कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
- उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना * ७१
[बायाँ स्तम्भ]
जिसमें साधनमे भी भेद हो और फलमें भी भेद हो,
ऐसी भेदोपासनाका वर्णन ऊपर किया गया, अब साधनमे तो
भेद हो, किंतु फलमे अभेद ऐसी उपासनापर विचार किया
जाता है ।
शास्त्रोंमें भेदोपासनाके अनुसार चार प्रकारकी मुक्ति
बतलायी गयी है—१. सालोक्य, २. सामीप्य. ३. सारूप्य
और ४. सायुज्य । इनमेंसे पहली तीन तो साधनमे भी भेद
और फलमे भी भेदवाली हैं, किंतु सायुज्य-मुक्तिमे साधनमे तो
भेद है, पर फलमे भेद नहीं रहता । भगवान्के परम धाममे
जाकर वहाँ निवास करनेको 'सालोक्य' मुक्ति कहते हैं; जो
वात्सल्य आदि भावसे भगवान्की उपासना करते हैं,वे 'सालोक्य'
मुक्तिको पाते हैं । भगवान्के परम धाममें जाकर उनके समीप
निवास करनेको 'सामीप्य' मुक्ति कहते हैं; जो दासभावसे या
माधुर्यभावसे भगवान्की उपासना करते है, वे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७२ - महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
क्षरं प्रधानममृताक्षरं हरः
क्षरात्मानावीशते देव एकः ।
तस्याभिध्यानाद्योजनात्तत्त्वभावा-
द्भूयश्चान्ते विश्वमायानिवृत्तिः ॥
( श्वेताश्वतर० १। ९-१०)
'सर्वज्ञ और अल्पज्ञ, सर्वसमर्थ और असमर्थ—ये दोनों
परमात्मा और जीवात्मा अजन्मा है तथा भोगनेवाले जीवात्मा-
के लिये उपयुक्त भोग्य-सामग्रीसे युक्त और अनादि प्रकृति
एक तीसरी शक्ति है ( इन तीनोंमें जो ईश्वर-तत्त्व है, वह
शेष दोसे विलक्षण है) क्योंकि वह परमात्मा अनन्त,
सम्पूर्ण रूपोंवाला और कर्त्तापनके अभिमानसे रहित है। जब
मनुष्य इस प्रकार ईश्वर, जीव और प्रकृति—इन तीनोंको
ब्रह्मरूपमें प्राप्त कर लेता है (तब वह सब प्रकारके बन्धनो-
से मुक्त हो जाता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना * ७३
'यह समस्त जगत् निश्चय ही ब्रह्म है, इसकी उत्पत्ति,
स्थिति और लय—उस ब्रह्मसे ही है—इस प्रकार समझकर
शान्तचित्त हुआ उपासना करे।'
(२) 'तत्' पदके लक्ष्य ब्रह्मके स्वरूपका, जो कुछ
जड़-चेतन, स्थावर-जङ्गम चराचर संसार है, वह सब ब्रह्म
ही है, इस प्रकार निरूपण किया गया । अब उसी 'तत्'
पदके लक्ष्यार्थ ब्रह्मके निर्विशेष स्वरूपका वर्णन किया जाता
है । वह निर्गुण-निराकार अक्रिय निर्विकार परमात्मा इस
क्षणभङ्गुर नाशवान् जड़ दृश्यवर्ग मायासे सर्वथा अतीत है ।
जो कुछ यह दृश्यवर्ग प्रतीत होता है, वह सब अज्ञानमूलक
है । वास्तवमें एक विज्ञानानन्दघन अनन्त निर्विशेष ब्रह्मके
अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है । इस प्रकारके अनुभवसे
वह इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
‘परन्तु जो मनुष्य सम्पूर्ण प्राणियोंको आत्मामें ही देखता
है और आत्माको सारे भूतोंमें देखता है अर्थात् सम्पूर्ण भूतों-
को अपना आत्मा ही समझता है, वह फिर किसीसे घृणा नहीं
करता—सबको अपना आत्मा समझनेवाला किससे कैसे
घृणा करे ?
इस प्रकारसे जब आत्मतत्त्वको जाननेवाले महात्माके लिये
सब आत्मा ही हो जाता है, तब फिर एकत्वका अर्थात् सबमें
एक आत्माका अनुभव करनेवाले उस मनुष्यको कहाँ मोह है
और कहाँ शोक है अर्थात् सबमें एक विज्ञान आनन्दमय
परब्रह्म परमात्माका अनुभव करनेवाले पुरुषके शोक-मोह
आदि विकारोंका अत्यन्त अभाव हो जाता है।’
इस विषयका रहस्य समझानेके लिये छान्दोग्य-उपनिषद्में
एक इतिहास आता है। अरुणका पौत्र और उद्दालकका पुत्र
श्वेतकेतु
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना * ७५
[बायाँ स्तम्भ]
श्वेतकेतुने कहा—‘भगवन् ! मुझे फिर समझाइये ।’
पिता आरुणिने कहा—‘अच्छा, एक वट-वृक्षका फल तोड़कर
ला ! फिर तुझे समझाऊँगा ।’ श्वेतकेतु फल ले आया ।
पिताने कहा—‘इसे तोड़कर देख, इसमें क्या है ?’ श्वेतकेतुने
फल तोड़कर कहा—‘भगवन् ! इसमें छोटे-छोटे बीज हैं।’
ऋषि उद्दालक बोले—‘अच्छा, एक बीजको तोड़कर देख,
उसमे क्या है ?’ श्वेतकेतुने बीजको तोड़कर कहा—‘इसमें
तो कुछ भी नहीं दीखता ।’ तब पिता आरुणि बोले—‘‘हे
सोम्य ! तू इस वट-बीजके सूक्ष्म तत्त्वको नहीं देखता, इस
अत्यन्त सूक्ष्म तत्त्वसे ही महान् वटका वृक्ष निकलता है। बस,
जैसे यह अत्यन्त सूक्ष्म वट-बीज बड़े भारी वटके वृक्षका
आधार है, इसी प्रकार सूक्ष्म मत् आत्मा इस समस्त स्थूल
जगत्का आधार है। हे सोम्य ! मैं सत्य कहता हूँ, तू मेरे
वचनमें श्रद्धा रख । यह जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
श्रृणुयात्तत्केन कमभिवदेत्तत्केन क मन्वीत तत्केन कं
विजानीयात् । येनेदम् सर्वं विजानाति तं केन विजानीया-
द्विज्ञातारमरे केन विजानीयादिति ।' ( २ । ४ । १४ )
'जहाँ ( अविद्यावस्थामें ) द्वैत-सा होता है, वहीं अन्य
अन्यको सूँघता है, अन्य अन्यको देखता है, अन्य अन्यको
सुनता है, अन्य अन्यका अभिवादन करता है, अन्य अन्यका
मनन करता है तथा अन्य अन्यको जानता है, किंतु जहाँ
इसके लिये सब आत्मा ही हो गया है, वहाँ किसके द्वारा किसे
सूँघे, किसके द्वारा किसे देखे, किसके द्वारा किसे सुने, किस-
के द्वारा किसका अभिवादन करे, किसके द्वारा किसका मनन
करे और किसके द्वारा किसे जाने ? जिसके द्वारा इस सबको
जानता है, उसको किसके द्वारा जाने ? हे मैत्रेयी ! विज्ञाता
को किसके द्वारा जाने ?'
इस प्रकार बृहदारण्यक उपनिषद्के दूसरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना * ७७
[बायाँ स्तम्भ]
व्याचक्ष्वेत्येष त आत्मा सर्वान्तरः । कतमो याज्ञवल्क्य सर्वा-
न्तरो योऽशनायापिपासे शोकं मोहं जरां मृत्युमत्येति ।
(३।५।१)
'इसके पश्चात् कौषीतकेय कहोलने 'हे याज्ञवल्क्य !'
(इस प्रकार सम्बोधित करके) कहा—'जो भी साक्षात्
अपरोक्ष ब्रह्म और सर्वान्तर आत्मा है, उसकी तुम मेरे प्रति
व्याख्या करो।' इसपर याज्ञवल्क्यने कहा—'यह तेरा आत्मा
सर्वान्तर है।' कहोलने पूछा—'याज्ञवल्क्य ! वह सर्वान्तर
कौन-सा है।' तब याज्ञवल्क्यने कहा—'जो क्षुधा, पिपासा,
शोक, मोह, जरा और मृत्युसे परे है (वह तेरा आत्मा
सर्वान्तर है)।'
फिर आरुणि उद्दालकने याज्ञवल्क्यसे कहा—'यदि
तुम उस सूत्र और अन्तर्यामीको नहीं जानते हो और फिर
भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
जो पुरुष ज्ञानयोग और कर्मयोगको फलरूपमें एक देखता
है, वही यथार्थ देखता है।'
और भी कहा है—
ध्यानेनात्मनि पश्यन्ति केचिदात्मानमात्मना ।
अन्ये सांख्येन योगेन कर्मयोगेन चापरे ॥
(१३ । २४)
'उस परमात्माको कितने ही मनुष्य तो शुद्ध हुई सूक्ष्म
बुद्धिसे ध्यानके द्वारा हृदयमें देखते हैं; अन्य कितने ही
ज्ञानयोगके द्वारा और दूसरे कितने ही कर्मयोगके द्वारा
देखते हैं अर्थात् प्राप्त करते हैं।'
गीता, उपनिषद् आदि शास्त्रोंमें जितने साधन बतलाये
हैं, उन सबका फल—अन्तिम परिणाम एक ही है और वह
अनिर्वचनीय है, जिसे कोई किसी प्रकार भी बतला नहीं
सकता । जो कुछ भी बतलाया जाता है, उससे वह अत्यन्त
विलक्षण है ।
इस प्रकार यहाँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ईशोपनिषदमें 'शक्तिकारणवाद' *
न चेदेवं देवो न खलु कुशलः स्पन्दितुमपि ।
(सौ० ल०)
शक्तियुक्त ब्रह्म ही कार्य करनेमें समर्थ होता है, अन्यथा
वह कुछ भी नहीं कर सकता। ब्रह्मवाद निरीह, निष्क्रिय,
निरञ्जन आदि लक्षणोंवाले परम तत्त्वको बतलाता है, परंतु
ऐसे लक्षणोंवाले तत्त्वसे सृष्टि-कार्य नहीं हो सकता, न उससे
सृष्टिका सङ्कल्प ही बन सकता है, न उसमे आविर्भाव-तिरोभाव
ही हो सकते हैं। अतएव शक्ति-पदार्थको ही जगत्का कारण
मानना पड़ता है। इस मतमें ब्रह्म जीवको भी अन्ततोगत्वा
धर्मी शक्तिके रूपमें अङ्गीकार कर लिया गया है। इस प्रकार
सारा विश्व शक्तिमयके रूपमें ही दृष्टिगोचर होता है—
'सर्वं शाक्तमजीवन्त्' (बह्वृच०)
इस श्रुतिका भाव ही सर्वत्र अनुभूत होता है। 'ईशावास्य-
मिदम्' इसी अभिप्रायका द्योतक है। इसलिये शक्तिकारणवाद
ही युक्तिसङ्गत सिद्धान्त है। 'तदेजति तन्नैजति'
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
निःसन्दिग्ध रूपसे सिद्ध करता है, जिससे ईशोपनिषद्का तात्पर्य
'शक्ति-कारणवादसे' स्पष्ट हो जाता है।
विद्या, अविद्या, सम्भूति, असम्भूति
'विद्या-अविद्या' आदि प्रतिपादन करनेवाले छः मन्त्रोंके
अर्थ उपनिषद्के भाष्यकारोंने भिन्न भिन्न रीतिसे परस्पर
विलक्षण रूपसे किये हैं। कोई समुच्चयवादके अनुसार, कोई
क्रमसमुच्चयके अनुसार, तो कोई कुछ, तो कोई कुछ। सम्भूति-
असम्भूतिका भी अर्थ ऐसे ही किया गया है—कोई विज्ञानवाद-
के खण्डनमें करते हैं, तो कोई प्रतिमा पूजनके निषेधमे। इन
अर्थांपर दृष्टि डालते हैं तो इनका अभिप्राय समझना एक
दुरूह कार्य प्रतीत होता है। 'ललितासहस्रनाम'के 'सौभाग्य-
भास्कर' भाष्य करनेवाले स्वनामधन्य आचार्य भास्कररायने
'विद्याविद्यास्वरूपिणी' इस नामकी जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्रह्म और ईश्वरसम्बन्धी औपनिषदिक विचार
( लेखक-दीवानबहादुर श्री के० एस० रामस्वामी शास्त्री )
आज तो ऐसी धारणाओंका अस्तित्व देखनेमे आ रहा है,
जिनसे हिंदुत्वके अन्त.प्रासादमें भी दरारें पड़ गयी है । उनसे
हिंदुत्वकी अखण्डता संत्रस्त हो रही है । वहाँ उन्हींकी
समीक्षा करनेका विचार है । पहली धारणा यह है कि
श्रीशंकराचार्यके अद्वैत-वेदान्तने हिंदूधर्ममे एक नये सम्प्रदाय-
को जन्म दिया और यह प्रस्थानत्रयके तीनो अङ्ग उपनिषद्,
ब्रह्मसूत्र और गीतामेसे किसीके द्वारा भी अनुमोदित नहीं है ।
दूसरी धारणा यह है कि हिंदू-दर्शनके अद्वैत, विशिष्टाद्वैत और
द्वैत—ये तीनों सम्प्रदाय परस्परविरोधी हैं, और हिंदूधर्मका
कोई अविकल रूप नहीं है वर कई बेमेल मान्यताओंका
यह एक अदृढ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयहाँ पृष्ठ का पूर्ण एवं यथावत् लिप्यन्तरण प्रस्तुत है:
८२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
[बायाँ स्तम्भ]
स भूमाथ यत्रान्यत्पश्यत्यन्यच्छृणोत्यन्यद् विजानाति तदल्पं
यो वै भूमा तदमृतमथ यदल्पं तन्मर्त्यम् ।
( छान्दोग्य० ७ । २४ । १ )
'जहाँ कुछ और नहीं देखता, कुछ और नहीं सुनता तथा
कुछ और नहीं जानता—वह भूमा है, किंतु जहाँ कुछ और
देखता है, कुछ और सुनता है एव कुछ और जानता है, वह
अल्प है। जो भूमा है, वही अमृत है और जो अल्प है,
वही मर्त्य है।'
इदꣳ सर्वं यदयमात्मा ।
( बृहदारण्यक० २ । ४ । ६, ४ । ५ । ७ )
'यह सब आत्मा ही है।'
आत्मैवेदं सर्वम् । ( छान्दोग्य० ७ । २५ । २ )
'आत्मा ही यह सब है।'
ब्रह्मैवेदꣳ सर्वम् । ( नृसिंह० ७ । ३
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ब्रह्म और ईश्वरसम्बन्धी औपनिषदिक विचार * ८३
इस प्रकार निर्गुण ब्रह्मकी सत्ताको स्वीकार करते हुए
भी जिसकी स्वीकृति हमें काट, हेगेल, शोपेनहर, ब्रैडले,
बोसैन्के प्रभृति पश्चिमी विचारकोंके दर्शनोंमें भी मिलती है,
श्रीशङ्करको सगुण ब्रह्मकी भक्तिकी परम महिमाको स्वीकार
करनेमें कोई कठिनाई नहीं हुई । वास्तवमें वे भगवान्के
सबसे बड़े भक्त हैं । 'भज गोविन्दम्, हरिमीडे' आदि अपने
भक्तिपूर्ण स्तोत्रोंमें ही नहीं, वर अपने प्रकरण ग्रन्थोंमें भी
उन्होंने इस सत्यको निर्भ्रान्तरूपसे स्पष्ट कर दिया है । उनके
प्रबोध सुधाकरमें श्रीकृष्णका परमानन्दसे ओतप्रोत वर्णन और
स्तवन है। उसी ग्रन्थमें वे आगे चलकर ज्ञानमार्ग और
भक्तिमार्गका अन्तर बतलाते हुए कहते हे कि दूसरेकी अपेक्षा
पहला मार्ग दुर्गम और जटिल है, पर दोनोंसे जिस जिस
आनन्दकी प्राप्ति होती है
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
[बायाँ स्तम्भ]
पदोंके अधिकारीकी एकताको नहीं मिटाते या जैसे जिला-न्यायाधीश और सेशन्स-जजके कार्य अलग-अलग होते हुए भी इन पदोंपर आसीन एक ही अधिकारीकी एकताको नहीं नष्ट करते ।
मेरे विचारसे इसी प्रकार अद्वैत, विशिष्टाद्वैत एव द्वैत सिद्धान्तोंकी एकता भी अक्षुण्ण है। यहाँ भी श्रीकृष्णकी वाणी सदाकी भाँति हमे समन्वयकी कुञ्जी प्रदान करती है—
ज्ञानयज्ञेन चाप्यन्ये यजन्तो मामुपासते ।
एकत्वेन पृथक्त्वेन बहुधा विश्वतोमुखम् ॥
(गीता ९। १५)
'दूसरे ज्ञानयोगी मुझ निर्गुण निराकार ब्रह्मका ज्ञानयज्ञके द्वारा अभिन्नभावसे पूजन करते हुए भी मेरी उपासना करते हैं, और दूसरे मनुष्य बहुत प्रकारसे स्थित मुझ विराटरूप परमेश्वरकी पृथग्भावसे उपासना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपाश्चात्य विद्वानोंपर उपनिषदोंका प्रभाव
(लेखक—श्रीयुत बसन्तकुमार चट्टोपाध्याय एम० ए०)
उपनिषदोंके सिद्धान्त इतने गूढ़ और सार्वभौम हैं कि
उनका विद्वानोंपर, चाहे वे किसी देशके निवासी और किसी
भी धर्मके अनुयायी क्यों न हों, गहरा प्रभाव पड़ा है। किसी
दूसरे धर्मग्रन्थको इतर धर्मावलम्बियोंमे ऐसा हार्दिक और
अकृत्रिम आदर नहीं प्राप्त हुआ है। हमें यह स्मरण
रखना चाहिये कि उपनिषद् हिंदुओंके सर्वश्रेष्ठ धार्मिक ग्रन्थ
हैं। प्रत्येक हिंदू चाहे वह वैष्णव, शैव, शाक्त आदि किसी
सम्प्रदायका क्यों न हो, उपनिषदोंको सबसे प्रामाणिक ग्रन्थ-
के रूपमें अवश्य स्वीकार करता है। प्रत्येक हिंदूके धार्मिक
विश्वासका आधार वेद हैं। वे अपौरुषेय हैं, अतएव उनमें
भ्रम एव प्रमादकी तनिक भी सम्भावना नहीं की जा सकती।
और उपनिषद् वेदोंके सारभाग हैं। वेदोंके ‘संहिता’ एव
‘ब्राह्मण’ भागोंमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
[बायाँ स्तम्भ / Left Column]
सम्भवतः सम्पूर्ण विश्वमें अतुलनीय है।¹ डायसनने यह भी
कहा कि कांट और शोपेनहरके विचारोंकी उपनिषदोंने
बहुत पहले ही कल्पना कर ली थी तथा सनातन दार्शनिक
सत्यकी अभिव्यञ्जना मुक्तिदायिनी आत्मविद्याके सिद्धान्तोंसे
बढकर निश्चयात्मक और प्रभावपूर्ण रूपमे कदाचित् ही कही
हुई हो²।—( उपनिषद् दर्शन Philosophy of the
Upanisads ) मैकडानेलने लिखा है—'मानवीय चिन्तनके
इतिहासमें पहले पहल बृहदारण्यक उपनिषद्में ही ब्रह्म अथवा
पूर्ण तत्त्वको ग्रहण करके उसकी यथार्थ व्यञ्जना हुई है³।'
फ्रांसीसी दार्शनिक विक्टर कजिन्स् लिखते हैं, जब हम पूर्वकी
और उनमे भी शिरोमणिरूपा भारतीय साहित्यिक एव
दार्शनिक महान् कृतियोका अवलोकन करते हैं, तब हमें ऐसे
अनेक गम्भीर सत्योका पता चलता है, जिनकी उन निष्कर्षों-
से तुलना करनेपर, जहाँ पहुँचकर यूरोपीय प्रतिभा कभी-कभी
रुक गयी है, हमे पूर्वके तत्त्वज्ञानके आगे घुटना टेक देना
पड़ता है⁴।
जर्मनीके एक दूसरे लेखक और विद्वान् फ्रेडरिक श्लेगेल
लिखते हैं—"पूर्वीय आदर्शवादके प्रचुर प्रकाशपुञ्जकी तुलनामें
यूरोपवासियोंका उच्चतम तत्त्वज्ञान ऐसा ही लगता है, जैसे
मध्याह्न-सूर्यके व्योमव्यापी प्रतापी पूर्ण प्रखरतामे टिमटिमाती
हुई अनलशिखाकी कोई आदि किरण, जिसकी अस्थिर और
निस्तेज ज्योति ऐसी हो रही हो मानो अब बुझी कि तब⁵।"
[दायाँ स्तम्भ / Right Column]
उपनिषदोंके उदात्त विचारोंसे प्रभावित होनेवाले यूरोपके
अत्यन्त अर्वाचीन लेखकोंमें ऐल्डूझ हक्सलेका नाम उल्लेखनीय
है। उनका शाश्वत दर्शन ( Perennial Philosophy )
उनकी स्वीय अवगतिके अनुसार सनातन धर्मकी ही एक
व्याख्या है। उपनिषदोंके 'तत्त्वमसि'—इन शब्दोंने उन्हें
अत्यन्त प्रभावित किया है। इनमें उन्हें जो विचार और
जो आदर्श मिला है, वह किसी अन्य दर्शनशास्त्रमें नहीं
प्राप्त हुआ।
पाश्चात्त्य विद्वानोद्वारा उपनिषदोंकी प्रशंसाके विषयमे
इस एक बातको समझ लेना आवश्यक है। यद्यपि उन्होंने
आत्माकी सार्वभौम सत्ता आदि सत्य सिद्धान्तोंकी सराहना की
है पर कुछ विद्वानोने उपनिषदोंके कई अग तथा उपनिषदों-
के अङ्गी वेदोंके भी कितने भागोंको नहीं समझ पाया है।
इसमे कोई आश्चर्यकी बात नहीं है, क्योंकि वेदोंके सम्यक्
ज्ञानके लिये केवल बुद्धि और विद्वत्ताकी ( जो यूरोपीय विद्वानो-
को प्राप्त हे ) ही आवश्यकता नहीं हे, वर आध्यात्मिक साधना
एव वेदाध्ययनकी परम्परा भी ( जिनका यूरोपीय विद्वानोंके
पास अभाव है ) अपेक्षित हे। उन्हें वैदिक मस्कृति की परम्परा-
का परिचय नहीं है, और उनके अपने कुछ ऐसे प्राक्-स्थित
विचार हैं, जिनके बन्धनमे वे मुक्त नहीं हो पाते। कुछकी तो
कर्मकाण्डोके प्रति बड़ी अपधारणा हे तथा यज्ञोके प्रति तो और
भी। वैदिक देवताओंकी सत्तामे उन्हे स्वाभाविक ही विश्वास
नहीं हो सकता। वैदिक देवताओ एव यज्ञोंके प्रति अपनी
अपधारणाका आरोप उन्होने उपनिषदोंके द्रष्टा ऋषियोंमे भी
कर डाला है। यद्यपि उपनिषदोमे वैदिक देवताओका उल्लेख
भरा हुआ है तथा यह स्पष्ट लिखा है कि यज्ञोके अनुष्ठानसे
स्वर्गकी प्राप्ति हो सकती है और उनका निष्काम आचरण
करके मनको शुद्ध एव भगवत्साक्षात्कारके योग्य भी बनाया जा
सकता है। फिर भी, अनेक यूरोपीय विद्वानोका कथन हे कि
उपनिषदोंके ऋपियों को वैदिक देवताओंकी सत्ता अथवा वैदिक
यज्ञोंकी फलवत्तामे कोई विश्वास नहीं था। ऐसी उक्तियोंसे
वेदोंकी निर्भ्रान्त सत्यताके सिद्धान्तको धक्का लगता है, जहाँसे
वैदिक तत्त्वज्ञान और हिंदू धर्मका प्रारम्भ होता है। शोक
इस बातका है कि आधुनिक भारतीय विद्वानोंने भी, पाश्चात्यों-
के इन विचारोंकी बिना यथार्थताकी उचित परीक्षा किये ही
पुनरावृत्ति की है। अतएव अपने उपनिषदोंका ज्ञान प्राप्त
[पाद-टिप्पणियाँ / Footnotes]
1 "Philosophical conceptions unequalled in India, or perhaps anywhere else in the world"
2 "Eternal Philosophical truth has seldom found more decisive and striking expression than in the doctrine of the emancipating knowledge of the Atma"
3 "Brahman or Absolute is grasped and definitely expressed for the first time in the history of human thought in the Brhadaranyaka Upanisad"
4 "When we read the poetical and philosophical monuments of the East, above all those of India, we discover there many truths so profound and which make such a contrast with the results at which the European genius has sometimes stopped that we are constrained to bend the knee before the Philosophy of the East"
5 "Even the loftiest philosophy of the Europeans appears in comparison with the abundant light of oriental idealism like a feeble Promethean spark in the full flood of the heavenly glory of the noonday sun—faltering and feeble and ever ready to be extinguished"
✽ उपनिषदोंमें औदार्य ✽ ८७
करनेके लिये हमें पाश्चात्य विद्वानोंके पास नहीं जाना चाहिये। गुरुकी सहायता लेनी चाहिये, जिसने विदेशी पद्धतिपर स्थापित
इस कामके लिये हमे श्रीशकर एव श्रीरामानुज आदि महान् विश्वविद्यालयोंमें नहीं, वर प्राचीन परिपाटीके अनुसार शिक्षा
आचार्योंके ग्रन्थोंका अध्ययन करना चाहिये और किसी ऐसे देनेवाली भारतीय संस्थाओंमे उपनिषदोंका ज्ञान प्राप्त किया हो।
उपनिषदोंमें औदार्य
(लेखक-महामहोपाध्याय डा० पी० के० आचार्य एम्० ए० (कलकत्ता), पी-एच० डी० (लीडेन), डी-लिट्० (लदन))
'ब्राह्मण' नामक कर्मकाण्डविषयक धार्मिक ग्रन्थ हैं।
कर्मकाण्डकी पवित्रता व्यक्त करना ही उनका मुख्य उद्देश्य
है। उनमे यज्ञोंके अनुष्ठानकी विधियों तथा वस्तुतत्त्वकी
शास्त्रीय, पौराणिक धार्मिक अथवा दार्शनिक व्याख्या दी गयी
है। इनमेंसे ब्राह्मणोंका पहला विषय कर्मकाण्ड है और दूसरा
ज्ञानकाण्ड। पिछला भाग ब्राह्मणोंके अन्तमें आरण्यक नामसे
जोड़ा गया है। आरण्यकोंका अध्ययन वानप्रस्थाश्रममें वनमें
जाकर करनेका है, गाँवोंमें नहीं—जहाँ ब्रह्मचारी अपनी
शिक्षा आरम्भ करता है तथा गृहस्थ अपने सासारिक
कर्त्तव्योंका पालन करता है। वास्तविक ब्राह्मणग्रन्थोंके प्रतिपाद्य
विषयसे इन आरण्यकोंका मुख्य विषय भिन्न है। आरण्यकों-
में यज्ञानुष्ठानकी विधि और कर्मकाण्डकी व्याख्या नहीं है।
इनमें तो यज्ञों और उनके करानेवाले ऋषियोंके दार्शनिक
सिद्धान्तका आधिदैविक एव आध्यात्मिक निरूपण है।
प्राचीनतम उपनिषदोंमेंसे कुछ तो इन्हीं आरण्यकोंके अन्तर्गत
हैं और कुछ उनके परिशिष्ट स्वरूप हैं। और बहुधा आरण्यकों
और उपनिषदोंके बीचकी सीमा निर्धारित करना बड़ा
कठिन है।
ये ही ग्रन्थ वेदान्त अर्थात् वेदोंके अन्तिम भागके नाममे
प्रसिद्ध हुए। यह नाम पड़नेका एक कारण यह है कि इनमेंसे
अधिकांशकी रचना पीछेकी है और समयकी दृष्टिमे उनका
स्थान वैदिक कालके अन्तमें पड़ता है। दूसरे, जिन गूढतम
रहस्यों तथा आधिदैविक एव दार्शनिक सिद्धान्तोका आरण्यकों
और उपनिषदोंमे प्रतिपादन हुआ है, उनका अध्ययन-
अध्यापन स्वाभाविक ही शिक्षा-कालके अन्तिम भागमे होता
था। तीसरे, वेदपाठके अन्तमें इनके पाठको एक पवित्र और
धार्मिक कर्तव्य माना गया है। चौथे, पीछेके दार्शनिकोंको
उपनिषदोंके सिद्धान्तोंमें वेदोंका अन्त नही, वर उनका चरम
तात्पर्य दिखायी दिया।
आरण्यकों और उपनिषदोंकी भाषा प्राचीन लौकिक संस्कृतसे बहुत मिलती-जुलती है। वेदों और ब्राह्मणोंकी भाँति
इन्हे स्वरसहित पढनेका विधान नही है। भाषाकी दृष्टिसे
प्राचीनतम उपनिषदोंका स्थान ब्राह्मणो एव सूत्रग्रन्थोंके मध्यमें
आता है।
कालकी दृष्टिसे उपनिषदोंको चार वर्गोंमे विभक्त किया
गया है। जो इनमे सबसे पुराने हैं, उनको तो ईस्वी सन्-
से ६०० वर्ष पहलेका माना जाता है, क्योंकि बौद्धधर्मने उनके
कुछ मुख्य सिद्धान्तोंको आधाररूपमे मान लिया है। कालकी
दृष्टिसे सबसे प्राचीन वर्गमें आनेवाले उपनिषद् हैं,—
बृहदारण्यक, छान्दोग्य, तैत्तिरीय, ऐतरेय और कौषीतकि—
ये गद्यमे हे, जिनकी शैली ब्राह्मणोकी शैलीकी भाँति ही
अपरिष्कृत है। दूसरी श्रेणीमें कठ, ईश, श्वेताश्वतर, मुण्डक
और महानारायणमे गिना जाता है। ये सब पद्यमय हैं।
केन—जिसका कुछ अश गद्यमय है और कुछ पद्यमय—इन
दोनों श्रेणियोंके बीचका है। इनमें उपनिषदोंका सिद्धान्त
विकासोन्मुख अवस्थामे नहीं है वर विकसित होकर स्थिर हो
गया है। तीसरी श्रेणीके प्रश्न, मैत्रायणीय और माण्डूक्य
उपनिषदोंकी भाषा फिर गद्यमय हो गयी है, पर पहली श्रेणी-
के उपनिषदों जैसी अपरिष्कृत नहीं है और प्राचीन लौकिक
सस्कृतके अधिक निकट है। चौथी श्रेणीमें परकालीन
अथर्ववेदीय उपनिषदोंकी गणना है। इनमेंसे कुछ गद्यमें हैं
और कुछ पद्यमे।
सबसे पीछेके उपनिषदोंका, जिनकी सख्या दो सौसे
अधिक है, वर्गीकरण उनके प्रयोजन और विषयके अनुसार
किया गया है—(१) सामान्य वेदान्त-उपनिषद्, जिनमे
वेदान्तके सिद्धान्तोंका वर्णन है, (२) योगकी शिक्षा
देनेवाले योग उपनिषद्, (३) सन्यासकी प्रशसा करनेवाले
सन्यास उपनिषद्, (४) विष्णुके महत्त्वका प्रतिपादन करने-
वाले वैष्णव-उपनिषद्, (५) शिवके महत्त्वका प्रतिपादन
करनेवाले शैव उपनिषद्, (६) शाक्तोंके शाक्त-उपनिषद् तथा
८८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
इतर सम्प्रदायोंके अन्यान्य उपनिषद्, इनमें सर्वसमन्वयता है।
योग तथा अन्य उपायोंसे ये सभी ब्रह्मविद्याका ही उपदेश
करते हैं, इस दृष्टिसे इनकी उदारता अस्फुट रूपसे वर्तमान
है ही। इन उपनिषदोंमेंसे कुछ गद्यमय हैं, कुछमें गद्य पद्य
दोनोंका मिश्रण है और कुछमे पुराणोंकी शैलीके श्लोक है।
प्रथम श्रेणीके ऐतरेयोपनिषद्में तीन छोटे छोटे अध्यायोंमें
उपनिषदोंकी शिक्षाका सारांश दिया गया है। पहले अध्याय-
में संसारकी उत्पत्ति आत्मासे (जिसे ब्रह्म भी कहा है)
मानी गयी है। और मनुष्योंको आत्माकी सर्वोत्कृष्ट अभिव्यक्ति
बताया है। यह वर्णन ऋग्वेदके पुरुषसूक्तके आधारपर है,
पर उपनिषद्में विराट् पुरुषका जन्म उस जलसे होना बताया
गया है, जिसकी सृष्टि आत्माके द्वारा हुई है। मानव शरीरमें
आत्माके तीन आवसथ अर्थात् निवासस्थल बताये गये हे—
इन्द्रिय, मन और हृदय, जिनमें वह आत्मा क्रमशः जाग्रत्,
स्वप्न और सुषुप्तिनामक अवस्थाओंमें वर्तमान रहता है।
दूसरे अध्यायमें आत्माके त्रिविध जन्मका वर्णन है। आवा-
गमनका अन्त मोक्षमें होता है। परमधाममें शाश्वत निवासका
नाम मोक्ष है। आत्मस्वरूपका निरूपण करनेवाले अन्तिम
अध्यायमें 'प्रज्ञान' को ब्रह्म कहा है।
उपनिषदोंके सिद्धान्तोंमें जो नये से-नया विकास हुआ
है, प्राय. उस सबका सारांश गौड़पादकी कारिकाने अपने चार
प्रकरणोंमें प्रस्तुत कर दिया है।
'जैसे यूनानी दार्शनिक प्लेटोने पामेनिडीजकी शिक्षाओं-
को एक व्यवस्थित रूप प्रदान किया, उसी प्रकार गौड़पादके
सिद्धान्तोंको एक निश्चित मतवादका रूप प्रदान करनेका श्रेय
यदि किसीको दिया जा सकता है तो श्रीशङ्कराचार्यको।
श्रीशङ्कराचार्य (८०० ई०), जिन्होंने वेदान्तपर प्रसिद्ध
भाष्यकी रचना की है, गोविन्दभगवत्पादके शिष्य थे, जिनके
आचार्य ये ही गौड़पाद प्रतीत होते हैं। शङ्करका मत मुख्य
रूपसे वही है, जो गौड़पादका है और बहुतसे विचार तथा
रूपक, जिनकी झलक गौड़पादके ग्रन्थमें मिलती है, शङ्करके
भाष्योंमें बार-बार आये हैं।
गौड़पादकी कारिकाके चारों प्रकरण उपनिषदोंकी चारों
श्रेणियोंके रूपमें गिने जाते हैं। पहला प्रकरण तो एक प्रकार-
से माण्डूक्योपनिषद्का ही छन्दोबद्ध अनुवाद है। उसमें जो
विलक्षण बात कही गयी है, यह है कि जगत् न तो माया है,
न किसी प्रकारका परिणाम ही है, अपितु यह ब्रह्मका स्वभाव
ही है—ठीक उसी प्रकार, जैसे ज्योति स्वरूप सूर्यकी किरणें
सूर्यसे भिन्न नहीं होतीं। दूसरे प्रकरणका नाम वैतथ्य-
प्रकरण है, उसमें जगत्को सत्य माननेवाले सिद्धान्तके
मिथ्यात्वका प्रतिपादन है। जैसे अन्धकार रहनेपर रज्जुमे
सर्पका भ्रम होता है, उसी प्रकार अज्ञानरूप अन्धकारसे
आवृत आत्माको भ्रमसे जगत् मान लिया जाता है। तीसरा
अद्वैत प्रकरण है। घटाकाश और महाकाशके दृष्टान्तसे जीवात्मा-
के साथ परमात्माकी एकताको समझाया गया है। ग्रन्थकारने
सृष्टिकी उत्पत्ति और नानात्मवादके सिद्धान्तका खण्डन
किया है। 'सतो जन्म' सम्भव नहीं, क्योंकि ऐसा होनेसे जो
पहलेसे वर्तमान है उसीका जन्म मानना पड़ेगा, और 'असतो
जन्म' भी सम्भव नहीं, क्योंकि जो वन्ध्यापुत्रकी भाँति है
ही नहीं, उसका जन्म कहाँसे होगा। अन्तिम प्रकरणका
नाम 'अलातशान्ति' है। इसमे सृष्टिकी उत्पत्ति और नानात्व-
की संसारमें कैसे प्रतीति होती है, इसको समझानेके लिये एक
नये ढङ्गकी उपमाका प्रयोग किया गया है, यदि एक छड़ीको,
जिसका एक छोर जल रहा हो, इधर-उधर घुमाया जाय तो
उस जलते हुए छोरमे बिना किसी वस्तुका संयोग किये
अथवा उसमेसे कोई नयी वस्तु प्रकट हुए बिना ही अनलरेखा
अथवा अनल-वृत्त बन जायगा। उस अनलरेखा या वृत्त-
का अस्तित्व केवल विज्ञानमे है। इसी प्रकार जगत्के
असंख्य रूप विज्ञानके स्पन्दनमात्र हे और वह विज्ञान एक हे।
आत्माके स्वरूपका निरूपण ही उपनिषदोंका मुख्य
विषय है। ऋग्वेदके पुरुषसे आत्मातक तथा स्रष्टा पुरुष
प्रजापतिसे सम्पूर्ण जगत्के निर्विशेष कारणतक जो विकासकी
परम्परा दृष्टिगोचर होती है, उपनिषदोंका आत्मा उसकी
अन्तिम सीमा है।
उपनिषदोंके सिद्धान्तोंका उपदेश करनेका अधिकारी
किन्हें समझा गया, इसपर विचार करनेसे भी उनकी उदारता-
का सङ्केत मिलता है। कतिपय अपवादोंको छोड़कर यज्ञोंके
ऋत्विज् तथा वैदिक मन्त्रोंके ऋषि प्राय. ब्राह्मण ही होते थे,
किंतु उपनिषदोंके अनेक स्थलोंसे यह सिद्ध होता है कि
वैदिक कालके बौद्धिक जीवन एव साहित्यिक क्षेत्रसे क्षत्रिय
जातिका घनिष्ठ सम्बन्ध था। कौषीतकिब्राह्मण (२६।५)
में प्रतर्दन नामके राजाका यज्ञोंके विषयमे ऋत्विजोंके साथ
प्रश्नोत्तर होता है। शतपथब्राह्मणमे राजा जनकका बार बार
उल्लेख आया है, वे अपने शास्त्रीय ज्ञानसे सारे ऋत्विजों को
चकित कर देते हे। वह स्थल, जहाँ जनक ऋत्विज् बने हुए
श्वेतकेतु, सोमशुष्म एव याज्ञवल्क्यसे अग्निहोत्र विधिके विषयमे
प्रश्न करते हैं, सुप्रसिद्ध एव उपदेशपूर्ण है। तीनोंमेंसे कोई मतोप-
जनक उत्तर नहीं दे पाता। फिर भी याज्ञवल्क्यको जनकसे
- उपनिषद् और अद्वैतवाद * ८९
सौ गौएँ प्राप्त होती हैं, क्योंकि उन्होंने यज्ञके अर्थपर सबसे
गहरा विचार किया है, यद्यपि जनकके कथनानुसार अग्निहोत्रका
वास्तविक अर्थ अभी याज्ञवल्क्यको भी नहीं खुल पाया था ।
उपनिषद्के अनुसार राजा ही नही, वर स्त्रियाँ भी, यहाँ-
तक कि सन्दिग्ध वर्णके लोग भी साहित्यिक एव दार्शनिक
प्रतिद्वन्द्विताओंमे भाग लेते थे और बहुधा ज्ञानकी पराकाष्ठा-
को पहुँचे रहते थे । उदाहरणार्थ—बृहदारण्यकोपनिषद्मे
गार्गी विस्तारपूर्वक याज्ञवल्क्यसे समस्त जगत्के कारणके विषय-
में प्रश्न करती है । यहाँतक कि याज्ञवल्क्यको कहना पड़ता
है—'गार्गी ! अतिप्रश्न मत करो, प्रश्नकी सीमाको मत लाँघो,
कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारा सिर फट जाय । सचमुच परमात्म-
तत्त्वके विषयमें किसीको अतिप्रश्न नहीं करना चाहिये ।'
[ज]बालाके पुत्र सत्यकामकी कथा और भी तत्त्वपूर्ण है । उसने
[अ]पनी मासे पूछा—'मै एक ब्राह्मण आचार्यके यहाँ ब्रह्मचारी
[हो]कर रहना चाहता हूँ, परंतु वे निम्न जातिके शिष्योको ग्रहण
[न]हीं करते । मा ! मै किस गोत्रका हूँ ?' माताने उत्तर दिया—
[व]त्स ! मुझे तो गोत्रका पता नही । युवावस्थामे जब मै
परिचारिकावृत्तिका अवलम्बन करके इधर-उधर रहा करती थी,
भी तुम मेरे गर्भमे आ गये थे । अपने गुरुसे कहो कि तुम
सत्यकाम जाबाल (जवालाके पुत्र ) हो ।' आचार्य गौतम
हारिद्रुमत अपने भावी शिष्यकी इस स्पष्टवादितापर प्रसन्न
हुए और बोले—एक सच्चे ब्राह्मणके सिवा कोई दूसरा इस
प्रकार नहीं कह सकता । सोम्य ! जाओ, समिधा ले आओ ।
मै तुम्हें दीक्षा दूँगा । तुम सत्यसे विचलित नहीं हुए हो ।'
उपनिषदोंमें यह बार-बार आया है कि पराविद्याकी प्राप्तिके
लिये ब्राह्मणलोग क्षत्रियोंके उपसन्न हुए हैं । उदाहरणार्थ—
श्वेतकेतुके पिता गौतम ब्राह्मण परतत्त्वविषयक उपदेशके लिये
राजा प्रवाहणके समीप जाते हैं ।
इस प्रकार जब कि, ब्राह्मणलोग अन्धश्रद्धासे प्रेरित होकर
यज्ञके अनुष्ठानमें लगे थे, इतरवर्णोके लोग उन महत्तम प्रश्नोंपर
विचार करने लगे थे, जिनका उपनिषदोंमें जाकर बड़ी
सुन्दरतासे समाधान हुआ है । मानव-चिन्तनाके इतिहासमें
उपनिषदोंका बड़ा महत्त्व है । उपनिषदोंके गूढ सिद्धान्तोंसे
लेकर ईरानके सूफी मततक, नवप्लैटानिकों तथा अलेक्जैंड्रियन
क्रिश्चियनके रहस्यमय थियोसाफिकल 'लोगोस'के सिद्धान्ततक
और ईसाई रहस्यवादी एरवार्ट एव टालरके उपदेशोंतक और
अन्ततोगत्वा १९वीं शताब्दीके महान् रहस्यवादी जर्मन विचारक
शोपेनहरके दर्शनतक चिन्तनकी एक ही धारा अनुस्यूत है ।
उपनिषद् और अद्वैतवाद
( लेखक—पं० श्रीरामगोविन्दजी त्रिवेदी, वेदान्तशास्त्री )
‘वेदान्तसार’में सदानन्द योगीन्द्रने लिखा है—
वेदान्तो नाम उपनिषद्वप्रमाणं तदुपकारीणि शारीरक-
सूत्रादीनि च ।
अर्थात् मुख्य और गौणके भेदसे 'वेदान्त' शब्दके दो
अर्थ हैं—'वेदका अन्त वेदान्त है', इस व्युत्पत्तिके अनुसार
वेदान्त शब्दका मुख्य अर्थ उपनिषद् है और उपनिषद्के
अर्थबोधके अनुकूल अथवा उसमे सहायक शारीरकसूत्र
आदि तथा उपनिषदर्थ-संग्राहक भागवत-गीता आदि गौण
अर्थ है । अतः प्रमुख वेदान्त उपनिषद्को ही जानना चाहिये ।
वेद-भाष्यमें आपस्तम्ब ऋषिका यह वचन उद्धृत है—
‘मन्त्रब्राह्मणयोर्वेदनामधेयम् ।’
अर्थात् मन्त्र और ब्राह्मण—इन दो भागोंमें वेद विभक्त
है । इन दोनोंका अन्त उपनिषद् है । कोई उपनिषद् मन्त्र-
भागके अन्तर्गत है और कोई ब्राह्मणभागके । शुक्ल यजुर्वेदीय
माध्यन्दिन-संहिताका अन्तिम अश ईशावास्योपनिषद् है और
कृष्ण यजुर्वेदीय श्वेताश्वतर-सहिता ( जो अप्राप्य है ) का
शेष भाग श्वेताश्वतरोपनिषद् है । सामवेदीय कौथुम शाखाके
ताण्ड्य वा पञ्चविंश ब्राह्मणके अन्तिम आठ भाग
छान्दोग्योपनिषद् हैं और शुक्ल यजुर्वेदीय काण्वसहिताके शत-
पथब्राह्मणके शेष छः अध्याय बृहदारण्यकोपनिषद् है । इसी
प्रकार सभी उपनिषदें वेदके अन्तिम भाग हैं । यहाँ अब यह
भी सन्देह नहीं रह जाता कि उपनिषदें वेद है । वस्तुत.
उपनिषदें वेद और वेदान्त दोनों हैं । इसीसे उपनिषदोंका
इतना महत्त्व है ।
मन्त्रभागीय उपनिषदोंमें मन्त्र-स्वर और ब्राह्मणभागीय
उपनिषदोंमें ब्राह्मण-स्वर रहते हैं और इसीके अनुसार इनका
अध्ययन भी किया जाता है । स्वर-विशेषके अनुसार ही अर्थ-
विशेष किया जाता है । आचार्य शङ्करने ऐसा ही किया है ।
यही शिष्ट-प्रणाली भी है । प्रायः सारे वैदिक-साहित्यका अर्थ
स्वराधीन ही होता है । स्वरमुक्तिवादी एक वैदिक सम्प्रदाय
भी है ।
'९० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
[बायाँ स्तम्भ]
वेदान्ताचार्योने आगे चलकर वेदान्तशास्त्रको तीन प्रस्थानोमें विभक्त किया है—श्रुति, स्मृति और न्याय । उपनिषद्भाग श्रुति प्रस्थान है, भागवत, गीता, सनत्सुजात-सहिता आदि स्मृति प्रस्थान हैं और ब्रह्मसूत्र आदि न्याय-प्रस्थान हैं ।
वेदका ज्ञानकाण्ड होनेसे उपनिषद्को ब्रह्मविद्या कहा जाता है । ब्रह्मविद्या ही पराविद्या वा श्रेष्ठविद्या है । उपनिषदों-मे जो ब्रह्मविषयक विज्ञान प्रतिपादित किया गया है, वही पराविद्या है । शेष कर्मविषयक विज्ञान अपराविद्या है । इसे कर्म-विद्या भी कहते है । कर्मविद्या तत्काल फल नही देती, कालान्तरमें उसका फल मिलता है । कर्मफल विनाशी भी होता है । इसके विपरीत ब्रह्मविद्या तत्काल फल देती है और यह फल अविनाशी होता है । इसीलिये ब्रह्मविद्या श्रेष्ठ है । यही ब्रह्मविद्या मुक्तिका एकमात्र कारण है । कर्मविद्या मुक्ति-का कारण नहीं है, हॉ, ब्रह्मविद्याकी प्राप्तिमें हेतु अवश्य है । इसीलिये कहा गया है कि, 'जो ब्रह्मविद्या अथवा आत्मतत्त्वज्ञान नहीं जानता, वह परमात्माको नहीं जान सकता'—
'नावेदविन्मनुते तं बृहन्तम् ।'
'जो वेदका ज्ञाता नहीं है, वह उस ब्रह्मको नही समझ सकता।' उपनिषद् वेद है, यह पहले ही कहा गया है ।
श्रीशङ्कराचार्यके मतसे अद्वैतवाद ही सारी उपनिषद्दोंका तात्पर्य है । एक ब्रह्म ही परमार्थ सत्य है । दृश्यमान जगत् परमार्थ सत्य नहीं है, सपनेमे देखे गये पदार्थकी तरह मिथ्या है, जीवात्मा और ब्रह्म एक ही हैं, दो नहीं । यही उपनिषत्सिद्धान्त है । इसी सिद्धान्तको एक श्लोकार्द्धमें कहा गया है—
श्लोकार्डेन प्रवक्ष्यामि यदुक्त ग्रन्थकोटिभि ।
ब्रह्म सत्य जगन्मिथ्या जीवो ब्रह्मैव नापर. ॥
परंतु शङ्कराचार्यसे विरुद्ध मत रखनेवाले वैष्णवाचार्य कहते हैं कि 'द्वैतवाद ही प्राचीन सिद्धान्त है, अद्वैतवाद तो नवीन सिद्धान्त है, जिसके जन्मदाता शङ्कराचार्य हैं। इनके पहले अद्वैतवाद था ही नहीं।' परतु बात ऐसी नहीं है । अद्वैतवाद प्राचीन ही नहीं, प्राचीनतम वाद है । ऋग्वेदके प्रसिद्ध 'नासदीय सूक्त'मे अद्वैतवादका ही उल्लेख है, वहाँ द्वैतवादका तो कहीं नाम लेश भी नहीं है । छान्दोग्योपनिषद् (६।२।१) और बृहदारण्यकोपनिषद् (४।४।१९) में स्पष्ट ही अद्वैतवादका वर्णन है । साख्यसूत्रों (१ । २१–२४ और ३ । २ । ८ और १९) में अद्वैतवाद ही वेदान्तमत
[दायाँ स्तम्भ]
माना गया है । 'न्यायसूत्र'के 'तदत्यन्तविमोक्षोऽपवर्ग' सूत्रके भाष्यमें भी अद्वैतवाद ही वेदान्त सिद्धान्त स्वीकृत हुआ है । कविवर भवभूतिकी भी—
'एको रस करुण एव विवर्त्तभेदात ।'
तथा—
'ब्रह्मणीव विवर्ताना क्वापि विप्रलय. कृत ।।'
—अनेक उक्तियोंमे अद्वैतवादका सिद्धान्त ही उपलब्ध होता है । पुराणोंमे तो जहाँ कही भी वेदान्तका उल्लेख है, वहाँ अद्वैतवादके सिद्धान्तका ही प्रतिपादन है । 'सूत-सहिता' और 'योगवासिष्ठ'—जैसे प्राचीन ग्रन्थोंमें अद्वैतवाद भरा पड़ा है । 'नैषधचरित' ( २१। ८८ ) मे तो बुद्धको भी 'अद्वयवादी' कहा गया है । शान्तरक्षितके 'तत्त्व-सग्रह' ( ३२८ । १२९ ) मे अद्वैतवादका उल्लेख है । दिगम्बराचार्य सामन्तभद्रने 'आप्तमीमासा' ( २४ श्लोक ) में अद्वैतवादकी चर्चा की है । स्थानसङ्कोचके कारण इस प्रकारकी उक्तियोका यहाँ अधिक उल्लेख नहीं किया जा सकता । मुख्य बात यह समझिये कि अद्वैतवाद अत्यन्त प्राचीन सिद्धान्त है और अनेक आचार्योंके मतसे तो यह अनादि सिद्धान्त है ।
परंतु अद्वैतवादके विरोधी अपने पक्षके समर्थनमे कठोपनिषद्का यह मन्त्र उपस्थित करते हे—
ऋतं पिबन्तौ सुकृतस्य लोके
गुहा प्रविष्टौ परमे परार्द्धे ।
छायातपौ ब्रह्मविदो वदन्ति
पञ्चाग्नयो ये च त्रिणाचिकेता ॥
'इस शरीरम एक अपने कर्मका फल भोग करता है और दूसरा भोग कराता हे । दोनो ही हृदयाकाश और बुद्धिमे प्रविष्ट हे । इनमें एक ( जीवात्मा ) ससारी हे, दूसरा ( परमात्मा ) अससारी है । इसीलिये ब्रह्मज्ञाता और गृहस्थ इन दोनोंको छाया और आतप ( धूप ) के समान विलक्षण कहते ह ।'
अद्वैतवादके खण्डनम दूसरा प्रमाण यह दिया जाता है—
द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया
समानं वृक्षं परिषस्वजाते ।
तयोरन्य. पिप्पल स्वाद्वत्त्य-
नश्नन्नन्यो अभिचाकशीति ॥
(मुण्डक० ३ । १ । १)
अर्थात् 'सहचर और सखा दो पक्षी एक वृक्षका आश्रय