न्यायबिन्दु (आचार्य धर्मकीर्ति - धर्मोत्तर टीका एवं पं. चन्द्रशेखर शास्त्री सविस्तार हिन्दी व्याख्या सहित)
Nyayabindu of Dharmakirti with Dharmottara Tika
आचार्य धर्मकीर्ति (टीकाकार: धर्मोत्तरोपाध्याय / चन्द्रशेखर शास्त्री) द्वारा
भूमिका। २३
अवसर पर हमको फिर जैनियोंका हेतुका लक्षण स्मरण हो आता है जो इनसे अधिक
परिष्कृत, संक्षिप्त तथा युक्तिपूर्ण है। वह यह है—
'साध्याविनाभावित्वेन निश्चितो हेतुः' । ( परीक्षामुख उद्देश ३ सूत्र १५ । )
अर्थात् जिसका साध्य ( अनुमेय ) के साथ अविनाभावी सम्बन्ध निश्चित हो वह
हेतु होता है।
वास्तवमें विचार किया जावे तो त्रिरूपलिङ्ग अविनाभावनियम अथवा व्याप्तिके
अतिरिक्त और कुछ नहीं है।
इस प्रकार न्यायबिन्दुकारने हेतुके लक्षणका वर्णन करके फिर उसके भेदोंका
वर्णन किया है। किन्तु उन बेचारोंको अपना अभिप्राय प्रगट करने योग्य पर्याप्त शब्द
यहाँ भी नहीं मिले हैं। क्योंकि कभी वह पक्षधर्मत्व आदिको त्रिरूपलिङ्ग कहते हैं तथा
कभी वह हेतुके भेद अनुपलब्धि, स्वभावलिङ्ग और कार्यलिङ्गको त्रिरूपलिङ्ग कहते हैं।
इसी मुसीबतमें पड़ जानेसे उन्होंने त्रिरूपलिङ्गको एक स्थानपर 'त्रैरूप्य' ( न्या०
पृ० २२ पं० ९ ) तथा दूसरे स्थान पर भेदोंको 'त्रिरूपलिङ्ग' कहा है ( न्या०
पृ० २५ पं० १४ )
अब थोड़ा विचार बौद्धोंके इन तीनों हेतुओं पर भी कर लें। प्राचीन नैयायिकोंने
तो हेतुके भेद करनेपर विशेष ध्यान ही नहीं दिया है। हाँ, जैन नैयायिकोंमें हेतुके भेद
बौद्धोंसे भी अधिक किये हैं। किन्तु विषयान्तर हो जानेसे हम यहाँ केवल बौद्धोंके ही
हेतुके भेदोंपर विचार करेंगे ।
यह पीछे दिखलाया जा चुका है कि बौद्धोंने हेतुके तीन भेद माने हैं—
स्वभाव, कार्य और अनुपलब्धि ।
जो पदार्थ उपलब्ध हैं वह अनुपलब्ध नहीं हो सकते अतएव उपलब्ध होना
पदार्थका स्वभाव है। स्वभाव लिङ्गमें पदार्थी की यह उपलब्धि ही हेतु रूपमें उपस्थित
की जाती है। जैसे—'यह वृक्ष है, क्योंकि यह शीशम है'
कार्यलिङ्ग अनुमेय ( साध्य ) के कार्यको देखकर उसकी उपलब्धिका अनुमान
करता है। जैसे किसीने धुवाँ देखकर कहा कि—'यहाँ अग्नि है क्योंकि यहाँ धुवाँ है।'
पदार्थका न मिलना अनुपलब्धि है। बौद्धोंने इसको भी हेतु माना है। जैसे—
देवदत्तको उसके घरमें अनुपस्थित देखकर कोई कहे—'देवदत्त घरमें नहीं है। क्योंकि
वह वहाँ अनुपलब्ध है।'
इन तीनों हेतुओंमेंसे स्वभाव और कार्य वस्तु की उपस्थिति और अनुपलब्धि
अनुपस्थितिको साधन करते हैं।
इसके पश्चात् कुछ इन हेतुओंका ही वर्णन करके अनुपलब्धिके भेद बतलाकर
द्वितीय परिच्छेद समाप्त किया गया है। अनुपलब्धिके भेदोंको हम विस्तारके भयसे
यहाँ नहीं लिख रहे हैं।
२४ भूमिका ।
तृतीय परिच्छेद ।
इस परिच्छेदमें परार्थानुमानका वर्णन है । आरम्भमें उसकी परिभाषा दी हुई है,
जिसका पीछे वर्णन कर आये हैं । इसके पश्चात् उसके साधर्म्यवत् और वैधर्म्यवत् दो
भेद बतलाकर स्वयं ही कह दिया है कि इनमें अर्थसे कोई भेद नहीं है केवल प्रयोगका
भेद है (न्या० पृ० ४७ पं० १७) । अतएव इन दोनोंके विषयमें हम यहाँ कुछ नहीं लिखेंगे ।
इन दोनों ही प्रयोगोंमें पक्षका अवश्य ही निर्देश किया जाना चाहिये । अतएव
परार्थानुमानके भेदोंके पश्चात् पक्षका वर्णन किया गया है । जो कि लगभग सभी
न्यायोंमें एक ही प्रकारसे कहा गया है । यहाँ सामान्यरूपसे परार्थानुमानका वर्णन
समाप्त हो गया है ।
इसके पश्चात् हेत्वाभासोंका वर्णन है । यह पीछे बतलाया जा चुका है कि बौद्ध
हेतुमें पक्षधर्मत्व आदि तीन बातोंका होना आवश्यक मानते हैं । अतएव उन तीनों
रूपोंमेंसे एक भी रूपके न होने अथवा संदिग्ध होनेपर हेत्वाभास हो जाता है । अतएव
त्रिरूपलिङ्ग माननेसे बौद्धोंको तीन ही हेत्वाभास भी मानने पड़े हैं । जो कि ये हैं—
असिद्ध, विरुद्ध और अनैकान्तिक ।
पीछे दिखलाया जा चुका है कि मध्यकालीन नैयायिक हेतुमें पाँच बातोंका होना
आवश्यक मानते थे । अतएव उनके मतके अनुसार इन्हीं तीनमें बाधितविषय और
सत्प्रतिपक्ष ये दो और जोड़ देनेसे पाँच हेत्वाभास होते हैं ।
न्याय दर्शनमें सव्यभिचार, विरुद्ध, प्रकरणसम, साध्यसम और कालातीत ये पाँच
हेत्वाभास माने हैं, जो कि ऊपर वालोंसे अविरुद्ध ही हैं ।
जैनियोंने असिद्ध, विरुद्ध, अनैकान्तिक और अकिञ्चित्कर ये चार हेत्वाभास माने
हैं । जिनमें अकिञ्चित्कर हेत्वाभास नया हेत्वाभास है ।
न्यायबिन्दुमें इनके भेद प्रभेद भी बहुतसे दिखलाये हैं जो अन्य नैयायिकोंसे
विशेष भिन्न नहीं है ।
हेत्वाभासोंके पश्चात् दृष्टान्त और दृष्टान्ताभासोंका वर्णन है ।
(८) न्यायबिन्दुमें अन्य दर्शनोंके सिद्धान्त ।
हम पीछे बतला आये हैं कि आरम्भिक बौद्धन्यायपर गौतमीय न्यायकी पूरी
छाप लगी हुई है । न्यायबिन्दुको देखनेसे पता चलता है कि वह छाप इतनी पक्की हो
गई थी कि धर्मकीर्ति भी उसकी उपेक्षा न कर सके । और इसी कारणसे उन्होंने ग्रन्थ
समाप्त करते २ विशेष आवश्यक न होनेपर भी दूषण, जाति और जात्युत्तरका थोड़ा
सा वर्णन कर ही डाला । इनमें से जाति न्यायदर्शनका एक मुख्य विषय है । न्याय-
बिन्दु की समालोचनाको समाप्त करते हुए इतना लिख देना और आवश्यक प्रतीत होता
है कि न्यायबिन्दु पद्य तो है ही नहीं, किन्तु यह सूत्र या वार्तिक भी नहीं है । सूत्र
किसी अपेक्षासे इसको कह भी सकते हैं । किन्तु लेखके बीचमें संख्या इत्यादिका
भूमिका । २५
बिलकुल अभाव होनेसे इसको सूत्र समझना भी कठिन है । हमारी सम्मतिमें यह
बौद्ध न्यायके ऊपर एक स्वतन्त्र निबन्ध है जो कि विचारकर ऐसे ढंगसे लिखा गया है
कि उसका प्रत्येक वाक्य सूत्र सा प्रतीत होता है ।
न्यायबिन्दु टीकामें पृष्ठ ५२ पं० २३ में 'तस्यैवेति' पाठ है किन्तु उसका मूल
उपलब्ध नहीं है । यद्यपि 'तस्यैव' को अगले वाक्यमें मिला देनेसे वह वाक्य ( तस्यैव
तत्स्वभावत्वात्स्वभावस्य च हेतुत्वात् ) पूरा हो जाता है तथापि चित्तमें यह खटका
बना ही रहता है कि न जाने और कहाँ २ पाठ छूट गया हो ।
न्यायबिन्दुसे प्रगट होता है कि आचार्य धर्मकीर्ति और धर्मोत्तर दोनों अन्य
भारतीय दर्शनोंके भी धुरन्धर विद्वान् थे । क्योंकि दृष्टान्ताभासके वर्णन तथा अन्य ऐसे
ही स्थलों पर उन्होंने थोड़े २ शब्दोंमें अन्य दर्शनोंके सिद्धान्तोंका अच्छा वर्णन किया है ।
