कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
३२० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
जाती है); ब्रह्मचारिणः = ब्रह्मचारीलोग, विमायन्तु = कपटशून्य हों, स्वाहा = स्वाहा (इस उद्देश्यसे यह आहुति है);
ब्रह्मचारिणः = ब्रह्मचारीलोग, प्रमायन्तु = प्रामाणिक ज्ञानको ग्रहण करनेवाले हो, स्वाहा = स्वाहा (इस उद्देश्यसे यह
आहुति है), ब्रह्मचारिणः = ब्रह्मचारीलोग, दमयन्तु = इन्द्रियोका दमन करनेवाले हों, स्वाहा = स्वाहा (इस उद्देश्यसे यह
आहुति है); ब्रह्मचारिणः = ब्रह्मचारीलोग. शमायन्तु = मनको वशमे करनेवाले हों; स्वाहा = स्वाहा (इस उद्देश्यसे
यह आहुति है)।
व्याख्या—चतुर्थ अनुवाकके इस अंशमे शिष्योके हितार्थ आचार्यको जिन मन्त्रोद्वारा हवन करना चाहिये, उनका
वर्णन किया गया है। भाव यह है कि आचार्य 'उत्तम ब्रह्मचारीलोग मेरे पास विद्या
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंधातः = हे विधाता; एवम् = इसी प्रकार; माम् = मेरे पास; सर्वतः = सब ओरसे; ब्रह्मचारिणः = ब्रह्मचारीलोग; आयन्तु =
आयें; स्वाहा = स्वाहा ( इस उद्देश्यसे यह आहुति है); प्रतिवेशः = (तू) सबका विश्राम-स्थान; असि = है; मा = मेरे लिये;
प्रभाहि = अपनेको प्रकाशित कर; मा = मुझे; प्रपद्यस्व = प्राप्त हो जा।
व्याख्या - 'जिस प्रकार समस्त जल-प्रवाह नीचेकी ओर बहते हुए समुद्रमें मिल जाते हैं, तथा जिस प्रकार महीने
दिनोंका अन्त करनेवाले संवत्सररूप कालमें जा रहे हैं, हे विधाता ! उसी प्रकार मेरे पास सब ओरसे ब्रह्मचारीलोग आयें और मैं
उनको विद्याभ्यास कराकर तथा कल्याणका उपदेश देकर अपने कर्तव्यका एवं आपकी आज्ञाका पालन करता रहूँ।' इस
उद्देश्यसे मन्त्रोच्चारण करके 'स्वाहा'
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सब देवता उन्हींके अङ्ग होनेसे अन्य देवोंकी उपासना भी उन्हींकी उपासना है। उसके पश्चात् इन व्याहृतियोंमें लोकोंका चिन्तन
करनेकी विधि इस प्रकार बतायी गयी है—'भूः' यह तो मानो पृथ्वीलोक है, 'भुवः' यह अन्तरिक्षलोक है, 'स्वः' यह सुप्रसिद्ध
स्वर्गलोक है और 'महः' यह सूर्य है, क्योंकि सूर्यसे ही सब लोक महिमान्वित हो रहे हैं। तात्पर्य यह कि भूः, भुवः, स्वः—ये
तीनों व्याहृतियाँ तो उन परमेश्वरके विराट् शरीररूप इस स्थूल ब्रह्माण्डको बतानेवाली—अर्थात् परमेश्वरके अङ्गोंके नाम
हैं तथा 'महः' यह चौथी व्याहृति इस विराट् शरीरको प्रकाशित करनेवाले उसके आत्मारूप स्वय परमेश्वरको बतानेवाली है।
'महः' यह सूर्यका नाम है, सूर्यके भी आत्मा हैं परमेश्वर, अतः सूर्यरूपसे सब लोकोंको वे ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[Page Header]
- तैत्तिरीयोपनिषद् * | ३२३
भू:= 'भूः', इति = यह व्याहृति; वै = ही; प्राणः = प्राण है, भुवः = 'भुवः', इति = यह, अपानः = अपान- है;
सुवः = 'स्वः', इति = यह; व्यानः = व्यान है, महः = 'महः', इति = यह, अन्नम् = अन्न है, (क्योंकि) अन्नेन = अन्नसे, वाव =
ही; सर्वे = समस्त, प्राणाः = प्राण, महीयन्ते = महिमायुक्त होते हैं; ताः = वे, वै = ही; एताः = ये, चतस्रः = चारों
व्याहृतियाँ, चतुर्धा = चार प्रकारकी हैं, (अतएव) चतस्रः चतस्रः = एक-एकके चार-चार भेद होनेसे कुल सोलह;
व्याहृतयः = व्याहृतियाँ हैं; ताः = उनको; यः = जो; वेद = तत्त्वसे जानता है, सः = वह; ब्रह्म = ब्रह्मको, वेद = जानना है;
अस्मै = इस ब्रह्मवेत्ताके लिये, सर्वे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
स्थित है; (वहाँ) शीर्षकपाले = सिरके दोनो कपालोंको; व्यपोह्य = भेदन करके, [ विनिःसृता या = निकली हुई जो सुषुम्णा
नाड़ी है; ] सा = वह, इन्द्रयोनिः = इन्द्रयोनि (परमात्माकी प्राप्तिका द्वार) है; (अन्तकालमें साधक) भूः इति = 'भूः'
इस व्याहृतिके अर्थरूप, अग्नौ = अग्निमें, प्रतितिष्ठति = प्रतिष्ठित होता है; भुवः इति = 'भुवः' इस व्याहृतिके अर्थरूप;
वायौ = वायुदेवतामें स्थित होता है, (फिर) सुवः इति = 'स्वः' इस व्याहृतिके अर्थरूप; आदित्ये = सूर्यमे स्थित होता है;
(उसके बाद) महः इति = 'महः' इस व्याहृतिके अर्थस्वरूप; ब्रह्मणि = ब्रह्ममें स्थित होता है।
व्याख्या - उन परब्रह्म परमेश्वरको अपने हृदयमें प्रत्यक्ष देखनेवाला महापुरुष इस शरीरका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- तैत्तिरीयोपनिषद् * ३२५
सूक्ष्म शरीरवाले हैं। एकमात्र सत्तारूप हैं। समस्त इन्द्रियोंको विश्राम देनेवाले और मनके लिये परम आनन्ददायक हैं।
अखण्ड शान्तिके भण्डार हैं और सर्वथा अविनाशी हैं। परम विश्वासके साथ यों मानकर साधकको उनकी प्राप्तिके लिये
उनके चिन्तन और ध्यानमें तत्परताके साथ लग जाना चाहिये, यह भाव दिखलानेके लिये अन्तमें श्रुतिकी वाणीमें
ऋषि अपने शिष्यसे कहते हैं—'हे प्राचीनयोग्य !* तू उन ब्रह्मका स्वरूप इस प्रकारका मानकर उनकी उपासना कर ।'
॥ षष्ठ अनुवाक ॥ ६ ॥
अनुवाक
पृथिव्यन्तरिक्षं द्यौर्दिशोऽवान्तरदिशः । अग्निवायुरादित्यश्चन्द्रमा नक्षत्राणि । आप ओषधयो
वनस्पतय आत्मा । इत्यधिभूतम् । अथाध्यात्मम् । प्राणो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अन्तर्गत समझ लेना चाहिये। इस प्रकार वर्णन करनेके बाद श्रुति कहती है कि ये पङ्क्तियोंमें विभक्त करके बताये हुए पदार्थ
सब-के-सब पङ्क्तियोंके समुदाय हैं। इनका आपसमें घनिष्ठ सम्बन्ध है। इस रहस्यको समझकर अर्थात् किस आधिभौतिक
पदार्थके साथ किस आध्यात्मिक पदार्थका क्या सम्बन्ध है, इस बातको भलीभाँति समझकर मनुष्य आध्यात्मिक शक्तिसे भौतिक
पदार्थोंका विकास कर लेता है और भौतिक पदार्थोंसे आध्यात्मिक शक्तियोंकी उन्नति कर लेता है।
पहली आधिभौतिक लोकसम्बन्धी पङ्क्तिसे चौथी प्राण-समुदायरूप आध्यात्मिक पङ्क्तिका सम्बन्ध है, क्योंकि एक
लोकसे दूसरे लोकको सम्बद्ध करनेमें प्राणोंकी ही प्रधानता है—यह बात सहिता-प्रकरणमें पहले बता आये हैं। दूसरी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकरता है, तब गुरु और वक्ता भी 'ॐ' इस प्रकार कहकर ही उपदेश सुनाना आरम्भ करते हैं। सामवेदका गान
करनेवाले भी 'ॐ' इस प्रकार पहले परमेश्वरके नामका भलीभाँति गान करके उसके बाद सामवेदका गान किया करते हैं।
यज्ञकर्ममें शस्त्र-शंसनरूप कर्म करनेवाले शास्ता नामक ऋत्विक् 'ओम् शोम्' इस प्रकार कहकर ही शस्त्रोंका अर्थात् तद्विषयक
मन्त्रोंका पाठ करते हैं। यज्ञकर्म करानेवाला अध्वर्यु नामक ऋत्विक् भी 'ॐ' इस परमेश्वरके नामका उच्चारण करके ही
प्रतिगर-मन्त्रका उच्चारण करता है। ब्रह्मा (चौथा ऋत्विक्) भी 'ॐ' इस प्रकार परमात्माके नामका उच्चारण करके यज्ञ-
कर्म करनेके लिये अनुमति देता है, तथा 'ॐ' यों कहकर ही अग्निहोत्र करनेकी आज्ञा देता है। अध्ययन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२८ ~ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ›
के साथ-साथ शास्त्रोंमें बताये हुए मार्गपर स्वय चलना भी चाहिये । यही बात उपदेशक और उपदेश सुननेवालोंके विषयमें
भी समझनी चाहिये । अभिप्राय यह है कि अध्ययन और अध्यापन दोनों बहुत ही उपयोगी हैं, शास्त्रोंके अध्ययनसे ही मनुष्य-
को अपने कर्त्तव्यका तथा उसकी विधि और फलका ज्ञान होता है, अतः इसे करते हुए ही उसके साथ-साथ यथायोग्य सदा-
चारका पालन, सत्यभाषण, स्वधर्मपालनके लिये बड़े-से-बड़ा कष्ट सहना, इन्द्रियोंको वशमे रखना, मनको वशमे रखना, अग्नि-
होत्रके लिये अग्निको प्रदीप्त करना, फिर उसमे हवन करना, अतिथिकी यथायोग्य सेवा करना, सबके साथ सुन्दर मनुष्योचित
लौकिक व्यवहार करना, शास्त्रविधिके अनुसार गर्भाधान करना और ऋतुकालमे नियमितरूपसे स्त्री-सहवास करना तथा कुटुम्बको
बढ़ानेका उपाय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- तैत्तिरीयोपनिषद् * ३२९
सावधानीकी आवश्यकता है। यदि भावनाके अनुसार गुण न आकर अभिमान आ गया तो पतन भी हो सकता है। यदि
इस वेदानुवचनके रहस्यको ठीक समझकर इसकी भावना की जाय तो अभिमानकी आशङ्का भी नहीं की जा सकती ।
॥ दशम अनुवाक ॥ १० ॥
एकादश अनुवाक
वेदमनूच्याचार्योऽन्तेवासिनमनुशास्ति । सत्यं वद । धर्मं चर । स्वाध्यायान्मा प्रमदः । आचार्याय
प्रियं धनमाहृत्य प्रजातन्तुं मा व्यवच्छेत्सीः । सत्यान्न प्रमदितव्यम् । धर्मान्न प्रमदितव्यम् । कुशलान्न
प्रमदितव्यम् । भूत्यै न प्रमदितव्यम् । स्वाध्यायप्रवचनाभ्यां न प्रमदितव्यम् । देवपितृकार्याभ्यां न
प्रमदितव्यम् ।
वेदम् अनूच्य=वेदका भलीभाँति अध्ययन कराकर, आचार्यः = आचार्य, अन्तेवासिनम् = अपने आश्रममें
रहनेवाले ब्रह्मचारी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ३३०
*- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
के चास्मच्छ्रेयाँसो ब्राह्मणाः । तेषां त्वयाऽऽसनेन प्रश्वसितव्यम् । श्रद्धया देयम् । अश्रद्धयादेयम् ।
श्रिया देयम् । हिया भिया देयम् । संविदा देयम् ।
मातृदेवः भव=तुम मातामे देवबुद्धि करनेवाले बनो, पितृदेवः=पिताको देवरूप समझनेवाले, भव=होओ;
आचार्यदेवः=आचार्यको देवरूप समझनेवाले, भव=बनो, अतिथिदेवः= अतिथिको देवतुल्य समझनेवाले, भव=होओ;
यानि=जो जो, अनवद्यानि=निर्दोष, कर्माणि=कर्म हैं, तानि=उन्हेंही, सेवितव्यानि=तुम्हें सेवन करना चाहिये;
इतराणि=दूसरे ( दोषयुक्त ) कर्मोंका, नो=कभी आचरण नहीं करना चाहिये, अस्माकम्=हमारे ( आचरणोंमेंसे भी );
यानि=जो-जो, सुचरितानि=अच्छे आचरण हैं तानि=उनका ही; त्वया=तुमको; उपास्यानि=सेवन करना चाहिये;
इतराणि=दूसरोंका, नो=कभी नहीं,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- तैत्तिरीयोपनिषद् * ३३१
अथ= इसके बाद, यदि = यदि, ते = तुमको, कर्मविचिकित्सा = कर्तव्यके निर्णय करनेमें किसी प्रकारकी शङ्का हो;
वा = या, वृत्तविचिकित्सा = सदाचारके विषयमे कोई शङ्का, वा = कदाचित्; स्यात् = हो जाय तो, तत्र = वहाँ, ये = जो;
संमर्शिनः = उत्तम विचारवाले, युक्ताः = परामर्श देनेमें कुशल, आयुक्ताः = कर्म और सदाचारमे पूर्णतया लगे
हुए; अलूक्षाः = स्निग्ध स्वभाववाले, (तथा) धर्मकामाः = एकमात्र धर्मके ही अभिलाषी; ब्राह्मणाः = ब्राह्मण, स्युः = हों;
ते = वे, यथा = जिस प्रकार, तत्र = उन कर्मोमे और आचरणोंमें, वर्तेरन् = बर्ताव करते हों, तत्र = उन कर्मों और आचरणोंमें;
तथा = वैसे ही; वर्तेथाः = तुमको भी बर्ताव करना चाहिये; अथ = तथा यदि, अभ्याख्यातेषु = किसी दोषसे लाञ्छित
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३३२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सूर्यमण्डलके अधिष्ठाता) अर्यमा, नः = हमारे लिये, शम् = कल्याणमय, भवतु = हों, इन्द्रः = (बल और भुजाओंके अधिष्ठाता)
इन्द्र, (तथा) बृहस्पतिः = (वाणी और बुद्धिके अधिष्ठाता) बृहस्पति, नः = हमारे लिये, शम् [भवताम्]=शान्ति प्रदान
करनेवाले हों, उरुक्रमः = त्रिविक्रमरूपसे विशाल डगोंवाले, विष्णुः = विष्णु (जो पैरोंके अधिष्ठाता हैं), नः = हमारे लिये;
शम् [भवतु]=कल्याणमय हों; ब्रह्मणे=(उपर्युक्त सभी देवताओंके आत्मस्वरूप) ब्रह्मके लिये; नमः = नमस्कार है;
वायो = हे वायुदेव, ते=तुम्हारे लिये, नमः = नमस्कार है, त्वम् = तुम, एव = ही, प्रत्यक्षम् = प्रत्यक्ष
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्रह्मानन्दवल्ली
ॐ
ब्रह्मानन्दवल्ली
शान्तिपाठ
ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै ।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
इसका अर्थ कठोपनिषद्के आरम्भमें दिया गया ।
प्रथम अनुवाक
ब्रह्मविदाप्नोति परम् । तदेषाभ्युक्ता ।
ब्रह्मवित् = ब्रह्मज्ञानी; परम् = परब्रह्मको; आप्नोति = प्राप्त कर लेता है; तत् = उसी भावको व्यक्त करनेवाली; एषा =
यह ( श्रुति ); अभ्युक्ता = कही गयी है ।
व्याख्या-ब्रह्मज्ञानी महात्मा परब्रह्मको प्राप्त हो जाता है, इसी बातको बतानेके लिये आगे आनेवाली श्रुति कही गयी है ।
सत्यं ज्ञानमनन्तं ब्रह्म ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३३४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध-वे परब्रह्म परमात्मा किस प्रकार कैसी गुफामें छिपे हुए हैं, उन्हें कैसे जानना चाहिये-इस जिज्ञासापर
आगेका प्रकरण आरम्भ किया जाता है-
तस्माद्वा एतस्मादात्मन आकाशः सम्भूतः । आकाशाद्वायुः । वायोरग्निः । अग्नेरापः । अद्भ्यः
पृथिवी । पृथिव्या ओषधयः । ओषधीभ्योऽन्नम् । अन्नात्पुरुषः । स वा एष पुरुषोऽन्नरसमयः । तस्येदमेव
शिरः । अयं दक्षिणः पक्षः । अयमुत्तरः पक्षः । अयमात्मा । इदं पुच्छं प्रतिष्ठा । तदप्येष श्लोको भवति ।
वै = निश्चय ही; तस्मात् = ( सर्वत्र प्रसिद्ध ) उस, एतस्मात् = इस, आत्मनः = परमात्मासे; (पहले पहल ) आकाशः =
आकाश-तत्त्व, सम्भूतः = उत्पन्न हुआ, आकाशात् = आकाशसे, वायुः = वायु, वायोः =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- तैत्तिरीयोपनिषद् * ३३५
ये = जो साधक, अन्नम् = अन्न; ब्रह्म = ब्रह्म है; [इति = इस भावसे,] उपासते = (उसकी) उपासना करते हैं, ते = वे, वै = अवश्य ही;
सर्वम् = समस्त, अन्नम् = अन्नको, आप्नुवन्ति = प्राप्त कर लेते हैं; हि = क्योंकि, अन्नम् = अन्न ही, भूतानाम् = भूतोंमें;
ज्येष्ठम् = श्रेष्ठ है; तस्मात् = इसलिये, सर्वौषधम् = ( यह ) सर्वौषध नामसे, उच्यते = कहा जाता है, अन्नात् = अन्नसे ही;
भूतानि = सब प्राणी; जायन्ते = उत्पन्न होते हैं; जातानि = उत्पन्न होकर, अन्नेन = अन्नसे ही; वर्धन्ते = बढ़ते हैं, तत् = वह;
अद्यते = ( प्राणियोंद्वारा ) खाया जाता है, च = तथा, भूतानि = ( स्वय भी ) प्राणियोंको, अत्ति = खाता है; तस्मात् =
इसलिये, अन्नम् = 'अन्न'; इति = इस नामसे, उच्यते = कहा जाता है।
व्याख्या - इस मन्त्रमे अन्नकी महिमाका वर्णन किया गया है। भाव यह है कि इस पृथ्वीलोकमें निवास
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३३६ ✣ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ✣
प्राण ही मानो उसका सिर है, क्योंकि शरीरके अङ्गोंमें जैसे मस्तक श्रेष्ठ है, उसी प्रकार पाँचों प्राणोंमे मुख्य प्राण ही सर्वश्रेष्ठ
है। व्यान दाहिना पक्ष है। अपान बायाँ पक्ष है। आकाश अर्थात् आकाशमें फैले हुए वायुकी भाँति सर्वशरीरव्यापी 'समान
वायु' आत्मा है, क्योंकि वही समस्त शरीरमें समानभावसे रस पहुँचाकर समस्त प्राणमय शरीरको पुष्ट करता है। इसका
स्थान शरीरका मध्यभाग है तथा इसीका बाह्य आकाशसे सम्बन्ध है, यह बात प्रश्नोपनिषद्के तीसरे प्रश्नोत्तरके पाँचवें और
आठवें मन्त्रोंमें कही गयी है। तथा पृथ्वी पूँछ एव आधार है अर्थात् अपानवायुको रोककर रखनेवाली पृथ्वीकी आधिदैविक
शक्ति ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- तैत्तिरीयोपनिषद् * ३३७
है; तस्य = उसकी; पुरुषविधताम् अनु = पुरुष-तुल्य आकृतिमें अनुगत (व्याप्त) होनेसे ही, अयम् = यह मनोमय
आत्मा; पुरुषविधः = पुरुषके आकारका है, तस्य = उस (मनोमय पुरुष) का, यजुः = यजुर्वेद; एव = ही; शिरः =
(मानो) सिर है; ऋक् = ऋग्वेद; दक्षिणः = दाहिना, पक्षः = पंख है, साम = सामवेद, उत्तरः = बायाँ, पक्षः = पख है;
आदेशः = आदेश (विधिवाक्य); आत्मा = शरीरका मध्यभाग है, अथर्वाङ्गिरसः = अथर्वा और अङ्गिरा ऋषिद्वारा देखे
गये अथर्ववेदके मन्त्र ही, पुच्छम् = पूँछ; (एवं) प्रतिष्ठा = आधार है, तत् = उसकी महिमाके विषयमें; अपि = भी;
एषः = यह आगे कहा जानेवाला, श्लोकः = श्लोक, भवति = है।
व्याख्या-इस तृतीय अनुवाकके दूसरे अंशमें मनोमय पुरुषका वर्णन किया गया है। भाव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३३८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—इस मन्त्रमें ब्रह्मके आनन्दको जाननेवाले विद्वान्की महिमाके साथ अर्थान्तरसे उसके मनोमय शरीरकी
महिमा प्रकट की गयी है । भाव यह है कि परब्रह्म परमात्माका जो स्वरूपभूत परम आनन्द है, वहाँतक मन, वाणी आदि
समस्त इन्द्रियोंके समुदायस्वरूप मनोमय शरीरकी भी पहुँच नहीं है, परंतु ब्रह्मको पानेके लिये साधन करनेवाले मनुष्यको
यह ब्रह्मके पास पहुँचानेमें विशेष सहायक है । ये मन-वाणी आदि साधनपरायण पुरुषको उन परब्रह्मके द्वारतक पहुँचाकर,
उसे वहीं छोड़कर स्वय लौट आते हैं और वह साधक उनको प्राप्त हो जाता है । ब्रह्मके आनन्दमय स्वरूपको जान लेनेवाला
विद्वान् कभी भयभीत नहीं होता । इस प्रकार यह मन्त्र है ।
मनोमय शरीरके भी अन्तर्यामी आत्मा वे ही परमात्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- तैत्तिरीयोपनिषद् * ३३९
पञ्चम अनुवाक
विज्ञानं यज्ञं तनुते । कर्माणि तनुतेऽपि च । विज्ञानं देवाः सर्वे । ब्रह्म ज्येष्ठमुपासते । विज्ञानं
ब्रह्म चेद्वेद । तस्माच्चेन्न प्रमाद्यति । शरीरे पाप्मनो हित्वा । सर्वान्कामान्समश्नुत इति । तस्यैष एव
शारीर आत्मा यः पूर्वस्य ।
विज्ञानम् = विज्ञान ही; यज्ञम् तनुते = यज्ञोंका विस्तार करता है; च = और; कर्माणि अपि तनुते = कर्मोंका भी
विस्तार करता है, सर्वे = सब; देवाः = इन्द्रियरूप देवता; ज्येष्ठम् = सर्वश्रेष्ठ; ब्रह्म = ब्रह्मके रूपमें, विज्ञानम् उपासते =
विज्ञानकी ही सेवा करते हैं; चेत् = यदि; ( कोई ) विज्ञानम् = विज्ञानको; ब्रह्म = ब्रह्मरूपसे; वेद = जानता है, ( और )
चेत् = यदि; तस्मात् = उससे, न प्रमाद्यति = प्रमाद नहीं करता,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें