सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)

Akbar Birbal Vinod (Stories of Justice, Wit and Humour)

पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा

स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished292 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'अकबर बीरबल विनोद' बादशाह अकबर और उनके दरबारी बीरबल से जुड़ी हास्य, चतुराई और नीति की छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है। ये कथाएँ इतिहास से अधिक लोक-परम्परा की देन हैं, और पीढ़ियों से बच्चों और बड़ों दोनों में सुनी-सुनाई जाती रही हैं। हर कहानी में किसी प्रश्न, उलझन या दरबारी षड्यन्त्र का हल बीरबल अपनी सूझ-बूझ और वचन-चातुरी से निकालते हैं।

मुखपृष्ठ के अनुसार इन कथाओं का संग्रह पं. रामानन्द द्विवेदी (जलालपुर माफी, चुनार) ने किया और इन्हें बनारस के राजादरवाज़ा स्थित बाबू बैजनाथ प्रसाद बुकसेलर ने प्रकाशित किया। प्रथम संस्करण की २००० प्रतियाँ सन् १९३८ में छपीं। भूमिका में बताया गया है कि पुराने राजदरबारों में हास्य-कुशल और कुशाग्रबुद्धि लोगों का आदर होता था, और अकबर की राजसभा के नवरत्नों में बीरबल सबसे चमकीले रत्न थे — केवल हँसोड़ ही नहीं, बल्कि वीर, कवि और पण्डित भी।

पुस्तक में आरम्भ में विस्तृत विषय-सूची है, और कहानियाँ क्रम-संख्या के साथ दी गई हैं; उदाहरण के लिए एक कथा का शीर्षक है 'भाग्य बड़ी है कि उद्योग'। २९२ पृष्ठों का यह संग्रह उस समय की हिन्दी गद्य-शैली का भी अच्छा नमूना है।

अकबर बीरबल विनोद ७२

पृष्ठ 86 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद ७२

पाखाना फिरने गया। इस बीच बादशाह के जी में बीरबल
के बुद्धि-परीक्षा की बात समाई, उसने ख्याल किया कि
बीरबल महीनों से बीमार है; शायद उसकी चतुरता में कुछ
कमी पड़ गयी हो। जानना चाहिये कि अब यह कितना
चतुर रह गया है। नौकरों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

७३ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 87 स्कैन

७३ अकबर बीरबल विनोद
पहले ही सी चतुरता देखकर बड़ा प्रसन्न हुए और उससे
असली भेद प्रकट कर दिया ।
—०:***:०—
अपनी मनमानी दूँगा
दिल्ली का एक नागरिक बड़ा सूम था। वह अपने
परिश्रम और कृपणता के कारण रत्नों का एक बड़ा कोष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद ७४

पृष्ठ 88 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद ७४

ही बता कि क्यों कर न रोकूँ ।” लोहार ने कहा-“वह धन
कहाँ और किस चीज़ में रक्खा हुआ है। तब सूमड़ा उँगली
से बगल की एक कोठरी दिखलाते हुए बोला-“उसी कोठरी
में एक काठ की पुरानी सन्दूक रक्खी हुई है जिसमें सात
लाख के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

७५ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 89 स्कैन

७५ अकबर बीरबल विनोद

कर उससे कहने लगा- "भाई आधा धन मुझे दो और
बाकी आधा आप ले लो, इसमें मेरी राजी है।" लुहार
डाटकर बोला-"क्या पहले मेरे तेरे बीच ऐसी शर्ते पकी नहीं
हुई थीं कि मैं तुझे अपनी मनमानी दूँगा ! अब चों चप्पड़
क्यों करता है?"
दोनों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद ७१

पृष्ठ 90 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद ७१
जबान से ही निर्णय हो गया । अब जवाहरातों को इसे देकर
आप खाली पिटारी लेकर चला जा । इस प्रकार लुहार के
हाथ खाली पिटारी लगी और कंजूस सानन्द जवाहरातों को
लेकर घर लौटा ।

बीरबल और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

७७ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 91 स्कैन

७७ अकबर बीरबल विनोद
खोज खबर न ली। परन्तु जब सोचते सोचते तीन चार
दिनों का अरसा बीता और वह नहीं आया तो उन्हें बीरबल
को देखने की इच्छा हुई। वे अपने चन्द सिपाहियों
के साथ बीरबल के मकान पर गये। जब उसे बादशाहके
आगमन की सूचना मिली तो झट

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 92 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद
पहुँचकर बादशाह ने पूछा- "तुम इस समय महल की तरफ
क्यों गये थे और तुम्हारे बगलमें यह क्या चीज है।" बीरबल
ने कहा-"कुछ तो नहीं।" फिर भी बादशाह का शक ब-
ही रहा क्योंकि उसकी काख तले चदरे के भीतर से कोई चीज
दिखाई पड़ रही थी। बादशाह ने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

७६ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 93 स्कैन

७६ अकबर बीरबल विनोद
ले गया। वहाँ जाकर देखा तो उसके कमरे की सारी चीजें
इधर उधर बिखरी पड़ी हैं, सन्दूक काताला भी खुला हुआ है।
बादशाह तुरत ताड़ गया कि इसी को चुराने के लिये बीर-
बल अकेले में यहाँ आया था, परन्तु फिर भी इतने ही से उसे
शान्ति न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद ८०

पृष्ठ 94 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद ८०
हाथी की तरह झूमना प्रारम्भ करता है। पाँचवीं बार गधा
बना देता है। छठवें में मद्यपी नशे में गुप्त हो जाता है, यहाँ
तक कि उसको अपने शरीर तक की भी सुधि बुध नहीं
रहती। यही कारण था कि अन्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

८१ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 95 स्कैन

८१ अकबर बीरबल विनोद
में बैठकर भोजन कर रहे थे। उनकी थाली में परोसे खाद्य पदार्थ
में एक बाल निकला जिसकारण पंडितजी को बड़ा रंज हुआ
और अपनी स्त्रीको संबोधित कर बोले-"देखो ! आज तो
मैं तुम्हारी पहली चूकके कारण तुम्हें क्षमा करता हूँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 96 स्कैन

अकबर बीरबल बिनोद ८२

भाई को बीरबल से पुराना परिचय होने का स्मरण हो आया ।
वह तत्क्षण बहन के उद्धार का उपाय पूछने के लिये बीरबल
के घर पहुँचा । उस समय बीरबल चारपाई पर पड़े २ पुस्तक
पढ़ रहा था, अपने मित्र का सन्देशा सुन उसे पास बुलाकर
उसका कुशल समाचार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

८३ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 97 स्कैन

८३ अकबर बीरबल विनोद

विनय करने लगे। उसकी स्त्री समीप की कोठरी से छिपकर
सारी दुर्दशाएँ देख रही थी, पति को भाइयों से गिड़गिड़ाते देख
उसे दया आ गई और उसका पवित्र हृदय धर्म-सागर में गोते
मारने लगा। स्त्री ने कहा-“चाहे जो हो, मैं पति की ऐसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 98 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद
८४
संदेह की निवृत्ति
एक दिन बीरबल और बादशाह में बहुत देर तक वार्ता-
लाप होने पर भी उसबीच कोई हँसीकी बात नहीं आई, जिस
कारण बादशाह ने अपने मनमें सोचा-“कुछ नहीं, बीरबल
स्वाभाविक बुद्धिमान नहीं है, बल्कि इधर उधरसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

८५ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 99 स्कैन

८५ अकबर बीरबल विनोद
इसी लिये कहा गया है कि अच्छी संगत से अच्छी और
बुरी संगत से बुरी बुद्धि उत्पन्न होती है।
बीरबल गाय राँधत
ऐसा देखाजाता है कि बादशाह को हँसी मजाक से बड़ा
प्रेम था, इसी कारण बात बात में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद ८६

पृष्ठ 100
स्थायी लिंक
पृष्ठ 100 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद ८६
सबका ध्यान आपकी तरफ था
फारस का बादशाह बीरबल की बुद्धि की बड़ी प्रशंसा
सुना करता था इसलिये उसे बीरबल को देखने के लिये उत्कट
इच्छा हुई। अकबर के पास एक पत्र लिख कर भेजा
उस में बीरबलके बुलाने की बात लिखी थी। वह अहल्कार
कई दिन की मंजिल तय कर दिल्ली पहुँचा और बादशाह को
अदब से सलाम कर फारस के बादशाह का भेजा हुआ पत्र
दिखलाया। अकबर बादशाह पत्र पढ़कर बहुत खुश हुआ
और अहल्कार को अपनी सराय में आराम करने की आज्ञा
दी। वहाँ उसके आराम की सभी वस्तुएँ प्रस्तुत थीं। दूसरे
ही दिन बादशाह ने बड़े ठाटबाट के साथ बीरबल को फारस
भेज दिया।
बीरबल फारस पहुँचकर शहर के बाहर एक बाग़ में
अपना डेरा खड़ा कराया और उस अहल्कार को अपने आने
की सूचना देनेके लिए फारस के बादशाह के पास भेजा।
जब बादशाह ने सुना कि बीरबल नगर के बाहर मेरे हुक्म
की इन्तजार कर रहा है, तो उसने अपने समस्त कर्मचारियों
को अपने ही सा वस्त्राभूषणों से सुसज्जित करा सबके सहित
दरबार में जा बैठा और बीरबल को आने की आज्ञा दी।
अहल्कारे से बादशाह के बुलावे का पत्र पाकर बीरबल
राजभवन में उस से मिलने आया। वहाँ की अजीब हालत
थी, सब लोग एक ही तरह की पोशाक पहने हुए यत्रतत्र बैठे
थे। बीरबल एक तरफ से सबको लक्ष करता हुआ धीरे २

८७ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 101
स्थायी लिंक
पृष्ठ 101 स्कैन

८७ अकबर बीरबल विनोद

बादशाह के पास जा पहुँचा और उसे अदब से सलाम
कर उसके समीप आप भी बैठ गया। बादशाह फारस ने
पहले उसकी बड़ी आवभगत की पश्चात् उससे पूछा- "बीर-
बल ! तुमको कैसे मालूम हुआ कि मैं ही फारस का बादशाह
हूँ।" बीरबल ने उत्तर दिया-"गरीबपरवर ! आपका दृष्टि-
कोण सब पर था और सबका ध्यान आप पर था। इससे मैंने
आपको बिना परिश्रम ही आसानी से पहचान लिया।"

—०:❉:०—

सच्चे झूठे का भेद।

बादशाह और बीरबल में सिद्धान्त निरूपण हो रहा था
इसी के अन्तरगत बादशाह ने बीरबल से सच्चे और झूठे
का भेद पूछा। बीरबल ने उत्तर दिया-"पृथिवीनाथ ! इन
दोनों के मध्य उतना ही भेद है जितना कि आँख और कानों
में है।" बादशाह की समझ वहाँ तक न पहुँच सकी इस
वास्ते बीरबल से फिर पूछा- "क्यों, ऐसा काहे को होता
है?" बीरबल ने उत्तर दिया-"पृथिवीनाथ ! सुनिये, जो
बात आँखों देखी रहती है वह तो सच्ची और जो कान से
सुनी जाती है वह झूठी।" बादशाह बीरबल के युक्तिसंगत
और तर्कपूर्ण उत्तर से सन्तुष्ट हो गया।


चुप्पा सबसे भला।

एक दिन बादशाह को एक नई तरंग सूझी। उसने
बीरबल को तुरत आज्ञा दी- "बीरबल ! एक ऐसा मनुष्य

अकबर बीरबल विनोद ८८

पृष्ठ 102
स्थायी लिंक
पृष्ठ 102 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद ८८

ढूँढ ला जो सब सयानों का सरताज हो ?” बीरबल किसी
बात से भला कब हताश होने वाला था, उसने झट उत्तर
दिया-“पृथिवीनाथ ! शीघ्रातिशीघ्र ढूँढ़कर हाजिर करूँगा।
परन्तु इस काम में दस हजार रुपयों की आवश्यकता है।”
बादशाह की आज्ञा से बीरबल को तत्काल दस हजार रुपयों
की थैली दी गई। बीरबल रुपयों को लेकर अपने घर चला
गया। थैली घर पर रख आप “सौ सयाने का एक सयाना”
की फिराक में शहर की गलियों को छानने लगा। मशाल मशहूर
है-“जिन खोजा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ।” दैवात उसे
एक अहीर मिला। उसको दिहाती चतुर देख बीरबल ने
उसे अपने पास बुलाकर उसके कान में समझाया-“देखो
यदि तुम मेरे कहने के अनुसार करोगे तो मैं तुझे एक सौ
रुपया इनाम दूँगा ?”
ग्वाला भला काहे को इन्कार करता, बिचारे ने इकट्ठी
सौ रुपयों की गुल्ली आजन्म में नहीं देखी थी। उसको अपने
अनुकूल समझ कर बीरबल बोला-“देखो मेरे साथ तुम्हें बाद-
शाह के पास चलना होगा, यदि बादशाह तुमसे कुछ पूछें तो
एकदम चुप रहजाना। वह बोला-“बहुत अच्छा ऐसाही करूँगा।”
बीरबल उस अहीर को अच्छे २ वस्त्रों से सुसज्जित कर शाही
दरबार में ले गया और बादशाह के समक्ष खड़ाकर बोला-
“पृथिवीनाथ ! आपकी आज्ञानुसार सयाना मनुष्य हाजिर है
उसकी परीक्षा कर लें।” बादशाह उसे और समीप खड़ा करा
कर यों प्रश्न करना प्रारम्भ किया-“तुम कहाँ रहते हो ? तुम्हारे
माता-पिता तुमको किस नाम से पुकारते हैं ? कौनसी बात

८६ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 103
स्थायी लिंक
पृष्ठ 103 स्कैन

८६ अकबर बीरबल विनोद
विशेष जानते हो ? बादशाह ने बारी बारी से इसी प्रकार
अनेकों प्रश्न किया, परन्तु वह तो सोहबल्ले की तरह पहले
से ही पढ़ाकर पक्का कर दिया गया था, उत्तर काहेको देता ।
अब बीरबलको उसे सँभालने की बारी आई । वह बोला—
“पृथिवीनाथ ! आपके पूछने का इस आदमी ने यह अर्थ
निकाला है कि न जानें बादशाह यह सब बातें पूछकर पीछे
क्या करें । क्योंकि ऐसी कहावत उसे पहले ही से याद है—
“राजा योगी अग्नि जल, इनकी उल्टी रीति । डरते रहियो
भाइयो थोड़ी पालैं प्रीति ।” पदार्थ मौन धारण कर लिया है।
आपने सुना होगा—“चुप्पा सबसे भला ।” बादशाह को
बारबल की शिक्षा से आनन्द प्राप्त हुआ और अहीर को
घर जाने की छुट्टी मिल गई ।
━०:*:०━
सौवाँ अंश ।
एक दिन बादशाह दरबार के कामों से निपटकर संध्या
समय आराम बाग में बीरबल से मनोरंजन की बातें कर रहा
था। इसी बीच उसने भुलावा देकर पूछा—“बीरबल ! तुम
अनेकों बार अपनी स्त्री के हाथ से हाथ मिलाया होगा,
क्या बतला सकते हो, उसके हाथ में कितनी चूड़ियाँ हैं ?”
बीरबल ने उत्तर दिया—“गरीबपरवर ! इधर बहुत दिनों से मुझे
अपनी बीबी के हाथ से हाथ मिलाने का सुअवसर नहीं मिला
फिर भी मैं विश्वास के साथ कहने को तैयार हूँ कि आप
जिस दाढ़ी पर अपना हाथ नित्य फेरते और उसे देखा करते

अकबर बीरबल विनोद ६०

पृष्ठ 104
स्थायी लिंक
पृष्ठ 104 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद ६०
हैं उसके सौवें हिस्सेके बराबर मेरी स्त्री के हाथमें चूड़ियाँ हैं
यदि आपको विश्वास न हो तो उन्हें गिनकर अपनी शंका
समाधान कर लें।”
अधिकतर प्रिय क्या है ?
एक दिन बादशाह अपने दरबार में बैठा था और दो
वर्षीया शाहजादा सलीम उसकी गोद में सानन्द खेल रहा था।
उसकी बाल-चपलता देखकर बादशाह आनन्द-मग्न हो गया
और आनन-फानन उसके मनमें यह प्रश्न उपस्थित हुआ—
“जीवधारी को अधिकतर प्रिय क्या है ?” बादशाह को चुप
देखकर सलीम उसका ध्यान अपनी तरफ आकृष्ट करने के
अभिप्राय से तुतला कर कुछ बोला-“उसकी तोतरी बातों ने
बादशाह के आनन्द को और भी बढ़ा दिया। आनन्दवश वह
अपने मनोगत भावों को दबा न सका और तत्क्षण समस्त
दरबारियों की तरफ लक्ष करके पूछा—“इस पृथिवी पर के
प्राणियों को अधिकतर प्रिय क्या है ?”
दरबारी सोच में पड़ गये ? कोई कुछ कहता तो कोई
कुछ। अन्त में आपस में गोष्ठी करने लगे, परन्तु फिर भी
किसी सिद्धांत पर अटल नहीं हुए। बीरबल की अनुप-
स्थिति में इन बिचारों पर कभी २ ऐसी विपत्ति आ जाया
करती थी। यदि बीरबल प्रस्तुत होता तब तो उनका पौ
बारह था। बादशाह भी बीरबल के रहते ऐसी २ बातें किसी
दूसरे दरबारी से कभी न पूछता था। आज की सभा में बीरबल

६१ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

६१ अकबर बीरबल विनोद
न था जिस कारण इनके ऊपर ऐसी आफत आई। कुछ देर
सोच समझ लेने के बाद सर्वसम्मति मिलाकर एक वृद्ध
दरबारी बोला-"पृथिवीनाथ ! अधिकतर प्रिय लड़का होता
है।" दरबारियों ने आपस की गोष्ठी से निश्चित किया था
कि इस समय बादशाह लड़के को गोद में लिये हुए खिला
रहा है अतएव उसके प्रश्न का इशारा लड़के की तरफ ही है।
बादशाह उस समय वृद्ध दरबारी का उत्तर स्वीकार कर
लिया और सभा बरखास्त हुई।
बीरबल राजकीय कार्य से कहीं बाहर गया था दैवात
दूसरे ही दिन आ पहुँचा। बादशाह को तो पहले की धुन
बँधी हुई थी, बीरबल को सभा में बैठते ही वही प्रश्न उससे
भी किया। वह बोला-"गरीबपरवर ! प्राणी को अपना जीव
सबसे अधिक प्यारा होता है। इसकी तुलना और किसी से
नहीं की जा सकती, चाहे वह अपना कितना ही सगा संबन्धी
क्यों न हो ?" तब बादशाह अपने दरबारियों का मान रखने के
लिये बीरबल की बात काटकर कहा-"तुम्हारा कहना गल्त
है, क्या लड़का प्राण प्यारा नहीं होता ?" तुमको यदि अपने
कहने पर अटल विश्वास है तो उसे प्रमाणित कर दिखावो,.
बीरबल बादशाह की आज्ञा शिरोधार्य करता हुआ बोला-
"पृथिवीनाथ ! बागका एक बड़ा हौज खाली करनेकी बागवान
को आज्ञा दी जावे तब तक मैं बाजार से परीक्षा की चीजें
लेकर लौट आता हूँ। आप सभासदों सहित बाग में उपस्थित
रहें, वहीं पर मैं इस बात को प्रमाणित कर के दिखलाऊँगा।
बादशाह की आज्ञा पाकर बागवान ने प्राणपण से परिश्रम