सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 800
स्थायी लिंक
पृष्ठ 800 स्कैन

७४२ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् ' [ उपदेश ४
आदिके अभिमानमे रहित एव आहारोपार्जनकी चेष्टासे रहित
होता है । संन्यासी मुनि कौपीन पहनकर रहे अथवा नगा
ही रहकर ध्यानसे तत्पर रहे । इस प्रकार ज्ञानपरायण योगी
ब्रह्मभावकी प्राप्तिमे समर्थ होता है । संन्यासका चिह्नविशेष होने
हुए भी उनमें ज्ञान ही मोक्षका विशेष कारण है । प्राणियोके लिये
नाना प्रकारके चिह्नोंका धारण मोक्षसाधक ज्ञानके अभावम निरर्थक
ही होता है । जिसके विषयमे कोई भी यह नहीं जानता कि
यह साधु है या असाधु, मूर्ख है या बहुत बड़ा विद्वान्, अथवा
सदाचारी है या दुराचारी, वही ब्रह्मवेत्ता ब्राह्मण है । इसलिये
विद्वान संन्यासी किसी भी चिह्नविशेषको न धारण करके
स्वधर्मका ज्ञान रखते हुए सर्वोत्तम ब्रह्मचिन्तन न्तका पालन
करे। वह गूढ धर्मका आश्रय लेकर इस प्रकार आचरण करे, जिससे
उसके आचरणके विषयकी कोई बात दूसरोपर प्रकट न हो ।
समस्त प्राणियोंके लिये सदेहता विषय बना हुआ वह वर्ण और
आश्रमसे रहित हो अन्ध, जड और मूककी भाँति पृथिवीपर
विचरण करे । उस शान्तचित्त सन्यासीका दर्शन करके देवता
भी वैसी स्थिति प्राप्त करनेके लिये लालायित होते हैं । जब
आत्मसत्ताके अतिरिक्त दूसरी किसी वस्तुके अस्तित्वका चिह्न
भी न रह जाय, तभी कैवल्य प्राप्त होता है । यही ब्रह्म-
तत्त्वका उपदेश है' ॥ २३-३६ ॥
तदनन्तर नारदजीने ब्रह्माजीसे पूछा-'भगवन् !
सन्यासकी विधि क्या है, यह बतानेकी कृपा करें।' तब
ब्रह्माजीने 'तथास्तु' कहकर स्वीकृति दी और इस प्रकार
कहा-'आतुर-मन्त्रासमे अथवा क्रम सन्यासमे चतुर्थ आश्रम
स्वीकार करनेके लिये पहले प्रायश्चित्तरूपमे कृच्छ्र आदि व्रत
करके फिर अष्टश्राद्ध करे । देवता, ऋषि, दिव्यमनुष्य,
भूत, पितर, माताएँ और आत्मा-इन आठके निमित्त आठ
श्राद्ध करना आवश्यक है । पहले 'सत्य' और 'वसु' नामके
विश्वेदेवोंका आवाहन करे, फिर देवश्राद्धमें ब्रह्मा, विष्णु
तथा महादेवजीका, ऋषिश्राद्धमें देवर्षि, राजर्षि तथा
मानवर्षियोंका, दिव्यश्राद्धमे आठ वसुओं, ग्यारह रुद्रों तथा बारह
आदित्योका, मनुष्य-श्राद्धमे सनक, सनन्दन, सनत्कुमार तथा
सनत्सुजातका, भूतश्राद्धमे पृथिवी आदि पञ्च महाभूतो, नेत्र
आदि इन्द्रियों तथा जरायुज आदि चतुर्विध प्राणिसमुदायोंका,
पितृश्राद्धमें पिता, पितामह तथा प्रपितामहका, मातृश्राद्धमे
माता, पितामही और प्रपितामहीका तथा आत्मश्राद्धमे अपना,
अपने पिताका और पितामहका-यदि उसके पिता जीवित हो
तो पिताको छोड़कर अपना, पितामह और प्रपितामहका
आह्वान करे । आठो श्राद्धोंको एक ही यज्ञका अङ्ग बनाकर
करनेपर प्रत्येक श्राद्धम दो ठाके क्रममे ब्राह्मणोंको निमन्त्रित करके
उनका विधिवत् पूजन करे । अथवा यदि आठ पृथक्-पृथक् यज्ञ
किये जायँ तो ऐसी स्थितिम अपनी आग्नामे आये हुए मन्त्रोंद्वारा
इन आठ श्राद्धोंको आठ दिनम या एक दिनमें करे । पितृयाग
( श्राद्धकल्प ) म बताये हुए विधानके अनुसार ब्राह्मणोंके
पूजनसे लेकर भाजनतक सब कृत्य विधिपूर्वक सम्पन्न करके
पिण्डदान दे । फिर दक्षिणा और ताम्बूलसे ब्राह्मणोंको सतुष्ट
करके उन्हें विदा कर और शेष कमकी सिद्धिके लिये सात
या आठ छोड़कर शेष गर्भा देर्शोको मुँड़वा दे । साथ
ही मूँछ, दाढी और नग्न भी कटवा दे । ऊपर बताये अनुसार
सात केशाको अवश्य बचा ल । काँग्त और उपस्थके केश भी
न कटाये । औरके पश्चात् स्नान करे । उसके बाद सायंकालीन
सध्या वन्दन करके एक सहस्र गायत्रीका जप करे । फिर
ब्रह्मयज्ञ करके स्वतन्त्र अग्निकी स्थापना कर । फिर अपनी
शाखाका उपमहार करके उसमे बताये अनुसार आज्यभागपर्यन्त
घीकी आहुति दे । हवनकी विधि पूरी करके तीन ग्रास सत्तूका
प्राशन (भोजन) कर । फिर आचमन करके अग्निकी रक्षाके
लिये उसमे ईधन आदि रखकर स्वय अग्निसे उत्तरकी ओर
काल मृगचर्मपर बैठ जाय और पुराण कथा सुनते हुए रातभर
जागरण करे । रातके चौथे पहरके अन्तमे स्नान करके पूर्वोक्त
अग्निमे चरु पकायें । फिर पुरुषसूक्तके सोलह मन्त्रोद्वारा उस
चरुकी सोलह आहुतियाँ अग्निमे डाले और विरजा होम करके
आचमनपूर्वक दक्षिणासहित वस्त्र, सुवर्ण, पात्र और धेनुका
दान करे और इस प्रकार त्रिविकी पूर्ण करे । इसके बाद
ब्रह्माका विसर्जन करके-
स मा सिञ्चन्तु मरुत समिन्द्र स बृहस्पति ।
स मायमग्नि सिञ्चत्वायुषा च धनेन च बलेन नायुष्मन्त
करोतु मा ॥*
या ते अग्ने यज्ञिया तनूस्तयेह्यारोहात्मानमात्मन् ।
अच्छा वसूनि कृण्वन्नस्मे नर्या पुरूणि ॥
यज्ञो भूत्वा यज्ञमासीद स्वा योनिम् ।
जातवेदो भुव आजायमान सक्षय एहि ॥†

  • अर्थात् मरुद्गण, इन्द्र, बृहस्पति तथा अग्नि-ये सभी
    देवता मुझपर कल्याणकी वर्षा करें । ये अग्निदेव मुझे आयु, ज्ञान-
    रूपी धन तथा साधनकी शक्तिमे सम्पन्न करें, साथ ही मुझको
    दीर्घजीवी भी बनायें ।
    † हे अग्निदेव ' जो तुम्हारा यज्ञिय ( यज्ञोंमें प्रकट होनेवाला )
    स्वरूप है, उसी स्वरूपसे तुम यहाँ पधारो और मेरे लिये बहुत-से
पृष्ठ 801
स्थायी लिंक
पृष्ठ 801 स्कैन

उपदेश ४ ] • महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ।

—इन दो मन्त्रोंद्वारा अग्निके आधिदैविक स्वरूपको अपने
आत्मामें स्थापित कर ले। फिर अग्निका ध्यान करके प्रदक्षिणा
और नमस्कारपूर्वक अग्निशालामे उसका विसर्जन कर दे।
तदनन्तर प्रात.मध्याेपासन करके सहस्र बार गायत्रीका जप
और सूर्योपस्थान करे। तत्पश्चात् नाभितक जलमें प्रवेश करके
उसमें बैठकर अष्ट दिक्पालोंको अर्घ्य दे। फिर गायत्रीका
विसर्जन करके सावित्रीको व्याहृतियोंमें प्रविष्ट करे अर्थात्

  • सावित्रीदेवीसे व्याहृतियोंमें प्रवेश करनेकी प्रार्थना करे।
    प्रार्थनाके मन्त्र इस प्रकार हैं—
    'अहं वृक्षस्य रेरिवा। कीर्तिः पृष्ठं गिरेरिव। ऊर्ध्वपवित्रो
    वाजिनीव स्वमृतमस्मि। द्रविणं सवर्चसम्। सुमेधा अमृतो-
    क्षित। इति त्रिशङ्कोर्वेदानुवचनम्।' *
    'यदश्छन्दसामृषभो विश्वरूपः। छन्दोभ्योऽध्यमृता-
    त्सम्बभूव। स मेन्द्रो मेधया स्पृणोतु। अमृतस्य देव धारणो
    भूयासम् ॥†
    शरीरं मे विचर्षणम्। जिह्वा मे मधुमत्तमा। कर्णाभ्यां
    भूरि विश्रुवम्। ब्रह्मण कोशोऽसि मेधयापिहितः। श्रुतं मे
    गोपाय ॥‡'
    'दारैषणायाश्च धनैषणायाश्च लोकैषणायाश्च व्युत्थितोऽहम्'
    'ॐ भूः सन्न्यस्तं मया' 'ॐ भुवः संन्यस्तं मया'
    'ॐ सुवः सन्न्यस्तं मया' 'ॐ भूर्भुवः सुवः संन्यस्तं
    मया' §
    'इस प्रकार मन्द, मध्यम और उच्च स्वरसे वाणीद्वारा
    अथवा मन-ही-मन इन मन्त्रोंका उच्चारण करके तथा 'अभय
    मनुष्योपयोगी विशुद्ध धन (साधन-सम्पत्ति) की सृष्टि करते हुए
    आत्मारूपमे मेरे आत्मामें विराजमान हो जाओ। तुम यशरूप
    होकर अपने कारणरूप यशमें पहुँच जाओ। हे जातवेदा ! तुम
    पृथिवीसे सम्पन्न होकर अपने धामके साथ यहाँ पधारो।
  • इस मन्त्रका अर्थ इसी अङ्कके पृष्ठ ३०८ पर देखिये।
    †-‡ ये दोनों मन्त्र एक ही मन्त्रके भाग हैं। पूरे मन्त्रका अर्थ
    भी अङ्कके पृष्ठ ३१८ पर देखिये।
    § इन वाक्योंका अर्थ इस प्रकार है—'मैं स्त्रीकी कामना,
    धनकी कामना और लोकमें ख्यातिकी कामनासे ऊपर उठ
    गया हूँ। मैंने भूलोकका सन्यास (पूर्णत त्याग) कर दिया।
    मैंने भुव (अन्तरिक्ष) लोकका परित्याग कर दिया तथा मैंने
    स्वर्गलोकको भी सर्वथा त्याग दिया। मैंने भूलोक, भुवर्लोक और
    स्वर्गलोक—इन तीनोंको भलीभाँति त्याग दिया।'
    उ० अं० १५—

