बुल्ला साहिब का शब्दसार (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - जीवन-चरित्र एवं अमर पद)
Bulla Sahib Ka Shabdasara: Belvedere Press Allahabad
सन्त बुल्ला साहिब (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा
तहँ मिलै बिरही हंस जन कोउ, अगम दियो है लखाय ॥ ६ ॥
तहँ दास बुल्ला कियो संगति, रह्यो चरन समाय ॥ ७ ॥
( २ )
सतगुरु नावल अधर हिंडोलना ।
हम धन झुलब सुघर हिंडोलना ॥ १ ॥
झुलत झुलत गइलुँ गगनहिं तटना ।
तहवाँ साधन को अखरना१ ॥ २ ॥
सेत सुहावन जगमग देखलना ।
तहवाँ प्रान हमार समैलना२ ॥ ३ ॥
अब कि समैले फिर न अइबना३ ।
जन बुल्ला गावल निर्गुन हिंडोलना ॥ ४ ॥
बसंत और होली
( १ )
मन बसंत खेले अगम फाग, चरन कमल अनुराग जाग ॥१॥
खेले ब्रह्मा औ महादेव, खेले नारद औ जैदेव ॥२॥
खेले ध्रुव प्रहलाद जानि, खेले सुकदेव भक्ति मानि ॥३॥
हनुमत खेले सेवक होय, अरजुन खेले गति बिलोय४ ॥४॥
सहदेव खेले अगम गाय, परम जोति में रहे समाय ॥५॥
खेले नाभा औ कबीर, खेले नानक बड़े धीर ॥६॥
दसम द्वार पर दरस होय, जन बुल्ला देखे आपु सोय ॥७॥
( २ )
हरि हम देख्यो नैनन बीच, तहाँ बसंत धमारि कीच ॥१॥
आदि अंत मधि बन्यो बनाय, निरगुन सरगुन दोनों भाय५ ॥२॥
चीन्हेव तिन्हको लियो लगाय, अनबूझो रहि गो मुँह बाय ॥३॥
सुन्न भवन मन रह्यो समाय, तहँ ऊठत लहरि अनंत आय ॥४॥
जगमग जगमग है अँजोर, जन बुल्ला है सेवक तोर ॥५॥
(१) अखाड़ा । (२) समाया । (३) आना । (४) मथ कर । (५) भाव ।
२० बुल्ला साहिब का शब्दसार
( ३ )
होरी खेलो सतगुरु दयाल से ।
धन जोबन सपना करि जानो, मेलो जोति अपार से ॥१॥
होत अगाध अकास सब्द धुनि, सुनत रहो सुख चाह से ।
साहिब सुरति मुरति हिय लागी, केल करत हर हाल से ॥२॥
एक तान इक मान मनावै, एक ज्ञान इक ध्यान से ।
एक दसा इक भाव भक्ति लै, मिलो बुंद दरियाव से ॥३॥
अलख लखायो दरस दिखायो, खेलत फाग सुचाल से ।
जन बुल्ला ऐसी होरी खेले, उतरि गये भव जाल से ॥४॥
( ४ )
होरी खेलो रंग भरी, सब सखियन संग लगाई ॥ टेक ॥
फागुन आयो मास अनँद भो, खेलि लेहु नर नारी ॥ १ ॥
ऐसा समय बहुरि नहिं पैहो, जैहो जन्म जुवा हारी ॥ २ ॥
तीर त्रिबेनी होरी खेलो, अनहद डंक बजाई ॥ ३ ॥
ब्रह्मा बिस्नु महेस तिनों जन, रहे चरन लिपटाई ॥ ४ ॥
बनि बनि आवैं दरस दिखावें, अद्भुत कला बनाई ॥ ५ ॥
जन बुल्ला ऐसि होरी खेले, रहे नाम लौ लाई ॥ ६ ॥
( ५ )
निर्गुन बसंत को सुनहु भाव । दूजा अवरि न मोहिं चाव । १॥
हुलसी मनसा फलसी डाल । वा की साखा सर्ग पताल ॥२॥
बिना मूल अस्थूल आहि । वाकी पटतर लाउँ काहि१ ॥३॥
ज्ञान ध्यान बसि भयो मोर । तन से भागे सबहि चोर ॥४॥
दसौ दिसा में भयो सोर । बुल्ला सेवक प्रभू तोर ॥५॥
॥ शब्द ६ ॥
हौं खेलत फाग सुहावन, हरि आये मन भावन ॥१॥
जब तें कृपा कियो आ जन पर, मोच्छ मुक्ति फल पावन ॥२॥
(१) किस को ।
द्वितीय भाग: अमर पद एवं शब्दसार उपसंहार
रेखता २१
बाजत ताल मृदंग डफ्फ सुर, सरस१ राग सुर गावन ॥ ३ ॥
देत दान तन मन न्योछावरि, भाँवरि संत सुभावन ॥ ४ ॥
जन बुल्ला ऐसी होरी खेलो, अद्भुत कला समावन ॥ ५ ॥
भूलना
( १ )
जहँ आदि न अंत न मद्ध है रे, जहँ अलख निरंजन है भेला ॥ १॥
जहँ बेद कितेब न भेद है रे, नहिं हिन्दू तुरुक न गुरु चेला ॥२॥
जहँ जीवन मरन न हानि है रे, अगम अपार में जाय खेला ॥३॥
बुल्ला दास अतीत यों बोलई, यारी सतगुरु सत सब्द देला ॥४॥
( २ )
प्रेम हिंडोलना भूलना रे, जहँ अलख धनी की मौज घनी ॥१॥
तहँ वार पार दरियाव नहीं, नाहीं आवन नाहीं जानी ॥२॥
अचल अमर घर बैठि के रे, मगन भयो नहिं ख्याल अपनी । ३॥
बुल्ला दास अतीत यों बोलै, उलटि कँवल गगन आनी ॥४॥
रेखता
( १ )
प्रीति की रीति से जीति मैदाँ लिया,
पवन के घोरा२ से जोरा जाय किया है ॥ १ ॥
पाँच अरु तीन पच्चीस को बसि किया,
साहिब को ध्यान धरि ज्ञान रस पिया है ॥ २ ॥
तहँ भूख औ प्यास नहिं आस औ बास नहिं,
एक साहिब से ब्रह्म जाय थिया३ है ॥ ३ ॥
दास बुल्ला कहै अगम गति तौ लहै,
तोरि के कुफुर तब गगन गढ़ लिया है ॥ ४ ॥
(१) रसीला। (२) घोड़ा। (३) स्थिर हुआ।
२२ बुल्ला साहिब का शब्दसार
( २ )
गगन के मँडल मगन मन में हुआ,
अध से उर्ध भरि परी बेरी ॥ १ ॥
सेत परकास आकास में फूलि रहि,
बसत है प्रान सुख चैन हेरी ॥ २ ॥
तहँ काया माया नहीं मरन जीवन नहीं,
एक साहिब की भई चेरी ॥ ३ ॥
दास बुल्ला कहै अगम गति तौ लहै,
धन्न सतगुरू महिमा तेरी ॥ ४ ॥
( ३ )
जिन को हरि नाम से नेह लगो,
तिनको अब गेह की काहे की आसा ॥ १ ॥
परतीत बनी निज साधुन से,
जिन गगन गुफा में दियो बासा ॥ २ ॥
जगमग जोति अपार बिराजत,
जम जालिम की कटी फाँसा ॥ ३ ॥
बुल्ला हिरदय बिचारि बोलै,
बँद छोड़ निरंजन देखु तमासा ॥ ४ ॥
( ४ )
रेखता २३
( ५ )
गाजत है छबि छाजत है,
उतै नाम निरंजन की गति हेरी ॥ १ ॥
राह लियो परमारथ की,
तब स्वारथ संजम सत्त की चेरी ॥ २ ॥
बानी बोल बिलास कि आनी,
मरन जिवन नहिं भव में फेरी ॥ ३ ॥
बुल्ला हिरदय बिचारि बोलै,
ऐसो ध्यान निरंतर राम से मेरी ॥ ४ ॥
( ६ )
बलि हौं बलि हौं सतगुरु की,
जिन ध्यान दियो परमेसुर को,
त्रिकुटी संगम निज राह निबेरी ॥ १ ॥
प्रेम बिलास अकास में बास है,
आवागवन रहित भौ फेरी ॥ २ ॥
अनहद बाजे झनकार कि बानी,
बिन सरवन तहँ सुनत है टेरी ॥ ३ ॥
बुल्ला हिरदय बिचारि बोलै,
ब्रह्मज्ञान कि बात सुनो मेरी ॥ ४ ॥
( ७ )
जो पै कोउ ध्यान में सदा रहै,
लहै ब्रह्मज्ञान तब साध जाय कहा है ॥१॥
मूल को साधि के पवन को बाँधि के,
त्रिकुटी में आइ के गगन द्वार जोहा है ॥२॥
जोती से जोती मिलो पवन में पानी मिलो,
धरती में अकास मिलो अनहद जाय गहा है ॥३॥
२४ बुल्ला साहिब का शब्दसार
दास बुल्ला कहै अगम गति तब लहै,
गुरु के बचन से अचल घर लहा है ॥ ४ ॥
( ८ )
जिन से अब जोग जुगति बनि आयो,
अरध उरध तिरबेनी न्हाई ॥ १ ॥
सब पाप जु दोष बहाय दियो,
हरि नाम निरंजन परी दुहाई ॥ २ ॥
दूसरो न अवर है यहि कलि में,
जिन तिहुँ लोक रचि रच्यो बनाई ॥ ३ ॥
बुल्ला हिरदय बिचारि बोलै,
गुरु ज्ञान आध्यातम¹ देखो भाई ॥ ४ ॥
( ६ )
आँधरे ने देखो हाथी साथी सब भूलि गयो,
फूलो ब्रह्म जैसे रबि ससि सुहाई है ॥ १ ॥
सोई मूल सोई स्थूल सोई फूल फूलि रह्यो,
सोई जुग जुग देखो आपु रूप वोई है ॥ २ ॥
आदि अंत मद्ध वोई नीके करि देखो जोई,
सोई त्रिभुवन नाथ बूझै गति कोई है ॥ ३ ॥
गुरु गम होय बोलै नेकु नाहीं चित्त डोलै,
जन बुल्ला निज घर सहज समोई है ॥ ४ ॥
अरिल छन्द
( १ )
कोटि भुलै ध्रुव ज्ञान हिये नहिं आइया ।
राम नाम को ध्यान धरो मन लाइया ॥
बिना ध्यान नहिं मुक्ति पिछे पछिताइया ।
बुल्ला हृदय बिचारि राम गुन गाइया ॥
(१) अध्यात्म रामायण ।
अरिल छंद २५
(२)
स्याम घटा घन घेरि चहूँ दिसि आइया।
अनहद बाजे घोर जो गगन सुनाइया॥
दामिनि दमकि जो चमकि त्रिबेनी न्हाइया।
बुल्ला हृदय बिचारि तहाँ मन लाइया॥
(३)
सुखमन सीतल सेज हेत ताही से कीजै।
गगन गुफा में पैठि दरस सतगुरु का लीजै॥
आवागवन न होय ब्रह्म कबहूँ नहिं छीजै।
बुल्ला हिरदय प्रेम भरि अम्मर पद लीजै॥
(४)
सामहिं उगवे सूर भोर ससि जागई।
गंग जमुन के संगम अनहद बाजई॥
अजपा जापहिं जाप सोहं डोरि लागई।
बुल्ला ता में पैठि जोति में गाजई॥
(५)
झूठा यह संसार झूठ सब कहत है।
सत्त सब्द की रहनि कोऊ नहिं गहत है॥
बिना सत्त नहिं गत्त कुगत्त परत है।
बुल्ला हृदय बिचारि सत्त से रहत है॥
(६)
मुरगी यह संसार चेहुँ चेहुँ करत है।
आतम राम को नाम हृदय नहिं धरत है॥
बिना राम नहिं मुक्ति झूठ सब कहत है।
बुल्ला हृदय बिचारि राम सँग रहत है॥
(७)
ऐसी बनिज हमारि राम को लेन को।
मन पवना दोउ दाम साहु को देन को॥
४
२६ बुल्ला साहिब का शब्दसार
पाँच पचीस तिन¹ लादि आपु में बैठि के ।
बुल्ला दीन्हो हाँकि जोति में पैठि के ॥
( ८ )
क्या भयो ध्यान के किये हाथ मन ना हुआ ।
माला तिलक बनाय देत सब को दुआ² ॥
आसा लागा डोरी कहत भला हुआ ।
बुल्ला कहै बिचारि झूठ सेमर धुआ³ ॥
( ९ )
का भयो सब्द के कहे बहुत करि ज्ञान दे ।
मन परतीत नहीं तो कहा जम जान दे⁴ ॥
का भयो तीरथ किये हिये नहिं आवई ।
बुल्ला कहै बिचारि खाली सब जावई ॥
( १० )
मन माने की बात बहुरि नहिं बोलना ।
अबिनासी से प्रीति कबहुँ नहिं डोलना ॥
बनि आई मोरी प्रीति तो आतम राम से ।
बुल्ला नैनन देखि बैठु आराम से ॥
( ११ )
सनमुख धारै ध्यान तो कर्म नसावई ।
निर्गुन जपै अपार परम पद पावई ॥
तन छूटे गति होइ बहुरि नहिं आवई ।
बुल्ला हृदय बिचारि बोलि हरि भावई ॥
मिश्रित
॥ शब्द १ ॥
जन कहँ समुझि परी यहि बारी, दीयो सब्द बिचारी ॥ टेक ॥
(१) तीन । (२) आसीस । (३ सेमर की टोंटी में सुवा फल की आस करके चोंच
मारता है परन्तु उससे धुआ यानी रुई निकलती है । (४) शब्द भजन के गाने और ज्ञान
उपदेश करने से क्या होगा, जब कि मन में प्रतीत नहीं है तो जमराज कैसे जाने देगा ।
मिश्रित २७
मन को मारि मूँदो नव द्वारी, जीतो पाँचो नारी ॥ १ ॥
परम तत्त निरंकार ध्यान धरि, बहुरि नहीं अवतारी ॥ २ ॥
जन बुल्ला चरनन बलिहारी, जिन्ह यह गतिहिं सँवारी ॥ ३ ॥
तन मन धन चरनन पर वारी, जम से लियो सँभारी ॥ ४ ॥
॥ शब्द २ ॥
निरगुन दयाल दानी मनहीं में जानी ।
ससि सूर एक आनि रैनि दिवस सानी ॥ १ ॥
बाजे अनहद सुनि भई है दिवानी ।
उलटि बहन लागो गंग जमुन पानी ॥ २ ॥
करि अस्नान हंसा धरत अधर ध्यानी ।
मिटि गयो आवा जानी भई है उज्जल खानी ॥ ३ ॥
जन बुल्ला याही पदहिं समानी ।
मोच्छ मुक्ति भक्ति धुजा फहरानी ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३ ॥
बैरागी कौने बैराग घर लिया, जातें सर्ब त्याग तुम किया ॥ १ ॥
कित बैराग कितहि वे मुद्रा, कौने घाट रस पिया ॥ २ ॥
तन बैराग मनहिं मुद्रा, बंक नाल रस पिया ॥ ३ ॥
बुल्ला बैराग ब्रह्म बुद्धि, अचल अमर घर किया ॥ ४ ॥
॥ शब्द ४ ॥
प्रान नाथ जी, सहजहिं प्याला पायो ॥ १ ॥
प्याला पिया सिखर गढ़ लीया, जोतिहिं जोति समायो ॥ २ ॥
तन कियो कुंड पवन कियो घोटना, छकि छकि अमी छकायो । ३ ॥
जन बुल्ला सतगुरु बलिहारी, नित यह अमल चढ़ायो ॥ ४ ॥
॥ शब्द ५ ॥
राम नाम जपि उधरो रसना, राम नाम जपि उधरो ।
सब्द बिबेकी गगन निरेखी१, साध संगति से सुधरो ॥ १ ॥
(१) देख कर ।
२८ बुल्ला साहिब का शब्दसार
मूँदि के मदन जतन करु संजम, इहै ज्ञान कै मेला ।
निरगुन नाम निरंतर पेखी, तहाँ गुरु नहिं चेला ॥ २ ॥
विद्या बेद भेद नहिं जानो, जानो एक अकेला ।
आवै न जाय मरे नहिं जीवै, सो सतगुरु सत चेला ॥ ३ ॥
जो कछु कहौं कहत नहिं आवै, जौ रे कहौं तौ पेला१ ।
जन बुल्ला नामहिं को सेवक, अर्ध उर्ध मन खेला ॥ ४ ॥
॥ शब्द ६ ॥
साँझ सुबह एकौ नहिं जान, धरि धरि लेइ चलावै बान ॥१॥
धनि वे पुरुष धनि वे नारी, आवागवन तें लिहल उबारी ॥२॥
यारी सतगुरु किया निगाह, जन बुल्लहिं ले चला बियाह ॥३॥
॥ शब्द ७ ॥
मैं कस राखौं पाँच नारि, बरज न मानै बड़ी खुवारि२ ॥१॥
जिन आपन घर किया उजारि३, कबहुँ न सुमिरहिं देव मुरारि ॥२॥
अबकी उजरे छाइ४ न जाइ, कासे कहौं यह गति बनाइ ॥३॥
मनुवाँ मकरी रहे समाइ, लै लै जात है संग लगाइ ॥४॥
भोग बिलास कि आस बनाइ, फिरिफिरि नरकहि माहिं समाइ ॥५॥
भला भयल मन चलल कोहाँइ५, बीचहिं में मिलिगे गुरुराय ॥६॥
हमरे हौ तुम सदा सहाय, जन बुल्ला तुम्हरी बलि जाय ॥७॥
॥ शब्द ८ ॥
सोहं हंसा लागलि डोर ।
सुरति निरति चढ़ मनुवाँ मोर ॥ १ ॥
झिलिमिलि झिलिमिलि त्रिकुटी ध्यान ।
जगमग जगमग गगन तान ॥ २ ॥
गह गह गह अनहद निसान ।
प्रान पुरुष तहँ रहत जान ॥ ३ ॥
(१) जबरदस्ती । (२) खराब । (३) उजाड़ । (४) छावना । (५) रूठना ।
मिश्रित २६
लहरि लहरि उठि पछिव १ घाट ।
फहरि फहरि चल उतर बाट ॥ ४ ॥
सेत बरन तहँ आवै आप ।
कह बुल्ला सोइ माइ बाप ॥ ५ ॥
॥ शब्द ६ ॥
होत भई बिन मोल कि बाँदी २ ।
अविगति ने मोहिं सहजहिं छाँदी ३ ॥ १ ॥
बिना दाम अब छूटब कैसे ।
राखहु अविगति जैसेहिं तैसे ॥ २ ॥
तन मन धन मेरो दाम दमइया ।
लेहुँ न अविगति अपनि दुहइया ४ ॥ ३ ॥
जन बुल्ला सरनागति अइया ।
बिना राम अब कवन छुड़इया ॥ ४ ॥
॥ शब्द १० ॥
बैशागिनि मोरि हो, होउ जोगिनि के भेस ॥ टेक ॥
उहवाँ तें आइल सँदेसवा हो, सुनहु सखी पाँच नारि ॥ १ ॥
कुसल छेम तें चालहु हो, बहुरि न मिलि है मुरारि ॥ २ ॥
बदली रंग बिरँग है हो, भंग रंग केहि
३० बुल्ला साहिब का शब्दसार
।। शब्द १२ ।।
ऐसे मन रहु हरि के पास । सदा होय तोहि मुक्ति बास । १॥
जस धना१ सेन१ कबीरदास१। नामदेव१ रैदास१ दास ॥२॥
सदना१ पोपा१ कान्हादास१। यारीदास१ तहँ केसोदास१ ॥३॥
जिन हरि भक्ति महँ लियो निवास । जम जालिम की काटि फाँस ॥४॥
जुग जुग अचल प्रगास बास । जन बुल्ला की पुजलि आस ॥५॥
।। शब्द १३ ।।
नाथ हाजिरी मेरी लीजे, ता तें दफ्तर दाखिल कीजे ॥ टेक ॥
हौं अतीत२ गरीब सिपाही, वाहि रोज कछु दीजे ॥ १ ॥
दया धरम अरु ज्ञान ध्यान व्रत, येही अल्फा३ दीजे ॥ २ ॥
पाँच पचीस तीन मोवासी, वाहि तोरि गढ़ लीजे ॥ ३ ॥
जो जन हृदय बिचार दिखतु है, जन बुल्ला सहि कीजे ॥ ४ ॥
।। शब्द १४ ।।
यह जग जैसे सुपन है, सुनहु बचन परमान ॥ टेक ॥
यह माया जस डाइनी, हरहि लेति है प्रान ॥ १ ॥
पल पल छिन छिन ब्यापई, है जम दूत समान ॥ २ ॥
इत की आसा छोड़िये, भजि लीजे निजु नाम ॥ ३ ॥
उबरे कोई संत जन, जिन्ह सुमिरयो है नाम ॥ ४ ॥
जन बुल्ला सरनहिं तेरी, बेरी४ काटो राम ॥ ५ ॥
भव सागर तें उबारिये, दीजे अपनो धाम ॥ ६ ॥
।। शब्द १५ ।।
जिवन हमार सुफल भो हो, सइयाँ सुतल समीप ॥ टेक ॥
एक पलक नहिं बिछुरे हो, सांई मोर जिहीत५ ।
पुलकि पुलकि रति मानल हो, जानल परतीत ॥ १ ॥
मन पवना सेजासन हो, तिरबेनी तीर ।
हम धन तहवाँ बिराजल हो, लिहले रघुबीर ॥ २ ॥
(१) भक्तों के नाम। (२) यतीम, अनाथ। (३) अलिफी, मेखली। (४) बेड़ी।
(५) जीव-हित।
मिश्रित ३१
सुरति निरति ले जाइब हो, पाइब गुर रीति ।
बहुरि न यह जग आइब हो, गाइब निर्गुन गीति ॥ ३ ॥
जन बुल्ला घर छाइब हो, बारब तहँ जोति ।
अनहद डंक बजाइब हो, हानि कबहुँ न होति ॥ ४ ॥
।। शब्द १६ ।।
ऐसे हरि सरनी जो धावे ।
राम नाम निजु भजे जु प्रानी, जमदूत निकट न आवे ॥१॥
जैसे भुवँग निकाले मनि को, जुगति से भोग भुगावे ।
ऐसीही गति काया मद्धे, बिरला जन कोइ पावे ॥२॥
चलत फिरत पुहमी में टेढ़ो, माँद पईसत सीधो१ ।
जाइ के बैठो गगन भवन में, मनहीं मन से रीझो ॥३॥
सुरति निरति लै भवन से निकसे, भवसागर नहिं सोवे ।
जन बुल्ला वहि तत्त प्रगासी, आनँद मंगल गावे ॥४॥
।। शब्द १७ ।।
हरि नाम निसानी हो जानी ॥ १ ॥
जदि जानी तदि भइ है दिवानी, लोक कहै यह भरम भुलानी ॥२॥
जन बुल्ला की यही निसानी, सुरति निरति ले जोति समानी ॥३॥
।। शब्द १८ ।।
भाई इक सांई जग न्यारा है ॥ १ ॥
सो मुझ में मैं वाही माहीं, ज्यों जल मद्धे तारा है ॥ २ ॥
वा के रूप रेख काया नहिं, बिना सीस बिस्तारा है ॥ ३ ॥
अगम अपार अमर अबिनासी, सो संतन का प्यारा है ॥ ४ ॥
अनँत कला जाके लहरि उठतु है, परम तत्त निरकारा है ॥ ५ ॥
जन बुल्ला ब्रह्मज्ञान बोलतु है, सतगुरु सब्द अधारा है ॥ ६ ॥
(१) सर्प जमीन पर तो टेढ़ा चलता है मगर बाँबी में सीधा घुसता है ।
३२ बुल्ला साहिब का शब्दसार
॥ साखी ॥
आठ पहर चौंसठ घरी, जन बुल्ला धर ध्यान ।
नहिं जानो कौनी घरी, आइ मिलैं भगवान ॥ १ ॥
आठ पहर चौंसठ घरी, भरो पियाला प्रेम ।
बुल्ला कहै बिचारि कै, इहै हमारो नेम ॥ २ ॥
जग आये जग जागिये, पगिये हरि के नाम ।
बुल्ला कहै बिचारि कै, छोड़ि देहु तन धाम ॥ ३ ॥
अच्छै१ रंग में रंगिया, दीन्ह्यो प्रान अकोल२ ।
उनमुनि मुद्रा भस्म धरि, बोलत अमृत बोल ॥ ४ ॥
बोलत डोलत हँसि खेलत, आपुहिं करत कलोल ।
अरज करौं बिन दामहीं, बुल्लहि लीजै मोल ॥ ५ ॥
बिना नीर बिनु मालिहीं, बिनु सींचे रंग होय ।
बिनु नैनन तहँ दरसनो, अस अचरज इक सोय ॥ ६ ॥
ना वह टूटे ना वह फूटे, ना कबहीं कुम्हिलाय ।
सर्ब कला गुन आगरो३, मोपै बरनि न जाय ॥ ७ ॥
(१) अक्षय । (२) अँकवार, गोद । (३) श्रेष्ठ ।
इस पृष्ठ पर छपा हुआ पाठ (संभवतः बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद की पुस्तकों की सूची/विज्ञापन) अत्यधिक धुंधला (faded) और मिटा हुआ होने के कारण अधिकांशतः अपाठ्य (illegible) है। पृष्ठ से जितने faint अंश और रूपरेखा पहचानी जा सकती है, उसका यथासंभव लिप्यंतरण नीचे प्रस्तुत है:
[अस्पष्ट शीर्षक]
१
२
३
४
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
[अस्पष्ट पंक्ति]
पता—मैनेजर, बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद।
"राधास्वामी"
संतबानी की संपूर्ण पुस्तकों का सूचीपत्र, १६७७
गुरु नानक की प्राण संगली पहला भाग ५) रैदास जी की बानी
गुरु नानक की प्राण संगली दूसरा भाग ५) दरिया साहिब बिहार का दरिया
संत महात्माओं का जीवन चरित्र संग्रह २॥) दरिया साहिब के चुने हुए पद और
कबीर साहिब का अनुराग सागर २॥) दरिया साहब मारवाड़ वाले की ब
कबीर साहिब का बीजक ४) भीखा साहिब की शब्दावली
कबीर साहिब का साखी-संग्रह ६) गुलाल साहिब की बानी
कबीर साहिब की शब्दावली, पहला भाग २॥) बाबा मलूकदास जी की बानी
कबीर साहिब की शब्दावली, दूसरा भाग २॥) गुसाईं तुलसीदास जी की बारहमा
कबीर साहिब की शब्दावली, तीसरा भाग १॥) यारी साहिब की रत्नावली
कबीर साहिब की शब्दावली, चौथा भाग १) बुल्ला साहिब का शब्दसार
कबीर साहब की ज्ञान-गुदड़ी, रेखते और झूलने १॥) केशवदास जी की अमीघूंट
कबीर साहिब की अखरावती १) धरनीदास जी की बानी
धनी धरमदास जी की शब्दावली २) मीराबाई की शब्दावली
तुलसी सा० हाथरस वाले की शब्दावली भाग १ ३) सहजोबाई का सहज-प्रकाश
तुलसी सा० दूसरा भाग पद्मसागर ग्रन्थ सहित ३) दयाबाई की बानी
तुलसी साहिब का रत्नसागर ४) संतबानी संग्रह, भाग १ साखी [ प्रत
तुलसी साहिब का घटरामायण पहला भाग ६) त्माओं के संक्षिप्त जीवन-चरित्र स
तुलसी साहिब का घटरामायण दूसरा भाग ६) संतबानी संग्रह भाग २ शब्द
दादू दयाल की बानी भाग १ "साखी" ५) महात्माओं के संक्षिप्त जीवन
दादू दयाल की बानी भाग २ "शब्द" ५) सहित जो भाग १ में नहीं हैं
सुन्दर बिलास ३) लोक परलोक हितकारी
पलटू साहिब भाग १—कुण्डलियां ३)
पलटू साहिब भाग २—रेखते, झूलने, अरिल,
कवित्त, सवैया २॥) संत महात्माओं के चि
पलटू साहिब भाग ३—भजन और साखियां २॥) तुलसीदास
जगजीवन साहिब की बानी पहला भाग ४) कबीर साहब
जगजीवन साहिब की बानी दूसरा भाग २॥) दादू दयाल
दूलनदास जी की बानी १) मीराबाई
चरनदास जी की बानी, पहला भाग २) दरिया साहब
चरनदास जी की बानी, दूसरा भाग २॥) मलूकदास
गरीबदास जी की बानी ३) तुलसी साहब हाथरस वाले
गुरु नानक
दाम में डाक महसूल व पैकिङ्ग शामिल नहीं है, वह अलग से लिया जावे
पुस्तकें मँगवाने का पता :—
मैनेजर, बेलवीडियर प्रिंटिंग वर्क्स,
१३, मोतीलाल नेहरू रोड, प्रयाग ।