हितोपदेशः (हिन्दी अनुवाद सहित)
Hitopadesha (with Hindi Translation)
नारायण पण्डित द्वारा
स्रोत: हितोपदेशः (हिन्दी अनुवाद सहित) · चौखम्बा विद्याभवन · 2017 (उद्गम)
-२०७] गीदडकी चालसे हाथीका फँसना ७७
और दूसरे-राजा प्राणियोंका मेघके समान जीवनका सहारा है और मेघके
नहीं बरसनेसे तो लोक जीता रहता है, परन्तु राजाके न होनेसे जी नहीं
सकता है ॥ २०५ ॥
नियतविषयवर्ती प्रायशो दण्डयोगा-
ज्जगति परवशेऽस्मिन्दुर्लभः साधुवृत्तः ।
कृशमपि विकलं वा व्याधितं वाऽधनं वा
पतिमपि कुलनारी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[Page Header: ७८ हितोपदेशः [ मित्रलाभः २०८-]
ततो महापङ्के निमग्नो हस्ती शृगालैर्भक्षितः । अतोऽहं ब्रवीमि—
“उपायेन हि यच्छक्यम्” इत्यादि । ततः कुट्टिन्युपदेशेन तं चारु-
दत्तनामानं वणिक्पुत्रं स राजपुत्रः सेवकं चकार । ततोऽसौ तेन
सर्वविश्वासकार्येषु नियोजितः ।
फिर बड़ी कीचड़में फँसे हुए हाथीको गीदड़ोंने खा लिया।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें-२०८] चातुर्यसे लावण्यवतीकी प्राप्ति ७९
एक दिन कुट्टनीके उपदेशसे उस राजपुत्रने नहा धो कर और देहमें चन्दन
आदि सुगन्ध द्रव्य लगा कर और सुवर्णके रत्नजटित आभूषणोंको पहन कर
कहा-'चारुदत्त ! आजसे लेकर एक मास तक मुझे पार्वतीजीका व्रत करना है ।
इसलिये आजसे यहां नित्य रातको एक कुलीन जवान स्त्री मुझे ला दिया कर,
मैं उसकी यथोचित रीतिसे पूजा करूंगा' ॥ फिर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंस्वाभाविकं तु यन्मित्रं भाग्येनैवाभिजायते ।
८० हितोपदेशः [ मित्रलाभः २०९-
स्वाभाविकं तु यन्मित्रं भाग्येनैवाभिजायते ।
तदकृत्रिमसौहार्दमापत्स्वपि न मुञ्चति ॥ २०९ ॥
स्वभावसे स्नेह करने वाला ( अकृत्रिम ) मित्र तो प्रारब्धसेही मिलता है कि
जो सच्ची मित्रताको आपत्तियोंमेंभी नहीं छोड़ता है ॥ २०९ ॥
न मातरि न दारेषु न सोदर्ये न चात्मजे ।
विश्वासस्तादृशः पुंसां यादृङ्मित्रे स्वभावजे' ॥ २१० ॥
न मातामें, न स्त्रीमें, न सगे भाईमें, और न पुत्रमें ऐसा विश्वास होता है
कि जैसा स्वाभाविक मित्रमें होता है ॥ २१० ॥
इति मुहुर्विचिन्त्य 'अहो दुर्देवम् !
इसप्रकार वारंवार सोच कर ( बोला )-'अहो दुर्भाग्य है !
यतः,—
स्वकर्मसंतानविचेष्टितानि
कालान्तरावर्तिशुभाशुभानि ।
इहैव दृष्टानि मयैव तानि
जन्मान्तराणीव दशान्तराणि ॥ २११ ॥
क्योंकि—इस संसारमें अपने पापपुण्योंसे किये गये और समयके उलट-
पलटसे बदलने वाले सुखदुःख, पूर्वजन्मके किये हुये पापपुण्यके फल मैंने
यहांही देख लिये ॥ २११ ॥
अथवेत्थमेवैतत्,—
कायः संनिहिता पायः संपदः पदमापदाम् ।
समागमाः सापगमाः सर्वमुत्पादि भङ्गुरम् ॥ २१२ ॥
अथवा यह ऐसेही है-शरीरके पासही उसका नाश है और संपत्तियां आप-
त्तियोंका मुख्य स्थान हैं और संयोगके साथ वियोग है, अर्थात् अस्थिर है और
उत्पन्न हुआ सब नाश होने वाला है ॥ २१२ ॥
पुनर्विमृश्याह—
‘शोकारातिभयत्राणं प्रीतिविश्रम्भभाजनम् ।
केन रत्नमिदं सृष्टं ‘मित्र’मित्यक्षरद्वयम् ॥ २१३ ॥
और विचार कर बोला-‘शोक और शत्रुके भयसे बचाने वाला, तथा प्रीति
और विश्वासका पात्र, यह दो अक्षरका ‘मित्र’ रूपी रत्न किसने रचा है ? ॥२१३॥
-२१४ ] कछुएको छुडानेका यत्न ८१-
किं च,—
मित्रं प्रीतिरसायनं नयनयोरानन्दनं चेतसः
पात्रं यत्सुखदुःखयोः सह भवेन्मित्रेण तद्दुर्लभम् ।
ये चान्ये सुहृदः समृद्धिसमये द्रव्याभिलाषाकुला-
स्ते सर्वत्र मिलन्ति तत्त्वनिकषग्रावा तु तेषां विपत्' ॥२१४॥
और अंजनके समान नेत्रोंको प्रसन्न करने वाला, चित्तको आनन्द देने वाला
और मित्रके साथ सुखदुःखमें साथ देने वाला, अर्थात् दुःखमें दुःखी, सुखमें सुखी
हो ऐसा मित्र होना दुर्लभ है, और संपत्ति (चलती) के समयमें धन हरने वाले
मित्र हर जगह मिलते हैं, परन्तु विपत्कालही उनके परखनेकी कसौटी है' ॥२१४
इति बहु विलप्य हिरण्यकश्चित्राङ्गलघुपतनकावाह- 'यावदयं
व्याधो वनान्न निःसरति तावन्मन्थरं मोचयितुं यत्नः क्रियताम् ।'
तावूचतुः-'सत्वरं कार्यमुच्यताम् ।' हिरण्यको ब्रूते-'चित्राङ्गो
जलसमीपं गत्वा मृतमिवात्मानं दर्शयतु । काकश्च तस्योपरि
स्थित्वा चञ्च्वा किमपि विलिखतु । नूनमनेन लुब्धकेन तत्र
कच्छपं परित्यज्य मृगमांसार्थिना सत्वरं गन्तव्यम् । ततोऽहं
मन्थरस्य बन्धनं छेत्स्यामि । संनिहिते लुब्धके भवद्भ्यां
पलायितव्यम् ।' चित्राङ्गलघुपतनकाभ्यां शीघ्रं गत्वा तथानुष्ठिते
सति स व्याधः श्रान्तः पानीयं पीत्वा तरोरधस्तादुपविष्टस्तथा-
विधं मृगमपश्यत् । ततः कर्तरिकामादाय प्रहृष्टमना मृगान्तिकं
चलितः । तत्रान्तरे हिरण्यकेनागत्य मन्थरस्य बन्धनं छिन्नम् ।
स कूर्मः सत्वरं जलाशयं प्रविवेश । स मृग आसन्नं तं व्याधं
विलोक्योत्थाय पलायितः । प्रत्यावृत्य लुब्धको यावत्तरुतलमा-
याति तावत्कूर्ममपश्यन्नचिन्तयत्—'उचितमेवैतन्ममासमीक्ष्य-
कारिणः ।
इस प्रकार बहुत-सा विलाप करके हिरण्यकने चित्रांग और लघुपतनकसे
कहा-'जब तक यह व्याध वनसे न निकल जाय तब तक मन्थरको छुड़ानेका यत्न
करो।' वे दोनों बोले-'शीघ्र कार्यको कहिये।' हिरण्यक बोला-'चित्रांग जलके
हि० ६
तुम्हारे पास आवे तब भाग जाना ।' जब चित्रांग और लघुपतनकने शीघ्र जा
८२ हितोपदेशः [ मित्रलाभः २१५-
पास जा कर मरेके समान अपना शरीर दिखावें और काक उस पर बैठके चोंचसे
कुछ कुछ खोदें, यह व्याध कछुए को अवश्य वहां छोड़ कर मृगमांसके लोभसे
शीघ्र जायगा । फिर मैं मन्थरके बंधन काट डालूंगा । और जब व्याध
तुम्हारे पास आवे तब भाग जाना ।' जब चित्रांग और लघुपतनकने शीघ्र जा
कर वैसाही किया तो वह व्याध पानी पी कर एक पेड़के नीचे बैठा मृगको उस
प्रकार देख पाया । फिर छुरी लेकर आनंदित होता हुआ मृगके पास जाने लगा
इतनेहीमें हिरण्यकने आ कर कछुएका बंधन काट डाला । तब वह कछुआ शीघ्र
सरोवरमें घुस गया । वह मृग उस व्याधको पास आता हुआ देख उठ कर भाग
गया । जब व्याध लौट कर पेड़के नीचे आया, तब कछुएको न देख कर
सोचने लगा—'मेरे समान बिना विचार करने वालेके लिये यही उचित था ।
यतः,—
यो ध्रुवाणि परित्यज्य अध्रुवाणि निषेवते ।
ध्रुवाणि तस्य नश्यन्ति अध्रुवं नष्टमेव हि' ॥ २१५ ॥
क्योंकि—जो निश्चितको छोड़ अनिश्चित पदार्थका आसरा करता है उसके
निश्चित पदार्थ नष्ट हो जाते हैं, और अनिश्चितभी जाता रहता है' ॥ २१५ ॥
ततोऽसौ स्वकर्मवशान्निराशः कटकं प्रविष्टः । मन्थरादयः सर्वे
त्यक्तापदः स्वस्थानं गत्वा तथा सुखमास्थिताः ॥
फिर वह अपने प्रारब्धको दोष लगाता हुआ निराश होकर अपने घर गया ।
मंथर आदिभी सब आपत्तिसे निकल अपने अपने स्थान पर जा कर सुखसे
रहने लगे ।
अथ राजपुत्रैः सानन्दमुक्तम्—‘सर्वं श्रुतवन्तः सुखिनो वयम्।
सिद्धं नः समीहितम् ।' विष्णुशर्मोवाच—‘एतावता भवतामभि-
लषितं संपन्नम् ।
पीछे राजपुत्र प्रसन्न होकर कहने लगे-‘हमने सब सुना और सुखी हुए
हमारा कार्य सिद्ध हुआ ।' विष्णुशर्मा बोले-‘इतना आपका मनोरथ पूरा
हुआ है ॥
इति हितोपदेशे मित्रलाभो नाम प्रथमः कथासंग्रहः समाप्तः ।
-२१६ ] मित्रलाभकी प्रशस्ति ८३-
अपरमपीदमस्तु—
मित्रं प्राप्नुत सज्जना जनपदैर्लक्ष्मीः समालम्ब्यतां
भूपालाः परिपालयन्तु वसुधां शश्वत्स्वधर्मे स्थिताः ।
आस्तां मानसतुष्टये सुकृतिनां नीतिर्नवोढेव वः
कल्याणं कुरुतां जनस्य भगवांश्चन्द्रार्धचूडामणिः'॥२१६॥
इति हितोपदेशे मित्रलाभो नाम प्रथमः कथासंग्रहः समाप्तः ।
यह औरभी होय—सज्जन लोग मित्रको पावें, नगरनिवासी लक्ष्मीको पावें,
राजा लोग सदा अपने धर्ममें रह कर पृथ्वीका रक्षण करें, आपकी नीति नव-
यौवना स्त्रीके समान पण्डितोंके चित्तको प्रसन्न करें और भगवान् महादेवजी
आपका कल्याण करें ॥ २१६ ॥
पं० रामेश्वरभट्टका किया हुआ हितोपदेश ग्रंथके मित्रलाभ नामक पहले
अध्यायका भाषा अनुवाद समाप्त हुआ. शुभम्.
हितोपदेशः
❦
सुहृद्भेदः २
अथ राजपुत्रा ऊचुः—'आर्य ! मित्रलाभः श्रुतस्तावदस्माभिः ।
इदानीं सुहृद्भेदं श्रोतुमिच्छामः ।' विष्णुशर्मोवाच—'सुहृद्भेदं
तावच्छृणुत;
फिर राजपुत्र बोले-‘गुरुजी ! मित्रलाभ तो हम सुन चुके, अब सुहृद्भेद
सुनना चाहते हैं ।' विष्णुशर्मा बोले–‘अब सुहृद्भेद सुनिये;
यस्यायमाद्यः श्लोकः—
वर्धमानो महास्नेहो मृगेन्द्रवृषयोर्वने ।
पिशुनेनातिलुब्धेन जम्बुकेन विनाशितः' ॥ १ ॥
उसका पहला वाक्य यह है—‘वनमें सिंह और बैलका बड़ा स्नेह बढ़ गया
था, उसे धूर्त और अति लोभी गीदड़ने छुड़वा दिया' ॥ १ ॥
राजपुत्रैरुक्तम्—'कथमेतत् ?' । विष्णुशर्मा कथयति—
राजपुत्र बोले–‘यह कथा कैसे है ?' विष्णुशर्मा कहने लगे.
कथा १
[ एक बनिया, बैल, सिंह और गीदड़ोंकी कहानी ]
'अस्ति दक्षिणापथे सुवर्णवती नाम नगरी । तत्र वर्धमानो नाम
वणिक् निवसति । तस्य प्रचुरेऽपि वित्तेऽपरान्बन्धूनतिसमृद्धा-
न्समीक्ष्य पुनरर्थवृद्धिः करणीयेति मतिर्बभूव ।
'दक्षिण दिशामें सुवर्णवती नाम नगरी है; उसमें वर्धमान नाम एक बनिया
रहता था । उसके पास बहुत-सा धनभी था, परन्तु अपने दूसरे भाईबन्धुओंको
अधिक धनवान् देख कर उसकी यह लालसा हुई की और अधिक धन इकट्ठा
करना चाहिये.
-६ ] द्रव्यविषयक परामर्श ८५
यतः,—
अधोऽधः पश्यतः कस्य महिमा नोपचीयते ? ।
उपर्युपरि पश्यन्तः सर्व एव दरिद्रति ॥ २ ॥
क्योंकि—अपनेसे नीचे नीचे (हीन) अर्थात् दरिद्रियोंको देख कर किसकी
महिमा नहीं बढ़ती है ? अर्थात् सबको अभिमान बढ़ जाता है, और अपनेसे
ऊपर ऊपर अर्थात् अधिक धनवानोंको देख कर सब लोग अपनेको दरिद्री
समझते हैं ॥ २ ॥
अपरं च,—
ब्रह्महापि नरः पूज्यो यस्यास्ति विपुलं धनम् ।
शशिनस्तुल्यवंशोऽपि निर्धनः परिभूयते ॥ ३ ॥
और दूसरे-जिसके पास बहुत-सा धन है उस ब्रह्मघातक मनुष्यकाभी
सत्कार होता है और चन्द्रमाके समान अतिनिर्मल वंशमें उत्पन्न हुएभी निर्धन
मनुष्यका अपमान किया जाता है ॥ ३ ॥
अन्यच्च,—
अव्यवसायिनमलसं दैवपरं साहसाच्च परिहीनम् ।
प्रमदेव हि वृद्धपतिं नेच्छत्युपगूहितुं लक्ष्मीः ॥ ४ ॥
और जैसे नवजवान स्त्री बूढ़े पतिको नहीं चाहती है वैसेही लक्ष्मीभी
निरुद्योगी, आलसी, 'प्रारब्धमें जो लिखा है सो होगा' ऐसा भरोसा रख कर
चुपचाप बैठने वाले, तथा पुरुषार्थ हीन मनुष्यको नहीं चाहती है ॥ ४ ॥
अपि च,—
आलस्यं स्त्रीसेवा सरोगता जन्मभूमिवात्सल्यम् ।
संतोषो भीरुत्वं षड् व्याघाता महत्त्वस्य ॥ ५ ॥
औरभी आलस्य, स्त्रीकी सेवा, रोगी रहना, जन्मभूमिका स्नेह, संतोष और
डरपोकपन ये छः बातें उन्नतिके लिये बाधक हैं ॥ ५ ॥
यतः,—
संपदा सुस्थितंमन्यो भवति स्वल्पयापि यः ।
कृतकृत्यो विधिर्मन्ये न वर्धयति'तस्य ताम् ॥ ६ ॥
क्योंकि-जो मनुष्य थोड़ीही संपत्तिसे अपनेको सुखी मानता है, विधाता
समाप्तकार्य मान कर उस मनुष्यकी उस संपत्तिको नहीं बढ़ाता है ॥ ६ ॥
८६ हितोपदेशः [सुहृद्भेदः ७-
अपरं च,-
निरुत्साहं निरानन्दं निर्वीर्यमरिनन्दनम् ।
मा स्म सीमन्तिनी काचिज्जनयेत्पुत्रमीदृशम् ॥ ७ ॥
और निरुत्साही, आनन्दरहित, पराक्रमहीन तथा शत्रुको प्रसन्न करने वाले
ऐसे पुत्रको कोई स्त्री न जने अर्थात् ऐसे पुत्रका जन्म न होनाही अच्छा है ॥७॥
तथा चोक्तम्,-
अलब्धं चैव लिप्सेत लब्धं रक्षेद्भवक्षयात् ।
रक्षितं वर्धयेत् सम्यग्वृद्धं तीर्थेषु निक्षिपेत् ॥ ८ ॥
जैसा कहा है—नहीं पाये धनके पानेकी इच्छा करना, पाये हुए धनकी चोरी
आदि नाशसे रक्षा करना, रक्षा किये हुए धनको व्यापार आदिसे बढ़ाना और
अच्छी तरह बढ़ाए धनको सत्पात्रमें दान करना चाहिये ॥ ८ ॥
यतो लब्धुमिच्छतोऽर्थयोगादर्थस्य प्राप्तिरेव । लब्धस्याप्यरक्षि-
तस्य निधेरपि स्वयं विनाशः । अपि च, अवर्धमानश्चार्थः काले
स्वल्पव्ययोऽप्यञ्जनवत्क्षयमेति । अनुपभुज्यमानश्च निष्प्रयोजन
एव सः ।
क्योंकि लाभकी इच्छा करने वालेको धन मिलताही है, एवं प्राप्त हुए परंतु
रक्षा नहीं किये गये खजानेकाभी अपने आप नाश हो जाता है, औरभी यह है
कि-बढ़ाया नहीं गया धन कुछ कालमें थोड़ा थोड़ा व्यय हो कर काजलके समान
नाश हो जाता है, और नहीं भोगा गया भी खजाना वृथा है ।
तथा चोक्तम्,-
धनेन किं यो न ददाति नाश्नुते
बलेन किं यश्च रिपून बाधते ।
श्रुतेन किं यो न च धर्ममाचरेत्
किमात्मना यो न जितेन्द्रियो भवेत् ॥ ९ ॥
जैसा कहा है—उस धनसे क्या है ? जो न देता है और न खाता
(उपभोग करता) है; उस बलसे क्या है ? जो वैरियाँको नहीं सताता है, उस
शास्त्रसे क्या है ? जो धर्मका आचरण नहीं करता है; और उस आत्मासे क्या
है ? जो जितेंद्रिय नहीं है ॥ ९ ॥
-१३ ] द्रव्यसंचय और पुरुषार्थकी प्रशंसा ८७
यतः,—
जलबिन्दुनिपातेन क्रमशः पूर्यते घटः ।
स हेतुः सर्वविद्यानां धर्मस्य च धनस्य च ॥ १० ॥
क्योंकि—जैसे जलकी एक एक बूंदके गिरनेसे धीरे २ घड़ा भर जाता है वही
कारण सब प्रकारकी विद्याओंका, धनका और धर्मकाभी है ॥ १० ॥
दानोपभोगरहिता दिवसा यस्य यान्ति वै ।
स कर्मकारभस्त्रेव श्वसन्नपि न जीवति' ॥ ११ ॥
दान और भोगके बिना जिसके दिन जाते हैं वह लुहारकी धोंकनीके समान
