सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)

Dnyaneshwari / Bhavarth Deepika with Hindi Commentary

संत ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा

DevanagariMarathipublished1,172 पृष्ठ

जैसे जलाशयके पास रहकर । देखता अपना प्रतिबिंब सुंदर ।
किंतु जानता है निभ्रांत होकर । मैं हूं भिन्न ॥ ९६ ॥
या चलता जब नांवमें बैठकर । देखता वृक्षोंका चलना निरंतर ।
किंतु कहता है मनमें सोचकर । वृक्ष होते अचल ॥ ९७ ॥
करता वह सब कामोंमें वास । किंतु मानता यह है आभास ।
अपनेको जानता है सविश्वास । मैं हूं अकर्मी ॥ ९८ ॥
उदयास्त कारणसे होता भान । न चलते ही सूर्य गमन ।
वैसे होता उसे नैष्कर्म्यका ज्ञान । कर्म-रत रहते ॥ ९९ ॥
मनुष्य जैसा ही है वह दीखता । उसमें मनुष्यत्व नहीं रहता ।
वैसे जलमें पढ भी न डूबता । भानुबिंब ॥ १०० ॥
उसने विश्वदेखा कछु न देखते । सब कार्य किया कुछ भी न करते ।
सब भोग किये नहीं कछु भोगते । भोग-मात्र ॥ १ ॥
बैठ कर एक ही स्थल पर । करता रहता है विश्व संचार ।
बना वह विश्वरूप निरंतर । अपनेमें ही ॥ २ ॥
यस्य सर्वे समारम्भाः कामसंकल्पवर्जिताः ।
ज्ञानाग्निदग्धकर्माणं तमाहुः पण्डितं बुधाः ॥ १९ ॥
ऐसे पुरुषमें कहीं । कर्मका तिरस्कार नहीं ।
कर्म फलापेक्षा भी नहीं । छूती कभी ॥ ३ ॥
और मैं यह कर्म करूंगा । किया जो उसे पूर्ण करूंगा ।
ऐसा संकल्प नहीं छूएगा । उसके मनको ॥ ४ ॥
ज्ञानाग्निके ही मुखसे । सारे कर्म जलनेसे ।
ब्रह्म है मनुष्य रूपसे । जान ले तू वह ॥ ५ ॥
उद्योग करता सारे काम संकल्प त्यागके ।
जलाये ज्ञानसे कर्म उसको कहते बुध ॥ १९ ॥
११७ ज्ञान कर्म-संन्यासयोग

त्यक्त्वा कर्मफलासङ्गं नित्यतृप्तो निराश्रयः ।
कर्मण्यभिप्रवृत्तोऽपि नैव किञ्चित्करोति सः ॥ २० ॥
कर्मयोगीके लक्षण—
शरीरमें जो उदास । फल-भोगमें निरास ।
निरंतर स-उल्हास । रहता है ॥ ६ ॥
संतोष-भवनके भोजमें । आत्मयोग मृष्टान्न भोगमें ।
न कहता कभी न मनमें । जान तू पार्थ ॥ ७ ॥
निराशीर्यतचित्तात्मा त्यक्तसर्वपरिग्रहः ।
शारीरं केवलं कर्म कुर्वन्नाप्नोति किल्बिषम् ॥ २१ ॥
यदृच्छालाभसंतुष्टो द्वन्द्वातीतो विमत्सरः ।
समः सिद्धावसिद्धौ च कृत्वापि न निबध्यते ॥ २२ ॥
नित्य अधिकाधिक प्यारी । ले महासुखकी माधुरी ।
आशाको न्योच्छावर करी । अहंभाव-सह ॥ ८ ॥
तभी जिस अवसरमें जो पाया । उससे ही वह नित है सुखाया ।
उसको अपना और पराया । दोनों नहीं ॥ ९ ॥
दृष्टिसे यह जो देखता । वह है आपही हो जाता ।
जिसको है वह सुनता । बनता वही ॥ १० ॥
पैरसे जो चलता । मुखसे जो बोलता ।
वह जो चेष्टा करता । बनता स्वयं ॥ ११ ॥
नित्य तृप्त निराधार न रखे फल वासना ।
हुआ है लीन कर्मोंमें तो भी कुछ करें नहीं ॥ २० ॥
संयमी तजके सारा इच्छा सह परिग्रह ।
देहसे करता कर्म उसे दोष न स्पर्शता ॥ २१ ॥
मिले जो उसमें तुष्ट न जाने द्वंद्व मत्सर ।
फले जले उसे एक करके कर्म-मुक्त जो ॥ २२ ॥
ज्ञानेश्वरी ११८

अजी ! वह विश्वमें जब देखता । अपने बिन भिन्न नहीं दीखता ।
उसको अब कौन कहां क्या बंधता । कर्म कैसा ॥ १२ ॥
जहांसे उपजता यह मत्सर । वह द्वैत ही नहीं जहांपर ।
उसको कहना क्या निर्मत्सर । शब्दके लिये ॥ १३ ॥
इसलिये रहता सर्व मुक्त । कर्म करके भी कर्म रहित ।
सगुण होकर भी गुणातीत । निभ्रांत जो ॥ १४॥
गतसङ्गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः ।
यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते ॥ २३॥
देह संगमें यदि होता । चैतन्यसा वह दीखता ।
कसौटी पर खरा उतरता । परब्रह्मकी ॥ १५ ॥
ऐसा ही वह सकौतुक । करता कर्म यज्ञादिक ।
मिट जाते सब अशेष । उसीमें सब ॥ १६ ॥
अकालके बादल जैसे । उर्मी बिन मिटते वैसे ।
नभमें सहज भावसे । उदय होके ॥ १७ ॥
वैसे विधि विधान विहित । आचरण करता समस्त ।
तो भी ऐक्य भावसे अद्वैत । पाता वह ॥ १८ ॥
ब्रह्मार्पणं ब्रह्म हविर्ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम् ।
ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्मसमाधिना ॥ २४॥
यह है हवन मैं होता । या यह यज्ञ यह भोक्ता ।
बुद्धिमें ऐसी नही भंगता । इसीलिये ॥ १९ ॥
इष्ट जो यज्ञ यजन । हवि मंत्रादि सम्पूर्ण ।
आत्म बुद्धिसे दर्शन । अविनाश भावसे ॥ १२० ॥
छूटा संग हुवा मुक्त ज्ञानमें स्थिर चित जो ।
यज्ञार्थ करता कर्म हो जाता सब ही लय ॥ २३ ॥
ब्रह्ममें होमके ब्रह्म ब्रह्मने ब्रह्म लक्ष्यके ।
ब्रह्ममें सानके कर्म पाया ब्रह्मत्व ही तब ॥ २४ ॥
११९ ज्ञान-कर्म-संन्यासयोग

तभी ब्रह्म ही उसका कर्म । बोध हुआ ऐसा उसका सम ।
उसका कर्तव्य ही नैष्कर्म्य । धनुर्धर ॥ २१ ॥
जिसका अविवेक कौमार्य गया । औ' विरक्तिसे पाणिग्रहण भया ।
फिर उपासना वहां लाया । योगाग्निसे ॥ २२ ॥
दैवमेवापरे यज्ञं योगिनः पर्युपासते ।
ब्रह्माग्नावपरे यज्ञं यज्ञेनैवोपजुह्वति ॥ २५ ॥
योगाग्निसे सतत उपासना—
यजनशील है जो दिन-रात । होमते अविद्या मन सहित ।
गुरुवाक्य हुताशनमें नित । किया हवन ॥ २३ ॥
ये हैं योगाग्निमें यजते । इसे दैवयज्ञ हैं कहते ।
इससे आत्म-सुख चाहते । धनंजय ॥ २४ ॥
दैवास्तव देहका पालन । ऐसा निश्चय जिसका पूर्ण ।
जो न सोचता देहाभरण । दैवयोगका महायोगी ॥ २५ ॥
अब सुन तू और एक । जो हैं ब्रह्माग्निमें साग्निक ।
वे यज्ञमें ही यज्ञ देख । करते हैं ॥ २६ ॥
श्रोत्रादीनीन्द्रियाण्यन्ये संयमाग्निषु जुह्वति ।
शब्दादीन्विषयानन्ये इन्द्रियाग्निषु जुह्वति ॥ २६ ॥
कर्मयोगीका ब्रह्मयज्ञ—
संयम जिनका अग्नि होत्र । युक्तित्रय ही उनका मंत्र ।
देते इंद्रिय द्रव्य पवित्र । आहुति नित्य ॥ २७ ॥
वैराग्य रविका उदय होते । संयमका यज्ञ कुंड रचते ।
वहां वे प्रज्वलित करते । इंद्रियानल ॥ २८ ॥
कोयी योगी करे मात्र देव यज्ञ उपासना ।
कोयी ब्रह्माग्निमें वैसे जलाते यज्ञ यज्ञसे ॥ २५ ॥
श्रोत्रादि इंद्रियां कोयी होमते संयमाग्निमें ।
कोयी विषय शब्दादि होमते इंद्रियाग्निमें ॥ २६ ॥
ज्ञानेश्वरी १२०

उससे विरक्ति ज्वालायें निकलतीं । उसमें विकारोंकी समिधा जलती ।
तब है आशाकी घुमकडी छूटती । पांचही कुंडोंमें ॥ २९ ॥
फिर वे विधि वाक्यके ही अनुकूल । विषय आहुतियां देकर बहुल ।
हवन करते कुंडमें स-कुशल । इंद्रियाग्निके ॥ १३० ॥
सर्वाणीन्द्रियकर्माणि प्राणकर्माणि चापरे ।
आत्मसंयमयोगाग्नौ जुह्वति ज्ञानदीपिते ॥ २७ ॥
इस भांति कोई पार्थ । दोष धोते हैं सर्वथा ।
हृदयारणिमें मंथा । विवेक किया ॥ ३१ ॥
उसे पकड कर निग्रहसे । दबाकर अति धीरजसे ।
गुरु उपदेशके जोरसे । रवींचा पार्थ ॥ ३२ ॥
समरसतासे मंथन किया । तत्काल इसका फल आया ।
फिर वहां उद्दीपन भया । ज्ञानाग्निका ॥ ३३ ॥
पहला ऋध्दि सिध्दिका संभ्रम । वह निवारण हुआ तो धूम ।
फिर वहां प्रकट हुआ सूक्ष्म । विस्फुलिंग ॥ ३४ ॥
उसमें डाला मन मुक्त । यम दमसे जो था रिक्त ।
इंधन बना जो सयुक्त । अपने आप ॥ ३५ ॥
उठीं उसमें ज्वालायें समृद्ध । पडी तब वासनाकी समिध ।
समता स्नेह-युत नाना विध । जलनेमें ॥ ३६ ॥
वहां सोऽहं मंत्रसे दीक्षित । इंद्रिय कर्मकी आहुति नित ।
देना ज्ञानानलमें प्रदीप्त । यज्ञ-कुंडमें ॥ ३७ ॥
फिर प्राण क्रियाकी सुवासे । यज्ञमें पड़ी पूर्णाहुतिसे ।
होता अवभृत सहजतासे । समरसका ॥ ३८ ॥
प्राणेंद्रिय क्रिया कोयी सभी आहुति देकर ।
अंतरमें समाधिको जगाते चिंतनाग्निसे ॥ २७ ॥
१२१ ज्ञान-कर्म-संन्यासयोग
(16)

तब है आत्म-बोधका सुख । जो संयमाग्निका हुत-शेष ।
वही पुरोडासु किया देख । सहज सेवन ॥ ३९ ॥
ऐसे यज्ञ-कार्यसे अनेक । मुक्त हुए त्रिभुवनमें देख ।
यहां यज्ञ क्रियायें हैं अनेक । प्रापव्य एक ॥ १४० ॥
द्रव्ययज्ञास्तपोयज्ञा योगयज्ञास्तथापरे ।
स्वाध्यायज्ञानयज्ञाश्च यतयः संशितव्रताः ॥ २८ ॥
कर्मयोगीके विविध यज्ञ—
एक द्रव्य यज्ञ कहलाता । दूजा तप उत्पन्न करता ।
तथा योगयाग ही बनता । ऐसा है कहा ॥ ४१ ॥
जिसमें शब्दमें शब्द यजना । उसको वाग्यज्ञ है कहना ।
जिसमें ज्ञानसे ज्ञेयकी जानना । वह है ज्ञानयज्ञ ॥ ४२ ॥
अर्जुन यह सब कठिन । अनुष्ठानका महा-बंधन ।
किंतु जितेंद्रियको आसान । योग्यता रूप ॥ ४३ ॥
यहां है जो प्रवीण । योग समृद्धि संपन्न ।
किया आत्म-हवन । अपनेसे ॥ ४४ ॥
अपाने जुह्वति प्राणं प्राणेऽपानं तथापरे ।
प्राणापानगती रुद्ध्वा प्राणायामपरायणाः ॥ २९ ॥
अपानाग्निके मुखमें फिर । प्राण द्रव्यको अर्पण कर ।
हवन करते हैं धनुर्धर । अभ्यास-योगसे ॥ ४५ ॥
कोई अपानको प्राणमें होमते । या प्राणापानका निरोध करते ।
ये प्राणायामी है कहलाते । पांडुकुमार ॥ ४६ ॥
द्रव्य जप तप योग स्वाध्याय और चिंतन ।
संयमी करते यज्ञ रखके व्रत उग्र जो ॥ २८ ॥
होमते परस्परमें कोयी प्राण अपानको ।
रोकते गति दोनोंकी प्राणायाम परायण ॥ २९ ॥
ज्ञानेश्वरी १२२

अपरे नियताहाराः प्राणान्प्राणेषु जुह्वति ।
सर्वेऽप्येते यज्ञविदो यज्ञक्षपितकल्मषाः ॥ ३० ॥
या वज्रयोगक्रमसे । सर्वोहार संयमसे ।
प्राणमें प्राणार्पणसे । हवन करते ॥ ४७ ॥
ऐसे मोक्ष काम सकल । सारे हैं ये यजनशील ।
यज्ञसे जिन्होने मनोमल । किया क्षालन ॥ ४८ ॥
जिसका जला अविद्या जात । रहा जो निज स्वभावगत ।
जहां अग्नि औ' होताका द्वैत । रहा नहीं ॥ ४९ ॥
यहां यजित होता काम हृत । यज्ञका विधान होता समाप्त ।
जहांसे फिर सारे क्रिया-जात । होते नष्ट ॥ ५० ॥
विचार यहां नहीं घुसता । यहांसे न हेतु निकलता।
द्वैत जो संग-दोषसे होता । स्पर्शता नहीं ॥ ५१ ॥
यज्ञशिष्टामृतभुजो यान्ति ब्रह्म सनातनम् ।
नायंलोकोऽस्त्ययज्ञस्यकुतोऽन्यः कुरुसत्तम ॥ ३१ ॥
अनादि सिद्ध जो ऐसा ज्ञान । यज्ञमें जो बचता पावन ।
ब्रह्म-निष्ठ करते सेवन । स-ब्रह्ममंत्र ॥ ५२ ॥
शेषामृतसे जेवे तृप्त । अमर्त्य भावको प्राप्त ।
ऐसे ब्रह्मत्वमें पूर्त । अनायाससे ॥ ५३ ॥
जिन्हें माला न पडती विरक्तिकी । सेवा नहीं घडती संयमाग्निकी ।
पहचान न होती योग-यागकी । जन्म लेकर ॥ ५४ ॥
जिनका नहीं ऐहिक नेक । बात क्या कहें पार-लौकिक ।
बात कहना है व्यर्थ देख । धनंजय ॥ ५५ ॥
प्राणमें होमते प्राण आहार कर निश्चित ।
सभी ये हैं यज्ञ-वेत्ता जलाते पाप यज्ञसे ॥ ३० ॥
यज्ञ-शेष-सुधा भोजी पाते हैं ब्रह्म शाश्वत ।
यज्ञ विना न यहां तो कहांका परलोक है ॥ ३१ ॥
१२३ ज्ञान-कर्म-संन्यासयोग

एवं बहुविधा यज्ञा वितता ब्रह्मणो मुखे।
कर्मजान्विद्धि तान्सर्वानेवं ज्ञात्वा विमोक्ष्यसे ॥ ३२ ॥
अनेक प्रकारके ऐसे । याग कहे हैं तुझसे ।
वेदमें अति-विस्तारसे । कहे हैं सब ॥ ५६ ॥
विस्तारसे क्या है जानना । इसे कर्म सिद्ध अनुभवना ।
कर्म-बंधसे मुक्त होना । स्वभावसे ॥ ५७ ॥
श्रेयान्द्रव्यमयाद्यज्ञाज्ज्ञानयज्ञः परंतप ।
सर्वं कर्माखिलं पार्थ ज्ञाने परिसमाप्यते ॥ ३३ ॥
कर्मयोगीके विविध यज्ञोंकी तुलना-
जिसका है वेद मूल । क्रिया विशेष है स्थूल ।
उसका अपूर्व फल । स्वर्ग-सुख है ॥ ५८ ॥
द्रव्ययाग होते हैं तो श्रेष्ठ । किंतु ज्ञान यज्ञसे कनिष्ठ ।
जैसे तारा-तेज होता नष्ट । सूर्यके सम्मुख ॥ ५९ ॥
परमात्म-सुख निधान । साधनेमें है योगीजन ।
डालते नित ज्ञानांजन । उन्मेष-नेत्रमें ॥ १६० ॥
कर्मयोग समाप्तिका जो स्थान । नैष्कर्म्य बोधकी है खान ।
क्षुधार्तिको है अमृतान्न । साधनाका ॥ ६१ ॥
जहां प्रवृत्ति पंगु होती । तर्क-दृष्टि अंधी होती ।
इंद्रियां सब भूल जाती । विषय संग ॥ ६२ ॥
मिटता ममत्व मनका । औ' शब्दत्व शब्द-मात्रका ।
जिसमें मिलता ज्ञानका । ज्ञेय मात्र ॥ ६३ ॥
नाना प्रकारके ऐसे वेदोंमें यज्ञ जो कहे ।
कर्मसे निकले जान पायेगा मुक्ति जानके ॥ ३२ ॥
ज्ञान-यज्ञ सदा श्रेष्ठ जानना द्रव्य-यज्ञसे ।
समाते हैं सभी कर्म ज्ञानमें पूर्ण रूपसे ॥ ३३ ॥
ज्ञानेश्वरी १२४

मिटता दारिद्र्य वैराग्यका । दृढ़ता हव्यास विवेकका ।
मिलन होता जहां आत्माका । सहज भावसे ॥ ६४ ॥
तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया ।
उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानं ज्ञानिनस्तत्त्वदर्शिनः ॥ ३४ ॥
ज्ञान प्राप्तिका साधन—
अजी ! वह जो उत्तम ज्ञान । प्राप्त करना हो तो महान ।
करना है संतोंका भजन । सर्व भावसे ॥ ६५ ॥
वे हैं इस ज्ञानका घर । सेवा उसका महाद्वार ।
सेवासे ही पांडुकुमार । पाना है उसे ॥ ६६ ॥
अजी ! तन मन प्राणसे । लगना उन चरणसे ।
करना निराभिमानसे । सकल दास्य ॥ ६७ ॥
पूछके तब इच्छित प्रश्न । पाना है उनसे वह ज्ञान ।
उस बोधसे अंतःकरण । होगा कामना रहित ॥ ६८ ॥
यज्ज्ञात्वा न पुनर्मोहमेवं यास्यसि पाण्डव ।
येन भूतान्यशेषेण द्रक्ष्यस्यात्मन्यथो मयि ॥ ३५ ॥
वाक्य प्रकाशसे उनके । मिटेंगे संशय चित्तके ।
तब होगा ब्रह्म रूपके । ज्ञान निश्चित ॥ ६९ ॥
फिर अपने सहित । अन्य सभी भूत जात ।
मेरे रूपमें अखंडित । देखेगा तू ॥ १७० ॥
ऐसा ज्ञान प्रकाश पायेगा । मोह-अंधकार दूर होगा।
जब गुरु-कारुण्य होगा । धनुर्धर ॥ ७१ ॥

सेवा द्वारा नम्रतासे जान ले ज्ञान प्रश्नसे ।
देंगे अनुभवी संत सत्वज्ञ ज्ञान-तत्व जो ॥ ३४ ॥
जान कर वह ऐसा न होगा भ्रांत तू कभी ।
मुझमें और आत्मामें देखेके जीव-मात्रको ॥ ३५ ॥
१२५ ज्ञान कर्म-संन्यासयोग

अपि चेदसि पापेभ्यः सर्वेभ्यः पापकृत्तमः ।
सर्वं ज्ञानप्लवेनैव वृजिनं संतरिष्यसि ॥ ३६ ॥
ज्ञानकी महानता--
यदि है आगर पापका । महासागरही है भ्रांतिका ।
हिमालय ही है व्यामोहका । तो भी पार्थ ॥ ७२ ॥
इस ज्ञान शक्तिके सम्मुख । यह सब कुछ नहीं देख ।
उसका सामर्थ्य है विशेष । ज्ञानका यहां ॥ ७३ ॥
निरास है विश्व भ्रमका । विस्तार है जो अमूर्तका ।
प्रकाश भी यहां उसका । अपर्याप्त ॥ ७४ ॥
उसकेलिये क्या मनोमल । बोलनेमें भी तुच्छसा बोल ।
उसके सम्मुख तुल्य बल । नहीं विश्वमें ॥ ७५ ॥
यथैधांसि समिद्धोऽग्निर्भस्मसात्कुरुतेऽर्जुन ।
ज्ञानाग्निः सर्वकर्माणि भस्मसात्कुरुते तथा ॥ ३७ ॥
अजी ! धूलको जो भुवनत्रयकी । गगनमें उडानेवाली आंधिकी ।
रुकावट होगी कैसी बादल्की । कह तू धनंजय ॥ ७६ ॥
अथवा पवनसे जो प्रक्षुब्ध । प्रलयाग्नि करता जलको दग्ध ।
होगा क्या वह कहो अवरुद्ध । तृणकाष्ठसे ॥ ७७ ॥
न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।
तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति ॥ ३८ ॥
पापियोंमें महा पापी होगा यदि शिरोमणि ।
तो भी तू ज्ञान-नौकासे तरेगा पाप-सागर ॥ ३६ ॥
संपूर्ण जलती आग करती राख काष्ठको ।
वैसे ज्ञानाग्नि है सारा जलाता सर्व कर्मको ॥ ३७ ॥
ज्ञान सम न है अन्य पवित्र जगमें कुछ ।
योग-युक्त यथा काल पाये जो निजमें स्वयं ॥ ३८ ॥
ज्ञानेश्वरी १२६

असंभव है ऐसा होना । अशक्य है ऐसा सोचना ।
जगतमें ज्ञान समान । पवित्र नहीं कछु ॥ ७८ ॥
ज्ञान यहां अति उत्तम है । ऐसा क्या अन्य समान है ।
ज्ञान जो महा चैतन्य है । विश्वमें ॥ ७९ ॥
इस महातेज पे कसनेसे । निर्मल है यह सूर्य बिंबसे ।
समेटलें यह समेटनेसे । आकाशको भी ॥ १८० ॥
या तौलकर देखनेमें । इस पृथ्वीकी तुलनामें ।
यदि कुछ है तो विश्वमें । ज्ञान ही है ॥ ८१ ॥
बहुविध विचारनेसे । पुनः पुनः सोचनेसे ।
पवित्र यहां ज्ञानसे । ज्ञान ही है ॥ ८२ ॥
खोजनेसे अमृतका रस जैसा । अमृतमें ही मिलता है वैसा ।
ज्ञानके समान ज्ञान ही वैसा । जानना पार्थ ॥ ८३ ॥
इस पर है अब बोलना । व्यर्थका है समय बिताना ।
सच कहता सुन अर्जुन । जो कहा तूने ॥ ८४ ॥
उस ज्ञानको तब कैसे जानना । अर्जुनके मनमें यह पूछना ।
जानकर उसकी मनो कामना । कहा अच्युतने ॥ ८५ ॥
फिर कहता है किरीटी । चित दे सुन यह गोष्ठी ।
कहता हूँ ज्ञानकी भेटी । होगी कैसी ॥ ८६ ॥
श्रद्धावाँल्लभते ज्ञानं तत्परः संयतेन्द्रियः।
ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगच्छति ॥ ३९ ॥
आत्म-सुखकी माधुरीसे । उकताता है विषयोंसे ।
इंद्रियोंका कभी उनसे । न होता भाव ॥ ८७ ॥
मनमें जो चाह नहीं धरता । प्रकृति कर्मको न स्वीकारता ।
सुख रूप होकरके रहता । श्रद्धा भोगमें ॥ ८८ ॥
श्रद्धालु ज्ञान पाता है संयमी नित्य सावध ।
ज्ञानसे शीघ्र पाता है शांति अंतिम पावन ॥ ३९ ॥
१२७ ज्ञान-कर्म-संन्यास योग

अध्याय ४: ज्ञानकर्मसंन्यासयोग

ज्ञान है जो थिर वांछित । मिले वह उसे निश्चित ।
जिसमें होती अचुंबित । शांति-सुख ॥ ८९ ॥
हृदयमें जब ज्ञान होता । तब शांति-अंकुर फूटता ।
उससे विस्तार प्रकटता । आत्मबोधका ॥ ९० ॥
फिर जहां देखे वहां । सर्वत्र ही जहां तहां ।
न दीखे तीर है कहां । शांति सिंधुका ॥ ९१ ॥
ऐसा यह उत्तरोत्तर । ज्ञान बीजका है विस्तार ।
कहा है उसको अपार । धनंजय ॥ ९२ ॥
अज्ञश्चाश्रद्दधानश्च संशयात्मा विनश्यति ।
नायं लोकोऽस्ति न परो न सुखं संशयात्मनः ॥ ४० ॥
संदेह विनाशका घर है—
जिन प्राणियोंमें ज्ञानकी । चाह नहीं वह पानेकी ।
क्या कहें ऐसे जीवनकी । उससे भली मौत ॥ ९३ ॥
शून्य है जैसे गृह । या प्राण बिनु देह ।
है जीवित सम्मोह । ज्ञानके बिन ॥ ९४ ॥
हुआ नहीं प्राप्त वह ज्ञान । चाह करता पानेका मन ।
तब है आशा यह तू जान । पानेकी वह ॥ ९५ ॥
किंतु बात है कैसे ज्ञानकी । आस्था नहीं मनमें उसकी ।
तो पड़ा है संदेह रूपकी । अग्निमें वह ॥ ९६ ॥
जब अमृत भी नहीं भाता । ऐसा आस्वाद-स्वभाव होता ।
तभी जानना मरण आता । निकट सत्वर ॥ ९७ ॥
विषय सुखमें जो है रंगता । ज्ञानसे नित विमुख रहता ।
निश्चय ही संशयमें पड़ता । जानना वह ॥ ९८ ॥
न है ज्ञान न है श्रद्धा संशयीका विनाश है ।
दोनों ही लोकमें पार्थ न पाता सुख संशयी ॥ ४० ॥
ज्ञानेश्वरी १२८

डूबा यदि संशय सागरमें । नष्ट हुआ निश्चित जीवनमें ।
वंचित हुआ इह औ' परमें । सुखसे वह ॥ ९९ ॥
किसीको जब कालज्वर आता । वह जैसे शीतोष्ण न जानता ।
जैसे वह चांदनी औ' उष्णता । मानता एक-सा ॥ २०० ॥
वैसे वह जो सत औ' असत । अनुकूल औ' प्रतिकूल बात ।
नहीं जानता हित औ' अहित । संशयग्रस्त जो ॥ १ ॥
यह है दिवस औ' यह रात । जन्मांध न जानता यह बात ।
वैसे ही होता है संशयग्रस्त । मनमें सदा ॥ २ ॥
तभी संशयसे भयंकर । अन्य नहीं पाप कोई घोर ।
वह है विनाशका भंवर । प्राणियोंका ॥ ३ ॥
इस कारणसे तुझे तजना । पहले इस बातको जानना ।
ज्ञानाभावमें इसका रहना । जान निश्चित ॥ ४ ॥
पड़ता अज्ञानका गहरा अंधार । बढ़ता यह चितमें अपरंपार ।
जिससे है पथावरोध धनुर्धर । श्रद्धाका सदा ॥ ५ ॥
योगसंन्यस्तकर्माणं ज्ञानसंछिन्नसंशयम् ।
आत्मवन्तं न कर्माणि निबध्नन्ति धनंजय ॥ ४१ ॥
ज्ञान खड्ग—
हियमें ही यह नहीं समाता । बुद्धि पर भी पर्दा डालता ।
जिससे संशयात्मक हो जाता । भुवन-त्रय ॥ ६ ॥
इतना है इसका बडप्पन । उसे जीवनका एक साधन ।
यदि करमें होता है महान । ज्ञान खड्ग ॥ ७ ॥
उस तीखे ज्ञान खड्गसे । मिटता यह मूल रूपसे ।
मल होता मनका जिससे । सदा निर्मूल ॥ ८ ॥
योगसे छांटके कर्म ज्ञानसे छिन्न संशय ।
जो सावधान आत्मामें उसे कर्म न बांधते ॥ ४१ ॥
(17) १२९ ज्ञान-कर्म-संन्यासयोग

तस्मादज्ञानसंभूतं हृत्स्थं ज्ञानासिनात्मनः ।
छित्त्वैनं संशयं योगमातिष्ठोत्तिष्ठ भारत ॥ ४२ ॥
इस कारणसे तू पार्थ । नष्ट करके हृदयस्थ ।
संशय अब सर्वथा । ऊठ सत्वर ॥ ९ ॥
ऐसा सर्वज्ञोंका बाप । श्रीकृष्ण जो ज्ञानदीप ।
कहता वह सकृप । सुनो राजन् ॥ २१० ॥
कथा यह पूर्वापर । अर्जुन विचारकर ।
पूछेगा प्रश्न सत्वर । समयोचित ॥ ११ ॥
उस कथाकी संगति । भावकी है संपत्ति ।
उसकी है उन्नति । कहेगा हरि ॥ १२ ॥
उसकी उत्तमता पर । आठो रस हैं न्योच्छावर ।
वह है सज्जनोंका घर । आसरेका ॥ १३ ॥
प्रकट करेगा शांति-रस निर्मल । है वह महासागरसे भी खोल ।
मेरी देश-भाषाका अनमोल बोल । अर्थपूर्ण ॥ १४ ॥
बिंब दीखता है हथेली समान । प्रकाशमें ओछा होता त्रिभुवन ।
अनुभवना ऐसी व्याप्ति महान । शब्दार्थकी ॥ १५ ॥
अजी ! कामितार्थकी जो आशा । फलती कल्पवृक्षमें जैसा ।
बोल हैं अति व्यापक ऐसा । सुननाजी ॥ १६ ॥
रहने दो अब है क्या कहना । सर्वज्ञ जानते मनो कामना ।
फिर भी करता नम्र प्रार्थना । सुनना चित्त देके ॥ १७ ॥
यहां साहित्य तथा शांति । वैसे रेखा शब्द पद्धति ।
जैसे लावण्य गुण कुलवति । तथा पतिव्रता ॥ १८ ॥
पहले ही प्रिय है शक्कर । मिलती पथ्यके नाम पर ।
खाना या न ग्वाना बात फिर । रहती कहां ? ॥ १९ ॥
तभी हृदयका सारा अज्ञान-कृत संशय ।
ज्ञानके खड्गसे तोड ऊठ तू योग साधके ॥ ४२ ॥
ज्ञानेश्वरी १३०

मळयानिलय मंद सुगंध । उसमें मिला अमृतका स्वाद ।
उसके साथ हो सुस्वर नाद । दैव-गतिसे ॥ २२० ॥
स्पर्शसे सर्वांग शांत करता । माधुरीसे रसनाको नचाता ।
श्रवणेंद्रियसे है कहलाता । भला भला ॥ २१ ॥
वैसे है इस कथाका सुनना । कानोंका है प्रसन्न होना ।
संसार-दुःखका मूलसा होना । उच्चाटन ही ॥ २२ ॥
मंत्रसे यदि शत्रु मरता । कौन तलवार बांधता ।
दूध मधुसे रोग जाता । कौन पीवे नीम ॥ २३ ॥
वैसे मनको न मारते । इंद्रियोंको न सताते ।
अनायास ही मोक्ष पाते । श्रवण-मात्रसे ॥ २४ ॥
सुन सब हो प्रसन्न मन । करके गीतार्थका चिंतन ।
ज्ञानदेवका यह वचन । जो है निवृत्तिका दास ॥ २२५ ॥
गीता श्लोक ४२
ज्ञानेश्वरी ओवी २२५

५
कर्म-संन्यासयोग
अर्जुन उवाच
संन्यासं कर्मणां कृष्ण पुनर्योगं च शंससि ।
यच्छ्रेय एतयोरेकं तन्मे ब्रूहि सुनिश्चितम् ॥ १ ॥
पार्थका प्रश्न, कर्म-संन्यास या कर्म-योग—
पार्थ कहता फिर श्रीकृष्णसे । आपका बोलना यह भी कैसे ।
एक हो तो अंतःकरणसे । सोचे उसको ॥ १ ॥
पहले कहा संन्यास कर्मका । तूने किया था निरूपण् उसका ।
अब कहता अतिशय कर्मका । कैसे अनंत ॥ २ ॥
कैसी यह दो अर्थकी बात । हमारा अज्ञानियोंका चित्त ।
अपने आप कहे अनंत । समझेगा कैसे ॥ ३ ॥
सार तत्वको कहना । एक निष्ठासे बोलना ।
और क्या कहूं कहना । तुझसे अब ॥ ४ ॥
तभी कहा मैंने तुझसे । प्रभुजनोंसे विनयसे ।
परमार्थको द्वि-अर्थसे । कहना नहीं ॥ ५ ॥
अर्जुनने कहा
कहता कर्म-संन्यास वैसे ही योग भी कभी ।
दोनोंमें जो भला एक कह तू मुझ निश्चित ॥ १ ॥

हुआ जो वह जाने देना । अबकी यह सुलझा देना ।
इन दोनोंमें अब बताना । मार्ग उत्तम ॥ ६ ॥
अन्त है जिसका मंगल । निश्चित है जिसका फल ।
अनुष्ठानमें जो सकल । शुद्ध सहज ॥ ७ ॥
जिसमें न होता नींदका भंग । किंतु कटता प्रवास मारग ।
ऐसा सुखासनसा सुभग । तथा सरल ॥ ८ ॥
अर्जुनके इस वचनसे । रीझे हरि अंतःकरणसे ।
फिर कहा अति संतोषसे । ऐसा ही होगा ॥ ९ ॥
माय जो कामधेनुसी । रहती साथ छायासी ।
मांगनेसे चंदा भी जैसी । देती खेलने ॥ १० ॥
शंभुने प्रसन्न चित्त । उपमन्युको जो आर्त ।
दिया जैसा दूध भात । क्षीराब्धी ही ॥ ११ ॥
वैसा सागर जो औदार्यका । सखा बना आप अर्जुनका ।
क्यों न हो तब सर्व सुखका । वसति-स्थान वह ॥ १२ ॥
इसमें क्या है कौतुक । लक्ष्मीकांत है मालिक ।
तो क्यों न मांगे ऐच्छिक । वरदान ॥ १३ ॥
मांगा था जो अर्जुनने । “दिया” कहा श्रीकृष्णने ।
कहा क्या तब हरिने । वही कहूंगा ॥ १४ ॥
भगवान उवाच
संन्यासः कर्मयोगश्च निःश्रेयस्करावुभौ ।
तयोस्तु कर्मसंन्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते ॥ २ ॥
कर्मयोग अधिक श्रेयस्कर—
हरि कहे सुन कुंती-सुत । विचार करने पर चित्त ।
संन्यास योग दोनों तत्वतः । हैं मोक्ष-दायक ॥ १५ ॥
श्रीभगवानने कहा
कर्म-संन्यास औ' योग एक-से मोक्ष-दायक ।
किंतु संन्याससे माना कर्म-योग विशेष है ॥ २ ॥
१३३ कर्म-संन्यासयोग

किंतु जान अनजानको सकल । आचरणमें कर्मयोग सरल।
जैसे स्त्री बालक भी नांवके बल । तैरते सागर ॥ १६ ॥
सरासरी विचारनेसे । मार्ग यह सरल ऐसे ।
संन्यास फल मिले इससे । अनायास ॥ १७ ॥
करूंगा अब कथन । संन्यासका जो लक्षण ।
सहज हैं ये अभिन्न । जानेगा तू ॥ १८ ॥
ज्ञेयः स नित्यसंन्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति ।
निर्द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्प्रमुच्यते ॥ ३ ॥
नैष्कर्म्यका अर्थ आलस्य नहीं—
गतको जो भुलाना । प्राप्तव्यको तजना ।
मेरु-सा स्थिर होना । अंतरमें ॥ १९ ॥
मैं मेरा ऐसा सब स्मरण । भूला जिसका अंतःकरण ।
उसीको तू संन्यासी जान । निरंतर ॥ २० ॥
मनसे जो ऐसा हुवा । संगसे सदा मुक्त हुआ ।
जिसको है प्राप्त हुआ । शाश्वत सुख ॥ २१ ॥
गृह आदिका तब पूर्ण । तजनेका नहीं कारण ।
आसक्त स्वभावका मन । हुआ असंग ॥ २२ ॥
आग जब बुझ जाती । केवल राख रहती ।
कपास भी लपेटती । वैसे ही ॥ २३ ॥
रहकर भी उपाधिमें । न पड़ता कर्म-बंधमें ।
न रहा जिसकी बुद्धिमें । संकल्प बीज ॥ २४ ॥
कल्पनाका साथ जब टूटता । तभी संन्यास सहज बनता ।
इससे दोनों एक हो जाता । कर्म औ' संन्यास ॥ २५ ॥
जानो जो नित्य संन्यासी राग-द्वेष नहीं जिसे ।
द्वंद्वसे दूर जो होता सुखसे बंध-मुक्त भी ॥ ३ ॥
ज्ञानेश्वरी १३४

सांख्ययोगौ पृथग्बालाः प्रवदन्ति न पण्डिताः ।
एकमप्यास्थितः सम्यगुभयोर्विन्दते फलम् ॥ ४ ॥
नहीं तो सुन पार्थ । हैं जो मूर्ख सर्वथा ।
वे सांख्य कर्म संस्था । जानेंगे कैसे ॥ २६ ॥
स्वभावसे जो अज्ञान । तभी कहते हैं भिन्न ।
एकेक दीपका भिन्न । प्रकाश होता क्या ? ॥ २७ ॥
करके एकका आचरण । अनुभव किया है संपूर्ण ।
कहते हैं अनुभव ज्ञान । दोनोंका एक ॥ २८ ॥
यत्सांख्यैः प्राप्यते स्थानं तद्योगैरपि गम्यते ।
एकं सांख्यं च योगं च यः पश्यति स पश्यति ॥ ५ ॥
सांख्यसे जो मिलता । योगसे वही प्राप्त होता ।
तभी है दोनोंमें एकता । सहज भावसे ॥ २९ ॥
देख आकाश औ' अवकाश । जिसमें भेद नहीं है जैसा ।
योग तथा संन्यास भी ऐसा । है अभिन्न ॥ ३० ॥
जिसने सांख्य योग अभिन्न । देखा है उसको हुवा ज्ञान ।
उसने आत्मरूप दर्शन । किया सहज ॥ ३१ ॥
संन्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः ।
योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति ॥ ६ ॥
है जो युक्त पंथसे पार्थ । चढते हैं मोक्ष पर्वत ।
महा सुखका वे निश्चित । पायेंगे शिखर ॥ ३२ ॥
सांख्य औ' योग है भिन्न कहते अज्ञ-लोग जो ।
दोनोंमें एकसी निष्ठा दोनोंका फल एक है ॥ ४ ॥
पाते हैं स्थान जो सांख्य योगीको मिलता वह ।
दोनोंका एक ही रूप देखे जो जानता वह ॥ ५ ॥
योगके बिन संन्यास सुखसे मिलता नहीं ।
मुनि जो योगसे युक्त पाता है शीघ्र ब्रह्मको ॥ ६ ॥
१३५ कर्म-संन्यासयोग

जो यह योग स्थिति है तजता । व्यर्थ ही उलझनमें पड़ता ।
उससे प्राप्त कभी नहीं होता । संन्यास साध्य ॥ ३३ ॥
योगयुक्तो विशुद्धात्मा विजितात्मा जितेन्द्रियः ।
सर्वभूतात्मभूतात्मा कुर्वन्नपि न लिप्यते ॥ ७ ॥
संकल्पशून्य मन चैतन्यमय हो, सर्वव्यापी बनता है—
जिसने भ्रांतिसे है छुड़ा लिया । गुरुवाक्यसे मनको धो दिया ।
आत्म रूपमें फिर ढाल दिया । धुलकर ॥ ३४ ॥
सागरमें जब नून गिरता । तब तक वह अल्प रहता ।
फिर वह समुद्रसा बनता । विलीन होकर ॥ ३५ ॥
वैसे तो संकल्पसे हुआ भिन्न । चैतन्य रूप हुआ उसका मन ।
सीमित होकर भी तनसे मन । व्यापता लोकत्रय ॥ ३६ ॥
कर्ता कर्म फिर काज । कटा जिसका सहज ।
अनुभवता वह सहज । अकर्तापन ॥ ३७ ॥
नैव किञ्चित्करोमीति युक्तो मन्येत तत्ववित् ।
पश्यञ्शृण्वन्स्पृशञ्जिघ्रन्नश्नन्गच्छन्स्वपन्श्वसन् ॥ ८ ॥
प्रलपन्विसृजन्गृह्णन्नुन्मिषन्निमिषन्नपि ।
इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेषु वर्तन्त इति धारयन् ॥ ९ ॥
जिसका मन अर्जुन । मैं देह हूं यह भान ।
भूला उसे न रहा जान । कर्तापन कछु ॥ ३८ ॥
चित्तसे शुद्ध जो योगी जीतके मन इंद्रिय ।
बना है जीव भूतोंका करके भी अलेप जो ॥ ७ ॥
मानके अकर्ता आप योगी तत्वज्ञ जो नित ।
देखें सुने छुये सूंघे खाये सुवे चले करे ॥ ८ ॥
बोले छोडे पकडे या हिलावे बरुनी यदि ।
इंद्रिया करतीं आप अपना कर्म जानता ॥ ९ ॥
ज्ञानेश्वरी १३६