कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
१६२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
ममता और आसक्ति कर बैठता है। ये सब परमेश्वरके हैं और उन्हींके लिये इनका उपयोग होना चाहिये * ॥ १ ॥
कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतं समाः ।
एवं त्वयि नान्यथेतोऽस्ति न कर्म लिप्यते नरे ॥ २ ॥
कर्माणि=शास्त्रनियत कर्मोंको, कुर्वन्=(ईश्वरपूजार्थ) करते हुए; एव=ही, इह=इस जगत्में, शतम् समाः=सौ
वर्षोंतक, जिजीविषेत्=जीनेकी इच्छा करनी चाहिये, एवम्=इस प्रकार (त्यागभावसे, परमेश्वरके लिये), कर्म=किये
जानेवाले कर्म, त्वयि=तुझ, नरे=मनुष्यमें, न लिप्यते=लिप्त नहीं होंगे; इतः=इससे (भिन्न), अन्यथा=अन्य कोई
प्रकार अर्थात् मार्ग, न अस्ति=नहीं है (जिससे कि मनुष्य कर्मसे मुक्त हो सके) ॥ २ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें❖ ईशावास्योपनिषद् ❖ १६३
अनेजदेकं मनसो जवीयो नैनद्देवा आप्नुवन् पूर्वमर्षत् ।
तद्धावतोऽन्यानत्येति तिष्ठत्तस्मिन्नपो मातरिश्वा दधाति ॥ ४ ॥
(तत्)=वे परमेश्वर; अनेजत्=अचल; एकम्=एक; (और) मनसः=मनसे (भी), जवीयः=अधिक तीव्र
गतियुक्त हैं, पूर्वम्=सबके आदि, अर्षत्=ज्ञानस्वरूप या सबके जाननेवाले हैं, एनत्=इन परमेश्वरको, देवाः=इन्द्रादि
देवता भी, न आप्नुवन्=नहीं पा सके या जान सके हैं, तत्=वे (परब्रह्म पुरुषोत्तम), अन्यान्=दूसरे, धावतः=दौड़ने-
वालोंको, तिष्ठत्=(स्वयं) स्थित रहते हुए ही; अत्येति=अतिक्रमण कर जाते हैं, तस्मिन्=उनके होनेपर ही—उन्हींकी
सत्ता-शक्तिसे, मातरिश्वा=वायु आदि देवता, अपः=जलवर्षण, जीवकी प्राणधारणादि क्रिया प्रभृति कर्म, दधाति=सम्पादन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध- अब अगले दो मन्त्रोंमे इन परब्रह्म परमेश्वरको जाननेवाले महापुरुषकी स्थितिका वर्णन किया जाता है—
यस्तु सर्वाणि भूतान्यात्मन्येवानुपश्यति ।
सर्वभूतेषु चात्मानं ततो न विजुगुप्सते ॥ ६ ॥
तु=परन्तु, यः=जो मनुष्य, सर्वाणि=सम्पूर्ण, भूतानि=प्राणियोंको, आत्मनि=परमात्मामे, एव=ही;
अनुपश्यति=निरन्तर देखता है, च=और, सर्वभूतेषु=सम्पूर्ण प्राणियोंमे, आत्मानम्=परमात्माको (देखता है); ततः=
उसके पश्चात् (वह कभी भी), न विजुगुप्सते=किसीसे घृणा नहीं करता ॥ ६ ॥
व्याख्या-इस प्रकार जो मनुष्य प्राणिमात्रको सर्वाधार परब्रह्म पुरुषोत्तम परमात्मामें देखता है और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ईशावास्योपनिषद् * १६५
विद्धम् = शुभाशुभकर्म-सम्पर्कशून्य परमेश्वरको, पर्यगात् = प्राप्त हो जाता है, (जो) कविः = सर्वद्रष्टा, मनीषी = सर्वज्ञ एवं
ज्ञानस्वरूप, परिभूः = सर्वोपरि विद्यमान एवं सर्वनियन्ता; स्वयम्भूः = स्वेच्छासे प्रकट होनेवाले हैं (और), शाश्वतीभ्यः =
अनादि; समाभ्यः = कालसे, याथातथ्यतः = सब प्राणियोंके कर्मानुसार यथायोग्य, अर्थान् = सम्पूर्ण पदार्थोंकी, व्यदधात् =
रचना करते आये है ॥ ८ ॥
व्याख्या-उपर्युक्त वर्णनके अनुसार परमेश्वरको सर्वत्र जानने-देखनेवाला महापुरुष उन परब्रह्म पुरुषोत्तम
सर्वेश्वरको प्राप्त होता है, जो शुभाशुभ कर्मजनित प्राकृत सूक्ष्म देह तथा पाञ्चभौतिक अस्थि-शिरा-मांसादिमय षड्विकारयुक्त
स्थूल देहसे रहित, छिद्ररहित, दिव्य शुद्ध सच्चिदानन्दघन हैं, एवं जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६६ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
विद्यया=ज्ञानके यथार्थ अनुष्ठानसे, अन्यत् एव=दूसरा ही फल, आहुः=बतलाते हैं ( और ) अविद्यया=कर्मके
यथार्थ अनुष्ठानसे, अन्यत्=दूसरा ( ही ) फल, आहुः=बतलाते हैं; इति=इस प्रकार; ( हमने ) धीराणाम्=( उन )
धीर पुरुषोंके, शुश्रुम=वचन सुने हैं, ये=जिन्होंने; नः=हमें, तत्=उस विषयको, विचचक्षिरे=व्याख्या करके भली-
भाँति समझाया था ॥ १० ॥
व्याख्या-सर्वोत्तम फल प्राप्त करानेवाले ज्ञानका यथार्थ स्वरूप है-नित्यानित्यवस्तुका विवेक, क्षणभङ्गुर विनाश-
शील अनित्य इहलौकिक और पारलौकिक भोगसामग्रियो और उनके साधनोंसे पूर्ण विरक्ति, संयमित पवित्र जीवन
और एकमात्र सच्चिदानन्दघन पूर्णब्रह्मके चिन्तनमे अखण्ड संलग्नता । इसके अनुष्ठानमे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें❖ ईशावास्योपनिषद् ❖ १६७
दुर्गुणों एवं विकारोंसे रहित होकर अत्यन्त निर्मल हो जाता है और भगवत्कृपासे वह मृत्युमय संसारसे सहज ही तर जाता
है । इस कर्मसाधनके साथ-ही-साथ विवेक-वैराग्यसम्पन्न होकर निरन्तर ब्रह्मविचाररूप ज्ञानाभ्यास करते रहनेसे श्री-
परमेश्वरके यथार्थ ज्ञानका उदय होनेपर वह शीघ्र ही परब्रह्म परमेश्वरको साक्षात् प्राप्त कर लेता है * ॥ ११ ॥
सम्बन्ध—अब अगले तीन मन्त्रोंमें असम्भूति और सम्भूतिका तत्त्व बतलाया जायगा । इस प्रकरणमें 'असम्भूति' शब्दका
अर्थ है—जिनकी पूर्णरूपसे सत्ता न हो, ऐसी विनाशशील देव, पितर और मनुष्यादि योनियाँ एवं उनकी भोगसामग्रियाँ । इसीलिये
चौदहवें मन्त्रमें 'असम्भूति'के स्थानपर स्पष्टतया 'विनाश' शब्दका प्रयोग किया गया है । इसी प्रकार 'सम्भूति' शब्दका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अन्यदेवाहुः सम्भवादन्यदाहुरसम्भवात् ।
इति शुश्रुम धीराणां ये नस्तद्विचचक्षिरे ॥ १३ ॥
सम्भवात् = अविनाशी ब्रह्मकी उपासनासे, अन्यत् एव = दूसरा ही फल; आहुः = बतलाते हैं; (और) असम्भवात् =
विनाशशील देव पितरादिकी उपासनासे, अन्यत् = दूसरा (ही) फल, आहुः = बतलाते हैं; इति = इस प्रकार; (हमने)
धीराणाम् = (उन) धीर पुरुषोंके, शुश्रुम = वचन सुने हैं; ये = जिन्होंने, नः = हमें; तत् = उस विषयको, विचचक्षिरे =
व्याख्या करके भलीभाँति समझाया था ॥ १३ ॥
व्याख्या-अविनाशी ब्रह्मकी उपासनाका यथार्थ स्वरूप है-परब्रह्म पुरुषोत्तम भगवान्को सर्वशक्तिमान्, सर्वज्ञ,
सर्वाधार, सर्वमय, सम्पूर्ण संसारके कर्ता, धर्ता, हर्ता,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ईशावास्योपनिषद् * १६९
यात्रा सुखपूर्वक चलती है,* और उसके आभ्यन्तरिक विकारोंका नाश होकर अन्तःकरण शुद्ध हो जाता है एवं भगवत्कृपासे
वह सहज ही मृत्युमय संसार-सागरको तर जाता है। विनाशशील देवता आदिकी निष्काम उपासनाके साथ-ही-साथ अविनाशी
परात्पर प्रभुकी उपासनासे वह शीघ्र ही अमृतरूप परमेश्वरको प्रत्यक्ष प्राप्त कर लेता है † ॥ १४ ॥
सम्बन्ध—श्रीपरमेश्वरकी उपासना करनेवालोंको परमेश्वरकी प्राप्ति होती है, यह कहा गया है। अत भगवान्के भक्तको
अन्तकालमें परमेश्वरसे उनकी प्राप्तिके लिये किस प्रकार प्रार्थना करनी चाहिये, इस जिज्ञासापर कहते हैं—
हिरण्मयेन पात्रेण सत्यस्यापिहितं मुखम्।
तत्त्वं पूषन्नपावृणु सत्यधर्माय दृष्टये ॥ १५ ॥
पूषन्=हे सबका भरण-पोषण करनेवाले परमेश्वर; सत्यस्य =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
जाते हैं, आप प्रजापतिके भी प्रिय हैं। हे प्रभो ! इस सूर्यमण्डलकी तप्त रश्मियोंको एकत्र करके अपनेमें लुप्त कर
लीजिये। इसके उग्र तेजको समेटकर अपनेमें मिला लीजिये और मुझे अपने दिव्यस्वरूपके प्रत्यक्ष दर्शन कराइये। अभी तो
मैं आपकी कृपासे आपके सौन्दर्य-माधुर्य-निधि दिव्य परम कल्याणरूप सच्चिदानन्दस्वरूपका ध्यान दृष्टिसे दर्शन कर रहा
हूँ, साथ ही बुद्धिके द्वारा समझ भी रहा हूँ कि वही आप परम पुरुष इस सूर्यके और समस्त विश्वके आत्मा हैं। अतः
आपके लिये जो वह सूर्यमण्डलस्थ पुरुष है, वही मैं भी हूँ। उस पुरुषमें और मुझमें किसी प्रकारका भेद नहीं है * ॥ १६ ॥
सम्बन्ध-ध्यानके द्वारा भगवान्के दिव्य मङ्गलमय स्वरूपके दर्शन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ईशावास्योपनिषद् * १७१
अग्ने नय सुपथा राये अस्मान् विश्वानि देव वयुनानि विद्वान् ।
युयोध्यस्मज्जुहुराणमेनो भूयिष्ठां ते नमउक्तिं विधेम ॥ १८ ॥
अग्ने=हे अग्निके अधिष्ठातृ देवता !, अस्मान्=हमें, राये=परम धनरूप परमेश्वरकी सेवामें पहुँचानेके लिये; सुपथा=
सुन्दर शुभ ( उत्तरायण ) मार्गसे; नय=(आप) ले चलिये, देव=हे देव; ( आप हमारे ) विश्वानि=सम्पूर्ण, वयुनानि=
कर्मोंको; विद्वान्=जाननेवाले हैं; ( अत' ) अस्मत्=हमारे, जुहुराणम्=इस मार्गके प्रतिबन्धक, एन:= ( यदि कोई ) पाप
हैं ( तो उन सबको ); युयोधि=( आप ) दूर कर दीजिये; ते=आपको, भूयिष्ठाम्=वार-वार; नमउक्तिम्=
नमस्कारके वचन; विधेम=( हम ) कहते हैं—वार-वार नमस्कार करते हैं ॥ १८ ॥
व्याख्या—साधक कहता है—हे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
`नो निषद्
यह उपनिषद् सामवेदके ‘तलवकार ब्राह्मण’ के अन्तर्गत है। तलवकारको जैमिनीय उपनिषद् भी कहते हैं। ‘तलवकार ब्राह्मण’
के अस्तित्वके सम्बन्धमे कुछ पाश्चात्त्य विद्वानोंको सन्देह हो गया था, परन्तु डा० बर्नलको कहींसे एक प्राचीन प्रति मिल गयी, तबसे
वह सन्देह जाता रहा। इस उपनिषद्में सबसे पहले ‘केन’ शब्द आया है, इसीसे इसका ‘केनोपनिषद्’ नाम पड़ गया। इसे
‘तलवकार उपनिषद्’ और ‘ब्राह्मणोपनिषद्’ भी कहते हैं। तलवकार ब्राह्मणका यह नवम अध्याय है। इसके पूर्वके आठ
अध्यायोंमें अन्तःकरणकी शुद्धिके लिये विभिन्न कर्म और उपासनाओंका वर्णन है। इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
१७४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
उनसे यही सुना है कि वह परब्रह्म परमेश्वर जड चेतन दोनोंसे ही भिन्न है-जाननेमें आनेवाले सम्पूर्ण दृश्य जड-वर्ग (क्षर)
से तो वह सर्वथा भिन्न है और इस जड-वर्गको जाननेवाले परंतु स्वय जाननेमे न आनेवाले जीवात्मा (अक्षर) से भी उत्तम है।
ऐसी स्थितिमें उसके स्वरूपतत्त्वको वाणीके द्वारा व्यक्त करना कदापि सम्भव नहीं है। इसीसे उसको समझानेके लिये सकेतका
ही आश्रय लेना पड़ता है ॥ ३ ॥
सम्बन्ध-अब उसी ब्रह्मको प्रश्नोंके अनुसार पुन' पाँच मन्त्रोंमें समझाते हैं—
यद्वाचानभ्युदितं येन वागभ्युद्यते ।
तदेव ब्रह्म त्वं विद्धि नेदं यदिदमुपासते ॥ ४ ॥
यत्=जो, वाचा=वाणीके द्वारा, अनभ्युदितम्=नहीं बतलाया गया है, [अपि तु=बल्कि,]
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- केनोपनिषद् * १७५
है तथा जिसकी शक्तिके किसी अंशका यह प्रभाव है, वह ब्रह्म है। इस मन्त्रमें 'जिसकी शक्ति और प्रेरणासे चक्षु अपने विषयोंको
देखता है, वह कौन है ?' इस प्रश्नका उत्तर दिया गया है ॥ ६ ॥
यच्छ्रोत्रेण न शृणोति येन श्रोत्रमिदं श्रुतम् ।
तदेव ब्रह्म त्वं विद्धि नेदं यदिदमुपासते ॥ ७ ॥
यत्=जिसको ( कोई भी ), श्रोत्रेण=श्रोत्रके द्वारा, न=नहीं, शृणोति=सुन सकता, [ अपि तु=बल्कि, ] येन=जिससे,
इदम्=यह; श्रोत्रम्=श्रोत्र-इन्द्रिय; श्रुतम्=सुनी हुई है, तत्=उसको, एव=ही, त्वम्=तू, ब्रह्म=ब्रह्म, विद्धि=जान,
इदम् यत्=श्रोत्र-इन्द्रियके द्वारा जाननेमें आनेवाले जिस तत्त्वकी; उपासते=( लोग ) उपासना करते हैं; इदम्=यह;
न=ब्रह्म नहीं है ॥ ७ ॥
व्याख्या—जो कुछ भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—इस मन्त्रमें गुरु अपने शिष्यको सावधान करते हुए कहते हे कि 'हमारे द्वारा संकेतसे बतलाये हुए
ब्रह्मतत्त्वको सुनकर यदि तू ऐसा मानता है कि मैं उस ब्रह्मको भलीभाँति जान गया हूँ तो यह निश्चित है कि तूने ब्रह्मके
स्वरूपको बहुत थोड़ा जाना है, क्योंकि उस परब्रह्मका अंगभूत जो जीवात्मा है, उसीको, अथवा समस्त देवताओंमें—यानी मन,
बुद्धि, प्राण, इन्द्रिय आदिमें जो ब्रह्मका अंश है, जिससे वे अपना काम करनेमे समर्थ हो रहे हे, उसको यदि तू ब्रह्म समझता
है तो तेरा यह समझना यथार्थ नहीं है। ब्रह्म इतना ही नहीं है। इस जीवात्माको और समस्त विश्व ब्रह्माण्डमे व्याप्त जो ब्रह्म-
की शक्ति है, उस सबको मिलाकर भी देखा जाय तो वह ब्रह्मका एक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- केनोपनिषद् * १७७
प्रतिबोधविदितम्=उपर्युक्त प्रतिबोध ( संकेत ) से उत्पन्न ज्ञान ही; मतम्=वास्तविक ज्ञान है, हि=क्योंकि इससे;
अमृतत्वम्=अमृतरूप परमात्माको; विन्दते=मनुष्य प्राप्त करता है; आत्मना=अन्तर्यामी परमात्मासे, वीर्यम्=परमात्मा-
को जाननेकी शक्ति ( ज्ञान ); विन्दते=प्राप्त करता है; ( और उस ) विद्यया=विद्या-ज्ञानसे, अमृतम्=अमृतरूप परब्रह्म
पुरुषोत्तमको; विन्दते=प्राप्त होता है ॥ ४ ॥
**व्याख्या—**उपर्युक्त वर्णनमे परमात्माके जिस स्वरूपका लक्ष्य कराया गया था, उसको भलीभाँति समझ लेना ही वास्तविक
ज्ञान है और इसी ज्ञानसे परमात्माकी प्राप्ति होती है। परमात्माका ज्ञान करानेकी यह जो ज्ञानरूपा शक्ति है, यह मनुष्यको
अन्तर्यामी परमात्मासे ही मिलती है। मन्त्रमे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७८ ॐ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ॐ
ब्रह्म=परब्रह्म परमेश्वरने, ह=ही, देवेभ्यः=देवताओंके लिये (उनको निमित्त बनाकर); विजिग्ये=(असुरोंपर) विजय
प्राप्त की, ह=किन्तु; तस्य=उस, ब्रह्मणः=परब्रह्म पुरुषोत्तमकी, विजये=विजयमें; देवाः=इन्द्रादि देवताओंने, अमहीयन्त=
अपनेमे महत्त्वका अभिमान कर लिया, ते=वे, इति=ऐसा; ऐक्षन्त=समझने लगे (कि), अयम्=यह; अस्माकम् एव=
हमारी ही, विजयः=विजय है, (और) अयम्=यह, अस्माकम् एव=हमारी ही; महिमा=महिमा है ॥ १ ॥
व्याख्या-परब्रह्म पुरुषोत्तमने देवोंपर कृपा करके उन्हें शक्ति प्रदान की, जिससे उन्होंने असुरोंपर विजय प्राप्त कर
ली। यह विजय वस्तुतः भगवान्की ही थी, देवता तो केवल निमित्तमात्र थे, परंतु इस ओर देवताओंका ध्यान नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकल्याण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
- केनोपनिषद् * १७९
तस्मिन् त्वयि=उक्त नामोंवाले तुझ अग्निमें; किं वीर्यम्=क्या सामर्थ्य है; इति=यह बता; (तब अग्निने यह
उत्तर दिया कि) अपि=यदि (मैं चाहूँ तो); पृथिव्याम्=पृथ्वीमें; यत् इदम्=यह जो कुछ भी है, इदम् सर्वम्=इस सबको,
दहेयम् इति=जलाकर भस्म कर दूँ ॥ ५ ॥
व्याख्या—अग्निकी गर्वोक्ति सुनकर ब्रह्मने अनजानकी भाँति कहा—'अच्छा ! आप अग्निदेवता हैं और जातवेदा—
मन्त्रका ज्ञान रखनेवाले भी आप ही हैं ? बड़ी अच्छी बात है; पर यह तो बताइये कि आपमें क्या शक्ति है, आप क्या कर
सकते हैं।' इसपर अग्निने पुनः सगर्व उत्तर दिया—'मैं क्या कर सकता हूँ, इसे आप जानना चाहते हैं? अरे, मैं चाहूँ तो इस
मारे भूमण्डलमें जो कुछ भी देखनेमे आ रहा है, सबको जलाकर अभी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें