते मुख मुलकता और शरीर पुलकित
होताहै, नायकका कबूतर देखकर प्यारीके मनमें उसका
स्वरूप आनेसे सात्विक भाव हुआ हेतुअलंकार ॥ ७३ ॥
यह मैं तोहीमें लखी, भक्ति अपूरव बाल ।
लहि प्रसाद मालाजुभौ, तनु कदम्बकी माल७४॥

प्रथमशतक १. ( २३ )
हे प्यारी! यह मैने तुझीमें अपूर्व भक्ति देखी कि,प्रीतमकें
गलेकी प्रसादमाला पाकर तेरा शरीर कदम्बकी मालासां
हुआ रोमांच सात्विकहुआ हेतुअलंकार ॥ ७४ ॥
कोटियतन कीजे तऊ, नागरिनेह दुरैन ।
कहेदेत चित चीकनो, नई रुखाई नैन ॥ ७५ ॥
हे नागरि चतुरी चाहे कोटि उपाय करो, परन्तु प्रेम नहीं
छिपता, स्नेहभरा मन और नेत्रोंकी नई रुखाई यह दोनों
इसबातको कहेदेते हैं, पंचमविभावना विरुद्धसे काज होना
रुखाईसे चिकनाई प्रगट है ॥ ७५ ॥
और सबै हरषी फिरैं, गावति भरी उछाह ।
तूही बहू विलखी फिरै, क्यों देवरके व्याह ॥७६॥
और सब प्रसन्नहुई फिरती हैं, उछाहभरी गाती हैं, हे
बहू ! देवरके व्याहमें तू क्यों दुःखी हुई फिरती है उल्हासा-
लंकार ॥ ७६ ॥
नैन लगे तेहि लगनिमों, छुटे न छूटैं प्रान ।
काम न आवत एकहू, तेरेसों कि सयान ॥ ७७॥
मेरे नेत्र उन प्रीतमसे लगेहैं जो प्राण जानेमें न छूटेंगे
तेरेसों सयानोंसे एकभी सयान मेरे काम नहीं आता, अत्युक्ता-
लंकार [ दोहा-अतिशय अर्थ प्रकाश जहँ, सो अत्युक्ति
कहाय । प्राणगये छुटिहै नहीं, नैना यों समुझाय ॥ ]॥७७॥

( ३० ) सतसई-सटीक ।
तू मतमानै मुक्तई, किये कपटवत कोटि ।
जो गुनहीतो राखिये, आँखनि माहिं अगोटि ७८
लोगोंके कपटसे कोटिवातें करनेपरभी तू अपने चाहतेसे
वियोग मतमानै जो नायक तुम्हारा अपराधी है तौ आंखोंमें
नजर बंद कररख. तात्पर्य यह है कि, प्रीतमको मानका
रूप भला लगता है सो जानकै रुठावैहै । गुणही अपराधी
सम्भावना अथवा करोड़ कपट वल करनेपरभी अच्छेकी
मतमानै जो हृदयमें गुणहै तो नेत्रोंमें भर रख । अर्थात् तू
गुणी है तो छिपा तौ सही ॥ ७८ ॥
धन यह द्वैज जहां लख्यो, तजो दृगनि दुखद्वंद।
तुव भागनि पूरव उयो, अहो अपूरव चंद ॥७९॥
धन्य यह दोयजहै जहां देखागयाहै और नेत्रोंने दुःखद्वंद
त्याग दिया अहो कृष्ण यह अपूर्व चंद्रमा तुम्हारे भाग्यसेभी
पूर्वमें उदय हुआहै प्यारीका मुख जो चन्द्रवत कहाहै वही
अपूर्व है पूर्णचंद्र पूर्वमें उदय होताहै सो दोयजके दिनही उस-
पूर्ण चंद्रमुखीका पूर्वमें दर्शन है यही अपूर्वता है पर्या-
योक्ति ॥ ७९ ॥
एरी यह तेरी दई, क्योंहू प्रकृति नजाय।
नेहभरे हिय राखिये, तू रूखिये लखाय॥८०

प्रथमशतक १. ( ३१ )
हे नारायण ! अरी यह तेरी प्रकृति ( स्वभाव ) किसी
प्रकार नहीं जाती, हृदयमें स्नेह(प्रीतिरूप तेल) भर रक्खा है
तथापि तू रूखीही दीखती है, अतद्गुणालंकार [ दोहा-
जहँ गुणकी संगति नहीं, कहत अतद्गुण ताय । हियमें नेह
भरो तऊ, रूखी बाल लखाय ] ॥ ८० ॥
औरै गति औरै वचन, भयो वदन रंग और ।
द्योसेक तैं पियचितचढ़ी, कहैं चढ़ौं हैं त्यौर॥८१॥
ओरही प्रकारकी चाल, औरही प्रकारकी वाक्यरचना,
औरही प्रकारका मुखका रंग होगया, दो एक दिनसे पियाके
चित्तपर चढ़ी है, यह तेरी चढ़ी त्यौरी कहे देती हैं, भेदकां-
तिशयोक्ति ॥ ८१ ॥
रही फेर मुँह हेरि इत, हित समुहैं चित नारि ।
दीठ परत उठि पीठकी, पुलकें कहत पुकारि ८२
हे नारि ! इधरको देखकर तू मुँह फेररही है, परन्तु तेरा
चित्त प्रेमके सन्मुख हे, प्यारेकी दृष्टिके पड़नेही तेरी पीठपर
जो रोमांच होगये हैं, वह इसबातको पुकारके कहते हैं अनु-
मान ॥ ८२ ॥
वे ठाढे उमडात उत, जल न बुझैवड़वागि ।
जाहीसों लागो हियो, ताहीके उरलागि ॥८३॥