सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

१०८ उपनिषद् (साधना खण्ड - भाग ३)

108 Upanishads Part 3 - Sadhana Khand

पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा

स्रोत: संस्कृति संस्थान बरेली · संस्कृति संस्थान बरेली (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished572 पृष्ठ

CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
१०८ उपनिषद्
(साधना-खण्ड)
—ॐ—
योगचूड़ामण्युपनिषत्
ॐ आप्यायन्तु ममाङ्गानि वाक् प्राणश्चक्षुः श्रोत्रमथो
बलमिन्द्रियाणि च सर्वाणि सर्वं ब्रह्मोपनिषद माहं ब्रह्म
निराकुर्यां मा मा ब्रह्म निराकरोदनिराकरणमस्त्वनिराकरणं
मे अस्तु । तदात्मनि निरते य उपनिषत्सु धर्मास्ते मयि सन्तु ते
मयि सन्तु । ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥
मेरे अङ्ग वृद्धि को प्राप्त हों, वाणी, घ्राण, चक्षु, श्रोत्र
बल और सब इन्द्रियां वृद्धि को प्राप्त हों । सब उपनिषद् ब्रह्मरूप
हैं। मुझसे ब्रह्म का त्याग न हो और ब्रह्म मेरा त्याग न करे ।
उसमें रत हुये मुझको उपनिषद् धर्म की प्राप्ति हो । ॐ शान्तिः
शान्तिः शान्तिः ।
योगचूड़ामणिं वक्ष्ये योगिनां हितकाम्यया ।
कैवल्यसिद्धिदं गूढं सेवितं योगवित्तमैः ॥१॥
आसनं प्राणसंरोध-प्रत्याहारश्च धारणा ।
ध्यानं समाधिरेतानि योगाङ्गानि भवन्ति षट् ॥२॥

६८ ] [ योगचूडामणि उपनिषद्
एकं सिद्धासनं प्रोक्तं द्वितीयं कमलासनम् ।
षट्चक्रं षोडशाधारं त्रिलक्ष्यं व्योमपंचकम् ॥३॥
स्वदेहे यो न जानाति तस्य सिद्धिः कथं भवेत् ।
चतुर्दलं स्यादाधारं स्वाधिष्ठानं च षडदलम् ॥४॥
नाभौ दशदलं पद्मं हृदयं द्वादशारकम् ।
षोडशारं विशुद्धाख्यं भ्रूमध्ये द्विदलं तथा ॥५॥
ॐ । योगियों की हित कामना से ‘योगचूडामणि’ उपनिषद् को
कहता हूँ । यह कैवल्यपद और सिद्धियों का प्रदाता है और योगवेत्ताओं
द्वारा सेवित ( अभ्यासित ) है ॥ १ ॥ योग के छः अङ्ग कहे
गये हैं—आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि ।
आसनों में प्रथम सिद्धासन है, दूसरा पद्मासन है । षट्चक्र,
षोडश आधार और पाँच आकाशों को जो अपनी देह के भीतर नहीं
देखता, उसको सिद्धि कहाँ हो सकती है ? इनमें आधार चक्र
(मूलाधार) चार दल वाला है, स्वाधिष्ठान में छः दल हैं, नाभि में
दश दल वाला और हृदय में बारह दल वाला पद्म है, फिर सोलह
पंखुड़ियों वाला विशुद्ध चक्र है और भ्रुकुटियों के मध्य दो दल का
चक्र है ॥२—५॥
सहस्रदलसंख्यातं ब्रह्मारन्ध्रे महापथि ।
आधारं प्रथमं चक्रं स्वाधिष्ठानं द्वितीयकम् ॥६॥
योनिस्थानं द्वयोर्मध्ये कामरूपं निगद्यते ।
कामाख्यं तु गुदस्थाने पङ्कजं तु चतुर्दलम् ॥७॥
तन्मध्ये प्रोच्यते योनिः कामाख्या सिद्धवन्दिता ।
तस्य मध्ये महालिङ्गं पश्चिमाभिमुखं स्थितम् ॥८॥
नाभौ तु मणिवद्विम्बं यो जानाति स योगवित् ।
तप्तचामीकराभासं तडिल्लेखेव विस्फुरत् ॥९॥

योगचूड़ामणि उपनिषद् ] [ ६६
त्रिकोणं तत्पुरं वन्हेरोधोमेढ्रात्प्रतिष्ठितम् ।
समाधौ परमं ज्योतिरनन्तं विश्वतोमुखम् ॥१०॥
ब्रह्मरंध्र के महापथ में सहस्र दल-कमल है। प्रथम चक्र
'आधार' है और दूसरा स्वाधिष्ठान है। यह योनि स्थान में दोनों के
मध्य में स्थित है और 'कामरूप' कहा जाता है। 'काम'
नाम का चार दल का कमल गुदा स्थान में है। उसके मध्य में सिद्धों
द्वारा बन्दना की गई 'काम' नाम की योनि है और उसके मध्य में
पश्चिम की तरफ मुख वाला महालिङ्ग स्थित है ॥६-८॥ नाभि में
मणि के समान आकार वाले (मणिपुर) को जो जानता है,
वही योगी है। तप्त सुवर्ण के समान चमक वाला, विद्युत धारा के
सदृश्य सुप्रकाशित, तीन कोण युक्त वह्नि का स्थान मेढ़ के नीचे
स्थित है। वहां पर समाधि में विश्वतोमुख अनन्त परमज्योति
दिखाई देती है ॥६-१०॥
तस्मिन्दृष्टे महायोगे यातायातो म विद्यते ।
सबशब्देन भवेत्प्राणः स्वाधिष्ठानं तदाश्रयम् ॥११॥
स्वाधिष्ठानाश्रयादस्मान्मेढ्रमेवाभिधीयते ।
तन्तुना मणिवत्प्रोतो योऽत्र कन्दः सुषुम्नया ॥१२॥
तन्नाभिमण्डले चक्रं प्रोच्यते मणिपूरकम् ।
द्वादशारे महाचक्रे पुण्यपापविवर्जिते ॥१३॥
तावज्जीवो भ्रमत्येवं यावत्तत्वं न विन्दति ।
ऊर्ध्वं मेढ्रादधोनाभेः कन्दयोनिः खगाण्डवत्॥१४॥
तत्र नाड्यः समुत्पन्ना सप्तन्नाणिः द्विसप्ततिः ।
तेषु नाडीसहस्रे षुद्विसप्ततिरुदाहृता ॥१५॥
योगाभ्यास द्वारा उसे देख लेने पर आवागमन से छुटकारा हो
जाता है। प्राण को 'स्व' कहा जाता है और वह स्वधिष्ठान के

७० ] [ योगचूड़ामणि उपनिषद्
CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
आश्रय में रहता है । स्वाधिष्ठान के आश्रय में होने से उसे
मेढ्र भी कहा जाता है । यही तागे में पिरोए हुये मणि के समान
सुषुम्ना-नाड़ी का केन्द्र है ॥१२॥ नाभि-मण्डल में रहने वाला यह
चक्र मणिपूरक कहा जाता है । इस बारह दल वाले और पाप-पुण्य से
रहित चक्र में जब तक जीव तत्त्वज्ञान नहीं प्राप्त कर लेता, तब तक उसे
संसार में भ्रमण ही करना पड़ता है । मेढ्र से ऊपर और
नाभि के नीचे वाले केन्द्र में पक्षी के अण्डे की आकार वाली योनि है ।
उसी स्थान से बहत्तर हजार नाड़ियां उत्पन्न हुई हैं, जिनमें से
बहत्तर प्रधान कही गई हैं ॥१३—१५॥
प्रधानाः प्राणवाहिन्यो भूयस्तासु दश स्मृताः ।
इडा च पिंगला चैव सुषुम्ना च तृतीयगा ॥१५॥
गान्धारी हस्तिजिह्वा च पूषा चैव यशस्विनी ।
अलम्बुसा कुहूश्चैव शङ्खिनी दशमी स्मृता ॥१६॥
एतन्नाडीमहाचक्रं ज्ञातव्यं योगिभिः सदा ।
इडा वामे स्थिता भागे दक्षिणे पिङ्गला स्थिता ॥१८॥
सुषुम्ना मध्यदेशे तु गान्धारी वामचक्षुषि ।
दक्षिणे हस्तिजिह्वा च पूषा कर्णे तु दक्षिणे ॥१६॥
यशस्विनी वामकर्णे चानने चाप्यलम्बुसा ।
कुहूश्च लिङ्गदेशे तु मूलस्थाने तु शङ्खिनी ॥२०॥
इनमें से भी दश प्राण वाहिनी नाड़ियाँ मुख्य मानी गई हैं—
इडा, पिंगला और तीसरी सुषुम्ना, गांधारी, हस्तिजिह्व।, पूषा,
यशस्विनी, अलम्बुसा, कुहू और शंखिनी दसवीं है ॥१५—१७॥ नाडियों
का यह महाचक्र योगियों के लिये सदैव ज्ञातव्य है । इनमें इडा
बायीं तरफ और पिंगला दाहिनी तरफ रहती है । इन दोनों के मध्य में
सुषुम्ना का स्थान है । गान्धारी बांएॅ नेत्र में, हस्तिजिह्व।
बायें नेत्र में रहती है । पूषा दायें कान में और यशस्विनी बाँयें कान में
Sri Sri Anandamayee Ashram Collection, Varanasi

रहती है । अलम्बुसा मुख में कुहू लिगेन्द्रो में तथा शङ्खिनी मूल
स्थान में है ॥ १८—२० ॥
एवं द्वारं समाश्रित्य तिष्ठन्ते नाडयः क्रमात् ।
इडापिङ्गलसौषुम्नाः प्राणमार्गे च संस्थिताः ॥२१॥
सततं प्राणवाहिन्यः सोमसूर्याग्निदेवताः ।
प्राणापानसमानाख्या व्यानोदानौ च वायवः ॥२२॥
नागः कूर्मोऽथ कृकरो देवदत्तो धनंजयः ।
हृदि प्राणः स्थिती नित्यमपानो गुदमण्डले ॥२३॥
समानो नाभि देशे तु उदानः कण्ठमध्यगः ।
व्यानः सर्वशरीरे तु प्रधानाः पञ्च वायवः ॥२४॥
उद्गारे नाग आख्यातः कूर्म उन्मीलने तथा ।
कृकरः क्षुत्करो ज्ञेयो देवदत्तो विजृम्भणे ॥२५॥
इस प्रकार क्रम से शरीर के विभिन्न द्वारों में एक-एक करके
समस्त नाड़ियाँ स्थित हैं और इडा, पिंगला, सुषुम्ना प्राण-मार्ग में
स्थित रहती है ॥२१॥ सोम ( चन्द्र ) सूर्य और अग्नि देवता प्राण
को सदैव गतिमान रखते हैं । प्राण, अपान, समान व्यान, उदान,
नाग, कूर्म, कृकर, देवदत्त, धनञ्जय से वायु तथा उपवायु हैं । इनमें
प्राण, वायु हृदय में स्थित रहता है और अपान गुदा स्थान में ।
समान नाभि देश में, उदान कण्ठ में, व्यान सर्व शरीर में—ये पाँचों
प्रधान वायु हैं ॥२२—२४॥ उद्गार (डकार) में नाग, उन्मीलन
(पलक बन्द करना) में कूर्म, छींकने में कृकर, जँभाई लेने में देवदत्त
को जानना चाहिये ॥२५॥
न जहाति मृतं वापि सर्वव्यापी धनंजय ।
एते नाडीषु सर्वासु भ्रमन्ते जीवजन्तवः ॥२६॥
आक्षिप्तो भुजदण्डेन यथोच्चलित कन्दुकः ।
प्राणापानसमाक्षिप्तस्तया जीवो न तिष्ठति ॥२७॥

७२ ] [ योगचूड़ामणि उपनिषद्
CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
प्राणापानवशो जीवो ह्यधश्चोर्ध्वं च धावति ।
वामदक्षिणमार्गाभ्यां चञ्चलत्वान्न दृश्यते ॥२८॥
रज्जुबद्धो यथा श्येनो गतोऽप्याकृष्यते पुनः ।
गुणबद्धस्तथा जीवः प्राणापानेन कर्षति ॥२९॥
प्राणापानवशो जीवो ह्यधश्चोर्ध्वं च गच्छति ।
अपानः कर्षति प्राणं प्राणोऽपानेन कर्षति ॥
ऊर्ध्वाधःसंस्थितावेतौ यो जानाति स योगवित् ॥३०॥
धनंजय वायु ऐसा सर्वव्यापी है कि मृत्यु के पश्चात् भी नहीं
छोड़ता । इन समस्त नाड़ियों में जीव भ्रमण करता रहता है ॥२६॥
जिस प्रकार हाथ से फेंकी हुई गेंद इधर-उधर जाती रहती है, उसी
प्रकार प्राण भी प्राण और अपान वायुओं के वेग से स्थिर नहीं रह
पाता ॥२७॥ प्राण और वायुओं के वशीभूत होकर जीव ऊपर
और नीचे दौड़ता रहता है और वाम तथा दक्षिण मार्गों से
भी आता जाता है, पर गति में अधिक शीघ्रता होने से वह दिखाई
नहीं देता ॥२८॥ जिस प्रकार रस्सी से बँधा हुआ श्येन (पक्षी)
जाता है और पुनः खींच लिया जाता है, उसी प्रकार गुणों के बन्धन में
पड़ा जीव प्राण और अपान वायुओं से खींचा जाता है
॥२९॥ प्राण और अपान की शक्ति से जीव निरन्तर ऊपर नीचे
आता जाता है । अपान प्राण को खींचता है और प्राण अपान
को खींचता है । जो योगवित् है वह इनके ऊपर नीचे जाने को
समझता है ॥३०॥
हकारेण बहिर्याति सकारेण विशेत्पुनः ॥३१॥
हंसहंसेत्यमुं मन्त्रं जीवो जपति सर्वदा ।
षट्शतानि दिवा रात्रौ सहस्रण्येकविंशतिः ॥३२॥
एतत्संख्यान्वितं मन्त्रं जीवो जपति सर्वदा ।
Sri Sri Anandamayee Ashram Collection, Varanasi

योगचूड़ामणि उपनिषद् ] [ ७३
अजपा नाम गायत्री योगिनां मोक्षदा सदा ॥३३॥
अस्याः संकल्पमात्रेण सर्वपापैः प्रमुच्यते ।
अनया सदृशी विद्या अनया सदृशो जयः ॥३४
अनया सदृशं ज्ञानं न भूतं न भविष्यति ।
कुण्डलिन्यां समुद्भूता गायत्री प्राणधारिणी ॥
प्राणविद्या महाविद्या यस्तां वेत्ति स वेदवित् ॥३५
यह जीव ( प्राणवायु ) 'ह'कार ध्वनि से बाहर आता है और
'स'कार ध्वनि से भीतर जाता है और इस प्रकार वह सदैव 'हंस-हंस'
मन्त्र का जप करता रहता है ॥ ३१ ॥ इस तरह एक
दिन रात्रि में जीव इक्कीस हजार छः सौ मन्त्र सदैव जपता है ॥ ३२ ॥
इसका नाम 'अजपा गायत्री' है, जो योगियों के लिए मोक्ष-
प्रदायक है, इसके संकल्पमात्र से सब पापों से छुटकारा मिल जाता है
॥ ३३ ॥ न इसके समान कोई विद्या है, न इसके समान कोई
जप है और न इसके समान कोई ज्ञान भूत या भविष्यत काल में हो
सकता है ॥ ३४ ॥ कुण्डलिनी में उत्पन्न हुई यह गायत्री प्राण-
धारिणी प्राणविद्या और महाविद्या है, जो इसको जानता है वही
वेदज्ञ है ॥३५॥
कन्दोर्ध्वे कुण्डलीशक्तिरष्टधा कुण्डलाकृतिः ॥३६
ब्रह्मद्वारमुखं नित्यं मुखेनाच्छाद्य तिष्ठति ।
येन द्वारेण गन्तव्यं ब्रह्मद्वारमनामयम् ॥३७
मुखेनाच्छाद्य तद्द्वारं प्रसुप्ता परमेश्वरी ।
प्रबुद्धा वह्नियोगेन मनसा मरुता सह ॥३८
सूचीवद्गात्रमादाय व्रजत्यूर्ध्वं सुषुम्नया ।
उद्घाटयेत्कवाटं तु यथा कुञ्चिकया गृहम् ।
कुण्डलिन्या तथा योगी मोक्षद्वारं प्रभेदयेत् ॥३९

७४ ] [ योगचूडामणि उपनिषद्
कृत्वा संपुटितौ करौ दृढतरं बद्ध्वाऽथ पद्मासनं
गाढं वक्षसि संनिधाय चुबुकं ध्यानं च तच्चेष्टितम् ।
वारंवारमपानमूर्ध्वमनिलं प्रोच्चरयेत्पूरितं
मुञ्चन्प्राणमुपैति बोधमतुलं शक्तिप्रभावान्नरः ॥४०
कन्द के ऊर्ध्वभाग में कुण्डलिनी शक्ति आठ कुण्डलों में व्यास है
और वह वहीं पर ब्रह्मद्वार को ढककर सदैव स्थित रहती है ॥ ३६ ॥
जिस ब्रह्मद्वार से निष्पाप होकर जाना पड़ता है, उसी द्वार
को मुख से ढककर यह परमेश्वरी शक्ति सोई हुई है ॥ ३७ ॥
वह्नियोग से जागृत होकर मन और प्राण सहित वह सुषुम्ना में होकर
सुई के समान ऊपर की ओर चलती है ॥ ३८ ॥ जैसे घर के द्वार को
कुञ्जी द्वारा खोलते हैं, उसी प्रकार योगी कुण्डलिनी शक्ति द्वारा मोक्ष के
द्वार का भेदन करे ॥ ३६ ॥ हाथों को संपुटित करके, पद्मासन को
दृढ़तापूर्वक लगाकर, ठोड़ी को छाती पर लगाकर, ब्रह्म का ध्यान करते
हुए बारम्बार वायु को ऊपर खींचे और फिर बाहर निकाल दे । इस
प्रकार करने से मनुष्य को विशेष शक्ति का अनुभव होता है ॥४०॥
अंगानां मर्दनं कृत्वा श्रमसंजातवारिणा ।
कट्वम्ललवणत्यागी क्षीरभोजनमाचरेत् ॥४१
ब्रह्मचारी मिताहारी योगी योगपरायणः ।
अब्दादूर्ध्वं भवेत्सिद्धो नात्र कार्या विचारणा ॥४२
सुस्निग्धमधुराहारश्चतुर्थांशावशेषितः ।
भुज्यते शिव संप्रीत्या मिताहारी स उच्यते ॥४३
कन्दोर्ध्वं कुण्डलीशक्तिरष्टधा कुण्डलाकृतिः ।
बन्धनाय च मूढानां योगिनां मोक्षदा सदा ॥४४
Sri Sri Anandamayee Ashram Collection, Varanasi

योगचूड़ामणि उपनिषद् ] [ ७५
महामुद्रा नभोमुद्रा ओड्ड्याणं च जलन्धरम् ।
मूलबन्धं च यो वेत्ति स योगी मुक्तिभाजनम् ॥४५
इस अभ्यास में श्रम होने से जो पसीना निकले उसको शरीर
में ही मर्दन कर लेना चाहिये, भोजन में कटु, खट्टे, नमकीन पदार्थों
का त्याग करके दूध का आहार विशेष रूप से करना उचित है ॥४१॥
जो योगी ब्रह्मचारी, मिताहार करने वाला और योग-परायण होगा, वह
एक वर्ष में सिद्धि प्राप्त कर सकेगा इसमें सन्देह नहीं ॥४२॥ उसे स्निग्ध
और मधुर आहार करना चाहिये और उदर का चौथाई भाग खाली
रखना चाहिये । जो भगवान का ध्यान रखते हुये भोजन करता है वह
मिताहारी कहा जाता है ॥४३॥ कन्द के ऊर्ध्वभाग में जो आठ कुण्डलों
युक्त कुण्डलिनी शक्ति है वह मूढ़ जनों के लिये बन्धन रूप और योगियों
के लिए सदैव मोक्ष प्रदायिका है ॥४४॥ जो योगि महा मुद्रा, नभोमुद्रा,
उड्डियाण, जलंधर-बन्ध और मूलबन्ध को जानता है वह मुक्तिभाजन
होता है ॥४५॥
पाष्णिघातेन संपीड्य योनिमाकुञ्चयेद्दृढम् ।
अपानमूर्ध्व माकृष्य मूलबन्धो यमच्यते ॥४६
अपानप्राणयोरैक्यं क्षयान्मूत्रपुरीषयोः ।
युवा भवति वृद्धोऽपि सततं मूलबन्धनात् ॥४७
ओड्ड्याणं कुरुते यस्मादविश्रान्तं महाखगः ।
ओड्ड्याणं तदेव स्यान्मृत्युमातङ्गकेसरी ॥४८
उदरात्पश्चिमं ताणमधोनाभिर्निगद्यते ।
ओड्याणमुदरे बन्धस्तत्र बन्धो विधीयते ॥४९
बध्नाति हि शिरोजातमधोगामि नभोजलम् ।
ततो जालन्धरो बन्धः कण्ठदुःखौघनाशनः ॥५०

७६ ] [ योगचूडामणि उपनिषद्
ऐड़ी से दृढ़तापूर्वक दबाकर योनि स्थान को दृढ़ रूप से संकुचित
करे तथा अपान वायु को ऊपर की तरफ आकर्षित करे तो यह मूलबन्ध
कहलाता है ॥४६॥ इससे अपान और प्राण-वायु एक हो जाते हैं और
मूत्र तथा मल घट जाता है। जो व्यक्ति सदैव इस बन्ध का अभ्यास
करता है वह वृद्ध होने पर भी युवा हो जाता है ॥४७॥ जिस प्रकार
एक महापक्षी विश्रान्ति के लिए उड्डियाण करता है, उसी प्रकार
उड्डियाण अभ्यास मृत्यु रूपी हाथी के लिये सिंह के समान ही है
॥४८॥ उदर से नाभि के नीचे तानना पश्चिमतान कहा जाता है।
उड्डियाण बन्ध भी उदर में होता है ओर इसको वहीं किया जाता है
॥४६॥ जो नीचे की तरफ जाने वाले आकाश और जलतत्व को शिर में
ही स्थिर रखता है, ऐसा जालन्धर बंध दुःख और कष्ट समूह का नाश
करने वाला है ॥५०॥
जालन्धरे कृते बन्धे कण्ठ दुःखौघनाशने ।
न पीयूषं पतत्यग्नौ न च वायुः प्रधावति ॥५१
कपालकुहरे जिह्वा प्रविष्टा विपरीतगा ।
भ्रुवोरन्तर्गता दृष्टिर्मुद्रा भवति खेचरी ॥५२
न रोगो मरणं तस्य न निद्रा न क्षुधा तृषा ।
न च मूर्छा भवेत्तस्य यो मुद्रां वेत्ति खेचरीम् ॥५३
पीड्यते न च रोगेण लिप्यते न स कर्मभिः ।
बध्यते न च केनापि यो मुद्रां वेत्ति खेचरीम् ॥५४
चितं चरति खे यस्माज्जिह्वा चरति खे यतः ।
तेनेयं खेचरी मुद्रा सर्वसिद्धनमस्कृता ॥५५
जालन्धर बन्ध के करने में जो कंठ का संकोचन किया जाता
है, उससे अमृत अग्नि में नहीं पड़ता और वायु भी नहीं दौड़ता
(अर्थात् स्थिर हो जाता है ) ॥५१॥ जिह्वा को लौटकर कपाल
Sri Sri Anandamayee Ashram Collection, Varanasi

कुहर में प्रविष्ट करने और दोनों भौंहों के बीच दृष्टि स्थिर करने
से खेचरी मुद्रा होती है ॥५२॥ इसका साधन करने से न रोग, न मरण
न भूख और न क्षुधा का भय रहता है । जो खेचरी मुद्रा को जानता
है उसे मूर्च्छा भी नहीं होती ॥५३॥ वह रोग से कभी पीड़ित नहीं होता
और न कर्मों में लिप्त होता है । जो खेचरी को जानता है उसे कोई
बाधा नहीं पहुँचा सकता ॥५४॥ जिस खेचरी मुद्रा के साधन से चित्त
आकाश में विचरण करता है और जिह्वा भी आकाश में विचरण करती
है, उसको सिद्ध नमस्कार करते हैं ॥५५॥
बिन्दूमूलशरीराणि सिरा यत्र प्रतिष्ठिताः ।
भावयन्ति शरीराणि आपादतलमस्तकम् ॥५६
खेचर्या मुद्रितं येन विवरं लम्बिकोर्ध्वतः ।
न तस्य क्षीयते बिन्दुः कामिन्यालिङ्गितस्य च ॥५७
यावद्विन्दुः स्थितो देहे तावन्मृत्युभयं कुतः ।
यावद्बद्धा नभोमुद्रा तावद्विन्दुर्न गच्छति ॥५८
ज्वलितोऽपि यथा बिन्दुः संप्राप्तश्च हुताशनम् ।
व्रजत्यूर्ध्वं गतः शक्त्या निरुद्धो योनिमुद्रया ॥५९
स पुनर्द्विविधो बिन्दुः पाण्डरो लोहितस्तथा ।
पाण्डरं शुक्लमृत्याहुर्लोहिताख्यं महारजः ॥६०
पैर से लेकर शिर तक के समस्त अङ्गों का पोषण करने वाली
शिराओं का आधार बिन्दु है ॥५६॥ जिससे खेचरी मुद्रा द्वारा जिह्वा के
ऊपर विवर (कपाल कुहर) को बन्दकर लिया है, उसका बिन्दु (वीर्य)
फिर किसी तरह नष्ट नहीं हो सकता, रमणी के आलिंगन का भी उस
पर प्रभाव नहीं पड़ता ॥५७। जब तक देह में वीर्य स्थित है तब तक
मृत्यु का क्या भय है ? और जब तक खेचरी मुद्रा बाँधी हुई है तब तक
बिन्दु नहीं जाता ॥५८॥ यदि बिन्दु निकलकर अग्नितत्त्व को प्राप्त हो

७८ ] [ योगचूड़ामणि उपनिषद्
जाए, तो भी योनि मुद्रा द्वारा शक्तिपूर्वक उसे रोक कर ऊर्ध्वगामी
किया जा सकता है ॥५९॥ यह बिन्दु दो प्रकार का होता है, एक
सफेद और दूसरा लाल, सफेद का नाम शुक्ल और लाल का नाम
महाराज कहा जाता है ॥६०॥
सिन्दूरव्रातसंकाशं रविस्थानस्थितं रजः ।
शशिस्थानस्थितं शुक्लं तयोरैक्यं सुदुर्लभम् ॥६१
बिन्दुब्रह्मा रजः शक्तिर्बिन्दुरिन्दू रजो रविः ।
उभयोः सङ्गमादेव प्राप्यते परमं पदम् ॥६२
वायुना शक्तिचालेन प्रेरितं च यथा रजः ।
याति बिन्दुः सदैकत्वं भवेद्दिव्यवपुस्तदा ॥६३
शुक्लं चन्द्रेण संयुक्तं रजः सूर्यसमन्वितम् ।
तयोः समरसैकत्वं यो जानाति स योगवित् ॥६४
शोधनं नाडिजालस्य चालनं चन्द्रसूर्ययोः ।
रसानां शोषणं चैव महामुद्राऽभिधीयते ॥६५
रज का स्थान सिन्दूर के समान चमकने वाला रवि-स्थान है
और शुक्र का चन्द्र स्थान है, इन दोनों का संयोग होना बड़ा कठिन
होता है ॥६१॥ बिन्दु ब्रह्मा है और रज शक्ति है, विन्दु चन्द्रमा रूप
है तथा रज सूर्य रूप है इन दोनों के संगम से परम पद की प्राप्ति होती
है ॥६२॥ जब वायु द्वारा चालित रज बिन्दु से मिलकर एक हो जाता
है तब देह दिव्य हो जाती है ॥६३॥ शुक्ल चन्द्र से और रज सूर्य से
संयुक्त है, जो इनकी एकता को, विषय को समझता है वह योग को
जानने वाला है ॥ ६४ ॥ अब महामुद्रा को बतलाते हैं, जिससे नाड़ी
जाल का शोधन, चन्द्र सूर्य का चलाना और रस का सुखाना
होता है ।। ६५ ।।

योगचूड़ामणि उपनिषद् ] [ ७६
वक्षोन्यस्तहनुः प्रपीड्य सुचिरं योनिं च वामाङ्घ्रिणा
हस्ताभ्यामनुधारयन्प्रसरितं पादं तथा दक्षिणम् ।
आपूर्य श्वसनेन कुक्षियुगलं बद्ध्वा शनै रेचये—
देतद्व्याधिविनाशिनी सुमहती मुद्रा नृणां प्रोच्यते ॥६६
चन्द्रांशेन समभ्यस्य सूर्यांशेनाभ्यसेत्पुनः ।
या तुल्या तु भवेत्संख्या ततो मुद्रां विसर्जयेत् ॥६७
नहि पथ्यमपथ्यं वा रसा सर्वेऽपि नीरसाः ।
अतिभुक्तं विषं घोरं पीयूषमिव जीर्यते ॥३८
क्षयकुष्ठगुदावर्तगुल्माजीर्णपुरोगमाः ।
तस्य रोगाः क्षयं यान्ति महामुद्रां तु योऽभ्यसेत् ॥६९
कथितयं महामुद्रा महासिद्धिकरी नृणाम् ।
गोपनीया प्रयत्नेन न देया यस्य कस्यचित् ॥७०
ठोड़ी को छाती पर रखकर, बाँये पैर से योनि स्थान को देर
तक दबाकर, दांये पैर को सीधा फैला दोनों हाथों से भली प्रकार
पकड़े । तब दोनों कुक्षियों ( बगलों ) में श्वास भरे और फिर धीरे-
धीरे उसका रेचन करे, यह सब प्रकार की व्याधियों को नष्ट करने
वाली महामुद्रा कही जाती है ॥ ६६ ॥ पहले चन्द्र अंश ( बांयी
नासिका ) से अभ्यास करे फिर सूर्य अंश ( दांयी नासिका ) से अभ्यास
करे । जब दोनों की संख्या समान हो जाय तब अभ्यास का बन्द
करदे ॥ ६७ ॥ इस मुद्रा के प्रभाव से पथ्य-अपथ्य ही नहीं, सब
प्रकार का नीरस भोजन भी रसवान बन जाता है, अधिक खाया हुआ
और तीव्र विष भी अमृत के समान पच जाता है ॥ ६८ ॥ क्षय,
कोढ़, गुदावर्त ( भगन्दर ) गुल्म, अजीर्ण और आगे होने वाले
समस्त रोग महामुद्रा के अभ्यास से शमन हो जाते हैं ॥ ६९ ॥
मनुष्यों को महासिद्धि देने वाली जो यह महामुद्रा यहाँ बताई गई है,

८० ] [ योगचूडामणि उपनिषद्
इसको प्रयत्नपूर्वक गुप्त रखना चाहिये, चाहे जिस किसी को न बतलाना
चाहिये ॥ ७० ॥
पद्मासनं समारुह्य समकायशिरोधरः ।
नासाग्रदृष्टिरेकान्ते जपेदोंकारमव्ययम् ॥७१
ॐ नित्यं शुद्धं बुद्धं निर्विकल्पं निरञ्जनं निराख्यातमना-
दिनिधनमेकं तुरीयं यद्भूतं भवद्भविष्यत् परिवर्तमानं सर्वदा-
ऽनवच्छिन्नं परं ब्रह्म । तस्माज्जाता परा शक्तिः स्वयं ज्योति-
रात्मिका । आत्मन आकाशः संभूतः । आकाशाद्वायुः । वायो-
रग्निः । अग्नेरापः । अद्भयः पृथिवी । तेषां पञ्चभूतानां पतयः
पञ्च सदाशिवेश्वररुद्रविष्णुब्रह्माणश्चेति । तेषां ब्रह्मविष्णुरुद्रा-
श्चोत्पत्तिस्थितिलयकर्त्तारः । राजसो ब्रह्मा सात्विको विष्णु-
स्तामसो रुद्र इति । एते त्रयो गुणयुक्ताः । ब्रह्मा देवानां प्रथमः
संबभूव । धाता च सृष्टौ विष्णुश्च स्थितौ रुद्रश्च नाशे भोगाय
चेन्द्रः प्रथमजा बभूवुः । एतेषां ब्रह्मणो लोका देवतिर्यङ्नर-
स्थावराश्च जायन्ते । तेषां मनुष्यादीनां पञ्चभूतसमवायः
शरीरम् । ज्ञानकर्मेन्द्रियैर्ज्ञानविषयैः प्राणादिपञ्चवायुमनोबुद्धि-
चित्ताहङ्कारैः स्थूलकल्पितैः सोऽपि स्थूलप्रकृतिरित्युच्यते ।
ज्ञानकर्मेन्द्रियैर्ज्ञानविषयैः प्रणादिपञ्चवायुमनोबुद्धिभिश्च सूक्ष्म-
स्थोऽपि लिङ्गमेवेत्युच्यते । गुणत्रययुक्तं कारणम् । सर्वेषा मेवं
त्रीणि शरीराणि वर्तन्ते । जाग्रत्स्वप्नसुषुप्तितुरीयाश्चेत्य
वस्थाश्चतस्रः । तासामवस्थानामधिपतयश्चत्वारः पुरुषा विश्व-
तैजसप्राज्ञात्मानश्चेति ॥
विश्वो हि स्थूलभुङ् नित्यं तैजसः प्रविविक्तभुक् ।
आनन्दभुक्तथा प्राज्ञः सर्वसाक्षीत्यतः परः ॥७२
एकान्त स्थान में पद्मासन लगाकर, सीधा बैठकर, शरीर और
शिर को सीधा रखकर, नासिका के अग्र भाग पर दृष्टि जमाकर अव्यय

योगचूडामणि उपनिषद् ] [ ८१
ओंकार का जप करना चाहिये ॥ ७१ ॥ ॐ नित्य, शुद्ध, बुद्ध,
निर्विकल्प, निरञ्जन, नाम रहित, अनादि, मृत्यु स्वरूप, एक तुरीय, भूत,
भविष्य-वर्तमान में अविच्छिन्न रहने वाला जो परब्रह्म है, उसी से स्वयं-
ज्योति रूप पराशक्ति उत्पन्न हुई है। आत्मा से आकाश की उत्पत्ति
हुई, आकाश से वायु, वायु से अग्नि, अग्नि से जल, जल से पृथिवी की
उत्पत्ति हुई। इन पञ्च महाभूतों के पांच प्रति (स्वामी) सदाशिव,
ईश्वर, रुद्र, विष्णु और ब्रह्मा हैं। इनमें से ब्रह्मा उत्पत्ति, विष्णु स्थिति
और रुद्र प्रलय के करने वाले हैं। ब्रह्मा रजोगुण युक्त, विष्णु सतोगुण
वाले और रुद्र तमोगुण वाले हैं। ब्रह्मा देवताओं से प्रथम उत्पन्न हुए।
ब्रह्मा सृष्टि रचने के लिये, विष्णु सृष्टि का पालन करने के लिये,
रुद्र नाश करने के लिये और चन्द्रमा भोगों के लिये सबसे पहले हुये।
इनमें से ब्रह्मा से लोक, देव, तिर्यंक, नर और स्थावर की उत्पत्ति होती
है। इनमें से मनुष्यों का शरीर पञ्चभूत से मिलकर बनता है। ज्ञाने-
न्द्रिय, कर्मेन्द्रिय, ज्ञान, विषय प्राण आदि पञ्च वायु, मन, बुद्धि, चित्त,
अहङ्कार—ये सब स्थूल रूप में कल्पे हुये हैं और वह शरीर भी स्थूल
प्रकृति का ही कहा जाता है। ये ही ज्ञानेन्द्रिय, कर्मेन्द्रिय, ज्ञान, विषय,
पञ्च वायु, मन, बुद्धि, सूक्ष्म रूप में 'लिंग' कहे जाते हैं। तीन गुणों से
युक्त कारण है। इससे सबके तीन शरीर होते हैं। चार अवस्थाएं
जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति और तुरीय हैं, जिनके अधिपति विश्व, तैजस,
प्राज्ञ और आत्मा में चार पुरुष होते हैं। स्थूल का भोक्ता विश्व है,
एकान्त का भोक्ता तैजस है, आनन्द का भोक्ता प्राज्ञ है और 'पर'
सबका साक्षी रूप है ॥ ७२ ॥
प्रणवः सर्वदा तिष्ठेत्सर्वजीवेषु भोगतः ।
अभिरामस्तु सर्वासु ह्यवस्थासु ह्यधोमुखः ॥७३
अकारश्चोकारश्च मकारश्चेति त्रयो वर्णास्त्रयो वेदास्त्रयो

लोकास्त्रयो गुणास्त्रयोऽक्षराणि एवं प्रणवः प्रकाशते ।
अकारो जाग्रति नेत्रे वर्तते सर्वजन्तुषु ।
उकारः कण्ठतः स्वप्ने मकारो हृदि सुप्तितः ॥७४
विराड्विश्वः स्थूलश्चाकार. । हिरण्यगर्भस्तैजसः सूक्ष्मश्च
उकारः । कारणाव्याकृतप्राज्ञश्च मकारः ।
अकारो राजसो रक्तो ब्रह्मा चेतन उच्यते ।
उकारः सात्त्विकः शुक्लो विष्णुरित्यभिधीयते ॥७५
मकारस्तामसः कृष्णो रुद्रश्चेति तथोच्यते ।
प्रणवात्प्रभवो ब्रह्मा प्रणवात्प्रभवो हरिः ॥७६
प्रणवात्प्रभवो रुद्रः प्रणवो हि परो भवेत् ।
अकारे लीयते ब्रह्मा उकारे लीयते हरिः ॥७७
मकारे लीयते रुद्रः प्रणवो हि प्रकाशते ।
ज्ञानिनामूर्ध्वंगो भूयादज्ञानीनामधोमुखः ॥७८
एवं वै प्रणवस्तिष्ठेद्यस्तं वेद स वेदवित् ।
अनाहतस्वरूपेण ज्ञानिनामूर्ध्वगो भवेत् ॥७६
तैलधारामिवाच्छिन्नं दीर्घघण्टानिनादवत् ।
प्रणवस्य ध्वनिस्तद्वत्तदग्रं ब्रह्म चोच्यते ।.८०
वह ( पर-तत्व ) सब जीवों के भोग काल में पृथक रूप से रहता
है और सब अवस्थाओं में अधोमुख रहकर आनन्द रूप है ॥ ७३ ॥
'अ'कार 'उ'कार और 'म'कार ये तीन, तीन वर्ण, तीन वेद, तीन लोक,
तीन गुण, तीन अक्षर, तीन स्वर—ये सब प्रणव द्वारा प्रकाशित होते हैं।
सर्व जीवों में जाग्रत अवस्था में 'अ'कार नेत्रों में रहता है, स्वप्नावस्था
में 'उ'कार कण्ठ में रहता है और सुषुप्ति अवस्था में म'कार हृदय में
रहता है ॥ ७४ ॥ 'अ'कार स्थूल, विराट और विश्व है, 'उ'कार
हिरण्यगर्भ, तैजस और सूक्ष्म है और 'म'कार कारण, अव्याकृत और

योगचूड़ामणि उपनिषत् [ ८३

प्राज्ञ है। 'अ'कार राजस, रक्तवर्ण और ब्रह्मा कहा जाता है। 'उ'कार
सात्विक, शुक्लवर्ण और विष्णु कहा जाता है, तथा 'म'कार को तामस,
कृष्ण वर्ण और रुद्र के नाम से पुकारा जाता है। इस प्रकार प्रणव से
ही ब्रह्मा की उत्पत्ति है, प्रणव में ही विष्णु की उत्पत्ति है और प्रणव से
ही रुद्र उत्पन्न हुआ है। प्रणव ही परातत्त्व है। ब्रह्मा 'अ'कार में लय
हो जाते हैं, 'उ'कार में विष्णु का लय होता है और 'म'कार में रुद्र लय
होते हैं, केवल प्रणव ही प्रकाशित (स्थिर) रहता है। वह ज्ञानी में
ऊर्ध्वमुख होता है और अज्ञानी में अधोमुख होता है। इस प्रकार प्रणव
ही निश्चय रूप से स्थित है और उसको जानने वाला ही वेदवित् कहा
जाता है। वह अनाहत रूप से ज्ञानियों में ऊर्ध्वगति होता है ॥ ७५—
७६ ॥ प्रणव की यह अनाहत ध्वनि तेल की अवच्छिन्न धार और
घण्टा के दीर्घ निनाद (शब्द) के समान होती है और अग्रभाग ही ब्रह्म
कहा जाता है ॥ ८० ॥

ज्योतिर्मयं तदग्रं स्यादवाच्यं बुद्धिसूक्ष्मतः ।
दहश्ये महात्मानो यस्तं वेद स वेदवित् ॥८१
जाग्रन्नेत्रद्वयोर्मध्ये हंस एव प्रकाशते ।
सकारः खेचरी प्रोक्तस्त्वंपदं चेति निश्चितम् ॥८२
हकारः परमेशः स्यात्तत्पदं चेति निश्चितम् ।
सकारो ध्यायते जन्तुर्ह कारो हि भवेद्ध्रुवम् ॥८३
इन्द्रियैर्बध्यते जीव आत्मा चैव न बध्यते ।
ममत्वेन भवेज्जीवो निर्ममत्वेन केवलः ॥८४
भूर्भुवः स्वरिमे लोकाः सोमसूर्याग्निदेवताः ।
यस्य मात्रासु तिष्ठन्ति तत्परं ज्योतिरोमिति ॥८५

वह अग्रभाग (ब्रह्म) ज्योतिर्मय और वाणी से परे है, महा-
पुरुष उसे सूक्ष्म बुद्धि द्वारा देखते हैं, उसको जानने वाला ही वेदवित्

८४ ] [ योगचूडामणि उपनिषद्
है ॥ ८१ ॥ जाग्रत अवस्था में दोनों नेत्रों के मध्य हंस प्रकाशित
होता है। इसमें 'स'कार खेचरी रूप है और वह निश्चित रूप से 'त्वं'
का पद है। 'ह'कार परमेश्वर का पद है और उससे निश्चित रूप से
तत्' प्रकट होता है। जो जीव 'स'कार का ध्यान करता है वह
निश्चित रूप से 'ह'कार ईश्वर ) हो जाता है ॥ ८२-८३ ॥
इन्द्रियाँ जीव को बन्धन में डालती हैं, वे आत्मा को नहीं बाँध सकतीं।
ममता होने में जीव रहता है और ममता के छूट जाने पर कैवल्य स्वरूप
हो जाता है ॥ ८४ ॥ भूलोक, भुवःलोक और स्वर्लोक तथा चन्द्र,
सूर्य और अग्नि देवता परम ज्योति स्वरूप ॐकार की मात्राओं में ही
स्थित रहते हैं ॥ ८५ ॥
इच्छा क्रिया तथा ज्ञानं ब्राह्मी रौद्री च वैष्णवी ।
त्रिधा मात्रा स्थितैर्यत्र तत्परं ज्योतिरोमति ॥८६
वचसा तज्जपेन्नित्यं वपुषा तत्समभ्यसेत् ।
मनसा तज्जपेन्नित्यं तत्परं ज्योतिरोमति ॥८७
शुचिर्वाऽप्यशुचिर्वाऽपि यो जपेत्प्रणवं सदा ।
न स लिप्यति पापेन पद्मपत्रमिवाम्भसा ॥८८
चले वाते चलो बिन्दुर्निश्चले भवेत् ।
योगी स्थाणुत्वमाप्नोति ततो वायुं निरुन्धयेत् ॥८९
यावद्वायुः स्थितो देहे तावज्जीवो न मुञ्चति ।
मरणं तस्य निष्क्रान्तिस्ततो वायुं निरुन्धयेत् ॥६०
क्रिया, इच्छा और ज्ञान ये तीन शक्तियां, ब्राह्मी, रौद्री और
वैष्णवी ये तीन मात्रायें परम ज्योति रूप ॐकार में स्थित हैं
॥ ८६ ॥ उसे वाणी से सदैव जपे शरीर से सदैव उसका अभ्यास
( आचरण ) करे, मन से उसका सदैव जप करे, वही परम
ज्योति स्वरूप ॐकार है ॥ ८७ ॥ शुद्ध अथवा अशुद्ध अवस्था में भी
जो सदैव ॐकार का जाप करता करता है, वह पाप में लिप्त नहीं

योगचूड़ामणि उपनिषद् [ ८५
होता और संसार में कमल पत्रवत् रहता है ॥८८॥ वायु के चलित
होने पर बिन्दु भी चलित होता है और वायु के निश्चल रहने पर वह
भी स्थिर रहता है । बिन्दु की स्थिरता से योगी निश्चल होता है इस
लिये वायु का निरोध करना ॥८६॥ जब तक देह में वायु स्थित है
जब तक जीव उसे नहीं छोड़ सकता । वायु का निकल जाना ही मृत्यु
है, इसलिये वायु का का निरोध करे ॥६०॥
यावद्बद्धो मरुत् देहे तावज्जीवो न मुञ्चति ।
यावद्दृष्टिभ्रुवोर्मध्ये तावत्कालभय कुतः ॥६१॥
अल्पकालभयाद्ब्रह्मा प्राणायामपरो भवेत् ।
योगिनो मुनयश्चैव ततः प्राणान्निरोधयेत् ॥६२॥
षड्विंशदड्गुलीहंसः प्रायाणं कुरुते बहिः ।
वामदक्षिणमार्गेण धूणायामो विधीयते ॥६३॥
शुद्धिमेति यदा सर्वं नाड़ीचक्रं मलाकुलम् ।
तदैव जायते योगी प्राणसंग्रहणक्षमः ॥६४॥
बद्धपद्मासनो योगी प्राणं चन्द्रेण पूरयेत् ।
धारयेद्वा यथाशक्त्या भूयः सूर्येण रेचयेत् ॥६५॥
जब तक देह में वायु स्थिर है तब तक जीव नहीं छूट सकता ।
जब तक दोनों भौंहों के बीच में दृष्टि स्थिर है तब तक काल का भय
कहां ? ॥६१॥ काल से बचने के लिये ब्रह्मा भी प्राणायाम परायण
होते हैं, इसलिये योगियों और मुनियों को चाहिये कि प्राण के
निरोध का अभ्यास करें ॥६२॥ हंस (श्वास) छब्बीस अंगुल
बाहर जाता है। बायें और दाहिने मार्ग से प्राणायाम किया जाता
है ॥६३॥ जब नाड़ीचक्र सब प्रकार के मलों से शुद्ध हो जाता है,
तब योगी प्राणों के निरोध में समर्थ होता है ॥ ६४ ॥ योगी
को बद्ध पद्मासन लगाकर चन्द्र (बायीं नासिका) से वायु को खींचना

८६ ] [ योगचूडामणि उपनिषद्
CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
और उसे यथाशक्ति भीतर रोककर सूर्य (दाहिनी नासिका) से बाहर
निकालना ॥६५॥
अमृतोदधिसंकाशं गोक्षीरधवलोपमम् ।
ध्यात्वा चन्द्रमसं बिम्बं प्राणायामे सुखी भवेत् ॥६६॥
स्फुरत्प्रज्वलसज्जवालापूज्यमादित्यमण्डलम् ।
ध्यात्वा हृदि स्थितं योगी प्राणायामे सुखी भवेत् ॥६७॥
प्राणं चेदिडया पिबेन्नियमितं भूयोऽन्यथा रेचयेत् ।
पीत्वा पिङ्गया समीरणमथो बद्ध्वा त्यजेद्वामया ।
सूर्यचन्दमसोरनेन विधिना बिन्दुद्वयं ध्यायतः
शुद्धा न डिगणा भवन्ति यमिनो मासद्वयादूर्ध्वतः ॥६८॥
यथेष्ट धारणं वायोरनलस्य प्रदीपनम् ।
नादाभिव्यक्तिररोग्यं जायते नाडिशोधनात् ॥६९॥
प्राणो देहस्थितो यावदपानं तु निरुन्धयेत् ।
एकाश्वसमयी मात्रा ऊर्ध्वाधो गगने स्थितिः ॥१००॥
अमृत के समुद्र के समान, गो के दूध के सदृश धवल चन्द्रमा
के विम्ब का ध्यान करता हुआ प्राणायाम करे ॥ ६६ ॥ फिर
प्रज्ज्वलित ज्वाला के समान हृदय में स्थित सूर्य भगवान का ध्यान
करते हुये प्राणायाम करे ॥ ६७ ॥ पहले इड़ा (बांयीं) नाड़ी
से श्वास लेकर पिङ्गला दाहिनी से रेचक करे, फिर पिङ्गला से
श्वास लेकर इड़ा से बाहर निकाल दे। इस प्रकार सूर्य और चन्द्र
दोनों बिन्दुओं का ध्यान (अभ्यास) करने से दो मास में नाड़ी शुद्ध
हो जाती है ॥ ६८ ॥ वायु का यथेष्ठ धारण करना, जठराग्नि
का प्रदीप्त होना, नाद का सुनाई पड़ना, आरोग्य—ये सब नाड़ी शोधन
से प्राप्त होते हैं ॥६९॥ जब तक देह में प्राणवायु स्थित है तब तक
अपान को रोके। एक श्वास वाली मात्रा हृदयाकाश में ऊपर और
नीचे गतिमान होती है ॥१००॥