सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन
  • उपनिषद् और अद्वैतवाद * \hfill ९१

[बायाँ स्तम्भ]

करके रहते हैं । इनमेंसे एक नानाविध फलका भक्षण करता
है और दूसरा कुछ नहीं खाता, केवल देखता है।'

इस मन्त्रसे स्पष्ट जाना जाता है कि यह शरीर वृक्ष है
और जीवात्मा तथा परमात्मा पक्षी हैं । सुख दुःख-भोग ही
फल भक्षण है ।

द्वैतवादी कहते हैं कि जीवात्मा और परमात्मा एक नहीं
हैं, परस्पर भिन्न हैं—इस विषयमें उक्त दोनो मन्त्र अकाट्य
प्रमाण हैं। द्वैतवादके समर्थनमे इन मन्त्रोंसे बढकर उत्कृष्ट
प्रमाण नहीं मिल सकता—किसी भी उपनिषद्‌में इन मन्त्रोंके
समान द्वैतवादका स्पष्ट समर्थन नहीं ह। अवश्य ही ऊपरसे
देखने सुननेमे ऐसा ही विदित होता है, परन्तु जरा गहराईमें
उतरकर विचार करनेपर ज्ञात होता है कि इन मन्त्रोंमे न तो
द्वैतवादका समर्थन ही है, न अद्वैतवादका खण्डन ही
है । क्यों और कैसे ? नीचेकी पङ्क्तियाँ पढ़कर पाठक ही
निर्णय करेंगे।

अद्वैतवादी भी द्वैत प्रपञ्चका सर्वांशतः अपलाप नहीं
करते । वे भी शास्त्र मानते हैं, गुरु शिष्यरूपमे आत्मविद्या-
का अनुशीलन करते हैं, सत्त्व शुद्धिके लिये कर्म करते हैं और
चित्तकी एकाग्रताके लिये उपासना करते हैं । वे उपास्य-
उपासकरूपसे जीव ब्रह्मका औपाधिक भेद स्वीकार करते हैं
और आत्मसाक्षात्कारके लिये योगमार्गका आश्रय ग्रहण
करते हैं । वे केवल द्वैत-प्रपञ्चकी सत्यता और पारमार्थिकताको
स्वीकार नहीं करते । वे कहते हैं—'यह द्वैत प्रपञ्च व्यावहारिक
और मायामय है तथा अद्वैत ही पारमार्थिक सत्य है ।'
इसलिये अद्वैतवादियोंके मतमे भी उपनिषदोंमे द्वैत-प्रपञ्चका
उल्लेख हो सकता है, परन्तु 'द्वैत-प्रपञ्च सत्य है' ऐसा उपदेश
किसी भी उपनिषद्‌का नहीं ह । हाँ, द्वैत प्रपञ्चका मायामयत्व
उपनिषदोंमे ही अवश्य ही उपदिष्ट ह । उपनिषद्‌का स्पष्ट
ही आदेश है—'मायाद्वारा परमेश्वर अनेक रूपोंमें दृष्ट
होते हैं—

'इन्द्रो मायाभि पुरुरूप ईयते ।'

कठोपनिषद्के 'ऋतं पिबन्तौ' मन्त्रमे आत्माका, उपाधि-
भेदमे, जीवात्मा और परमात्माके रूपमें, भेद प्रतिपादित
किया गया है—जीवात्मा और परमात्मा वस्तुतः भिन्न ह, यह
नहीं कहा गया है । इस मन्त्रमें भेदका सत्यताबोधक कोई
भी शब्द नहीं है। इस मन्त्रका प्रसङ्ग देखनेसे बात स्पष्ट
हो जायगी ।

मृत्युने नचिकेताको तीन वर देनेका वचन दिया था ।


[दायाँ स्तम्भ]

इसके अनुसार नचिकेताने प्रथम वरमे पिताकी अनुकूलता
माँगी और द्वितीय वरमे अग्निविद्याके लिये प्रार्थना की ।
दोनों वरोंके मिल जानेपर नचिकेताने पुनः प्रार्थना की,
'कृपया मुझे यह समझा दीजिये कि आत्मा देहेन्द्रियोंसे भिन्न
है कि नहीं ।' मृत्युने अनेक प्रलोभन दिखाकर नचिकेताको
इस वर-प्रार्थनामे निवृत्त होनेका अनुरोध किया, परन्तु
नचिकेता किसी भी प्रलोभनमें नहीं आये—उन्होने एक भी
नहीं सुनी । नचिकेताकी निःस्पृहता देखकर मृत्युने उनकी
बड़ी प्रशसा की और 'आत्मज्ञान होनेपर परमपुरुषार्थ सिद्ध
हो जाता है', यह भी कहा । नचिकेताने कहा—'आत्माका
यथार्थ स्वरूप क्या है ?' इसके उत्तरमे मृत्युने आत्माकी
देहेन्द्रियभिन्नता बतायी और आत्माके यथार्थ स्वरूपकी
व्याख्या की । 'आत्मा क्योंकर अपने यथार्थ स्वरूपको जान
सकता है', यह भी मृत्युने बताया । नचिकेताके प्रश्नके उत्तर-
मे 'ऋतं पिबन्तौ' मन्त्र मृत्युकी उक्ति है ।

नचिकेताने पूछा था जीवात्माका विषय । तब मृत्यु
परमात्माका विषय कैसे कहने लगते ? यह तो अप्रासङ्गिक
होता । जीवात्माका यथार्थ स्वरूप परमात्माके यथार्थ स्वरूपसे
भिन्न नहीं है; जीवात्मा और परमात्मा एक ही हैं, केवल
उपाधिभेदसे, घटाकाश, मठाकाश आदिकी तरह दोनोंका
भेद मालूम पड़ता है । जीवात्माका संसारीपन अविद्याकृत है,
अविद्याके अभावके कारण परमात्मामें संसारीपन नहीं है—
इन्हीं अभिप्रायोंसे नचिकेताके जीवात्मविषयक प्रश्नके उत्तर-
मे मृत्युने जीवात्मा और परमात्माकी बात कही । नचिकेता-
का प्रश्न यह है—

येयं प्रेते विचिकित्सा मनुष्ये-
ऽस्तीत्येके नायमस्तीति चैके ।
एतद्विद्यामनुशिष्टस्त्वयाहं
वराणामेष वरस्तृतीय ॥
\hfill ( कठ० १ । १ । २० )

'कोई कहता है, मृत्युके अनन्तर भी देहातिरिक्त
आत्माका अस्तित्व रहता है और कोई कहता है, नहीं ।
यह भारी संशय है । तुम्हारे उपदेशसे मैं इसे जानना चाहता
हूँ । यह मेरा तीसरा वर है ।'

इसका उत्तर पानेके पहले ही नचिकेता परमात्मविषयक
एक और असङ्गत प्रश्न कैसे कर बैठते ? मृत्यु तो इसी प्रश्न-
को जटिल समझते थे । इसी बीच परमात्मसम्बन्धी एक
अन्य महान् विकट प्रश्न कैसे किया जा सकता था ? मृत्युने

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

९२ * महान्तं विभुमात्मानं म्.त्वा धीरो न शोचति *

[Left Column]
उक्त प्रश्नको ही सुनकर उत्तर देनेमें बड़ी आनाकानी की ।
मृत्युने स्पष्ट ही कहा—'यह दुर्विज्ञेय है, देवोंको भी इस
विषयमें सन्देह हो जाता है । इसलिये इसके उत्तरके लिये
आग्रह मत करो—दूसरा वर माँगो ।' इस तरह मृत्युने
उत्तर देनेमें बड़ी आपत्ति की, प्रलोभनतक दिखाकर अन्य
वर माँगनेका बहुत तरहसे अनुरोध किया । परंतु नचिकेता
जरा भी विचलित नहीं हुए । उन्होंने स्पष्ट ही कहा—'जिस
विषयमें देवता भी सन्दिहान हैं और जो दुर्विज्ञेय है, उम
विषयमें तुम्हारे समान न तो कोई उत्तरदाता ही मिलेगा, न
इसके बराबर कोई दूसरा वर ही होगा। इसलिये चाहे यह
वर कितना भी दुर्विज्ञेय हो, इसके सिवा मैं अन्य वर नहीं
माँग सकता ।'
मृत्युने नचिकेताकी दृढता और लोभशून्यता देखकर
उनकी, उनके प्रश्नकी और आत्मतत्त्वज्ञानकी प्रशंसा की ।
अनन्तर नचिकेताने आत्माका परमार्थ-स्वरूप जानना चाहा ।
आत्माके यथार्थ रूपको जाननेका अनुरोध करना, प्रकारान्तरसे,
पूर्व प्रश्नका व्याख्यानमात्र है । वह इस प्रकार कि आत्माके
देहादि स्वरूप होनेपर मृत्युके पश्चात् आत्माका अस्तित्व
नहीं रह सकता और देहादिसे भिन्न होनेपर मरणानन्तर भी
आत्माका अस्तित्व रह सकता है । परंतु नचिकेताकी यथार्थ
आत्मस्वरूपकी जिज्ञासा परमात्मविषयक प्रश्न है, यह कल्पना
नितान्त अलीक है। कारण, मृत्यु प्रार्थित वरको दुर्विज्ञेय कहकर
उत्तर प्रदान करनेमें ही जब कि आपत्ति करते हैं, तब
नचिकेताका एक अन्य दुर्विज्ञेय प्रश्न कर बैठना असम्भव
है—यह बात पहले ही लिखी जा चुकी है। मृत्युने जिस
प्रकार नचिकेताको उत्तर दिया है, उसकी सूक्ष्मताया परीक्षा
करनेपर स्पष्ट ही ज्ञात होता है कि, जीवात्मा और परमात्मा
एक ही हैं, भिन्न नहीं; मृत्युको यही अभिप्रेत है । आगे
दिये जानेवाले उत्तरके आरम्भमें मृत्युने कहा है—
सर्वे वेदा यत्पदमामनन्ति तपाᳪसि सर्वाणि च यद् वदन्ति ।
यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदᳪ सग्रहेण ब्रवीम्योमित्येतत्
( कठ० १ । २ । १५ )
'जिस पदका प्रतिपादन सारे वेद करते हैं, जिस
पद-प्राप्तिका साधन सारी तपस्याएँ हैं और जिस स्थानकी
प्राप्तिके लिये ब्रह्मचर्यका पालन किया जाता है, मैं संक्षेपसे
वही पद कहता हूँ । वह है ओंकार ।'
ओंकार ईश्वरका नाम और प्रतीक है । श्रुतिका यही
मत है । योगी याज्ञवल्क्यने कहा है—

[Right Column]
'वाच्यः स ईश्वर प्रोक्तो वाचक प्रणव स्मृत. ॥'
'प्रणव या ओंकार परमात्माका प्रतिपादक है ।'ठीक ऐसा
ही योगदर्शनमे पतञ्जलि ऋषिाने भी कहा है—'तस्य वाचक
प्रणव ।' आगे चलकर मृत्युने जीवात्मा और परमात्माकी
अभिन्नता दिखायी हे । यही उचित उत्तरका क्रम हूं ।
यदि नचिकेताने जीवात्मविषयक प्रश्नका उत्तर पानेके-
पहले ही परमात्मविषयक असङ्गत प्रश्न किया होता, तो
मृत्युने जीवात्मविषयक उत्तर देनेके बाद परमात्मविषयक
उत्तर दिया होता । तब यह कैसे सम्भव था कि पहले
ही परमात्मसम्बन्धी बातें कह दी जातीं और पृथक् रूपसे
जीवात्माका उल्लेखतक नहीं होता ?
आगे चलकर तो इसी उपनिषद्मे द्वैत-वादका खण्डन
भी है—
मनसैवेदमाप्तव्यं नेह नानास्ति किञ्चन ।
मृत्यो स मृत्युं गच्छति य इह नानेव पश्यति ॥
( २ । २ । ११ )
'शास्त्र और आचार्यके द्वारा सुसस्कृत मनमे ही ब्रह्म-
की प्राप्ति होती है । इस ब्रह्ममे अणुमात्र भी भेद नहीं
है । जो ब्रह्ममे भेद या नानापन देखता है, वह बार-बार
मृत्युको प्राप्त होता है ।'
कठवल्लीको द्वैतवाद अभीष्ट रहता, तो यहाँ उसका
खण्डन क्यों किया जाता ? परस्पर-विरोध कैसे उपस्थित
होता ? इसलिये यह निष्कर्ष निकला कि कठोपनिषद्का
प्रतिपाद्य अद्वैतवाद हे, द्वैतवाद नहीं ।
मुण्डकोपनिषद्का 'द्वा सुपर्णा' मन्त्र भी द्वैतवादका
प्रतिपादक नहीं हे । यह भी 'ऋतं पिबन्तौ' की तरह ही
है । 'द्वा सुपर्णा' मन्त्र जीवात्मा और परमात्माके भेदका
'अकाट्य' प्रमाण तो क्या होगा, साधारण प्रमाण-कोटिमे भी
नहीं आता । आश्चर्य है कि द्वैतवादी धीर-गम्भीर शैलीसे
इसपर विचार नहीं करते ।
वस्तुत यह मन्त्र अन्त'करण (सत्त्व) और जीवात्माका
प्रतिपादक है। पैङ्गि रहस्यब्राह्मण में इसकी व्याख्या इस
तरह की गयी है—
'तयोरन्य पिप्पलं स्वाद्वत्तीति सत्त्वम् अनश्नन्नन्यो-
ऽभिचाकशीत्यनश्नन्नन्योऽभिपश्यति क्षेत्रज्ञस्तावेतौ सत्त्व-
क्षेत्रज्ञाविति ।'
अर्थात् 'तयोरन्य पिप्पलं स्वाद्वत्ति' से सत्त्व वा अन्त -
करणका फल भोक्तृत्व कहा गया है। 'अनश्नन्नन्योऽभिचाक-

इसी ब्राह्मणमे आगे चलकर कहा गया है—

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

ॐ उपनिषद् और अद्वैतवाद ॐ ९३

श्रोति' से जीवात्माको द्रष्टा कहा गया है। इसलिये यह मन्त्र
जीवात्मा और परमात्माका नही—अन्तःकरण और जीवात्माका
प्रतिपादक है।
इसी ब्राह्मणमे आगे चलकर कहा गया है—
'तदेतत्सत्त्वं येन स्वप्नं पश्यति । अथ योऽय शारीर
उपद्रष्टा स क्षेत्रज्ञस्तावेतौ सत्त्वक्षेत्रज्ञाविति ।'
'जिसके ऽद्वारा स्वप्न देखा जाता है उसका नाम
सत्त्व वा अन्तःकरण है। जो 'शारीर' वा जीवात्मा द्रष्टा है,
उसका नाम क्षेत्रज्ञ है।' अचेतन अन्त करणका भोक्तृत्व कैसे
सम्भव है। इसका उत्तर शङ्कराचार्यने यों दिया है—
'नेयं श्रुतिरचेतनस्य सत्त्वस्य भोक्तृत्वं वक्ष्यामीति
प्रवृत्ता किन्तर्हि ? चेतनस्य क्षेत्रज्ञस्याभोक्तृत्वं ब्रह्मस्वभावतां
च वक्ष्यामीति । तदर्थं सुखादिविक्रियावति सत्त्वे भोक्तृत्व-
मद्ध्यारोपयति ।'
अर्थात् अचेतन अन्तःकरणका भोक्तृत्व बताना मन्त्रका
उद्देश्य नहीं है । चेतन क्षेत्रज्ञका अभोक्तृत्व और ब्रह्म-
स्वभावत्वका प्रतिपादन करना ही मन्त्रका लक्ष्य है। इसी
अभोक्तापन और ब्रह्मकी स्वभावताको समझानेके लिये क्षेत्रज्ञके
उपाधिभूत और सुखादिके विकारसे युक्त अन्तःकरणमें
भोक्तृत्वका आरोप किया गया है, क्योकि अन्तःकरण और
क्षेत्रज्ञके अविवेकके कारण क्षेत्रज्ञमे कर्तृत्व और भोक्तृत्वकी
कल्पना की जाती है। सुखादि विकारोंसे युक्त सत्त्व (अन्तःकरण)
में चित्प्रतिबिम्ब पतित होनेपर चित्का भोक्तृत्व मालूम पड़ता
है। फलतः वह अविद्याजन्य है, पारमार्थिक नहीं।
कदाचित् यहाँ यह लिखनेकी आवश्यकता नहीं कि
वेदमन्त्रोका यथार्थ अर्थ समझनेके लिये कितनी धीरता,
सावधानता और बहुदर्शिताकी आवश्यकता होती है और
इस दिशामें जरा-सी भी त्रुटि कितना बड़ा अनर्थ कर सकती
है । वेदवेत्ताओंके मतसे जो वाक्य जीवके ब्रह्मभावका
बोधक है वही वाक्य जीव और ब्रह्मके भेदका बोधक मालूम
पड़ जाता है—अर्थका अनर्थ उपस्थित कर देता है। इसीलिये
वेदमन्त्रोंका रहस्य समझनेवालोंने कहा है—
'बिभेत्यल्पश्रुताद् वेदो मामयं प्रहरिष्यति ।'
अल्पविद्य (नीम हकीम) से वेद इसलिये डरता है कि
यह मुझे मार डालेगा । वेदज्ञोंने और भी कहा है—
'पौर्वापर्यापरामृष्ट शब्दोऽन्यां कुरुते मतिम् ।'
'पूर्वापरकी आलोचना नहीं करनेसे शब्द विपरीत अर्थ-
बोधका कारण होता है।'

एक बात और । वन्ध्यापुत्र, कूर्मरोम, शशशृङ्ग वा
गगन-कमलिनीके समान द्वैत-प्रपञ्चको अद्वैतवादी तुच्छ वा
अलीक नहीं कहते । वे केवल इतना ही कहते हैं कि
जैसे मनुष्यके निद्रादोषके कारण स्वप्नमे देखा गया
पदार्थ मिथ्या है, वैसे ही अविद्यारूप दोषके कारण जाग्रद-
वस्थामें देखा गया पदार्थ भी मिथ्या है। एकमात्र ब्रह्म ही
परमार्थ सत्य है। ब्रह्मके अतिरिक्त कोई भी पदार्थ 'परमार्थ
सत्य' नहीं है, परतु पारमार्थिक सत्ता नहीं होनेपर भी
संसारी पदार्थोंकी व्यावहारिक सत्ता और स्वप्नमें देखे पदार्थों-
की प्रातीतिक वा प्रातिभासिक सत्ता है। सपनेमें देखे पदार्थ
जैसे स्वप्नकालमें यथार्थ मालूम पडते हैं, वैसे ही जागतिक
पदार्थ व्यवहार-दशामें यथार्थ ज्ञात होते हैं। ब्रह्मवादियोँने
कहा भी है—
देहात्मप्रत्ययो यद्वत् प्रमाणत्वेन कल्पित ।
लौकिकं तद्वदेवेदं प्रमाणं त्वात्मनिश्चयात् ॥
अर्थात् शरीरमें आत्मबुद्धि वस्तुतः मिथ्या है तो भी
देह-भिन्न आत्माके जानके पहले सत्य विदित होती है। इसी
तरह सारी लौकिक वस्तुओंके मिथ्या होनेपर भी आत्म-
निश्चयतक वे सच्ची मालूम पड़ती हैं। 'ज्ञाते द्वैतं न विद्यते'—
आत्मतत्त्वज्ञान होनेपर द्वैत नहीं रहता ।
निष्कर्ष यह है कि व्यवहार-दशामें अद्वैतवादी भी
जीवेश्वर-भेद, द्वैत-प्रपञ्च तथा परमात्मा और जीवात्माका
उपास्य-उपासक भाव स्वीकार करते हैं । वेदान्तवेत्ताओंने
ठीक ही कहा है—
मायाख्याया. कामधेनोर्वत्सौ जीवेश्वरावुभौ ।
यथेच्छ पिबता द्वैत तत्त्व त्वद्वैतमेव हि ॥
'माया नामकी कामधेनुके दो बछड़े हैं—जीव और
ईश्वर । ये दोनों इच्छानुसार द्वैतरूप दुग्धका पान करें,
परन्तु परमार्थ-तत्त्व तो अद्वैत ही है।'
पारमार्थिक और व्यावहारिक भावोके उदाहरण संसारमें
भी देखे जाते हैं। जिसके साथ वास्तविक आत्मीयता नहीं
है, उसके साथ भी लोग बाह्य होकर आत्मीयके समान
व्यवहार करते हैं। यह केवल व्यावहारिक आत्मीयता है,
पारमार्थिक नहीं। अगले मन्त्रमें इस बातको बड़ी स्पष्टतासे
कहा गया है—
यत्र हि द्वैतमिव भवति तदितर इतरं पश्यति । यत्र
त्वस्य सर्वमात्मैवाभूत् तत् केन कं पश्येत् ॥
'जबतक द्वैत रहता है, तबतक एक दूसरेको देखता

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

९ ९४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
है और जब कि सारे पदार्थ आत्मरूप हो जाते हैं तब कौन
किसको देख सकता है ?'
मुख्य बात यह है कि अद्वैतवाद और व्यावहारिक
द्वैतवाद—दोनों ही वेदसम्मत हैं । इसलिये उपनिषदोंमे
उपास्य उपासक-भावसे परमात्मा और जीवात्माका निर्देश
रहना कुछ विचित्र बात नहीं है। इससे अद्वैतवादकी कोई
हानि भी नहीं है। व्यावहारिक द्वैतावस्था माननेके कारण
उपनिषदोंके द्वैतवादी वाक्योंके द्वारा अद्वैतवादका खण्डन
नहीं हो सकता । व्यावहारिक द्वैतावस्था अद्वैतावस्थाकी
विरोधिनी हो ही नहीं सकती ।
फलतः अद्वैतवादके सम्बन्धमे द्वैतवादियोंकी आपत्तियाँ
निर्मूल हैं और उपनिषदोंके अनुसार अद्वैतवाद ही परमार्थ
सत्य है । किसी भी उपनिषद्के किसी भी मन्त्रमे द्वैतवाद
परमार्थ सत्य सिद्ध नहीं होता ।

उपनिषदोंका नवीन वैज्ञानिक तथ्य
( लेखक-पण्डित श्रीरामनिवासजी शर्मा )

वस्तुका तत्त्वतः नाश ( Annihilation ) नहीं होता,
अपितु उसका रूपान्तर होता है—यह एक आधुनिक सत्य
है, किंतु वैदिक ऋषियोंको आजसे बहुत पहले इसका पता
था। वे इस बातको अच्छी तरह समझते थे कि वस्तुका
आविर्भाव और तिरोभाव ही होता है, न कि नाश
( Annihilation )। उनकी भाषाकी 'जनी' और 'णशू'
धातुएँ इस सत्यकी प्रतिपादक हैं, क्योंकि इनका अर्थ क्रमशः
आविर्भाव और तिरोभाव ही है। किंतु इसमे एक विशेष
और विलक्षण बात भी है, वह यह कि वैदिक ऋषि न केवल
तत्त्वत अपितु स्वरूपतः भी प्राकृतिक वस्तुओंका नाश नहीं
मानते थे। न केवल व्यष्टि समूहका प्रत्युत समष्टि समूहका भी।
यह सत्य 'नारायण और महानारायण उपनिषद्'के निम्नलिखित
प्रवचनसे पूर्णतः स्पष्ट होता है—
सूर्याचन्द्रमसौ धाता यथापूर्वमकल्पयत् ।
दिवं च पृथिवीं चान्तरिक्षमथो स्व ॥
अर्थात् विधाताने सूर्य, चन्द्रमा, द्युलोक, पृथिवी और
अन्तरिक्षकी रचना पूर्व सृष्टि क्रमके अनुसार ही की है।
उपनिषत्प्राण श्रीमद्भगवद्गीता इस सत्यका समधिक
स्पष्टीकरण है। उससे पूर्णतः यह सिद्ध हो जाता है कि
वस्तुतः सृष्टि नयी नहीं बनती और न नष्ट ही होती है, प्रत्युत
अव्यक्तसे व्यक्त होती है और व्यक्तसे अव्यक्त। उसके अपने
शब्द इस प्रकार हैं—
अव्यक्तादीनि भूतानि व्यक्तमध्यानि भारत ।
अव्यक्तनिधनान्येव तत्र का परिदेवना ॥
( गीता २।२८)

छान्दोग्य उपनिषद् भी इसी सत्यको प्रकारान्तरसे इस
तरह स्पष्ट करता है—
' प्राकृतिक शक्तियाँ द्युलोकरूप अग्निमें परमाणुरूप साहित्यका
हवन करती रहती हैं, जिससे इस निःसीम आकाश प्राङ्गणमे
नित्य ही आह्लादजनक विश्व ब्रह्माण्डों और वस्तुओंका
प्राग्म्य होता रहता है। प्रत्येक वस्तु अपने अव्यक्तरूपसे
व्यक्तरूपमे आती रहती है। यह बृहद् यज्ञ परमात्माकी
ओरसे प्रकृति प्रवाहमं सदैव होता रहता है।'
यह सृष्टि किन किन तत्त्वों और साधनोसे अव्यक्तमे
व्यक्त दशामे आती है—इसकी रूपकालङ्कार-सम्मत सक्षिप्त
उपनिषत्तालिका इस प्रकार है—
संक्षिप्त तालिका
१ द्युलोक ... अग्नि कुण्ड
२ द्युलोकस्थ शक्ति • प्रथमाग्नि
३ आदित्य • समिधा
४ हवनीय द्रव्य .. • परमाणु
५ हवन-कर्ता देवता प्राकृतिक शक्तियाँ
६ अध्वर्यु • परमात्म-तत्त्व
७ वसन्त-ऋतु • घृत स्थानीय
८ ग्रीष्म-ऋतु .. समित्स्थानीय
९ शरद्-ऋतु ... हवि
१० यज्ञ-नाम • प्राकृतिक
यहाँ यह कहते हुए आश्चर्य होता है कि यह उपनिषदात्मक
किंतु व्यक्ताव्यक्तविषयक विश्व दुर्लभ सत्य इस समय भी
भारतीय घर-आँगनकी वस्तु बना हुआ है। आज भी सन्ध्या-
वन्दनके समय कोटि कोटि कण्ठोंसे अघमर्षणमें इस प्रकार
दुहराया जाता है—

१ पृथिवीजलतेजोवायुगगनरूपेषु गन्धादिविशेषवस्तुषु जन्तुषु
प्राणिषु च । श० म०
१ छा० खण्ड ४। महामहोपाध्याय श्रीआर्यमुनिकृत-भाष्य ।

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन
  • उपनिषदोंका नवीन वैज्ञानिक तथ्य * ९५
    ॐ सूर्याचन्द्रमसौ धाता यथापूर्वमकल्पयत् ।
    दिवञ्च पृथिवीं चान्तरिक्षमथो स्व ॥
    इस तरह हम देखते हैं कि उपलब्ध उपनिषद्वाङ्मय आज भी वैज्ञानिक संसारको यह बता रहा है कि व्यष्टि और समष्टि विश्व न केवल तत्त्वतः अपितु स्वरूपतः भी नाश-रहित है ।
    परंतु यह कहते हुए भी दुःख होता है कि आजके वैदिक विद्वानोंकी दृष्टिमें यह सत्य पूर्णतः स्पष्ट नहीं है, किंतु यह जानकर थोड़ा सन्तोष होता है कि इस सत्यके सक्रिय मर्मको जाननेवाले व्यक्ति अभी सर्वथा नाम-शेष नहीं हुए हैं । आज भी गिरि-गुहाओंमे ऐसे लोग मौजूद हैं जो इस सत्यके क्रियात्मक पक्षको स्वयं भी समझते और दूसरोको भी समझा सकते हैं, ऐसे ही महात्माओंके एक स्वर्गीय शिष्य श्रीस्वामी विशुद्धानन्दजी परमहंस भी थे । उनका भी यह विश्वास था कि वस्तु स्वरूपतः भी विनश्वर नहीं है । न केवल विश्वास, अपितु वे प्रायः एक प्रकारके फूलको दूसरे प्रकारके फूलोंमे परिणत कर दिखाया भी करते थे । वैज्ञानिक शब्दोंमें इसीको इस तरह भी कहा जा सकता है कि—
    उनमे एक प्रकारके फूलको तिरोहित कर उसमेंसे अव्यक्त नवीन फूलको व्यक्त कर दिखानेका सामर्थ्य था । यही नही, प्रत्युत वे प्राकृतिक विकारों (वस्तुओं) के अनुलोमज और विलोमज दोनों प्रकारोंकी क्रमशः विकासात्मक और लयात्मक प्रक्रियाओंको भी अच्छी तरह समझते थे। साथ ही वे अनुलोमज क्रियात्मक परीक्षणके साथ-साथ विलोमज परीक्षणको भी दिखा सकते थे । इस विषयपर उनके अपने शब्द इस प्रकार है—
    'वत्स ! वस्तुके अनुलोमज और विलोमज दोनों प्रकारका विकास और लय सत्य है । उदाहरणार्थ दूधसे दही, दहीसे नवनीत और नवनीतसे घृत उत्पन्न होता है, परंतु घृतमे नवनीत, नवनीतमें दही और दहीमें दूधके उपादान अव्यक्त रूपसे रहते हैं । वास्तविक योगी या वैदिक विज्ञान-वेत्ता इन अदृष्ट उपादानोंको विलोम प्रक्रियासे घृतको नवनीतमें, नवनीतको दहीमें और दहीको दूधमें परिणत कर सकता है । इतना ही नहीं, अपितु योगी दुग्धको भी विलोम क्रियाके द्वारा तृण-राशिमें भी परिवर्तित कर सकता है¹।'
    स्वामीजी ऐसा कहते ही न थे, प्रत्युत वे योग्य अधिकारियोंको कभी-कभी इस विलोम प्रक्रियाके प्रयोग भी दिखा दिया करते थे ।
    यह सत्य केवल वैदिक ही नहीं है, अपितु दार्शनिक भी है । इसका प्रमाण यह है कि इस सत्यको आजसे बहुत पहले हमारे दर्शनकारोंने भी प्रकारान्तरसे समझने-समझानेकी कोशिश की थी । महर्षि पतञ्जलिने भी अपने पातञ्जल-दर्शनके कैवल्य-पादमें इस विषयको इस तरह स्पष्ट किया है—
    'जात्यन्तरपरिणाम प्रकृत्यापूरात् ।'
    अर्थात् प्रकृतिके आपूरणसे जात्यन्तर-परिणाम होता है, किंतु वह क्यों और कैसे होता है ? इस विषयको उन्होंने निम्नलिखित सूत्रद्वारा समझाया है—
    'निमित्तमप्रयोजक प्रकृतीनां वरणभेदस्तु तत क्षेत्रिकवत् ।'
    तात्पर्य यह है कि धर्मादि निमित्त प्रयोजक कारण उपादान-स्वरूप प्रकृतिको प्रेरित नहीं करते, वे तो केवल प्रकृतिक्स आवरणको ही दूर कर सकते है, परंतु प्रकृति आवरणसे उन्मुक्त होकर स्वतः अपने विकारों—विभिन्न रूपोंमें परिणत होने लगती है । उदाहरणके लिये रजतमें जो स्वर्ण-प्रकृति है, वह आवरणसे आवृत है और रजत-प्रकृति आवरणसे मुक्त है; किंतु यदि स्वर्ण-प्रकृतिका यह आवरण किसी उपायसे हटा दिया जाय तो रजत-प्रकृति तिरोहित हो जायगी और स्वर्ण-प्रकृति-धारामें विकार उत्पन्न करेगी¹ । इस तरह रजत-प्रकृति अव्यक्त स्वर्ण प्रकृतिमे व्यक्त हो जायगी अर्थात् रजत स्वर्णमें बदल जायगा । इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि धर्मादि प्रयोजक कारणसे ही ऐसा होता है, अपितु प्रकृति स्वय भी अपनी लयोन्मुखता और विकासोन्मुखताके कारण क्रमशः अनन्त विकारों और वस्तुओंमें विकासोन्मुख और लयोन्मुख होती रहती है । इसी सत्यको महर्षि व्यासने अपने भाष्यमें इस प्रकार स्पष्ट किया है—
    'निमित्तमप्रयोजक प्रकृतीना वरणभेदस्तु तत क्षेत्रिकवत् । न हि धर्मादिनिमित्तं तत्प्रयोजक भवति प्रकृतीनाम्। न कार्येण कारण प्रावर्त्यत इति । कथ तर्हि ? वरणभेदस्तु तत क्षेत्रिकवत् । यथा क्षेत्रिक केदारादपां पूर्णात्के दारान्तरं पिप्लावयिषु समं निम्न निम्नतरं वा नाप पाणिनापकर्षत्यावरणं त्वासा भिनत्ति तस्मिन्भिन्ने स्वयमेवाप केदारान्तरमाप्लावयन्ति तथा धर्म प्रकृतीनामावरणधर्मं भिनत्ति तस्मिन्भिन्ने स्वयमेव प्रकृतय स्व स्वं विकारमाप्लावयन्ति।'
    महाभारत भी इस सत्यका इस प्रकार समर्थन करता है—

१ श्रीश्रीविशुद्धानन्दप्रसङ्ग । महामहोपाध्याय श्रीगोपीनाथ कविराजकृत ।
१ म म गो ना द्वारा समर्थित और उदाहृत ।

पृष्ठ 110 स्कैन

२३ * मन्दानं विन्दुमत्तारं नान्यं धीरे न शोचति *

'अदर्शनादापतिता पुनश्चादर्शनं गता ।'
अर्थात् पूर्व, कुछ अदर्शन (अव्यक्त) से दर्शन (व्यक्त)
और दर्शन (व्यक्त) से अदर्शन (अव्यक्त) अवस्थाओंमें
परिवर्तन होते रहते हैं। अभावसे भाव और भावसे अभाव-
की उत्पत्ति कदापि नहीं होती।
इस उपनिषदात्मक सत्यका संस्कृत कवियोंने भी समर्थन
किया है। निम्न पद्य-खण्ड इसके दिग्दर्शन हैं।
'स्पर्शानुकूला अपि सूर्यकान्ता
स्वकीयतेजोऽभिभवाद् दहन्ति ।'
'शमप्रधानेषु तपोधनेषु
गूढ़ हि दाहात्मकमस्ति तेज ॥'
अर्थात् सूर्यकान्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

ये वेदके सहिता आदि भागोंके अन्तिम अध्याय हैं, जैसे

पृष्ठ 111 स्कैन

उपनिषद् और रामानुज-वेदान्तदर्शन-
( लेखक-वेदान्ताचार्य पं० श्रीरामकृष्णजी शास्त्री, बी० ए० )

उपनिषदोंको ही वेदान्त कहा जाता है; क्योंकि प्रथम तो
ये वेदके सहिता आदि भागोंके अन्तिम अध्याय हैं, जैसे
माध्यन्दिनीय संहिताका अन्तिम अध्याय ईशावास्योपनिषद्
है; दूसरे वे वेदका अन्त अर्थात् सार हैं, वेदका वास्तविक
प्रतिपाद्य विषय ब्रह्मज्ञान इनमें प्रत्यक्ष रूपसे निहित है। वेदके
अवशिष्ट भागमें तो कर्मकाण्ड, यज्ञ, देवप्रशंसा आदिके
रूपमें अप्रत्यक्ष रूपसे ही ब्रह्मज्ञान कराया गया है।

उपनिषदोंके अर्थको भलीभाँति समझानेके लिये और
उपनिषदोंके वर्णनीय विषयको एक तर्कपूर्ण तथा वैज्ञानिक
रीतिसे क्रमबद्ध करनेके लिये महर्षि वेदव्यासजीने ब्रह्मसूत्रोंका
प्रणयन किया। इन ब्रह्मसूत्रोंको वेदान्तदर्शन कहते हैं और
वेदके उत्तर भागकी मीमांसा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

९८ -- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति --
ज्ञानानन्दस्वरूप, समस्त त्याज्य दोषोंसे सर्वथा शून्य एव अनन्त
कल्याणमय गुणोंसे युक्त है ।
जो अद्वैत या अभेदका प्रतिपादन करनेवाली श्रुतियाँ हैं,
जैसे—
‘एकमेवाद्वितीयम्’ ‘नेह नानास्ति किञ्चन’ ‘शान्त
शिवमद्वैतम्’
—आदि । उनका तात्पर्य है कि चिदचिद्विशिष्ट ब्रह्मको
छोड़कर और कुछ भी नहीं है । चित् अर्थात् जीव, अचित्
अर्थात् प्रकृति आदि अचेतन पदार्थ ब्रह्मके शरीर हैं और
ब्रह्म इनका आत्मा है । चेतन तथा अचेतन नित्य हैं, उनसे
ब्रह्म सर्वदा विशिष्ट रहता है, क्योंकि चिदचित्पदार्थोंके नित्य
होनेके कारण उनकी सत्ता अवश्य कहीं-न-कहीं रहेगी और
जहाँ उनकी सत्ता रहेगी, वहाँ ब्रह्म भी अवश्य रहेगा, क्योंकि
वह अनन्त है, सर्वदा सर्वत्र विराजमान है । इसके साथ ब्रह्म
उनमें आत्मरूपसे प्रविष्ट रहता है और चेतन-अचेतनका उसी
प्रकार नियन्त्रण करता है, जिस प्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113
स्थायी लिंक
पृष्ठ 113 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 114 स्कैन

१०० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सङ्गत है। गुरुकी स्थिति प्रभुसे, मित्रसे सर्वथा भिन्न है। एक
अर्थमें गुरु प्रभुसे भी बड़ा है। कबीरजी तो स्पष्ट कहते हैं-
गुरु साहब दोनों खड़े, काके लागूँ पाइ ।
बलिहारी गुरुदेवकी, जिन साहब दियो दिखाइ ॥
७-फिर तत्त्वात्तत्त्वदर्शी गुरुकी कृपासे ही तो हम तत्त्वको और
अतत्त्वको देख सकेंगे-जान सकेंगे, अतः गुरुकी कक्षा इस
संसारमें सबसे ऊँची है। गुरुसे ही हमें 'उपनयन' द्वारा माया-
विषयक (संसारोपयोगी) ज्ञान प्राप्त होता है और गुरुसे ही
हमें 'उपनिषद्' द्वारा मायातीत ज्ञान प्राप्त होता है। कहा
भी है-'बिन गुरु होइ न ज्ञान ।' उपनिषद् भी कहती है-
'समित्पाणिः श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठम्' इत्यादि । इसीको लक्ष्य करके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

गीतोपनिषद्
(लेखक—स्वामी श्रीराजेश्वरानन्दजी
भगवान् श्रीकृष्णने भारतवर्षके कुरुक्षेत्र नामक रण-
प्राङ्गणमे अर्जुनको अपनी भगवद्गीता सुनायी और यों अर्जुनको
निमित्त बनाकर सारे संसारको वह दिव्य उपदेश प्रदान किया।
गीताका मूल स्रोत महाभारत नामक महाकाव्य है, जो
एक प्रकारका विश्वकोश है।
गीता महाभारतकी मुकुट मणि है। गीता विश्वसंस्कृतिकी
कुञ्जी है, और गीताके प्रकाशक स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण हैं।
यह समूची मानव-जातिके लिये धर्मग्रन्थ है। यह एक उपनिषद्
है; ज्ञानका उज्ज्वल प्रदीप है। यही ब्रह्मविद्या है, योगशास्त्र
है एवं आध्यात्मिक जीवनका दिव्य संदेश है। यह श्रीकृष्ण
और अर्जुन (नारायण और नर) का संवाद है। गीता
मनुष्यको भगवान्‌का साक्षात्कार कराती है तथा जीवनमे
सरसता एव सरलता प्रवाहित करती है। अर्जुनके व्यष्टि
चैतन्यका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

१०२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
इस सार्वभौम शास्त्रके विचारपूर्ण अध्ययनसे अहिंसाका
मूल तत्त्व प्रकट होता है । श्रीकृष्णने अर्जुनके अज्ञानजनित
मोहका नाश करके उसके संकुचित स्वजन-अभिमानको दूर
कर दिया । युद्धारम्भ-जैसे अवसरपर अपनेको भगवदीय
न्यायकी प्रतिष्ठामें निमित्त न मानना ही उनका अज्ञान था ।
श्रीकृष्ण अर्जुनके भय, शोक, अमर्ष, द्वेष, कामना और राग
आदि उन दोषोंको हर लेते हैं, जो हिंसाके दुष्ट सहचर हैं।
बाहरसे देखनेमें हिंसाका स्थूल आवरण अक्षुण्ण बनाये रख-
कर भगवान्‌ने अर्जुनके आध्यात्मिक आधारको सर्वथा
परिवर्तित कर उन्हें अहिंसाकी प्रतिमूर्ति बना दिया । इस प्रकार
केवल भगवान्‌के आश्रित होकर, बिना किसी पुरस्कारकी
आशाके तथा उनके प्रति आत्मसमर्पणकी भावनामे स्थिर
हुआ अर्जुन कर्म करता हुआ भी नहीं करता, मारता हुआ
भी नहीं मारता, क्योंकि गीतामे उसकी क्रियाएँ अब अहङ्कारके
विषैले दशसे मुक्त हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन
  • जीवात्मा और परमात्माकी एकता *
    १०३

प्रतिदिन प्रातःकाल एव सायकाल गीताके एक या
दो ही श्लोकोंके भावका मनन, चिन्तन एव ध्यान मनुष्यके
जीवनमे दिव्य सुधाधाराका मञ्चार करानेमें बहुत बड़ा निमित्त
बन जाता है।
यदि इन पक्तियोको पढकर किसीके मनमे भगवान्‌के
लिये तीव्र लालसा जाग उठे और वह सच्चाईके साथ विस्तार-
पूर्वक भगवद्गीताके गम्भीर अध्ययनमे लग जाय तो इस क्षुद्रं
लेखके उद्देश्यकी उचित रीतिसे पूर्ति हो जायगी ।
भगवान् श्रीकृष्ण सबके सखा, तत्त्वोपदेशक और मार्ग-
दर्शक बनें ।

जीवात्मा और परमात्माकी एकता
( लेखक--पं० श्री. हरिकृष्णजी झा, व्याकरण-वेदान्ताचार्य, वेद-शास्त्री, साहित्यालङ्कार )

[ तत्त्वमसि ]
'उपनिषद्' शब्दका अर्थ है-उप समीपं निषीदति
प्राप्नोति-इति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

१०४ - महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति -
की सैकड़ों धाराएँ निकली हैं। समाधिने सञ्चित कर्म नष्ट | अनिष्टव्य सम्पूर्ण पातकोंको जलाकर भस्म करता है। अपरोक्ष
होते हैं तथा निर्मल धर्मकी वृद्धि होती है। प्रथम समाधिद्वारा | ज्ञान तो इस संसारसे उत्पन्न अज्ञानरूपी अन्धकारको नष्ट
परोक्ष ब्रह्मज्ञान होता है तदनन्तर अपरोक्ष ब्रह्मज्ञान होता | करनेवाला सूर्य ही है। इम रीतिसे 'तत्त्वमसि' आदि वाक्यों-
है। सद्गुरुओंकी कृपासे महावाक्योंद्वारा प्राप्त परोक्ष ज्ञान | द्वारा जीवात्मैक्यकी अपरोक्षानुभूति होती है।

पाश्चात्य पण्डितोंपर उपनिषद्का प्रभाव
( लेखक—श्रीरानमोहन चक्रवर्ती पी-एच० डी०, पुरानरत्न, विद्याविनोद )

वैदिक साहित्यके साथ पाश्चात्य जातिका प्रथम परिचय | पण्डितोंकी दृष्टि इधर कुछ आकर्षित तो हुई, किंतु अनुवाद
होता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन
  • पाश्चात्य पण्डितोंपर उपनिषद्का प्रभाव * १०५
    सुसमञ्जस अर्थ प्रकट कर रही है । प्रत्येक वाक्यसे कितना
    गभीर, मौलिक और गम्भीरतापूर्ण विचारसमूह प्रकट हो
    रहा है, सम्पूर्ण ग्रन्थ कैसे उच्च, पवित्र और ऐकान्तिक भावोंसे
    ओतप्रोत है । x x x सारे पृथ्वीमण्डलमे मूल उपनिषद्-
    के समान इतना फलोत्पादक और उच्च भावोद्दीपक ग्रन्थ
    कहीं भी नहीं है। इसने मुझको जीवनमे शान्ति प्रदान की
    है और मरणमे भी यह शान्ति देगा' ।¹
    जिस देशमें उपनिषद्के गम्भीर सत्यसमूहका प्रचार था,
    उस देशमें ईसाई-धर्मके प्रचारका प्रयत्न व्यर्थ होगा और
    निकट भविष्यमें यूरोपीय विचारधारा उक्त उपनिषद्‌के द्वारा
    पूर्णरूपसे प्रभावित हो जायगी—इस सम्बन्धमें शोपेनहरने
    कहा था—
    'भारतमें हमारे धर्मकी जड़ कभी नहीं गड़ेगी । मानव-
    जातिकी 'पुरानी प्रजा' गैलिलिकी घटनाओंसे कभी निराकृत
    नहीं होगी। वरं भारतीय प्रजाकी धारा यूरोपमे प्रवाहित होगी
    एवं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

१०६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
जगत्को पुनर्जीवन, शक्ति और शौर्य-वीर्य प्रदान करनेमें
समर्थ है। जगत्की समस्त जातियों, समस्त मतो और सभी
सम्प्रदायोंके दीन, दुर्बल, दुखी और पददलित प्राणियोंको
पुकार पुकारकर कह रही है कि 'सभी अपने पैरोंपर खड़े
होकर मुक्त हो जाओ।' मुक्ति या स्वाधीनता-दैहिक
स्वाधीनता, मानसिक स्वाधीनता और आध्यात्मिक स्वाधीनता-
यही उपनिषद्का मूल मन्त्र है। जगद्भरमे यही एकमात्र
शास्त्र है जो उद्धार (Salvation) की बात नहीं कहता,
मुक्तिकी बात कहता है। यथार्थ बन्धनसे मुक्त होओ, दुर्बलता-
से मुक्त होओ।'

उपनिषदोंमें वाक्‌का स्वरूप
(लेखक---पं० श्रीरामसुरेशजी त्रिपाठी, एम्० ए०)

वाणी चेतनाकी अमर देन है। वाणीके बिना जगत् सूना
है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन
  • उपनिषदोंमें स्वरूप * १०७
    ओर उनकी पहुँच बहुत कुछ प्रातिभज्ञानके द्वारा है।
    उपनिषद्‌के ऋषियोंके सामने बाह्य-जीवनकी समस्याएँ नहीं
    थीं। उनका मुख्य उद्देश्य सत्यकी खोज था । अतः उनकी
    विचारपरम्परामें तारतम्यका सौष्ठव है । उनकी रहस्यानुभूति-
    तकमें तर्ककी छाया देख पड़ती है। उन्होंने जीवनको गति
    देनेवाले अन्न, प्राण, मन आदि जो कुछ हैं, उन सबके
    याथार्थ्यकी बारी-बारीसे समीक्षा की है। उपनिषदोंमें वाक्‌के
    स्वरूपका निर्देश भी इसी समीक्षाका फल है। मोटे रूपमें
    उपनिषत्-कालीन वाक् शब्दकी व्युत्पत्ति वही है, जो वेदोंमें
    देख पड़ती है अर्थात् वाक् वह है, जो बोली जाय ( वाक्
    कस्माद्, वचेः—निरुक्त २।२२।२) । जिस-किसी भी शब्द-
    को वाक् कहते हैं (यः कश्च शब्दः वागेव सा—बृहदारण्यक
    उपनिषद् १ । ५ । ३) (तैत्तिरीय उपनिषद् १ । ३ । ५)
    के 'वाक् सन्धिः, जिह्वा सन्धानम्' यह वाक्य वाक्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

१०८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
[बायाँ स्तम्भ]
उपनिषदोंमे वाक्‌के कलापक्षकी भी अभिव्यञ्जना है।
वाक् स्वयं एक प्रकारकी अभिव्यक्ति है। प्रभावान्वित
अभिव्यक्तिका नाम कला है। अतः जब वाक्‌की अभिव्यक्ति
संवेदनशील हो उठती है, जब वाक् आह्लादकता, माधुर्यभाव
या सत्त्वोद्रेकको जगानेमें समर्थ होती है, उसका कलात्मक रूप
निखर उठता है, जिसके भीतर रस और बाहर सौन्दर्य लहराता
रहता है। वाक्‌की सौन्दर्य-मीमांसामे कहा गया—
वाच ऋग्रस, ऋच साम रस, साम्न उद्गीथो रस ।
(छान्दोग्य उपनिषद् १।१।२)
वाक्‌का रस (सौन्दर्य) ऋक् (कविता) है। ऋक्‌का
रस साम (लय-नाद-सौन्दर्य या समरसता) है। सामका
रस उद्गीथ है। (उद्गीथ सामवेदका द्वितीय भाग, छान्दोग्य
उपनिषद्‌में उद्गीथसे प्रणवका ग्रहण किया गया है।)
भाव यह है कि वाक्‌का सौन्दर्य छन्दका परिधान पाकर
चमक उठता है। तब वाक् ऋक्, छन्द, श्लोक अथवा
कविताके नामसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन
  • वैष्णव-उपनिषद् * १०९
    समाप्त नहीं होती । हम यह भी देख सकते हैं कि उस
    परिवर्तनशील वस्तु और उस स्थिर-बिन्दुमें कोई तात्त्विक भेद
    नहीं है। केवल इतना ही है कि एक अपने शुद्ध रूपमें है
    और दूसरा विकृत रूपमें । यदि उसकी विकृतिको परिशुद्ध
    कर दिया जाय तो केवल एक ही शुद्ध रूप रह जाता है।
    अभी कलतक इस चिर-प्रतिपादित सिद्धान्तको केवल
    दार्शनिकोंकी कल्पना समझा जाता था। परन्तु आजका भौतिक-
    विज्ञान यह सिद्ध कर रहा है कि भौतिक पदार्थ (मैटर) को
    शक्ति (फोर्स) के रूपमें परिणत किया जा सकता है। 'अणु
    बंम' इस परिवर्तनका प्रत्यक्ष प्रमाण है । साथ ही यह भी
    ध्यान देनेकी बात है कि वह स्थिर-बिन्दु या यों कहिये कि
    वह शक्ति जो प्रत्येक पदार्थमें अपरिवर्तनीय और अविनाशी
    है, दो नहीं हो सकती । दो पदार्थोंकी शक्तियोंमें मात्राका
    (डिग्रीका) अन्तर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन

११० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *

लिये ही समग्र वैकुण्ठको ही अपने साथ इस भूतलपर
अवतीर्ण किया था; इसका रोचक वर्णन यहाँ उपलब्ध होता
है। श्रीकृष्णके जीवनके आध्यात्मिक रूप जाननेके लिये
इस उपनिषद्‌की महती उपयोगिता है। श्रीकृष्ण तो स्वयं
शाश्वत ब्रह्म ही हैं और उनकी सेविका गोपिकाएँ तथा सोलह
हजार एक सौ आठ रानियाँ उपनिषद्‌की ऋचाएँ ही हैं—
अष्टादशसहस्रे द्वे शताधिक्य स्त्रियस्तथा ।
ऋचोपनिषदस्ता वै ब्रह्मरूपा ऋचः स्त्रियः ॥
४. गरुडोपनिषद्—इस स्वल्पकाय उपनिषद्‌में गारुडी
विद्याके रहस्यका उद्घाटन है । गरुडके स्वरूपका आध्यात्मिक
रीतिसे विवेचन इस ग्रन्थकी विशिष्टता है ।
५. गोपालतापिनो-उपनिषद्—इस ग्रन्थके दो भाग
हैं—(क) पूर्व, (ख) उत्तर । पूर्वतापिनोके छः अध्याय
हैं जिनमें गोपाल कृष्णके अष्टादश अक्षरवाले मन्त्रके रूप,
फल तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें