सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)

सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)

Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary

सन्त दादू दयाल जी द्वारा

DevanagariHindipublished504 पृष्ठ

पृष्ठ 391, कुल 504 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 391

राग आसावरी
www.dadooram.org
अथ राग आसावरी ९
(गायन समय प्रातः 6 से 9)
२13. उत्तम स्मरण । ब्रह्म ताल
तूँ ही मेरे रसना, तूँ ही मेरे बैना,
तूँ ही मेरे श्रवना, तूँ ही मेरे नैना ॥ टेक ॥
तूँ ही मेरे आतम कँवल मंझारी,
तूँ ही मेरी मनसा, तुम पर वारी ॥ 1 ॥
तूँ ही मेरे मन ही, तूँ ही मेरे श्वासा,
तूँ ही मेरे सुरतैं प्राण निवासा ॥ 2 ॥
तूँ ही मेरे नखशिख सकल शरीरा,
तूँ ही मेरे जियरे ज्यों जल नीरा ॥ 3 ॥
तुम बिन मेरे अवर को नांही,

  • 391 -