सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ

ब्राह्मण २ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ५०३

पृष्ठ 541 स्कैन

ब्राह्मण २ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५०३
मुझे बलि ( भेंट ) दिया करो।' [इन्द्रियोंने कहा—]
'बहुत अच्छा' ॥ ८–१३ ॥
उस वागिन्द्रियने कहा, 'मैं जो वसिष्ठा हूँ, सो तुम ही
उस वसिष्ठगुणसे युक्त हो।' 'मैं जो प्रतिष्ठा हूँ, सो तुम ही
उस प्रतिष्ठासे युक्त हो' ऐसा नेत्रने कहा। 'मैं जो समृद्ध हूँ,
सो तुम ही उस समृद्धिसे युक्त हो' ऐसा श्रोत्रने कहा। 'मैं
जो आयतन हूँ, सो तुम्हीं वह आयतन हो' ऐसा मनने
कहा। 'मैं जो प्रजाति हूँ, सो तुम ही उस प्रजातिसे
युक्त हो' ऐसा रेतस्ने कहा। [ प्राणने कहा-] 'किंतु ऐसे
गुणोंसे युक्त मेरा अन्न क्या है और वस्त्र क्या है ?' [ वागादि
बोले-] 'कुत्ते, कृमि और कीट-पतङ्गोंसे लेकर यह जो कुछ
भी है, वह सब तुम्हारा अन्न है और जल ही वस्त्र है।'
[ उपासनाका फल-] 'जो इस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 542 स्कैन

५०४ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ६
'तो गौतम ! तुम शास्त्रोक्त विधिसे उसे पानेकी इच्छा करो।'
[ गौतम— ] 'अच्छा, मैं आपके प्रति शिष्यभावसे उपसन्न
( प्राप्त ) होता हूँ। पहले ब्राह्मणलोग वाणीसे ही क्षत्रियादिके
प्रति उपसन्न होते रहे हैं।' इस प्रकार उपसत्तिका वाणीसे
कथनमात्र करके गौतम वहाँ रहने लगा [ सेवा आदिके द्वारा
नहीं ]। उस राजाने कहा, 'गौतम ! जिस प्रकार तुम्हारे
पितामहोंने हमारे पूर्वजोंका अपराध नहीं माना, उसी प्रकार
तुम भी हमारा अपराध न मानना। इससे पूर्व यह विद्या
किसी ब्राह्मणके यहाँ नहीं रही। उसे मैं तुम्हारे ही प्रति
कहता हूँ। भला, इस प्रकार विनयपूर्वक बोलनेवाले तुमको
निषेध करनेमें (विद्या देनेसे अस्वीकार करनेमें ) कौन समर्थ
हो सकता है ?' ॥ ७-८ ॥
गौतम ! वह लोक ( द्युलोक ) ही अग्नि है। उसका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

तृतीय ब्राह्मण

पृष्ठ 543 स्कैन

३] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५०५
तृतीय ब्राह्मण
मन्थविद्या और उसकी परम्परा

जो ऐसा चाहता हो कि मैं महत्त्व प्राप्त करूँ, वह
उत्तरायणमें शुक्लपक्षकी पुण्य तिथिपर बारह दिन उपसद्व्रती
(पयोव्रती) होकर गूलरकी लकड़ीके कस (कटोरे) या चमस-
में सर्वौषध, फल तथा अन्य सामग्रियोंको एकत्रितकर, [जहाँ
हवन करना हो, उस स्थानका] परिसमूहन* एव परिलेपन†
करके अग्निस्थापन करता है और फिर अग्निके चारों ओर कुशा
बिछाकर शास्त्रोक्त विधिसे घृतका शोधन करके, जिसका नाम
पुँल्लिङ्ग हो उस [हस्त आदि] नक्षत्रमें मन्थको (औषध-फल
आदिके पिण्डको) [अपने और अग्निके] बीचमें रखकर हवन
करता है। [ 'यावन्तो' इत्यादि प्रथम मन्त्रका अर्थ—] हे
जातवेदः ! तेरे वशवर्ती जितने देवता वक्रमति होकर पुरुषकी
कामनाओंका प्रतिबन्ध करते हैं, उनके उद्देश्यसे यह आज्यभाग
मैं तुझमें हवन करता हूँ। वे तृप्त होकर मुझे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 544 स्कैन

५०६ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ ६
'आर्माहि ते महि'—मैं तेरी महिमाको अच्छी तरह जानता उस इस मन्थका उद्दालक आरुणिने अपने शिष्य
हूँ । वह प्राण राजा, ईशान ( ईश्वर ) और अधिपति है । वाजसनेय याज्ञवल्क्यको उपदेश करके कहा था, 'यदि कोई
वह मुझे राजा, ईशान और अधिपति करे ॥ ५ ॥ इस मन्थको सूखे ठूँठपर डाल देगा तो उसमें शाखाएँ उत्पन्न
इसके पश्चात् 'तत्सवितुर्वरेण्यम्' इत्यादि मन्त्रसे इस हो जायँगी और पत्ते निकल आवेंगे।' उस इस मन्थका
मन्थको भक्षण करता है । [ 'तत्सवितुः' इत्यादि मन्त्रका वाजसनेय याज्ञवल्क्यने अपने शिष्य मधुक पैङ्ग्यको उपदेश
अर्थ—] 'तत्सवितुर्वरेण्यम्'—सूर्यके उस वरेण्य-श्रेष्ठ पदका करके कहा था, यदि कोई इसे सूखे ठूँठपर डाल देगा तो उसमें
मैं ध्यान करता हूँ । 'वाता मधु ऋतायते'—पवन मधुर, शाखाएँ उत्पन्न हो जायेंगी और पत्ते निकल आवेंगे।' उस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 545 स्कैन

४ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५०७
शुक्र है। प्रसिद्ध प्रजापतिने विचार किया कि इस शुक्रकी मन्त्रोपासक अपनी पत्नीको कामनापरायण करना चाहे तो उस
उपयुक्त प्रतिष्ठाके लिये कोई आधार चाहिये, इसलिये उसने समय वह 'अङ्गादङ्गात् सम्भवसि हृदयादधिजायसे । स
स्त्रीकी सृष्टि की और उसके अधोभाग-सेवनका विधान किया। त्वमङ्गकषायोसि दिग्धविद्धमिव मादयेमाममूं मयि ।' मन्त्र-
( यहाँ यदि यह कहा जाय कि इस पाशविक क्रियामें तो प्राणि- का जप करे ।
मात्रकी स्वाभाविक प्रवृत्ति है, इसके लिये विधान क्यों किया यदि किसी कारणवश गर्भनिरोधकी आवश्यकता हो तो
गया, तो इसका उत्तर यह है कि यह विधान इसीलिये बनाया उस समय 'इन्द्रियेण ते रेतसा रेत आददे' मन्त्रका जाप करे ।
गया कि जिसमें पुरुषोंकी स्वेच्छाचारिताका निरोध हो और ऐसा करनेपर पत्नी गर्भवती नहीं होगी *। और यदि यह इच्छा
इस विज्ञानसे परिचित पुरुषोंके द्वारा केवल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५०८ बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय ६

पृष्ठ 546 स्कैन

५०८ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ६
प्रसिद्ध पण्डित, वेदवादियोंकी सभामें जानेवाला, सुन्दर वाणी — अनुसार घीका संस्कार ( शोधन ) करके और चरुपाक बना-
बोलनेवाला, सम्पूर्ण वेदोंका अध्ययन करनेवाला और पूर्ण कर 'अग्नये स्वाहा', 'अनुमतये स्वाहा' एव 'देवाय सवित्रे
आयुष्मान् हो, वह उड़द-चावलकी खिचड़ी पकाकर उसमें सत्यप्रसवाय स्वाहा' इन मन्त्रोंसे अग्निमें आहुतियाँ देनी
'उक्षन्'* अथवा 'ऋषभ'† नामक बल-वीर्यवर्द्धक ओषधि चाहिये । होम समाप्त करके चरुमें बचा हुआ भोजन करके
मिलाकर घृतसहित पति-पत्नी दोनों भोजन करें । शेष पत्नीको भोजन कराना चाहिये । फिर हाथ धोकर जलका
गर्भाधान करनेवालेको प्रातःकाल ही स्थालीपाकविधिके कलश भरके 'उत्तिष्ठातोविश्वावसोऽन्यामिच्छ प्रपूर्व्यां सं जायां
पत्या सह' मन्त्रके द्वारा पत्नीका तीन बार अभ्युक्षण (अभिषेचन)
*

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

ब्राह्मण ५ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ५०९

पृष्ठ 547 स्कैन

ब्राह्मण ५ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५०९
भी निकाल बाहर करें; और गर्भ निकलनेके समय जो मास-
पेशी बाहर निकला करती है, वह भी निकल जाय।'
पश्चात् पुत्रका जन्म हो जानेपर अभिख्यापन करके पुत्र-
को गोदमें ले और आज्यस्थालीमें दही मिला हुआ घृत रख-
कर उसे थोड़ा-थोड़ा लेकर यह कहता हुआ बार-बार अग्निमें
होम करे कि 'इस अपने घरमें मैं पुत्ररूपसे बढ़कर सहस्रों मनुष्यों-
का पालन करूँ, मेरे इस पुत्रके वंशमें सन्तान लक्ष्मी तथा
पशु-सम्पत्ति लगातार बनी रहे; मुझमें (पितामे) जो प्राण
(इन्द्रियाँ) हैं, वे सभी मन-ही मन मैं तुम्हे (पुत्रको) दे
रहा हूँ; मेरे इस कर्ममें कोई न्यूनाधिकता हो गयी हो तो
विद्वान् एवं वाञ्छापूरक अग्नि उसे पूर्ण कर दें।'
तदनन्तर पिता बालकके दाहिने कानमें अपना मुख
लगाकर 'वाक्, वाक्, वाक्' इस प्रकार तीन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 548 स्कैन

५१० * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ ६
नैध्रुविसे, कश्यप नैध्रुविने वाक्से, वाक्ने आम्भिणीसे, आम्भिणी- ने वामकक्षायणसे, वामकक्षायणने शाण्डिल्यसे, शाण्डिल्यने
ने आदित्यसे, आदित्यसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 549 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
कौषी कि णोपनिषद्

शान्तिपाठ
ॐ वाङ् मे मनसि प्रतिष्ठिता मनो मे वाचि प्रतिष्ठितमाविरावीर्म एधि । वेदस्य म आणिस्थः
श्रुतं मे मा प्रहासीः । अनेनाधीतेनाहोरात्रान्सन्दधाम्यृतं वदिष्यामि । सत्यं वदिष्यामि । तन्मामवतु ।
तद्वक्तारमवतु । अवतु मामवतु वक्तारमवतु वक्तारम् ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
इसका अर्थ ऐतरेयोपनिषद्के आरम्भमें छप चुका है ।

प्रथम अध्याय
पर्यङ्क-विद्या

गर्गके प्रपौत्र सुप्रसिद्ध महात्मा चित्र यज्ञ करानेवाले थे ।
इसके लिये उन्होंने अरुणके पुत्र उद्दालकको प्रधान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 550 स्कैन

निश्चय ही यह स्वर्गलोकका द्वार है, जो कि
चन्द्रमाके नामसे प्रसिद्ध है । जो अधिकारी ( दैवी-
सम्पत्तिसे युक्त होनेके कारण ) उस स्वर्गरूपी चन्द्रमाका
प्रत्याख्यान कर देता है अर्थात् जहाँसे पुनः नीचे गिरना
पड़ता है, ऐसा स्वर्गलोक मुझे नहीं चाहिये—इस प्रकार दृढ़
निश्चय करके जो निष्काम धर्मका अनुष्ठान करते हुए
चन्द्रलोकको त्याग देता है, उस पुरुषको उसका वह शुभ
संकल्प चन्द्रलोकसे भी ऊपर नित्य ब्रह्मलोकमे पहुँचा देता है ।
परंतु जो स्वर्गीय सुखके प्रति ही आसक्त होनेके कारण उस
चन्द्रलोकको अस्वीकार नहीं करता, उस सकामकर्मी स्वर्गवासी-
को, उसके पुण्य भोगकी समाप्ति होनेपर, देववर्ग वृष्टिके रूपमें
परिणत करके इस लोकमें ही पुनः बरसा देता है।

वह वर्षाके रूपमें यहाँ आया हुआ अनुशयी जीव अपनी
पूर्व-वासनाके अनुसार कीट अथवा पतङ्ग या पक्षी, अथवा
व्याघ्र या सिंह अथवा मछली, या साँप-बिच्छू अथवा मनुष्य या
दूसरा कोई जीव होकर इनके अनुकूल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय १] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ५१३

पृष्ठ 551 स्कैन

अध्याय १] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५१३
नामोंसे भी उसका प्रतिपादन होता है।) वह अत्यन्त विलक्षण
है। जिसके बलका कोई माप नहीं है, वह 'अमितौजाः' प्राण
ही ब्रह्माजीका सिंहासन-पलँग है। मानसी (प्रकृति) उनकी
प्रिया है। वह मनकी कारणभूता अथवा मनको आनन्दित
करनेवाली होनेसे ही मानसी कहलाती है। उसके आभूषण
भी उसीके स्वरूपभूत हैं। उसकी छायामूर्ति 'चाक्षुषी' नामसे
प्रसिद्ध है। वह तैजस नेत्रोंकी प्रकृति होनेके कारण अत्यन्त
तेजोमयी है। उसके आभूषणादि भी उसीके समान तेजोमय
हैं। जरायुज, स्वेदज, अण्डज और उद्भिज-इन
चतुर्विध प्राणियोंका नाम जगत् है। यह सम्पूर्ण जगत्-
जड-चेतन-समुदाय ब्रह्माजीकी वाटिकाके पुष्प तथा उनके
धौत एवं उत्तरीयसूप युगल वस्त्र हैं। वहाँकी अप्सराएँ-
साधारण युवतियाँ 'अम्बा' और 'आम्बायवी' नामसे प्रसिद्ध
हैं। जगज्जननी श्रुतिरूपा होनेसे वे 'अम्बा' कहलाती हैं। तथा
'अम्ब' (अधिक) और अयव (न्यून) भावसे रहित

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५१४ • कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् १ [ अध्याय १

पृष्ठ 552 स्कैन

५१४ • कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् १ [ अध्याय १
पश्चिम भागमें जो छोटे खट्वाङ्ग हैं, जिनपर मस्तक और पैर
रक्खे जाते हैं, वे 'भद्र' और 'यज्ञायज्ञीय' नामक साम है।
(सिरकी ओरका भाग ऊँचा और पैरकी ओरका भाग कुछ
नीचा है।) पूर्वसे पश्चिमको जो बड़ी-बड़ी पाटियाँ लगी हैं,
वे स्रुक् और सामके प्रतीक ह। तथा दक्षिण-उत्तरकी ओर
जो आड़ी-तिरछी पाटियाँ हैं, वे यजुर्वेदस्वरूपा हैं। चन्द्रमाकी
कोमल किरणें ही उस पलँगका नरम-नरम गद्दा है। उद्गीथ
ही उसपर बिछी हुई उपश्री (श्वेत चादर) है। लक्ष्मीजी
तकिया हैं। ऐसे दिव्य पर्यङ्कपर ब्रह्माजी विराजमान होते हैं।
इस तत्त्वको इस प्रकार जाननेवाला ब्रह्मवेत्ता उस पलँगपर
पहले पैर रखकर चढ़ता है।
तब ब्रह्माजी उससे पूछते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

द्वितीय अध्याय

पृष्ठ 553 स्कैन

ॐ
द्वितीय अध्याय
प्राणोपासना
'प्राण ब्रह्म है' यह सुप्रसिद्ध ऋषि कौषीतकि* कहते हैं ।
उन प्रसिद्ध प्राणमय ब्रह्मकी यहाँ राजाके रूपमें कल्पना की
गयी है । उनका मन ही दूत है, वाणी परोसनेवाली स्त्री
(रानी) है, चक्षु संरक्षक (मन्त्री) है, श्रोत्रेन्द्रियसंदेश सुनाने-
वाला द्वारपाल है । उन सुप्रसिद्ध प्राणमय ब्रह्मको बिना माँगे
ही ये सम्पूर्ण इन्द्रियाभिमानी देवतागण भेंट समर्पित करते
हैं—उनके अधीन होकर रहते हैं । इसी प्रकार जो इस
प्रकार जानता है, उसको भी सम्पूर्ण चराचर प्राणी बिना माँगे
ही भेंट देते हैं । उस प्राणोपासकके लिये यह गूढ व्रत है कि
'वह किसीसे कुछ भी न माँगे'—ठीक उसी तरह, जैसे कोई
भिक्षु गाँवमें भीख माँगनेपर भी जब कुछ नहीं पाता तो हताश
होकर बैठ रहता और कुपित होकर यह प्रतिज्ञा कर लेता है
कि 'अबसे इस गाँववाले लोगोंके देनेपर भी यहाँका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 554 स्कैन

५१६ * कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् * [अध्याय २
मन्त्रका उच्चारण करके 'अमुष्मात्'के आगे दिये हुए कोष्ठकमे
उस व्यक्तिके नामका उल्लेख करे, जिससे अभीष्ट अर्थ प्राप्त
करना है। तथा 'इदम्'के स्थानपर अभीष्ट अर्थका उच्चारण
करे। आगेके मन्त्रोंका अर्थ भी इसी प्रकार समझना चाहिये।)
प्राणो नाम देवतावरोधिनी सा मेऽमुष्मात् इदम्
अवरुन्धां तस्यै स्वाहा।
चक्षुर्नाम देवतावरोधिनी सा मेऽमुष्मात् इदम् अवरुन्धां
तस्यै स्वाहा।
श्रोत्रं नाम देवतावरोधिनी सा मेऽमुष्मात् इदम्
अवरुन्धां तस्यै स्वाहा।
मनो नाम देवतावरोधिनी सा मेऽमुष्मात् इदम्
अवरुन्धां तस्यै स्वाहा।
प्रज्ञा नाम देवतावरोधिनी सा मेऽमुष्मात् इदम्
अवरुन्धां तस्यै स्वाहा।
इस प्रकार आहुतियाँ देनेके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय २ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ५१७

पृष्ठ 555 स्कैन

अध्याय २ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५१७
(बायाँ स्तम्भ)
(स्वरूपसे और फलकी दृष्टिसे भी कृत्रिम हैं, वे पूर्वोक्त
आहुतियोंकी भाँति अनन्त एवं अमृत नहीं हैं।) यह प्रसिद्ध है
कि इस रहस्यको जाननेवाले पूर्ववर्ती विद्वान् केवल कर्ममय
अग्निहोत्रका अनुष्ठान नहीं करते थे ॥ ५ ॥
'उक्थ (प्राण) ब्रह्म है'—यह बात सुप्रसिद्ध महात्मा
शुष्कमृङ्गार कहते हैं। वह उक्थ 'ऋक्' है, इस बुद्धिसे
उपासना करे। जो प्राणरूप उक्थमें ऋग्बुद्धि कर लेता है,
उसकी सम्पूर्ण प्राणी श्रेष्ठताके लिये—श्रेष्ठ बननेके लिये अर्चना
करते हैं। वह उक्थ 'यजुर्वेद' है, इस बुद्धिसे उपासना करे।
इससे सम्पूर्ण प्राणी श्रेष्ठताके लिये उसके साथ सहयोग करते हैं।
वह उक्थ 'साम' है, इस बुद्धिसे उपासना करे। उस उपासकके
समक्ष सम्पूर्ण प्राणी श्रेष्ठताके लिये मस्तक झुकाते हैं। वह उक्थ
'श्री' है, इस बुद्धिसे उपासना करे। वह 'यश' है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५१८ कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् [अध्याय २

पृष्ठ 556 स्कैन

५१८ * कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् * [अध्याय २
सब कार्य करके अर्घ्यपात्रमें दो हरी दूबके अङ्कुर भी रख ले —यों कहकर अपनी दाहिनी बाँहका अन्वावर्तन करे—
और निम्नाङ्कित ऋचाओंका जप करे— बारबार घुमाये । तत्पश्चात् बाँह खींच ले ॥ ८ ॥
‘समेतु ते विश्वतः सोम वृष्ण्यं भवा वाजस्य संगथे ।'१ अथ अन्य प्रकारकी उपासना बतायी जाती है—पूर्णिमाको
‘सं ते पयांसि समु यन्तु वाजा संवृष्ण्यान्यभिमातिषाह.। सायंकालमें जब प्राची दिशाके अङ्कमें चन्द्रदेवका दर्शन होने
आप्यायमानो अमृताय सोम दिवि श्रवांस्युत्तमानि धिष्व ॥'२ लगे, उस समय इसी रीतिसे (जो पहले बतायी गयी है )
'यमादित्या अंशुमाप्याययन्ति यमक्षितमक्षितयः पिबन्ति । चन्द्रमाका उपस्थान करे—उन्हें अर्घ्य प्रदान करे । उपस्थानके
तेन नो राजा वरुणो बृहस्पतिराप्याययन्तु भुवनस्य गोपाः ॥'३ समय निम्नाङ्कित मन्त्रोंका पाठ भी करे—
—इन तीन ऋचाओंका जप करनेके पश्चात् चन्द्रमाके सोमो राजासि विचक्षणः पञ्चमुखोऽसि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय २ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ५१९

पृष्ठ 557 स्कैन

अध्याय २ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५१९
पत्नीके समीप बैठनेसे पूर्व उसके हृदयका स्पर्श करे। उस समय निम्नाङ्कित मन्त्रका पाठ करना चाहिये—
यत्ते सुसीमे हृदये हितमन्त प्रजापतौ। मन्येऽहं मां तद्विद्वांसं तेन माहं पौत्रमघं रुदम्।
'हे सुन्दर सीमन्त (माँग) वाली सुन्दरी! तुम सोममयी हो, तुम्हारा हृदय (स्तन-मण्डल) प्रजा-संततिका पालक (पोषक) है; उसके भीतर जो चन्द्रमण्डलकी ही भाँति अमृतराशि निहित है, उसे मैं जानता हूँ, अपनेको उसका जाननेवाला मानता हूँ। इस सत्यके प्रभावसे मैं कभी पुत्र-सम्बन्धी शोकसे रोदन न करूँ (मुझे पुत्रशोक कभी देखना न पड़े)।'
इस प्रकार प्रार्थना करनेसे उस उपासकके पहले उसकी संतानकी मृत्यु नहीं होती ॥ १० ॥
अथ दूसरी उपासना बतायी जाती है—परदेशमें रहकर वहाँसे लौटा हुआ पुरुष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५२० कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् [ अध्याय २

पृष्ठ 558 स्कैन

५२० * कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् * [ अध्याय २
यह जो सूर्य दृष्टिगोचर होता है, निश्चय ही इस रूपमें ब्रह्म ही
प्रकाशित हो रहा है। जब यह नहीं दिखायी देता, तब मानो
मर जाता है। उस समय उसका तेज चन्द्रमाको ही प्राप्त होता
और प्राण वायुमें मिल जाता है। यह जो चन्द्रमा दिखायी
देता है, निश्चय ही इसके रूपमें ब्रह्म ही प्रकाशित हो रहा है।
फिर जब यह नहीं दिखायी देता, तब मानो यह मर जाता
है। उस समय उसका तेज विद्युत्को ही और प्राण वायुको
प्राप्त हो जाता है। यह जो बिजली कौंधती है, निश्चय ही इसके
रूपमें यह ब्रह्म ही प्रकाशित हो रहा है। फिर जब यह नहीं
कौंधती, तब मानो मर जाती है; उस समय उसका तेज वायुको
प्राप्त होता है और प्राण भी वायुमें ही प्रवेश कर जाता है।
वे प्रसिद्ध अग्नि, सूर्य, चन्द्रमा तथा विद्युत्-स्वरूप सम्पूर्ण
देवता वायुमें ही प्रवेश करके स्थित होते हैं। वायु
(आधिदैविक प्राण) में विलीन होकर वे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय २ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ५२१

पृष्ठ 559 स्कैन

अध्याय २ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५२१

[बायाँ स्तम्भ]
जाता है, जिस अमृतत्व-गुणसे वे वाक् आदि देवता भी
संयुक्त होते हैं ॥ १४ ॥
प्राणोपासकका सम्प्रदान-कर्म
अब इसके पश्चात् पिता-पुत्रका सम्प्रदान-कर्म बतलाते हैं
( पिता पुत्रको अपनी जीवन-शक्ति प्रदान करता है; अतएव
इसको पितापुत्रीय सम्प्रदान-कर्म कहते हैं ) । पिता यह निश्चय
करके कि अब मुझे इस लोकसे प्रयाण करना है, पुत्रको अपने
समीप बुलाये । नूतन कुश-कास आदि तृणोंसे अग्निशालाको
आच्छादित करके विधिपूर्वक अग्निकी स्थापना करे । अग्निके
उत्तर या पूर्वभागमें जलसे भरा हुआ कलश स्थापित करे ।
कलशके ऊपर धान्यसे भरा हुआ पात्र भी होना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५२२ ⁕ कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् ⁕ [ अध्याय :

पृष्ठ 560 स्कैन

५२२ ⁕ कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् ⁕ [ अध्याय :
'यश, ब्रह्मतेज, अन्नको खाने और पचानेकी शक्ति तथा इसके बाद यदि पिता नीरोग हो तो वह पुत्रके प्रभुत्वमें
उत्तम कीर्ति—ये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें