सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
श्री दादूवाणी-दादूवाणी के अंग नाम
या पढ़ि कूँ खोजतां, क्षमा शील संतोष ।
याही विचारत बुद्धि ह्वे, या धारत जिव मोक्ष ॥ 17 ॥
आदि निरंजन अन्त निरंजन, मध्य निरंजन आदू ।
कहि जगजीवन अलख निरंजन, तहाँ बसे गुरु दादू ॥ 18 ॥
बषना वाणी बरसणी, बरसो गहर गंभीर ।
सूकानैं हरिया करे, गुरु वाणी का नीर ॥ 19 ॥
अविचल मंत्र जपे निशि वासुर, अविचल आरती गावै ।
अविचल इष्ट रहै शिर ऊपरि, अविचल ही पद पावै ॥ 20 ॥
जिनकी वाणी अमृत बखानी, सन्तन मानी सुखदानी ।
जो सुनकर प्राणी हिरदै आनी, बुद्धि थिरानी उन जानी ॥
यह अकथ कहानी प्रगट प्रवानी, नाहिं न छानी गंगा सी ।
गुरु दादू आया शब्द सुनाया, ब्रह्म बताया अविनाशी ॥
दादूवाणी के अंग नाम
गुरु मिल सुमिरण सों लागा, बिरहा जब आया ।
परचा पिवजी सों भया, जरना ठहराया ॥ 1 ॥
हैरान देख लय लग रही, निहकर्मी पतिवन्ता ।
चिंतामणि मन को भई, सूक्ष्म-जन्म अनन्ता ॥ 2 ॥
माया त्यागी, साँच गहि, भेख रु पंथ निराले ।
साध अंग सब सोध कर, मध मारग चालै ॥ 3 ॥
सारगृही जू विचार कर, विश्वास हरि दीया ।
पीव पिछाना आपना, समरथ सब कीया ॥ 4 ॥
सब्द सुना श्रवणों धरा, जीवत मिरतक हूवा ।
सूरातन साहस किया, अरु इन्द्रिय मूवा ॥ 5 ॥
- 21 -
श्री दादूवाणी-दादूवाणी के राग नाम
कालहि मेट सजीवनी, पारस घर आया ।
उपजन, दया, निर्वैरता, सुंदरि पिव पाया ॥ 6 ॥
कस्तूरी की बॉंस ले, निन्दा परिहरिये ।
निगुणा नेह निवार कर, हरी बिनती करिये ॥ 7 ॥
साखीभूत बेली बधी, अबिहड़ अंग लागा ।
अमर भये अरु थिर हुवै, हरि-संगति पागा ॥ 8 ॥
दादू दीनदयाल की, बानी बिस्वाबीस ।
सकल अंक सो सोध कर, अंग धरे सैंतीस ॥ 9 ॥
इन सैंतीसों अंग में, परमारथ गाया ।
'महानन्द' मुक्ता भया, गुरु दादू पाया ॥ 10 ॥
दादूवाणी के राग नाम
राग विविध बहु शोध कर, हरि का गुण गाया ।
साध महामुनि जे भये, परमेश्वर पाया ॥ 1 ॥
प्रथम गौड़ी मालवा, कीया कल्याना ।
कनड़ा अड़ाणा आण कर, केदार ठाना ॥ 2 ॥
मारू रामकली भली, आशावरि सिन्धूड़ा ।
देवगन्धार कलिंगडा, परजिया पाया ॥ 3 ॥
भाणमली गायन रली, सारँग सार तोडी ।
हुसैनी बंगाली गावताँ, ऐसे मन होडी ॥ 4 ॥
नटनारायण सोरठी, गुंड प्रेम अपारा ।
बिलावल सोहे सदा, सोहे रस सारा ॥ 5 ॥
बसंत भैरूं ललिता भनी, जैतश्री सवाई ।
धनाश्री और अनन्त की, मिल आरति गाई ॥ 6 ॥
- 22 -
श्री दादूवाणी-मंगलाचरण
आदि अंत हरि सेवही, मिल सबही साधू ।
इन रागन में पद किये, श्री सतगुरु-दादू ॥ 7 ॥
अंग-रागन का जोड़ यह, महानन्द गाया ।
गुरु-दादू परसाद तैं, हरि हिरदै पाया ॥ 8 ॥
मंगलाचरण
दादू नमो नमो निरञ्जनं, नमस्कार गुरु देवतः ।
वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगतः ॥ 1 ॥
परब्रह्म परापरं, सो मम् देव निरंजनम् ।
निराकारं निर्मलं, तस्य दादू वन्दनम् ॥ 2 ॥
