सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
राग सोरठ
अथ राग सोरठ 19
(गायन समय रात्रि 9 से 12)
298. स्मरण । उत्सव ताल
कोली साल न छाड़ै रे, सब घावर काढै रे ।। टेक ।।
प्रेम पाण लगाई धागै, तत्त्व तेल निज दीया ।
एक मना इस आरंभ लागा, ज्ञान राछ भर लीया ।। 1 ।।
नाँव नली भर बुणकर लागा, अंतरगति रंग राता ।
ताणैं बाणें जीव जुलाहा, परम तत्व सौं माता ।। 2 ।।
सकल शिरोमणि बुनैन विचारा, सान्हाँ सूत न तोड़ै ।
सदा सचेत रहै ल्यौ लागा, ज्यौं टूटै त्यौं जोड़ै ।। 3 ।।
ऐसे तनि बुनि गहर गजीना, सांई के मन भावै ।
दादू कोली करता के संग, बहुरि न इहि जग आवै ।। 4 ।।
- 431 -
श्री दादूवाणी-राग सोरठ 19
२९९. बिरही । ललित ताल
विरहणी वपु न सँभारै ।
निशदिन तलफै राम के कारण, अंतर एक विचारै ॥ टेक ॥
आतुर भई मिलन के कारण, कहि कहि राम पुकारै ।
सास उसास निमिष नहिं विसरै, जित तित पंथ निहारै ॥ 1 ॥
फिरै उदास चहुँ दिशि चितवत, नैन नीर भर आवै ।
राम वियोग विरह की जारी, और न कोई भावै ॥ 2 ॥
व्याकुल भई शरीर न समझै, विषम बाण हरि मारे ।
दादू दर्शन बिन क्यों जीवै, राम सनेही हमारे ॥ 3 ॥
३००. मन उपदेश चेतावनी । धीमा ताल
मन रे, राम रटत क्यों रहिये !
यहु तत बार बार क्यों न कहिये ॥ टेक ॥
जब लग जिह्वा वाणी, तो लौं जपिले सारंगपाणी ।
जब पवना चल जावे, तब प्राणी पछतावे ॥ 1 ॥
जब लग श्रवण सुणीजे, तो लौं साध शब्द सुण लीजे ।
श्रवणों सुरति जब जाई, ए तब का सुणि है भाई ॥ 2 ॥
जब लग नैन हुँ पेखे, तो लौं चरण-कमल क्यों न देखे ।
जब नैनहुं कछु न सूझे, ये सब मूरख क्या बूझे ॥ 3 ॥
जब लग तन मन नीका, तो लौं जपिले जीवन जीका ।
जब दादू जीव आवै, तब हरि के मन भावै ॥ 4 ॥
३०१. धीमा ताल
मन रे, तेरा कौन गँवारा, जपि जीवन प्राण आधारा ॥ टेक ॥
रे मात पिता कुल जाती, धन जौबन सजन सगाती ।
रे गृह दारा सुत भाई, हरि बिन सब झूठा है जाई ॥ 1 ॥
रे तूं अंत अकेला जावै, काहू के संग न आवै ।
- 432 -
श्री दादूवाणी-राग सोरठ 19
रे तूँ ना कर मेरी मेरा, हरि राम बिना को तेरा ॥ 2 ॥
रे तूँ चेत न देखे अंधा, यहु माया मोह सब धंधा ।
रे काल मीच सिर जागे, हरि सुमिरण काहे न लागे ॥ 3 ॥
यहु औसर बहुरि न आवै, फिर मनिषा जन्म न पावै ।
अब दादू ढ़ील न कीजे, हरि राम भजन कर लीजे ॥ 4 ॥
३०२. प्रतिपाल
मन रे, देखत जन्म गयो, तातैं काज न कोई भयो रे ॥ टेक ॥
मन इंद्रिय ज्ञान विचारा, तातैं जन्म जुआ ज्यों हारा ।
मन झूठ साँच कर जानै, हरि साध कहैं, नहिं मानै ॥ 1 ॥
मन रे बादि गहे चतुराई, तातैं मनमुख बात बनाइ ।
मन आप आपको थापै, करता होइ बैठा आपै ॥ 2 ॥
मन स्वादी बहुत बनावै, मैं जान्या विषय बतावै ।
मन मांगै सोई दीजै, हमहिं राम दुखी क्यों कीजै ॥ 3 ॥
मन सबही छाड़ विकारा, प्राणी होइ गुणण तैं न्यारा ।
निर्गुण निज गहि रहिये, दादू साध कहैं, ते कहिये ॥ 4 ॥
३०३. प्रतिपाल
मन रे, अंतकाल दिन आया, तातैं यहु सब भया पराया ॥ टेक ॥
श्रवनों सुनै न नैनहुँ सूझै, रसना कह्या न जाई ।
शीश चरण कर कंपन लागे, सो दिन पहुँच्यो आई ॥ 1 ॥
काले धोले वरण पलटिया, तन मन का बल भागा ।
जौबन गया जरा चल आई, तब पछतावन लागा ॥ 2 ॥
आयु घटै घट छीजै काया, यहु तन भया पुराना ।
पाँचों थाके कह्या न मानैं, ताका मर्म न जाना ॥ 3 ॥
हंस बटाऊ प्राण पयाना, समझि देख मन मांहिं ।
- 433 -
श्री दादूवाणी-राग सोरठ 19
दिन दिन काल ग्रासै जियरा, दादू चेतै नाँहीं ॥ 4 ॥
304. राज विद्याधर ताल
मन रे, तूँ देखै सो नाँहीं, है सो अगम अगोचर मांहीं ॥ टेक ॥
निशि अँधियारी कछू न सूझै, संशय सर्प दिखावा ।
ऐसे अंध जगत नहिं जानै, जीव जेवड़ी खावा ॥ 1 ॥
मृग जल देख तहाँ मन धावै, दिन दिन झूठी आशा ।
जहाँ जहाँ जाइ तहाँ जल नाँहीं, निश्चय मरै पियासा ॥ 2 ॥
भ्रम विलास बहुत विधि कीन्हा, ज्यों स्वप्नै सुख पावै ।
जागत झूठ तहाँ कुछ नाँहीं, फिर पीछे पछितावै ॥ 3 ॥
जब लग सूता तब लग देखै, जागत भ्रम विलाना ।
दादू अंत इहाँ कुछ नाँहीं, है सो सोध सयाना ॥ 4 ॥
305. उपदेश । त्रिताल
भाई रे, बाजीगर नट खेला, ऐसे आपै रहै अकेला ॥ टेक ॥
यहु बाजी खेल पसारा, सब मोहे कौतुकहारा ।
यहु बाजी खेलदिखावा, बाजीगर किनहुँ न पावा ॥ 1 ॥
इहि बाजी जगत भुलाना, बाजीगर किनहुँ न जाना ।
कुछ नांही सो पेखा, है सो किनहुँ न देखा ॥ 2 ॥
कुछ ऐसा चेटक कीन्हा, तन मन सब हर लीन्हा ।
बाजीगर भुरकी बाही, काहू पै लखी न जाही ॥ 3 ॥
बाजीगर परकासा, यहु बाजी झूठ तमासा ।
दादू पावा सोई, जो इहि बाजी लिप्त न होई ॥ 4 ॥
306. ज्ञान उपदेश । त्रिताल
भाई रे, ऐसा एक विचारा, यूं हरि गुरु कहै हमारा ॥ टेक ॥
- 434 -
श्री दादूवाणी-राग सोरठ 19
जागत सूते, सोवत सूते, जब लग राम न जाना ।
जागत जागे, सोवत जागे, जब राम नाम मन माना ॥ 1 ॥
देखत अंधे, अंध भी अंधे, जब लग सत्य न सूझै ।
देखत देखे, अंध भी देखे, जब राम सनेही बूझै ॥ 2 ॥
बोलत गूंगे, गूंगे भी गूंगे, जब लग सत्य न चीन्हा ।
बोलत बोले, गूंगे भी बोले, जब राम नाम कह दीन्हा ॥ 3 ॥
जीवत मूये, मूये भी मूये, जब लग नहीं प्रकासा ।
जीवत जीये, मुये भी जीये, दादू राम निवासा ॥ 4 ॥
307. नाम महिमा । एक ताल
रामजी ! नाम बिना दुख भारी, तेरे साधुन कही विचारी ॥ टेक ॥
केई जोग ध्यान गह रहिया, केई कुल के मारग बहिया ।
केई सकल देव को ध्यावैं, केई रिधि सिधि चाहैं पावैं ॥ 1 ॥
केई वेद पुराणों माते, केई माया के संग राते ।
केई देश दिशंतर डोलैं, केई ज्ञानी ह्वै बहु बोलैं ॥ 2 ॥
केई काया कसैं अपारा, केई मरैं खड्ग की धारा ।
केई अनंत जीवन की आशा, केई करैं गुफा में वासा ॥ 3 ॥
आदि अंत जे जागे, सो तो राम नाम ल्यौ लागे ।
इब दादू इहै विचारा, हरि लागा प्राण हमारा ॥ 4 ॥
308. भ्रम विध्वंसन । एक ताल
साधो ! हरि सौं हेत हमारा, जिन यहु कीन्ह पसारा ॥ टेक ॥
जा कारण व्रत कीजे, तिल तिल यहु तन छीजे ।
सहजैं ही सो जाना, हरि जानत ही मन माना ॥ 1 ॥
जा कारण तप जइये, धूप सीत सिर सहिये ।
सहजैं ही सो आवा, हरि आवत ही सचु पावा ॥ 2 ॥
- 435 -
श्री दादूवाणी-राग सोरठ 19
जा कारण बहु फिरिये, कर तीरथ भ्रमि भ्रमि मरिये ।
सहजैं ही सो चीन्हा, हरि चीन्ह सबै सुख लीन्हा ॥ 3 ॥
प्रेम भक्ति जिन जानी, सो काहे भरमै प्राणी ।
हरि सहजैं ही भल मानैं, तातैं दादू और न जानैं ॥ 4 ॥
३०९. परिचय विनती । वर्ण भिन्न ताल
राम जी जनि भरमावो हम को, तातैं करूं विनती तुमको ॥ टेक ॥
चरण तुम्हारे सब ही देखूं, तप तीरथ व्रत दाना ।
गंग जमुन पास पाइन के, तहाँ देहु अस्नाना ॥ 1 ॥
संग तुम्हारे सब ही लागे, योग यज्ञ जे कीजे ।
साधन सकल येही सब मेरे, संग आपनो दीजैं ॥ 2 ॥
पूजा पाती देवी देवल, सब देखूं तुम मांहिं ।
मोको ओट आपणी दीजे, चरण कवल की छांहीं ॥ 3 ॥
ये अरदास दास की सुनिये, दूर करो भ्रम मेरा ।
दादू तुम बिन और न जानै, राखो चरणों नेरा ॥ 4 ॥
३१०. उपास्य परिचय । वर्ण भिन्न ताल
सोई देव पूजूं, जे टांची नहिं घड़िया, गर्भवास नहीं औतरिया ॥ टेक ॥
बिन जल संजम सदा सोइ देवा, भाव भक्ति करूं हरि सेवा ॥ 1 ॥
पाती प्राण हरि देव चढ़ाऊँ, सहज समाधि प्रेम ल्यौ लाऊँ ॥ 2 ॥
इहि विधि सेवा सदा तहँ होई, अलख निरंजन लखै न कोई ॥ 3 ॥
ये पूजा मेरे मन मानै, जिहि विधि होइ सु दादू न जानै ॥ 4 ॥
३११. परिचय हैरान । खेमटा ताल
राम राइ ! मोको अचरज आवै, तेरा पार न कोई पावै ॥ टेक ॥
ब्रह्मादिक सनकादिक नारद, नेति नेति जे गावै ।
- 436 -
श्री दादूवाणी-राग सोरठ 19
शरण तुम्हारी रहै निशवासर, तिनको तूँ न लखावै ॥ 1 ॥
शंकर शेष सबै सुर मुनिजन, तिनको तूँ न जनावै ।
तीन लोक रटैं रसना भर, तिनको तूँ न दिखावै ॥ 2 ॥
दीन लीन राम रंग राते, तिनको तूँ संग लावै ।
अपने अंग की युक्ति न जानै, सो मन तेरे भावै ॥ 3 ॥
सेवा संजम करें जप पूजा, शब्द न तिनको सुनावै ।
मैं अछोप हीन मति मेरी, दादू को दिखलावै ॥ 4 ॥
इति राग सोरठ सम्पूर्णः ॥ 19 ॥ पद 14 ॥
- 437 -
अथ राग गुंड (गौंड) २०
(गायन समय वर्षा ऋतु में सब समय, संगीत प्रकाश के मतानुसार)
३12. भक्ति निष्काम । सुरफाख्ता ताल
दर्शन दे राम ! दर्शन दे, हौं तो तेरी मुक्ति न माँगूं रे ।। टेक ।।
सिद्धि न माँगूं, रिद्धि न माँगूं, तुम्ह ही माँगूं, गोविन्दा ।। 1 ।।
जोग न माँगूं, भोग न माँगूं, तुम्ह ही माँगूं, रामजी ।। 2 ।।
घर नहीं माँगूं, वन नहीं माँगूं, तुम्ह ही माँगूं, देवजी ।। 3 ।।
दादू तुम बिन और न माँगूं, दर्शन माँगूं देहुजी ।। 4 ।।
३1३. विरह विनती । सुरफाख्ता ताल
तूँ आपैं ही विचार, तुझ बिन क्यों रहूँ ?
मेरे और न दूजा कोइ, दुःख किसको कहूँ ।। टेक ।।
- 438 -
श्री दादूवाणी-राग गुंड(गौंड) 20
मीत हमारा सोइ, आदैं जे पीया ।
मुझे मिलावै कोइ, वै जीवन जीया ॥ 1 ॥
तेरे नैन दिखाइ, जीऊँ जिस आस रे ।
सो धन जीवै क्यों, नहीं जिस पास रे ॥ 2 ॥
पिंजर मांहैं प्राण, तुझ बिन जाइसी ।
जन दादू माँगे मान, कब घर आइसी ॥ 3 ॥
३14. (गुजराती) सुरफाख्ता ताल
हौं जोइ रही रे बाट, तूँ घर आवनें ।
तारा दर्शन थी सुख होइ, ते तूँ ल्यावनें ॥ टेक ॥
चरण जोवा नें खांत, ते तूँ देखाड़नें ।
तुझ बिना जीव देइ, दुहेली कामिनी ॥ 1 ॥
नैणें निहारूं बाट, ऊभी चावनी ।
तूँ अंतर थी ऊरो आव, देही जावनी ॥ 2 ॥
तूँ दया करी घर आव, दासी गाँवनी ।
जन दादू राम संभाल, बैन सुहाँवनी ॥ 3 ॥
३15. झपताल
पीव देखे बिन क्यों रहूँ, जिय तलफै मेरा ।
सब सुख आनन्द पाइये, मुख देखूं तेरा ॥ टेक ॥
पीव बिन कैसा जीवना, मोहि चैन न आवै ।
निर्धन ज्यों धन पाइये, जब दरस दिखावै ॥ 1 ॥
तुम बिन क्यों धीरज धरूं, जो लौं तोहि न पाऊँ ।
सन्मुख ह्वै सुख दीजिये, बलिहारी जाऊँ ॥ 2 ॥
विरह वियोग न सह सकूँ, कायर घट काचा ।
पावन परस न पाइये, सुनि साहिब साँचा ॥ 3 ॥
- 439 -
सुनिये मेरी विनती, इब दर्शन दीजे।
दादू देखन पावही, तैसैं कुछ कीजे ॥ 4 ॥
316. प्रीति अखंडित । दादरा
इहि विधि वेध्यो मोर मना, ज्यों लै भृंगी कीट तना ॥ टेक॥
चातक रटतैं रैन बिहाई, पिंड परै पै बान न जाई ॥ 1 ॥
मरै मीन बिसरै नहि पानी, प्राण तजे उन और न जानी ॥ 2 ॥
जलै शरीर न मोड़े अंगा, ज्योति न छाड़ै पड़ै पतंगा ॥ 3 ॥
दादू अब तै ऐसैं होहि, पिंड परै, नहीं छाडूं तोहि ॥ 4 ॥
317. विरह । त्रिताल
आओ राम दया कर मेरे, बार बार बलिहारी तेरे ॥ टेक॥
विरहनी आतुर पंथ निहारै, राम नाम कह पीव पुकारै ॥ 1 ॥
पंथी बूझै मारग जोवै, नैन नीर जल भर भर रोवै ॥ 2 ॥
निशदिन तलफै रहै उदास, आतम राम तुम्हारे पास ॥ 3 ॥
वपु विसरे तन की सुधि नांही, दादू विरहनी मृतक मांही ॥ 4 ॥
318. केवल विनती । रूपक ताल
निरंजन क्यों रहै, मौन गहे वैराग, केते जुग गये ॥ टेक॥
जागै जगपति राइ, हँस बोलै नहीं।
परगट घूंघट मांहि, पट खोलै नहीं ॥ 1 ॥
सदके करूं संसार, सब जग वारणै।
छाडूं सब परिवार, तेरे कारणै ॥ 2 ॥
वारूं पिंड पराण, पावों सिर धरूं।
ज्यों ज्यों भावै राम, सो सेवा करूं ॥ 3 ॥
दीनानाथ दयाल ! विलंब न कीजिये।
दादू बलि बलि जाय, सेज सुख दीजिये ॥ 4 ॥
319. निरंजन स्वरूप । त्रिताल
निरंजन यूं रहै, काहू लिप्त न होइ ।
जल थल थावर जंगमा, गुण नहीं लागै कोइ ॥ टेक ॥
धर अंबर लागै नहिं, नहिं लागै शशिहर सूर ।
पाणी पवन लागै नहीं, जहाँ तहाँ भरपूर ॥ 1 ॥
निश वासर लागै नहीं, नहिं लागै शीतल घाम ।
क्षुधा तृषा लागै नहीं, घट-घट आतम राम ॥ 2 ॥
माया मोह लागै नहीं, नहिं लागै काया जीव ।
काल कर्म लागै नहीं, प्रगट मेरा पीव ॥ 3 ॥
इकलस एकै नूर है, इकलस एकै तेज ।
इकलस एकै ज्योति है, दादू खेलै सेज ॥ 4 ॥
320. विनय । त्रिताल
जग जीवन प्राण आधार, वाचा पालना ।
हौं कहाँ पुकारूं जाइ, मेरे लालना ॥ टेक ॥
मेरे वेदन अंग अपार, सो दुख टालना ।
सागर यह निस्तार, गहरा अति घणा ॥ 1 ॥
अंतर है सो टाल, कीजै आपणा ।
मेरे तुम बिन और न कोइ, इहै विचारणा ॥ 2 ॥
तातैं करूं पुकार, यहु तन चालणा ।
दादू को दर्शन देहु, जाय दुख सालणा ॥ 3 ॥
321. मन की नीकी विनती । मल्लिका मोद ताल
मेरे तुम ही राखणहार, दूजा को नहीं ।
- 441 -
श्री दादूवाणी-राग गुंड(गौंड) 20
ये चंचल चहुँ दिशि जाय, काल तहीं तहीं ॥ टेक ॥
मैं केते किये उपाय, निश्चल ना रहै ।
जहाँ बरजूं तहँ जाय, मद मातो बहै ॥ 1 ॥
जहाँ जाणा तहँ जाय, तुम्ह तैं ना डरै ।
तासौं कहा बसाइ, भावै त्यों करै ॥ 2 ॥
सकल पुकारैं साध, मैं केता कह्या ।
गुरु अंकुश मानै नाहिं, निर्भय है रह्या ॥ 3 ॥
तुम बिन और न कोइ, इस मन को गहै ।
तूँ राखै राखणहार, दादू तो रहै ॥ 4 ॥
३२२. संसार की नीकी विनती । दीपचन्दी ताल
निरंजन, कायर कंपै प्राणिया, देखि यहु दरिया ।
वार पार सूझै नहीं, मन मेरा डरिया ॥ टेक ॥
अति अथाह यह भौजला, आसंघ नहिं आवै ।
देख देख डरपै घणा, प्राणी दुख पावै ॥ 1 ॥
विष जल भरिया सागरा, सब थके सयाना ।
तुम बिन कहु कैसे तिरूं, मैं मूढ़ अयाना ॥ 2 ॥
आगे ही डरपै घणा, मेरी का कहिये ।
कर गहि काढो केशवा, पार तो लहिये ॥ 3 ॥
एक भरोसा तोर है, जे तुम होहु दयाला ।
दादू कहु कैसे तिरै ! तूँ तार गोपाला ॥ 4 ॥
३२३. समर्थ उपदेश । दादरा ताल
समर्थ मेरा सांइयां, सकल अघ जारै,
सुख दाता मेरे प्राण का, संकोच निवारै ॥ टेक ॥
त्रिविध ताप तन की हरै, चौथे जन राखै ।
- 442 -
श्री दादूवाणी-राग गुंड(गौंड) 20
आप समागम सेवका, साधू यूं भाखै ॥ 1 ॥
आप करै प्रतिपालना, दारुण दुख टारै।
इच्छा जन की पूरवै, सब कारज सारै ॥ 2 ॥
कर्म कोटि भय भंजना, सुख मंडन सोई।
मन मनोरथ पूरणा, ऐसा और न कोई ॥ 3 ॥
ऐसा और न देखिहौं, सब पूरण कामा।
दादू साधु संगी किये, उन आतम रामा ॥ 4 ॥
324. (गुजराती) मन स्थिरार्थ विनती । त्रिताल
तुम बिन राम कवन कलि मांही, विषिया थैं कोइ वारे रे।
मुनियर मोटा मनवैं बाह्या, येन्हा कौन मनोरथ मारे रे ॥ टेक ॥
छिन एकैं मनवो मर्कट माहरो, घर घरबार नचावे रे।
छिन एकैं मनवो चंचल माहरो, छिन एकैं घरमां आवे रे ॥ 1 ॥
छिन एकैं मनवो मीन अम्हारो, सचराचर मां धाये रे।
छिन एकैं मनवो उदमद मातो, स्वादैं लागो खाये रे ॥ 2 ॥
छिन एकैं मनवो ज्योति पतंगा, भ्रम भ्रम स्वादैं दाझे रे।
छिन एकैं मनवो लोभैं लागो, आपा पर में बाझे रे ॥ 3 ॥
छिन एकैं मनवो कुंजर माहरो, वन वन मांहिं भ्रमाड़े रे।
छिन एकैं मनवो कामी माहरो, विषिया रंग रमाड़े रे ॥ 4 ॥
छिन एकैं मनवो मिरग अम्हारो, नादैं मोह्यो जाये रे।
छिन एकैं मनवो माया रातो, छिन एकैं हमनें बाहे रे ॥ 5 ॥
छिन एकैं मनवो भँवर अम्हारो, बासैं कंवल बँधाणें रे।
छिन एकैं मनवो चहुँ दिशि जाये, मनवा नें कोई आणें रे ॥ 6 ॥
तुम बिन राखै कौन विधाता, मुनिवर साखी आणें रे।
दादू मृतक छिन में जीवे, मनवा चरित न जाणें रे ॥ 7 ॥
- 443 -
श्री दादूवाणी-राग गुंड(गौंड) 20
325. बेखर्च व्यसनी । ब्रह्म ताल
करणी पोच, सोच सुख करई, लौह की नाव कैसे भौजल तिरई ॥ टेक ॥
दक्षिण जात पश्चिम कैसे आवै, नैन बिन भूल बाट कित पावै ॥ 1 ॥
विष वन बेलि, अमृत फल चाहै, खाइ हलाहल, अमर उमाहै ॥ 2 ॥
अग्नि गृह पैसि कर सुख क्यों सोवै, जलन लागी घणी, सीत क्यों होवै ॥ 3 ॥
पाप पाखंड कीये, पुण्य क्यों पाइये, कूप खन पड़िबा, गगन क्यों जाइये ॥ 4 ॥
कहै दादू मोहि अचरज भारी, हिरदै कपट क्यों मिलै मुरारी ॥ 5 ॥
326. परिचय प्राप्ति । खेमटा ताल
मेरा मन के मन सौं मन लागा, शब्द के शब्द सौं नाद बागा ॥ टेक ॥
श्रवण के श्रवण सुन सुख पाया, नैन के नैन सौं निरख राया ॥ 1 ॥
प्राण के प्राण सौं खेल प्राणी, मुख के मुख सौं बोल वाणी ॥ 2 ॥
जीव के जीव सौं रंग राता, चित्त के चित्त सौं प्रेम माता ॥ 3 ॥
शीश के शीश सौं शीश मेरा, देखि रे दादू वा भाग तेरा ॥ 4 ॥
327. मन को उपदेश । त्रिताल मल्हार में
मेरे शिखर चढ़ बोल मन मोरा, राम जल वर्षे शब्द सुण तोरा ॥ टेक ॥
आरत आतुर पीव पुकारै, सोवत जागत पंथ निहारै ॥ 1 ॥
निशवासर कह अमृत वाणी, राम नाम ल्यौ लाइ ले प्राणी ॥ 2 ॥
टेर मन भाई, जब लग जीवे, प्रीति कर गाढ़ी प्रेम रस पीवे ॥ 3 ॥
दादू अवसर जे जन जागे, राम घटा-जल वरषण लागे ॥ 4 ॥
328. वैराग्य उपदेश त्रिताल
नारी नेह न कीजिये, जे तुझ राम पियारा,
माया मोह न बंधिये, तजिये संसारा ॥ टेक ॥
विषिया रंग राचै नहीं, नहीं करै पसारा।
- 444 -
श्री दादूवाणी-राग गुंड(गौंड) 20
देह गेह परिवार में, सब तैं रहै नियारा ॥ 1 ॥
आपा पर उरझै नहीं, नाहीं मैं मेरा।
मनसा वाचा कर्मना, सांई सब तेरा ॥ 2 ॥
मन इन्द्रिय स्थिर करे, कतहूं नहिं डोले।
जग विकार सब परिहरे, मिथ्या नहिं बोले ॥ 3 ॥
रहे निरंतर राम सौं, अंतरगति राता।
गावे गुण गोविन्द का, दादू रस माता ॥ 4 ॥
329. आज्ञाकारी । झपताल
तूं राखै त्यों ही रहैं, तेई जन तेरा।
तुम्ह बिन और न जानहीं, सो सेवक नेरा ॥ टेक ॥
अम्बर आपै ही धन्या, अजहूँ उपकारी।
धरती धारी आप तैं, सबही सुखकारी ॥ 1 ॥
पवन पास सब के चलै, जैसे तुम कीन्हा।
पानी परकट देखिहूँ, सब सौं रहै भीना ॥ 2 ॥
चंद चिराकी चहुँ दिशा, सब शीतल जानै।
सूरज भी सेवा करै, जैसे भल मानै ॥ 3 ॥
ये निज सेवक तेरड़े, सब आज्ञाकारी।
मोको ऐसे कीजिये, दादू बलिहारी ॥ 4 ॥
330. निन्दक । झपताल
निदंक बाबा बीर हमारा, बिनही कौड़े बहै बिचारा ॥ टेक ॥
कर्म कोटि के कश्मल काटे, काज सँवारै बिन ही साटे ॥ 1 ॥
आपण डूबै और को तारे, ऐसा प्रीतम पार उतारे ॥ 2 ॥
जुग जुग जीवो निन्दक मोरा, राम देव तुम करो निहोरा ॥ 3 ॥
निदंक बपुरा पर उपकारी, दादू निंदा करै हमारी ॥ 4 ॥
- 445 -
श्री दादूवाणी-राग गुंड(गौंड) 20
३३१. विरह विनती । शूलताल
देहुजी, देहुजी, प्रेम पियाला देहुजी, देकर बहुरि न लेहुजी ॥ टेक ॥
ज्यों-ज्यों नूर न देखूं तेरा, त्यों-त्यों जियरा तलफै मेरा ॥ 1 ॥
अमी महारस नाम न आवै, त्यों-त्यों प्राण बहुत दुख पावै ॥ 2 ॥
प्रेम भक्ति रस पावै नाँहीं, त्यों-त्यों सालै मन ही मांहीं ॥ 3 ॥
सेज सुहाग सदा सुख दीजे, दादू दुखिया विलम्ब न कीजे ॥ 4 ॥
३३२. परिचय विनती । त्रिताल
वर्षहु राम अमृतधारा, झिलमिल झिलमिल सींचनहारा ॥ टेक ॥
प्राण बेलि निज नीर न पावै, जलहर बिना कमल कुम्हलावै ॥ 1 ॥
सूखे बेली सकल बनराय, राम देव जल वर्षहु आय ॥ 2 ॥
आतम बेली मरै पियास, नीर न पावै दादूदास ॥ 3 ॥
इति राग गुंड सम्पूर्ण: ॥ 20 ॥ पद 20 ॥
- 446 -
राग बिलावल
www.dadooram.org
अथ राग बिलावल २१
(गायन समय प्रातः 6 से 9)
३३३. परिचय विनती । त्रिताल
दया तुम्हारी दर्शन पड्ये ।
जानत हो तुम अंतरजामी, जानराय तुम सौं कहा कहिये ॥ टेक ॥
तुम सौं कहा चतुराई कीजै, कौण कर्म कर तुम पाये ।
को नहीं मिले प्राण बल अपने, दया तुम्हारी तुम आये ॥ 1 ॥
कहा हमारो आन तुम आगे, कौन कला कर वश किये ।
जीते कौन बुद्धि बल पौरुष, रुचि अपनी तैं सरण लिये ॥ 2 ॥
तुम ही आदि अंत पुनि तुम ही, तुम कर्ता त्रय लोक मंझार ।
कुछ नांही तैं कहा होत है, दादू बलि पावे दीदार ॥ 3 ॥
- 447 -
श्री दादूवाणी-राग बिलावल 21
३३४. (फारसी) विनती । उदीक्षण ताल
मालिक महरबान करीम ।
गुनहगार हररोज हरदम, पन्ह राख रहीम ॥ टेक ॥
अव्वल आखिर बंदा गुनही, अमल बद विसियार ।
गरक दुनिया सत्तार साहिब, दरदवंद पुकार ॥ 1 ॥
फरामोश नेकी बदी करद, बुराई बद फैल ।
बख्शिन्दः तूँ अजीब आखिर, हुक्म हाजिर सैल ॥ 2 ॥
नाम नेक रहीम राजिक, पाक परवरदिगार ।
गुनह फिल कर देहु दादू, तलब दर दीदार ॥ 3 ॥
३३५. उदीक्षण ताल
कौण आदमी कमीण विचारा, किसको पूजे गरीब पियारा ॥ टेक ॥
मैं जन एक, अनेक पसारा, भौजल भरिया अधिक अपारा ॥ 1 ॥
एक होइ तो कहि समझाऊँ, अनेक अरूझे क्यों सुरझाऊँ ॥ 2 ॥
मैं हौं निबल, सबल ये सारे, क्यों कर पूजूं बहुत पसारे ॥ 3 ॥
पीव पुकारूं समझत नाहीं, दादू देखु दशों दिशि जाहीं ॥ 4 ॥
३३६. उपदेश चेतावनी । भंगताल
जागहु जियरा काहे सोवे, सेव करीमा तो सुख होवै ॥ टेक ॥
जातैं जीवन सो तैं विसारा, पच्छिम जाना पथ न संवारा ।
मैं मेरी कर बहुत भुलाना, अजहुँ न चेतै दूर पयाना ॥ 1 ॥
सांई केरी सेवा नाँहीं, फिर फिर डूबै दरिया मांहीं ।
ओर न आवा, पार न पावा, झूठा जीवन बहुत भुलावा ॥ 2 ॥
मूल न राख्या लाह न लीया, कौड़ी बदले हीरा दीया ।
फिर पछताना संबल नाहीं, हार चल्या क्यों पावै सांई ॥ 3 ॥
इब सुख कारण फिर दुख पावै, अजहुँ न चेतै क्यों दहकावै ।
- 448 -
श्री दादूवाणी-राग बिलावल 21
दादू कहै सीख सुन मेरी, कहु करीम संभाल सबेरी ॥ 4 ॥
337. भंगताल
बार बार तन नहीं वावरे, काहे को बाद गँवावै रे ।
बिनसत बार कछू नहिं लागै, बहुरि कहाँ को पावै रे ॥ टेक ॥
तेरे भाग बड़े भाव धर कीन्हाँ, क्यों कर चित्र बनावै रे ।
सो तूँ लेइ विषय में डारे, कंचन छार मिलावै रे ॥ 1 ॥
तूँ मत जानै बहुरि पाइये, अब कै जनि डहिकावै रे ।
तीनि लोक की पूँजी तेरे, बनिज बेगि सो आवै रे ॥ 2 ॥
जब लग घट मैं श्वास वास है, तब लग काहे न ध्यावै रे ।
दादू तन धर नाम न लीन्हा, सो प्राणी पछतावै रे ॥ 3 ॥
338. ललित ताल
राम विसार्यो रे जगनाथ ।
हीरा हार्यो देखत ही रे, कौड़ी कीन्ही हाथ ॥ टेक ॥
काचहुता कंचन कर जानै, भूल्यो रे भ्रम पास ।
साचे सौं पल परिचय नाहीं, कर काचे की आस ॥ 1 ॥
विष ताको अमृत कर जानै, सो संग न आवै साथ ।
सेमल के फूलन पर फूल्यो, चूक्यो अब की घात ॥ 2 ॥
हरि भज रे मन सहज पिछानै, ये सुन साची बात ।
दादू रे अब तैं कर लीजै, आयु घटै दिन जात ॥ 3 ॥
339. मन । ललित ताल
मन चंचल मेरो कह्यो न मानै, दसों दिशा दौरावै रे ।
आवत जात बार नहि लागै, बहुत भाँति बौरावै रे ॥ टेक ॥
बेर बेर बरजत या मन को, किंचित सीख न मानै रे ।
- 449 -
श्री दादूवाणी-राग बिलावल 21
ऐसे निकस जाइ या तन तैं, जैसे जीव न जानै रे ॥ 1 ॥
कोटिक जतन करत या मन को, निश्चल निमष न होई रे ।
चंचल चपल चहुँ दिशि भरमै, कहा करै जन कोई रे ॥ 2 ॥
सदा सोच रहत घट भीतर, मन थिर कैसे कीजे रे ।
सहजैं सहज साधु की संगति, दादू हरि भजि लीजे रे ॥ 3 ॥
३४०. माया । उत्सव ताल
इन कामिनी घर घाले रे ।
प्रीति लगाइ प्राण सब सोषै, बिन पावक जिय जाले रे ॥ टेक ॥
अंग लगाइ सार सब लेवै, इनतैं कोई न बाचै रे ।
यहु संसार जीत सब लीया, मिलन न देई साचै रे ॥ 1 ॥
हेत लगाइ सबै धन लेवै, बाकी कछु न राखै रे ।
माखन मांहि सोध सब लेवै, छाछ छिया कर नाखै रे ॥ 2 ॥
जे जन जानि जुगति सौं त्यागैं, तिन को निज पद परसै रे ।
काल न खाइ, मरै नहिं कबहुँ, दादू तिनको दरशै रे ॥ 3 ॥
३४१. विश्वास । उत्सव ताल
जनि सत छाड़ै बावरे, पूरक है पूरा ।
सिरजे की सब चिन्त है, देबे को सूरा ॥ टेक ॥
गर्भवास जिन राखिया, पावक तैं न्यारा ।
युक्ति यत्न कर सींचिया, दे प्राण अधारा ॥ 1 ॥
कुंज कहाँ धर संचरै, तहाँ को रखवारा ।
हिमहर तैं जिन राखिया, सो खसम हमारा ॥ 2 ॥
जल थल जीव जिते रहैं, सो सब को पूरै ।
संपट सिला में देत है, काहे नर झूरै ॥ 3 ॥
जिन यहु भार उठाइया, निर्वाहै सोई ।
- 450 -