सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

शार्ङ्गधर संहिता (दीपिका टीका व हिन्दी व्याख्या सहित)

Sharangadhara Samhita with Dipika Hindi Commentary

शार्ङ्गधराचार्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन · चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished356 पृष्ठ
पृष्ठ 56 स्कैन

20
शार्ङ्गधरसंहिता
[ पूर्वखण्डे
राँगा, लोहा, अभ्रक तथा इनके यौगिक अन्य खनिज द्रव्य।
इस दृष्टि से संसार की सम्पूर्ण वस्तुएँ 'द्रव्य' हैं।
मधुररस के लक्षण
(स्नेहन-प्रीणनाह्लाद मार्दवैरुपलभ्यते।
मुखस्थो मधुरश्चास्यं व्याप्युर्वल्लिम्पतीव च।। 17।।)
जिस रस से स्नेहन, प्रीणन (तृप्ति), आह्लाद (आनन्द)
तथा मृदुता की प्राप्ति हो और जो मुख में रखा हुआ मुख के
चारों ओर फैलकर लिपट जाये, उसे मधुर रस कहते हैं।
वक्तव्य-मधुर आदि छः रसों के वर्णन का विशद
विवेचन चरकसंहिता सू० अ० 26 श्लोक 74 से 79 तक में
देखें।
अम्लरस के लक्षण
(दन्तहर्षान्मुखस्रावात् स्वेदनानमुखबोधनात्।
विदाहाच्चास्य कण्ठस्य प्राश्यैवाम्लरसं वदेत्।। 18।।)
जिसको चखने मात्र से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 57 स्कैन

द्वितीयोऽध्यायः ] भैषज्यव्याख्यान 21
जो जीभ पर रखने मात्र से घबराहट उत्पन्न करे, जीभ में
चुभे या कष्ट पहुँचाये, दाह उत्पन्न करता हुआ मुख, नासिका
तथा आँखों से स्राव कराने वाला हो, वह कटुरस कहा जाता
है।
वक्तव्य-कटुत्रय में सोंठ, मरिच एवं पिप्पली का ग्रहण
होता है। इन्हीं गुणों से भरपूर लालमिर्च भी होता है। इनमें से
किसी एक को खाकर उक्त लक्षणों से मिलान करें। तिक्त
(तीता) रस इससे सर्वथा भिन्न होता है।
तिक्तरस के लक्षण
(प्रतिहन्ति निपाते यो रसनां स्वदते न च।
स तित्तो मुखवैशद्यशोषप्रह्लादकारकः ॥ 21 ॥)
जो जीभ पर पड़ने से उसे कष्ट दे, अर्थात् अप्रिय लगे
और जो अन्य रसों का स्वाद प्रतीत न होने दे, उसे 'तिक्तरस'
कहते हैं। यह मुख की तिक्तता को दूर करके, लार को
सुखाकर मन को प्रसन्न कर देता है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 58 स्कैन

22 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
गुरु गुण के लक्षण
( गुरु वातहरं पुष्टिश्लेष्मकृच्चिरपाकि च ॥ २५ ॥ )
गुरु नामक गुण वात दोष का नाश करता है, शरीर को पुष्ट करता है, कफ को बढ़ाता है और चिरपाकी (देर में पचने वाला) होता है।
स्निग्ध गुण के लक्षण
( स्निग्धं वातहरं श्लेष्मकारि वृष्यं बलावहम् । )
स्निग्ध नामक गुण वातदोष का नाश करता है, कफदोष को बढ़ाता है, वृष्य (वीर्य को बढ़ाने वाला) है तथा बल की वृद्धि करने वाला होता है।
तीक्ष्ण गुण के लक्षण
(तीक्ष्णं पित्तकरं प्रायो लेखनं कफवातहृत् ॥ २६ ॥)
तीक्ष्ण नामक गुण पित्तकारक (पित्त के बढ़ाने वाला), प्रायः लेखन (आँतों में सटे हुये कफदोष को खुरचकर निकालने वाला), कफ एवं वात दोष का विनाशक होता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 59 स्कैन

द्वितीयोऽध्यायः] भैषज्यव्याख्यान 23
जो अन्य गुणों के कारण नहीं, अपितु अपने 'वीर्य' के कारण कार्य करते हैं। ऐसा विचार अन्यत्र भी कर लेना चाहिये।
विपाक-परिचय
त्रिधा विपाको द्रव्यस्य स्वाद्वम्लकटुकात्मकः ।। ३० ।।
मिष्टः पटुश्च मधुरमम्लोऽम्लं पच्यते रसः ।
कषायकटुतिक्तानां पाकः स्यात् प्रायशः कटुः ।। ३१ ।।
मधुराज्जायते श्लेष्मा पित्तमम्लाच्च जायते ।
कटुकाज्जायते वायुः कर्माणीति विपाकतः ।। ३२ ।।
भिन्न-भिन्न रस वाले द्रव्य का विपाक तीन प्रकार का होता है- 1. मधुर, 2. अम्ल एवं 3. कटु। मधुर तथा लवण रस का विपाक 'मधुर' होता है; अम्ल (खट्टा) रस का विपाक अम्ल ही होता है; कषाय, कटु (सोंठ, मरिच, एवं पिप्पली आदि) तथा तिक्त (नीम, चिरायता जैसे द्रव्यों के रसों) का विपाक प्रायः 'कटु' होता है। मधुर विपाक से कफदोष की, अम्ल विपाक से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

24 | शार्ङ्गधरसंहिता | [पूर्वखण्डे

पृष्ठ 60 स्कैन

24 | शार्ङ्गधरसंहिता | [पूर्वखण्डे
प्रयोगावस्था में शास्त्रोक्त फल को देता है। यह अन्धविश्वास
का क्षेत्र नहीं है। उक्त 36 तथा 37 दोनों पद्य च० सू० अ० 26
के श्लोक संख्या 67 तथा 70 से लिये गये हैं।
रस आदि के कर्म
क्वचिद् रसो गुणो वीर्यं विपाकः शक्तिरेव च।
कर्म स्वं स्वं प्रकुर्वन्ति द्रव्यमाश्रित्य ये स्थिताः॥३८॥
द्रव्य का आश्रय लेकर रहने वाले ऊपर कहे गये रस,
गुण, वीर्य, विपाक तथा प्रभाव स्वतन्त्र रूप से कहीं-कहीं
अपना-अपना कार्य करते हैं। अर्थात् द्रव्याश्रित रस आदि
सामूहिक रूप से कार्य नहीं करते, अपितु वे स्वतन्त्र रूप से
ही कार्य करते हैं।
वक्तव्य—इसी आशय का एक पद्य च० सू० अ०
26.71 में है, किन्तु उसकी भाषा स्वतन्त्र है। आप निघण्टु
ग्रन्थों का अध्ययन करते समय इस विषय पर विशेष ध्यान
दें, कि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 61 स्कैन

द्वितीयोऽध्यायः] भैषज्याख्यान 25
वातादि दोषों की चय, प्रकोप, प्रशम तालिका

दोषवातपित्तकफ
संचयग्रीष्म ऋतु
मेष, वृष
(वैशाख, ज्येष्ठ)
मध्याह्न कालवर्षा ऋतु
सिंह, कन्या
(भाद्रपद, आश्विन)
दिन का चौथा प्रहरहेमन्त ऋतु
धनु, मकर
(पौष, माघ)
उषःकाल
प्रकोपप्रावृड् ऋतु
मिथुन, कर्क
(आषाढ़, श्रावण)
अपराह्न कालशरद् ऋतु
तुला, वृश्चिक
(कार्तिक, मार्गशीर्ष)
अर्धरात्रि कालवसन्त ऋतु
कुम्भ, मीन
(फाल्गुन, चैत्र)
पूर्वाह्न काल
प्रशमशरद् ऋतु
तुला, वृश्चिक
(कार्तिक, मार्गशीर्ष)
अर्धरात्रि कालवसन्त ऋतु
कुम्भ, मीन
(फाल्गुन, चैत्र)
पूर्वाह्न कालप्रावृड् ऋतु
मिथुन, कर्क

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 62 स्कैन

26 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
रात्रि में जागते रहने (समुचित नींद के न आने) से, चोट
लगने से, शीतल जल में देर तक डुबकी लगाये रहने या
स्नान करने से, रस आदि धातुओं का क्षय हो जाने से, भोजन
के पच जाने पर, इन कारणों से प्रदोष (सायंकाल) में वातदोष
का प्रकोप होता है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

नाड़ी-परीक्षा का स्थान

पृष्ठ 63 स्कैन

तृतीयोऽध्यायः
नाडीपरीक्षादिविधिः
नाड़ी-परीक्षा का स्थान
करस्याङ्गुष्ठमूले या धमनी जीवसाक्षिणी।
तच्चेष्टया सुखं दुःखं ज्ञेयं कायस्य पण्डितैः ॥ 1 ॥
हाथ के अँगूठे के मूल में जो धमनी (स्पर्श द्वारा देखी
जाती) है, वह जीव (जीवात्मा) की साक्षिणी (गवाही देने
वाली) है, अर्थात् इसके माध्यम से जीव की सत्ता का ज्ञान
किया जा सकता है। इसकी चेष्टा (गति-विशेष) से नाड़ी-
विशेषज्ञ शरीर के सुख तथा दुःख का ज्ञान कर सकता है।
वक्तव्य-आयुर्वेदीय चिकित्सा में नाड़ी-परीक्षा का बहुत
बड़ा महत्त्व है, जिसे चिरकाल से विद्वत्समाज स्वीकार करता
चला आ रहा है। चरक, सुश्रुत आदि प्राचीन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 64 स्कैन

28 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे

### [बायाँ स्तम्भ]

**कफदोष में नाड़ी की गतियाँ**
हंस-पारावतगतिं धत्ते श्लेष्मप्रकोपतः ।
कफदोष का प्रकोप होने पर नाड़ी की गति हंस तथा पारावत (परेवा, कबूतर) के समान होती है। ये पक्षी स्वभावतः मन्दगामी होते हैं।

**सन्निपात में नाड़ी की गतियाँ**
लाव-तित्तिर-वर्त्तीनां गमनं सन्निपाततः ॥ ३ ॥
सन्निपात (तीनों दोषों का मिश्रण) होने पर नाड़ी कभी लाव (लवा नामक) पक्षी की भाँति तिरछी गति वाली, कभी तित्तिर (तीतर) की भाँति शीघ्र गति वाली और कभी वर्ती (बत्तख) के समान धीर गति वाली देखी जाती है।
**वक्तव्य-** आप इनकी गतियों पर ध्यान देंगे, तो आपको वात, पित्त तथा कफ दोषों के लक्षण स्वतन्त्र क्रम से देखने को मिलेंगे।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 65 स्कैन

तृतीयोऽध्यायः ] नाडीपरीक्षादिविधिः 29
गति या धमन भी भिन्न-भिन्न होता है, जैसा कि उपर्युक्त
श्लोकों द्वारा कहा गया है। वस्तुतः धमनी का धड़कना हृदय
की धड़कन का सूचक है अर्थात् जितनी बार हृदय रक्त को
शरीर की ओर प्रेरित करता है, उतनी ही बार धमनी उभरती
हुई मालूम होती है। स्वस्थ एवं आराम से बैठे हुये मनुष्य की
धमनी प्रति मिनट (एक मिनट में) निम्न प्रकार फड़कती है।
जन्म से 5 मास तक प्रति मिनट 115 से 140 बार फड़कती है।

आयु एक मिनट में

6 मास से 1 वर्ष 115 से 105 बार
2 वर्ष से 6 वर्ष 105 से 90 बार
7 वर्ष से 10 वर्ष 90 से 80 बार
11 वर्ष से 14 वर्ष 80 से 75 बार
15 वर्ष से 60-70 वर्ष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 66 स्कैन

30 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
[बायाँ स्तम्भ]
वायु की अधिकता से मूत्र कुछ पीला, पित्त की अधिकता
से अत्यन्त पीला एवं नीला रक्त की अधिकता से लाल एवं
कफ की अधिकता से श्वेत और झाग से युक्त होता है।
वक्तव्य— रोगी के शरीर पर वायु आदि दोषों का प्रभाव
पड़ने से भिन्न-भिन्न प्रकार के परिवर्तन होते हैं। अतः
चिकित्सक का कर्तव्य है कि वह उन परिवर्तनों पर विशेष
रूप से ध्यान दे। रोग का निदान करते समय वह रोगी के
आँख, जीभ, तथा मल-मूत्र आदि को ध्यानपूर्वक देखकर
दोषों के बलाबल का निश्चय करे।
दूत-परीक्षा
दूताः स्वजातयोऽव्यङ्गाः पटवो निर्मलाम्बराः ।। 17 ।।
सुखिनोऽश्ववृषारूढाः शुभ्रपुष्पफलैर्युताः ।
सुजातयः सुचेष्टाश्च सजीवदिशि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 67 स्कैन

तृतीयोऽध्यायः ] नाडीपरीक्षादिविधिः 31
भेषज का लक्षण
(प्रशस्तदेशे सञ्जातं प्रशस्तेऽहनि चोद्धृतम्।
अल्पमात्रं बहुगुणं गन्धवर्णरसान्वितम् ॥ 26 ॥
दोषघ्नमग्लानिकरमधिकं न विकारि यत्।
समीक्ष्य काले दत्तं च भेषजं स्याद् गुणावहम् ॥ 27 ॥)
उत्तम स्थान में उत्पन्न हुआ हो, उत्तम दिन में उखाड़ा
गया हो, मात्रा थोड़ी और गुण बहुत हों, उचित गन्ध, वर्ण
तथा रस से युक्त हो, दोषनाशक हो, ग्लानि न करे, अधिक
खा लेने पर भी विकारकारी न हो और उचित समय पर दिया
गया हो-ऐसी औषधि (दवा) गुणदायक होती है।
चिकित्सा के चार पाद
(भिषग् द्रव्याण्युपस्थाता रोगी पादचतुष्टयम्।
गुणवत्कारणं ज्ञेयं विकारव्युपशान्तये ॥ 28 ॥)
भिषक् अर्थात् चिकित्सक, द्रव्य अर्थात् भेषज या
औषधियाँ, उपस्थाता अर्थात्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 68 स्कैन

32 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
शुभ्रपुष्पाणि वासांसि मांसमत्स्यफलानि च।।३८।।
प्राप्यातुरः सुखी भूयात् स्वस्थो धनमवाप्नुयात् ।
सपने में सफेद फूलों, सफेद कपड़ों, मांस, मछली तथा
फलों को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 69 स्कैन

चतुर्थोऽध्यायः
दीपनपाचनादिकथनम्
दीपन-पाचन द्रव्यों के लक्षण
पचेन्नामं वह्निकृच्च दीपनं तद्यथा मिशिः।
पचत्यामं न वह्निं च कुर्याद् यत्तद्धि पाचनम्।।1।।
नागकेशरवद् विद्याच्चित्रो दीपन-पाचनः।
जो द्रव्य (पदार्थ) आम को नहीं पकाता है, किन्तु अग्नि
(पाचनशक्ति या पाचक रसों को) बढ़ाता है, वह 'दीपन'
कहा जाता है, जैसे-सौंफ। और जो द्रव्य आम को पकाता है,
किन्तु अग्नि को नहीं बढ़ाता है वह 'पाचन' कहा जाता है,
जैसे-नागकेसर। जो द्रव्य दोनों कार्य करता है वह 'दीपन-
पाचन' कहा जाता है, जैसे-चित्रक।
वक्तव्य-जरा विचार कीजिये-जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 70 स्कैन

34 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
गिरा देता है, उसे 'भेदन' या फोड़ने वाला कहा जाता है,
जैसे-कुटकी।
रेचन द्रव्य का लक्षण
विपक्वं यदपक्वं वा मलादि द्रवतां नयेत् ।। ६ ।।
रेचयत्यपि तज्ज्ञेयं रेचनं त्रिवृता यथा।
जो द्रव्य पके हुये अथवा न पके हुये, मलादि को पतला
कर देता है और उसे निकाल भी देता है, उस द्रव्य को 'रेचन'
कहते हैं, जैसे-निसोत।
वक्तव्य-अनुलोमक, स्रंसक, भेदक और रेचक ये चारों
द्रव्य विरेचन (दस्त) कराते हैं। अतः इस प्रकार के सभी
द्रव्य 'दस्तावर' कहे जाते हैं।
वमन द्रव्य का लक्षण
अपक्वपित्तश्लेष्माणौ बलादूर्ध्वं नयेत् तु यत् ।। ७ ।।
वमनं तद्धि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 71 स्कैन

चतुर्थोऽध्यायः ] दीपनपाचनादिकथनम् 35
वाजीकरण द्रव्य का लक्षण
यस्माद् द्रव्याद्भवेत् स्त्रीषु हर्षो वाजीकरं च तत् ।। 14 ।।
यथा नागबलाद्याः स्युर्बीजं च कपिकच्छुजम्।
जिस द्रव्य (के सेवन) से स्त्रियों के सहवास (मैथुन-क्रिया) में अधिक हर्ष की प्राप्ति या उत्साह होता है, उसे 'वाजीकर' कहते हैं; जैसे-नागबला (खिरैंटी) तथा किवाँच आदि के बीज।
वक्तव्य-ये द्रव्य नपुंसकता को दूर कर वीर्य की वृद्धि भी कर सकते हैं।
शुक्रल द्रव्य का लक्षण
यस्माच्छुक्रस्य वृद्धिः स्याच्छुक्रलं हि तदुच्यते ।। 15 ।।
यथाऽश्वगन्धा मुसली शर्करा च शतावरी।
जिस द्रव्य से वीर्य (शुक्रधातु) की वृद्धि होती है, वह 'शुक्रल' कहा जाता है; जैसे-नागौरी असगन्ध, सफेद एवं काली मुसली, खाँड़ या चीनी और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 72 स्कैन

३६ शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
मदकारी द्रव्य का लक्षण
बुद्धिं लुम्पति यद् द्रव्यं मदकारि तदुच्यते ।। २१ ।।
तमोगुणप्रधानं च यथा मद्यं सुरादिकम् ।
जो द्रव्य तमोगुण की अधिकता के कारण बुद्धि (कर्तव्य-
अकर्तव्य के ज्ञान) का लोप कर देता है, वह 'मदकारी' कहा
जाता है; जैसे-सुरा, वारुणी आदि अनेक प्रकार के मद्य।
वक्तव्य- मद्य के बुद्धिवर्द्धन आदि जो गुण लिखे गये हैं
और देखे जाते हैं, वे उचित मात्रा में बहुत दिनों तक मद्यपान
का अभ्यास करने पर ही पाये जाते हैं। प्रारम्भ में सब की
बुद्धि पर बुरा प्रभाव पड़ता ही है। इसलिये मद्य कभी भी
बुद्धिवर्द्धक नहीं कहा जा सकता।
विष का लक्षण
व्यवायि च विकाशि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 73 स्कैन

चतुर्थोऽध्यायः] दीपनपाचनादिकथनम् 37

स्थिर, सर, पिच्छिल द्रव्य का लक्षण
(स्थिरो वातमलस्तम्भी सरस्तेषां प्रवर्त्तकः।
पिच्छिलस्तन्तुलो बल्यः सन्धानः श्लेष्मलो गुरुः ।। 32 ।।)
'स्थिर' वायु एवं मल का निरोधक तथा 'सर' उनका
प्रवर्त्तक होता है और 'पिच्छिल' चिपचिपा, बलकारक,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 74 स्कैन

पञ्चमोऽध्यायः
कलादिकाख्यानम्

शरीर-परिचय
कलाः सप्ताशयाः सप्त धातवः सप्त तन्मलाः।
सप्तोपधातवः सप्त त्वचः सप्त प्रकीर्तिताः ।। 1 ।।
त्रयो दोषा नवशतं स्नायूनां सन्ध्यस्तथा।
दशाऽधिकं च द्विशतमस्थ्नां च त्रिशतं तथा ।। 2 ।।
सप्तोत्तरं मर्मशतं शिराः सप्तशतं तथा।
चतुर्विंशतिराख्याता धमन्यो रसवाहिकाः ।। 3 ।।
मांसपेश्यः समाख्याता नृणां पञ्चशतं बुधैः।
स्त्रीणां च विंशत्यधिकाः कण्डराश्चैव षोडश ।। 4 ।।
नृदेहे दश रन्ध्राणि नारीदेहे त्रयोदश।
( असङ्ख्येयानि स्रोतांसि जालानि चैव षोडश ।। 5 ।।
षट् च कूर्चा समाख्याताश्चतस्रो रज्जवः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 75 स्कैन

पञ्चमोऽध्यायः] कलादिकाख्यानम् 39

[बायाँ स्तम्भ]

से जो पक जाती है, वह 'कला' कही जाती है। कला का स्वरूप-स्नायु सूत्रों से बुने हुये, जरायु से भली-भाँति व्याप्त और श्लेष्मा से लिपटे हुये भागों को 'कला' जानना चाहिये।

**वक्तव्य—**माड़ी लगाकर पालिश किये हुये रेशमी कपड़े की-सी अथवा मोमी कागज की-सी झिल्लियाँ 'कला' कही जाती हैं।

आशय-परिचय

श्लेष्माशयः स्यादाुरसि तस्मादामाशयस्त्वधः ।। 11 ।।
ऊर्ध्वमग्न्याशयो नाभेर्वामभागे व्यवस्थितः।
तस्योपरि तिलं ज्ञेयं तदधः पवनाशयः ।। 12 ।।
मलाशयस्त्वधस्तस्माद् वस्तिर्मूत्राशयस्त्वधः।
जीवरक्ताशय्यमुरो ज्ञेयाः सप्ताशयास्त्वमी ।। 13 ।।
पुरुषेभ्योऽधिकाश्चान्ये नारीणामाशयास्त्रयः।
धरा गर्भाशयः प्रोक्तः स्तनौ स्तन्याशयौ मतौ ।। 14 ।।

मध्यकाय के भीतर सात आशय हैं। यथा-1. उरःस्थल के भीतर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें