सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सांख्य दर्शन / सांख्यकारिका

Sankhya Darshan & Samkhyakarika

महर्षि कपिल / ईश्वरकृष्ण द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान · 1950 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished192 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

यह कपिल मुनि के नाम से प्रसिद्ध 'सांख्य दर्शन' के सूत्रों की हिन्दी भाषाटीका है। सांख्यसूत्र छह अध्यायों में हैं और 'अथ त्रिविधदुःखात्यन्तनिवृत्तिरत्यन्तपुरुषार्थः' सूत्र से आरम्भ होते हैं, अर्थात् तीनों प्रकार के दुःखों की पूर्ण निवृत्ति ही मनुष्य का परम पुरुषार्थ है। आगे के सूत्र प्रकृति और पुरुष, सृष्टि-क्रम, बन्धन और मोक्ष तथा अन्य दर्शनों के मतों की समीक्षा करते हैं।

इस संस्करण की विशेषता इसकी प्रश्नोत्तर शैली है। हर सूत्र से पहले एक प्रश्न रखा गया है, फिर सूत्र और उसका सरल हिन्दी अर्थ। उदाहरण के लिए पहले ही पृष्ठों पर आध्यात्मिक, आधिभौतिक और आधिदैविक दुःखों का भेद उदाहरणों सहित समझाया गया है। व्याख्या में कुछ स्थानों पर विज्ञानभिक्षु के अर्थ से तुलना और वैशेषिक तथा नास्तिक पूर्वपक्ष की चर्चा भी मिलती है।

पुस्तक के प्रकाशक लक्ष्मण 'पथिक' (पथिक ऐण्ड कम्पनी, नई सड़क, दिल्ली) हैं और यह शुक्ला प्रिंटिंग प्रेस, लखनऊ में छपी। सूची-विवरण में इसका वर्ष १९५० दिया गया है, किन्तु टीकाकार का नाम आरम्भिक पृष्ठों में नहीं मिलता। १९२ पृष्ठों में पूरे छह अध्याय यहाँ पढ़े जा सकते हैं।

पृष्ठ 50 स्कैन

( ४६ )
है, उससे अभिलषित कार्य कदापि नहीं हो सकता ; जैसे कि
कृष्ण रंग से श्वेत रंग कदापि नहीं हो सकता । अब इससे यथार्थ
सिद्ध होगया कि जैसे कृष्ण रंग से श्वेत रंग उत्पन्न नहीं हो
सकता, इसी प्रकार असत् से सत् भी उत्पन्न नहीं हो सकता ।
कारणभावाच्च ॥ ११८ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 51 स्कैन

( ५० )
नाशः कारण लयः ॥ १२१ ॥
"लीङ्" श्लेषणे धातु से लय शब्द बनता है। अति सूक्ष्मता
के साथ कार्य्य का कारण में मिल जाना, इसी का नाम नाश है।
कार्य्य की व्यतीत अवस्था अर्थात् जो अवस्था कार्य्य की उत्पत्ति
से पूर्व थी, उसी को धारण कर लेना और जो नाश भविष्यत्
में होनेवाला है, उसी का नाम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 52 स्कैन

( ५१ )
सिद्धान्त महाभाष्यकार महर्षि पतञ्जलिजी का भी है, कि
आकृति नित्य है। अब यहाँ यह सन्देह होता है कि अभिव्यक्ति
कार्य की उत्पत्ति के पूर्व भी थी या नहीं थी ? यदि थी तो कारण
के यत्न से पूर्व अभिव्यक्ति को स्वकार्य-जनकता दोष होगा
और उत्पत्ति के लिए जो कारण द्वारा यत्न किया जाता है वह
व्यर्थ होगा। यदि कार्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 53 स्कैन

( ५२ )
बन सकता। इसका उत्तर यह है, कि कार्य की अवस्थाओं का ही
भाव अभाव कहते हैं न कि कार्य का और जो अनवस्था दोष
दिया उसका उत्तर यह है:—
पारम्पर्यतोऽन्वेषणा बीजांकुरवत् ॥ १२२ ॥
बीज और अंकुर के समान अर्थात् जब विचार किया
जाता है कि पहिले बीज था या वृक्ष, इस विषय में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 54 स्कैन

( ५३ )
उत्पत्ति की पूर्व दशा को प्रागभाव और कार्य के कारण में लय
होजाने को ध्वंस कहते हैं, और इन दोनों अवस्थाओं में कार्य
का अभाव मानते हैं, और इसी प्रकार सत्कार्यवादी कही हुई
दोनों अवस्थाओं को अनागत और अतीत कहते हैं, तथा उन
अवस्थाओं में कार्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 55 स्कैन

( ५४ )
हेतुमत्वादि विशेषण देने से कार्य कारण में भेद मालूम होता है,
इसी कारण उस भेद की प्रतीति में प्रमाण देते हैं—
आञ्जस्याद् भेदतो वा गुण सामान्यादेस्तत्सिद्धिः
प्रधानव्यपदेशाद्वा ॥ १२५ ॥
अर्थ—आञ्जस्य ( प्रत्यक्ष ) से, वा कारण के सामान्य
गुण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 56 स्कैन

( ५५ )
पैदा होते हैं। घटरूप कार्य में केवल मिट्टी से रूपमात्र का ही
वैधर्म्य है।
लघ्वादिधर्मैः साधर्म्यं वैधर्म्यञ्चगुणानाम् ॥१२८॥
अर्थ—लघुत्वादि धर्मों से सत्त्वादि गुणों का साधर्म्य और
वैधर्म्य है; जैसे लघुत्व के साथ सर्व सत्वव्यक्तियों का ( सतोगुण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 57 स्कैन

( ५६ )
समन्वयात् ॥ १३१ ॥
अर्थ—मन को आदि लेके जोकि महदादिकों का अवान्तर भेद
हैं, सो अन्नादिकों के मिलने से बढ़ते रहते हैं, और भूखे रहने से
क्षीण होते हैं । इस पूर्वोक्त समन्वय से भी महदादिकों को कार्यत्व
मालूम होता है ; क्योंकि जो नित्य पदार्थ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 58 स्कैन

( ५७ )
प्र०-प्रकृति और पुरुष से भिन्न अर्थात् दूसरा और कोई
पदार्थ मान लिया जाय तो क्या हानि है ?
उ०-तयोरन्यत्वे तुच्छत्वम् ॥ १३४ ॥
अर्थ-हाँ ! हानि है, तुच्छत्व दोष की प्राप्ति होती है; क्योंकि
लोक में प्रकृति और पुरुष के सिवाय अन्य को अवस्तु माना है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 59 स्कैन

( ५८ )
कार्य्य महदादिक उसको सिद्ध कर रहे हैं। यहाँ तक प्रकृति का
अनुमान समाप्त हुआ। अब अध्याय की समाप्ति तक पुरुष का
अनुमान कहेंगे।
सामान्येन विवादाभावाद्धर्म वन्न साधनम् ॥१३८॥
अर्थ--जिस वस्तु में सामान्य ही से विवाद नहीं है उसकी
सिद्धि में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 60 स्कैन

( ५६ )
भिन्न का नाम पुरुष है। यह पहले भी कह आये हैं, फिर यहाँ
कहना हेतुओं की केवल गिनती बढ़ानी है।
प्र०—पुरुष को प्रकृति ही क्यों न माना जाय, इसमें क्या
कारण है ?
उ०—त्रिगुणादिविपर्ययात् ॥ १४१ ॥
अर्थ—त्रिगुण अर्थात् सत्,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 61 स्कैन

( ६० )
प्र०—आधेय शब्द का क्या अर्थ है ?
उ०—रखने की वस्तु को आधेय कहते हैं, जैसे—घृत "घी"।
भोक्तृ भावात् ॥ १४३ ॥
अर्थ—यदि यह कहो शरीरादिक ही भोक्ता है, तो कर्ता और
कर्म का विरोध होता है; क्योंकि आप ही अपने को भोग नहीं
सकता, अर्थात् शरीरादिक प्रकृति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 62 स्कैन

( ६१ )
निर्गुणत्वान्नचिद्धर्मा ॥ १४६ ॥
उ०—नहीं ! कारण यह है, कि पुरुष निर्गुण है, इसी
सयब चित्, सत्, रजादि गुणवाला नहीं हो सकता ; क्योंकि
गुण प्रकृति के धर्म हैं ।
प्र०—बहुत तीन गुण पुरुष में मानकर उसको शिव, विष्णु,
ब्रह्मा कहते हैं ?

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 63 स्कैन

( ६२ )
उ०—जन्मादिव्यवस्थातः पुरुषबहुत्वम् ॥१४९॥
संसार में जन्म को आदि लेकर अनेक अवस्था देखने में
आती हैं, तो इससे ही सिद्ध होता है, कि पुरुष बहुत हैं; क्योंकि
यदि सब अन्तःकरण की वृत्तियों का आधार एक ही पुरुष होता,
तो यह घट है, इस घट को मैं जानता हूँ, इस घट को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 64 स्कैन

( ६३ )
समान ; जैसेकि आकाश एक ही है, लेकिन जब घट के साथ
योग को प्राप्त होता है, तो घटाकाश कहलाता है, और मठ के
साथ योग को प्राप्त होता है, तो मठाकाश कहलाता है ; लेकिन
वे उपाधियाँ आकाश को एक ही समय और एक ही देश में
एक साथ नहीं हो सकतीं, अर्थात् जितने स्थान आकाश का नाम
मठाकाश है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 65 स्कैन

( ६४ )
विम्व मानते हैं, तो देखते हैं, कि प्रतिबिम्ब जड़ है। अतएव
पुरुष को भोक्ता, बद्ध, मुक्त, कभी नहीं कह सकते हैं, और जीव,
ब्रह्म को एकता के विषय में हानि प्राप्त होगी। अतएव सांख्य
मतानुसार, जीव, ब्रह्म को एक मानना भी नहीं हो सकता है।
एक ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 66 स्कैन

( ६५ )
और “एकमेवाद्वितीयं ब्रह्म” इत्यादिक अद्वैत प्रतिपादक श्रुतियों
से विरोध होगा ?
उ०—नाद्वैतश्रुति विरोधो जातिपरत्वात् ॥१५४॥
अर्थ—अद्वैत को प्रतिपादन (सिद्ध) करनेवाली श्रुतियों
से विरोध न होगा, क्योंकि वहाँ पर अद्वैत शब्द जाति पर है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 67 स्कैन

( ६६ )
वामदेवादिर्मुक्को नाद्वैतम् ॥ १५७ ॥
अर्थ—यद्यपि वामदेवादिक मुक्त होगये, लेकिन अद्वैत
स्वरूप तो नहीं हुये ; क्योंकि यदि मुक्त जीव सब ही अद्वैतस्वरूप
हो जाते तो आजतक सहज-सहज सब पुरुष अद्वैत होकर पुरुष
का नाममात्र भी न रहता ।
प्र०—वामदेवादिकों का परम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 68 स्कैन

( ६७ )
अभाव है, तो पुरुष सदा एक रूप रहता है, यह कहना भी
असंगत हुआ ?
उ०—साक्षात् संबंधात् साक्षित्त्वम् ॥ १६१ ॥
अर्थ—पुरुष को जो साक्षित्व कहा है, वह मन आदि के
साथ साक्षात् सम्बन्ध में कहा है, किन्तु वास्तव में पुरुष साक्षी
नहीं है ; क्योंकि पाणिनिमुनि ने साक्षी शब्द का ऐसा अर्थ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 69 स्कैन

( ६८ )
अयोग्यता है कि जो दोष कपिलाचार्य को अपने कहे हुये विशेषणों
से दीखे, उनके दुरुस्त करने के लिये "साक्षात् सम्बन्धात्
साक्षित्त्वम्" यह सूत्र फिर कहा, इसी प्रकार "नित्य मुक्तत्वम्"
और "औदार्य सीत्वम्," यह दो तरह के दोष आवेंगे, उनका;
समाधान इस अध्याय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें