सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

प्राचीन भारतीय लिपिमाला (महामहोपाध्याय गौरीशंकर हीराचन्द ओझा - लिपि-विज्ञान व कूट-पठन)

The Paleography of India by G.H. Ojha

रायबहादुर पण्डित गौरीशंकर हीराचन्द ओझा द्वारा

DevanagariHindipublished318 पृष्ठ

भूमिका.
संपादन कर सकता है. मेरे पास आकर पढ़नेवालों में से एक विद्वान् ने तो उससे भी थोड़े समय में
अच्छी तरह पढ़ना सीख लिया.
मनुष्य की बुद्धि के सब से बड़े महत्त्व के दो कार्य भारतीय ब्राह्मी लिपि और वर्तमान शैली
के अंकों की कल्पना हैं. इस बीसवीं शताब्दी में भी हम संसार की बड़ी उन्नतिशील जातियों की
लिपियों की तरफ़ देखते हैं तो उनमें उन्नति की गंध भी नहीं पाई जाती. कहीं तो ध्वनि और उसके
सूचक चिह्नों (अक्षरों) में साम्य ही नहीं है जिससे एक ही चिह्न से एक से अधिक ध्वनियां प्रकट
होती हैं और कहीं एक ही ध्वनि के लिये एक से अधिक चिह्नों का व्यवहार होता है और अक्षरों
के लिये कोई शास्त्रीय क्रम ही नहीं. कहीं लिपि वर्णात्मक नहीं किंतु चित्रात्मक ही है. ये लिपियां
मनुष्य जाति के ज्ञान की प्रारंभिक दशा की निर्माण स्थिति से अब तक कुछ भी आगे नहीं बढ़
सकीं परंतु भारतवर्ष की लिपि हजारों वर्षों पहिले भी इतनी उच्च कोटि को पहुंच गई थी कि उस-
की उत्तमता की कुछ भी समानता संसार भर की कोई दूसरी लिपि अब तक नहीं कर सकती. इसमें
ध्वनि और लिखितवर्ण का संबंध ठीक वैसा ही है जैसा कि फोनोग्राफ की ध्वनि और उसकी
चूड़ियों पर के चिह्नों के बीच है. इसमें प्रत्येक आर्य ध्वनि के लिये अलग अलग चिह्न होने से जैसा
बोला जावे वैसा ही लिखा जाता है और जैसा लिखा जावे वैसा ही पढ़ा जाता है तथा वर्णक्रम वैज्ञा-
निक रीति से स्थिर किया गया है. यह उत्तमता किसी अन्य लिपि में नहीं है. ऐसे ही प्राचीन
काल में संसार भर की अंक विद्या भी प्रारंभिक दशा में थी. कहीं अक्षरों को ही भिन्न भिन्न अंकों
के लिये काम में लाते थे, तो कहीं इकाई के १ से ६ तक के ६ चिह्न, एवं दहाइयों के १० से ६० तक के
६, और सैकड़ा, हज़ार आदि के भिन्न भिन्न चिह्न थे. उन २० चिह्नों से केवल एक लाख के नीचे
की ही संख्या प्रकट होती थी और प्रत्येक चिह्न अपनी नियत संख्या ही प्रकट कर सकता था. भार-
तवर्ष में भी अंकों का प्राचीन क्रम यही था परंतु इस जटिल अंकक्रम से गणित विद्या में विशिषे
उन्नति नहीं हो सकती थी जिससे यहांवालों ने ही वर्तमान अंकक्रम निकाला जिसमें १ से ९ तक
के नव अंक और खाली स्थानसूचक शून्य इन दस चिह्नों से अंकविद्या का संपूर्ण व्यवहार चल सकता
है. भारतवर्ष से ही यह अंकक्रम संसार भर ने सीखा और वर्तमान समय में गणित और
उससे संबंध रखनेवाले अन्य शास्त्रों में जो उन्नति हुई है वह इसी क्रम के कारण से ही है.
इन्हीं दोनों बातों से प्राचीन काल के भारतीय आर्य लोगों की बुद्धि और विद्यासंबंधी उन्नत दशा का
अनुमान होता है. इन्हीं दोनों विषयों एवं उनके समय समय के भिन्न भिन्न रूपोंतरों के संबंध का
यह पुस्तक है.
हिंदी भाषा में इस पुस्तक के लिखे जाने के दो कारण हैं. प्रथम तो यह कि हमारे यहां के
केवल संस्कृत जाननेवाले बड़े बड़े पंडितों को जब कोई १००० वर्ष से अधिक प्राचीन शिलालेख,
दानपत्र, सिक्का या पुस्तक मिल जाता है तो वे जिस भाषा में वह लिखा गया हो उसके विद्वान् होने
पर भी उसको पढ़ नहीं सकते जिससे उसकी लिपि को तिरुंगी या कनड़ी आदि कह कर टाल जाते
हैं और उसका आशय जान नहीं सकते. यह थोड़े खेद की बात नहीं है. यदि वे इस पुस्तक के सहारे
थोड़े से श्रम से सारे भारतवर्ष की नहीं तो अपने प्रदेश की प्राचीन लिपियों का पढ़ना भी सीख जावें
तो उनकी विद्वत्ता के लिये सोने के साथ सुगंधि हो जाय और हमारे यहां के प्राचीन शोध को सहा-
यता भी मिले. जिन विद्यापीठों में केवल संस्कृत की पढ़ाई होती है वहां की उच्च श्रेणियों में यदि
यह पुस्तक पढ़ाया जावे तो संस्कृतज्ञ विद्वानों में जो इतिहास के ज्ञान की त्रुटि पाई जाती है उसकी
कुछ पूर्ति हो जायगी. हिंदी न जाननेवाले जो विद्वान् प्राचीन शोध में अनुराग दिखाते हैं वे संस्कृत
तो पढ़े ही होते हैं और देवनागरी लिपि से भी भली भांति परिचित होते हैं. भले ही वे इस पुस्तक

. अंत में खरोष्ठी लिपि दी गई है. १ से

  • In image: "की समस्त वर्तमान (उर्दू के अतिरिक्त) लिपियां निकली हैं. अंत में खरोष्ठी लिपि दी गई है. १ से" - perfect.

Line 11:
७० तक के लिपिपत्रों के बनाने में क्रम ऐसा रक्खा गया है कि प्रथम स्वर, फिर व्यंजन, उसके

  • In image: "७० तक के लिपिपत्रों के बनाने में क्रम ऐसा रक्खा गया है कि प्रथम स्वर, फिर व्यंजन, उसके" - perfect.

Line 12:
पीछे क्रम से हलंत व्यंजन, स्वरमिलित व्यंजन, संयुक्त व्यंजन, जिह्वामूलीय और उपध्मानीय के

  • In image: "पीछे क्रम से हलंत व्यंजन, स्वरमिलित व्यंजन, संयुक्त व्यंजन, जिह्वामूलीय और उपध्मानीय के" - perfect.

Line 13:
चिह्नों सहित व्यंजन और अंत में 'ॐ' का सांकेतिक चिह्न (यदि हो तो) दिया गया है. १ से

  • In image: "चिह्नों सहित व्यंजन और अंत में 'ॐ' का सांकेतिक चिह्न (यदि हो तो) दिया गया है. १ से" - perfect.

Line 14:
५६ तक और ६५ से ७० तक के लिपिपत्रों में से प्रत्येक के अंत में अभ्यास के लिये कुछ पंक्तियां

  • In image: "५६ तक और ६५ से ७० तक के लिपिपत्रों में से प्रत्येक के अंत में अभ्यास के लिये कुछ पंक्तियां

भूमिका.
टिप्पणों में दिये हुए संस्कृत के अवतरणों को हिंदी से भिन्न बतलाने के लिये बारीक टाइप
में छापना आरंभ किया था परंतु टाइप कमज़ोर होने के कारण छपते समय कई अक्षरों के साथ
की मात्राएं, और विशेष कर 'उ' की मात्राएं, टूट गईं जिससे परिशिष्ट में ऐसे अवतरणों के
लिये पहिले से भिन्न टाइप काम में लाना पड़ा है.
इस प्रकार के पुस्तक की रचना के लिये बहुत अधिक सामग्री एकत्र करने की आवश्यकता
पड़ी. इस कार्य में मेरे कई एक विद्वान् मित्रों ने मेरी सहायता की है जिसके लिये मैं उनका उपकार
मानता हूं. उनमें से मुंशी हरबिलास सारडा बी. ए., जज, स्माल काज़ेज़ कोर्ट, अजमेर; प्रसिद्ध
इतिहासवेत्ता मुंशी देवीप्रसादजी जोधपुरवाले, और बाबू पूर्णचंद्र नाहर एम. ए., बी. एल., कलकत्ता,
विशेष धन्यवांद के पात्र हैं.
इस पुस्तक के संबंध में मेरे विद्वान् मित्र पंडित चंद्रधरशर्मा गुलेरी, बी. ए., हेड पंडित, मेयो
कॉलेज, अजमेर, ने बड़ी सहायता की है जिसके लिये मैं उनका विशेष रूप से अनुगृहीत हूं.
जिन विद्वानों के लेख और ग्रंथों से मैने सहायता ली है उनके नाम यथास्थान दिये गये हैं. उन
सब का भी मैं ऋणी हूं. पंडित जीयालालशर्मा ने लिपिपत्र बनाने और मि. जे. इंगलिस, मॅनेजर,
स्कॉटिश मिशन प्रेस, अजमेर, ने इस पुस्तक को उत्तमता से छापने में बड़ा परिश्रम उठाया है इस
लिये मैं उनको भी धन्यवाद देना अपना कर्तव्य समझता हूं.
राजपूताना म्यूज़िअम्, अजमेर, |
वि. सं. १६७५ श्रावण शुक्ला ६, | गौरीशंकर हीराचंद ओझा.
ता. १३ ऑगस्ट ई. स. १६१८. |

  • नवीन शैली के अंक ... ... ... ११५-११६
    • शब्दों से अंक बतलाने की भारतीय शैली ... ... ... ११६-१२१
    • अक्षरों से अंक बतलाने की भारतीय शैली ... ... ... १२१-१२४
    • खरोष्ठी लिपि के अंक ... ... ... १२५-१२६ (wait, is it १२५ or १२८? It represents 125-126).
    • भारतवर्ष की मुख्य मुख्य वर्तमान लिपियां ... ... ... १२६-१३३
    • भारतवर्ष की मुख्य मुख्य वर्तमान लिपियों की उत्पत्ति ... ... ... १३३-१४१
    • वर्तमान नागरी अंकों की उत्पत्ति ... ... ... १४१-१४२
    • लेखन सामग्री ... ... ... १४२-१५८
    • परिशिष्ट ( भारतीय संवत् ) ... ... ... १५६-१८६ (or १५६-१९६)
    • सप्तर्षि संवत् ( लौकिक संवत् ) ... ... ... १५६-१६१ (Wait, looks like १५६-१६१ or १५८-१६१)
    • कलियुग संवत् ... ... ... -१६१-१६३
    • वीरनिर्वाण संवत् ... ... ... १६३

: सूचीपत्र.
लक्ष्मणसेन संवत् ... ... ... ... ... १८८—१८६
पुड्डुवैप्पु संवत् ... ... ... ... १८६
राज्याभिषेक संवत् ... ... ... ...१८६—१८७
बार्हस्पत्य संवत्सर ( १२ वर्ष का ) ... ... ... १८७
बार्हस्पत्य संवत्सर ( ६० वर्ष का ) ... ... ... १८७—१८६
ग्रहपरिवृत्ति संवत्सर ... ... ... ... ... १८६
सौर वर्ष ... ... ... ... ... १८६
चांद्रवर्ष ... ... ... ... ...१८६—१६०
हिजरी सन् ... ... ... ... ... १६०—१६१
शाहूर (अरबी, सूर) सन् ... ... ... ... १६१
फसली सन् ... ... ... ... ... १६२
विलायती सन् ... ... ... ... ... १६२
अमली सन् ... ... ... ... ... १६२
बंगाली सन् ... ... ... ... ... १६२—१६३
मगि सन् ... ... ... ... ... १६३
इलाही सन् ... ... ... ... ... १६३—१६४
ईसवी सन् ... ... ... ... ... १६४—१६५
परिशिष्ट में दिये हुए भिन्न भिन्न संवतों का ईसवी सन् से संबंध ... १६६
लिपिपत्र १-८४
(ब्राह्मी लिपि—लिपिपत्र १-१५).
लिपिपत्र पहिला—मौर्यवंशी राजा अशोक के गिरनार के चट्टान पर के लेख से.
,, दूसरा—मौर्यवंशी राजा अशोक के अन्य लेखों से.
,, तीसरा—रामगढ़, घोसुंडी, बेसनगर आदि के लेखों से.
,, चौथा—भट्टिप्रोलु के स्तूप के १० लेखों से.
,, पांचवां—पभोसा और मथुरा के लेखों से.
,, छठा—कुशन वंशी राजाओं के समय के मथुरा, सारनाथ आदि के लेखों से.
,, सातवां—शक उषवदात और उसकी स्त्री दत्तमित्रा के नासिक के ५ लेखों से.
,, आठवां—क्षत्रपवंशी राजा रुद्रदामन् के गिरनार के चट्टान के लेख से.
,, नवां—सातवाहन (आंध्र) वंशी राजाओं के नासिक के लेखों से.
,, १० वां—पश्चिमी क्षत्रप, त्रैकूटक और आंध्रवंशी राजाओं के सिक्कों से.
,, ११ वां—दक्षिण की भिन्न भिन्न गुफाओं के लेखों से.
,, १२ वां—अमरावती और जग्गयपेट के लेखों से.
,, १३ वां—मोयिडवोलु से मिले हुए पल्लववंशी शिवस्कंदवर्मन् के दानपत्र से.
,, १४ वां—कौंडमुडि से मिले हुए राजा जयवर्मन् के दानपत्र से.
,, १५ वां—हीरहडगल्ली से मिले हुए पल्लववंशी राजा शिवस्कंदवर्मन् के दानपत्र से.
(गुप्त लिपि—लिपिपत्र १६-१७).
,, १६ वां—गुप्तवंशी राजा समुद्रगुप्त के इलाहाबाद के स्तंभ के लेख से.
,, १७ वां—गुप्तों के समय के भिन्न भिन्न लेख और दानपत्रों से.
(कुटिल लिपि—लिपिपत्र १८-२३).
,, १८ वां—राजा यशोधर्मन् के समय के मंदसोर के लेख से.
,, १६ वां—प्राचीन हस्तलिखित पुस्तकों तथा लेखादि से.
𑁋

सूचीपत्र
लिपिपत्र २० वां—मेवाड़ के गुहिलवंशी राजा अपराजित के समय के लेख से.
" २१ वां—राजा हर्ष के दानपत्र तथा राजा अंशुवर्मन्, दुर्गगण आदि के लेखों से.
" २२ वां—चंबा के राजा मेरुवर्मन् के ५ लेखों से.
" २३ वां—प्रतिहारवंशी राजा नागभट, बाउक और कक्कुका के लेखों से.
(नागरी लिपि—लिपिपत्र २४-२७).
" २४ वां—जाईकदेव के दानपत्र, विजयपाल के लेख और हस्तलिखित पुस्तकों से.
" २५ वां—देवल, धार, उदयपुर (ग्वालियर) और उज्जैन के लेखों से.
" २६ वां—चंद्रदेव के दानपत्र, हस्तलिखित पुस्तक और जाजल्लदेव के लेख से.
" २७ वां—परमार धारावर्ष, चाहमान चाचिगदेव और गुहिल समरसिंह के समय लेखों से.
(शारदा लिपि—लिपिपत्र २८-३१).
" २८ वां—सराहां से मिली हुई सात्यकि के समय की प्रशस्ति से.
" २९ वां—सुंगल से मिले हुए राजा विदग्ध के दानपत्र से.
" ३० वां—भिन्न भिन्न दानपत्रों और शिलालेखों से.
" ३१ वां—कुलु के राजा बहादुरसिंह के दानपत्र और हस्तलिखित पुस्तकों से.
(बंगला लिपि—लिपिपत्र ३२-३५).
" ३२ वां—बंगाल के राजा नारायणपाल और विजयसेन के समय के लेखों से.
" ३३ वां—बंगाल के राजा लक्ष्मणसेन और कामरूप के वैद्यदेव के दानपत्रों से.
" ३४ वां—बल्लालेंद्र के दानपत्र और हस्तलिखित पुस्तकों से.
" ३५ वां—हन्नाकोल के लेख और पुरुषोत्तमदेव के दानपत्र से.
(पश्चिमी लिपि—लिपिपत्र ३६-४०).
" ३६ वां—राजा नरवर्मन और कुमारगुप्त के समय के मंदसोर के लेखों से.
" ३७ वां—धरुनी के राजा ध्रुवसेन और धरसेन (दूसरे) के दानपत्रों से.
" ३८ वां—गहलक सिंहादित्य और वलभी के राजा शीलादित्य (पांचवें) के दानपत्रों से.
" ३९ वां—त्रैकूटकवंशी दईसेन और गुर्जरवंशी रणग्रह तथा दद्द (दूसरे) के दानपत्रों से.
" ४० वां—चालुक्य युवराज श्रयाश्रय (शीलादित्य) और राष्ट्रकूट कर्कराज के दानपत्रों से.
(मध्यप्रदेशी लिपि—लिपिपत्र ४१-४२).
" ४१ वां—वाकाटकवंशी राजा प्रवरसेन (दूसरे) के तीन दानपत्रों से.
" ४२ वां—पृथिवीसेन, महासुदेव और तिविरदेव के दानपत्रों से.
(तेलुगु-कनड़ी लिपि—लिपिपत्र ४३-५१).
" ४३ वां—पल्लववंशी राजा विष्णुगोपवर्मन् और सिंहवर्मन् के दानपत्रों से.
" ४४ वां—कदंबवंशी राजा मृगेशवर्मन् और काकुस्थवर्मन् क दानपत्रों से.
" ४५ वां—चालुक्यवंशी राजाओं के लेख और दानपत्रों से.
" ४६ वां—केंदूर से मिले हुए चालुक्यवंशी राजा कीर्तिवर्मन् (दूसरे) के दानपत्र से.
" ४७ वां—कडब से मिले हुए राष्ट्रकूटवंशी राजा प्रभूतवर्ष (गोविंदराज तीसरे) के दानपत्र से.
" ४८ वां—पूर्वी चालुक्यवंशी राजा भीम (दूसरे) और अम्म (दूसरे) के दानपत्रों से.
" ४९ वां—कोरमंगिल से मिले हुए पूर्वी चालुक्यवंशी राजराज के दानपत्र से.
" ५० वां—काकतीयवंशी राजा रुद्रदेव और गणपति के समय के लेखों से.
" ५१ वां—नामय नायक, अलवेम और गणादेव के दानपत्रों से.
१५

या ... wait, उड़िया!
"उड़िया, गुजराती और मोडी ( मराठी ) लिपियां."

  • Let's check line 44:
    १२ (page number at the bottom center).
  1. Format output:
    Prefix each line with , , etc. Clean line-by-line transcription.सूचीपत्र
    ( ग्रंथ लिपि—लिपिपत्र ५२-५६ )
    लिपिपत्र ५२ वां—पल्लववंशी राजाओं के समय के १० लेखों और कूरम के दानपत्र से.
    ,, ५३ वां—पल्लव और पांड्यवंशी राजाओं के समय के लेख और दानपत्रों से.
    ,, ५४ वां—पल्लववंशी नन्दिवर्मन ( पल्लवमल्ल ) और गंगवंशी पृथ्वीपति ( दूसरे ) के दानपत्रों से
    ,, ५५ वां—कुलोत्तुंगचोड और विक्रमचोड के लेखों तथा बाणवंशी विक्रमादित्य के दानपत्र से
    ,, ५६ वां—पांड्यवंशो सुंदरपांड्य के लेख और यादव विरुपाक्ष तथा गिरिभूपाल के दानपत्रों से.
    ( कलिंग लिपि—लिपिपत्र ५७-५९).
    ,, ५७ वां—कलिंग नगर के

पुस्तकों के संक्षिप्त नामसंकेतों का परिचय.
—————
आ. स; . . . .
आ. स. इं; . . . } ... 'आर्किऑलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया' की सालाना रिपोर्टें; ई. स. १९०२-३ से.
आ. स. रि; . . /
आ. स. उवे. इं; .
आ. स. वे. इं; . . } ... आर्किऑलॉजिकल सर्वे ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया.
आ. स. स. इं; . ... आर्किऑलॉजिकल सर्वे ऑफ़ सदर्न इंडिया.
इ; हि; इं; . . ... इलियट् अनुगादित 'हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया.'
इं. पँ; . . . ... इंडियन एंटिक्वेरी.
इं; मॅ; . . . ... इंडिका ऑफ़ मेगेस्थिनीज़.
ए. इं; . . .
ऍ. इं; . . . } ... एपिग्राफ़िया इंडिका.
ए. ब्रि; . . .
ए. सा. ब्रि; . . } ... एन्साइक्लोपीडिआ ब्रिटानिका.
ए. रि; . . . ... एशियाटिक रिसर्चेज़.
ऍ. ऑ; . . ... ऍनेक्डोटा ऑक्सोनिएन्शिया (आर्यन सीरीज़).
क; आ. स. इं. रि;
क; आ. स. रि; . . } ... कनिंगहाम की 'आर्किऑलॉजिकल सर्वे' की रिपोर्टें.
क; ईं; ईं; . . ... कनिंगहाम रचित इंडिअन् ईराज़.
क; कॉ. प. इं; . ... कनिंगहाम संगृहीत 'कॉइन्स ऑफ़ एन्श्यंट इंडिया'.
क; कॉ. मि. ई; . ... कनिंगहाम संगृहीत 'कॉइन्स ऑफ़ मिडिएवलू इंडिया'.
क; म. बो; . . ... कनिंगहाम का 'महाबोधी'.
की; लि. इं. नॉ. इं; ... कीलहॉर्न संगृहीत 'लिस्ट ऑफ़ इन्स्क्रिप्शन्स ऑफ़ नॉर्डर्न इंडिया'.
की; लि. इं. स. इं; ... कीलहॉर्न संगृहीत 'लिस्ट ऑफ़ इन्स्क्रिप्शन्स ऑफ़ सदर्न इंडिया'.
को; मि. ए; . . ... कीलब्रुक का 'मिसलेनिअस एसेज'.
गा; कॅ. ग्री. सी; . ... पर्सी गार्डनर संगृहीत 'दी कॉइन्स ऑफ़ ग्रीक ऍड इंडो-सीथिक किंग्स ऑफ़ बाकद्रिया
'ऐंड इंडिया'.
गौ; सो. प्रा. इ; . ... गौरीशंकर हीराचंद ओझा का 'सोलंकियों का प्राचीन इतिहास'
ज. अ. ओ. सो; . ... जर्नल ऑफ़ दी अमेरिकन आरिएंटल सोसाइटी.
ज. ए; . . . ... 'जर्नल एशियाटिक'.
ज. ए. सो. वंगा;
ज. बंगा. ए. सो; } ... जर्नल ऑफ़ दी एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल.
ज. ए. सो. बंब; .
ज. बंब. ए. सो; . } ... जर्नल ऑफ़ दी बॉम्बे ब्रँच ऑफ़ दी रॉयल एशियाटिक सोसाइटी.
ज. बॉ. ब्रँ. रा. ए. सो; /
ज. रॉ. ए. सो; . ... जर्नल ऑफ़ दी रॉयल एशियाटिक सोसाइटी.
टे; आ; . . . ... आइज़क टेलर का 'आल्फ़ाबेट'.
१४

पुस्तकों के संक्षिप्त नामसंकेतों का परिचय.
ट्रा. आ. सी; . . ... त्रावनकोर आर्किऑलॉजिकल सीरीज़.
ड; क्रॉ. इं; . . ... मिस् डफ़ का 'क्रॉनॉलॉजी ऑफ़ इंडिया'.
डे; बु. इं; . . ... राइज़ डेविड्ज़ का 'बुद्धिस्ट इंडिया'.
न्यु. क्रॉ; . . ... न्युमिस्मैटिक् क्रॉनिकल.
प्रिं; ऍ; . . ... प्रिंसेप का 'ऍंटिकिटीज़'.
प्रो. रि. आ. स. वे. इं; ... प्रोग्रेस रिपोर्ट ऑफ़ दी ऑर्किऑलॉजिकल सर्वे ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया.
फो(वो); पँ. चं. स्टे; ... फोजल संपादित 'ऍंटिकिटीज़ ऑफ़ दी चंबा स्टेट'.
फ्ली; गु. इ; . ... फ्लीट संपादित 'गुप्त इन्स्क्रिप्शन्स'.
ब; आ. स. वे. इं; . ... बर्जेस संपादित 'आर्किऑलॉजिकल सर्वे ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया'.
ब; सा. ई. पे; . ... बर्नेल का 'साउथ इंडियन पेलिओग्राफी'.
बा; ऍ. इं; . . ... बार्नेट का 'ऍंटिकिटीज़ ऑफ़ इंडिया'.
बी; बु. रे. वे. व; . ... सेम्युअल बील का 'बुद्धिस्ट रेकर्ड ऑफ़ दी वेस्टर्न वर्ल्ड'.
बु. नं; कॅ. बु. त्रि; . ... बुन्यु नन्जियो का 'कॅटलॉग आफ दी चाइनीज़ ट्रांसलेशन ऑफ़ बुद्धिस्ट त्रिपिटक'.
बू; इं. पे; . . ... बूलर का 'इंडियन पेलिओग्राफी'.
बू. इं. स्ट; . . ... बूलर का 'इंडियन स्टडीज' ( संख्या ३ ).
बें; ज. ने; . . ... सिसिल बेंडाल का 'जर्नी इन् नेपाल'.
बंब. गॅ; . . ... बॉम्बे गॅज़िटिअर्.
भा. इं; . . ... भावनगर इनस्क्रिप्शन्स.
भं. कॉ. व्हॉ; . . ... भंडारकर कॉमेमोरेशन व्हॉल्युम.
मू; रि. ऐ. ई. सी. ... मूलर की 'रिपोर्ट ऑन एन्श्यंट इन्स्क्रिप्शन्स ऑफ़ सीलोन'.
मॅ; हि. प. सं. लि; ... मॅक्समूलर का 'हिस्ट्री ऑफ़ एन्श्यंट संस्कृत लिटरेचर'.
रा; ऍ. क; . . ... राइस संपादित 'ऐपिग्राफ़िआ कर्नाटिका'.
रा; कॅ. कॉ. आं. क्ष . } ... ऱॅप्सन् संपादित 'कॅटलॉग ऑफ़ दी कॉइन्स ऑफ़ दी आंध्र डाइनैस्टी, दी त्रैकूटक डाइने-
रॅ. कॅ. कॉ. आं. क्ष. } स्टी ऐंड दी बोधि डाइनैस्टी'.
रि. रा. म्यू. अ; ... रिपोर्ट ऑफ़ दी राजपूताना म्यूज़ियम, अजमेर.
रॅ. ए. इं; . . ... ऱॅप्सन् का 'एन्श्यंट इंडिया'.
वे; इं. स्ट; . . ... वेबर का 'इंडिश्चे स्टाडियन'.
सा (सॅ); अ. इं; ... ऍडवर्ड सॅचो अनुवादित 'अल्बेरुनीज़ इंडिया'.
सु; ग. त; . . ... सुधाकर द्विवेदी की 'गणकतरंगिणी'.
से. बु. ई; . . ... सेक्रेड बुक्स ऑफ़ दी ईस्ट.
स्मि; अ. हि. इं; . ... विन्सेंट ए. स्मिथ का 'अर्ली हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया'.
स्मि; कॅ. कॉ. ई. म्यु; ... विन्सेंट ए. स्मिथ संपादित 'कॅटलॉग ऑफ़ दी कॉइन्स इन दी इंडियन म्यूज़ियम्'.
ह; कॅ. पा; . . ... हरप्रसाद शास्त्री संपादित 'कॅटलॉग ऑफ़ पामलीफ़ ऐंड सिलेक्टेड पेपर मॅन्युस्क्रिप्ट्स
बिलाँगिंग टु दी दरबार लाइब्रेरी, नेपाल'.
हु; सा. ई. इं; . ... हुल्श संपादित 'साउथ इंडियन इन्स्क्रिप्शन्स'.
हवा; कॅ. कॉ. पं. म्यू; ... हवाइटहेड संपादित 'कॅटलॉग ऑफ़ दी कॉइन्स इन् दी पंजाब म्यूज़ियम्, लाहोर'.
१५.
CC-0.Dwivedi Lok Hitkari Pustakalaya, Ghaziabad. Digitzed by eGangotri

CC-0.Dwivedi Lok Hitkari Pustakalaya, Ghaziabad. Digitzed by eGangotri

भारतीय
प्राचीनलिपिमाला.
१—भारतवर्ष में लिखने के प्रचार की प्राचीनता.
भारतीय आर्य लोगों का मत यह है कि उनके यहां बहुत प्राचीन काल से लिखने का प्रचार
चला आता है और उनकी लिपि (ब्राह्मी), जिसमें प्रत्येक अक्षर या चिन्ह एक ही ध्वनि या उच्चारण
का सूचक है और जो संसारभर की लिपियों में सब से सरल और निर्दोष है, स्वयं ब्रह्मा १ ने बनाई है;
परंतु कितने एक यूरोपियन् विद्वानों का यह कथन है कि भारतीय आर्य लोग पहिले लिखना नहीं
जानते थे, उनके वेदादि ग्रंथों का पठनपाठन केवल कथनश्रवणद्वारा ही होता था और पीछे से
उन्होंने विदेशियों से लिखना सीखा.
मैक्समूलर ने लिखा है कि 'मैं निश्चय के साथ कहता हूं कि पाणिनि की परिभाषा में एक भी
शब्द ऐसा नहीं है जो यह सूचित करे कि लिखने की प्रणाली पहिले से थी२,' और वह पाणिनि का
समय ईसवी सन् पूर्व की चौथी शताब्दी मानता है.
बर्नेल का कथन है कि 'फ़िनिशियन् लोगों से भारतवासियों ने लिखना सीखा और फ़िनिशि-
यन् ३ अक्षरों का, जिनसे दक्षिणी अशोकलिपि (ब्राह्मी) बनी, भारतवर्ष में ई.स. पूर्व ५०० से
पहिले प्रवेश नहीं हुआ और संभवतः ई.स. पूर्व ४०० से पहिले नहीं४.'
प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता बूलर, जो 'सेमिटिक् ५' लिपि से ही भारतवर्ष की प्राचीन लिपि (ब्राह्मी) की
उत्पत्ति मानता है, मैक्समूलर तथा बर्नेल के निर्णय किये समय को स्वीकार न कर लिखता है कि
'ई.स. पूर्व ५०० के आसपास, अथवा उससे भी पूर्व, ब्राह्मी लिपि का बड़े श्रम से निर्माण करने का
कार्य समाप्त हो चुका था और भारतवर्ष में 'सेमिटिक्' अक्षरों के प्रवेश का समय ई.स. पूर्व ८०० के
क़रीब माना जा सकता है, तो भी यह अनुमान अभी स्थिर नहीं कहा जा सकता. भारतवर्ष या
सेमिटिक देशों के और प्राचीन लेखों के मिलने से इसमें परिवर्तन की आवश्यकता हुई तो अभी अभी
मिले हुए प्रमाणों से मुझे स्वीकार करना पड़ता है कि [भारतवर्ष] में लिपि के प्रवेश का समय
१. षण्मासिके तु समये भ्रान्तिः संजायते यतः। धात्राक्षराणि सृष्टानि पत्रारूढान्यतः पुरा॥ ('आह्निकतत्व' और 'ज्योति-
स्तत्व' में बृहस्पति का वचन). नाकरिष्यद्यदि ब्रह्मा लिखितं चक्षुरुत्तमम्। तत्रेयमस्य लोकस्य नाभविष्यत् शुभा गतिः॥ (नारदस्मृति).
बृहस्पतिरचित मनु के वार्तिक में भी ऐसा ही लिखा है (से. बु. ई; जिल्द २३, पृ. ३०४); और चीनी यात्री हुयुएंत्संग,
जिसने ई. स. ६२६ से ६४५ तक इस देश की यात्रा की, लिखता है कि 'भारतवासियों की वर्णमाला के अक्षर ब्रह्मा ने बनाये
थे और उनके रूप (रूपांतर) पहले से अब तक चले आ रहे हैं' (बी.बु.रे.वे.व; जिल्द १, पृ. ७७).
२. मै.हि.ए.सं.लि; पृ. २६२ (अलाहाबाद का छुपा.)
३. फ़िनिशियन् = फ़िनिशिया के रहने वाले. एशिया के उत्तरपश्चिमी विभाग के 'सीरिया' नामक देश (तुर्कराज्य
में) को ग्रीक (यूनानी) तथा रोमन लोग 'फ़िनिशिया' कहते थे. वहां के निवासी प्राचीन काल में बड़े व्यवसायी तथा
शिक्षित थे. उन्होंने ही यूरोप वालों को लिखना सिखलाया और यूरोप की प्राचीन तथा प्रचलित लिपियां उन्हींकी लिपि से
निकली हैं.
४. ब; सा.इं.पे; पृ. ६.
५. अरबी, इथिओपिक, अरमइक, सीरिअक, फ़िनिशियन्, हिब्रू आदि पश्चिमी एशिया और आफ्रिका खंड की भाषा-
ओं तथा उनकी लिपियों को 'सेमिटिक्' अर्थात् बाइबलप्रसिद्ध नूह के पुत्र शेम की संतति की भाषाएं और लिपियां कहते ह.

२
प्राचीनलिपिमाला.

अधिक प्राचीन सिद्ध होगा और उसके वास्ते शायद ई.स. पूर्व की १० वीं शताब्दि या उससे भी
पूर्व का समय स्थिर करना होगा१.
अब हमें यह निश्चय करना आवश्यक है कि भारतवर्ष में लिखने के प्रचार की प्राचीनता का
पता कहां तक चल सकता है.
'भोजपत्र२, ताड़पत्र३ या कागज़४ पर लिखे हुए पुस्तक हज़ारों वर्ष रह नहीं सकते, विशेषतः
शिलालेख. | भारतवर्ष के जलवायु में, परंतु पत्थर या धातु पर खुदे हुए अक्षर यत्नपूर्वक
रहें और हवा तथा बारिश से बचने पावें तो बहुत समय तक बच सकते हैं. इस
देश में जो प्राचीन शिलालेख विशेष संख्या में मिले हैं वे मौर्यवंशी राजा अशोक के समय के, अर्थात्
ई.स. पूर्व की तीसरी शताब्दी के हैं, और पाषाण के विशाल स्तंभों अथवा चटानों पर खुदे हुए हैं.
ये पेशावर से माइसोर तक और काठिआवाड़ से उड़ीसा तक अर्थात् क़रीब क़रीब सारे भारतवर्ष५ में
मिल चुके हैं. इनसे पाया जाता है कि उस समय सारे भारतवर्ष में लिखने का प्रचार भली भांति था,
जैसा कि इस समय है. इन लेखों में देशभेद से कितने एक अक्षरों की आकृति में कुछ भिन्नता६ पाई
जाती है और किसी किसी अक्षर के कई रूप मिलते हैं, जिससे अनुमान होता है कि उस समय भी लिखने
की कला इस देश में नवीन नहीं, किंतु सुदीर्घ काल से चली आती थी.
अशोक से पूर्व के अभी तक केवल दो छोटे छोटे शिलालेख मिले हैं, जिनमें से एक अजमेर
ज़िले के बड़ली७ गांव से मिला है और दूसरा नेपाल की तराई के पिप्रावा नामक स्थान के एक स्तूप के
भीतर से मिले हुए पात्र पर, जिसमें बुद्धदेव की अस्थि रक्खी गई थी, खुदा है. इनमें से पहिला
एक स्तंभ पर खुदे हुए लेख का टुकड़ा है, जिसकी पहिली पंक्ति में 'वीर[१]य भगव[त]' और दूसरी
में 'चतुरासिति व[स]' खुदा है. इस लेख का ८४ वां वर्ष जैनों के अंतिम तीर्थंकर वीर (महावीर)
के निर्वाण संवत् का ८४ वां वर्ष होना चाहिये. यदि यह अनुमान ठीक हो तो यह लेख ई.स. पूर्व


१. बू; इं. पे; पृ. १७ (अंग्रेज़ी अनुवाद).
२. भोजपत्र पर लिखा हुआ सब से पुराना संस्कृत पुस्तक, जो अब तक मिला है, 'संयुक्तआगम' नामक, बौद्ध
सूत्र है. वह डॉ. स्टाइन को खोतान प्रदेश के खदालिक् स्थान में मिला था. उसकी लिपि ई.स. की चौथी शताब्दी की
मानी जाती है.
३. ताड़पत्र पर लिखे हुए पुस्तकों में सब से पुराना, जो मिला है, एक नाटक का कुछ त्रुटित अंश है. वह ई.स.
की दूसरी शताब्दी के आसपास का लिखा हुआ माना जाता है, और जिसको डॉ. लूडर्स ने छपवाया है (Kleinere
Sanskrit-Texte, part I.).
४. काग़ज़ पर लिखे हुए सब से पुराने भारतीय प्राचीन लिपि के चार संस्कृत पुस्तक मध्य एशिया में यारकंद नगर
से ६० मील दक्षिण 'कुगिअर' स्थान से वेबर को मिले, जिनका समय डॉ. हॉर्नली ने ई.स. की पांचवीं शताब्दी अनुमान
किया है (ज. ए. सो. बंगा; जि. ६२, पृ. ८).
५. अशोक के लेख नीचे लिखे हुए स्थानों में मिले हैं:-
शाहबाज़गढ़ी (पंजाब के ज़िले युसुफ़ज़ई में); मान्सेरा (पंजाब के ज़िले हज़ारा में); देहली; खालसी (संयुक्त प्रदेश के
ज़िले देहरादून में); सारनाथ (बनारस के पास); लौरिआ अरराज अथवा रधिआ, लौरिआ नवंदगढ़ अथवा मथिआ और
रामपुरवा (तीनों उत्तरी बिहार के ज़िले चंपारन में); सहस्राम (बंगाल के ज़िले शाहाबाद में); निग्लिवा और रुमिंदेई
(दोनों नेपाल की तराई में); धौली (उड़ीसा के ज़िले कटक में); जौगड़ (मद्रास के ज़िले गंजाम में); बैराट (राजपुताना के
जयपुर राज्य में); गिरनार (काठिआवाड़ में); सोपारा (बंबई से ३७ मील उत्तर थाना ज़िले में); सांची (भोपाल राज्य में);
रूपनाथ (मध्यप्रदेश में); मस्की (हैदराबाद राज्य में) और सिद्धापुर (माइसोर राज्य में).
लिपिपत्र पहिले में केवल गिरनार के लेख से अक्षर छांटे गये हैं और दूसरे में अशोक के अन्य लेखों के
मुख्य मुख्य अक्षर. इन दोनों पत्रों को मिलाने से भिन्न भिन्न लेखों में अक्षरों की जो भिन्नता और एक अक्षर के कई रूप पाये
जाते हैं वे स्पष्ट होंगे.
६. बड़ली गांव से मिला हुआ लेख, जो... राजपुताना... में मुझे
मिला था.

३ भारतवर्ष में लिखने के प्रचार की प्राचीनता.
(५२७-८४=) ४४३ का १ होगा. इसकी लिपि अशोक के लेखों की लिपि से पहिले की प्रतीत होती
है. इसमें 'वीराय' का 'वी' अक्षर 𑀯𑀻 है. उक्त 'वी' में जो 'ई' की मात्रा का चिन्ह ( है वह
न तो अशोक के लेखों में और न उनसे पिछले किसी लेख में मिलता है, अत एव वह चिन्ह अशोक
से पूर्व की लिपि का होना चाहिये, जिसका व्यवहार अशोक के समय में मिट कर उसके स्थान में
नया चिन्ह ⫫ बर्ताव में आने लग गया होगा २.
दूसरे अर्थात् पिप्रावा के लेख ३ से प्रकट होता है कि बुद्ध की अस्थि शाक्य जाति के लोगों ने
मिलकर उस (स्तूप) में स्थापित की थी. इस लेख को बूलर ने अशोक के समय से ४ पहले का
माना है. वास्तव में यह बुद्ध के निर्वाणकाल अर्थात् ई.स. पूर्व ४८७ के ५ कुछ ही पीछे का होना
चाहिये.
इन शिलालेखों से प्रकट है कि ई.स. पूर्व की पांचवीं शताब्दी में लिखने का प्रचार इस देश में
कोई नई बात न थी.
[भारतवर्ष में रहे हुए यूनानी लेखक.] निआर्कस् ६ कहता है कि 'यहां के लोग रूई (या रूई के चिथड़ों) को कूट कूट कर
लिखने के वास्ते ७ काग़ज़ बनाते ८ हैं. मॅगेस्थिनीज़ ९ लिखता है कि 'यहां पर


१. महामहोपाध्याय डॉ. सतीशचंद्र विद्याभूषण ने भी इस लेख को वीर संवत् ८४ का माना है.
२. अशोक के समय अथवा उससे पूर्व व्यंजन के साथ जुड़ने वाली स्वरों की मात्राओं में से केवल 'ई' की
प्राचीन मात्रा लुप्त होकर उसके स्थान में नया चिन्ह काम में आने लगा ऐसा ही नहीं, किंतु 'ओ' की मात्रा में भी परिव-
र्तन हुआ होगा, क्योंकि महाक्षत्रप रुद्रदामन् के गिरनार के लेख में 'ओ' की मात्रा तीन प्रकार से लगी है : — 'पो' के
साथ एक प्रकार की, 'नौ' और 'मौ' के साथ दूसरे प्रकार की और 'यो' के साथ तीसरी तरह की है (देखो लिपिपत्र = वां).
इनमें से पहिले प्रकार की मात्रा तो अशोक के लेखों की शैली की ही है ('ओ' की मात्रा की बाईं तरफ एक और आड़ी
लकीर जोड़ी गई है), परंतु दूसरे प्रकार की मात्रा की उत्पत्ति का पता अशोक के लेखों में नहीं लगता और न पिछले
किसी लेख में उसका प्रचार पाया जाता है, जिससे यही अनुमान होता है कि उसका रूपांतर अशोक से पूर्व ही हो
गया हो और किसी लेखक को उसका ज्ञान होने से उसने उसका भी प्रयोग किया हो, जैसे कि कुटिल लिपि की 'आ' की
मात्रा ノ (जो व्यंजन के ऊपर लगाई जाती थी) का लिखना इस समय से कई शताब्दी पूर्व से ही उठ गया है और उसके स्थान
में व्यंजन की दाहिनी ओर एक खड़ी लकीर '।' लगाई जाती है, परंतु कितने एक पुस्तकलेखकों को अब भी उसका ज्ञान है
और जब वे भूल से कहीं 'आ' की मात्रा छोड़ जाते हैं और व्यंजन की दाहिनी ओर उसके लिखने का स्थान नहीं होता तब वे
उसके ऊपर कुटिल लिपि का ノ चिन्ह लगा देते हैं.
३. जिस पत्थर के पात्र पर यह लेख खुदा है वह इस समय कलकत्ते के 'इंडियन म्यूज़िअम्' में है.
४. ज. रॉ. ए. सो; सन् १८६८, पृ. ३८६.
५. बुद्ध का देहांत (निर्वाण) ई.स. पूर्व ४८७ के क़रीब कुसिनार नगर में हुआ. उनके शरीर को चन्दन की
लकड़ियों से जला कर उनकी जली हुई अस्थियों के ८ हिस्से किये गये और राजगृह, वैशाली, कपिलवस्तु, अल्लकप्प, राम-
ग्राम, पावा, वेठदीप और कुसिनार वालों ने उन्हें लेकर अपने अपने यहां उनपर स्तूप बनवाये. कपिलवस्तु शाक्यराज्य की
राजधानी थी और बुद्ध वहीं के शाक्यजाति के राजा शुद्धोदन का पुत्र था अत एव पिप्रावा के स्तूप से निकली हुई अस्थि
कपिलवस्तु के हिस्से की, और वहां का स्तूप बुद्ध के निर्वाण के समय के कुछ ही पीछे का बना हुआ, होना चाहिये. ऐसा
मानने में लिपिसंबंधी कोई भी बाधा नहीं आती.
६. ई. स. पूर्व ३२६ में भारतवर्ष पर चढ़ाई करनेवाले यूनान के बादशाह अलेक्ज़ैंडर (सिकंदर) के सेनापतियों
में से एक निआर्कस् भी था. वह उसके साथ पंजाब में रहा और वहां से नावों द्वारा जो सेना लड़ती भिड़ती सिंधु के
मुख तक पहुंची उसका सेनापति भी वही था. उसने इस चढ़ाई का विस्तृत वृत्तांत लिखा था, जिसका खुलासा एरि-
अन् ने अपनी 'इंडिका' नामक पुस्तक में किया.
७. मॅक्समुलर का लिखना है कि 'निआर्कस् भारतवासियों का रूई से काग़ज़ बनाने की कला का जानना
प्रकट करता है, मॅ. हि. ए. सं. लि; पृ. ३६७.
८. बू; इं. पे; पृ. ६.
९. ई.स. पूर्व ३०६ के आसपास सीरिआ के बादशाह सेल्युकस् (Seleukos Nikator) ने मॅगेस्थिनीज़ नामक

प्राचीनलिपिमाला. ४
दस दस स्टेडिआ¹ के अंतर पर पाषाण लगे हैं², जिनसे धर्मशालाओं का तथा दूरी का पता लगता
है, नये वर्ष के दिन भावी फल (पंचांग) सुनाया जाता है³, जन्मपत्र बनाने के लिये जन्मसमय लिखा
जाता है⁴ और न्याय 'स्मृति'⁵ के अनुसार होता है.'
इन दोनों लेखकों के कथन से स्पष्ट है कि ई.स. पूर्व की चौथी शताब्दि में यहां के लोग रूई
(या चिथड़ों) से काग़ज़⁶ बनाना जानते थे, पंचांग तथा जन्मपत्र बनते थे जैसे कि अब तक
चले आते हैं और मीलों के पत्थर तक लगाये जाते थे. ये लेखनकला की प्राचीनता के सूचक हैं.
बौद्धों के 'शील'⁷ ग्रंथ में बौद्ध साधुओं (श्रमणों) के लिये जिन जिन बातों का निषेध किया
गया है उनमें 'अक्खरिका' (अक्षरिका) नामक खेल भी शामिल है, जिसे
[बौद्ध पुस्तक.] बालक भी खेला करते थे. इस खेल में खेलने वालों को अपनी पीठ पर या
आकाश में [अंगुलि से] लिखा हुआ अक्षर बूझना पड़ता था⁸.
॰ 'विनय'⁹ संबंधी पुस्तकों में 'लेख' (लिखने की कला) की प्रशंसा की है१० और बौद्ध आर्याओं
के लिये सांसारिक कलाओं के सीखने का निषेध होने पर भी 'लिखना' सीखने की उनके वास्ते
आज्ञा है¹¹. यदि कोई बौद्ध साधु (श्रमण) किसी मनुष्य को आत्मघात की प्रशंसा में कुछ लिखे
(लेखं छिन्दति) तो उसे प्रत्येक अक्षर के लिये दुक्कत (दुष्कृत = पाप) होगा¹², और गृहस्थियों के ल-
ड़कों के वास्ते लिखने का पेशा सुख से जीवन निर्वाह करने का साधन माना गया है¹³.
विद्वान को अपना राजदूत बना कर मौर्यवंशी राजा चंद्रगुप्त के दरबार (पाटलिपुत्र) में भेजा था. वह ५ वर्ष के लगभग
यहां रहा और उसने इस देश के विषय में 'इंडिका' नामक पुस्तक ई.स. पूर्व की चौथी शताब्दी के अंत के आसपास
लिखी, जो नष्ट होगई परंतु दूसरे लेखकों ने उससे जो जो अंश उद्धृत किया है वह उपलब्ध है.
१. एक स्टेडिअस् (Stadium) ६०६ फुट ६ इंच का होता है ('स्टेडिआ', 'स्टेडिअम्' शब्द का बहुवचन है).
२. इं. मं; पृ. १२५-२६. ३. इं. मं; पृ. ६१. ४. इं. मं; पृ. १२६.
५. मॅगस्थिनीज़ ने मूल में 'स्मृति' (धर्मशास्त्र) शब्द के अर्थ 'याददाश्त' का प्रयोग किया है, जिसपर से कितने
एक यूरोपियन् विद्वानों ने यहां पर उस समय लिखे हुए क़ानून का न होना मान लिया है, परंतु बूलर ने लिखा है कि
मॅगस्थिनीज़ का आशय 'स्मृति' के पुस्तकों से है (वृ; इं; पे; पृ. ६).
६. विलायती कागज़ों के प्रचार के पूर्व यहां पर चिथड़ों को कूट कूट कर उनके गूदे से काग़ज़ बनाने के पुराने
ढंग के कारखाने कई जगह थे, परन्तु विलायती काग़ज़ अधिक सुंदर और सस्ते होने से वे बंद हो गये, तो भी गोशुंडा (मेवाड़
में) आदि में अब तक पुराने ढंग से काग़ज़ बनते हैं.
७. बौद्ध धर्मग्रंथ 'सुत्तंत' (सूत्रांत) के प्रथम खंड के प्रथम अध्याय में जो बुद्ध के कथोपकथन हैं वे 'शील'
अर्थात 'आचार के उपदेश' कहलाते हैं. उसके संग्रह का समय डॉ. राइस डेविड्ज़ ने ई.स. पूर्व ४५० के आस पास बत-
लाया है (डे; बु. इं; पृ. १०७), किंतु बौद्ध लोग 'शील' को स्वयं बुद्ध का वचन मानते हैं.
८. ब्रह्मजालसुत्त, १४; सामञ्ञफलसुत्त, ४६; डे; बु. इं; पृ. १०८.
९. जिस वर्ष बुद्ध का निर्वाण हुआ उसी वर्ष (ई.स. पूर्व ४८७ के आसपास) उनके मुख्य शिष्य काश्यप की
इच्छानुसार मगध के राजा अजातशत्रु की सहायता से राजगृह के पास की सप्तपर्णी गुफा के बड़े दालान में बौद्धों का पहिला
संघ एकत्र हुआ जिसमें ५०० अर्हत (बड़े दरजे के साधु) उपस्थित थे. वहां पर उपालि ने, जिसको स्वयं बुद्ध ने 'विनय'
का अद्वितीय ज्ञाता माना था, 'विनय' सुनाया, जो बुद्ध का कहा हुआ 'विनय' माना गया. बौद्धों के धर्मग्रंथों के तीन विभाग
'विनय,' 'सुत्त' (सूत्र) और 'अभिधम्म' (अभिधर्म) हैं, जिनमें से प्रत्येक को 'पिटक' कहते हैं. प्रत्येक पिटक में कई ग्रंथ
हैं और तीनों मिलकर 'त्रिपिटक' कहलाते हैं. 'विनय' में बौद्ध साधुओं के आचार का विषय है. ओल्डनवर्ग के मत में
'विनय' के कितने एक अंश ई.स. पूर्व ४०० से पहिले के हैं.
१०. डे; बु. इं; पृ. १०८; भिक्खुपाचित्तिय, २,२.
११. डे; बु. इं; पृ. १०८. १२. डे; बु. इं; पृ. १०८-६.
१३. डे; बु. इं; पृ. १०८.

भारतवर्ष में लिखने के प्रचार की प्राचीनता. ५
'जातक' १ के पुस्तकों में खानगी २ तथा राजकीय ३ पत्रों, कर्ज़ा लेने वालों की तहरीरों ४ तथा
पोत्थक (पुस्तक) का ५, और कुटुंब संबंधी आवश्यक विषयों ६, राजकीय आदेशों ७ तथा धर्म के
नियमों ८ के सुवर्णपत्रों पर खुदवाये जाने का वर्णन मिलता है.
१. बुद्ध के पूर्वजन्मों की कथाओं को जातक कहते हैं. बौद्ध साहित्य में ऐसी प्रायः ५५० कथाओं का २२ निपातों
(अध्यायों) में बड़ा संग्रह है. प्रत्येक कथा के आरंभ में लिखा है कि जेतवन में अनाथपिंडिक के बाग में या अन्यत्र जब बुद्ध
विहार करते थे तब अमुक प्रसंग उठने पर उन्होंने यह कथा कही. कथा के पूर्ण होने पर बुद्ध ने बताया है कि इस समय के
(वर्तमान) मनुष्यों में से इस कथा के समय पूर्व जन्म में कौन कौन किस किस शरीर में थे और अंत में अपना भी पता दिया
है कि इस कथा का अमुक पात्र मैं था.
भरहुत के स्तूप के कटहरों पर इक्कीस जातकों के चित्र खुदे हुए हैं और उनपर नाम भी दिए हैं; एक पर तो जातक
में से गाथा का एक पाद ज्यों का त्यों खुदा हुआ है. यह स्तूप ई. स. पूर्व की तीसरी शताब्दी का है अतएव जातकों का
इससे प्राचीन होना तो सिद्ध ही है; परंतु जिन राजाओं और नगरों का उनमें उल्लेख है वे नंद और मौर्यवंशी राजाओं के
पहले के हैं और पात्रों के आचार व्यवहार भी बुद्ध के बहुत पहले के जान पड़ते हैं, इससे यह मानना साहस नहीं है कि ई.स.
पूर्व की छठी शताब्दी या उससे भी पहले के समाज के चित्र जातकों की कथाओं में अंकित हैं. प्रोफेसर कॉवेल की संपादकत्ता
में ५४७ जातकों का अंगरेज़ी भाषांतर ६ जिल्दों में छप कर प्रकाशित हुआ है. मूल डॉक्टर फॉसबॉल् ने रोमन लिपि में
प्रकाशित किया है.
२. काशी के एक सेठ के गुलाम कटाहक ने जाली चिट्ठी (पण्ण=पर्ण=पन्ना=पत्र) से अपने आपको सेठ का पुत्र
सिद्ध करके एक दूसरे सेठ की पुत्री से विवाह कर लिया. उस पत्र पर उसने सेठ ही की मोहर (मुद्दिका=मुद्रिका) भी कर
ली थी (कटाहक जातक).
तक्खसिला (तक्षशिला) के विश्वविद्यालय के एक अध्यापक ने अपने पुराने छात्रों को पण्ण (=पत्र) लिखा (महासुतसोम
जातक).
३. एक राजा, जो राज्य छोड़कर वनवासी होगया था, एक ग्राम में जाकर रहा. वहां वालों ने उसका आतिथ्य अच्छा
किया जिस पर उसने अपने भाई को, जो राजा था, एक पण्ण भेजा कि इनका राजकर क्षमा कर दिया जावे (कामजातक).
काशी के एक राजा ने अपने निकाले हुए पुरोहित को फिर बुलाने के लिये एक गाथा लिख कर पण्ण भेजा और
उसपर राजमुद्दिका (राजमुद्रिका) से मोहर की (पुण्णनदी जातक).
पोतलि के राजा अस्सक (अश्मक) के मंत्री नंदिसेन ने एक सासन (शासन) लिख कर दंतपुर के राजा कालिंग का
आक्रमण रोका और कालिंग राजा लेख को सुन कर (लेखं सुत्वा) रुक गया (चुल्लकालिंग जातक).
सात राजाओं ने काशी को घेरा देकर राजा ब्रह्मदत्त को पण्ण भेजा कि राज्य छोड़ो या लड़ो. उसके उत्तर में राजा
के भाई असदिस (असदृश) ने बाण पर अक्षर (अक्खरानि) खोदे (अच्छिन्दि) और वह बाण ऐसे निशाने से मारा कि उनके
भोजनपात्रों पर लगा. उसमें लिखा था कि भाग जाओ नहीं तो मारे जाओगे (असदिस जातक.)
नामी चोर (जैसे आज कल पुलिस के रजिस्टर में 'नंबरी' बदमाश होते हैं) 'लिखितको चोरो,' अर्थात् जिसके बारे
में राज की ओर से लिखी हुई आज्ञा निकल चुकी हो, कहलाता था. ऐसे चोर बौद्धसंघ में आ आकर भरती होने लगे,
तब बुद्ध ने इस बखेड़े को रोका (महावग्ग १.४३).
४. एक देवालिये ने अपने लेवालियों को कर्ज़ की तहरीरों (इणपण्णानि = ऋणपर्ण) लेकर गंगातीर पर आकर
अपना पावना लेजाने के लिये बुलाया था (रुरुजातक).
५. बु; इ; पें; पृ. ५.
६. एक धनवान् ब्राह्मण का पुत्र अपनी विरासत सम्हालने गया और सोने के पत्र पर अपने पुरखाओं के लिखे धन के
बीजक के अक्षर (अक्खरानि) बांच कर उसने अपनी संपत्ति का परिमाण जाना (कण्ह जातक).
७. काशी के राजा की रानी खेमा ने स्वप्न में स्वर्णमृग देखा और कहा कि यदि मुझे यह न मिला तो मैं मर
जाऊंगी. इस पर राजा ने सोने के पत्र पर एक कविता खुदवा कर मंत्री को दी और कहा कि इसे सारे नगरवासियों को
सुना दो. उस कविता का भाव यह था कि जो कोई इस मृग का पता देगा उसे गांव और गहनों से भूषित स्त्रियां दी
जायेंगी (रुरुजातक).
८. राजा की आज्ञा से कुरु जाति के पांच प्रधान धर्म (अहिंसा, अस्तेय, परस्त्रीगमननिषेध, मिथ्याभाषणनिषेध
और मद्यपाननिषेध) सोने के पत्र पर खुदवाये गये (कुरुधम्म जातक).
बोधिसत्व की आज्ञा से विनिच्छयधम्म (विनिश्चयधर्म) भी ऐसे ही खुदवाये गये थे (तेसकुन जातक).