सर्वभूतेभ्यो मत्तः सर्वं प्रवर्तते स्वाहा' (मेरी ओरसे सब
प्राणियोंको अभयदान दिया गया, मुझसे ही सबकी प्रवृत्ति
होती है) इस मन्त्रसे जलका आचमन करके पूर्व दिशाकी
ओर पूरी अञ्जलि भर जल डालकर 'ॐ स्वाहा' कहकर शेष
बचे हुए शिखाके बालोंको उड़ाड़ डाले। तत्पश्चात्—
यज्ञोपवीतं परमं पवित्रं प्रजापतेर्यत्सहजं पुरस्तात्।
आयुष्यमग्र्यं प्रतिमुञ्च शुभ्रं यज्ञोपवीतं बलमस्तु तेजः ॥
यज्ञोपवीतं बहिर्न निवसेत् त्वमन्त प्रविश्य मध्ये ह्यजस्रम्।
परमं पवित्रं यशो बलं ज्ञानवैराग्य मेधा प्रयच्छ ॥*
—यह मन्त्र पढ़कर यज्ञोपवीत तोड़ डाले। और उसे
जलाञ्जलिके साथ हाथमें लेकर 'ॐ भूः समुद्रे गच्छ स्वाहा'
—इस मन्त्रके द्वारा जलमे ही होम दे। फिर 'ॐ भूः
सन्न्यस्तं मया' 'ॐ भुवः सन्न्यस्तं मया' 'ॐ सुवः सन्न्यस्तं
मया'—इस प्रकार तीन बार कहकर, तीन बार जलको
अभिमन्त्रित करके उसका आचमन करे। तत्पश्चात् 'ॐ भूः
स्वाहा' कहकर वस्त्र और कटिसूत्रको भी जलमें ही त्याग दे।
तदनन्तर इस बातका स्मरण करते हुए कि मैं सब कर्मोंका
त्यागी हूँ, दिगम्बर होकर स्वरूपका चिन्तन करते हुए ऊपर
बाँह उठाये हुए उत्तर दिशाकी ओर चला जाय ॥ ३७ ॥
'यदि पूर्ववत् विद्वत्-सन्यासी हो तो गुरुसे प्रणव और
महावाक्यका उपदेश प्राप्त करके, मुझसे भिन्न दूसरा कोई
नहीं है—इस निश्चयके साथ आनन्दपूर्वक विचरण करता
रहे। फल, पत्र और जलका ही आहार करे। पर्वत, वन
तथा देवमन्दिरोंमें संचरण करे। संन्यासके बाद यदि दिगम्बर
हो गया तो वह अपने हृदयमें सदा केवल आनन्दस्वरूप
आत्माकी अनुभूतिका ही भरकर कर्मोंसे अत्यन्त दूर रहनेमें ही
लाभ मानता हुआ फलोंके रस, छिलके, पत्ते, मूल एवं जलसे
प्राण धारण करे और केवल मोक्षकी ही अभिलाषा रखकर
पर्वतकी कन्दराओंमें प्रणवका जप एव ब्रह्मका चिन्तन करते
हुए सर्वत्र संचरण करनेवाले अपने शरीरका त्याग कर दे॥३८॥

  • यह यज्ञसूत्र परम पवित्र है। यह पूर्वकालमें प्रजापतिके
    साथ ही प्रकट हुआ था। यह सर्वश्रेष्ठ आयुष्य (आयु बढ़ानेका साधन)
    है। इस यज्ञोपवीतको मेरे कण्ठमें पहना दो। यह शुभ्र यज्ञोपवीत
    मेरे बल और तेजको बढ़ानेवाला हो। यज्ञोपवीत बाहर न रहे। हे
    यज्ञमय सूत्र ! तुम मेरे भीतर प्रवेशकर मेरे आत्माके साथ निरन्तर
    एक होकर रहो। तुम परम पवित्र हो। मुझे सुयश, बल, ज्ञान,
    वैराग्य तथा धारणाशक्ति प्रदान करो।

पग जानेके पश्चात् आचार्य आदि ब्राह्मणोंद्वारा यों कहकर

पृष्ठ 802
स्थायी लिंक
पृष्ठ 802 स्कैन

७४६ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् * [ उपदेश ५
'यदि ज्ञानप्राप्तिकी इच्छासे संन्यासी हुआ हो तो वह सौ
पग जानेके पश्चात् आचार्य आदि ब्राह्मणोंद्वारा यों कहकर
बुलानेपर कि—'हे महाभाग ! ठहरो, ठहरो, यह दण्ड, वस्त्र
और कमण्डलु ग्रहण करो। तुम्हे प्रणव और महावाक्यका
उपदेश ग्रहण करनेके लिये गुरुके निकट आना चाहिये।'
उनके समीप आ जाय। फिर आचार्योंद्वारा देनेपर दण्ड,
कटिसूत्र, कौपीन, एक शाटी (चादर) और एक कमण्डलु
ग्रहण करे। दण्ड बाँसका होना चाहिये। उसकी ऊँचाई पैरसे
लेकर मस्तक तककी हो। वह खरोंच अथवा छेदसे रहित, बराबर
चिकना एव उत्तम लक्षणोंसे युक्त हो। उसका रंग काला न
हो। इन सब वस्तुओंको लेनेके पहले वह आचमन कर
ले और—
सखा मा गोपायोज. सखा योऽनीन्द्रस्य वज्रोऽसि
वार्त्रघ्नः शर्म मे भव यत्पापं तन्निवारय ॥*
—इस मन्त्रका उच्चारण करके दण्डको हाथमें ले। फिर—
जगज्जीवनं जीवनाधारभूतं मा ते मा मन्त्रयस्व सर्वदा
सर्वसौम्य ।
—इस मन्त्रके साथ प्रणवका उच्चारण करते हुए कमण्डलु
ग्रहण करे। तत्पश्चात् 'कौपीनाधारं कटिसूत्रमोम्' यों कहकर
कटिसूत्र ग्रहण करे; 'गुह्याच्छादकं कौपीनमोम्' यों कहकर कौपीन
ग्रहण करे तथा 'शीतवातोष्णात्राणकरं देहंकरक्षण वस्त्रमोम्'
इस मन्त्रका उच्चारण करके वस्त्र ग्रहण करे। तदनन्तर पुनः
आचमन करके योगपट्टाभिषिक्त हो 'में कृतार्थ हो गया,' यह
मानता हुआ अपने आश्रमोचित सदाचारके पालनमें तत्पर हो
जाय। यह उपनिषद् है ॥ ३९ ॥
॥ चतुर्थ उपदेश समाप्त ॥ ४ ॥
पञ्चम उपदेश
संन्यास और संन्यासीके भेद तथा संन्यास-धर्म और उसके पालनका महत्त्व
इसके बाद अपने पिता ब्रह्माजीसे देवर्षि नारदने पूछा—
'भगवन् ! आपने ही बताया है कि सन्यास सब कर्मोंकी निवृत्ति
करनेवाला है; फिर आप ही यह भी कहते हैं कि संन्यासी अपने
आश्रमोचित आचारके पालनमें तत्पर हो जाय। (ये दोनों बातें
परस्परविरुद्ध जान पड़ती हैं। इस विरोधका परिहार कैसे
हो ?)' तब पितामहने कहा—'शरीरमें स्थित देहधारी जीवकी
चार अवस्थाएँ होती हैं—जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति और तुरीय। इन
अवस्थाओंके अधीन होकर ही पुरुष कर्म, ज्ञान और वैराग्यके
प्रवर्त्तक होते हैं। तथा समस्त प्राणी इन चार अवस्थाओंके
अधीन होकर जब-जब जिस अवस्थामें स्थित होते हैं, उसके
अनुकूल आचरण करते हैं। (इसी प्रकार जो जिस आश्रममें स्थित
होता है, वह उसीके अनुकूल आचरण करता है। ब्रह्मचारी,
गृहस्थ और वानप्रस्थके द्वारा अनिवार्यरूपसे सेवन करनेयोग्य
जो श्रौत-स्मार्त कर्म हैं, सन्यास उन्हीं कर्मोंका निवर्तक है।
परंतु सन्यास आश्रमके अनुकूल जो श्रवण, मनन, निदिध्यासन
आदि साधन हैं, उनका त्याग वहाँ भी नहीं होता। इसी दृष्टिसे
यह कहा गया है कि सन्यासी अपने आश्रमोचित सदाचारके
पालनमें तत्पर हो जाय।' नारदजीने कहा—'भगवन् !
ठीक है। अब हमे यथार्थरूपसे यह बताइये कि सन्यासके कितने
भेद हैं और उनके अनुष्ठानमे किस प्रकारका अन्तर है ?'
ब्रह्माजीने कहा—'बहुत अच्छा। संन्यास-भेदसे आचार-
भेद कैसे होता है, यह जानना चाहते हो तो बतलाता हूँ;
श्रवण करो। वास्तवमे तो सन्यास एक ही है; किंतु अज्ञानसे,
असमर्थतावश और कर्मलोपके कारण तीन भेदोंमें विभक्त
होकर वैराग्य-सन्यास, ज्ञान-सन्यास, ज्ञान-वैराग्य-सन्यास और
कर्म-सन्यास—इन चार भेदोंको प्राप्त होता है। वह सब इस
प्रकार है। मनमें अनर्थकारी दुष्ट काम का अभाव होनेसे विषयोंकी
ओरसे विरक्त होकर जो पूर्वजन्मके पुण्यकर्मके प्रभावसे
सन्यास लेता है, वह वैराग्य-संन्यासी कहलाता है। जो शास्त्रको
जाननेसे तथा पापमय एव पुण्यमय लोकोंका अनुभव और
श्रवण करनेसे प्रपञ्चकी ओरसे स्वभावतः विरक्त हो गया
है, क्रोध, ईर्ष्या, असूया (दोषदृष्टि), अहकार और
अभिमान ही जिसके स्वरूप हैं, ऐसे समस्त ससारको अपने
मनसे हटाकर, स्त्री-कामना धन-कामना' और लोकमें ख्यातकी

  • हे दण्ड ! तुम मेरे सखा (सहायक) हो, मेरी रक्षा करो। मेरे ओज (प्राणशक्ति) की रक्षा करो। तुम वही मेरे सखा
    हो, जो इन्द्रके हाथमें वज्रके रूपमें रहते हो। तुमने ही वज्ररूपसे आघात करके वृत्रासुरका सहार किया है। तुम मेरे लिये कल्याणमय
    बनो। मुझमें जो पाप हो, उसका निवारण करो।
पृष्ठ 803
स्थायी लिंक
पृष्ठ 803 स्कैन

उपदेश ५ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७५७
कामना—इन त्रिविध स्वरूपोंवाली दैहिक वासनाको, शास्त्रवासना-
को तथा लोक-वासनाको त्याग देता है, तथा जैसे साधारण लोग
वमन किये हुए अन्नको त्याज्य समझते हैं, उसी प्रकार इन समस्त
भोगोंको त्याज्य मानकर जो साधन-चतुष्टयसे सम्पन्न हो सन्यास
ग्रहण करता है, वही ज्ञान-सन्यासी कहलाता है। जो क्रमशः सब
शास्त्रोंका अभ्यास करके, सब कुछ अनुभवमें लाकर ज्ञान और
वैराग्यके द्वारा केवल अपने स्वरूपका ही चिन्तन करते हुए
दिगम्बर हो जाता है, वही यह ज्ञान-वैराग्य-सन्यासी है। जो
ब्रह्मचर्यको समाप्त करके गृहस्थ होकर, तथा गृहस्थसे वानप्रस्थ-
आश्रममे प्रवेश करके पूर्ण वैराग्य न होनेपर भी आश्रम-क्रमके
अनुसार अन्तमें सन्यास ग्रहण करता है, वह कर्म-सन्यासी है।
अथवा ब्रह्मचर्यसे ही सन्यास लेकर सन्याससे जो दिगम्बर हो जाता
है, वह वैराग्य-सन्यासी है। विद्वत्सन्‍यासी ज्ञान-सन्यासी है।
तथा विविदिषा-संन्यासी कर्म-सन्यासी है ॥ १-७ ॥
“कर्म-सन्यास भी दो प्रकारका होता है—एक निमित्त सन्यास
और दूसरा अनिमित्त-सन्यास। आतुर-सन्यास निमित्त-सन्यास
कहलाता है और क्रम-सन्यासको अनिमित्त-सन्यास कहते हैं।
रोग आदिसे आतुर होनेके कारण जिसमें सब कर्मोंका लोप हो
जाता है, अर्थात् जिसमें नित्य-नैमित्तिक आदि कोई कर्म नहीं
बन सकते, तथा जो प्राणत्यागके समय स्वीकार किया जाता है, वह
सन्यास निमित्त-सन्यास माना गया है। (इसीको आतुर सन्यास
भी कहते हैं।) शरीरके सबल होनेपर जो विचारके द्वारा यह
निश्चय करके कि उत्पन्न होनेवाली सब वस्तुएँ नश्वर हैं, देह
आदि सबको त्याज्य मानता और—
हंसः शुचिषद्वसुरन्तरिक्षसद्धोता वेदिषदतिथिर्दुरोणसत् ।
नृषद्वरसदृतसद्व्योमसदब्जा गोजा ऋतजा अद्रिजा ऋतं बृहत् ॥
'वह परमात्मा आकाशमें विचरनेवाला हंस (सूर्य) है,
अन्तरिक्षचारी वसु है। वही होता और वेदीपर स्थापित अग्नि
है। गृहस्थोंके घरोंमें अतिथिरूपसे आश्रय लेनेवाला भी वही
है। मनुष्योंमें उसीकी सत्ता है। श्रेष्ठ वस्तुओंमें भी उसीका
अस्तित्व है। सत्यमें उसीका निवास है। आकाशमें भी वही
सत्य है। वही जलसे प्रकट होता है। वही गौ (पृथ्वी एव
वाणी) से प्रकट होनेवाला है। सत्यसे भी उसीका प्रादुर्भाव
होता है। वही पर्वतोंसे प्रकट होता है तथा इन सबसे भिन्न
एव विलक्षणरूपमें वही एकमात्र महान् सत्य है।'
—इस मन्त्रके अनुसार केवल परब्रह्म परमेश्वरको ही सत्य
समझता और ब्रह्मसे अतिरिक्त सब कुछ नश्वर है, इस निश्चय-
पर पहुँचकर क्रमशः सन्यास-आश्रम ग्रहण करता है, उसका
वह सन्यास अनिमित्त-सन्यास कहा गया है। सन्यासी छः
प्रकारके होते हैं—कुटीचक, बहूदक, हंस, परमहंस,
तुरीयातीत तथा अवधूत। कुटीचक सन्यासी शिखा और
यज्ञोपवीतसे युक्त होता है। वह दण्ड, कमण्डलु, कौपीन और
कन्था धारण करता है। पिता, माता और गुरु—तीनोंकी सेवा-
में सलग्न रहता है। पिठर (पात्र), खनित्र (खनती)
और झोली आदि साथ रखता है और मन्त्र-साधनमें
लगा रहता है, एक ही जगह भोजन करता रहता है,
श्वेत ऊर्ध्वपुण्ड्र धारण करता है और त्रिदण्डी होता
है। बहूदक भी कुटीचककी भाँति शिखा, यज्ञोपवीत,
दण्ड, कमण्डलु, कौपीन और कन्था धारण करते हैं। ललाटमें
त्रिपुण्ड्र लगाते हैं। सबके प्रति समभाव रखते हैं और मधुकरी-
वृत्तिसे कई घरोंसे अन्न लाकर केवल आठ ग्रास भोजन करते
हैं। हंसनामक सन्यासी जटा धारण करनेवाले, त्रिपुण्ड्रोर्ध्व-
पुण्ड्रधारी, अनिश्चित घरोंसे मधुकरी लाकर भोजन करने-
वाले तथा कौपीनखण्ड एव तुण्ड (तूँबी) धारण
करते हैं। परमहंस शिखा और यज्ञोपवीतसे रहित होते
हैं। वे पाँच गृहोंसे अन्न लाकर केवल एक रात भोजन करते
हैं अर्थात् दूसरे दिन दूसरे पाँच गृहोंका अन्न ग्रहण करते हैं।
उनका हाथ ही पात्र होता है। अतएव वे 'करपात्री' कहलाते
हैं। एक कौपीन धारण करते, एक ओढनेका वस्त्र रखते
और बाँसका दण्ड धारण करते हैं। वे या तो एक चादर
ओढकर रहते हैं या सब अङ्गोंमें भस्म रमाये रहते हैं।
परमहंस सर्वत्यागी होते हैं। तुरीयातीत सन्यासी गोमुख
होते हैं अर्थात् जैसे गायें दैवेच्छावश जो तृण आदि प्राप्त हो
जाय, उसीसे निर्वाह करती हैं, उसी प्रकार वे दैवेच्छावश जो
कुछ प्राप्त हो जाय उसीको अपना ग्रास बनाते हैं। विशेषतः वे
फलाहारी होते हैं। यदि अन्नाहारी हों तो केवल तीन घरोंका
अन्न ग्रहण करते हैं। देहके सिवा और कुछ उनके पास शेष
नहीं रहता। वे दिगम्बर रहते और मुर्दोंकी तरह शारीरिक
चेष्टासे रहित होते हैं। अवधूत किसी नियमके बन्धनमें नहीं
रहता। वह कलङ्कित और पतित मनुष्योंको छोड़कर शेष
सभी वर्णोंके मनुष्योंसे अजगर-वृत्तिके अनुसार आहार ग्रहण
करता है तथा सर्वदा अपने स्वरूपके चिन्तनमें लगा रहता
है ॥ ८—१७ ॥
'आतुर पुरुष सन्यास लेनेके बाद यदि जी जाय तो उसे
सम्पूर्ण विधियोंका पालन करते हुए क्रम-सन्यास ग्रहण करना
चाहिये। कुटीचक, बहूदक और हंस—इन तीन प्रकारके
सन्यासियोंकी सन्यास विधि ब्रह्मचर्यादि आश्रमसे लेकर चतुर्था-

पृष्ठ 804
स्थायी लिंक
पृष्ठ 804 स्कैन

[उपदेश ५]
७४८ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् *


श्रमककी भाँति है अर्थात् उनके लिये क्रम-संन्यासका विधान है। परमहंस आदि (अर्थात् परमहंस, तुरीयातीत एव अवधूत—इन) तीन प्रकारके संन्यासियोंके लिये कटिसूत्र, कौपीन, वस्त्र, कमण्डलु और दण्ड धारण करनेकी आवश्यकता नहीं है। वे सभी वर्णोंके घरसे एक बार भिक्षाटन कर सकते हैं, तथा उन्हें दिगम्बर होना चाहिये। यही उनके लिये सामान्य विधि है। संन्यास ग्रहणके समय भी जबतक उनके भीतर अलबुद्धि न हो जाय अर्थात् अबतक मैंने जो कुछ अध्ययन किया है, वह पर्याप्त है, उससे अधिक अध्ययन करनेकी अपने लिये कोई आवश्यकता नहीं है—ऐसी बुद्धि जबतक उत्पन्न न हो जाय, तबतक उन्हें अध्ययन करना चाहिये। उसके पश्चात् कटिसूत्र, कौपीन, दण्ड, वस्त्र और कमण्डलु—सबका जलमें विसर्जन कर देना चाहिये। यदि वह दिगम्बर हो तो कन्थाका लेशमात्र भी अपने पास न रक्खे । न अध्ययन करे, न व्याख्यान दे और न कुछ श्रवण ही करे। प्रणवके सिवा और कुछ न पढे। न तर्कशास्त्र पढे, न शब्दशास्त्र । बहुत-से शब्दोंकी शिक्षा न दे। वागिन्द्रियके द्वारा वाणीका व्यर्थ अपव्यय न करे (अधिक न बोले)। हाथ आदिके इशारे-से बात करना या अन्य किसी भाषाविशेषके द्वारा भी बात करना निषिद्ध है। शूद्र, स्त्री, पतित एवं रजस्वलासे बातचीत न करे। यतिके लिये देव-पूजाका विधान नहीं है। उसे उत्सव नहीं देखना चाहिये तथा तीर्थ यात्रा भी उसके लिये आवश्यक नहीं है ॥ १८-२० ॥

'अब पुनः संन्यासीके विशेष नियम बताये जाते हैं। कुटीचक संन्यासीके लिये ही एक स्थानपर भिक्षा ग्रहण करनेकी विधि है। बहूदकके लिये अनिश्चित घरोंसे मधुकरी ग्रहण करने-का विधान है। इसके लिये आठ घरोंसे आठ ग्रास अन्न लेकर भोजन करनेका विधान है। परमहंसके लिये पाँच घरोंसे अन्न लेनेका नियम है। हाथ ही उसका पात्र है। तुरीयातीत-के लिये गोमुख-वृत्तिसे फलाहारका नियम है। अर्थात् जैसे गायको जो कुछ भी खिलाया जाय, वह मुँह खोलकर ले लेती है, उसी प्रकार दैवेच्छासे जो कुछ भी फल फूल मिल जाय, उसीको वह ग्रहण करे। अवधूतके लिये सभी वर्गोंके लोगोंके यहाँसे अजगरवृत्तिके अनुसार अन्न-ग्रहण करनेका नियम है। यति किसी गृहस्थके घर एक रात भी न ठहरे। किसीको भी नमस्कार न करे। तुरीयातीत और अवधूत—इन दोनोंमें अवस्थाके अनुसार कोई जेठा या छोटा नहीं होता। जिसे अपने स्वरूपका ज्ञान नहीं है, वह अवस्था में बड़ा होनेपर भी छोटा ही है। संन्यासी अपने हाथसे तैरकर नदी पार न करे। पेड़पर न चढे। सवारीपर न चले। खरीद-बिक्री न करे। किसी वस्तुकी अदला-बदली भी न करे। दम्भी और असत्य-वादी न बने। यतिके लिये कुछ भी कर्तव्य नहीं है। यदि है तो उसमे अन्य आश्रमोंके धर्मोंकी संकरताका दोष आता है। इसलिये संन्यासियोंका मनन आदिमें ही अधिकार है ॥२१॥

'आतुर और कुटीचकके लिये भूर्लोक और भुवर्लोककी प्राप्ति होती है। बहूदकको स्वर्गलोक, हंसको तपोलोक तथा परमहंसको सत्यलोक प्राप्त होता है। तुरीयातीत एव अवधूतको अपने आत्मामे ही कैवल्य प्राप्त होता है। वह भ्रमरका चिन्तन करनेवाले कीटकी भाँति निरन्तर स्वरूपका अनुसंधान करते रहनेके कारण आत्मरूप ही हो जाता है। मनुष्य जिस-जिस भावका चिन्तन करते हुए अन्तमें शरीरका त्याग करता है, उसी-उसीको वह प्राप्त होता है—यह बात अन्यथा नहीं है। यह श्रुतिका उपदेश है ॥ २२-२३ ॥

'अतः यों जानकर सन्यासी आत्माके स्वरूपका चिन्तन छोड़कर और किसी आचारमे तत्पर न हो। भिन्न-भिन्न आचारोंका अनुष्ठान करनेसे तदनुकूल लोकोंकी प्राप्ति होती है; परंतु ज्ञान-वैराग्यसम्पन्न सन्यासीकी अपने आपमे ही मुक्ति होती है। किसी भी अन्य आचारमें आसक्त न होना ही उसका अपना आचार है। जाग्रत्, स्वप्न और सुषुप्ति—इन तीनों अवस्थाओंमे वह एकरूप होता है। जाग्रत्कालमें वही विश्व, स्वप्नकालमे तैजस और सुषुप्तिकालमें प्राज्ञ कहलाता है। अवस्था भेदसे उन-उन अवस्थाओंके स्वामीमें भेद होता है। कार्य-भेदसे ही कारण-भेद माना जाता है। जाग्रत् आदि अवस्थाओंमें चौदह करणोंकी¹ जो बाह्य वृत्तियाँ और अन्तर्वृत्तियाँ हैं, उनका उपादान कारण एक है। आन्तरिक वृत्तियाँ चार मानी गयी हैं—मन, बुद्धि, अहङ्कार और चित्त। उन-उन वृत्तियोंके व्यापार-भेदसे पृथक् पृथक् आचार-भेद होता है ॥ २४ ॥

'जाग्रत्-अवस्था और उसके स्वामी विश्वकी स्थिति नेत्रके भीतर है। स्वप्न और उसके अधिष्ठाता तैजसका कण्ठमें समावेश है। सुषुप्त और उसके स्वामी प्राज्ञकी स्थिति हृदयमें है तथा तुरीय परमेश्वरकी स्थिति मस्तक (ब्रह्मरन्ध्र) में मानी


¹ श्रोत्र, नेत्र, घ्राण, त्वचा, रसना—ये पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, वाक्, पाणि, चरण, गुदा और उपस्थ—ये पाँच कर्मेन्द्रियाँ तथा मन, बुद्धि, चित्त और अहङ्कार—ये चार अन्त करण—सब मिलकर चौदह करण कहे गये हैं।

पृष्ठ 805
स्थायी लिंक
पृष्ठ 805 स्कैन

उपदेश ५ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७४९

गयी है। जाग्रत् आदि तीनों अवस्थाओंको प्रकाशित करते
हुए तुरीयरूपमें जिसकी स्थिति बतायी गयी है, वह तुरीयरूप
अविनाशी परमात्मा मैं ही हूँ—यों जानकर जो जाग्रत्-
अवस्था में भी सुषुप्तकी भाँति रहता है; जो-जो सुनी और
जो-जो देखी हुई वस्तु है, वह सब मानो अविज्ञात (अपरिचित)-
सी है—इस प्रकार उनकी ओर ध्यान न देते हुए जो निवास
करता है, उसकी स्वप्नावस्थामें भी वैसी ही अवस्था बनी
रहती है। अर्थात् वह स्वप्नमें उपलब्ध पदार्थों को भी ग्रहण नहीं
करता। ऐसा पुरुष जीवन्मुक्त है—इस प्रकार ज्ञानीजन कहते
हैं। समस्त श्रुतियोंके अर्थका प्रतिपादन भी यही है कि उसी-
की मुक्ति होती है। भिक्षु इहलोक और परलोकके विषयोंकी
भी अपेक्षा नहीं रखता। यदि उसमे अपेक्षा हो तो उसीके
अनुरूप वह बन जायगा—अपने स्वरूपसे नीचे गिर जायगा।
स्वरूपानुसन्धानको छोड़कर अन्य शास्त्रोंका अभ्यास उसके
लिये उसी प्रकार व्यर्थ है, जैसे ऊँटकी पीठपर लदा हुआ
केसरका भार। उसकी योगशास्त्रमें प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिये।
उसे सांख्यशास्त्रका अभ्यास तथा मन्त्र-तन्त्रका व्यापार भी
नहीं करना चाहिये। यदि सन्यासीकी प्रवृत्ति अन्यान्य शास्त्रों-
में होती है, तो वह सब उसके लिये मुर्देको पहनाये हुए
आभूषणके समान है। चमारकी भाँति सबसे अत्यन्त दूर
रहकर कर्म, आचार और विद्यासे भी दूर रहे। प्रणवका भी
उच्च स्वरसे कीर्तन न करे, क्योंकि मनुष्य जो-जो कर्म करता
है, उसका फल भी उसे भोगना पड़ता है। अतः सबको रेड़ी-
के तेलके फेनकी भाँति निःसार समझकर त्याग दे और
परमात्मचिन्तनमें संलग्न मनोमय दण्ड तथा हाथरूपी पात्र
धारण करनेवाले दिगम्बर सन्यासीका दर्शन करके—उसके
आदर्शको सामने रखकर भिक्षु सब ओर विचरण करे। वह
बालक, उन्मत्त तथा पिशाचकी भाँति जीवन अथवा मृत्युकी
कामना न करे। आज्ञाकारी भृत्यकी भाँति भिक्षु केवल काल
की ही प्रतीक्षा करता रहे ॥ २५-२६॥

'जो तितिक्षा (सहनशीलता), ज्ञान, वैराग्य और शम
दम आदि सद्गुणोंमें शून्य रहकर केवल भिक्षासे जीवन-
निर्वाह करता है, वह सन्यासी सन्यास वृत्तिका हनन करनेवाला
है। केवल दण्ड धारण करने, मूँड़ मुँड़ाने, वेष बनाने और
दिखावेके लिये किसी आचारका पालन करनेसे मोक्ष नहीं
मिलता। जिसने ज्ञानरूप दण्ड धारण किया है, वही एकदण्डी
कहलाता है। जिसने काष्ठका दण्ड तो धारण कर लिया है
किंतु मनसे सम्पूर्ण कामनाओंको स्थान दे रक्खा है, तथा जो
ज्ञानसे सर्वथा शून्य है, वह सन्यासी महारौरव नामक घोर
नरकोंमें पड़ता है। महर्षियोंने प्रतिष्ठाको शूकरीकी विष्ठाके
समान बताया है। अतः सन्यासी इस प्रतिष्ठाको त्यागकर,
कीटकी भाँति सर्वत्र विचरण करे। दिगम्बर सन्यासी बिना
माँगे जो मिल जाय, वही भोजन करे और वैसे ही वस्त्रसे
अपने शरीरको ढँके। वह दूसरोंकी इच्छासे ही वस्त्र पहने
और दूसरोंकी इच्छासे ही स्नान करे। जो स्वप्नमें भी जाग्रत्-
अवस्थाकी भाँति ही विशेषरूपसे सावधान हो वैसी ही चेष्टा
करता है, वह श्रेष्ठ सन्यासी ब्रह्मवेत्ताओंमें वरिष्ठ (प्रधान)
माना गया है। भिक्षा आदि न मिलनेपर विषाद न
करे और मिल जानेपर हर्षसे फूल न उठे। भिक्षा उतनी
ही ग्रहण करे, जितनेसे प्राण-रक्षा हो सके। शब्द आदि
विषयोंकी आसक्तिसे सर्वथा दूर रहे। सम्मानकी प्राप्तिको
वह सब प्रकारसे घृणाकी दृष्टिसे ही देखे। सम्मानका लाभ
उठानेवाला सन्यासी मुक्त होनेपर भी बँध जाता है॥२७-३४॥

'जब चूल्हेकी आग बुझ जाय, घरके सब लोग भोजन
कर लें, ऐसे समयमें सन्यासी उत्तम वर्णवाले गृहस्थोंके घर
भिक्षा लेने जाय। भिक्षाका उद्देश्य प्राण-यात्राका निर्वाहमात्र
होना चाहिये। हाथको ही पात्र बनाकर विचरनेवाला करपात्री
यति बार-बार भिक्षा न माँगे। एक बारमें जो मिल जाय, उसे
खड़े-खड़े पा ले या चलते चलते भोजन करे। जबतक
हाथका भोजन समाप्त न हो जाय, बीचमे आचमन (जलपान)
न करे। सन्यासी समुद्रकी भाँति मर्यादाके भीतर ही रहते
हैं। उनका आशय महान् होता है। वे महान् होकर भी
सूर्यकी भाँति नियति (नियत मार्ग) का त्याग नहीं करते।
जिस समय सन्यासी मुनि गौकी भाँति मुखसे आहार ग्रहण
करने लगता है अर्थात् यदि कोई उसके मुखमे कुछ डाल दे,
तभी वह भोजन करता है, उस समय सम्पूर्ण प्राणियोंके प्रति
उसका समभाव हो जाता है और वह अमृतत्व (मोक्ष) प्राप्तिका
अधिकारी बन जाता है। जो घर निन्दनीय न हो, वहीँ भिक्षा
लेनेके लिये जाय। निन्दनीय घरोंको छोड़ दे। जिस घरका
दरवाजा खुला हो, उसीमे प्रवेश करे। जिसका द्वार बंद हो,
उस घरमे न जाय। वह धूलसे आच्छादित निर्जन घरोंमें
आश्रय ले अथवा वृक्षकी जड़को ही अपना निवासस्थान
बनाये। समस्त प्रिय और अप्रियकी भावनाओंको त्याग
दे ॥ ३५—४० ॥

'सन्यासी मुनि जहाँ सूर्यास्त हो जाय वहीं सो रहे। न
तो अग्नि रक्खे और न कोई घर ही बनाये। दैवेच्छासे
जो कुछ प्राप्त हो जाय उसीपर जीवन निर्वाह करे। मन

पृष्ठ 806
स्थायी लिंक
पृष्ठ 806 स्कैन

७५० * नारदपरिव्राजकोपनिषद् * [ उपदेश ५

और इन्द्रियोंको सदा अपने वशमे रक्खे । जो सन्यासी
घरसे निकलकर वनका आश्रय ले इन्द्रिय-संयमपूर्वक आनन्दका
अनुष्ठान करता है और कालकी प्रतीक्षा करता हुआ विचरता रहता
है, वह निश्चय ही ब्रह्मभावको प्राप्त करनेका अधिकारी होता है।
जो मुनिसम्पूर्ण भूतोको अभय-दान करके विचरता है, उसे भी
किसी प्राणीसे कहीं भय उत्पन्न नहीं होता। जो मन और
अहङ्कारका त्याग करके द्वन्द्वजनित विकारोसे रहित हो जाता
है, जिसके मनके संदेह नष्ट हो जाते हैं, जो न तो किसीपर
क्रोध करता न किसीसे द्वेष रखता और न वाणीसे कभी
असत्य ही बोलता है; जो पुण्य-स्थानोमे विचरता, किसी भी
प्राणीकी हिंसा नहीं करता तथा समय प्राप्त होनेपर भिक्षासे
जीवन-निर्वाह करता है वह ब्रह्मभावको प्राप्त करनेमें समर्थ होता
है। संन्यासी वानप्रस्थ और गृहस्थोंसे कभी संसर्ग न रक्खे ।
वह इस बातको चाहता रहे कि जिससे उसकी जीवन-
चर्या दूसरोपर प्रकट न हो। संन्यासीने हर्षवा आवेश नहीं होना
चाहिये। जैसे कीट सदा चलते रहते हैं उसी प्रकार सन्यासी
भी सूर्यके दिखाये हुए मार्गसे पृथिवीपर विचरतारहे अर्थात्
रातको न चले ॥ ४१-४६ ॥
'दम्भात्से युक्त, हिंसासे युक्त तथा लोक संग्रहसे युक्त
जो-जो कर्म हैं उनको सन्यासी न तो स्वय करे और न
दूसरोसे ही कराये। असत् शास्त्रोने कभी आसक्त न हो।
कोई जीविकाका साधनभूत कर्म करके जीवन-निर्वाह न करे।
अनावश्यक बात करना और तर्क करना छोड़ दे। वादी
और प्रतिवादीमेंसे किसीका पक्ष ग्रहण न करे। शिष्योंका
संग्रह न करे। बहुत-से ग्रन्थोंका अभ्यास न करे तथा अपने
पक्षकी सिद्धिके लिये लौकिकवाक्यकी व्याख्याका उपयोग
न करे। नये-नये आयोजन कभी न करे-सर्वथा
निःसङ्कल्प होकर रहे। वह अपने आश्रमके चिह्नविशेष तथा
अपने गूढ़ अभिप्रायको दूसरोपर प्रकट न होने दे। मुनि
होकर भी उन्मत्त और बालककी भाँति चेष्टा करे। विद्वान्
होते हुए भी मूर्खकी भाँति रहे। मनुष्योके समक्ष उन्हींकी
दृष्टिके अनुसार अपनेको प्रदर्शित करे। दृष्ट न तो कुछ करे
न कुछ बोले और न भले अथवा बुरेका चिन्तन ही करे। अपने
आत्मामे ही रमण करता रहे। सन्यासी मुनि इसी वृत्तिसे रहकर
जडकी भाँति सर्वत्र विचरतारहे। इन्द्रियोंको सयममें रखते हुए
आसक्तिका सर्वथा त्याग करके वह अकेला ही इस पृथिवीपर
भ्रमण करे। आत्मामे ही क्रीडा और आत्मामें ही रमण करने-
वाला मनस्वी पुरुष सर्वत्र समान दृष्टि रक्खे । विद्वान् होकर
भी बालककी भाँति क्रीडा करे। कार्यकुशल होकर भी मूर्खकी
भाँति आचरण करे उन्मत्तकी भाँति बात करे और वेदोका
विद्वान् होकर भी गोकी भाँति आचरण करे अर्थात् यह हो
और यह न हो-इस बातके लिये कोई आग्रह न
रक्खे । दुष्ट पुरुषोंके आक्षेप करने, अपमान करने,
वञ्चना एवं दोषारोपण करनेपर भी सम रहे। उनके मारने,
बाँध रखने या वृत्तिमे बाधा डालकर कष्ट पहुँचानेपर भी वह
विचलित न हो। मूर्ख लोग शरीरपर या आसनपर मल-
मूत्रका त्यागकर दें अथवा और भी अनेक प्रकारके कष्ट देकर तंग
करें, तो भी कल्याणकामी पुरुष चुपचाप सहन करे। संकटमें
पड़नेपर भी वह अपने आत्माके द्वारा अपना ही उद्धार करे।
लोगोंसे मिला हुआ सम्मान योग-सम्पत्तिकी बड़ी भारी हानि
करता है। साधारण लोगोंद्वारा अपमानित योगी योगसिद्धिको
अवश्य प्राप्त कर लेता है। योगी पुरुष सत्पुरुषोंके धर्मको
कलङ्कित न करते हुए अवश्य ही ऐसा आचरण करे,
जिससे साधारण लोग उसका अपमान ही करें और उसके सम्पर्कमें
न आवें। सन्यासी योगयुक्त होकर मन, वाणी, शरीर और
क्रियाद्वारा जरायुज और अण्डज आदि किसी भी प्राणीके साथ
द्रोह न करे तथा सब प्रकारकी आसक्तियोंको त्याग दे। काम,
क्रोध, घमंड, लोभ और मोह आदि जितने भी दोष हैं, उनका
परित्याग करके सन्यासी निर्भय हो जाता है ॥ ४७-५९॥
'भिक्षाका अन्न भोजन करना मौन रहना, तपस्या करना,
विशेषतः ध्यानमे लगे रहना, उत्तम ज्ञान प्राप्त करना और
वैराग्यवान् होना-यह भिक्षुका धर्म माना गया है। गेरुआ
वस्त्र पहनकर सन्यासी सदा ध्यानयोगमे तत्पर रहे। गाँवके
किनारे, वृक्षके नीचे अथवा किसी देवालयमे निवास करे।
वह नित्य भिक्षाके अन्नसे ही जीवन निर्वाह करे। किसी एकके
अन्नका भोजन तो वह कभी न करे। बुद्धिमान् पुरुष
प्रतिदिन अपने आश्रमोचित आचारका पालन करे और
तबतक करता रहे जबतक अन्तःकरण पूर्णतः शुद्ध न हो जाय।
अन्त करण शुद्ध हो जानेपर वह संन्यास लेकर जहाँ कहीं भी
स्वेच्छानुसार विचरण करे। सन्यासी बाहर और भीतर-सर्वत्र
नारायणका दर्शन करते हुए वायुकी भाँति पाप-सम्पर्कसे रहित
होकर मौनभावसे सब ओर विचरता रहे। वह सुख-दुःखमे
समान भावसे रहे। मनमें क्षमा-भाव रक्खे । हाथपर जो कुछ
आ जाय, उसीको भोजन करे। कहीं भी बैर न रखते हुए
ब्राह्मण गौ, घोडे और मृग आदि सभी प्राणियोंमे समदृष्टि

पृष्ठ 807
स्थायी लिंक
पृष्ठ 807 स्कैन

उपदेश ६ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७५१

रक्खे । मन-ही-मन सबके ईश्वर सर्वव्यापी परमात्माका चिन्तन शरीर और क्रियाद्वारा समस्त संसारको त्यागकर, प्रपञ्चकी ओरसे
करते हुए, 'मैं ही परमानन्दस्वरूप ब्रह्म हूँ, ऐसी भावना मुँह मोड़कर भ्रमरका चिन्तन करनेवाले कीटकी भाँति सदा
रक्खे । जो इस प्रकार जानकर, मनोमय दण्ड धारण करके, अपने स्वरूपके चिन्तनमें ही संलग्न रहता है, वह मुक्त हो
आशासे निवृत्त हो जाता है तथा दिगम्बर होकर सदा मन, वाणी, जाता है। यह उपनिषद् है' ॥ ६०--६६ ॥
॥ पञ्चम उपदेश समाप्त ॥ ५ ॥
षष्ठ उपदेश
तुरीयातीत पद और उसकी प्राप्तिके उपाय तथा यतिकी जीवनचर्या
तदनन्तर नारदजीने ब्रह्माजीसे पूछा--'भगवन् ! पुष्ट करता रहे। जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति--इन तीन अवस्थाओं-
भ्रमर-कीट-न्यायसे अपने स्वरूपका अनुसन्धान करनेपर मोक्ष को पार करके तुरीयावस्थामें पहुँचकर संन्यासी तुरीयातीत
प्राप्त होता है--यह आपने बताया, किंतु उस स्वरूपानु- परमात्मपदमें प्रवेश करे ॥ २ ॥
सन्धानका अभ्यास कैसे हो ?' तब ब्रह्माजीने नारदजीसे कहा-- 'दिन जाग्रत्-अवस्था है, रात्रि स्वप्न है, अर्द्धरात्रि सुषुप्ति-
'सत्यवादी होकर ज्ञान और वैराग्यद्वारा इस शरीरकी स्थानीय है। ये तीनों अवस्थाएँ तुरीयमें हैं और तुरीयकी
आसक्तिको त्यागकर, शेष बचे हुए एक विशिष्ट शरीरमें स्थिति तुरीयातीतमें है । इस प्रकार एककी अवस्थामें
स्थित होकर रहे ॥१॥ चार अवस्थाएँ हैं। मन, बुद्धि, चित्त, अहङ्कार--इन चार
"ज्ञान ही वह शरीर है। वैराग्यको ही उसका प्राण समझो । अन्तःकरणोंमेसे प्रत्येकके अधीन जो नेत्र आदि चौदह करण
शम और दम--ये दो नेत्र हैं। विशुद्ध मन मुख है, बुद्धि हैं, उनके व्यापार बतलाये जाते हैं। नेत्रोंका काम है रूपको
कला है, पाँच ज्ञानेन्द्रिय, पाँच कर्मेन्द्रिय, पाँच प्राण, पाँच ग्रहण करना, श्रोत्रोंका कार्य है शब्दकी उपलब्धि, जिह्वा-
विषय, चार अन्तःकरण तथा अव्यक्त प्रकृति--ये पचीस तत्त्व का कार्य है रसास्वादन, गन्धका अनुभव घ्राणेन्द्रियका काम
ही उस शरीरके अवयव हैं। समष्टिगत जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति, है, बोलनेकी क्रिया वाक्-इन्द्रियका व्यापार है, हाथोंका काम है
तुरीय और तुरीयातीत--ये पाँच अवस्थाएँ ही उस विशिष्ट किसी वस्तुको ग्रहण करना, पैरोंका कार्य है चलना, मल-
शरीरके पाँच महाभूत हैं। कर्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य--ये त्याग गुदाका और विषयजनित आनन्दका अनुभव उपस्थका
शरीरकी शाखा अर्थात् भुजाएँ हैं। अथवा जाग्रत्, स्वप्न, कार्य है। त्वचाका कार्य स्पर्शका अनुभव करना है। इनके
सुषुप्ति और तुरीय--ये चार अवस्थाएँ ही चार भुजाएँ हैं। अधीन विषय-ग्रहणकी बुद्धि है। बुद्धिसे जानता है। चित्तसे
पहले बताये हुए चौदह करण पङ्कमें स्थित कमजोर कर्मोंके चेतना प्राप्त करता है। अहङ्कारसे अहंताका अनुभव करता है। इन
समान हैं। ऐसी स्थितिमें भी जैसे कीचड़में पड़ी हुई नावको सब भावोंकी विशेषरूपसे सृष्टि करके इनके समुदायरूपी शरीरमें
भी अच्छा नाविक ढकेलकर उसे ठीक मार्गपर ला ही देता है, आत्माभिमान करनेके कारण तुरीय-चेतन ही जीव 'हो जाता
उसी प्रकार संसार-सिन्धुके पङ्कमें फँसी हुई इस जीवनरूपी है। जैसे घरमें अभिमान करके मनुष्य गृहस्थ बनता है, उसी
नौकाको उत्तम बुद्धिके द्वारा वशमें रखकर पार लगाये-ठीक प्रकार शरीरमें अभिमान करके तुरीय-चेतन जीव होकर
उसी तरह, जैसे हाथीवान् हाथीको अपने वशमें रखकर उसे विचरता है। शरीरके भीतर जो अष्टदल कमलसे युक्त हृदय
ठीक रास्तेसे ले जाता है। ज्ञानमय विशिष्ट शरीरमें स्थित हुआ है, उसमें रहनेवाला जीव जब उक्त कमलके पूर्ववर्ती दलमें
पुरुष 'मेरे अतिरिक्त जो कुछ भी है, वह सब कल्पित होनेके विचरता है, तब उसमे पुण्यानुष्ठानकी प्रवृत्ति होती है। आग्नेय
कारण नश्वर है'--यों समझकर सदा 'अहं ब्रह्मास्मि' ( मैं कोणवाले दलमें जानेपर उसे निद्रा और आलस्य सताते हैं।
ब्रह्म ही हूँ) इस प्रकार उच्चारण करे। अपने आत्माके अतिरिक्त दक्षिण दिशाके दलमें स्थित होनेपर उसमें क्रूरताका भाव
दूसरी कोई भी वस्तु ज्ञातव्य नहीं है, ऐसा निश्चय करके आता है। नैर्ऋत्यकोणवाले दलका आश्रय लेनेपर उसमें पाप-
जीवन्मुक्त होकर रहे। इस प्रकार रहनेवाला पुरुष कृतकृत्य बुद्धि जाग्रत् होती है। पश्चिम दलमें स्थिति होनेपर उसका
हो जाता है। व्यवहार-कालमें भी यों न कहे कि 'मैं ब्रह्म क्रीडामें अनुराग होता है। वायव्यकोणके दलमे जानेपर उसकी
नहीं हूँ।' अपितु निरन्तर 'मैं ब्रह्म हूँ' इस धारणाको ही बुद्धि गमनमें लगती है-वह इधर-उधर जानेका सङ्कल्प

पृष्ठ 808
स्थायी लिंक
पृष्ठ 808 स्कैन

७५२ ⸪ नारदपरिव्राजकोपनिषद् ⸫ [ उपदेश ६
करता है। उत्तर दिशावाले दलमे प्रवेश करनेपर उसे शान्ति
का अनुभव होता है। ईशान दलमें जानेपर ज्ञान होता है।
उस कमलकी कर्णिकामे स्थित होनेपर उसके भीतर वैराग्य
भाव जाग्रत् होता है तथा केशरोंमें स्थित होनेपर उसका
मन आत्मचिन्तनमे लगता है। इस प्रकार चैतन्य ही जिसमे
मुखकी भाँति प्रधान है, उस आत्मस्वरूपको जानकर विद्वान्
पुरुष तुरीयातीत ब्रह्मरूपमे स्थित हो जाता है ॥ ३ ॥
'जीवकी चार अवस्थाओंमें प्रथम अवस्था जाग्रत् है,
दूसरी अवस्था स्वप्न है, तीसरी अवस्था सुषुप्ति है, चौथी
अवस्था तुरीय है तथा इन चारोंसे रहित तुरीयातीत है। एक
ही आत्मा विश्व, तैजस, प्राज्ञ और तटस्थ भेदसे चार प्रकार-
का प्रतीत होता है। अतः 'एक ही परमात्मदेव सबके साक्षी
एव सत्त्वादि गुणोंसे रहित हैं और वह ब्रह्म मैं स्वयं हूँ' यो
कहे। तुरीयातीत पुरुषको जाग्रत् आदि चारों अवस्थाओंके
अनुभवसे परे मानना चाहिये। नही तो जैसे जाग्रत्-अवस्थामे
जाग्रत् आदि चार अवस्थाएँ होती है, स्वप्नमें स्वप्नादि
चार अवस्थाएँ होती हैं, सुषुप्तिमे सुषुप्ति आदि चार अवस्थाएँ
होती है तथा तुरीयमें तुरीयादि चार अवस्थाएँ होती ह, उसी
प्रकार तुरीयातीतमें भी इन अवस्थाओंके होनेकी सम्भावना हो
सकती है। किंतु वास्तवमे तुरीयातीत-तत्त्व निर्गुण है, अतः उसमे
इस प्रकारके अवस्था भेद सम्भव नहीं है। स्थूल, सूक्ष्म एव
कारणरूप जो विश्व, तैजस एव प्राज्ञ ईश्वर है, उनके साथ सब
अवस्थाओंमें एक ही साक्षी स्थित होता है। अथवा तटस्थ
ईश्वर ही द्रष्टा हैं—यदि यो कहेंतो ठीक नहीं, क्योकि तटस्थ पुरुष
बीजोपाधिक (मायोपाधिक)ईश्वररूपसे देखे जाते हैं। अतः उनका
भी कोई द्रष्टा होनेके कारण तटस्थको द्रष्टा नहीं माना जा सकता।
इसलिये वह द्रष्टा नहीं है, ऐसा ही निश्चय करना चाहिये।
फिर तो जीवको ही द्रष्टा मान लिया जा सकता है। नहीं,
जीव द्रष्टा नहीं हो सकता, क्योकि वह कर्तृत्व, भोक्तृत्व और
अहङ्कार आदिसे सयुक्त है। जीवसे इतर जो तुरीयातीत
परमात्मा हैं, वे उक्त दोनोंके सम्पर्कसे रहित हैं। यदि कहें
जीव भी तो स्वरूपत शुद्ध चैतन्य ही है, अत वह भी
कर्तृत्व आदिके ससर्गेसे रहित है, तो यह ठीक नहीं।
क्योंकि उसमें जीवत्वका अभिमान होनेसे इस शरीररूपी क्षेत्र-
में भी उसका अभिमान है और शरीराभिमानके कारण ही
उसमें जीवत्व है। परमात्मासे जीवत्वका व्यवधान वैसा ही है,
जैसे महाकाशसे घटाकाशका। व्यवधानके कारण ही यह इस-
स्वरूप जीव उच्छ्वास और निःश्वासके बहाने सदा 'सोऽहम्'
इस मन्त्रका जप करते हुए अपन स्वरूपका अनुसधान करता
है। यो समझकर शरीरमे आत्माभिमान त्याग दे। जो
शरीराभिमानी नहीं होता, वही ब्रह्म है, यह कहा जाता है।
सन्यासी आसक्तिका त्याग करके क्रोधपर विजय प्राप्त करे,
स्वल्पाहारी एव जितेन्द्रिय हो तथा बुद्धिके द्वारा समस्त इन्द्रिय-
द्वारोंको बद करके मनको परमात्मचिन्तनमें लगाये। योगी
सदा साधनमे सलग्न रहकर कहीं निर्जन स्थानोमे, गुफाओं
और वनोंमें बैठ जाय और भलीभाँति ध्यान आरम्भ करे।
सिद्धिकी इच्छा रखनेवाला योगवेत्ता पुरुष अतिथि सत्कार,
श्राद्ध और यज्ञोंमे तथा देवयात्रा-सम्बन्धी उत्सवोंमे जहाँ
अधिक जनसमुदाय एकत्र होता हो, कदापि न जाय। योगी
पुरुष योगमे प्रवृत्त होकर ऐसा बर्ताव करे, जिससे दूसरे लोग
उसका अनादर और तिरस्कार करें। परतु यह सत्पुरुषोंके
मार्गको कलङ्कित न करे। वाग्दण्ड, कर्मदण्ड और मनो-
दण्ड—ये तीन दण्ड सदा जिसके नियन्त्रणमें रहते हों, वह
महासन्यासी ही यथार्थ त्रिदण्डी है। जो यति धुआँ निकलना
बद हो जाने और अग्नि बुझ जानेपर श्रेष्ठ ब्राह्मणोंके घरसे
मधुकरी लाकर उसका आहार करता है, वह सर्वश्रेष्ठ माना
गया है। जो बिना अनुराग ही सन्यास-धर्ममें स्थित रहकर
दण्ड धारणपूर्वक भिक्षासे जीवन-निर्वाह करता है, किंतु जिसे
ससारसे वैराग्य नहीं होता, वह सन्यासी नीच श्रेणीका माना
गया है। जिस घरमे उसे विशेषरूपसे भिक्षा मिलती है, उसमें
वासनावश पुनः भिक्षाके लिये जो नहीं जाता, वही वास्तविक
यति माना गया है—इससे विपरीत आचरण करनेवाला नहीं।
जो शरीर और इन्द्रिय आदिसे रहित, सर्वसाक्षी, पारमार्थिक
विज्ञानस्वरूप, सुखमय, स्वयम्प्रकाश एव परमतत्त्वरूप
परमात्माको अपने आत्मरूपसे जानता है, वही वर्ण और
आश्रमसे अतीत यथार्थ सन्यासी है। देहमें वर्ण और आश्रम
आदिकी कल्पना मायासे ही हुई है। 'मै बोधस्वरूप आत्मा
हूँ, मुझसे उन वर्ण और आश्रम आदिका किसी कालमें सम्बन्ध
नहीं है'—इस प्रकार जो उपनिषदोंके अनुशीलनद्वारा भली-
भाँति समझ लेता है, वही अतिवर्णाश्रमी (यथार्थ सन्यासी)
है। अपने आत्माका साक्षात्कार कर लेनेके कारण जिसके वर्ण
और आश्रमसम्बन्धी आचार छूट गये हैं, वह समस्त वर्णों
और आश्रमोंसे ऊपर उठकर अपने आत्मामें ही स्थित है।
जो पुरुष अपने आश्रमो और वर्णोंसे ऊपर उठकर आत्मामें
ही स्थित है, उसीको सम्पूर्ण वेदार्थका ज्ञान रखनेवाले ज्ञानी
पुरुषोंने अतिवर्णाश्रमी (यथार्थ सन्यासी) कहा है। इसलिये
नारद! सभी वर्ण और आश्रम अन्यगत (शरीरगत) होनेपर भी

पृष्ठ 809
स्थायी लिंक
पृष्ठ 809 स्कैन

उपदेश ६ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७५३

भ्रान्तिवश आत्मामें आरोपित कर लिये जाते हैं, परंतु
आत्मवेत्ता पुरुष ऐसा नहीं करते । नारद ! ब्रह्मज्ञानी-पुरुषों-
के लिये न कोई विधि है न निषेध । उनके लिये अमुक
वस्तु त्याज्य है और अमुक वस्तु त्याज्य नहीं है, इस तरहकी
कल्पना नहीं होती । और भी नियम उनपर लागू नहीं
होते ॥ ४-१९ ॥

'जिज्ञासुको चाहिये कि वह सम्पूर्ण भूतोंसे तथा ब्रह्मा-
तकके पदसे भी विरक्त हो, सबमें, पुत्र और धन आदिमे भी
प्रेम न रखते हुए मोक्षके साधनोंमे श्रद्धा करे और उपनिषदों-
का ज्ञान प्राप्त करनेकी इच्छासे हाथमे कुछ भेंट लेकर
ब्रह्मवेत्ता गुरुकी सेवामें जाय । वहाँ दीर्घकालतक अपनी
सेवाओंसे गुरुको संतुष्ट रखते हुए चित्तको भलीभाँति एकाग्र
करके ध्यानपूर्वक उपनिषद्-वाक्योंके अर्थका श्रवण करे। ममता
और अहङ्कार त्याग दे । सब प्रकारकी आसक्तियोंसे पृथक्
रहे तथा शम दम आदि साधनोंसे सम्पन्न होकर अपनेमें ही
आत्माका दर्शन करे । संसारमें सदा जन्म, मृत्यु और जरा
आदि दोषोंका दर्शन करनेसे ही उसकी ओरसे विरक्ति होती
है। और जो संसारसे विरक्त हो गया है, उसीके द्वारा यथार्थ-
रूपसे सन्न्यासग्रहण सम्भव होता है । इसमे तनिक भी सन्देहके
लिये स्थान नहीं है। मुक्तिकी इच्छा रखनेवाला परमहंस
उपनिषदोंके श्रवण आदिके द्वारा साक्षात् मोक्षके एकमात्र साधन
ब्रह्मविज्ञानका अभ्यास करे। परमहंस नामक यति ब्रह्मविज्ञानकी
प्राप्तिके लिये शम-दम आदि सम्पूर्ण साधनोंसे सम्पन्न होवे ।
वेदान्तवेत्ता विद्वान् योगी सदा उपनिषदोंके अभ्यासमे तत्पर रहे।
शम-दम आदिसे सम्पन्न हो मन और इन्द्रियोंको अपने वशमें
कर ले । भयको त्याग दे । कहीं भी ममता न रक्खे । सदा
निर्द्वन्द्व रहे । परिग्रहको सर्वथा त्याग दे । सिरके बालोको
मुँड़ा ले। पुराने वस्त्रका कौपीन पहने अथवा दिगम्बर रहे।
मनमें ममता और अहङ्कारको कभी स्थान न दे । जो मित्र
और शत्रु आदिमें समान भाव रखता है तथा सम्पूर्ण जीवोंके प्रति
मैत्रीका भाव रखता है, जिसका अन्तःकरण सर्वथा शान्त है,
वह एकमात्र ज्ञानी पुरुष ही संसार-समुद्रसे पार होता है, दूसरा
—अज्ञानी नहीं ॥ २०-२९ ॥

'जिज्ञासु पुरुष गुरुके हितमें तत्पर रहकर वहाँ एक वर्ष-
तक निवास करे । नियमोके पालनमें कभी प्रमाद न करे
तथा ब्रह्मचर्य और अहिंसा आदि यमोके पालनमे भी सतत
सावधान रहे । इस प्रकार साधन करते हुए (गुरुकृपासे )
वर्षके अन्तमे सर्वोत्तम ज्ञानयोगकी उपलब्धि करके धर्मानुकूल
आचरण करते हुए इस पृथ्वीपर विचरण करे । ऊपर बताये
अनुसार वर्षके अन्तमे सर्वोत्तम ज्ञानयोगकी प्राप्तिके अनन्तर
ब्रह्मचर्य आदि तीनो आश्रमोंका त्याग करके अन्तिम आश्रम
सन्न्यासको ग्रहण करे तथा गुरुकी आज्ञा लेकर इस पृथ्वीपर
विचरण करे । वह आसक्तिको त्याग दे । क्रोधको काबूमें
रक्खे । आहार स्वल्पमात्र करे और सदा जितेन्द्रिय बना
रहे ॥ ३०-३३ ॥

'कर्म न करनेवाला गृहस्थ और कर्मपरायण भिक्षु—ये
दोनों अपने आश्रमके विपरीत व्यवहार करनेके कारण कभी
शोभा नही पाते । मनुष्य मदिराको तो पीनेपर मतवाला होता
है, परंतु तरुणी स्त्रीको देखकर ही उन्मत्त हो उठता है ।
इसलिये दर्शनमात्रसे विषका सा प्रभाव डालनेवाली नारीको
सन्यासी दूरसे ही त्याग दे । स्त्रियोंके साथ बातचीत करना,
उनके पास सन्देश भेजना, नाचना, गाना, हास-परिहास
करना तथा परायी निन्दा करना—सन्यासी इन सबका
त्याग कर दे । नारद ! यतिके लिये (नैमित्तिक) स्नान,
जप, पूजा, होम तथा अग्निहोत्र आदि कार्य कर्तव्य नहीं
हैं। उसके लिये देव-पूजन, श्राद्ध-तर्पण, तीर्थयात्रा, व्रत,
धर्म-अधर्म तथा लोकाचारसम्बन्धी कार्य भी नही हैं।
योगयुक्त सन्यासी सम्पूर्ण कर्मोंको त्याग दे, समस्त लोकाचारोंसे
भी दूर रहे । विद्वान् यति अपनी बुद्धिको परमार्थमें
लगाकर कृमि, कीट, पतङ्ग तथा वनस्पति आदि जीवोंकी
कभी हिंसा न करे । वह सदा अन्तर्मुख रहे, बाहर
और भीतरसे भी स्वच्छता रक्खे । अपने अन्तःकरणको
पूर्णतः शान्त बनाये रहे तथा बुद्धिको आत्मानन्दसे ही
परिपूर्ण किये रहे। नारद ! तुम भीतरसे सम्पूर्ण आसक्तियोंका
परित्याग करके ससारमें विचरते रहो । सन्यासीको अकेले
किसी ऐसे प्रदेशमें नहीं घूमना चाहिये, जहाँ अराजकता
फैली हुई हो । सन्यासी स्तुति और नमस्कारसे दूर रहे ।
श्राद्ध और तर्पणसे भी अलग रहे। किसी शून्य भवनमें अथवा
पर्वतकी गुफाओंमे आश्रय ले । सन्यासीको सदा स्वच्छन्दरूपसे
विचरना चाहिये । यह उपनिषद् है' ॥ ३४-४२ ॥

॥ षष्ठ उपदेश समाप्त ॥ ६ ॥
--•G•-

उ० अ० ९५—

पृष्ठ 810 स्कैन

७५४ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् * [ उपदेश ७
सप्तम उपदेश
संन्यासीके सामान्य नियम और कुटीचक आदिके विशेष नियम
तदनन्तर नारदजीके यह पूछनेपर कि 'यतिका नियम
कैसा होना चाहिये ?' ब्रह्माजीने इस प्रश्नको सामने रखकर उत्तर
देना आरम्भ किया। उन्होंने कहा, 'संन्यासी विरक्त होकर केवल
वर्षाके चार महीनोंमें ही किसी निश्चित स्थानपर विश्राम करे।
शेष आठ महीनोंमे एकाकी विचरण करे। कहां एक स्थानपर
अधिक दिनोंतक निवास न करे; क्योकि वैसा करनेसे
पतनका भय है। भ्रमरोंकी भाँति एक स्थानपर न ठहरे ।
अपने अन्यत्र जानेका यदि कोई विरोध करे तो सन्यासी
उस विरोधको स्वीकार न करे। अपने हाथों तैरकर नदी पार
न करे। पेड़पर भी न चढे । देव-उत्सवके निमित्त होनेवाले
मेलेको न देखे । सदा एक घरका भोजन और आत्माके
अतिरिक्त बाह्य देवताओंका पूजन न करे। आत्माके
अतिरिक्त सबका त्याग करके मधुकरी वृत्तिसे भिक्षा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 811 स्कैन

उपदेश ८ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७५५
[बायाँ स्तम्भ]
ज्ञान कहा गया है। अर्थात् शरीरमें वायुके स्पर्शमात्रसे ही वह
शुद्ध हो जाता है, उसे जलसे स्नान करनेकी आवश्यकता
नहीं है ॥ २ ॥
'कुटीचकके लिये ललाटमें ऊर्ध्वपुण्ड्र तिलक लगानेका
विधान है। बहूदकके लिये त्रिपुण्ड्रका तथा हंसके लिये
ऊर्ध्वपुण्ड्र, त्रिपुण्ड्र दोनोंकी विधि है। परमहंस केवल विभूति
धारण करे। तुरीयातीतके लिये तिलकपुण्ड्र कहा गया है।
अवधूतके लिये किसी प्रकारका तिलक आवश्यक नहीं है
अथवा तुरीयातीत एवं अवधूत दोनोंके लिये ही तिलक
अनावश्यक है ॥ ३ ॥
'कुटीचक दो महीनेपर बाल बनवाये; बहूदक चार महीने-
पर । हंस और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 812 स्कैन

७५६ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् * [ उपदेश ८

जाते हैं—एक संहार-प्रणव, दूसरा सृष्टि प्रणव और तीसरा
उभयात्मक प्रणव । उभयात्मक प्रणवके आन्तर और बाह्य
—दो स्वरूप हैं। इसीलिये उसे उभयात्मक कहते हैं। अन्तः-
प्रणवका स्वरूप आगे बतलायेंगे। उपर्युक्त ब्रह्म-प्रणवका एक
भेद व्यावहारिक प्रणव है। व्यष्टि प्रणवका ही दूसरा नाम
बाह्य-प्रणव है। इन सबके अतिरिक्त एक आर्षप्रणव भी है।

अन्तर-बाह्य—उभयस्वरूप जो ब्रह्म-प्रणव है, वही विराट्प्रणवके
नामसे कहा गया है। सहार-प्रणव ब्रह्मादिसे अधिष्ठित होनेके
कारण ही ब्रह्म-प्रणव माना गया है। स्थूल आदि भेदसे युक्त
अकारादि चार मात्राएँ जिनका स्वरूप हैं, उस मात्रा-
चतुष्टयात्मक प्रणवका नाम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 813 स्कैन

उपदेश ८] *** महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *** ७५७


[बायाँ स्तम्भ]

है । 'ॐ' इस एकाक्षर मन्त्रको अन्तःप्रणव समझो । यह आठ भागोंमें विभक्त होता है । अकार, उकार, मकार, अर्द्धमात्रा, विन्दु, नाद, कला और शक्ति—ये ही उसके आठ भाग हैं । यह प्रणव केवल चार ही मात्राओंसे युक्त नहीं है, उसकी एक-एक मात्रा भी अनेकानेक भेदोंसे सम्पन्न है। केवल अकार ही दस हजार अवयवोंसे सम्पन्न है । उकारके एक सहस्र और मकारके एक सौ अवयव हैं । इसी प्रकार अर्द्धमात्रा-प्रणवका स्वरूप अनन्त अवयवोंसे युक्त है । विराट्-प्रणव सगुणरूप है, संहार-प्रणव निर्गुणरूप है और सृष्टि-प्रणव उभयात्मक है—वह सगुण-निर्गुण उभयरूप है। जैसे विराट्-प्रणव प्लुत अर्थात् अकार आदि चार मात्राओंकी समष्टिसे युक्त है, उसी प्रकार संहार-प्रणव प्लुत-प्लुत अर्थात् चतुर्थमात्रात्मक अर्द्धमात्रास्वरूप है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 814 स्कैन

७५८ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् * [ उपदेश ८

न्द्रियों, पाँच प्राण तथा चार अन्तःकरण—ये उन्नीस समष्टि-
करण ही जिनके मुख हैं, पाताल, भूः, सुवः, स्वः, महः,
जनः, तपः और सत्यम्—ये आठ लोक ही जिनके आठ
अङ्ग हैं, जो स्थूल जगत्के उपभोका हैं, स्थूल, सूक्ष्म, कारण
और साक्षी—इन चार स्वरूपोंमें जिनकी अभिव्यक्ति होती
है, वे स्थूल विश्वमें सर्वत्र व्यापक एवं अखिल विश्वरूप
वैश्वानर पुरुष ही विश्वविजेता प्रभुके प्रथम पाद हैं।
'स्वप्नावस्था और उसके द्वारा उपलक्षित सूक्ष्म जगत्में
व्याप्त परमात्मा सूक्ष्मप्रज्ञ हैं—उनका विज्ञान बाह्य जगत्की
अपेक्षा आन्तरिक अर्थात् सूक्ष्म जगत्में व्याप्त है। स्वतः वे
पूर्वोक्तरूपसे आठ अङ्गोंवाले हैं। काम क्रोधादि शत्रुओंको
तपानेवाले नारद ! वे स्वप्नलोकमें एकमात्र ही हैं, उनके
सिवा दूसरा नहीं है। (उनके भी पूर्ववत् उन्नीस ही मुख
हैं।) वे सूक्ष्म जगत्के सूक्ष्म

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 815 स्कैन

उपदेश ९ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७५९
सार अथवा स्वरूप है, जिसमें प्रपञ्चका सर्वथा अभाव है— सर्वप्रकाशक सूर्यकी भाँति वही मुमुक्षुजनोंका जीवनाधार है।
ऐसा परम कल्याणमय शान्त, अद्वितीय तत्त्व ही उन पूर्ण स्वयंप्रकाश ब्रह्म परम आकाशरूप है। परब्रह्म होनेके कारण
ब्रह्म परमात्माका चतुर्थ पाद है—यह ज्ञानी महात्मा मानते ही वह सदा सर्वत्र विराजमान है। यह उपनिषद्का गूढ
हैं। वही ब्रह्म-प्रणव है। वही जानने योग्य है, दूसरा नहीं। रहस्य है' ॥ २१-२३ ॥
॥ अष्टम उपदेश समाप्त ॥ ८ ॥
नवम उपदेश
ब्रह्मके स्वरूपका वर्णन, आत्मवेत्ता संन्यासीके लक्षण
तदनन्तर नारदजीने पूछा—'भगवन् ! ब्रह्मका स्वरूप पाँच भँवरोंवाली, पाँच दुःखरूप प्रवाहके वेगसे युक्त, पाँच
कैसा है?' तब ब्रह्माजीने उनसे कहा—'वत्स ! ब्रह्म और क्या है, पर्वोंवाली और पचास भेदोंवाली

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 816 स्कैन

७६० * नारदपरिव्राजकोपनिषद् * [ उपदेश ९


[बायाँ स्तम्भ]

का निरन्तर ध्यान करनेसे उन प्रकाशमय परमात्माको जानकर
मनुष्य समस्त बन्धनोंसे मुक्त हो जाता है, क्योंकि
क्लेशोंका नाश हो जानेके कारण जन्म-मृत्युका सर्वथा अभाव
हो जाता है। (अतः वह) शरीरका नाश होनेपर तीसरे लोक
(स्वर्ग) तकके समस्त ऐश्वर्यका त्याग करके सर्वथा विशुद्ध
एव पूर्णकाम हो जाता है। अपने ही भीतर स्थित इन
ब्रह्मको सदा ही जानना चाहिये। इनसे बढकर जाननेयोग्य
तत्त्व दूसरा कुछ भी नही है। भोक्ता (जीवात्मा), भोग्य
(जडवर्ग) और उनके प्रेरक परमेश्वर—इन तीनोंको जानकर
मनुष्य सब कुछ जान लेता है। इस प्रकार इन तीन भेदोंमे
बताया हुआ यह सब कुछ ब्रह्म ही है। आत्मविद्या और
तपस्या ही जिसकी प्राप्तिके मूल साधन हैं, वह उपनिषद्-
वर्णित परमतत्त्व ही ब्रह्म है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 817 स्कैन

उपदेश ९ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७६१
आदिकी त्रिपुटीसे भी वह मुक्त हो जाता है। समस्त संसार- 'सोऽहम्' (वह ब्रह्म मैं हूँ)-इस महावाक्यके उपदेशमें
को त्यागकर वह कभी उसके दुःखसे मोहित नहीं होता। उसकी सहज स्थिति हो जाती है। वह परब्रह्म ही भगवान्
परिव्राजक कैसा हो ? वह लौकिक धनसे रहित होनेपर ही विष्णुका परमधाम है; जहाँ जाकर योगी पुरुष वहाँसे
सुखी होता है। वह ब्रह्मात्मज्ञानरूप धनसे सम्पन्न हो ज्ञान- इस संसारमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 818 स्कैन

ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
सामवेदीय
आरुणि उपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ आप्यायन्तु ममाङ्गानि वाक्प्राणश्चक्षुः श्रोत्रमथो बलमिन्द्रियाणि च सर्वाणि सर्वं ब्रह्मोपनिषदं
माहं ब्रह्म निराकुर्यां मा मा ब्रह्म निराकरोदनिराकरणमस्त्वनिराकरणं मेऽस्तु तदात्मनि निरते य
उपनिषत्सु धर्मास्ते मयि सन्तु ते मयि सन्तु ।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
संन्यासग्रहणकी विधि तथा संन्यासके नियम

ॐ—प्रजापतिके उपासक अरुणके पुत्र आरुणि ब्रह्मलोकमें ब्रह्माजीके पास गये । वहाँ जाकर बोले—
'भगवन् ! किस प्रकार मैं समस्त कर्मोंका त्याग कर सकता हूँ?'

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 819 स्कैन
  • महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७६३
    'इसके पश्चात् परमहंस परिव्राजकोंके लिये भूमिपर ही
    आसन और शयन आदिका, ब्रह्मचर्यपूर्वक रहनेका तथा मिट्टी-
    का पात्र, तूंबी अथवा काष्ठका कमण्डलु रखनेका विधान है।
    संन्यासियोंको काम, क्रोध, हर्ष, रोष, लोभ, मोह, दम्भ,
    दर्प, इच्छा, परनिन्दा, ममता, अहङ्कार आदिका भी परित्याग
    कर देना चाहिये । वर्षा ऋतुमें एक स्थानमें स्थिर होकर
    रहे; शेष आठ महीने अकेला विचरण करे, अथवा
    -एक और साथी लेकर, दो होकर विचरे, दो होकर विचरे ॥ ४ ॥
    'इस प्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें