कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
खण्ड १ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५४९
भगवान् हैं, तथा जो आठ लोकपाल और भू आदि तीनों लोक
हैं, वे भी उन्हींके स्वरूप हैं। उन भगवान् श्रीरामको निश्चय
ही मेरा बारंबार नमस्कार है। ॐ जो सुप्रसिद्ध श्रीरामचन्द्रजी
हैं, वे अवश्य ही भगवान् हैं, तथा जो आठ वसु और भू,-
भुव. आदि तीनो लोक हैं, वे भी उन्हींके स्वरूप हैं। उन भगवान्
श्रीरामको निश्चय ही मेरा बारंबार नमस्कार है । ॐ जो
सुप्रसिद्ध श्रीरामचन्द्रजी हैं, वे अवश्य ही भगवान् हैं, तथा
जो ग्यारह रुद्र और भू आदि तीनों लोक हैं, वे भी उन्हींके
स्वरूप हैं । उन भगवान् श्रीरामको निश्चय ही मेरा बारंबार
नमस्कार है । ॐ जो सुप्रसिद्ध श्रीरामचन्द्रजी हैं, वे अवश्य
ही भगवान् हैं, तथा जो बारह आदित्य और भू आदि तीनों
लोक हैं, वे भी उन्हींके स्वरूप हैं । उन भगवान् श्रीरामको
निश्चय ही मेरा बारंबार नमस्कार है। ॐ जो सुप्रसिद्ध
श्रीरामचन्द्रजी हैं, वे अवश्य ही भगवान् हैं, तथा जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५५० ⁓ श्रीरामोत्तरतापनीयोपनिषद् ⁓ [ खण्ड १
भाग जो 'नम' पद है, उसे भी पूर्णानन्दैकविग्रह परमात्म- ज्ञात होता है। वह मानो सम्पूर्ण यज्ञोंके द्वारा भगवान्का
स्वरूप ही जानना चाहिये। सम्पूर्ण देवता और मुमुक्षु पुरुष यजन कर लेता है। उसके द्वारा इतिहास-पुराणोंका तथा
सदा अपने हृदयमें उसको नमन करते रहते हैं। रुद्र-मन्त्रोंका लक्ष बार जप सम्पन्न हो जाता और उसका फल भी
जो श्रीरामचन्द्रके इस षडक्षर मन्त्रराज ('रां
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥
अथर्ववेदीय
गोपालपूर्व ाप न्योपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
प्रथम उपनिषद्
श्रीकृष्णका परब्रह्मत्व, उनका ध्यान करनेयोग्य रूप तथा अष्टादशाक्षर मन्त्र
ॐ कृषिर्भूवाचक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५५२ * गोपालपूर्वतापनीयोपनिषद् * [ उपनिषद् २
तब उन मुनियोंने पुन. प्रश्न किया—'भगवन् ! श्रीकृष्ण-
का ध्यान करनेयोग्य रूप कैसा है ? उनके नामामृतका
रसास्वादन कैसे होता है ? तथा उनका भजन किस प्रकार
किया जाता है ? यह सब हम जानना चाहते हैं, अतः हमें
बताइये' ॥ ७ ॥
तब वे हिरण्यगर्भ ब्रह्माजी स्पष्ट शब्दोंमें उत्तर देते हुए
बोले, 'भगवान्का ध्यान करनेयोग्य रूप इस प्रकार है—
ग्वाल-बालका सा उनका वेष है, नूतन जलधरके समान श्याम
वर्ण है, किशोर अवस्था है तथा वे दिव्य कल्पवृक्षके नीचे
विराज रहे हैं।' इसी विषयमे यहाँ ये श्लोक भी हैं—॥ ८ व ९ ॥
सत्पुण्डरीकनयनं मेघाभं वैद्युताम्बरम् ।
द्विभुजं ज्ञानमुद्राढ्यं वनमालिनमीश्वरम् ॥
गोपगोपीगवावीतं सुरद्रुमतलाश्रितम् ।
दिव्यालङ्करणोपेतं रत्नपङ्कजमध्यगम् ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
रिक्त पृष्ठ
उपनिषद् २ ] ·· महन्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति · ५५३
भिन्न भिन्न नाममे पाँच नामवाले प्रतीत होते हैं—वास्तवमे
'कृष्ण' आदि पाँच नामोंद्वारा एक ही भगवान्का प्रतिपादन
होता है ॥ ४-५ ॥
तत्पश्चात उन मुनियोंने कहा—'सम्पूर्ण जगत्के
आश्रयभूत परमात्मा गोविन्दकी उपासना कैसे होती है ?
इसका उपदेश दीजिये ॥ ६ ॥
तब ब्रह्माजीने उन प्रसिद्ध मुनियोंमे भगवान्का जो
पीठ है, उसका वर्णन करते हुए कहा—पीठपर सुवर्णमय
अष्टदल कमल बनाये । उसके मध्यभाग ( कर्णिका ) मे दो
त्रिकोण लिखे, जो एक दूसरेसे सम्पुटित हों । इस प्रकार
छ कोण होंगे। इन कोणोंके मध्यभागमें स्थित जो कर्णिका
है, उसमें आदि अक्षररूप कामबीजका, जो सम्पूर्ण कार्योंकी
सिद्धिका अमोघ साधन है, उल्लेख करे । फिर प्रत्येक कोणमें
'क्लीं' बीजसहित 'कृष्णाय नमः' मन्त्रके एक एक अक्षरका
अङ्कन करे। तत्पश्चात् ब्रह्म-मन्त्र अर्थात् अष्टादशाक्षर
गोपाल विद्या एव काम-गायत्रीका यथावत उल्लेख करके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५५४ * गोपालपूर्वतापनीयोपनिषद् * [ उपनिषद् २
────────────────────────────────────────────────────────────────────────────
उक्त आवरणोंसे परिवेष्टित श्रीकृष्णचन्द्रका तीनों इस विषयमें ये श्लोक हैं—
संध्याओंके समय ध्यान करके षोडश आदि उपचारोंद्वारा एको वशी सर्वग कृष्ण ईड्य
सदा उनका पूजन करना चाहिये । इस प्रकार पूजा करनेसे एकोऽपि सन् बहुधा यो विभाति ।
उपासकको धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—सब कुछ प्राप्त हो तं पीठस्थं येऽनुयजन्ति धीरा-
जाता है, सब कुछ प्राप्त हो जाता है ॥ ७ ॥ स्तेषां सुखं शाश्वतं नेतरेषाम् ॥ ८ ॥
────────────────────────────────────────────────────────────────────────────
कमलकी कर्णिकाके निम्नभागमें—आधारशक्ति, प्रकृति, कमठ, शेष, पृथ्वी, क्षीरसागर, श्वेतद्वीप, रत्नमण्डप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउपनिषद् ३] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५५५
नित्यो नित्यानां चेतनश्चेतनाना-
मेको बहूनां यो विदधाति कामान् ।
तं पीठगं येऽनुयजन्ति धीरा-
स्तेषां सिद्धिः शाश्वती नेतरेषाम् ॥ ९ ॥
एतद् विष्णोः परमं पदं ये
नित्योद्युक्ताः संयजन्ते न कामात् ।
तेषामसौ गोपरूपः प्रयत्नात्
प्रकाशयेदात्मपदं तदैव ॥ १० ॥
यो ब्रह्माणं विदधाति पूर्वं
यो विद्यास्तस्मै गापयति स्म कृष्णः ।
तं ह देवमात्मबुद्धिप्रकाशं
मुमुक्षुर्वै शरणममुं व्रजेत् ॥ ११ ॥
ॐकारान्तरितं ये जपन्ति
गोविन्दस्य पञ्चपदं मनुं तम् ।
तेषामसौ दर्शयेदात्मरूपं
तस्मान्मुमुक्षुरभ्यसेन्नित्यशान्त्यै ॥ १२ ॥
'एकमात्र सबको वशमें रखनेवाले सर्वव्यापी भगवान्
श्रीकृष्ण सर्वथा स्तवन करने योग्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५५६ * गोपालपूर्वतपनीयोपनिषद् * [ उपनिषद् ५
ध्यान मेरी ओर आकृष्ट हुआ, फिर वे दया करके गोपवेष-धारी श्यामसुन्दर पुरुषोत्तमके रूपमे मेरे सामने प्रकट हुए। तब मैने भक्तिपूर्वक उनके चरणोमे प्रणाम किया। तदनन्तर उन्होंने दयार्द्र-हृदयसे मुझपर अनुग्रह करके सृष्टि-रचनाके लिये अपने स्वरूपभूत अष्टादशाक्षर मन्त्रका मुझे उपदेश दिया और तत्काल अन्तर्धान हो गये । फिर जब मेरे हृदयमे सृष्टिकी इच्छा हुई, तब अष्टादशाक्षर मन्त्रके उन सभी अक्षरोमे भावी जगत्के स्वरूपका दर्शन कराते हुए वे पुनः मेरे सम्मुख प्रकट हो गये। तब मैने इस मन्त्रमे जो 'क' अक्षर है, उससे जलकी, 'ल्' अक्षरसे पृथ्वीकी, 'ई' से अग्नि तत्त्वकी, अनुस्वारसे चन्द्रमाकी तथा इन सबके समुदाय-रूप 'क्लीं' से सूर्यकी रचना की। मन्त्रके द्वितीय पद 'कृष्णाय' से आकाशकी और आकाशमे वायुकी सृष्टि की। उसके बादवाले 'गोविन्दाय' पदमे कामधेनु गो तथा वेदादि विद्याओको प्रकट किया। उसके पश्चात् जो 'गोपीजनवल्लभाय' पद है, उससे स्त्री पुरुष आदिकी रचना की तथा सबसे अन्तमे जो 'स्वाहा' पद है, उसमे इस समस्त जड़-चेतनमय, चराचर जगत्को उत्पन्न किया ॥ १-२ ॥
चतुर्थ उपनिषद्
गोपाल-मन्त्रके जपकी महिमा, उससे गोलोक-धामकी प्राप्ति
इन भगवान् श्रीकृष्णके ही पूजन तथा उनके ॐकारसे सम्पुटित अष्टादशाक्षर मन्त्रके ही जपमे पूर्वकालमे राजर्षि चन्द्रध्वज मोहरहित होकर आत्मज्ञान प्राप्त करके असङ्ग हो गये ॥ १ ॥
भगवान् श्रीकृष्णके उस परमधाम गोलोकको ज्ञानी एवं प्रेमी भक्तजन सदा देखते है। आकाशमे सूर्यकी भाँति वह परम व्योममें सब ओर व्याप्त तथा प्रकाशमान है। उस परम धामकी प्राप्ति पूर्वोक्त अष्टादशाक्षरमन्त्रके जपसे ही होती है, इसलिये इसका नित्य जप करे ॥ २-३ ॥
पञ्चम उपनिषद्
श्रीकृष्णका स्वरूप एवं उनका स्तवन
उक्त मन्त्रके विषयमें कुछ मुनिगण यों कहत ह—'जिसके प्रथम पद (क्लीं) से पृथ्वी, द्वितीय पद (कृष्णाय) से जल, तृतीय पद (गोविन्दाय) से तेज, चतुर्थ पद (गोपीजनवल्लभाय) से वायु तथा अन्तिम पाँचवें पद (स्वाहा) से आकाशकी उत्पत्ति हुई है, वह वैष्णव पञ्चमहाव्याहृतियो-वाला अष्टादशाक्षरमन्त्र श्रीकृष्णके स्वरूपको प्रकाशित करनेवाला है। उसका मोक्ष प्राप्तिके लिये सदा ही जप करते रहना चाहिये' ॥ १ ॥
इस विषयमे यह गाथा प्रसिद्ध है—
जिस मन्त्रके प्रथम पदसे पृथ्वी प्रकट हुई, द्वितीय पदसे जलका प्रादुर्भाव हुआ, तृतीय पदसे तेजस्तत्त्वका प्राकट्य हुआ, चतुर्थ पदसे अग्नितत्त्व आविर्भूत हुआ तथा पञ्चम पदसे आकाशकी उत्पत्ति हुई, एकमात्र उसी अष्टादशाक्षर मन्त्रका निरन्तर अभ्यास (जप) करे। उसीके जपसे राजर्षि चन्द्रध्वज भगवान् श्रीकृष्णके अविनाशी परमधाम गोलोकको प्राप्त हो गये ॥ २-३ ॥
अत वह जो परम विशुद्ध, विमल, शोकरहित, लोभ आदिसे शून्य, सब प्रकारकी आसक्ति एव वासनासे वर्जित गोलोकधाम है, वह उक्त पाँच पदोंवाले मन्त्रसे अभिन्न है; तथा वह मन्त्र साक्षात् वासुदेवस्वरूप ही है, जिस वासुदेवसे भिन्न दूसरा कुछ भी नहीं है। वे एकमात्र भगवान् गोविन्द पञ्चपद मन्त्रस्वरूप है। उनका श्रीविग्रह सच्चिदानन्दमय है। वे वृन्दावनमे कल्पवृक्षके नीचे रत्नमय सिंहासनपर सदा विराजमान रहते हैं। मै मरुद्गणोंके साथ रहकर (इन) उत्तम स्तुतियोंद्वारा उन भगवान्को सतुष्ट करता हूँ ॥ ४-५ ॥
ॐ नमो विश्वरूपाय विश्वस्थित्यन्तहेतवे।
विश्वेश्वराय विश्वाय गोविन्दाय नमो नम ॥ ६॥
नमो विज्ञानरूपाय परमानन्दरूपिणे।
कृष्णाय गोपीनाथाय गोविन्दाय नमो नमः ॥ ७ ॥
नम कमलनेत्राय नम कमलमालिने ।
नम कमलनाभाय कमलापतये नम ॥ ८ ॥
उपनिषद् ५] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५५७
[वाम स्तम्भ]
बर्हापीडाभिरामाय रामायाकुण्ठमेधसे ।
रमामानसहंसाय गोविन्दाय नमो नम ॥ ९ ॥
कंसवंशविनाशाय केशिचाणूरघातिने ।
वृषभध्वजवन्द्याय पार्थसारथये नम ॥ १० ॥
वेणुवादनशीलाय गोपालायाहिमर्दिने ।
कालिन्दीकूललीलाय लोलकुण्डलधारिणे ॥ ११ ॥
वल्लवीनयनाम्भोजमालिने नृत्यशालिने ।
नमः प्रणतपालाय श्रीकृष्णाय नमो नमः ॥ १२ ॥
नम पापप्रणाशाय गोवर्द्धनधराय च ।
पूतनाजीवितान्ताय तृणावर्तासुहारिणे ॥ १३ ॥
निष्कलाय विमोहाय शुद्धयाशुद्धवैरिणे ।
अद्वितीयाय महते श्रीकृष्णाय नमो नम ॥ १४ ॥
प्रसीद परमानन्द प्रसीद परमेश्वर ।
आधिव्याधिभुजङ्गेन दष्टं मामुद्धर प्रभो ॥ १५ ॥
श्रीकृष्ण रुक्मिणीकान्त गोपीजनमनोहर ।
संसारसागरे मग्नं मामुद्धर जगद्गुरो ॥ १६ ॥
केशव क्लेशहरण नारायण जनार्दन ।
गोविन्द परमानन्द मा समुद्धर माधव ॥ १७ ॥
'सम्पूर्ण विश्व जिनका स्वरूप है, जो विश्वके पालन और सहारेके एकमात्र कारण हैं तथा जो स्वयं ही विश्वरूप और इस विश्वके अधीश्वर हैं, उन भगवान् गोविन्दको बारंबार नमस्कार है। जो विज्ञानस्वरूप और परमानन्दमयविग्रह हैं तथा जो जीवमात्रको अपनी ओर आकृष्ट कर लेनेवाले हैं, गोपसुन्दरियोंके प्राणनाथ उन भगवान् गोविन्दको प्रणाम है, प्रणाम है। जो नेत्रोंमें कमलकी शोभा धारण करते और कण्ठमें कमलपुष्पोंकी माला पहनते हैं, जिनकी नाभिसे कमल प्रकट हुआ है तथा जो कमला—लक्ष्मी, लक्ष्मीरूपा गोपाङ्गनाओं-के तथा श्रीराधाके प्राणेश्वर हैं, उन भगवान् श्यामसुन्दरको नमस्कार है, नमस्कार है। मस्तकपर मोरपखका मुकुट धारण करके जो परम सुन्दर दिखायी देते हैं, जिनमें सबका मन रमण करता है, जिनकी बुद्धि एव स्मरणशक्ति कभी कुण्ठित नहीं होती, तथा जो लक्ष्मी, गोपसुन्दरीगण तथा श्रीराधाके मानसमें विहार करनेवाले राजहंस हैं, उन भगवान् गोविन्दको बारंबार प्रणाम है। जो कंसके वंशका विध्वंस करनेवाले तथा केशी और चाणूरके विनाशक हैं, भगवान् शङ्करके भी जो वन्दनीय हैं, उन पार्थ-सारथि भगवान् श्रीकृष्णको नमस्कार है । अधरोंपर बाँसुरी रखकर उसे बजाते
[दक्षिण स्तम्भ]
रहना जिनका स्वाभाविक गुण है, जो गौओंके पालक तथा कालियनागका मान-मर्दन करनेवाले हैं, कालिन्दीके रमणीय तटपर कालियह्रदमें नागके फणोंपर चञ्चलगतिसे जिनकी अविराम लास्य-लीला हो रही है, अतएव जिनके कानोंमें धारण किये हुए कुण्डल हिलते हुए झलमला रहे हैं, सहस्रों गोपसुन्दरियोंके निर्निमेष नेत्र जिनके श्रीअङ्गोंमें प्रतिबिम्बित होकर विकसित कमल पुष्पोंकी मालासदृश शोभा पा रहे हैं तथा जो नृत्यमें संलग्न होकर अतिशय शोभायमान दिखायी देते हैं, उन शरणागत जनोंके प्रतिपालक भगवान् श्रीकृष्णको प्रणाम है, प्रणाम है। जो पाप और पापात्मा असुरोंके विनाशक हैं, ब्रजवासियोंकी रक्षाके लिये हाथपर गोवर्धन धारण करते हैं, पूतनाके प्राणान्तकारक तथा तृणावर्त असुरके प्राण संहारक हैं, उन भगवान् श्रीकृष्णको नमस्कार है। जो कला (अवयव) से रहित हैं, जिनमें मोहका सर्वथा अभाव है, जो स्वरूपसे ही परम विशुद्ध हैं, अशुद्ध-(स्वभाव तथा आचरणवाले) असुरोंके शत्रु हैं, तथा जिनसे बढ़कर या जिनके समान भी दूसरा कोई नहीं है, उन सर्वमहान् परमात्मा श्रीकृष्णको बारंबार नमस्कार है। परमानन्दमय परमेश्वर ! मुझपर प्रसन्न होइये, प्रसन्न होइये ! प्रभो ! मुझे आधि (मानसिक व्यथा) और व्याधि (शारीरिक व्यथा) रूपी सर्पोंने डस लिया है, कृपया मेरा उद्धार कीजिये। हे कृष्ण ! हे रुक्मिणीवल्लभ ! हे गोपसुन्दरियोंका चित्त चुरानेवाले श्यामसुन्दर ! मैं संसार-समुद्रमें डूब रहा हूँ। जगद्गुरो ! मेरा उद्धार कीजिये। हे केशव ! क्लेशहारी नारायण ! जनार्दन ! परमानन्दमय गोविन्द ! माधव ! मेरा उद्धार कीजिये' ॥ ६-१७ ॥
'मुनिवरो ! जिस प्रकार मैं इन प्रसिद्ध स्तुतियोंद्वारा भगवान्की आराधना करता हूँ, उसी प्रकार तुमलोग भी पाँच पदोंवाले पूर्वोक्त मन्त्रका जप और श्रीकृष्णका ध्यान करते हुए उनकी आराधनामें लगे रहो। इसके द्वारा संसार-समुद्रसे तर जाओगे।' इस प्रकार ब्रह्माजीने उन सनकादि मुनियोंको उपदेश दिया ॥ १८ ॥
जो इस पूर्वोक्त पञ्चपद-मन्त्रका सदा जप करता है, वह अनायास ही भगवान्के उस अद्वितीय परमपदको प्राप्त हो जाता है। भगवान्का वह परमपद गतिशील नहीं—नित्य स्थिर है, फिर भी वह मनसे भी अधिक वेगवाला है।
॥ अथर्ववेदीय गोपालपूर्वतापनीयोपनिषद् समाप्त ॥
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥
अथर्ववेदीय
गोपालोत्तरतापनीयोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣲसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
राधा आदि गोपियोंका दुर्वासासे संवाद, दुर्वासाके द्वारा श्रीकृष्णके स्वरूपका वर्णन
एक समयकी बात है, सदा श्रीकृष्ण-मिलनकी ही
अभिलाषा रखनेवाली व्रजकी गोपसुन्दरियाँ उनके साथ रात्रि
व्यतीत करके प्रातःकाल उन सर्वेश्वर गोपालसे बोलीं तथा वे
श्यामसुन्दर श्रीकृष्ण भी उनसे बोले ॥ १ ॥
उनमें इस प्रकार बातचीत हुई—'प्यारे श्यामसुन्दर !
तुम हमे बताओ, हमे अपनी अभीष्ट-सिद्धिके लिये किस ब्राह्मण-
को इस समय भोजन देना चाहिये ?' गोपियोंका यह प्रश्न
सुनकर श्रीकृष्णने उत्तर दिया—'महर्षि दुर्वासाको भोजन
देना उचित है' ॥ २ ॥
गोपियोंने पूछा—'प्यारे ! जहाँ जानेसे हमारा कल्याण होगा,
वह मुनिवर दुर्वासाका आश्रम तो उस पार है । यमुनाका
अगाध जल पार किये बिना हम वहाँ कैसे जायेंगी ?' ॥ ३ ॥
भगवान् बोले—तुमलोग यमुनाजीके तटपर जाकर
कहना—'श्रीकृष्ण नामसे प्रसिद्ध हमारे श्यामसुन्दर पूर्ण
ब्रह्मचारी हैं।' यों कहनेपर यमुनाजी तुम्हें पार जानेके लिये
मार्ग दे देंगी । वह हूँ, जिससे सबकी उन्नति होती है । मैं
वह हूँ, जिसका स्मरण करनेसे अथाहकी भी थाह मिल जाती है।
मैं वह हूँ, जिसका स्मरण करके अपवित्र भी पवित्र हो जाता
है । मैं वह हूँ, जिसका स्मरण करके व्रतहीन भी व्रतधारी हो
जाता है । मैं वह हूँ, जिसका स्मरण करके निष्काम आत्माराम
भी सकाम (परम प्रेमी) हो जाता है। तथा मैं वह हूँ, जिसका
स्मरण करके वेद-ज्ञानसे रहित पुरुष भी वेदज्ञ हो जाता है ॥ ४ ॥
कहते हैं, भगवान्का यह कथन सुनकर गोपसुन्दरियाँ
महादेवजीके अगंभूत दुर्वासाका स्मरण करके—उन्हींको
लक्ष्य करके वहाँसे चलीं, और श्रीकृष्णके वचनको दुहराकर
सूर्यकन्या यमुनाके पार हो मुनिके परम पवित्र आश्रम-
पर जा पहुँचीं । फिर उन सर्वश्रेष्ठ मुनिको, जो रुद्रके
ही अंश थे, प्रणाम करके उन ब्राह्मणदेवताको दूध
और घीके बने हुए मीठे और प्रिय पदार्थ देकर गोपाङ्गनाओं-
ने सन्तुष्ट किया । प्रसिद्ध महर्षि दुर्वासाने भोजन करके
उच्छिष्ट अन्नका यथास्थान त्याग करके गोपियोंको यथेष्ट
आशीर्वाद दे घर लौट जानेके लिये आज्ञा दी । तब गोप-
सुन्दरियोंने पूछा—'हम सूर्यकन्या यमुनाको कैसे पार करके
जायेंगी ?' ॥ ५-७ ॥
तब वे सुप्रसिद्ध मुनि बोले—मैं केवल दूबका ही
भोजन करनेवाला हूँ, इस रूपमें मेरा स्मरण करनेसे यमुनाजी
तुम्हें मार्ग दे देंगी ॥ ८ ॥
उन गोपसुन्दरियोंमें सुन्दर गुण और स्वभावकी दृष्टिसे
सबसे श्रेष्ठ थीं गान्धर्वी—श्रीराधा । उन्होंने वहाँ आयी हुई
उन सभी गोपियोंके साथ विचार करके मुनिवर दुर्वासासे इस
प्रकार पूछा—'हमारे साथ नित्य विहार करनेवाले श्यामसुन्दर
श्रीकृष्ण कैसे ब्रह्मचारी हैं ? और अभी-अभी इतना पकवान
भोजन करनेवाले महर्षि दुर्वासा किस प्रकार केवल दूर्वा ही
खाते हैं ?' ॥ ९-१० ॥
श्रीराधाको ही प्रधान बनाकर और उन्हें ही आगे
करके अन्य गोपाङ्गनाएँ उन्हींके पीछे चुपचाप खड़ी हो
गयी थीं ॥ ११ ॥
दुर्वासाने कहा—सुनो, आकाश शब्द-गुणसे युक्त है,
परंतु परमात्मा शब्द और आकाश दोनोंसे भिन्न हैं। फिर भी
वे उक्त गुणवाले आकाशमे उसके अन्तर्यामी आत्मा होकर
निवास करते हैं । वह शब्दवान् आकाश उन अन्तर्यामी
परमात्माको नहीं जानता, वही परमात्मस्वरूप आत्मा मै हूँ, फिर
मैं भोजन करनेवाला कैसे हो सकता हूँ। वायु स्पर्श-गुणसे युक्त
है, किंतु परमात्मा स्पर्श और वायु दोनोंसे भिन्न हैं, फिर भी
वे वायुमें उसके अन्तर्यामी आत्मारूपसे निवास करते हैं । वह
स्पर्शवान् वायुतत्त्व उन अन्तर्यामी परमात्माको नहीं जानता ।
वही विशुद्ध आत्मा मैं भी हूँ, अतः मैं भोक्ता कैसे हो
सकता हूँ । यह तेज रूप-गुणसे युक्त है, किंतु परमात्मा रूप
और तेज दोनोंसे भिन्न हैं। फिर भी वे अग्निमे उनके अन्तर्यामी
आत्मारूपसे निवास करते हैं । वह अग्नि उन अन्तर्यामी
परमात्माको नहीं जानता । वही विशुद्ध आत्मा मैं हूँ। अतः मैं
भोक्ता कैसे हो सकता हूँ। जल रस-गुणसे युक्त है, किंतु
परमात्मा रस और जल दोनोंसे भिन्न हैं। तथापि वे उस जलमे
अन्तर्यामी आत्मारूपसे निवास करते हैं। जल उन अन्तर्यामी
परमात्माको नहीं जानता । वही विशुद्ध आत्मा मैं भी हूँ, अतः
मैं भोक्ता कैसे हो सकता हूँ । यह पृथिवी गन्ध गुणसे युक्त है,
किंतु परमात्मा गन्ध एव पृथिवी दोनोंसे भिन्न है । तथापि वे
भूमिमे उसके अन्तर्यामी आत्मारूपसे निवास करते हैं । भूमि
उन अन्तर्यामी परमात्माको नहीं जानती । वही विशुद्ध आत्मा
मैं हूँ, अतः मैं भोक्ता कैसे हो सकता हूँ । यह मन ही उन
आकाश आदिके विषयमें सङ्कल्प-विकल्प करता है, यही उन
विषयोंको ग्रहण करता है । जहाँ सब कुछ आत्मा ही हो गया है,
वहाँ किस विषयका आश्रय लेकर यह मन सङ्कल्प विकल्प करे
अथवा किस विषयकी ओर जाय ? इसलिये मैं वही विशुद्ध
आत्मा हूँ, फिर कैसे भोक्ता हो सकता हूँ ॥१२-१८॥
ये श्यामसुन्दर श्रीकृष्ण, जो तुम्हारे प्रियतम हैं, व्यष्टि
और समष्टिके स्थूल और सूक्ष्म दोनों शरीरोंके कारण हैं ।
सदा साथ रहनेवाले दो पक्षियोंकी भाँति जीवात्मा और परमात्मा
एक दूसरेके नित्य सहचर हैं । इनमें जो परमात्माका अंश-
भूत इतर जीव है, वह तो भोक्ता होता है, और उससे भिन्न
साक्षात् परमात्मा ( श्रीकृष्ण ) साक्षीमात्र होते हैं । वृक्षके
समान धर्मवाले नाशवान् शरीरमें वे दोनों रहते हैं । इनमें
एक भोक्ता है और दूसरा अभोक्ता । पहला ( जीवात्मा ) तो
भोक्ता है और दूसरा स्वतन्त्र ईश्वर ही अभोक्ता है । यह
अभोक्ता परमेश्वर ही श्रीकृष्ण हैं । जिनमें मोक्ष और बन्धन
देनेवाली विद्या और अविद्याका अस्तित्व हम नहीं जानते, जो
विद्या और अविद्या दोनोंसे विलक्षण हैं तथा जो विद्यामय हैं,
वे श्रीकृष्ण विषयी कैसे हो सकते हैं ? ॥ १९-२१ ॥
जो कामना ( विषयासक्ति ) से नाना प्रकारके भोगोंकी
अभिलाषा करता है, वही कामी होता है, परंतु जो निश्चय-
पूर्वक कामनाके बिना ही केवल प्रेमी भक्तोंके प्रेमवश उनके
द्वारा अर्पित भोगोंको ग्रहण करनेकी इच्छा करता है, वह
अकामी होता है—उसे कामना और आसक्तिसे दूर माना
जाता है । ये श्रीकृष्ण जन्म और जरा ( बुढ़ापा ) आदि
शारीरिक धर्मोंसे रहित हैं। ये स्थिर हैं—नित्य हैं, इनका
छेदन नहीं हो सकता । वे जो सूर्यमण्डलमें विराजमान हैं,
जो गोपोंमें रहते हैं, जो गौओंकी रक्षा करते हैं, जो ग्वालोंके
भीतर हैं, जो सम्पूर्ण देवताओंमें भी अन्तर्यामीरूपमे स्थित हैं,
सम्पूर्ण वेदोंके द्वारा जिनकी महिमाका गान किया जाता है, जो
समस्त चराचर भूतोंमे व्याप्त होकर स्थित हैं तथा जो भूतोंकी
सृष्टि भी करते हैं, वे भगवान् ही तुम्हारे स्वामी हैं ॥२२-२३॥
यह सुनकर वे गान्धर्वी नामसे प्रसिद्ध श्रीराधाजी
बोलीं—'महर्षे ! ऐसे अद्भुत, अचिन्त्य महिमावाले गोपाल
श्रीकृष्ण हमलोगोंके यहाँ कैसे प्रकट हो गये ? तथा आपने
उन श्रीकृष्णका तत्त्व कैसे जाना? उनकी प्राप्तिका साधनभूत
मन्त्र कौन सा है ? उन भगवान्का निवास स्थान कहाँ है ?
वे देवकीजीके गर्भसे किस प्रकार उत्पन्न हुए ? इनके बड़े
भैया बलरामजी कौन हैं ? तथा कैसे इन गोपालकी पूजा
होती है ? प्रकृतिसे परे जो ये साक्षात् परमात्मा गोपाल हैं,
किस प्रकार इस भूमिपर अवतीर्ण हुए ? यह सब स्पष्टरूपमे
बताइये' ॥ २४ ॥
तब उन प्रसिद्ध महर्षि दुर्वासाने श्रीराधासे कहा—
यह बात सबको विदित है कि सृष्टिके आदिमे एकमात्र
भगवान् नारायण ही विराजमान थे, जिनमें ये सम्पूर्ण लोक
ओतप्रोत हैं । उनके मानसिक सङ्कल्पसे नाभिमे जो कमल
प्रकट हुआ था, उससे कमलयोनि ब्रह्माजीकी उत्पत्ति हुई ।
भगवान् नारायणने ब्रह्माजीसे तपस्या करवाकर उन्हें वरदान
दिया ॥ २५-२६ ॥
- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५६१
[ स्तम्भ १ ]
ब्रह्माजीने इच्छानुसार प्रश्न पूछनेका ही वरदान माँगा
और भगवान् नारायणने वैसा वर उन्हें दे दिया ॥ २७ ॥
तदनन्तर उन विश्वविख्यात ब्रह्माजीने पूछा—'भगवन् !
समस्त अवतारोंमें कौन सा अवतार सबसे श्रेष्ठ है, जिससे
सब लोक सन्तुष्ट हों, सम्पूर्ण देवता भी सन्तुष्ट हों, जिसका
स्मरण करके मनुष्य इस संसारसे मुक्त हो जाते हैं ? तथा इस
श्रेष्ठ अवतारकी परब्रह्मरूपता कैसे सिद्ध हो सकती है ?' ॥२८॥
यह प्रश्न सुनकर उन प्रसिद्ध भगवान् नारायणने उन
ब्रह्माजीसे कहा—'वत्स ! जैसे मेरु शिखरपर ( यमातिरिक्त
सात लोकपालोंकी ) सात पुरियाँ हैं, जिन्हें सकामभावसे
पुण्य करनेवाले पुरुष प्राप्त करते हैं, उसी प्रकार इस
भूगोल चक्रमें भी सात पुरियाँ हैं, जो निष्काम तथा
सकाम—सभी प्रकारके लोगोंद्वारा सेवन करनेयोग्य हैं ।
( सकाम भाववाले पुरुषोंकी कामना पूर्ण करनेके कारण वे
'सकाम्या' हैं, और निष्काम पुरुषोंको मोक्ष देनेवाली होनेके
कारण 'निष्काम्या' हैं ।) उन सबके मध्यमे साक्षात् परब्रह्मरूप
गोपालकी पुरी मथुरा है, अतः वह सम्पूर्ण देवताओं तथा
समस्त भूतोंके लिये भी सकाम्या ( कामना पूर्ण करनेवाली )
और निष्काम्या ( मोक्षदायिनी ) है ॥ २९ ॥
निश्चय ही जिस प्रकार सरोवरमें कमल होता है, उसी
प्रकार भूतलपर यह पुरी स्थित है । ( कमलकी कर्णिकाके
स्थानपर तो यह पुरी है और दलोंके स्थानपर मधुवन आदि
वन हैं ।) अवश्य ही मथुरापुरी भगवान् गोपालके चक्रद्वारा
सुरक्षित है, इसलिये वह गोपाल पुरीके नामसे प्रसिद्ध है ।
विशाल बृहद्वन ( महावन ), मधुदैत्यके नामपर प्रसिद्ध
मधुवन, ताड़के वृक्षोंसे सुशोभित तालवन, कमनीय श्रीकृष्णकी
विहारस्थली काम्यवन ( कामवन ), कृष्ण प्रिया बहुलाके नामसे
प्रसिद्ध बहुलावन, कुमुद-वृक्षोंसे उपलक्षित कुमुदवन, खदिर-
वृक्षोंकी अधिकताके कारण प्रसिद्ध खदिरवन, जहाँ बलभद्रजी
विचरते है—वह भद्रवन, 'भाण्डीर' नामक वटसे उपलक्षित
भाण्डीरवन, लक्ष्मीका निवासभूत श्रीवन, लोहगन्धकी तपस्याका
स्थान लोहवन, वृन्दादेवीसे सनाथ हुआ वृन्दावन—इन
( कमलदलोंके समान सुशोभित ) बारह वनोंसे वह मथुरापुरी
घिरी हुई है । उस मथुरामण्डलके अन्तर्गत उपर्युक्त वनोंमें
ही देवता, मनुष्य, गन्धर्व, नाग और किन्नर ( श्रीकृष्ण-
प्रेमसे उन्मत्त हो ) गाते और नृत्य करते हैं । उन बारह
[ पाद-टिप्पणी ]
१. वे सात पुरियाँ हैं--अयोध्या, मथुरा, माया ( हरिद्वार ),
काशी, काञ्ची, अवन्ती ( उज्जयिनी ) तथा द्वारकापुरी ।
उ० अ० ७१—
[ स्तम्भ २ ]
वनोंमें बारह आदित्य, ग्यारह रुद्र, आठ वसु, सप्त ऋषि,
ब्रह्मा, नारद, पाँच गणेश एव वीरेश्वर, रुद्रेश्वर, अम्बिकेश्वर,
गणेश्वर, नीलकण्ठ, विश्वेश्वर, गोपलेश्वर तथा भद्रेश्वर आदि
चौबीस शिवलिङ्गोंका निवास है । दो प्रमुख वन हैं—
कृष्णवन और भद्रवन । इनके बीचमें ही पूर्वोक्त बारह वन
हैं, जो परम पवित्र एव पुण्यमय है । उन्हींमें देवता रहते हैं ।
वहीं सिद्धगण तपस्या करके सिद्धिको प्राप्त हुए हैं । वहीं
वलरामजीकी रमणीय राममूर्ति, प्रद्युम्न की प्रद्युम्नमूर्ति, अनिरुद्ध-
की अनिरुद्धमूर्ति तथा श्रीकृष्णकी श्रीकृष्णमूर्ति विराजती है ।
इस प्रकार मथुरामण्डलके बारह वनोंमें भगवान्के बारह
अर्चा विग्रह विराजमान हैं । इनमेंसे प्रथम मूर्तिका पूजन
रुद्रगण करते हैं । दूसरी मूर्तिका पूजन स्वय ब्रह्माजी करते
हैं । तीसरीकी पूजा ब्रह्माजीके पुत्र सनकादि मुनि करते हैं ।
चौथे विग्रहकी आराधना मरुद्गण करते हैं । पाँचवें स्वरूपकी
अर्चना विनायकगण करते हैं । छठे विग्रहकी पूजा वसुगण
करते हैं । सातवेंकी आराधना ऋषि करते हैं । आठवी
मूर्तिकी पूजा गन्धर्व करते हैं । नवें विग्रहका पूजन अप्सराएँ
करती हैं । दसमी मूर्ति आकाशमें गुप्तरूपसे स्थित है ।
ग्यारहवीं अन्तरिक्षमें स्थित है और बारहवीं भूगर्भमें
विराजती है । अर्चा-विग्रहोंका जो लोग पूजन करते हैं, वे
मृत्युसे तर जाते हैं, मोक्ष पा लेते हैं, गर्भवास, जन्म,
जरावस्था, मृत्यु तथा आध्यात्मिक आदि त्रिविध तापके
दुःखको लाँघ जाते है ॥ ३०-३८ ॥
इस विषयमे श्लोक भी है, जिनका भाव इस प्रकार है—
जो ब्रह्मा आदि देवताओंसे सदा सेवित है, भगवान्के शङ्ख,
चक्र, गदा और शार्ङ्ग-धनुष निरन्तर जिसकी रक्षामें रहते हैं, जो
बलभद्रजीके मुसल आदि शस्त्रोंसे भी सदा सुरक्षित है, उस परम
रमणीय मथुरापुरीमें पहुँचकर ( भगवान् श्रीकृष्णका चिन्तन
करे) । यहाँ भगवान् श्रीकृष्ण अपने अन्य तीन विग्रह—
बलराम, प्रद्युम्न तथा अनिरुद्धके साथ एव अपनी अन्तरङ्गा
शक्ति श्रीरुक्मिणीजीके साथ सदा समाहित ( भक्तोंपर अनुग्रह
करनेके लिये सतत सावधान ) रहते हैं । भगवान् श्रीकृष्ण
एकमात्र पूर्ण परमात्मा हैं, तो भी वे प्रणवकी मात्राओंके
भेदसे चार नामोंसे प्रसिद्ध होते हैं । ( ॐकारकी चार
मात्राएँ हैं—अ, उ, म् तथा अर्धमात्रा ।) इनमें अकारात्मक
विश्वरूप तो बलरामजी है, उकारात्मक तैजसरूप प्रद्युम्न
हैं, मकारात्मक प्राज्ञरूप अनिरुद्धजी हैं तथा अर्ध-
मात्रात्मक तुरीयरूप भगवान् वासुदेव हैं ॥ ३९-४० ॥
५६२
- गोपालोत्तरतापनीयोपनिषद् *
अतः रजोगुणसे अर्थात् त्रिगुणमयी प्रकृतिसे परेजो भगवान्
गोपाल हैं, 'वह मैं ही हूँ'—इस प्रकार निश्चय करके अपने आत्मा-
मे गोपालकी भावना करे । जो यों करता है, वह मोक्ष-सुख का
अनुभव करता है, ब्रह्मभावको प्राप्त होता है तथा ब्रह्मवेत्ता होता
है। जो गोपों अर्थात् जीवोंको सृष्टिसे लेकर प्रलयतक सदा ही
आत्मीय मानकर स्वीकार करते तथा सदा उनकी रक्षा एव
पालनमे सलग्न रहते हैं, वे प्रणववाच्य भगवान् ही गोपाल
हैं । 'वे तत्, सत्, परब्रह्म श्रीकृष्ण ही मेरे आत्मा हैं,
नित्यानन्दरूप जो गोपाल हैं, वह मै हूँ। ॐ वे गोपाल-
देव ही तीनों कालोसे अबाधित परम सत्य है । वह मैं हूँ'
--इस प्रकार अपने को लेकर मनसे भगवान्के साथ एकता करे ।
अपनेको इस भावसे देखे-अपने विषयमें यह निश्चय करे
कि 'मै गोपाल हूँ—वे ही गोपाल, जो अव्यक्त, अनन्त एव
नित्य हैं' ॥ ४१-४४ ॥
भगवान् कहते हैं—ब्रह्मन् ! मथुरापुरीमे मेरा निवास
सदा ही बना रहेगा । निश्चय ही मै वहाँ शङ्ख, चक्र, गदा,
पद्म और वनमालासे विभूषित होकर रहूँगा । ब्रह्मन् ! मेरा
स्वरूप चिन्मय है, सर्वोत्कृष्ट और स्वप्रकाशरूप है, इसमें प्राकृत
रूपकी गन्ध भी नहीं है । इस प्रकार जो सदा मेरे स्वरूपका
चिन्तन करता है, वह निश्चय ही मेरे परमधामको प्राप्त होता
है । जो मुख्यतः मथुरामण्डलमे अथवा जम्बूद्वीपके किसी
भी प्रदेशमें रहकर मेरी प्रतिमाका सामग्रियोंद्वारा पूजन करता
है तथा मेरा भी ध्यानके द्वारा समाराधन करता है, वह इस
भूमण्डलपर मुझे सर्वाधिक प्रियहै। ब्रह्मन् ! मथुरार्ये में श्रीकृष्ण-
रूपसे ही सदा वास करता हूँ, अतः वहाँ तुम्हे उसी रूपमे
मेरा पूजन करना चाहिये । अधिकारभेदसे विभिन्न युगोका
अनुसरण करनेवाले उत्तम बुद्धिसम्पन्न भक्तजन चार रूपोंमें
मेरी उपासना-मेरा पूजन करते हैं। वे पीछे प्रकट हुए प्रद्युम्न
और अनिरुद्धके साथ गोपाल श्रीकृष्णकी और बलरामकी पूजा
करते हैं (ये ही चार व्यूह हैं) । इसके सिवा देवी रुक्मिणीके
साथ उनके परम प्रियतम भगवान् वासुदेवकी भी पूजा
करते हैं। (युग क्रमसे सत्ययुगमें श्वेतवर्ण बलरामकी, त्रेतामे
रक्तवर्ण प्रद्युम्नकी, द्वापरमें पीतवर्ण अनिरुद्धकी और कलिमें
श्यामवर्ण श्रीकृष्णकी आराधना करते हैं) ॥ ४५-४९ ॥
विद्वान् पुरुष ऐसी भावना करे कि 'मै नित्य अजन्मा
गोपाल हूँ, सनातन प्रद्युम्न हूँ, बलराम हूँ तथा अनिरुद्ध
हूँ।' इस प्रकार अपने आत्मारूपसे भगवान्का चिन्तन
करके उनकी पूजा करे। मैंने वेद, पाञ्चरात्र तथा अन्यान्य
शास्त्रोमें जो विभागपूर्वक वर्णाश्रम-धर्मका उपदेश दिया है,
उसके अनुसार निष्काम भावमे स्वधर्मका अनुष्ठान करते हुए
उसके द्वारा मेरा पूजन करना चाहिये । भद्रवन एव कृष्णवनके
निवासियोको वहाँ विराजमान मेरे स्वरूपकी आराधना करनी
चाहिये ॥ ५०-५१ ॥
जो (सकाम या निष्काम) धर्माचरणसे प्राप्त होनेवाली
(स्वर्ग-अपवर्गंरूप) मद्गतिसे वञ्चित ह (अतएव मनुष्य-
रूपमें जन्मे ह), कलिकालने जिन्हें अपना ग्रास बना लिया है
तथा जो मथुरामे रहकर मेरे भजनमें सलग्न रहते हैं, उनकी
वहाँ अवश्य स्थिति होती है। (वे वहाँ रहनेके अधिकारी
हैं तथा वहाँ रहकर भजन करनेसे उन्हे निश्चय ही अभीष्ट-
सिद्धि प्राप्त होती है ।) ब्रह्मन् ! जैसे तुम अपने सनक-
सनन्दन आदि पुत्रोके साथ स्नेहयुक्त सम्बन्ध रखते हो, जैसे
महादेवजी प्रमथगणोंके साथ स्नेह सम्बन्ध रखते हैं तथा जैसे
लक्ष्मीके साथ मेरा प्रेमपूर्ण सम्बन्ध हे, उसी प्रकार मेरा भक्त
भी मुझे परम प्रिय है ॥ ५२ ५३ ॥
तदनन्तर उन पद्मसम्भव ब्रह्माजीने पूछा-'भगवन् !
एक ही देव-आप परमेश्वर चार देवताओं (चतुर्व्यूहों)
के रूपमे कैसे हो गये ? और उसी प्रकार जो एक अक्षरके
रूपमे विख्यात ॐकार है, वह अनेक अक्षर-अकार,
उकार, मकार तथा अर्धमात्रा आदिके रूपमे कैसे हो गया ?'
यह प्रश्न सुनकर भगवान् नारायणने उन प्रसिद्ध
ब्रह्माजीमे कहा-
सृष्टिके पूर्व एकमात्र अद्वितीय ब्रह्म ही सर्वत्र
विराजमान था । सर्गकालमें उस ब्रह्मसे अव्यक्त (अव्याकृत
मूल प्रकृति) का प्रादुर्भाव हुआ । (अक्षर-अविनाशी
ब्रह्मसे उत्पन्न होनेके कारण) अव्यक्त (प्रकृति) भी अक्षर
(ब्रह्म) ही है। उस अक्षर अर्थात् अव्यक्त प्रकृतिसे महत्तत्त्व
प्रकट हुआ । महत्तत्त्वसे (सात्त्विक, राजस और तामस
भेदवाला त्रिविध) अहङ्कार उत्पन्न हुआ । उस (तामस)
अहङ्कारसे शब्द आदि पाँच तन्मात्राएँ प्रकट हुईं और उनसे
क्रमश. आकाश आदि पाँच महाभूतोंकी सृष्टि हुई । (इसी
प्रकार राजस अहङ्कारसे इन्द्रियों तथा सात्विक अहङ्कारसे
उनके अधिष्ठाता देवोंकी उत्पत्ति हुई ।) इस प्रकार शरीर-
इन्द्रिय आदिके रूपमे स्थित उन महत्तत्त्व आदिसे तथा
भूतोंसे वह अक्षर परमात्मा आवृत्त है । (इन प्राकृत
आवरणोसे छिपे हुए अक्षर परमात्माको प्राय. ससारी मनुष्य
देख नहीं पाते । वास्तवमे वह अक्षर परमात्मा सर्व-
रिक्त पृष्ठ
सच्चिदानन्द नारायण
श्रीवत्सलाञ्छनं हृत्स्थं कौस्तुभं प्रभया युतम् । चतुर्भुजं शङ्खचक्राशिशार्ङ्गगदान्वितम् ॥
सुकेयूरान्वित बाहु कण्ठ मालासुशोभितम् । द्युमत्किरीट वलय स्फुरन्मकरकुण्डलम् ॥
हिरण्मय सौम्यतनु समकाषायमप्रदम् । (गो० उ० ६१-६२)
भगवान् श्रीगोविन्द
नमो विज्ञानरूपाय परमानन्दरूपिणे ।
कृष्णाय गोपीनाथाय गोविन्दाय नमो नमः ॥
(गो० पू० ५।७)
An accurate transcription of the text from the image is provided below:
* महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * [Page 563: ५६३]
[बायाँ स्तम्भ]
का अन्तर्यामी आत्मा है, अतः उनको अपनेसे अभिन्न मान
कर ऐसी भावना करनी चाहिये कि) 'मैं अक्षर हूँ—मैं
साक्षात् अविनाशी परमात्मा हूँ, उन परमात्माका वाचक जो
प्रणव ( ॐ ) अक्षर है, वह भी मैं हूँ। इसी प्रकार
मैं अमर हूँ, निर्भय हूँ और अमृत हूँ। वह जो भयशून्य
ब्रह्म है, निःसंदेह वह मैं हूँ। मैं मुक्त हूँ और अक्षर भी मैं
हूँ।' (तात्पर्य यह कि जैसे एक ही ब्रह्म महत्तत्त्वादि रूपों-
में प्रकट और अनन्त नाम रूपवाले जगत्के आकारमे प्रादुर्भूत
हो गया, उसी प्रकार एक ही तत्त्व चतुर्व्यूहरूपमें प्रकट
हुआ है और एक ही अक्षरसे अनेक अक्षरोंका भी आविर्भाव
हुआ है।) नित्य सत्ता जिसका स्वरूप है, सम्पूर्ण विश्व
जिसका ही आकार है तथा जो प्रकाशस्वरूप एव सर्वत्र
व्यापक है, वह एकमात्र अद्वितीय ब्रह्म अपनी लीलासे चार
व्यूहोंके रूपोंमे प्रकाशित हो रहा है ॥ ५४ ॥
रोहिणीनन्दन बलरामजी प्रणवके 'अ' अक्षरके द्वारा प्रति-
पादित होते हैं। ये जाग्रत्-अवस्थाके अभिमानी होनेके कारण
'विश्व' कहे गये हैं। स्वप्नावस्थाके अभिमानी प्रद्युम्नजी
'तैजस' कहलाते हैं। प्रणवके 'उ' अक्षरसे इनका ही बोध
होता है। अनिरुद्धजी सुषुप्तिके अभिमानी 'प्राज्ञ' कहे गये
हैं। प्रणवके 'म्' अक्षरसे इनका ही प्रतिपादन होता है।
जहाँ यह सम्पूर्ण विश्व प्रतिष्ठित है, वे श्रीकृष्ण तुरीय तत्त्व हैं।
इन्हें अर्धमात्रात्मक नादरूप या प्रणवका सम्पूर्ण स्वरूप
बताया गया है। पूर्वोक्त विश्व, तैजस आदि इन्हींमें
अन्तर्हित हैं ॥ ५५-५६ ॥
समस्त जगत्की रचना करनेवाली मूलप्रकृतिरूपा देवी
रुक्मिणी श्रीकृष्णकी अन्तरङ्गा शक्ति हैं, अतएव श्रीकृष्ण-
स्वरूपा हैं। गोपियोंके रूपमें प्रकट होनेवाली जो श्रुतियाँ हैं,
उनकी अपेक्षा प्रणवके साथ ब्रह्मका अधिक घनिष्ठ सम्बन्ध है,
श्रुतियाँ और श्रुतिरूपा गोपियाँ दूरसे श्रीकृष्णका आराधन करती
हैं, और प्रणव एव रुक्मिणी आदि शक्तियाँ ब्रह्मके
साथ अभिन्नता रखती हैं। अतः ब्रह्मका साक्षात् वाचक प्रणव
जिस प्रकार ब्रह्मकी प्रकृति है, उसी प्रकार रुक्मिणीको भी
ब्रह्मसे साक्षात् सम्बन्ध रखनेके कारण ब्रह्मवादीजन प्रकृति
ही बताते हैं। इसलिये सम्पूर्ण विश्वके आधारभूत भगवान्
गोपाल ही ॐकाररूपमें प्रतिष्ठित हैं। ब्रह्मवादीजन 'क्लीम्'
तथा ॐकारका एक ही अर्थमें पाठ करते हैं। (अतः
कृष्णके बीजभूत 'क्लीम्' तथा 'ॐ'में अर्थतः कोई अन्तर
[दायाँ स्तम्भ]
नहीं है।) विशेषतः मथुरापुरीमें जो चतुर्भुजरूपमें
मेरा ध्यान करता है, वह मोक्ष-सुखका अनुभव करता
है ॥ ५७–५९ ॥
ध्यानका स्वरूप यों है—भक्तका अष्टदल हृदय-कमल
प्रसन्नतासे विकसित है, उसमें भगवान् विराज रहे हैं। उनके
दोनों चरण शङ्ख, ध्वजा और छत्रादिके चिह्नोंसे सुशोभित हैं।
हृदयमें श्रीवत्स-चिह्न शोभा पा रहा है। वहीं कौस्तुभमणि
अपनी अद्भुत प्रभासे प्रकाशित हो रही है। भगवान्के चार
हाथ हैं। उनमें शङ्ख, चक्र, शार्ङ्गधनुष, पद्म और
गदा—ये सुशोभित हैं। बाँहोंमें भुजबद शोभा दे रहा है। कण्ठ-
में धारण की हुई वनमाला भगवान्की स्वाभाविक शोभाको और
भी बढा रही है। मस्तकपर किरीट चमचमा रहा है और
कलाइयोंमें चमकीले कङ्कण शोभा पा रहे हैं। दोनो कानोंमें
मकराकृति कुण्डल झलमला रहे हैं। सुवर्णमय पीताम्बरसे
सुशोभित श्यामसुन्दर श्रीविग्रह है। भगवान् इस मुद्रासे
स्थित हैं, मानो अपने भक्तजनोंको अभय प्रदान कर रहे हैं।
इस प्रकार प्रतिदिन मेरे चतुर्भुजरूपका मन ही मन चिन्तन
करे। अथवा मुरली तथा सींग धारण करनेवाले मेरे द्विभुज
रूप (श्रीकृष्ण-विग्रह) का ध्यान करे* ॥ ६०–६३ ॥
जिस ब्रह्मज्ञानसे सम्पूर्ण जगत् मथ डाला जाता है, उसके
सार (विषय) परब्रह्म—लीला-पुरुषोत्तम जिस पुरीमें विराजमान
रहते हों, उसे मथुरा कहते हैं। वहाँ आठ दिक्पालारूपी दलों-
से विभूषित मेरा यह भूमिरूपी कमल जगत्के रूपमें प्रकाशित
हो रहा है। यह कमल संसार-समुद्रसे ही प्रकट हुआ है तथा
जिनका अन्तःकरण राग द्वेष आदिसे शून्य—पूर्णतः सम है,
वे ही हंस या भ्रमररूपसे उस कमलका सेवन करते हैं।
चन्द्रमा और सूर्यकी दिव्य किरणें पताकाएँ हैं और सुवर्ण-
मय पर्वत मेरु मेरा ध्वज है। ब्रह्मलोक मेरा छत्र और नीचे-
ऊपरके क्रमसे स्थित सात पाताल लोक मेरे चरण हैं। लक्ष्मी-
का निवासभूत जो श्रीवत्स है, वह मेरा स्वरूप ही है। वह
[पाद-टिप्पणी / श्लोक]
* श्रीवत्सताञ्छन हृत्स्थ कौस्तुभ प्रभया युतम् ।
– चतुर्भुज शङ्खचक्रशार्ङ्गपद्मगदान्वितम् ॥
– सुकेयूरान्वित बाहु कण्ठ मालासुशोभितम् ।
द्युमत्किरीट वलय स्फुरन्मकरकुण्डलम् ॥
हिरण्मय सौम्यतनु स्वभक्तायाभयप्रदम् ।
ध्यायेन्मनसि मा नित्य वेणुशृङ्गधर तु वा ॥
५६४
* गोपालोत्तरतापनीयोपनिषद् *
[बायाँ पृष्ठभाग / Left Column]
लाञ्छन अर्थात् चन्द्राकृति रोम पङ्क्तिके चिह्नसे युक्त है,
इसलिये ब्रह्मवादीजन उसे श्रीवत्स लाञ्छन कहते हैं।
भगवत्स्वरूपभृत जिस तेजसे सूर्य, चन्द्रमा, अग्नि तथा वाक्
आदि तेज भी प्रकाश प्राप्त करते हैं, उस चिन्मय आलोक-
को परमेश्वरके भक्तजन कौस्तुभमणि कहते हैं। सत्त्व, रज,
तम और अहङ्कार—ये ही मेरी चार भुजाएँ हैं। मेरे
रजोगुणमय हाथमे पञ्चभूतात्मक पाञ्चजन्य नामक शङ्ख
स्थित है। अत्यन्त चञ्चल समष्टि-मन ही मेरे हाथमे चक्र
कहलाता है, आदिमाया ही शार्ङ्ग नामक धनुष है तथा
सम्पूर्ण विश्व ही कमलरूपसे मेरे हाथमे विराजमान है। आदि-
विद्याको ही गदा समझना चाहिये, जो सदा मेरे हाथमें स्थित
रहती है। कभी प्रतिहत न होनेवाले धर्म, अर्थ, काम और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें