सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

शार्ङ्गधर संहिता (दीपिका टीका व हिन्दी व्याख्या सहित)

Sharangadhara Samhita with Dipika Hindi Commentary

शार्ङ्गधराचार्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन · चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished356 पृष्ठ
पृष्ठ 61 स्कैन

द्वितीयोऽध्यायः] भैषज्याख्यान 25
वातादि दोषों की चय, प्रकोप, प्रशम तालिका

दोषवातपित्तकफ
संचयग्रीष्म ऋतु
मेष, वृष
(वैशाख, ज्येष्ठ)
मध्याह्न कालवर्षा ऋतु
सिंह, कन्या
(भाद्रपद, आश्विन)
दिन का चौथा प्रहरहेमन्त ऋतु
धनु, मकर
(पौष, माघ)
उषःकाल
प्रकोपप्रावृड् ऋतु
मिथुन, कर्क
(आषाढ़, श्रावण)
अपराह्न कालशरद् ऋतु
तुला, वृश्चिक
(कार्तिक, मार्गशीर्ष)
अर्धरात्रि कालवसन्त ऋतु
कुम्भ, मीन
(फाल्गुन, चैत्र)
पूर्वाह्न काल
प्रशमशरद् ऋतु
तुला, वृश्चिक
(कार्तिक, मार्गशीर्ष)
अर्धरात्रि कालवसन्त ऋतु
कुम्भ, मीन
(फाल्गुन, चैत्र)
पूर्वाह्न कालप्रावृड् ऋतु
मिथुन, कर्क

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 62 स्कैन

26 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
रात्रि में जागते रहने (समुचित नींद के न आने) से, चोट
लगने से, शीतल जल में देर तक डुबकी लगाये रहने या
स्नान करने से, रस आदि धातुओं का क्षय हो जाने से, भोजन
के पच जाने पर, इन कारणों से प्रदोष (सायंकाल) में वातदोष
का प्रकोप होता है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

नाड़ी-परीक्षा का स्थान

पृष्ठ 63 स्कैन

तृतीयोऽध्यायः
नाडीपरीक्षादिविधिः
नाड़ी-परीक्षा का स्थान
करस्याङ्गुष्ठमूले या धमनी जीवसाक्षिणी।
तच्चेष्टया सुखं दुःखं ज्ञेयं कायस्य पण्डितैः ॥ 1 ॥
हाथ के अँगूठे के मूल में जो धमनी (स्पर्श द्वारा देखी
जाती) है, वह जीव (जीवात्मा) की साक्षिणी (गवाही देने
वाली) है, अर्थात् इसके माध्यम से जीव की सत्ता का ज्ञान
किया जा सकता है। इसकी चेष्टा (गति-विशेष) से नाड़ी-
विशेषज्ञ शरीर के सुख तथा दुःख का ज्ञान कर सकता है।
वक्तव्य-आयुर्वेदीय चिकित्सा में नाड़ी-परीक्षा का बहुत
बड़ा महत्त्व है, जिसे चिरकाल से विद्वत्समाज स्वीकार करता
चला आ रहा है। चरक, सुश्रुत आदि प्राचीन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 64 स्कैन

28 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे

### [बायाँ स्तम्भ]

**कफदोष में नाड़ी की गतियाँ**
हंस-पारावतगतिं धत्ते श्लेष्मप्रकोपतः ।
कफदोष का प्रकोप होने पर नाड़ी की गति हंस तथा पारावत (परेवा, कबूतर) के समान होती है। ये पक्षी स्वभावतः मन्दगामी होते हैं।

**सन्निपात में नाड़ी की गतियाँ**
लाव-तित्तिर-वर्त्तीनां गमनं सन्निपाततः ॥ ३ ॥
सन्निपात (तीनों दोषों का मिश्रण) होने पर नाड़ी कभी लाव (लवा नामक) पक्षी की भाँति तिरछी गति वाली, कभी तित्तिर (तीतर) की भाँति शीघ्र गति वाली और कभी वर्ती (बत्तख) के समान धीर गति वाली देखी जाती है।
**वक्तव्य-** आप इनकी गतियों पर ध्यान देंगे, तो आपको वात, पित्त तथा कफ दोषों के लक्षण स्वतन्त्र क्रम से देखने को मिलेंगे।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 65 स्कैन

तृतीयोऽध्यायः ] नाडीपरीक्षादिविधिः 29
गति या धमन भी भिन्न-भिन्न होता है, जैसा कि उपर्युक्त
श्लोकों द्वारा कहा गया है। वस्तुतः धमनी का धड़कना हृदय
की धड़कन का सूचक है अर्थात् जितनी बार हृदय रक्त को
शरीर की ओर प्रेरित करता है, उतनी ही बार धमनी उभरती
हुई मालूम होती है। स्वस्थ एवं आराम से बैठे हुये मनुष्य की
धमनी प्रति मिनट (एक मिनट में) निम्न प्रकार फड़कती है।
जन्म से 5 मास तक प्रति मिनट 115 से 140 बार फड़कती है।

आयु एक मिनट में

6 मास से 1 वर्ष 115 से 105 बार
2 वर्ष से 6 वर्ष 105 से 90 बार
7 वर्ष से 10 वर्ष 90 से 80 बार
11 वर्ष से 14 वर्ष 80 से 75 बार
15 वर्ष से 60-70 वर्ष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 66 स्कैन

30 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
[बायाँ स्तम्भ]
वायु की अधिकता से मूत्र कुछ पीला, पित्त की अधिकता
से अत्यन्त पीला एवं नीला रक्त की अधिकता से लाल एवं
कफ की अधिकता से श्वेत और झाग से युक्त होता है।
वक्तव्य— रोगी के शरीर पर वायु आदि दोषों का प्रभाव
पड़ने से भिन्न-भिन्न प्रकार के परिवर्तन होते हैं। अतः
चिकित्सक का कर्तव्य है कि वह उन परिवर्तनों पर विशेष
रूप से ध्यान दे। रोग का निदान करते समय वह रोगी के
आँख, जीभ, तथा मल-मूत्र आदि को ध्यानपूर्वक देखकर
दोषों के बलाबल का निश्चय करे।
दूत-परीक्षा
दूताः स्वजातयोऽव्यङ्गाः पटवो निर्मलाम्बराः ।। 17 ।।
सुखिनोऽश्ववृषारूढाः शुभ्रपुष्पफलैर्युताः ।
सुजातयः सुचेष्टाश्च सजीवदिशि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 67 स्कैन

तृतीयोऽध्यायः ] नाडीपरीक्षादिविधिः 31
भेषज का लक्षण
(प्रशस्तदेशे सञ्जातं प्रशस्तेऽहनि चोद्धृतम्।
अल्पमात्रं बहुगुणं गन्धवर्णरसान्वितम् ॥ 26 ॥
दोषघ्नमग्लानिकरमधिकं न विकारि यत्।
समीक्ष्य काले दत्तं च भेषजं स्याद् गुणावहम् ॥ 27 ॥)
उत्तम स्थान में उत्पन्न हुआ हो, उत्तम दिन में उखाड़ा
गया हो, मात्रा थोड़ी और गुण बहुत हों, उचित गन्ध, वर्ण
तथा रस से युक्त हो, दोषनाशक हो, ग्लानि न करे, अधिक
खा लेने पर भी विकारकारी न हो और उचित समय पर दिया
गया हो-ऐसी औषधि (दवा) गुणदायक होती है।
चिकित्सा के चार पाद
(भिषग् द्रव्याण्युपस्थाता रोगी पादचतुष्टयम्।
गुणवत्कारणं ज्ञेयं विकारव्युपशान्तये ॥ 28 ॥)
भिषक् अर्थात् चिकित्सक, द्रव्य अर्थात् भेषज या
औषधियाँ, उपस्थाता अर्थात्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 68 स्कैन

32 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
शुभ्रपुष्पाणि वासांसि मांसमत्स्यफलानि च।।३८।।
प्राप्यातुरः सुखी भूयात् स्वस्थो धनमवाप्नुयात् ।
सपने में सफेद फूलों, सफेद कपड़ों, मांस, मछली तथा
फलों को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 69 स्कैन

चतुर्थोऽध्यायः
दीपनपाचनादिकथनम्
दीपन-पाचन द्रव्यों के लक्षण
पचेन्नामं वह्निकृच्च दीपनं तद्यथा मिशिः।
पचत्यामं न वह्निं च कुर्याद् यत्तद्धि पाचनम्।।1।।
नागकेशरवद् विद्याच्चित्रो दीपन-पाचनः।
जो द्रव्य (पदार्थ) आम को नहीं पकाता है, किन्तु अग्नि
(पाचनशक्ति या पाचक रसों को) बढ़ाता है, वह 'दीपन'
कहा जाता है, जैसे-सौंफ। और जो द्रव्य आम को पकाता है,
किन्तु अग्नि को नहीं बढ़ाता है वह 'पाचन' कहा जाता है,
जैसे-नागकेसर। जो द्रव्य दोनों कार्य करता है वह 'दीपन-
पाचन' कहा जाता है, जैसे-चित्रक।
वक्तव्य-जरा विचार कीजिये-जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 70 स्कैन

34 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
गिरा देता है, उसे 'भेदन' या फोड़ने वाला कहा जाता है,
जैसे-कुटकी।
रेचन द्रव्य का लक्षण
विपक्वं यदपक्वं वा मलादि द्रवतां नयेत् ।। ६ ।।
रेचयत्यपि तज्ज्ञेयं रेचनं त्रिवृता यथा।
जो द्रव्य पके हुये अथवा न पके हुये, मलादि को पतला
कर देता है और उसे निकाल भी देता है, उस द्रव्य को 'रेचन'
कहते हैं, जैसे-निसोत।
वक्तव्य-अनुलोमक, स्रंसक, भेदक और रेचक ये चारों
द्रव्य विरेचन (दस्त) कराते हैं। अतः इस प्रकार के सभी
द्रव्य 'दस्तावर' कहे जाते हैं।
वमन द्रव्य का लक्षण
अपक्वपित्तश्लेष्माणौ बलादूर्ध्वं नयेत् तु यत् ।। ७ ।।
वमनं तद्धि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 71 स्कैन

चतुर्थोऽध्यायः ] दीपनपाचनादिकथनम् 35
वाजीकरण द्रव्य का लक्षण
यस्माद् द्रव्याद्भवेत् स्त्रीषु हर्षो वाजीकरं च तत् ।। 14 ।।
यथा नागबलाद्याः स्युर्बीजं च कपिकच्छुजम्।
जिस द्रव्य (के सेवन) से स्त्रियों के सहवास (मैथुन-क्रिया) में अधिक हर्ष की प्राप्ति या उत्साह होता है, उसे 'वाजीकर' कहते हैं; जैसे-नागबला (खिरैंटी) तथा किवाँच आदि के बीज।
वक्तव्य-ये द्रव्य नपुंसकता को दूर कर वीर्य की वृद्धि भी कर सकते हैं।
शुक्रल द्रव्य का लक्षण
यस्माच्छुक्रस्य वृद्धिः स्याच्छुक्रलं हि तदुच्यते ।। 15 ।।
यथाऽश्वगन्धा मुसली शर्करा च शतावरी।
जिस द्रव्य से वीर्य (शुक्रधातु) की वृद्धि होती है, वह 'शुक्रल' कहा जाता है; जैसे-नागौरी असगन्ध, सफेद एवं काली मुसली, खाँड़ या चीनी और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 72 स्कैन

३६ शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
मदकारी द्रव्य का लक्षण
बुद्धिं लुम्पति यद् द्रव्यं मदकारि तदुच्यते ।। २१ ।।
तमोगुणप्रधानं च यथा मद्यं सुरादिकम् ।
जो द्रव्य तमोगुण की अधिकता के कारण बुद्धि (कर्तव्य-
अकर्तव्य के ज्ञान) का लोप कर देता है, वह 'मदकारी' कहा
जाता है; जैसे-सुरा, वारुणी आदि अनेक प्रकार के मद्य।
वक्तव्य- मद्य के बुद्धिवर्द्धन आदि जो गुण लिखे गये हैं
और देखे जाते हैं, वे उचित मात्रा में बहुत दिनों तक मद्यपान
का अभ्यास करने पर ही पाये जाते हैं। प्रारम्भ में सब की
बुद्धि पर बुरा प्रभाव पड़ता ही है। इसलिये मद्य कभी भी
बुद्धिवर्द्धक नहीं कहा जा सकता।
विष का लक्षण
व्यवायि च विकाशि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 73 स्कैन

चतुर्थोऽध्यायः] दीपनपाचनादिकथनम् 37

स्थिर, सर, पिच्छिल द्रव्य का लक्षण
(स्थिरो वातमलस्तम्भी सरस्तेषां प्रवर्त्तकः।
पिच्छिलस्तन्तुलो बल्यः सन्धानः श्लेष्मलो गुरुः ।। 32 ।।)
'स्थिर' वायु एवं मल का निरोधक तथा 'सर' उनका
प्रवर्त्तक होता है और 'पिच्छिल' चिपचिपा, बलकारक,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 74 स्कैन

पञ्चमोऽध्यायः
कलादिकाख्यानम्

शरीर-परिचय
कलाः सप्ताशयाः सप्त धातवः सप्त तन्मलाः।
सप्तोपधातवः सप्त त्वचः सप्त प्रकीर्तिताः ।। 1 ।।
त्रयो दोषा नवशतं स्नायूनां सन्ध्यस्तथा।
दशाऽधिकं च द्विशतमस्थ्नां च त्रिशतं तथा ।। 2 ।।
सप्तोत्तरं मर्मशतं शिराः सप्तशतं तथा।
चतुर्विंशतिराख्याता धमन्यो रसवाहिकाः ।। 3 ।।
मांसपेश्यः समाख्याता नृणां पञ्चशतं बुधैः।
स्त्रीणां च विंशत्यधिकाः कण्डराश्चैव षोडश ।। 4 ।।
नृदेहे दश रन्ध्राणि नारीदेहे त्रयोदश।
( असङ्ख्येयानि स्रोतांसि जालानि चैव षोडश ।। 5 ।।
षट् च कूर्चा समाख्याताश्चतस्रो रज्जवः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 75 स्कैन

पञ्चमोऽध्यायः] कलादिकाख्यानम् 39

[बायाँ स्तम्भ]

से जो पक जाती है, वह 'कला' कही जाती है। कला का स्वरूप-स्नायु सूत्रों से बुने हुये, जरायु से भली-भाँति व्याप्त और श्लेष्मा से लिपटे हुये भागों को 'कला' जानना चाहिये।

**वक्तव्य—**माड़ी लगाकर पालिश किये हुये रेशमी कपड़े की-सी अथवा मोमी कागज की-सी झिल्लियाँ 'कला' कही जाती हैं।

आशय-परिचय

श्लेष्माशयः स्यादाुरसि तस्मादामाशयस्त्वधः ।। 11 ।।
ऊर्ध्वमग्न्याशयो नाभेर्वामभागे व्यवस्थितः।
तस्योपरि तिलं ज्ञेयं तदधः पवनाशयः ।। 12 ।।
मलाशयस्त्वधस्तस्माद् वस्तिर्मूत्राशयस्त्वधः।
जीवरक्ताशय्यमुरो ज्ञेयाः सप्ताशयास्त्वमी ।। 13 ।।
पुरुषेभ्योऽधिकाश्चान्ये नारीणामाशयास्त्रयः।
धरा गर्भाशयः प्रोक्तः स्तनौ स्तन्याशयौ मतौ ।। 14 ।।

मध्यकाय के भीतर सात आशय हैं। यथा-1. उरःस्थल के भीतर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 76 स्कैन

40 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
कर्म-गर्भ की उत्पत्ति करना है। इस प्रकार सातों धातुओं के
सात मुख्य कर्म कह दिये हैं।
रस-स्वरूप
( सम्यक् पक्वस्य भुक्तस्य सारो निगदितो रसः।
स तु द्रवः सितः शीतः स्वादुः स्निग्धश्चलो भवेत्।। 18।।)
भली-भाँति पचे हुये आहार का सारभूत भाग 'रस'
कहलाता है और वह द्रव (पतला), श्वेत, शीत, मधुर, स्निग्ध
और चल अर्थात् सदा चलनशील होता है।
रक्त का स्वरूप
( यदा रसो यकृद् याति तत्र रञ्जकपित्ततः।
रागं पाकं च सम्प्राप्य स भवेद् रक्तसंज्ञकः ।। 19 ।।)
जब रस यकृत् एवं प्लीहा में पहुँचता है, तो वहाँ रंजक
पित्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 77 स्कैन

पञ्चमोऽध्यायः] कलादिकाख्यानम् 41
स्वेदो दन्तास्तथा केशास्तथैवौजश्च सप्तमम्।। २९।।
इति धातुभवा ज्ञेया एते सप्तोपधातवः।
'स्तन्य' (दुग्ध) रसधातु का तथा 'रस' (मासिक स्राव)
रक्तधातु का उपधातु है। ये दोनों स्त्रियों को ही होते हैं और
समय-समय पर निकलते हैं। 'वसा' मांस में रहने वाला स्नेह
है, जो कि मांस का उपधातु कहा जाता है। 'स्वेद' (पसीना)
मेदा का उपधातु है। 'दाँत' अस्थि के उपधातु हैं। 'केश'
मज्जा का और 'ओजः' शुक्र का उपधातु है। इस प्रकार
धातुओं से उत्पन्न होने वाले ये सात पदार्थ 'उपधातु' कहे
जाते हैं।
वक्तव्य—स्तन्य (दूध) एवं रजस् पुरुषों में भी होते हैं,
ध्यान दें—जब कोई पुरुष से स्त्री बन जाता है अथवा ऑपरेशन
करके बना दिया जाता है, तब उक्त दोनों उपधातु पुष्ट होकर
समय पर प्रवृत्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

42 | शार्ङ्गधरसंहिता | [पूर्वखण्डे

पृष्ठ 78 स्कैन

42 | शार्ङ्गधरसंहिता | [पूर्वखण्डे

पहली या बाहर की त्वचा का नाम 'अवभासिनी' (कृष्ण,
गौर, पीत और रक्त वर्ण को अवभासित करने वाली) है,
सिध्म या सेहुँआ इसी में होता है। दूसरी का नाम 'लोहिता'
यहाँ तक रक्त-कोशिकाएँ आयी रहती हैं) यह तिल और झांई
का स्थान है। तीसरी का नाम 'श्वेता' (सफेद होने के कारण)
है, यह चर्मदल या चम्मल का स्थान है। चौथी 'ताम्रा' (अत्यन्त
लाल) है, यह किलास (लाल वर्ण का श्वेतकुष्ठ) एवं श्वेतकुष्ठ
या फुलबहरी का स्थान है। पाँचवीं 'वेदनी' (स्पर्शज्ञान का
विशिष्ट स्थान) है, यहाँ पर सब प्रकार के कुष्ठ होते हैं। छठी
'रोहिणी' (प्ररोहों या अंकुरों वाली होने के कारण) कही
जाती है, यह ग्रन्थियों (बिना मुख के फोड़े), गलगण्ड (घेंघा)
और अपची (गण्डमाला) का स्थान है और सातवीं 'स्थूला'
(मोटी) नामक त्वचा है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

पित्त के गुण, स्थान तथा नाम

पृष्ठ 79 स्कैन

पञ्चमोऽध्यायः ]
कलादिकाख्यानम्
43

पित्त के गुण, स्थान तथा नाम

पित्तमुष्णं द्रवं पीतं नीलं सत्त्वगुणोत्तरम् ।। 47 ।।
कटुतिक्तरसं ज्ञेयं विदग्धं चाम्लतां व्रजेत् ।
अग्न्याशये भवेत् पित्तमग्निरूपं तिलोन्मितम् ।। 48 ।।
त्वचि कान्तिकरं ज्ञेयं लेपाभ्यङ्गादिपाचकम् ।
दृश्यं यकृति यत् पित्तं तद्रसं शोणितं नयेत् ।। 49 ।।
यत् पित्तं नेत्रयुगले रूपदर्शनकारि तत् ।
यत् पित्तं हृदये तिष्ठेन्मेधाप्रज्ञाकरं च तत् ।। 50 ।।
पाचकं भ्राजकं चैव रञ्जकालोचके तथा।
साधकं चेति पञ्चैव पित्तनामान्यनुक्रमात् ।। 51 ।।

पित्त उष्ण (गर्म) है, द्रव (पतला या तरल) है, पीला है, नीला है, सत्त्वगुण-प्रधान है, चरपरा और कड़वा है। जब वह विकृत हो जाता है तो खट्टा हो जाता है। अग्न्याशय में जो पित्त है, वह अग्निरूप है और तिलपरिमित है। त्वचा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

शरीर में जिस स्थान पर अंगों का सन्धान या जोड़ होता

पृष्ठ 80 स्कैन

शाखाहनुषु कट्यां च चेष्टावन्तो भवन्ति हि।
शेषास्तु सन्धयः सर्वे स्थिरास्तज्ज्ञैरुदाहृताः।। 57।।)
शरीर में जिस स्थान पर अंगों का सन्धान या जोड़ होता
है, उस स्थान को 'सन्धि' कहते हैं। ये स्थान 'श्लेष्मक'
नामक कफ से युक्त होते हैं। प्रायः हड्डियों के जोड़ों को ही
सन्धि कहते हैं और वे दो प्रकार की होती हैं-1. चेष्टावान्
अर्थात् चल और 2. स्थित अर्थात् अचल। शाखाओं (टांगों
और बाहों) में, हनु तथा कमर में 'चेष्टावान्' सन्धियाँ होती हैं
और शेष सभी सन्धियाँ 'स्थिर' मानी जाती हैं।
वक्तव्य-ये सन्धियाँ केवल हड्डियों की ही हैं। मांसपेशी,
स्नायु एवं सिराओं की सन्धियों की संख्या अनन्त होने के
कारण वे असंख्येय हैं।
अस्थि-परिचय
आधारश्च तथा सारः कायेऽस्थीनि बुधा जगुः।
(आभ्यन्तरगतः सार आधारो भूरुहां यथा।।58।।)
आयुर्वेद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें