रामार्चन पद्धति (जगद्गुरु रामानन्दाचार्य - सन्त कबीर व रविदास के दीक्षा-गुरु प्रणीत मूल ग्रन्थ)
Ramarchana Paddhati of Jagadguru Ramanandacharya
जगद्गुरु स्वामी रामानन्दाचार्य द्वारा
८१० गंगा सहिता
है । सुग्रीव नल नील गवय आदि प्रवान प्रधान लोग द्वारपाल के रूप मे स्थिर है । ऐसे श्रीराम
सेवापरायण श्रीरामभक्त तथा सर्वेश्वर श्रीरामजी के शरण मे मै हूँ यानी सपरिकर श्रीरामजी को
सादर प्रणाम करता हूँ ॥१॥ सम्पूर्ण कलुष कल्मष पाप के अपहरण करनेवाले वाम पाद् को
प्रसार्य-लम्बाकर लटकाकर तथैव सर्व पापताप संहारक दक्षिण पाद को मूढ़कर जानु के ऊपर रखकर
विराजमान तथा दिव्य दोनो कर कमलो से शत्रुकुल का दमन यानी नाश करनेवाले दिव्य धनुष
और बाण वारण किये हुए वे सर्वलोक प्रसिद्ध सर्वेश्वर श्रीरामजी जोकि कमल के बीच के भाग
के समान अरुण यानी लाल आख वाले प्रतिपक्षिवीरो को भय देने वाले यानी दमन करने वाले
दिव्य महिषी श्रीसीताजी तथा अनेक दिव्य आभूषणो से सुशोभित दिव्यधाम श्रीसाकेत लोक के
स्वामी श्रीरामचन्द्रजी सब संसार को कल्याण प्रदान करे ॥२॥ इत्यादि पद्यों से ऊपर वर्णित
रूप से ध्यान वरकर सर्वेश्वरी श्रीसीताजी श्रीलक्ष्मणजी के सहित सर्वेश्वर श्रीरामचन्द्रजी के चरणार
विन्दो मे हाथ मे ली हुई तुलसी आसन के रूप मे समर्पण करे ।
अथैवमासनं कल्पयित्वा ओमाधारशक्त्यै नमः इति आधार शक्त्यै अर्ध्या-
दीनि समर्पयामि । ओ प्रकृत्यै नमः इति प्रकृत्यै अर्ध्यादीनिसमर्पयामि । ओमखिलज-
गदाधाराय कूर्मरुपिणे नारायणाय नमः इति तस्मै अ०। ओंभगवतेऽनन्ताय नागराजाय
नमः इति तस्मै अ० । ॐ भूम्यै नमः इति तस्यै अ० । ॐ श्रीमाकेताय दिव्य नगराय
नमः इति तस्मै अ० । ॐ पुष्पकाय दिव्यविमानाय नमः इति तस्मै अ० । ॐ श्री
साकेतायदिव्यजनपदाय नमः अ० । ॐ आनन्दयायमदिव्यरत्नमण्डपाय नमः अ० ।
ॐ आस्तरणभूताय अनन्ताय नमः अ० ।
पूर्वोक्त क्रम से आसन की कल्पना करके निम्नप्रकार से आधार शक्ति आदि की पूजा करे-
ॐ आधार शक्त्यै नम अर्ध्या दीनि समर्पयामि इस मन्त्र को बोलकर आधार शक्ति की पाद्य
अर्घ्य आचमनीय आदि षोडशोपचार या यथा मिलितोपचार यांनी षोलह पदार्थों से या जितने
पदार्थ की शक्यता हो उतने ही पूजा की सामग्री से पूजा करे । अर्ध्यादि मे आदि शब्द से अन्य
पूजा द्रव्यो का ग्रहण करना चाहिये जो देश काल तथा शक्ति के अनुसार जुटाई गई हो।
ॐ प्रकृत्यै नम इति प्रकृत्यै अर्ध्यादीनि समर्पयादि ऐसा बोलकर यथोपचार सामग्री से प्रकृति की
पूजा करे । तथैव ॐ अखिल जगदाधाराय कूर्मरूपिणे नारायणाय नम ऐसा बोलकर निखिल
ब्रह्माण्ड के आधार भूत कूर्मजी की पूजा करे। ॐ भगवते अनन्ताय नारायणाय नम इस प्रकार
बोलकर सर्वोपचार से नागराज की पूजा करे । ॐ भूम्यै नम ऐसा बोलकर सर्वोपचारौद्रव्य से
भूमिकी पूजा करे । ॐ श्री साकेताय दिव्य नगराय नम ऐसा बोलकर सर्वोपचार द्रव्य से
सर्वापेक्षयोपर रूप से स्थित दिव्य धाम श्रीसाकेत की पूजा करे । ॐ पुष्पकाय दिव्यविमानाय
नम ऐसा बोलकर सर्वोपचार द्रव्यो से दिव्य पुष्पक विमान की पूजा करे । ॐ श्रीसाकेताय
दिव्य जनपदाय नम ऐसा बोलकर सर्वोपचार द्रव्यो से श्रीसाकेत नामक दिव्यजनपद की पूजा
करे । ॐ आनन्दमयाय दिव्यरत्नमण्डपाय नम ऐसा बोलकर सर्वोपचार द्रव्य से आनन्दस्वरूप
दिव्यरत्नमण्डप की पूजा करे । ॐ आस्तरणभूताय अनन्ताय नम ऐसा बोलकर सर्वोपचार द्रव्यों
से आस्तर स्वरूप यानी ऊपर का बिछौनाके रूपमे अनन्त की पूजा करे । इसके बाद-
प्रथम खण्ड: न्यास, मन्त्र-दीक्षा एवं षोडशोपचार रामार्चन
आग्नेय्यां दिशि ॐ धर्माय पीठपादाय नमः अ० । नैऋत्या ॐ ज्ञानाय पीठ-
पादाय ननः अ० । वायव्या ॐ वैराग्याय पीठपादाय नमः अ० । ऐशान्या ॐ
ऐश्वर्यायपीठपादाय नमः अ० । मध्ये ॐ पीठभूताय अनन्ताय नागराजाय नमः
अ० । प्राच्यां ॐ अधर्माय पीठगात्राय नमः अ० । दक्षिणस्या ॐ अज्ञानाय पीठ-
गात्राय नमः अ० पश्चिमायां ॐ अवैराग्याय पीठगात्राय नमः अ० । उत्तरस्या ॐ
अनैश्वर्याय पीठगात्राय नमः अ० ।
ॐ धर्माय पीठपादाय नम इस मन्त्र को बोलकर प्रथम सिंहासन के अग्नि कोण की अर्घ्य
आदि सर्वोपचार से पूजा करे । ॐ ज्ञानाय पीठपादाय नम ऐसा बोलकर नैऋत्य कोण की पूजा
करे । ॐ वैराग्यायपीठ पादाय नम ऐसा बोलकर वायव्य कोण की पूजा करे । ॐ ऐश्वर्याय
पीठपादाय नम ऐसा बोलकर ईशान कोण की पूजा करे । ॐ पीठ भूताय अनन्ताय नागराजाय
नम ऐसा बोलकर मध्यभाग की पूजा करे । ॐ अधर्माय पीठगात्राय नम ऐसा बोलकर सिंहा
सन के पूर्वभाग की पूजा करे । ॐ अज्ञानाय पीठ गात्राय नम ऐसा बोलकर दक्षिण भाग की
पूजा करे । ॐ अवैराग्याय पीठगात्राय नम ऐसा बोलकर पश्चिम दिशा की पूजा करे । ॐ
अनैश्वर्याय पीठगात्राय नम ऐसा बोलकर उत्तर दिशा की पूजा करे ।
एभिः परिच्छिन्नतत्त्वसदसदात्मकाय नमः अ० । ॐ ऋग्वेदाय पीठवाहकाय
नमः अ० । ॐ यजुर्वेदाय पीठवाहकाय नमः अ० । ॐ सामवेदाय पीठवाहकाय
नमः अ० । ॐ अथर्ववेदाय पीठ वाहकाय नमः अ० । इत्थं गन्धपुष्पादिभिस्तान-
भ्यर्च्य प्रणमेत् ।
ॐ एभि परिच्छिन्नतत्त्वसदसदात्मकाय नम ऐसा बोलकर अधर्म अज्ञान अवैराग्य तथा
अनैश्वर्य रूपमात्र से मुक्त कार्य तथा कारणस्वरूप पीठतत्त्व की सर्वोपचार से पूजा करे ।
पुन ॐ ऋग्वेदाय पीठवाहकाय नम ऐसा बोलकर पूर्वदिशा मे ऋग्वेद की पूजा करे । ॐ
यजुर्वेदाय पीठवाहकाय नम ऐसाबोलकर दक्षिण दिशा मे यजुर्वेद की पूजा करे । ॐ सामवेदाय
पीठवाहकाय नम ऐसा बोलकर पश्चिम दिशा मे सामवेद की पूजा करे । ॐ अथर्ववेदाय
पीठवाहकाय नम ऐसा बोलकर उत्तर दिशा मे अथर्ववेद की पूजा करे । ऊपर बताए अनुसार
गन्ध पुष्प अक्षत आदि यथोचित पूजा सामग्री से भगवोन के सिंहासन के वहन करने वाले
वाहक रूप चारो वेदो की पूजा कर प्रणाम करे ।
अथ पीठवाहकोपरि ॐ परिच्छिन्नतनवेपीठभूताय शुद्धात्मकायाऽनन्ताय-
नागराजाय नमः इति तस्मै अ० । तत्रानन्तोपरि ॐ अष्टदल पद्माय नमः इति
तस्मै अ० । तद्दलेषु ॐ सं सूर्याय नमः अ० । केशरेषु ॐ सं सोममण्डलाय नमः अ० ।
कर्णिकायाम् ॐ रं वह्निमण्डलाय नमः अ० ।
पूर्व मे बताये अनुसार वेदो की पूजा करने के बाद ॐ परिच्छिन्नतनवे पीठ भूताय
शुद्धात्मकायाऽनन्ताय नागराजाय नम ऐसा बोलकर पीठवाहक चारो वेदो के ऊपर पीठस्वरूप शेष
८१२ गङ्गा सहिता
की सर्वोपचार द्रव्यो से पूजा करे । पुन अनन्त के ऊपर मे ॐ अष्टदल पद्माय नम ऐसा
बोलकर अष्टदल कमल की पूजा करे । ॐ स सूर्याय नम ऐसा बोलकर अष्टदल कमल के दलों
-पत्तो पर सूर्य मण्डल की पूजा करे । ॐ स सोममण्डलाय नम ऐसा बोलकर कमल के केसरोँ
मे चन्द्रमण्डल की पूजा करे । ॐ र वह्निमण्डलाय नम ऐसा बोलकर अष्टदलकमल के कर्णिका
मे अग्नि मण्डल की पूजा करे ।
इति मण्डलत्रयं ध्यात्वा पद्मस्य पूर्वपार्श्वदले ॐ विमलायै चामरहस्तायै नमः
इति तस्यै अ० । पद्मस्याग्निकोणे ॐ उत्कर्षिण्यै चामरहस्तायै नमः इति अ० । पद्मस्य
दक्षिणदले ॐ ज्ञानरूपायै चामरहस्तायै नमः अ० । पद्मस्य नैऋत्यदले ॐ क्रियायै
चामरहस्तायै नमः अ० । पद्मस्य पश्चिमदले ॐ योगायै चामरहस्तायै नमः अ० ।
पद्मस्य वायव्यदले ॐ सत्यायै चामरहस्तायै नमः अ० । पद्मस्योत्तरदले ॐ प्रह्वयै
चामरहस्तायै नमः अ० । पद्मस्यैशानदले ॐ ऐशानायै चामरहस्तायै नमः अ० ।
पूर्वोक्त प्रकार से अष्टदल कमल मे तीनो मण्डल का शान्तचित्त से ध्यानकर यथोपचार पूजा
करके ॐ विमलायै चामरहस्तायै नम इस मन्त्रको बोलकर कमल के पूर्वभाग के दल मे हाथ
मे चंवर ली हुई विमलाजी की अर्ध्यादि से पूजा करे । तथैव ॐ उत्कर्षिण्यै चामरहस्तायै नम
को बोलकर कमल के अग्नि कोण के दल मे चंवर हस्ता उत्कर्षिणी की अर्ध्यादि से पूजा करे ।
ॐ ज्ञानरूपायै चामरहस्तायै नम ऐसा बोलकर कमल के दक्षिणदल मे चंवर ली हुई ज्ञानरूपा की
अर्ध्यादि से पूजा करे । ॐ क्रियायै चामरहस्तायै नम ऐसा बोलकर कमल के नैऋत्यकोण के
दल मे हाथ मे चंवर ली हुई क्रिया शक्ति की अर्ध्यादि से पूजा करे । ॐ योगायै चामरहस्तायै
नम ऐसा बोलकर कमल के पश्चिम दल मे हाथ मे चंवर ली हुई योगशक्ति की अर्ध्यादि से पूजा
करे । ॐ सत्यायै चामरहस्तायै नम ऐसा बोलकर कमल के वायव्यकोणवाले दल मे हाथ मे चंवर
ली हुई सत्यास्वरूपा शक्ति की अर्ध्यादि से पूजा करे । ॐ प्रह्व्यैचामर हस्तायै नम ऐसा बोलकर
कमल के उत्तर तरफ के दल मे हाथ मे चंवर ली हुई प्रह्वीनामक शक्ति की अर्ध्यादि से पूजा
करे । ॐ ऐशानायै चामरहस्तायै नम ऐसा बोलकर कमल के ईशान वाले दल मे हाथ मे चंवर
ली हुई ऐशानी रूपा शक्ति की अर्ध्यादि से पूजा करे । अनन्तर-
भगवतोऽग्रे कर्णिकायाः पूर्वभागे ॐ अनुग्रहायै नमः अ० । पद्मस्य कर्णि-
कायां ॐ जगत्प्रकृतयेदिव्ययोगपीठवाहकाय नमः अ० । दिव्ययोगपीठवाहकोपरि
ॐ दिव्ययोगपीठाय नमः अ० । योगपीठे ॐ दिव्ययोगपर्यङ्काय नमः अ० ।
पर्यङ्कोपरि ॐ सहस्रफणाशोभिताय नागराजाय नमः अ० । पुरो ॐ भगवत्पादपीठाय
नमः अ० । तदुपरि ॐ भगवत्पादुकाभ्यां नमः अ० ।
ॐ अनुग्रहायै नम इस मन्त्र को बोलकर भगवान् श्रीरामजी के आगे अष्टदल कमल की
कर्णिका के पूर्वदिशा में अनुग्रहा रूपा शक्ति की अर्घ्य आदि सर्वोपचार द्रव्यों से पूजा करे ।
ॐ जगत्प्रकृतये दिव्ययोगपीठवाहकाय नम ऐसा बोलकर अष्टदल कमल के कर्णिका मे दिव्ययोग-
पीठ वाहक की अर्घ्य आदि से पूजा करे । ॐ दिव्ययोगपीठाय नम ऐसा बोलकर दिव्ययोग
पीठवाहक के ऊपर दिव्ययोग पीठकी अर्घ्य आदि से पूजा करे । ॐ दिव्ययोगपर्यङ्काय नम ऐसा
बोलकर योगपीठ पर दिव्ययोग पर्यङ्क की अर्घ्य आदि से पूजा करे । ॐ सहस्रफगाशोभिताय
नागराजाय नम ऐसा बोलकर पर्यङ्क के ऊपर सहस्र फग से शोभित नागराज की अ र्ये आदि
से पूजा करे । ॐ भगवत्पाद पीठाय नम ऐसा बोलकर भगवान् के सामने भगवान् के पादुका
पीठ की अर्घ्य आदि से पूजा करे । ॐ भगवत्पादुकाभ्या नम ऐसा बोलकर पादुका पीठ के
ऊपर भगवान के दिव्य पादुका खडाउ की अर्घ्य आदि से पूजा करे ।
अथ तादृशाष्टदलपद्मस्थपर्यङ्कस्थितानन्तोपरि-
प्रपन्नाभीष्टसन्दोहश्रीराम ? करुणानिधे ?।
शिवशेषाद्यविज्ञेयाशेषमाहात्म्य राघव ? ।१।
तादृश्या सीतयाऽऽगच्छ लक्ष्मणेन सह प्रभो ? ।
आज्ञां क्रियस्व दासस्य प्रपन्नस्यार्चनाय मे ।२।
इति श्रीसीतालक्ष्मणसहितमप्रमेयकृपारत्नाकर भगवन्तं साङ्गं सोयुधं सपरि-
वारं सवाहनं स्वशक्तियुक्त श्री रामचन्द्रमावाह्य पुष्पाञ्जलि च तस्मै प्रदाय पूर्वस्था-
पितार्घ्यपात्रादुद्धरण्यार्घ्यजलमादाय ॐ श्रीसीतालक्ष्मणसमेतायाप्रमेयकृपा रत्ना-
कराय भगवते श्रीरामचन्द्राय नमः, मध्ये 'रां रामाय नमः' वामे 'श्रीसीतायै स्वाहा'
दक्षिणे 'लं लक्ष्मणाय नमः' इति तत्तन्मन्त्रैः पृथक् पृथग्वा अर्घ्यं समर्पयामी त्युक्त्वा
भगवतो दक्षिणहस्त प्रोक्षन्निव विभाव्य तज्जलं पतनपात्रे प्रक्षिपेत् ।
पूर्व कथित विधान से भगवान् के पादुकान्त पूजा होजाने के बाद पहले वर्णित अष्टदल
कमल मे स्थित अनन्त के ऊपर निम्न रूप से सपरिकर सर्वेश्वर श्रीरामचन्द्रजी का आवाहन करे
शरण मे आये हुये सभी जनो के इच्छित पदार्थ को देने वाले हे करुणा के खजाने सर्वेश्वर
श्रीरामजी ? शिव शेषनाग सर्वदेव समूह सरस्वती प्रभृति से सर्व प्रयत्न करने पर भी आप का
सम्पूर्ण माहत्म्य नही जाना जा सका ऐसे अनन्त माहत्म्य शाली रघुकुल श्रेष्ठ हे श्रीराघवजी ?
सर्वसमर्थ प्रभु श्रीरामजी ? आप से अभिन्न स्वरूपो नित्य सहचरी सर्वेश्वरी श्रीसीताजी
तथा सर्व जगत् के आधार श्रीलक्ष्मणजी के साथ पधारे तथा आपके शरण मे आये आपका
नित्य किंकर मुझे आपकी पूजा करने के लिये आज्ञा प्रदान करे । इस प्रकार प्रार्थना पूर्वक
सर्वेश्वरी श्रीसीताजी तथा श्रीलक्ष्मणजी के साथ अप्रमेय अमित कृपा के समुद्र सर्वेश्वर श्रीरा-
मचन्द्रजी को आयुध-दिव्यास्त्र धनुप बाणादि सपरिवार बाहन अनन्तानन्त अपनी शक्तियो के
साथ श्रीरामचन्द्रजी को आवाहन करके पुष्पाञ्जलि श्रीचरणो मे समर्पण करके पहले से स्थापित
अर्घ्यपात्र से दक्षिणावर्तशंख या आचमनी से अर्घ्य जल लेकर-ॐ श्रीसीता लक्ष्मण समेताया
प्रमेय कृपा रत्नोकराय भगवते श्रीरामचन्द्राय नम इस मन्त्र को बोलकर श्रीरामजी का दाहिना हाथ
प्रक्षालन की भावना से अर्घ्यं समर्पयामि ऐसा कहते हुये हाथ मे लिया अर्घ्य जल पतनपात्र
योनी तरभाणीं मे गिरादे । अनन्तर पाद्य आदि यथा मिलित पूजा द्रव्यों का नाम लेकर सभी
वस्तुओं से पूर्व क्रम से ही पूजा करे । अथवा दिव्यासन के मध्यभाग मे-रा रामाय नमः, इस
८१४ गङ्गा संहिता
महामन्त्र से सर्वेश्वर श्रीरामजी का सर्वोपचारो से पूजा करे । तथैव श्रीरामजी के वामभाग मे ‘श्री
सीतायै स्वाहा’ इस मन्त्र से श्रीसीताजी की आवाहन तथा पूजा करे । श्रीसीताजी तथा श्री
रामजी के आसन से किञ्चित् न्यून नीचे श्रीरामजी के दक्षिण भाग मे ‘ल लक्ष्मणाय नम’ इस
मन्त्र से श्रीलक्ष्मणजी का आवाहन कर पूजा करे । यहा यह खयाल मे रखना चाहिये कि यदि
आचमनी एक ही हो तो उसे शुद्ध जल से प्रक्षालन धोकरही अर्घ्यपात्र से पाद्यपात्र मे तथा
पाद्यपात्र से आचमन पात्र मे डालना चाहिये । अलग अलग पात्रो के लिये अलग अलग
आचमनी की व्यवस्था हो तो अति उत्तम ।
तत उद्धरणीं शुद्धजलपात्रजलेन संप्रक्षाल्य ततस्तया पाद्यजलपात्रात् पाद्यजलमादाय
तदेव वाक्यं समुच्चार्य पाद्यं समर्पयामीति वदन् भगवतः पादौ प्रक्षाल्येव विभाव्य
तज्जलं पतनपात्रे द्विः प्रक्षिपेत् । शुद्धजलपात्रस्थजलेनोद्धरणी प्रक्षाल्य आचमन पात्रा-
त्ताज्वलमादाय तदेव वाक्यं समुच्चार्य आचमनं तस्मै समर्पयामीति वदन् भगवतो
मुखकमलसमीपे प्रदर्श्य तज्जलं पतनपात्रे त्रिः प्रक्षिपेत् ।
पुन शुद्धजल पात्र के जल से आचमनी को प्रक्षालन कर के आचमनी से पाद्य जलपात्र
से पाद्यजल लेकर ॐ श्रीसीता लक्ष्मण सहितायाऽप्रमेय कृपारत्नाकराय भगवते श्रीरामचन्द्राय नम
इस प्रकार बोलकर या पूर्वोक्त क्रमसे श्रीरामजी श्रीसीताजी तथा श्रीलक्ष्मणजी को अलग अलग
उन उन मन्त्रो का उच्चारण करते हुये भगवान के श्रीचरण कमलो को प्रक्षालन की भावना करके
पाद्यं समर्पयामि बोलकर श्रीचरणो मे दृष्टि रखकर पतन पात्र मे दो वार उस जल को गिरावे ।
फिर शुद्ध जलपात्र के जल से आचमनी को प्रक्षालन करके आचमनी मे आचमन पात्र से जल
लेकर ॐ श्रीसीता लक्ष्मण सहितायाऽप्रमेयकृपारत्नाकराय भगवते श्रीरामचन्द्राय नम इस प्रकार
बोलकर श्रीमुखारविन्द के समक्ष दृष्टि करके आचमनीय जल को भी श्रीमुखकमल के समक्ष करके
मै भगवान को आचमन करा रहा हू ऐसी भावनाकर “आचमनीयं समर्पयामि” ऐसा बोलते हुए
आचमनीय जल को पतन पात्र मे तीन वार गिरादे ।
उद्धरणी पूर्ववदेव प्रक्षाल्य शुभ्रवस्त्रेण हस्तकमलमुख कमलेसंमृज्य, शाटिकोत्तरा-
ग्रेण पदौ च प्रत्येकं संमृज्य, षोडशोपचारान् समर्पयामीति पुष्पाञ्जलि प्रदाय,
उद्धरण्या पूर्णकुम्भात्सलिलमुद्धृत्यक्षीरफलगुडपूर्णध्यात्वा तदेव वाक्यं समुच्चार्य मधु-
पर्के समर्पयामीति वदन् निवेद्य पतनपात्रे प्रक्षिप्य पूर्ववदुद्धरणी प्रक्षाल्य पूर्ववदेवाचमनं
प्रदाय शाट्या पूर्ववत्संमृज्य स्नानार्थ पादुके समर्पयामीति पुष्पाञ्जलिं भगवते प्रदाय
पूर्ववदेवचार्घ्याद्युपचारान् प्रदाय स्नानशाटी मनसाध्यात्वा तुलसीकाष्ठेन तद्वाक्यो-
च्चारणपूर्वकं दन्तधावनमाचरन्निव विभाव्य स्वहस्तं प्रक्षाल्य शुद्धजलपात्रतोयेन मन्त्रो
च्चारणपूर्वकं गण्डूषं समर्पयामीति तज्जलं षट्कृत्वः पतनपात्रे प्रक्षिप्य पुनरपि तज्ज
लेनमुखशोधनं समर्पयामीति मुखाम्बुजशोधनमाचरन्निव विभाव्य तज्जलं पतनपात्रे
प्रक्षिप्य पूर्ववत्पाद्याचमने प्रदाय ताम्बूलं च प्रदाय अभ्यङ्गोद्वर्तनचूर्णं प्रदाय अभ्य-
श्रीरामार्जनपद्धति ८१५
ङ्गस्नानमाचरन्निव विभाव्यस्नानपात्रं मूर्ध्नि निधाय स्नानीयपात्रजलेन पुरुष-
सूक्तादिकमनुसंदधत् भगवन्तं स्नापयित्वा स्नानशाट्या संमृज्य सिंहासने स्थापयित्वा
तद्वाक्येनैव गन्धपुष्पधूपदीपादिकं समर्पयामीति वदन् गन्धादिकं भगवते समर्पयेत्।
अनन्तर पहले के समान ही आचमनी को शुद्धजल से प्रक्षालन कर स्वच्छ सफेद वस्त्र के
एक भाग से भगवान के हस्तकमल तथा मुखकमल पोछने की भावना करते हुये मुखारविन्द तथा
हस्तकमलो के समक्ष मे समुपस्थापित करे वस्त्र के अन्य भाग से श्रीचरणकमलो की पोछने की
भावना से श्रीचरणकमल के समक्ष समुपस्थापित करे । पुन हाथ मे तुलसी तथा पुष्पो को
लेकर-ॐ श्रीसीतालक्ष्मण सहितायाप्रमेय कृपारत्नाकराय भगवते श्रीरामचन्द्राय नम इस मन्त्र को
वोलकर षोडशोपचारान् समर्पयामि ऐसा बोलकर षोडशोपचार की भावना से श्रीचरणकमलों मे
पुष्पाञ्जलि समर्पण कर दे । अनन्तर आचमनी से पूर्णकुम्भ से शुद्ध जल लेकर दूब फल तथा
गुड से पूर्ण है ऐसा ध्यान करके ॐ श्रीसीतालक्ष्मणसहितायाप्रमेयकृपा रत्नाकराय भगवते श्री
रामाय नम इस को बोलकर मधुपर्कं समर्पयामि ऐसा वोलकर पतन पात्र मे गिरा दे, पुन आच-
मनी को प्रक्षालन कर पूर्वके समान ही भगवान को आचमन कराकर पहले के समान ही शुभ्रवस्त्र
से हस्तकमल तथा मुखकमल और चरण कमलो को पोछने की भावन कर वस्त्र को भगवान् के
सम्मुख करे । अनन्तर हाथ मे पुष्प लेकर भगवान के स्नान के लिये पादुका का समर्पण करता
हूँ ऐसी भावना कर भगवान के श्रीचरणो मे पुष्पाञ्जलि समर्पण करे तब पूर्वके समान ही अर्घ्य
पाद्य समर्पण कर आचमन कराके स्नानार्थ शाटिका-पीताम्बर का मन से ही ध्यान कर पूर्व के
समान ही मन्त्र का उच्चारण करके दन्त धावनं समर्पयामि ऐसा बोलकर तुलसी काष्ठ से भगवान को
दन्तधावन करा रहे हो ऐसी भावना करके उस काष्ठ को पतनपात्र मे रखकर अपने हाथ को धोकर
शुद्ध जलमात्र से आचमनी से जल लेकर पूर्व के समान मन्त्र को बोलकर गण्डूषं समर्पयामि
ऐसा बोलकर जल को छ बार पतनपात्र मे गिरा दे । पुन आचमनी से शुद्ध जल लेर पूर्व
के समान ही मन्त्र को बोलकर मुखशोधनं समर्पयामि ऐसा बोलकर शुद्ध जल से मुखारविन्द प्रक्षा-
लन की भावना कर उस जल को पतनपात्र मे गिरा दे । पुन अर्घ्यपाद्य आचमन कराने के
वाद पूर्वके समान ही मन्त्र को पढकर ताम्बूलं समर्पयामि ऐसा बोलकर ताम्बूल समर्पण करने के
वाद अभ्यङ्ग स्नान के लिये तेल तथा उबटन आदि हाथ मे लेकर यह मानसिक भावना करेकि
श्रीभगवान् के दिव्य अङ्गोमे मै सुगन्धित द्रव्यादि लगा रहा हू । इसके बाद अभ्यङ्ग स्नान
सम्पादन करने की भावना से स्नान पात्र को मस्तक मे स्थापित कर उस शुद्ध जल से हरि ॐ
सहस्रशीर्षा पुरुष इत्यादि पुरुष सूक्त के मन्त्रो को पढते हुए भगवान् को स्नान कराकर स्नान
शाटि-शुद्धशुभ्रवस्त्र से अच्छी तरह से पोछकर सिहासन मे विराजमान करा दे । अनन्तर ॐ
श्रीसीता लक्ष्मण सहितायाप्रमेय कृपा रत्नाकराय भगवते श्रीरामचन्द्राय नम इस मन्त्र को बोलकर
गन्धं समर्पयामि इस प्रकार बोलकर गन्ध का समर्पण करे । तथैव पुष्प समर्पयामि बोलते हुए
पुष्प तथा धूप-दीप नैवेद्य-तम्बूल-एला-लवङ्ग-सुगन्धद्रव्य आदि नामो को अलग-अलग बोलकर
यथामिलित सभी द्रव्य भगवान् को सादर समर्पण करे ।
ततः पात्रावशिष्टजलेन श्रीं श्रियै नमः लीं लीलायै नमः भूं भूम्यै नमः इति
मन्त्रोच्चारणेनार्घ्यादिकं प्रदाय ततः ॐ किरीटाय मुकुटाधिपतये नमः अ० । ॐ
८१६ गङ्गा संहिता
दक्षिणकुण्डलाय मकरात्मने नमः अ० । ॐ वामकुण्डलाय मकरात्मने नमः अ० ।
ॐ वैजयन्तीमालायै श्रीतुलस्यै नमः अ० । ॐ श्री वत्साय श्रीनिवासाय नमः अ० ।
ॐ कौस्तुभायरत्नाधिपतये नमः अ० । ॐ काञ्चीगुणोज्ज्वलायदिब्यपीताम्बराय
नमः अ० । ॐ सर्वेभ्योभगवद्दिव्यविभूषणेभ्यो नमः अ० । इति भगवद्भूषणानि
अर्ध्यादिभिरभ्यर्चेत् ।
पूर्वोक्त प्रकार से भगवान की पूजा सम्पादन करने के वाद अर्ध्यादिपात्रो मे वचे हुये
जल से श्री श्रियै नम इस मन्त्र को बोलकर श्रीदेवी की अर्घ्य आदि सभी पदार्थों से पूजा करे।
तथैव लीं लीलायै नम इस मन्त्र को बोलकर लीलादेवी की और भू भू+यै नम इस मन्त्र
को बोल कर भूदेवी की सभी अर्ध्यादि सामग्री से पूजा करे । पुन ॐ किरीटाय मुकुटाधि
पतये नम इस मन्त्र को बोलकर अर्घ्य पाद्य आचमनीय स्थानीय गन्ध पुष्प आदि से किरीट
मुकुट की पूजा करने के वाद ॐ दक्षिण कुण्डलाय मकरात्मने नम इस मन्त्र को वोलकर पहले
के समानही अर्ध्यादि सामग्री से दक्षिण कुण्डल की पूजा करके ॐ वामकुण्डलाय मक्रात्मने नम
इस मन्त्र को बोलकर पूर्व के ही तरहसे वाम कुण्डल की पूजा करे । तब ॐ वैजयन्तीमाल्यै
श्रीतुलस्यै नम इस मन्त्र को बोल कर अर्ध्यादि सभी वस्तुओ से वैजयन्ती माला की पूजा करनेके
वाद ॐ श्रीवत्साय श्रीनिवासाय नम इस मन्त्र को वोलकर पूर्व के समान ही सभी अर्ध्यादि से
श्रीरामचन्द्रजी के वक्षस्थल मे स्थित सर्वेश्वरी श्रीसीताजी के निवास स्थान भूत श्रीवत्स की पूजा
करे । इसके बाद ॐ कौस्तुभाय रत्नाधिपतये नम इस मन्त्र को बोलकर पहले के समान ही
अर्ध्यादि समस्त सामग्री से श्रीरामजी का भूषण कौस्तुभमणि की पूजा सम्पादन करे । अनन्तर
ॐ काञ्चीगुणोज्ज्वलाय दिव्यपीताम्बराय नम इस मन्त्र को बोलकर पूर्व के ही समान अर्ध्यादि सभी
वस्तुओं से श्रीरामजी के दिव्य परिधान पीताम्बर की पूजा करे । इसके बाद ॐ सर्वेभ्यो भगवद्दि
व्यविभूषणेभ्यो नम इस मन्त्र को बोलकर पूर्व के ही तरह से समस्त अर्ध्यादि द्रव्यों से श्रीराम
चन्द्रजी के समस्त दिव्य आभूषणों की एक ही साथ मे पूजा करे ।
ततोऽर्ध्याद्येकैकपात्रस्थ जलेन क्रमशः ॐ सुदर्शनाय हेतिराजाय नमः अ० ।
ॐ पाञ्चजन्याय शङ्खाधिपतये नमः अ० । ॐ कौमोदक्यै गदाधिपतये नमः अ० ।
ॐ नन्दकाय खङ्गाधिपतये नमः अ० । ॐ शार्ङ्गाय चापाधिपतये नमः अ० ।
इति भगवतो दिव्यायुधानि अर्ध्यादिभिरभ्यर्चेत् ।
पूर्वोक्त क्रम से भगवान् के दिव्य भूषणो के पूजन करने के बाद उन्ही अर्घ्य आदि पात्रों
के जलसे ॐ सुदर्शनाय हेतिराजाय नम इस मन्त्र को बोलकर अर्घ्य पाद्य आदि सभी
सामग्री से भगवान् के दिव्य आयुध सुदर्शन चक्रकी पूजा करे । इसी प्रकार से ॐ पाञ्चजन्याय
शङ्खाधिपतये नम इस मन्त्र को बोलकर अर्ध्यादि से पाञ्चजन्य शंख की पूजा करे । पुन ॐ
कौमोदक्यै गदाधिपतये नम इस मन्त्र को बोलकर अर्ध्यादि से गदाकी पूजा करने के बाद ॐ
नन्दकाय खङ्गाधिपतये नम इस मन्त्र को बोलकर खड्ग की अर्ध्यादि से पूजा करे पुन ॐ
शार्ङ्गायचापाधिपतये नम इस मन्त्र को बोलकर भगवान् के दिव्य आयुध धनुषबाण की अर्ध्यादि
से पूजा करे ।
श्रीरामर्चनपद्धति ८१७
ततस्तथैव ॐ अं अनन्ताय नमः अ० । ॐ गं गरुडाय नमः अ० । ॐ विं
विष्वक्सेनाय नमः अ० । ॐ गं गजाननाय नमः अ० । ॐ जं जयत्सेनाय नमः
अ० । ॐ हं हरिवक्राय नमः अ० । ॐ कं कालप्रकृत्यै संज्ञिकायै नमः अ० । ॐ
सर्वेभ्योभगवत्परिजनपरिचरश्रीसुग्रीवाङ्गदविभीषणजाम्बवन्तनलनीलसुषेणगजगवयप्रभृ--
तिभ्यो नमः अ० । इति भगवत्परिजनानर्घ्यादिभिरभ्यर्च्येत ।
भगवान् के दिव्यायुधो के पूजन के बाद पूर्व मे बताये क्रम से ही ॐ अ अनन्ताय
नम इस मन्त्र को बोलकर अनन्त की अर्ध्यादि से पूजा करे । पुन ॐ ग गरुडाय नम इस
मन्त्र को बोलकर अर्ध्यादि से गरुडजी की पूजा करे तथा ॐ वि विष्वक्सेनाय नम इस मन्त्र
को बोलकर विष्वक्सेन की पूजा करे। और ॐ गं गजाननाय नम इस मन्त्र को बोलकर गजा
नन की अर्ध्यादि से पूजा करे । तब ॐ ज जयत्सेनाय नम इस मन्त्र को बोलकर अर्ध्यादि
से जयत्सेन की पूजा करे । बाद मे ॐ ह हरिवक्राय नम इस मन्त्र को बोलकर हरिवक्र की
अर्ध्यादि से पूजा करे । अनन्तर मे ॐ क कालप्रकृत्यै सज्ञिकायै नम इस मन्त्र को बोलकर
अर्ध्यादि से कालप्रकृति की पूजा करने के बाद ॐ सर्वेभ्योभगवत्परिजनपरिचरश्रीसुग्रीवाङ्गदविभी-
पणजाम्बवन्तनलनीलसुषेणगजगवयप्रभृतिभ्यो नम इस मन्त्र को बोलकर भगवान् के सभी परिजन
परिचर श्रीसुग्रीव श्रीअङ्गद श्रीविभीषण श्रीजाम्बवन्त श्रीनलनील सुषेण गजगवय आदि को अर्ध्यादि
से पूजा करे ।
ततस्तथैव भगवतः पूर्वे ॐ ऋक्षराजाय नमः अ० । ॐ नीलाय नमः अ० ।
दक्षिणे ॐ सुग्रीवाय नमःअ० । ॐ नलाय नमः अ० । पश्चिमे ॐ शत्रुघ्नाय नमः
अ०। ॐ अंगदाय नमः अ० । उत्तरे ॐ भरताय नमः अ०। ॐ बिभीषणाय नमः अ०।
भगवतोऽग्रे ॐ आञ्जनेयाय महाबलाय हुं हनुमते नमः अ० । ॐ सर्वेभ्योभगवद्
द्वारपालेभ्यो नमः अ० । इति भगवतोद्वारपालानर्घ्यादिभिरभ्यर्चैत् ।
पूर्वोक्त क्रम से परिजनादि कीपूजा के बाद उसी प्रकार से भगवान् के द्वारपालो की पूर्वादि
क्रम से पूजा करे ॐ ऋक्षराजाय नम इस मन्त्र को बोलकर भगवदपेक्षाया पूर्वदिशामे अर्ध्यादि
से श्रीऋक्षराजजी की पूजा कर तथैव ॐ नीलाय नम इस को बोलकर अर्ध्यादि से श्रीनीलजी
की पूजा करे । पुन ॐ सुग्रीवाय नम इस मन्त्र को बोलकर दक्षिणादिशा मे अर्ध्यादि से श्रीसुग्री-
वजी की पूजा करके ॐ नलाय नम इस मन्त्र को बोलकर अर्ध्यादि से श्रीनलजी की पूजा करे
फिर ॐ शत्रुघ्नाय नम इस मन्त्र को बोलकर पश्चिमभाग मे अर्ध्यादि से श्रीशत्रुघ्नजी की पूजा
कर ॐ अगदाय नम इस मन्त्र को बोलकर अर्ध्यादि से श्रीअंगदजी की पूजा करे । पुन
ॐ भरताय नम इस मन्त्र को बोलकर उत्तरदिशा मे श्रीभरतजी की अर्ध्यादि से पूजा कर ॐ
विभीषणाय नम इस मन्त्र को बोलकर अर्ध्यादि से श्रीविभीषणजी की पूजा करे । अनन्तर भग-
वान् के आगे ॐ आञ्जनेयाय महाबलाय हुं हनुमते नम इस मन्त्र को बोलकर अर्ध्यादि से श्री
हनुमानजी की पूजा के बाद ॐ सर्वेभ्यो भगवद् द्वारपालेभ्यो नम इस मन्त्र को बोलकर भगवान्
के सभी द्वारपालो की अर्ध्यादि से पूजा करे ।
१०३
ततस्तथैव ॐ विघ्नेशाय नमः अ० । ॐ वाण्यै नमः अ० । ॐ दुर्गायै नमः
अ० । ॐ क्षेत्रपालाय नमः अ० । ॐ सूर्याय नमः अ० । ॐ चन्द्राय नमः अ० ।
ॐ नारायणाय नमः अ० । ॐ नारसिंहाय नमः अ० । ॐ वासुदेवाय नमः अ० ।
ॐ वाराहाय नमः अ० । इत्यङ्गदेवान् सम्पूज्य ॐ श्रीसीतायै नमः अ० । ॐ
श्रीलक्ष्मणाय नमः अ० । ॐ श्रीहनुमते नमः अ० । ॐ श्रीभरताय नमः अ० । ॐ
श्रीशत्रुघ्नाय नमः अ० । ॐ श्रीविभीषणाय नमः अ० । ॐ श्रीसुग्रीवाय नमः अ० ।
ॐ श्रीअङ्गदाय नमः अ० । ॐ श्री जाम्बवन्ताय नमः अ० । ॐ श्रीप्रणवाय नमः
अ० । इत्यङ्गमन्त्रान् प्रपूजयेत् ।
पूर्वोक्त क्रम से द्वारपालादिको की पूजा के बाद निम्न प्रकार से भगवान के दश अग
देवताओ को पूजे ॐ विघ्नेशाय नम इस मन्त्र को बोलकर अर्ध्यादि से विघ्नेश की पूजा करे।
ॐ वाण्यै नम इस मन्त्र को बोलकर वाणी की अर्ध्यादि से पूजे । ॐ दुर्गायै नम इस मन्त्र
से दुर्गाजी की अर्ध्यादि से पूजे । ॐ क्षेत्रपालाय नम इस मन्त्र से अर्ध्यादि द्वारा क्षेत्रपालों
की पूजा करे । ॐ सूर्याय नम इस मन्त्र से सूर्य की अर्ध्यादि से पूजा करे । ॐ चन्द्राय
नम इस मन्त्र से चन्द्र की अर्ध्यादि से पूजा करे ॐ नारायणाय नम इस मन्त्र को बोलकर
नारायण को अर्ध्यादि से पूजे ॐ नारसिंहाय नम इस मन्त्र से अर्ध्यादि द्वारा नारसिंह की पूजा
करे । ॐ वासुदेवाय नम इस मन्त्र से वासुदेव की अर्ध्यादि से पूजा करे । ॐ वाराहाय नम
इस मन्त्र से अर्ध्यादि से वाराह की पूजा करे । इस प्रकार अग देवताओ की पूजा करने के
बाद श्रीरामजी के अग मन्त्रो की निम्न रूप से पूजा करे-ॐ श्रीसीतायै नम इस मन्त्र को
बोलकर श्रीसीताजी की अर्ध्यादि सभी सामग्री से पूजा करे । तथैव ॐ लक्ष्मणाय नम इस
मन्त्र से श्रीलक्ष्मणजी की अर्ध्यादि से पूजा करे । ॐ श्रीहनुमते नम इस मन्त्र से अर्ध्यादि
द्वारा श्रीहनुमानजी की पूजा करे । ॐ श्रीभरताय नम इस मन्त्र से श्रीभरतजी की अर्ध्यादि से
पूजा करे । ॐ श्रीशत्रुघ्नाय नम इस मन्त्र से अर्ध्यादि द्वारा श्रीशत्रुघ्नजी की पूजा करे । ॐ
श्रीविभीषणाय नम इस मन्त्र से अर्ध्यादि से श्रीविभीषणजी की पूजा करे । ॐ श्रीसुग्रीवाय नम
इस मन्त्रके द्वारा अर्ध्यादि से श्रीसुग्रीवजी की पूजा करे । ॐ अगदाय नम इस मन्त्र से अगद
जी की अर्ध्यादि से पूजा करे । ॐ श्रीजाम्बवन्ताय नम इस मन्त्र से श्रीजाम्बवन्तजी की
अर्ध्यादि से पूजा करके ॐ श्रीप्रणवाय नम इस मन्त्र से प्रणव की अर्ध्यादि से अच्छी प्रकार
प्रेम भावना युक्त होकर पूजा करे ।
“अङ्गान् विना रामो विघ्नकरो भवति” ऐसा श्रीरामोपनिषद् मे लिखा है अत सर्वेश्वर श्री
रामजी के पूर्वोक्त विघ्नेश आदि दश अग देवता तथा श्रीसीता आदि दश अग मन्त्रो की पूजा
सावधानी से सभक्तिभाव करना चाहिये । इसी ओर आचार्य श्रीने सकेत-प्रपूजयेत लिखकर किया
है । क्योकि साग पूजा के बिना पूजा सफल नही होती है ।
ॐ सर्वे भ्यो भगवद्गणाधिपेभ्यो नमः अ० । ॐ सर्वे भ्योभगवत्पार्षदेभ्यो
नमः अ० । ॐ सर्वे भ्यो भगवत्परिजनपरिचरेभ्यो नमः अ० । ॐ नीत्यै नमः अ० ।
[Header] श्रीराममार्चनपद्धति ८१९
ॐ मुक्त्यै नमःअ० । ॐ साङ्गसायुधसपरिवारसमहिषीकायदिव्यमङ्गलमूर्त्तये नमःअ० ।
पूर्व वर्णित क्रमसे सर्वेश्वर श्रीरामजी के अंगो की पूजा करने के बाद पूर्वोदित क्रम से ही
ॐ सर्वेभ्यो भगवद्गणाधिपेभ्यो नम इसे बोलकर भगवान् के सभी गणाधिपो की अर्ध्यादि से
पूजाकर के ॐ सर्वेभ्यो भगवत्परिजनेभ्यो नम इस मन्त्र से भगवान् के सभी परिजनो कीअर्घ्यादि
से पूजा करे । तब ॐ नीत्यै नम इस मन्त्र से नीति की अर्ध्यादि से पूजा करे । ॐ मुक्त्यै
नम इस मन्त्र से अर्ध्यादि से मुक्ति की पूजा करे । अनन्तर ॐ साङ्गायसायुधसपरिवारस-
महिषीकाय दिव्य मङ्गलमूर्तये नम इस मन्त्र से भगवान् के अगो आयुधो परिवारो परिकरो
आदि तथा सर्वेश्वरी श्रीमतीजी के साथ दिव्य मगल विग्रह सर्वेश्वर श्रीरामचन्द्रजी की अर्ध्यादि
उपचारो से पूजाकरे।
अथत्थं पूर्वोक्तैः सहभगवन्तं श्रीराममभ्यर्च्य अञ्जलिनापुष्पाण्यादाय-
अनन्तर पूर्वोक्त विधिसे सर्वेश श्रीरामचन्द्रजी की अंग आयुध परिवार परिकर तथा श्रीसीताजी
के साथ पूजा करने के बाद अञ्जलि मे पुष्पो को लेकर निम्नश्लोको से प्रार्थना कर श्रीचर-
णारविन्दो मे पुष्पाञ्जलि समर्पण करे-
सुरासुरेन्द्रादिमनोमधुव्रतेर्निषेव्यमाणाङ्घ्रिसगेरुह प्रभो ।
असंख्यकल्याणगुणामृतोदधे? सुरेश? रामाद्भुतवीर्यमापते ॥१।
समस्त सुरासुर देवदानव इन्द्रप्रमुखो के मनरूपी भ्रमरो से सर्वदा स सेव्यमान चारणरूपी
कमलवाले सर्वसमर्थ हे प्रभु श्रीरामजी ? हे देवेश ? अत्यन्त अद्भुत लोकोत्तर चमत्कारकारी पराक्रम
शाली सर्वेश्वर श्रीरामचन्द्रजी ? असख्य अनन्त कल्याग गुणरूपी अमृत के महासमुद्ररूप हे श्री
रामजी ? आपके श्रीचरणो मे अनेक वार सादर दण्डवत प्रणाम हे ॥१॥
अपारसंसारमहार्णवप्लवं पदाम्बुजं तं प्रणतार्तिनाशनम् ।
निषेव्यमाण सगणेःशिवादिभिर्गतोऽस्म्यहं ते शरणंशरण्यम् ।२।
हे प्रणतार्तिनाशक श्रीरामजी ? अपार ससाररूपी महासमुद्र को पार करने के लिये सुदृढ
नौका रूप आपके शरण मे आकर प्रणाम-नमस्कार करनेवाले जनो के सर्व दुखो को सर्वदा के
लिये नाश करने वाले तथा अपने समस्त गण परिजन और परि करो के साथ श्रीशिवजी श्री
विष्णुजी और श्रीब्रह्माजी के द्वारासर्वदा ससेव्यमान यानी निरन्तर सेवित शरण्य अर्थात् सबो के
लिये शरण मे आने योग्य या शरण म आये जीवो को सर्वदा के लिये अभय करदेनेवाले उन
प्रसिद्ध तीनो लोको को पवित्रकरने वाले सर्वसमर्थ आपके श्रीचरणरूपी कमलो के शरण मे आया
हूँ प्रभो? ससार भय से अब मेरी रक्षा करे ॥२॥
विकचपद्मदलायतलोचना प्रणतकामदुघाङ्घ्रिसरोरुहाम् ।
अशरणः शरणां जनकात्मजे प्रतिदिनं भवतीमनुचिन्तये ॥३।
अच्छी तरह से विकशित-खीले हुये कमल पत्र के समान विशाल तथा अति मनोहर नेत्र-
वाली तथा आपके शरण मे आकर प्रणाम करनेवाले जनो के सब कामनाओ को पूर्ण करनेवाले
चरणरूपी कमल वाली और अशरण यानी अन्य रक्षक या आधार से रहीत जीवो को सर्वदा शरण
८२० गङ्गा संहिता
प्रदान करनेवाली हे जनकनन्दिनी सर्वेश्वरी श्रीसीताजी ? सबो को अभय प्रदान करनेवाली आपको
मै प्रतिदिन सादर चिन्तन यानी स्मरण के साथ नमन करता हूँ॥३॥
श्रीरामकैङ्कर्यपरायणम्मुहुर्मुहुश्च सीतेशनिदेशकारिणम् ।
तमेकवीरंशरदिन्दुकीर्तिं नमाम्यहं लक्ष्मणमप्रमेयम् ॥४॥
सर्वेश्वर श्रीरामचन्द्रजी के कैंकर्य-सेवा मे सर्वदा तत्पर तथा बारबार किसी भी प्रकार के
सर्वेश्वरी श्रीसीताजी के स्वामी श्रीरामचन्द्रजी के आज्ञाओ को परिपालन करनेवाले शरदकालिन
चन्द्रमा के समान स्वच्छ कीर्तिवाले अनन्यवीर-अतिपराक्रमी शूर वीर बल तथा शौर्यादि मे अन्य
उपमा रहीत उन प्रसिद्ध वीर श्रीलक्ष्मणजी को मै नमस्कार करता हू ॥४॥
मणीन्दुगर्भं मुकुटाधिनाथं श्रीमत्किरीटं मणिकुण्डले च ।
श्रीकौस्तुभादीनिचदिव्यभूषणान्येतानिनित्यंप्रणमामिविष्णोः ।५।
मणि रूपी चन्द्रमा है गर्भ-वीच भाग मे जिसके ऐसे मुकुटो मे श्रेष्ठ श्रीरामचन्द्रजी के
मुकुट संपूर्ण शोभा से युक्त श्री रामजी का किरीट तथा मणियो से शोभित दिव्य कुण्डल और
दिव्य श्रीकौस्तुभमणि आदि समस्त दिव्य आभूषणो को सर्वदा प्रणाम करता हूँ॥५॥
महाबलं वायुसुतं महामति प्रपन्नचामीकरचारुलोचनम् ।
श्रीरामपादाम्बुजनिविष्टमानसं द्विद्वन्तकं श्रीहनुमन्तमीडे ॥६॥
सन्तप्त अति तपाये हुये सोने के समान अति सुन्दर नेत्र वाले अति बलशाली और महा-
बुद्धिशाली तथा श्रीरामचन्द्रजी के चरणरूपी कमलो मे सर्वदा सन्निवेषित मनवाले और उपासक के
शत्रुओ का नाश करनेवाले वायुदेव के पुत्र सर्वैश्वर्य सम्पन्न श्री हनुमानजी की प्रार्थना यानी स्तुति
करता हू ॥६॥
प्रत्यूहव्यूहभङ्गं विदधदुरुबलश्शक्तिमान् सर्वकारी
भूरिश्रेयः प्रतापोमुनिवरनिकरैः स्तूयमानो विमानः ।
रक्षो दैत्यादिनाशी क्षुभितजलनिधिलोकजिल्लोकमान्यो
धन्योनोमङ्गलौघंसपदिसुकुरुताद्रामशस्त्रास्त्रसङ्घः ॥७॥
अति वेगवाला तथा महा सामर्थ्य से युक्त अघटित घटना आदि सब कुछ करने मे सर्वदा
समर्थ और अत्यन्त श्रेष्ठ तथा प्रतापी तथैव सर्वदा अभिमान से रहित और राक्षस तथा दैत्यादि
समूहो का नाश करनेवालो सर्वदा मननशील मुनिओ से अहर्निश संस्तुत, तथा अति अगाध समुद्र
को अपने अलौकिक तेजसे क्षुभित करनेवाला और सर्वलोको को जितने वाला एवं सर्वलोक
समान्य तथा अतिधन्य यानी सर्वविजयादि ऐश्वर्य सम्पन्न सर्वेश्वर श्रीरामचन्द्रजी का अस्त्र तथा
शस्त्र (जिसको मन्त्र के बिना चलाया जाता है उसे शस्त्र कहा जाता है, जैसे बाण खड्ग आदि ।
मन्त्र प्रयोग पूर्वक जिसका प्रयोग किया जाता है उसे अस्त्र कहते है, जैसे ब्रह्मास्त्र आग्नेयास्त्र
आदि) समूह है वह अति शीघ्र ही मेरे विघ्न समूहों का विनाश करता हुआ समस्त मंगल
सप्रदान करे ॥७॥
द्वितीय खण्ड: तारक-मन्त्र जप, आरती एवं रामार्चन पद्धति उपसंहार
उरः (chest)
2. शिरः (head)
3. दृष्टिः (eyes)
4. मनः (mind)
5. वचः (speech)
6, 7, 8:
Wait, how many in "उरः शिरो दृष्टि मनो वचः"? That's 5!
Then we need 3 more to make 8!
What are the other 3?
Feet, hands, knees! (पद्, कर, जानु)
So:
पद्द्वय (two feet) - that's 1 kind (feet)
कर... (hands)
जानु (knees)
5 + 3 = 8 limbs (अष्टाङ्ग)!
Now look at the words for feet, hands, knees:
"पद्द्वय" (feet)
"करा..." ?
Wait, could it be:
"पद्द्वयकरात्..."? No!
Wait, hands are two, knees are two: "करयुग्म"? "जानुयुग्म"?
Look at the characters again:
पद् (pad)
द्व (dva)
य (ya)
करा (karā)
त् (t) ? No, look at that letter: it's 'त' or 'न' or 'ल'?
Wait, look at:
पद्द्वयकरात्कयुग्मजानुभिः - wait!
Let's look at the arches:
Wait, those ARE NOT PA
८२२ गङ्गा संहिता
पूर्वोक्तक्रम से भगवान् की प्रार्थना करने के बाद प्रणाम करने का प्रकार-नियम बतलाने के
लिये आचार्य श्री कहते है सर्वेश्वर परमकारण रूपसे स्थित श्रीरामचन्द्रजी को प्रणाम करने के लिये
निश्चित बुद्धिवोले महापुरुप मन, वचन दोनो पैर दोनो जानु घुटना छाती शिर मस्तक नेत्रयुग
तथा फैलाया हुआ दोनो बाह हाथ इन आठो प्रकार के अगो से पृथिवी मे दण्ड की तरह लेट
कर गिरकर सर्वेश्वर श्रीरामचन्द्रजी को सभी भक्त लोग सादर प्रणाम करे । इस प्रकार साष्टाग
दण्डवत प्रणाम करे । अनन्तर राजभोगादि के लिये निम्न प्रकार से व्यवस्था करे ।
अथ महानैवेद्यसमये पात्राणि प्रक्षाल्य पूर्ववत्पूर्णकुम्भ जलेन पात्राणि पूरयित्वा
भोज्याशनार्थं पादुके प्रसार्यार्घ्यादिभिरभ्यर्च्य मधुपर्कं च प्रदाय भगवतः श्रीराम-
चन्द्रस्य पुरस्ताच्छुचिप्रदेशे यथाशवितसम्पादितचतुर्विधभोज्यादीन्युपहृत्य-
पूर्वोक्त विधान से पूजा प्रणामादि के अनन्तर राजभोग के समय मे पूजा पात्रो को प्रक्षालन
कर पूर्व के समान ही पूर्णकुम्भ के जल से पात्रो को भरकर भोजन करने जाने के लिये
पादुका को आगे करके पूर्व प्रदर्शित विधान से पाद्य अर्घ्य आचमनीय आदि से पूजाकर मधुपर्क
समर्पण करे । अनन्तर सर्वेश्वर श्रीरामचन्द्रजी के समक्ष अति पवित्र किये गये स्थान मे यथा
विधियथा शक्ति सम्पादित चतुर्विध चार प्रकार के लेह्य पेय चर्व्यचोस्य भोज्य विशुद्ध सामग्री को
अति आदर के साथ रखकर निम्न प्रकार से प्रार्थना करे-
दोषाकर नीचमथाल्पशक्ति चैतन्यहीनं त्वशुचि त्वनर्हम्
त्वद्भृत्यकर्मण्यपराधभाजनम्पर दुरात्मानमितीत्थमेव ॥१।
सुचिन्तयन्मामपि मत्समर्पितमशेषपापापहनामधेय ?।
उपेक्षितुं त्वच्चरणावलम्बिनं न चार्हसि त्व जगदीशराघव ?।
शरणागत जीवों के सम्पूर्ण पापों के नाश करने मे प्रसिद्ध 'पतींतपावन सीताराम' ऐसे नाम
से जगद्विख्यात श्रीरामजी! आदर के साथ पवित्रतया मेरे द्वारा समर्पित नैवेद्य को आप स्वीकार
करे तथा अनन्त दोषो का भण्डार नीचवृत्तिवाला और अति अल्पशक्तिवाला और तथ्यातथ्य
विवेकसे रहित अपवित्र तथा आपके कैङ्कर्य मे अयोग्य सब जन कल्याणकारि आपके उद्देश्य
कर्म न करने से अपराध के पात्र बने अत्यन्त दुरात्मता से युक्त ऐसे ही अन्य अनन्त अव गुणों
से लिप्त यह है ऐसा विचार कर हे जगदीश्वर सर्वेश्वर श्रीराघवजी ? आप आपके दिव्यचरणों
के अवलम्बन किये मेरी भी उपेक्षा न करे ॥१।२॥
कौशल्याजनकात्मजावरगुणश्रीलक्ष्मणैरर्पितं
पंपायां शबरीसर्पितमहो दिव्याद्भुतस्वादकम् ।
भारद्वाजसमर्पितं च सरसं क्षीरं व्रजे यत्स्वयं
तयद्वैङ्गवमर्जितं सहघृतं यद्यज्ञपत्न्यर्पितम् ॥३॥
अन्यैर्भुक्तजनैः कुचैलविदुराद्यैरर्पितं त्वत्प्रियं
पथ्यं पाकविशेषसंयुतमथो दृष्टिप्रीयं राघव ! ।
श्रीरामार्चनपद्धति ८२३
रुच्यं दोषविवर्जित सह यथाऽशेषः प्रभो? भोक्तृभिः
स्वीकर्तुञ्च तथार्हसि त्वमधुना भक्त्यार्पितं ते मया॥४॥
हे राघव ? रघुकुल शिरोमणि श्रीरामजी ? आपने श्रीकौशल्या जी श्रीजनकनन्दिनी श्रीसीताजी
सर्वश्रेष्ठ गुणो से युक्त श्रीलक्ष्मण जी से सादर सस्नेह समर्पित नैवेद्यादि तथा पंपामे शबरी द्वारा स
स्नेह समर्पित लोकोत्तर दिव्य अद्भुत स्वादवाले फलादि तथैव श्रीभारद्वाज मुनि से सादर
समर्पित अति रस वाले फलादि तथा स्नेही ब्रजवासी जनो से समर्पित सुस्वादु दूध वह् अद्भुत
स्वाद वालो ताजा नवनीत-मक्खन और उन स्नेही यज्ञ पत्नियो से सादर समर्पित ताजे
घी से सम्पृक्त विविध भोज्य पदार्थ तथैव अन्य अनेक मुक्तजनो और साधारण स्थिति मे रह
रहे श्रीविदुर जी तथा उनकी धर्मपत्नि से सस्नेह समर्पित आपको अतिप्रिय अनेक प्रकार के
पाक से युक्त-नाना प्रकार के वानगी जो पथ्य तथा देखने मे अति सुहावे थे तथैव
रुचिकर और सब प्रकार के दोषो से रहित थे उन सबो को आपने अपने समस्त सेवको दिव्य
पार्षद्दो के साथ जैसे सस्नेह स्वीकार किया प्रभो? सर्व समर्थ श्रीरामचन्द्रजी ? आज मेरे द्वारा
आपको भक्ति पूर्वक सादर समर्पित इन भोज्य नैवेद्यादि को भी उसी प्रकार स्वीकार कर इस
अबोध आपके शरणापन्न बालक को कृतार्थ करे ।३-४
हरि ॐ नाभ्याऽआसीदन्तरिक्ष गुं शीष्णौद्यौः समवर्तत ।
पद्भ्यां भूमिर्दिशः श्रोत्रात्तथा लोकाँ२ऽअकल्पयन् ॥५॥
इस प्रकार विनम्र भाव से प्रार्थना कर पुन -सर्वकारणभूत सर्वेश्वर आपके ही नाभि से
अन्तरिक्ष आकाश उत्पन्न हुआ तथा शिर से द्युलोक तथा भूमि पाद्यो चरणो से और दिशाए कान
से उत्पन्न हुए है यानी पूर्वोक्त क्रमसे ही विश्वरूप आप से ही आकाशादि सभी लोक-स्थावर
जंगमादिक सब प्रपच उत्पन्न हुआ है अत विश्वरूप आपको आपकी ही सामग्री सादर समर्पण
कर रहा हूँ उन्हे स्वीकार करे ॥५॥
इति विज्ञाप्यार्घ्य जलेनप्रोक्ष्य श्रीमन्त्रराजेनाभिमन्त्र्य सुरभिमुद्रां प्रदर्श्य श्रीरामं
जनकात्मजामनिलजमित्यादिगुरुपरम्परामनुसंधाय निवेदयेत् ।
इस प्रकार नैवेद्योको स्वीकार करने के लिये सादर निवेदन कर अर्घ्य जल से प्रोक्षण करे ।
अनन्तर षडक्षर श्रीमन्त्रराज से अभिमन्त्रित कर सुरभि मुद्रा दिखाकर श्रीरामजी से लेकर अपने
आचार्य पर्यन्त के गुरुपरम्परा का स्मरण कर नैवेद्य निवेदन करे ।
ततो जलपानहस्तशोधनगण्डूषपाद्याचमनादिभिरभ्यर्च्य-
अनन्तर सर्वेश श्रीरामजी को जलपान कराना हाथ प्रक्षालन गण्डूष कराना और आचमन कराना
तथा श्रीचरण प्रक्षालन आदि प्रक्रियाओं से पूजा करके -
शृणोमिसीतापतिचित्रसत्कथा वदामिसीतापतिर्कीर्तिमक्षयाम् ।
स्मरामिसीतापतिदिव्यविग्रहं वृणोमिसीतापतिभक्तिमुत्तमाम् ॥१।
मै अन्य लौकिक विषयो से विरत होकर सर्वेश्वर श्रीसीता पति श्रीरामजी की सब वेदों से
अति अद्भुत रूप से वर्णित भवपाश नाशक कथा को सर्वदा सुनता हूँ तथा श्रीसीतापति की ही
८२४ गङ्गा संहिता
अक्षयकीर्ति श्रीरामजी के दिव्य कथा प्रसङ्गो को सर्वदा गान करता हूँ । तथैव श्रीसीतानाथ राम
चन्द्रजी के दिव्य सर्वलोकोत्तर सुन्दर श्रीविग्रहका सर्वदा स्मरण करता हू और सर्वजन शरण्य श्री
सीतापति श्रीरामजी के सर्वोत्कृष्ट भक्ति को ही वरण यानी स्वीकार करता हूं जो सर्वजनो को
सायुज्य मुक्तिदायक है अन्यो की भक्ति नही क्योकि अन्यदेव सर्वदा के लिये सब जीवो को
सब जीवो या दुखो से अभय प्रदान करने मे समर्थ नही है ॥१॥
व्रजामिसीतापतिदिव्यमन्दिर तथाचसीतापतिसत्प्रपन्नताम् ।
युनज्मि सीतापतिचिन्तनेमनः तनोमि सीतापतिदाससङ्गतिम् ॥२॥
मै अन्य विषयोन्मुखता को छोडकर सर्वदा श्रीसीतापति श्रीरामजी के दिव्य मन्दिर के तरफ
ही जाता हू, तथा मनुष्य देह की सफलता के लिये श्रीसीतापतिजी की शरणागति को सर्वतो भाव
से स्वीकार करता हू । तथैव श्रीसीतापतिजी के चिन्तन मे मन को सदा लगाये रखता हू । और
श्रीसीतापतिजी के दास अनन्य सेवक मद्भक्तो के साथ संगति को अधिक से अधिक बढाया
करता हूं यानी श्रीरामदासो की सगति सदा किया करता हुँ अन्यो की नही ॥२॥
अवैमि सीतापतिमञ्जुबन्धुतातथाचसीतापतिदिष्टभोग्यताम् ।
ततश्चसीतापतिनित्यधामदां करोमिसीतापतिभक्तिमुत्तमाम् ॥३॥
मै श्रीसीतापतिजी के मञ्जु सुन्दर या दृढबन्धुता को स्वीकार करता हुँ । अथवा श्रीसीतानाथ
ही मेरे एकमात्र अनन्य बन्धु हैं इस बात को मै अवगम करता हूँ । तथा श्रीसीतानाथजी के द्वारा
निर्दिष्ट भोग्य पदार्थ को ही भोगता हुँ यानी मेरे कर्मानुसार मेरे लिये भोग्यतया समुपस्थित
पदार्थों को श्रीराम शेष बुद्धि से यथा योग्य उपभोग करता हुँ । तथैव श्रीसतापति के नित्यधाम
श्रीसाकेत को देनेवाली श्रीसीतापति श्रीरामजी की सर्वोत्कृष्ट भक्ति-शरणागति सर्वाभयप्रदप्रपन्नता को
स्वीकार करता हुँ॥३।
करोमि सीतापतिपाददासतां नमामि सीतापतिपादपङ्कजम् ।
पठामि सीतापतिकाव्यसंहति जपामि सीतपतिमन्त्रभूपतिम् ॥४॥
मै अन्य सोमान्य जनों की या देवोकी दासता को छोडकर श्रीसीतापतिजी के श्रीचरणकमलों
की दासता को ही स्वीकार करता हुँ और श्रीसीतापतिजी के चरणकमलो को ही सर्वदा नमन सादर
दण्डवत प्रणाम करता हूँ, तथैव श्रीसीतापतिजी के दिव्य गुण सम्पन्न काव्य समूहो को ही
सदा पाठ करता हुँ, और श्री सीतापतिजी के महामन्त्र मन्त्रराज षडक्षर महामन्त्र को ही एक
चित्ततया सदा जपता हुँ अन्य मन्त्र का नही, क्योकि अन्यमन्त्र चित्त मे भ्रम पैदा करने वाले
है निश्चित रूप से मोक्षदायक नही मोक्ष ही जीवात्माका चरमलक्ष्य है अत सायुज्य मुक्तिप्राप्ति
के लिये सदा श्रीरामषडक्षर महामन्त्र को ही जपता हुँ ॥४॥
करोमि सीतापतिविग्रहार्चनं तथा च सीतापतिमूर्त्तिदर्शनम्
गुणाब्धिसीतापतिनामकीर्त्तनं परेशसीतापतिपादवन्दनम् ।५।।
मै सर्वदा श्रीसीतापतिजी के दिव्य श्रीविग्रहका पूजन किया करता हुँ, तथैव श्रीसीतापतिजी
के सर्वमंगल कारक दिव्यमूर्त्तिका दर्शन सर्वदा किया करता हूँ, और सर्वगुणो के सागर श्रीसीता-
पतिजी के सर्व अमंगलो को अपहरण कर जप करनेवालों को सब प्रकार के मंगलों का प्रदान
करने वाले दिव्य नामोका सकीर्तन रातदिन किया करता हूँ । तथा सर्वेश्वर श्रीसीतापतिजी के
लोक कल्याणकारक चरणकमलो की वन्दना सदा किया करता हूँ, जिन श्री चरण की धूली के
स्पर्शमात्र से अघरूपा गौतम नारी का उद्धार हुआ तथा जिनके चिन्तन से अनन्त पतितो का
कल्याण हुआ उन पाद पद्मो की सदा वन्दना करता हूँ ॥५॥
भजामि सीतापतिमेवकेवलं रटामि सीतापतिमेव केवलम् ॥
श्रयामि सीतापतिमेव केवलं प्रयामि सीतापतिमेवेकेवलम् ॥
मै केवल श्रीसीतापतिजी का ही भजन-यानी सेवा करता हूँ अन्यो का नही, तथैव श्रीसीता
पतिजी के दिव्य नामो का ही रटन करता हूँ अन्य नामो का नही, और सर्वाश्रय दाता श्रीसीता
पतिजी का ही आश्रय लेता हूँ अन्यो का नही, तथा सर्वशरण्य श्रीसीतापतिजी के तरफ ही जाता
हूँ अन्यो के तरफ कदापि नही जाता हूँ ॥६॥
इत्याद्यनन्यतावेदनस्तोत्रपुरुषसूक्तादिकं पठन् प्रदक्षिण नमस्कारादिभिः सपूज्य
भगवन्तं श्रीसीतासमेतं श्रीरामचन्द्रं पर्यङ्के निवेश्य—
इत्यादि ज गु श्रीगगाधराचार्य प्रणीत अनन्यतावेदन दिव्य स्तोत्र तथा पुरुष सूक्त आदि को
पढता हुआ श्रीरामजी की प्रदक्षिणा तथा नमस्कार आदि से अच्छी तरह से पूजो करके श्रीसीताजी
के साथ भगवान् श्रीरामजी को पर्यंक मे सन्निवेश करके निम्न प्रकार से प्रार्थना करे—
पर्यङ्कासनमारुह्य सीतया सहितः प्रभो ? ।
निद्रां कुरुस्व भगवन् ? पार्षदैरभिरक्षितः ॥१॥
इति प्रार्थयन् निम्नाष्टकं गायन् शाययेत् ।
षडैश्वर्य परिपूर्ण सर्व समर्थ सर्वेश्वर श्रीरामजी ? स्वच्छस्फटिकसन्निभपर्यङ्कासन दिव्य पलंग
पर समारोहित होकर श्रीसीताजी के साथ श्रीहनुमदादिपार्षदो से अभिरक्षित होकर आराम करे यानी
सुखनिद्रा का अनुभव करे ॥१॥
इस प्रकार से प्रार्थना करते हुये निम्न श्रीरामदोलिकाशयनाष्टक का मधुर स्वर से गान करता
हुआ श्रीरामजी को सुलावे ।
माता गीत्वा स्वपुत्रं यदि शयनगतं संविधत्सोऽथ शेषिन ?
शेषत्वात्सात्म्यतत्वं गतवत इह मे कोशलाधीशजायाः ।
वात्सल्यातुल्यपात्रं स्वपिहि गुणगणोदारगीतेन गीतो
देहे सौधेऽतिशुद्धे भजनकलनतः स्वान्तदोलाऽधिशायी ।१।
पालने मे बालक माता का गीत सुनते सुनते सो जाते है अथवा गीत गाकर माता बच्चे
को सुलाती है ऐसा अनुभव है । इसलिये समस्त जगत का प्रयोजन होने के कारण हे शेषिन् !
मैं तथा श्रीकौशल्याजी दोनो का एक मात्र आपके अधीन होने से शेष रूप से अभेद होने के
१०४
८२६ गङ्गा सहिता
कारण मेरे तथा श्रीकौशल्याजी के अनुपम दुलारे श्रीरामजी ! भजन के कारण अत्यन्त निर्मल
सुधा-धवल प्रासाद रूपी मेरे देह मे मेरे मन रूपी दोला पर लेटे हुये तथा गुण गण कीर्तन
के गीत सुनते सुनते सो जाये मेरे मन मे स्थिर रूप से वास करे ॥१॥
कौशल्या कीर्तिर्धन्या यदुदरजनिमागाज्जगद्यत्तनुः स
श्रीरामो रावणास्याऽप्युपनवशिरसां कर्तितैकेषुणाद्राक् ।
जामाताऽन्वर्थनाम्नो नृपतिकुलमणेर्यो विदेहस्य कुर्यात्
स्वापं दोलां श्रितो हृन् मम दशरथसूर्भक्ति गङ्गाम्बुधौताम् ॥२॥
वह कौशल्या अपनी कीर्ति से धन्यवाद का पात्र है, क्योकि स्थूल सूक्ष्मचिदचिदात्मक यह
ससार जिसकी शरीर है, ऐसे श्रीरामजी ने जिसके उदर से अवतार-जन्म लिया था । इससे बडी
कीर्ति और क्या हो सकती है ? वह श्रीरामजी जिन्होने एक ही बाण से अत्यन्त लघुता से रावण
के दश मस्तको को काट दिया था तथा विदेह कहे जाने वाले राजाओ के कुलश्रेष्ठ ऐसे विदेह
के जो जामाता है । ऐसे श्रीरामजी श्रीदशरथजी के पुत्र मेरे भक्ति रूपी गङ्गाजल से पवित्र
ऐसे हृदय रूपी दोला पर रहनेवाले निद्रा को प्राप्त करे अर्थात् भक्ति से भरे मन मे सदावास
करे ॥२॥
नीलाभो नीलपद्मोद्भवकृतजगतीनाथ ! सीताधिनाथः
सद्भिर्भाग्योऽपि भोग्यं ननु निखिलमिदं यस्यलीलाधृताङ्गः ।
धन्वोन्मुक्तेषुणाऽब्जच्छदमिव सितवां स्ताटकोरः परेशो
भक्तिक्षीराब्धिशेषं सदपि मम मनोदोलिकांसोऽधिशेताम् ॥३॥
अपने नाभिकमल से उत्पन्न हुये ब्रह्माजी के द्वारा उत्पन्न किये गये जगत के स्वामी हे
श्रीरामजी नीलक्रान्ति वाले तथा श्रीसी
or something?
Wait, look at the character:
It looks like 'हृ' with an anusvara? No.
Wait, let's type out what it looks like:
It looks like हृच्चित्ते compressed, or हृच्चेते, or हृचित्ते, or द्विचित्ते?
Wait, look at the two characters:
First character: looks like 'ह' with 'ृ' -> हृ.
Second character: looks like 'च्च' with 'े' -> च्ते? No, 'त्त' with 'े' -> त्ते.
Wait, between them, is there a 'च्चि'?
No, there are only TWO compound characters!
Char 1: looks like 'हृ' or 'ह्रि' or 'द्वि' or 'हृच्'?
Wait, could it be 'हृत्' + 'स्'?
Wait, let's look at the image very closely at 800%:
Top of char 1:
A horizontal shirorekha.
Then a loop hanging down, curving to the right...
Wait! That's 'ह'!
Under 'ह', there is a 'ृ' loop curling backwards (to the left), exactly like 'ृ'!
Wait, but is there a 'c' or 'ch'?
Wait, look to the right of 'हृ':
There is 'च्चे'?
No, look at char 2:
It is 'त्ते'!
८२८ गङ्गा संहिता
स्तुत्यो नम्यश्चगम्यश्चिदचिदुभयव्यापिवर्म्मानिरूष्मा
रामः स्वापं म एयादसितमणितनुर्दोैलिकायां स चित्ते ॥
जो श्रीरामजी वीरो के अग्रसर हैं तथा जो देव, दानव, मनुष्य तथा अन्य प्राणियो के कर्ता
रक्षक तथा नाश करनेवाले भी है, सभी प्रशस्तियो से युक्त है हेयगुणो के स्पर्श से भी रहित
है । तथा जो परात्पर है, स्थूल एव सूक्ष्म चेतन तथा अचेतन को अपने शरीर मे समाये हुये है
तथा सर्वोत्कृष्ट विनय निरभिमानता आदि गुणो से सम्पन्न है ऐसे इसलिये केवल वे ही स्तुति
के प्रणाम के तथा ध्यान के योग्य है ऐसे नीलमणि के समान कान्ति से युक्त शरीरवाले श्री
रामजी मेरे मन रूपी पालने मे शयन करे मेरा मन सदा ही उनमे लगा रहे ॥८॥
ततो निवेदितनैवेद्यं मनसा चतुर्भागं परिकल्प्य हनुमदङ्गदसुग्रीवविभीषणेभ्यो-
निवेद्यानन्तरं पूर्वाचार्यादिभ्यः स्वाचार्येभ्यश्चनिवेद्य शेषं भागवतैः सहभुञ्जीत ।
अनन्तर श्रीरामजी को निवेदित नैवेद्य को मन से चारभागकी कल्पना करके 'हुं हनुमते नम'
इस मन्त्र से श्रीहनुमानजी को तथा 'अ अंगदाय नम' बोलकर श्रीअंगदजी को तथैव 'सुंसुग्रीवाय
नम' मन्त्र से श्रीसुग्रीव और 'वि विभीषणाय नम' बोलकर श्रीविभीषणजी को निवेदन करने के
बाद 'ॐ ब्रह्मादि समस्त पूर्वाचार्येभ्यो नम महा नैवेद्य समर्पयामि' ऐसा बोलकर समस्त पूर्वाचार्यो
को राजभोग का समर्पण करने के बाद 'ॐ स्वाचार्येभ्यो महाप्रसादं समर्पयामि' ऐसा बोलकर
स्वाचार्यजी को महाप्रसाद समर्पण करने के बाद शान्तचित्त से भागवत तथा समागत अभ्यागतों
के साथ महाप्रसाद का सेवन करे । श्रीवैष्णवो को यह खास ख्याल रखना चाहिये कि जब कभी
जो कोई भोज्य पदार्थ परेश श्रीरामजी को भोग लगाया जाय परोक्त विधि से सभी को समर्पण
करके ही स्वय सेवन करे एकाकी नही ।
रामानन्दोपदिष्टेयं श्रीरामार्चनपद्धतिः । मुमुक्षूणां मुदेश्चयाच्छ्रीरामप्रीतिकारिणी ॥१॥
अर्चकोयःसमभ्यर्च्यदास्यायेमामहर्दिवम् । प्रसाद्य सगणं रामं लभते गतिमुत्तमाम् ॥२॥
इत्यानन्दभाष्यकार जगद्गुरु श्रीरामानन्दाचार्यप्रणीत श्रीवैष्णवमताब्जभास्कर परिशिष्ट
Ψ श्रीरामार्चनपद्धतिः Ψ
卐 श्रीरामः शरणं मम 卐
"मङ्गलादीनि मङ्गलमध्यानि मङ्गलान्तानि च शास्त्राणि प्रथन्ते वीरपुरुषाणि भवन्त्यायुष्मत्पुरुषाणि
चाध्येतारश्चमङ्गलयुक्ता स्यु" इस स्मृति वचनानुसार आचार्य सम्राट् जगद्गुरु श्रीरामानन्दाचार्यजी
प्रबन्धप्रकरणान्त मे आशीर्वादात्मक मंगल वचन पूर्वक प्रकरणोपसहार करते है—
ज गु श्रीरामानन्दाचार्यजी से स्वशिष्य ज गु श्रीसुरसुरानन्दाचार्यजी के "तत्त्वं किम् ? आदि
दश प्रश्नों को निमित्त बनाकर सर्वलोकोपकारार्थ उपदिष्ट यह सर्वेश्वर श्रीरामचन्द्रजी के श्रीचरणों
मे अनन्य प्रीति करानेवाली श्रीरामार्चनपद्धति सब मुमुक्षुजनोके लिये सायुज्य मुक्ति प्राप्त कराने
वाली हो ॥१॥
जो अर्चक श्रीरामजी की पूजा इस श्रीरामार्चनपद्धति के विधानानुसार सदा त्रिकाल अच्छी
तरह से समाराधन करेगा वह श्रीरामजी के सब गणो के साथ उन्हे प्रसन्नकर सर्वोत्तम सायुज्य
मुक्ति को प्राप्त करेगा ॥२॥