सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रंगनाथ रामायण (प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रामायण - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी अनुवाद)

Ranganatha Ramayana: Complete Hindi Translation

रंगनाथ कवि (हिन्दी अनुवादक: अवधेश गुप्त) द्वारा

DevanagariHindipublished508 पृष्ठ

उत्तरकाण्ड एवं रंगनाथ रामायण महात्म्य उपसंहार

उसके तुरंत बाद ही उसने तीन ऐसे शक्ति-सम्पन्न बाण चलाय, मानो कह रहा हो
कि भले ही त्रिनेत्र शिव भी रक्षा करें, तो भी तुम्हारा सुख छीन लूँगा । फिर, तुरत उसने
पाँच बाण चलाये, मानो कह रहा हो कि तुम्हारे पंच प्राण अवश्य खींच लूँगा । उसके
पश्चात् उसने अपने बाहु-बल के गर्व से फलते हुए वड वेग स सात वाण चलाय, मानो
कह रहा हो कि भले ही तुम सप्त समुद्रो में प्रवेश करके उन्हें पार कर जाओ, मै तुम्हें
अवश्य ही मार डालूँगा । किन्तु, लक्ष्मण ने शीघ्र ही उन सभी वाणो को खड-खंड करके
सिंह-गर्जन किया । उसके पश्चात् उन्होने आग्नेय अस्त्र चलाया, तो अतिकाय ने सौरास्त्र
चलाया । दोनो शरो ने आपस में टकराकर युद्ध किया और दोनो चूर-चूर होकर नीचे
गिर गये। फिर, राक्षस ने ऐषिक बाण चलाया, तो लक्ष्मण काँप उठे। फिर, उन्होने ऐन्द्र
बाण से उसे काट डाला । यह देखकर दैत्य ने याम्यास्त्र चलाया, तो लक्ष्मण ने वायव्यास्त्र
चलाकर उसे काट डाला । इतना ही नही, उन्होने कई और बाण भी उस राक्षस पर
चलाये, किन्तु वे सभी बाण अतिकाय का स्पर्श करते ही टूटकर पृथ्वी पर गिर गये ।
लक्ष्मण यह देखकर सोचने लगे कि क्या कारण है कि कोई भी शर इसके शरीर में गडना
नही ? उनका इस प्रकार व्याकुल होते समय अनिल ने आकर कहा—'यह अनुपम रहस्य
तुम्हें बताऊँगा । हे लक्ष्मण, इसने ब्रह्मा से वज्र-कवच प्राप्त किया है । अत, कोई भी
शर इसके शरीर में नही गडता । तुम इस पर ब्रह्मास्त्र चलाकर इसके टुकड़े-टुकड़े
कर डालो ।'
तब बडे हर्ष से लक्ष्मण ने ब्रह्मास्त्र को मन्त्र-पूत करके धनुष पर चढाया और उसे
रावण के पुत्र पर चलाया । तुरत समस्त ब्रह्माण्ड को विदीर्ण करते हुए, इन्द्र को भयभीत करते
तथा देवताओ को कँपाते हुए, दिशाओ को हिलाते हुए, समुद्रो को आलोड़ित करते हुए,
पर्वतो को झकझोरते हुए, सूर्य-चन्द्र को पथ-भ्रष्ट करते हुए, नक्षत्रो को गिराते हुए, वह
ब्रह्मास्त्र, रत्न-समूह की भाँति उज्ज्वल कांति से युक्त हो, प्रलय-काल की अग्नि के समान
सभी लोको में व्याप्त होकर जलते हुए, पवन के वेग से यम-डड के समान, अतिकाय की
ओर आने लगा । तब अतिकाय ने उस पर तीव्र शर चलाये, किन्तु उस ब्रह्मास्त्र को निष्फल
नही कर सका। फिर, राक्षस ने शक्ति चलाई, किन्तु ब्रह्मास्त्र ने उसकी भी उपेक्षा कर दी।
फिर, अतिकाय ने उस पर शूल चलाया, किन्तु ब्रह्मास्त्र ने उसकी भी अवहेलना कर दी।
उसके पश्चात् राक्षस ने गदा चलाई । उसे व्यर्थ होते देखकर, उसने खड्ग चलाया ।
किन्तु, उसकी भी परवाह किये बिना उसको अपनी ओर आते देखकर अतिकाय ने परशु
चलाया । किन्तु, परशु की भी उपेक्षा करके उसे आते देखकर राक्षस ने भाला चलाया ।
इस पर भी ब्रह्मास्त्र की गति नही रुकी, तो उसने अपनी कमर से वरछी निकालकर उससे
प्रहार किया ।
८८ अतिकाय का वध
उसपर भी ब्रह्मास्त्र अप्रतिहत गति से अतिकाय की ओर बढता रहा । तब अतिकाय न
उस पर अपनी मुष्टि से प्रहार किया। पर, उस अस्त्र ने मुकुट तथा कुंडलो ने अलंकृत
उस राक्षस का सिर काट डाला । वज्र के आघात म रोहणाद्रि का शृंग जैमे गिर गया
४६

वैसे जब उसका सिर पृथ्वी पर गिरा, तब उसके सिर को देखकर हतशेष राक्षस भयभीत
होकर लका की ओर भागने लगे । सभी वानर लक्ष्मण की प्रशसा करने लगे । रामानुज ने
तब रामचन्द्र के चरणो में गिरकर प्रणाम किया, तो उन्होने बड़े आनंद से लक्ष्मण को हृदय
से लगा लिया और वानरो के साथ अत्यधिक हर्ष प्रकट किया ।
अतिकाय आदि छह वीरो की मृत्यु का समाचार सुनकर रावण मूच्छित हो गया ।
फिर सचेत होकर अविरल अश्रु वहाते हुए वह अत्यधिक शोक से सतप्त होने लगा । इस
प्रकार दुख से पीडित होनेवाले पति की सेवा में पहुँचकर मय-पुत्री मदोदरी कहने लगी—
'हे असुरेन्द्र, सभी लोको में अद्वितीय शक्ति से सपन्न आपका ऐसा दुखी होना उचित
नही है । उस दिन वीर की तरह आप राम की देवी को क्यो ले आये ? उन्हें फिर
राम के पास पहुँचाना आप नही चाहते थे । अब उचित समय बीत गया । उस राम पर
आक्रमण करने के लिए गये हुए राक्षस-वीर फिर लौटकर आयेंगे, यह आगा आप छोड़
दीजिए । हे नाथ, युद्ध में आप अपनी शक्ति दिखाइए ।'
इन बातो पर रावण ने मन-ही-मन विचार किया । उसने अपनी स्त्री को अत पुर
में भेज दिया और दुःख की लबी साँस खींचकर अपने मत्रियो से कहा—'हाय, मेरे भाई
तथा मेरे प्रिय पुत्र इस प्रकार मारे गये ? अव क्या कहा जाय ? श्रेष्ठ योद्धाओ के लिए
भी अकाट्य नाग-पाशो को इन मानव-वीरो ने न जाने, माया से या शक्ति से, काट
दिया है । अब में विजय की आशा करूँ, तो भी वह मेरे लिए असभव है । उस राम को
युद्ध में जीतनेवाला अब ढूँढने पर भी मुझे नही मिलेगा । अवतक जो लका, बिना किसी
भय के शोभायमान थी, वह आज इन शक्तिशाली लोगो के कारण त्रस्त हो रही है । उस
राम के पराक्रम की सीमा ही नही है । इसलिए तुम लोग अव लका की रक्षा के लिए
आवश्यक सेना प्रतिदिन भेजते रहो ।' ऐसा आदेश देकर वह अत पुर में चला गया और
एकात में मन-ही-मन चिंता से पीड़ित रहने लगा ।
८९. इंद्रजीत का द्वितीय युद्ध
उस समय मेघनाद वहाँ पहुँचकर दशकंठ से कहने लगा—'हे दानवेन्द्र, मेरे रहते
हुए आपका इस प्रकार चिंतित होना उचित नही है । शक्ति से सपन्न मेरे वाणो का आघात
क्या ईश्वर भी सह सकता है ? लीजिए, मै अभी जाता हूँ । उस राम के भाई को अपने
उद्धत वाणो से अवश्य जर्जर करके उसे मार डालता हूँ और उस वानर-सेना को अपने
पराक्रम से पृथ्वी पर सुलाकर आता हूँ । हे देवताओ के शत्रु, मेरी प्रतिज्ञा सुन लीजिए ।
जैसे महाराज बलि की यज्ञ-भूमि में त्रिविक्रम के वढते हुए रूप को त्रस्त होकर इन्द्र,
विष्णु, यम, अग्नि, रुद्र, सूर्य, चन्द्र तथा साध्य देखते रहे, वैसे ही आज वे मेरे प्रताप को
देखते रह जायेंगे ।'
इतना कहने के पश्चात् वह राक्षस-राजकुमार वायुसम शीघ्रगामी रथ पर आरूढ़
हो युद्ध के लिए चल पड़ा । उसके चलते ही सव दिशाओ से एक साथ बड़े वेग से असख्य
रथ निकल पड़े । अनगिनत गज निकल पड़े, विपुल अश्व-सेना तथा पदाति-सेना निकल
पड़ी । उस चतुरंगिणी सेना पडरीको (श्वेत छत्रो) से प्रकाशित होनेवाले, पडरीक (वाघ)

की-सी आँखोवाले, पुडरीक (श्वेत कमल) की कातिसम शरीरवाले, पुडरीक के (आग्नेय
दिशा का दिग्गज) के औन्नत्य से विलसित होनेवाले, पुडरीक (बाघ} के समान भयकर
लगनेवाले और पुडरीक (बाघ) की शक्ति से सपन्न वीरो से पूर्ण थी । सिंहनादो, दहाडो,
हुकारो, गर्वोक्तियो, रथ की नेमियो तथा निसानो की भयकर ध्वनि चारो ओर व्याप्त
हो रही थी । धवल छत्र से युक्त वह राक्षस-कुमार सुधाकर से युक्त आकाश के समान
दीख रहा था । सुदर कामिनियाँ अपने कमल-नेत्रो की दीप्ति को चारो ओर विकीर्ण
करती हुई चामर डुला रही थी । ऐसी रण-सज्जा से युक्त हो, अपने आभूषणो की प्रभा
से दीप्त होते हुए, सहज वैभव से उज्ज्वल इद्रजीत रण-स्थल के मध्य आकर खडा हुआ ।
उसके पश्चात् उसने रक्त-वर्ण के वस्त्र, चदन तथा पुष्प-मालाएँ धारण करके अग्निदेव का
प्रतिष्ठापन किया, शर तथा तोमरो से उसकी परिधि बनाई और लोहे के स्रुक् तथा स्रुवा
एकत्र किये । फिर, राक्षसेश्वर के पुत्र ने अथर्ववेद के उच्चारण के साथ घी, खील तथा
ताल-समिधाओ का हवन किया । होम की समाप्ति के पहले, उसने कृष्ण-छाग (काला
वकरा) के रक्त की पूर्णाहुति दी । तब अग्निदेव ने स्वय प्रकट होकर हव्य ग्रहण किया ।
उनकी कृपा से मेघनाद ने ब्रह्मास्त्र, रथ, धनुष तथा कवच प्राप्त किये ।
उसके पश्चात् वह राक्षस अपने सिंहनाद से दिशाओ को कँपाते हुए अपने रथ,
अश्व, केतु तथा सारथियो के साथ, सूर्य, चद्र तथा नक्षत्रो को अपदस्थ करते हुए शीघ्रगति
से आकाश-वीथी में जाकर छिप गया । फिर, अपनी सेना से अपने पराक्रम के अनुरूप वचन
कहने लगा--'तुम बिना विचलित हुए युद्ध करते जाओ । मै आकाश से घोर युद्ध करते
हुए राम और लक्ष्मण का शीघ्र ही सहार कर दूँगा ।'
इन उत्साहवर्द्धक वचनो को सुनकर दानव अत्यत हर्षित हुए और सेना के साथ
वानरो पर टूट पडे तथा विविध रीतियो से उनसे युद्ध करने लगे । उसी समय इद्रजीत
अपनी छाया तक प्रकट किये बिना आकाश से दिव्य बाण चलाने लगा । तब वानर उठकर
पर्वतो को उठा-उठाकर उस राक्षस की ओर फेंकने लगे । किन्तु इद्रजीत के शरो ने उन्हें
तोडकर उन वानरो की छाती को विदीर्ण कर उन्हें पृथ्वी पर गिरा दिया । इसके पश्चात्
उसने एक घोर अस्त्र चलाकर पाँच वानरो को तथा नौ अस्त्रो से सात वानरो को नीचे
गिरा दिया । तब क्रुद्ध होकर कपि-वीरो ने पर्वतो तथा वृक्षो को उठाकर उस इद्रजीत पर
फेंका । किन्तु, उसने वडी निपुणता से उन्हें अपने तीव्र बाणो से काटकर गधमादन पर
अठारह बाण चलाकर उसका मद चूर-चूर कर दिया । उसके पश्चात् उसने नौ बाणो से
नल के नाम-रूप मिटा दिये, सात बाणो से मैन्द को झुका दिया, पाँच बाणो से गज का
सहार किया, दस बाणो से जाबवान् का शरीर चीर डाला, सौ बाणो से हनुमान् को
अत्यधिक दुख पहुँचाया, तीन बाण गवाक्ष पर चलाये, तेरह बाणो से हरिरोम के प्राण हर
लिये, छह बाणो से रभ को गिरा दिया, दस बाणो से सूर्यप्रभ को परास्त किया, तेरह
बाणो से पनस के अगो को छेद डाला, आठ क्रूर बाणो से कुमुद को तथा पैतीस बाणो से
नील को छिन्न-भिन्न दिया । तत्पश्चात् बिना विश्राम लिये ही उसने कई बाणो से अगद को,
तीन पैने बाणो से सूर्य-नदन (सुग्रीव) को, पाँच बाणो से इन्द्रजाल को, दो शरो से गिरि-

'. I will write पीडित.
L17: क्यो करते है -> I will write क्यो करते है.
L17: मै -> I will write मै.
L18: दूँ ।' -> दूँ ।'
L26: असख्य -> असख्य
L29: मणियां-रूपी -> मणियां-रूपी
L31: आषाढ -> आषाढ
L32: राक्षसो -> राक्षसो
L35: इद्रजीत -> इद्रजीत
L36: लका -> लका
Wait, look at L35: इद्रजीत vs इन्द्रजीत (L8, L9, L11, L23). In L8, L9, L11, L23 it is clearly इन्द्रजीत with 'न्'. In L35, it is printed इद्रजीत!
Wait, look at L35: is there an anusvara or half-na?
No, it's इद्रजीत.
And L36: लका -> clearly no anusvara, लका.
Wait, what about शक्ति vs गक्ति?
Wait, look at L10 again:
Could it be that the

युद्धकांड ३६५
उसी समय सूर्यास्त हुआ, मानो राघव की दुर्दशा के कारण मन-ही-मन दुखी हो,
उन्हें उस दशा में देख नहीं सकने के कारण सूर्य ने आँखें वद कर ली हो । वानरो के
मुख-कमल मुरझा गये । अंधकार चारो ओर ऐसा व्याप्त हो गया, मानो बता रहा हो कि
वानरो के द्वारा लका का दहन होते समय, धुआँ इसी प्रकार व्याप्त होगा । वह ब्रह्मास्त्र
का सधान करने के लिए आवश्यक मत्र-पठन का उचित अवसर नहीं था, इसलिए विभीषण ने
पृथ्वी पर गिरे हुए सुग्रीव आदि योद्धाओ को देखकर कहा--'हे वानर-वीरो, रावण के
पुत्र ने ब्रह्मा के वर की शक्ति से अस्त्र चलाया था, और राघव ने ब्रह्मास्त्र की शक्ति
का आदर करने के विचार से उसे सह लिया है। इतना ही है और कुछ नही ।' ब्रह्मा के वर
से आरक्षित होने के कारण वायु-पुत्र, इन्द्रजीत के दिव्य-अस्त्रो के प्रहार से मरा नहीं था। इसलिए
उसने कहा--'अब हम देखें कि वाणो से आहत हो युद्ध-भूमि में गिरे हुए वीरो में से
कितने अभी जीवित हैं ।' यो कहकर वे दोनो जलती हुई मशालें लेकर उस अधकार में
युद्ध-भूमि में घूमने लगे । तब उस युद्ध-भूमि में लगातार नृत्य करनेवाले घड, छककर मास
खानेवाले भूत, भयंकर रूप से गरजनेवाले बैताल, वहनेवाले रक्त का पान करनेवाली
डाकिनियाँ मास-पेशियो को निगलनेवाले गृद्ध, उच्च स्वर में रव करनेवाले शृगाल,
रक्त उगलनेवाले भालू, पृथ्वी पर लोटने, छटपटाने तथा दाँत पीसनेवाले वानर, शक्ति-
हीन होकर गिरे हुए, रूप-विकृत, रक्त में भीगे हुए तथा धूलि से सने हुए कपि, एक ही
बाण के आघात से एक साथ एक ही स्थान पर सटकर गिरे हुए कपि, खड-खड होकर गिरे हुए
पर्वत, छिन्न-भिन्न होकर गिरे हुए वृक्ष, खडित होकर फैले हुए राक्षसो के शूल, असख्य खडों
में टूटकर गिरी हुई गदाएँ, मरकर गिरे हुए असख्य हाथी आदि जहाँ-तहाँ दिखाई पडने
लगे । इस दृश्य को देखकर विभीषण तथा हनुमान्, दोनो विस्मित तथा दुखी हुए, किन्तु
तुरन्त उन्होने निश्चय किया कि अब हमें भविष्य के कार्य के सबध में जाबवान् से परामर्श
लेना चाहिए । वही जानता है कि अब क्या करना चाहिए । हम उसे पहले ढूँढे और
उसके कथन के अनुसार कार्य करें ।
यो सोचकर वे युद्ध-भूमि में जाबवान् को ढूंढते हुए गये और निदान एक विशाल
शर-शय्या पर पडे हुए उसे देखा । तब विभीषण ने कातर-भाव से जाबवान् को
देखकर कहा--'हे ऋक्षराज, तुम अभी जीवित हो ? क्या, तुम वोल सकते हो ? तुम
हमें पहचानते हो ?' राक्षस के शर-प्रहार से शक्तिहीन होने के कारण जाबवान् ने क्षीण
स्वर में कहा--'हे विभीषण, तुम्हारे कठ-स्वर को पहचानकर में तुम से वात कर रहा हूँ।
वैसे तो मेरी आँखो में वाण चुभ गये है । अत, मेरी आँखें देख नही पाती। क्या पवन-
पुत्र जीवित है ? उसके जीवित रहने की वार्ता सुनकर मेरे कानो को आनंद पहुँचाओ ।'
यह सुनकर विभीषण ने अत्यत आश्चर्य-चकित होकर जाबवान् से पूछा--'हे ऋक्षराज,
यह कैसे आश्चर्य की बात है कि तुम महात्मा रामचन्द्र के वारे में नहीं पूछते, लक्ष्मण
के सबध में नही पूछते, सूर्य-पुत्र के सबध में जानने की इच्छा प्रकट नही करते, और अगद
के वारे में भी पूछना नही चाहते, किन्तु पवन-पुत्र के सबध में ही पहले जानना चाहते हो ?
यह तुम्हारा कैसा विचार है ?' तब जाबवान् ने कहा--'हे विभीषण, यदि अकेले

३६६ रगनाथ रामायण
हनुमान् अपने प्राणो से जीवित है, तो सभी वानर जीवित हो जायेंगे । यदि वह जीवित
नही है, तो जीवित रहकर भी, वानर जीवित नही रह पायेंगे ।'
इन बातो को सुनकर वायु-पुत्र को अधिक हर्ष हुआ । उसने अपना नाम लेकर
जाववान् के चरणो में प्रणाम किया । ऋक्षराज अत्यत हर्षित हुआ और अपने को पुनर्जीवित-सा
अनुभव करके कहा—'हे वायुनदन, अब इन वानरो के लिए तुम्हारे सिवाय और
कौन आश्रय है, इसलिए तुम शीघ्र ही समुद्र को पार करके जाओ । हिमाचल को पार
करके हेमकूट,- ऋषभ-पर्वत, मेरु-पर्वत, रजताद्रि तथा श्वेताचल से आगे निकल जाओ ।
वहाँ (तुम्हें) लवण-समुद्र मिलेगा । उसे भी पार करो, तो शाक-द्वीप पहुँचोगे । उसको भी
पार करो, तो तरगायमान अमृताव्धि को देखोगे । उसे पार करो, तो चन्द्र-शैल तथा द्रोण-
शैल के मध्य भाग में उज्ज्वल प्रकाश से दीप्त ओषधी-शैल को देखोगे । उस पर्वत पर
सजीवकरणी, विशल्यकरणी, सधानकरणी तथा सौवर्णकरणी नामक चार ओषधियाँ है । तुम
उस पर्वत पर चढकर उन ओषधियो को ले आओ और इस वानर-समूह को प्राण-दान देकर
राम-लक्ष्मण को आनद पहुँचाओ ।'
९१. हनुमान् का ओषधी-शल लाकर वानरों की मूर्च्छा दूर करना
वायुपुत्र, जाववान् से आज्ञा लेकर सुवेलाचल पर चढ गया । अपने चरणो को
समान रूप से पृथ्वी पर प्रतिष्ठित करके, अपनी दीप्तिमान् लागूल को ऊपर उठाये, कधो
को उचकाकर, अपने शरीर को फुलाकर, राम का स्मरण करते हुए वह आकाश की ओर
उछला । उस अनुपम वेग के कारण वह विशाल पर्वत भी पृथ्वी में धँस गया, दिशाएँ
काँप गई और पृथ्वी चकराने लगी । इस प्रकार, आकाश मार्ग में उडकर हनुमान् ने अत्यत
भयकर समुद्र को पार किया और विष्णु के चक्र के समान आकाश में जाते हुए, मार्ग में
कई विचित्र दृश्यो को देखते हुए, घने फेन से युक्त अमृत-समुद्र को पार किया और चन्द्र-
शैल तथा द्रोण-शैल के मध्य भाग में स्थित ओषधी-शैल पर चढ गया और ओषधियो का
अन्वेषण करने लगा । किन्तु, वे ओषधियाँ काम-रूपिणी थी, इसलिए अपने-आपको उस कपि-
शेखर की दृष्टि से छिपा लिया । ओषधियो के नही दीखने से अनिलकुमार मन-ही-मन
विचार करने के पश्चात्, विनीत हो उस पर्वत से प्रार्थना करने लगा—'हे पर्वतराज,
में प्रालेय, पर्जन्य तथा कैलास-पर्वतो की उपेक्षा करते हुए शीघ्रगति से तुम्हारी सेवा में
आया हूँ । में कार्यातुर हूँ । देवताओ ने यहाँ जिन ओषधियो को छिपा रखा है, उन्हें
कृपया मुझे दिखा दो । हमारे राघव को इनकी आवश्यकता पड गई है । किसी भी तरह
उन्हें दे दो, तो अच्छा होगा ।'
तब पर्वत ने अट्टहास करके गर्व से फूलते हुए, हनुमान् से कहा—'तुम्हारा कितना
साहस है कि तुम मुझसे ऐसे वचन कह रहे हो ? इन ओषधियो को मुझसे माँगने का
तुम्हारा अधिकार ही क्या है ? इन्हें लाने का आदेश देनेवाले तुम्हारे राम की शक्ति
कितनी है ? जिन ओषधियो को देवताओ ने यहाँ छिपा रखा है, उन्हें तुम्हें देने से अधिक
कोई और अपराध हो सकता है ?'
इन गर्वोक्तियों को सुनकर अनिल-कुमार ने अत्यत क्रुद्ध होकर उस पर्वत से कहा—

'मैं जब तुमसे ऐसी विनम्र प्रार्थना करता हूँ, तब क्या यह उचित नही कि तुम
मेरी प्रार्थना पर विचार करो ? हे पर्वत, मैं अपनी विशाल भुज-शक्ति से समूल तुम्हें
उखाड़कर अभी यहाँ से ले जाता हूँ, अबतक जिन रामचन्द्र को तुम नही जानते हो,
उन्हें तब तुम जानोगे ।' इतना कहकर हनुमान् ने भयंकर गति से गर्जन करते हुए उस
पर्वत को जड़ से उखाड़ लिया, (पर्वत पर रहनेवाले) गंधर्वों को भगा दिया और उसे
उठाकर इतने वेग से जाने लगा कि कोई भी उसे पहचान न सके ।

सहस्र धाराओं से अत्यधिक दीप्त होनेवाले चक्र से युक्त विष्णु की भाँति जब
हनुमान् उस पर्वत को लिये हुए चलने लगा, तब राक्षस-वीरों के शर-प्रहार से घायल हो,
मूर्च्छित पड़े हुए कपियों ने श्रेष्ठ महौषधियों की वायु के स्पर्श-मात्र से ही अपनी आँखें खोल दीं ।
उन्होंने अत्यधिक उत्साह से सिंहनाद करते हुए युद्ध-भूमि में पड़े हुए दैत्य-सैनिकों
को उठा-उठाकर समुद्र में फेंक दिया। सुवेलाद्रि को पारकर हनुमान् ने उस महनीय ओषधि-
शैल को कपि-सेना के मध्य भाग में उतार दिया और अपने कुल के लोगों को तथा

३६८ रंगनाथ रामायणी
९२. वानरों का लंका जलाना
इस बात को सुनकर सभी वानर सूर्यास्त की प्रतीक्षा करने लगे । शनै. शनै
सूर्यास्त हुआ और अधकार क्रमश घना होता हुआ चारो ओर व्याप्त होने लगा । तब
कपि-वीरो ने अत्यधिक रोष से भरे हुए बडे साहस के साथ लूकाओ को हाथ में लिये
हुए बडे वेग से उछलते-कूदते लका को घेर लिया । द्वाररक्षक उन्हें देख भयभीत होकर
भाग गये । तब वानरो ने लका में प्रवेश किया और लका को जलाने लगे । अग्नि क्रमश
प्रचंड होकर दिशाओ तथा आकाश में व्याप्त हो गई । वह प्रचंड अग्नि ऐसी लग रही थी
कि रावण की लंकापुरी को जलाने के लिए अब राम की क्रोधाग्नि की कोई आवश्यकता
नही, यही अग्नि उसको जलाने के लिए पर्याप्त होगी ।
वडवानल जैसे अपने धुएँ के साथ समुद्र-भर में व्याप्त होता है, वैसे ही यह अग्नि
विपुल धुएँ के साथ आकाश तक पहुँच गई । इससे प्रासादो की पंक्तियाँ अपनी मणि-
राजियो को विखेरती हुई भस्मसात् हो गई, ऊँचे-ऊँचे गोपुर पृथ्वी को कँपाते हुए जलकर
पृथ्वी पर गिर पड़े और चूर-चूर हो गये । वडी-वडी अट्टालिकाएँ आश्चर्यजनक रीति से
जलकर गिरने लगी और अग्नि-ज्वालाएँ लपलपाती हुई आकाश की ओर बढने लगी ।
महान् स्वर्ण-मडप, तथा रत्न-निर्मित गृह-पंक्तियाँ जलकर राख हो गई । आभरणो से भरे
भंडार-घर जैसे थे, वैसे ही भस्म हो गये । विविध अमूल्य वस्त्र, सुगंध-द्रव्य, कालीनें, मोती,
तथा मरकत, अगर-चंदन, कर्पूर, कस्तूरी आदि वस्तुएँ, विविध धान्यो की अक्षय राशियाँ
तथा अन्य मूल्यवान् वस्तुएँ, हाथियो तथा घोडो की झूलें, स्थान-स्थान पर रखे हुए कवच-
समूह आदि जलकर भस्म हो गये, जिससे राक्षसो के हृदय में पीड़ा उत्पन्न होने लगी ।
उस समय कुछ राक्षस सुवर्ण-कवच पहने हुए आयुधो से युक्त हो दुर्वार गति से वानरो
का सहार करने का निश्चय करके घरो से निकल रहे थे, कुछ राक्षस विपुल रति-क्रीडा
के आवेग से मस्त हो कामिनियो के संग-सुख की घडियाँ बिता रहे थे, शय्या को
छोडने की अनिच्छा से कुछ लोग ऊँघ रहे थे, कुछ लोग अभी सुख की निद्रा में
निमग्न थे, कुछ राक्षस अपने बच्चो को लेकर भाग रहे थे, कुछ भौंचक होकर चारो
दिशाओ में दौड़ रहे थे, कुछ रुदन कर रहे थे, कुछ अपनी संपत्ति को घर के बाहर
निकालकर उसे छोड़कर जाने की इच्छा न होने से, वही चकित हो यह दृश्य देख रहे थे,
धुएँ के कारण मार्ग न पाकर कुछ लोग जँभाइयाँ लेते हुए खडे थे, कुछ राक्षस अग्नि को
बुझाने के लिए घर की छतो पर चढ गये, किन्तु वहाँ से नीचे उतरने में अपने को
असमर्थ पा रहे थे, और जहाँ-तहाँ कुछ लोग इकट्ठे होकर घबराहट मे यह दृश्य देखकर दुखी
हो रहे थे । अग्नि प्रलयानल के समान, अपनी लपलपाती शिखाओ को व्याप्त करती हुई,
कई भवनो तथा कई राक्षसो को भस्मसात् करने लगी । रत्न-नूपुरो का मधुर शिंजन,
वीणा की मृदु झकार, सुदर तथा मीठे वचनो की ध्वनि, अद्वितीय नृत्य-गीतो की ध्वनि,
श्रुति-मधुर केका-रव, हंसो का कल-कूजन तथा सुदर शुक-शारिकाओ की मधुर ध्वनि आदि
मिट्टी में मिल गईं । चंद्रिका मे भी धवल काति से युक्त तथा पद्मराग-मणियो की
कांति से उज्ज्वल, उम लंका के सभी हर्म्य, जलने की ध्वनि, चारो ओर व्याप्त होनेवाले धुएँ

ान"?
Wait, what is that word in Hindi?
Let's look at the letters very closely:
Letter 1: क
Letter 2: looks like श with व?
Wait, look at 'श्व' in "अश्व" just two words before:
अ - श्व
Look at 'श्व': it has the upper part of 'श' and lower part 'व'.
Now look at the word:
Does it have 'श' and 'व'?
YES! It has the EXACT same upper loop as 'श', and a 'व' or 'प' below it, followed by an 'ा' (aa matra) and 'न'!
Wait: क + श्व + ा + न = कश्वान??
Wait, or is it क + म् + पा + न = कम्पान??
Wait, look at 'श्व' vs 'म्प':
In Devanagari, 'श्व' has:
Top loop of 'श' (which looks like a reversed 2 or a loop) connected to 'व'.
In "अश्व": the 'श' has a loop at top left, curving down to the right, and 'व' underneath it.
In this word: does it have that same shape?
YES, exactly! It is 'श्व'!
Wait, then there is 'ा' (vertical bar).
Then 'न'.
So it is "कश्वान"!
Wait, could it be a typo by the printer for "कमान" (bow)? If someone typed/typeset

३७० रंगनाथ रामायण
शक्तिशाली दानव-सेना भी चली । उनकी सुंदर पताकाएँ फहराने लगीं और उनके आभूषणों
की कांति दीप्त हो उठी । तुरहियों की ध्वनि तथा भीषण सिंहनाद से पृथ्वी को कँपाते हुए
लंका को जलाकर गर्व से झूमनेवाले वानरों पर राक्षसों ने ऐसा आक्रमण किया, जैसे
प्रलय-काल का पवन-समूह प्रलय-काल के बादलों पर आक्रमण करता हो । पहले उन प्रचंड
पराक्रमी वीरों ने दुर्ग के द्वार पर दुर्वार गति से रहनेवाले कपि-सैनिकों पर आक्रमण
करके उन्हें भगा दिया । उन वानरों को भागते देखकर हरिरोम, केसरी आदि बाहु-
बली योद्धाओं ने उन्हें रोका और रोष से भरे हुए दैत्य-वीरों से स्वयं भिड़ गये
और उन पर पर्वतों तथा वृक्षों को फेंकने लगे । किन्तु, राक्षसों ने अपने करवाल, गदा,
शूल, परिघ, चक्र आदि श्रेष्ठ अस्त्रों से उन्हें रोक दिया । तब वानरों ने अपने नखों से
उनका वक्षःस्थल चीर डाला, उनके कानों तथा नाकों को खंडित किया, दाँतों से काटा
और सिरों पर मुष्टियों से प्रहार किया । एक वानर एक दैत्य पर मुष्टि से प्रहार करता था,
तो दूसरा राक्षस उस वानर पर मुष्टि से प्रहार करता था । एक राक्षस किसी कपि
को मार डालता, तो दूसरा कपि उस राक्षस का वध कर डालता था । एक दैत्य किसी
कपि को पकड़ लेता, तो दूसरा दैत्य शीघ्र उस कपि को पकड़ लेता था । एक कपि किसी
राक्षस को घेर लेता तो दूसरा दैत्य शीघ्र उस कपि को घेर लेता । एक राक्षस किसी
कपि को युद्ध करने के लिए ललकारता, तो दूसरा कपि उससे युद्ध करने लगता । कहीं-
कहीं सात-आठ योद्धा एक साथ अपने शत्रु को अकेले घेरकर उसको मुष्टि के प्रहारों से
मार डालते, तब उसके फलस्वरूप दोनों पक्षों के कितने ही कपि तथा राक्षस लड़कर मर
जाते । इस प्रकार, दोनों पक्ष के योद्धा भयंकर सिंहनाद करते हुए घोर युद्ध करने लगे ।
तब रण-भूमि पर्वत-शृंगों, गज, हय तथा राक्षसों के विशाल शरीरों एवं शस्त्रों से भरकर
भयंकर दीखने लगी ।
युद्ध इस प्रकार चल ही रहा था कि कंपन ने एक विशाल गदा उठाकर अंगद पर
प्रहार किया । इस प्रहार से अंगद बहुत ही व्याकुल हुआ, किन्तु शीघ्र ही सँभलकर एक
विशाल पर्वत से उस दैत्य पर प्रहार किया । तब वह राक्षस चूर-चूर होकर मिट्टी में मिल गया ।
यह देख कपिनायक अंगद बड़े दर्प से सिंहनाद करने लगा । कंपन की मृत्यु को देख,
शोणिताक्ष ने अत्यधिक क्रुद्ध होकर अपना रथ अंगद के निकट ले जाकर अंगद पर अक्षतास्त्र
चलाने लगा । अंगद उसकी बाण-वर्षा से विचलित हो उठा । वह तुरंत उस राक्षस के
रथ पर कूद गया और उसका धनुष तोड़ दिया, तो वह राक्षस शीघ्र ही खड्ग लेकर
आकाश की ओर उछला । तब कपि-वीर भी उसके साथ ही आकाश की ओर उछला
और उस राक्षस के हाथ का खड्ग छीनकर उसीसे उस राक्षस पर प्रहार किया । तब
वह राक्षस मूर्च्छित हो गया । तब अंगद यम के समान राक्षस-समूह का संहार करने लगा । इतने
में शोणिताक्ष सचेत हुआ और गदा लेकर अंगद पर आक्रमण किया । प्रजंघ भी उसकी
सहायता के लिए आ गया और गवाक्ष भी उसकी सहायता के लिए आ पहुँचा । यह देख-
कर द्विविद तथा मैन्द अंगद की सहायता के लिए आये । तब उन दोनों दलों में घोर
युद्ध छिड़ गया । जब वानर राक्षसों पर पर्वतों की वर्षा-सी करने लगे, तब प्रजंघ ने देखते-

देखते उन पर्वतो को तोड डाला । उसके बाद तीनो वानर-नेताओ ने गज, तुरग तथा रथो पर
लगातार पर्वतो तथा वृक्षो की वर्षा की, तो उपाक्ष ने अद्वितीय ढग से उन्हें वीच ही में
काट डाला । उसके पश्चात् द्विविद तथा मैन्द आश्चर्यजनक रीति से वृक्षो को उखाडकर
राक्षसो पर फेंकने लगे तो शोणिताक्ष ने अपनी गदा से उन्हें बीच में ही चूर-चूर कर दिया।
तब प्रजघ ने अपनी तेज तलवार को चमकाते हुए वानरो से भिड गया, तो मैन्द ने एक
काले साल-वृक्ष से उस पर प्रहार किया । इससे सतुष्ट न होकर मैन्द ने अपनी मुष्टि से
उस राक्षस के वक्ष पर प्रहार किया, तो खड्ग को नीचे फेंककर उस राक्षस ने क्रोध से
अपनी वज्र-सम मुष्टि से मैन्द पर प्रहार किया । इस प्रहार से मैन्द मूच्छित हो गया, किन्तु
शीघ्र ही सँभलकर अपनी प्रबल मुष्टि से प्रजघ पर ऐसा प्रहार किया कि वह राक्षस
पृथ्वी पर गिर पडा । अपने चाचा को इस प्रकार गिरते देखकर उपाक्ष रथ से उतर पडा
और तलवार लेकर युद्ध करने के लिए निकला । तब द्विविद ने अत्यत क्रोध से उस पर
आक्रमण किया, अपनी प्रबल मुष्टि से उस पर प्रहार करके अपने समस्त बल से उसे
पकड लिया । तुरत उपाक्ष का अनुज शोणिताक्ष वहाँ पहुँच गया और द्विविद के वक्ष स्थल
पर मुष्टि का प्रबल प्रहार करके उसे मूच्छित कर दिया और अपने भाई को छुडाकर ले
गया । द्विविद शीघ्र ही सचेत हो उठा और मैन्द को साथ लेकर उपाक्ष तथा शोणिताक्ष
पर आक्रमण करके युद्ध करने लगा । युद्ध करते समय द्विविद ने आश्चर्यजनक ढग से
शोणिताक्ष को पकडकर उसे अपने पैरो से ऐसा रौद दिया कि उसका रूप पहचानना भी कठिन
हो गया । तभी मैन्द ने अपनी भीषण मुष्टियो के प्रहार से उपाक्ष को, उसके शरीर तथा हड्डियो
को चूर-चर करके, मार डाला ।
इस प्रकार, चारो राक्षस-नेताओ को मरे देखकर राक्षस-सेना प्राण लेकर भागने
लगी । यह देखकर कुभ अत्यत क्रुद्ध हुआ और भागनेवालो को आश्वासन देकर सुरधनु-
सदृश प्रकाशित होनेवाले अपने धनुष तथा चमकनेवाले बाण धारण करके एक पैर आगे
करके धनुष चलाने की मुद्रा में खडे होकर क्रूर गति से वानरो पर बाण चलाने लगा ।
उसके बाणो के प्रहार से द्विविद एक पहाड की भाँति पृथ्वी पर भयकर गति से गिर पडा ।
अपने सामने अपने प्रिय अनुज की यह दशा देखकर मैन्द ने अत्यत वेग से एक पर्वत कुभ
पर फेंका, तो उसने सात बाणो से उस पर्वत को नष्ट-भ्रष्ट कर दिया । फिर, उसने मैन्द
पर एक ऐसा अस्त्र चलाया कि वह वीर पृथ्वी पर लुढक गया । अपने दोनो मातुलो को
इस प्रकार धराशायी होते देख, अगद ने एक विशाल पर्वत को उठाकर कुभ पर फेंका ।
किन्तु, उसने पाँच बाणो से उस पर्वत को तोड दिया और फिर लगातार अगद पर असख्य
शर चलाये । क्रोध से जलते हुए अगद ने भयकर गति से कुभ पर कई विशाल पर्वत
फेंके, किन्तु कुभ ने उन सब पर्वतो को सहज ही काट डाला । उसके पश्चात् उसने दो
पैने शर अगद के ललाट के मध्य भाग को लक्ष्य करके चलाये । उन शरो के प्रहार के
कारण फूटनेवाली रक्त-धाराओ को पोछते हुए अगद ने एक पेड को उखाडकर उसने
कुभ पर प्रहार किया, किन्तु उस राक्षस ने उस पेड को भी तोडकर अगद को बहुत भीषण
बाणो से पीडित किया । इससे अगद मूच्छित होकर पृथ्वी पर गिर पडा। उनके गिरते ही

३७२ रंगनाथ रामायण
सभी वानर-सैनिक राम के पास भागे और उन्हें सारा वृत्तांत कह सुनाया । राम ने
जांबवान् आदि श्रेष्ठ वानर-वीरों को कुंभ के साथ युद्ध करने के लिए भेजा । वे वृक्षों
तथा शिलाओं को फेंकते हुए राक्षस-सेना को भगाने लगे । तब कुंभ ने अनेक पैने शरों
को चलाकर वानर-वीरों के आक्रमण को रोका और अपनी सेना को आश्वस्त किया ।
कपि-वीरों तथा अंगद को युद्ध-भूमि में मूर्च्छित गिरे देखकर सुग्रीव क्रोधोन्मत्त होकर असंख्य
विशाल पर्वत तथा अश्व-कर्ण वृक्षों को उखाड़कर उनसे दानवों पर प्रहार करने लगा ।
किन्तु, देखते-ही-देखते कुंभ ने उन सब को नष्ट-भ्रष्ट कर दिया और रवि-पुत्र पर कई
बाण चलाकर उसे अत्यधिक पीड़ा पहुँचाई । फिर भी, विचलित न होकर सुग्रीव ने उस
राक्षस के धनुष को छीनकर उसे खंड-खंड कर दिया । दाँत तोड़ने से जैसे हाथी क्रोध से
अपने शत्रु पर झपटता है, वैसे ही कुंभ क्रोधावेश से सुग्रीव को मार डालने का निश्चय
करके, उसकी ओर लपककर उससे जूझ गया । उस समय वे दोनों ऐसे लगते थे, मानो
दो हाथी आपस में भिड़कर लड़ रहे हों । इस प्रकार, दोनों उद्धत हो, अपनी श्रेष्ठ भुज-
शक्ति को प्रदर्शित करते हुए, अपने चरण-ताड़नों से पृथ्वी को कँपाते हुए धुएँ के समान
लंबी साँस छोड़ते हुए, परस्पर ऐसे टकराते थे कि उनके आघातों से सारा आकाश विदीर्ण
हो जाता था ।
९४. सुग्रीव के द्वारा कुंभ का वध
निदान, सुग्रीव ने उस कुंभ को उठाकर चारों ओर वेग से घुमाया और उसे समुद्र
में फेंक दिया, तो सभी देवता हर्ष की ध्वनि करने लगे । वह राक्षस समुद्र में ऐसे जा गिरा,
मानो मंदराचल ही समुद्र-तल में गिर गया हो । किन्तु, वह राक्षस फिर अत्यधिक वेग से
सूर्य-पुत्र के समक्ष पहुँच गया और अत्यंत क्रोध से सुग्रीव के वक्षस्थल पर अपनी-
मुष्टि से ऐसा प्रहार किया कि उसका प्रभाव सुग्रीव की हड्डियों पर भी पड़ा और अग्नि-
कण ऐसे छितरा गये, जैसे वज्रपात होने से कनकाद्रि से अग्नि-कण निकलते हों । इससे
क्रोधाग्नि से जलते हुए सूर्य-पुत्र ने उस नीच राक्षस के वक्षःस्थल को लक्ष्य करके अपनी
मुष्टि से ऐसा तुला हुआ प्रहार किया कि राक्षस अपनी शक्ति खोकर पृथ्वी पर लुढ़ककर
मर गया । शांत अग्नि के समान, प्रताप से हीन हो जब वह गिर गया, तब सभी राक्षस
भयभीत हो, ऐसे भागने लगे कि सारी पृथ्वी हिल उठी और सभी समुद्र आलोड़ित
हो उठे ।
अपने अग्रज को इस प्रकार गिरते हुए देखकर निकुंभ की आँखों से अग्नि-कण निकलने
लगे । वह क्रोधावेश से सिंहनाद करके, कनक-रत्न-प्रभा से युक्त तथा सतत पुष्प-चंदन से अर्चित
अपने परिघ को ऐसे घुमाने लगा कि समस्त ब्रह्माण्ड टूटता हुआ-सा दीखने लगा, सभी
दिशाएँ चटकती-सी दिखाई पड़ने लगीं और वायु-पाश टूटते-से दीखने लगे । तब हनुमान्
सुग्रीव की सहायता के लिए आ पहुँचा और गर्जन करते हुए स्वयं उस राक्षस का सामना
किया । तब राक्षस ने क्रोधोन्मत्त हो अपना परिघ मारुति के वक्ष स्थल पर चलाया । उस
प्रहार से चारों ओर अग्नि-कण छिटक पड़े और परिघ आश्चर्यजनक ढंग से चूर-चूर
होकर हनुमान् के वक्ष की कठोरता को प्रकट करने लगा । उस आघात के कारण

हनुमान् स्वयं ऐसा हिल गया, जैसे प्रचंड वायु के कारण कोई विशाल वृक्ष डोलने लगता है ।
फिर भी, अत्यंत धैर्य के साथ हनुमान् ने निकुंभ के वक्ष पर अपनी मुष्टि का ऐसा
प्रबल प्रहार किया कि उसका वक्ष विदीर्ण हो गया और रक्त की धारा फूट निकली ।
निकुंभ भी प्रचण्ड वायु-वेग से आहत वृक्ष की भाँति काँप गया और शीघ्र ही सँभलकर
उद्धत गति से हनुमान् को ऊपर उठा लिया । यह देखकर सभी दानव हर्ष की ऐसी ध्वनि
करने लगे कि सारा आकाश काँप उठा । किन्तु, कपि-पुंगव हनुमान् ने अपने-आपको शीघ्र ही
उसके हाथों से छुड़ा लिया और युद्ध-भूमि पर कूद गया । उसने अपनी मुष्टि से
निकुंभ पर प्रबल प्रहार किया और उसे उठाकर पृथ्वी पर ऐसे पटका कि उसकी हड्डियाँ
चूर-चूर हो गईं । फिर, उसने उस राक्षस की छाती पर चढ़कर उसका सिर काट डाला
और ऐसा भयंकर गर्जन किया कि सभी दिशाएँ हिल उठीं और पृथ्वी, आकाश, समुद्र एवं
सारा दिङ्‌मण्डल उस ध्वनि से गूँजने लगा ।
हतशेष राक्षस शीघ्र लंका में रावण के निकट पहुँच गये और कुंभ-निकुंभ आदि छह
शक्तिशाली वीरों की मृत्यु का समाचार कह सुनाया । तब रावण ने अत्यंत क्रुद्ध होकर
खर के योग्य पुत्र मकराक्ष को बुलाकर कहा--'तुम अपनी विशाल सेना को साथ लेकर
अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए राम-लक्ष्मण तथा उन वानरों का संहार करके आओ ।'
९५ मकराक्ष का युद्ध
रावण का आदेश पाकर मकराक्ष अत्यधिक उत्साह से भर गया कि मुझे अपने
पिता की मृत्यु का प्रतिशोध लेने का अवसर मिल गया । हर्ष से उसकी छाती फूल गई ।
उसने रावण को प्रणाम किया और उसकी आज्ञा लेकर रथ पर आरूढ़ होकर चल पड़ा ।
उसने रणोत्साह से फूलते हुए अपने निकट उपस्थित वीरों को देखकर कहा--'तुम उग्र
रूप से कपियों से युद्ध करो । मैं अपने भीषण शरों की अग्नि से राम-लक्ष्मण को तथा
वानरों को छिन्न-भिन्न करके उनका नाश करूँगा ।'
उसके आदेश को स्वीकार करके सभी दानव उसके पीछे-पीछे चलने लगे । चलते
समय उन्हें कई दुःशकुन दिखाई पड़े । किन्तु, उन सबकी उपेक्षा करके तुरही-नाद तथा
सिंहनाद करते हुए राक्षस-सेना कपि-सेना पर ऐसे टूट पड़ी कि पृथ्वी तथा आकाश
विचलित हो गये । वानरों ने दैत्यों पर पर्वतों तथा वृक्षों की वर्षा की, तो दानवों ने गदा,
दंड, कोदंड, खड्ग आदि महान् शस्त्रों की सहायता से उन सबको शीघ्र ही खंडित कर
दिया और अपने शस्त्रों के प्रहार से वानरों को व्याकुल करके सिंह-गर्जन किया । उस
समय मकराक्ष ने सभी वानरों पर अपना रथ वेग से चलाते हुए उन पर कभी तीस,
कभी सौ, कभी साठ, कभी पैंसठ, कभी बीस, कभी छब्बीस, कभी छह, कभी बारह, कभी
दो, कभी दस, कभी पन्द्रह, कभी अठारह, कभी तेरह, कभी चार, कभी चौदह, कभी तीन,
कभी पाँच, कभी सात और कभी नौ बाण चलाकर उन्हें पीड़ित कर दिया ।
उन अस्त्रों को सह न सकने के कारण सभी वानर इस वेग से भागने लगे कि
पृथ्वी भी काँप उठी । तब राम ने धनुष उठाकर वानरों को आश्वासन देते हुए कहा--
'भयभीत होकर भागो मत, मैं अभी आता हूँ', यों कहते हुए राम राक्षसों की चतुरंगिणी

३७८ रंगनाथ रामायण
सेना का सहार करने लगे । यह देखकर मकराक्ष क्रोध से दहाड़ते हुए अपना रथ राम के
पास ले गया और उनसे कहने लगा—'हे राघव, मै खर का पुत्र हूँ। तुमने पहले मेरे
पिता का वध किया है । इसी कारण मेरा हृदय इतने दिनों से जल रहा है । मैं सतत
तुम्हारे साथ युद्ध करने के अवसर की प्रतीक्षा में था । आज वह अवसर मुझे मिल गया ।
तुम यहाँ से हटो मत । अपने पिता के वध का प्रतिशोध लेने के लिए आज मैंने तुम्हें
प्राप्त किया है । तुम गदा, धनुष या खड्ग इन तीनों में से किसी को लेकर मेरे साथ
युद्ध कर सकते हो ।'
तब राघव ने क्रुद्ध होकर उससे कहा—'हे नीच दानव, व्यर्थ का गर्व क्यो करते हो ?
मै अपने भुज-बल का प्रदर्शन करके युद्ध में तुम्हारा वध करूँगा । इन बातो को
सुनकर मकराक्ष ने राम पर कई पैने बाण चलाये । किंतु, बीच में ही राम ने उन्हें काट
डाला । उन दोनो के कठोर धनुष के टकारो से समस्त ब्रह्माण्ड तथा दिशाएँ कपायमान
होने लगीं । मकराक्ष, राम के चलाये सभी अस्त्रो को शीघ्र ही काट डालने और उन पर
अनुपम बाणो का प्रहार करने लगा । किंतु, राघव ने उसके बाणो को काटकर विविध
भीषण शरो से उसे आहत करने की चेष्टा की । लेकिन, उस राक्षस ने शीघ्र ही सब
अस्त्रो को खड-खड करके भयकर सिंहनाद किया । तब काकुत्स्थ-वंशज ने एक बाण से
उस राक्षस का धनुष काट डाला । आठ शरो से उसके सारथी का सहार किया और
उतने ही बाणो से उसके रथ को छिन्न-भिन्न कर दिया ।
रथ से रहित होकर मकराक्ष ने एक शूल राम पर चलाया । किंतु, राम ने तीन
बाणो से उसको चूर-चूर कर दिया । यह देखकर देवता राम की प्रशसा करने
लगे । वह राक्षस क्रोधोन्मत्त दाशरथि पर मुष्टि से प्रहार करने के लिए वेग से उनकी
ओर आने लगा । किंतु, राम ने इसी बीच उसके वक्ष पर अनलास्त्र का प्रहार किया, तो
मकराक्ष तुरंत पृथ्वी पर गिर पड़ा । उसी समय पश्चिम पर्वत पर कमल-बान्धव (सूर्य) अपनी
अरुण प्रभा से भाममान होने लगा । हतशेष राक्षस लका में भाग गये और रावण से
मकराक्ष की मृत्यु का समाचार कह सुनाया । तब क्रोध एव चिता से अभिभूत होकर रावण ने
इन्द्रजीत से कहा—'हे तात, युद्ध में कपियो तथा राम-लक्ष्मण को क्षणमात्र में मार
डालने की क्षमता रखनेवाला तुम्हारे सिवाय और कौन शूर रह गया है ? तुम शीघ्र
अपनी सेना के साथ जाओ और उन दोनो का सहार करके लौट आओ, जैसे तुम देवताओ
का सहार करके लौट आये थे ।'
९६. इन्द्रजीत का तृतीय युद्ध
तब इन्द्रजीत ने विनय से रावण को प्रणाम किया और उसकी आज्ञा लेकर युद्ध
के लिए चल पड़ा । वायुवेग से जानेवाले अश्वो से जुते हुए विशाल रथ पर आरूढ़
होकर शरत्काल के बादलो से आच्छादित शैल की भाँति वह श्वेत छत्रो की छाया में बैठे
हुए जाने लगा । उसके दोनो पाश्र्वो में सुन्दरीयाँ अपने रमणीय ककणो की मधुर ध्वनि
करती हुई चामर डुला रही थी । अपने मुख पर रणोत्साह की दीप्ति को लिये हुए उसने
अपनी माता को प्रणाम किया और माता से आशीर्वाद प्राप्त करके पत्नी तथा पुत्रो से

युद्धकाण्ड ३७५
विदा लेकर अपने भाइयो की मृत्यु का स्मरण करके, अत्यत क्रुद्ध हो, बडे दर्प के साथ
वह आगे बढा । उसके पीछे असख्य दानव-सेना तथा काम-रूप मत्री उसकी सेवा करते
हुए चले । उसी समय साठ करोड, चार दाँतवाले विशालकाय गज तथा भेरुण्ड पक्षी
के समान बृहदाकार, तोते के रगवाले चार करोड घोडे उत्तर द्वार मे निकले । ऐसी
घोर युद्ध-सज्जा से युक्त हो इद्रजीत निसानो की भयावह ध्वनि के वीच लकापुर से निकला
और वानर-वीरो के दुर्वार गर्जनो की ध्वनि से गुजायमान होनेवाली युद्ध-भूमि में जा पहुँचा ।
९७. इन्द्रजीत का होम करना तथा कृत्ति नामक शक्ति प्राप्त करना
युद्ध-भूमि में पहुँचकर इन्द्रजीत रथ से उतरा और चारो ओर दैत्यो को खडा
किया । एक त्रिकोणाकार वेदी बनाई और दक्षिण दिशा से श्मशान की सिद्ध-अग्नि ले
आकर उसे वेदी पर प्रतिष्ठित किया । उसके पश्चात् उसने बडी भक्ति से रक्त वर्ण के
वस्त्र, माला तथा चदन धारण किये, दण्ड, उपवीत तथा मौर्जी (मूंज की करधनी) धारण
की और सपूर्ण मन से खट्वाग का ध्वज स्थापित किया, महान् निष्ठा से कपाल पर आसीन
होकर ककाल की परिधि बनाई और दक्षिण दिशा में लोहे के स्रुक् तथा स्रुवा सजाये ।
फिर, उसने कृष्ण वर्ण के यज्ञ-पशुओ के रक्त तथा मास अग्नि-कुड में डालकर मौन
धारण किया । तत्पश्चात् अथर्ववेद की विधि के अनुसार अविराम मत्रोच्चारण करते हुए
स्रुक्-स्रुवाओ को अपने हाथ में लेकर उस प्रज्वलित अग्नि में विधिवत् ताड की
समिधाओ, तिल तथा सरसो का हवन किया और उस होम के धूम से समस्त ब्रह्माण्ड
को भर दिया । उस समय उस अग्नि-कुड से एक विशाल रथ निकला । फिर, भयकर
केश, भयावह रूप तथा कपाल, चमकनेवाली डाढें, अस्थि की मालाएँ तथा अग्नि-ज्वालाओ
को उगलनेवाली आँखो से युक्त हो, निरतर अट्टहास करती हुई दहाडनेवाली एक (कृत्ति) देवी
निकली । उस देवी ने कहा--'हे देव-वैरी, जो भी कार्य हो, मुझे सौपो। मै उसे सपन्न
करूँगी । उस देवी को पहचानकर, इन्द्रजीत अस्त्रो को तथा उसको लिये हुए, रथ पर
बैठे, आकाश में चला गया और वानरो पर आक्रमण करने के लिए छिपा रहा । उसकी
सारी सेना लका को लौट गई ।
इन्द्रजीत कपि-सेना पर घोर शर-वृष्टि करके उन्हें विवश कर दिया । शिलाओ
की वर्षा के कारण चारो ओर उडनेवाले पक्षियो की भाँति कुछ वानर तितर-वितर होकर
भाग गये । कुछ वानर अपना प्रताप खोये हुए रहे । कुछ घायल होकर लाल रग की
नदियो से युक्त पर्वतो के ढहने की भाँति रक्त-धाराएँ बहाते हुए पृथ्वी पर गिरने लगे ।
उस राक्षस-कुमार के वाणो के कारण चारो ओर अधकार व्याप्त हो गया । वानर-वीर
अतरिक्ष में छिपे हुए इद्रजीत को देख नही सकते थे । इसलिए, वे उन वाणो को रोकने
का कोई उपाय भी नहीं कर सकते थे । किन्तु, इन्द्रजीत अविराम गति से भूमि तथा
आकाश को अपने वाणो से भरने लगा । उन पैने वाणो से कुछ वानरों की कमरें कट
गई, कुछ चूर-चूर हो गये, कुछ खण्ड-खण्ड होकर मिट्टी में मिल गये । कुछ इद्रजीत के
वाण लगते ही, युद्ध करने के लिए लाये हुए वृक्षो को, पृथ्वी पर छोड़कर भूमि पर
लोट गये ।

३७६ रंगनाथ रामायण
कुछ लोगों के सिर पर बाण ऐसे लगने कि वे पृथ्वी से सट जाने और खड़े-ही-
खड़े मर जाते थे, कुछ समस्त अंगों में बाणों के लगने से, भूमि पर लोट जाते । कुछ
गजों के शवों की आड़ में छिप जाते और कुछ अपने हाथों में पर्वत उठाये हुए राक्षस के
बाणों को रोकते । कुछ वानर इन्द्रजीत के दृष्टिगोचर न होने से पुनः-पुनः आकाश की
ओर देखते हुए दाँत पीसते थे । अविरल अस्त्र के प्रवाह के ऊपर से गिरते रहने से कुछ
वानर उसमें अपने मुखों की रक्षा करने के लिए अपनी हथेलियों को सेतु के समान बनाकर
उसे रोकते थे । कुछ वानर अशनि-पिंडों की भाँति गिरनेवाले उन बाणों को शीघ्र ही
अपने हाथों से तोड़ डालते थे और कुछ पूँछों से उन पर प्रहार करके उन्हें तोड़ डालते थे,
कुछ वानर बाणों के आघात से रक्त में सन गये थे और कुछ बाणों के प्रहार के
बावजूद अचल खड़े रहते थे । कुछ वानर आँतों के बाहर निकलने से पृथ्वी पर लोटते हुए
और जँभाइयाँ लेते हुए अपनी आँखें बंद कर लेते थे, कुछ कहते थे कि अंत में हम
श्रीराम के लिए युद्ध में अपने प्राण दे पाये और कुछ ब्रह्मा को कोसते हुए कहते थे कि
यह दुर्जय है, आज इसको जीतना असंभव है । कुछ वानर कहते थे कि यह ब्रह्मा की दी
हुई शक्ति है, इसलिए यह ब्रह्माण्ड में कहीं भी दीख नहीं रहा है, किन्तु राम के आगे
ब्रह्मा का वर ही क्या है और स्वयं ब्रह्मा की ही क्या हस्ती है ? पता नहीं कि रामचन्द्रजी
अबतक क्रुद्ध क्यों नहीं हो रहे हैं ?
इस प्रकार, सभी वानर जितने मुँह उतनी बातें कर रहे थे । इन्द्रजीत अपने अनुपम
पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए एक स्थान पर धनुष का टंकार करता, तो दूसरे स्थान पर
शर-वृष्टि करता । एक स्थान पर अपना नाम कहता, तो दूसरे स्थान पर गर्जन करता,
एक स्थान पर डाँट बताता, तो दूसरे स्थान पर हँसता और कहीं हुंकार भरता । इस
प्रकार, जब वह भयंकर गति से विचरण करने लगा, तब श्रेष्ठ बलवान् हनुमान्, अंगद,
शरभ, ऋषभ, जाम्बवान्, गज, गवाक्ष, गवमादन, विजय, नील, सुषेण, पनस आदि योद्धा
शीघ्र ही पर्वतों तथा वृक्षों को उठा-उठाकर समस्त आकाश में फेंकने लगे, किन्तु वे इन्द्र-
जीत के चलाये हुए बाणों से टकराकर खण्ड-खण्ड हो गये और वायु-वेग से तथा भयंकर
ध्वनि के साथ, जहाँ-तहाँ पृथ्वी पर गिर गये और उनकी चोट से कई वानर मृत्यु को
प्राप्त हो गये । फिर, मेघनाद अत्यंत क्रूरता से बाणों की अविराम वर्षा करने लगा, तो
कुछ वानर खंडित होकर गिर पड़े और कुछ भयभीत होकर चारों दिशाओं में जाकर छिप गये ।
इस प्रकार, इन्द्रजीत ने बाणों के प्रहार से दस करोड़ वानर-वीरों को मिट्टी में
मिला दिया । उसके पश्चात् भी उसका सामना करनेवाले कितने ही वानरों को अपने
प्रचण्ड बाणों के प्रहार से खंड-खंड कर दिया । महान् पराक्रमी हनुमान्, अंगद, शतबली
गवाक्ष, नील, नल, पनस, कुमुद, गवमादन तथा ऋक्ष एवं असंख्य वानरनायकों को अपने उग्र बाणों
से निश्चेष्ट कर दिया और ऐसा सिंहनाद किया कि देवताओं के हृदय भी दहल उठे ।
९८. राम का आग्नेय अस्त्र से इन्द्रजीत की माया को दूर करना
इन्द्रजीत के दुर्वार विक्रम से मन-ही-मन भयभीत हो, गर्व त्यागकर कपि-सैनिक
लक्ष्मण के पीछे आ आकर शरण लेने लगे । तब सौमित्र ने रामचंद्र को देखकर कहा-

युद्धकांड ३७७
'हे देव, अपनी माया के कारण गर्वांध होकर यह इस प्रकार कपि-सेना का सहार करने
पर तुला हुआ है। हमें अब शीघ्र इसका वध कर डालना चाहिए।' तब राम ने अनुज को
देखकर कहा--'हे लक्ष्मण, ब्रह्मा के वर के प्रभाव से यह आकाश में दूसरो की दृष्टि में
आये विना गर्व से बहुत फूल रहा है। हम कितना भी क्रुद्ध होकर युद्ध करें, यह हमारे
वश में नही आ सकेगा। आज यह हमारे लिए असाध्य है। इसके ऊपर कोई भी अस्त्र
सफल सिद्ध नही होगा, केवल हमारे अस्त्र व्यर्थ जायेंगे।' उसी समय अग्निदेव ने आकर
मृदु वचनो में कहा--'हे नर-नाथ, इसकी माया को देखकर आप भयभीत मत होइए।
यदि आप आग्नेय मत्र को जपकर बाण चलावें, तो उस देवी की शक्ति नष्ट हो जायगी
और वह उस राक्षस को छोडकर चली जायगी।'
इतना कहकर जब अग्निदेव चले गये, तब राम ने विधिवत् अग्नि-मन्त्र का
जप करके बाण चलाया। तुरत वह माया-मूर्त्ति अद्भुत रीति से इन्द्रजीत को छोडकर कही
चली गई। तब इन्द्रजीत पृथ्वी पर उतर आया और धनुष का भीषण टकार करने लगा।
इतने में सभी वानरनायक मूर्च्छा से मुक्त हो शीघ्र एकत्र हुए और इन्द्रजीत से भिड गये ।
हनुमान् ने शैल-शृग से, अगद तथा मैन्द ने विशाल पर्वतो से, गज ने बडे पर्वत से, नील ने
एक विशाल वृक्ष से, नल ने अश्वकर्ण नामक वृक्ष से, सूर्य-पुत्र ने एक विशाल वृक्ष से,
पनस ने असख्य शाखाओवाले वृक्ष से, विभीषण ने भयकर गदा से, सपाति ने ताल-वृक्ष मे,
अन्य वानर तथा जाबवान् आदि वीरो ने असख्य वृक्षो तथा महाशैलो से इन्द्रजीत पर
प्रहार किया । लक्ष्मण ने तीन बाण चलाये और राघव ने एक सौ तीर चलाये । किन्तु,
उस राक्षस ने उन सब को अपने विविध शरो से चूर-चूर कर दिया और अपने घोर बाणो
की वृष्टि से वानरो को विफल कर दिया। उसने अठारह परुष तथा उग्र बाणो से गध-
मादन को, पाँच शरो से मैन्द को, सात तीरो से द्विविद को, सात बाणो से हनुमान् को,
सात ही बाणो से कुमुद को, नौ बाणो से अगद को, उतने ही शरो से नल को, पाँच
तीरो से नील को, सात बाणो से गवाक्ष को, पैसठ बाणो से सुग्रीव को, बीस बाणो से
पनस को, सात बाणो से दधिमुख को, सौ बाणो से राघव को, पचहत्तर बाणो से लक्ष्मण
को, तीन ही बाणो से शतवली को, तथा सौ बाणो से विभीषण को व्याकुल कर दिया
और अन्य वानर तथा ऋक्ष-वीरो को अपने शराघात से मरणासन्न कर दिया । तब हनु-
मान् ने पर्वत-शृग को, अगद ने बृहदाकार शिलाओ को, पनस तथा विभीषण ने विशाल
गदाओ को, सपाति ने उत्ताल ताल को, नल ने साल तथा अश्वकर्ण नामक वृक्षो को,
सूर्य-पुत्र ने पर्वत-पक्तियो को, शक्ति-विक्रम-सपन्न नील ने शक्ति को, अनल ने सप्तपर्ण को,
अन्य वानरो ने खदिर-वृक्षो को तथा शतवली ने वेर-वृक्ष को उस इन्द्रजीत पर फेंका ।
लक्ष्मण ने तीन उग्र बाण चलाये और राम ने एक सौ श्रेष्ठ शरो को चलाया । शरभ,
ऋषभ, जाबवान्, गवय, सुषेण, गवाक्ष, गज, द्विविद, मैन्द तथा अन्य अनुपम शूर वानरो ने
विशाल पर्वतो तथा वृक्षो को उस राक्षस-राजकुमार पर फेंका। किन्तु, इन्द्रजीत ने आश्चर्य-
जनक ढग से उन सबको अपने बाणो से चूर-चूर कर दिया और नूर्य-पुत्र के वक्ष पर
एक शूल ऐमा चलाया कि वह प्रचण्ड वायु के आघात से कपित होनेवाले वृक्ष की भाँति
४८

३७८ | रंगनाथ रामायण

काँप गया । तुरंत उसने ऋषभ, गवाक्ष, सुषेण, अंगद, जांबवान्, कुमुद, हनुमान्, गंधमादन,
नल आदि वीर वानरों को अपने अनुपम युद्ध-कौशल से विवश कर दिया । फिर,
उसने राघव पर विविध बाण चलाये और लक्ष्मण के धनुष को खंडित कर दिया और
विभीषण को बाणों के प्रहार से झकझोर दिया । तब उसने प्रलय-काल के बादल की भाँति
बार-बार गर्जन करते हुए राम से कहा—'हे रघुराम, देखा तुमने, मेरे क्रोध में आते ही
सुग्रीव आदि वानर-वीर कैसे गिर गये ? हे राजकुमार, तुम पर विश्वास करनेवाले इन
वानरों की धज्जियाँ उड़ गईं ।' इस प्रकार कहने के पश्चात् भी उस राक्षस ने अनेक
बाण उस कपि-सेना पर चलाये और तदनंतर 'मैं विजयी हुआ', यों चिल्लाते हुए लंका
को लौट गया और अपने पिता से अपने युद्ध-कौशल का वृत्तांत कह सुनाया ।
अपने पुत्र के पराक्रम का वृत्तांत सुनकर रावण अत्यंत हर्षित हुआ और उसे निकट
बुलाकर हृदय से लगा लिया और कहा—'हे वत्स, तुम्हारे जैसे पुत्र के रहने से ही तो मैं
शत्रुओं के द्वारा मारे गये अपने बंधु-बांधवों की मृत्यु का प्रतिशोध ले सका । आज मेरा
दुःख दूर हुआ । महान् वीर कुंभकर्ण मारा गया, महाबली प्रहस्त मृत्यु को प्राप्त हुआ,
अनुपम वीर त्रिशिर का अंत हुआ, अतिकाय युद्ध में आहत हुआ, महापार्श्व तथा महोदर
युद्ध में गिरे, नरांतक तथा देवांतक कट मरे, कुंभकर्ण के पुत्र, घोर पराक्रमी कुंभ तथा
निकुंभ नष्ट हुए; साथ-ही-साथ मकराक्ष भी युद्ध में काम आया और समस्त राक्षस-सेना
का नाश हो गया । कपियों ने अपने प्रताप का प्रदर्शन करके लंका को जला दिया ।
हे पुत्र, तुम इन बातों का स्मरण करके शीघ्र ही जाओ और अपने भयंकर बाणों के
प्रयोग से राम-लक्ष्मण का वध कर डालो । तुम रण-विद्या में दक्ष हो । पहले तुमने
सहज ही देवेन्द्र को युद्ध में जीत लिया था । यदि तुम क्रुद्ध होकर युद्ध के लिए प्रस्थान
करोगे, तो निखिल लोक उसी समय भस्म हो जायेंगे । तुम्हारे समक्ष इन नर तथा वानरों
की शक्ति ही कितनी है ?'
९९. इन्द्रजीत का यज्ञ करके रथ प्राप्त करना
इस प्रकार के उत्साहवर्द्धक वचन कहकर रावण ने अपने पुत्र को विदा किया ।
तब वह अपने पुरोहित को भी साथ लेकर युद्ध-भूमि में पहुँचा और वहीं यज्ञ करने का
उपक्रम करने लगा । परिचारक लोग शीघ्र ही अस्थि, कपाल, आवश्यक पात्र, लोहे के
स्रुक्-स्रुवा, शस्त्र, ताल, समिधाएँ, रक्त-वस्त्र, रक्त-चंदन आदि ले आये । तब
उसने रक्त-वस्त्र, रक्त-माला तथा रक्त-चंदन धारण किया, मारण-तंत्र-विधि से तोमर,
प्रास तथा खड्गों को हवन-कुंड की परिधि के रूप में सजाया और सजीव कृष्ण-हरिण
का कंठ काटकर उसका सिर ले लिया और भक्ति के साथ विधिवत् होम किया ।
अग्निदेव ने अपने धूम तथा शिखाओं को चारों ओर व्याप्त करते हुए प्रज्वलित होकर
हव्यो को ग्रहण किया । उस जयशील निशाचर वीर ने विजय के कई शकुन देखने के
कारण अत्यंत हर्ष से नियमपूर्वक होम समाप्त किया । उसके पश्चात् उसने चार अश्व
जुते हुए, भयंकर तथा श्रेष्ठ बाणों से दीप्तिमान् होनेवाले, सुंदर ढंग से अलंकृत सिंह
तथा अर्द्ध-चन्द्र के चिह्नों से अंकित, मणियों की उज्ज्वल कांति से भास्वर पताका से युक्त,

ब्रह्मास्त्र-से रक्षित, तथा युद्ध-भूमि में अदृश्य रूप से विचरण करनेवाले एक रथ को
प्राप्त किया । उस रथ पर आरूढ होकर वह युद्ध के लिए रवाना हुआ । जाते समय
उसने राक्षस-सैनिको से कहा—'अब मैं तुम्हारे समक्ष ही उन दाशरथियो को युद्ध-क्षेत्र
में गिराकर उनसे प्रतिशोध लूँगा और अपने पिता दशकंधर के दुख को दूर करके उन्हें
विजयी बना दूँगा । मैं एक निमिष मात्र में सूर्य-पुत्र तथा अन्य वानर-पुगवों का
सहार कर डालूँगा और देखते-देखते ही युद्ध-क्षेत्र में, मैं अन्य वानर-वीरो का भी
नाश कर दूँगा ।'
इस प्रकार कहने के पश्चात् वह अदृश्य हो गया । राक्षसो से युद्ध करनेवाले
राघवो को देखते ही उसकी भौहें तन गईं । तुरंत धनुष का संधान करके उसने दुर्वार
गति से उन पर ऐसी शर-वृष्टि की, जैसे प्रलय-काल में बादल जल-वृष्टि करते है । यह
देखकर राघवो ने क्रोध से समस्त आकाश को उग्र वाणो से भर दिया । इद्रजीत ने तब
उन सबको खंडित करके ऐसी शर-वृष्टि कर दी कि सभी दिशाओ में अधकार-सा छा गया ।
केवल उसके विशाल एव प्रचंड कोदंड की भयकर ध्वनि, रथ की नेमियो की ध्वनि,
रथ के अश्वो की टापो की ध्वनि तथा प्रत्यचा का टकार-मात्र सुनाई पडता था, किन्तु
उस राक्षस का रूप कही दिखाई नही पडता था । इससे दोनो राजकुमार आश्चर्य से
आकाश की ओर देखने लगे । किन्तु, वह राक्षस शीघ्र उनके शरीरो के सभी अगो में
पैने बाणो से प्रहार करने लगा । तब राघवेंद्र ने क्रुद्ध होकर उसी दिशा में अपने बाण
चलाकर उसके वाणो को जहाँ-के-तहाँ काट दिया । तब भुजवली इन्द्रजीत अपने रथ को
भिन्न-भिन्न दिशाओ में चलाते हुए असंख्य शर चलाने लगा । तब उसके बाणो से क्षत-
विक्षत अंगो से राम-लक्ष्मण पुष्पित किंशुक-वृक्षो के सदृश दीखने लगे । प्रलय-काल के
बादल के सदृश अपने विशाल शरीर को छिपाये हुए दक्षिण-दिशा से इन्द्रजीत ने राघवो
को देखकर कहा—'अब तुम कहाँ जाओगे और कहाँ छिपोगे ? तुम मेरे हाथो में फँस
गये हो । अब तुम्हारी रक्षा करनेवाला कौन है ? देवता तो अब इस ओर अपना मुँह
भी नही दिखा सकेंगे । दुबले-पतले बदरो पर भरोसा करके बड़े साहस के साथ तुम युद्ध
में आकर धोखा खा गये । मेरे तीक्ष्ण वाणो की अग्नि-शिखाओ से बचकर तुम अब कहाँ
जाओगे ? उस विभीषण के वचनो पर अधिक विश्वास करके मेरी शक्ति को तुम पहचान
नही सके । मैं अभी तुम्हारा वध करता हूँ और आज ही जाकर अयोध्या में रहनेवाले
उन भरत-शत्रुघ्न का भी अत करता हूँ ।
यह सुनकर सभी वानर तथा देवता सभ्रमित-से हो गये । इन्द्रजीत क्रुद्ध होकर
कभी पश्चिम दिशा से गर्व का प्रलाप करता, तो कभी उत्तर दिशा मे धनुष का टकार
करता । फिर, पूर्व दिशा से घोर शर-वृष्टि करता और तुरंत दक्षिण दिशा मे ऐसा घोर
गर्जन करता कि पृथ्वी हिल उठती । इस प्रकार, वह भिन्न-भिन्न दिशाओ में संचार करते हुए
वानरो पर बाण चलाने लगा । तब राम-लक्ष्मण धनुष पर बाण चढ़ाये हुए शीघ्र ही,
उस राक्षस के चलाये हुए बाणो को बीच में ही तोड देते । उसके इस युद्ध-कौशल को
देखकर देवता तथा सूर्य-पुत्र आदि वानर-वीर आश्चर्य-चकित हो गये ।

३८० रंगनाथ रामायण

इन्द्रजीत के वाणो से सैकडो कपियो को मरकर ढेर होते देखकर, सौमित्र ने क्रोध
से अपने भाई से कहा—'हे देव, इस राक्षस के हाथो से वानरो का सर्वनाश हो गया है।
तब भी आप ऐसे चुप साधे क्यो है ? वहाँ देखिए, भालुओ के नेता सभी दिशाओ में गिर-
कर लोट रहे हैं और अनेक वानरनायक नष्ट हो गये है । हे प्रभु, सभी वानर आपका
भरोसा करके बडी भक्ति के साथ युद्ध में आये और इन्द्रजीत के दारुण अस्त्रो से आहत
होकर गिरते हुए आपका ही नाम ले रहे हैं । शत्रु ने आपकी सारी सेना को समाप्त कर
दिया है । अब आप यदि इसे नही रोकें, तो अनर्थ हो जायगा । हे सूर्यवंशतिलक, शत्रुओ
का सर्वनाश करने की क्षमता रखनेवाले आपके बाण चारो दिशाओ में व्याप्त होकर अपने
दिव्य शरीर धारण किये हुए रहते हैं । आप उन्हें ग्रहण करके शत्रु का वध कर डालिए ।
इन शत्रुओ की शक्ति ही क्या है कि आपका सामना करके युद्ध कर सकें ? ऐसे शांत
रहना क्षत्रिय के लिए उचित नही है । आप ऐसी चिंता में क्यो पडे हैं ? हे सूर्य-सम
तेजस्वी प्रभु, आप अपने भुज-बल तथा पराक्रम का विचार ही नही करते । हे नाथ,
आपकी भक्ति करनेवाले मेरे जैसे सेवक के रहते हुए आप चिंता क्यो करते हैं ? आपकी
कृपा से मै स्वय इस नीच दानव का वध करने में समर्थ हूँ । मै अभी ब्रह्मास्त्र का प्रयोग
करके इस कुटिल राक्षस-वंश का नाश करता हूँ ।'

तब राघव ने अपने अनुज से कहा—'हे लक्ष्मण, केवल इस एक के कारण अनेक
का सहार करना क्या उचित है ? जो लोग युद्ध में भाग नही लेते हैं, क्या, उनका भी
सहार करना ठीक है ? उसे ब्रह्मा का यह वर प्राप्त है कि यह देव-दनुज तथा रुद्रादि
देवो के द्वारा नही मरेगा , उस वर के गौरव की रक्षा करने के लिए ही मै अबतक
इसके औद्धत्य का सहन कर रहा हूँ । अब भी यदि यह युद्ध-भूमि में रहा, तो मै स्वय
इसका सहार करने की क्षमता रखनेवाले वीर-वानरो को भेजूँगा । वे ही बुरी तरह इसे
पीडित कर सकेंगे । यदि ऐसा नही हो सका, तो भले ही यह मेघनाद, इन्द्रलोक में
आश्रय ले, ब्रह्मलोक में शरण ले, रुद्र-लोक में छिप जाय, पृथ्वी में प्रवेश कर रसातल में पहुँच जाय,
समुद्र में डूब जाय या चाहे यम ही इसकी रक्षा करे, अथवा इसका दादा पुलस्त्य स्वयं इसे
अपनी आड में छिपा ले, फिर भी मै इसका वध अवश्य करूँगा, मै इसे छोडूंगा नही ।'

राम के इस प्रकार कहते ही उनके क्रोध की कल्पना करके इन्द्रजीत युद्ध करने की
इच्छा छोडकर अपनी भयकर सेना को साथ लिये हुए लका को लौट गया और अपने
पिता से कहने लगा—'हे दानवेन्द्र, मैने युद्ध में वानर-सेना का सर्वनाश और राम-लक्ष्मण
का मान-हरण किया है ।' उसकी बातें सुनकर रावण ने क्रुद्ध होकर कहा—'युद्ध के लिए
तुम्हारा इस प्रकार जाना और फिर लौट आना किस प्रयोजन का है ? तुम ने कौन बडा
कार्य किया है कि मेरे सामने डीग हाँक रहे हो ? राम-लक्ष्मण का वध किये बिना तुम
लौट आये और कहते हो कि सब मर गये । यदि तुम अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए
युद्ध करते, तो समस्त लोक भस्म हो जाते । अबतक जो सफलता तुम्हें मिली है, उसे
बहुत बडा मानकर तुम सतुष्ट मत होओ । अपने पराक्रम से राम लक्ष्मण को तथा वानरो
को मारकर, फिर मुझे अपना मुख दिखाओ ।'