सांस लेता हुआभी मरेके समान है ॥ ११ ॥
इति संचिन्त्य नन्दकसंजीवकनामानौ वृषभौ धुरि नियोज्य
शकटं नानाविधद्रव्यपूर्णं कृत्वा वाणिज्येन गतः कश्मीरं प्रति ।
यह सोच कर नन्दक और संजीवक नाम दो बैलोंको जुएमें जोत कर और
छकड़ेको नाना प्रकारकी वस्तुओंसे लाद कर व्यापारके लिये काश्मीरकी ओर गया।
अन्यच्च,—
अञ्जनस्य क्षयं दृष्ट्वा वल्मीकस्य च संचयम् ।
अवन्ध्यं दिवसं कुर्याद्दानाध्ययनकर्मसु ॥ १२ ॥
और दूसरे—काजलके क्रम क्रमसे घटनेको और वल्मीक नाम चींटीके संच-
यको देख कर, दान, पढ़ना और कामधंधामें दिनको सफल करना चाहिये ॥१२॥
यतः,—
कोऽतिभारः समर्थानां किं दूरं व्यवसायिनाम् ? ।
को विदेशः सविद्यानां कः परः प्रियवादिनाम् ? ॥ १३ ॥
क्योंकि—बलवानोंको अधिक बोझ क्या है ? और उद्योग करने वालोंको
क्या दूर है ? और विद्यावानोंको विदेश क्या है ? और मीठे बोलने वालोंका
शत्रु कौन है ? ॥ १३ ॥
अथ गच्छतस्तस्य सुदुर्गनाम्नि महारण्ये संजीवको भग्नजानु-
र्निपतितः ।
फिर उस जाते हुएका, सुदुर्ग नाम घने वनमें, संजीवक घुटना टूटनेसे
गिर पडा ।
[Page Header]
८८ हितोपदेशः [सुहृद्भेदः १४-
तमालोक्य वर्धमानोऽचिन्तयत्—
‘करोतु नाम नीतिज्ञो व्यवसायमितस्ततः ।
फलं पुनस्तदेवाप्यं यद्विधेर्मनसि स्थितम् ॥ १४ ॥
उसे देख कर वर्धमान चिंता करने लगा—‘नीति जानने वाला इधर उधर
भले ही व्यापार करे, परंतु उसको लाभ उतना ही होता है कि जितना
विधाताके जीमें है ॥ १४ ॥
किंतु,—
विस्मयः सर्वथा हेयः प्रत्यूहः सर्वकर्मणाम् ।
तस्माद्विस्मयमुत्सृज्य साध्ये सिद्धिर्विधीयताम्’ ॥ १५ ॥
परंतु—सब कार्योंको रोकने वाले संशयको छोड़ देना चाहिये, एवं संदेहको
छोड़ कर, अपना कार्य सिद्ध करना चाहिये’ ॥ १५ ॥
इति संचिन्त्य संजीवकं तत्र परित्यज्य वर्धमानः पुनः स्वयं
धर्मपुरं नाम नगरं गत्वा महाकायमन्यं वृषभमेकं समानीय धुरि
नियोज्य चलितः। ततः संजीवकोऽपि कथंकथमपि खुरत्रये
भारं कृत्वोत्थितः।
यह विचार कर संजीवकको वहां छोड़ कर-फिर वर्धमान आप धर्मपुर नाम
नगरमें जा कर एक दूसरे बड़े शरीर वाले बैलको ला कर जुएमें जोत कर चल
दिया। फिर संजीवकभी बड़े कष्टसे तीन खुरोंके सहारे उठ कर खडा हुआ।
यतः,—
निमग्नस्य पयोराशौ पर्वतात्पतितस्य च ।
तक्षकेणापि दष्टस्य आयुर्मर्माणि रक्षति ॥ १६ ॥
क्योंकि—समुद्रमें डूबे हुएकी, पर्वतसे गिरे हुएकी और तक्षक नाम सर्पसे
डसे हुएकी आयुकी प्रबलता मर्म (जीवनस्थान) की रक्षा करती है ॥ १६ ॥
नाकाले म्रियते जन्तुर्विद्धः शरशतैरपि ।
कुशाग्रेणैव संस्पृष्टः प्राप्तकालो न जीवति ॥ १७ ॥
जो काल न होय तो सैकड़ों बाणोंके बिंधनेसेभी प्राणी नहीं मरता है और
जो काल आ जाय तो केवल कुशाकी नोंकसे छूतेही मर जाता है ॥ १७ ॥
-१९ ] दैवकी समस्या ८९
अरक्षितं तिष्ठति दैवरक्षितं
सुरक्षितं दैवहतं विनश्यति ।
जीवत्यनाथोऽपि वने विसर्जितः
कृतप्रयत्नोऽपि गृहे न जीवति ॥ १८ ॥
दैवसे रक्षा किया हुआ, विना रक्षाके भी ठहरता ( बच जाता ) है, और
अच्छी तरह रक्षा किया हुआ भी, दैवका मारा हुआ नहीं बचता है, जैसे
वनमें छोड़ा हुआ सहायहीनभी जीता रहता है, घर पर कई उपाय करनेसेभी
नहीं जीता है ॥ १८ ॥
ततो दिनेषु गच्छत्सु संजीवकः स्वेच्छाहारविहारं कृत्वारण्यं
भ्राम्यन् हृष्टपुष्टाङ्गो बलवन्ननाद । तस्मिन्वने पिङ्गलकनामा सिंहः
स्वभुजोपार्जितराज्यसुखमनुभवन्निवसति ।
फिर कितनेही दिनोंके बाद संजीवक अपनी इच्छानुसार खाता पीता वनमें
फिरता फिरता हृष्ट पुष्ट हो कर ऊंचे स्वरसे डकराने लगा; उसी बनमें पिंगलक
नाम एक सिंह अपनी भुजाओं ( स्वबल ) से पाये हुए राज्यके सुखका भोग
करता हुआ रहता था.
तथा चोक्तम्—
नाभिषेको न संस्कारः सिंहस्य क्रियते मृगैः ।
विक्रमार्जितराज्यस्य स्वयमेव मृगेन्द्रता ॥ १९ ॥
जैसा कहा है—मृगोंने सिंहका न तो राज्यतिलक किया और न संस्कार किया
परंतु सिंह अपने आपही पराक्रमसे राज्यको पा कर मृगोंका राजा होना दिखला-
ता है ॥ १९ ॥
स चैकदा पिपासाकुलितः पानीयं पातुं यमुनाकच्छमगच्छत् ।
तेन च तत्र सिंहेनाननुभूतपूर्वकमकालघनगर्जितमिव संजीवक-
नर्दितमश्रावि । तच्छ्रुत्वा पानीयमपीत्वा स चकितः परिवृत्य
स्वस्थानमागत्य किमिदमित्यालोचयस्तूष्णीं स्थितः । स च तथा-
विधः करटकदमनकाभ्यामस्य मन्त्रिपुत्राभ्यां शृगालाभ्यां दृष्टः ।
तं तथाविधं दृष्ट्वा दमनकः करटकमाह—'सखे करटक ! किमित्य-
यमुदकार्थी स्वामी पानीयमपीत्वा सचकितो मन्दं मन्दमव-
९० हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः २०-
तिष्ठते ?' । करटको ब्रूते-'मित्र दमनक ! अस्मन्मतेनास्य सेवैव
न क्रियते । यदि तथा भवति तर्हि किमनेन स्वामिचेष्टानिरूपणे-
नास्माकम् ? यतोऽनेन राज्ञा विनाऽपराधेन चिरमवधीरिताभ्या-
मावाभ्यां महद्दुःखमनुभूतम् ।
और वह एक दिन प्याससे व्याकुल होकर पानी पीनेके लिये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें-२६ ] पराधीन जीवनकी निन्दा ९१
और-स्वाधीनताका होनाही जन्मकी सफलता है, और जो पराधीन होने
परभी जीते ( कहलाते ) हैं तो मरे कौनसे हैं ? अर्थात् वेही मरेके समान हैं
जो पराधीन हो कर रहते हैं ॥ २२ ॥
अपरं च,—
एहि गच्छ पतोत्तिष्ठ वद् मौनं समाचर ।
एवमाशाग्रहग्रस्तैः क्रीडन्ति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें९२ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः २७-
विशेषतश्च,—
प्रणमत्युन्नतिहेतोर्जीवितहेतोर्विमुञ्चति प्राणान् ।
दुःखीयति सुखहेतोः, को मूढः सेवकादन्यः ? ॥ २७ ॥
और विशेष बात यह है कि—जो उन्नतिके लिये झुकता है, जीनेके लिये
प्राणका भी त्याग करता है, और सुखके लिये दुःखी होता है, ऐसा सेवकको
छोड़ और कौन भला
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकथा २
-३१ ] अनधिकृत चेष्टाका परिणाम ९३
कथा २
[ अनधिकृत चेष्टा करने वाले बंदरकी कहानी २ ]
'अस्ति मगधदेशे धर्मारण्यसंनिहितवसुधायां शुभदत्तनाम्ना
कायस्थेन विहारः कर्तुमारब्धः । तत्र करपत्रक्षार्यमाणैकस्तम्भस्य
कियद्दूरस्फटितस्य काष्ठखण्डद्वयमध्ये कीलकः सूत्रधारेण
निहितः । तत्र बलवान्वानरयूथः क्रीडन्नागतः । एको वानरः
कालप्रेरित इव तं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदमनक पूछने लगा— ‘यह कथा कैसे है ?’ करटक कहने लगा ।—
९४ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ३१-
देख, — जो स्वामीके हितकी इच्छासे पराये अधिकारकी चर्चा करता है वह
रेंकनेसे मारे गये गधेकी तरह मारा जाता है ॥ ३१ ॥
दमनकः पृच्छति — ‘कथमेतत् ?’ । करटको ब्रूते—
दमनक पूछने लगा— ‘यह कथा कैसे है ?’ करटक कहने लगा ।—
कथा ३
[ धोबी, धोबन, गधा और कुत्तेकी कहानी ३ ]
‘अस्ति वाराणस्यां
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें-३४ ] अनधिकृत चेष्टाका उपाख्यान ९५
गर्दभो ब्रूते—‘शृणु रे बर्बर !
याचते कार्यकाले यः स किंभृत्यः स किंसुहृत् ।’
गधा बोला—‘सुन रे मूर्ख ! जो कामके समय पर माँगे वह निन्दित सेवक
और निन्दित मित्र है.’
कुकुरो ब्रूते—
‘भृत्यान्संभाषयेद्यस्तु कार्यकाले स किंप्रभुः ॥ ३२ ॥
कुत्ता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें९६ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ३५-
कारचर्चाम्" इत्यादि ॥ पश्य । पशूनामन्वेषणमेवास्मन्नियोगः ।
स्वनियोगचर्चा क्रियताम् । ( विमृश्य) किंत्वद्य तया चर्चया
न प्रयोजनम् । यत आवयोर्भक्षितशेषाहारः प्रचुरोऽस्ति ।'
दमनकः सकोपमाह—'कथमाहारार्थी भवान्केवलं राजानं
सेवते ? एतदयुक्तमुक्तं त्वया ।
यह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें