सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रंगनाथ रामायण (प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रामायण - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी अनुवाद)

Ranganatha Ramayana: Complete Hindi Translation

रंगनाथ कवि (हिन्दी अनुवादक: अवधेश गुप्त) द्वारा

DevanagariHindipublished508 पृष्ठ

": "वडे-वडे सौधो".

Line 31:
फिर क्रम से मडपो को जला डाला, मणिमय चन्द्र-शालाओ को राख कर दिया, प्रशसनीय
Wait:

  • "मडपो": no anusvara on म! "मडपो को".
  • "चन्द्र-शालाओ" or "चन्द्र-शालाओ"? Look at "चन्द्र": it is "चन्द्र" or "चन्द्र"? Wait, let's look at line 31: "मणिमय चन्द्र-शालाओ" - wait, look at "चन्द्र": no, it is "चन्द्र" with anusvara or without? It's "चन्द्र" or "चन्द्र"? It's "चन्द्र-शालाओ" - wait, there is a dot: "चन्द्र"? Actually, it looks like "चन्द्र-" with a dot: "चन्द्र-शालाओ". Wait, no, look at the dot above च: yes, "चन्द्र-शालाओ".
  • "प्रशसनीय": look at line 31: "प्रशसनीय" - wait! Is there an anusvara on 'श'? "प्रशसनीय" or "प्रशंसनीय"? There is NO dot above श! Look at "प्रशसनीय": it says "प्रशसनीय"!

Line 32:
शयनागारो की श्रेणियो का दहन कर डाला, और रमणीय गज, तुरग तथा रथ-शालाओ
Wait:

  • "

सुन्दरकाण्ड एवं युद्धकाण्ड (विस्तृत युद्ध प्रसंग)

सुन्दरकांड २४१
रावणासुर के नाश की सूचना देने के निमित्त उल्कापात होने लगा हो । अग्नि अपनी
प्रचण्ड गति से समस्त ब्रह्माण्ड में ऐसे व्याप्त होने लगी, मानो राजाओं में श्रेष्ठ रामचन्द्र
के लंका पर आक्रमण करने का उपक्रम करते ही उनका प्रताप-रूपी अग्नि पहले ही सर्वत्र
व्याप्त हो गई हो । रावण ने इसके पूर्व अपना भयंकर रण-कौशल दिखाकर समस्त दिक्-
पालों को युद्ध में परास्त कर दिया था । उस पराजय को भूले बिना आज अग्नि ने, अपनी
समस्त शक्ति को दिखाते हुए, एक ही क्षण में एक मात्र विभीषण के भवन को छोड़कर,
सारे नगर को जलाकर भस्म कर दिया । उस समय राक्षसों की ऐसी दुर्गति हुई कि कुछ
राक्षस भय से काँपने लगे, वस्त्र तथा केशों में आग लग जाने से कुछ राक्षस हाहाकार
करते हुए चारों ओर भागने लगे, कुछ अपने सगे-सम्बन्धियों को नष्ट होते देख कुछ राक्षस
शोक करने लगे, कुछ हाहाकार करने लगे, कुछ हनुमान् पर क्रोध दिखाने लगे । ऐसे भी
राक्षस थे, जो कह रहे थे कि इस पापी रावण ने उस महाविष्णु के अवतार राम का
अहित किया है, ऐसा अहित करनेवाले रावण के लिए इस प्रकार ही विपत्ति का आना
कोई अनहोनी बात नहीं है ।
तब वानरवीर हनुमान् अत्यन्त भयंकर रूप धारण करके नगर का कोई भी स्थान
बिना छोड़े, समस्त लंका में आग लगा दी । उस कपिश्रेष्ठ की पूँछ के स्पर्श से उत्पन्न
भीषण अग्नि-ज्वालाएँ जहाँ-तहाँ फैलने लगीं । सुरापान से सुप्त कुछ राक्षस बिना जाने ही
जलने लगे । मृदुल शय्याओं पर सोनेवाले राक्षस तीव्र अग्नि-ज्वालाओं के मध्य फँसकर,
छटपटाते हुए मरने लगे । कुछ राक्षस अपने सगे-सम्बन्धियों, स्त्री तथा बच्चों, प्राणाधिक मित्रों
को एकत्र करके भागते समय, बीच ही में अग्नि में फँसकर जलने लगे । अपने घर की
वस्तुओं को बाहर निकालने के लिए गये हुए लोग फिर लौटकर नहीं आ सके और वहीं
जल गये । कुछ राक्षस अपनी-अपनी पत्नियों को छाती से लगाये बाहर आने लगे, तो
देहली के पास आते-आते जल गये । इस प्रकार, वायु-पुत्र की पूँछ से निकली हुई अग्नि
भयंकर गति से समस्त लंका नगर में व्याप्त होने लगी और श्रेष्ठ सिंहों की भाँति उग्र रूप
धारण करके, हाथियों के कुम्भस्थलों को विदीर्ण करने लगी । तेज से युक्त घुड़सवारों
के समान वह अश्वों पर आक्रमण करने लगी, लम्पटों की भाँति, कामिनियों के कुचों पर
हाथ रखने लगी, दूसरों की निन्दा करनेवालों की भाँति अपनी जिह्वा को चारों ओर
फैलाने लगी, अत्यधिक आनंद से फूल उठनेवाले की भाँति आकाश तक बढ़ने लगी और
भयभीत होकर भागनेवाले कायरों की भाँति वह गलियों में प्रवेश करने लगी । इस प्रकार,
वह अग्नि लंका को चारों ओर से घेरकर शीघ्रता से उसका ध्वंस करने लगी । सभी
देवता आनंद से फूल उठे और हनुमान् को अपने आप्त बंधु मानकर उनकी प्रशंसा करने लगे ।
तब हनुमान् मन-ही-मन जानकी की मृत्यु की आशंका से पीड़ित होकर सोचने
लगा-'हाय ! यह मैंने क्या कर डाला ! मदान्ध होकर मैंने लंका के साथ-साथ राम की
पत्नी को भी जला डाला । अब मैं किस मुंह से राम के पास जाऊँगा ? जानकी का कुशल-
समाचार मैं राम को कैसे सुनाऊँगा ? हाय ! मेरे सारे प्रयत्नों पर पानी फिर गया !'
इस प्रकार, थोड़ी देर तक चिंतित रहने के पश्चात् उनका विवेक जागा और वह सोचने
३१

२४२ रंगनाथ रामायण
लगा-‘मै भी कैसा मूर्ख हूँ ? इसी माता के आशीर्वाद का फल था कि यह भयङ्कर अग्नि
मेरी पूँछ को जलाने का साहस नहीं कर सकी । भला, अग्नि साध्वी का क्या बिगाड़
सकती है ?’ यों सोचकर उसने अपनी पूँछ समुद्र में ऐसे बुझा दी, मानो वह सीताजी की
दुःखाग्नि को ही बुझा रहा हो । फिर, वह सीता के दर्शनार्थ अशोक-वन में गया । सीता
पहले ही राक्षस-स्त्रियों के मुँह से हनुमान् के कुशल का समाचार सुनकर आनन्द से
गद्गद होकर बैठी थी । हनुमान् ने उन्हें प्रणाम किया, अपने साहसपूर्ण कृत्यों का सारा
वृत्तांत उन्हें कह सुनाया और फिर कहा—‘हे माता, मैं अभी जाकर रामचंद्रजी को साथ
लेकर आता हूँ, जिससे आपके मन का दुःख दूर हो जाय ।’ इतना कहकर उसने सीता को
भक्ति से प्रणाम किया और उनकी आज्ञा लेकर वहाँ से चल पड़ा । वहाँ से चलकर वह
नगर के पश्चिम द्वार के पास आया और उसके किवाड़ों पर इस जोर से पदाघात किया
कि वे टूटकर पृथ्वी पर गिर गये । यह देखकर सभी राक्षस भय-विह्वल हो गये ।

२१. अंगद आदि वानरों से हनुमान् की भेंट

वहाँ से चलकर, फिर एक बार अपना पराक्रम दिखाते हुए, हनुमान् ने साहस के
साथ परकोटे के ऊपर के महलों को अपने पदाघात से गिरा दिया और सहज ही सुवेलाद्रि
पर चढ़ गया । वह आकाश की ओर ऐसा उछला कि लंकापुरी में रहनेवाले समस्त
दैत्य झोका खाकर भयभीत हो उठे, पहाड़ के शिखर भग्न होकर समुद्र में गिरने लगे;
बड़ी-बड़ी चट्टानें लुढ़कने लगीं, दक्षिण दिशा को वहन करनेवाली अगद नामक हथिनी का
शरीर दब गया, पहाड़ों के शृङ्ग गिर गये और पृथ्वी नीचे को धँस गई । फिर, उसने
अपने अनुपम भुजबल की सहायता से आकाश-मार्ग से जाते हुए समुद्र के मध्य भाग में स्थित
मैनाक पर्वत पर उतरकर अपनी थकावट दूर की । फिर, उस पर्वत की आज्ञा लेकर
अपने असमान वेग तथा प्रताप का प्रदर्शन करते हुए समुद्र के उत्तरी किनारे पर
उतर पड़ा ।
हनुमान् के मुख पर स्पष्ट रूप से दीखनेवाले हर्ष के चिह्नों को देखकर अंगद आदि
श्रेष्ठ वानर उसकी अगवानी करने गये और उसे गले से लगा लिया । फिर, वे सब एक
स्थान पर बैठ गये और हनुमान् से उसके कार्य के परिणाम के संबंध में प्रश्न किये ।
तब हनुमान् ने कहा—‘हे वानरो, आपकी कृपा से मैंने अनुपम समुद्र को पार किया,
अगणित वैभवों से संपन्न लंका में प्रवेश किया, और बहुत समय तक अन्वेषण करने के बाद
सीताजी के दर्शन भी कर लिये । फिर, मैंने राम की आज्ञा के अनुसार जानकी से उनका
सारा वृत्तांत कह सुनाया और उनकी दी हुई अंगूठी भी सीताजी को दे दी । फिर, उनकी
चूड़ामणि लेकर यहाँ लौट आया हूँ ।’
हनुमान् की बातें सुनकर सभी वानर अत्यंत हर्षित हुए और हनुमान् की भूरि-भूरि
प्रशंसा करने लगे । तब अत्यधिक उत्साह से भरे हुए श्रेष्ठ वीर अंगद कहने लगा—‘अब
यही उचित होगा कि किसी भी प्रकार हम जानकी को लंका से जीतकर ले आवें और
उन्हें रघुराम के पास पहुँचा दें । चलो, हम अभी समुद्र पार करें और पुत्र, मित्र तथा
परिवार-सहित दशकंठ का वध करके सीताजी को छुड़ा लायें ।’

तब जाम्बवान् ने वालिपुत्र को देखकर कहा—‘सुग्रीव ने हमें जानकी के अन्वेषणार्थ
भेजा है; उस परम पवित्र सीता की कृपा से हमारा प्रयत्न सफल हुआ । अब हमारे
लिए उचित यही है कि हम जाकर रामचन्द्रजी से यह समाचार कह दें।, तब सबने
परस्पर परामर्श कर, वैसा ही करने का निश्चय किया । उस दिन वायुपुत्र तथा दूसरे
वानर समुद्र के किनारे ही कद-मूल-फलो से अपनी क्षुधा शांत करके रहे । वे परम शक्ति-
शाली वानर दूसरे दिन वहाँ से रवाना हुए और मेरु, मदर-पर्वतो से भी विशाल दर्दुर
नामक पर्वत के निकट पहुँच गये । उस पर्वत की तराइयो में विचरण करते हुए उन्होंने
फल, मूल, आदि खाकर वही रात्रि बिताई ।

२२. वानरों का मधुवन में विचरण करना

प्रातःकाल होते ही उन बाहुबली वानरवीरो ने सोचा—'हमें जब सुग्रीव के मधुवन
में जाकर, वहाँ जी भरकर मधु (शहद) का पान करना चाहिए, अन्यथा हमारी प्यास
शांत नहीं होगी । हमने रामचन्द्र का कार्य सम्पन्न किया है । अत, सुग्रीव क्रुद्ध होकर हमें
दंड नहीं देंगे ।' यो निश्चय करके सभी वानरों ने अगद तथा हनुमान् से प्रार्थना करके
उनकी भी सम्मति प्राप्त कर ली और मधुवन के लिए रवाना हो गये । मध्याह्न होते-
होते वे मधुवन में पहुँच गये । चारो दिशाओ में झरनेवाली मधु-धाराओ को देखकर उनके
मुँह में पानी भर आया । विभिन्न प्रकार के हाव-भाव करते हुए, वे अपने कान खड़े
करके, एक दूसरे को अपने दांत दिखाते हुए, एक दूसरे से तर्क-वितर्क करते हुए, बड़े
कौतुक के साथ अपने इष्टानुसार उस वन के विभिन्न दिशाओं में विचरण करने और
पुष्पो से झरनेवाला मकरद, छत्तो में एकत्रित मधु आदि का पान करने लगे । फिर, उन्होंने
कई प्रकार के फल खाये । कच्चे फलो तथा फूलो को तोड़कर नीचे गिरा दिया । अत्यधिक
उल्लास के आवेश में आकर उन्होंने पेड़ की शाखाओ को तोड़ दिया और पेड़ो को झुका-
कर एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग मारकर जाने लगे । फिर, वे पुष्प-लताओ को
झूला बनाकर झूलने लगे तथा सरोवरों में स्नान करते हुए नाना प्रकार की क्रीड़ाएँ
करने लगे ।
जब मधुवन की रक्षा करनेवाले वानर (दधिमुख) ने इन वानरो की करतूत देखी,
तब क्रोध में आकर उसने सभी वानरो को डांटकर उन्हें तुरत वहाँ से निकल जाने का
आदेश दिया । जब उसके अनुचर सभी वानरो को धक्का देकर बाहर निकालने लगे, तब
अंगद तथा हनुमान् ने भागनेवाले अपने साथी वानरो को रोका और वन-रक्षक दधिमुख
को मुँह के बल नीचे गिराकर, उसे पृथ्वी पर घसीटकर, मुष्टियो का प्रहार करके भगा
दिया । बेचारा दधिमुख क्रोध तथा दुख से व्याकुल होकर भगवान् की दुहाई देते हुए
भागा और राजा राम तथा लक्ष्मण के श्रीचरणों में बड़ी भक्ति के साथ प्रणाम करके,
फिर सूर्य-पुत्र के चरणों में सिर झुकाकर कहने लगा—'हे देव, आपका मधुवन देव-दानवों
के लिए भी अभेद्य है । आज वायु-पुत्र तथा वालि-पुत्र, दोनों ने अपने बहुत-से साथियों
को लेकर ऐसे मधुवन में प्रवेश किया है और वृक्षों पर चढ़कर शाखाओं पर विचरण
करते हुए अपने इच्छानुसार फल खाये हैं और जी भरकर मधु पिया है । एवम् किञ्चित्

२४४ रंगनाथ रामायण
भी विचार न करके कि यह उपवन राजा का है, वे मनमानी कर रहे हैं । मैंने उन्हें
डाँट-डपटकर वाहर निकालने का प्रयत्न किया, तो उन्होंने मुझे मुष्टियो मे मारकर भगा
दिया है ।'
दधिमुख का विलाप सुनकर सुग्रीव अत्यत क्रुद्ध हो गया और उन वानरो को उचित
दड देने का विचार करने लगा । तब सारी परिस्थिति समझकर सतत-विजयी लक्ष्मण ने
सुग्रीव से कहा—'यदि अगद आदि महावीर तुम्हारी आज्ञा विना प्राप्त किये ही, निर्भय
होकर तुम्हारे वन में प्रवेश करके शहद पी रहे है, तो कदाचित् उन वाहुवलियो के द्वारा
रामचंद्रजी का कार्य सपन्न हुआ होगा । अन्यथा, वे इस प्रकार तुम्हारी आज्ञा की अवहेलना
करने का माहस कभी नहीं करेंगे । इसलिए तुम उन्हें शीघ्र यहाँ वुलाओ ।'
तब सूर्यपुत्र ने दधिमुख को देखकर कहा—'वे रामचंद्रजी का कार्य सपन्न
करके आये दीखते हैं, इसलिए उनके सभी अपराध क्षम्य हैं । तुम अपना दुख सहन कर
जाओ और उन्हें यहाँ वुला लाओ ।' सुग्रीव का आदेश पाकर वह उन वानरो के समीप
[L14

सुन्दरकाण्ड २४५
तथा दीन दशा का विचार करती हुई अविरल गति से अश्रुधारा बहाने तथा आहें भरने
लगी । मलिन वस्त्र तथा धूलि-धूसरित शरीर से युक्त वे, उमडते हुए शोक से बार-बार
विलाप करने लगी । आपने अपनी पत्नी की जो रूप-रेखा मुझे बताई थी, वह उनकी
रूप-रेखा से सर्वथा मिलती थी, इसलिए मैंने निश्चय किया कि वे ही सीता हैं । फिर,
मैने उनके समीप जाकर प्रणाम किया, उनसे उचित वार्त्तालाप करके आपकी अगूठी उन्हें दी ।
फिर, उनकी चूडामणि लेकर मैं समुद्र लाँघकर यहाँ पहुँच गया हूँ ।" इतना कहकर
हनुमान् ने राम को सीता की चूडामणि दी, जो उनके वियोग की अग्निशिखाओ के प्रतीक
के समान दीप्तिमान् थी ।
राम ने उस शिरोरत्न को बडे अनुराग से लिया और उसे अपने हृदय से लगाकर
थोडी देर तक मूर्च्छित-से हो रहे । फिर, अपने धैर्य को सचित करके वे सँभल गये और
बाष्पपूरित नयनो से वानर-राजा को देखकर बोले—'हे सूर्यनदन, मेरे प्राण-समान देवी
की शिरोमणि को देखकर मेरा हृदय लाख के समान पिघल रहा है । इन्द्र ने यज्ञ से सतुष्ट
होकर यह रत्न मेरे श्वशुर को दिया था । उस गुणनिधि जनक महाराज ने इसे सीता के
सिर में पहनाकर बडे सम्मान के साथ सीता का विवाह मेरे साथ किया । यह रत्न लतागी
सीता से तथा मुझसे कभी अलग नही रहता । आज मेरी तथा सीता की भेंट कराने के हेतु यह रत्न
आया है ।' इस प्रकार कहते हुए राम उस मणि को बार-बार अपने हृदय से लगाने लगे ।
उसके पश्चात् राम हनुमान् को देखकर बोले—'हे पुण्यात्मा, तुम्हारे लौटते समय
सीता ने तुम से क्या कहा था ? सुनाओ ।' तब शक्तिसपन्न हनुमान् राम को देखकर
कहने लगा—"हे देव, उन्होने कहा, 'सूर्यवशतिलक के वियोग में गत दस महीने मैंने असह्य
दुखो को झेलते हुए बिताये हैं । दो महीने के पश्चात् रावण मुझे मार डालने का निश्चय
कर चुका है । इसलिए तुम राम भूपाल से निवेदन करो कि मेरे प्राण अब नही बचेंगे ।
उन्हें सत्यनिष्ठ मानकर ही मेरे पिता ने मेरा पाणिग्रहण उनसे कराया । विवाह-वेदी पर
उन्होने ( मेरे पति ने ) अग्निदेव के समक्ष सदा मेरी रक्षा करने की प्रतिज्ञा की और
मुझे अपने साथ अपने घर ले आये । आज उन्होने मेरी उपेक्षा कर दी और मुझे अनाथ
बना दिया । इस पर विचार करने के लिए प्रभु राम से निवेदन करो । उनसे यह भी
निवेदन करो कि अपनी धर्मपत्नी को कोई चुराकर ले जाय, तो चुपचाप बैठे रहना वीरो
का धर्म नही हैं । औचित्य का विचार करके मैने इन बातो की चर्चा की है । मेरा शरीर
चाहे जहाँ भी रहे, मेरे मन, वचन और कर्म उन्ही में रमण करते रहेंगे ।' इतना कहने के
पश्चात् उन्होने यह भी बताया कि चित्रकूट पर्वत पर, उन पर कौए ने कैसे आक्रमण किया था,
कैसे आपने गैरिक से उनके कपोलो पर सुदर मकराकृति की रचना की थी । (ये
बातें उन्होने इसलिए बताई थी कि ) मेरे वचनो पर आपका विश्वास हो जाय ।"
रामचन्द्र से इतना कहने के पश्चात् हनुमान् ने लक्ष्मण तथा सुग्रीव को भी सीताजी का संदेश सुना
दिया । सभी वानरवीर मन-ही-मन हर्षित हुए ।
यह सुदरकाड ससार में व्याप्त होकर सभी काव्यो में सुदर सिद्ध हुआ है । इसका
विचार करके आन्ध्र-भाषा का सम्राट्, काव्य-आगम आदि के ज्ञाता, आचारवान्, धीर, भूपोप-

निधि, गोनवुद्ध भूपाल ने सुदर गुणो से सपन्न, धैर्यवान्, शत्रुओ के लिए भयंकर स्वरूप, महात्मा,
अपने पिता विट्ठल-नरेश के नाम पर रसिक जनो के लिए प्रिय, अनुपम तथा ललित शब्द
तथा अर्थों से सपन्न रामायण के इस सुदरकाड की, श्रेष्ठ अलंकार तथा सुंदर भावो से
परिपूर्ण वनाकर इस प्रकार रचना की कि वह आचन्द्रार्क, परमपूज्य हो शोभायमान होता रहे।
प्रसिद्धं, आर्ष, रसिको के लिए सतत आनंददायक इस आदिकाव्य का पठन जो कोई
भी करेगा, या जो इसका श्रवण करेगा, उसे सामवेद आदि विविध वेदो का आधार राम-
नाम-रूपी चिंतामणि के द्वारा नये भोग, परोपकार-वुद्धि, उदात्त विचार, परिपूर्ण शक्ति,
राज्य-सुख, निर्मलकीर्त्ति, नित्य सुख, धर्मनिष्ठा, दान-पुण्य में अनुरक्ति, चिरायु, स्वास्थ्य,
ऐश्वर्य, अक्षय शुभ, पाप-क्षय, श्रेष्ठ पुत्र की प्राप्ति, शत्रुओ का नाश, और धन-धान्य-समृद्धि, आदि
सुलभ होगे । उनका जीवन निर्विघ्न होगा, घरो में लावण्यवती स्त्रियो का अनुराग तथा
पुत्रो के साथ जीवन सिद्ध होगा । सव प्रकार के सकट दूर होगे, सगे-संवधियो से मिलन,
इच्छित कार्यों की सिद्धि, देवताओ की प्रीति, और पितरो की तृप्ति सुलभ होगी । इसके
रचयिता की श्रेष्ठ तथा शुभ उन्नति होगी तथा उसे इन्द्रभोग की प्राप्ति होगी । जवतक
कुलपर्वत, सूर्य, चंद्र, दिशाएँ, वेद, पृथ्वी, तथा सभी भुवन सुशोभित रहेंगे, तवतक यह
कथा अक्षय आनंद-समूह का आगार सिद्ध होगी ।

सुन्दरकांड समाप्त

श्रीरंगनाथ रामायण
(युद्धकांड)

प्रस्तुत चित्र पूर्णतः रिक्त (खाली/श्वेत) है, इसमें कोई पाठ (टेक्स्ट) या सामग्री उपलब्ध नहीं है। कृपया सही पृष्ठ की छवि पुनः संलग्न करें ताकि उसका लिप्यंतरण किया जा सके।

१. श्रीराम का हनुमान् की प्रशंसा करना
आश्रितो के हिताकाक्षी, सूर्यवश के सवर्द्धक रामचन्द्र ने जब प्राणाधिका प्रिया के इन प्रिय
वचनो को हनुमान् के द्वारा सुना और उनका पता जान लिया, तब उन्होने बडे प्रेम से
कहा—"हनुमान् ने जैसा कार्य किया है, क्या, वैसा कार्य करना देवताओ के लिए भी सभव है ?
ऐसा प्रतीत होता है कि शक्ति में या तो हनुमान् ही श्रेष्ठ है, या पवन श्रेष्ठ है या
गरुड ही श्रेष्ठ हैं । समुद्र को पार करना उनके सिवा और किसके लिए सभव है ? देव,
गधर्व, दैत्य तथा किन्नरो के लिए भी दुर्गम, राक्षस-सेना के प्रचड बाहुबल से दिन-रात
सुरक्षित लका में प्रवेश करके वहाँ से जीवित लौट आना क्या शशिधर (शिव) के लिए भी
सभव है ? अपने प्रभु का महान् कार्य बडे आनन्द के साथ जो शीघ्र ही सपन्न करता है,
वही उत्तम पुरुष है । प्रभु के कार्य में विघ्न पडने पर, विलव के साथ उसे पूरा करने-
वाला मध्यम श्रेणी का पुरुष है । प्रभु के बताये हुए कार्य से बचने की चेष्टा करनेवाला
तथा हीला-हवाला करनेवाला व्यक्ति दुस्सेवक है । इन तीनो में हनुमान् निस्सदेह श्रेष्ठ
व्यक्ति ही सिद्ध हुआ है । अनिलकुमार ने एक महान् कार्य को बडे हर्ष तथा तत्परता से
सपन्न किया है । अब उसका प्रत्युपकार, मैं किस प्रकार से कर सकूँगा । अब (प्रेम से)
३२

२५० रंगनाथ रामायण
उसका आलिंगन करना ही इस समय मेरे वश की बात है।" यो कहकर प्रभु ने हनुमान्
को अपने हृदय से लगा लिया ।
इस प्रकार, सुग्रीव के समक्ष राम ने हनुमान् की प्रगसा करके कहा—'हे पवनपुत्र,
मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि तुम जानकी का पता लगाकर आये हो। मुझे अत्यन्त आनन्द का अनुभव
हो रहा है । पता नही, इस कार्य की समाप्ति कैसे होगी । मेरा मन यह सोचकर व्याकुल
हो रहा है कि इस विशाल समुद्र को लाँघकर जाने की क्षमता वानर-सेना को कैसे प्राप्त
होगी ।' इतना कहकर राम अपना सिर झुकाकर चुप हो रहे । रविपुत्र, राम के मन की
चिन्ता को दूर करने के उद्देश्य से कहने लगा—'हे देव ! आप साधारण लोगो की भाँति
इस प्रकार क्यो दुःखी हो रहे हैं ? आप क्यो कहते हैं कि हम समुद्र को पार नही कर
सकते ? हम अवश्य समुद्र को पार करेंगे, सुवेलाद्रि को पार करके लका को जीतेंगे और
रावण का सहार करके ससार का दुःख दूर करेंगे । हे राजन्, आप विचार कीजिए । मेरे
सभी वानर परिश्रमशील है ; बाहुबल से सपन्न है, और दुर्जय हैं । हे राघव, इनके
रहते हुए आप इस प्रकार क्यो चितित होते हैं ? आप तैयार हो जाइए । उद्योगी पुरुष
के लिए नभी अर्थ सद्यः फल-प्रद सिद्ध होते हैं । गत्रु सदा उत्साही व्यक्ति से भयभीत
रहते हैं, उत्साहहीन व्यक्ति से नहीं ।'
सुग्रीव के इन वचनो को सुनकर प्रभु ने हनुमान् से कहा—'ठीक है । मैं पहले
समुद्र से (मार्ग देने की) प्रार्थना करूँगा । यदि उसने नही दिया, तो अपने वाणो की अग्नि
से समुद्र को ही सुखा दूंगा, या उस पर पुल बाँधूँगा । हे पवनपुत्र, समुद्र पार करना
मेरे लिए कौन बड़ा कार्य है ? अब तुम यह तो बताओ कि उस दशकंठ के नगर में
किनने किले हैं, उसकी सेना कितनी बडी है ? उसके नगर के कितने द्वार हैं ? कितने राक्षस
उन द्वारो की रक्षा करते हैं ? उस नगर के सौधो की पंक्तियाँ कैसी हैं ? तुम तो इन
सबका पता लगाकर आये हो, इसलिए मैं तुमसे इन सब बातो का विवरण सुनना चाहता हूँ।'
२. लंका के वैभव का वर्णन
तब हनुमान् हाथ जोड़कर बड़े विनय के साथ प्रभु से इस प्रकार निवेदन करने लगा—
"हे दाशरथि, उस नगर में सतत (गण्ड-स्थलों से) मधु-धारा वहानेवाले, मुख से रौद्र भाव
प्रकट करनेवाले, पर्वताकार भद्र गजो के असंख्य समूह हैं । बहुत-से आयुधों से सज्जित,
आश्चर्यजनक तथा भयंकर दीखनेवाले, छत्रो, पताकाओ तथा विविध चिन्हो एव ध्वजाओ
से युक्त सूर्य-बिंव की प्रभा के समान मणियो से दीप्तिमान्, अश्वो एव सारथियो से युक्त
असंख्य रथ हैं । वीर रस के समुद्र की लहरो के समान दिखाई देनेवाले विविध रंगो से
युक्त, (दर्शकों की) दृष्टियो को चौंधिया देनेवाले अपनी हिनहिनाहट से सबको आश्चर्य-
चकित करनेवाले, अपने वेग में पवनदेव के अश्वो को भी मात करने की दिव्य शक्ति
रखनेवाले तथा मनोहर आकारवाले, अश्व अनगिनत सख्या में हैं । हे देव, हे राघव, वहाँ
के राक्षसवीरो की तो गिननी ही नही हो सकती है; वे ऐसे दिखाई देते हैं, मानो
बिजलियो से युक्त काले बादलो ने ही दानवो का रूप ले लिया हो, या काले पर्वत ही
मूर्त्तिमान् रौद्र वा-ना रूप धारण किये हुए हों, या जिस गरल का पान शिव ने किया था,

आप शत्रुओ का नाश कर देते हैं ।
17. अव उन सवका वर्णन ही मैं क्यो करूँ ? महान् वैभव से सपन्न हो रावण, प्रति दिन अपनी
18. सेना के साथ भ्रमण के लिए निकलता है और सवका निरीक्षण करता है । अपने उद्धत
19. गर्व से प्रेरित होकर वह सतत दूसरो को युद्ध के लिए चुनौती देता रहता है । पराक्रम
20. तथा शक्ति से सपन्न शत्रुओ के लिए भी लका को वश में करना दुष्कर है । इसके अलावा
21. समुद्र में जल, वन, (कृत्रिम) स्थल, तथा पर्वत के चार दुर्ग और हैं । वे सतत दिखाई
22. तो देते हैं, किन्तु उनको घेरने का उपक्रम करने जायें, तो उनका पता ही नही लगता ।
23. “हे राजन्, इस लका नगर की रक्षा करनेवाले भयकर राक्षस मृत्यु की जिह्वा की
24. समता करनेवाले, शूल धारण किये हुए सतत रक्षण-कार्य में तत्पर रहते हैं । ऐसे रक्षक
25. पश्चिम द्वार पर दस सहस्र रहते हैं । पूर्व द्वार पर स्वय रावण चतुरगिणी सेना के साथ
26. रहता है । दक्षिण द्वार पर एक लाख राक्षस रक्षा करते रहते हैं । उत्तर द्वार पर अगणित
27. शस्त्रो से सुसज्जित एक लाख राक्षस रहते हैं । नगर के मध्य में एक लाख पच्चीस
28. हजार राक्षस रहते हैं । हे सूर्यवशतिलक, ऐसी लका में, विना अन्य किसी का ध्यान

२७२ रंगनाथ रामायण
के लिए मेरे अस्त्र के सिवाय (मुक्ति का) और कोई उपाय नहीं है । वह छिप कहाँ
सकता है ?' फिर उन्होंने नील को देखकर कहा—'तुम सेना के आगे-आगे ऐसे मार्ग से
चलो जो बहुत ही मनोहर हो तथा जिसमें स्वच्छ एवं मीठा जल, पके हुए फल, तथा
पेड़ों की छाया का प्राचुर्य हो । साथ-ही-साथ शत्रुजनों का भी पूरा ध्यान रखते हुए आगे
बढ़ना ।' नल उनकी आज्ञा का पालन करने के लिए चल पड़ा । सुग्रीव ने सभी वानरों
को युद्ध-यात्रा पर चलने की आज्ञा दी ।
३. कपि-सेनाओं की युद्ध-यात्रा
तब वानर-सेना जहाँ-तहाँ की गुफाओं से बड़े उत्साह के साथ चली । उनके पदाघातों
की घोर ध्वनि से सब गुफाएँ गूंजने लगीं । उनके घोर हुंकार, तथा विकट अट्टहास के निनाद
आकाश तक व्याप्त हो गये । कुछ वानर भयंकर गर्जन करते हुए, अपनी शक्ति के गर्व में
झूमते हुए जा रहे थे । कुछ पके हुए फल-वृक्षों को ही अपने कंधों पर रखे हुए उनके फलों
को चबाते हुए जा रहे थे । कुछ वानर राम के समक्ष खड़े होकर कह रहे थे कि—'हे
राज भूपाल, हम अवश्य युद्ध में राक्षस-समूह के साथ रावण का वध करेंगे ।' इस प्रकार,
सभी वानरवीर अत्यधिक उत्साह से उछलते, हर्ष-निनाद करते, अपनी पूँछों को हिलाते,
पर्वत-शिखरों पर चढ़कर अपनी इच्छा से भयंकर गर्जन करने लगे । उस ध्वनि से आकाश
गूँजने लगा; पृथ्वी डोलने लगी, पहाड़ काँपने लगे, अष्ट दिग्गज धँस-से गये, आदिशेष
अत्यधिक भार का अनुभव करने लगा, कच्छप ने अपना सिर झुका लिया । उस विशाल
सेना के चलने से जो धूलि उठी वह कई रंगों से आकाश में व्याप्त होकर ऐसी दीखने
लगी, मानों उस ध्वनि के आधिक्य के कारण पृथ्वी से निःश्वास का धुआँ इस रूप में निकल
रहा हो ।
वानरों की उस विशाल सेना के अग्र भाग में नील के नेतृत्व में चलनेवाली सेना
(गरुड़ के) भयंकर मुख के समान थी दोनों पार्श्व भागों में चलनेवाली सेनाएँ दो पक्षों
की भाँति थीं; मध्य भाग में आनेवाले रामचंद्र आत्मा के समान थे; पीछे बड़े आटोप के
साथ आनेवाली सेना पूँछ की तरह प्रकट होती थी । इस तरह वह विशाल सेना ऐसी
दीख रही थी, मानो नागपाश से पीड़ित होनेवाले सूर्यवंशी राजकुमारों के संकट दूर करने
के निमित्त, गरुड़ पृथ्वी पर चल रहा हो । प्रजंघ, केशरी तथा दविमुख आदि वानर-वीर
भीड़ को हटाकर मार्ग बनाते हुए जा रहे थे । उनके पीछे अत्यधिक हर्षोल्लास से भरे
हुए हृदयों से गवय, तार, गंधमादन, हनुमान्, अंगद, शरभ, नल, जांबवान्, हर, मैन्द आदि
वानर जा रहे थे । उनके पीछे रामचंद्र, अनुज लक्ष्मण के साथ चल रहे थे । इस प्रकार,
सह्याद्रि पर पहुँचकर वही उन्होंने पड़ाव डाला । सुग्रीव ने वहाँ के विशाल वनों में,
तड़ागों के किनारे, तथा वृक्षों की छाया में सेना को ठहरने का आदेश दिया ।
दूसरे दिन पूर्ववत् सेना को रवाना करके लक्ष्मण स्वयं भी अपने प्रभु राम के साथ
चले । वानरों के चलने से धरती हिलने लगी । उस सेना-समुद्र में वीर रस का उफान-सा
उठ रहा था, उनकी शक्ति चारों ओर व्याप्त हो रही थी; (सैनिकों की) शरीर-
कांति की तरंगें उठ रही थीं; हर्ष-ध्वनियों का घोष आकाश का स्पर्श कर रहा था,

युद्धकांड २५३
मनुवंशचन्द्र, (रामचन्द्र) के सान्निध्य से वह सेना-समुद्र उद्वेलित हो रहा था । इस प्रकार
वह वानर-सेना-समुद्र (दक्षिण के) महासागर के गर्व को चूर करने के लिए निकल पडा।
(उस सेना-समुद्र के बीच में) धीर राम-लक्ष्मण आकाश के मध्य भाग में प्रकाशमान होने-
वाले सूर्य तथा चन्द्र की भाँति सुशोभित थे । जब नदियो में उतरकर सेना चलने लगी, तब
नदी का पानी उमडने लगा । जब वह सेना सह्याद्रि पर्वत तथा मलय पर्वत के मध्य भाग
से होकर जाने लगी, तब मद पवन के चलने से वृक्षो की शाखाएँ आपस में रगड खाकर
उन वानरो पर पुष्प बरसाने लगी । यह उचित ही तो था । वन-लक्ष्मी प्रभु राम के
आगमन से हर्षित होकर पुष्पाञ्जलि दिये बिना कैसे रह सकती थी ?
वानर-वीर उस पर्वत-प्रदेश में स्थित सरोवरों में उतरकर उनका निर्मल जल
पानकर सतुष्ट होते । उन सरोवरों में पाये जानेवाले कमल-समूहो को वे अपने कर-कमल-
युग्मो से इस प्रकार तोडते, मानो कह रहे हो कि हे कमलाकर, (सरोवर) जैसे कमलो का
शत्रु (चद्रमा) क्रोध में कमलो को जैसे तोड डालेगा, वैसे ही हमारे कमलाप्त-कुल-तिलक
(सूर्यवशतिलक) दशकठ के वदन-कमलो को भी तोड देगा । वे इस प्रकार कुमुदो*
को कुचल डालते थे, मानो कह रहे हो कि हम दुष्ट-शत्रु की स्त्रयो को दुख* देकर, जानकी
के दुखो* को भी इसी प्रकार* कुचल डालेंगे । सरोवरों के गर्भ से दीर्घ मृनालो को वे इस
प्रकार उखाडते थे, मानो कह रहे हो कि हम राक्षसो के उदरस्थ आँतो को इसी प्रकार
चीरकर बाहर निकालेंगे । इस प्रकार के विनोदो में मग्न होते हुए सभी वानर सरोवरों
के किनारे लाँघकर जाते और फिर पहाडो पर चढकर वहाँ प्राप्त होनेवाला मधु छककर
खाते और फिर जल पीकर बडे उत्साह के साथ आगे बढते जाते थे ।
४ महेन्द्र पर्वत से राम का समुद्र का देखना
तब रामचन्द्र ने महेन्द्र पर्वत पर चढकर वहाँ से अनतिदूर पर दीखनेवाले समुद्र
का अवलोकन किया । वह समुद्र विविध क्रूर प्राणियो को अपने गर्भ में एकत्र किये हुए
बडा प्रचड रूप धारण करके ऐसा कहते हुए-से दिखाई दे रहा था कि जो रावण दीर्घ-
काय मगर-रूपी हाथियो के झुडो से, उत्तुग तरग-रूपी घोडो से, कछुए तथा केंकडे-रूपी
रथ-समूह से, असख्य मत्स्य-रूपी सैनिको मे, सर्पों के फन-रूपी पताकाओ से, उनकी सुदर
तथा चटुल पूँछ-रूपी खड्गोसे, मीनावली-रूपी चामरो से, ऊपर तैरनेवाले झाग-रूपी छत्रो से,
घनघोष-रूपी भेरी-निनाद से तथा जल-रूपी वीर रस से, मेरी शरण में आया हुआ है,
उसका वध में कैसे करने दूँ गा ?
ऐसे विशाल समुद्र को देखकर राघव आश्चर्यचकित हुए और निदान उस समुद्र
के निकट पहुँचे । समुद्र के किनारे समस्त सेना को एकत्र करने लायक चन्द्रकात शिलाओ
से पूर्ण एक विशाल प्रदेश में रामचन्द्र इस प्रकार बैठ गये, मानो वे अपने शर-रूपी वसी
से समुद्र के आश्रय में विचरनेवाले रावण-रूपी मोटे पाठीन (मछली विशेष) को पकड़ने
के लिए बैठे हो । तब वे अपने पास ही बैठे हुए सूर्यपुत्र सुग्रीव को देखकर बोले-

  • इन सभी शब्दो के लिए तेलुगु में एक ही शब्द (तोग) का उपयोग होता है ।
    कवि ने यहाँ इस शब्द का प्रयोग करके यमक अलकार सिद्ध किया है । —लेखक

'हे सुग्रीव, हम तो समुद्र के किनारे पहुँच ही गये । अब कहाँ से और कैसे इस समुद्र को पार
किया जाय, इसका उपाय तुम सोचो । पहले एक सुंदर स्थान में इस वानर-सेना को ठहरने
की आज्ञा दो ।' सुग्रीव ने इस कार्य के लिए नील को नियुक्त किया । नील ने शीघ्र ही
सारी सेना को एक सुन्दर स्थान में ठहराने का प्रबंध किया । वानरों के, शिविरों में आने तथा
वहाँ उनके ठहरते समय जो तुमुल शब्द हो रहा था, वह सूर्यमंडल तक व्याप्त होकर
ऐसा लगता था, मानो वह समुद्र को डाँट रहा हो कि ऐ समुद्र, मैं स्वयं तो वनचरों
(वानर) से उत्पन्न हूँ, भला मैं तुम्हारे वनचरों से (जल-चर) उत्पन्न घोष को कैसे सहन
कर सकता हूँ और वह समुद्र के घोष को दबा देता था । सारी वानर-सेना, तीन सैनिक-
शिविरों में, समुद्र-तट पर स्थित वनों में ठहर गई ।
तब रामचंद्र ने लक्ष्मण से एकांत में कहा—'हे सौमित्र, इस समुद्र की विशालता
तो देखो, इसके अंत का पता कोई कैसे पा सकेगा ? इसी प्रकार दुःख-समुद्र का भी अंत
नहीं होगा ।'

५. संध्या-वर्णन

इस प्रकार कहते हुए प्रभु रामचंद्र जब दुःख-समुद्र में डूब गये, तब सूर्य भी पश्चिम
समुद्र में ऐसा डूब गया, मानो उसने ऐसा विचार किया हो कि रामचंद्र का जीवन ही
मेरा जीवन है । सूर्यास्त होते ही समस्त लोक मणिहीन मंजूषा की भाँति कांतिहीन
हो गये । संध्या-राग चारों ओर इस प्रकार व्याप्त हो गया, मानो मनसिज के बाणों की अग्नि
से तप्त मनवाले राम का शीतोपचार करने के निमित्त पश्चिम समुद्र राग-रंजित वस्त्र
लेकर आया हो । कमल-दलों का यौवन ढल जाने से, कमल अपने शेष सौंदर्य को लिये
हुए मुकुलित हो गये, मानो यह बता रहे हों कि राम के प्रताप के आगे इंद्र के शत्रु
रावण का मुँह भी ऐसा ही कुम्हला जायगा । चारों ओर अंधकार ऐसा व्याप्त होने लगा,
मानो राम का शीतोपचार करने के लिए दिग्बधुएँ ललित तमाल-पल्लव-राशियों को उछाल
रही हों । जहाँ-तहाँ कुमुद ऐसे विकसित हुए, मानो वे यह सोचकर हँस रहे हों कि सूर्यवंश-
तिलक राम की वधू को बंदी बनाकर हर्षित होनेवाले दनुजेंद्र का हर्ष भंग हो जायगा ।
सारा आकाश इस प्रकार नक्षत्र समूह से अलंकृत था, मानो वह इस बात की सूचना दे
रहा हो कि रामचंद्र के पैने शरों से मारा समुद्र सूख जायगा और उसके गर्भ में स्थित
रत्न-राशियाँ इस प्रकार दिखाई पड़ेंगी । आकाश के सारे नक्षत्र समुद्र के जल में इस प्रकार
प्रतिबिंबित हो रहे थे, मानो रामचंद्र के विरह-ताप का शमन करने के लिए निशासुंदरी ने
सुगंधित मल्लिका-पुष्पों की शय्या का प्रबंध कर दिया हो । चक्रवाक एक दूसरे से अलग होकर
शीघ्र गति से चारों दिशाओं में चले गये, जिससे सब दिशाओं में इस बात की घोषणा
करें कि श्रीरामचंद्र विरह-व्यथा से पीड़ित हो रहे हैं, यदि हम भी विरह में पीड़ित हों,
तो क्या, आश्चर्य है । चन्द्र अपनी किरणों को आकाश में व्याप्त करते हुए ऐसा उदित
होने लगा, मानो वह श्रीराम की निंदा यों कर रहा हो कि हे राजन्, मैं राजा (नक्षत्रों
का) होकर समुद्र को प्रसन्नता से प्रफुल्ल कर देता हूँ और आप राजा होकर उसको सुखा देना
चाहते हैं । आप पूर्णकला से समन्वित हैं, क्या आपके लिए यह उचित है ? यदि आप

युद्धकांड २७५
ऐसा करेंगे, तो आपको भी (मेरे समान) कलंक लग जायगा । चन्द्रिका समस्त दिशाओ
में ऐसे व्याप्त हो गई, मानो चन्द्र विकट अट्टहास कर रहा हो कि हे राजा राम, जिस
शिव ने मुझे अपने सिर पर धारण करके मेरा सम्मान किया है, ऐसे शिवजी के धनुष
को तोडने के कारण ही आपको विरह-दुख हुआ है। उज्ज्वल चाँदनी चारो दिशाओ में
ऐसे व्याप्त हो गई, मानो चन्द्रमा ने समुद्र के फेन-रूपी चदन को अपनी किरणो के द्वारा
लहरो से आकृष्ट करके, दिग्वधुओ के शरीर पर मल दिया हो । तब चकोर-चकोरी
अत्यधिक आनद से एक दूसरे का आलिंगन करते बार-बार अपनी चोचो को पसारकर
छककर चंद्रिका-रस का पान करते, बडे अनुराग से अपनी प्रियाओ को पिलाते, उनके पीने
पर स्वय पीते और इसी प्रकार बडे मोद-मग्न हो चन्द्रिका में खेलते-कूदते । इस प्रकार,
जब वे अपनी प्रियाओ से अलग होते, फिर उनको ढूँढकर उनके साथ बडे आनंद से रहने
लगते थे । इन पक्षियो को देखकर वियोग-दुःख से पीडित राम, सीताजी का स्मरण करके
मन-ही-मन अत्यधिक व्यथा का अनुभव करने लगते ।
अपने अग्रज को इस प्रकार सतप्त होते देख लक्ष्मण उन्हें शांति पहुँचाने
के उद्देश्य से बोले--'हे देव, आप अनुपम वीर हैं, उदात्त चित्तवाले हैं । आप इसके लिए क्यो
दुखी हैं । अभी हम समुद्र को पार करके लका पहुँचेंगे, युद्ध में दशकंठ का सहार करेंगे,
और मिथिलेश की प्रिय पुत्री, कमलवदनी सीता को मुक्त करेंगे । आप खिन्न न होइए ।'
अनुज के इन नम्र वचनो को सुनकर राम प्रसन्नचित्त हुए ।
सैनिक-शिविरो में, वानर उस आनंदप्रद चाँदनी में मुदित मन से रामचन्द्र के गुणो
का गान करते, खेलते तथा कूदते रहे । कुछ लोग समुद्र के किनारे बडे आह्लाद से विचरण
कर रहे थे । कुछ लोग विष्णु के सभी अवतारो की कथाएँ दूसरो को सुना रहे थे, तो कुछ
वानर पिघलनेवाली उन चन्द्रकांत शिलाओ पर बडे आनंद से सोने का यत्न कर रहे थे ।
इस प्रकार, वे बडी देर तक विविध क्रीडाओ में मग्न रहे ।
शीघ्र ही पूर्व दिशा में अरुणिमा का ऐसा आभास हुआ, मानो वडवानल ही इस
भय से कपित होते हुए कि, जब राघव समुद्र पर अपने पैने बाणो का प्रयोग करेंगे, तब
उनका लक्ष्य बन जाऊँगा, उदयाचल पर चढ गया हो । सभी नक्षत्र इस भय से व्याकुल
हो छिपने लगे कि समुद्र का दहन करने के लिए राम के बाणो से उत्पन्न अग्नि की शिखाएँ
कही आकाश तक न व्याप्त हो जायें । धीरे-धीरे सूर्य का उदय होने लगा, मानो वे अपने
पौत्र (राम) को सचेत करने के लिए आ रहे हो कि हे राघव, अभी विलंब क्यो करते हो,
समुद्र को पार करके शीघ्र ही रावण का सहार करो । सभी कमल एक साथ ऐसे
विकसित हुए, मानो कमलाप्त-वशज (सूर्यवंशी) राघव का विजय-कमल, साम्राज्य-कमल, तथा
कीर्ति-कमल एक साथ ही विकसित हो रहे हो । तब दाशरथि जगकर प्रात कालीन मध्या-
वदन आदि नित्यकर्मो से निवृत्त हुए ।
६ मंत्रियों के साथ रावण की मंत्रणा
लका में रावण ने अपने मंत्रियो की सभा बुलाई और उनसे कहा--"हे मंत्रिवरों,
तुम जानते ही हो कि एक वानर ने, एक यत्र-सचालित चित्रो की भाँति, मेरे नगर में

[Page Header]
२५६ | रंगनाथ रामायण

प्रवेश किया, लकिनी का वध किया, सीता के लिए लका को शोध डाला, मेरे पुत्र का वध
किया, मेरी शक्ति का तिरस्कार करते हुए मेरी नगरी को जलाकर भस्म किया और
बहुत-से राक्षसो का वध किया । वह हमारे हाथ में फँसकर भी हमारे हाथ से वचकर
चला गया । वही राघवो को समुद्र के किनारे ले आया है । यदि सूर्यवशतिलक
समुद्र को सुखाकर या समुद्र पर पुल वाँधकर इस पार चला आया, तो हमारा सब किया-
कराया मिट्टी में मिल जायगा । उसके समुद्र पार करने के पहले हम क्या उपाय करें,
जिससे वह लका में नही आ सके । तुम अच्छी तरह सोच-विचारकर कहो कि हमारा
अब क्या कर्त्तव्य है । यदि तुम्हारा बताया हुआ उपाय उपयोगी होगा, तो वैसा ही करेंगे ।”
तब उन मूर्ख मत्रियो ने राक्षसेश्वर से कहा—“हे देव, आपके वश में बहुत-से ऐसे
दिव्यास्त्र हे, जो देवताओ के लिए भी अजेय है । आप ने सर्पराज को वाँधा, उसका विष
उगलवाकर गर्व-भग किया । रुद्र के मित्र कुवेर का गर्व चूर करके आपने उसका
पुष्पक विमान ले लिया । मय की ख्याति को नष्ट करके उसकी प्रिय पुत्री से विवाह कर
लिया । मृत्यु-देवता अंतक (यम) को वदी बनाकर उस अंतक के लिए आप अंतक वन गये ।
अनुपम वलगाली वरुण को कँपा दिया और उसे अपने वश में कर लिया । हे सम्राट्,
आपने सभी चक्रवर्त्तियो के राज्य बात-की-बात में हस्तगत कर लिये । क्या आपने शूलपाणि
(शिव) के निकट अपने वाहुवल का प्रदर्शन करके उनको नीचा नही दिखाया ? क्या,
स्वर्ग के देवताओ के साथ उस इन्द्र का गर्व आपने नही तोड़ा ? क्या, आपने अग्नि को अपनी
प्रतापाग्नि का ताप दिखाकर उसका ताप नष्ट नही किया ? क्या, दैत्यनाथ नैऋत पर क्रुद्ध
होकर अपने पराक्रम से उसका गर्व-भग नही किया ? आपने पवन को एक स्थान पर स्थिर
रहने नही दिया और अपने वाहुवल से उसे विचलित कर दिया । राम तो एक मानवमात्र है
और आप मनुष्य-भक्षी है । यह कैसे सभव है कि वह आपके हाथो से वचकर जीवित रहे ?
आपके पुत्र ने ईश्वर की प्रीति के लिए महेश्वर-यज्ञ करके शाश्वत कीर्त्ति तथा पूर्ण
सफलता प्राप्त की, इन्द्र को जीतकर उसने इंद्रजीत का नाम प्राप्त किया । उसने इद्र
को भी वदी वनाया था, किन्तु ब्रह्मा के प्रार्थना करने पर उन्होने उसे ब्रह्मा को दे दिया ।
क्या, युद्ध में विजय पाने के लिए वह अकेला ही पर्याप्त नही है ? हे दैत्यराज, आपको
चिता करने की कोई आवश्यकता नही है ।”

७. दानव-वीरों के दर्पपूर्ण वचन

इस प्रकार, जब मत्री रावण को समझा रहे थे, तब महान् वलशाली एव प्रलय-काल
के रुद्र को भी परास्त करनेवाले शूर, ब्रह्मास्त, इंद्रजीत, शतमाय, दुर्मुख, अतिकाय, मकराक्ष,
खड्गरोम, वृश्चिकरोम, सर्परोम, अग्निवर्ण, विरूपाक्ष, अक्षीणवल धूम्राक्ष, अक्षतविजयी
उपाक्ष, अनुपम बली रश्मिकेतन, अमित पराक्रमी अग्निकेतन, वज्रदंष्ट्र, सप्तघ्न, शोणिताक्ष,
प्रवलशूर महापार्श्व, कुभ, निकुंभ, सूर्यशत्रु, अग्निकोपन, महोदर, देवताओ को जीतनेवाला
देवांतक, अद्वितीय पराक्रमी तथा नरो का नाश करनेवाला एव भयंकर आकारवाला महाकाय,
विद्युज्जिह्व, कंपन तथा अकपन आदि अभेद्य विक्रमी एव श्रेष्ठ दैत्यवीर, राक्षस राजा
रावण के सामने क्रोधाभिभूत होकर खड़े रहे । उनकी लाल-लाल आँखो मे क्रोध की भयकर

ज्वालाएँ निकल रही थी । प्रलय-काल के प्रचण्ड प्रभंजन से मुक्त, कुलपर्वतों की भाँति वे
परस्पर देख रहे थे, फुफकारनेवाले सर्पों की भाँति उनकी साँस वेग से चल रही थी ।
वे बड़े गर्व से शूल उठाते, खड्गों को खींचते, करवालों को आकाश में घुमाते, लाठियों
को ऊँचा करते, चक्रों को घुमाते, प्रवल मुद्गरों को सँभालने, दीर्घ खड्गों को दिखाते,
भालों को घुमाते और धनुष का टंकार करते हुए अपने क्रोध को प्रकट कर रहे थे ।
उनके इस क्रोध-प्रदर्शन के समय, उनके करवाल एक दूसरे से टकराकर स्फुलिंग
उगलते थे, परस्पर उनके केयूर तथा मुकुटों के रगड़ खाने से मोती बिखर जाते थे और
आभूषण चूर-चूर हो जाते थे । वे क्रोधोन्मत्त हो आकाश को कँपा देनेवाली गंभीर ध्वनि
से रावण से कहने लगे—'हे देव, देवता गंधर्व, दैत्य तथा किन्नर आपको देखने का भी
साहस नही करते; इन्द्र भी तो आपको देखकर भय से सिकुड़ जाता है । तब नर तथा
वानरों का साहस ही कितना है कि वे आपका सामना कर सकें ? उस दिन हम कुछ
असावधान से रहे, इसलिए उस नीच वानर ने अपनी दुष्टता से आतंक फैला दिया था ।
अब हमारे सामने किसकी शक्ति है कि लंका में प्रवेश करने का साहस करे । हे दानव-
नाथ, इतना क्यो, आप हमें शीघ्र आदेश दीजिए । हम तुरंत जाकर उन वानरों का नामो-
निशान मिटा देंगे और राजकुमारों का संहार करके वापस आयेंगे ।'

८. राक्षसवीरों को विभीषण का उपदेश

इस प्रकार की दुर्वार गर्वोक्तियाँ कहनेवाले राक्षसों को देखकर विभीषण, समस्त
इन्द्रियों को अपने वश में किये हुए योगीन्द्र की भाँति, गरजनेवाले उद्दण्ड मेघों को शांत
रखनेवाले इन्द्र की भाँति उन सब को अपने-अपने आसनों पर बैठ जाने का आदेश देकर
बोला—"हे वीरो, तुम उतावले मत बनो । किंचित् विचार करके देखो । किसी भी कार्य
को साधने के लिए पहले साम, दान, तथा भेद के उपायों का आश्रय लेना चाहिए । यदि
उनसे कार्य सिद्ध न हो, तभी दण्ड-विधान का आश्रय लेना पड़ता है । पहले ही दण्ड-
नीति को अपनाना नीति-विरुद्ध है । शत्रु के असावधान रहते समय ही, उसको जीतना
सुलभ है, या उस समय उसको जीता जा सकता है, जब कोई अन्य शत्रु उस पर आक्रमण
करने आता है और वह भगवान् की कृपा से वंचित रहता है । राम कभी असावधान
नही रहते, उनका पराक्रम दुर्वार है, उन पर कोई आक्रमण करने नहीं आता । और तो
और, वे स्वयं भगवान् है । शिव-धनुष का भंग उन्हों ने तो किया था ? वे परम विवेकी हैं,
अनुपम बाहुबल-संपन्न, तथा विजयी है । तुम चाहे जितना भी डींग हाँको, उस सूर्यकुल-
तिलक को जीतना क्या, तुम्हारे लिए संभव है ? उस वायुपुत्र की शक्ति का किंचित्
विचार करो, जिसने विशाल समुद्र को एक छोटी नहर की भाँति पार कर लिया है ।
तुम नहीं जानते कि उसने तुम्हारे देखते-देखते लंका में कैसा उत्पात मचा दिया ? उस
वानर ने राम की सेना के शौर्य का आभासमात्र दिखाया है । ऐसे अनेक वानर और
उनसे भी अधिक शक्तिशाली असंख्य वानर उनकी (राम की) सेवा में हैं । तुम लोग
राम के पराक्रम के आगे कैसे टिक सकते हो ? हे दानववीरो, क्रोधोन्मत्त हो अपने तथा
दूसरों के बल का अनुमान किये बिना, ऐसे वचन कहना क्या बुद्धिमानी है ? सुंदरियों में
३३

श्रेष्ठ सुंदरी राम की पत्नी सीता जब भयभीत होकर रामचन्द्र को पुकारने लगी, तब
राक्षसेश्वर अत्यंत वेग से उन्हें उठा लाये । हम स्वयं सोचें, उन्होंने हमें कौन-सी हानि पहुँचाई है ?
तुम लोग इस बात का तो विचार करते हो कि उन्होंने खर-दूषण आदि राक्षसों
को खंड-खंड कर दिया, किन्तु तुम यह नहीं सोचते कि पहले उन राक्षसों ने ही उनको
घेरा था । क्या, राम-लक्ष्मण पर आक्रमण करना उनको उचित था ? अपने किये हुए
कर्मों के फल भोगकर वे नष्ट हो गये और अमर-लोक को प्राप्त हो गये । अब उनकी
चिंता क्यों करें ? हमारी भलाई इसी में है कि वीर वानरों के लंका में प्रविष्ट होने के
पहले, हमारे दुर्गों के उनके पदाघात से नष्ट होने के पहले ही, सौमित्र के बाण-रूपी वज्र
के गिरने के पहले, रामचन्द्र के क्रोध से उत्तेजित होने के पहले ही और उनकी क्रोधाग्नि
से लंका के भस्म होने के पहले ही, हम सीता को श्रीरामचन्द्र के पास पहुँचा दें ।
सीता को ले आने के दोष का यही परिहार है । राम-भूपाल धर्मात्मा हैं और धर्म की
सदा विजय होती है ।”
इस प्रकार विभीषण ने कई प्रकार से राक्षसवीरों को समझाया और फिर दशकंठ
को देखकर कहा—‘हे प्रभु, दुर्व्यसन सुख तथा धर्म में बाधा डालनेवाले होते हैं । अतएव
आप उनका त्याग कीजिए । धर्म-पालन सुख तथा कीर्ति प्रदान करनेवाला होता है । इसलिए
आप धर्म के पथ का अनुसरण कीजिए और नीतिज्ञ कहलाइए । हठ छोड़िए, और प्रसन्न-
चित्त होइए । यदि आप अपने समस्त कुल की रक्षा करना चाहते हैं, तो जानकी को मुक्त
कर दीजिए । उस राम से हम शत्रुता क्यों करें ?’ इस प्रकार के नीतियुक्त वचन
सुनना रावण को अप्रिय लगा । इसलिए वह तुरंत सभा-भवन छोड़कर अंतःपुर में चला गया ।
९. रावण को विभीषण का हितोपदेश
दूसरे दिन प्रातःकाल ही विभीषण संध्यावंदन आदि प्रातःकाल के नित्य कर्मों से
निवृत्त होकर अपने रथ पर सवार हो रावण के अंतःपुर को चला । उसके चारों ओर
राक्षस सैनिक उसकी सेवा में चल रहे थे । वह रमणीय तथा चित्र-विचित्र तोरणों से
अलंकृत राज-मार्ग से होकर सुंदर शिल्पों को देखते हुए रावण के उस अंतःपुर के सिंह-
द्वार पर पहुँचा, जहाँ (अश्वों की) हिनहिनाहट, (गजों की) चिंघाड़, पटह तथा शंखों के
निनाद, सेवा-कार्यों में प्रवृत्त परिचारिकाओं की पायलों का झंकार, अंतःपुर के रक्षकों के
हुंकार, सूत-मागध बंदी-जनों की स्तुति, परिवारकों के वार्त्तालाप की ध्वनि, तथा गजों की
निःश्वास-वायु के कारण बड़े वेग से फड़फड़ानेवाली पताकाओं की ध्वनि, समुद्र की तरंगों
के घोष के समान समस्त दिशाओं को वधिर बना रही थी । वह अंतःपुर विश्वस्त राक्षस-
वीरों से ऐसा रक्षित था, मानो नक्षत्रों से परिवृत्त हो । उस सौध के सिंहद्वार पर असंख्य,
गज-रथ तथ अश्वों का समूह था । ऐसे सिंहद्वार के निकट विभीषण अपने रथ से उतरा
और अंतःपुर में प्रवेश किया । वहाँ यज्ञ आदि सत्कर्मों से अनुरक्त पूजनीय ब्राह्मणों को
पुण्याहवाचन तथा शान्ति-पाठ करते हुए देखा । विभीषण उन्हें देखते हुए बड़ी प्रीति से
आगे बढ़ा और सभा-भवन में पहुँचकर अपने अग्रज को अत्यंत भक्ति के साथ प्रणाम किया।
फिर, रावण का आदेश पाकर एक उचित आसन पर बैठा ।

' युद्धकांड २५६
उसके पश्चात् मंत्रणा-कुशल विभीषण सभी मंत्रियो के समक्ष कहने लगा—"हे देव,
हे दैत्यनाथ, आप ध्यान देकर मेरा निवेदन सुनिए । जिस दिन से आप सीता को ले आये हैं,
उसी दिन से दु शकुन दिखाई देने लगे हैं । आजकल होम-कुडो में त्रेताग्नियाँ प्रदीप्त
नही होती । उन कुडो को घेरकर बहुत-से साँप पडे रहते हैं । सतत मदजल वहानेवाले
जिन हाथियो के गडस्थल पर भ्रमरो का गुजार होता रहता था, वे मत्तगज आज शुष्क
शरीरो से, गर्दनो को ऊपर उठाये, चुपचाप खडे रहते हैं । अत्यधिक शक्ति तथा स्फूर्त्ति
से सपन्न उत्तम अश्व, आज आंखो से पानी गिराते हुए चारा-पानी छोडकर, शक्तिहीन
हो पडे हुए हैं । हे असुराधिपति, इन सब के निराकरण का एक ही मार्ग है । आप सीता
को ले जाकर श्रीराम को सौंप दीजिए । वे आपके अपराध पर ध्यान नहीं देंगे (वे आपको
क्षमा कर देंगे) । यही नीतिवान् के लिए 'उचित कार्य है । 'यही कार्य उचित है', इस
बात को सब लोग समझते हैं, किन्तु आपको इस धर्म का उपदेश देने से वे