कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
१४४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
चिदानंदमय देह तुम्हारी । विगत विकार जान अधिकारी ॥
सच्चिदानन्दमय होनेसे उनको इन मायिक नेत्रोंसे देखा
भी नहीं जा सकता। प्रभुका स्वरूप इन्द्रियोंका विषय है ही नहीं,
इसीसे वाल्मीकिजीने प्रभुकी वन्दना करते हुए कहा—
गम सरूप तुम्हार बचन अगोचर बुद्धिपर ।
अविगत अकथ अपार नेति नेति नित निगम कह ॥
गिरिजे ! सृष्टिकी एक भी वस्तुका समग्र रूपसे वर्णन
नहीं किया जा सकता, फिर सर्वमय और सर्वकारण एव साथ
ही सर्वपर तथा सर्व कारणकारणातीत ब्रह्म रामका विवेचन
बुद्धि या वाणीसे कैसे सम्भव है। प्रकाश्य प्रकाशकको प्रकाशित
करे, क्या यह कभी देखा-सुना गया है ? राम तो इन्द्रिय,
मन, देवता—सभीके प्रकाशक, जीवके भी परम प्रकाशक हैं।
फिर अपनी उस बुद्धिसे हम उनके ठीक स्वरूप समझने या
समझानेकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- भगवान् श्रीरामचन्द्र और औपनिषद ब्रह्म * १४५
कहते हैं, वे ही रघुवंश-शिरोमणि राम मेरे स्वामी हैं—
( १ ) पुरुष प्रसिद्ध प्रकास निधि प्रगट परावर नाथ ।
रघुकुलमनि मम स्वामि सोइ कहि सिवँ नायउ माथ ॥
( २ ) विषय करन सुर जीव समेता । सकल एक तें एक सचेता ॥
सब कर परम प्रकासक जोई । राम अनादि अवधपति सोई ॥
( ३ ) जौं सपने सिर काटै कोई । बिनु जागें न दूरि दुख होई ॥
जासु कृपाँ अस भ्रम मिटि जाई । गिरिजा सोइ कृपालु रघुराई ॥
( ४ ) बिनु पद चलइ सुनइ बिनु काना । कर बिनु करम करइ विधि नाना ॥
आननरहित सकल रस भोगी । बिनु बानी बक्ता बड जोगी ॥
तन बिनु परस नयन बिनु देखा । ग्रहइ घ्रान बिनु बास असेषा ॥
जेहि इमि गावहिं वेद बुध जाहि धरहिं मुनि ध्यान ।
सोइ दसरथ सुत भगत हित कोसलपति भगवान ॥
( ५ ) कासीं मरत जतु अवलोकी । जासु नाम बल करउँ बिलोकी ॥
सोइ प्रभु मोर चराचर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजैन उपनिषदोंका सार
( रचयिता—श्रीसूरजचन्दजी सत्यप्रेमी 'डाँगीजी' )
आनन्द शान्तिमय हम, मंगल-स्वरूप पायें।
अविचल विमल सुपदमैं अविलम्ब जा समायैं ॥ध्रु०॥
कल्याणमय शरण है परमात्म-भाव अपना।
जगका ममत्व सारा, समझा अनित्य सपना ॥
हम हैं सदा अकेले, क्यों मुग्ध मन बनायें।
अविचल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभगवान् श्रीकृष्णचन्द्र और औपनिषद ब्रह्म
पद्मयोनि, प्रपञ्चनिर्माता पितामहके नेत्रोंसे अश्रुके निर्झर
झर रहे थे। व्रजेन्द्रनन्दन श्रीकृष्णचन्द्रके नवजलधर श्याम
अङ्ग, अङ्गोंमें विद्युत्प्रभ पीताम्बर, कर्णयुगलमे गुञ्जानिर्मित
अवतंस, चूडापर राजित मयूरपिच्छ, वक्षःस्थलपर वनमाला,
हस्तपुटमें दधिमिश्रित ग्रास, काँखमे दबे हुए वेत्र एव शृङ्ग,
कटिफेंटमें खोंसी हुई मुरली, सुकोमल चरण-सरोज—इनकी
शोभा, इनके आलोकमें वेद-उपनिषद् ज्ञानके प्रथम अनुभवी
उन आदि ऋषि ब्रह्माका समस्त सञ्चित ज्ञान हतप्रभ हो चुका
था। जिनके स्वरूपका साक्षात् वर्णन करनेमें श्रुतियाँ सर्वथा
असमर्थ हैं, केवलमात्र स्वरूपसे अतिरिक्त वस्तुओका निषेध-
मात्र करती हैं—
अस्थूलमनण्वह्रस्वमदीर्घमलोहितमस्नेहमच्छायमतमो-
ऽवाय्वनाकाशमसङ्गमरासमगन्धमचक्षुष्कमश्रोत्रमवागमनो-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
एवं सकृद्ददृशांज परब्रह्मात्मनोऽखिलान् ।
यस्य भासा सर्वमिद विभाति सचराचरम् ॥
(श्रीमद्भा० १० । १३ । ५५)
यह देखकर उनकी क्या दशा हुई थी, यह वे ही जानते थे।
फिर तो उनकी दशासे करुणार्द्र हुए श्रीकृष्णचन्द्रने अपनी योग-
मायाकी यवनिका हटा दी थी और तब उन्होंने देखा था—
वही वृन्दावन है, वही ठीक पहलेकी भाँति अद्वय, अनन्त,
ज्ञानस्वरूप परब्रह्म अपने प्रिय गोप शिशुओंको, गोवत्सोंको
ढूँढता फिर रहा है, लीलारस पानमे प्रमत्त है, दधिमिश्रित
ग्रास भी कर-कमलोंमें ठीक वैसे ही सुशोभित है—
तत्रोद्वहत्पशुपवंशशिशुत्वनाट्य
ब्रह्माद्वय परमनन्तमगाधबोधम्।
वत्सान् सखीनिव पुरा परितो विचिन्व-
देक सपाणिकवलं परमेष्ठ्यचष्ट ॥
(श्रीमद्भा० १० । १३ । ६१)
पितामह देखकर विह्वल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[Page Header]
⁕ भगवान् श्रीकृष्णचन्द्र और औपनिषद् ब्रह्म ⁕ १४९
[Left Column]
से कुछ भी होकर—किसी योनिका कुछ भी बनकर मेरा
जन्म हो जाय तथा इन ब्रजवासियोंमेंसे किसी एककी भी
चरणधूलि-कणका स्पर्श पाकर मैं कृतार्थ हो जाऊँ, ब्रह्मपद मुझे
नहीं चाहिये नाथ।'—
कहू मोहि ब्रज-रेनु देहु बृंदावन बासा।
माँगौं यहै प्रमाद और मेरै नहिं आसा॥
जोँ भावै सोइ करहु तुम, लता सिखा द्रुम, गेहू।
ग्वाल गाय को भूत करौँ मानि सत्य व्रत एहु॥
जौ दरसन नर नाग अमर सुरपतिहूँ न पायौँ।
भोजन जुग गए बीति अब मोहूँ न लखायौँ॥
दहि ब्रज यह रस नित्य हेँ, में अब समुझ्यौँ आह।
बृंदावन-रज हूँ रहौँ ब्रह्म लोक न सुहाइ॥
जगद्विधाताने उन परब्रह्म श्रीकृष्णचन्द्रकी तीन परिक्रमा
की और वे अपने घामकी ओर चल पड़े। यह है उपनिषत्-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
किसी श्रान्त पथिकने, परब्रह्मके अन्वेषणमे निराश हुए किसी
मनीषीने इसे हठात् सुन लिया । इस ओर आया और उसे
परब्रह्म मिल गये । आनन्दोन्मत्त हुए उसके प्राण गाने लगे-
निगमतरो प्रतिशाखं मृगित
मिलितं न तत्परं ब्रह्म ।
मिलितं मिलितमिदानीं
गोपवधूटीपटाञ्चले नद्धम् ॥
‘ओह ! कितना परिश्रम किया था, वेदान्त-वृक्षकी प्रत्येक
शाखा ढूंढ ली थी, पर वह परब्रह्म तो नहीं ही मिला । पर
देखो ! देखो ! मिल गया ! मिल गया ! अब मिला है,
वह रहा, गोपसुन्दरीके अञ्चलसे सनद्ध होकर वह परब्रह्म
अवस्थित है !’
एकने परब्रह्मकी अनुभूति ऐसे की थी-वह चित्तसरोवर-
में निमग्न हो चुका था । सहसा अनुभूति हुई-मैं हूँ; मेरी
एक देह भी है, मन भी है, बुद्धि भी है, प्राण भी है । ये
देह आदि तत्त्वतः क्या हैं ? चिदानन्दसरोवरकी लहरें हैं,
इतना ही कहना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- भगवान् श्रीकृष्णचन्द्र और औपनिषद ब्रह्म * १५१
भक्त सूरदासकी ज्योतिहीन आँखोंमें भी परब्रह्मकी ज्योति
जाग उठी और उन्होंने भी—
यथा नद्यः स्यन्दमानाः समुद्रे-
ऽस्तं गच्छन्ति नामरूपे विहाय ।
तथा विद्वाञ्नामरूपाद्विमुक्तः
परात्परं पुरुषमुपैति दिव्यम् ॥
(मुण्डक० ३ । २ । ८)
'जिस प्रकार निरन्तर बहती हुई नदियाँ अपने नाम-रूप-
को त्यागकर समुद्रमें अस्त हो जाती हैं उसी प्रकार विद्वान्
नाम-रूपसे मुक्त होकर परात्पर दिव्य पुरुषको प्राप्त हो जाता है।'
—ऐसा ही वर्णन अपने एक गीतमें सुनाया। वेगाने लगे—
जैसे सरिता मिली सिंधुसों उलटि प्रवाह न आवे हो ।
तैसे सूर कमल-मुख निरखत चित इत उत न डुलावे हो ॥
$\times\quad\quad\times\quad\quad\times\quad\quad\times$
सरिता निकट तडागके हो दोनों कूर बिदारि ।
नाम मिट्यो सरिता भई
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
रहे, जो कि श्रीयमुनाजीके उभय तटोंके भीतर इधर-उधर
दौड़ता फिरता है।'
'जिसके दोनों हाथ बाँसुरी बजाते हुए शोभा पा रहे हैं,
श्रीअङ्गोंकी कान्ति नूतन जलधरके समान श्याम है, शरीरपर
पीताम्बर सुशोभित है, ओष्ठ पके हुए विम्बाफलके समान लाल-
लाल हैं, परम सुन्दर मुख पूर्ण चन्द्रमाके समान आनन्ददायक
है और नेत्र विकसित कमलकी सी शोभा धारण करते हैं,
उस श्रीकृष्णसे बढ़कर या उससे परे किसी श्रेष्ठ तत्त्वको मैं
नहीं जानता।'
यही नहीं, श्रीकृष्णके प्रेम साम्राज्यमे अन्तमे क्या दशा
हो जाती है, एक अनुभवीकी वाणी सुनिये—
अद्वैतवीथीपथिकैरुपास्याः स्वाराज्यसिंहासनलब्धदीक्षाः ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें4
उपलब्ध उपनिषद्-ग्रन्थोंकी सूची
उपनिषदोंकी बडी महिमा है। ज्ञानकी चरम सीमा ही उपनिषद्के नामसे प्रसिद्ध हुई है। वैदिक वाङ्मयका शीर्ष-स्थान उपनिषद् है—इस कथनमात्रसे ही उपनिषदोंकी लोकोत्तर महत्ता स्पष्ट हो जाती है। प्राचीन कालमे औपनिषद ज्ञानका बडा महत्त्व था। ऊँचे-से-ऊँचे अधिकारी ही इस विद्यामें पारङ्गत होते थे। वैदिक कालसे ही उपनिषदोंके स्वाध्याय-की परम्परा प्रचलित हुई है। अतः कुछ उपनिषद् तो वेदके ही अंशविशेष हैं। कुछ ब्राह्मणभाग और आरण्यकोंके अन्तर्गत हैं। कुछ इनकी अपेक्षा अर्वाचीन होनेपर भी आजसे बहुत प्राचीन कालके हैं तथा कुछ उपनिषद्-ग्रन्थ ऐसे भी है, जिनपर विशेष देश, काल, परिस्थिति तथा मतका प्रभाव पड़ा जान पड़ता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३३ ऐतरेयोपनिषद् (अध्यायात्मक) ७४. तारोपनिषद्
१५४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
३३ ऐतरेयोपनिषद् (अध्यायात्मक) ७४. तारोपनिषद्
३४. ऐतरेयोपनिषद् (खण्डात्मक) ७५. तुरीयातीतोपनिषद् (तीतावधूतो०)
३५ ऐतरेयोपनिषद् (अध्यायात्मक) ७६. तुरीयोपनिषद्
३६. कठरुद्रोपनिषद् (कण्ठोपनिषद्) ७७. तुलस्युपनिषद्
३७ कठोपनिषद् ७८. तेजोबिन्दूपनिषद्
३८ कठश्रुत्युपनिषद् ७९. तैत्तिरीयोपनिषद्
३९. कलिसंतरणोपनिषद् (हरिनामोपनिषद्) ८०. त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद्
४०
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- उपलब्ध उपनिषद्-ग्रन्थोंकी सूची * \hfill १५५
११५. पुरुषसूक्तोपनिषद् \hfill १५१. याज्ञवल्क्योपनिषद्
११६. पैङ्गलोपनिषद् \hfill १५२. योगकुण्डल्युपनिषद्
११७. प्रणवोपनिषद् (पद्यात्मक) \hfill १५३ योगचूडामण्युपनिषद्
११८. प्रणवोपनिषद् (वाक्यात्मक) \hfill १५४ (१) योगतत्त्वोपनिषद्
११९ प्रश्नोपनिषद् \hfill १५५. (२) योगतत्त्वोपनिषद्
१२०. प्राणाग्निहोत्रोपनिषद्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५६ ⁘ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ⁘
१९३ षोढोपनिषद् २०७ सिद्धान्तसारोपनिषद्
१९४ सङ्कर्षणोपनिषद् २०८ सीतोपनिषद्
१९५ सदानन्दोपनिषद् २०९. सुदर्शनोपनिषद्
१९६ सन्न्यासोपनिषद् २१०. सुबालोपनिषद्
१९७. सन्यासोपनिषद् ( अध्यायात्मक ) २११ सुमुख्युपनिषद्
१९८ ,, ( वाक्यात्मक ) २१२ सूर्यनारायणोपनिषद्
१९९ सरस्वतीरहस्योपनिषद् २१३. सूर्योपनिषद्
२०० सर्वसारोपनिषद् ( सर्वोप० ) २१४ सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषद्
२०१. स ह वै उपनिषद्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्यात्मवाद
( रचयिता—प० श्रीरघुनाथप्रसादजी शास्त्री 'साधक' )
जागो पुनः अमर भारतमें, ओ अजेय अध्यात्मवाद !
देश-जाति-जनता-उर-नभमें, आज घिरे घन-सघन-विषाद् ।
अनाचार, अतिचार, पाप, पर-पीडनकी रणभेरी है ।
अपना स्वत्व सुरक्षित करने, पर-विनाशकी ढेरी है ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबृहदारण्यकोपनिषद्में ऐतिहासिक अध्ययनकी सामग्री
(लेखक—आचार्य वी० आर० श्रीरामचन्द्र दीक्षितार एम्० ए० )
भारतवर्षकी वास्तविक प्रतिभा यहाँके प्राचीन ऋषि-
मुनियोंमें पायी जाती है। उनकी दृष्टि बड़ी दूरदर्शिनी थी ।
वे वस्तुओंको उनके वास्तविक रूपमे देखते थे। इन्हीं ऋषि-
मुनियोंकी कृपासे वह वैदिक एव वेदान्तिक वाङ्मय उपलब्ध
हुआ है, जिसे आज हम बड़ी रुचिके साथ एक निधिके रूप-
मे सँजोते हैं। इस वाङ्मयमें उपनिषद् साहित्यका बहुत ऊँचा
स्थान है और उसका यह गौरव न्याय्य भी है।
उपनिषदोंमे बृहदारण्यकोपनिषद् एक विशेष स्थान रखता है।
उपनिषदोंकी महत्ताका पार पाना दुष्कर है। उनकी
गणना उस श्रेणीके साहित्यमें की जा सकती है, जिसका
सृजन तब होता था, जब देशके गण्यमान्य व्यक्ति—प्रधानतया
राजा तथा ऊँची श्रेणीके राजनीतिज्ञ अपने कठिन कर्मठ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- बृहदारण्यकोपनिषद्में ऐतिहासिक अध्ययनकी सामग्री * १५९
प्रदान करनेवाले यज्ञका अनुष्ठान करे । यद्यपि इस यज्ञका
स्वरूप बड़ा जटिल है, फिर भी एगेलिंग (Eggeling)
के शब्दोंमें यह एक राजकीय महोत्सव था। इस यज्ञके मूलका
हमे कोई पता नहीं है । पर ऋग्वेदमे, यहाँतक कि पहले
ही मण्डल ( १ । १६२-१६३ ) मे इसका उल्लेख मिलता है।
अश्वमेधका, जिसका शतपथब्राह्मणके १३ वे खण्डमे निरूपण
किया गया है, महाभारतमें भी रोचक वर्णन मिलता है। वहाँ
पाण्डवोंने बड़े समारोहसे इसे किया है। उक्त इतिहास ग्रन्थमें
इस प्रसङ्गके अन्तमे लिखा है 'अश्वमेध यजमानको समस्त पाप-
कर्मों और दुष्कृतोंसे मुक्त कर देता है।' पर प्राय. इसका
अनुष्ठान विश्व-विजय कर लेनेके उपरान्त ही होता था । दूसरे
शब्दोंमें इसका यह अर्थ है कि प्राचीन हिन्दू राजा भारतवर्ष-
को अपने शासनाधीन भूमण्डलका एक प्रदेश तथा अपनेको
अखिल पृथ्वीका अधिपति मानते थे ।१
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
बृहदारण्यकोपनिषद्में लिखा है कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, नाम भी हैं जैसे विश्वामित्र और जमदग्नि, गौतम और भरद्वाज,
वैश्य एवं शूद्र आदि चारों वर्णोंकी सृष्टि कर लेनेके बाद भी वसिष्ठ और कश्यप, अत्रि और मैत्रेयी । यह मैत्रेयी
विराट्को पूर्ण सन्तोष नहीं प्राप्त हुआ। उसके मनमें यह याज्ञवल्क्य ऋषिकी पत्नी थी । उपनिषद्के दूसरे अध्यायके
आशङ्का छिपी हुई थी कि क्षत्रिय लोग उच्छृङ्खल हो जायेंगे। चौथे ब्राह्मणमें जो कथा है, उसका समावेश आत्म विद्याकी
उनको नियन्त्रणमे तथा अपने उचित स्थानपर स्थिर प्राप्तिके लिये त्यागकी आवश्यकता बतानेके लिये किया गया
रखनेके लिये धर्मकी उत्पत्ति हुई और सच्चे क्षत्रियको है, याज्ञवल्क्य और मैत्रेयीका संवाद है। इस संलापका
बताया गया कि धर्म ही राजाओंका भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
कल्याण
प्रार्थना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
'शावा 'पो॑ षद्
यह ईशावास्योपनिषद् शुक्लयजुर्वेदसंहिताका चालीसवाँ अध्याय है। मन्त्र-भागका अंश होनेसे इसका विशेष महत्त्व
है। इसीको सबसे पहली उपनिषद् माना जाता है। शुक्लयजुर्वेदके प्रथम उनतालीस अध्यायोंमें कर्मकाण्डका निरूपण
हुआ है। यह उस काण्डका अन्तिम अध्याय है और इसमें भगवत्तत्त्वरूप ज्ञानकाण्डका निरूपण किया गया है। इसके
पहले मन्त्रमें 'ईशा वास्यम्' वाक्य आनेसे इसका नाम 'ईशावास्य' माना गया है।
शान्तिपाठ •
ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात् पूर्णमुदच्यते ।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें