सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ऋग्वेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)

Rigveda Samhita with Hindi Translation

डा. गंगा सहाय शर्मा द्वारा

स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished1,855 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

ऋग्वेद चारों वेदों में सबसे प्राचीन है और भारतीय परम्परा का सबसे पुराना उपलब्ध ग्रन्थ माना जाता है। इसकी संहिता दस मण्डलों में बँटी है, जिनमें एक हज़ार से अधिक सूक्त हैं। इन सूक्तों में अग्नि, इन्द्र, वरुण, मित्र, सोम, उषा, मरुद्गण, ऋभुगण और विश्वेदेव जैसे देवताओं की स्तुतियाँ हैं, साथ ही सृष्टि, दान, विवाह और समाज से जुड़े विचार भी। नासदीय सूक्त और पुरुष सूक्त जैसे अंश भारतीय दर्शन के आरम्भ-बिन्दु माने जाते हैं।

यह संस्करण डॉ. गंगासहाय शर्मा का है, जो हिन्दी और संस्कृत में एम.ए., पीएच.डी. और व्याकरणाचार्य हैं। इसे संस्कृत साहित्य प्रकाशन, नई दिल्ली ने चारों वेदों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रकाशित किया है। इसमें हर सूक्त के आरम्भ में उसकी संख्या और देवता बताए गए हैं, फिर मूल मन्त्र और उनका सरल हिन्दी भावार्थ दिया गया है। आरम्भ में सूक्तों, उनके विषयों और मन्त्र-संख्या की सूची भी है।

भावार्थ सीधी, बोलचाल के करीब की हिन्दी में है, इसलिए यह संस्करण उन पाठकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो पहली बार वेद-मन्त्रों का अर्थ समझना चाहते हैं और किसी पारम्परिक भाष्य की कठिनाई में नहीं जाना चाहते। लगभग १८५५ पृष्ठों में पूरा पाठ यहाँ पृष्ठ-दर-पृष्ठ पढ़ा जा सकता है।

पृष्ठ 385 स्कैन

हमारा स्तोत्र यज्ञ और घृत से युक्त तथा नम्रतासंपन्न है. हम इस स्तोत्र द्वारा अग्नि की
तब तक सेवा करते हैं, जब तक वे संतुष्ट न हो जावें. अग्नि हव्यसंपन्न देवयज्ञ को पूर्ण करने
में सहायता करते हैं. हमारे हव्य को स्वीकार करने से अग्नि का नाश नहीं होगा. जिस प्रकार
मातरिश्वा मनु के निमित्त अग्नि को दूर से लाए और उसे जलाया, उसी प्रकार अग्नि दूर देश
से हमारे यज्ञ में आवें. (२)
एवेन सद्यः पर्येति पार्थिवं मुहुर्गी रेतो वृषभः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 386 स्कैन

आशा से यजमान को नहीं त्यागते. हे अग्नि! तुम हवि के इच्छुक सभी देवों के लिए हवि
वहन करते हो. अग्नि उत्तम कर्म करने वाले मनुष्यों के लिए उत्तम धन देते हैं एवं स्वर्ग का
द्वार खोलते हैं. (६)
स मानुषे वृजने शन्तमो हितोऽग्निर्यज्ञेषु जेन्यो न विशपतिः प्रियो यज्ञेषु विशपतिः.
स हव्या मानुषाणामिळा कृतानि पत्यते.
स नस्त्रासते वरुणस्य धूर्तेर्महो देवस्य धूर्तेः.. (७)
मनुष्य पापों के निवारण के लिए जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 387 स्कैन

हे इंद्र! तुम मनुष्यों एवं मरुतों के साथ प्रसिद्ध युद्धों में शत्रु का संहार करने में प्रसिद्ध
हो एवं शूरों के साथ संग्राम सुख का अनुभव करने वाले हो. स्तुति करने वाले ऋत्विजों को
तुम अन्न देते हो. जिस प्रकार मनुष्य घोड़े की सेवा करता है, उसी प्रकार ऋत्विज् गतिशील
एवं अन्नदाता इंद्र की सेवा करते हैं. तुम हमारा आह्वान सुनो. (२)
दस्मो हि ष्मा वृषणं पिन्वसि त्वचं कं चिद्यावीररुरूं शूर मर्त्यं परिवृणक्षि मर्त्यम्.
इन्द्रोत तुभ्यं तद्दिवे तद्रुद्राय स्वयशसे.

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 388 स्कैन

नीचे की ओर बहता है, उसी प्रकार चोर का भी अधःपतन होता है. (६)
वनेम तद्धोत्रया चितन्त्या वनेम रयिं रयिवः सुवीर्यं रण्वं सन्तं सुवीर्यम्.
दुर्मन्मानं सुमन्तुभिरेमिषा पृचीमहि.
आ सत्याभिरिन्द्र द्युम्नहूतिभिर्यजत्रं द्युम्नहूतिभिः.. (७)
हे इंद्र! स्तोत्रों द्वारा तुम्हारे गुणों का वर्णन करते हुए हम तुम्हारे समीप आते हैं. हे धन
के स्वामी! हम शोभन सामर्थ्ययुक्त, रमणीय, सदा वर्तमान एवं पुत्रभृत्यादि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 389 स्कैन

पाहि न इन्द्र सुष्टुत स्रिधोऽवयाता सदमिद्दुर्मतीनां देवः सन्दुर्मतीनाम्.
हन्ता पापस्य रक्षसस्त्राता विप्रस्य मावतः.
अधा हि त्वा जनिता जीजनद्वसो रक्षोहणं त्वा जीजनद्वसो.. (११)
हे शोभन स्तुतियों से युक्त इंद्र! हमें दुःखद पापों से बचाओ, क्योंकि तुम दुष्ट राक्षसों की
सदा अवनति करने वाले हो. तुम हमारी स्तुतियों से प्रसन्न होकर दुर्बुद्धि यज्ञबाधकों को
पराजित करो. तुम फल प्रतिबंधक पाप के घातक तथा हमारे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 390 स्कैन

इंद्र ने जिस प्रकार उस गोशाला को खोज लिया, उसी प्रकार सोमरस को भी ढूंढा. अन्न के
कारण जल को मेघ ने रोक लिया था. इंद्र ने मेघ का भेदन करके जल बरसाया और धरती
पर अन्न का विस्तार किया. (३)
दादृहाणो वज्रमिन्द्रो गभस्त्योः क्षत्रेव तिग्ममसनाय सं श्यदहिहत्याय सं श्यत्.
संविव्यान ओजसा शवोभिरिन्द्र मज्मना.
तष्टेव वृक्षं वनिनो नि वृश्चसि परश्वेव नि वृश्चसि.. (४)
इंद्र अपने हाथों में वज्र को दृढ़ता से धारण किए हैं. वज्र तेज है.

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 391 स्कैन

तुम्हारी इच्छा पूर्ण करने वाले राजा दिवोदास के निमित्त उसके शत्रुओं के नब्बे नगरों का
ध्वंस किया था. हे विराट् बल संपन्न इंद्र! तुमने अतिथिसेवक दिवोदास राजा के कल्याण के
लिए शंबर असुर को पर्वत से नीचे गिरा दिया था एवं अपनी शक्ति से अपरिमित धन दिया
था. वह धन थोड़ा नहीं, संपूर्ण था. (७)
इन्द्रः समत्सु यजमानमार्यं प्रावद्विश्वेषु शतमूतिराजिषु स्वर्मीळ्हेष्वाजिषु.
मनवे शासदव्रतान्त्वचं कृष्णामरन्धयत्.
दक्षन्न विश्वं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 392 स्कैन

विस्तृत आकाश इंद्र के सामने झुक गया है एवं महती पृथ्वी वरणीय स्तोत्रों द्वारा नत
हुई है. उत्तम हवि लिए हुए यजमान भी अन्न एवं यश पाने के लिए इंद्र के सामने नत हैं.
समस्त देवों ने प्रसन्न मन से तुम्हें अपने आगे रखा है. इंद्र के सुख के लिए ही लोग सारे यज्ञ
और दान करते हैं. (१)
विश्वेषु हि त्वा सवनेषु तुञ्जते समानमेकं वृषमण्यवः पृथक् स्वः सनिष्यवः पृथक्.
तं त्वा नावं न पर्षणिं शूषस्य धुरि धीमहि.
इन्द्रं न यज्ञैश्शितयन्त आयवः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 393 स्कैन

यजमानों के सुख के निमित्त युद्ध में सिंहनाद करते हो. यजमान भांति-भांति की भोग्य वस्तुएं
एवं विजय के द्वारा अन्न प्राप्त करने की इच्छा से तुम्हारे समीप जाते हैं. (५)
उतो नो अस्या उषसो जुषेत ह्यार्कस्य बोधि हविषो हवीमभिः स्वर्षाता हवीमभिः.
यदिन्द्र हन्तवे मृधो वृषा वज्रिञ्जिकेतसि.
आ मे अस्य वेधसो नवीयसो मन्म श्रुधि नवीयसः.. (६)
क्या इंद्र हमारे प्रातःकालीन यज्ञों में सम्मिलित होंगे? हे इंद्र! हवि देने के लिए स्वर्ग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 394 स्कैन

विनाश करते हैं. जैसे सर्वज्ञ व्यक्तियों को सिर झुका कर प्रणाम करते हैं, उसी प्रकार इंद्र को
भी करना चाहिए. हे भद्र इंद्र! तुम्हारा दिया हुआ धन हमारे लिए हो एवं स्थिर हो. (२)
तत्तु प्रयः प्रत्नथा ते शुशुक्वनं यस्मिन्यज्ञे वारमकृण्वत क्षयमृतस्य वारसि क्षयम्.
वि तद्द्रोचेरध द्वितान्तः पश्यन्ति रश्मिभिः.
स घा विदे अन्विन्द्रो गवेषणो बन्धुक्षिद्भयो गवेषणः.. (३)
हे इंद्र! जिस प्रकार पूर्वकाल में दिया हुआ तेजस्वी एवं प्रसिद्ध अन्न तुम्हारा था, इसी
प्रकार इस समय भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूक्त—१३३ देवता—इंद्र

पृष्ठ 395 स्कैन

तुम्हारा वज्र शत्रुओं को समस्त उपायों से नष्ट करता है. (६)
सूक्त—१३३ देवता—इंद्र
उभे पुनामि रोदसी ऋतेन द्रुहो दहामि सं महीरनिन्द्राः.
अभिव्लग्य यत्र हता अमित्रा वैलस्थानं परि तृळ्हा अशेरन्.. (१)
हे इंद्र! मैं यज्ञ द्वारा धरती और आकाश दोनों को पवित्र करता हूं एवं इंद्रद्रोहियों को
आश्रय देने वाली धरती को भली-भांति जानता हूं. एकत्र हुए

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 396 स्कैन

में क्रूर उपाय अपनाते हो, पर अपने यजमानों का ध्वंस नहीं करते. हे वीर! तुम इक्कीस
सेवकों से घिरे रहते हो, इसलिए शत्रु तुम पर आक्रमण नहीं करते. (६)
वनोति हि सुन्वन्क्षयं परीणसः सुन्वानो हि ष्मा यजत्यव द्विषो देवानामव द्विषः.
सुन्वान इत्सिषासति सहस्रा वाजव्यवृतः.
सुन्वानायेन्द्रो ददात्याभुवं रयिं ददात्याभुवम्.. (७)
हे इंद्र! सोमरस निचोड़ने वाला यजमान उत्तम घर पाता है. सोमयज्ञकर्त्ता चारों ओर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 397 स्कैन

वायु भार ढोने के लिए रथ के अग्रभाग में लाल रंग के घोड़े जोड़ते हैं. वे अत्यंत
गमनशील एवं बोझा ढोने में समर्थ हैं. जार जिस प्रकार तंद्रा में पड़ी नारी को जगा देता है,
उसी प्रकार तुम यज्ञकर्त्ता यजमान को हव्यदान के लिए सावधान कर देते हो. धरती और
आकाश को प्रकाशित करके तुम हव्य प्राप्ति के लिए उषाकाल को स्थापित करते हो. (३)
तुभ्यमुषासः शुचयः परावति भद्रा वस्त्रा तन्वते दंसु रश्मिषु चित्रा नव्येषु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 398 स्कैन

जो हमने बिछे हुए कुशों पर रखा है. तुम नियुत नामक अश्वों के स्वामी हो. सब देवता चुप हैं.
तुमसे पहले कोई सोमरस नहीं पी रहा. निचोड़े हुए सोम को तुम्हारे आनंद एवं हमारी
यज्ञसिद्धि के निमित्त तैयार किया गया है. (१)
तुभ्यायं सोमः परिपूतो अद्रिभिः स्पार्हा वसानः परि कोशमर्षति शुक्रा वसानो अर्षति.
तवायं भाग आयुषु सोमो देवेषु हूयते.
वह वायो नियुतो याह्यस्मयुर्जुषाणो याह्यस्मयुः.. (२)
हे वायु! पत्थरों द्वारा पीसा गया, सबके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 399 स्कैन

इमे वां सोमा अप्स्वा सुता इहाध्वर्युभिर्भरमाणा अयंसत वायो शुक्रा अयंसत.
एते वामभ्यसृक्षत तिरः पवित्रमाशवः युवायवोऽति रोमाण्याव्यया सोमासो अत्यव्यया..
(६)
हे वायु! हमारे यज्ञ में निचोड़ा गया और अध्वर्युजनों द्वारा धारण किया हुआ उज्ज्वल
सोम निश्चय ही तुम दोनों का है. तिरछे बिछे हुए कुशों पर रखा हुआ पर्याप्त सोमरस तुम्हारा
है. वह समस्त देवों को लांघकर प्रचुर मात्रा में तुम्हें मिलता है. (६)
अति वायो ससतो याहि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 400
स्थायी लिंक
पृष्ठ 400 स्कैन

हे ऋत्विजो! नित्य रहने वाले मित्र और वरुण को लक्ष्य करके प्रशंसनीय एवं महान्
स्तोत्र को आरंभ करो एवं उन्हें द्रव्य देने का निश्चय कर लो. वे यजमानों को सुख देते हैं एवं
स्वादिष्ट हवि का भक्षण करके भली-भांति सुशोभित होते हैं. उन्हीं के लिए घी एकत्र किया
जाता है एवं प्रत्येक यज्ञ में उनकी स्तुति की जाती है. उनका बल अलंघनीय है एवं उनके देव
होने में किसी को संदेह नहीं है. (१)
अदर्शि गातुरुरवे वरीयसी पन्था ऋतस्य समयंस्त रश्मिभिश्चक्षुर्भगस्य रश्मिभिः.
द्युक्षं मित्रस्य सादनमर्यम्णो वरुणस्य च.
अथा दधाते बृहदुक्थ्यं१ वय उपस्तुत्यं बृहद्वयः.. (२)
सब लोगों ने देखा है कि महती उषा विस्तृत यज्ञ की ओर जाती है. गतिशील सूर्य का
मार्ग आकाश प्रकाश से भर गया एवं सूर्यकिरणों से सभी को आंखें मिलीं. मित्र, अर्यमा और
वरुण का आकाशरूपी घर उज्ज्वल प्रकाश से पूर्ण हो गया. हे मित्र एवं वरुण! तुम दोनों
स्तुतियोग्य अन्न को अधिक मात्रा में धारण करो. (२)
ज्योतिष्मतीमदितिं धारयत्क्षितिं स्वर्वतीमा सचेते दिवेदिवे जागृवांसा दिवेदिवे.
ज्योतिष्मत्क्षत्रमाशाते आदित्या दानुनस्पती.
मित्रस्तयोर्वरुणो यातयज्जनोऽर्यमा यातयज्जनः.. (३)
यजमान ने अग्नि के तेज से युक्त, समस्त लक्षणों तथा स्वर्ग प्रदान करने वाली यज्ञवेदी
अपने आप बनाई है. तुम दोनों एकत्र होकर प्रतिदिन सावधान रहो एवं प्रतिदिन यज्ञवेदी पर
आकर तेज और बल प्राप्त करो. तुम अदिति के पुत्र एवं समस्त देवों के पालक हो. मित्र,
वरुण और अर्यमा लोगों को अपने-अपने काम में लगाते हैं. (३)
अयं मित्राय वरुणाय शन्तमः सोमो भूत्ववपानेष्वाभगो देवो देवेष्वाभगः.
तं देवासो जुषेरत विश्वे अद्य सजोषसः.
तथा राजाना करथो यदीमह ऋतावाना यदीमहे.. (४)
नीचे की ओर मुंह करके पीने वाले मित्र और वरुण के लिए सोमपान प्रसन्नता प्रदान
करे. समस्त देव अपनी सेवा के उपयुक्त एवं तेजस्वी सोम को प्रसन्नतापूर्वक पिएं. हे समान
प्रीतयुक्त मित्र एवं वरुण! तुम यज्ञ के स्वामी हो. तुम हमारी प्रार्थना के अनुसार कार्य करो.
(४)
यो मित्राय वरुणायाविधज्जनोंऽनर्वाणं तं परि पातो अंहसो दाश्वांसं मर्तमंहसः.
तमर्यमाभि रक्षत्यूजूयन्तमनु व्रतम्.
उक्थैर्य एनोः परिभूषति व्रतं स्तोमैराभूषति व्रतम्.. (५)
हे मित्र एवं वरुण! तुम अपनी सेवा करने वाले, द्वेषरहित एवं हव्यदाता यजमान की
समस्त पापों से रक्षा करो. अर्यमा सरल स्वभाव वाले यजमान को देखते हैं एवं उसकी रक्षा
ebook converter DEMO Watermarks*

पृष्ठ 401
स्थायी लिंक
पृष्ठ 401 स्कैन

करते हैं. यजमान मंत्र द्वारा मित्र और वरुण का यज्ञ करता है एवं स्तुतियों के द्वारा उसको
सुशोभित करता है. (५)
नमो दिवे बृहते रोदसीभ्यां मित्राय वोचं वरुणाय मीळ्हुषे सुमृळीकाय मीळ्हुषे.
इन्द्रमग्निमुप स्तुहि द्युक्षमर्यमणं भगम्.
ज्योग्जीवन्तः प्रजया सचेमहि सोमस्योतौ सचेमहि.. (६)
मैं अभीष्ट फल तथा सुख के दाता महान् एवं प्रकाशयुक्त सूर्य, धरती, आकाश, मित्र,
वरुण और रुद्र को नमस्कार करता हूं. हे होताओ! इस समय इंद्र, अग्नि, दीप्तिसंपन्न अर्यमा
एवं भग की स्तुति करो. इनकी कृपा से हम पूजा से घिरे हुए एवं सोमरस द्वारा रक्षित रहेंगे.
(६)
ऊती देवानां वयमिन्द्रवन्तो मंसीमहि स्वयशसो मरुद्भिः.
अग्निर्मित्रो वरुणः शर्म यंसन् तदश्याम मघवानो वयं च.. (७)
हमने अपनी स्तुतियों से मरुद्गणों को प्रसन्न कर लिया है. इंद्र हम पर प्रसन्न हैं. हम
देवों की रक्षा चाहते हैं. इंद्र, अग्नि, मित्र और वरुण हमें सुख दें. हम उनके दिए हुए अन्न से
सुख भोगें. (७)
सूक्त—१३७ देवता—मित्र और वरुण
सुषुमा यातमद्रिभिर्गोश्रीता मत्सरा इमे सोमासो मत्सरा इमे.
आ राजाना दिविस्पृशास्मत्रा गन्तमुप नः.
इमे वां मित्रावरुणा गवाशिरः सोमाः शुक्रा गवाशिरः.. (१)
हे मित्र एवं वरुण! हम पत्थरों से सोम कूटते हैं, इसलिए तुम हमारे यज्ञ में आओ.
तृप्तिकारक दूध-मिश्रित सोम तैयार है. तुम स्वर्ग में रहने वाले, हमारे पालनकर्त्ता एवं
प्रकाशयुक्त हो. तुम हमारे यज्ञ में आओ. दूध मिला हुआ यह उज्ज्वल सोम तुम्हारे ही निमित्त
है. (१)
इम आ यातमिन्दवः सोमासो दध्याशिरः सुतासो दध्याशिरः.
उत वामुषसो बुधि साकं सूर्यस्य रश्मिभिः.
सुतो मित्राय वरुणाय पीतये चारुरृताय पीतये.. (२)
हे मित्र एवं वरुण! हमारे यज्ञ में आओ, क्योंकि यह निचोड़ा हुआ पतला सोमरस दही
के साथ मिला दिया गया है. चाहे उषाकाल हो, चाहे सूर्य की किरणें चमकने लगी हों, यह
निचोड़ा हुआ सोम वरुण एवं मित्र के पीने हेतु यज्ञभूमि में प्रस्तुत है. (२)
तां वां धेनुं न वासरीमंशुं दुहन्त्यद्रिभिः सोमं दुहन्त्यद्रिभिः.

पृष्ठ 402
स्थायी लिंक
पृष्ठ 402 स्कैन

अस्मत्रा गन्तमुप नोऽर्वाञ्चा सोमपीतये.
अयं वां मित्रावरुणा नृभिः सुतः सोम आ पीतये सुतः.. (३)
अध्वर्यु तुम्हारे निमित्त पत्थर के टुकड़ों से उसी प्रकार सोमरस को निचोड़ते हैं, जिस
प्रकार गाय से दूध काढ़ा जाता है. हमारी रक्षा करने वाले तुम दोनों सोमपान के लिए समीप
आओ. यज्ञ संपन्न करने वाले लोगों ने यह सोम तुम्हारे पीने के लिए ठीक से निचोड़ा है. (३)
सूक्त—१३८ देवता—पूषा
प्रप्र पूष्णस्तुविजातस्य शस्यते महित्वमस्य तवसो न तन्दते स्तोत्रमस्य न तन्दते.
अर्चामि सुम्नयन्नहमन्त्यूतिं मयोभुवम्.
विश्वस्य यो मन आयुयुवे मखो देव आयुयुवे मखः.. (१)
अनेक यजमानों के कल्याण के निमित्त उत्पन्न पूषादेव के बल की सभी स्तुति करते हैं.
कोई भी न उनकी स्तुति को समाप्त करता है और न उनके बल का विरोध करता है. इसी
कारण मैं भी सुख की इच्छा से रक्षा के लिए तत्पर, सुख के उत्पन्न करने वाले, यज्ञ के स्वामी
एवं सब मनुष्यों के मन के साथ एकरूप होने वाले पूषा की स्तुति करता हूं. (१)
प्र हि त्वा पूषन्नजिरं न यामनि स्तोमेभिः कृण्व ऋणवो यथा मृध उष्ट्रो न पीपरो मृधः.
हुवे यत्त्वा मयोभुवं देवं सख्याय मर्त्यः.
अस्माकमाङ्गूषान्युम्निनस्कृधि वाजेषु द्युम्निनस्कृधि.. (२)
हे पूषा! लोग जैसे शीघ्रगामी घोड़े की प्रशंसा करते हैं, उसी प्रकार मैं यज्ञस्थल में शीघ्र
आने के लिए तुम्हारी स्तुति करता हूं. तुम हमें ऊंट के समान संग्राम के पार पहुंचाते हो,
इसलिए मैं युद्ध में आने के लिए तुम्हारी स्तुति करता हूं. मैं मरणधर्मा तुम्हारी मित्रता पाने के
लिए सुख के उत्पादक तुम्हारा आह्वान करता हूं. हमारे आह्वान को सफल करके हमें युद्ध में
विजयी बनाओ. (२)
यस्य ते पूषन्त्सख्ये विपन्यवः क्रत्वा चित्सन्तोऽवसा बुभुजिर इति क्रत्वा बुभुजिरे.
तामनु त्वा नवीयसीं नियुतं राय ईमहे.
अहेळमान उरुशंस सरी भव वाजेवाजे सरी भव.. (३)
हे पूषा! यजमान तुम्हारी मित्रता प्राप्त करके उत्तम यज्ञों द्वारा तुम्हें प्रसन्न करते हैं एवं
स्तोत्र बोलते हुए तुम्हारी रक्षा प्राप्त करके भांति-भांति के सुख भोगते हैं. तुमसे नवीन रक्षण
प्राप्त करने के बाद हम तुमसे नियुत धन की याचना करते हैं. हे पूषा! बहुत से लोग तुम्हारी
स्तुति करते हैं. तुम हमारे प्रति दयालु बनकर आओ और युद्ध में हमारे आगे चलो. (३)
अस्या ऊ षु ण उप सातये भुवोऽहेळमानो ररिवाँ अजाश्व श्रवस्यतामजाश्व.
ebook converter DEMO Watermarks*

पृष्ठ 403
स्थायी लिंक
पृष्ठ 403 स्कैन

ओ षु त्वा ववृतीमहि स्तोमेभिर्दस्म साधुभिः.
नहि त्वा पूषन्नतिमन्य आघृणे न ते सख्यमपह्नुवे.. (४)
हे पूषा! बकरे ही तुम्हारे अश्व हैं. हमारे इस लाभ का अनादर न करते हुए तुम दाता
बनकर हमारे समीप आओ. हम अन्न की इच्छा करते हैं. हे शत्रुनाशक! हम उत्तम स्तोत्र
बोलते हुए तुम्हारे चारों ओर वर्तमान रहें. हे वर्षाकारक! हम न कभी तुम्हारा अपमान करते हैं
और न कभी तुम्हारी मित्रता का त्याग करते हैं. (४)
सूक्त—१३९ देवता—विश्वेदेव
अस्तु श्रौषट् पुरो अग्निं धिया दध आ नु तच्छर्धो दिव्यं वृणीमह इन्द्रवायू वृणीमहे.
यद्ध क्राणा विवस्वति नाभा सन्दायि नव्यसी.
अध प्र सू न उप यन्तु धीतयो देवाँ अच्छा न धीतयः.. (१)
मैंने उत्तरी वेदी में श्रद्धापूर्वक अग्नि को धारण किया है. मैं अग्नि की दिव्य शक्ति की
एवं इंद्र व वायु की सम्मुख होकर प्रार्थना करता हूं. पृथ्वी की प्रकाशित नाभि अर्थात् यज्ञभूमि
को लक्ष्य करके यह स्वार्थ प्रकाशन करती हुई नई स्तुति बनाई गई है, इसलिए वह सुनी जावे.
हमारे स्तुतिरूपी कर्म देवों के समीप पहुंचें. (१)
यद्ध त्यन्मित्रावरुणावृतादध्याददाथे अनृतं स्वेन मन्युना दक्षस्य स्वेन मन्युना.
युवोरित्थाधि सद्मास्वपश्याम हिरण्ययम्.
धीभिश्चन मनसा स्वेभिरक्षभिः सोमस्य स्वेभिरक्षभिः.. (२)
हे मित्र एवं वरुण! तुम अपने तेज से जो सूखने वाला जल आदित्य से भली प्रकार
ग्रहण करते हो, वही हमें सब ओर से देते हो. हम यज्ञादि रूपी कर्मों द्वारा, सोमरस द्वारा तथा
ज्ञान में आसक्त इंद्रियों द्वारा तुम दोनों का हिरणमय रूप देखें. (२)
युवां स्तोमेभिर्देवयन्तो अश्विनाश्रावयन्त इव श्लोकमायवो युवां हव्याभ्या३ यवः.
युवोर्विश्वा अधि श्रियः पृक्षश्च विश्ववेदसा.
प्रुषायन्ते वां पवयो हिरण्यये रथे दस्रा हिरण्यये.. (३)
हे अश्विनीकुमारो! स्तुतियों द्वारा तुम्हें अपने अनुकूल बनाने की इच्छा करने वाले
यजमान तुम्हें सुनाते हुए श्लोक बोलते हैं. हे समस्त धनों के स्वामियो! वे तुम्हारी अनुकंपा से
सभी संपत्तियां एवं अन्न प्राप्त करते हैं. हे शत्रुनाशको! तुम्हारे स्वर्णमय रथ की नेमियों से मधु
टपकता है. तुम उसी रथ पर मधुर हवि धारण करो. (३)
अचेति दस्रा व्यृणाकमृण्वथो युञ्जते वां रथयुजो दिविष्टिष्वध्वस्मानो दिविष्टिषु.
अधि वां स्थाम वन्धुरे रथे दस्रा हिरण्यये.

पृष्ठ 404
स्थायी लिंक
पृष्ठ 404 स्कैन

पथेव यन्तावनुशासता रजोऽञ्जसा शासता रजः.. (४)
हे शत्रुनाशको! तुम्हारे इन कार्यों को लोग भली प्रकार जानते हैं. तुम स्वर्ग को जाते हो,
इसलिए तुम्हारे रथचालक तुम्हें स्वर्ग के मार्गरूप यज्ञों में ले जाने को रथ तैयार करते हैं एवं
मार्ग के अभाव में भी रथ को नष्ट नहीं करते. हम तीन बंधनों वाले स्वर्णरथ पर सुंदर मार्ग से
स्वर्ग को जाने वाले, शत्रुओं को वश में करने वाले एवं मुख्य रूप से वर्षा का जल बिखेरने
वाले तुमको बैठाते हैं. (४)
शचीभिर्नः शचीवसू दिवा नक्तं दशस्यतम्.
मा वां रातिरुष दसत्कदा चनास्मद्रातिः कदा चन.. (५)
हे कर्मरूप धन के स्वामियो! हमारे यज्ञादि कर्म द्वारा हमें रात-दिन मनचाही वस्तुएं दो.
तुम्हारा एवं हमारा दान कभी भी समाप्त न हो. (५)
वृषन्निन्द्र वृषपाणास इन्दव इमे सुता अद्रिषुतास उद्भिदस्तुभ्यं सुतास उद्भिदः.
ते त्वा मन्दन्तु दावने महे चित्राय राधसे.
गीर्भिर्गिर्वाहः स्तवमान आ गहि सुमृळीको न आ गहि.. (६)
हे कामवर्षक इंद्र! पाषाण खंडों द्वारा कुचलकर निचोड़ा गया यह सोम तुम्हारे पीने के
लिए ही तैयार किया गया है. पर्वत पर उत्पन्न होने वाला सोम तुम्हारे निमित्त निचोड़ा गया है.
अभिमतदान, महान् एवं विचित्र धन प्राप्ति के लिए दिया गया सोम तुम्हें प्रसन्न करे. हे
स्तुतिधारक! हमारी स्तुतियां सुनकर हमारे ऊपर प्रसन्न होते हुए आओ. (६)
ओ षू णो अग्ने शृणुहि त्वमीळितो देवेभ्यो ब्रवसि यज्ञियेभ्यो राजभ्यो यज्ञियेभ्यः.
यद्ध त्यामङ्गिोभ्यो धेनुं देवा अदत्तन.
वि तां दुहे अर्यमा कर्तरी सचाँ एष तां वेद मे सचा.. (७)
हे अग्नि! तुम हमारे द्वारा स्तुत होकर हमारा आह्वान सुनो. तुम यज्ञ के योग्य एवं
तेजस्वी देवों को यजमान के यज्ञकर्मों की सूचना देना. देवों ने अंगिरागोत्रीय ऋषियों को
प्रसिद्ध गाय दी थी. अर्यमा ने अन्य देवों के साथ अग्नि के लिए उस गाय को दुहा. वे अर्यमा
उस गाय को तथा मुझे जानते हैं. (७)
मो षु वो अस्मदभि तानि पौंस्या सना भूवन्द्युम्नानि मोत जारिषुरस्मत्पुरोत जारिषुः.
यद्धश्वित्रं युगेयुगे नव्यं घोषादमर्त्यम्.
अस्मासु तन्मरुतो यच्च दुष्टरं दिधृता यच्च दुष्टरम्.. (८)
हे मरुतो! तुम्हारी प्रसिद्ध, नित्य एवं प्रकाशयुक्त शक्ति हमसे कभी दूर न जाए. हमारा
यश एवं हमारे नगर जीर्ण न हों. तुम्हारी विचित्र, नवीन एवं शब्द करने वाली वस्तुएं हमें युग-
युग में प्राप्त हों. दुःख से प्राप्त करने योग्य एवं शत्रुओं द्वारा नष्ट न होने वाला जो धन है, वह
ebook converter DEMO Watermarks*