सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 820 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
सामवेदीय
जाबालोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ आप्यायन्तु ममाङ्गानि वाक्प्राणश्चक्षुः श्रोत्रमथो बलमिन्द्रियाणि च सर्वाणि सर्वं
ब्रह्मोपनिषदं माहं ब्रह्म निराकुर्यां मा मा ब्रह्म निराकरोदनिराकरणमस्त्वनिराकरणं मेऽस्तु तदात्मनि
निरते य उपनिषत्सु धर्मास्ते मयि सन्तु ते मयि सन्तु ।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
पाशुपत-मतके अनुसार तत्त्वविचार; भस्म-धारणकी विधि तथा माहात्म्य;
त्रिपुण्ड्रकी तीन रेखाओंका अर्थ

हरिः ॐ । एक बार भगवान् जाबालिके पास पिप्पलादके
पुत्र पैप्पलादि मुनि गये और उनसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 821 स्कैन
    • विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७६५
      संग्रह करे। 'अग्निरिति भस्म' * ॐ इस मन्त्रसे भस्मको अभिमन्त्रित
      करे, 'मा नस्तोके०'† इस मन्त्रसे उठाकर जलसे मले,
      'त्र्यायुषम्०'‡ इत्यादि मन्त्रसे मस्तक, ललाट, वक्षःस्थल और
      कन्धोंपर त्रिपुण्ड्र करे। 'त्र्यायुषम्०' तथा 'त्र्यम्बकम्०'§ इन
      दोनों मन्त्रोंको तीन-तीन बार पढते हुए तीन रेखाएँ खींचे। यह
      'शाम्भव' व्रत है, सम्पूर्ण वेदोंमें वेदज्ञोंद्वारा कहा गया है। मुमुक्षु
      आवागमनसे बचनेके लिये इसका सम्यक् आचरण करे।'
      तदनन्तर सनत्कुमारने इन रेखाओंका परिमाण पूछा।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 822 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
सामवेदीय
वासुदेवोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ आप्यायन्तु ममाङ्गानि वाक्प्राणश्चक्षुः श्रोत्रमथो बलमिन्द्रियाणि च सर्वाणि सर्वं ब्रह्मोपनिषदं
माहं ब्रह्म निराकुर्यां मा मा ब्रह्म निराकरोदनिराकरणमस्त्वनिराकरणं मेऽस्तु तदात्मनि निरते य
उपनिषत्सु धर्मास्ते मयि सन्तु ते मयि सन्तु ।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
गोपीचन्दनका महत्त्व, उसके धारणकी विधि और फल


[बायाँ स्तम्भ]

देवर्षि नारदने सर्वेश्वर भगवान् वासुदेवको नमस्कार करके उनसे पूछा—भगवन् ! द्रव्य, मन्त्र, स्थान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 823 स्कैन
  • महांन्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७६७

विष्णुगायत्री^१ से तीन बार अभिमन्त्रित करे। तदनन्तर—
शङ्खचक्रगदापाणे द्वारकानिलयाच्युत ।
गोविन्द पुण्डरीकाक्ष मा पाहि शरणागतम् ॥
'हाथोंमें शङ्ख, चक्र तथा गदा धारण किये, द्वारका-
धाममें रहनेवाले हे अच्युत ! हे कमललोचन गोविन्द ! मै आप-
की शरणमें आया हूँ, मेरी रक्षा करो।'
इस प्रकार मेरा ध्यान करके गृहस्थ अनामिका अगुलि-
द्वारा ललाट आदि ( ललाट, उदर, हृदय, कण्ठ, दोनों
भुजाएँ, दोनों कुक्षि, कान, पीठका (पेटके पीछेका) भाग,
गर्दनके पीछे तथा मस्तक—इन ) बारह स्थानोंपर विष्णु-
गायत्रीसे अथवा केशव आदि बारह नामों^२ से ( चन्दन )
धारण करे। ब्रह्मचारी अथवा वानप्रस्थ (अनामिकासे ही)
ललाट, कण्ठ, हृदय तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 824 स्कैन

७६८ * वासुदेवोपनिषद् *
निवास करता हूँ। जैसे तिलोंमें तेल, लकड़ीमें
अग्नि, दूधमें घी तथा पुष्पमें गन्ध (व्याप्त है),
वैसे ही भूतोंमें उनके आत्मरूपसे मैं अवस्थित हूँ। जगत्-
में जो कुछ भी दिखायी पड़ता है अथवा सुना भी जाता है,
उस सबको बाहर और भीतरसे भी व्याप्त करके मैं नारायण स्थित
हूँ। मैं देहादिसे रहित, सूक्ष्म, चित्प्रकाश (ज्ञानस्वरूप),
निर्मल, सबमें ओतप्रोत, अद्वैत परम ब्रह्मस्वरूप हूँ।
ब्रह्मरन्ध्रमें, दोनों भौंहोंके मध्यमें तथा हृदयमें चेतनाको
प्रकाशित करनेवाले श्रीहरिका चिन्तन करे। इन स्थानोंको
गोपीचन्दनसे उपलिप्त करके (वहाँ गोपीचन्दनका तिलक
करके) तथा ध्यान करके साधक परमतत्त्वको प्राप्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 825 स्कैन

उपनिषदोंमें श्रीसर्वेश्वर
(लेखक—विद्याभूषण, साख्य-साहित्य-वेदान्ततीर्थ श्रीव्रजवल्लभशरणजी वेदान्ताचार्य)
वेदेषु यत्किमपि गुप्तमनन्ततत्त्वं
ब्रह्मात्ममत्पुरुषशब्दमुखैर्विनीतम् ।
नत्वेह निर्गुणमशेषगुणाश्रयं तं
सर्वेश्वरं श्रुतिगिरा सुविभावयामि ॥
अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड नायक विश्वम्भर परमपिता
परमेश्वर-तत्त्वकी वेद एव उपनिषदोंमें जो मीमासा की
गयी है वह ब्रह्म, आत्मा, विष्णु, रुद्र, शिव, केवल, सर्वज्ञ
इन्द्र, उपेन्द्र, नारायण, नृसिंह, कृष्ण, गोपाल, गोविन्द,
परमात्मा, परमेश्वर, पुरुषोत्तम, वासुदेव, राम, यम, काल,
ईश्वर प्राण, आकाश, क, ख, ॐ, सत्, असत्, चित्,
आनन्द और अक्षर आदि अनेकों नामोंसे की गयी है।
उपर्युक्त सभी नाम सार्थक हे। इन सभीमे श्रीसर्वेश्वरके ही
स्वरूप गुणोंकी झाँकी होती है, क्योकि शब्द और अर्थका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 826 स्कैन

७७० - महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति -
ब्रह्म, आत्मा आदि अन्यान्य परमात्मवाचक शब्दोंकी अपेक्षा
'सर्वेश्वर' शब्दका प्रयोग अत्यन्त स्वल्प संख्यामे ही हुआ
है। दूसरा हेतु यह भी माना जा सकता है कि ब्रह्म, आत्मा
आदि शब्द अनेकार्थ-द्योतक है और सर्वेश्वर शब्द केवल
एक ही सर्वोच्च पारमार्थिक पदार्थका प्रतिपादक है। अतएव
उनका प्रयोग विभिन्न अर्थोंमे होनेके कारण अधिक स्थलोंमें
एव अधिक रूपेण हुआ है और 'सर्वेश्वर' शब्दका प्रयोग
उसी स्थलमें हुआ है, जहाँ कि एक सर्वोच्च पारमार्थिक
परमात्मतत्त्वके प्रतिपादनकी आवश्यकता हुई। इसलिये
अन्यान्य उपनिषदोंमें प्रयुक्त 'सर्वेश्वर' शब्दकी चर्चा न करके
केवल माण्डूक्य और बृहदारण्यक उपनिषदमें पठित सर्वेश्वर
शब्दका ही पाठकोंको दिग्दर्शनमात्र करा दिया जाता है।
'एष सर्वेश्वर एष सर्वज्ञ एषोऽन्तर्याम्येष योनि सर्वस्य
प्रभवाप्ययौ हि भूतानाम्।' (माण्डूक्य० १।५)
'यही सर्वेश्वर प्रभु हैं, जो चराचरके शासक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 827 स्कैन
  • उपनिषदोंमें श्रीसर्वेश्वर * ७७१
    रहनेके कारण अत्यन्त सूक्ष्म जीवसमूह और परमाणु आदि
    वस्तुओंका साङ्कर्य नहीं होता। विद्वान् भक्त वेदादि सच्छास्त्रों-
    द्वारा एव यज्ञ-दान-तप आदि साधनोंसे इसी सर्वेश्वर प्रभुको
    जानने एव प्राप्त करनेकी इच्छा करते हैं, क्योंकि इसी
    सर्वेश्वर प्रभुको जानने एव प्राप्त करनेमें जीवनकी परम
    सफलता है।'
    प्राचीन समयमें सभी मुनिजन 'श्रीसर्वेश्वर' नाम और
    श्रीसर्वेश्वरकी ही उपासना करते थे। श्रीसर्वेश्वर-प्राप्तिके लिये
    लौकिक प्रपञ्चको त्यागकर विरक्तिका अवलम्ब लेते
    थे । श्रीसनकादि-जैसे मुनिजनोंने पुत्रादि लौकिक एषणाओ-
    को छोड़कर श्रीसर्वेश्वरको ही अपना परमाराध्य एव परम
    प्राप्य माना है, क्योंकि श्रुतियोंमें 'नेति-नेति' कहकर जिस
    तत्त्वको सर्वोच्च बतलानेका संकेत किया है, वह यही सर्वेश्वर-
    तत्त्व है। अतएव इसी तत्त्वके उपासक प्राचीन ऋषि मुनि
    सर्वेश्वरवादी कहलाते थे।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 828 स्कैन

An exact transcription of the page is provided below:

७७२
-:- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति :
मा चेन्न पास्यसि ततो भगवन्ममैव तो आप यह न समझे कि उससे केवल मेरी ही हानि
हानिर्भवेदिति तु नो मननीयमीश। होगी, किंतु 'अहा देखो, सर्वेश्वरका सेवक होकर भी दुःख
सर्वेश्वरस्य करुणादिगुणाम्बुतान्धे- पा रहा है' यह कहकर जनता आपको भी उलाहना दिये
र्दासो हि सीदति जना इति वै क्षिपेयु ॥ बिना नहीं रहेगी।
हे भगवन् ! हे ईश ! आप यदि मेरी रक्षा न करेंगे ऐसे विश्वासी भक्तोंपर ही सर्वेश्वर प्रभु शीघ्रातिशीघ्र द्रवित होते हैं।
उपनिषदोंमें आत्मानुभव
( लेखक—श्रीबाबूलालजी गुप्त 'श्याम' )
सृष्टिके पूर्व जो जगत्‌की अनिर्वचनीय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 829 स्कैन

ॐ उपनिषदोंमें आत्मानुभव ॐ ७७३


है। अतः प्रस्तुत लेखमें इसी विषयका दिग्दर्शन कराया
जाता है।
गीतोपनिषद्मे आत्माको 'ज्योति' कहा गया है—
'ज्योतिषामपि तज्ज्योतिः' (गीता १३। १७)। 'ज्योति' शब्द-
का अर्थ है—अवभासक, प्रकाशक अथवा चैतन्य। आत्मा
सर्वत्र विद्यमान होनेपर भी मन तथा बुद्धिके द्वारा गम्य नहीं
है। उसे 'अस्ति' या 'नास्ति' भावसे बुद्धिका विषय नहीं
बनाया जा सकता। वह अप्रमेय है, बुद्धि उसे माप नहीं
सकती। लौकिक बुद्धिसे आत्माका रहना और न रहना—
दोनों समान जान पड़ते हैं, क्योंकि बुद्धिकी पहुँच वहाँतक
है ही नहीं। आत्मा सबका आश्रय है, किंतु वह आश्रय-
आश्रित-सम्बन्धसे लिप्त नहीं है। उसका आश्रय-भाव भी
कल्पित ही है। आत्मा एक सर्वविलक्षण वस्तु है। भेद-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 830 स्कैन

७९४ -: महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति :-
अत्र प्रश्न होता है यदि वह ज्ञानके योग्य है तो सभी लोग
उसे क्यों नहीं जान सकते ? इसके उत्तरमें कहते हैं—
'ज्ञानगम्यम्'—वह ज्ञानगम्य है अर्थात् 'अमानित्व' से लेकर
'तत्त्वज्ञानार्थदर्शनम्' (गीता १३ । ७—११) पर्यन्त जिस
साधन-कलापको ज्ञानका हेतु कहा है, ज्ञानशब्दवाच्य उन
साधन-समूहोंसे ही आत्मा गम्य ( प्राप्य ) है; अन्यथा उसे
नहीं प्राप्त किया जा सकता। फिर प्रश्न होता है कि यदि आत्मा
साधनोंसे ही गम्य होता है तो क्या वह किसी दूर स्थानमे
मिलेगा ? इसका उत्तर है—नहीं 'हृदि सर्वस्य विष्ठितम्'—वह
सबके हृदयमें अर्थात् निखिल प्राणियोंकी बुद्धिरूप हृदय-गुहा-
मे ही स्थित है। सूर्यके प्रकाशके सर्वत्र सामान्यभावसे रहने-
पर भी जैसे वह दर्पण किंवा सूर्यकान्तमणि आदिमें विशेष
रूपसे अभिव्यक्त होता है, उसी प्रकार वह आत्मा भी सर्वत्र

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 831 स्कैन

ॱ निवेदन और क्षमा-प्रार्थना ॱ ७७५
हूँ—इस प्रकारका भाव सदा जागरित रखना चाहिये और मै
अन्तरात्मस्वरूप चैतन्य-मात्र, द्रष्टा, साक्षी हूँ—इस चिन्तन-
धाराको ऐसे प्रवाहित करना चाहिये कि तार न टूटने पावे ।
इस प्रकारका अभ्यास सहज होनेपर स्वरूपभूत ज्ञानानन्दका
आविर्भाव होकर आत्मास्थितिपूर्वक जीव कृतकृत्य हो
जाता है ।
यस्य देवे परा भक्तिर्यथा देवे तथा गुरौ ।
तस्यैते कथिता ह्यर्था प्रकाशन्ते महात्मन ॥
( श्वेताश्वतर० ६ । २३ )
‘जिसकी परमेश्वरमे अत्यन्त भक्ति है और जैसी परमात्मा-
मे है वैसी ही श्रीगुरुदेवमें भी है, उसीके अन्तःकरणमे इन
तत्त्वोंका प्रकाश होता है ।’
निवेदन और क्षमा-प्रार्थना
मनुष्य-जीवनका चरम और परम उद्देश्य है—अखण्ड
पूर्ण आनन्द तथा सनातन शान्तिरूप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 832 स्कैन

Regd. No. A. 175.
श्रीहरिः
भगवान् ही सब कुछ हैं
स ब्रह्मा स शिवः सेन्द्रः सोऽक्षरः परमः स्वराट् ।
स एव विष्णुः स प्राणः स कालोऽग्निः स चन्द्रमाः ॥
स एव सर्वं यद्भूतं यच्च भव्यं सनातनम् ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें