सिंहासन बत्तीसी (द्वात्रिंशत्पुत्तलिका)
Singhasan Battisi (Dvatrimshat Puttalika)
पारम्परिक / लल्लू जी लाल द्वारा
स्रोत: सिंहासन बत्तीसी (द्वात्रिंशत्पुत्तलिका) · बृजवल्लभ हरिप्रसाद जी · 1920 (उद्गम)
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ
पंद्रहवीं पुतली १५. ( ९३ )
पंद्रहवीं पुतली १५. ( ९३ )
राजाके सम्मुख एक श्लोक पढा वह सुनकर राजा मनमें बहुत प्रसन्न
हुवा, इस श्लोकका मुद्दा यह था कि, मित्रद्रोही और विश्वासघातकी
जो हैं सो नरक भोग करेंगे, जबतलक चंद्र और सूर्य हैं. यह
सुनकर लाख रुपये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ९४ ) सिंहासनबत्तीसी.
और कहा-अच्छा चित्रकारको बुलाकर चित्र लिखावो. मंत्रीने
उसको बुला भेजा. वह तुर्त आकर हाजिर हुआ और वह
कैसा था कि ज्योतिषविद्यामें अति निपुण था. और
चित्रकारी विद्यामें भी पंडित था. उसे राजाने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपंद्रहवीं पुतली १५. (९५)
पंद्रहवीं पुतली १५. (९५)
निकालके मेरेपास ले आओ जब वह उसे मारने चला तब
दीवानभी बिदा हो पीछे हो लिया बाहर निकल जल्लादसे कहा
कि-तू इसे मुझे दे और आंखें हरनकी निकालका राजाके पास
लेजा. जल्लादने प्रधानका कहना किया. और दीवान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ९६ ) सिंहासनबत्तीसी.
कि-ऐ कुँवर ! तू अपने मनमें भय मत कर. मैं तुझे नहीं
खाऊंगा; क्योंकि, तू मेरे शरण आया है और मैंने तुझे जीवदान
दिया है. अब तू निःसंदेश होकर आनंदसे यहां बैठ. यह बात
रींछसे सुन उसके जीमें जी आया. इसमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपंद्रहवीं पुतली १५. (९७)
पंद्रहवीं पुतली १५. (९७)
पाप राजाके मारने और वृक्षके काटने, गुरुसे झूठ बोलने और-
वन जलाने और विश्वासघात करनेसे, इतनाही होताहै. शरणा-
गताको मारने इन सबका पाप महापाप है. और यह पाप किसी
तरहसे छूटता नहीं. इसने मेरी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ९८ ) सिंहासनबचीसी.
अपने दिलमे जाना कि, अब यह मुझे मुकर्रर खायगा. इतनेमें
सबेरा होगया. बाघ उठकर वहांसे चला गया. रींछने उसके कानो-
में मूत दिया और कहा-तुझे जीते तो क्या मारूं ? क्योंकि, अब
यहां तेरा कोई बचानेवाला नहीं है. इससे असमर्थ जानकर मैं
तुझे छोड देताहूं. यह कहकर रींछ तो चला गया और वह गूँगा
बहरा हो बहुत घबरा और व्याकुल हो घरमें आया. राजा
उसकी दशा देख अपने जीमें चिंता करने लगा. महलोंमें यह
खबर हुई तो रानियां कूक मार मार रोने लगी. और कहने
लगी कि-भगवान्ने यह क्या अयुक्त किया. कोई कहने लगी
कि-किसीने इसे छला है तिससे इसकी यह हालत हो गई है. तब
राजाने सोचकर दीवानसे कहा कि-जितने गुणी लोग हैं मंत्र-
यंत्र जाननेवाले अपने नगरमें उन सबको बुलाकर कुँवरको
दिखलाओ. प्रधानने आदमियोंको भेज सब सयानोंको बुलाया
और उनसे कहा-जिससे इसे आराम होय ऐसा काम किया
चाहिये. तब वे अपने २ मंत्र यंत्र करने लगे. जिस कदर कि
उन्होने उसका उतार किया परंतु कुछभी फायदा न हुआ. तब
हारकर उनसबोंने जवाब दिया कि, हमारी विद्या यहां कुछ
काम नहीं करती. जब मंत्रीने यह देखा कि-उन्होंके गुणोंसे
उसे कुछ आराम न हुवा, तब राजासे हाथ जोड़ विनती किया
कि-महाराज ! मेरे पुत्रकी बहू जो है सो बड़े गुणवती है. इस
और उस योगीने मंत्र, यंत्र तंत्र, विद्या सब उसे सिखादी है !
