सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
काम दलन करुणामयी, तूँ देव मुरारी ॥ 2 ॥
सब कंपैं करतार तैं, भव-बंधन पाशा।
अरि रिपु भंजन भय गता, सब विघ्न विनाशा ॥ 3 ॥
सिर ऊपर सांई खड़ा, सोई हम माहीं।
दादू सेवक राम का निर्भय, न डराहीं ॥ 4 ॥
182. हितोपदेश । त्रिताल
हरि के चरण पकर मन मेरा, यहु अविनाशी घर तेरा ॥ टेक ॥
जब चरण कमल रज पावै, तब काल व्याल बौरावै।
तब त्रिविध ताप तन नाशौ, तब सुख की राशि विलासै ॥ 1 ॥
जब चरण क मल चित लागै, तब माथै मीच न जागै।
तब जनम जरा सब क्षीना, तब पद पावन उर लीना ॥ 2 ॥
जब चरण कमल रस पीवै, तब माया न व्यापै जीवै।
तब भरम करम भय भाजै, तब तीनों लोक विराजै ॥ 3 ॥
जब चरण कमल रुचि तेरी, तब चार पदारथ चेरी।
तब दादू और न बांछै, जब मन लागै सांचै ॥ 4 ॥
183. संत उपदेश । राज मृगांक ताल
संतों ! और कहो क्या कहिये ।
हम तुम्ह सीख इहै सतगुरु की, निकट राम के रहिये ॥ टेक ॥
हम तुम मांहि बसै सो स्वामी, सांचे सौं सचु लहिये।
दर्शन परसन जुग जुग कीजे, काहे को दुख सहिये ॥ 1 ॥
हम तुम संग निकट रहैं नेरे, हरि केवल कर गहिये।
चरण कमल छाड़ि कर ऐसे, अनत काहे को बहिये ॥ 2 ॥
हम तुम तारन तेज घन सुन्दर, नीके सौं निरबहिये।
दादू देख और दुख सब ही, तामें तन क्यों दहिये ॥ 3 ॥
- 378 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
184. मन प्रति उपदेश । राज मृगांक ताल
मन रे, बहुरि न ऐसे होई ।
पीछे फिर पछतावेगा रे, नींद भरे जनि सोई ॥ टेक ॥
आगम सारे संचु करीले, तो सुख होवै तोही ।
प्रीति करि पीव पाइये, चरणों राखो मोही ॥ 1 ॥
संसार सागर विषम अति भारी, जनि राखै मन मोही ।
दादू रे जन राम नाम सौं, कश्मल देही धोई ॥ 2 ॥
185. काल चेतावनी । भंगताल
साथी ! सावधान है रहिये ।
पलक मांहि परमेश्वर जाणै, कहा होइ कहा कहिये ॥ टेक ॥
बाबा, बाट घाट कुछ समझ न आवै, दूर गवन हम जाना ।
परदेशी पंथी चलै अकेला, औघट घाट पयाना ॥ 1 ॥
बाबा, संग न साथी कोई नहीं तेरा, यहु सब हाट पसारा ।
तरवर पंखी सबै सिधाये, तेरा कौण गँवारा ॥ 2 ॥
बाबा, सबै बटाऊ पंथ सिरानैं, सुस्थिर नांहीं कोई ।
अंति काल को आगे पीछे, बिछुरत बार न होई ॥ 3 ॥
बाबा, काची काया कौण भरोसा, रैन गई क्या सोवे ।
दादू संबल सुकृत लीजे, सावधान किन होवे ॥ 4 ॥
186. (गुजराती) तर्क चेतावनी । शूलताल
मेरा मेरा काहे को कीजे रे, जे कुछ संग न आवे ।
अनत करी नें धन धरीला रे, तेंऊ तो रीता जावे ॥ टेक ॥
माया बंधन अंध न चेते रे, मेर मांहिं लपटाया ।
ते जाणै हूँ यह बिलासौं, अनत विरोधे खाया ॥ 1 ॥
आप स्वारथ यह विलूधा रे, आगम मरम न जाणे ।
- 379 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
जम कर माथे बाण धरीला, ते तो मन ना आणे ॥ 2 ॥
मन विचारि सारी ते लीजे, तिल मांहीं तन पड़िबा।
दादू रे तहँ तन ताड़ीजे, जेणें मारग चढ़िबा ॥ 3 ॥
187. हितोपदेश । शूलताल
सन्मुख भइला रे, तब दुख गइला रे, ते मेरे प्राण अधारी।
निराकार निरंजन देवा रे, लेवा तेह विचारी ॥ टेक ॥
अपरम्पार परम निज सोई, अलख तोर विस्तारं।
अंकुर बीजे सहज समाना रे, ऐसा समर्थ सारं ॥ 1 ॥
जे तैं किन्हा किन्हि इक चीन्हा रे, भइला ते परिमाणं।
अविगत तोरी विगति न जाणूं, मैं मूरख अयानं ॥ 2 ॥
सहजें तोरा ए मन मोरा, साधन सौं रंग आई।
दादू तोरी गति नहिं जानैं, निर्बाहो कर लाई ॥ 3 ॥
188. मन प्रति सूरतन । त्रिताल
हरि मारग मस्तक दीजिये, तब निकट परम पद लीजिये ॥ टेक ॥
इस मारग मांहीं मरणा, तिल पीछे पाँव न धरणा।
अब आगे होई सो होई, पीछे सोच न करणा कोई ॥ 1 ॥
ज्यों शूरा रण झूझै, तब आपा पर नहिं बूझै।
सिर साहिब काज संवारै, घण घावां आपा डारै ॥ 2 ॥
सती सत गहि साचा बोलै, मन निश्चल कदे न डोलै।
वाके सोच पोच जिय ना आवै, जग देखत आप जलावै ॥ 3 ॥
इस सिर सौं साटा कीजे, तब अविनाशी पद लीजे।
ताका सब सिर साबित होवे, जब दादू आपा खोवे ॥ 4 ॥
189. कलियुगी । त्रिताल
- 380 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
झूठा कलियुग कह्या न जाइ, अमृत को विष कहै बनाइ ॥ टेक ॥
धन को निर्धन, निर्धन को धन, नीति अनीति पुकारै ।
निर्मल मैला, मैला निर्मल, साध चोर कर मारै ॥ 1 ॥
कंचन काच, काच को कंचन, हीरा कंकर भाखै ।
माणिक मणियाँ, मणियाँ माणिक, साँच झूठ कर नाखै ॥ 2 ॥
पारस पत्थर, पत्थर पारस, कामधेनु पशु गावै ।
चन्दन काठ, काठ को चन्दन, ऐसी बहुत बनावै ॥ 3 ॥
रस को अणरस, अणरस को रस, मीठा खारा होई ।
दादू कलिजुग ऐसा बरतै, साचा बिरला कोई ॥ 4 ॥
190. भगवंत भरोसा । ललित ताल
दादू मोहि भरोसा मोटा,
तारण तिरण सोई संग मेरे, कहा करै कलि खोटा ॥ टेक ॥
दौं लागी दरिया तै न्यारी, दरिया मंझ न जाई ।
मच्छ कच्छ रहैं जल जेते, तिन को काल न खाई ॥ 1 ॥
जब सूवै पिंजर घर पाया, बाज रह्या वन मांहीं ।
जिनका समर्थ राखणहारा, तिनको को डर नांहीं ॥ 2 ॥
साचे झूठ न पूजै कबहुँ, सत्य न लागै काई ।
दादू साचा सहज समाना, फिर वै झूठ विलाई ॥ 3 ॥
191. सांच झूठ निर्णय प्रतिपाल
सांई को साच पियारा ।
साचै साच सुहावै देखो, साचा सिरजनहारा ॥ टेक ॥
ज्यों घण घावां सार घड़ीजे, झूठ सबै झड़ जाई ।
घण के घाऊँ सार रहेगा, झूठ न मांहि समाई ॥ 1 ॥
कनक कसौटी अग्नि-मुख दीजे, पंक सबै जल जाई ।
- 381 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
यों तो कसणी सांच सहेगा, झूठ सहै नहिं भाई ॥ 2 ॥
ज्यों घृत को ले ताता कीजे, ताइ ताइ तत्त कीन्हा।
तत्तैं तत्त रहेगा भाई, झूठ सबै जल खीना ॥ 3 ॥
यों तो कसणी साच सहेगा, साचा कस कस लेवै ।
दादू दर्शन सांचा पावै, झूठे दरस न देवै ॥ 4 ॥
192. करणी बिना कथनी । प्रतिपाल
बातैं बाद जाहिंगी भइये, तुम जनि जानों बातनि पइये ॥ टेक ॥
जब लग अपना आप न जानै, तब लग कथनी काची ।
आपा जान सांई को जानै, तब कथनी सब साची ॥ 1 ॥
करनी बिना कंत नहीं पावै, कहे सुने का होई ।
जैसी कहै करै जे तैसी, पावैगा जन सोई ॥ 2 ॥
बातनि हीं जे निर्मल होवे, तो काहे को कस लीजे ।
सोना अग्नि दहै दस बारा, तब यहु प्रान पतीजे ॥ 3 ॥
यौं हम जाना मन पतियाना, करनी कठिन अपारा।
दादू तन का आपा जारे, तो तिरत न लागे बारा ॥ 4 ॥
193. उपदेश । पंजाबी-त्रिताल
पंडित, राम मिलै सो कीजे ।
पढ़ पढ़ वेद पुराण बखानैं, सोई तत्त्व कह दीजे ॥ टेक॥
आतम रोगी विषम बियाधी, सोई कर औषधि सारा।
परसत प्राणी होइ परम सुख, छूटै सब संसारा ॥ 1 ॥
ए गुण इन्द्री अग्नि अपारा, ता सन जलै शरीरा।
तन मन शीतल होइ सदा सुख, सो जल नहाओ नीरा ॥ 2 ॥
सोई मार्ग हमहिं बताओ, जेहि पंथ पहुँचे पारा।
भूलि न परै उलट नहीं आवै, सो कुछ करहु विचारा ॥ 3 ॥
- 382 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
गुरु उपदेश देहु कर दीपक, तिमिर मिटे सब सूझे।
दादू सोई पंडित ज्ञाता, राम मिलन की बूझे ॥ 4 ॥
194. उपदेश । प्रतिताल
हरि राम बिना सब भर्मि गये, कोई जन तेरा साच गहै ॥ टेक ॥
पीवै नीर तृषा तन भाजै, ज्ञान गुरु बिन कोइ न लहै।
प्रकट पूरा समझ न आवै, तातैं सो जन दूर रहै ॥ 1 ॥
हर्ष शोक दोउ सम कर राखै, एक एक के संग न बहै।
अनतहि जाइ तहाँदुख पावै, आपहि आपा आप दहै ॥ 2 ॥
आपा पर भरम सब छाड़ै, तोनि लोक पर ताहि धरै।
सो जन सही साच कौं परसे, अमर मिले नहिं कबहूँ मरै ॥ 3 ॥
पारब्रह्म सूं प्रीति निरन्तर, राम रसायन भर पीवै।
सदा आनन्द सुखी साचे सौं, कहै दादू सो जन जीवै ॥ 4 ॥
195. भ्रम विध्वंसण । प्रतिताल
जग अंधा नैन न सूझै, जिन सिरजे, ताहि न बूझै ॥ टेक ॥
पाहण की पूजा करै, करै आतम घाता।
निर्मल नैन न आवई, दोजख दिशि जाता ॥ 1 ॥
पूजै देव दिहाड़ियां, महा-माई मानैं।
प्रकट देव निरंजना, ताकी सेव न जानैं ॥ 2 ॥
भैरुं भूत सब भ्रम के, पशु प्राणी ध्यावैं।
सिरजनहारा सबन का, ताको नहिं पावैं ॥ 3 ॥
आप स्वारथ मेदनी, का का नहिं करही ।
दादू सांचे राम बिन, मर मर दुख भरही ॥ 4 ॥
196. अन्य उपासक विस्मयवादी भ्रम । रंग ताल
- 383 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
........................................................................................................................
साचा राम न जाणै रे, सब झूठ बखाणै रे ॥ टेक ॥
झूठे देवा झूठी सेवा, झूठा करे पसारा।
झूठी पूजा झूठी पाती, झूठा पूजणहारा ॥ 1 ॥
झूठा पाक करै रे प्राणी, झूठा भोग लगावै।
झूठा आड़ा पड़दा देवै, झूठा थाल बजावै ॥ 2 ॥
झूठे वक्ता झूठे श्रोता, झूठी कथा सुणावै।
झूठा कलियुग सब को मानै, झूठा भ्रम दिढ़ावै ॥ 3 ॥
स्थावर जंगम जल थल महियल, घट घट तेज समाना।
दादू आतम राम हमारा, आदि पुरुष पहिचाना ॥ 4 ॥
-
निज मार्ग निर्णय । चौताल
मैं पंथी एक अपार का, मन और न भावै।
सोई पंथ पावै पीव का, जिसे आप लखावै ॥ टेक ॥
को पंथी हिंदू तुरक के, को काहू राता।
को पंथी सोफी सेवड़े, को सन्यासी माता ॥ 1 ॥
को पंथी जोगी जंगमा, को शक्ति पंथ ध्यावै।
को पंथी कमड़े कापड़ी, को बहुत मनावै ॥ 2 ॥
को पंथी काहू के चलै, मैं और न जानूं।
दादू जिन जग सिरजिया, ताही को मानूं ॥ 3 ॥ -
साधु मिलाप मंगल । चौताल
आज हमारे रामजी साधु घर आये,
मंगलाचार चहुँ दिशि भये, आनन्द बधाये ॥ टेक ॥
चौक पुराऊँ मोतियां, घिस चंदन लाऊँ।
पंच पदारथ पोइ के , यहु माल चढ़ाऊँ ॥ 1 ॥
तन मन धन करूँ वारनैं, प्रदक्षिणा दीजे।
- 384 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
शीश हमारा जीव ले, नौछावर कीजे ॥ 2 ॥
भाव भक्ति कर प्रीति सौं, प्रेम रस पीजे ।
सेवा वंदन आरती, यहु लाहा लीजे ॥ 3 ॥
भाग हमारा हे सखी, सुख सागर पाया ।
दादू को दर्शन भया, मिले त्रिभुवन राया ॥ 4 ॥
199. संत समागम प्रार्थना । दादरा
निरंजन नाम के रस माते, कोई पूरे प्राणी राते ॥ टेक ॥
सदा सनेही राम के, सोई जन साचे ।
तुम बिन और न जानहीं, रंग तेरे ही राचे ॥ 1 ॥
आन न भावै एक तूं, सति साधु सोई ।
प्रेम पियासे पीव के, ऐसा जन कोई ॥ 2 ॥
तुम हीं जीवन उर रहे, आनन्द अनुरागी ।
प्रेम मगन पीव प्रितड़ी, लै तुम सौं लागी ॥ 3 ॥
जे जन तेरे रंग रंगे, दूजा रंग नांही ।
जन्म सुफल कर लीजिये, दादू उन मांहीं ॥ 4 ॥
200. अत्यन्त निर्मल उपदेश । दादरा
चलु रे मन ! जहाँ अमृत वना, निर्मल नीके संत जना ॥ टेक ॥
निर्गुण नांव फल अगम अपार, संतन जीवन प्राण अधार ॥ 1 ॥
सीतल छाया सुखी शरीर, चरण सरोवर निर्मल नीर ॥ 2 ॥
सुफल सदा फल बारह मास, नाना वाणी धुनि प्रकाश ॥ 3 ॥
तहाँ वास बसि अमर अनेक, तहँ चलि दादू इहै विवेक ॥ 4 ॥
201. चौताल
चलो मन माहरा, जहाँ मित्र अम्हारा ।
- 385 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
तहँ जामण मरण नहिं जाणिये, नहिं जाणिये ॥ टेक ॥
मोह न माया, मेरा न तेरा, आवागमन नहीं जम फेरा ॥ 1 ॥
पिंड पड़े नहीं प्राण न छूटै, काल न लागै आयु न खूटै ॥ 2 ॥
अमर लोक तहँ अखिल शरीरा, व्याधि विकार न व्यापै पीरा ॥ 3 ॥
राम राज कोई भिड़े न भाजै, सुस्थिर रहणा बैठा छाजै ॥ 4 ॥
अलख निरंजन और न कोई, मित्र अम्हारा दादू सोई ॥ 5 ॥
202. बेली । त्रिताल
बेली आनन्द प्रेम समाइ ।
सहजैं मगन राम रस सींचै, दिन दिन बधती जाइ ॥ टेक ॥
सतगुरु सहजैं बाही बेली, सहज गगन घर छाया ।
सहजैं सहजैं कोंपल मेल्है, जाणै अवधू राया ॥ 1 ॥
आतम बेली सहजैं फूलै, सदा फूल फल होई ।
काया बाड़ी सहजैं निपजै, जानैं विरला कोई ॥ 2 ॥
मन हठ बेली सूखण लागी, सहजैं जुग जुग जीवै ।
दादू बेली अमर फल लागै, सहज सदा रस पीवै ॥ 3 ॥
203. शब्द बाण । त्रिताल
संतों ! राम बाण मोहि लागे ।
मारत मृग मर्म तब पायो, सब संगी मिल जागे ॥ टेक ॥
चित चेतन चिंतामणि चीन्हा, उलट अपूठा आया ।
मंदिर पैसि बहुरि नहिं निकसै, परम तत्त घर पाया ॥ 1 ॥
आवै न जाइ, जाइ नहिं आवै, तिहिं रस मनवा माता ।
पान करत परमानन्द पायो, थकित भयो चलि जाता ॥ 2 ॥
भयो अपंग पंक नहि लागै, निर्मल संग सहाई ।
पूर्ण ब्रह्म अखिल अविनाशी, तिहिं तज अनत न जाई ॥ 3 ॥
- 386 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
सो शर लागि प्रेम प्रकाशा, प्रकटी प्रीतम वाणी।
दादू दीन दयाल ही जानै, सुख में सुरति समानी ॥ 4 ॥
204. निज स्थान निर्णय । झपताल
मध्य नैन निरखूं सदा, सो सहज स्वरूप ।
देखत ही मन मोहिया, है तो तत्त्व अनूप ॥ टेक॥
त्रिवेणी तट पाइया, मूरति अविनाशी।
जुग जुग मेरा भावता, सोई सुख राशी ॥ 1 ॥
तारुणी तट देखि हूँ, तहाँ सुस्थाना।
सेवक स्वामी संग रहें, बैठे भगवाना ॥ 2 ॥
निर्भय थान सुहात सो, तहँ सेवक स्वामी।
अनेक जतन कर पाइया, मैं अन्तरजामी ॥ 3 ॥
तेज तार परिमित नहीं, ऐसा उजियारा।
दादू पार न पाइये, सो स्वरूप संभारा ॥ 4 ॥
205. झपताल
निकट निरंजन देखि हौं, छिन दूर न जाई ।
बाहर भीतर एक सा, सहजैं रह्या समाई ॥ टेक॥
सतगुरु भेद लखाइया, तब पूरा पाया।
नैनन ही निरखूं सदा, घर सहजैं आया ॥ 1 ॥
पूरे सौं परचा भया, पूरी मति जागी।
जीव जान जीवन मिल्या, ऐसे बड़ भागी ॥ 2 ॥
रोम रोम में रम रह्या, सो जीवन मेरा।
जीव पीव न्यारा नहीं, सब संग बसेरा ॥ 3 ॥
सुन्दर सो सहजैं रहै, घट अंतरजामी।
दादू सोई देखि हौं, सारों संग स्वामी ॥ 4 ॥
- 387 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली ४
२०६. परिचय उपदेश । त्रिताल
सहज सहेलड़ी हे, तूँ निर्मल नैन निहारि ।
रूप अरूप निर्गुण आगुण में, त्रिभुवन देव मुरारि ॥ टेक ॥
बारम्बार निरख जग जीवन, इहि घर हरि अविनाशी ।
सुन्दरी जाइ सेज सुख विलसे, पूरण परम निवासी ॥ 1 ॥
सहजैं संग परस जगजीवन, आसण अमर अकेला ।
सुन्दरी जाइ सेज सुख सोवै, जीव ब्रह्म का मेला ॥ 2 ॥
मिलि आनन्द प्रीति करि पावन, अगम निगम जहाँ राजा ।
जाइ तहाँ परस पावन को, सुन्दरी सारे काजा ॥ 3 ॥
मंगलाचार चहुँ दिशि रोपै, जब सुन्दरी पिव पावै ।
परम ज्योति पूरे सौं मिल कर, दादू रंग लगावै ॥ 4 ॥
२०७. वस्तु निर्देश । त्रिताल
तहँ आपै आप निरंजना, तहँ निसवासर नहि संजमा ॥ टेक ॥
तहँ धरती अम्बर नाहीं, तहँ धूप न दीसै छांहीं ।
तहँ पवन न चालै पानी, तहँ आपै एक बिनानी ॥ 1 ॥
तहँ चंद न ऊगै सूरा, मुख काल न बाजै तूरा ।
तहँ सुख दुख का गम नाहीं, ओ तो अगम अगोचर माहीं ॥ 2 ॥
तहँ काल काया नहिं लागै, तहँ को सोवै को जागै ।
तहँ पाप पुण्य नहिं कोई, तहँ अलख निरंजन सोई ॥ 3 ॥
तहँ सहज रहै सो स्वामी, सब घट अंतरजामी ।
सकल निरन्तर वासा, रट दादू संगम पासा ॥ 4 ॥
२०८. त्रिताल
अवधू ! बोल निरंजन बाणी, तहँ एकै अनहद जाणी ॥ टेक ॥
तहँ वसुधा का बल नाहीं, तहँ गगन घाम नहिं छाहीं ।
- 388 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
तहँ चंद सूर नहिं जाई, तहँ काल काया नहिं भाई ॥ 1 ॥
तहँ रैणि दिवस नहिं छाया, तहँ बाव वर्ण नहिं माया।
तहँ उदय अस्त नहिं होई, तहँ मरै न जीवै कोई ॥ 2 ॥
तहँ नाहीं पाठ पुराना, तहँ आगम निगम नहिं जाना।
तहँ विद्या वाद न जाना, नहिं तहाँ जोग अरु ध्याना ॥ 3 ॥
तहँ निराकार निज ऐसा, तहँ जाण्या जाइ न जैसा।
तहँ सब गुण रहिता गहिये, तहँ दादू अनहद कहिये ॥ 4 ॥
२०९. प्रसिद्ध साधु प्रतिपाल
बाबा! को ऐसा जन जोगी ।
अंजन छाड़ै रहै निरंजन, सहज सदा रस भोगी ॥ टेक ॥
छाया माया रहै विवर्जित, पिंड ब्रह्माण्ड नियारे।
चंद सूर तैं अगम अगोचर, सो कह तत्त्व विचारे ॥ 1 ॥
पाप पुण्य लिपै नहीं कबहूँ, द्वै पख रहिता सोई।
धरणि आकाश ताहि तैं ऊपरि, तहाँ जाइ रत होई ॥ 2 ॥
जीवण मरण न बांछै कबहूँ, आवागमन न फेरा।
पानी पवन परस नहिं लागै, तिहिं संग करै बसेरा ॥ 3 ॥
गुण आकार जहाँ गम नाहीं, आपै आप अकेला।
दादू जाइ तहाँ जन जोगी, परम पुरुष सौं मेला ॥ 4 ॥
२१०. परिचय पराभक्ति । राज विद्याधर ताल
जोगी जान जान जन जीवै ।
बिन ही मनसा मन हि विचारै, बिन रसना रस पीवै ॥ टेक ॥
बिनही लोचन निरख नैन बिन, श्रवण रहित सुन सोई।
ऐसे आतम रहै एक रस, तो दूसर नाम न होई ॥ 1 ॥
बिन ही मार्ग चलै चरण बिन, निहचल बैठा जाई।
- 389 -
श्री दादूवाणी-राग रामकली 8
बिन ही काया मिलै परस्पर, ज्यों जल जलहि समाई ॥ 2 ॥
बिन ही ठाहर आसण पूरे, बिन कर बैन बजावै ।
बिन ही पावों नाचै निशिदिन, बिन जिभ्या गुण गावै ॥ 3 ॥
सब गुण रहिता सकल बियापी, बिन इंद्री रस भोगी ।
दादू ऐसा गुरु हमारा, आप निरंजन जोगी ॥ 4 ॥
२11. रूपक ताल
इहै परम गरु योगं, अमी महारस भोगं ॥ टेक॥
मन पवना स्थिर साधं, अविगत नाथ अराधं, तहँ शब्द अनाहद नादं ॥ १ ॥
पंच सखी परमोधं, अगम ज्ञान गुरु बोधं, तहँ नाथ निरंजन शोधं ॥ २ ॥
सद्गुरु मांहि बतावा, निराधार घर छावा, तहँ ज्योति स्वरूपी पावा ॥ ३ ॥
सहजैं सदा प्रकाशं, पूरण ब्रह्म विलासं, तहँ सेवक दादू दासं ॥ ४ ॥
२12. (गुजराती) अनभई । त्रिताल
मूने येह अचंभो थाये । कीड़ीये हस्ती विडान्यो, तेन्नें बैठी खाये ॥ टेक ॥
जाण हु तो ते बैठो हारे, अजाण तेन्नें ता वाहे ।
पांगुलोउ जाबा लाग्यो, तेन्नें कर को साहे ॥ १ ॥
नान्हो हुतो ते मोटो थायो, गगन मण्डल नहिं माये ।
मोटे रो विस्तार भणीजे, ते तो केन्नें जाये ॥ २ ॥
ते जाणे जे निरखी जोवे, खोजी नें वलीमांहे ।
दादू तेन्नों मर्म न जाणें, जे जिह्वा विहूणों गाये ॥ ३ ॥
इति राग रामकली सम्पूर्ण ॥ 8 ॥ पद 46 ॥
- 390 -
राग आसावरी
www.dadooram.org
अथ राग आसावरी ९
(गायन समय प्रातः 6 से 9)
२13. उत्तम स्मरण । ब्रह्म ताल
तूँ ही मेरे रसना, तूँ ही मेरे बैना,
तूँ ही मेरे श्रवना, तूँ ही मेरे नैना ॥ टेक ॥
तूँ ही मेरे आतम कँवल मंझारी,
तूँ ही मेरी मनसा, तुम पर वारी ॥ 1 ॥
तूँ ही मेरे मन ही, तूँ ही मेरे श्वासा,
तूँ ही मेरे सुरतैं प्राण निवासा ॥ 2 ॥
तूँ ही मेरे नखशिख सकल शरीरा,
तूँ ही मेरे जियरे ज्यों जल नीरा ॥ 3 ॥
तुम बिन मेरे अवर को नांही,
- 391 -
श्री दादूवाणी-राग आसावरी 9
तूँ ही मेरी जीवनि दादू मांही ॥ 4 ॥
214. अनन्य शरण । झूमरा
तुम्हारे नाम लाग हरि ! जीवन मेरा ।
मेरे साधन सकल नाम निज तेरा ॥ टेक ॥
दान पुन्य तप तीरथ मेरे, केवल नाम तुम्हारा ।
यह सब मेरे सेवा पूजा, ऐसा बरत हमारा ॥ 1 ॥
यह सब मेरे वेद पुराणा, सुचि संयम है सोई ।
ज्ञान ध्यान येही सब मेरे, और न दूजा कोई ॥ 2 ॥
काम क्रोध काया वश करना, ये सब मेरे नामा ।
मुक्ता गुप्ता परगट कहिये, मेरे केवल रामा ॥ 3 ॥
तारण तिरण नांव निज तेरा, तुमही एक आधारा ।
दादू अंग एक रस लागा, नांव गहै भव पारा ॥ 4 ॥
215. चतुस्ताल
हरि केवल एक अधारा, सोई तारण तिरण हमारा ॥ टेक ॥
ना मैं पंडित पढ़ि गुणि जानूं , ना कुछ ज्ञान विचारा ।
ना मैं अगमी ज्योतिग जानूं, ना मुझ रूप सिंगारा ॥ 1 ॥
ना तप मेरे इन्द्रिय निग्रह, ना कुछ तीरथ फिरणां ।
देवल पूजा मेरे नाहीं, ध्यान कछू नहिं धरणां ॥ 2 ॥
योग युक्ति कछु नाहीं मेरे, ना मैं साधन जानूं ।
औषधि मूली मेरे नाहीं, ना मैं देश बखानूं ॥ 3 ॥
मैं तो और कछू नाहिं जानूं, कहो और क्या कीजे ।
दादू एक गलित गोविन्द सौं, इहि विधि प्राण पतीजे ॥ 4 ॥
216. परिचय चतुस्ताल
- 392 -
श्री दादूवाणी-राग आसावरी 9
पीव घर आवनो ए, अहो ! मोहि भावनो ते ॥ टेक ॥
मोहन नीको री हरी, देखूंगी अँखियाँ भरी ।
राखूं हौं उर धरी प्रीति करी खरी, मोहन मेरो री माई ।
रहूँ हौं चरणौं धाई, आनन्द बधाई, हरि के गुण गाई ॥ 1 ॥
दादू रे चरण गहिये, जाइने तिहाँतो रहिये ।
तन मन सुख लहिये, विनती गहिये ॥ 2 ॥
217. त्रिताल
हाँ माई ! मेरो राम बैरागी, तजि जनि जाइ ॥ टेक ॥
राम विनोद करत उर अंतर, मिलिहौं बैरागिनि धाइ ॥ 1 ॥
जोगिन ह्रै कर फिरूँगी विदेसा, राम नाम ल्यौ लाइ ॥ 2 ॥
दादू को स्वामी है रे उदासी, रहिहौं नैन दोइ लाइ ॥ 3 ॥
218. उपदेश चेतावनी । राज मृगांक ताल
रे मन ! गोविन्द गाइ रे गाइ, जन्म अविरथा जाइ रे जाइ ॥ टेक ॥
ऐसा जनम न बारम्बारा, तातैं जप ले राम पियारा ॥ 1 ॥
यहु तन ऐसा बहुरि न पावै, तातैं गोविन्द काहे न गावै ॥ 2 ॥
बहुरि न पावै मानुष देही, तातैं कर ले राम सनेही ॥ 3 ॥
अब के दादू किया निहाला, गाइ निरंजन दीनदयाला ॥ 4 ॥
219. काल चेतावनी । राज मृगांक ताल
मन रे ! सोवत रैन बिहानी, तैं अजहूँ जात न जानी ॥ टेक ॥
बीती रैन बहुरि नहीं आवे, जीव जाग जनि सोवे ।
चारों दिशा चोर घर लागे, जाग देख क्या होवे ॥ 1 ॥
भोर भयो पछतावन लागे, मांहीं महल कुछ नांहीं ।
जब जाइ काल काया कर लागे,तब सोधे घर मांहीं ॥ 2 ॥
- 393 -
श्री दादूवाणी-राग आसावरी 9
जाग जतन कर राखो सोई, तब तन तत्त न जाई ।
चेतन पहरे चेतत नांहीं, कहि दादू समझाई ॥ ३ ॥
२२०. राज विद्याधर ताल
देखत ही दिन आइ गये, पलट केश सब श्वेत भये ॥ टेक ॥
आई जुरा मीच अरु मरणा, आया काल अबै क्या करणा ।
श्रवणों सुरति गई नैन न सूझै, सुधि बुधि नाठी कह्या न बूझै ॥ १ ॥
मुख तैं शब्द विकल भई वाणी, जन्म गया सब रैन बिहाणी ।
प्राण पुरुष पछतावण लागा, दादू अवसर काहे न जागा ॥ २ ॥
२२१. उपदेश । राज विद्याधर ताल
हरि बिन हां, हो कहूँ सचु नांहीं, देखत जाई विषय फल खाहीं ॥ टेक ॥
रस रसना के मीन मन भीरा, जल तैं जाइ यों दहै शरीरा ॥ १ ॥
गज के ज्ञान मगन मद माता, अंकुँए डोरि गहै फँद गाता ॥ २ ॥
मर्कट मूठी मांहिं मन लागा, दुख की राशि भ्रमै भ्रम भागा ॥ ३ ॥
दादू देखु हरि सुखदाता, ताको छाड़ि कहाँ मन राता ॥ ४ ॥
२२२. उदीक्षण ताल
सांई बिना संतोष न पावै, भावै घर तजि वन वन धावै ॥ टेक ॥
भावै पढ़ि गुनि वेद उचारै, आगम निगम सबै विचारै ॥ १ ॥
भावै नव खंड सब फिर आवै, अजहूँ आगै काहे न जावै ॥ २ ॥
भावै सब तजि रहै अकेला, भाई बन्धु न काहू मेला ॥ ३ ॥
दादू देखै सांई सोई, साच बिना संतोष न होई ॥ ४ ॥
२२३. मनोपदेश चेतावनी । उदीक्षण ताल
मन माया रातो भूले ।
मेरी मेरी कर कर बौरे, कहा मुग्ध नर फूले ॥ टेक ॥
- 394 -
श्री दादूवाणी-राग आसावरी 9
माया कारण मूल गँवावै, समझ देख मन मेरा।
अंत काल जब आइ पहूँता, कोई नहीं तब तेरा ॥ 1 ॥
मेरी मेरी कर नर जाणै, मन मेरी कर रहिया।
तब यहु मेरी काम न आवै, प्राण पुरुष जब गहिया ॥ 2 ॥
राव रंक सब राजा राणा, सबहिन को बोरावै।
छत्रपति भूपति तिन के संग, चलती बेर न आवै ॥ 3 ॥
चेत विचार जान जिय अपने, माया संग न जाई।
दादू हरि भज समझ सयाना, रहो राम ल्यौ लाई ॥ 4 ॥
224. काल चेतावनी । ललित ताल
रहसी एक उपावनहारा, और चलसी सब संसारा ॥ टेक ॥
चलसी गगन धरणि सब चलसी, चलसी पवन अरु पानी।
चलसी चंद सूर पुनि चलसी, चलसी सबै उपानी ॥ 1 ॥
चलसी दिवस रैण भी चलसी, चलसी जुग जम वारा।
चलसी काल व्याल पुनि चलसी, चलसी सबै पसारा ॥ 2 ॥
चलसी स्वर्ग नरक भी चलसी, चलसी भूचणहारा।
चलसी सुख दुःख भी चलसी, चलसी कर्म विचारा ॥ 3 ॥
चलसी चंचल निहचल रहसी, चलसी जे कुछ कीन्हा।
दादू देख रहै अविनाशी, और सबै घट खीना ॥ 4 ॥
225. त्रिताल
इहि कलि हम मरणे को आये, मरण मीत उन संग पठाये ॥ टेक ॥
जब तैं यहु हम मरण विचारा, तब तैं आगम पंथ सँवारा ॥ 1 ॥
मरण देख हम गर्व न कीन्हा, मरण पठाये सो हम लीन्हा ॥ 2 ॥
मरणा मीठा लागे मोहि, इहि मरणे मीठा सुख होहि ॥ 3 ॥
मरणे पहली मरे जो कोई, दादू सो अजरावर होई ॥ 4 ॥
- 395 -
श्री दादूवाणी-राग आसावरी 9
226. त्रिताल
रे मन मरणे कहा डराई, आगे पीछे मरणा रे भाई ॥ टेक ॥
जे कुछ आवै थिर न रहाई, देखत सबै चल्या जग जाई ॥ 1 ॥
पीर पैगम्बर किया पयाना, सेख मुसायक सबै समाना ॥ 2 ॥
ब्रह्मा विष्णु महेश महाबलि, मोटे मुनि जन गये सबै चलि ॥ 3 ॥
निहचल सदा सोई मन लाइ, दादू हर्ष राम गुण गाइ ॥ 4 ॥
227. वस्तु निर्देश निर्णय । मल्लिका मोद ताल
ऐसा तत्त्व अनुपम भाई, मरै न जीवै, काल न खाई ॥ टेक ॥
पावक जरै न मार्यो मरई, काट्यो कटै न टार्यो टरई ॥ 1 ॥
आखिर खिरै न लागै काई, सीत घाम जल डूब न जाई ॥ 2 ॥
माटी मिलै न गगन विलाई, अघट एक रस रह्या समाई ॥ 3 ॥
ऐसा तत्त्व अनुपम कहिये, सो गहि दादू काहे न रहिये ॥ 4 ॥
228. मनोपदेश । मल्लिका मोद ताल
मन रे सेव निरंजन राई, ताको सेवो रे चित लाई ॥ टेक ॥
आदि अन्तै सोई उपावै, परलै लेहि छिपाई ।
बिन थँभा जिन गगन रहाया, सो रह्या सबन में समाई ॥ 1 ॥
पाताल मांही जे आराधै, वासुकि रे गुण गाई ।
सहस्त्र मुख जिह्वा द्वै ताके, सो भी पार न पाई ॥ 2 ॥
सुर नर जाको पार न पावैं, कोटि मुनि जन ध्याई ।
दादू रे तन ताको है रे, जाको सकल लोक आराही ॥ 3 ॥
229. जीव-उपदेश । भंग ताल
निरंजन जोगी जान ले चेला, सकल वियापी रहै अकेला ॥ टेक ॥
खपर न झोली डंड अधारी, मढ़ी न माया लेहु विचारी ॥ 1 ॥
- 396 -
श्री दादूवाणी-राग आसावरी 9
सींगी मुद्रा विभूति न कंथा, जटा जाप आसन नहिं पंथा ॥ 2 ॥
तीरथ व्रत न वनखंड वासा, मांग न खाइ नहीं जग आसा ॥ 3 ॥
अमर गुरु अविनाशी जोगी, दादू चेला महारस भोगी ॥ 4 ॥
230. उपदेश । भंग ताल
जोगिया बैरागी बाबा, रहै अकेला उनमनि लागा ॥ टेक ॥
आतम जोगी धीरज कंथा, निश्चल आसण आगम पंथा ॥ 1 ॥
सहजैं मुद्रा अलख अधारी, अनहद सींगी रहणि हमारी ॥ 2 ॥
काया वन-खंड पांचों चेला, ज्ञान गुफा में रहै अकेला ॥ 3 ॥
दादू दर्शन कारण जागे, निरंजन नगरी भिक्षा मांगे ॥ 4 ॥
231. समता ज्ञान । ललित ताल
बाबा, कहु दूजा क्यों कहिये, तातैं इहि संशय दुख सहिये ॥ टेक ॥
यहु मति ऐसी पशुवां जैसी, काहे चेतत नांहीं ।
अपना अंग आप नहिं जानै, देखै दर्पण मांही ॥ 1 ॥
इहि मति मीच मरण के तांई, कूप सिंह तहँ आया ।
डूब मुवा मन मरम न जाना, देखि आपनी छाया ॥ 2 ॥
मद के माते समझत नांहीं, मैगल की मति आई ।
आपै आप आप दुख दीया, देखी आपनी झांई ॥ 3 ॥
मन समझे तो दूजा नांहीं, बिन समझे दुख पावै ।
दादू ज्ञान गुरु का नांहीं, समझ कहाँ तैं आवै ॥ 4 ॥
232. ललित ताल
बाबा, नांहीं दूजा कोई ।
एक अनेक नाम तुम्हारे, मोपै और न होई ॥ टेक ॥
अलख इलाही एक तूँ, तूँ ही राम रहीम ।
- 397 -