सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)

सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ
DevanagariHindipublished504 पृष्ठ
पृष्ठ 24, कुल 504 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 24
श्री दादूवाणी-मंगलाचरण
स्वामीजी सिर ऊपरे, स्वामीजी उर मांहि ।
स्वामी दादू सारिसा, सुन्दर दूजा नाहिं ॥ 10 ॥
स्वामी दादू दीनदयाल सा, नजर न आया कोय ।
घडसी सारी मांड में, कर्ता करे सो होय ॥ 11 ॥
सब संतन सौं बीनती, जे सुमिरें जगदीस ।
हरि गुरु हिरदै में, बसो और हमारे शीश ॥ 12 ॥
हरि वन्दन गुरु रीझहीं, गुरु वन्दन सुख राम ।
जगन्नाथ हरि गुरु खुशी, करियो जन परनाम ॥ 13 ॥
सदा हमारे रामजी, गुरु गोविंदजी सहाय ।
जन रज्जब जोख्यों नहीं, विघ्न विलय होय जाय ॥ 14 ॥
नाम लेत नव ग्रह टरें, भजन करत भय जाय ।
जगजीवन अजपा जपें, सबही विघ्न विलाय ॥ 15 ॥
विघ्न बचें हरि नाम सौं, व्याधि विकार विलाय ।
ऐसा शरणा नाम का, सब दुख सहजैं जाय ॥ 16 ॥
- 24 -