वास्ते आप आज्ञा कीजिये तो मै उसके तईं ले आऊं और वह
कुँवरको देखे भगवान् चाहे तो आराम हो जायगा. इसके सिवाय
और कुछ यत्न नहीं. राजाने कहा-तेरे बेटकी स्त्री क्या जाने ?
तब फिर दीवानने कहा-महाराज ! वह एक योगीकी चेली है,
और उस योगीने मंत्र, यंत्र तंत्र, विद्या सब उसे सिखादी है !
राजाने आज्ञा दी और दीवान सवार हो अपने घरको चला
गया और वहां चित्रकारको बुला सब अवस्था वहांकी कही
और कहा कि-मै इस तरहसे राजाको बचन देकर आयाहूं. तुम
स्त्रीका भेष बनाकर मेरे संग चलो. तंग उसने कबूल किया.
और स्त्रीका भेष बन साथ हो लिया. दोनों सवार होकर राजाके
पाय आये लोग महलमें उसे परदा करके लेगये. दरमि-
यान एक कनात खैंचला. और उस तरफ कनातके उसे बैठाया.
राजा और लडका और दीवान ये तीनें कनातके बाहर बैठे
और उसने कनातके अंदरसे कहा कि-कुवरको स्नान करावा
कपडे बदलवा चौका दिलवा एक पठढा बिछवाकर बिठाओ
और कुँवरको कहो कि, तुम सावधान होकर बैठो और जोन मै
मंत्र कहूं सो तू कान देकर सुन. बिभीषण बडा शूर बीर था
और दगा करके रामचंद्ररे जा मिला. उन्होंने रावणका राज
सब खराब किया, और अपने कुलका नाश किया. उस लाजसे
एक वर्षतक सिर न उठाया. और अपने कियेका फल पाया.
( १०० ) सिंहासनबत्तीसी.
कि सब कुल गँवाया. और भस्मासुने महादेवजी तपस्या कर
बर पाया और उन्हींसेही विश्वासघात किया कि, पार्वतीजीको
लेनेकी इच्छा की और उसकाभी फल उसने तुर्त पाया कि,
क्षणभरमे आपही जलमे भस्म होगया. और कुँवर ? तु मित्र
द्रोही और विश्वासघाती क्यों हुआ है ? सोएहुए रीछको तूने
नीचे ढकेल दिया ! उसने तो तेरेपर उपकार किया था और
तूने उसका बुरा बिचारा. पर उसमें तेरा दोष कुछ नहीं है,
तेरे पिताका दोष है; इसवास्ते कि, जैसा बीज होवेगा वैसाही
फल होवेगा. यह तुमने अपने पिताके पापसे दुःख पाया.
इतनी बात सुनतेही कुँवर सचेत हो बोल उठा. तब राजा
बोला-अय सुंदरी ! तू सच कह कि तूने वह बनका जानावर
क्योंकर पहॅचाना ? यह उसे सुनकर उसने जवाब दिया कि-
राजा! मैं अपनी पूर्व अवस्था तेरे आगे प्रकट करतीहु सो
चित्त लगाय सुनो जब मै अपने गुरूके पास पढ़ने जातीथी
तब गुरूका अति सेवा करतीथी. गुरूने प्रसन्न होकर एक
मंत्र मुझे बताया. वह मंत्र मैने साधा, तबसे सरस्वती मेरे
मनमें बसी है. और जैसे मैने रानीकी जांघका तिल पहँचाना
वैसेही बनके रिंछकोभी जाना. यह सुनतेही राजा प्रसन्न हो
पदरा दरमियानसे दूरकर दिया और कहा कि-तू सच्चा शारद-
पुत्र है, तेरे गुणको मैने अब जाना. यह कह राजाने आधा
राज उसे दिया और अपना मंत्री किया. इतनी बात कह
सोरहवीं पुतली १६. ( १०१ )
सोरहवीं पुतली १६. ( १०१ )
वह ब्राह्मण बोला कि-राजा वीरविक्रमादित्य ! यह इस श्लोकका
अर्थ है. यह कथा उस ब्राह्मणके मुंहसे सुनकर राजा वीर
विक्रमादित्यने उसे हजार गांव वृत्ति कर दिया. यह बात
कहकर पुतली बोली कि-सुन राजा भोज ! तुझमें इतना गुण
कहां है ? और अब इस नगरमें विक्रमादित्यके समान राजा
होना मुश्किल है. मैंने तुझसे यह सच बात कही. और तू
इस सिंहासनके योग्य नहीं. ऐसा सुन उस दिनकीभी साअत
जाती रही. राजा महलमें दाखिल हुआ और अपने प्रधान
और पुरोहितको बुलाके वह हालत कही. दूसरे दिन सुबहको
उठ स्नान पूजा कर ध्यान लगा सिंहासनके पास जाकर खड़ा
हुआ और प्रधानको बुलाकर कहा कि-अब मेरा जी चाहता
है कि, सिंहासनपर आज बैठूं. बेहतर है कि, दुघड़ी अच्छा मुहूर्त
इस वक्त मुझे देख दो. तब दिवानने कहा-महाराज ! आप तो
बैठियेगा पर पुतलियां आपके आगे रोरो मरेंगी. राजा उठकर
खड़ा रहा तब सुन्दरवती--
सोलहवीं पुतली--
बोल उठी-सुन राजा भोज ! मैं तुझसे विचार कर कथाका
अहवाल कहती हूं. उज्जैन नगरीमें छत्तीस कौम और चार जाति
बसती थीं. एक वहांकाही नगरसेठ जिसके यहां अति धन था
(१०२) सिंहासनबत्तीसी.
और बड़ा प्रतापी था नगरके लोगोंको व्यौहार करनेके लिये
बहुत माया देता लेताथा. जो कोई उसके पास अपना स्वार्थ.
विचार कर जाताथा वह खाली फिरकर नहीं आताथा.
उसका बेटा रत्नसेन नाम बहुत सुंदर था, और अति विद्यावान्
माता पिताकी आज्ञामें निशिदिन रहता. उस सेठके मनमें
आया कि, कहीं अच्छी सुन्दरी कन्या ठहरा उसकी शादी कर
दें. ऐसा ठहराय ब्राह्मणोंको बुला देश देश भेजा और कह दिया
कि, जहां कहीं अच्छी लडकी ठहरे वहांका टीका लेके तुम
आओगे तो बहुत कुछ धन तुम्हें दूंगा. और कुछ रुपये खर्चको
दे बिदा किया. ब्राह्मण देश देश ढूढ़ने लगे. उनमेंसे एक
ब्राह्मणने समाचार पाया कि-समुद्रके पार एक सेठ है और
उसकी बेटी बहुत सुंदर है उसेभी वरकी तलाश है. यह सुनकर
एक जहाजपर बैठ समुद्रके पार हुआ. वहां जा सेठका
ठिकाना पूँछकर उसके द्वारपर ठहरा. और खबर दी कि, उज्जैन
नगरीसे एक ब्राह्मण वहांके सेठका आया है. यह खबर सुन
उस सेठने उसको बुलाया और दंडवत् कर आसन दे बिठाया.
ब्राह्मण आशीष देकर बैठा. सेठने पूंछा-किस कार्यके लिये तुम
आये हो ? सो कहो ? ब्राह्मणने कहा-हमारे सेठने अपने
लड़केकी शादीके लिये भेजा है, और कह दिया है कि, जहां
कन्या अच्छी कुलीनकी ठहरे वहांका टीका ले हमारे पास
सोलहवीं पुतली १६. ( १०३ )
सोलहवीं पुतली १६. ( १०३ )
पहुँचो. सेठ यह सुनकर बोला-मेरीभी यही इच्छा थी कि, पुत्रीका
ब्याह मैं कहाँ करूंगा ? पर भगवानने घर बैठेही संयोग कर
दिया. फिर कहा कि-कुछ दिन तुम यहां आराम करो, मैं
अपना पुरोहित तुम्हारे साथ कर दूंगा. वह लड़केको देख
टीका जाकर देगा और तुमभी इस लड़कीको देखलो. और वहां
जाकर उस सेठसे कहो कि, अपनी आँखों देख आयाहूं. वह
ब्राह्मण कितनेक दिनोंतक वहां रहा और उस कन्याको अपनी
आंखोंसे देख सेठके ब्राह्मणको साथ ले उज्जैन नगरीको फिर चला
तब उस सेठने अपने पुरोहितसे कह दिया कि, टीका दे ब्याहकी
तैयारी जल्दी कर आना. ये दोनों वहांसे चल जहाजपर चढ़
कितनेक दिनोंमें उज्जैन नगरीमें आन पहुँचे. ब्राह्मणने सेठको खबर
दी कि, मैं कन्या ठहरा आयाहूं. सेठने दूसरे दिन उस ब्राह्मणको
बुलाया और लड़केको अपने पास बैठा दिखलाया. ब्राह्मणने
देख उसे तिलक कर दिया. और हाथ जोड़ अपने सेठकी तरफसे
बिनती कर कहा कि-आप जल्दीसे बरात लेकर आइये. हम जाकर
वहां तैयारी करते हैं. ऐसा ठहराकर फिर रुखसत हो वह
ब्राह्मण अपने मुल्कको गया. वहां जा सेठसे यहाँका सब
समाचार कहा. सेठ यह खबर सुनकर ब्याहका सामान तैयार
करने लगा. और इधर यह सेठ ब्याहकी तैयारी करने लगा.
कारखानेमें नौबत बजने लगी, और मंगलाचार होने लगा.
( १०४ ) सिंहासनबत्तीसी.
तरह तरहकी तैयारियां कीं. जितने कुटुंबके लोग थे उन्होंको
नये नये जोड़े पहिना अपने साथ ले जानेको तैयार हो रहा.
नाच राग रंग खुशीसे होने लगे. इस तरह तमाम शहरकी
जियाफत करते करते बरातकी तैयारी होरही. ब्याहका दिन
नजदीक पहुँचा, अजबस कि जाना दूरका था फिक्र करने लगा
कि अरसा थोड़ा रहा है. समुद्रपार इतने दिनोंमें हम क्योंकर
जा सकेंगे ? यह बात सुनकर इसके सब भाई बंधु अंदेशा
करने लगे और खुशी तमाम शादीकी भूलगये. इसमें एक
शख्सने आकर उस सेठसे कहा कि-इस कन्याका प्रारब्ध होगा
तो इस लग्नमें विवाह होगा. और मैं एक यत्न बताताहूं तुम
इसकी फिक्र मत करों. भगवान् चाहे तो बनजाय. तब उसने हाथ
जोडकर कहा कि-भाई ! यातो भगवानके हाथ हमारी लज्जा या
तेरे हाथ जिससे हमारा काम बने सो कह ? वह कहने लगा-कई
एक महीने हुए हैं कि-एक बढ़ई उडनखटोला बनाकर राजाके
पास ले आयाथा और वह कहताथा कि; इस खटोलेका यह
स्वभाव है कि, इसपर बैठकर जहां तुम्हारी इच्छा हो वहां जाओ,
यह पहुँचावेगा. राजाने सुनकर उसको दो लाख रुपये दिये, और
खटोला ले लिया. वह अब राजाके घरमें होवेगा इसवास्ते तुम
राजाके पास जाओ और सब हालत राजासे कहो तो राजा
वह खटोला देगा और तुम्हारा सब काम सिद्ध होजायगा.
यह सुनतेही वहखुशी होकर राजद्वारपर गया और द्वार-
पालसे कहा कि-मेरी खबर महाराजसे जाहिर कर दो. तब
दरवानोंने जाकर दीवानसे अर्ज की की, नगरसेठ द्वारेपर
हाजिर है. आपकी आज्ञा हो तो राजाके दर्शनको आवें. दिवा-
नने कहा कि—बुलाओ. दरवान आकार उस सेठको अंदर लेगया.
उसने वहां जाकर दीवानको दंडवत् की और बिनति कर कहने
लगा कि—महाराज ! आपके दर्शनको मैं आया हूँ और अपना
बडा जरुरका कामभी है. यह सुनकर दीवानने कहा कि—राजा
महलमें है. सेठ यह सुन अति उदास होगया और कहा कि—
मेरा बडा कार्य है सो कि, लडकेकी शादी है और जाना
तो समुद्रके पार है और चारदीन बीचमें बाकी हैं, इसमे जो न
पहुँच सकें तो मेरे कुलकी हंसी और बडी हागी होगी. बनियेसे यह
बात सुनकर दीवानने राजासे जाकर सब हकीकत जाहिर की
तब राजाने आज्ञा दी कि, वह उडनखटोला इसे लेजाकर दो
और जो कुछ वह कहेगा वैसीही सब तयारी करदो. जो किसी
तरह उनके काममें विघ्न न आवे. तब प्रधानने खटोला मँगवा
बनियको देदिया और कहा कि-जो कुछ सामान तुम्हें दर-
कार हो सो कहो महाराजका यह हुक्म हुवा है कि, उसको
जो कुछ चाहिये होय सो दे दो. तब सेठने कहा कि-महाराजकी
दयारो सब कुछ है पर मेरी यही जरुर थी और आपकि
[Page-header: ( १०६ ) सिंहासनबत्तीसी.]
कृपासे सब काम सिध्द होगया है. महाजन खटोला लिये अपने
घरको आया. और ब्राह्मणको बुलाकर साथ लिया लडका
और आप उसपर बैठ समुद्रपार चला. एक अरसेमें वहां जाकर
पहुँचा. वहां जाकर देखे तो मंगलाचार सारे नगरमें हो रहा
है और सब लोग राह देखरहे हैं. जब लोगोंने देखा तो हाथों
हाथ ले गये. जाकर एक हवेलीमें उतारा और अपने सेठको
खबर दी कि, तुम्हारा संबंधी बरात लेकर आन पहुचा है. वह
सेठभी वहांसे उसकी मुलाकातको आप आया और इन तीन
आदमियोंको देखकर अपने जीमें बहुत पछताया. और पूंछा कि-
क्या सबब है जो तुम इस तरहसे आयेहो ? तब सब अवस्था
अपनी सुनाई. सुनतेही उस सेठने अपने गुमास्तेसे कहा कि-
कल ब्याह है और आज बरातकी तैयारी सब तुम जल्दी
करदो कि जिसमें शहरके लोग न हँसें. उन्होंने सब तैयारी
बात कहतेही करदी. दुसरे दिन बरात लेकर वह सेठ व्याहने
गया और बेटेका ब्याह किया. उस सेठने हाथी घोडे जोडे
पालकी मियाने जडाऊ गहने और बहुतसा कुछ दान दहेज
दिया. इसने वहांसे सब लेकर जहाजमें रखकर जहाज रवाना
कर दिया और आप खटोलापर सवार हो अपने शहरमें आया.
और नयेसिरमें शादी रचाई. ब्राह्मणोंको बहुत कुछ दान दिया
और कुछ जबाहिर पोशाक और बाजे तुहफा और तहायफ
सोलहवीं पुतली १६. ( १०७ )
सोलहवीं पुतली १६. ( १०७ )
थालोंमें रख और चार घोड़े खासे लेकर राजाके नगरको चला
और वहांसे खटोला जो लेगया था, वहभी फेर देन जब द्वारेपर
पहुंचा तब द्वारपालसे कहा-कि, महाराजको मेरी खबर दो.
तब द्वारपालोंने राजाको जाकर कहा. राजाने खबर सुन उसे
बुला लिया और जो कुछ वह लेगयाथा जाकर उसने राजाकी
भेंट किया. और कहा-महाराज ! आपके पुण्यप्रतापसे सब
काम अच्छा हुवा. अब इस दासकी भेंट आपको कबूल करनी
चाहिये. तब राजा सुन हँसकर बोला कि, मेरा यह स्वभाव
है कि, दी हुई चीज मैं फेर नहीं लेता ! यह खलोटा
मैने तुझको दिया. और जो कुछ तू तुहफे-लाया है यह सब
तुहफे और लाख रुपये अपने खजानेसे मँगवाया और कहा
कि, ये हमने तेरे बेटेको दिये. इस वास्ते कि, इसकी शादी हुई है
गरज ये सब कुछ इनायत करके मानदै उसे रुखसत किया.
वह प्रसन्न हो अपने घरको आया. इतनी बात कह वह पुतली
बोली-सुन राजा भोज ! राजा बीरविक्रमादित्यकी बराबरी
इंद्रभी नहीं कर सकता था. और तुम तो किस गिनतीमें हो ?
जो तूने अपना मन बढ़ाया है. इससे तू बाज आ. इन बातोंमें
वहभी दिन गुजर गया. तब राजा महलमें दाखिल हुआ. रात
जिस तिस तरह गुजरगई. फिर जब सुबह होगई तब राजा
सिंहासनपर बैठनेका इरादा करके वहां आगया. तब सत्यवती
सत्रहवीं पुतली १७. (१०९)
सत्रहवीं पुतली १७. (१०९)
पंडितकी बात सुनकर राजाको उनसे मिलनेकी इच्छा हुई.
तब बेतालोंको बुलाकर कहा कि-मरे तईं पातालको लेचलो.
मैं शेष नागके दर्शनको जाऊंगा. ऐसा राजाका बचन सुन
बेताल उठाकर पातालको लेगये और शेष
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११० ) सिंहासनबत्तीसी.
खडा है और कहता है कि, मैं मर्त्यलोकसे आया हूँ, द्वारेका
हजारों दंडवत् करता है, उसको आपके दर्शनकी अभिलाषा
है. जिससे निहायत बेचैन है. यह बात सुनतेही शेषनाग
उठके द्वारपर आये. राजाने देखतेही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसत्रहवीं पुतली १७. (१११)
सत्रहवीं पुतली १७. (१११)
इसतरहसे पांच, सात दिन राजा विक्रमादित्य वहां रहा. बाद
उसके एक दिन हाथ जोडकर कहा कि-पृथोनाथ ! मुझे बिदा
कीजिये. अब मै अपने नगरमें जाउं और वहां बैठ आपका
गुण गाउं तब शेषजीने हँसकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११२ ) सिंहासनबत्तीसी.
छाड राजा पाओं पाओं शहरको चला तो देखता क्या है कि
एक दुर्बल भूखा ब्राह्मण चला आता है. जब वह पास आया
तब उनसे कहा कि-राजा ! मैं भूखा ब्राह्मण हूं कुछ मुझे
भिक्षा दो तो मैं जाकर अपने कुटुंबको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसत्रहवीं पुतली १७. ( ११३ )
सत्रहवीं पुतली १७. ( ११३ )
शोभा पावे. जो घरमें लक्ष्मी हुई और जगमें शोभा न पाई
तो उस पुरुषका जन्म लेना निष्फल है. तुम वह लाल लो कि
तो इस संसारमें शोभा दे. उतनेमें उसके बेटेकी बहू बोली कि-
तुम वह लाल लो कि, जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें