सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)

Akbar Birbal Vinod (Stories of Justice, Wit and Humour)

पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा

स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished292 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'अकबर बीरबल विनोद' बादशाह अकबर और उनके दरबारी बीरबल से जुड़ी हास्य, चतुराई और नीति की छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है। ये कथाएँ इतिहास से अधिक लोक-परम्परा की देन हैं, और पीढ़ियों से बच्चों और बड़ों दोनों में सुनी-सुनाई जाती रही हैं। हर कहानी में किसी प्रश्न, उलझन या दरबारी षड्यन्त्र का हल बीरबल अपनी सूझ-बूझ और वचन-चातुरी से निकालते हैं।

मुखपृष्ठ के अनुसार इन कथाओं का संग्रह पं. रामानन्द द्विवेदी (जलालपुर माफी, चुनार) ने किया और इन्हें बनारस के राजादरवाज़ा स्थित बाबू बैजनाथ प्रसाद बुकसेलर ने प्रकाशित किया। प्रथम संस्करण की २००० प्रतियाँ सन् १९३८ में छपीं। भूमिका में बताया गया है कि पुराने राजदरबारों में हास्य-कुशल और कुशाग्रबुद्धि लोगों का आदर होता था, और अकबर की राजसभा के नवरत्नों में बीरबल सबसे चमकीले रत्न थे — केवल हँसोड़ ही नहीं, बल्कि वीर, कवि और पण्डित भी।

पुस्तक में आरम्भ में विस्तृत विषय-सूची है, और कहानियाँ क्रम-संख्या के साथ दी गई हैं; उदाहरण के लिए एक कथा का शीर्षक है 'भाग्य बड़ी है कि उद्योग'। २९२ पृष्ठों का यह संग्रह उस समय की हिन्दी गद्य-शैली का भी अच्छा नमूना है।

१७७ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 191 स्कैन

१७७ अकबर बीरबल विनोद
नहीं बल्कि नितान्त असम्भव है। अब बीरबल की जान नहीं
बच सकती, परन्तु बीरबल ने कुछ जवाब नहीं दिया । वह
चुपचाप बैठा रहा । नाव किनारे पर आ लगी । घर लौटते
समय बादशाह ने उस जगह अपने सिपाहियों की पहरा
चौकी बाँध दी ताकि बीरबल किसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

[Page Header: अकबर बीरबल विनोद १७८]

पृष्ठ 192 स्कैन

[Page Header: अकबर बीरबल विनोद १७८]

माफ कर दूँगा।” बीरबल ने उत्तर दिया-“गरीबपरवर !
मरते को मारना अच्छा नहीं, आप तुरत मुझे मारे जाने
की आज्ञा दीजिये।” बादशाह ने कहा-अच्छी बात है, तब
तो आगे ही आ रहा है।”
बादशाहने वधिक को बीरबल को फाँसीघर ले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 193 स्कैन

१७६
अकबर बीरबल विनोद
और मुझ क्षुधित का आशीर्वाद ले ।”
बीरबल बड़ी असमंजस में पड़ गया एक तो मरण काल
दूसरे फकीर की याचना सो भी मछली । वह बोला—“शाह
साहब ! आपको ज्ञात होना चाहिये कि मैं एक कुलीन ब्राह्मण
हूँ; हमलोग अपने चौके में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद १८०

पृष्ठ 194 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद १८०
बीरबल ने एकत्रित मंडली से कहा-“आप लोगों की
अनुमति प्राप्त कर मैं एक बार पुनः बादशाह से मिलना
चाहता हूँ, कृपाकर मुझे फिर बादशाह के समीप ले चलें।
उन लोगों ने मछली का पेट फाड़ते समय कुछ निकलते हुये
अवश्य देखा था पर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१८१ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 195 स्कैन

१८१ अकबर बीरबल विनोद
सन्देह न रहा तो बोले-“बीरबल यह अँगूठी कैसे प्राप्त हुई?”
बीरबल ने जवाब दिया-“गरीबपरवर ! मेरा प्रारब्ध घसीट
लाया है। तब उसके मिलने का सब किस्सा बीरबलने बादशाह
को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद १८२

पृष्ठ 196 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद १८२
घड़ियों को वर्ष के समान काटती हैं। प्रभु क्या यह अनुचित
नहीं है? मैं अपने हृदय की गवाही अपने मुख से कहाँ तक दें,
उसे या तो हमारा मन या अन्तर्यामी ईश्वर ही जान
सकता है। क्या आप बतलाने की कृपा करेंगे कि इस समय
आप कितने समय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१८३ | अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 197 स्कैन

[Page Header]
१८३ | अकबर बीरबल विनोद

का दिन रात कैसे कटे क्या हम पशु के समान बँधी पड़ी
रहें ?” तब एक दूसरी बेगम बोली-“प्रभु ! आपकी न्याय
प्रियता सब पर विदित है, आप अपने छोटे से छोटे कर्म-
चारियों की प्रार्थनाएँ सुनते हैं तो क्या कारण है कि हम
लोगों की न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद १८४

पृष्ठ 198 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद १८४
के नये नये प्रेम और नई नई मनबहलाव की बातों से बादशाह
का मन ऐसा लग गया कि उन्हें अपने दरबार तक की सुध
बुध न रही, राज में क्या होता है और क्या नहीं इसकी
कुछ भी चिन्ता न रही । कई महीनों का समय इसी प्रकार
गुजस्त होगया,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१८४ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 199 स्कैन

१८४ अकबर बीरबल विनोद
इतना ही नहीं उनको अच्छी चौकसी के लिये छिपेतौर से
कुछ अधिक वेतन भी देती थीं और उन्हें हुक्म दे रखा था
कि कोई भी मर्द महल के भीतर प्रवेश न करने पाये।
जो काम बादशाह के करने का था वह सब रुक गया।
बाहर बाहर से कितने ही राजदूत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अकबर बीरबल विनोद १८६

पृष्ठ 200
स्थायी लिंक
पृष्ठ 200 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद १८६
स्थिति को हम कैसे सँभाल सकेंगे। इसलिये हमें मुनासिब
है कि तन मन तथा धन से बादशाह की खोज में कटिबद्ध
हो जावें।
टोडरमल नामी एक प्रधान दरबारी बोला-"बीरबल ! मेरी
अनुमति से आप पहले महल के उन स्थानों का अन्वेषण करें जहाँ
तक कि आपको महलमें जाने की आज्ञा है।" बीरबलने कहा-
"यह मैं इससे पहले ही कर चुका हूँ; परन्तु जब मेरा कुछ वश न
चला तो आज यह बात आप लोगोंके सामने उपस्थित किया है।"
गंग कवि बोला-"आप लोगों को विदित है कि मैं बादशाह
को देखने के लिये कितना उतावला हो रहा था, सो कलह
मुझसे बादशाह का साक्षात्कार होगया। मानो सूखते विरवे
पर पानी पड़गया, सबकी आँखें खुल गईं। बीरबल ने पूछा-
"आपने बादशाह को कहाँ पर देखा था।" गंग ने उत्तर
दिया-"वह दिलाराम बेगम के कमरे में सोये थे।" बीरबल
ने कहा-"ठीक है, बेगम ने बादशाह को मोहित कर लिया है,
भला ऐसी दशा में बादशाह दरबार में कैसे आ सकते हैं?"
गंग कविने कहा-"केवल पता लगाने ही में मुझे जानपर
खेलने की नौबत आ पहुँची थी अब वहाँ से निकाल लाना
कोई आशान बात नहीं है। बीरबल ने गंग को उसकाते हुये
कहा-"फिर भी यह काम सिवा कविवर गंग के दूसरे के
किये हो भी नहीं सकता।" एक अन्य दरबारी ने भी कहा-
"भाई यह साधारण एहसान नहीं है, बादशाह को निकाल
लाने वाले की कीर्ति अमर हो जायगी। कारण कि इससे
अगणित लोगों का उपकार होगा। गंगजी तुरत कार्य संपा-

१८४ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 201
स्थायी लिंक
पृष्ठ 201 स्कैन

१८४ अकबर बीरबल विनोद
दन के लिये अग्रसर होइये।" गंग बोले- "क्या खूब ! जान
पड़ता है कि आप लोग मेरा ही प्राण लेने को उद्यत हुए हैं।"
खानखाना अबतक चुप्पी साधे हुये था परन्तु गंग को कच-
ड़ियाते देखकर बोला- "गंगजी इसमें आपके लिये कोई भय
करने की बात नहीं है। यदि बादशाह क्रोधित भी रहेंगे तो
आपकी तरफ देखते ही पानी २ हो जायँगे । यह कोई साधारण
काम नहीं है इससे आपको एक बड़ा एहशान मिलेगा।"
गंग बोला- "क्या आप लोग उन बेगमों को कुछ कम
समझते हैं जो बादशाह को अपने प्रेम फाँस में जकड़ कर
आज दस महीनों से गुम किये हुए हैं यदि वे मुझसे रुष्ट
होकर बादशाह को उल्टा सीधा समझा देंगी तो बादशाह
मेरी जान लेने पर उतारू हो जायँगे । मेरे बालबच्चे
बिलबिला कर बे मौत मरेंगे । बादशाह को महल से बाहर
निकाल लाना शेर का सामना करना है"
बीरबल बोला- "गंगजी ! मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ
कि यदि अबकी बार बादशाह उन बेगमों के हाथ से छूटे कि
समझ लेना कि फिर वे उनके हाथ न लगेंगे । इस बार ही
उनसबों ने उन्हें कैसे फँसा लिया, मुझे तो इसी पर बड़ा
आश्चर्य हा रहा है।" अब राजा टोडरमल की बारी आई वे
बोले- "कविवर ! आपको हतोत्साह होना शोभा नहीं देता;
यह काम कवियों का ही है कि दूसरों को उत्साह देते हुए
लड़ाई में स्वयं अपना प्राण भी विसर्जन कर देना। इसके
अनेकों प्रमाण पुस्तकों में भरे पड़े हैं। लड़ाई में प्राण देकर
हमारे प्राचीन कवियों ने केवल थोडे से आदमियों की जीवन

अकबर बीरबल विनोद १८८

पृष्ठ 202
स्थायी लिंक
पृष्ठ 202 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद १८८

रक्षा की होगी यहाँ तो समस्त भारत को काल की गाल से
बचाना है। आप धैर्य से काम लें, कामयाबी आपके ही द्वारा
हासिल होगी। इस महान पुण्य का भागी होना विधाता ने
आपही के करम में लिखा है।"
बीरबल गंगको प्रोत्साहित करने के लिये फिर बोला—
हमारे कवि सम्राट तो सदासे सूरमा हैं; इस बार न जाने क्यों
इनका मन कदरा रहा है? क्या राज का प्रबन्ध उलटने वाला
तो नहीं है? हरेच्छा! भावी बड़ी प्रबल होती है।" गंग से
चुप न रहा गया वे बोले-“दीवान साहब अब कुछ न कहो
आपके बोलने से मेरा कलेजा फड़कने लगता है। आपने कोई
जादूगरी तो नहीं सीख रक्खी है। या आपकी बाणीमें कोई मोहनी
शक्ति तो नहीं घुसी हुई है। मैं आपकी बातें सुनते ही आप
के फेर में आ जाता हूँ। टोडरमल ने कहा-“देखो गंग मोहनी
सोहनी कहना तो टाल मटोल की बातें हैं अब आपको अपना
विचार स्पष्ट कर देना चाहिये या तो हाँ करो वा नाहीं करके
सारा बखेड़ा दूर कर दो। गंग बोले-“क्या खूब, आप सब
लोग एक मत होकर मेरे पीछे पड़ गये हैं, परन्तु स्मरण
रखना कि इस बार प्राण लेने देने की बारी है, जब सर
कटाने की दशा उपस्थित होगी तो क्या उस समय भी मेरी
रक्षा करोगे।” बीरबल ने सबको इशारा किया जिस कारण
सब सभासद एक साथ हामी भरने को तय्यार हो गये।
बीरबल बोला-“कविवर! आपका एहसान इस सभासदों
पर सबसे बढ़ कर होगा। क्या इतने लोगों के कहने पर
बादशाह विचार नहीं करेंगे। टोडरमल ने कहा-“गंगजी अब