६ प्राचीनलिपिमाला.
'महावग्ग' (विनय पिटक का एक ग्रन्थ) में 'लेखा' (लिखना), 'गणना' (पहाड़े) और 'रूप'
(हिसाब) की पढ़ाई का १, जातकों में पाठशालाओं तथा विद्यार्थियों के लिखने के 'फलक' (लकड़ी की
पाटी) का २ और 'ललितविस्तर' में बुद्ध का लिपिशाला में जाकर अध्यापक विश्वामित्र से चंदन की पाटी
पर सोने के वर्णक ३ (कलम) से लिखना सीखने का वृत्तान्त मिलता है ४.
ऊपर उद्धृत किये हुए वचन ई.स. पूर्व की छठी शताब्दी के आस पास की दशा के बोधक हैं और
उनसे पाया जाता है कि उस समय लिखने का प्रचार एक साधारण बात थी; स्त्रियां तथा बालक भी
लिखना जानते थे और प्रारंभिक पाठशालाओं की पढ़ाई ठीक वैसी ही थी जैसी कि अब तक हमारे यहां
की देहाती खानगी पाठशालाओं की है, जिनमें लिखना, पट्टीपहाड़े और हिसाब पढ़ाये जाते हैं. जब
हमारे यहां की प्रारंभिक पढ़ाई का ढंग ई. स. पूर्व की छठी शताब्दी के आसपास से अब तक, अर्थात्
क़रीब २५०० वर्ष से, बिना कुछ भी परिवर्त्तन के ज्यों का त्यों चला आया है तब आश्चर्य ही क्या है कि बुद्ध
के समय भी बहुत पूर्ववर्ती काल से वैसा ही चला आता रहा हो.
महाभारत ५, स्मृति (धर्मशास्त्र) ६, कौटिल्य के अर्थशास्त्र ७, वात्स्यायन के कामसूत्र ८ आदि
ब्राह्मणों के ग्रंथ. ग्रंथों में, जिनमें व्यावहारिक विषयों का विशेष रूप से वर्णन मिलता है, 'लिखना'
और 'लिखित पुस्तकों' का उल्लेख बहुत कुछ मिलता है.
व्याकरण. पाणिनि ९ ने 'अष्टाध्यायी' नामक व्याकरण का ग्रन्थ लिखा, जिसमें 'लिपि' और
१. उपालि के मातापिता ने राजगृह में विचार किया कि बच्चे को क्या काम सिखावें. उन्होंने निश्चय किया कि
यद्यपि लेखा, गणना और रूप सिखाने से भविष्य में उसको लाभ होगा परंतु इन तीनों से क्रमशः अंगुली, छाती और
आंखों को क्लेश होगा, इससे उन्होंने उसे बौद्ध भिक्खु (श्रमण) बनाना निश्चय किया क्योंकि श्रमण सदाचारी होते हैं, खाने
पीने को अच्छा मिलता है और सोने को अच्छे बिछौने (महावग्ग १. ४६; भिक्खूपाचित्तिय ६५. १).
कलिंग के राजा खारवेल के हाथीगुंफा के लेख में उक्त राजा का लेख, रूप और गणना सीखना लिखा है
(ततो लेखरूपगणना व्यवहारविधिविशारदेन सव्वविज्जावदातेन.......): 'हाथीगुंफा ऐंड थ्री अदर इन्स्क्रिप्शन्स,' भगवानलाल
इंद्रजी संपादित, पृ. २२.
२. गुलाम कटाहक सेठ के पुत्र का फलक उठा कर उसके साथ पाठशाला जाया करता था वहीं उसने लिखना पढ़ना
सीखा (कटाहक जातक).
३. राजपूताना में अब भी लकड़ी की गोल तीखे मुंह की कलम को, जिससे बच्चे पट्टी पर सुरखी बिछा कर अक्षर
बनाना सीखते हैं, बरथा या बरतना कहते हैं.
४. ललितविस्तर, अध्याय १० (अंगरेज़ी अनुवाद, पृ. १८२-५).
५. महाभारत के कर्ता व्यास ने स्वयं गणेश को ही उक्त पुस्तक का लेखक बनाया है (आदिपर्व, १. ११२),
६. वसिष्ठधर्मसूत्र (१६. १०, १४-१५) में न्यायकर्त्ता के पास लिखित प्रमाण पेश करना और मनुस्मृति (८. १६८) में
ज़बरन लिखवाये हुए लेख को अप्रमाणित करना लिखा है. सारी स्मृतियों में जहां जहां लेख का विषय है उसकी परिसंख्या
नहीं हो सकती, केवल दो उदाहरण दिये गये हैं.
७. अर्थशास्त्र में बहुत जगह लिखने का वर्णन है, जिसमें से थोड़े से उदाहरण यहां दिये जाते हैं. वृत्तचौलकर्मा
लिपिं संख्यानं चोपयुञ्जीत (१.५.२); संज्ञांलिपिमिश्चारसंचारं कुर्युः (१.१२.८); पत्रचे संचिपपरिपदा पत्रसंप्रेषणेन मंत्रयेत (१.१५.६); अमात्यसम्पदोपेतः
सर्वसमयविदाशु ग्रन्थधावंचरो लेखवाचनसमर्थो लेखकः स्यात् (२.६.२८). यह पिछला अवतरण शासनाधिकार में से है जिसमें
राजशासनों के लिखने का ही विषय है. अर्थशास्त्र का कर्ता कौटिल्य मौर्य चंद्रगुप्त का मंत्री विष्णुगुप्त चाणक्य ही था.
८. चौंसठ कलाओं में 'पुस्तकवाचनम' (पृ. ३३); घर में रखने की सामग्री में 'यः कचित्पुस्तकः' (पृ. ४५); भार्या के प्रतिदिन
के कामों में आमद और खर्च का हिसाब रखना 'दैवसिकायव्ययपिण्डीकरणम्' (पृ. २३८).
९. मैक्समुलर, बूलर आदि कितने एक यूरोपियन विद्वान् पाणिनि को ई. स. पूर्व की चौथी शताब्दी में होना मानते
हैं और पाणिनीय व्याकरण के अद्वितीय ज्ञाता गोल्डस्टकर ने पाणिनि को बुद्ध से पूर्व होना माना है. इनमें से गोल्ड-
स्टकर का लिखना ठीक जचता है; क्योंकि पाणिनि से बहुत समय पीछे कात्यायन ने उसके सूत्रों पर 'वार्तिक' लिखे.
इसका प्रमाण यह है कि वार्तिकों में न केवल पाणिनि के छोड़े हुए प्रयोगों और अर्थों का स्पष्टीकरण है वरन बहुत से नये
प्रयोगों और नये अर्थों का भी विचार है, जो पाणिनि के पीछे व्यवहार में आये होंगे. पाणिनि से [कमसे कम तीन पीढ़ी]
पीछे वात्स्यायन व्याडि ने पाणिनि के सूत्रों पर 'संग्रह' नामक व्याख्यानरूप ग्रंथ रचा. भर्तृहरि ने अपने 'वाक्यपदीय'

भारतवर्ष में लिखने के प्रचार की प्राचीनता. ७
'लिपि' शब्द (जिनका अर्थ 'लिखना' है) और 'लिपिकर' (लिखने वाला) तथा 'यवनानी'
(जिसका अर्थ कात्यायन और पतंजलि ने 'यवनों की लिपि' किया है) शब्द बनाने के नियम
दिये हैं और 'स्वरित' के चिह्न तथा 'ग्रंथ' (पुस्तक) का भी उल्लेख किया है. उसी पुस्तक से
नामक ग्रंथ में लिखा है कि 'संग्रह' के, जो 'वाक्यपदीय' के टीकाकार पुण्यराज के लेखानुसार एक लाख श्लोक का था,
अस्त हो जाने पर पतंजलि ने 'महाभाष्य' लिखकर 'संग्रह' के आशय का संक्षेप किया. पतंजलि का समय ई.स. पूर्व
की दूसरी शताब्दी निश्चित है. ऐसी दशा में पाणिनि और पतंजलि के बीच कई शताब्दियों का अन्तर होना चाहिये.
१. दिवाविभानिश्शा लिपिलिबिवलि (३.२.२१).
२. इन्द्रवरुणभव यवयवन (४.१.४६).
३. यवनाल्लिप्याम् (४.१.४६ पर वार्तिक ३).
४. यवनाल्लिप्यामिति वक्तव्यम् यवनानी लिपिः (४.१.४६ पर भाष्य).
५. स्वरितेनाधिकारः (१.३.११).
एक ही बात वार बार दोहराना न पड़े इस लिये पाणिनि ने कुछ बातें शीर्षक की तरह स्थान स्थान पर लिख कर नियम
कर दिया है कि इसके आगे यह सिलसिला चलेगा. इसको अधिकार कहते हैं और यह अधिकार स्वरित चिह्न से जतलाया
गया है. यह स्वरित वेद के उच्चारण के उदात्त, अनुदात्त, स्वरित की तरह उच्चारण का ऊंचा या नीचा स्वर नहीं किंतु वर्ण
पर का लिखित चिह्न है (स्वरितो नाम स्वरविशेषो वर्णधर्मो न स्वरधर्मः पा. १.३.११ पर काशिका) क्योंकि अष्टाध्यायी का सूत्र-
पाठ एकश्रुति या एकस्वर का पाठ माना जाता है, उसमें उदात्त, अनुदात्त, स्वरित का भेद नहीं हो सकता (एकश्रुत्या सूत्राणां
पाठात् पतंजलि के महाभाष्य के पहले आह्निक पर कैयट की टीका). पतंजलि ने इस सूत्र (१.३.११) के व्याख्यान में यह
शंका उठाई है कि स्वरित से हम यह नहीं जान सकते कि यह अधिकार कहां तक जायेगा और इस शंका पर कात्यायन का
समाधान लिखा है कि जितने सूत्रों तक अधिकार चलाना हो उतनी ही संख्या का वर्ण उसपर लिख दिया जाय (यावतिथो-
ऽलनुबन्ध्यातावतो योगानिति वचनात्सिद्धम्) कैयट ने इसपर दृष्टांत दिया है कि पा. सू. ५.१.३० पर 'इ' अनुबंध लगा देने से
यह जाना जायगा कि यह अधिकार दो सूत्रों तक चलेगा. यों शिवसूत्रों में जो वर्णों का क्रम है उसके स्थानीय मान से
अ = १, इ = २, उ = ३. इत्यादि गिनती के संकेत पाणिनि के स्वरित चिह्न में होना कात्यायन ने माना है. आगे चल कर
यह भी कहा है कि जहां अधिकार अधिक संख्या के सूत्रों में जाने वाला है और अल् (= वर्ण) कम हैं वहां अधिकार
जतलाने वाले सूत्र में पाणिनि ने 'प्राक्' (अमुक शब्द या सूत्र से पहले पहले) लगाया है (पतंजलि - अथेदानीं यत्राल्पोयां-
सोऽलः भूयसश्च योगानधिकारोऽनुवर्तते कथं तत्र कर्तव्यम् ! कात्यायन - भूयसि प्राग्वचनम्. पतंजलि - भूयसि प्राग्वचनं कर्तव्यम्
भूयसि प्राग्सुत इति वक्तव्यम्). जहां पर 'प्राक्' शब्द काम में नहीं लिया है और जहां पर सूत्रों की संख्या अल् (वर्ण) से अधिक
है (जैसे ३.१.६१ का अधिकार ५४१ सूत्रों पर है) वहां कोई और स्वरित चिह्न काम में आता होगा. इसीके अनुसार पा-
णिनि ने जहां यह अधिकार किया है कि 'रीश्वर' के पहले पहले सब निपात कहावेंगे (प्रागरीश्वराग्निपाताः पा. १.४.५६) वहां
शुद्ध 'ईश्वर' शब्द काम में न लाकर कृत्रिम 'रीश्वर' काम में लिया है क्योंकि रीश्वर शब्द जहां आता है वहीं यह अधिकार
समाप्त होता है (अधिरोश्वरे १.४.६७), आगे जहां 'ईश्वर' शब्द आया है (ईश्वरे तोसुनकसुनौ ३.४.१३) वहां तक यह अ-
धिकार नहीं चलता. यों 'रीश्वर' शब्द काम में लाने से दो ही बातें प्रकट होती हैं, या तो पाणिनि ने अपने आगे के सूत्र
तोते की तरह रट लिये थे इससे 'रीश्वर' पद का प्रयोग किया, या उसने अपना व्याकरण लिख कर तैयार किया जिस-
की लिखित प्रति के सहारे अधिकार सूत्र के शब्द स्थिर किये. पाठकों से यह कहना व्यर्थ है कि इन दोनों अनुमानों में से
कौन सा मानना उचित है.
ऐसे ही पाणिनि ने अपने सूत्रों में अपने ही बनाये धातुपाठ में से 'फण आदि सात धातुओं को' (फणां च सप्तानां
६.४.१२५) 'जक्षिति आदि ६ धातु' (जक्षित्यादयः षट् ६.१.६) आदि उल्लेख किया है. वहां यह मानना उचित है कि पाणिनि ने
सूत्र बनाने के पहिले धातुपाठ रट रक्खा था, या यह कि धातुपाठ की लिखित पुस्तक उसके सामने थी ?
६. 'ग्रंथ' शब्द पाणिनि ने रचित पुस्तक के अर्थ में लिया है (समुदाह्यो ग्रन्थेोऽग्रन्थे १.३.७५; अधिकृत्य कृते ग्रंथे ४.३.८७;
कृते ग्रन्थे ४.३.११६ आदि). वेद की शाखाओं के लिये, जो ऋषियों से कही गई हैं (जिन्हें आस्तिक हिन्दू ऋषियों की बनाई हुई
नहीं मानते) 'प्रोक्त' शब्द काम में लाया गया है, 'कृत' नहीं (तेन प्रोक्तम् ४.३.१०१); और 'प्रोक्त' ग्रंथों में 'पुराणप्रोक्त'
शब्द के प्रयोग से दिखाया है कि कुछ वेद के ब्राह्मण पाणिनि के पहिले के थे और कुछ उन्हीं के काल के (पुराणप्रोक्तेषु ब्राह्मण-
कल्पेषु ४.३.१०५; वार्तिक 'तुल्यकालत्वात्'), किंतु पाराशर्य (पराशर के पुत्र) और कर्मंद के 'भिक्षुसूत्र' तथा शिलालि और
कृशाश्व के 'नटसूत्रों' को न मालूम क्यों 'प्रोक्त' में गिनाया है. जो हो, 'भिक्षुशास्त्र' और 'नाट्यशास्त्र' के दो दो सूत्र-
ग्रंथ उस समय विद्यमान थे (पाराशर्यशिलालिभ्यां भिक्षुनटसूत्रयोः । कर्मन्दकृशाश्वादिनिः ४.३.११०-११). नवीन विषय पर पहिले
पहिल बनाये हुए ग्रंथ को 'उपज्ञात' कहा है (उपज्ञाते ४.३.११५; उपज्ञोपक्रमं तदाद्याचिख्यासायां २.४.२१). किसी विषय
को लेकर (अधिकृत्य) बसे हुए ग्रंथों में 'शिशुकुन्दीय' (बच्चों के रोने के संबंध का ग्रंथ), 'यमसभीय' (यम की सभा के
विषय का ग्रंथ), 'दो नाम मिला कर बना ग्रंथ' (जैसे 'अग्निकाश्यपीय' - यह नाम पाणिनि ने नहीं दिया) और 'इंद्र-

८ प्राचीनलिपिमाला.
यह भी पाया जाता है कि उस समय चौपायों के कानों पर स्त्रुव, स्वस्तिक आदि के और पांच तथा
आठ के अंकों के चिह्न भी बनाये जाते थे और उनके कान काटे तथा छेदे भी जाते थे १.
पृष्ठ ७ वें के टिप्पण ६ में दिये हुए ग्रंथों के अतिरिक्त 'महाभारत' ग्रंथ' और आपिशलि३, स्फोटायन४,
गार्ग्य ५, शाकल्य ६, शाकटायन ७, गालव ८, भारद्वाज९, काश्यप १०, चाक्रवर्मण ११ और सेनक १२ नामक
वैयाकरणों के नाम भी पाणिनि ने दिये हैं और उनका मत प्रकट किया है.
पाणिनि से पूर्व यास्क १३ ने निरुक्त लिखा जिसमें औदुंबरायण, क्रौष्टुकी, शतबलाक्ष मौद्गल्य,
शाकपूणि, शाकटायन, स्थौलाष्ठीवी, आग्रायण, औपमन्यव, और्णवाभ, कात्थक्य, कौत्स, गार्ग्य, गालव,
चर्मशिरस्, तैटीकि, वार्ष्यायणि और शाकल्य नामक वैयाकरणों और निरुक्तकारों के नाम और मत
का उल्लेख मिलता है १४, जिनमें से केवल गार्ग्य, शाकटायन, गालव और शाकल्य के नाम पाणिनि में
मिलते हैं, जिससे अनुमान होता है कि पाणिनि और यास्क के पूर्व व्याकरण और निरुक्त के बहुत
से ग्रंथ उपलब्ध १५ थे, जिनमें से अब एक भी उपलब्ध नहीं है.
जननीय' (इन्द्र के जन्म पर ग्रंथ) के नाम दिये हैं और अंत में 'आदि' लगाकर बतलाया है कि ऐसे ग्रंथ बहुत से होंगे
(शिशुक्रन्दयम सभाद्वंद्वेन्द्र जननादिभ्यश्छः ४.३.८८). इस प्रकार पाणिनि ने केवल 'ग्रंथ' शब्द ही नहीं दिया वरन कई ग्रंथों के
नाम और उनके विषयों का पता भी दिया है. पाणिनि के सूत्र 'कृते ग्रंथे' (४.३.८७) के वार्तिक पर कात्यायन ने आ-
ख्यायिका का भी उल्लेख किया है और भाष्यकार पतंजलि ने 'वासवदत्ता,' 'सुमनोत्तरा' और 'भैमरथी' आख्यायिकाओं
के नाम दिये हैं.
१. कर्णे लक्षणस्याविष्टाष्टपञ्चमणिभिन्नच्छिन्नच्छिद्र स्त्रुवस्वस्तिकस्य ६. ३. ११५; कर्णाद्वर्णाल्लक्षणात् ६. २. ११२. इन सूत्रों पर का-
शिकाकारों ने लिखा है कि पशुओं के स्वामि का संबंध बतलाने या उनका विभाग जतलाने के वास्ते दांतली आदि के जो
चिह्न उनके कानों पर किये जाते हैं उनको लक्षण कहते हैं. पाणिनि के इन सूत्रों के अनुसार 'अष्टकर्णः गौः' या 'अष्टकर्णी
गौः' का अर्थ यही है कि जिस बैल या गौ के कान पर पहचान के लिये 'आठ' का चिह्न बना हो. ऐसे ही पञ्चकर्णी,
स्वस्तिककर्णी आदि. ऐसे शब्दों का अर्थ 'आठ कान वाली' आदि नहीं हो सकता.
जानवरों के कानों पर इस प्रकार के तरह तरह के चिह्न करने की प्रथा वेदों के समय में भी प्रचलित थी. अथर्ववेद
संहिता में तांबे के छुरे से दोनों कानों पर 'मिथुन' (स्त्रीपुरुष) का चिह्न बनाने का विधान है (अथर्व. सं. ६.१४१) और
दूसरी जगह कानों के छेदने और उनपर चिह्न करने की प्रथा को बुरा बतलाया है (१२. ४. ६). मैत्रायणी संहिता में इस
विषय का एक प्रकरण का प्रकरण है जिससे पाया जाता है कि रेवती नक्षत्र में यह कर्म करना चाहिये तब इससे समृद्धि
होती है. केवल दाहिने कान पर भी चिह्न होता था और दोनों कानों पर भी, और उन चिह्नों के नाम से गौरों के नाम पड़ते
थे—'स्थूणाकर्णी' (थंभे के चिह्नवाली), 'दात्राकर्णी' (दांतली के चिह्नवाली), 'कर्करिकर्णी' (वीणा के चिह्नवाली) आदि.
अलग अलग पुरुषों के अलग अलग चिह्न होते थे—वसिष्ठ की 'स्थूणाकर्णी', जमदग्नि की 'कर्करिकर्णी' आदि.
दाण के फल से या लोहे से चिह्न करने का निषेध किया गया है; या तो चिह्न तांबे से बनाया जाय या सांठे को पानी में
भिगोकर उसके डंठल से (मैत्रायणी संहिता; ४.२.६.).
२. महान् व्रीह्यपराह्ण''''''भारत (६.२.३८). ३. वा सुप्यापिशलेः (६.१.९२).
४. अवङ् स्फोटायनस्य (६.१.१२३). ५. ओतो गार्ग्यस्य (८.३.२०). ६. लोपः शाकल्यस्य (८.३.१९).
७. लङः शाकटायनस्यैव (३.४.१११). डा. ऑपर्ट ने जो शाकटायन का व्याकरण अभयचंद्रसूरि की टीका सहित
छपवाया है वह पाणिनि के उल्लेख किये हुए प्राचीन शाकटायन का नहीं किंतु जैन शाकटायन का नवीन व्याकरण है जो
ई. स. की नवीं शताब्दी में राष्ट्रकूट (राठौड़) राजा अमोघवर्ष (प्रथम) के समय में बना था.
८. इको ह्रस्वोऽङ्यो गालवस्य (६.३.६१.). ९. ऋतो भारद्वाजस्य (७.२.६३).
१०. तृषिमृषिकृशेः काश्यपस्य (१.२.२५). ११. ई चाक्रवर्मणस्य (६.१.१३०). १२. गिरेश्च सेनकस्य (५.४.११२.)
१३. पाणिनि ने 'यस्कादिभ्यो गोत्रे' (२.४.६३.) सूत्र से 'यास्क' नाम सिद्ध किया है.
१४. देखो, क्रमशः, यास्क का निरुक्त- १.२.१७; ८.२; १.१.६, ३; ७.१४.६; १.३.३; १०.१.३; १०.८.६; १०.८.१०; ७.१५.१;
८.४.३; १.१४.२; १.३.४; ४.३.२; ३.१५.१; ४.३.२; १.२.८; और ६. २८. ३.
१५. यह संभव नहीं कि यास्क अथवा पाणिनि ने इतने आचार्यों के एक विषय के ग्रंथ कंठस्थ करके उनका तारतम्य
विचार कर नया निरुक्त अथवा व्याकरण बनाया हो. यदि उस समय लिखना या लिखित ग्रंथ न थे तो क्या पाणिनि और
यास्क इन सब आचार्यों के ग्रंथों को वेद के सूक्तों की तरह कंठस्थ करने वालों को सामने बिठाकर उनके मत सुनते गये
होंगे और अपना निबंध बना कर स्वयं रटते और शिष्यों को रटाते गये होंगे?

भारतवर्ष में लिखने के प्रचार की प्राचीनता. ६
छांदोग्य उपनिषद् १ में 'अक्षर' २ शब्द मिलता है तथा 'ई', 'ऊ' और 'ए' स्वर, ईकार, ऊकार
और एकार शब्दों से सूचित किये हैं ३ और स्वरों का संबंध इंद्र से, ऊष्मन् का प्रजापति से और
स्पर्शवर्णों का मृत्यु से बतलाया है ४. ऐसे ही तैत्तिरीय उपनिषद् में वर्ण और मात्रा का उल्लेख मिलता
है ५.
ऐतरेय आरण्यक में ऊष्मन्, स्पर्श, स्वर और अंतःस्थ ६ का; व्यंजन और घोष ७ का; णकार
और षकार (मूर्धन्य) के नकार और सकार (दंत्य) से भेद ८ का तथा 'संधि' ९ का विवेचन मिलता
है. ये सब बहुधा शांखायन आरण्यक में भी हैं.
ऐतरेय ब्राह्मण में 'ॐ' अक्षर, को अकार, उकार और मकार वर्णों के संयोग से बना हुआ
बतलाया है १०.
शतपथ ब्राह्मण में 'एकवचन,' ११ बहुवचन ' ११ तथा तीनों 'लिंगों' १२ के भेद का विवेचन मिलता है.
तैत्तिरीय संहिता में ऐंद्रवायव नामक ग्रह (सोमपात्र) दोनों देवताओं (इंद्र और वायु) को
एक ही दिये जाने के कारण का वर्णन करते समय लिखा है कि '[पहले] वाणी अस्पष्ट और अनि-
यमित (बिना व्याकरण के) थी. देवताओं ने इंद्र से कहा कि तुम इसका हमारे लिये व्याकरण
(नियमबंधन) कर दो. इंद्र ने कहा कि मैं [इस काम के लिये] यह वर मांगता हूं कि यह (सोम-
पात्र) मेरे तथा वायु के लिये एक ही लिया जाय. इससे ऐंद्रवायव ग्रह शामिल ही लिया जाता
है. इंद्र ने वाणी को बीच में से पकड़ कर व्याकृत किया. इसलिये वाणी व्याकृत (व्याकरणवाली,
नियमबद्ध) कही जाती है' १३. यही कथा शतपथ ब्राह्मण में भी मिलती है परंतु उसमें 'वि+आ+कृ'
धातु के स्थान पर 'निर्+वच्' धातु से बने हुए 'निर्वचन' और 'निरुक्त' शब्द काम में लिये हैं,
और यह कहा है कि इंद्रने पशु, वयस् (पक्षी) और सरीसृपों (रेंगनेवालों) की वाणी को छोड़ कर
१. पाणिनि के सूत्रपाठ में एक जगह (१.४.७६) और गणपाठ में दो जगह (ऋगयनादि ४.३.७३, और वेतनादि
४.४ १२ में) उपनिषद् शब्द आता है.
२. हिंकार इति त्र्यक्षरं प्रस्ताव इति त्र्यक्षरं तत्समं । १ । आदिरिति द्व्यक्षरं (छांदोग्य उप. २. १०). 'अक्षर' शब्द तो
संस्कृत के प्राचीन साहित्य में दोनों अर्थों में मिलता है अर्थात् ध्वन्यात्मक (उच्चारित) और संकेतात्मक (लिखित), परंतु
'वर्ण' शब्द केवल संकेतात्मक चिह्न के लिये ('वर्ण' धातु से=रंगना या बनाना) आता है और ईकार, ऊकार आदि में 'कार'
('कृ' धातु से=करना) केवल वर्ण के लिये; अतएव 'वर्ण' और 'कार' प्रत्ययवाले शब्द लिखित संकेतों के ही सूचक हैं.
३. अग्निरीकारः आदित्य ऊकारो निष्ठव एकारः (छांदोग्य उप. १. १३).
४. सर्वे स्वरा इन्द्रस्यात्मानः सर्व ऊष्माणः प्रजापतेरात्मानः सर्वे स्पर्शा मृत्योरात्मानः यदि खरेषूपालभेतेन्द्र शरणं... (छांदोग्य
उप. २. २२. ३).
५. वर्णः स्वरः । मात्रा बलम् (तैत्तिरीय उप. १. १).
६. तस्यैतस्यात्मनः प्राण ऊष्मरूपमस्थीनि स्पर्शरूपं मज्जानः स्वररूपं मांसं लोहितमित्येतदन्यच्चतुर्थमन्तःस्था रूपमिति (ऐ. आ.
३. २. १).
७. तस्य यानि व्यंजनानि तच्छरीरं यो घोषः स आत्मा य ऊष्माणः स प्राणः (ऐ. आ. २. २. ४.)
८. स यदि विचिकित्सेत्सणकारं ब्रवाणो ३ अषकारं ३ इति ..... सपकारं ब्रवाणी ३ अपकारा ३ इति (ऐ. आ. ३.२.६).
९. पूर्वमेवाक्षरं पूर्व्यरूपमुत्तरमुत्तररूपं योऽवकाशः पूर्व्वरूपोत्तररूपे अन्तरेण येन सन्धिं विवर्त्तयति येन खराक्षरं विजानाति येन
मात्रामात्रां विभजते ...... संधिविज्ञपनी साम् ... (ऐ. आ. ३. १. ५).
१०. तेभ्योऽभितप्तेभ्यस्त्रयो वर्णा अजायन्ताकार उकारो मकार इति तानकधा समभरत्तदेतदो३मिति (ऐ. ब्रा. ५. ३२). ऐसा
ही कौशीतकी ब्राह्मण (२६.४) और आश्वलायन श्रौतसूत्र (१०.४) में भी लिखा मिलता है.
११. अथी नेदेकवचनेन बहुवचनं ब्रवायामेति (शतपथ ब्रा. १३.५.१.१८).
१२. त्रेधाविचित्ता इयंका उपधीयन्ते पुंनाम्न्यः स्त्रीनाम्न्यो नपुंसकनाम्न्य स्तेधाविचित्तानि उ एवेमानि पुरुषस्याङ्गानि पुंनामानि
स्त्रीनामानि नपुंसकनामानि (शतपथ ब्रा. १०.५.१.२). वाक् छ एवैतत्सर्वं यत्स्त्री पुमान् नपुंसकं (शतपथ ब्रा. १०.५.२.३).
१३. वाग्वै पराच्यव्याकृतावदत् ते. देवा इन्द्रमब्रुवन् 'इमां नो व्याकुरु' इति सोऽब्रवीद्वरं वृणै मह्यं चैवैष वायवे च सह गृह्याता'
इति तस्मादैन्द्रवायवः सह गृह्यते. तामिन्द्रो मध्यतोऽवक्रम्य व्याकरोत्तस्मादियं व्याकृता वागुद्यते. तस्मात्सकृदिन्द्राय मध्यतो गृह्यते ......
(तैत्ति. सं. ६. ४. ७).

उसके चौथे अंश अर्थात् मनुष्यों की ही वाणी का निर्वचन (व्याकरण) किया क्योंकि उसको ग्रह में
से चतुर्थांश ही मिला था१.
उपर्युक्त प्रमाणों से पाया जाता है कि उपनिषद, आरण्यक, ब्राह्मण और तैत्तिरीय संहिता के
समयतक व्याकरण के होने का पता चलता है. यदि उस समय लिखने का प्रचार न होता तो व्या-
करण और उसके पारिभाषिक शब्दों की चर्चा भी न होती, क्योंकि जो जातियां लिखना नहीं जानती
वे छंदोबद्ध गीत और भजन अवश्य गाती हैं, कथाएं कहती हैं परंतु उनको स्वर, व्यंजन, घोष, संधि,
एकवचन, बहुवचन, लिंग आदि व्याकरण के पारिभाषिक शब्दों का ज्ञान सर्वथा नहीं होता. इसका
प्रत्यक्ष उदाहरण हिंदुस्तान में ही भली भांति मिल सकता है, जहां ३१३४१५३८६ मनुष्यों की आबादी
में से केवल १८४३६५७८ मनुष्य लिखना पढ़ना जानते हैं बाकी के २९४९७८८०८ अभी तक लिखना
पढ़ना नहीं जानते२. उनमें किसीको भी व्याकरण के पारिभाषिक शब्दों का कुछ भी ज्ञान नहीं है.
व्याकरण की रचना लेखनकला की उन्नत दशा में ही होती है और उसके लिये भाषा का सारा
साहित्य टटोलना पड़ता है और उसके प्रथम रचयिता को उसके पारिभाषिक शब्द गढ़ने पड़ते हैं.
भारतवर्ष की जिन असभ्य और प्राथमिक जातियों के यहां लिखित साहित्य नहीं है उनकी भाषाओं
के व्याकरण लिखना जानने वाले यूरोपियन विद्वानों ने अभी अभी बनाये हैं.
छन्द. ऋग्वेद में गायत्री, उष्णिक्, अनुष्टुभ्, बृहती, विराज्, त्रिष्टुभ् और जगती छंदों के नाम
मिलते हैं३. वाजसनेयि संहिता में इनके अतिरिक्त 'पंक्ति' छंद का भी नाम मिलता है और द्वि-
पदा, त्रिपदा, चतुष्पदा, षट्पदा, ककुभ् आदि छंदों के भेद भी लिखे हैं४. अथर्ववेद में भिन्न भिन्न
स्थानों में पृथक नामों के अतिरिक्त एक स्थान पर छंदों की संख्या ११ लिखी है५. शतपथ ब्राह्मण में
मुख्य छंदों की संख्या ८ दी है६; और तैत्तिरीय संहिता७, मैत्रायणी संहिता८, काठक संहिता९
तथा शतपथ ब्राह्मण१० में कई छंदों और उनके पादों के अक्षरों की संख्या तक गिनाई है.
लिखना न जाननेवाली जातियां छंदोबद्ध गीत और भजन गाती हैं, और हमारे यहां की स्त्रियां,
जिनमें केवल ६५ पीछे एक लिखना जानती है११ और जिनकी स्मरणशक्ति बहुधा पुरुषों की अपेक्षा
प्रबल होती हैं, विवाह आदि सांसारिक उत्सवों के प्रसंग प्रसंग के, एवं चौमासा, होली आदि त्यौहारों
के गीत और बहुतेरे भजन, जिनमें विशेष कर ईश्वरोपासना, देवी देवताओं की स्तुति या वेदांत के
उपदेश हैं, गाती हैं. यदि उनका संग्रह किया जावे तो संभव है कि वेदों की संहिताओं से भी
उनका प्रमाण बढ़ जावे, परंतु उनको उनके छंदों के नामों का लेश मात्र भी ज्ञान नहीं होता. छंदःशास्त्र
का प्रथम रचयिता ही छंदोबद्ध साहित्यसमुद्र को मथ कर प्रत्येक छंद के अक्षर या मात्राओं की
संख्या के अनुसार उनके वर्ग नियत कर उनके नाम अपनी तरफ से स्थिर करता है, तभी लोगों में
उनकी प्रवृत्ति होती है. लिखना न जानने वाली जातियों में छंदों का नामज्ञान नहीं होता. वैदिक


१. शतपथ ब्रा. ४. १. ३. १२, १५-१६.
२. ई. स. १९११ की हिन्दुस्तान की मर्दुमशुमारी की रिपोर्ट, जिल्द १, भाग २, पृ. ७०-७१.
३. ऋग्वे. सं. (१०.१४.१६; १०.१३२.३.४).
४. यजु. वाज. सं. (११.८; १४. १६; २३.३३, २८. १४ आदि).
५. अथ. सं. (८.६.१६).
६. विराडष्टमानि छन्दांसि (श. ब्रा. ८. ३. ३. ६).
७. सप्तच्छ्रं प्रथमं पदं अष्टाक्षराणि त्रीणि ...... षडष्टाक्षरा तेन गायत्री यदेकादशाक्षरा तेन त्रिष्टुब्यद्द्वादशाक्षरा तेन जगती
............ सप्तपदा शक्वरी (तै. सं. ६.१.१.६-७).
८. अनुष्टुभं ...... चतुर्धा व्योतस्या अष्टा अष्टा अक्षराणि बृहतीं ...... चतुर्धा व्योतस्या नव नवाक्षराणि । इत्यादि (मै. सं. १.११.१०)
९. गायत्रीं ...... चतुर्धा वि तस्याष्टाष्टौ षडक्षराणि उष्णिक ...... चतुर्धा वि तस्यास्सप्त सप्ताक्षराणि । इत्यादि (का. सं. १४.४. )
१०. द्वादशाक्षरा वै जगती । ४। ...... षट्त्रिंशदक्षरा बृहती ...... । ८। ...... दशाक्षरा विराट् । ११। (श. ब्रा. ८. ३. ३.) इत्यादि
कई जगह.
११. हिन्दुस्तान की ई. स. १९११ की मर्दुमशुमारी की रिपोर्ट, जिल्द १, भाग २, पृष्ठ ७०-७१.