शार्ङ्गधर संहिता (दीपिका टीका व हिन्दी व्याख्या सहित)
Sharangadhara Samhita with Dipika Hindi Commentary
शार्ङ्गधराचार्य द्वारा
स्रोत: चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन · चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन (उद्गम)
पञ्चमोऽध्यायः] कलादिकाख्यानम् 45
पेशी-परिचय
मांसपेश्यो बलाय स्युरवष्टम्भाय देहिनाम्।
(पिशितमनुप्रविश्य पेशीर्विभजतेऽनिलः ।। 62 ।।)
माँसपेशियाँ शरीर-धारियों के बल (शक्ति) एवं अवष्टम्भ
(स्थिति या सहारा) के लिए आवश्यक हैं। मांस में ही प्रविष्ट
होकर वायु पेशियों का विभाजन करता है।
वक्तव्य-मांसधातु ही मांसपेशियों के रूप में शरीर को
आच्छादित किये रहता है।
कण्डरा-परिचय
प्रसारणाऽऽकुञ्चनयोरङ्गानां कण्डरा मताः।
(ग्रीवायां पृष्ठदेशे च करयोः पादयोः स्थिताः ।। 63 ।।)
बाहु आदि अंगों के फैलाने तथा सिकोड़ने में 'कण्डराएँ'
कारण मानी जाती हैं और वे ग्रीवा, पीठ, बाहु एवं टाँगों में
स्थित हैं।
रन्ध्र-परिचय
नासानयनकर्णानां द्वे द्वे रन्ध्रे प्रकीर्तिते।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें46 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
46 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
अस्थियों के संघात चौदह हैं। एक गुल्फ (एड़ी के ऊपर
की गाँठ, टखना का घुट्टी) में, एक जानु में और एक वंक्षण
(पेड़ू और जाँघ के बीच का भाग, ऊरुसंधि) में, इसी प्रकार
दूसरी सक्थि (टाँग) में तथा दोनों बाहुओं में और एक-एक
शिर तथा त्रिकास्थि में होते हैं।
सीमन्त-परिचय
(सङ्घाताः सीविता यैस्तु सीमन्तास्ते प्रकीर्तिताः ।। 74 ।।
चतुर्दशैव सीमन्ताः कथिता मुनिपुङ्गवैः।)
सीमन्त भी चौदह होते हैं और उनकी गणना अस्थि-संघात
के ही समान होती है, क्योंकि जिनके संघात सीवित (सिये
गये) हैं, वे सीमन्त कहे जाते हैं।
जिह्वा-परिचय
(उदरे पच्यमानानामाध्मानाद् रुक्मसारवत् ।। 75 ।।
कफशोणितमांसानां सारो जिह्वा प्रजायते।)
जिस प्रकार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चमोऽध्यायः] कलादिकाख्यानम् 47
तिल या क्लोम गर्भोत्पत्ति के समय रक्त तथा वायु से
उत्पन्न होता है। उसका एक नाम 'कालीयक' भी है। वह
जलवाही सिराओं का मूल है, इसलिये तृष्णा या पिपासा को
आच्छादित करता है, अर्थात् उसको व्यवस्थित रखता है।
वक्तव्य-'उदकवहानां स्रोतसां तालुमूलं क्लोम च'।
देखें-च० वि० अ० 5।
वृक्क-परिचय
( उत्पद्येते प्रसादाच्च मेदसः शोणितस्य च ।। 84 ।। )
वृक्कौ पुष्टिकरो प्रोक्तौ जठरस्थस्य मेदसः ।
मेदस् तथा रक्त के प्रसाद या सार से वृक्क उत्पन्न होते हैं
और वे उदर की मेदस् को पुष्ट करते हैं।
वक्तव्य-वृक्क दो होते हैं। 'मूत्रवहे द्वे' (सु० शा० अ०
9) तथा 'मूत्रवहानां स्रोतसी वस्तिमूलं वङ्कणौ च' (च० वि०
अ० 5) और इन वाक्यों से यह भी ज्ञात होता है कि वृक्क
मूत्र का भी वहन करते हैं। मूत्र के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें48 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का संपूर्ण पाठ (transcription) दिया गया है:
[शीर्षक / Header]
48 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
[बायाँ स्तम्भ / Left Column]
पीत्वा चाम्बरपीयूषं पुनरायाति वेगतः ।। 90 ।।
प्रीणयन् देहमखिलं जीवयञ्जठरानलम् ।
नाभि (पक्वाशय तथा आमाशय के बीच) में रहने वाली
प्राणवायु हृदय के भीतरी भाग को स्पर्श करती हुई कण्ठ या
श्वास मार्ग से बाहर विष्णुपद (आकाश) के अमृत का पान
करने के लिए निकलती है और आकाश के अमृत (प्राणवायु)
को पीकर शीघ्र ही फिर शरीर में प्रविष्ट हो जाती है। इस
प्रकार जीवन भर सम्पूर्ण शरीर को तृप्त तथा प्रसन्न कर
जठराग्नि को प्रदीप्त करती रहती है।
वक्तव्य—प्राणवायु नाभि से चलकर हृदय, फुप्फुस और
कण्ठ से होता हुआ श्वास के रूप में बाहर निकलता है और
आकाश में सदैव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चमोऽध्यायः ] कलादिकाख्यानम् 49
स्वस्थ की परिभाषा
( समदोषः समाग्निश्च समधातुमलक्रियः ।। ९६ ।।
प्रसन्नात्मेन्द्रियमनाः स्वस्थ इत्यभिधीयते ।
एषां समत्वं यच्चापि भिषग्भिरवधार्यते ।। ९७ ।।
न तत्स्वास्थ्यादृते शक्यं वक्तुमन्येन हेतुना ।
दोषादीनां त्वसमतामनुमानेन लक्षयेत् ।। ९८ ।।
अप्रसन्नेन्द्रियं वीक्ष्य पुरुषं कुशलो भिषक् ।)
जिस प्राणी के दोष (अर्थात् पाँच प्रकार का वात, पाँच प्रकार का पित्त तथा पाँच प्रकार का कफ) सम हों, अग्नि (जठराग्नि या पाचनशक्ति) सम हो तथा धातु (रसादि सातों धातुएँ), मल (मल, मूत्र तथा स्वेद आदि) तथा क्रिया (सोना, जागना आदि) सम हों, आत्मा, सभी इन्द्रियाँ और मन प्रसन्न हों, वह स्वस्थ कहा जाता है। चिकित्सक वर्ग इन दोष, धातु एवं मला की जिस 'समता' का निश्चय करता है, वह (समता) प्राणी की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें50 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
दस इन्द्रियाँ
तस्मात् सत्त्वरजोयुक्तादिन्द्रियाणि दशाभवन्।
मनश्च जातं तान्याहुः श्रोत्रत्वङ्नयनं तथा।। 103 ।।
जिह्वाघ्राणवचोहस्तपादौपस्थगुदानि च।
पञ्च बुद्धीन्द्रियाण्याहुः प्राक्तनानीतराणि च।। 104।।
कर्मेन्द्रियाणि पञ्चैव कथ्यन्ते सूक्ष्मबुद्धिभिः।
सत्त्वगुण और रजोगुण से युक्त अहंकार द्वारा दस 'इंद्रियाँ'
और 'मन' उत्पन्न हुआ। वे दस इन्द्रियाँ ये हैं-1. श्रोत्र, 2.
त्वचा, 3. नयन, 4. जिह्वा (रसना), 5. घ्राण, 6. वाक्, 7.
हस्त, 8. पाद, 9. उपस्थ (लिंग) तथा 10. गुद। इनमें पहली
पाँच तो बुद्धि इन्द्रियाँ या ज्ञानेन्द्रियाँ हैं और दूसरी पाँच
कर्मेन्द्रियाँ कही जाती हैं।
वक्तव्य-बुद्धितत्त्व की इच्छाओं और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चमोऽध्यायः ] कलादिकाख्यानम् 51
प्रधान, प्रकृति, शक्ति, नित्या एवं अविकृति ये उस प्रकृति
के नाम हैं, जो शिव (ईश्वर) के आश्रित होकर रहती है।
वक्तव्य-प्रकृति के उक्त नाम सार्थक हैं। यथा-प्रधान
सब तत्त्वों में प्रधान है अथवा इसी से वे धारण किये जाते हैं।
प्रकृति-यह स्वभाव-सिद्ध है। शक्ति-इसी से ईश्वर जगद्योनि
होने में समर्थ होता है। नित्या-ईश्वर के समान यह नित्य
अर्थात् शाश्वत है। अविकृति-वह किसी की विकृति अर्थात्
विकार या कार्य नहीं है, अर्थात् उसको किसी ने उत्पन्न नहीं
किया। 'अकारणम्'। देखें-सु० शा० अ० 1।
प्रकृति-विकृति
महानहङ्कृतिः पञ्च तन्मात्राणि पृथक् पृथक्।
प्रकृतिर्विकृतिश्चैव सप्तैतानि बुधा जगुः ॥112॥
विद्वानों का कथन है, कि महान् (बुद्धितत्त्व)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें52 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
स्त्रियों में पुरुषों का एवं पुरुषों में स्त्रियों का जो परस्पर
स्नेह होता है, उसे 'काम' कहते हैं।
क्रोध का लक्षण
(यदूष्मा हृदयाज्जन्तोः समुत्तिष्ठति वै सकृत्।
परहिंसात्मकः क्लेशः क्रोध इत्यभिधीयते।।120।।)
दूसरे को आघात पहुँचाने के लिए एकाएक प्राणी के
हृदय से जो ऊष्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषष्ठोऽध्यायः
आहारादिगतिकथनम्
[वाम स्तम्भ / Left Column]
आहार-परिचय
(आहारः प्रीणनः सद्यो बलकृद् देहधारकः।
आयुस्तेजः समुत्साहः स्मृत्योर्जोऽग्निविवर्द्धनः ।। 1 ।।)
आहार या भोजन तृप्तिकारक, तत्काल बलकारक, शरीर
का धारक एवं पोषक है। यह आयुः, तेजस्, उत्साह,
स्मरणशक्ति, ओजस् एवं अग्नि को बढ़ाता है।
आहार के भेद
(आहारः षड्विधो भोज्यो भक्ष्यश्चर्व्यस्तथैव च।
लेह्यश्चोष्यस्तथा पेयस्तदुदाहरणानि च ।। 2 ।।
भोज्य ओदनसूपादिर्भक्ष्यो मोदकमण्डकः।
चर्व्यश्चिपिटधान्यादी रसालादिस्तु लेह्यते ।। 3 ।।
चोष्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें54 शाङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
--- [स्तम्भ १ / Column 1] ---
जठराग्नि के कार्य
ग्रहण्यां पच्यते कोष्ठवह्निना जायते कटुः ।। 7 ।।
रसो भवति सम्यक्त्वादपक्वादासम्भवः ।
उक्त ग्रहणी में आहार जठराग्नि से पचता है, तदनन्तर उसका स्वाद कटु या चरपरा हो जाता है। भली-भाँति पाक होने से रस आहार में से पृथक् हो जाता है, अन्यथा आम (कच्चा) रह जाता है।
**वक्तव्य—**जठराग्नि अर्थात् पाचक पित्त स्वयं कटु है, अतः उसके प्रभाव से आहार भी कटु हो जाता है। रस आहार में पृथक् हो गया तो वह रसवाहिनियों द्वारा शरीर-पोषणार्थ हृदय की ओर चला जाता है, अन्यथा आम के रूप में गुदमार्ग से निकल जाता है।
रस-परिपाक
वह्नेर्बलेन माधुर्यं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषष्ठोऽध्यायः] आहारदिगतिकथनम् 55
द्रवरूप है तथा स्नेहन, जीवन, तर्पण एवं धारण आदि सद्गुणों
के कारण सौम्य अर्थात् सोम के आह्लादक आदि गुणों से
युक्त समझा जाता है। यही शुद्ध पोषक रस जब शुद्ध रंजक
पित्त द्वारा रंग दिया जाता है, तो वह 'रक्त' कहा जाता है। यहाँ
उसी रक्त का ग्रहण किया गया है। देखें-सु० सू० अ० 14।
रसादि धातुओं का परिणाम-क्रम
पाचिताः पित्ततापेन रसाद्या धातवः क्रमात्।
शुक्रत्वं यान्ति मासेन तथा स्त्रीणां रजो भवेत् ।। 15 ।।
सम्पूर्ण शरीरव्यापी पित्त के ताप से पकायी हुई रस
आदि धातुएँ क्रमशः एक मास में शुक्र भाव को प्राप्त हो
जाती हैं। उसी प्रकार स्त्रियों का 'रजस्' बन जाता है।
वक्तव्य- शरीर के रस, रक्त आदि धातु तथा उपधातु
आदि पदार्थों का निर्माण तीन प्रकार से होता है-1. रस से
रक्त, रक्त से मांस एवं मांस से मेदस् आदि।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें56 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
56 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
जन्म के पश्चात् तत्काल धात्री (दाई) अपनी तर्जनी
अंगुली पर रूई लपेट और उस पर बारीक पिसा हुआ सेंधा
नमक तथा गोघृत पोतकर बालक के तालु, होंठ, कण्ठ तथा
नाक के छिद्रों को भली-भाँति धीरे-धीरे साफ कर दें।
( अश्मनो वादनं चास्य कर्णमूले समाचरेत् ।
शीतलेनाथवोष्णेन जलेन परिषेचयेत् ।। 19 ।।)
बालक के कानों के पास पत्थरों अथवा काँसे के पात्रों
को बजाये और शीतल अथवा उष्ण जल के छींटें दे।
( संक्लेशविहतानेवं प्राणान् संल्लभते शिशुः ।
तथापि यद्यचेष्टः स्यात् शूर्पेण बीजयेच्च तम् ।। 20 ।।)
इस प्रकार बालक जन्मकाल के क्लेश से नष्टप्राय प्राणों
को प्राप्त कर लेता है, अर्थात् श्वास लेने लगता है तथा
हिलने-डुलने लग जाता है। इतने पर भी यदि बालक चेष्टारहीन
ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषष्ठोऽध्यायः] आहारादिगतिकथनम् 57
वक्तव्य-इसकी विस्तृत व्याख्या के लिए 'चन्द्रिका टीका
युक्त चरकसंहिता' का सम्बन्धित प्रकरण देखें।
स्त्री की देख-रेख
(रजोवतीं गर्भवतीं च नारीं
प्रसूयमानाम्अथ सम्प्रसूताम्।
उपाचरेयुर्बहुशः प्रसूताः स्त्रियः
सुशीलाः परिचारदक्षाः ॥30॥)
रजस्वला, गर्भवती, प्रसवकाल में एवं प्रसूता स्त्री का
उपचार, आहार-विहार एवं ओषधादि की व्यवस्था वे स्त्रियाँ
करें, जो वृद्धा हों, जिनको बहुत बार प्रसव हुआ हो, जो
सुशील हों और जो परिचार क्रिया में कुशल हों।
प्रसूतासंज्ञा
(प्रसूता सार्धमासान्ते दृष्टे वा पुनरार्तवे।
सूतिका नाम हीना स्यादिति धन्वन्तरेर्मतम् ।।31।।)
प्रसूता स्त्री डेढ़ मास के पश्चात् अथवा फिर आर्तव के
दिखलायी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें58 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
शुद्ध दुग्ध के लक्षण
( नीरे क्षिप्तं यदेकिं स्यादविवर्णमतन्नुमत्।
पाण्डुरं तनु शीतं च तद् दुग्धं शुद्धमादिशेत् ।। 41 ।। )
जो दूध धीरे से जल में डालने पर घुल जाये, जिसका
वर्ण बिगड़ा न हो, जो चिपचिपा न हो, श्वेत हो पतला हो तथा
शीत हो, वह दूध 'शुद्ध' होता है।
बालक की परिचर्या विधि
( बालमङ्के सुखं दध्यान्न चैनं तर्जयेत् क्वचित्।
सहसा बोधयेन्नैव नायोग्यमुपवेशयेत् ।। 42 ।।
नाकृष्य स्थापयेत् क्रोडे न क्षिप्रं शयने क्षिपेत्।
रोदयेन्न क्वचित् कार्ये विधिमावश्यकं विना ।। 43 ।।
तच्चित्तमनुवर्त्तेत तं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषष्ठोऽध्यायः ] आहारादिगतिकथनम् 59
बालकोचित-उपचार
अञ्जनं च तथा लेपः स्नानमभ्यङ्गकर्म च।
वमनं प्रतिमर्शश्च जन्मप्रभृति शस्यते।।53।।
अञ्जन अर्थात् सुरमा एवं काजल, लेप (उबटन), स्नान,
अभ्यङ्ग (मालिश), वमन, प्रतिमर्श नामक नस्य (देखें-उ०
खं० अ० 8) का प्रयोग जन्मकाल से ही किया जा सकता है।
प्रमुख उपचारों में काल की अवधि
कवलः पञ्चमाद् वर्षादष्टमान्नस्यकर्म च।
विरेकः षोडशाद् वर्षाद विंशतेश्चैव मैथुनम्।।54।।
कवल एवं गण्डूष का प्रयोग पाँचवें वर्ष के पश्चात्,
नस्यकर्म का प्रयोग आठवें वर्ष के पश्चात्, विरेचन का प्रयोग
सोलहवें वर्ष के पश्चात् और मैथुन का सेवन बीसवें वर्ष के
पश्चात् करना उचित होता है।
अञ्जन-प्रयोग
(सौवीरमञ्जनं नित्यं हितमक्ष्णोस्ततो भजेत्।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें60 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
[वाम स्तम्भ / Left Column]
प्रकृति का कारण
(शुक्रशोणितसंयोगे यो भवेद्दोष उत्कटः।
प्रकृतिर्जायते तेन तस्या मे लक्षणं शृणु ।। 63 ।।)
गर्भाधान के समय शुक्र एवं शोणित के संयोग में जो
दोष (वात, पित्त एवं कफ) उत्कट अर्थात् बढ़ा हुआ होता है,
उसके प्रभाव से 'प्रकृति' उत्पन्न होती है। उसका लक्षण
मुझसे सुनो।
वात-प्रकृति का लक्षण
अल्पकेशः कृशो रूक्षो वाचालश्चलमानसः।
आकाशचारी स्वप्नेषु वातप्रकृतिको नरः।। 64 ।।
जिसके केश छोटे-छोटे हों, शरीर कृश तथा रूक्ष हो, जो
वाचाल या बकवादी हो, जिसका मन चञ्चल हो और स्वप्नों
में आकाश में उड़ा करे, वह पुरुष
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंवक्तव्य—इससे भिन्न मूर्च्छा होती है। देखें-माधवनिदान
षष्ठोऽध्यायः ] आहारादिगतिकथनम् 61
वक्तव्य—इससे भिन्न मूर्च्छा होती है। देखें-माधवनिदान
तथा च० सू० अ० 24।
उत्क्लेश का कारण और लक्षण
(उत्क्लिश्यान्नं न निर्गच्छेत् प्रसेकष्ठीवनेरितम् ।। 76 ।।
हृदयं पीड्यते चास्य तमुत्क्लेशं विनिर्दिशेत्।)
जिससे उदर में से अन्न निकलना चाहता है, किन्तु
निकलता नहीं, मुख में पानी जाता है, बार-बार थूक आता है
एवं हृदय में पीड़ा होती है, उसे 'उत्क्लेश'
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ प्रस्तुत है:
सप्तमोऽध्यायः
रोगगणना
[बायाँ स्तम्भ]
रोगभेद-परिचय
रोगाणां गणना पूर्वं मुनिभिर्या प्रकीर्तिता।
मयात्र प्रोच्यते सैव तद्भेदा बहवो मताः॥१॥
महर्षियों ने पूर्वकाल में (ग्रन्थों में) रोगों की जो गणना
(संख्या) कही है, मैं इस ग्रन्थ में उसी (गणना) को कहता
हूँ, किन्तु उसके बहुत से भेद माने गये हैं।
वक्तव्य- ग्रन्थकर्त्ता ने इस अध्याय में केवल रोगों की
संख्या मात्र का उल्लेख किया है कि अमुक रोग इतने प्रकार
का होता है; और रोग का अपना लक्षण तो उसके नाममात्र से
जान लिया जा सकता है। अतः किसी रोग का
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसप्तमोऽध्यायः] रोगगणना 63
वक्तव्य-शरीर में साधारण से अधिक गर्मी या ताप का
बढ़ जाना 'ज्वर' कहलाता है। रोगी के अनुभव से, स्पर्श एवं
'थर्मामीटर' (धर्ममितर) नामक प्रसिद्ध यन्त्र (पारद-पूर्ण
काँच-नलिका) से ज्वर रोग की सत्ता जान ली जाती है।
प्रत्येक मनुष्य की शारीरिक साधारण गर्मी 97 से 98½ डिग्री
होती है। विशेष देखें-च० नि० अ० 1 'चन्द्रिका-टीका'।
अतिसार-ग्रहणी-प्रवाहिका-गणना
पृथक् त्रिदोषैः सर्वैश्च शोकादामाद् भयादपि ।।7।।
अतीसारः सप्तधा स्याद् ग्रहणी पञ्चधा मता।
पृथग्दोषैः सन्निपातात् तथा चामेन पञ्चमी ।।8।।
प्रवाहिका चतुर्धा स्यात् पृथग्दोषैस्तथास्रतः।
पृथक्-पृथक् तीन दोषों से तीन, सन्निपात से एक, शोक
से एक, और भय से एक इस प्रकार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें64 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
(लीख) बाह्य या 'बहिर्श्वर' (बाहरी त्वचा पर घूमने वाले)
कहे जाते हैं। शेष सब अन्तश्चर (भीतर घूमने वाले) होते
हैं। यथा-1. हृदयादक (हृदय को खाने वाले 'कृमिज हृद्रोग'
के उत्पादक), 2. अन्नाद (आँतड़ियों को खाने वाले 'आन्त्रिक
ज्वर' के उत्पादक), 3. उदरावेष्ट (आमाशय में लिपटने वाले)
4. चुरु 5. महागुहा (महास्रोतस् या आँतड़ियों में होने वाले)
6. सुगन्धा (नाक तथा शिर में उत्पन्न होने वाले) और 7.
दर्भकुसुम (फुफ्फुसों में उत्पन्न होने वाले या यक्ष्मा रोग के
उत्पादक), ये सब कफ से होते हैं। तथा-1. मातृ (जन्तु
माता) 2. सौरस (तरुणास्थियों को खाने वाले), लोमविध्वंस
(रोमनाशक), 4. रोमद्वीप (रोमों की जड़ में रहने वाले), 5.
उदुम्बर (गूलर के फल जैसा शोथ उत्पन्न करने वाले, उसमें
अनन्त कृमि होते हैं) और 6. केशाद (शिर के बालों की जड़
को खा जाने वाले)। ये छः रक्त से होते हैं, जो कुष्ठरोगियों के
रक्त में पाये जाते (कुष्ठैककर्माणः) हैं। और दूसरे पुरीष
(मल) में उत्पन्न होते हैं। यथा-1. मकेरुक, 2. लेलिह, 3.
ससूना (सशूलाः, च० वि० अ० 7), 4. सौसुराद तथा 5.
ककेरुक। तथा एक और कृमि जो कफ एवं रक्त से उत्पन्न
होता है, उसे 'स्नायुक' या 'नहरुआ' कहते हैं। व्रणों या घावों
में छोटे-बड़े कृमि उत्पन्न हो जाते हैं, वे बाहरी कारणों से
(किरौनी नामक मक्खी के बैठने से) उत्पन्न होते हैं।
वक्तव्य-उक्त कृमियों में से कुछ तो आँखों से देखे जाते
हैं, किन्तु कुछ ऐसे भी हैं, जो 'अणुवीक्षण' यन्त्र द्वारा देखे जा
सकते हैं। मेरे विचार से आजकल जो पाश्चात्य चिकित्सकों
में कृमियों की चर्चा चल रही है, उसको इन बीस प्रकार के
कृमियों से मिलान करने का कष्ट करें तो इस विषय को
समझने में आपको बड़ी सहायता मिलेगी। 'स्नायुक' प्रायः
शरीर की शाखाओं (टाँगों और बाँहों) में होता है और सफेद
डोरे जैसा निकलता है। आचार्य शार्ङ्गधर ने व्रण के कृमियों
को अलग गिना है, किन्तु चरक में वे 'जन्तुमातरः' (जन्तुः
माता येषां ते=जन्तुमातरः) के नाम से कहे गये हैं। कृमियों के
विवेचन के लिए सु० उ० अ० 54 को पूर्ण जानकारी के लिए
अवश्य देखें।
पाण्डुकामला-कुम्भकामला-हलीमक-गणना
पाण्डुरोगाश्च पञ्च स्युर्वातपित्तकफैस्त्रिधा।
त्रिदोषैर्मृत्तिकाभिश्च तथैका कामला स्मृता।। १९।।
स्यात् कुम्भकामला चैका तथैकं च हलीमकम्।
पाण्डुरोग पाँच प्रकार का होता है-1. वायु से, 2. पित्त
से, 3. कफ से, 4. सन्निपात से, और 5. मिट्टी खाने से।
कामला एक ही होता है, कुम्भकामला एक होता है और
'हलीमक' भी एक होता है।
वक्तव्य-रक्त में रक्तकणों की कमी हो जाने से शरीर
पीलापन लिये सफेद हो जाता है। इस रोग को 'पाण्डुरोग'
कहते हैं। यदि रक्त में पित्त का अधिक मिश्रण हो जाता है, तो
शरीर का रंग हल्दी का-सा हो जाता है, आँखें और मूत्र
अधिक पीले हो जाते हैं। इसे 'कामला' या 'पीलिया' कहते
हैं। उक्त रोगों का यदि कुम्भ (उदर) में (यकृत्-प्लीहा पर)
अधिक प्रभाव पड़ता है, तो उसे 'कुम्भकामला' कहा जाता है
और जब रोगी का वर्ण काला या हरापन लिये पीला होता है,
तो उसे 'हलीमक' कहते हैं। हलीमक को ही 'कालाजार'
कहते हैं। इन सबमें यकृत् और प्लीहा की विकृति ही कारण
होता है।
रक्तपित्त-गणना
रक्तपित्तं त्रिधा प्रोक्तमूर्ध्वगं कफसम्भवम् ।। २० ।।
अधोगं मारुतं ज्ञेयं तद्द्वयेन द्विमार्गगम्।
रक्तपित्त तीन प्रकार का होता है-1. ऊर्ध्वगामी नाक,
मुख आदि ऊपर के स्रोतों से निकलने वाला, जो कफ से
होता है, 2. अधोगामी लिंग एवं योनिमार्ग से निकलने वाला,
जो वायु से होता है और 3. द्विमार्गगामी, ऊपर एवं नीचे के
स्रोतों से, जो कि वायु एवं कफ के प्रकोप से होता है।
वक्तव्य-पित्त की वृद्धि से रक्त इतना पतला हो जाता है
कि वह केशिकाओं से रिसकर (चूकर) निकलने लगता है।
यह रक्तपित्त का असाध्य स्थिति कही जाती है।
कास-गणना
कासाः पञ्च समुद्दिष्टास्ते त्रयः स्युस्त्रिभिर्मलैः ।। २१ ।।
उरः क्षताच्चतुर्थः स्यात् क्षयाद्धातोश्च पञ्चमः।
कास पाँच प्रकार का होता है-वातादि दोषों से तीन, उरः
(फुफ्फुस एवं श्वासमार्ग) में क्षत या घाव होने से चौथा और
धातुक्षय से पाँचवाँ।
क्षय-गणना
क्षयाः पञ्चैव विज्ञेयास्त्रिभिर्दोषैस्त्रयश्च ते ।। २२ ।।