१८६ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 203
स्थायी लिंक
पृष्ठ 203 स्कैन

१८६ अकबर बीरबल विनोद
तत्काल बादशाहको महल से निकाल लाने का उपाय करो।”
गंग बोला-“मैं दीवान बीरबल और राजा टोडरमल प्रभृत
सभी दरबारियों से आग्रह पूर्वक निवेदन करता हूँ कि इस
समय मेरा दिल और दिमाग काम नहीं करता है अतएव इस
समय यश प्राप्ति के लिये कोई दूसरा दरबारी बीड़ा उठावे।
मेरी सम्मति में तो ऐसा आता है कि बीरबल मानसिंह टोडर
मल और खानखाना, प्रभृत कोई भी दरबारी इस काम का
भार अपने सिर ले तो अति उत्तम हो।” राजा टोडरमल
बड़ी चिन्ता में पड़ गये उन्होंने विचार किया कि जिस बात
को हम लोग घंटों परिश्रम कर इतने ऊँचे पहुँचाया था वह
थोड़े ही में गिरना चाहती है यदि सचमुच में गिर ही गई तो
यह आज की सभा निष्फल हो जायगी। उन्होंने कहा-“जो
काम जिसके करने का है वही उसके करने का असली हकदार
है। कविवर ! यह काम कवियों का है; इसे कोई दूसरा नहीं
कर सकता।” गंग कबि इस बार बिल्कुल निरुत्तर होगया
असल में बात भी सही थी, सही के आगे हरएक विचार-
वान पुरुष को झुकना पड़ता है। उसने हामी भर ली और
बोला-“चाहे जैसे भी हो अब बादशाह को जनाने महल से
बाहर निकाल कर ही दम लूँगा।”
समस्त दरबारी आनन्दविह्वल हो गये। इस खुशखबरी
के उपलक्ष में सभों ने ईश्वर पूजा करने की मनौती मानी।
इसके पश्चात सभा का काम बन्द हुआ। लोग दूसरे कार्यों का
सँभाल करने लगे।
उधर गंगकी और ही हालत थी। उसने विचार किया कि

अकबर बीरबल विनोद १६०

पृष्ठ 204
स्थायी लिंक
पृष्ठ 204 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद १६०
जो काम मुझेही करना जरूरी है उसमें व्यर्थ आगा पीछा
करना उचित नहीं। मैं इस कार्य को आज ही सम्पादन
करूँगा। यह राजदरबार है। गुप्तचर बराबर लगे रहते हैं,
कहीं यह सुराख बेगमों को लग गई तो फिर काम होना
असम्भव हो जायगा। वे बादशाह को ऐसी गुप्त कोठरी में
छिपा देंगी कि वहाँ तक मेरा पहुँचना ही कठिन हो जायगा।
फिर एक कवि की ऐसी युक्ति भी है—
"काल करे सो आज कर, आज करे सो अब।
पल में परलय होयगो, बहुरि करोगे कब ॥"
गंग का ऐसा विचार करना झूठा नहीं था वह बेगमों के
नस नस से वाकिफ था, दूसरें स्त्रियों के भेद भावों का पूर्ण
ज्ञाता भी था। प्रातःकाल ही अपने कार्य साधन का निश्चित
कर जब अर्ध रात्रि का अमला आया तो अपनी पोशाक
बदल कर भयावनी सूरत बना ली। दिन मे ही एक काला
बुरका और एक हाथ भर की ऊँची काली टोपी सिलवा कर
दुरुस्त करवा लिये था। जब मध्य रात्रि आई तो बुरका और
टोपी को धारण कर हाथ में एक मोटा सा लट्ठ बाँध घर से
बाहर निकला। एक हाथ में माला भी लटक रही थी। उसने
अपनी सूरत राक्षस की बनाई थी। रास्ते में लोगों से
साक्षात्कार न हो जाय इस भय से हटता बढ़ता निर्धारित
स्थान की तरफ अग्रसर हुआ। जनाने बाग के द्वार पर पहुँच कर
आगा पीछा सोचने लगा। उसके मनमें यह समाई कि अगर
सदर फाटक से चलता हूँ तो निश्चय है कि पहरे वालों से
मुठभेड़ हो जायगी। अतएव गुप्तद्वार से चलने में ही कल्याण

१६१ अकबल बीरबल विनोद

पृष्ठ 205
स्थायी लिंक
पृष्ठ 205 स्कैन

[header]
१६१ अकबल बीरबल विनोद

दीख पड़ता है। तदर्थ उसने गुप्त द्वार का ही आश्रय लिया।
रात्रि का चतुर्थ पहर था-लुकते छिपते वह एक ऐसी जगह
जा पहुँचा जहाँ से हल्का प्रकाश बाहर को आ रहा था।
बादशाह पाखाने से निवृत्त होकर दातून कर रहा था,
उसके चारों तरफ बारांगनाओं की चौकी थी। बादशाह
का आनन्द उपभोग देखकर गंग चकरा गया। और मन ही
मन सोचा-"भला ऐसा कौन त्यागी होगा जो ऐसा
इन्द्रभवन का उपभोग त्यागकर दुनिया के बखेडों में फँसकर
जीवन व्यतीत करेगा। किसीके आनन्द में बाधा पहुँचाने से
बड़ा प्राश्चित लगता है, परन्तु क्या करूँ मैं तो कतंव्य
की बेड़ी पहन चुका हूँ, मुझे तो उसका निर्वाह करना ही
पड़ेगा। फलदाता ईश्वर है उसे जो पसन्द होगा करेगा।
ऐसा संकल्प विकल्प कर अपने मनको भली-भाँति पक्का
कर लिया फिर खिड़की के समीप पहुँच कर एक गहरी लल-
कार देकर बोला-"ऐ बादशाह ! तू अभी तक अपने को मनुष्य
समझकर अचेत पड़ा है; परन्तु बाहर के लोग तुझे घोड़े और
गदहे की उपाधि वितरण कर रहे हैं, क्या तुझे इसका भी
कभी ध्यान आता है, मौका है अब भी सँभल जा।" इतना
कहना था कि वह बड़ी तेजी से निकल भागा, उसके भागने
की गति इतनी तेज थी कि चाहे कोई कितना ही दौड़ाक
क्यों न होता परन्तु उसका हाथ नहींमार सकताथा। बादशाह
भीतर से पुकार कर बोले-"अरे कोई है, इस नालायक को
अभी जान से मार डालो।" बादशाह को गंग ऐसा प्रख्यात
कवि का शब्द ज्ञात था उसकी आवाज से उसने गंगका होना

गंग प्राण लेकर भागा तो सही परन्तु फिर भी चौकीदारों

पृष्ठ 206
स्थायी लिंक
पृष्ठ 206 स्कैन

निश्चत किया और उसके कहने का भावार्थ भी उनकी
समझ में आ गया, लेकिन यहाँ कौन आकर बोल गया यह
उनके मन में स्थिर न हो सका। वह भली भाँति से जानते
थे कि इस स्थानपर आने में पशु पक्षी तक भयभीत होते हैं
भला कोई मनुष्य कैसे आ सकता है। उधर विचारा
गंग प्राण लेकर भागा तो सही परन्तु फिर भी चौकीदारों
की हद से बाहर नहीं जा सका; आखिरश पकड़ा ही गया।
चौकीदारों ने देखा कि यह तो कविवर गंग हैं, इनका यहाँ
आना मतलब से खाली न होगा। अगर कोई चोर घुसा
होता तो हम उसे मार डालते; परन्तु इनको मारना उल्टे हम
लोगों का प्राण घातक होगा। वे उसे सजीव छोड़ दिये।
विचारा गंग कैद कर लिया गया, बादशाह क्रोध से तम
तमाया हुआ महल से बाहर निकला, बेगमों ने हरचन्द उन्हें
रोकने की कोशिश की परन्तु किसी की एक न सुनी। कवि गंग
की घोड़े और गदहे वाली उपमा उनके मनमें उबल रही थी।
बेगमों को अपने दरबारियों की इस हरकत पर बड़ी नाराजगो
हुई और वे उन्हें लाखों प्रकार की बददुआयें देने लगीं।
अन्त में यह जानकर उन्हें कुछ तसल्ली हुई कि जिसने
हम लोगों के रंग में भंग डालकर बादशाह को बाहर निकाला
है उसका प्राणदण्ड की सजा मिलेगी और आज से सबपर
विदित हो जायगा कि ऐसा कर्म करने वाले की कैसी दुर्गति
होती है। दरबारियों का जब बादशाह का बेगमों के फन्दे से
छूटना और कवि गंग पर आई विपत्ति का समाचार मिला
तो हर्ष और शोक दोनों को एक साथ ही प्राप्त हुए।

१६३ अकबर बीरबल विनोद

पृष्ठ 207
स्थायी लिंक
पृष्ठ 207 स्कैन

१६३ अकबर बीरबल विनोद
बादशाह बाहर निकलने के दूसरे ही दिन सारे नगर
में अपने प्रगट होने का ढिंढोरा पिटवा दिया जिससे
प्रजावर्ग में आनन्द की वर्षा होने लगी और अत्याचार यानी
बगावत करने की इच्छा करने वालों को भय उत्पन्न होगया ।
दरबार के समय नगर के हर एक विभाग से दरबारी
गण और प्रजावर्ग के लोग आ आ कर दरबार को भरने लगे।
बादशाह क्रोधोन्मुख सिंहासन पर आ बिराजे । इतने दिनों
के पश्चात आज बादशाह को लोगों ने सिंहासन पर आरूढ़
देखा । लोग बादशाह को सलाम कर करीने से अपनी २
जगहों पर जा बैठे । बादशाह से रुख मिलाने की किसी
में शाहस न थी, सबका सिर नीचे को झुका हुआ था ।
इसी बीच सिपाही लोग गंग कवि को रात्रि वाली पोशाक में
बांधकर दरबार में ले आये । गंग को प्रोत्साहन देकर भेजने
वाले दीवान प्रभृत सभी दरबारियों ने गंग के निराले ढंग को
देखा । वे मनही मन ईश्वरसे उसकी खैर मनाते हुए सुअवसर
की प्रतीक्षा करने लगे । वे तन मन से उसकी जीवन रक्षा
करने के लिये तत्पर थे ।
बादशाह गंगको न पहचान कर बोले—"मैं क्या देख
रहा हूँ; क्या यह कोई प्रेत वा पिशाच तथा भूत तोनहीं है ?"
तब गंग कवि को सुअवसर मिला और वह बधा बँधा झुक
कर बादशाह को सलाम किया । सलाम करते समय उसकी
लम्बी टोपी जमीन पर गिर पड़ी जिससे उसका चेहरा
साफ साफ दिखाई पड़ने लगा । बादशाह गंग को देखकर
पहचान गये और बोले-"गंग ! तुमने किस अधिकार से
१३

अकबरबीरबल विनोद १६४

पृष्ठ 208
स्थायी लिंक
पृष्ठ 208 स्कैन

अकबरबीरबल विनोद १६४
रात्रि के समय मेरे जनाने महल में प्रवेश किया था ?
तुम्हारा कसूर प्राण दण्ड पाने का है।" गंग लाचार था, उसने
अपने मुख से कुछ भी उत्तर न दिया। बादशाह की आज्ञा
पातेही वधिक उसे कतल करने के लिये म्यान से तलवार
निकाल कर सामने आये ।
गंग अपनी अन्तिम घड़ियाँ गिनने लगा; फिर उसका
ध्यान उन दरबारियों की तरफ गया जिनकी कृपा से वह
इस दशा को प्राप्त हुआ था। वह बारी बारी सबके मुख की
तरफ फिरकर देखा। इशारे से हरचन्द लोगों को अपनी
सहायता के लिये प्रोत्साहित किया; परन्तु प्राण जाने के भय से
सहायता करने की कौन कहे कोई सिर उठाकर उसकी तरफ
देखा तक नहीं। बादशाह गंगकी सारी हरकतों का मनोमन निरी-
क्षण कर रहे थे; आखिरकार उनसे न रहा गया और गंग
से बोले- "गंग ! तू आज यह कौन सा ढोंग निकाला है दरबार
है या तमाशे का घर । गंग से रहा न गया; कल की सभा के
परामर्श दाताओं की काली करतूत उसे सूल की तरह बेध
रही थी। अभी कल्ह तो वे उसे विमानारूढ़ कर सदेह स्वर्ग
पहुँचाने पर तुले हुए थे और आज किसी के मुख में छेद ही नहीं
दिखाई पड़ता। ऐसा प्रतीत होता है कि अगली बातों से इन्हें
कुछ भी परिचय नहीं है। जब मुझे काल के गाल में जाना
ही है तो इन्हें भी विश्वासघात का मजा चखाकर जाना
चाहिये ताकि सबको आगे के लिये मेरा सबक याद रहे।
कवि गंग दरबारियों की तरफ हाथ का इशारा करके
बोला- "पृथ्वीनाथ ! इन्हीं दरबारियों की काली करतूतों के

१६५ अकबर बीरबलविनोद

पृष्ठ 209
स्थायी लिंक
पृष्ठ 209 स्कैन

१६५ अकबर बीरबलविनोद
कारण आज मैं इस दुर्गति को प्राप्त हुआ हूँ, इसमें इन सबों
का सारा अपराध है। फिर उसने सब के सामने प्राइवेट सभा
का होना और उसमें लोगों का उसे उभार कर भेजना
आदि २ बातें एक एक कर कहना शुरू किया ।
गंग कवि की बातों से बादशाह को बड़ा कौतूहल हो रहा
था, इस पर तो वे खिलखिला कर हँस पड़े जब कि गंग
द्वारा उसे मालूम हुआ कि दरबारी लोग कलह की सभामें उसे
बचाने का कस्ट करके अब मुँह से चूँ तक नहीं बोलते ।
बादशाह ज्यों ज्यों गंग कवि से उसकी कहानी सुनते
गये त्यों त्यों उनके क्रोध में कमी आती गई। अन्त में
वे प्रसन्न होकर गंग कवि के प्राणदण्ड की सजा रद्द करदी
और उसके कर्त्तव्यों को उपकार की दृष्टिसे किया जाना समझ
कर उसे अच्छी पारितोषिक प्रदान किये । बादशाह ने कहा-
“देखो कविवर ! मेरी बातें गठिया कर रखलो; जो लोग
मधुर भाषी होते हैं वे कभी भी अपने वादे के सच्चे नहीं निक-
लते । इसलिये किसी की मीठी मीठी बातें सुनकर उसके फेर
में तबतक नहीं आना चाहिये जबतक कि उसका दिली भाव
न समझ में आ जाय ।”
बादशाह को अपने दरबारियों की धूर्तता से कुछ खेद सा
उत्पन्न हो गया था इसलिये उनकी तरफ इशारा करके बोले-
“आप लोगों ने इस विचारे वृद्ध को मरने के लिये तो भले
ही उसका कर काम निकाल लिया, परन्तु उसके छुड़ाने का
किसी ने कुछ भी प्रयास नहीं किया क्या तुम्हें यही करना
यथोचित था।”

अकबर बीरबल विनोद १९६

पृष्ठ 210 स्कैन

अकबर बीरबल विनोद १९६
बीरबल बोला—"पृथ्वीनाथ ! हम लोग कविवर के बड़े
आभारी हैं क्योंकि इन्होंने अपनी जानपर खेलकर हज़ारों की
प्राणरक्षा की है। हम इस बात से भली भाँति परिचित हैं कि
आप परिणामदर्शी हैं, इसलिये उन्हें मरने न देंगे। यदि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें