कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
- तैत्तिरीयोपनिषद् * ३५९
दैवी = दैवी उपासनाओंका वर्णन करते हैं; (वह परमात्मा) वृष्टौ = वृष्टिमें; तृप्तिः इति = तृप्ति-शक्तिके रूपमें है;
विद्युति = बिजलीमें; बलम् इति = बल (पावर) बनकर स्थित है; पशुषु = पशुओंमें, यशः इति = यशके रूपमें स्थित है;
नक्षत्रेषु = ग्रहों और नक्षत्रोंमें; ज्योतिः इति = ज्योतिरूपसे स्थित है, उपस्थे = उपस्थमें; प्रजातिः = प्रजा उत्पन्न करनेकी
शक्ति, अमृतम् = वीर्यरूप अमृत (और); आनन्दः = आनन्द देनेकी शक्ति, इति = बनकर स्थित है, आकाशे = (तथा)
आकाशमें; सर्वम् इति = सबका आधार बनकर स्थित है ।
व्याख्या-दसवें अनुवाकके इस अंशमें परमेश्वरकी विभूतियोंका संक्षेपमें वर्णन किया गया है । भाव यह है कि
सत्यरूप वाणीमें आशीर्वादादिके द्वारा जो रक्षा करनेकी शक्ति प्रतीत होती है, उसके रूपमें वहाँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
ये = जो, परि = (उसका) सब प्रकारसे, अप्रियाः भ्रातृव्याः = अनिष्ट चाहनेवाले अप्रिय बन्धुजन हैं, [ ते अपि
म्रियन्ते = वे भी मर जाते हैं।]
व्याख्या-इस मन्त्रमे सकाम उपासनाका भिन्न-भिन्न फल बताया गया है। भाव यह है कि प्रतिष्ठा चाहनेवाला पुरुष
अपने उपास्यदेवकी प्रतिष्ठाके रूपमे उपासना करे, अर्थात् 'वे उपास्यदेव ही सब की प्रतिष्ठा-सबके आधार हैं' इस भावसे
उनका चिन्तन करे। ऐसे उपासककी संसारमे प्रतिष्ठा होती है। महत्त्वकी प्राप्तिके लिये यदि अपने उपास्यदेवको 'महान्'
समझकर उनकी उपासना करे तो वह महान् हो जाता है—महत्त्वको प्राप्त कर लेता है। यदि अपने उपास्यदेवको महान्
मनस्वी समझकर मनन करनेकी शक्ति प्राप्त करनेके लिये उनकी उपासना करे तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३ तैत्तिरीयोपनिषद् * ३६१
है और जो परमानन्दस्वरूप है, वे इस पुरुषमे अर्थात् मनुष्यमे और सूर्यमे एक ही है। अभिप्राय यह कि सम्पूर्ण प्राणियोंमे
अन्तर्यामीरूपसे विराजमान एक ही परमात्मा है। नाना रूपोंमे उन्हीकी अभिव्यक्ति हो रही है। जो मनुष्य इस तत्त्व-
को जान लेता है, वह वर्तमान शरीरसे अलग होनेपर उन परमानन्दस्वरूप परब्रह्मको प्राप्त हो जाता है, जिनका वर्णन
अन्नमय आत्मा, प्राणमय आत्मा, मनोमय आत्मा, विज्ञानमय आत्मा और आनन्दमय आत्माके नामसे पहले किया गया है।
इन सबको पाकर अर्थात् स्थूल और सूक्ष्म भेदसे जो एककी अपेक्षा एकके अन्तरात्मा होकर नाना रूपोंमे स्थित हे और
सबके अन्तर्यामी परमानन्दस्वरूप हैं, उनको प्राप्त करके मनुष्य पर्याप्त भोग-सामग्रीसे युक्त और इच्छानुसार रूप धारण करनेकी
शक्तिसे सम्पन्न हो जाता है। साथ ही वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ भृगुवल्ली समाप्त ॥ ३ ॥
३६२ ⁕ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ⁕
के अंश हैं। जो कोई इस प्रकार परमात्माके तत्त्वको जानता है, वह भी इसी स्थितिको प्राप्त कर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
कल्याण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
श्वे ाश्व रोपनि दू
शान्तिपाठ
ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा
विद्विषावहै ।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
इसका अर्थ कठोपनिषद्के आरम्भमें दिया गया है।
प्रथम अध्याय
हरिः ॐ ब्रह्मवादिनो वदन्ति-
किं कारणं ब्रह्म कुतः स्म जाता जीवाम केन क्व च सम्प्रतिष्ठाः ।
अधिष्ठिताः केन सुखेतरेषु वर्तामहे ब्रह्मविदो व्यवस्थाम् ॥ १ ॥
'हरिः ओम्' इस प्रकार परमात्माके नामका उच्चारण करके उस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ प्रस्तुत है:
