सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

Rasikapriya: Nayika Bheda, Shringara Rasa evam Saundarya Manovigyan

महाकवि केशवदास द्वारा

DevanagariHindipublished286 पृष्ठ

६ षष्ठ प्रभाव १२६
'आधि' मानसिक कष्ट अलग कोई व्यभिचारी नहीं, उसे व्याधि के साथ ही
समझना चाहिए या संगति बैठाने के लिए उसे ( 'जुत आधि' को ) 'अवहित्य'
का विशेषण मान लेना चाहिए ।
अथ हाव-लक्षण—( दोहा )
(१६५) प्रेम राधिका कृस्न को, है तातें सिंगार ।
ताके भावप्रभाव तें, उपजत हावबिचार ।१५।
शब्दार्थ—भाव = स्थिति । ताके० = उस शृंगार की स्थिति के कारण ।
विचार = अर्थात् बात, रूप ।
(१६६) हेला लीला ललित मद, बिभ्रम बिहृत बिलास ।
किलकिंचित बिच्छित्ति अरु, कहि बिब्बोक प्रकास ।१६।
(१६७) मोट्टाइत सुनि कुट्टमित, बोधकादि बहु हाव ।
अपने अपने बुद्धिबल, बरनत कबि कबिराव ।१७।
अथ हेला हाव-लक्षण—( दोहा )
(१६८) पूरन प्रेम-प्रताप तें, भूलत लाज-समाज ।
सो हेला तिहिं हरत हिय, राधा श्रीब्रजराज ।१८।
भावार्थ—अत्यंत प्रेम होने के कारण जहां लज्जा न रह जाय । जिसके
कारण देखनेवाले का हृदय वशीभूत हो जाए वही हेला है ।
अथ श्रीराधिकाजू को हेला हाव-यथा—( सवैया )
(१६६) अवलोकनि अंकुस ऐंचि अनूपम भ्रू-जुगपास भलें गल मेली ।
मृदुहास सुबास उठाइ मिली बहै जोन्ह की जामिनी माँझ अकेली।
अधरासव प्याइ किये बस केसवरांय करी रसरीति नवेली ।
बन में बृषभानुसुता सुखहीं हरि कों हरि लै गई हेलहीं हेली ।१६।
शब्दार्थ—ऐंचि = खींचकर । पास = (पाश) फंदा । सुबास = सुगंध ।
जोन्ह की जामिनी = चाँदनी रात । अधरासव = अधरों का आसव (शराब) ।
सुखहीं = सरलता के साथ । हरि कों हरि = कृष्ण को हरण करके । हेलहीं =
खेल ही खेल में । हेली = हे अली, हे सखी ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति सखी से ) चाँदनी रात में अकेली उस
वृषभानु की पुत्री राधिका ने श्रीकृष्ण को चितवन रूपी अंकुश से खींच लिया ।
अद्वितीय दो भौंह रूपी पाश भली भाँति उनके गले में डाल दिए और मृदु
हास तथा सुगंध ( रूपी सहचरों ) द्वारा उन्हें उठवा मँगाया और फिर अधरों
का आसव पिलाकर ( बेहोश हो जाने पर ) अपने वश में कर लिया । इस
१६-बिहृत-बिहित । बिच्छित्ति-बिक्षिस ।' १७-बोधकादि-बोधादिक ।
अपने०-अपनो अपनी । १८-तिहिं-जिहिं । १६-वह-बहु । अधरा०-
अधरारस । रस-रति ।

१३० रसिकप्रिया

प्रकार की नई रसपद्धति द्वारा वह वन में सरलतापूर्वक उन्हें हरण करके खेल
ही खेल में ले गई ।
सूचना—इस छंद में डाकुओं की क्रियाओं का साम्य राधिका की
चेष्टाओं से स्थापित किया गया है। 'हेलहीं हेली" में 'हेला' नाम भी रख
दिया गया है ।
अलंकार—रूपक ।
श्रीकृष्णजू को हेला हाव, यथा—( सवैया )
(२००) बेनु सुनाइ बुलाइ लई बन भौन बुलाइ कै भाँति भली को ।
फूलि गयो मन फूल्यो बिलोकत केसव कानन रासथली को ।
अधरारस प्याइ कियो परिरंभन चुंबन कै सुख कामकली को ।
हेलहिं श्रीहरि नागर आजु हर्यो मन श्रीवृषभानुलली को ।२०।
शब्दार्थ—बेनु = ( वेणु ) वंशी । भाँति भली को = भली भाँति से ।
फूल्यो = फूला हुआ (देखकर) । परिरंभन = आलिंगन । कामकली = काम
की कलिका ( नायिका ) । हेलहिं = खेल में ही । नागर = चतुर ।
अथ लीला हाव-लक्षण—( दोहा )
(२०१) करत जहाँ लीलानि को प्रीतम प्रिया बनाय ।
उपजत लीला हाव तहँ, बरनत केसवराय ।२१।
शब्दार्थ—लीला = रूप-परिवर्तन, प्रिय प्रेमिका बने प्रेमिका प्रिय ।
श्रीराधिकाजू को लीला हाव, यथा—( सवैया )
(२०२) पायन को परिबो अपमान अनेक सों केसव मान मनैबो ।
मीठो तमोर खवाइबो खैबो बिसेषि चहूँ दिसि चौकि चितैबो ।
चीर कुचीलनि ऊपर पौढ़िबो पातन के खरके भजि ऐबो ।
आँखिन मूदिकै सीखति राधिका कुंजन तें प्रतिकुंजन जैबो ।२२।
शब्दार्थ—अपमान० = अनेक अपमान सहकर । मीठो = मधुर । तमोर =
तांबूल, पान । चीर कुचीलनि = मैले वस्त्रों ( पर ) पात = पत्ता । खरके =
खड़कने पर । ऐबो = आना । प्रतिकुंजन = अन्य कुंजों में ।
भावार्थ—( सखी उक्ति सखी प्रति ) हे सखी, ( राधिका श्रीकृष्ण
का रूप धारण करके ) श्रीकृष्ण के पैरों पड़ना, अनेक अपमान सहकर मान


२०—बेनु-बैन । बन-भव, वह । फूलि-भूलि । फूल्यो-भूल्यो । रस-
मधु । अधरा०-रूप महामधु पान कराय कियो परिरंभन कामकली को,
चुंबन रंभन कामकली को । मन-तब । २१—लीलानि-ललितानि । २२—
अनेक०-अनेक सों मान छोड़ाइ मनैबो । मीठो-सीठो, सीखो । चीर-चील ।
पातन०-पानन के खरके भजि जैबो । भजि-भगि ।

षष्ठ प्रभाव १३१
मनाना, विशेष रूप से मधुर पान खिलाना एवम् खाना, चौंककर चारो ओर
देखना, मैले कुचैले वस्त्रों पर लेटना, पत्ता भी खड़कने से भाग जाना तथा
आँखें मूँदकर एक कुंज से अन्य कुंज में जाना सीख रही हैं।
अलंकार—प्रथम समुच्चय ।
श्रीकृष्णजू को लीला हाव, यथा—( सवैया )
(२०३) झाँकि झरोखनि में चढ़ि ऊँचे अवासनि ऊपर देखन धावै !
निंदत गोपचरित्रनि कों कहि केसव ध्यान ककै गुन गावै ।
चित्रित चित्र में आपुन यों अवलोकत आनंद सों उर लावै ।
आँगन तें घर में घर तें फिरि आँगन बासर कों बिरमावै ।२३।
शब्दार्थ—(श्रीकृष्ण राधा का रूप धारण करते हैं) अवासनि = महलों
( पर ) । ककै = करके। आपुन = अपने को ही । अवलोकत = देखते हुए ।
उर लावै = छाती से लगाते हैं। बासर को बिरमावै = दिन बिताते हैं ।
अथ ललित हाव-लक्षण—( दोहा )
(२०४) बोलनि हँसनि बिलोकिबो चलनि मनोहर रूप ।
जैसे तैसे बरनिये ललित हाव अनुरूप ।२४।
श्रीराधिकाजू को ललित हाव, यथा—( कवित्त )
(२०५) कोमल बिमल मन, बिमला सी सखी साथ,
कमला ज्यों लीने हाथ कमल सनाल के ।
नूपुर की धुनि सुनि भोरे कलहंसनि के,
चौंकि चौंकि परैं चारु चेटुवा मराल के ।
कचनि के भार कुचभारनि सकुचभार,
लचकि लचकि जात कटितट बाल के ।
हरें हरें बोलति बिलोकति हँसत हरें,
हरें हरें चलति हरति मन लाल के ।२५।
शब्दार्थ—बिमला = सरस्वती । कमला ज्यों० = सनाल कमल हाथ में
ले लेने से वह लक्ष्मी की तरह जान पड़ती है। भोरे० = कलहंसों (की ध्वनि)
के धोखे में आकर । चारु = सुंदर । चेटुवा मराल के = हंस के बच्चे । कचनि
के भार = केशों के बोझ से । सकुच = संकोच, लज्जा । कटितट = कमर ।
बाल = नायिका । हरें हरें = धीरे धीरे । लाल = नायक ।
अलंकार—भ्रांतिमान् (द्वितीय चरण में ) ।
सूचना—'कविप्रिया' में यह छंद 'मंदमति' के उदाहरण में दिया गया है ।
२३—में-पै । अवलोकत-अवलोकन । उर०-उरझावै । घर में०-आँगन
तें घर तें फिरि आँगन यों निसिबासर । २४—हाव०-सुभाव अनूप । २५—
हँसत-हरैंई ।