गुरुब्रह्मा गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् परंब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः॥ 3 ॥
अखण्डमण्डलाकारं, व्याप्तं येन चराचरं ।
तत्पदं दर्शितं येन, तस्मै श्री गुरवे नमः॥ 4 ॥
केशराम्बरधरं स्वामी, नूर तेज सुधामयम् ।
दादू दयालु दया कृत्यं, सर्व विघ्न विनाशन् ॥ 5 ॥
काश्मीर रंजितं वस्त्रं, गौरवर्णं शशीप्रभम् ।
दधानं श्रीगुरुंदादूं, वंदे कारण विग्रहम् ॥ 6 ॥
जो प्रभु जग में ज्योतिर्मय, कारण करण अभेव ।
विघ्न हरण मंगलकरण, श्री नमो निरंजन देव ॥ 7 ॥
स्वामी दादू सुमिरिये, गहिये निर्मल ज्ञान ।
मनसा वाचा कर्मणा, सुन्दर धरिये ध्यान ॥ 8 ॥
स्वामी दादू ब्रह्म है, फेर सार नहिं कोय ।
सुन्दर ताकों सुमिरतां, सब सिध कारज होय ॥ 9 ॥
- 23 -
श्री दादूवाणी-मंगलाचरण
स्वामीजी सिर ऊपरे, स्वामीजी उर मांहि ।
स्वामी दादू सारिसा, सुन्दर दूजा नाहिं ॥ 10 ॥
स्वामी दादू दीनदयाल सा, नजर न आया कोय ।
घडसी सारी मांड में, कर्ता करे सो होय ॥ 11 ॥
सब संतन सौं बीनती, जे सुमिरें जगदीस ।
हरि गुरु हिरदै में, बसो और हमारे शीश ॥ 12 ॥
हरि वन्दन गुरु रीझहीं, गुरु वन्दन सुख राम ।
जगन्नाथ हरि गुरु खुशी, करियो जन परनाम ॥ 13 ॥
सदा हमारे रामजी, गुरु गोविंदजी सहाय ।
जन रज्जब जोख्यों नहीं, विघ्न विलय होय जाय ॥ 14 ॥
नाम लेत नव ग्रह टरें, भजन करत भय जाय ।
जगजीवन अजपा जपें, सबही विघ्न विलाय ॥ 15 ॥
विघ्न बचें हरि नाम सौं, व्याधि विकार विलाय ।
ऐसा शरणा नाम का, सब दुख सहजैं जाय ॥ 16 ॥
- 24 -
दादूराम ।। ॐ परमात्मने नमः ।। सत्यराम
।। श्री दादूदयालवे नमः ।।
अथ श्री स्वामी दादूदयाल जी की
अनुभव वाणी
गुरूदेव
का
अंग
www.dadooram.org
अथ गुरुदेव का अंग - १
मंगलाचरण
दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः ।
वन्दनं सर्वसाधवा, प्रणामं पारंगत: ।। 1 ।।
- 25 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
परब्रह्म परापरं, सो मम देव निरंजनम् ।
निराकारं निर्मलं, तस्य दादू वन्दनम् ॥ 2 ॥
गुरु प्राप्ति और फल
दादू गैब मांहिं गुरुदेव मिल्या, पाया हम परसाद ।
मस्तक मेरे कर धर्या,दिक्ष्या अगम अगाध ॥ 3 ॥
दादू सतगुरु सहज में, किया बहु उपकार ।
निर्धन धनवंत करि लिया, गुरु मिलिया दातार ॥ 4 ॥
दादू सतगुरु सूं सहजैं मिल्या, लिया कंठ लगाइ ।
दया भई दयाल की, तब दीपक दिया जगाइ ॥ 5 ॥
दादू देखु दयाल की, गुरु दिखाई बाट ।
ताला कूंची लाइ कर, खोले सबै कपाट ॥ 6 ॥
सद्गुरु सामर्थ्य के अंग
दादू सतगुरु अंजन बाहिकर, नैन पटल सब खोले ।
बहरे कानों सुणने लागे, गूं गे मुख सौं बोले ॥ 7 ॥
सतगुरु दाता जीव का, श्रवण सीस कर नैन ।
तन मन सौंज संवारि सब, मुख रसना अरु बैन ॥ 8 ॥
राम नाम उपदेश कर, अगम गवन यहु सैन ।
दादू सतगुरु सब दिया, आप मिलाये ऐन ॥ 9 ॥
सत गुरु किया फेरि कर, मन का औरै रूप ।
दादू पंचों पलटि कर, कैसे भये अनूप ॥ 10 ॥
साचा सतगुरु जे मिलै, सब साज संवारै ।
दादू नाव चढ़ाय कर, ले पार उतारै ॥ 11 ॥
सतगुरु पसु मानस करै, मानस थैं सिध सोइ ।
दादू सिध थैं देवता, देव निरंजन होइ ॥ 12 ॥
- 26 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
दादू काढै काल मुखि, अंधे लोचन देइ।
दादू ऐसा गुरु मिल्या, जीव ब्रह्म कर लेइ ॥ 13 ॥
दादू काढै काल मुखि, श्रवणहुँ सबद सुनाइ।
दादू ऐसा गुरु मिल्या, मृतक लिये जिलाइ ॥ 14 ॥
दादू काढै काल मुखि, गूंगे लिये बुलाइ।
दादू ऐसा गुरु मिल्या, सुख में रहे समाइ ॥ 15 ॥
दादू काढै काल मुख, मिहर दया करि आइ।
दादू ऐसा गुरु मिल्या, महिमा कही न जाइ ॥ 16 ॥
सतगुरु काढै केस गहि, डूबत इहि संसार।
दादू नाव चढ़ाइ करि, कीये पैली पार ॥ 17 ॥
भौ सागर में डूबतां, सतगुरु काढै आय।
दादू खेवट गुरु मिल्या, लीये नाव चढ़ाइ ॥ 18 ॥
दादू उस गुरुदेव की, मैं बलिहारी जाऊँ।
जहाँ आसण अमर अलेख था, ले राखे उस ठाऊँ ॥ 19 ॥
ज्ञानोत्पत्ति
आत्म मांहै ऊपजै, दादू पंगुल ज्ञान।
कृतम् जाइ उलंधि करि, जहां निरंजन थान ॥ 20 ॥
आत्म बोध बँझ का बेटा, गुरु मुखि उपजै आइ।
दादू पंगुल पंच बिन, जहाँ राम तहँ जाइ ॥ 21 ॥
गुरु शब्द
साचा सहजैं ले मिलै, शब्द गुरु का ज्ञान।
दादू हमको ले चल्या, जहाँ प्रीतम का स्थान ॥ 22 ॥
दादू शब्द विचार करि, लागि रहे मन लाइ।
ज्ञान गहै गुरुदेव का, दादू सहज समाइ ॥ 23 ॥
- 27 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
दया विनती
दादू कहै सतगुरु शब्द सुनाइ करि, भावै जीव जगाइ।
भावै अन्तरि आप कहि, अपने अंग लगाइ ॥ 24 ॥
सतगुरु शब्द बाण
दादू बाहरि सारा देखिये, भीतरि किया चूर।
सतगुरु शब्दों मारिया, जाण न पावै दूर ॥ 25 ॥
दादू सतगुरु मारे शब्द सौं, निरखि निरखि निज ठौर।
राम अकेला रह गया, चित्त न आवै और ॥ 26 ॥
दादू हमको सुख भया, साध शब्द गुरु ज्ञान।
सुधि बुधि सोधी समझकर, पाया पद निर्वाण ॥ 27 ॥
सतगुरु शब्द बाण
दादू शब्द बाण गुरु साध के, दूर दिसन्तरि जाइ।
जिहि लागे सो ऊबरे, सूते लिये जगाइ ॥ 28 ॥
सतगुरु शब्द मुख सौं कह्या, क्या नेड़े क्या दूर।
दादू सिष श्रवणहुँ सुण्या, सुमिरण लागा सूर ॥ 29 ॥
करनी बिना कथनी
शब्द दूध घृत राम रस, मथि करि काढै कोइ।
दादू गुरु गोविन्द बिन, घट घट समझि न होइ ॥ 30 ॥
शब्द दूध घृत राम रस, कोई साध बिलोवणहार।
दादू अमृत काढ़ि ले, गुरुमुखि गहै विचार ॥ 31 ॥
घीव दूध में रमि रह्या, व्यापक सब ही ठौर।
दादू वक्ता बहुत हैं, मथि काढैं ते और ॥ 32 ॥
कामधेनु घट घीव है, दिन दिन दुर्बल होइ।
गौरू ज्ञान न ऊपजै, मथि नहिं खाया सोइ ॥ 33 ॥
- 28 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
साचा समर्थ गुरु मिल्या, तिन तत्त दिया बताइ ।
दादू मोटा महाबली, घट घृत मथि कर खाइ ॥ 34 ॥
मथि करि दीपक कीजिये, सब घट भया प्रकाश ।
दादू दीवा हाथि करि, गया निरंजन पास ॥ 35 ॥
परमार्था
दीवै दीवा कीजिये, गुरुमुख मार्ग जाइ ।
दादू अपने पीव का, दर्शन देखै आइ ॥ 36 ॥
दादू दीया है भला, दीया करौ सब कोइ ।
घर में धन्धा न पाइये, जे कर दीया न होइ ॥ 37 ॥
दादू दीये का गुण तेल है, दीया मोटी बात ।
दीया जग में चाँदणां, दीया चालै साथ ॥ 38 ॥
सत्य गुरु
निर्मल गुरु का ज्ञान गहि, निर्मल भक्ति विचार ।
निर्मल पाया प्रेम रस, छूटे सकल विकार ॥ 39 ॥
निर्मल तन मन आत्मा, निर्मल मनसा सार ।
निर्मल प्राणी पंच कर, दादू लंघे पार ॥ 40 ॥
परापरी पासै रहै, कोइ न जाणै ताहि ।
सतगुरु दिया दिखाइ करि, दादू रह्या ल्यौ लाइ ॥ 41 ॥
शिष्य जिज्ञासा
जिन हम सिरजे सो कहाँ, सतगुरु देहु दिखाइ ।
दादू दिल अरवाह का, तहँ मालिक ल्यौ लाइ ॥ 42 ॥
मुझ ही मैं मेरा धणी, पड़दा खोलि दिखाइ ।
आत्म सौं परमात्मा, प्रकट आण मिलाइ ॥ 43 ॥
भरि भरि प्याला, प्रेम रस, अपणे हाथ पिलाइ ।
सतगुरु के सदिकै किया, दादू बलिबलि जाइ ॥ 44 ॥
- 29 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
सरवर भरिया दह दिसा, पंखी प्यासा जाइ ।
दादू गुरु प्रसाद बिन, क्यों जल पीवै आइ ॥ 45 ॥
सतगुरु बेपरवाही
मान सरोवर मांहिं जल, प्यासा पीवै आइ ।
दादू दोष न दीजिये, घर घर कहण न जाइ ॥ 46 ॥
गुरु लक्षण
दादू गुरु गरवा मिल्या, ताथैं सब गमि होइ ।
लोहा पारस परसतां, सहज समाना सोइ ॥ 47 ॥
दीन गरीबी गहि रह्या, गरवा गुरु गम्भीर ।
सूक्ष्म शीतल सुरति मति, सहज दया गुरु धीर ॥ 48 ॥
सो धी दाता पलक में, तिरे तिरावण जोग ।
दादू ऐसा परम गुरु, पाया किहीं संजोग ॥ 49 ॥
दादू सतगुरु ऐसा कीजिये, राम रस माता ।
पार उतारे पलक में, दर्शन का दाता ॥ 50 ॥
देवै किरका दरद का, टूटा जोड़ै तार ।
दादू सांधै सुरति को, सो गुरु पीर हमार ॥ 51 ॥
दादू घाइल ह्वै रहे, सतगुरु के मारे ।
दादू अंग लगाय कर, भौसागर तारे ॥ 52 ।
दादू साचा गुरु मिल्या, साचा दिया दिखाइ ।
साचे को साचा मिल्या, साचा रह्या समाइ ॥ 53 ॥
साचा सतगुरु सोधि ले, साचे लीजे साध ।
साचा साहिब सोधि करि, दादू भक्ति अगाध ॥ 54 ॥
सन्मुख सतगुरु साधु सौं, साईं सौं राता ।
दादू प्याला प्रेम का, महारस माता ॥ 55 ॥
- 30 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
सांई सौं साचा रहै, सतगुरु सौं सूरा ।
साधू सौं सनमुख रहै, सो दादू पूरा ॥ 56 ॥
सतगुरु मिलै तो पाइये, भक्ति मुक्ति भंडार ।
दादू सहजैं देखिए, साहिब का दीदार ॥ 57 ॥
दादू सांई सतगुरु सेविये, भक्ति मुक्ति फल होइ ।
अमर अभय पद पाइये, काल न लागै कोइ ॥ 58 ॥
सतगुरु विमुख ज्ञान
इक लख चन्दा आण घर, सूरज कोटि मिलाय ।
दादू गुरु गोविन्द बिन, तो भी तिमिर न जाय ॥ 59 ॥
अनेक चंद उदय करै, असंख्य सूर प्रकास ।
एक निरंजन नांव बिन, दादू नहीं उजास ॥ 60 ॥
दादू कद यहु आपा जाइगा, कद यहु बिसरै और ।
कद यह सूक्ष्म होइगा, कद यहु पावै ठौर ॥ 61 ॥
दादू विषम दुहेला जीव को, सतगुरु तैं आसान ।
जब दरवै तब पाइए, नेड़ा ही अस्थान ॥ 62 ॥
गुरु ज्ञान
दादू नैन न देखे नैन को, अन्तर भी कुछ नाहिं ।
सतगुरु दर्पण कर दिया, अरस परस मिलि माहिं ॥ 63 ॥
घट घट रात रतन है, दादू लखै न कोइ ।
सतगुरु सब्दौं पाइये, सहजैं ही गम होइ ॥ 64 ॥
जब ही कर दीपक दिया, तब सब सूझन लाग ।
यों दादू गुरु ज्ञान थैं, राम कहत जन जाग ॥ 65 ॥
आत्मार्थी भेष
दादू मन माला तहँ फेरिये, जहाँ दिवस न परसै रात ।
तहाँ गुरु बाना दिया, सहजैं जपिये तात ॥ 66 ॥
- 31 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
दादू मन माला तहँ फेरिये, जहाँ प्रीतम बैठे पास ।
आगम गुरु थैं गम भया, पाया नूर निवास ॥ 67 ॥
दादू मन माला तह फेरिये जहाँ आपै एक अनन्त ।
सहजैं सो सतगुरु मिल्या, जुग-जुग फाग बसन्त ॥ 68 ॥
दादू सतगुरु माला मन दिया, पवन सुरति सूँ पोइ ।
बिन हाथों निश दिन जपै, परम जाप यूँ होय ॥ 69 ॥
दादू मन फकीर मांही हुवा, भीतर लिया भेख ।
शब्द गहै गुरुदेव का, मांगै भीख अलेख ॥ 70 ॥
दादू मन फकीर सतगुरु किया, कहि समझाया ज्ञान ।
निश्चल आसन बैस कर, अकल पुरुष का ध्यान ॥ 71 ॥
दादू मन फकीर जग तैं रह्या, सतगुरु लीया लाइ ।
अहर्निश लागा एक सौं, सहज शून्य रस खाइ ॥ 72 ॥
दादू मन फकीर ऐसैं, भया, सतगुरु के प्रसाद ।
जहाँ का था लागा तहाँ, छूटे वाद विवाद ॥ 73 ॥
ना घर रह्या न वन गया, ना कुछ किया कलेश ।
दादू मन ही मन मिल्या, सतगुरु के उपदेश ॥ 74 ॥
भ्रम विध्वंस
दादू यहु मसीति यहु देहुरा, सतगुरु दिया दिखाइ ।
भीतर सेवा बंदगी, बाहर काहे जाइ ॥ 75 ॥
कस्तूरिया मृग
दादू मंझे चेला मंझि गुरु, मंझे ही उपदेश ।
बाहर ढूँढें बावरे, जटा बधाये केश ॥ 76 ॥
मन का दमन
मन का मस्तक मूंडिये, काम क्रोध के केश ।
दादू विषय विकार सब, सतगुरु के उपदेश ॥ 77 ॥
- 32 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
भ्रम विध्वंश
दादू पड़दा भ्रम का, रह्या सकल घट छाइ ।
गुरु गोविन्द कृपा करें, तो सहजैं ही मिट जाइ ॥ 78 ॥
सूक्ष्म मार्ग
दादू जिहिं मत साधू उद्धरैं, सो मत लिया सोध ।
मन लै मारग मूल गहि, यह सतगुरु का परमोध ॥ 79 ॥
विचार
दादू सोइ मार्ग मन गह्या, जिहिं मारग मिलिए जाइ ।
वेद कुरानों ना कह्या, सो गुरु दिया दिखाइ ॥ 80 ॥
दादू मन भुजंग यहु विष भऱ्या, निर्विष क्योंही न होइ ।
दादू मिल्या गुरु गारड़ी, निर्विष कीया सोइ ॥ 81 ॥
एता कीजे, आप थैं, तन मन उनमन लाइ ।
पंच समाधी राखिये, दूजा सहज सुभाइ ॥ 82 ॥
दादू जीव जंजालों पड़ गया, उलझया नौ मण सूत ।
कोई इक सुलझे सावधान, गुरु बाइक अवधूत ॥ 83 ॥
मन का निग्रह करना
चंचल चहुँ दिसि जात है, गुरु बाइक सूँ बंधि ।
दादू संगति साध की, पारब्रह्म सौं संधि ॥ 84 ॥
गुरु अंकुश मानैं नहीं, उदमद माता अंध ।
दादू मन चेतै नहीं, काल न देखे फंध ॥ 85 ॥
दादू मान्यां बिन मानै नहीं, यहु मन हरि की आन ।
ज्ञान खड़ग गुरुदेव का, ता संगि सदा सुजान ॥ 86 ॥
जहाँ मन उठि चलै, फेरि तहां ही राखि ।
तहाँ दादू लैलीन करि, साध कहैं गुरु साखि ॥ 87 ॥
दादू मनहीं सौं मल उपजै, मन हीं सौं मल धोइ ।
सीख चली गुरु साध की, तौ तूं निर्मल होइ ॥ 88 ॥
- 33 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
दादू कच्छब अपने करि लिये, मन इन्द्रिय निज ठौर ।
नाम निरंजन लागि रहु, प्राणी परिहर और ॥ 89 ॥
अधिकारी अनधिकारी के लक्षण
मन के मतै सब कोई खेलै, गुरु मुख बिरला कोई ।
दादू मन की मानैं नहीं, सतगुरु का सिष सोइ ॥ 90 ॥
सब जीवों को मन ठगै, मन को बिरला कोइ ।
दादू गुरु के ज्ञान सौं, सांई सन्मुख होइ ॥ 91 ॥
दादू एक सौं लैलीन होना, सबै सयानप येह ।
सतगुरु साधु कहत हैं, परम तत्त जपि लेह ॥ 92 ॥
सतगुरु शब्द विवेक बिन, संयम रह्या न जाइ ।
दादू ज्ञान विचार बिन, विषय हलाहल खाइ ॥ 93 ॥
घर घर घट कोल्हू चलै, अमी महारस जाइ ।
दादू गुरु के ज्ञान बिन, विषै हलाहल खाइ ॥ 94 ॥
गुरु शिष्य परमोध
सतगुरु शब्द उलंधि करि, जनि कोई सिष जाइ ।
दादू पग पग काल है, जहाँ जाइ तहँ खाइ ॥ 95 ॥
सतगुरु बरजै सिष करै, क्यूँ कर बंधै काल ।
दहदिश देखत बह गया, पाणी फोड़ी पाल ॥ 96 ॥
दादू सतगुरु कहै सो सिष करै, सब सिधि कारज होइ ।
अमर अभय पद पाइये, काल न लागै कोई ॥ 97 ॥
दादू जे साहिब को भावै नहीं, सो हम थें जनि होइ ।
सतगुरु लाजै आपना, साध न मानै कोइ ॥ 98 ॥
दादू हूं की ठाहर है कहो, तन की ठाहर तूं ।
री की ठाहर जी कहो, ज्ञान गुरु का यूं ॥ 99 ॥
- 34 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
दादू पंच स्वादी पंच दिशि, पंचे पंचों बाट।
तब लग कह्या न कीजिये, गहि गुरु दिखाया घाट ॥ 100 ॥
दादू पंचों एक मत, पंचों पूज्या साथ।
पंचों मिल सन्मुख भये, तब पंचों गुरु की बाट ॥ 101 ॥
सतगुरु विमुख ज्ञान
दादू ताता लोहा तिणैं सौं, क्यूं कर पकड़या जाइ।
गहन गति सूझै नहीं, गुरु नहीं बूझै आइ ॥ 102 ॥
गुरुमुख कसौटी
दादू औगुण गुण कर माने गुरु के, सोई शिष्य सुजाण।
सतगुरु औगुण क्यों करै, समझै सोई सयाण ॥ 103 ॥
सोने सेती बैर क्या, मारे घण के घाइ।
दादू काटि कलंक सब, राखै कंठ लगाइ ॥ 104 ॥
पाणी माहैं राखिये, कनक कलंक न जाहि।
दादू गुरु के ज्ञान सौं, ताइ अगनि में बाहि ॥ 105 ॥
दादू माहैं मीठा हेत करि, ऊपर कड़वा राख।
सतगुरु सिष कौं सीख दे, सब साधों की साख ॥ 106 ॥
दादू कहै, सिष भरोसे आपणै, ह्वै बोली हुसियार।
कहेगा सो बहेगा, हम पहली करैं पुकार ॥ 107 ॥
दादू सतगुरु कहै सो कीजिये, जे तूं सिष सुजाण।
जहाँ लाया तहँ लागि रहु, बुझे कहा अजाण ॥ 108 ॥
गुरु पहली मन सौं कहै, पीछे नैन की सैन।
दादू सिष समझै नहीं, कहि समझावै बैन ॥ 109 ॥
कहै लखै सो मानवी, सैन लखै सो साध।
मन लखै सो देवता, दादू अगम अगाध ॥ 110 ॥
- 35 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
कठोरता
दादू कहि कहि मेरी जीभ रही, सुनि सुनि तेरे कान ।
सतगुरु बपुरा क्या करै, जो चेला मूढ़ अजान ॥ 111 ॥
गुरु शिष्य प्रबोध
एक शब्द सब कुछ कह्या, सतगुरु सिष समझाइ ।
जहाँ लाया तहँ लागै नहीं, फिर फिर बूझै आइ ॥ 112 ॥
अज्ञ स्वभाव अपलट
ज्ञान लिया सब सीख सुणि, मन का मैल न जाइ ।
गुरु बिचारा क्या करै, सिष विषै हलाहल खाइ ॥ 113 ॥
सतगुरु की समझै नहीं, आपणै उपजै नांहि ।
तो दादू क्या कीजिए, बुरी बिथा मन मांहि ॥ 114 ॥
सत्यासत्य गुरु पारख
गरु अपंग पग पंष बिन, शिष शाखा का भार ।
दादू खेवट नाव बिन, क्यूं उतरेंगे पार ॥ 115 ॥
दादू शंसा जीव का, शिष शाखा का साल ।
दोनों को भारी पड़ी, होगा कौण हवाल ॥ 116 ॥
झूठे गुरु और झूठे शिष्यों की गति
अंधे अंधा मिल चले, दादू बंध कतार ।
कूप पड़े हम देखतां, अंधे अंधा लार ॥ 117 ॥
सोधी नहीं शरीर की, औरों को उपदेश ।
दादू अचरज देखिया, ये जाहिंगे किस देस ॥ 118 ॥
दादू सोधी नहीं शरीर की, कहैं अगम की बात ।
जान कहावैं बापुड़े, आवध लिए हाथ ॥ 119 ॥
सत्यासत्य गुरु पारख लक्षण
दादू माया माहै काढि करि, फिर माया में दीन्ह ।
दोऊ जन समझैं नहीं, एको काज न कीन्ह ॥ 120 ॥
- 36 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
दादू कहै, सो गुरु किस काम का, गहि भ्रमावै आन।
तत्त बतावै निर्मला, सो गुरु साध सुजान ॥ 121 ॥
तूं मेरा, हूं तेरा, गुरु सिष किया मंत।
दोनों भूले जात हैं, दादू बिसऱ्या कंत ॥ 122 ॥
दुहि दुहि पीवै ग्वाल गुरु, सिष है छेली गाइ।
यह औसर योंही गया, दादू कहि समझाइ ॥ 123 ॥
शिष गोरु, गुरु ग्वाल है, रक्षा कर कर लेइ ।
दादू राखै जतन कर, आनि धणी को देय ॥ 124 ॥
झूठे अंधे गुरु घणे, भरम दिढ़ावैं आइ।
दादू साचा गुरु मिलै, जीव ब्रह्म है जाइ ॥ 125 ॥
झूठे अंधे गुरु घणे, बँधे विषय विकार ।
दादू साचा गुरु मिल्या, सन्मुख सिरजनहार ॥ 126 ॥
झूठे अंधे गुरु घणे, भरम दिढ़ावैं काम।
बँधे माया मोह सौं, दादू मुख सौं राम ॥ 127 ॥
झूठे अँधे गुरु घणे, भटकैं घर घर बार।
कारज को सीझै नहीं, दादू माथै मार ॥ 128 ॥
बेखर्च व्यवसनी
दादू भक्त कहावैं आपको, भक्ति न जानैं भेव।
सुपनै ही समझैं नहीं, कहाँ बसै गुरुदेव ॥ 129 ॥
भ्रम विध्वंस
भ्रम कर्म जग बंधिया, पंडित दिया भुलाइ।
दादू सतगुरु ना मिले, मारग देइ दिखाइ ॥ 130 ॥
दादू पंथ बतावैं पाप का, भ्रम कर्म विश्वास।
निकट निरंजन जे रहै, क्यों न बतावैं तास ॥ 131 ॥
- 37 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
विचार
दादू आपा उरझे उरझिया, दीसे सब संसार।
आपा सुरझे सुरझिया, यह गुरु ज्ञान विचार ॥ 132 ॥
गुरुमुख कसौटी
साधु अंग का निर्मला, तामें मल न समाइ।
परम गुरु प्रकट कहै, ताथैं दादू ताइ ॥ 133 ॥
सुमिरण नाम चितावणी
राम नाम गुरु सबद सौं, रे मन पेलि भरम।
निहकर्मी सौं मन मिल्या, दादू काटि करम ॥ 134 ॥
सूक्ष्म मार्ग
दादू बिन पाइन का पंथ, क्यों करि पहुँचे प्राण।
विकट घाट औघट खरे, मांहि शिखर असमान ॥ 135 ॥
मन ताजी चेतन चढै, ल्यौ की करै लगाम।
शब्द गुरु का ताजणां, कोइ पहुंचे साधु सुजाण ॥ 136 ॥
पारख लक्षण
साधौं सुमिरण सो कह्या, जिहि सुमिरण आपा भूल।
दादू गहि गंभीर गुरु, चेतन आनन्द मूल ॥ 137 ॥
स्वार्थी परमार्थी
दादू आप स्वारथ सब सगे, प्राण सनेही नांहि।
प्राण सनेही राम है, कै साधु कलि मांहि ॥ 138 ॥
सुख का साथी जगत सब, दुख का नाहीं कोइ।
दुख का साथी सांइयाँ, दादू सतगुरु होइ ॥ 139 ॥
सगे हमारे साध हैं, सिर पर सिरजनहार।
दादू सतगुरु सो सगा, दूजा धंध विकार ॥ 140 ॥
- 38 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
दया निर्वैरता
दादू के दूजा नहीं, एकै आत्मराम।
सतगुर सिर पर साध सब, प्रेम भक्ति विश्राम ॥141॥
दादू सुध बुध आत्मा, सतगुरु परसे आइ।
दादू भृंगी कीट ज्यों, देखत ही ह्वै जाइ ॥142॥
दादू भृंगी कीट ज्यूं, सतगुरु सेती होइ।
आप सरीखे कर लिये, दूजा नाहीं कोइ ॥143॥
दादू कच्छब राखै दृष्टि में, कुँजों के मन माहिं।
सतगुरु राखै आपणां, दूजा कोई नाहिं ॥144॥
बच्चों के माता पिता, दूजा नाहीं कोइ ।
दादू निपजै भाव सूं, सतगुरु के घट होइ ॥145॥
सतगुरु बेपरवाही
एकै शब्द अनन्त शिष, जब सतगुरु बोले।
दादू जड़े कपाट सब, दे कूँची खोले ॥146॥
बिन ही किया होइ सब, सन्मुख सिरजनहार।
दादू करि करि को मरै, शिष शाखां शिर भार ॥147॥
सूरज सन्मुख आरसी, पावक किया प्रकास।
दादू सांई साधु बिच, सहजैं निपजै दास ॥148॥
मन इन्द्रिय निग्रह
दादू पंचों ये परमोधि ले, इन्हीं को उपदेश।
यहु मन अपणा हाथ कर, तो चेला सब देश ॥149॥
अमर भये गुरु ज्ञान सौं, केते इहि कलि माहिं।
दादू गुरू के ज्ञान बिन, केते मरि मरि जाहिं ॥150॥
औषध खाइ न पथ्य रहै, विषम व्याधि क्यों जाइ ।
दादू रोगी बावरा, दोष बैद को लाइ ॥151॥
- 39 -
श्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1
बैद बिथा कहै देखि करि, रोगी रहै रिसाइ।
मन मांहै लीये रहै, दादू व्याधि न जाइ ॥ 152 ॥
दादू बैद बिचारा क्या करै, रोगी रहै न साच।
खाटा मीठा चरपरा, मांगै मेरा वाच ॥ 153 ॥
गुरु उपदेश
दुर्लभ दर्शन साध का, दुर्लभ गुरु उपदेश ।
दुर्लभ करबा कठिन है, दुर्लभ परस अलेख ॥ 154 ॥
गुरु मन्त्र (गायत्री मन्त्र)
दादू अविचल मंत्र, अमर मंत्र, अखै मंत्र,
अभै मंत्र, राम मंत्र, निजसार ।
संजीवन मंत्र, सवीरज मंत्र, सुन्दर मंत्र,
शिरोमणि मंत्र, निर्मल मंत्र, निराकार ॥
अलख मंत्र, अकल मंत्र, अगाध मंत्र, अपार मंत्र, अनन्त मंत्र राया।
नूर मंत्र, तेज मंत्र, ज्योति मंत्र, प्रकाश मंत्र, परम मंत्र, पाया ॥
उपदेश दीक्षा दादू गुरु राया ॥ 155 ॥
दादू सब ही गुरु किए, पशु पंखी बनराइ।
तीन लोक गुण पंच सौं, सबही मांहिं खुद आइ ॥ 156 ॥
जे पहली सतगुरु कह्या, सो नैनहुँ देख्या आइ।
अरस परस मिलि एक रस, दादू रहे समाइ ॥ 157 ॥
इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्तियोगनाम
तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा
धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं
मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य
प्रथमो श्री गुरुदेव का अंग सम्पूर्ण ॥ अंग 1 ॥ साखी 157 ॥
- 40 -