सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ऋग्वेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)

Rigveda Samhita with Hindi Translation

डा. गंगा सहाय शर्मा द्वारा

स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,855 पृष्ठ

सूक्त—१४१          देवता—विश्वेदेव

सूक्त—१४१          देवता—विश्वेदेव
अग्ने अच्छा वदेह नः प्रत्यङ्नः सुमना भव.
प्र नो यच्छ विशस्पते धनदा असि नस्त्वम्.. (१)
हे अग्नि! हमारे सामने आकर उत्तम बातें कहो एवं हमारे प्रति प्रसन्न बनो. हे प्रजाओं के
स्वामी अग्नि! तुम धन देने वाले हो, इसलिए हमें धन दो. (१)
प्र नो यच्छत्वर्यमा प्र भगः प्र बृहस्पतिः.
प्र देवाः प्रोत सूनृता रायो देवी ददातु नः.. (२)
अर्यमा, भग, बृहस्पति, अन्य देव एवं सत्यरूपा सरस्वती देवी हमें धन दें. (२)
सोमं राजानमवसेऽग्निं गीर्भिर्हवामहे.
आदित्यान्विष्णुं सूर्य ब्रह्माणं च बृहस्पतिम्.. (३)
हम अपनी रक्षा के लिए राजा सोम, अग्नि, आदित्यगण, सूर्य, विष्णु, बृहस्पति एवं
प्रजापति को स्तुतियों द्वारा बुलाते हैं. (३)
इन्द्रवायू बृहस्पतिं सुहवेह हवामहे.
यथा नः सर्व इज्जनः सङ्गत्यां सुमना असत्.. (४)
हम शोभन आह्वान वाले इंद्र, वायु एवं बृहस्पति को इस यज्ञ में बुलाते हैं. ये सब
मिलकर हमें धन देने के लिए प्रसन्न हों. (४)
अर्यमणं बृहस्पतिमिन्द्रं दानाय चोदय.
वातं विष्णुं सरस्वतीं सवितारं च वाजिनम्.. (५)
हे स्तोता! अर्यमा, बृहस्पति, इंद्र, वायु, विष्णु, सरस्वती एवं शक्तिशाली सविता को दान
की प्रेरणा करो. (५)
त्वं नो अग्ने अग्निभिर्ब्रह्म यज्ञं च वर्धय.
त्वं नो देवतातये रायो दानाय चोदय.. (६)
हे अग्नि! तुम अन्य अग्नियों के साथ मिलकर हमारी स्तुतियों एवं यज्ञ को बढ़ाओ. तुम
हमारे यज्ञ के लिए दाताओं को धनदान की प्रेरणा दो. (६)
सूक्त—१४२          देवता—अग्नि
अयमग्ने जरिता त्वे अभूदपि सहसः सूनो नह्य१न्यदस्त्याप्यम्.
ebook converter DEMO Watermarks*

भद्रं हि शर्म त्रिवरूथमस्ति त आरे हिंसानामप दिद्युमा कृधि.. (१)
हे अग्नि! यह ऋषि तुम्हारा स्तोता हुआ. हे बलपुत्र अग्नि! तुम्हारे समान मेरा दूसरा
आत्मीय नहीं है. तुम्हारा तीन कोठों वाला निवास सुंदर है. हम तुम्हारे समीप आकर तुम्हारी
ज्वाला से दुःखी हैं, इसलिए इसे दूर करो. (१)
प्रवत्ते अग्ने जनिमा पितूयतः साचीव विश्वा भुवना न्यृञ्जसे.
प्र सप्तयः प्र सनिषन्त नो धियः पुरश्चरन्ति पशूपा इव त्मना.. (२)
हे अग्नि! जब तुम अन्न भक्षण की अभिलाषा से प्रकट होते हो, तब तुम्हारा जन्म
उत्कृष्ट होता है. तुम सचिव के समान सभी लोकों को सुशोभित करते हो. तुम्हारी इधर-उधर
जाने वाली किरणें हमारी स्तुतियों को प्राप्त करती हैं एवं पशुपालक के समान वे किरणें
स्तुतियों के आगे-आगे चलती हैं. (२)
उत वा उ परि वृणक्षि बप्सद्बहोरग्न उलपस्य स्वधावः.
उत खिल्या उर्वराणां भवन्ति मा ते हेतिं तविषीं चुक्रुधाम.. (३)
हे दीप्तिशाली अग्नि! तुम जलाते समय बहुत से तिनकों को छोड़ देते हो एवं फसलों
वाली धरती को खाली कर देते हो. हम तुम्हारी विस्तृत ज्वाला को क्रोधित न करें. (३)
यदुद्रतो निवतो यासि बप्सत्पृथगेषि प्रगर्धिनीव सेना.
यदा ते वातो अनुवाति शोचिर्वप्तेव श्मश्रु वपसि प्र भूम.. (४)
हे अग्नि! तुम जब वृक्षों को जलाते हुए ऊपर-नीचे चलते हो, तब तुम्हारी गति लूटने
वाली सेना के समान सबसे अलग होती है. जब हवा तुम्हारी ज्वालाओं के पीछे चलती है, तब
तुम असीम प्रदेश को इस प्रकार साफ कर देते हो, जिस प्रकार नाई दाढ़ी के बाल काटता है.
(४)
प्रत्यस्य श्रेणयो ददृश्र एकं नियानं बहवो रथासः.
बाहू यदग्ने अनुमर्मृजानो न्यङ्ङुत्तानामन्वेषि भूमिम्.. (५)
अग्नि की अनेक ज्वालाएं दिखाई देती हैं. इनके रथ अनेक हैं, पर सबका गंतव्य एक ही
है. हे अग्नि! जब तुम अपनी ज्वालारूपी बाहुओं से वनों को जलाते हो, तब नम्र बनकर ऊंची
भूमि पर चढ़ते हो. (५)
उत्ते शुष्मा जिहतामुत्ते अर्चिरुत्ते अग्ने शशमानस्य वाजाः.
उच्छ्वञ्चस्व नि नम वर्धमान आ त्वाद्य विश्वे वसवः सदन्तु.. (६)
हे प्रशंसित अग्नि! तुम्हारी ज्वालाएं दीप्ति एवं वेग संपन्न हों. हे वृद्धि करते हुए अग्नि!
तुम ऊपर एवं नीचे जाओ. सभी वासदाता देव आज तुम्हें प्राप्त करें. (६)

अपामिदं नयनं समुद्रस्य निवेशनम्.
अन्यं कृणुष्वेतः पन्थां तेन याहि वशाँ अनु.. (७)
यह स्थान जल का आधार एवं समुद्र का निवेश है. हे अग्नि! तुम दूसरा स्थान अपनाओ
एवं उसी मार्ग से इच्छानुसार जाओ. (७)
आयने ते परायणे दूर्वा रोहन्तु पुष्पिणीः.
ह्रदाश्च पुण्डरीकाणि समुद्रस्य गृहा इमे.. (८)
हे अग्नि! तुम्हारे आने एवं जाने के मार्ग में फूलों वाली दूब उगे. यहां तालाब, श्वेत कमल
और सागर का निवासस्थान है. (८)
सूक्त—१४३ देवता—अश्विनीकुमार
त्यं चिदत्रिमृतजुरमर्थमश्वं न यातवे.
कक्षीवन्तं यदी पुना रथं न कृणुथो नवम्.. (१)
हे अश्विनीकुमारो! तुमने यज्ञ करके वृद्ध बने अत्रि ऋषि को इतना शक्तिशाली बना
दिया था कि वे घोड़े के समान चल सकें. तुमने कक्षीवान् ऋषि को उसी प्रकार युवा बना
दिया था, जिस प्रकार बढ़ई पुराने रथ को नया कर देता है. (१)
त्यं चिदश्वं न वाजिनमरेणवो यमत्नत.
दृळ्हं ग्रन्थिं न वि ष्यतमत्रिं यविष्ठमा रजः.. (२)
प्रबल असुरों ने अत्रि ऋषि को शीघ्रगामी घोड़े के समान बांध दिया था. तुमने मजबूत
गांठ के समान बंधे अत्रि को खोल दिया था. वे युवक के समान धरती पर गए. (२)
नरा दंसिष्ठावत्रये शुभ्रा सिषासतं धियः.
अथा हि वां दिवो नरा पुनः स्तोमो न विशसे.. (३)
हे यज्ञकर्म के नेता, अति सुंदर एवं शुभ अश्विनीकुमारो! तुम अत्रि ऋषि को बुद्धि देने
की इच्छा करो. हे स्वर्ग के नेता अश्विनीकुमारो! इस प्रकार मैं पुनः तुम्हारी स्तुति में प्रवेश
करूंगा. (३)
चिते तद्वां सुराधसा रातिः सुमतिरश्विना.
आ यन्नः सदने पृथौ समने पर्षथो नरा.. (४)
हे शोभन दान वाले एवं यज्ञकर्म के नेता अश्विनीकुमारो! हमारे घर में जब बड़े समारोह
के साथ यज्ञ हो रहा था, उस समय तुमने हमारी रक्षा की थी, इसलिए हम जानते हैं कि
हमारा दान और शोभन स्तुतियां तुमने जान ली हैं. (४)
ebook converter DEMO Watermarks*

युवं भुज्युं समुद्र आ रजसः पार ईङ्खितम्.
यातमच्छा पतत्रिभिर्नासत्या सातये कृतम्.. (५)
हे सत्यरूप अश्विनीकुमारो! तुमने सागर में गिरे हुए और तरंगों पर डूबते-उतराते भुज्यु
ऋषि की रक्षा सौ डांडों वाली नौका द्वारा की एवं उन्हें यज्ञ करने योग्य बनाया. (५)
आ वां सुम्नैः शंयूइव मंहिष्ठा विश्ववेदसा.
समस्मे भूषतं नरोत्सं न पिप्युषीरिषः.. (६)
हे सब कुछ जानने वाले अश्विनीकुमारो! तुम धनी लोगों के समान दाता बनकर धनों के
साथ हमारे पास आओ. जैसे दूध गाय के थन में भर जाता है, उसी प्रकार तुम हमें धन से
पूर्ण करो. (६)
सूक्त—१४४ देवता—इंद्र
अयं हि ते अमर्त्य इन्दुरत्यो न पत्यते. दक्षो विश्वायुर्वेधसे.. (१)
हे सृष्टिकर्त्ता इंद्र! यह अमृत तुल्य सोमरस तुम्हें घोड़े के समान दौड़ाता है. यह बल का
आधार एवं सबका जीवन है. (१)
अयमस्मासु काव्य ऋभुर्वज्रो दास्वते.
अयं बिभर्त्यूर्ध्वकृशनं मदमृभुर्न कृत्व्यं मदम्.. (२)
दाता इंद्र का दीप्त वज्र हम लोगों में प्रशंसनीय है. इंद्र ऊर्ध्वकृशन नामक स्तोता तथा
यज्ञकर्त्ता का पालन ऋभु नामक देव के समान करते हैं. (२)
घृषुः श्येनाय कृत्वन आसु स्वासु वंसगः. अव दीधेदहीशुवः.. (३)
दीप्तिशाली इंद्र अपनी प्रजाओं में शोभन रूप से चलते हैं एवं मुझ श्येन ऋषि का वंश
उन्होंने बढ़ाया है. (३)
यं सुपर्णः परावतः श्येनस्य पुत्र आभरत्. शतचक्रं यो३ह्यो वर्तनिः.. (४)
तीव्रगति वाले श्येन के पुत्र सुपर्ण जिस सोम को दूर देश से लाए थे, वह सोम सैकड़ों
कामों में उपयोगी एवं वृत्र का उत्साह बढ़ाने वाला है. (४)
यं ते श्येनश्चारुमवृकं पदाभरदरुणं मानमन्धसः.
एना वयो वि तार्यायुर्जीवस एना जागार बन्धुता.. (५)
हे इंद्र! श्येन तुम्हारे लिए जो सोम अपने चरण से पकड़कर लाए हैं, वह शोभन,

वाचकरहित, लाल रंग का एवं यज्ञ द्वारा अन्न को उत्पन्न करने वाला है. सोम के लिए अन्न एवं
जीवनयोग्य आयु दो एवं इसके साथ मित्रता करो. (५)
एवा तदिन्द्र इन्दुना देवेषु चिद्धारयाते महि त्यजः.
क्रत्वा वयो वि तार्यायुः सुक्रतो क्रत्वायमस्मदा सुतः.. (६)
इंद्र इस सोमरस को पीकर हमारी तथा देवों की विशेष रक्षा करते हैं. हे शोभन कर्म
वाले इंद्र! हमें यज्ञ करने के लिए अन्न एवं परम आयु दो. यह सोमरस हमने यज्ञ के लिए
निचोड़ा है. (६)
सूक्त—१४५ देवता—सौत की पीड़ा
इमां खनाम्योषधिं वीरुधं बलवत्तमाम्.
यया सपत्नीं बाधते यया संविन्दते पतिम्.. (१)
मैं इस परम शक्तिशाली एवं लतारूपिणी ओषधि को खोदती हूं. इसके द्वारा सौत को
कष्ट पहुंचाकर पति का प्रेम पाया जाता है. (१)
उत्तानपर्णे सुभगे देवजूते सहस्वति. सपत्नीं मे परा धम पतिं मे केवलं कुरु.. (२)
हे ऊपर की ओर पत्तों वाली, सौभाग्य का कारण, देवों द्वारा प्रेरित एवं पति को वश में
करने वाली ओषधि! तुम मेरी सौत को दूर हटाकर मेरे पति को केवल मेरा बनाओ. (२)
उत्तराहमुत्तर उत्तरेदुत्तराभ्यः. अथा सपत्नी या ममाधरा साधराभ्यः.. (३)
हे उत्तम ओषधि! मैं अपने पति की प्रधान नारियों में भी प्रधान बनूं. मेरी सौत निम्न से
भी निम्न स्थान प्राप्त करे. (३)
नह्यस्या नाम गृभ्णामि नो अस्मिन्नमते जने.
परामेव परावतं सपत्नीं गमयामसि.. (४)
मैं अपनी सौत का नाम तक नहीं लेती. सौत को कोई भी पंसद नहीं करता. मैं अपनी
सौत को बहुत दूर स्थान पर भेजती हूं. (४)
अहमस्मि सहमानाथ त्वमसि सासहिः.
उभे सहस्वती भूत्वी सपत्नीं मे सहावहै.. (५)
हे ओषधि! मैं तुम्हारी कृपा से अपनी सौत को पराजित करूंगी. इस प्रकार तुम भी
पराजित करने वाली हो. हम और तुम दोनों शक्तिशाली बनकर सौत को शक्तिहीन करें.
(५)
eBook converter DEMO Watermarks*

उप तेऽधां सहमानामभि त्वाधां सहीयसा.
मामनु प्र ते मनो वत्सं गौरिव धावतु पथा वारिव धावतु.. (६)
हे पति! मैंने तुम्हारे तकिए के सहारे इस शक्तिशालिनी ओषधि को तुम्हारे सिरहाने रख
दिया है. जिस प्रकार गाय दौड़कर बछड़े के पास चली जाती है और पानी नीचे की ओर
चलता है, उसी प्रकार तुम्हारा मन मेरे समीप आवे. (६)
सूक्त—१४६ देवता—विशाल वन
अरण्यान्यरण्यान्यसौ या प्रेव नश्यसि.
कथा ग्रामं न पृच्छसि न त्वा भीरिव विन्दतीँ३.. (१)
हे विशाल वन! तुम देखते-देखते ही नष्ट हो जाते हो. तुम गांव में जाने का मार्ग क्यों
नहीं पूछते? अकेले यहां तुम्हें डर नहीं लगता? (१)
वृषारवाय वदते यदुपावति चिच्चिकः.
आघाटिभिरिव धावयन्नरण्यानिर्महीयते.. (२)
बैल के समान शब्द करने वाले जीव को वन में दूसरा जीव चींचीं करके क्यों उत्तर देता
है? ये मानो वीणा पर स्वरों की उत्पत्ति करते हुए वन का यश गाते हैं. (२)
उत गावइवादन्त्युत वेश्मेव दृश्यते.
उतो अरण्यानिः सायं शकटीरिव सर्जति.. (३)
इस वन में कहीं गाएं चरती सी जान पड़ती हैं और कहीं घर से दिखाई पड़ती हैं. संध्या
के समय वन से अनेक गाड़ियां निकलती जान पड़ती हैं. (३)
गामङ्गैष आ ह्वयति दार्वङ्गैषो अपावधीत्.
वसन्नरण्यान्यां सायमकूक्षदिति मन्यते.. (४)
वन में एक व्यक्ति गाय को बुलाता है और दूसरा लकड़ियां काटता है. विशाल वन में
रहने वाला व्यक्ति संध्या के समय पशुओं का शब्द सुनकर डर सा जाता है. (४)
न वा अरण्यानिर्हन्त्यन्यश्चेन्नाभिगच्छति.
स्वादोः फलस्य जग्ध्वाय यथाकामं नि पद्यते.. (५)
विशाल वन किसी को नहीं मारता. यदि सिंह, व्याघ्र आदि पशु न आवें तो वन के
स्वादिष्ट फल खाकर लोग प्रसन्नतापूर्वक समय बिता सकते हैं. (५)
आज्जनगन्धिं सुरभिं बह्वन्नामकृषीवलाम्.
ebook converter DEMO Watermarks*