१३२ रसिकप्रिया
श्रीकृष्णजू को ललित हाव, यथा—( सवैया )
(२०६) चपला पट मोर किरीट लसै मघवा-धनु-सोभ बढ़ावत हैं ।
मृदु गावत आवत बेनु बजावत मित्र-मयूर नचावत हैं ।
उठि देखि भटू भरि लोचन चातक-चित्त की ताप बुझावत हैं ।
घनस्याम घनाघन बेष घरे जु बने बन तें ब्रज आवत हैं।२६।
शब्दार्थ—पट = वस्त्र, पीतांबर । किरीट = मुकुठ । मघवा-धनु = इंद्र-
धनुष । मित्र-मयूर नचावत हैं = मित्र रूपी मयूरों को नचाते हैं । भटू = हे
सखी । चातक = पपीहा । घनस्याम = श्रीकृष्ण । घनाघन = बरसनेवाला बादल ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति नायिका से ) पीतांबर ही बिजली है । सिर
पर के मोरमुकुट से इंद्रधनुष की सी शोभा बढ़ा रहे हैं। धीरे धीरे गाते और
वेणु बजाते आ रहे हैं ( यही मेघ की मंद ध्वनि है ) जिससे अपने मित्र मयूरों
को नचा देते हैं । हे सखी, उठकर नेत्रभर देख, वे चातक के चित्त का ताप
दूर कर रहे हैं । घनश्याम श्रीकृष्ण आज बरसनेवाले बादल का वेश धारण
किए वन से बने ठने ब्रज की ओर आ रहे हैं ।
अलंकार—सांग रूपक ।
अथ मद हाव-लक्षण—( दोहा )
(२०७) पूरन प्रेम-प्रभाव तें, गर्व बढ़ै बहु भाव ।
तिनके तरुन बिकार तें, उपजत है मद हाव ।२७।
भावार्थ—पूर्ण प्रेम के प्रभाव से अनेक प्रकार के गर्व का बढ़ना और
उनके ( नायक नायिका के ) यौवन-विकार के मद का उदय ही मद हाव है ।
श्रीराधिकाजू को मद हाव, यथा—( कवित्त )
(२०८) छबि सों छबीली बृषभानु की कुँवरि आजु,
रही हुती रूपमद मानमद छकिकै ।
मारहू तें सुकुमार नंद के कुमार ताहि,
आए री मनावन सयान सब तकिकै ।
हँसि हँसि सौंहैं करि करि पाँयँ परि परि,
केंसौराय की सौं जब हारे जिय जकिकै ।
ताही समै उठे घन घोरि घोरि दामिनी सी,
लागी लौटि स्याम घन उर सों लपकिकै ।२८।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
२६—घनाघन - घने घन । घरे-घने । २७-प्रभाव-प्रताप । २८-छबि-
छल । हुती-द्युति । आए-आपु । मनावन-मनावत । तकि-बकि । पायँ०-पांय
परि कर जोरि । कैसोराय-केसोदास । हारे-रहे । घन-घन घोर दामिनी सी
धाइ, आइ उर लागी स्याम घनहूँसों लपकि कें०, स्याम घन तकि कै०, स्याम
घन घन सों लपकिकैं ।

षष्ठ प्रभाव १३३
शब्दार्थ—मारहू = कामदेव से भी । सयान = चतुराई । तकिकै =
ध्यान में लाकर, प्रयोग करके । हारे० - हृदय में परेशान होकर हार मान
गए । लौटि = पलटकर, उलटे ही । स्याम घन = घनश्याम श्रीकृष्ण ।
भावार्थ-( सखी की उक्ति सखी से ) हे सखी, आज शोभा से युक्त
वृषभानुनंदिनी ( राधा ) सौंदर्य और मान के मद ( नशे ) में छकी बैठी
थीं। काम से भी सुकुमार श्रीकृष्णजी ने उन्हें मनाने के लिए सब प्रकार के
चातुर्य का प्रयोग किया । वे हँस हँसकर शपथ करते एवम् बारबार पैरों
पड़ते थे । वे जब ( अनेक उपाय करके ) मन में परेशान होकर हार मान
गए और फिर भी मानभंग न हुआ, तभी एकाएक काले बादल जोर जोर से
गरजने लगे । तब तो राधिका ( स्वयम् ) उलटे ही लपककर बिजली की
भाँति घनश्याम की छाती से जा लगीं ।
श्रीकृष्णजू को मद हाव, यथा—( सवैया )
(२०६) मनमोहिनी मोहि सकै न सखी चपला चलचित्त बखानत हैं।
रति की रति क्योंहूँ न कान करैं द्युतिचंदकला घटि जानत हैं।
कहि केसव और की बात कहा रमनीय रमाहूँ न मानत हैं।
वृषभानुसुता हित मत्त मनोहर औरहिं डीठि न आनत हैं। २६॥
शब्दार्थ—मनमोहिनी = मन को लुभानेवाली कोई अन्य स्त्री । चपला =
बिजली को। चलचित्त = चंचल चित्त वाली। रति = कामदेव की पत्नी ।
बखानत हैं = कहते हैं । रति = प्रीति । कान न करना = ध्यान देने योग्य न
समझना । रमनीय = सुंदरी । रमाहूँ = लक्ष्मी को भी । हित = लिए, वास्ते ।
मनोहर = श्रीकृष्ण । डीठि न आनत = आंख में नहीं लाते, उनकी आँख में
और कोई महिला नहीं चढ़ती ।
अलंकार-प्रतीप ।
अथ विभ्रम हाव-लक्षण-( दोहा )
(२१०) बास बिभूषन प्रेम तें, जहाँ होहिं बिपरीत ।
दरसन-रस तन मन रसित, गनि बिभ्रम की रीत ।३०।'
श्रीराधिकाजू को विभ्रम हाव, यथा—( सवैया )
शब्दार्थ—वास = वस्त्र । बिभूषन = गहना । प्रेम तें = प्रेम के कारण ।
होहिं = हो जाएँ । विपरीत = अंडबंड, उलटे पलटे । दरसन-रस = देखने का
आनंद । रसित = आनंदित ( होता है )। रीत = रीति ( ढंग )।
श्री राधिकाजू को विभ्रम हाव, यथा—( सवैया )
(२११) कटि के तट हार लपेटि लियो कल किंकिनी लै उर सों उरमाई ।
कर नूपुर सों पग पोंची रची अँ गिया सुधि अंचल की बिसराई ।

२६—मन-महि । ३०—वास-बांकु, वाक । होहि-होइ । दरसन-रस-
बरस दरसि । की रीति-के गीत ।

१२४ रसिकप्रिया
करि अंजन रंजित चारु कपोल करी जुत जावक नैननिकाई ।
सुनि आवत श्रीव्रजभूषन भूषन भूषतहीं उठि देखन धाई ।३१।
शब्दार्थ—कटि के तट = कमर में । उरमाई = लटका ली, डाल ली,
पहन ली । कल किकिनी० = सुंदर करधनी लेकर गले में पहन ली । कर =
हाथ में । नूपुर = पायजेब । पग = पैर में । पौंची = पहुँची, कलाई पर का
गहना । रची = पहन ली । अँगिया = चोली । अँगिया० = अँगिया पर आँचल
डालने की सुध भूल गई । रंजित = युक्त । करी० = नेत्रों का सौंदर्य यावक से
युक्त किया, नेत्रों का श्रृंगार महावर से कर लिया । जावक = महावर ।
निकाई = सुंदरता, श्रृंगार । ब्रजभूषन = श्रीकृष्णजी । भूषन०, = भूषण सजाते
समय ही ( भूषण पहनते पहनते ही ) उठ देखने दौड़ पड़ी और हड़बड़ी में
यहाँ का वहाँ पहन लिया ।
अलंकार—असंगति ।
श्रीकृष्णजू को विभ्रम हाव, यथा—( सवैया )
(२१२) नँहूनंदन खेलत हे बने गात बनी छबि चंदन के जल की ।
वृषभानुसुताहि बिलाकत ही रुचि चित्त में बिभ्रम की झलकी ।
गिरि जात न जानत पाननि खात बिरी करि पंकज के दल की ।
बिहँसी सब गोपसुता हरि लोचन मूँदी सुरोचि दृगंचल की ।३२।
शब्दार्थ—हे = थे । बने गात = शरीर सजाए । रुचि = छटा । रुचि
चित्त में० = चित्त में विभ्रम का रंग आ गया । सुरोचि = सुंदर छटा ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति सखी से ) हे सखी, श्रीकृष्ण शरीर सजाए
खेल खेल रहे थे । उनके शरीर में चंदन-लेप की शोभा अच्छी बनी थी ।
( एकाएक उन्हें श्री राधिकाजी देख पड़ीं ) उन्हें देखते ही उनके चित्त में
विभ्रम का ऐसा रंग चढ़ा कि उन्हें पता ही न चला कि उनके हाथ से पान
( तांबूल ) छूटकर कब गिर गए । तब वे हाथ में लिए हुए कमल के पत्तों
का ही बीड़ा बनाकर खाने लगे । ( यह देखकर ) समस्त गोपियाँ हँस पड़ीं ।
( उनका हँसना देखकर ) श्रीकृष्ण ने अपने दृगंचलों की छटा को नेत्रों में
बंद कर लिया। अर्थात् श्रीकृष्ण को लज्जा लगी जिससे उन्होंने अपने नेत्र
बंद कर लिए, नेत्रों के मूँद लेने से उनके दृगंचलों की वह छटा नहीं रह गई ।
अथ विहृत हाव-लक्षण—( दोहा )
(२१३) बोलनि के समये बिषै, बोलन देइ न लाज ।
बिहृत हाव तासों कहैं, केसव कबि कबिराज । ३३।
३१—रची-बनी, बिना । उर सों-उर में । बिसराई-बिरमाई । रंजित-
भंजित । भूषन०-राधिका भूषित भूषन हो उठि धाई, भूषित ह्वै अति आतुर देख
न भाई । ३२—बने०-हैं बन तात, हैं बनगात । सुताहि-कुमारि । सुरोचि-सरोज ।

षष्ठ प्रभाव १३५
शब्दार्थ—समयैं बिषै = समय पर भी । तासों = ताकों, उसको ।
अथ श्रीराधिकाजू को विहृत हाव, यथा—( सबैया )
(२१४) मेरे कहे दहिये जु तऊ फिरि ग्रीषम ज्यों हठ-काठ दहौगी ।
पैरिबो प्रेम-समुद्र पराए कराए करें कृत क्यों निबहौगी ।
हौंस मरै सजनी सिगरी कबहुँ हरि सों हँसि बात कहौगी ।
पी-चित की चित्तसारी चढ़ी चित की पुतरी भई कौ लौं रहौगी।३४
शब्दार्थ—दहिये = जलती हो, दुख पाती हो । ग्रीषम = ग्रीष्म, अग्नि ।
हठ-काठ = हठ रूपी लकड़ी । पराए कराए = दूसरे द्वारा ( तैरने को प्रेरित
किए जाने पर ) । करें कृत = कार्य करने पर अर्थात् तैरने पर । दूसरे द्वारा
तैरने को प्रेरित किए जाने पर और दूसरे के तैरने से तुम्हारी तैरने की क्रिया
कैसे होगी । तुम्हें स्वयम् तैरना होगा । हौंस = उत्कंठा, लालसा । पी = प्रिय,
नायक । चित्रसारी = चित्रशाला, शयनगृह । चित = चित्र । पुतरी = पुतली
कौ लौं = कब तक ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति नायिका से ) हे सखी, मेरे कहने से यदि
( इस समय ) जल रही हो ( हठ नहीं छोड़ रही हो ) तो भी मुझे विश्वास
है कि ऐसा समय आएगा जब ( भीतरी ) आग से तुम अपने हठ रूपी काठ
को स्वयम् जला डालोगी, अर्थात् जब प्रेम की तीव्र प्रेरणा होगी तो हठ न
रह जाएगा । तुम्हें प्रेमसमुद्र में तैरना है, क्या किसी के पार कराने से या
उसके ही पार करने से वहाँ तुम्हारा निबाह हो जायगा ? ( यह समुद्र तुम्हें
स्वयम् पार करना होगा, दूसरों के भरोसे मत रहो ) । ( उधर ) सारी
सखियाँ इस लालसा में मरी जा रही हैं कि कभी न कभी श्रीकृष्ण से तुम
हँसकर बोलोगी ( इधर तुम्हारा राग कुछ समझ में नहीं आ रहा है ) ।
आखिर, मैं यह पूछती हूँ कि प्रिय के हृदय की चित्रशाला में चित्र में खचित
पुतली के समान कब तक ( जड़ ) बनी रहोगी ।
अलंकार—रूपक ।
श्रीकृष्णजू को विहृत हाव यथा—( सवया )
(२१५) केसवदास सों आजु सखी बृषभानुकुमारी उराहनो दीनो ।
गारि दई अरु मारि दई अरबिंदन सों मनु कै हितहीनो ।
सीख दई, सुख पाइ लई उर लाइ सुगंध चढ़ाइ नवीनो ।
उत्तरु देइ कौं नंदकुमार कछू सिर नीचे तें ऊँचो न कीनो ।३५।
शब्दार्थ—उराहनो = उलाहना, उपालंभ । मारि० = कमलों से मार
दी ( मारा ) । मनु कै० = मन में लगाव कम करके, मन में प्रेम की कमी
करके ( अर्थात् रोष से ) ।
३४—फिरि - तन । पैरिबौ-पौरिबो । करें कृत - किये उत, किये कित ।
चढ़ी चित-चढ़ी चित्र । ३५—केसवदास-केसवराइ । मनु-करि ।

़१३६ रसिकप्रिया
भावार्थ— (सखी की उक्ति सखी से) हे सखी, वृषभानु की पुत्री राधिका
ने आज श्रीकृष्ण को उलाहना दिया, फिर गाली तक दी, मन में प्रेम की
कमी करके अर्थात् ईषत् रोष से कमलों की मार भी दी। फिर (ठंडी पड़कर)
नवीन सुगंधित द्रव्य उनके शरीर में लगाकर और उन्हें छाती से चिपकाकर
सीख दी और श्रीकृष्ण ने (बिना कुछ कहे सुने चुपचाप) सुख पाकर उसे
ग्रहण किया, इन सबका उत्तर देने के लिए नंदकुमार ने अपना सिर नीचे से
थोड़ा भी ऊपर नहीं किया (सिर जो नीचा किया तो वह नीचे का नीचे
ही रह गया, फिर उठाया ही नहीं, एक चुप तो सौ चुप) ।
अथ विलास हाव-लक्षण— (दोहा)
(२१६) खेलत बोलत हँसत अरु, चितवत चलत प्रकास।
जल थल केसवदास कहि, उपजत हाव बिलास।३६।
श्रीराधिकाजू को विलास हाव, यथा—(कवित्त)
(२१७) किलकत्त अलिक जु तिलक-चिलक मिस,
भौंहनि में बिभ्रमनि भावभेद दीने हैं।
लोचननि सोचन-सकोचनि नचावति है,
दसनचमक ही चकित चित्त कीने हैं।
केसौदास मंदहास अनायास दास करि,
लीने केसौराय जिय जद्यपि प्रबीने हैं।
मोहन के तन मन मोहिबे कौं मेरी आली,
तेरो मुख सुख ही अनंत ब्रत लीने हैं।३७।
शब्दार्थ—अलिक = भाल, माथा। चिलक = चमक। भावभेद = अनेक
भाव। बास = सुगंध। अनायास = बिना श्रम के। सुख ही = सरलता से।
भावार्थ—(सखी की उक्ति नायिका प्रति) हे सखी, श्रीकृष्ण के शरीर
एवम् मन को वशीभूत करने के लिए तेरे मुख ने अनेक ब्रत (ढंग) किए
हैं। माथे पर तिलक की चमक का बहाना उन्हें किलकाता है (आनंदित
करता है)। भौहों के अनेक विलासों (भंगिमाओं) से उनमें भावों के अनेक
स्वरूप लक्षित होते हैं। नेत्रों के सोच और संकोच की मुद्रा से तू उन्हें नचाती
है, दाँत की चमक ने तो उनके चित्त को ही चकित कर दिया है। अपने मंद
हास से तो उन्हें अनायास ही अपना दास बना लिया है, यद्यपि वे बड़े
प्रवीण गिने जाते हैं (अर्थात् तेरे मुख की चेष्टाओं का अत्यधिक प्रभाव उन
पर पड़ता है)।
३६—हाव-विविध । ३७-भाव-भौन । केसौदास०-मंदहास मुखबास ।
केसौराय-केसौदास । प्रबीने-नवीने । आली-सखी, भटू ।

· षष्ठ प्रभाव १३७
सूचना-( १ ) ब्रत करने वाला ब्रत का प्रभाव जिन पर डालना
चाहता है उन पर उसका प्रभाव किस प्रकार क्रमशः पड़ता है और वे उसके
वश हो जाते हैं इसका इसमें क्रम से वर्णन है। पहले तो वे अनाश्रित
किलकते हैं, फिर उनमें अनेक भाव जगते हैं, तदनंतर वे नाचने लगते हैं,
पुनः थकित होते हैं और अंत में वश में हो जाते हैं ।
( २ ) 'अलिक' का अर्थ 'अलीक, मिथ्या' भी कर सकते हैं ।
श्रीकृष्णजू को विलास हाव, यथा-( कबित्त )
(२२८) जिन न निहारे ते निहोरत निहारिबे कौं
काहू न निहारे जिन कैसेहूँ निहारे हैं।
सुर नर नाग नवकन्यनि के प्रानपति,
पतिदेवतानिहूँ कि हियनि बिहारे हैं।
इहि बिधि केसौदास रावरे असेष अंग।
उपमा न उपजी बिरंचि पचि हारे हैं।
रूप-मद-मोचन मदन-मद-मोचन हैं
तीय-ब्रत-मोचन बिलोचन तिहारे हैं।३८।
शब्दार्थ—निहारे = देखे । निहोरत = प्रार्थना करते हैं, लालसा करते हैं ।
कैसे ० = किसी प्रकार ( संयोग से या अनेक कष्ट झेलकर ) । नवकन्या =
नवीन कन्या, पंच कन्या ( अहल्या, तारा, मंदोदरी, कुंती, द्रौपदी ) । पति-
देवता = पतिव्रता । असेष अंग = संपूर्ण रूप से । उपजी = बन सकी ।
बिरंचि = ब्रह्मा । पचि हारे = परेशान हो गए ।
भावार्थ- ( सखी की उक्ति नायक प्रति ) हे कृष्ण, जिन्होंने आपके नेत्र
नहीं देखे वे देखने की लालसा करते हैं। जिन्होंने किसी प्रकार ( कष्ट सहकर
भी ) आपके नेत्र देख लिए वे फिर किसी के नेत्रों को नहीं देखते (आपके नेत्रों
के सौंदर्य के सामने किसी के नेत्रों का सौंदर्य नहीं ठहरता) । ये नेत्र सुर, नर,
नाग की कन्याओं और नवकन्याओं (पंच कन्याओं) को प्राणों की भाँति प्यारे
हैं और पतिव्रता स्त्रियों के भी हृदय में विहार करनेवाले हैं। इसी भाँति
आपके संपूर्ण अंग ( सुंदर ) हैं, जिनकी समता के लिए उपमान बनाते बनाते
ब्रह्मा परेशान होकर हार मान गए, परंतु उपमान न बन सके । आपके दोनो
नेत्र सौंदर्य का मद दूर करनेवाले एवम् कामदेव का गर्व छुड़ा देनेवाले और
स्त्रियों के व्रत ( पातिव्रत ) को विचलित करनेवाले हैं ।
अथ किलकिंचित हाव-लक्षण- (दोहा)
(२१६) श्रम अभिलाष सगर्ब स्मित, क्रोध हर्ष भय भाव ।
उपजत एकहि बार जहँ तहँ, किलकिंचित हाव ।३६।
३८-कैसेहूँ-कैसे कै । केसौदास-कैसोराय । उपजी-उपजै । रूप-मान ।
हैं-कौं, किधौं । बिलोचन-कौ लोचन । ३६-स्मित-सुख । तहँ-सो ।

१३८ रसिकप्रिया

अथ श्रीराधिकाजू को किलकंचित हाव, यथा—( सवैया )
(२२०) कौने रसै बिहँसै लखि कौनहिं कापर कोपिकै भौंह चढ़ावै ।
भूलति लाज भद्द कबहुँ कबहुँ मुख अंचल मेलि दुरावै ।
कौन की लेति बलाय, बलाय ल्यौं, तेरी दसा यह मोहिं न भावै ।
ऐसी तौ तू कबहुँ न भई अब तोहिं दई जनि बाइ लगावै ।४०।
शब्दार्थ—रसै = आनंदित होती है । कापर = किस पर । बलाय =
बलैया ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति नायिका प्रति ) हे सखी, तू किस आनंद में
मगन हो रही है, किसे देख हँसी है और किस पर क्रुद्ध होकर भौंहें चढ़ाती
है । कभी तो तू लज्जा छोड़ देती है और कभी लज्जावश घूंघट में मुँह छिपा
लेती है । आज किसकी बलैया ले रही है, मैं तेरी बलैया लेती हूँ, बतला ।
तेरी यह दशा मुझे अच्छी नहीं लगती । ऐसी तो तू कभी भी नहीं हुई थी,
विधाता तुझे यह हवा न लगने दे ।
अलंकार—प्रथम समुच्चय ।
सूचना—'सरदार' ने लिखा है कि यहाँ 'कौने रसै' से अभिलाष, 'कौनहि
लखि बिहँसै' से मंद हास, 'कोपिकै भौंह चढ़ावै' से 'क्रोध', 'भूलति लाज' से
'गर्व स्मित', 'कबहूँ मुख अंचल मांहि छिपावै' से भय एवम् लज्जा तथा
बलाय लेति' से हर्ष आदि भाव सूचित होते हैं ।
श्रीकृष्णजू को किलकंचित हाव, यथा—( सवैया )
(२२१) ऐसी है गोकुल के कुल की जिनि दच्छिन नैन किये अनुकूले ।
खंजन से मनोरंजन केसव हास बिलास लता लगि मूले ।
बोलें झुकौ उभकौ अनबोलें फिरौ बिझुके से हिये महिं फूले ।
रूप भए सबके बिष ऐसे हैं कान्ह कहौ रस कौन के भूले ।४१।
शब्दार्थ—दच्छिन = सब पर समान भाव रखनेवाला (नायक) ।
अनुकूल = केवल एक ही से प्रेम रखनेवाला ( नायक ) । उभकौ = चंचल,
लालायित होते हैं । बिझुके = भड़के हुए ।
भावार्थ—(सखी की उक्ति नायक प्रति ) हे कृष्ण, गोकुल के कुल में
ऐसी कौन है जिसने आपके दक्षिण नेत्रों को अनुकूल कर लिया है ? सबके
प्रति संचरित होनेवालि नेत्रों को अपनी ही ओर लगा रखा है। मन को आनं-
दित करनेवाले आपके खंजनवत् ( सुंदर ) नेत्र हास-विलास रूपी लता में
भूल रहे हैं । आप बोलने पर झुकते ( रोषयुक्त होते ) हैं और न बोलने पर
४०—रसै-त्रसै । मेलि-मेरे, मांहि । दुरावै-छिपावै । ल्यौं-त्यौं ।
४१—के कुल-को कुल । किये-करे । केसव-के सब । हास०-हार बिहार ।
झुकौ०-झुक उभकें । अनबोलें-बिन बोले । फिरौ-फिरै । के बिष-केसव ।

षष्ठ प्रभाव १३५
उझके ( लालायित ) रहते हैं तथा भड़के हुए हृदय में फूले घूमते हैं ( उसी
के ध्यान में लीन रहते हैं ) । भला आप किसके रस ( प्रेम ) में भूले हुए
( मग्न ) हैं । (क्या और) सब ( गोपियों ) की सुंदरता विषवत् हो गई है ?
अलंकार—प्रथम समुच्चय ।
सूचना—किसी ओर न देखने से 'श्रम', 'हास-विलास' से 'स्मित', 'झुकौ'
से 'रोष', 'उझकौ' से 'अभिलाष', 'बिझुकौ' से 'भय', 'फूले' से 'हर्ष' और
'रूप बिख ऐसे भए' से 'गर्व' भाव व्यक्त होता है ।
अथ बिब्बोक हाव-लक्षण—( दोहा )
(२२२) रूप प्रेम के गर्व तें, कपट अनादर होइ ।
तहँ उपजत बिब्बोक रस, यह जानत सब कोइ ।४२।
शब्दार्थ--कपट अनादर = दिखावटी अपमान । रस = आनंद ।
श्रीराधिकाजू को बिब्बोक हाव, यथा—( सवैया )
(२२३) आवत जानि कै सोइ रही हरएँ हरि बैठे न जानि जगाई ।
साहस कै उरु माँझ धरयो कर जागत रोम की रोंचि जनाई ।
नीबी बिमोचत चौकि उठी पहिचानि झुकी बतियाँ कहि बाई ।
बासर गाइ गँवार चरावत आवत हैं निसि सेज पराई ।४३।
शब्दार्थ—हरएँ = धीरे धीरे । उरु = जांघ । कर = हांथ । जागत =
उठते हुए । रोंचि ( रुचि ) = दीप्ति । नीबी = फूफुंदी । झुकी = रोषयुक्त
हुई । बाई = बाई ( वायु ) विकार से ग्रस्त व्यक्ति की भाँति । गाइ =
गाय । गँवार = मूर्ख, असभ्य ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति सखी से ) हे सखी, आज राधिका श्रीकृष्ण
को आता जानकर सो गईं । वे भी पास जाकर चुपचाप धीरे से बैठ गए,
जान बूझकर जगाया नहीं । फिर साहस करके उन्होंने जांघ पर हाथ रखा ।
( ऐसा करने से ) उसके उठते हुए रोमों में दीप्ति उत्पन्न हो गई ( उसका
जगते रहना प्रकट हो गया )। ( सात्त्विक भाव हुआ जान ) श्रीकृष्ण नीबी
खोलने लगे, उनके ऐसा करने पर राधिका चौंक पड़ीं और श्रीकृष्ण को पह-
चानती हुई रुष्ट सी हुईं । वायुविकार से ग्रस्त की भाँति बातें करने लगीं कि
दिन में तो गँवार गाय चराते हैं और रात में दूसरे की ( स्त्री की ) शय्या पर
'सोने आते हैं' ( दिन भर तो न जाने कहाँ रहे इस समय आए हैं—प्रेमगर्व ) ।
श्रीकृष्णजू को बिब्बोक हाव, यथा—( सवैया )
(२२४) एक समै इक गोपी सों केसव कैसहूँ हाँसी की बात कही ।
'जा कहँ तात दई तजि ताहि कहा हम सों रस-रीति नहीं' ।
४२ - रूप०-किए गर्व तें मान श्रति । जाने-जानत । ४३-बैठे-बैठि,
जाने । उरु-उर । माँझ-मध्य । कहि बाई-करवाई ।

१४० रसिकप्रिया
सुनि को प्रतिउत्तर देइ सखी दृग आँसुन की अवली उमही ।
उर लाइ लई अकुलाइ तऊ अधिरातक लौं हिलकी न रही ।४४।
शब्दार्थ—जा कहँ = जिसको । तात = पिता । रस = प्रेम । अधिरातक
लौं = आधी रात तक । हिलकी = सिसक ।
भावार्थ—(सखी की उक्ति सखी से) एक बार श्रीकृष्ण ने एक गोपिका
से हँसी की, यह बात कही कि ‘जिसे स्वयम् पिता ने छोड़ दिया उससे मेरा
प्रेम-व्यापार क्या रह सकता है ? (कभी नहीं)’ । इसका प्रत्युत्तर भला कौन
देता, उस गोपिका के नेत्रों से आँसुओं की धारा उमड़ चली । तब श्रीकृष्ण
ने अकुलाकर उसे हृदय से लगा लिया । फिर भी आधी रात तक उसकी
सिसकी रुक न सकी ।
अलंकार—विशेषोक्ति ।
सूचना—‘तात दई तजि ताहि’ का अर्थ ‘सरदार’ ने यह भी लगाया है
कि पिता ने जिसे तुझे दे रखा है पहले उसे तू त्याग ।
अथ विच्छित्ति हाव-लक्षण—( दोहा )
(२२५) भूषन भुषिबे को जहाँ, होहि अनादर आनि ।
तहाँ बिच्छित्ति बिचारिये, केसवदास बखानि ।४५।
शब्दार्थ—भूषन = गहना । भुषिबे०=जहाँ गहने पहनने का अनादर हो
अर्थात् बिना सजे-सिंगारे ही शोभा हो ।
श्रीराधिकाजू को विच्छित्ति हाव, यथा—( सवैया )
(२२६) तन आपने भाए सिंगार सिंगारत हैं ये सिंगार सिंगारै बृथाहीं ।
ब्रजभूषन नैननि भूख है जाकी सु तो पै सिंगार उतारे न जाहीं ।
सब होत सुगंधनिहीं तें सुगंध सुगंध तें जाति सुगंध सुबाहीं ।
सखि तोहि तें हैं सब भूषन भूषित भूषन तें तुम भूषित नाहीं ।४६।
शब्दार्थ—भाए = ( नायक को ) भानेवाले । सुबाहीं=स्वभाव से ही,
स्वाभाविक ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति नायिका प्रति ) हे सखी, अपने को रुचने-
वाले शृंगार ही सब सिंगारते हैं, तूने ये शृंगार व्यर्थ ही किए । ब्रजभूषण के
नेत्रों में जिस शृंगार के देखने की भूख (इच्छा) है वे शृंगार क्या कभी (चढ़ाए)
४४—जा-या । ताहि जाहि । रस-रति । सुनि- × । ४५—तहाँ०-तहूँ
विच्छित्ति, सो बिच्छित्ति । बखानि-सुजान । ४६—सिंगार०-सिंगार नहीं
ये सिंगार । सिंगारत ०-सिंगारति और, सिंगारत होइ सुगंध । भूख है०-भूषित
नैनन । उतारे-उतारि, सिंगारे । सब-सचु । तें-मैं । जाति-जातें । सुबाहीं-
बृथाहीं । तोहि तें०-भूषन तो सब तोहि तें । तुम-तुव ।

षष्ठ प्रभाव १४१.
उतारे भी जा सकते हैं ? (तेरे सुंदर अंगों की शोभा पर ही उनके नेत्र मुग्ध
हैं, वे अंग तेरे शरीर से अलग ही नहीं हो सकते, ये श्रृंगार तो पृथक् भी किए
जा सकते हैं और फिर काम पड़ने पर संयुक्त भी हो सकते हैं) । सुगंध से अन्य
वस्तुएँ सुगंधित होती हैं, सुगंध की स्वाभाविक सुगंध क्या उससे कभी पृथक्
हो सकती है ? ( कदापि नहीं ) । उसे सुगंधित करने के लिए किसी दूसरे की
आवश्यकता नहीं होती । ठीक इसी प्रकार मेरे विचार से सब आभूषण तेरे
ही कारण सुशोभित होते हैं, तू उनसे सुशोभित नहीं होती ।
अलंकार-प्रतीप ।
श्रीकृष्णजू को विच्छित्ति हाव, यथा- ( सवैया )
(२२७) पान न खाए न पाग रची पलटे पट चित्त कहाँ धरिकै ।
कंठसिरी बनमाल मनोहर हार उतारे धरे अरिकै ।
चंदन चित्रनि लोपि सुलोचन लोकबिलोकनि सों लरिकै ।
अंग सुभाइ सुबास प्रकासित लोपिहौ केसव क्यों करिकै ।४७।
शब्दार्थ-पाग=पगड़ी । पलटे=बदल लिए । पट = वस्त्र । कंठसिरी=
मोती की माला । अरिकै = हठ करके । लोपि = छिपाकर । लोक-बिलोकनि
सों लरिकै = लोगों के नेत्रों से लड़ करके । सुभाइ = स्वाभाविक ।
भावार्थ- (नायिका की उक्ति नायक प्रति ) आपने न जाने क्या मन में
सोचकर न तो पान ही खाया है, न सिर पर पगड़ी ही बांधी है । वस्त्र भी
बदले हुए हैं (साधारणतया आप जैसे आया करते थे वैसे नहीं आए हैं) ।
मोतियों की माला, बनमाला और मनोहर हार भी आपने हठपूर्वक उतार
डाले हैं । चंदन के चित्र भी शरीर पर से मिटा दिए हैं । लोगों के नेत्रों से
नेत्रों को लड़ाकर उन्हें भी छिपाने का प्रयत्न करते हैं (लज्जालु दिखते हैं) ।
इस प्रकार आपने अपने सभी श्रृंगार हटा लिए हैं। पर शरीर की जो
स्वाभाविक सुगंध है उसे आप किस प्रकार छिपाएँगे (वह तो अब भी व्यक्त हो
रही है) ।
सूचना - नायक के शरीर की सुगंध में मिश्रित सुगंध से नायिका ने
उसका अपराध लक्षित कर लिया है ।
अथ मोट्टाइत हाव-लक्षण- (दोहा)
(२२८) हेला लीला करि जहाँ, प्रकटत सात्विक भाव ।
बुधिवल रोकत सोभिजै, कहि मोट्टाइत हाव ।४८।
शब्दार्थ - हेला = निःसंकोच खेल खेलना । लीला = वेश बनाना ।
४७-खाए-खाइ । रची-बनी । चंदन ०- चंदन चित्र कपोलनि लोपि
सुलोचन अंजन सों मरिकै । बिलोकनि-बिलोचन । ४८- सात्विक-सातुक ।
सोभिजै-सोहिये सो ।

१४२ रसिकप्रिया
श्रीराधिकाजू को मोट्टाइत हाव, यथा—(सवैया)
(२२६) खेलत हे हरि बागे बने जहाँ बैठी प्रिया रति तें अति लोनी ।
केसव कैसहूँ पीठि में डीठि परी कुच कुंकुम की रुचि रोनी ।
मात-समीप दुराई भले तिनि सातुक-भावनि की गति होनी ।
धूरि कपूर की पूरि बिलोचन सूँघि सरोरुह ओढ़ि उड़ोनी ।४६।
शब्दार्थ—हे = थे । बागे बने = पोशाक पहने । लोनी = सुंदर । रुचि =
शोभा । रोनी = रमणीय, अच्छी । दुराई = छिपाई । तिनि = उन्होंने
(नायिका ने) ।
भावार्थ--(सखी की उक्ति सखी से) श्रीकृष्ण पोशाक पहने वहाँ
खेल रहे थे जहाँ रति से भी बढ़कर सुंदर नायिका बैठी हुई थी । किसी प्रकार
नायिका की दृष्टि श्रीकृष्ण की पीठ (के वस्त्र) पर पड़ी जहाँ स्तनों की केसर
की सुंदर शोभा दिखाई पड़ रही थी (नायिका ने कभी पीछे से नायक को
आलिंगन किया था जिससे स्तनों की केसर का चिह्न उसकी पीठ में लग गया
था) । देखते ही उसे सात्विक भाव हो आया । उन सात्विकों की होनेवाली
गति (उनके प्रकाशित होने को) उसने माता के समीप (होने के कारण)
भली भाँति (इस प्रकार) छिपाया कि कपूर की धूल तो नेत्रों में भर ली,
कमल सूँघ लिया और ओढ़नी ओढ़ लीं (कपूर की धूल से आँसू आते हैं,
कमल सूँघकर उसकी प्रशंसा में सिर हिलाया जाता है और ओढ़नी ओढ़
लेने से चेहरा और शरीर छिप जाता है इस प्रकार चार सात्विक छिपाए
गए-अश्रु, कंप, रोमांच और वैवर्ण्य) ।
अलंकार—युक्ति (केशव के मत से 'लेश') ।
सूचना—'कविप्रिया' में यह छंद लेशालंकार के उदाहरण में दिया
गया है ।
श्रीकृष्णजू को मोट्टाइत हाव, यथा—(सवैया)
(२३०) भोजन कै वृषभानु-सभा महँ बैठे हे नंद सदा सुखकारी ।
गोप घने, बल बीर बिराजत, खात बनाइ बिरी गिरिधारी ।
राधिका झाँकी झरोखे ह्वै झाँप सी लागी, गिरे मुरझाइ बिहारी ।
सोर भयो समुझे सकुचे हरुवाइ कह्यो हरि लागि सुपारी ।५०।
शब्दार्थ—घने = अधिक । झरोखे ह्वै = खिड़की से । झाँप सी लागी =
झाँई सी आ गई, चक्कर सा आ गया । बलबीर = भाई बलराम । गिरि-
धारी = श्रीकृष्ण । बिहारी = श्रीकृष्ण । हरुवाइ = हड़बड़ाकर ।
४६—प्रिया-तिया । तिनि-जिन्हि । सातुक-सात्विक । ५०—हे-हैं ।
सुखकारी-सुभकारी । राधिका० । राधिका झाँकि झरोखनि ह्वै कवि केसव
रीझि गिरे सु बिहारी । भयो-परचौं । कह्यो-कही ।

षष्ठ प्रभाव १४३
अलंकार-युक्ति ।
अथ कुट्टमित हाव-लक्षण- (दोहा)
(२३१) केलि-कलह में सोभिजै केलि कपट पट रूप ।
उपजत है तहँ कुट्टमित हाव कहत कबिभूप ।५१।
भावार्थ-केलि के कलह में जहाँ कपटकेलि का छिपा रूप दिखलाई पड़े
अर्थात् नायक या नायिका जहां कलह के बहाने प्रच्छन्न केलि का ही आनंद
लें, वहाँ कुट्टमित हाव होता है ।
श्री राधिकाजू का कुट्टमित हाव, यथा- ( सवैया )
(२३२) पहिले हठि रूठि चली उठि पीठि दै मैं,चितई सखि तैं न लखी री
पुनि धाइ धरी हरिजू की भुजानि तें छूटिबे कों बहु भाँति भखी री ।
गहिकै कुच-पीड़न दंत नखच्छत बैरिन की मरजाद नखी री ।
पुनि ताहि कों पान खवावति हैं उलटी कछू प्रीति की रीति सखीरी ।५२।
शब्दार्थ - हठि = हठपूर्वक । रूठि = अप्रसन्न होकर । पीठि दै=मुँह मोड़
कर । धाइ = दौड़कर । भखी री = व्याकुल हुई । कुच-पीड़न=स्तनों का
मर्दन । बैरिन की = शत्रु की । मरजाद नखी री = सीमा लाँघ गए । बैरिन ०-
शत्रु अपने शत्रु को जितना कष्ट दे सकता है उसकी सीमा भी पार कर गए,
शत्रु से अधिक कष्ट दिया ।
श्रीकृष्णजू को कुट्टमित हाव, यथा- ( सवैया )
(२३३) देखत ही जिहिं मौन गही अरु मौन तजें कटु बोल उचारे ।
सौंहैं कियेहूँ न सौंहो कियो मनुहारि कियेहूँ न सूधे निहारे ।
हाहा कै हारि रहे मनमोहन पाइँ परैं तिहिं लातन मारे ।
मंडत हैं मुँहँ ताही को अंग लै हैं कछू प्रेम के पाठ निन्यारे।५३।
शब्दार्थ- सौंहैं किये = शपथ करने पर भी । न सौंहो कियो = सामने
मुँह नहीं किया । मनुहार = मिन्नत । हाहा कै = दीनतापूर्वक विनय करके ।
मंडत हैं = सिंगार रहे हैं । अंक = गोद में । निन्यारे = विचित्र ।
भावार्थ- (सखी की उक्ति सखी से ) आज राधिका श्रीकृष्ण को देखते
ही मौन हो रहीं। फिर मौन छोड़ने पर कटु वचन कहने लगीं, यहाँ तक कि
श्रीकृष्ण के शपथें खाने पर भी उन्होंने मुँह सामने नहीं किया । मिन्नतें करने
पर भी सीधी नजर नहीं देखा । वे दीनतापूर्वक विनय करके भी हार गए,
तब पैरों पड़े और उन्होंने इन्हें लातों से झटक दिया । देखो, इस समय उसी
का मुँह अपनी गोद में लेकर सँवार-सिंगार रहे हैं । प्रेम के पाठ कुछ
विचित्र ही हैं ।
५१-सोभिजै-सोभियै, सोभिए । कपट-कलह । ५२ - पुनि ० - फिरि । चितई-
ही लखी । गहिकै ० - कुचपीड़न दंतनखक्षत दै गिरि, ...... दै निज । ५३-
जिहि-जिनि । तजें-तजी । कियेहूँ-करेहूँ । मनमोहन-नंदनंदन । तिहिं-तिन्ह ।

१४४ रसिकप्रिया
अथ बोधक हाव-लक्षण— ( दोहा )
(२३४) गूढ़ भाव को बोध जहँ, केसव औरहि होइ ।
तासों बोधक हाव सब, कहत सयाने लोइ ।५४।
शब्दार्थ--बोध = ज्ञान, जानकारी । औरहि = दूसरे को ( नायक या
नायिका को )।
श्रीराधिकाजू को बोधक हाव, यथा—( सवैया )
(२३५) बैठो हुतो बृषभानुकुमारि सखीन की मंडली मंडि प्रबीनी ।
लै कुँभिलानो सो कंज परी इक पाइन आइ गुवारि नवीनी ।
चंदन सों छिरक्यो वह वा कहँ पान दए करुनारसभीनी ।
चंदनचित्र कपोलनि लोपिकै अंजन आँजि बिदा करि दीनी ।५५।
भावार्थ— ( सखी की उक्ति सखी प्रति ) हे सखी, आज सखियों की
मंडली में चतुर राधिका बैठी थीं । इतने ही में एक नवोढ़ा ग्वालिन हाथ में
कुम्हलाया हुआ कमल लिए आई और उनके पैरों पड़ी । इन्होंने कमल पर
चंदन छिड़का, करुणा भाव से उसके हाथों में पान दिए, उसके कपोलों
पर लगा हुआ चंदन छुड़ा दिया और नेत्रों में अंजन लगाकर उसे बिदा दिया ।
गूढ़ार्थ—कुँभिलानो कंज=राधिका के विरह में श्रीकृष्ण कमल की तरह
मुरझा रहे हैं । पाइन परी = श्रीकृष्ण ने मिलने की प्रार्थना पैरों पड़कर की
है । चंदन सों छिरक्यो = मैं उनका विरहताप शांत करूँगी । पान दए =
मैं पान ( पाणि = हाथ ) देती हूँ, निश्चित मिलूँगी । चंदनचित्र कपोलनि
लोपिकै = चंद्रमा के डूब जाने पर, चाँदनी हट जाने पर मिलूँगी । अंजन
आँजि० = अंधकार में मिलूँगी या श्याम मेरी आँखों में बसते हैं ।
अलंकार—सूक्ष्म ।
श्रीकृष्णजू को बोधक हाव, यथा—( सवैया )
(२३६) सखि गोकुल गोप-सभा महँ गोबिंद बैठे हुते द्युति कों धरिकै ।
जनु केसव पूरन चंदु लसै चित चारु चकोरनि को हरिकै ।
तिनकों उलटो करि आनि दियो किहुँ नीरज नीर नएँ भरिकै ।
कहि काहे तें नेकु निहारि मनोहर फेरि दियो कलिका करिकै ।५६।
शब्दार्थ—द्युति = तेज । किहुँ = किसी ने । नीरज = कमल । नेकु =
थोड़ा सा । निहारि = देखकर ।
५४-को-के । औरहि०-समुझत कोइ । सब-यों । ५५-की मंडली-के
मंडल । मंडि-मध्य । आइ-आनि, आगें । इक०-जू कोऊ इक ग्वालिनि पाइ ।
चंदन-बंदन । छिरक्यो-छिरकी । कपोलनि लोपिकै-कपोल बिलेपिकै । ५६—
गोकुल-मोहन, सोहत । चारु-चार, चोर ।

१० सप्तम प्रभाव १४५
भावार्थ - ( सखी की उक्ति सखी प्रति ) हे सखी, गोकुल में गोपों की
सभा में श्रीकृष्ण जी कांतियुक्त बैठे हुए थे। मानो चकोर के सुंदर चित्तों को
हरण करके पूर्ण चंद्र शोभा दे रहा हो । उन्हें किसी ने कमल में ताजा जल
भरकर और उसे उलटा करके दिया। न जाने क्यों उन्होंने उसे थोड़ी देर
तक भावुकता के साथ देखकर और कली बनाकर लौटा दिया ।
गूढ़ार्थ - नीरज नीर० = नायिका के कमलवत् नेत्र आपके विरह में
आँसू बहा रहे हैं। कलिका करिकै० = जब कमल बंद होंगे (सूर्यास्त के समय)
तब मिलूँगा ।
अलंकार - सूक्ष्म ।
सूचना - 'कविप्रिया' में यही छंद सूक्ष्मालंकार के उदाहरण में दिया
गया है ।
( दोहा )
(२३७) राधा राधारमण के कहे जथामति हाव ।
डिठई केसवराय की छमियो कबि कबिराव । ५७।
इति श्रीमन्महाराजकुमार श्रीइंद्रजीतविरचितायां रसिकप्रियायां राधिकाकृष्ण
हावभाववर्णनं नाम षष्ठः प्रभावः ॥
सप्तम प्रभाव
अथ अष्टनायिका-वर्णन - ( दोहा )
(२३८) ये सब जितनी नाइका, बरनी मति-अनुसार ।
केसबदास बखानियै, ते सब आठ प्रकार ।१।
(२३६) स्वाधिनपतिका, उत्कहीँ, बासकसज्जा नाम ।
अभिसंधिता बखानियै, और खंडिता बाम ।२।
शब्दार्थ - उत्कहीँ = उत्कंंठिता ही । अभिसंधिता = कलहांतरिता । बाम
= स्त्री, नायिका ।
(२४०) केसव प्रोषितप्रेयसी लब्धाबिप्र सु आनि ।
अष्टनायिका ये सकल अभिसारिका सु जानि ।३।
शब्दार्थ - प्रोषित० = प्रोषितपतिका । लब्धा० = विप्रलब्धा । आनि = अन्य ।
५७- मति-विधि । राय-दास । छमियो-छमिजो ।
१- बखानियै-बखानिजै । ते सब-बुधिबल । २- स्वाधिन० - स्वाधिन-
पतिका, उत्कला स्वाधीनपतिका उत्कंठा, स्वाधीनपति उत्कंंठिता । ३-सु
आनि-सु जान, सु ज्ञान । सकल-सबै । सु जानि सु बखान, सु जान ।

३४६ रसिकप्रिया
अथ स्वाधीनपतिका-लक्षण—(दोहा)
(२४१) केसव जाके गुन बँध्यो, सदा रहै पति संग।
स्वाधिनपतिका तासु कों, बरनत प्रेम-प्रसंग। ४।
प्रच्छन्न स्वाधीनपतिका, यथा—(सवैया)
(२४२) केसव जीवन जो ब्रज को पुनि जोवहु तें अति बापहि भावै।
जापर देव-अदेव-कुमारिनि वारत माइ न बार लगावै।
ता हरि पै तूँ गँवार की बेटी महावर पाइ झवाँइ दिवावै।
हौं तौ बची अब हाँसिनहीं ऐसें और जौ देखै तौ ऊतरु आवै।५।
शब्दार्थ—जीवन = प्राण। भावै = अच्छे लगते हैं। माइ = माता।
अदेव = मनुष्य। वारत = न्यौछावर करने में। बार = विलंब। झवाँइ =
झावें से पैर रगड़वाकर। दिवावै = दिलवाती है। हाँसी = उपहास, अप्रतिष्ठा।
ऊतरु आवै = उसे क्या उत्तर दोगी अर्थात् कोई नहीं।
भावार्थ—(सखी की उक्ति नायिका प्रति) हे सखी, जो ब्रजवासियों के
प्राण हैं और जिन्हें पिता भी प्राणों से अधिक प्यारा समझते हैं, जिन पर
उनकी माता देव तथा नर-कुमारियों को न्योछावर कर देने में देर नहीं लगातीं,
ऐसे कृष्ण से भी तू ग्रामवासी की छोकरी (राधिका) होकर पैरों में झावें
से रगड़वाकर महावर लगवाती है। मैं तो केवल हँसकर ही टाल गई। यदि
कोई दूसरा देखेगा तो क्या तुझसे उत्तर बन आएगा? (अर्थात् नहीं)।
प्रकाश स्वाधीनपतिका, यथा—(कबित्त)
(२४३) चोली को सो पान तोहिं करत सँवारिबोई,
मुकुर ज्यों तोहीं बीच मूरति समानी है।
तोहीं तियदेवता पै पायो पति केसौदास,
पतनी बहुत पतिदेवता बखानी है।
तेरे मनोरथ भागीरथ-रथ पाछै पाछै,
डोलत गुपाल मेरे गंग को सो पानी है।
ऐसी बात कौन जो न मानी सुनि मेरी रानी,
उनकें तौ तेरी बानी वेद की सी बानी है।६।
४—तास कों-तास कहें, तास कहि। ५—पुनि-अरु। बापहि-तातहि।
कुमारिनि-कुमारिन। बार०-बारनि लावै। गँवार-अहीर। महावर०-झमाइकेँ
पांइ महावर द्यावै। हौं तौ०-हौंतौ रही बचि, मैं तौ चलो अब। ऐसे-अस, सखि।
तौ-सो।६—को सो-के सो। बीच-मांह। तियदेवता-पतिदेवता। केसौदास-
केसौराइ। तेरे०-मनोरथ रथ भगीरथ रथ पीछे। डोलत०-डोलै नंदलाल।
वेद-देव।

सप्तम प्रभाव १४७
शब्दार्थ—चोली = पान रखने की डलिया। पान = तांबूल। करत
सँवारिबोई = सँवारते रहते हैं। तियदेवता = स्त्री ही है देवता जिसके लिए
( वह पति ) ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति नायिका से ) हे सखी, वे तुझे डलिया में
रखे पान की तरह उलट पलट कर सँवारते रहते हैं, दर्पण की भाँति तुझमें
ही उनकी मूर्ति बसी हुई है। पतिदेवता (पतिव्रता, पति को देवता माननेवाली)
स्त्रियाँ तो बहुत सी प्रसिद्ध हैं पर स्त्रीदेवता ( स्त्री को देवता माननेवाला )
पति तो तुम्हीं को मिला है। तेरे मनोरथ रूपी भगीरथ के रथ के पीछे पीछे
मेरे कृष्ण गंगाजल की भाँति चलते हुए दिखाई देते हैं (तेरे मनोरथ के
अनुकूल कार्य करते देखे जाते हैं ) हे रानी, उन्होंने तेरी ऐसी कौन सी बात
थी जो टाल दी ? वे तो तेरी बात वेद-वाणी-तुल्य समझते हैं।
अलंकार—दृष्टांत और रूपक ।
सूचना—वेदवाणी अमान्य नहीं की जाती जैसे स्वामी की वाणी ।
श्रीकृष्ण नायिका की वाणी भी अमान्य नहीं करते ।
अथ उत्का-लक्षण—( दोहा )
(२४४) कौनहुँ हेत न आइयो, प्रीतम जाके धाम ।
ताकों सोचति सोचि हिय, केसव उत्का बाम ।७।
प्रच्छन्न उत्का, यथा—( कबित्त )
(२४५) किधौं गृह-काज कै न छूटत सखा-समाज,
किधौं कछू आज व्रत-बासर बिभात तैं ।
दीनो तैं न सोध, किधौं काहू सों भयो बिरोध,
उपज्यो प्रबोध किधौं उर अवदात तैं ।
सुख में न देह किधौं मोहीं सों कपटनेह,
किधौं देखि मेह अति डरे अधरात तैं ।
किधौं मेरी प्रीति की प्रतीति लेत केसोदास,
अजहूँ न आए मन सुधौं कौनी बात तैं ।८।
शब्दार्थ—किधौं गृहकाज = घर का कोई काम आ पड़ा है। कै =
अथवा । छूटत न = छोड़ न सके । व्रत-वासर = व्रत का दिन । विभात =
प्रभात । आज० = आज व्रत के दिन का प्रभात ( आरंभ ) । सोध = पता,
समाचार । बिरोध = झगड़ा । प्रबोध = ज्ञान, वैराग्य । अवदात = विमल ।
७—उत्का-उत्कंठिता । सोचि-सोच । केसव०-सो उत्कंठा । ८—कै न-
किं न, किधौं । छूटत-छूटघो न । किधौं उर-उर सोधु । केसवदास-केसवराइ ।
सु धौं-सूधो ।

१४८ रसिकप्रिया
उपज्यो० = अथवा उनके निर्मल हृदय में वैराग्य उत्पन्न हो गया है। सुख
में न देह = शरीर सुख में नहीं है, अस्वस्थ हैं। कपट-नेह = दिखौआ प्रेम ।
मेह = वर्षा । अधरात तें = आधी रात हो जाने के कारण । प्रतीति =
विश्वास । प्रतीति लेना = परीक्षा करना, जांच करना । मन = हे मन । सु धौं
= सो न जाने । कौनी बात तें = किस कारण से ।
प्रकाश उत्का, यथा--( सवैया )
(२४६) सुधि भूलि गई, भुलाए किधौं काहू कि भूलैई डोलत बाट न पाई ।
भीत भए किधौं केसव काहू सों, भेंट भई कोऊ भामिनि भाई ।
मग आवत हैं किधौं आइ गए, किधौं आबहिगे सजनी सुखदाई ।
अब आए न नंदकुमार बिचारि, सु कौन बिचार अबार लगाई।६।
शब्दार्थ-सुधि = स्मृति, स्मरण । भुलाए० = किसी ने भुलावा दे रखा
है, किसी ने अपने चक्कर में फँसा रखा है। भूलैई डोलत = मार्ग भूलकर
घूम रहे हैं । बाट = मार्ग, रास्ता । भीत = भयभीत । भामिनि = स्त्री, नायिका ।
भाई = अच्छी लगी । मग = (मार्ग ) रास्ता । बिचारि = तू विचार कर ।
बिचार = कारण । अबार = देर ।
अथ वासकसज्जा-लक्षण- (दोहा )
(२४७) बासकसज्जा होइ सो, कहि केसव सबिलास ।
चितवै रतिगृहद्वार त्यों, पिय-आवन की आस ।१०।
शब्दार्थ-सविलास = विलासपूर्वक, विलासयुक्त । रतिगृह = प्रिय से
मिलने का गृह । त्यों = ओर ।
वासकसज्जा, यथा- (कवित्त)
(२४८) चंदन बिटप बपु कोमल अमल दल,
कलित ललित लता लपटी लवंग की ।
केसोदास तामें दुरी दीप की सिखा सी दौरि,
दुरवति नीलबास दुति अंग अंग की ।
पौन पानी पंछी पसु बस सब्द जित जित
होइ तित तित चौंकि चाहै चोप संग की ।
नंदलाल-आगम बिलोकें कुंजजाल बाल
लीनी गति तेहीं काल पंजर-पतंग की ।११।
६-यथा सवैया-मदनमनोहर छंद । कि-कैं । काहू सों-काहू कै । कोऊ-
कोई । मग०-आवत हैं मग आइ गए । आइ०-आए गए । अब आए-आए ।
बिचारि०--सखी सुनु कौने । बिचारि-विचार । १०--चितवै ०-चितै रहै । ११--
कलित-बलित, बिमल । दुरवति०--दरसत । पानी--पान । बस०--बसै सदा जित
जित, सब्द जित जित । होइ०--होइ तित तित चौंकि चाहै, बांस सदा जित
जित होइ । बिलोकें०--बिलोकिबे को कुंज बाल । लीनी--कीनी । तेहीं--तिहीं ।