आचार्य धर्मकीर्तिने न्यायबिन्दु पृ० ९८ पं० १५ तथा पृ० १०० पं० ७ में
जैनियोंके तीर्थंकर ऋषभका उल्लेख दोनों स्थल पर तथा वर्धमानका उल्लेख प्रथम
स्थलपर किया है । इससे प्रगट होता है कि उनके समय आठवीं शताब्दीमें भी जैनेतर
विद्वान् जैनधर्मका प्रथम उपदेश देनेवाला भगवान् ऋषभदेवको ही समझते थे न कि
भगवान् वर्धमानको । जैनधर्मका प्रथम उपदेष्टा भगवान् महावीर या पार्श्वनाथको कहने
की धारणा पाश्चात्य ऐतिहासिकोंके ही मस्तिष्ककी उपज विदित होती है ।
( ६ ) न्यायबिन्दु की टीकाएँ ।
न्यायबिन्दु जैसा क्लिष्ट ग्रन्थ है वैसी ही प्रचुर संख्यामें इसकी टीकायें नहीं मिलतीं ।
यद्यपि टीकायें इसकी भी कम नहीं बनीं तथापि उनमेंसे अधिकांशका मूल संस्कृत
लुप्त हो गया है, केवल उनका तिब्बी अनुवाद शेष है । न्यायबिन्दुकी निम्नलिखित
टीकायें बनी हैं—
१—न्यायबिन्दुपिण्डार्थ—आचार्य जिनमित्र ( लगभग १०२५ ई० ) कृत । इसमें
न्यायबिन्दु का सारांश है ।
२—न्यायबिन्दुपूर्वपक्ष संक्षिप्त—आचार्य कमलशील ( लगभग ७५० ई० ) कृत
इसमें न्यायबिन्दु की समालोचनाओंका संक्षेप है ।
३—धर्मोत्तरटिप्पणक-श्वेताम्बर जैन आचार्य मल्लवादिन् ( लगभग ८२७ ई० )
कृत । धर्मोत्तरकृत न्यायबिन्दु टीका की टीका । यह अनहिलवाड़ा पाटनमें ताड़पत्र पर
लिखी हुई रखी है ।
४—न्यायबिन्दुटीका—आचार्य विनीतदेव ( लगभग ७०० ई० ) कृत, यह
न्यायबिन्दुके ऊपर विस्तृत टीका है ।
५—न्यायबिन्दुटीका-आचार्य धर्मोत्तर ( लगभग ८४७ ई० ) कृत । यह पाठकोंके
हाथोंमें विद्यमान है । यह भी न्यायबिन्दुके ऊपर विस्तृत टीका है ।
२६ भूमिका।
(१०) न्यायबिन्दुमें बौद्धदर्शनके सिद्धान्त।
यद्यपि न्यायबिन्दु विशुद्ध न्यायका ही ग्रन्थ है तथापि प्रसङ्गवश कहीं २
आचार्यने उसमें ऐसे वाक्य भी लिखे हैं जिनसे बौद्ध सिद्धान्तोंकी बहुत कुछ झलक
मिलती है। हमने ऐसे वाक्योंको यथाशक्ति प्रयत्न करके न्यायबिन्दुमें से निकाला है
और उनके अन्दरसे हमारी सम्मतिमें जो दार्शनिक सिद्धान्त निकाले जा सकते हैं उनको
नीचे दिया है—
(१) जहाँ सांख्य सत्से सत् की उत्पत्ति मानता है वहाँ बौद्ध असत्की उत्पत्ति
और सत्का निरन्वय विनाश मानता है। जैसा कि कहा है—
‘परस्य चासत उत्पाद उत्पत्तिमत्त्वम् । सतश्च निरन्वयो विनाशोऽनित्यत्वं सिद्धम्’ ।
(न्या० पृ० ६९ पं० १४)
(२) बौद्धोंने विज्ञान, इन्द्रिय और आयुके निरोधको ही मरण माना है। जैसा
कि धर्मकीर्तिने कहा है—
‘विज्ञानेन्द्रियायुर्निरोधलक्षणस्य मरणस्यानेनाभ्युपगमात्’ । (न्या० पृ० ६८ पं० १०)
(३) बौद्धदर्शन वृक्षोंमें विज्ञान आदिका सद्भाव नहीं मानता। अतएव मरने या
जीनेका उनमें विकल्प ही नहीं है—
‘तस्य च विज्ञानादिनिरोधात्मकस्य तरुष्वसंभवात्’ । (न्या० पृ० ६८ पं० १९)
(४) बौद्ध सुख आदिको अचेतन मानते हैं। जैसा कि धर्मकीर्ति के निम्नलिखित
वाक्यसे प्रगट होता है—
‘अचेतनाः सुखादय इति साध्य उत्पत्तिमत्त्वमनित्यत्वं वा सांख्यस्य स्वयं वादिनोऽ-
सिद्धम्’ । (न्या० पृ० ६७ पं० ७)
(५) बौद्ध आत्माको नहीं मानता। जैसा कि टीकामें कहा गया है—
‘तदिह बौद्धस्यात्मैव न सिद्धः’ । (पृ० ७१ पं० ५) तथा ‘बौद्धेनोक्तं नास्त्यात्मा’ ।
(पृ० ६३ पं० १२)
(६) पीछे बतला दिया है कि बौद्ध दर्शन विज्ञान, इन्द्रिय और आयुके निरोध
को मरण मानता है किन्तु आत्माको नहीं मानता। यहाँ यह शङ्का होती है कि जब
आत्मा ही नहीं है तो मरण किसका होता है। उसका समाधान यह है कि बौद्ध
वास्तवमें मरण नहीं मानता किन्तु निरोध (रुकना) मानता है। बौद्ध प्राण आदिको
मानता है किन्तु अनात्मवादी होनेसे न तो उनको सात्मक ही मानता है और न निरा-
त्मक ही मानता है। जब तक विज्ञान आदि शरीरमें रहते हैं तब तक शरीर जीता है
जब नहीं रहते तो मर जाता है। इसलिये प्राण आदि जीवित शरीर सम्बन्धी हैं।
जैसा कि धर्मकीर्तिने कहा है—
‘सात्मकत्वेन निरात्मकत्वेन वा प्रसिद्धे प्राणोदरसिद्धिः’ । (पृ० ८३ पं० २) ।
तथा ‘तस्माज्जीवच्छरीरसम्बन्धी प्राणादिः’ । (पृ० ८३ पं० ७)
भूमिका । २७
(७) कर्मको अन्य दर्शनकारोंके समान बौद्धने भी अनित्य ही माना है। जैसा कि टीकामें कहा है—
'साध्यविकलं कर्म तस्यानित्यत्वात्' (पृ० ९५ पं० १)
(८) परमाणुको बौद्ध भी मूर्त मानता है। जैसा कि टीकामें कहा है—
'असर्वगतं द्रव्यपरिमाणं मूर्तिः । असर्वगताश्च द्रव्यरूपाश्च परमाणवः । (पृ० ९५ पं० ३)
(९) घटको अनित्य भी माना है और मूर्त भी माना है। जैसा कि कहा है—
( घटस्तूभयविकलः । अनित्यत्वान्मूर्तत्वाच्च घटस्ये'त । (पृ० ९५ पं० ४)
(१०) बौद्ध दर्शनमें जो पदार्थ विद्यमान हैं वे सब अनित्य हैं। जैसा कि धर्मकीर्तिने कहा है—
'यत्सत्तत्सर्वमनित्यं यथा घटादिरिति' । (पृ० ४९ पं० १५)
(११) बौद्ध दर्शनमें साध्य और साधनको बिल्कुल अभिन्न मानकर उनका तादात्म्य सम्बन्ध माना है। उनमें भेद समारोप जनित है। जैसा कि कहा है—
'साध्यसाधनयोस्तादात्म्यम् । समारोपितस्तु साध्यसाधनयोर्भेदः' । (पृ० ५३ पं० ११)
हमने न्यायबिन्दुके उपरोक्त वाक्योंमें से स्थूल सिद्धान्तोंको ही निकाला है। सूक्ष्म सिद्धान्तोंको निकालनेका काम अपने लिये असाध्य समझकर विशेष विद्वानोंके लिये छोड़ दिया है।
धन्यवाद ।
इस भूमिकाको समाप्त करनेके पूर्व मुझे एक और कर्तव्यका पालन करना है। सबसे प्रथम मुझे डाक्टर सतीशचन्द्रजी विद्याभूषणको धन्यवाद देना है जिनकी पुस्तकसे मैं इस भूमिकामें ऐतिहासिक अंश देनेमें सफल हुआ हूँ। यद्यपि हमने इस विषयके अन्य भी कई ग्रन्थ देखे, किन्तु उनसे कुछ भी विशेष लाभ न हो सका।
दूसरे मुझे हिन्दू विश्वविद्यालयके फिलासफीके प्रोफेसर तथा सहायक रजिस्ट्रार पं० इन्द्रदेव जी तिवारी एम० ए० को देना है जिनसे मुझको समय २ पर योग्य सम्मति तथा अनेक प्रकारकी सहायता मिली है। वास्तवमें आपकी सहायताके बिना मेरा काम अत्यन्त गुरुतर हो जाता। गवर्नमेन्ट संस्कृत कालेजके प्रिंसिपल तथा संस्कृत परीक्षाओंके रजिस्ट्रार पं० गोपीनाथजी कविराज एम० ए० की सहायता का तो मैं अत्यन्त आभारी हूँ, जिन्होंने अपने अमूल्य समयको नष्टकर मुझे विविध प्रकारकी सहायता दी है।
भदैनी, बनारस } चन्द्रशेखर शास्त्री ।
दि० २८ जून १९२४ ई० । } काव्यसाहित्यतीर्थाचार्य ।
द्वितीय संस्करण की भूमिका
भारत में बौद्ध विषयक ग्रन्थों के सम्बन्ध में जनता की रुचि का पता इस तथ्य
से भली प्रकार लगता है कि इस ग्रन्थ के द्वितीय संस्करण का उत्थान सन् १९२४ के
पश्चात् आज ३० वर्ष की लम्बी अवधि के उपरान्त आया है । यद्यपि यह ग्रंथ कई
विश्वविद्यालयों के एम० ए० तथा संस्कृत की अनेक स्नातकोत्तर परीक्षाओं का पाठ्य
ग्रन्थ है, किन्तु संभवतः विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य विद्वानों ने इसमें अधिक रुचि प्रकट
नहीं की । इसको देश के दुर्भाग्य के अतिरिक्त और कुछ नहीं समझा जा सकता ।
न्यायबिन्दु के १९२४ में प्रकाशित होने के उपरान्त विद्वानों ने बौद्धन्याय के
सम्बन्ध में पर्याप्त खोज की भारत के कुछ विद्वानों ने तिब्बत के प्राचीन ग्रन्थ भण्डारों
में जाकर तिब्बती में लिखे हुए संस्कृत ग्रन्थों के अन्वेषण में अपना सारा जीवन लगा
दिया । इस खोज के फलस्वरूप आचार्य धर्मकीर्ति के कुछ अन्य न्याय ग्रन्थों का
अपने मूल संस्कृतरूप में पता लग गया । धर्मकीर्ति के अतिरिक्त अन्य भी अनेक
बौद्ध आचार्यों के ग्रन्थों का अपने मूल संस्कृतरूप में पता लग चुका है ।
प्राचीन भारतीय वाङ्मय की इस महत्त्वपूर्ण खोज के फलस्वरूप पटना की बिहार
रिसर्च सोसाइटी ने बौद्धन्याय के निम्नलिखित संस्कृत ग्रन्थों को प्रकाशित किया है—
१. प्रमाणवार्तिक—यह आचार्य धर्मकीर्ति की रचना अपने मूल संस्कृत
रूप में छपी है ।
२. वादन्याय अथवा तर्कन्याय—भी धर्मकीर्ति का ग्रन्थ है ।
३. प्रमाणवार्तिकवृत्ति—इसकी रचना मनोरथनन्दी ने की है ।
४. प्रमाणवार्तिकभाष्य—इसकी रचना प्रज्ञाकर गुप्त ने की है बिहार रिसर्च
सोसाइटी के जर्नल में ।
५. धर्मकीर्ति का प्रमाणवार्तिक स्ववृत्ति टीका भी प्रकाशित हुई है । इसकी रचना
कर्णकगोमी ने की है । बाद में इसको प्रयाग के किताबमहल ने प्रकाशित किया ।
पटना से रत्नकीर्ति के अन्य भी अनेक न्यायनिबन्धों के प्रकाशित होने की आशा
है । वहां ज्ञानश्रीमित्र के न्यायग्रन्थों का संपादन तथा प्रकाशन करने का भी
आयोजन किया जा रहा है ।
इसके अतिरिक्त गायकवाड़ ओरिएंटल सीरीज़ में हेतुबिन्द टीका अपनी अनुटीका
सहित छपी है ।
इन ग्रन्थों को प्रकाश में लाने का बहुत कुछ श्रेय महापण्डित राहुल सांकृत्या-
यन को है ।
इस प्रकार यद्यपि विशेष विद्वान् बौद्धन्याय के सम्बन्ध में अधिकाधिक खोज करते
जाते हैं, किन्तु जनता की उनमें पर्याप्त रुचि नहीं होती । स्वाधीन भारत के नागरिकों
को गंभीर अध्ययन के क्षेत्र में अपने दृष्टिकोण को अत्यधिक उदार बनाना चाहिये ।
४५६६ बाजार पहाड़गंज
नई दिल्ली-१ ❭ चन्द्रशेखर शास्त्री
दनांक १९ अगस्त १९५४ ई० /
न्यायबिन्दु-विषयानुक्रमणिका
प्रथमः परिच्छेदः।
विषयः पृष्ठं पंक्तिः
मङ्गलाचरणम् ... १ ४
ग्रन्थस्याभिधेयप्रयोजनम् ... ,, ६
अभिधेयादीनामावश्यकताप्रदर्शनम् ... ३ ११
सम्यग्ज्ञानस्य लक्षणम् ... ४ ६
प्रमाणसामान्यवर्णनम् ... ,, १३
सम्यग्ज्ञानस्य द्वैविध्यम् ... ७ ११
प्रत्यक्षलक्षणम् ... ८ १६
कल्पनाया लक्षणम् ... १० ६
प्रत्यक्षस्य चातुर्विध्यम् ... १२ २०
इन्द्रियज्ञानम् ... ,, २१
मनोविज्ञानम् ... १३ ३
स्वसंवेदनप्रत्यक्षम् ... १४ ५
योगिप्रत्यक्षम् ... ,, २०
प्रत्यक्षस्य विषयः ... १५ ,,
स्वलक्षणम् ... १६ १०
परमार्थसत् ... १७ ३
सामान्यलक्षणम् ... ,, १८
अनुमानस्य विषयः ... १८ ४
प्रमाणफलम् ... ,, १०
प्रमाणम् ... ,, २२
४॥ न्या०
[ २ ]
द्वितीयः परिच्छेदः ।
विषयः पृष्ठं पंक्तिः
अनुमानस्य द्वैविध्यम् ... २१ २
स्वार्थानुमानम् ... " १५
अनुमानस्य फलम् ... " २३
त्रैरूप्यम् ... २२ ६
पक्षधर्मत्वम् ... " १२
सपक्षसत्त्वम् ... २३ ३
विपक्षाद्व्यावृत्तिः ... " १२
अनुमेयः ... २४ "
सपक्षः ... " १७
असपक्षः ... २५ ५
त्रिरूपलिङ्गानि ... " १४
अनुपलब्धिः ... " २१
उपलब्धिलक्षणप्राप्तिः ... २६ २
स्वभावविशेषः ... २७ "
कार्यस्योदाहरणम् ... २८ १६
त्रिरूपलिङ्गानामेव हेतुत्वम् ... २९ १६
स्वभावकार्ययोरेव तादात्म्यतदुत्पत्ती ... ३१ २१
दृश्यानुपलब्धिः ... ३३ ९
अनुपलब्धेः प्रकारभेदप्रदर्शनम् ... ३५ १९
स्वभावानुपलब्धिः ... " १६
कार्यानुपलब्धिः ... ३६ १
व्यापकानुपलब्धिः ... " २३
स्वभावविरुद्धोपलब्धिः ... ३७ १०
विरुद्धकार्योपलब्धिः ... " १६
विरुद्धव्याप्तोपलब्धिः ... ३८ १
कार्यविरुद्धोपलब्धिः ... ३९ ३
व्यापकविरुद्धोपलब्धिः ... " १२
[ ३ ]
विषयः पृष्ठं पंक्तिः
कारणानुपलब्धिः ... ३६ २१
कारणविरुद्धोपलब्धिः ... ४० ७
कारणविरुद्धकार्योपलब्धिः ... ,, २१
तासां स्वभावानुपलब्धावन्तर्भावः ... ४१ १३
विप्रकृष्टविषयानुपलब्धिः ... ४४ २१
──-००:०:००-──
तृतीयः परिच्छेदः।
परार्थानुमानस्य लक्षणम् ... ४६ २
तस्य द्वैविध्यम् ... ४७ ,,
साधर्म्यवत् ... ,, ८
स्वभावहेतोः प्रयोगः ... ४८ १४
शुद्धस्य स्वभावहेतोः प्रयोगः ... ,, २२
स्वभावभूतधर्मभेदेन स्वभावस्य प्रयोगः ... ५० ६
कृतकत्वम् ... ५१ १
प्रत्ययभेदभेदित्वादयः ... ,, १२
साध्यधर्मः साधनस्य स्वभावः ... ५२ १
तस्मिन्नेव विषये हेतुः ... ५३ ,,
तस्य प्रतिज्ञातैकदेशहेतुत्वस्य परिहारः ... ,, ६
कार्यहेतोः प्रयोगः ... ५४ ,,
वैधर्म्यवतः प्रयोगः ... ,, २२
स्वभावहेतोर्वैधर्म्यप्रयोगः ... ५५ १३
कार्यहेतोर्वैधर्म्यप्रयोगः ... ,, २२
साधर्म्येणापि प्रयोगेऽर्थाद्वैधर्म्यगतिः ... ५६ ५
वैधर्म्येणाप्यन्वयगतिः ... ,, १६
स्वभावप्रतिबन्धस्य द्वैविध्यम् ... ५७ ३
पक्षस्य लक्षणम् ... ६० १०
प्रत्यक्षनिराकृतः ... ६३ २२
अनुमाननिराकृतः ... ६४ ६
[ ४ ]
विषयः पृष्ठं पंक्तिः
प्रतीतिनिराकृतः ... ६४ ११
स्ववचननिराकृतः ... ,, २४
हेत्वाभासः ... ६७ १४
असिद्धहेत्वाभासः ... ,, १५
संदिग्धासिद्धः ... ६९ २१
स्वात्मना संदिह्यमानः ... ७० २
आश्रयणसिद्धः ... ,, ११
धर्मिणः सिद्धावप्यसिद्धः ... ,, २३
अनैकान्तिको हेत्वाभासः ... ७१ १०
अविकलकारणस्य भवतोऽन्यभावो नाम प्रथमो विरोधः ... ७४ ४
परस्परपरिहारस्थितलक्षणता नाम द्वितीयो विरुद्धः ... ७५ २१
विरुद्धहेत्वाभासः ... ७८ १०
दिङ्नागेनाभ्युपगत इष्टविघातकृद्विरुद्धः ... ७९ ६
धर्मकीर्तिना तस्य निराकरणम् ... ८० ६
संदिग्धोऽन्वयः ... ८१ ४
दिङ्नागेनाभ्युपगतो विरुद्धाव्यभिचारी हेतुः ... ८६ ३
तस्य धर्मकीर्तिना निराकरणम् ... ,, १०
विरुद्धाव्यभिचारिण्युदाहरणम् ... ८८ ८
अस्य स्वभावहेतुत्वम् ... ,, २२
दिङ्नागेनाभ्युपगतस्य दृष्टान्तस्य साधना- ...
वयवत्वस्य निराकरणम् ... ९१ १
दृष्टान्ताभासाः ... ९४ १७
दूषणा ... १०३ ४
जातयः ... ,, १८
जात्युत्तराणि ... ,, २३
टीकाकारकृतमन्तिममङ्गलम् ... १०४ ४
ग्रन्थसमाप्तिः ... ,, ७
—००:०:००—
नमः सर्वज्ञाय
न्यायबिन्दुः
प्रथमपरिच्छेदः
जयन्ति(१) ज्ञातिव्यसनप्रबन्धप्रसूतिहेतोर्जगतो विजेतुः ।
रागाद्यरातेः सुगतस्य वाचो मनस्तमस्तानवमादधानाः ॥
सम्यग्ज्ञानपूर्विकेत्योदिनास्य प्रकरणस्याभिधेयप्रयोजनमुच्यते—
सम्यग्ज्ञानपूर्विका सर्वपुरुषार्थसिद्धिरिति तद् व्युत्पाद्यते ।
(१) तत्र विदुषामग्रणीः श्रीधर्मोत्तराचार्यः न्यायविन्दुं व्याचिख्यासुः प्रारिप्सितग्रन्थस्य
निर्विघ्नपरिसमाप्त्यर्थं शिष्टाचारपरिपालनार्थं वा स्वमतं स्थापयन् भगवतो बुद्धस्य गुणसं-
स्तवनं करोति । ‘जयन्ति’ इत्यादिना । सुगतस्य भगवतो बुद्धस्य वाचः वाण्यः जयन्ति ।
कथम्भूतस्य बुद्धस्येत्यत आह-जातीनाम् प्राणिसामान्यानां । ‘जातिर्जातञ्च सामान्यम्’
इत्यमरः । व्यसनस्य विपदः ‘व्यसनं विपदि भ्रंशे दोषे कामजकोपजे’ इत्यमरः।
प्रबन्धस्य सन्दर्भस्य परम्परायाः इत्यर्थः । या प्रसूतिः श्च्योतः क्षरणं नाश इत्यर्थः ।
‘प्रसूतिः प्रसवे श्च्योते’ इत्यमरः । तस्या हेतुः कारणभूतस्तस्य । एतेन संसारस्य दुःख-
मयत्वं बुद्धस्य तद्विनाशे कारणत्वञ्च प्रदर्शितम् । जगतः संसारस्य विजेतुः जयकर्त्तुस्त-
स्मिन्ननासक्तस्येत्यर्थः । एतेन बुद्धस्य सर्वसंसारसम्बन्धिविकारेषु जयित्वं जगतस्तरणत्वञ्च
सूचितम् । रागादीनाम् रागद्वेषलोभमोहादिसंसारसम्बन्धिभावानामरातिश्शत्रुस्तस्य । एतेन
तस्य वीतरागत्वं द्योतितम् । एतादृशः सुगतस्य बुद्धस्य वाचः जयन्ति । कथम्भूता वाचः
इत्यत आह-मनः इत्यादि । मनसो यत्तमस्तस्य तानवं तनोः भावस्तं कार्श्यमादधानाः
सम्पादयन्त्यः । एतेन बुद्धस्य वाचि ज्ञानप्रदत्वं प्रकटीकृतम् ।
सौगताः ‘बुद्धः परमेश्वरस्यावतार’ इति नाभिमन्यन्ते । किन्तु तेषां मते सर्वसंसारि-
१ ‘सम्यग्ज्ञानपूर्विका सर्व्वेत्यादिना’ इति पाठान्तरम् ‘क’ पुस्तके ।
२ न्यायबिन्दुः
द्विविधं हि प्रकरणशरीरं शब्दोऽर्थश्चेति¹ । तत्र शब्दस्य स्वाभिधेय-²
प्रतिपादनमेव प्रयोजनम् । नान्यत् । अतस्तन्न³ निरूप्यते । अभिधेयं⁴ तु
यदि निष्प्रयोजनं स्यात्तदा तत्प्रतिपत्तये⁵ शब्दसन्दर्भोंऽपि नारम्भणीयः
स्यात् । यथा काकदन्तप्रयोजनाभावान्न तत्परीक्षारम्भणीया प्रेक्षावता ।
तस्मादस्य प्रकरणस्यारम्भणीयत्वं दर्शयताभिधेयप्रयोजनमनेनोच्यते । यस्मा-
त्सम्यग्ज्ञानपूर्विका सर्वपुरुषार्थसिद्धिरतस्तत्प्रतिपत्त्यर्थमिदमारभ्यत इत्यय-
मत्र वाक्यार्थः ।
अत्र च प्रकरणाभिधेयस्य सम्यग्ज्ञानस्य सर्वपुरुषार्थसिद्धिहेतुत्वं प्रयो-
जनमुक्तम् । अस्मिंश्चार्थे उच्यमाने सम्बन्धप्रयोजनाभिधेयान्युक्तानि
भवन्ति⁶ । तथा हि-पुरुषार्थोपयोगि सम्यग्ज्ञानं व्युत्पादयितव्यमनेन प्रक-
रणेनेति ब्रुवता सम्यग्ज्ञानमस्य शब्दसन्दर्भस्याभिधेयं, तद्व्युत्पादनं प्रयो-
जनं, प्रकरणं चेदमुपायो व्युत्पादनस्ये⁷त्युक्तं भवति । तस्मादभिधेयभागप्र-
योजनाभिधानसामर्थ्यात्सम्बन्धादीन्युक्तानि भवन्ति । न त्विदमेकं वाक्यं
सम्बन्धमभिधेयं प्रयोजनं च वक्तुं साक्षात्समर्थम् । एकं तु वदत् त्रयं
जीवानाभिव बुद्धोऽप्यस्मिन्नेव संसारेऽनादिकालादारभ्य संसरति स्म । पश्चात्काललब्धि-
वशात्-शुभकर्म कृत्वा काञ्चिच्छुभगतीः प्राप्तवान् । क्रमेण च स शुद्धोदनगृहे सिद्धार्थो
बभूव तत्र कानिचिद्दिनानि यौवनसुखमनुभूय तेष्वसन्तुष्टः सन् यौवनावस्थायामेव स कल-
त्रपुत्रादिगृहं परित्यज्य सुदुष्करं तपश्चकार । क्रमेण च संसारकारणीभूतरागादिभावान्
त्यक्त्वा बुद्धो बभूव । तदनन्तरं स सर्वसंसारिजीवान् दुःखनिवृत्युपायं बोधयित्वा निर्वाणं
प्राप्तवान् । अयमेव भावो टीकाकारेण श्लोकेऽस्मिन् प्रदर्शितः ।
१ 'चेति' इति पदं 'ख' पुस्तके न विद्यते । २ 'स्वाभिधेय०' इत्यस्य स्थाने 'अभि-
धेय०' इति पाठो विद्यते 'ख' पुस्तके । ३ सर्वेषां शब्दानां स्वाभिधेयप्रतिपादनपर-
त्वात् । 'न' इति पदं 'क' पुस्तके न विद्यते । ४ 'अभिधेये तु निः प्रयोजने तत्प्रतिप-
त्तये' इति पाठान्तरं 'ख' पुस्तके । ५ 'तत्प्रतिपत्तये' इति पाठान्तरम् 'ख' पुस्तके ।
६ यतः—सिद्धार्थं सिद्धसम्बन्धं श्रोतुं श्रोता प्रवर्तते । शास्त्रादौ तेन वक्तव्यः सम्ब-
न्धः सप्रयोजनः ॥ १ ॥ यावत् प्रयोजनेनास्य सम्बन्धो नाभिधीयते । असम्बद्धप्रलापि-
त्वाद्भवेत्तावदसङ्गतिः ॥ २ ॥ तस्माद् व्याख्याङ्गमिच्छद्भिः सहेतुः सप्रयोजनः । शास्त्राव-
तारसम्बन्धो वाच्यो नान्योऽस्ति निष्फलः ॥ ३ ॥ ७ 'उपायो व्युत्पादनस्य' इत्यस्य
स्थाने 'उपयोग्युत्पादनस्य' इति पाठान्तरम् 'ख' पुस्तके । ८ 'वाच्यम्' इति पाठा-
न्तरम् 'ख' पुस्तके । ९ 'सामर्थम्-एकं तु वदत्' इति पाठान्तरं 'ख' पुस्तके । 'क'
पुस्तके नैतान्यक्षराणि जीर्णतयाऽवलोकितुमर्हाणि ।
सामर्थ्याद्दर्शयति । तत्र तदित्यभिधेयपदम् । व्युत्पाद्यत इति प्रयोजन-
मिदम्¹ । प्रयोजनं चात्र वक्तुः प्रकरणकरणव्यापारस्य चिन्त्यते श्रोतुश्च
श्रवणव्यापारस्य । तथा हि-सर्वे प्रेक्षावन्तः प्रवृत्तिप्रयोजनमन्विष्य² प्रवर्त-
न्ते । ततश्चौ³ऽऽचार्येण प्रकरणं किमर्थं कृतं श्रोतृभिश्च किमर्थं श्रूयत इति
संशयव्युत्पादनं प्रयोजनमभिधीयते⁴ । सम्यग्ज्ञानं व्युत्पाद्य⁵मानानामात्मानं
व्युत्पादकं⁶ कर्तुं प्रकरणमिदं कृतं; शिष्यैश्चाचार्यप्रयुक्तामात्मनो व्युत्पत्तिम-
च्छद्भिः प्रकरणमिदं⁷ श्रूयत इति प्रकरणकरणश्रवणयोः प्रयोजनव्युत्पादनम् ।
सम्बन्धप्रदर्शनपदं तु न विद्यते । सामर्थ्यादेव तु स प्रतिपर्त्तव्यः⁸ । प्रेक्षा-
वता हि सम्यग्ज्ञानव्युत्पादनाय प्रकरणमिदमारब्धवतऽयमेवोपायो नान्य
इति दर्शित एवोपायोपेयभावः प्रकरणप्रयोजनयोः सम्बन्ध इति ।
ननुं⁹ च प्रकरणश्रवणात्प्रागुक्तान्यप्य¹⁰भिधेयादीनि प्रमाणाभावान्प्रेक्षाव-
द्भिर्न गृह्यन्ते तत्किमेतैरारम्भप्रदेशं¹¹ उक्तैः । सत्यम्¹² । अश्रुते प्रकरणे
कथितान्यपि न निश्चीयन्ते उक्तेषु त्वप्रमाणकेष्वप्यभिधेयादिषु संशय उत्प-
द्यते संशयाच्च प्रवर्तन्ते । अर्थसंशयोऽपि हि प्रवृत्त्यङ्गम् प्रेक्षावताम् ।
अनर्थसंशयो¹³ निवृत्त्यङ्गम् । अत एव शास्त्रकारेणैव पूर्वं सम्बन्धादीनि
युज्यन्ते वक्तुम् । व्याख्यातॄणां¹⁴ हि वचनं क्रीडार्थ¹⁵मन्यथापि सम्भा-
व्यते । शास्त्रकृतां तु प्रकरणप्रारम्भे न विपरीताभिधेयाद्यभिधाने प्रयोजन-
मुत्पश्यामो नापि प्रवृत्तिम् । ¹⁶अतस्तेषु¹⁷ संशयो युक्तः । अनुक्तेषु¹⁸ तु
प्रतिपत्तृभिर्निष्प्रयोजनमभिधेयं संभाव्येतास्य प्रकरणस्य काकदन्तपरीक्षाया
इव, अशक्यानुष्ठानं वा ¹⁹उवरहरतत्तकचूडारत्नालङ्कारोपदेशवत् , अनभि-
मतं वा प्रयोजनं मातृविवाहक्रमोपदेशवत् , ²⁰अतो वा प्रकरणाल्लघुतर
१ ख० 'प्रयोजनपदम्' ! २ सम्यक्प्रकारेणानुसन्धाय । ३ 'च' इति पदं 'क'
पुस्तके न विद्यते । ४ प्रयोजनस्य लक्षणमिदम् । ५ बोध्यमानान् शिष्यान् प्रति ।
ख. व्युत्पाद्यमानानाम् । ६ विशेषेणोत्पादयत्यर्थमिति व्युत्पादकः बोधक इति यावत् ।
७ 'इदम्' इति पदं ख. पुस्तके न विद्यते । ८ ज्ञातव्यः । ९ ननुपदेन शङ्का व्यज्यते
सर्वत्र । १० 'अपि' इति पदं 'ख' पुस्तके न विद्यते । ११ 'प्रेदशः' इत्यशुद्धः पाठो
विद्यते मुद्रितपुस्तके । १२ सत्यमित्यङ्गीकारे । १३ 'ख' पुस्तके 'अपि' इत्यधिकः
पाठो विद्यते । १४ ख. 'आख्यातॄणां टीकाकाराणाम् ।' १५ क. 'क्रीडार्थ०' १६ यथा-
र्थप्रयोजनाभावात् । १७ सम्बन्धादिषु । १८ तेषु सम्बन्धादिषु । १९ ख. 'उवर-
हतत्तक०' । २० ख, पुस्तकस्य 'भावाप्रकरणात्' इति पाठान्तरमशुद्धं प्रतीयते ।
४ न्यायबिन्दुः
उपायः प्रयोजनस्य, अनुपाय एव वा प्रकरणं सम्भाव्येत^१ । एतासु चान-
र्थसम्भावनास्वेकस्यामप्यनर्थसम्भावनायां न प्रेक्षावन्तः प्रवर्तन्ते । अभि-
धेयादिष्वर्थसम्भावनाऽनर्थसम्भावना विरुद्धोत्पद्यते । तया तु^३ प्रेक्षावन्तः
प्रवर्तन्ते । इति प्रेक्षावतां प्रवृत्त्यङ्गमर्थसम्भावनां कर्तुं सम्बन्धादीन्यभिधी-
यन्त इति स्थितम् ।
अविसंवादकं^४ ज्ञानं सम्यग्ज्ञानम् । लोके च पूर्वमुपदर्शितमर्थं प्रापय-
न्संवादक उच्यते तद्वज्ज्ञानमपि स्वयं^६ प्रदर्शितमर्थं प्रापयत्संवादकमुच्यते ।
प्रदर्शिते चार्थे प्रवर्तकत्वमेव प्रापकत्वम् । नान्यत् । तथा हि—न ज्ञानं
जनय^७दर्थं प्रापयति । अपि त्वर्थे पुरुषं प्रवर्तयत्प्रापयत्यर्थम् । प्रवर्तकत्वमपि
प्रवृत्तिविषयप्रदर्शकत्वमेव । न हि पुरुषं हठात्प्रवर्तयितुं शक्नोति विज्ञानम्^८ ।
अत एव च^९ार्थाधिगतिरेव प्रमाणफलम् । अधिगते^१० चार्थे प्रवर्तितः पुरुषः
प्रापितश्चार्थः । तथा च सत्यर्थाधिगमात्समाप्तः प्रमाणव्यापारः । अत
एव^११ानधिगतविषयं प्रमाणम् । येनैव हि ज्ञानेन प्रथममधिगतोऽर्थस्तेनैव
प्रवर्तितः पुरुषः प्रापितश्चार्थः । तत्रैवार्थे^१२ किमन्येन ज्ञानेनाधिकं कार्यम् ।
ततोऽधिगतविषयमप्रमाणम् । तत्र योऽर्थो दृष्टत्वेन^१३ ज्ञातः स प्रत्यक्षेण
प्रवृत्तिविषयीकृतः^१४ । यस्माद्यस्मिन्नर्थे प्रत्यक्षस्य साक्षात्कृत्विव्यापारो विक-
ल्पेनानुगम्यते तस्य प्रदर्शकं प्रत्यक्षम् । तस्माद्दृष्टतया ज्ञातः प्रत्यक्षदर्शि-
तः । अनुमानन्तु लिङ्गदर्शनान्निश्चिन्वत्^१५ प्रवृत्तिविषयं दर्शयति । यथा च
प्रत्यक्षं प्रतिभासमानं नियतमर्थं दर्शयति, अनुमानं च लिङ्गसम्बद्धं^१६ नियत-
मर्थं दर्शयति । अत एते नियतस्यार्थस्य^१७ प्रदर्शके । तेन ते प्रमाणे । नान्यद्वि-
ज्ञानम् । प्राप्तुंशक्यमर्थमा^१८दर्शयत्प्रापकम् । प्रापकत्वाच्च प्रमाणम् । आभ्यां
१ ख. पुस्तके संख्यावाची शब्दः '५' अपि दृश्यतेऽत्र । चतुर्णां पूर्वाणामप्यग्रे संख्या
दृश्यन्ते । २ ख. पुस्तके 'सक्तेषु' पाठान्तरमुपलभ्यते । यच्चाशुद्धत्वात् 'उक्तेषु' इत्यस्य
स्थाने प्रयुक्तमिवावलोक्यते । ३ 'तु' इति पदं ख. पुस्तके न विद्यते । ४ ख. 'अभि-
संवादिसंज्ञानम्' इति पाठान्तरमशुद्धं प्रतीयते । ५ न खलु पूर्वमुपदर्शितेऽर्थे प्रवर्त-
कत्वमपि स्वपूर्वमुपदर्शितेऽर्थे प्रवर्तकत्वं संवादकत्वम् । ६ 'स्वयम्' इति पदं 'क' पुस्तके
न विद्यते । ७ उत्पत्तिक्षण एव । ८ ख. ज्ञानम् । ९ 'च' इतिपदं ख. पुस्तके नैवो-
पलभ्यते । १० ज्ञाते । ११ 'च' इत्यधिकं पदं ख. पुस्तके । १२ ख. तत्रैव चार्थे ।
१३ प्रत्यक्षदृष्टत्वेन । १४ ख. प्रवृत्तविषयः । १५ निश्चयं कुर्वत् । १६ क. पुस्तकस्य
'लिङ्गसम्बन्धम्' इति पाठोऽशुद्धो प्रतीयते । १७ ख. 'नियता र्थस्य' । १८ ख. 'उपदर्शयत्'
प्रमाणाभ्यामन्येन च ज्ञानेन प्रदर्शितो¹ऽर्थः कश्चिदत्यन्तविपर्यस्तः²। यथा मरी-
चिकासु जलम्। स चासत्त्वात्प्राप्तुमशक्यः। कश्चिदनियतो भावाभावयोः।
यथा संशयार्थः। न च भावाभावाभ्यां युक्तोऽर्थो जगत्यस्ति। ततः प्राप्तुमश-
क्यस्तादृशः। सर्वेण चालिङ्गेन विकल्पेन नियामकमदृष्ट्वा प्रवृत्तेन भावा-
भावयोरनियत एवार्थो दर्शयितव्यः। स च प्राप्तुमशक्यः। तस्मादश-
क्यप्रापणमत्यन्तविपरीतं³ भावाभावनियतं चार्थं दर्शयदप्रमाणमन्यज्ज्ञा-
नम्। अर्थक्रियार्थिभिश्चार्थक्रियासमर्थार्थ⁴प्राप्तिनिमित्तं ज्ञानं मृग्यते। यच्च
तैर्मृग्यते तदेव⁵ तेन शास्त्रे विचार्यते। ततोऽर्थक्रिया समर्थवस्तुप्रदर्शकं
सम्यग्ज्ञानम्। यच्च तेन प्रदर्शितं तदेव प्रापणीयम्। अर्थाधिगमात्मकं⁶ हि
प्रापकमित्युक्तम्। तत्र⁷ प्रदर्शितान्यद्वस्तु भिन्नाकारं भिन्नदेशं भिन्नकालं
च। विरुद्धधर्मसंसर्गाद्वस्त्वन्यद्वस्तु। देशकालाकारभेदश्च विरुद्धधर्मसंसर्गः⁸।
तस्मादन्याकारवद्⁹वस्तुग्राहि नाकारान्तरवति वस्तुनि प्रमाणम्। यथा पीत-
शङ्खग्राहि शुक्ले शङ्खे। देशान्तरस्थग्राहि च न देशान्तरस्थे प्रमाणम्।
यथा कुम्बिं१० काविवरदेशस्थायां मणिप्रभायां मणिग्राहि ज्ञानं नापवरकदेशस्थे
मणौ। कालान्तरयुक्तग्राहि च न कालान्तरवति वस्तुनि प्रमाणम्। यथा-
र्द्धरात्रे मध्याह्नकालवस्तुग्राहि स्वप्नज्ञानं नार्द्धरात्रकाले वस्तुनि प्रमाणम्।
ननु च¹¹ देशनियतमाकारनियतं च प्रापयितुं शक्यं यत्कालं तु परिच्छिन्नं
तत्कालं न शक्यं प्रापयितुम्। नोच्यते यस्मिन्नेव काले परिच्छिद्यते
तस्मिन्नेव काले प्रापयितव्यमिति। अन्यो हि दर्शनकालोऽन्यश्च प्राप्ति-
कालः। किं तु यत्कालं परिच्छिन्नं तदेव¹² तेन प्रापणीयम्। अभेदाध्यव¹³-
सायाच्च संतानगतमेकत्वं द्रष्टव्यमिति।
। : सम्यग्ज्ञानं पूर्वं कारणं यस्याः सा तथोक्ता। कार्यात्पूर्वं भवत्कारणं
१ ख. ‘दर्शिः’। २ विरुद्धः। ३ ख. पुस्तकस्य ‘अत्यन्तविपरीतभावाभावादानि’
इति पाठोऽशुद्धो प्रतीयते। ४ ‘अर्थक्रियासमर्थ’ इति पाठो ख. पुस्तके न विद्यते।
५ ‘तेन’ इति पदं क० पुस्तके नैवोपलभ्यते। ६ ख० अर्थाविजियासमर्थवस्तवधिगमा-
त्मकत्वम्। ७ अर्थाधिगमे। ८ क० पुस्तकस्य ‘संसर्गः’ ख० पुस्तकस्य च ‘संसर्गेः’
इति पाठावशुद्धौ। ९ ख० ‘अन्याकारवस्तु’। १० क० ‘कुंविका’। ११ ‘च’ इति पदं
क० पुस्तके न विद्यते। १२ ‘तेन’ इति पदं क० पुस्तके न विद्यते। १३ अध्यव-
सायो ज्ञानम्।
पूर्वमुक्तम् कारणशब्दोपादाने१ तु पुरुषार्थसिद्धेः साक्षात्कारणं मन्येत२।
पूर्वशब्दे तु पूर्वमात्रम्। द्विविधं च सम्यग्ज्ञानम् अर्थक्रियानिर्भासम्, अर्थ-
क्रियासमर्थे च प्रवर्तकम्। तयोर्यत्प्रवर्तकं तदिह परीक्ष्यते३। तच्च पूर्व-
मात्रम्। न तु साक्षात्कारणम्। सम्यग्ज्ञाने हि सति पूर्वदृष्टस्मरणम्।
स्मरणादभिलाषः४। अभिलाषात्प्रवृत्तिः। प्रवृत्तेश्च प्राप्तिः५। ततो न साक्षा-
द्धेतुः। अर्थक्रियानिर्भासे६ तु यद्यपि साक्षात्प्रवृत्तिस्तथापि तन्न परीक्षणी-
यम्। यत्रैव हि प्रेक्षावन्तोऽर्थिनः साशङ्कास्तत्परीक्ष्यते। अर्थक्रियानिर्भासे
च ज्ञाते७ सति सिद्धः पुरुषार्थः। तेन तत्र न साशङ्का अर्थे ज्ञाते।
अतस्तन्न परीक्षणीयम्। तस्मात्परीक्षार्हमसाक्षात्कारणं सम्यग्ज्ञानमादर्शयितुं
कारणशब्दं परित्यज्य पूर्वग्रहणं कृतम्।
पुरुषस्यार्थः। अर्थ्यत इत्यर्थः। काम्यत इति यावत्। हेयोऽर्थ
उपादेयो वा। हेयो ह्यर्थो हातुमिष्यते। उपादेयोऽप्युपादातुम्। न च
हेयोपादेयाभ्यामन्यो राशिरस्ति। उपेक्षणीयो९ऽप्यनुपादेयत्वाद्धेय एव।
यस्य सिद्धिर्हानमुपादानं च। हेतुनिबन्धना हि१० सिद्धिरुत्पत्तिरुच्यते।
ज्ञाननिबन्धना११ तु सिद्धिरनुष्ठानम्। हेयस्य हानमनुष्ठानम्। उपादेयस्य
चोपादानम्। ततो हेयोपादेययोर्हानोपादानलक्षणानुष्ठितिः सिद्धिर्-
त्युच्यते१२।
सर्वा चासौ पुरुषार्थसिद्धिश्चेति। सर्वशब्द इह द्रव्यकात्स्न्ये१३
वृत्तो न च१४ प्रकारकात्स्न्ये। ततो नायमर्थः। द्विप्रकारापि सिद्धिः सम्य-
ग्ज्ञाननिबन्धनेति। अपि त्वयमर्थः। या काचित्सिद्धिः सा सर्वा कृत्स्नै-
वासौ सम्यग्ज्ञाननिबन्धनैवेति१५। मिथ्याज्ञानाद्धि काकतालीयापि नास्त्यर्थ-
सिद्धिः। तथा हि-यदि प्रदर्शितमर्थं प्रापयत्येवं ततो भवत्यर्थसिद्धिः।
१ क० ख० शब्दापादाने। २. ख० पुस्तकस्य 'गम्यत' इति पाठोऽशुद्धोऽस्ति।
३ 'मध्ये' इत्यधिकं ख० पुस्तके। ४ कामना। ५ 'ख' अर्थ क्रियानिर्भासात्।
६ ख० 'प्राप्तिः'। ७ क० 'ज्ञाने'। ८ खः 'अर्थिनः। ९ 'अपि' पदं क० पुस्तके न
विद्यते। १० हेतुरस्ति निबन्धनं कारणं यस्याः। ११ ज्ञानमस्ति निबन्धनं यस्याः।
१२ 'इति' इति पदं ख० पुस्तके न विद्यते। १३ कृत्स्नस्तु सम्पूर्णः। कृत्स्नस्य भावः
कार्त्स्न्यस्तस्मिन्। १४ 'च' इति पाठः क० पुस्तके न विद्यते। १५ 'एव' इति पाठः
ख० पुस्तके नैवोपलभ्यते।
प्रथमपरिच्छेदः ७
प्रदर्शितं च प्रापयत्सम्यग्ज्ञानमेव । प्रदर्शितं चाप्रापयन्मिथ्याज्ञानम् ।
अप्रापकं च कथमर्थसिद्धिनिबन्धनं स्यात् । तस्माद्यन्मिथ्याज्ञानं न ततो-
ऽर्थसिद्धिः । यतश्चार्थसिद्धिरतस्तत्सम्यग्ज्ञानमेव । अत एव सम्यग्ज्ञानं यत्नतो
व्युत्पादनीयम् । यतस्तदेव पुरुषार्थसिद्धि¹निबन्धनम् । ततो यावद्भूया²-
त्पुरुषार्थसिद्धिः सम्यग्ज्ञाननिबन्धनैवेति तावदुक्तं सर्वा सा³ सम्यग्ज्ञान-
पूर्विकेति । इति शब्दस्तस्मादित्यस्मिन्नर्थे । यत्तदोश्च नित्यमभिसम्बन्धः ।
तदयमर्थो यस्मात्सम्यग्ज्ञानपूर्विका सर्वपुरुषार्थसिद्धिस्तस्मात्तद्व्युत्पाद्यते⁴ ।
यद्यपि च समासे गुणीभूतं सम्यग्ज्ञानं तथापीह प्रकरणे व्युत्पादयितव्य-
त्वात्प्रधानम् । ततस्तस्यैव तच्छब्देन सम्बन्धः । व्युत्पाद्यते इति विप्रतिप-
त्तिनिराकरणेन प्रतिपाद्यते व्युत्पाद्यत⁵ इति ।
चतुर्विधा चात्र विप्रतिपत्तिः । संख्यालक्षणगोचर⁶फलविषया । तत्र
संख्याविप्रति⁷पत्तिनिराकर्तुमाह—
द्विविधं सम्यग्ज्ञानम् ।
द्वौ विधौ⁸ प्रकारावस्येति द्विविधम् । संख्याप्रदर्शनद्वारेण च व्यक्तिभेदो
दर्शितो भवति । द्वे एव⁹ सम्यग्ज्ञानव्यक्ती इति । व्यक्ति¹⁰भेदे प्रदर्शिते
प्रतिव्यक्तिनियतं सम्यग्ज्ञानलक्षणमाख्यातुं शक्यम् । अप्रदर्शिते तु व्यक्ति-
भेदे सकलव्यक्त्य¹¹नुयायि सम्यग्ज्ञानलक्षणमेकं न शक्यं वक्तुम् । ततो
लक्षणभेदकथनाङ्गमेव संख्याभेदकथनम् । अप्रदर्शिते तु¹² व्यक्तिभेदात्मके
संख्याभेदे लक्षणभेदस्य दर्शयितुमशक्यत्वात् । लक्षणनिर्देशाङ्गत्वादेव च
प्रथमं संख्याभेदकथनम् ।
१ 'सिद्धि०' इत्यस्य स्थाने 'सिद्धेः' इति पाठः ख० पुस्तके । २ ख० पुस्तकस्य
'यावद्भूया' इति पाठोऽशुद्धः प्रतीयते । क० 'या काचित्पुरुष०-सम्यग्ज्ञान०' ख०
'सा सम्यग्ज्ञान०' । ३ ख० पुस्तके 'सा' इति पदं न विद्यते । ४ 'तद्व्युत्पाद्यते'
इत्यस्य स्थाने 'तत्सम्यग्ज्ञान व्युत्पाद्यते' इति पाठः ख०पुस्तके । ५ 'व्युत्पाद्यते' इति
पदं ख० पुस्तके न वर्तते । ६ गोचरस्तु विषयः । ७ विप्रतिपत्तिस्तु विवादः ।
८ ख० द्वे विधे । ९ 'एव' इति पाठः क० पुस्तके न विद्यते । १० क० 'व्यक्तिभेदे' ।
ख० 'भेदे' । ११ 'सकलव्यक्त्यनुयायि' इति पदं ख० पुस्तकादानीतम् । क० पुस्तक
इदन्न सुपाठ्यम् । १२ 'तु' इति पाठोऽधिको विद्यतेऽत्र ख० पुस्तके ।
८ न्यायबिन्दुः
किं पुनस्तद्वैविध्यमित्याह—
प्रत्यक्षमनुमानञ्च ।
प्रतिगतमाश्रितमक्षम् । अत्यादयः क्रान्ताद्यर्थे द्वितीययेति समासः ।
प्राप्तापन्नालङ्गतिसमासेषु परवल्लिङ्गप्रतिषेधात् । अभिधेयवल्लिङ्गे सति
सर्वलिङ्गः प्रत्यक्षशब्दः सिद्धः । अक्षाश्रितत्वं च व्युत्पत्तिनिमित्तं शब्दस्य ।
न तु प्रवृत्तिनिमित्तम् । अनेन त्वलक्षाश्रितत्वेनैकार्थसमवेतमर्थसाक्षात्का-
रित्वं लक्ष्यते । तदेव शब्दस्य प्रवृत्तिनिमित्तम् । ततश्च यत्किंचिदर्थस्य
साक्षात्कारिज्ञानं तत्प्रत्यक्षमुच्यते । यदि त्वक्षाश्रितत्वमेव प्रवृत्तिनिमित्तं
स्यादिन्द्रियज्ञानमेव प्रत्यक्षमुच्येत । न मानसादि । यथा गच्छतीति
गौरिति गमनक्रियायां व्युत्पादितोऽपि गोशब्दो गमनक्रियोपलक्षितमेका-
र्थसमवेतं गोत्वं प्रवृत्तिनिमित्तीकरोति । तथा च गच्छत्यगच्छति च गवि
गोशब्दः सिद्धो भवति ।
मीयतेऽनेनेति मानम् । करणसाधनेन मानशब्देन सारूप्यलक्षणं
प्रमाणमभिधीयते । लिङ्गग्रहणसम्बन्धस्मरणस्य पश्चान्मानमनुमानम् ।
गृहीते पक्षधर्मे स्मृते च साध्यसाधनसम्बन्धेऽनुमानं प्रवर्तत इति पश्चा-
त्कालभाव्युच्यते । चकारः । प्रत्यक्षानुमानयोस्तुल्यबलत्वं समुचिनोति ।
यथार्थाविनाभावित्वादर्थविनाभावित्वादर्थं प्रापयत्प्रत्यक्षं प्रमाणम् । तद्वद-
र्थविनाभावित्वादनुमानमपि परिच्छिन्नमर्थं प्रापयत्प्रमाणमिति ।
तत्र कल्पनापोढमभ्रान्तं प्रत्यक्षम् ।
तत्रेति सप्तम्यर्थे वर्तमानो निर्धारणे वर्तते । ततोऽयं वाक्यार्थः ।
तत्र तयोः प्रत्यक्षानुमानयोरिति समुदायनिर्देशः । प्रत्यक्षमित्येकदेशः ।
तत्र समुदायात्प्रत्यक्षत्वजात्यैकदेशस्य पृथक्करणं निर्धारणम् । तत्र प्रत्यक्ष-
त्वमनूद्य कल्पनापोढत्वमभ्रान्तत्वं च विधीयते । यत्तद्भवतामस्माकञ्चार्थेषु
१ 'द्वैविध्य' इति पाठः क० पुस्तके ख० पुस्तके च विद्यते । मुद्रितपुस्तकस्य
सम्पादकस्य सम्मतौ 'द्विविधं' इति भवितव्यम् । अस्माकं मते तु प्रकृतः पाठः एव
शोभनम् । २ 'अक्षाश्रितत्वेन' इत्यशुद्धः पाठः मुद्रितपुस्तकस्य । ३ ख० 'लभ्यते' ।
४ ख० 'विज्ञानम्' । ५ कथ्यते । ६ ख० 'गृहीत०' । ७ ख० 'एकदेशनिर्देशः' ।
८ क० 'प्रत्यक्ष' । ९ 'च' इति पदं ख० पुस्तके न विद्यते ।
साक्षात्कारिज्ञानं प्रसिद्धं तत्कल्पनापोढो१ऽभ्रान्तत्वयुक्तं द्रष्टव्यम् । न चैतन्म-
न्तव्यं कल्पनापोढाऽभ्रान्तत्वं चेदप्रसिद्धं किमन्यत्प्रत्यक्षस्य ज्ञानस्य रूपम-
वशिष्यते । यत्प्रत्यक्षशब्दवाच्यं २तदनूद्येतेति । यस्मादिन्द्रियान्वयव्यति-
रेकानुविधाय्यर्थेषु साक्षात्कारिज्ञानं प्रत्यक्षशब्दवाच्यं सर्वेषां सिद्धम्३ । तद-
नु४वादेन कल्पनापोढाऽभ्रान्तत्वविधिः । कल्पनाया अपोढमपेतं कल्पनापोढम् ।
कल्पनास्वभावरहितमित्यर्थः । अभ्रान्तमर्थक्रियाक्षमे वस्तुरूपे५ऽविपर्य६स्तमुच्य-
ते । अर्थक्रियाक्षमं च७ वस्तुरूपं सन्निवेशोपाधिधर्मा८त्मकम् । तत्र यन्न भ्राम्यति
तदभ्रान्तम् । एतच्च लक्षणद्वयं विप्रतिपत्तिनिराकर९णार्थम् । न त्वनुमा-
ननिवृत्त्यर्थम् । यतः कल्पनापोढग्रहणेनैवानुमानं निवर्तितम् । तत्रासत्य-
भ्रान्तग्रहणे गच्छद्वृक्षदर्शनादि प्रत्यक्षं कल्पनापोढत्वात्स्यात् । ततो हि
प्रवृत्तेन वृक्षमात्रमवाप्यत इति संवादकत्वात्सम्यग्ज्ञानम् । कल्पनापोढत्वाच्च
प्रत्यक्षमिति स्यादाशङ्का । तन्निवृत्त्यर्थमभ्रान्तग्रहणम् । तद्धि भ्रान्तत्वान्न
प्रत्यक्षम् । त्रिरूपलिङ्गजत्वाभावाच्च नानुमानम् । न च प्रमाणान्तर-
मस्ति । अतो गच्छद्वृक्षदर्शनादि मिथ्याज्ञानमित्युक्तं भवति । यदि
मिथ्याज्ञानं कथं ततो वृक्षा१०वाप्तिरिति चेत्, न ततो वृक्षावाप्तिः । ना-
नादेशगामी हि वृक्षस्तेन परिच्छिन्नः एकदेशनियतश्च वृक्षोऽवाप्यते११ ।
ततो यद्देशो गच्छद्वृक्षो दृष्टस्तद्देशो नावाप्यते । यद्देशश्चावाप्यते स न
दृष्ट इति । न तस्मात्कश्चिदर्थोऽवाप्यते । ज्ञानान्तरादेव तु१२ वृक्षादिरर्थोऽ-
वाप्यते । इत्येवमभ्रान्तग्रहणं विप्रतिपत्तिनिरासार्थम्१३ । भ्रान्तं ह्यनुमा-
नम् । १४स्वप्रतिभासेऽनर्थेऽध्यवसायेन प्रवृत्तत्वात् । प्रत्यक्षं तु ग्राह्ये रूपे
न विपर्यस्तम् । अपि त्वविसंवादकमभ्रान्तमिह ग्रहीतव्यम् । यतः सम्य-
ग्ज्ञानमेव प्रत्यक्षम् । नान्यत् ।
तत्र सम्यग्ज्ञानत्वादेवाविसंवादकत्वे लब्धे पुनरविसंवादकग्रहणं
१ ख० तत्कल्पनापोढभ्रान्तत्व० । २ प्रकटीक्रियेत । ३ ख० प्रसिद्धं । ४ ख०
तदनुकल्पना० । ५ रहितम् । ६ अविरुद्धम् । ७ 'च' इति पदं क० पुस्तके नैवोपल-
भ्यते । ८ क० ख० वर्णात्मकम् । ९ ख० निरासार्थम् । १० प्राप्तिर्ज्ञप्तिरित्यर्थः ।
११ प्राप्यते ज्ञायत इत्यर्थः । १२ ख० च । १३ '(विप्रतिपत्तिनिरासार्थं) तथाऽभ्रान्तग्रहणे-
नाप्यनुमाने निवर्त्तिते कल्पनापोढग्रहणं विप्रतिपत्तिनिरासार्थम्' इत्यधिको पाठो विद्यते
ख० पुस्तक इति ज्ञातव्यम् । १४ ख० स्वप्रतिभासो (? स्वप्रतिभासे) र्थेऽध्यवसायेन ।
२ न्या०
१० : न्यायबिन्दुः
निष्प्रयोजनमेव । एवं हि वाक्यार्थः स्यात् । प्रत्यक्षाख्यं यद्विसम्वादकं
ज्ञानं तत्कल्पनापोढमविसम्वादकं चेति । न चानेन द्विरविसम्वादग्रहणेन
किञ्चित् । तस्माद्ग्राह्येऽर्थक्रियाक्षमे वस्तुस्वरूपे यद्विपर्यस्तं तद्भ्रान्तमिह
वेदितव्यम्¹ ।
। कीदृशी पुनः कल्पनेह गृह्यत इत्याह—
अभिलापसंसर्गयोग्यप्रतिभासप्रतीतिः कल्पना
तया रहितम् ।
अभिल²प्यतेऽनेनेति अभिलापो वाचकः शब्दः । अभिलापेन संसर्गः
³अभिलापसंसर्गः । एकस्मिञ्ज्ञानेऽभिधेयाकारस्याभिधानाकारेण सह ग्राह्या-
कारतया शीलनम्⁴ । ततो यदेकस्मिञ्ज्ञानेऽभिधेयाभिधानयोराकारौ संनि-
विष्टौ⁶ भवतस्तदा संसृष्टेऽभिधानाभिधेये भवतः । अभिलापसंसर्गाय यो-
ग्योऽभिधेयाभासो⁷ यस्यां प्रतीतौ सा तथोक्ता । तत्र काचित्प्रतीतिरभि-
लापेन संसृष्टाभासा भवति । यथा व्युत्पन्नसंकेतस्य घटार्थकल्पना घट-
शब्दसंसृष्टार्थावभासा भवति⁹ । काचिच्चाभिलापेनासंसृष्टाऽप्यभिलापसंस-
र्गयोग्याभासा भवति । यथा बालकस्याव्युत्पन्नसंकेतस्य कल्पना । तत्राभि-
¹⁰लापसंसृष्टाभासा कल्पनेत्युक्तावव्युत्पन्नसङ्केतस्य न संगृह्यते¹¹ । योग्यग्रहणे
तु साऽपि संगृह्यते । यद्यप्यभिलापसंसृष्टाभासा¹² न भवति तदर्हजातस्य
¹³बालकस्य कल्पना अभिलापसंसर्गयोग्यप्रतिभासा तु भवत्येव । या चाभि-
लापसंसृष्टा साऽपि योग्या । तत ¹⁴उभयोरपि योग्यग्रहणेन सङ्ग्रहः ।
असत्यभिलापसंसर्गे कुतो ¹⁵योग्यतावसितिरिति¹⁶ चेत् । अनियतप्रति-
भासत्वात् । अनियतप्रतिभासत्वं¹⁷ च प्रतिभासनियमहेतोरभावात् । ग्राह्यो
ह्यर्थो विज्ञानं जनयन्नियतप्रतिभासं कुर्यात् । यथा रूपं चक्षुर्विज्ञानं जनय-
१ ज्ञातव्यम् । २ ख० अभिलप्यते । ३ ‘अभिलापसंसर्गः’ इति पदं क० पुस्तके न
विद्यते । ४ क० ख० मीलनम् । ५ ख० अभिधानाभिधेययोः । ६ ख० निविष्टौ ।
७ ख० अभिधेयाकारभासः । ८ ख० अभिलाप० । ९ ‘भवति’ इति पदं ख० पुस्तके न
विद्यते । १० संसृष्टाभासा, ख० संसृष्टप्रभासा (१० संसृष्टप्रतिभासा) । ११ ख० संगृह्यते ।
१२ ख० आभासा, ख० प्रतिभासा । १३ इदं पदं क० पुस्तके न विद्यते । १४ अभिलापसं-
सर्गयोग्यप्रतिभासाऽभिलापसंसृष्टयोः । १५ योग्यता, ख० योग्यत्व० । १६ स्थानम् ।
१७ प्रतिभासत्वे ।