सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रंगनाथ रामायण (प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रामायण - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी अनुवाद)

Ranganatha Ramayana: Complete Hindi Translation

रंगनाथ कवि (हिन्दी अनुवादक: अवधेश गुप्त) द्वारा

DevanagariHindipublished508 पृष्ठ

श्रीरंगनाथ रामायण
(अरण्यकांड)

The provided image is completely blank and does not contain any visible text to transcribe. Please upload an image with visible text.

१. चित्रकूट से प्रस्थान
चित्र-विचित्र वस्तुओ के आगार 'चित्रकूट' में निवास करते हुए और मुनियो की
प्रशसा प्राप्त करते हुए राम ने भरत के आगमन की बात सोचकर निश्चय किया कि अब
मुझे यहाँ निवास नही करना चाहिए । वे सोचने लगे कि अगर मै यहाँ रहूँ, तो अयोध्या-
वासी यहाँ पर अक्सर आते रहेंगे । अब भी गज, रथ तथा अश्वो के आने से वन का
बहुत-सा भाग नष्ट हो गया है । इसके अतिरिक्त परम सयमी मुनि मुझसे अनुरोध कर
रहे है कि मै खर-दूषण आदि राक्षस-समूह के अत्याचार दूर करूँ । (इसलिए मेरा यहाँ
से चला जाना आवश्यक है ।)
इस प्रकार सोचकर दूसरे दिन उन्होने चित्रकूट के मुनियो की आज्ञा प्राप्त की और
वहाँ से चलकर अत्रि मुनि के आश्रम में पहुँच गये । मुनि ने अपने शिष्यो के साथ बडे
स्नेह से राम की अगवानी की और उन्हें आश्रम में ले जाकर कई प्रकार से उनका आदर-
सत्कार किया । मुनि-पत्नी अनसूया ने बडे प्रेम से सीता का आतिथ्य किया । उन्होने
सीता को पातिव्रत्य-धर्म का उपदेश किया, अपने सगे-सबंधियो को छोडकर पति के साथ
वन में रहने के उनके निश्चय की प्रशसा की । इसके पश्चात् अनसूया ने सीता को विभिन्न
प्रकार के अगराग, कभी न मुरझानेवाले फूल और कभी मैले न होनेवाले वस्त्र दिये ।

१२६ रंगनाथ रामायण
फिर उन्होंने सीता से कहा—'हे रमणी, तुम मुझे यह बताओ कि स्वयंवर में राघव ने
तुम्हें कैसे प्राप्त किया।' तब (सीता) अपने पति की ओर देखकर व्रीड़ा से अभिभूत हुई
और मंद-मंद मुस्कुराती हुई बोली—'हे माता, सुनिए। मिथिला के अधिपति जनक के,
यज्ञ-शाला के लिए भूमि जोतते समय मेरा जन्म हुआ। इस कारण मेरा नाम सीता पड़ा।
संतानहीन होने के कारण राजा ने बड़े स्नेह से मेरा पालन-पोषण किया। युवावस्था
को प्राप्त होनेवाली मुझे देखकर उन्होंने सोच-विचारकर घोषित किया कि हमारे
घर में स्थित शिव-धनुष का जो संधान करेगा, उसी के साथ मैं इस कन्या-रत्न का विवाह
करूँगा। इस समाचार के पाते ही अनेक राजा वहाँ आये, किन्तु वे शिव-धनुष को उठाकर
उसका संधान न कर सकने के कारण वापस चले गये। कुछ दिनों के पश्चात् विश्वामित्र
की सेवा करने के उपरान्त राघव वहाँ आय। उन्होंने शिव-धनु को इस प्रकार तोड़ दिया,
जैसे हाथी ईख को तोड़ डालता है। तब उन्होंने मेरा पाणि-ग्रहण किया।'
इस प्रकार सीता के अपने विवाह का वृत्तांत सुनाने पर अनसूया हर्षित हुईं।
तबतक रवि पश्चिम समुद्र में डूबने लगा। राम ने संध्या आदि नित्य-कर्मों को पूरा किया
और अत्रि का सत्कार ग्रहण किया तथा उनकी सत्संगति में रात वहीं बिताई।
२. राम का दण्डक-वन की यात्रा करना
दूसरे दिन प्रातःकाल ही संध्या आदि कर्मों से निवृत्त हो अत्रि की आज्ञा लेकर
राम ने उस दण्डक-वन में प्रवेश किया, जो सरल ताल, तमाल, साल, कपिला, कुरवक,
अगर, कुटज आदि वृक्षों से भरा हुआ था, जो सूर्य के समान तेजस्वी मुनियों का निवास-
स्थान था और जो गेंडा, सिंह, हाथी, नीलगाय जैसे मृगों तथा 'गंड भेरुण्ड' (दो शिरो-
वाला एक पक्षी) जैसे पक्षियों से पूर्ण था। ऐसे वन में प्रवेश करके वेद-घोष से प्रति-
ध्वनित होनेवाली तथा हवनकुंडों से पवित्र पर्णशालाओं में पवन, जल तथा सूखे पत्तों
का आहार करते हुए तपश्चर्या में लीन मुनियों के निवासों तथा तपस्वियों के आश्रमों
के दर्शन करते हुए, राम अपने अनुज के साथ मुनियों का आतिथ्य ग्रहण करते हुए यात्रा
करते रहे।
३. विराध का वध
इस प्रकार उस दण्डक-वन में जाने समय, पर्वत के समान आकार, भयंकर आँखें,
बड़ा मुंह और नासिका तथा दीर्घकाय विराध नामक भयंकर राक्षस, अपने अट्टहास से सारे
आकाश को कँपाते हुए और वन को चीरते हुए आया और अपनी बलिष्ठ तथा पैनी चोंच
तथा बाहुओं में कुंचित केशोंवाली सीता को इस प्रकार आकाश की ओर उड़ा ले गया, जैसे
गरुड पक्षी सँपोले को उड़ा ले जाता है। फिर, जानकी की दशा देखकर दुःखी होनेवाले
राम तथा लक्ष्मण को संबोधित करके उसने कहा—'क्यों रे, तुम्हारा कितना साहस है कि
तुम वीरों की तरह निर्भय होकर धनुष-बाण धारण किये इस वन में विचर रहे हो, जिसमें
मैं रहता हूँ। आखिर तुम्हारा भुजबल कितना है? मेरी माता शतह्रद है और मेरे
पिता जय हैं। किसी भी आयुध से न मरने का वर मैंने पहले ही ब्रह्मा से प्राप्त किया है।'

आरण्यकांड १२७
में ब्राह्मणों को खानेवाला हूँ । मेरा नाम विराध है । में क्रोध में आता, हूँ, तो इन्द्र आदि
देवताओ को भी निगल जाता हूँ; फिर मनुष्यो की क्या बात ? अब तुम्हारा कुशल इसी में है
कि इस रमणी को मुझे सौंपकर, तुम यह वन छोड़कर चले जाओ । अन्यथा मेरे हाथ के
शूल के वार की प्रतीक्षा करो ।'
सौमित्र ने सीता की भीति, तथा राक्षस का गर्व देखकर कहा—'हे राक्षस, ये
पृथ्वी की पुत्री, पुण्यवती, साध्वी, राम की पत्नी हैं, उन्हें ले जाना तुम्हारे लिए उचित नही है ।
अब तुम ले भी कहाँ जा सकते हो ? मैं अभी तुम्हें पकड़कर तुम्हारा वध कर डालूँगा ।'
इस प्रकार कहते हुए उन्होंने क्रोध से धनुष पर बाण-संधान करके उसके
वक्ष स्थल पर चलाया । तब विचित्र ढंग से अट्टहास करते हुए बड़े क्रोध से उसने शूल को
घुमाकर उनपर फेंका । घने बादलो से छूटकर नीचे गिरनेवाली बिजली के समान
आनेवाले उस शूल को राम ने अपने दो बाणो से काट दिया । इसपर और भी क्रुद्ध होकर
उसने सीता को पृथ्वी पर गिरा दिया । उस राक्षस के हाथो से मुक्त होकर बादलो से
निकलकर आकाश-मार्ग से पृथ्वी की ओर बिजली की तरह आनेवाली छटपटाती हुई सीता
को राम ने गरुड-अस्त्र की सहायता से पृथ्वी पर उतार लिया ।
इसके पश्चात् राम ने उस राक्षस पर कई बाण चलाये, किन्तु वह उनकी जरा
भी परवाह न करके अट्टहास करने लगा । वह बड़े वेग से आया और अपने हाथो से
राम और लक्ष्मण को उठाकर अपनी पीठ पर लादकर वहाँ से शीघ्रता से जाने लगा ।
जानकी यह देखकर विलाप करने लगी । राम और लक्ष्मण ने अत्यत क्रोध से बिजली के
समान चमकनेवाले अपने खड्गों को म्यान से निकालकर उसके दोनो हाथो को काट डाला ।
तब धराशायी होनेवाले पहाड़ की तरह वह राक्षस पृथ्वी पर लोटने लगा । फिर भी
उसे जीवित देखकर राम-लक्ष्मण ने अपने पदाघात तथा मुष्टियो के प्रहार से उस राक्षस
को चूर-चूर कर दिया । (यह देखकर) सभी मुनि साधुवाद देते हुए उनकी प्रशंसा
करने लगे ।
इसके पश्चात् राक्षस गंधर्व का रूप धारण किये हुए विमान में बैठकर राम से
बोला—'मैं गंधर्व हूँ, मेरा नाम तुम्बुरु है । रंभा के साथ रति-क्रीड़ा में तल्लीन रहने हुए,
कुबेर की सभा में उपस्थित न हो सकने के कारण कुबेर ने मुझे राक्षस का जन्म लेने का
शाप दिया था । आपके बाहुबल के प्रताप से मेरा शाप-मोचन हुआ । अब मैं जा रहा हूँ ।
आप मेरे शरीर को यही गाडकर शरभंग मुनि के आश्रम में जाइए ।'
इस प्रकार कहकर प्रणाम करके वह वहाँ से चला गया । उसके शरीर को वही
गाड़कर श्रीराम ने सीता को बड़े स्नेह से गले लगा लिया और उनका भय दूर किया ।
उसके पश्चात् उन्होने अपने अनुज से कहा—'क्या इस पृथ्वी में ऐसे दुर्गम वन कही हो
सकते हैं ? हमें शीघ्र ही सीता को लिये हुए इस वन को पार कर जाना चाहिए ।
४. श्रीराम का शरभंग के आश्रम में पहुँचना
इस प्रकार सोचकर, शरभंग के दर्शन करने की अभिलाषा से राम उनके आश्रम
की ओर चले । उस समय उन्होने उस आश्रम के ऊपर से उदित सूर्य की भाँति प्रकाशमान

१२८ रंगनाथ रामायण
अश्वो से युक्त, श्वेत छत्र से आवेष्टित, देवताओ से भरे एक विमान को चारो ओर उज्ज्वल
मणियो की आभा विकीर्ण करते जाते हुए देखा । उस विमान में विराजमान कल्याणगुण-
सपन्न व्यक्ति को देखने की इच्छा से राम तेजी से आगे बढ़े, किन्तु इतने में वह विमान
आँखो से ओझल हो गया ।
राम ने मुनि के आश्रम में पहुँचकर, मुनि को प्रणाम किया और मुनि का सत्कार
ग्रहण करने के पश्चात् बड़े प्रेम से मुनि को देखकर पूछा—'हे मुनीश्वर आपके दर्शनार्थ
हमारे आते समय एक विमान अपना प्रखर तेज विकीर्ण करते हुए यहाँ से निकल गया था ।
वह यहाँ क्यो आया था और कहाँ चला गया है ? उस विमान में कौन विराजमान थे ?
आप कृपया बतावें ।'
तब मुनि बोले—'हे देवेन्द्र-शत्रु । वह देवेन्द्र था । हे देव, ब्रह्मलोक जाने का
आमंत्रण देने के लिए वह देवताओ के साथ देवलोक से यहाँ आया था । हे रामचंद्र,
मुझे मालूम था कि आप यहाँ पधारेंगे । आपका पूजा-सत्कार करने के पश्चात् जाने का
निश्चय करके मैने उससे कह दिया कि मै अभी नही आऊँगा । तुम चाहो तो जा सकते हो ।
इन्द्र भी बहुत दुःखी होकर, वनवास (के दुःख) से खिन्न आपको न देख सकने के
कारण, यहाँ से चला गया है । इतने में आप भी यहाँ आ पहुँचे । हे राजन्, आपके
प्रसाद से मैने बड़ी निष्ठा से, अपना तप निर्विघ्न समाप्त किया है । यज्ञ भी सफल हुआ ।
मै आपके दर्शन कर सका । आप अब सयमी सुतीक्ष्ण के दर्शन करके उनके यहाँ रहिए ।
मै अब ब्रह्मलोक में जाऊँगा ।' इस प्रकार कहने के पश्चात् उस मुनीश्वर ने राम के
सम्मुख ही अपने शरीर को मत्र-रत करके, अग्नि में दहन कर दिया और इन्द्र आदि
देवताओ की सेवाएँ प्राप्त करते हुए ब्रह्मलोक को चले गये ।
तब उस आश्रम के निवासी संयमी, वायुसेवी, वैखानस, मौनव्रती, पर्णशाला-विहीन,
भूमिशायी, मननशील, उदात्त मुनि, एकांतवासी, अनशनव्रती और पंचाग्नियो के मध्य
तपस्या करनेवाले, सभी तपस्वी झुंड-के-झुंड दयालु रामचंद्र के पास आये और बोले—
'हे राम, आप पिता की आज्ञा का पालन करने में अत्यंत तत्पर है, सत्यव्रती है और
निर्मल यश के आगार है । आप जैसे राजा के रहते हुए क्या हमें राक्षसो के उपद्रवो से
पीड़ित होना चाहिए ? व्रत की रक्षा करनेवाले राजा को भी उस व्रती के पुण्य का एक
चौथाई भाग मिलता है । अब आप सभी दैत्यो का सहार करके हमारे तपोव्रत को सफल
बनाइए । हम आपकी शरण में आये है ।' शरणागत के रक्षक होने के कारण राम ने
उन आश्रमवासी मुनियो को अभयदान दिया और कहा—'आपकी कृपा से बलवान्
राक्षसो के उपद्रवो को मै दूर करूँगा । आप दुःखी मत होइए ।'
५. श्रीराम का सुतीक्ष्ण मुनि के आश्रम में पहुँचना
इसके पश्चात् वे भयंकर वन-प्रात में से होते हुए महान् मतिमान् सुतीक्ष्ण मुनि के
आश्रम में पहुँचे । उस मुनि की परिक्रमा की और अपना नाम कहकर उन्हें प्रणाम किया ।
सुतीक्ष्ण मुनि ने राम को आशीर्वाद देकर उनका उचित आदर-सत्कार किया और उसके
पश्चात् बोले—"हे अनघ, जबसे आपके मुनि-वेश धारणकर चित्रकूट में पहुँचने का समाचार

[Page Header]
अरण्यकांड १२६

हमने सुना, तबसे हम आपके आगमन की उत्कट इच्छा लिये हुए थे । आखिर आप
यहाँ आ ही गये हैं । आपके दर्शन कर सके, इससे हम अपने को धन्य मानते हैं ।
दुरात्मा, अत्यधिक बाहुबली राक्षस गर्वोन्मत्त होकर हमारे आश्रम में आये, और हवन-
वेदियो का नाश किया, यूप-काष्ठो को उखाडकर फेंक दिया, पेडो को उखाड डाला, जप-
मालाओ को तोड दिया, हमारे वस्त्र फाड़ डाले, फलो को चुन लिया, फूलो को गिरा दिया,
सरोवरों का पानी गदा कर दिया, कई प्रकार के दुख दिये और कई मुनियो को मार
भी डाला । हमारी रक्षा करनेवाला कोई नही है । हे देव ! आप हमारी रक्षा कीजिए ।
हमें दुख देनेवाले इन राक्षसो को हम अपनी क्रोधपूर्ण दृष्टि से देखकर, चाहें तो भस्म कर
सकते हैं । किन्तु पृथ्वी पर आपके जैसे राजा के रहते हुए हम क्रोध नही करते है ।
अत, आप इन दुष्ट राक्षसो का सहार करके हमारे तप की रक्षा कीजिए।" तब राम ने
उन्हें सात्वना दी कि मैं युद्ध में इन राक्षसो का वध करूँगा, आप खिन्न मत होइए ।
इसके पश्चात् उन्होंने शरभग के आश्रम के निवासी मुनियो को अपने अभयदान का वृत्तान्त
सुनाया, राक्षसो का वध करने की प्रतिज्ञा की और उनकी सगति में वही रात बिताई ।
दूसरे दिन बहुत-से मुनि वहाँ आये और राम से अपने-अपने आश्रमो में आने की
प्रार्थना की । तब राम सुतीक्ष्ण मुनि से आज्ञा लेकर अन्य मुनियो के पुण्याश्रमो को देखने
की अभिलाषा से वहाँ से रवाना हुए । मार्ग में जानकी ने राम को देखकर कहा—
"हे अनघ, (हम) राज्य छोडकर वन में आये है, जटाएँ तथा वल्कल धारण किये मुनियो की
तरह जीवन विता रहे है, ऐसी दशा में आप राक्षसो पर क्यो क्रोध करते है ? विचार
करने पर यह सगत नही मालूम होता है । हे काकुत्स्थ-तिलक, जबसे आपने मुनियो को
राक्षसो का वध करने का आश्वासन दिया है, तबसे मेरा मन बहुत ही खिन्न हो रहा है ।
यह कार्य ठीक नही है, इसलिए आप यह कर्म छोड दीजिए । हे प्राणेश्वर, क्या
प्राणियो को मारने से पाप नही लगेगा ? किसी समय एक मुनि अत्यन्त तपोनिष्ठा से
जीवन-यापन करते थे । इन्द्र ने उन्हें एक खड्ग देकर कहा—'इसे आप रखिए, मै फिर
आकर इसे ले जाऊँगा ।' तदनन्तर उस मुनि ने उस खड्ग से लता, वृक्षो को काटते हुए,
हिंसा में प्रवृत्त हो, जडमति बनकर तपश्चर्या त्याग दी और अत को दुर्गति को प्राप्त
हुआ । इसलिए हे देव, कहाँ तप और कहाँ राजधर्म तथा अस्त्र-शस्त्र ? आप ऐसा कार्य
न कीजिए ।"
तब रामचन्द्र ने हँसकर सीता से कहा—'हे साध्वी, तुम्हारा बताया हुआ मार्ग
ब्राह्मणो का है, क्षत्रियो का नही । मेरा हृदय जानते हुए भी मुझपर अत्यधिक अनुराग
रखने के कारण तुम ऐसा कह रही हो । हे तरुणी, उत्तम राजधर्म का पालन करनेवाले
इसीलिए तो धनुष-बाण धारण करके विचरण करते हैं कि शरणागतो की रक्षा कर सकें ।
तुम इस परम धर्म का विचार क्यो नही करती हो ? मैं उन महामुनियों को दिये गये
वचन का अवश्य ही पालन करूँगा । यही मेरा दृढ सकल्प है । मै अपने प्राण भले ही
छोड दूँ, तुम्हें भी त्याग दूँ*, या लक्ष्मण को भी छोड़ दूँ, किंतु अपना प्रण नही टाल
सकता ।' इन बातो को सुनकर जानकी चुप रह गई और लक्ष्मण विस्मित हो गये ।
१७

१३० रंगनाथ रामायण
६. मंदकर्णी का वृत्तांत
इसके पश्चात् रामचंद्र प्रत्येक आश्रम में, कही तीन महीने, कही चार महीने, आराम
से रहते हुए, पुण्याश्रमों के दर्शन करते हुए आगे बढ़े । मार्ग में उन्होंने एक स्थान पर
एक तड़ाग देखा, जिसके जल के मध्य से संगीत का निनाद अत्यधिक सुनाई पड़ रहा था ।
अत्यंत विस्मय-चकित होकर वे उस तड़ाग के किनारे पहुँचे और उसके निकट निवास करने-
वाले धर्ममृत नामक मुनि को देखकर बोले—'हे मुनिनाथ, यह कैसी विचित्र बात है
कि इस तड़ाग के जल में से ऐसा शब्द सुनाई दे रहा है ? 'तब धर्ममृत ने अत्यंत
उत्साह से रामचंद्र से कहा—'किसी समय मदकर्णी नामक मुनि इस तडाग के जल के बीच
खड़े होकर बड़ी निष्ठा से अनेक वर्ष तक अत्युग्र तपस्या करते रहे । उस तप को देखकर
इंद्रादि देवता भयभीत हो गये । उस मुनि के महत्त्व को क्षीण करने के लिए उन्होंने
पाँच अप्सराओं को भेजा । वे अप्सराएँ मुनि की परिणीता वधुएँ बन गईं और वे जल के
मध्य मुनि के द्वारा निर्मित स्वर्ण-सौधों में, मुनि के सम्मुख बड़े मोद-मग्न हो नृत्य कर
रही हैं । इसी कारण से यह सरोवर पंचाप्सर के नाम से विख्यात है । जो मधुर ध्वनि
अब सुनाई पड़ रही है, वह उनके वाद्यों की ध्वनि है ।
इन वचनों को सुनकर राम ने अत्यंत भक्ति से पुण्यात्मा मंदकर्णी को प्रणाम किया
और उस घोर वन के मार्ग में आगे बढ़े । मार्ग में उन्होंने कई मुनियों का दर्शन करके
उनको प्रणाम किया । बहुत-से पुण्य तपोवनों को देखकर मुग्ध हुए, कमल और कमलिनियों
से भरे सरोवरों में स्नान किया; मद-मंद गति से चलनेवाले पवन की प्रशंसा और
झिल्लियों की झकार की निंदा की । शुक, मयूर आदि पक्षियों को पकड़ते हुए, वे हाथी,
वराह आदि मृगों का शिकार करते जाते थे । कभी मेघास्त्र का प्रयोग करके गर्मी को
दूर करते और कभी अपने दर्शन करनेवाले के पाप मिटाते । कभी यौवन को प्राप्त लताओं
से फूल चुनते, कभी झकार करनेवाले भ्रमरों को दूर भगाकर गगनचुंबी पर्वत-शिखरों
पर चढ़ जाते । जब जानकी थक जाती थीं, तब उनका परिहास करते हुए बड़ी मृदुल गति
से गुफाओं को पार करते हुए, चढ़ाव पर चढ़ने की क्रिया (जानकी को) सिखाते । वहाँ
की भीलनियों के साहस की प्रशंसा करते हुए, अभेद्य घाटियों में प्रवेश करते हुए ऐसी
घाटियों में भ्रमण करने लगे, जहाँ सूर्य की किरणें भी नहीं पहुँच पाती थीं । इस तरह
राम, लक्ष्मण तथा जानकी के साथ पुण्य तीर्थों, पुण्य नदियों तथा पुण्य तपोवनों में
भ्रमण करते हुए दस वर्ष के उपरान्त फिर से सुतीक्ष्ण मुनि के आश्रम में लौट आये
और उस मुनि के यहाँ बड़े आराम से कुछ वर्ष तक रहे ।
७. अगस्त्य से भेंट
एक दिन रामचंद्र ने अगस्त्य के दर्शन की इच्छा से प्रेरित होकर (सुतीक्ष्ण) मुनि
को देखकर पवित्र भक्ति के साथ कहा—'हे महात्मा, मुनिश्रेष्ठ, अगस्त्य कहाँ रहते हैं ?
उनका आश्रम कहाँ है ? कृपया बतलाइए ।' सुतीक्ष्ण ने उन्हें उस आश्रम के मार्ग की
दिशा तथा चिह्न बताये और आशीर्वाद देकर उन्हें विदा किया । अपने प्रिय अनुज तथा
पत्नी के साथ दक्षिण की ओर चार योजन का रास्ता तय करके, बहुत-से जंगलों, पहाड़ों

अरण्यकांड १३१

तथा नदियो को पार करते हुए वे अगस्त्य के भ्राता के आश्रम में पहुँचे । वहाँ वड़ी श्रद्धा
मे उस यतीश्वर के चरणो में सिर झुकाकर वे उस रात को वही ठहरे । मुनि के सत्संग
में रहते हुए राम ने उनसे प्रश्न किया—'हे यतीश्वर, पहले इस स्थान पर अगस्त्य ने
वातापि का सहार कैसे किया ?' तब वह मुनींद्र रामचंद्र को देखकर उस पुण्य-कथा को इस
प्रकार कहने लगे—"किसी समय वातापि और इल्वल नामक दो प्रचंड राक्षस इस पृथ्वी
पर रहते थे । उनमें वातापि मेष का रूप धारण कर लेता था और इल्वल ऋषि के
रूप में मार्ग में अड़ा रहता था । वह मार्ग में जानेवाले ब्राह्मणो को श्राद्ध के वहाने
अपने घर में आमंत्रित करता था और वड़े प्रेम से घर बुला लाता था । उसके पश्चात्
उस मेष को मारकर बड़े प्रेम से उसका भोजन वनाकर उसे अतिथियो को खिलाता था ।
भोजन के पश्चात् वह वातापि का नाम लेकर पुकारता था—'हे वातापि । जल्दी चले
आओ ।' तब वह ब्राह्मणो का पेट चीरकर बाहर निकल पडता था । इस प्रकार, उन्होने
कितने ही मुनियो को मार डाला । एक दिन कुभसंभव (अगस्त्य) उस मार्ग से आये,
तो उसने कपट से उन्हें भी भोजन कराया और भोजन के पश्चात् वातापि को पुकारा ।
तत्र अगस्त्य ने कहा—'अव वातापि कहाँ से निकलेगा । वह तो कभी का पच गया है ।'
इस पर क्रुद्ध होकर इल्वल ने राक्षस का रूप धरकर उनपर आक्रमण करने के लिए
निकला, तो कुभसंभव ने अपने हुंकार-मात्र से देखते-देखते उसको भस्म कर दिया और
सब मुनियो को हर्षित किया । इतना ही नही, इन्होंने विंध्याचल को दवा दिया, अद्वितीय
ढंग से समस्त सागर को पी गये और नहुष को साँप वन जाने का शाप दिया । ऐसे
पुण्यमूर्त्ति अगस्त्य केवल मुनि नही हैं । वे मुनि के रूप में (रहनेवाले) शिवजी हैं ।"

इन बातो को सुनकर रघुराम हर्षित हुए । दूसरे दिन मुनि ने रामचन्द्र का उचित
आदर-सत्कार करने के वाद उन्हें आशीर्वाद देकर अगस्त्य मुनि के आश्रम का मार्ग वताया
उस मार्ग से एक योजन तक जाने के पश्चात् उन्होंने अगस्त्य के उस रमणीय आश्रम को
देखा, जो कटहल, दाड़िम, शमी, वेर, अश्वत्थ, साल, द्राक्षा (किशमिश), रसाल, तमाल,
बेल, खर्जूर, मदार आदि वृक्षो से और उन वृक्षो पर लदे हुए सुगन्धित फूल, और
उन फूलो के मकरंद पर आसक्त भ्रमर, सुन्दर पुष्पो के पौधे, और उन पौधो के मध्य
मित्रता के साथ विचरण करनेवाले मृगो, कोकिलो का कल-कूजन, शास्त्र तथा वेद-ध्वनि,
तथा विविध तपोविनोदो से दीप्तिमान् था ।

आश्रम में पहुँचकर राम ने एक मुनि के द्वारा अपने आगमन का समाचार अगस्त्य
मुनि को जनाया, और उसके पश्चात् उनके सम्मुख उपस्थित होकर उनके चरण-कमलो में
वड़ी भक्ति से वंदना की । अगस्त्य ने उन्हें हृदय से लगाया, आशीर्वाद दिये और विविध
प्रकार से सन्तुष्ट किया । तदुपरान्त मुनि बोले—'हे शुभ नामवाले राम, हे उत्पल-श्याम,
हे गुणधाम, तुम क्रूर दानवो में भय उत्पन्न करनेवाले हो । मुनियों का सौभाग्य है कि
तुमने मुनि-वेश में तपस्वी की तरह वन में निवास करते हुए, मुनियो को अभयदान दिया है
कि तुम राक्षसो का सहार करोगे, अत वे दुःखी न हों। तुम्हारे इन दयापूर्ण वचनों को
सुनकर मुझे परम हर्ष हुआ ।'

१३२ रंगनाथ रामायण
इस प्रकार कहने के पश्चात् उन्होंने वडे प्रेम से उनका अतिथि-सत्कार किया और
असमान दिव्यास्त्र, शस्त्र, कोदड तथा कवच आदि प्रदान किये । उन सवको ग्रहण करके
रामचंद्र ने वही उनके सत्सग में रात्रि विताई ।
दूसरे दिन सध्या आदि से निवृत्त होने के पश्चात् परमात्मा राम ने उस मुनिश्रेष्ठ
को प्रणाम किया । तब उनको आशीर्वाद देकर भविष्य के कार्य की सभावना करके उस
धीमान् कुभसभव ने अत्यत आदर के साथ रामचद्र को सबोधित करके कहा—'हे राम !
तुम उस पचवटी में जाकर रहो, जिसके प्रागण में गोदावरी नदी के पुण्य जल से शीतल
वनाये गये तथा मद-मद चलनेवाले पवन के प्रभाव से लता-रूपी नर्त्तकियां नृत्य करती
रहती है, और जो जटाधारी धूर्जटि के लिए पूज्य है । कुभसभव की आज्ञा लेकर रघुवर
उस स्थान के लिए रवाना हुए ।
८. जटायु से मित्रता
मार्ग के मध्य में उन्होंने एक खगराज को देखा, जो पखो से युक्त कुल-पर्वत के
समान था । राम ने सोचा कि यह भी कोई राक्षस होगा, इसलिए उससे प्रश्न किया कि
तुम कौन हो ? तब वह पक्षी वडे हर्ष से कहने लगा—'हे राम, मेरे पिता, गरुड के
अग्रज, कश्यप के पुत्र तथा सूर्य के सारथी महात्मा अरुण हैं । सपाति मेरे अग्रज हैं ।
मैं आपके पिता का मित्र हूँ, आपका हितैषी हूँ, पराया नहीं हूँ और मैं महान् साहसी हूँ।
मेरा नाम जटायु है । यह वन असुर-राजा के अधीन है, इसलिए (आप) सीता की
रक्षा सावधानी से करते रहिएगा ।' तब राम ने उसे अपने पिता दशरथ के समान
मन में मानकर वडे स्नेह से उसकी पूजा की और वहाँ से चलकर पचवटी में जा पहुँचे ।
वहाँ के श्रेष्ठ तपस्वी तथा मुनियो को वडी भक्ति से प्रणाम करके राम ने उनका सत्कार
ग्रहण किया और फिर लक्ष्मण तथा सीता को देखकर बोले—'हमने कई प्रकार के पुण्य
आश्रमो को देखा है, किन्तु ऐसी गौतमी गगा (गोदावरी), ऐसे सरोवर, ऐसे वृक्ष और
ऐसे आश्रम कही नही देखे । हम आज से यही रहेंगे ।'
इस प्रकार वे अत्यत हर्षित हुए और वहाँ के मुनियो की अनुमति प्राप्त करने के
पश्चात् स्वय तथा लक्ष्मण ने उसी दिन वडी तत्परता से एक सुदर पर्णशाला वनाई ।
तत्पश्चात् आप और लक्ष्मण ने उसकी पूजा की और भूसुता (सीता) के साथ उस पर्ण-
शाला में प्रवेश किया । इस प्रकार वे छह मास तक वडे सुख से वहाँ रहे ।
९ हेमत-वर्णन
तब समस्त पृथ्वी को तथा दसो दिशाओ को कुहरे से आच्छादित करते हुए हेमत
ऋतु का आगमन हुआ । एक दिन प्रात काल ही सीता के साथ स्नान करने के लिए
जाते समय राम ने लक्ष्मण को देखकर कहा—'हे लक्ष्मण, तुमने शीतकाल की महिमा देखी है ?
चारो ओर हिम इस प्रकार आच्छादित हो गया है, मानो सभी दिशाएँ ठड से
भीत होकर श्वेत कौशेय धारण किये हो । सारी पृथ्वी पर गिरी हुई ओस की वूँदें जमकर
ऐसी दिखाई दे रही हैं, मानो हेमत ऋतु-रूपी वादल ने समस्त आकाश में व्याप्त होकर

अरण्यकांड १३३
अत्यधिक ओले बरसाये हो । कही-कही ओस-कण दूर्वांकुरो के सिरो पर ऐसे दिखाई पड
रहे हे, मानो मरकत की शलाकाओ की पक्तियो पर सुदर ढग से पिरोये गये मोतियो की
लडियाँ हो । उस पुष्प-लताओ को देखो, जो कामदेव के सम्मोहनास्त्र के समान, स्पर्श करनेवाले
पवन से भयभीत होकर, मानो विरहिणियो की तरह चचल गति से डोल रही हैं ।
ओस में रहनेवाले कमल, आँसुओ में निमग्न विरहिणियो के मुखो का उपहास कर रहे हैं ।
वहाँ देखो, पानी के ऊपर तैरनेवाले कमलो के पराग पर मँडरानेवाले भ्रमर और लाल
कमल, ठंड से पीडित सरोवर के देवताओ के लिए धुएँ से युक्त अगीठियो के समान दीख
रहे है । हे अनुज, वहाँ देखो, जगली हाथी प्यास से व्याकुल होकर मद गति से दौडते
हुए इस नदी में आते है, नदी के जल को अपनी सूँडो में भरकर चिघाडते हुए अपनी
सूँडो को समेटे हुए भाग रहे है । अब भरत भी मेरे प्रति भक्ति रखने के कारण राज-
भोग छोडकर, वल्कल तथा जटाएँ धारण करके, मेरे आगमन की प्रतीक्षा करते हुए तडप
रहा होगा । न जानें, वह महान् व्यक्ति, परम पावन भ्रातृ-प्रेमी, अपने पिता तथा अग्रज
की आज्ञा का पालन करनेवाला परम यशस्वी, आश्विनो का रक्षक भरत, उषाकाल में कैसे
सरयू-नदी में स्नान करता होगा ? न जाने, वह मुनि की तरह कैसे पृथ्वी पर सोता होगा ?
मेरे पिता के सत्य वचन तथा मेरा दृढ सकल्प उनके कारण ही सभी लोको में इतने प्रख्यात हुए ।
जिस माता की आज्ञा के कारण में सभी सयमी मुनियो के आशीर्वाद प्राप्त कर सका, ऐसी
माता को न जाने कटु वचनो से वह कितना दुख देता होगा । नही, भला वह पुण्यात्मा
ऐसा क्यो करने लगा ? राज्य के अधिकार से अलग होकर में तपस्वी हुआ, किंतु राज्य
का अधिकारी होते हुए भी वह तपस्वी हुआ । उस पुण्यात्मा को देखकर दूसरो को सीखना
चाहिए कि भाइयो में परस्पर कैसा व्यवहार उचित है । ऐसे भरत तथा स्नेहपूर्ण
माताओ, तथा अन्य नातेदारो को न जाने हम कब देख पायेंगे ।” इस प्रकार उनके सबंध
में सोचते हुए बडी श्रद्धा से उन्होंने गौतमी नदी में जी भरकर स्नान किया, सूर्य को अर्घ्य
दिया, गायत्री-मंत्र का जप करने के पश्चात् ब्रह्म-यज्ञ किया और पर्णशाला को लौटकर बडी
प्रसन्नता से रहने लगे ।

१०. जंबुमालि का वृत्तांत

एक दिन लक्ष्मण प्रात काल ही उठे और बडे पवित्र चित्त से अपने भाई को प्रणाम
किया और कद, मूल, फल आदि लाने वन में चले गये । वनो में घूमते-घामते उन्होंने एक
ऊँचे पहाड को देखा और उसके निकट विचरण करने लगे । इसी समय समस्त पृथ्वी को
देदीप्यमान करते हुए सूर्य से उत्पन्न एक खड्ग आकर भीषण जलद के गंभीर गर्जन की-सी
वाणी में कहने लगा—‘हे राक्षस-कुमार, तुम्हारे तप से प्रसन्न होकर सूर्य ने शत्रुओ का
नाश करने के लिए मुझे तुम्हारे पास भेजा है । तुम मुझे ग्रहण करो ।' तब उस राक्षस-
कुमार ने कहा—'सूर्य ने स्वय तुम्हें मुझे न देकर, मेरा अनादर किया है । में तुम्हें
ग्रहण नहीं करूँगा । मेरे सारे तप पर पानी फिर गया है । हे सूर्य के खड्ग, तुम
जहाँ चाहो, जा सकते हो ।' यो कहकर वह पूर्ववत् अचल समाधि में लीन
हो गया ।

-image again.

  • Line 26: "तब एक क्रूर सड्गं को आकाश से आता हुआ देखकर मैंने"
  • Wait, let me look at line 26: "क्रूर" has a long 'ऊ' matra: "क्रूर". Then space. Then letter:
    • Top horizontal line (shirorekha).
    • A left part with loop, coming down.
    • A horizontal bar connecting to vertical stem.
    • Vertical stem.
    • Dot above the shirorekha over the stem!
    • Next letter: 'ड' with virama/subscript 'ग' = 'ड्ग'.
    • Wait, it really looks like "सड्गं"!
    • Wait, could the left part be 'ख'? In some fonts, 'ख' is made with a 'स'-like left part? NO, 'ख' never has a middle horizontal crossbar. Only 'स' has that!
    • Wait, why would it be 'स'? It's a typo in the original book!
    • Wait, what if it's "खड्ग" and the typesetter's 'ख' sort was worn? No, that's clearly the glyph for 'स'.
    • Wait, but should I write "सड्गं" or "खड्ग"?
    • Let's look at what is best practice: in transcription, do we correct obvious typos or

अरण्यकांड १३५
तब राघव ने उन मुनियो से पूछा--'हे महात्मा, कृपया बतलाइए कि उसने किस
देवता के प्रति इतना घोर तप किया और वह खड्ग कहाँ से आया ?' तब मुनियो ने
राम से कहा--"पूर्वकाल में अपने बल-विक्रम से सभी दिशाओ को जीतने के लिए जाते
समय दशकंठ ने किसी दूसरे पर विश्वास न करके, अपने बहनोई, पराक्रमी विद्युज्जिह्व
को बुलाकर कहा था--'सावधान होकर लका की रखवाली करते रहना ।' इस प्रकार
उसे लका की रखवाली करने के लिए नियुक्त करके वह चला गया ।
"इसके पश्चात् विद्युज्जिह्व ने मन-ही-मन सोचा--मै सभी मायाओ को जानकर
दशकंठ को लकापुर में प्रवेश नही करने दूंगा और खुद लका को हस्तगत कर लूंगा । यो
सोचकर वह पाताल-लोक में चला गया और वहाँ प्रमुख राक्षसो के पास रहते हुए महान्
माया-युक्त मंत्र-तंत्र, ग्रहवाद, अखिलवाद, गारुड क्रियाएँ, विषवाद, रसवाद आदि विद्याएँ
सीखी और वही रहते हुए तरह-तरह की मायाओ को सीखने में तत्पर रहा । इधर रावण
सभी दिक्पालो को जीतकर लका लौट आया । विद्युज्जिह्व का सारा हाल जानकर वह
अत्यंत क्रुद्ध हुआ और आँखो से अग्नि-वर्षा करते हुए कहने लगा--'मेरी आज्ञा का पालन
किये बिना ही यह (विद्युज्जिह्व) मायाओ के जानने गया है । मै भी देखूंगा, उसकी
समस्त मायाओ को आज मै मटियामेट कर दूंगा ।' यो कहते हुए वह पाताल-लोक में
गया तो 'असमय' नगरवासी सभी राक्षस भयाकुल हो गये । रावण ने अत्यधिक क्रोध से
अपनी तलवार को म्यान से निकालकर, इसका विचार भी नही करके कि यह मेरा बहनोई है,
मेरी बहन का पति है, विद्युज्जिह्वा का पीछा करके उसका वध कर डाला ।
"इसके बाद वह लका लौट आया और अपनी बहन शूर्पणखा को बुलवाकर उसे
सात्वना दी और कहा--'तुम अपनी स्वेच्छा से विचरण करती हुई, अपनी इच्छा के अनु-
कूल किसी भी पति का वरण करके निर्भय ससार में रहो ।' उस समय शर्पणखा को
छह मास का गर्भ था । यथासमय उसने जबुकुमार नामक एक भयंकर तथा बलशाली
पुत्र को जन्म दिया । वह जब बडा हुआ, तब उसने अपनी माता से अपने पिता की मृत्यु
का समाचार जान लिया और अपने पिता की मृत्यु का प्रतिशोध लेने का निश्चय किया ।
उसने सोचा--यदि मै ब्रह्मा की तपस्या करूँ, तो वे मेरी इच्छा पूरी नही करेंगे, शिव की
तपस्या करूँ, तो रावण शिवभक्त होने के कारण वे उस पर क्रोध नही करेंगे, यदि विष्णु
की तपस्या करूँ, तो न जाने कब वे प्रसन्न होगे और कब मै प्रतिशोध ले सकूँगा । कहते है
कि हरि, हर तथा ब्रह्मा ये तीनो सूर्य के रूप में रहते हैं । इसलिए में सूर्य के प्रति
तपस्या करके उनकी कृपा प्राप्त करूँगा तथा दनुजो के नेता दशकंठ का वध करूँगा ।
यो सोचकर वह सूर्य की तपस्या करने लगा ।
"सूर्य ने उसकी तपस्या से सतुष्ट होकर प्रतिशोध लेने के लिए उस राक्षस के पास
एक खड्ग भेजा । किन्तु गवान्ध होकर उसने वह खड्ग नही लिया । इस तरह वह खड्ग
आपके अनुज को मिल गया । ऐसा न होकर यदि वह राक्षस के हाथ में पड जाता, तो
वह सभी लोगो को त्रास देता । दैवयोग से वह राक्षस नष्ट हुआ । हे सूर्यवश-तिलक,
अब इसके बारे में चिंता क्यो करते है ? युद्ध में कार्तवीर्य ने रावण को जीता था ।

१३६ रंगनाथ रामायण
भार्गव ने उसे मार डाला । ऐसे भार्गव राम को आपने युद्ध में हराकर उनका मद चूर्ण
किया । ऐसे (शक्ति-सपन्न) आपके द्वारा राक्षस युद्ध में अवश्य ही मारे जायेंगे ।” इन
वातो को सुनकर रघुराम आश्चर्य-चकित हुए और विनम्र होकर मुनियो को प्रणाम करके
उन्हें विदा किया ।
११. शूर्पणखा का वृत्तांत
शूर्पणखा प्रतिदिन के जैसे वडिया भोजन, विविध मिष्टान्न आदि से भरा हुआ टोकरा
लिये हुए आई और कटी हुई वांस की झाडी के बीच खड-खड होकर गिरे अपने पुत्र को
देखकर मूर्च्छित होकर पृथ्वी पर गिर पडी । संभलने के वाद वह उन खडों को एकत्र
करके वडी देर तक विलाप करती रही । उसके पश्चात् वह कहने लगी—'हे कुमार,
तुम्हारे लिए क्या यह उचित है कि तुम अपनी आँखें खोलकर मेरी ओर न देखो और
मुझे न अपनाओ । रावण तुम्हारे मामा हैं, इसका भी विचार किये विना तुम उस प्रतापी
(रावण) का वध करना चाहते थे, किन्तु वह तुम से नही हो सका । क्या तुम ऐसा
कर सकोगे ? क्या वे (रावण) कार्त्तवीर्य से पराजित हुए थे ? क्या अनरण्य की शापाग्नि
से वे नष्ट हुए ? क्या ब्रह्मा के वनुष की अग्नि से उनका अत हुआ ? क्या नलकूवर से
वे पराजित हुए ? क्या वे शिव के वाहन नदीश्वर के क्रोध का शिकार वने ? क्या
शाण्डिल्य मुनि का क्रोध उनका नाश कर सका ? इतना क्यो, क्या कुवेर लका में रह
सका ? तुमने वात पर ध्यान नही दिया कि वलवान् से विरोध करना उचित नही ।
उनकी मृत्यु अव नही होने की । क्या पापी चिरायु की लोकोक्ति झूठी होगी ? (अर्थात्
पापी चिरायु होता है, यह लोकोक्ति प्रचलित है) ? मैने तुम्हें कितना समझाया कि (उन
से) वैर मत ठानो, किन्तु तुमने मेरी वातो की परवाह न की, और इस प्रकार नष्ट
हो गये । भला, रावण तुम्हारे हाथ क्योकर मरने लगे ? कहते हैं कि माता का वचन
धर्म-देवता का वचन होता है । हे निर्मलात्मा, तुमने उसकी (माता के वचन की) परवाह
न की । गधर्व, सुर, सिद्ध आदि (रावण के) कारागार में रहते-रहते अंधे हो गये हैं ।
क्या कही राक्षसो को जीता जा सकता है ? हे विद्युज्जिह्व के कुल-दीपक, हे महातपस्वी,
हे पुण्यवान्, तप के सिद्ध होते समय तुम्हारी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी । अब भगवान् की
निंदा क्यो कहूँ ? मैं तो पतिहीना पापिनी हूँ । यदि सुत का मुंह देखती रहती, तो शोक
कुछ कम हो जाता । स्त्रियो के लिए कुल का उद्धार करनेवाली संतान वहुत ही
आवश्यक है ।”
इस प्रकार विलाप करती हुई उसने अपने पुत्र के शरीर का अग्नि-सस्कार किया ।
उसके पश्चात् थोडी दूर पर तप करते रहनेवाले महात्माओ के पास जाकर वोली—'हे नीच
तपस्वियो, तुम शिर पर जटाएँ धारण किये, शरीर पर विभूति मले हुए, जनेऊ धारण
करके, आँखें वद किये, घोर निष्ठा-युक्त तपस्या का बहाना करते हो । सवलोग मिलकर
वकरो का सिर काटते हो, उन्हें अच्छी तरह पकाकर पेट भर खा लेते हो और उनकी
सूखी खालो को पहनकर कपट-वेष धारण किये निरपराधी की तरह रहते हो । हे गर्व
से अंधे, तुमलोगो ने पाप-बुद्धि से प्रेरित होकर मेरे पुत्र को किस प्रकार और क्यो मारा ?

अरण्यकांड ९३७
यदि यह नही बताओगे, तो में तुम्हें अवश्य निगल जाऊँगी और अपना क्रोध शान्त करूंगी ।
आज में तुम्हें छोडनेवाली नही हूँ ।'
इस प्रकार गरजती हुई वह उन मुनियो के निकट पहुँची । मुनि भयभीत होकर
उससे बोले—'हे शूर्पणखा, सुनो । मुनि-वेष धारण किये हुए एक मानव, तुम्हारे पुत्र का
वध करके, फल आदि इकट्ठा करके, उस पर्णशाला में जाकर अविचलित मन से रहता है ।
वहाँ जाओ, तो तुम्हें सभी बातो का पता चल जायगा ।'
तब वह दुर्मति राक्षसी क्रोध से लक्ष्मण के चरण-चिह्न का अनुसरण करती हुई
(राम की पर्णशाला की ओर) चली । इधर मुनि लोग हर्षित होने लगे कि यह बाघ
को छेडेगी और अवश्य ही रघुवशी इसे उचित दड देकर भेजेंगे । सभी दैत्यो के नाश
का यह मूल कारण बनेगी ।
तब राक्षस राजा की बहन शूर्पणखा ने समय का विचार करके ऊँची नाक, उग्र
भाव, बडी-बडी आँखें, दाढो से युक्त जबडे, विशाल उदर, बिखरे केश, खुला हुआ मुँह,
काला शरीर, लबी जीभ, विशाल काया और क्रूर दृष्टि आदि धारण किये और स्त्री-
रूप में राम के निकट इस प्रकार पहुँची, मानो वह अत्यत भयकर गति से आनेवाला विष हो
या समस्त लोको को निगलने के निमित्त आनेवाला भूत हो, या दैत्य-वश के नाश का
समय आसन्न जानकर पृथ्वी पर उतर आई हुई मृत्यु ही हो ।
उसने जब इदीवरश्याम, सूर्य-प्रभा-सम तेजस्वी, सौंदर्य में काम को भी लजानेवाले,
जगदभिराम, दैत्यो का नाश करनेवाले, राम को देखा, तो तुरत वह काम-पीडित हो गई ।
वह अपने-आपको भूल गई और तमोगुण से प्रेरित होकर अपने को समस्त लोक की सुदरी
मानने लगी । उस राक्षसी ने अपने चौडे मुख से उनके (राम के) मनोज्ञ मुख की,
अपने विशाल उदर से उनके क्षीण उदर की, और अपनी तिरछी आँखो से उनके
विशाल नेत्रो की तुलना करके अपने में और रामचन्द्र में बिलकुल समानता देखने लगी ।
तब उसने निश्चय कर लिया कि यही मेरे लिए उचित पति है । तदुपरान्त उसने सूप-
जैसे अपने मुख पर हँसी प्रकट करते हुए कहा—'धनुष-बाण धारण किये, पत्नी के साथ
तुम इन अगम्य वनो में क्यो भ्रमण कर रहे हो ? इस वेश में तुम क्यो रहते हो ? तुम
कौन हो और तुम्हारा नाम क्या है ?
इन वचनो को सुनकर राम ने मद-मद हँसकर उस राक्षस-रमणी से कहा—
हे मनोहरसुदरी, मेरा नाम राम है । मेरे पिता महाराज दशरथ है । इस पर्णकुटी में रहने-
वाला मेरा अनुज है । यह पद्माक्षी मेरी पत्नी सीता हे । पिता की आज्ञा से में इस
वन में तपस्वियो की तरह रहता हूँ । हे युवती, तुम कौन हो ? तुम्हारा नाम क्या है ?
आज हमारे यहाँ तुम क्यो आई हो ? तुम्हारे हाव-भाव, तुम्हारा यौवन-रूप तथा तुम्हारी
सुदरता, क्या अन्य किसी रमणी में है ?'
इन बातो को सुनकर शूर्पणखा ने राम को सबोधित करके कहा—'मैं विश्रवसु के
पुत्र, समस्त ससार का शत्रु, विक्रम-यशोधन, अमित शक्तिशाली रावण की बहन हूँ ।
मेरा नाम शूर्पणखा है । मैने तुम्हारे रूप की अपने रूप के साथ तुलना की है और मुझे
१५

१३८ रंगनाथ रामायण
विश्वास हो गया है कि मेरा और तुम्हारा प्रेम उचित होगा । इसलिए मै तुम पर
आसक्त हूँ । मै अपनी इच्छा से कोई भी रूप धारण कर सकती हूँ, कही भी जाने की
क्षमता रखती हूँ, किसी भी वस्तु को प्राप्त कर सकती हूँ, कोई भी सुख पहुँचा सकती हूँ ।
अब तुम्हारे साथ जो (स्त्री) है, वह किस काम की है ? मेरा सौंदर्य देखो और मेरा
पाणि-ग्रहण करो । यह (सीता) कुल तथा गुण मे हीन है, विकृतरूपिणी है, यह तुम्हारे
लिए कहाँ योग्य है ? हे राम, मै अभी इसे निगल जाऊँगी और तुम्हारी इच्छा के अनुसार
तुम्हारे साथ रति-क्रीडा में प्रवृत्त हो जाऊँगी ।'
इस प्रकार कहते हुए जब वह राम के पास आने लगी, तब राम ने सीता को
अपने निकट बुला लिया । तरुणी की इच्छा को सुनकर, उसका परिहास करने के उद्देश्य
से उसके रूप को देखकर हँसते हुए बोले—'हे सुदरी, मै पत्नी के साथ रहता हूँ । यह
मेरा विश्वास करके मेरे साथ वन में आई है, इसलिए इसे तुमको सौपना उचित नही है ।
इतना ही नही, तुम सौत के साथ सुख से कैसे रह सकोगी ? अगर यह नही होती, तो
मै पहले ही तुम्हें ग्रहण करता । अब भी कुछ बिगडा नही है । वह देखो, मेरा भाई है,
श्रेष्ठ तपोधन है, वह मुझसे भी अधिक सुदर है । वह सदा अपने लिए अनुकूल,
चंचल तथा विशाल नेत्रवाली स्त्री की अभिलाषा करता रहता है । इसलिए वही तुम्हें
ग्रहण करने में समर्थ है ।'
इस पर शूर्पणखा लक्ष्मण के पास गई और कहने लगी—'हे लक्ष्मण, मै तुम पर
आसक्त होकर तुम्हारे साथ विवाह करने के लिए आई हूँ । मुझे तुम ग्रहण करो ।'
लक्ष्मण समझ गये कि राम के भेजने पर यह मेरे पास आई है । इसलिए वे बोले—
'हे सुदरी, पहले तुमने अपने मन से मेरे भाई से प्रेम किया था । अत, तुम्हें ग्रहण करना
मेरे लिए उचित नही है । सौंदर्य में सीता तुम्हारी समता नही कर सकती । तुम्हारा प्रेम
और तुम्हारे हाव-भाव आदि यदि एक बार और राघव देखेंगे, तो वे सीता को छोडकर
तुम्हें ग्रहण करेंगे । हे रमणी, इसलिए तुम राम से ही प्रार्थना करो ।'
सौमित्र की बातो पर विश्वास करके वह तमोगुण-सपन्न स्त्री, अपने भद्देपन
का विचार न करके पुन राम के पास गई और रति-क्रीड़ा के लिए प्रार्थना करने लगी ।
तब राम ने कहा—'हे सुदरी, तुम उसी (लक्ष्मण) के पास जाओ ।' तब युवती पुन
लक्ष्मण के पास जाकर प्रार्थना करने लगी । इस प्रकार अनुज अग्रज को, अग्रज अनुज को
दिखाने लगे । वह युवती विह्वल मन के साथ बडी अनुचित आशा लिये मन्मथ के सूत्र
के द्वारा नचाई जानेवाली कठपुतली की तरह, यहाँ से वहाँ और वहाँ से यहाँ, आने-जाने लगी ।
अत में वह उन दोनो की रसहीन बातो से तग आकर क्षुब्ध होकर बोली—
'हे मानव, एक अकिंचन स्त्री के समान मुझे तग करना क्या तुम्हारे लिए उचित है ?
अगर मै क्रोध करूँ, तो मानवो की कौन कहे, इंद्रादि देवताओ को भी खा जाऊँगी । अब
मै इस स्त्री के साथ समस्त संसार को पीसकर खा जाऊँगी ।' यो कहती हुई उसने वडा
भयकर रूप धारण कर लिया और मृत्यु के समान अट्टहास करती हुई वह (सीता के)
निकट जाने लगी । तब राघव बोले—'हे सौमित्र, यह जानकी के ऊपर आक्रमण करने

अरण्यकांड १३९
आ रही हैं। अब इससे परिहास छोड़कर, इसे दण्ड दो।' तब लक्ष्मण ने बाँबी से
निकलनेवाले विष-ज्वालाओ से युक्त साँप-सा अपना खड्ग म्यान से निकाला और उस
राक्षसी की नाक और कान काट लिये। तब वह रोती-कलपती, विवश हो, टूटे हुए शृंगवाले
लाल पर्वत के सदृश (नाक-कान से) रक्त बहाती हुई, वहाँ से भाग गई। वहाँ
से भागकर वह चतुर्दश सहस्र श्रेष्ठ निशाचरो के निलय, खर के निवास-स्थान में पहुँची।
१२ खर-दूषण का वध
खर ने जब उस (शूर्पणखा)का रूप देखा, तब वह डर गया और पूछा--'किसने
निर्भय होकर तुम्हारा रूप ऐसा विकृत कर दिया है ? काले नाग को जानकर भी किसने
उसे पैर से कुचला हैं ? किसने मृत्यु को इस प्रकार छेड़ा है ? मुझे उसका नाम बताओ।
में शीघ्र उसका रक्त और मास तुम्हें ला दूँगा। इस प्रकार प्रश्नो की वर्षा करनेवाले
खर को देखकर वह स्त्री भर्राई हुई विकृत आवाज में रोती हुई, अत्यधिक लज्जा से सर
झुकाये हुए, इस प्रकार कहने लगी--'वन में जहाँ मैं रहती हूँ, मेरा पुत्र सूर्य के प्रति
अत्यत निष्ठा से तप कर रहा था। तब मुनि-वेशधारी अत्यत साहसी, मोहनाकार राम-
लक्ष्मण नाम के राजकुमारो ने विना भय के उसका वध कर डाला। मैंने अपने पुत्र की
अंत्येष्टि-क्रियाएँ की और वन में रहनेवाले उन सुन्दर आकारवाले राजकुमारो के पास
गई और उनपर मोहित हो गई। उन्होने अपनी अमित शक्ति के प्रताप से मेरी ऐसी
दुर्गति कर दी हैं। मैं दुखी होती हुई तुम्हारे पास आई हूँ। तुम तुरत उनके पास जाओ
और अपनी पूरी शक्ति लगाकर उनका वध करके उनका मास ला दो। इस तरह मेरे
हृदय को शांति पहुँचाओ।'
इन बातो को सुनकर खर ने कहा--'इस छोटी-सी बात के लिए मेरे आने की
आवश्यकता ही क्या है ? उनकी शक्ति ही कितनी है ? में अपने अनुचरो को (तुम्हारे
साथ) भेजूँगा। उन्हें ले जाओ। इस प्रकार कहकर उसने यम के-से उग्र तेजवाले (भटो)
को बुलाकर कहा--'तुम इस शूर्पणखा के साथ जाओ और उन मानवो का वध करके
मेरी बहन शूर्पणखा को उनका रक्त पिला दो।'
वे राक्षस वायु के साथ आनेवाले दुर्वार मेघो के समान, बिजलियो के-से शूल
घुमाते हुए राम और लक्ष्मण-रूपी सूर्य-चन्द्रो पर आक्रमण करने लगे, और घोर गर्जन करने लगे।
तब राम ने अपने दीप्तिमान् धनुष तथा अन्य आयुधो से युक्त हो उनका सामना
किया। उन्होने राक्षसो से फेंकी हुई बिजली तथा शूलो को अपने शस्त्रो से काटकर पृथ्वी
पर गिरा दिया। उसके पश्चात् (राम ने) भयंकर वज्र-से बाणो से उनके कठो को काट
डाला और तब उनके सिर पके हुए फलो के समान गिर पडे और वे अनुपम बाणो के
आघात से सीधी शिलाओ के समान पृथ्वी पर लुढक पडे।
तब शूर्पणखा अत्यत वेग से भागकर सभी लोको को भयभीत करनेवाले खर से
उन राक्षसो की मृत्यु का तथा रघुराम की महिमा-समन्वित युद्ध का समाचार कहा।
आहुति के पडने से उत्तेजित होकर भभक उठनेवाली अग्नि के समान क्रुद्ध होकर खर
अत्यधिक आवेश से भरे दूषण, त्रिशिर आदि चौदह सहस्र बलशाली राक्षस वीरो को साथ

१४० रंगनाथ रामायण

लेकर चला । यह देखकर देवताओ के साथ सारा स्वर्ग काँप गया और सभी पहाड़ो से
युक्त पृथ्वी हिल उठी । खर ने रण-भेरी बजाई और सुमेरु-पर्वत की आभा के समान
दीखनेवाले चितकबरे रंग के अश्वो से युक्त, मणिमय कूबर तथा दस स्वर्णमय चक्रो से
समन्वित, रण में विजय प्रदान करनेवाले, धनुष-बाण और खड्गो से भरे, किंकिणि-ध्वनि से
मुखरित होनेवाले रथ पर चढ़कर वह रण-विद्या-विशारद राम पर आक्रमण के लिए निकल पड़ा ।
(उसके पीछे-पीछे) बाज के पंखो के समान बाणवाला, बिजली की समता रखनेवाला,
त्रिशिर (नामक राक्षस) सभी दिशाओ की काति को मलिन करता हुआ, सूर्य की
कांति के समान उज्ज्वल, श्रेष्ठ गधो के समूह से खीचे जानेवाले स्वर्ण से आच्छादित रथ
पर बैठकर बड़े गर्व के साथ उस महायुद्ध के लिए रवाना हुआ । उसके आगे-आगे मयूर
की छटा को मात करनेवाले, पवन की गति का भी तिरस्कार करनेवाले, काति-युक्त शीघ्र-
गामी अश्व-समूह के द्वारा खींचे जानेवाले उत्तम रथ पर बैठकर, अत्यधिक उत्साह से बड़े
ठाट-बाट के साथ (खर) जा रहा था । पृथुग्रीव, श्येनगामी, विहंगमुख, मेघमाली, महामाली
प्रलयकाल की कालाग्नि की समता करनेवाला सर्पमुखी, कालकार्मुक, दुर्जय, यज्ञ-शत्रु, परुष,
करुणा-रहित, करवीरनेत्र और रुधिराशन नामक बारह प्रतापी राक्षस वीर, बारह आदित्यो
के समान, बड़ी श्रद्धा से खर के पीछे जा रहे थे । त्रिशिर, प्रमाथी, रणकुशल, महाकपाल
और स्थूलाक्ष, (आदि राक्षस) उस रण-मदमत्त सेना के साथ चारो ओर सावधान होकर
चल रहे थे ।
(इस प्रकार जब राक्षस-सेना निकली), तब भयंकर गज-समूहो के चिघाड़ने, घोड़ो
के हिनहिनाने, रथो के चलने तथा पदचरो के हुँकारने की ध्वनि तथा पताकाओ के फड़फड़ाने
की ध्वनि से पृथ्वी धँस गई, दिशाएँ चूर-चूर हो गई, समुद्र उमडने लगे और सभी भूत
थर-थर काँपने लगे । सेना के चलने से जो धूल उडी, उसने आकाश को ऐसा ढक दिया
कि संदेह होने लगा कि रवि-मंडल है या नही । इसी समय खर की पताका पर चील
बैठने लगे । घोड़े घुटने टेकने लगे, रक्त की वर्षा होने लगी, सियार रोते हुए सेना के
बीच से दौड़ने लगे, नक्षत्र टूटने लगे, पक्षियो की ध्वनि चारो ओर सुनाई पड़ने लगी ।
इसी प्रकार के कितने ही उत्पात पृथ्वी और आकाश में होने लगे । फिर भी खर बिना
भयभीत हुए आगे बढ़ता गया और दण्डक-वन में पहुँच गया । अनुपम आकारवाले राम उस
कोलाहल को सुनकर पर्णशाला के बाहर आकर खड़े हुए और पृथ्वी तथा आकाश में दीखने-
वाले अपशकुन को देखकर, शीघ्र अपने अनुज को बुलाया और कहा—'सौमित्र, युद्ध-सूचक
चिह्न कितने ही दिखाई पड रहे है । कदाचित् वह निंद्य और नकटी राक्षसी अपने साथ और
सेना ला रही है । वह सुनो, सेना का रणघोष सुनाई पड रहा है । वहाँ देखो, सेनाओ
के चलने से धूल आसमान में छा रही है । जानकी का अब यहाँ रहना ठीक नहीं ।
इसलिए सावधान होकर तुम शीघ्र ही उन्हे अपने साथ ले जाकर पर्वत की गुफा में ठहरो ।
तब लक्ष्मण ने कहा—'हे सूर्यवंश-तिलक, आपको यहाँ छोड़कर में कैसे जा सकता हूँ ?
आप ही सीताजी के साथ पर्वत की गुफा में जाकर देखते रहिए । मै आपकी कृपा
से इन दुर्वार राक्षसों का वध करूँगा ।' ये बातें सुनकर राम ने कहा—'इनसे युद्ध करना

मेरे लिए कौतुक का विषय होगा । इसलिए तुम यहाँ मत रहो । जानकी को साथ लेकर
जाओ ।' (इन बातो को सुनकर) लक्ष्मण सीता को साथ लेकर पर्वत-गुफा में चले गये ।
तब राम प्रलयकाल के रुद्र के समान क्रुद्ध होकर अपना प्रताप प्रकट करते हुए,
कृपाण, कवच, धनुष-बाण धारणकर, श्रेष्ठ तूणीर-युगल (पीठ पर) बाँधकर और पर्वत
को भी धनुष के आकार में झुकानेवाले शिव की तरह, अपने धनुष पर प्रत्यचा चढाकर,
उस प्रत्यचा की टकार करने लगे । उस धनुष की टकार की ध्वनि सारे आकाश में गूँजने
लगी । इन्द्र, दिक्पाल और अन्य देवता अपने रत्न-खचित विमानो पर आसीन हो यह
देखने की उत्सुकता प्रकट करने लगे कि राम अकेले खर तथा दूषण आदि अत्यन्त पराक्रमी
चौदह सहस्र राक्षसो का वध कैसे करते हैं ? सभी देवर्षि स्वर्ग से कई बार आशीर्वाद
देने लगे कि महात्मा राम इन मायावी राक्षसो का वध करने में सफल हो । राम का तेज
सभी वन, वृक्ष, पृथ्वी तथा आकाश में ऐसा व्याप्त हुआ, मानो दस सहस्र कोटि सूर्यो का
तेज समस्त लोको में व्याप्त हो गया हो ।
इस प्रखर तेज के कारण जडवत् हो, सभी उत्साह को खोकर, आँखें चौंधिया जाने
के कारण अत्यत दीन दीखनेवाले राक्षस-समूह को देखकर, खर ने दूषण से कहा—' (हे
भाई), क्या कारण है कि हमारी सेना की गति मंद पड गई है । क्या शत्रु-सेना ने
उसका सामना किया है ? या कोई नदी बीच में पड़ गई है ?'
तब दूषण ने सारा समाचार जानकर कहा—'हे दनुजेश्वर, राम का उद्दण्ड तेज
सारे संसार में व्याप्त हो गया है । इसलिए हमारी सेना की गति मद पड गई है ।'
यह बात सुनकर खर अत्यत क्रुद्ध हुआ और सेना को डाँट-फटकार बताते हुए,
भयंकर रीति से सारी सेना का सचालन करते हुए वह आगे बढा । अत्यधिक भुजबल,
आटोप तथा पराक्रम से समन्वित उस राक्षस-सेना ने गज, रथ, तुरग आदि से युक्त हो,
अत्यत वेग से काकुत्स्थ-वशज राम को इस तरह घेर लिया, जैसे अग्नि-समूह एक साथ
प्रचण्ड दावानल पर आक्रमण कर दे । (इस प्रकार राम को चारो ओर से घेरकर) वे
उन पर, शर, खड्ग, त्रिशूल, करवाल, भाले, मुद्गर, परशु, गँडासा, गदा, पाश, चक्र आदि
विविध आयुधो की वर्षा करने लगे । देवता भयभीत हो उठे । मेघो से आच्छादित भास्कर
के समान थोडी देर के लिए राम दिखाई भी नही पडे । किन्तु तुरन्त उन्होने ऐन्द्रजालिक
की तरह राक्षसो के द्वारा चलाये गये सभी विविध शस्त्रास्त्रो को नष्ट कर दिया । इससे
हर्षित होकर सभी देवता उनकी प्रशसा करने लगे । अविरल गति से राक्षसो के द्वारा
बरसाये जानेवाले शस्त्रास्त्रो को बीच में ही नष्ट करते हुए (राम ने) परिवेश (मडल)
से घिरे हुए मध्याह्न-सूर्य के समान अपने चारो ओर अपने प्रखर तेज का घेरा बनाये हुए,
कोदण्ड को कुडलाकार में झुकाकर, युद्ध के उत्साह से फडकनेवाली भुजाओ से युक्त हो,
अपने तूणीर के अनगिनत बाणो का एक साथ सधान करके, अपने आगे-पीछे तथा
दोनो पार्श्व-भागो में व्याप्त राक्षस-सेना पर उनका प्रयोग किया । उनके इस शर-प्रयोग से
मत्त हाथी और योद्धा कट मरे, अश्व और घुडसवारो के टुकड़े-टुकड़े हो गये, पदचर
सैनिक और उनके आयुध नष्ट-भ्रष्ट हो गये । शिर और शर उनके सामने कट-कटकर

१४२ रंगनाथ रामायण
गिरने लगे, योद्धाओ के अंग और रथो के भाग पृथ्वी पर गिरने लगे, गुण-सहित धनुष
तथा कवच चूर-चूर हो गये, रथी और सूत पृथ्वी पर लोटने लगे, श्वेत छत्र और पताकाएं
टूटने लगी, और मांस-खंड छिन्न-भिन्न होकर गिरने लगे । इस प्रकार, युद्ध ने भयंकर रूप
धारण किया ।
सूर्य के प्रकाश से जिस प्रकार अंधकार तितर-बितर हो जाता है, वैसे ही राम के
असमान पराक्रम से नष्ट होने के बाद बची हुई राक्षस-सेना दर्प खोकर खर की शरण
में पहुँची । खर ने उनको प्रोत्साहित किया और दूषण को युद्ध करने के लिए भेजा ।
बची हुई सेना के साथ वह अपनी शक्ति दर्शाते हुए, शीघ्र ही राम के निकट आ पहुँचा
और उनपर ताल, साल (आदि वृक्ष), शिलाएँ तथा विविध अस्त्रो की वर्षा करने लगा ।
(इन अस्त्रो के लगने से) राम के शरीर से रक्त-प्रवाह होने लगा । तब क्रोध से आँखें
लाल किये हुए राम ने उन राक्षसो पर गांधर्व-अस्त्र चलाया । उन शक्ति-संपन्न अस्त्र के
तेज के आगे गज, रथ, तुरग, पदाति राक्षस-सेना टिक न सकी । वह अस्त्र अपने भयकर
तेज से दनुज-वर्ग को नष्ट-भ्रष्ट करके, उनका संहार करने लगा । रण-भूमि में जहाँ देखो,
अश्व तथा गज के धड़, मूंड, आँत, भेजा तथा रक्त का प्रवाह दिखाई पड़ने लगा ।
शाकिनी, भूत, पिशाच, वैताल आदि झुंड-के-झुंड वहाँ पहुँचकर कहने लगे—'यह लो, राम
के युद्ध-रूपी धर्मशाला में हाथियो के शिर-रूपी घट में मोती-रूपी चावल का भात पकाया
गया है । चलो हम सब खायें ।'
वे सब भूत-प्रेत अत्यंत हर्ष से पंक्तियो में बैठ गये; रक्त-चंदन, नवरक्त-अक्षत
रक्त-संकल्पपूर्वक धारण किया; चमड़ा-रूपी केले के पत्ते बिछाये, खोपडी-रूपी दोने
सजाये, शर की अग्नि में पकाये गये मांस को भात, मस्तिष्क को दाल, चर्बी को घृत,
विभिन्न अंगो के मांस को शाक, छोटी आँतो को पायस, हृदय-पिंड को मिठाई, नये रक्त
को मीठा जल मानते हुए, उसे सब प्रकार से विप्रोचित भोजन समझकर छककर खाया ।
भोजनोपरांत सब एकत्रित हुए कुछ ने आशीर्वाद दिये कि—'श्रीरामचन्द्र ! ते विजयोऽस्तु ।'
तो कुछ ने पीछे से कहा—'तथास्तु ।' कुछ भूतो ने हाथियो के दांत छड़ी की तरह हाथ
में धारण कर लिया, तो कुछ ने अस्थियो की मालाएँ कंठाभरणो के रूप में धारण कर ली
और हाथियो की घटिकाओ का ताल देते हुए बड़े आनंद से अपना निंदनीय रूप प्रकट
करना शुरू किया ।
तब मदमत्त वैरियो के लिए भयंकर रूपवाला दूषण अत्यंत दुःखी होकर अपने
समान बलशाली पाँच सहस्र योद्धाओ को राम पर आक्रमण करने के लिए भेजा । उन्होने
तीनों लोको को कँपाते हुए, राम पर आक्रमण किया, तो राम ने अपनी धनुर्विद्या की
कुशलता प्रदर्शित करते हुए, अत्यंते क्रुद्ध दृष्टि धारण किये हुए एक-एक राक्षस पर एक-एक
बाण का प्रयोग कर उन सब का वध कर दिया । कुछ लोगो को एक साथ इकट्ठा करके
भी उनका संहार किया । यह देखकर दूषण अत्यंत क्रोध से राम को कटु वचन कहते हुए,
अपना रथ राम के सम्मुख ले गया और उनपर वज्र तथा काल-नाग की समता करनेवाले
बाणो की वर्षा करने लगा । राम ने उन बाणो को बीच ही में तोड़ दिया, उसके