३६५ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
(क्या) कालः = काल, स्वभावः = स्वभाव, नियतिः = निश्चित फल देनेवाला कर्म, यदृच्छा = आकस्मिक घटना;
भूतानि = पाँचों महाभूत, (या) पुरुषः = जीवात्मा योनिः = कारण हैं, इति चिन्त्या = इसपर विचार करना
चाहिये; एषाम् = इन काल आदिका, संयोगः = समुदाय, तु = भी, न = इस जगत्का कारण नहीं हो सकता;
आत्मभावात् = क्योंकि वे चेतन आत्माके अधीन हैं (जड होनेके कारण स्वतन्त्र नहीं हैं), आत्मा = जीवात्मा, अपि =
भी; [न=इस जगत्का कारण नहीं हो सकता,] सुखदुःखहेतोः = (क्योंकि वह) सुख-दुःखोंके हेतुभूत प्रारब्धके;
अनीशः = अधीन है ॥ २ ॥
व्याख्या—वे कहने लगे कि वेद-शास्त्रोंमें अनेक कारणोंका वर्णन आता है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३६५
पचास अरोंवाले; विंशतिप्रत्यराभिः = बीस सहायक अरोंसे, (तथा) षड्भिः अष्टकैः = छः अष्टकोंसे, [ युक्तम् = युक्त ;]
विश्वरूपैकपाशम् = अनेक रूपोंवाले एक ही पाशसे युक्त; त्रिमार्गभेदम् = मार्गके तीन भेदोंवाले, (तथा) द्विनिमित्तैक-
मोहम् = दो निमित्त और मोहरूपी एक नाभिवाले (चक्रको), [ अपश्यन् = उन्होंने देखा ] ॥ ४ ॥
व्याख्या—इस मन्त्रमें विश्वका चक्रके रूपमें वर्णन किया गया है। भाव यह है कि परम देव परमेश्वरकी
स्वरूपभूता अचिन्त्य शक्तिका दर्शन करनेवाले वे ऋषिलोग कहते हैं—हमने एक ऐसे चक्रको देखा है, जिसमें एक नेमि है ।
नेमि उस गोल घेरेको कहते हैं, जो चक्रके अरों और नाभि आदि सब अवयवोंको वेष्टित किये रहती है तथा यथास्थान
बनाये रखती है । यहाँ अव्याकृत प्रकृतिको ही 'नेमि' कहा गया है; क्योंकि वही इस व्यक्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—इस मन्त्रमें संसारका नदीके रूपमें वर्णन किया गया है। वे ब्रह्मज्ञ ऋषि कहते हैं—हम एक ऐसी
नदीको देख रहे हैं, जिसमें पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ ही पाँच स्रोत हैं। संसारका ज्ञान हमें पाँच ज्ञानेन्द्रियोंके द्वारा ही होता है, इन्हींमेंसे
होकर संसारका प्रवाह बहता है। इसीलिये इन्द्रियोंको यहाँ स्रोत कहा गया है। ये इन्द्रियाँ पञ्च सूक्ष्मभूतों (तन्मात्रों) से
उत्पन्न हुई हैं, इसीलिये इस नदीके पाँच उद्गमस्थान माने गये हैं। इस नदीका प्रवाह बड़ा ही भयंकर है। इसमें गिर जानेसे
बार-बार जन्म-मृत्युका क्लेश उठाना पड़ता है। संसारकी चाल बड़ी टेढ़ी है, कपटसे भरी है। इसमेंसे निकलना कठिन है।
इसीलिये इस संसाररूप नदीको वक्र कहा गया है। जगत्के जीवोंमें जो कुछ भी चेष्टा--हलचल होती है, वह प्राणोंके द्वारा ही
होती है। इसीलिये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३६७
व्याख्या—जिनकी महिमाका वेदोंमें गान किया गया है, जो परब्रह्म परमात्मा सबके सर्वोत्तम आश्रय हैं, उन्हींमें
तीनो लोकोंका समुदायरूप समस्त विश्व स्थित है। वे ही ऊपर बताये हुए सबके प्रेरक, कभी नाश न होनेवाले परम
अक्षर, परम देव हैं। जिन्होंने ध्यानयोगमें स्थित होकर परमात्माकी दिव्यशक्तिका दर्शन किया था, वे वेदके रहस्यको समझनेवाले
ऋषिलोग उन सबके प्रेरक परमात्माको यहाँ—अपने हृदयमें अन्तर्यामीरूपसे विराजमान समझकर, उन्हींकेपरायण होकर अर्थात्
सर्वतोभावसे उनकी शरणमे जाकर, उन्हींमें लीन हो गये और सदाके लिये जन्म मरणरूप योनिसे मुक्त हो गये। उनके मार्ग-
का अनुसरण करके हम सब लोग भी उन्हींकी भाँति जन्म मरणसे छूटकर परमात्मामे लीन हो सकते है ॥ ७ ॥
सम्बन्ध—अब उन परमात्माके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
विभिन्नताको समझते हुए भी इन्हें ब्रह्मरूपमे उपलब्ध कर लेता है अर्थात् प्रकृति और जीव तो उन परमेश्वरकी प्रकृतियाँ है
और परमेश्वर इनके स्वामी हैं—इस प्रकार प्रत्यक्ष कर लेता है, तब वह सब प्रकारके बन्धनोसे मुक्त हो जाता है ॥ ९ ॥
क्षरं प्रधानममृताक्षरं हरः क्षरात्मानावीशते देव एकः।
तस्याभिध्यानाद्योजनात्तत्त्वभावाद्भूयश्चान्ते विश्वमायानिवृत्तिः ॥१०॥
प्रधानम् = प्रकृति तो, क्षरम् = विनाशशील है, हरः = इसको भोगनेवाला जीवात्मा; अमृताक्षरम् = अमृतस्वरूप
अविनाशी है, क्षरात्मानौ = इन विनाशशील जड-तत्त्व और चेतन आत्मा—दोनोको; एकः = एक; देवः = ईश्वर; ईशते =
अपने शासनमें रखता है; (इस प्रकार जानकर) तस्य = उसका;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३६९
व्याख्या—ये परमदेव परब्रह्म पुरुषोत्तम अपने ही भीतर—हृदयमे अन्तर्यामीरूपसे स्थित हैं। इनको जाननेके
लिये कहीं बाहर जानेकी आवश्यकता नहीं है। इन्हींको सदा जाननेकी चेष्टा करनी चाहिये; क्योंकि इनसे बढ़कर जानने-
योग्य दूसरी कोई वस्तु है ही नहीं। इन एकको जाननेसे ही सबका ज्ञान हो जाता है, ये ही सबके कारण और परमाधार हैं।
मनुष्य भोक्ता (जीवात्मा), भोग्य (जड़वर्ग) और इन दोनोंके प्रेरक ईश्वरको जानकर सब कुछ जान लेता है। फिर कुछ
भी जानना शेष नहीं रहता। जिनके ये तीन भेद बताये गये हैं, वे ही समग्र ब्रह्म हैं। अर्थात् जड़ प्रकृति, चेतन आत्मा
और उन दोनोंके आधार तथा नियामक परमात्मा—ये तीनों ब्रह्मके ही रूप हैं ॥ १२ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३७० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—जिस प्रकार तिलोंमे तेल, दहीमें घी, ऊपरसे सूखी हुई नदीके भीतरी सोतोंमें जल तथा अरणियोंमे अग्नि
छिपी रहती है, उसी प्रकार परमात्मा हमारे हृदयरूप गुफामें छिपे हैं। जिस प्रकार अपने-अपने स्थानोंमे छिपे हुए तेल
आदि उनके लिये बताये हुए उपायोंसे उपलब्ध किये जा सकते हैं, उसी प्रकार जो कोई साधक विषयोंसे विरक्त होकर
सदाचार, सत्यभाषण तथा संयमरूप तपस्याके द्वारा साधन करता हुआ पूर्वोक्त प्रकारसे उनका निरन्तर ध्यान करता रहता है,
उनके द्वारा वे परब्रह्म परमात्मा भी प्राप्त किये जा सकते हैं ॥ १५ ॥
सर्वव्यापिनमात्मानं क्षीरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७१
व्याख्या—हमलोग सबको उत्पन्न करनेवाले परमदेव परमेश्वरकी आराधनारूप यज्ञमे लगे हुए मनके द्वारा परमा-
नन्दप्राप्तिके लिये पूर्ण शक्तिसे प्रयत्न करें। अर्थात् हमारा मन निरन्तर भगवान्की आराधनामें लगा रहे और हम भगवत्-
प्राप्तिजनित परमानन्दकी अनुभूतिके लिये पूर्ण शक्तिसे प्रयत्नशील रहे ॥ २ ॥
युक्त्वाय मनसा देवान्त्सुवर्यतो धिया दिवम् ।
बृहज्ज्योतिः करिष्यतः सविता प्रसुवाति तान् ॥ ३ ॥
सविता = सबको उत्पन्न करनेवाला परमेश्वर, सुवः = स्वर्गादि लोकोंमें; (और) दिवम् = आकाशमें, यतः =
गमन करनेवाले, (तथा) बृहत् = बड़ा भारी; ज्योतिः = प्रकाश, करिष्यतः = फैलानेवाले, तान् = उन; (मन और इन्द्रियोंके
अधिष्ठाता) देवान् = देवताओंको, मनसा = हमारे मन, (और) धिया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३७२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अग्निर्यत्राभिमथ्यते वायुर्यत्राधिरुध्यते ।
सोमो यत्रातिरिच्यते तत्र संजायते मनः ॥ ६ ॥
यत्र = जिस स्थितिमें; अग्निः = परमात्मारूप अग्निको, ( प्राप्त करनेके उद्देश्यसे ) अभिमथ्यते = ( ॐकारके
जप और ध्यानद्वारा ) मन्थन किया जाता है; यत्र = जहाँ; वायुः अधिरुध्यते = प्राणवायुका भलीभाँति विधिपूर्वक निरोध
किया जाता है; ( तथा ) यत्र = जहाँ; सोमः = आनन्दरूप सोमरस; अतिरिच्यते = अधिकतासे प्रकट होता है; तत्र =
वहाँ ( उस स्थितिमें ), मनः = मन; संजायते = सर्वथा विशुद्ध हो जाता है ॥ ६ ॥
व्याख्या - जिस स्थितिमें अग्नि प्रकट करनेके लिये अरणियोंद्वारा मन्थन करनेकी भाँति अग्निस्थानीय परमात्माको
प्राप्त करनेके लिये पहले अध्यायमें कहे हुए प्रकारसे शरीरको नीचेकी अरणि और ॐकारको ऊपरकी अरणि बनाकर उसका
जप और उसके अर्थरूप परमात्माका निरन्तर चिन्तनरूप मन्थन किया जाता है, जहाँ प्राणवायुका विधिपूर्वक भलीभाँति
निरोध किया जाता है, जहाँ आनन्दरूप सोमरस अधिकतासे प्रकट होता है, उस ध्यानावस्थामे मनुष्यका मन सर्वथा विशुद्ध
हो जाता है ॥ ६ ॥
सवित्रा प्रसवेन जुषेत ब्रह्म पूर्व्यम् ।
तत्र योनिं कृणवसे न हि ते पूर्वमक्षिपत् ॥ ७ ॥
सवित्रा = सम्पूर्ण जगत्को उत्पन्न करनेवाले परमात्माके द्वारा; प्रसवेन = प्राप्त हुई प्रेरणासे; पूर्व्यम् = सबके आदि-
कारण; ब्रह्म जुषेत = उस परब्रह्म परमेश्वरकी ही सेवा ( आराधना ) करनी चाहिये; तत्र = ( तू ) उस परमात्मामें
ही, योनिम् = आश्रय, कृणवसे = प्राप्त कर; हि = क्योंकि; ( यों करनेसे ) ते = तेरे; पूर्वम् = पूर्व संचित कर्म; न अक्षिपत् =
विघ्नकारक नहीं होंगे ॥ ७ ॥
व्याख्या - हे साधक ! सम्पूर्ण जगत्के उत्पादक सर्वान्तर्यामी परमेश्वरकी प्रेरणासे अर्थात् ऊपर बताये हुए
प्रकारसे परमात्माकी स्तुति करके उनसे अनुमति प्राप्तकर तुम्हे उन सबके आदि परब्रह्म परमात्माकी ही सेवा ( समाराधना )
करनी चाहिये । उन परमेश्वरमें ही आश्रय प्राप्त करना चाहिये - उन्हींकी शरण ग्रहण करके उन्हींमे अपने-आपको विलीन
कर देना चाहिये । यों करनेसे तुम्हारे पहले किये हुए समस्त सचित कर्म विघ्नकारक नहीं होंगे - बन्धनरूप नहीं
होंगे ॥ ७ ॥
सम्बन्ध - ध्यानयोगका साधन करनेवालेको किस प्रकार बैठकर कैसे ध्यान करना चाहिये, इस जिज्ञासापर कहते हैं-
त्रिरुन्नतं स्थाप्य समं शरीरं हृदीन्द्रियाणि मनसा संनिवेश्य ।
ब्रह्मोडुपेन प्रतरेत विद्वान् स्रोतांसि सर्वाणि भयावहानि ॥ ८ ॥
विद्वान् = बुद्धिमान् मनुष्य ( को चाहिये कि ); त्रिरुन्नतम् = सिर, गला और छाती - इन तीनों स्थानोंपर उभरे हुए;
शरीरम् = शरीरको, समम् = सीधा, ( और ) स्थाप्य = स्थिर करके, ( तथा ) इन्द्रियाणि = समस्त इन्द्रियोंको; मनसा =
मनके द्वारा; हृदि = हृदयमे, संनिवेश्य = निरुद्ध करके, ब्रह्मोडुपेन = ॐ काररूप नौकाद्वारा, सर्वाणि = सम्पूर्ण; भयावहानि =
भयङ्कर; स्रोतांसि = स्रोतों ( प्रवाहों ) को, प्रतरेत = पार कर जाय ॥ ८ ॥
व्याख्या - जो ध्यानयोगका साधन करे, उस बुद्धिमान् साधकको चाहिये कि ध्यानके समय जब आसन जमाकरे
सुखपूर्वक बैठे, उस समय अपने सिर, गले और छातीको ऊँचा उठाये रक्खे, इधर-उधर न झुकने दे, तथा शरीरको सीधा
और स्थिर रक्खे । क्योंकि शरीरको सीधा और स्थिर रक्खे बिना तथा सिर, गला और वक्षःस्थल ऊँचा किये बिना आलस्य,
निद्रा और विक्षेपरूप विघ्न आ जाते हैं। अतः इन विघ्नोंसे बचनेके लिये उपर्युक्त प्रकारसे ही बैठना चाहिये । इसके
बाद समस्त इन्द्रियोंको बाह्य विषयोंसे हटाकर उनका मनके द्वारा हृदयमें निरोध कर लेना चाहिये । फिर ॐकाररूप
नौकाका आश्रय लेकर अर्थात् ॐकारका जप और उसके वाच्य परब्रह्म परमात्माका ध्यान करके समस्त भयानक प्रवाहोंको
- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७३
पार कर लेना चाहिये । भाव यह है कि नाना योनियोंमें ले जानेवाली जितनी वासनाएँ हैं, वे सब जन्म मृत्युरूप भय
देनेवाले स्रोत (प्रवाह) हैं । इन सबका त्याग करके सदाके लिये अमरपदको प्राप्त कर लेना चाहिये ॥ ८ ॥
प्राणान्प्रपीड्येह संयुक्तचेष्टः क्षीणे प्राणे नासिकयोच्छ्वसीत ।
दुष्टाश्वयुक्तमिव वाहमेनं विद्वान्मनो धारयेताप्रमत्तः ॥ ९॥
विद्वान् = बुद्धिमान् साधक (को चाहिये कि), इह = उपर्युक्त योगसाधनामें, संयुक्तचेष्टः = आहार-विहार
आदि समस्त चेष्टाओंको यथायोग्य करते हुए, प्राणान् प्रपीड्य = विधिवत् प्राणायाम करके, प्राणे क्षीणे = प्राणके
सूक्ष्म हो जानेपर; नासिकया = नासिकाद्वारा; उच्छ्वसीत = उनको बाहर निकाल दे; दुष्टाश्वयुक्तम् = (इसके बाद)
दुष्ट घोड़ोंसे युक्त; वाहम् इव = रथको जिस प्रकार सारथि सावधानीपूर्वक गन्तव्य मार्गमें ले जाता है, उसी प्रकार,
एनम् = इस, मनः = मनको, अप्रमत्तः = सावधान होकर, धारयेत = वशमें किये रहे ॥ ९ ॥
व्याख्या—बुद्धिमान् साधकको चाहिये कि वह इस योग-साधनाके लिये आहार-विहार आदि समस्त चेष्टाओंको
यथायोग्य करता रहे, उन्हें ध्यानयोगके लिये उपयोगी बना ले । तथा योगशास्त्रकी विधिके अनुसार प्राणायाम करते-करते
जब प्राण अत्यन्त सूक्ष्म हो जाय, तब नासिकाद्वारा उसे बाहर निकाल दे* । इसके बाद जैसे दुष्ट घोड़ोंसे जुते हुए रथको
अच्छा सारथि बड़ी सावधानीसे चलाकर अपने गन्तव्य स्थानपर ले जाता है, उसी प्रकार साधकको चाहिये कि बड़ी
सावधानीके साथ अपने मनको वशमे रक्खे, जिससे योगसाधनमें किसी प्रकारका विघ्न न आये और वह परमात्माकी प्राप्तिरूप
लक्ष्यपर पहुँच जाय † ॥ ९ ॥
सम्बन्ध—परब्रह्म परमात्मामें मन लगानेके लिये कैसे स्थानमें कैसी भूमिपर बैठकर साधन करना चाहिये, इस जिज्ञासा-
पर कहा जाता है—
समे शुचौ शर्करावह्नवालुकाविवर्जिते शब्दजलाशयादिभिः ।
मनोऽनुकूले न तु चक्षुपीडने गुहानिवाताश्रयणे प्रयोजयेत् ॥१०॥
समे = समतल, शुचौ = सब प्रकारसे शुद्ध, शर्करावह्निवालुकाविवर्जिते = कंकड़, अग्नि और बालूसे
रहित; (तथा) शब्दजलाश्रयादिभिः = शब्द, जल और आश्रय आदिकी दृष्टिसे, अनुकूले = सर्वथा अनुकूल,
तु = और, न चक्षुपीडने = नेत्रोंको पीड़ा न देनेवाले, गुहानिवाताश्रयणे = गुहा आदि वायुशून्य स्थानमें, मनः = मनको,
प्रयोजयेत् = ध्यानमें लगानेका अभ्यास करना चाहिये ॥ १० ॥
व्याख्या—इस मन्त्रमें ध्यानयोगके उपयुक्त स्थानका वर्णन है । भाव यह है कि ध्यानयोगका साधन करनेवाले
साधकको ऐसे स्थानमें अपना आसन लगाना चाहिये, जहाँकी भूमि समतल हो—ऊँची नीची, टेढ़ी-मेढ़ी न हो, जो सब
प्रकारसे शुद्ध हो,—जहाँपर कूड़ा-कर्कट, मैला आदि न हो, झाड़-बुहारकर साफ किया हुआ हो और स्वभावसे भी पवित्र हो—
जैसे कोई देवालय, तीर्थस्थान आदि, जहाँ कंकड़, बालू न हों और अग्नि या धूपकी गर्मी भी न हो; जहाँ कोई मनमें
विक्षेप करनेवाला शब्द न होता हो—कोलाहलका सर्वथा अभाव हो, यथावश्यक जल प्राप्त हो सके, किंतु ऐसा जलाशय न
हो जहाँ बहुत लोग आते-जाते हों, एव जहाँ शरीर रक्षाके लिये उपयुक्त आश्रय हो परंतु ऐसा न हो, जहाँ धर्मशाला आदिकी
भाँति बहुत लोग ठहरते हों, तात्पर्य यह कि इन सब विचारोंके अनुसार जो सर्वथा अनुकूल हो और जहाँका दृश्य नेत्रोंको
पीड़ा पहुँचानेवाला—भयानक न हो, ऐसे गुफा आदि वायुशून्य एकान्त स्थानमें पहले बताये हुए प्रकारसे आसन लगाकर
अपने मनको परमात्मामें लगानेका अभ्यास करना चाहिये ॥ १० ॥
सम्बन्ध—योगाभ्यास करनेवाले साधकका साधन ठीक हो रहा है या नहीं, इसकी पहचान बतायी जाती है— - आठवें और नवें मन्त्रोंमें जो ध्यानके लिये बैठनेकी और साधन करनेकी विधि बतायी गयी है, उसका बड़े सुन्दर ढंगसे
सुस्पष्ट वर्णन भगवान्ने गीता अध्याय ६ श्लोक ११ से १७ तक किया है ।
† कठोपनिषद्में ( १ । ३ । २ से ८ तक ) रथके रूपकका विस्तृत वर्णन है ।
३७४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
नीहारधूमाक्र्कानिलानलानां खद्योतविद्युत्स्फटिकशशीनाम् ।
एतानि रूपाणि पुरःसराणि ब्रह्मण्यभिव्यक्तिकराणि योगे ॥११॥
ब्रह्मणि योगे = परमात्माकी प्राप्तिके लिये किये जानेवाले योगमें; (पहले) नीहारधूमाक्र्कानिलानलानाम् =
कुहरा, धुआँ, सूर्य, वायु और अग्निके सदृश; (तथा) खद्योतविद्युत्स्फटिकशशीनाम् = जुगनू, बिजली, स्फटिक
मणि और चन्द्रमाके सदृश; रूपाणि = बहुत से दृश्य, पुरःसराणि [भवन्ति]=योगीके सामने प्रकट होते हैं; एतानि =
ये सब; अभिव्यक्तिकराणि = योगकी सफलताको स्पष्टरूपसे सूचित करनेवाले हैं ॥ ११ ॥
व्याख्या - जब साधक परब्रह्म परमात्माकी प्राप्तिके लिये ध्यानयोगका साधन आरम्भ करता है, तब उसको अपने
सामने कभी कुहरेके सदृश रूप दीखता है, कभी धूआँ सा दिखायी देता है, कभी सूर्यके समान प्रकाश सर्वत्र परिपूर्ण दीखता
है, कभी निःशब्द वायुकी भाँति निराकार रूप अनुभवमें आता है, कभी अग्निके सदृश तेज दीख पड़ता है, कभी जुगनूके
सदृश टिमटिमाहट सी प्रतीत होती है, कभी बिजलीकी सी चकाचौंध पैदा करनेवाली दीप्ति दृष्टिगोचर होती है, कभी स्फटिक-
मणिके सदृश उज्ज्वल रूप देखनेमें आता है और कभी चन्द्रमाकी भाँति शीतल प्रकाश सर्वत्र फैला हुआ दिखायी देता है।
ये सब तथा और भी अनेक दृश्य योग-साधनकी उन्नतिके द्योतक हैं। इनसे यह बात समझमें आती है कि साधकका ध्यान
ठीक हो रहा है ॥ ११ ॥
पृथ्व्यप्तेजोऽनिलखे समुत्थिते पञ्चात्मके योगगुणे प्रवृत्ते ।
न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम् ॥१२॥
पृथ्व्यप्तेजोऽनिलखे समुत्थिते = पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश-इन पाँचों महाभूतोंका सम्यक्
प्रकारसे उत्थान होनेपर; (तथा) पञ्चात्मके योगगुणे प्रवृत्ते = इनसे सम्बन्ध रखनेवाले पाँच प्रकारके योगसम्बन्धी
गुणोंकी सिद्धि हो जानेपर; योगाग्निमयम् = योगाग्निमय; शरीरम् = शरीरको; प्राप्तस्य = प्राप्त कर लेनेवाले, तस्य =
उस साधकको, न = न तो, रोगः = रोग होता है, न = न, जरा = बुढ़ापा आता है; न = और न; मृत्युः = उसकी मृत्यु
ही होती है ॥ १२ ॥
व्याख्या - ध्यानयोगका साधन करते करते जब पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश-इन पाँच महाभूतोंका उत्थान
हो जाता है, अर्थात् जब साधकका इन पाँचों महाभूतोंपर अधिकार हो जाता है, और इन पाँचों महाभूतोंसे सम्बन्ध रखनेवाली
योगविषयक पाँचों सिद्धियाँ प्रकट हो जाती हैं, उस समय योगाग्निमय शरीरको प्राप्त कर लेनेवाले उस योगीके शरीरमे न तो
रोग होता है, न बुढ़ापा आता है और न उसकी मृत्यु ही होती है। अभिप्राय यह कि उसकी इच्छाके बिना उसका
शरीर नष्ट नहीं हो सकता ॥ १२ ॥
लघुत्वमारोग्यमलोलुपत्वं वर्णप्रसादं स्वरसौष्ठवं च।
गन्धः शुभो मूत्रपुरीषमल्पं योगप्रवृत्तिं प्रथमां वदन्ति ॥१३॥
लघुत्वम् = शरीरका हल्कापन, आरोग्यम् = किसी प्रकारके रोगका न होना, अलोलुपत्वम् = विषयासक्तिकी निवृत्ति;
वर्णप्रसादम् = शारीरिक वर्णकी उज्ज्वलता; स्वरसौष्ठवम् = स्वरकी मधुरता; शुभः गन्धः = (शरीरमे) अच्छी गन्ध;
च = और, मूत्रपुरीषम् = मल मूत्र, अल्पम् = कम हो जाना; (इन सबको) प्रथमाम् योगप्रवृत्तिम् = योगकी पहली
सिद्धि, वदन्ति = कहते हैं ॥ १३ ॥
व्याख्या - भूतोंपर विजय प्राप्त कर लेनेवाले ध्यानयोगीमें पूर्वोक्त शक्तियोंके सिवा और भी शक्तियाँ आ जाती
हैं। उदाहरणतः उसका शरीर हल्का हो जाता है, शरीरमें भारीपन या आलस्यका भाव नहीं रहता। वह सदा ही नीरोग
रहता है, उसे कभी कोई रोग नहीं होता। भौतिक पदार्थोंमें उसकी आसक्ति नष्ट हो जाती है। कोई भी भौतिक पदार्थ सामने
आनेपर उसके मन और इन्द्रियोंका उसकी ओर आकर्षण नहीं होता। उसके शरीरका वर्ण उज्ज्वल हो जाता है। स्वर अत्यन्त
- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७५
मधुर और स्पष्ट हो जाता है । शरीरमेंसे बहुत अच्छी गन्ध निकलकर सब ओर फैल जाती है । मल और मूत्र बहुत ही
स्वल्प मात्रामें होने लगते हैं । ये सब योगमार्गकी प्रारम्भिक सिद्धियाँ हैं—ऐसा योगीलोग कहते हैं ॥ १३ ॥
यथैव बिम्बं मृदयोपलिप्तं तेजोमयं भ्राजते तत्सुधान्तम् ।
तद्वाऽऽत्मतत्त्वं प्रसमीक्ष्य देही एकः कृतार्थो भवते वीतशोकः ॥१४॥
यथा=जिस प्रकार, मृदया=मिट्टीसे, उपलिप्तम्=लिप्त होकर मलिन हुआ, [यत् = जो,] तेजोमयम् =
प्रकाशयुक्त, बिम्बम्=रत्न है, तत् एव =वही, सुधान्तम्=भलीभाँति धुल जानेपर, भ्राजते= चमकने लगता है, तत् वा=
उसी प्रकार, देही = शरीरधारी (जीवात्मा ), आत्मतत्त्वम् = ( मल आदिसे रहित ) आत्म तत्त्वको, प्रसमीक्ष्य = (योगके
द्वारा ) भलीभाँति प्रत्यक्ष करके, एकः =अकेला, कैवल्य अवस्थाको प्राप्त, वीतशोकः = सब प्रकारके दुःखोंसे रहित, (तथा )
कृतार्थः =कृतकृत्य, भवते=हो जाता है ॥ १४ ॥
व्याख्या—जिस प्रकार कोई तेजोमय रत्न मिट्टीसे लिप्त रहनेके कारण छिपा रहता है, अपने असली रूपमें प्रकट
नहीं होता, परंतु वही जब मिट्टी आदिको हटाकर धो पोछकर साफ कर लिया जाता है, तब अपने असली रूपमें चमकने
लगता है; उसी प्रकार इस जीवात्माका वास्तविक स्वरूप अत्यन्त स्वच्छ होनेपर भी अनन्त जन्मोंमे किये हुए कर्मोंके संस्कारोंसे
मलिन हो जानेके कारण प्रत्यक्ष प्रकट नहीं होता, परन्तु जब मनुष्य ध्यानयोगके साधनद्वारा समस्त मलोंको धोकर आत्माके
यथार्थ स्वरूपको भलीभाँति प्रत्यक्ष कर लेता है, तब वह असङ्ग हो जाता है । अर्थात् उसका जो जड पदार्थोंके साथ
संयोग हो रहा था, उसका नाश होकर वह कैवल्य अवस्थाको प्राप्त हो जाता है । तथा उसके सब प्रकारके दुःखोंका अन्त
होकर वह सर्वथा कृतकृत्य हो जाता है । उसका मनुष्य-जन्म सार्थक हो जाता है ॥ १४ ॥
यदाऽऽत्मतत्त्वेन तु ब्रह्मतत्त्वं दीपोपमेनेह युक्तः प्रपश्येत् ।
अजं ध्रुवं सर्वतत्त्वैर्विशुद्धं ज्ञात्वा देवं मुच्यते सर्वपाशैः ॥१५॥
तु= उसके बाद, यदा = जब, युक्तः = वह योगी, इह=यहाँ, दीपोपमेन=दीपकके सदृश ( प्रकाशमय ), आत्म-
तत्त्वेन=आत्मतत्त्वके द्वारा; ब्रह्मतत्त्वम्=ब्रह्मतत्त्वको, प्रपश्येत्=भलीभाँति प्रत्यक्ष देख लेता है, [तदा सः = उस समय
वह; ] अजम् = ( उस ) अजन्मा, ध्रुवम् = निश्चल, सर्वतत्त्वैः = समस्त तत्त्वोंसे, विशुद्धम् = विशुद्ध, देवम् = परमदेव
परमात्माको, ज्ञात्वा= जानकर, सर्वपाशैः = सब बन्धनोंसे, मुच्यते=सदाके लिये छूट जाता है ॥ १५ ॥
व्याख्या—फिर जब वह योगी इसी स्थितिमें दीपकके सदृश निर्मल प्रकाशमय पूर्वोक्त आत्मतत्त्वके द्वारा ब्रह्मतत्त्वको
भलीभाँति देख लेता है—अर्थात् उन परब्रह्म परमात्माको प्रत्यक्ष कर लेता है, तब उन जन्मादि समस्त विकारोंसे रहित,
अचल और निश्चित तथा समस्त तत्त्वोंसे असङ्ग—सर्वथा विशुद्ध परम देव परमात्माको तत्त्वसे जानकर सब प्रकारके बन्धनोंसे
सदाके लिये छूट जाता है ।
इस मन्त्रमे आत्मतत्त्वसे ब्रह्मतत्त्वको जाननेकी बात कहकर यह भाव दिखाया गया है कि परमात्माका साक्षात्कार
मन, बुद्धि और इन्द्रियोंद्वारा नहीं हो सकता । इन सबकी वहाँ पहुँच नहीं है, वे एकमात्र आत्मतत्त्वके द्वारा ही प्रत्यक्ष
होते हैं ॥ १५ ॥
एष ह देवः प्रदिशोऽनु सर्वाः पूर्वो ह जातः स उ गर्भे अन्तः ।
स एव जातः स जनिष्यमाणः प्रत्यङ् जनांस्तिष्ठति सर्वतोमुखः ॥१६॥
ह= निश्चय ही, एषः= यह ( ऊपर बताया हुआ ), देवः = परमदेव परमात्मा, सर्वाः = समस्त, प्रदिशः अनु=
दिशाओं और अवान्तर दिशाओंमें अनुगत ( व्याप्त ) है, [ सः ] ह = वही— प्रसिद्ध परमात्मा, पूर्वः = सबसे पहले, जातः =
हिरण्यगर्भरूपमें प्रकट हुआ था, ( और ) सः उ =वही, गर्भे= समस्त ब्रह्माण्डरूप गर्भमें, अन्तः = अन्तर्यामीरूपसे स्थित
है, सः एव=वही; जातः = इस समय जगत्के रूपमे प्रकट है, सः = और वही; जनिष्यमाणः = भविष्यमें भी प्रकट होने-
वाला है, [ सः = वह, ] जनान् प्रत्यङ् = सब जीवोंके भीतर, ( अन्तर्यामीरूपसे ) तिष्ठति = स्थित है; (और)
सर्वतोमुखः = सब ओर मुखवाला है ॥ १६ ॥
व्याख्या - निश्चय ही ये ऊपर बताये हुए परमदेव ब्रह्म समस्त दिशा और अवान्तर दिशाओमे व्याप्त हे अर्थात्
सर्वत्र परिपूर्ण हैं। जगत्में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है, जहाँ वे न हों । वे ही प्रसिद्ध परब्रह्म परमात्मा सबसे पहले हिरण्य-
गर्भरूपमें प्रकट हुए थे । वे ही इस ब्रह्माण्डरूप गर्भमें अन्तर्यामीरूपसे स्थित हैं । वे ही इस समय जगत्के रूपमे प्रकट हैं और
भविष्यमें अर्थात् प्रलयके बाद सृष्टिकालमे पुनः प्रकट होनेवाले हैं । वे समस्त जीवोंके भीतर अन्तर्यामीरूपसे स्थित
हैं, तथा सब ओर मुखवाले अर्थात् सबको सब ओरसे देखनेवाले हैं ॥ १६ ॥
यो देवो अग्नौ यो अप्सु यो विश्वं भुवनमाविवेश ।
य ओषधीषु यो वनस्पतिषु तस्मै देवाय नमो नमः ॥१७॥
यः = जो, देवः = परमदेव परमात्मा; अग्नौ = अग्निमें है; यः = जो, अप्सु = जलमे है, यः = जो; विश्वम्
भुवनम् आविवेश = समस्त लोकोमे प्रविष्ट हो रहा है, यः = जो, ओषधीषु = ओषधियोंमे है, ( तथा ) यः = जो;
वनस्पतिषु = वनस्पतियोंमें है, तस्मै देवाय = उन परमदेव परमात्माके लिये; नमः = नमस्कार है; नमः = नमस्कार
है ॥ १७ ॥
व्याख्या - जो सर्वशक्तिमान् पूर्णब्रह्म परमदेव अग्निमे है, जो जलमे हे, जो समस्त लोकोंमे अन्तर्यामीरूपसे प्रविष्ट हो
रहे हैं, जो ओषधियोंमें हैं और जो वनस्पतियोमे है, अर्थात् जो सर्वत्र परिपूर्ण हैं, जिनका अनेक प्रकारसे पहले वर्णन कर आये हैं,
उन परमदेव परमात्माको नमस्कार है ! नमस्कार है । 'नमः' शब्द को दुहरानेका अभिप्राय अध्यायकी समाप्तिको सूचित करना है ॥१७॥
॥ द्वितीय अध्याय समाप्त ॥ २ ॥
तृतीय अध्याय
य एको जालवानीशत ईशनीभिः सर्वाँल्लोकानीशत ईशनीभिः ।
य एवैक उद्भवे सम्भवे च य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥ १ ॥
यः = जो, एकः = एक; जालवान् = जगत्रूप जालका अधिपति, ईशनीभिः = अपनी स्वरूपभूत शासनशक्तियोद्वारा,
ईशते = शासन करता है, ईशनीभिः = उन विविध शासन शक्तियोँद्वारा, सर्वान् = सम्पूर्ण, लोकान् ईशते = लोकोपर
शासन करता है, यः = ( तथा ) जो; एकः = अकेला, एव = ही, सम्भवे च उद्भवे = सृष्टि और उसके विस्तारमें ( सर्वथा
समर्थ है); एतत् = इस ब्रह्मको, ये = जो महापुरुष, विदुः = जान लेते हैं, ते = वे; अमृताः = अमर, भवन्ति = हो जाते हैं ॥ १ ॥
व्याख्या - जो एक-अद्वितीय परमात्मा जगत्-रूप जालकी रचना करके अपनी स्वरूपभूत शासन शक्तियोँद्वारा
उसपर शासन कर रहे हैं, तथा उन विविध शासन शक्तियोद्वारा समस्त लोकों और लोकपालोंका यथायोग्य सचालन कर रहे हैं-
जिनके शासनमें ये सब अपने-अपने कर्तव्योंका नियमपूर्वक पालन कर रहे है, तथा जो अकेले ही विना किसी दूसरेकी
सहायता लिये समस्त जगत्की उत्पत्ति और उसका विस्तार करनेमे सर्वथा समर्थ हैं, उन परब्रह्म परमेश्वरको जो महापुरुष
तत्त्वसे जान लेते हैं, वे अमर हो जाते हैं-जन्म-मृत्युके जालसे सदाके लिये छूट जाते हैं ॥ १ ॥
एको हि रुद्रो न द्वितीयाय तस्थुर्य इमाँल्लोकानीशत ईशनीभिः ।
प्रत्यङ् जनांस्तिष्ठति संचुकोचान्तकाले संसृज्य विश्वा भुवनानि गोपाः ॥ २ ॥
यः = जो; ईशनीभिः = अपनी स्वरूपभूत विविध शासन शक्तियोँद्वारा, इमान् = इन सब, लोकान् ईशते =
लोकोंपर शासन करता है, [ सः ] रुद्रः = वह रुद्र; एकः हि = एक ही है, (इसीलिये विद्वान् पुरुषोंने जगत्के कारणका
निश्चय करते समय ) द्वितीयाय न तस्थुः = दूसरेका आश्रय नही लिया, [ सः = वह परमात्मा, ] जनान् प्रत्यङ् = समस्त