सांख्य दर्शन / सांख्यकारिका
Sankhya Darshan & Samkhyakarika
महर्षि कपिल / ईश्वरकृष्ण द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान · 1950 (उद्गम)
( १०० )
प्रकार के दुःखों के विवरण को शास्त्र के आदि में हम वर्णन कर
चुके हैं।
प्र०-ऊह आदिकों से ही सिद्धि क्यों मानी जाती है ?
क्योंकि बहुतेरे मनुष्य मन्त्रों से अणिमादिक आठ सिद्धि मानते
हैं, तब क्या उनका सिद्धान्त मिथ्या होसकता है ?
उ०-नेतरादितरहानेन विना ॥ ४५ ॥
अर्थ-ऊहादि पञ्चक के विना मन्त्र आदिकों से तत्व की
सिद्धि प्राप्त नहीं होती, क्योंकि वह सिद्धि इतर अर्थात् विपर्य्यय ज्ञान
के विना भी प्राप्त होती है; अतएव सांसारिकी सिद्धि होने के
कारण यह पारमार्थिकी नहीं कहला सकती। बस यहाँ तक
समष्टिसर्ग और प्रत्ययसर्ग समाप्त होगया, इस से आगे “व्य-
क्तिभेदः कर्मविशेषात्” इस संक्षेप से कहे हुए सूत्र को विशेष
रूप से प्रतिपादन करेंगे।
दैवादिप्रभेदा ॥४६॥
अर्थ-दैव आदि सृष्टि के प्रभेद हैं, अर्थात् एक दैवी सृष्टि,
दूसरी मनुष्यों की सृष्टि है। यहाँ पर दैव और मनुष्यों के कहने
से यह न समझना चाहिये, कि देवता जैसे और साधारण मनुष्य
मानते हैं, वही हैं, किन्तु विद्वानों का नाम देव है और जो मिथ्या
बोलते हैं वे मनुष्य हैं। किन्नर, गन्धर्व, पिशाच आदि यह
सब मनुष्यों के ही भेद हैं, जैसा कि श्रुतियाँ कहती हैं।
“सत्यं वै देवा अनृतं मनुष्याः, विद्वां ꣳ सो हि देवाः”
इत्यादि। और महर्षि कपिलजी को भी यही बात अभीष्ट
(मंजूर) है, जैसाकि उन्होंने आगे ५३ वें सूत्र में प्रतिपादन
किया है। अब सृष्टि का प्रयोग कहते हैं-
आब्रह्मस्तम्भपर्यन्तं तत्कृते सृष्टिरविवेकात् ॥४७
( १०१ )
अर्थ—ब्राह्मणों से लेकर स्थावरादि तक जितनी सृष्टि है,
वह सर्व पुरुष के ही वास्ते है, और उसे भी विवेक के होने तक
ही सृष्टि रहती है, बाद को मुक्ति होने से छूट जाती है। अब
तीन सूत्रों से सृष्टि के विभाग को कहते हैं—
ऊर्ध्वं सत्वविशाला ॥४८॥
अर्थ—जो सृष्टि ऊपर है, वह सत्व-प्रधान है। यहाँपर ऊपर
कहने से आचार्य का प्रयोजन ज्ञान के मार्ग से उन्नति करने
वालों से है, अर्थात् सतोगुणी उन्नति करते हैं, क्योंकि सतो-
गुण प्रकाश करता है, इस कारण सतोगुणी अर्थात् ज्ञानी लोग
सदा उन्नति करते हैं, इस कारण ऊपर जाते हैं।
तमोविशाला मूलतः ॥४९॥
अर्थ—तमोगुणी अन्तःकरण वाले जीव नीच गति अर्थात्
पशु-पक्षी और कीड़े आदि की योनियों को प्राप्त होते हैं।
मध्ये रजोविशाला ॥५०॥
अर्थ—और बीच में जो शरीर हैं, वे रजोगुण प्रधान हैं।
बीच का शरीर सामान्य मनुष्य का जन्म है, और सब शरीर
इसकी अपेक्षा ऊँचे हैं, या नीचे। सामान्य मनुष्य रजोगुणी
होता है। सत्पुरुष सतोगुणी, पशु आदि तमोगुणी। इस के अन्दर
भी भेद हैं।
प्र०—प्रकृति तो एक ही है, लेकिन सृष्टि अनेक तरह की
क्यों होती है ?
उ०—कर्मवैचित्र्यात् प्रधानचेष्टा गर्भदासवत् ॥५१
अर्थ—यह सब प्रधान अर्थात् प्रकृति की चेष्टा कर्मों की
विचित्रता से होती है, इस में दृष्टान्त भी है, जैसे—कोई दासी
( १०२ )
अपने स्वामी के वास्ते नाना प्रकार की चेष्टा ( टहल ) करती
है, वैसे ही उसका पुत्र भी अपने स्वामी के प्रसन्नतार्थ नाना प्रकार
की चेष्टा करने लगता है, अतएव जो जैसा कर्म करेगा उसकी
सृष्टि भी वैसा ही कर्म करेगी, इसमें कोई सन्देह नहीं है ।
प्र०—ऊर्ध्व की सृष्टि सत्त्वगुण प्रधान है, तो मनुष्य उसी
से कृतार्थ हो सकता है, फिर मोक्ष से क्या करना है ?
उ०—आवृत्तिस्तत्राप्युत्तरोत्तरयोनियोगाद्धेयः॥५२
अर्थ—उन ऊपर के और नीचे के देशों में भी आवृत्ति योग
रहता है, अर्थात् जब वहाँ गये तब सात्विकी वृत्ति रही, और
यहाँ रहे तब वही रजोगुण फिर आगया, और वहाँ भी छोटी
बड़ी जातियाँ होती हैं, उनमें जन्म होने से ठीक-ठीक सत्व नहीं
रहता ; इस वास्ते ऐसा विचार करना सब तरह छोड़ने योग्य है।
और भी इस पक्ष को पुष्ट करते हैं ।
समानं जरामरणादिजं दुःखम् ॥५३॥
किसी शरीर में हों, चाहे देवता हों, चाहे सामान्य मनुष्य
अथवा पशु, पक्षी—बुढ़ापे और मृत्यु का दुःख सब में होता है ;
इस कारण सब शरीरों की अपेक्षा मुक्त होना ही उत्तम है ।
प्र०—जिस से यह शरीर उत्पन्न हुआ है, यदि उसी में लय
हो जाय, तब क्या मुक्ति नहीं मानी जायगी ?
उ०—न कारणलयात् कृतकृत्या मग्नव-
दुत्थानात् ॥५४॥
अर्थ—कारण में लय हो जाने से भी कृतकृत्यता नहीं होती,
क्योंकि जैसे मनुष्य जब जल में डूबता है, तो कभी तो ऊपर
को आता है, और कभी नीचे को बैठ जाता है । इसी तरह
जो मनुष्य कारण में लय हो गया है, कभी जन्म को प्राप्त होता
( १०३ )
है, कभी मरण को प्राप्त होता है, और ऐसा कहने से आचार्य
का यह तात्पर्य नहीं है कि मुक्त-जीव कभी जन्म को नहीं प्राप्त
होता ; क्योंकि प्रथम तो आचार्य जीव को नित्य मानते हैं, जब
उसका कारण ही नहीं तो लय किसमें होगा। दूसरे जो डूबे
हुये का दृष्टान्त दिया, अशान्ति का पोपक दिया तथा इस में
पराधीनता दिखाई ; किन्तु मुक्त-जीवन तो न अशान्त है न पराये
अधीन है। तीसरे यहाँ पर सृष्टि का प्रसंग चला आता है,
किन्तु जीव का विषय भी नहीं है ; इसलिये अन्तःकरण के
सुषुप्ति में प्रकृति में लय होने से तात्पर्य है।
प्र०—जबकि प्रकृति और पुरुष दोनों ही अनादि हैं, तो
प्रकृति ही में सृष्टि का कर्तृत्व क्यों माना जाता है ?
उ०—अकार्यत्वेऽपि तद्योगः पारवश्यात् ॥५५॥
अर्थ—यद्यपि प्रकृति और पुरुष दोनों अकार्य अर्थात् नित्य
हैं तथापि प्रकृति को ही सृष्टि करने का योग है ; क्योंकि जो
परवश होगा वही तो कार्य को करेगा। इस विचार से प्रकृति
ही में परवशता दीखती है।
प्र०—स हि सर्ववित् सर्वकर्त्ता ॥५६॥
अर्थ—यदि प्रकृतिरूपी पदार्थ को सर्वज्ञ और सर्ववित्
( "विद् सत्तायाम्" इस धातु का प्रयोग है ) सर्वशक्तिमान् मान
लिया जाय तो क्या हानि है ?
उ०—ईदृशेश्वरसिद्धिः सिद्धा ॥ ५७ ॥
अर्थ—इस तरह वेद के प्रमाणों से ईश्वर को सिद्धि सिद्ध
है। प्रकृति में सर्वज्ञत्वादि गुण तो किसी सूरत में नहीं हो सकते
हैं, सर्वज्ञत्वादि गुण तो ईश्वर ही में हैं।
प्र०—प्रकृति ने सृष्टि को क्यों पैदा किया ?
( १०४ )
उ०-प्रधानसृष्टिः परार्थं स्वतोऽप्यभोक्तृत्वा-
दुष्ट्रकुङ्कुमवहनवत् ॥ ५८ ॥
अर्थ-प्रधान जो सृष्टि है उसकी सृष्टि दूसरे के वास्ते है ;
क्योंकि वह स्वयं भोग नहीं कर सकती । दृष्टान्त-जैसे कि ऊँट
केशर को अपने ऊपर लादकर पराये वास्ते ले जाता है लेकिन उस
केशर से अपना कुछ स्वार्थ नहीं रखता । इसी प्रकार प्रकृत की
सृष्टि भी दूसरे के वास्ते है ।
प्र०-ऊँट का जो दृष्टांत दिया गया सो ऊँट चेतन है, और
चेतन की चेष्टा दूसरे के वास्ते हो सकती है, लेकिन जड़ की नहीं
हो सकती ?
उ०--अचेतनत्वेऽपि क्षीरवच्चेष्टितं प्रधानस्य ॥५९
अर्थ-यद्यपि प्रकृति अचेतन है, तथापि उसकी प्रवृत्ति
दूसरे के वास्ते है । दृष्टान्त-जैसे कि दूध जड़ है, लेकिन उसकी
प्रवृत्ति चैतन्य बछड़ा आदि के वास्ते है । और भी दृष्टान्त है-
कर्म्मवद्दृष्टेर्वा कालादेः ॥६०॥
अर्थ-जैसेकि खेती के करने में बीज बोया जाता है, वह
अपनी ऋतु के समय में वृक्षरूप को धारण कर दूसरों के
उपकारार्थ फल देता है ; इसी प्रकार प्रकृति की सृष्टि भी दूसरों के
वास्ते है ।
प्र०-ऊँट तो पिटने के डर से केशर को लादकर ले जाता
है, लेकिन प्रकृति को तो किसी का डर नहीं है ?
उ०-स्वभावाच्चेष्टितमनभिसन्धानाद्भृत्य-
वत् ॥ ६१ ॥
अर्थ-जैसे चतुर सेवक अपने स्वामी का सब काम करता
है, और उसमें अपने स्वार्थ का कुछ भी प्रयोजन नहीं रखता,
( १०५ )
इसी तरह प्रकृति भी अपने आप सृष्टि करती है, पुरुष के भय
प्रेरणादिक की अपेक्षा नहीं करती ।
कर्माकृष्टेर्वाऽनादितः ॥६२॥
अर्थ—अथवा कर्मों के अनादि प्रवाह के वश होकर प्रकृति
सृष्टि को करती है । अब इससे आगे सृष्टि की निवृत्ति के कारणों
को कहेंगे—
विविक्तबोधात् सृष्टिनिवृत्तिः प्रधानस्य सूदवत्
पाके ॥६३॥
अर्थ—जब विविक्त बोध अर्थात् एकान्त ज्ञान हो जाता है,
तब प्रकृति की सृष्टि निवृत्त हो जाती है, जैसे—रसोइया भोजन
बनाकर निश्चिन्त हो जाता है, फिर उसको कोई काम विशेष
नहीं रहता । इसी तरह प्रकृति भी विवेक ( ज्ञान ) को उत्पन्न
करके अपनी सृष्टि को निवृत्त कर देती है । आशय यह है कि
ज्ञान होने से संसार छूट जाता है ।
प्र०—जबकि एक को ज्ञान हुआ और उससे सृष्टि की
निवृत्ति हो गई, तो फिर विशेष जीव बद्ध क्यों रहते हैं ? क्योंकि
सृष्टि की निवृत्ति में बन्धन न रहना चाहिये ।
उ०—इतर इतरवत्तद्दोषात् ॥ ६४ ॥
अर्थ—जो विवेक ( ज्ञान ) रहित है, वह बद्ध के बराबर है,
क्योंकि अज्ञान के दोष से बँधा रहना ही पड़ता है। अब सृष्टि
निवृत्ति का फल कहते हैं—
द्वयोरेकतरस्य वोदासीन्यमपवर्गः ॥ ६५ ॥
अर्थ—प्रकृति और पुरुष इन दोनों की आपस में उदासीनता
का होना ही मुक्ति कहलाता है । दूसरा यह भी अर्थ हो सकता
( १०६ )
है, कि ज्ञानी और अज्ञानी इन दोनों में से एक के वास्ते प्रकृति
की उदासीनता ही को अपवर्ग मुक्ति कहते हैं ।
प्र०—जबकि विवेक के कारण प्रकृति पुरुष को मुक्त कर
देती है, तो और भी पुरुष विवेक से मुक्त हो जायेंगे, ऐसा विचार-
कर प्रकृति विवेक के डर के मारे सृष्टि करने से विरक्त क्यों
नहीं होती ?
उ०—अन्यसृष्ट्युपरागेपि न विरज्यते प्रबुद्ध-
रज्जुतत्वस्येवोरगः ॥ ६६ ॥
अर्थ—यद्यपि प्रकृति एक मनुष्य के ज्ञानी होने से उसके
वास्ते सृष्टि से विमुख हो जाती है, तथापि दूसरे अज्ञानी के
वास्ते प्रकृति सृष्टि करने से विमुख नहीं होती । दृष्टान्त—जैसे कि
किसी मनुष्य ने रस्सी को देखा, उस रस्सी को देखकर उसको
प्रथम साँप की भ्रान्ति हुई, और भय मालूम पड़ा । बाद को
जब उसने विचार करके देखा, तो उसको यथार्थ ज्ञान हो गया,
कि यह साँप नहीं है, किन्तु रस्सी है । जब उसको आनन्द हो
गया, तब वह रस्सी उस ज्ञानी को फिर भय नहीं देती, किन्तु
जो अज्ञानी है उसे तो साँप की भ्रान्ति से भय देती ही है । इसी
प्रकार प्रकृति की भी व्यवस्था है, कि जो विवेकी है उसके
वास्ते इसकी सृष्टि नहीं है, किन्तु अविवेकी के वास्ते है ।
कर्म निमित्तयोगाच्च ॥ ६७ ॥
अर्थ—सृष्टि के प्रवाह में जो कर्म हेतु हैं उनके कारण भी
प्रकृति सृष्टि करने से विमुख नहीं होती, और मुक्त मनुष्य के
कर्म छूट जाते हैं; इस कारण उसके वास्ते सृष्टि शान्त हो
जाती है ।
प्र०—जब सब मनुष्य समान और निरपेक्ष हैं, तो किसी
सूत्र में उपकार शब्द को स्थापित किया है ।
( १०७ )
के वास्ते प्रकृति सृष्टि की निवृत्ति और किसी के वास्ते प्रवृत्ति हो
इसमें क्या नियम है ?
उ०—कर्म का प्रवाह ही इसमें नियम है ।
प्र०—यह उत्तर ठीक नहीं, क्योंकि न मालूम किस मनुष्य
का कौन-सा कर्म है ? यह भी कोई निश्चय किया हुआ नियम
नहीं है ?
उ०—नैरपेक्ष्येऽपि प्रकृत्युपकारेऽविवेको
निमित्तम् ॥ ६८ ॥
अर्थ—यद्यपि सब पुरुष निरपेक्ष हैं, अर्थात् एक दूसरे की
अपेक्षा नहीं रखता, तथापि यह मेरा स्वामी है, मैं इसका सेवक
हूँ ; इस तरह प्रकृति के उपकार में ( सृष्टि करने में ) अविवेक
ही निमित्त है । प्रत्यक्ष यह है कि जब प्रकृति यह बात चाहती
है, कि यह मनुष्य मुक्त हो, तब ही उसको अपनी सृष्टि के भीतर
रखकर अनेक प्रकार के कार्यों में लगा देती है, और उन्हीं कार्यों
को करता हुआ वह मनुष्य किसी न किसी जन्म में विवेकी
( ज्ञानी ) होकर मुक्त हो जाता है; इसी वास्ते आचार्य ने
सूत्र में उपकार शब्द को स्थापित किया है ।
प्र०—जबकि प्रकृति का स्वभाव वर्त्तमान मान लिया है,
तो ज्ञान के उत्पन्न होने पर क्यों निवृत्त हो जाती है ? क्योंकि
जो जिसका स्वाभाविक धर्म है, वह सब जगह एकसा रहना
चाहिए ?
उ०—नर्त्तकीवत् प्रवृत्तस्यापि निवृत्तिश्चा-
रितार्थ्यात् ॥ ६९ ॥
अर्थ—जैसे नाच करनेवाली का नाच करना स्वभाव है, वह
सब सभा को नाच दिखाती है, और जब नाच करते करते उसके
( १०८ )
मनोरथ पूरे हो जाते हैं, तब वह नाच करने से निवृत्त हो
जाती है; इसी तरह यद्यपि प्रकृति का सृष्टि करना स्वभाव है,
परन्तु उस सृष्टि करने का जो प्रयोजन है वह विवेक के उत्पन्न
होने से निवृत्त होजाता है, अतएव उससे निवृत्त भी होजाती है।
अब मुक्ति से पुनरागमन होता है या नहीं, इसपर यहां
इस कारण विचार किया जाता है, कि इस ऊपर के सूत्र में
विवेक के उपरान्त सृष्टि की निवृत्ति प्रतिपादन कर चुके, और
इस पर यह सन्देह होता है, कि जब प्रकृति यह समझ लेती
होगी, कि पुरुष को मेरे संयोग से अनेक दुःखादि होते हैं, अत-
एव फिर उसका संयोग किसी काल में न कहना चाहिये। इसी
मत पर तो आचार्य विचार करते हैं।
दोषबोधेऽपि नोपसर्पणं प्रधानस्य कुल-
वधूवत् ॥ ७० ॥
अर्थ—पुरुष को मेरे संयोग से दुःख होगा, इस बात में
प्रकृति अपना दोष जानती है, तो क्या फिर उसका संयोग नहीं
करती, किन्तु अवश्य करती है, जैसे—अच्छे वंश की पतिव्रता स्त्री
से यदि कोई दोष हो भी जाय, और उससे स्वामी को कष्ट भी
पहुँचे, तब क्या वह अपने पति के पास का जाना छोड़ देगी ?
ऐसा नहीं होसकता, अवश्य जायगी; क्योंकि जो पति को त्यागती
है, तो उसका पतिव्रत धर्म नष्ट होता है। और भी प्रकार से
अन्य आचार्यों ने इस सूत्र का अर्थ किया है, कि जब प्रकृति
अपना दोष जान लेती है तब लज्जा के वश होकर फिर कभी
पुरुष के पास नहीं जाती, जैसे कुलवधू नहीं जाती। इस अर्थ
के करने से उनका तात्पर्य यह है, कि मुक्ति से पुनरावृत्ति नहीं
होती, परन्तु यह अर्थ ठीक नहीं; क्योंकि विज्ञानभिक्षु ने "अपि"
शब्द का कुछ भी आशय नहीं निकाला, और न यह समझा
( १०६ )
कि जो अपने दोष से पति को छोड़ दे, वह कुलवधू कैसे हो
सकती है। कुलवधू वही होती है, जो अपने दोष को स्वामी से
क्षमा कराकर अपने स्वामी की सेवा में तत्पर ( लगी ) रहे ;
किन्तु अन्य टीकाकारों ने इस दृष्टान्त के गूढ़ आशय को बिना
समझे जो लिख दिया है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११० )
अनैश्वर्य—इन सात रूपों से प्रकृति पुरुष का बन्धन करती है,
जैसे—तलवार के म्यान बनानेवाले की कारीगरी से तलवार ढकी
रहती है, इसी तरह प्रकृति से पुरुष को भी समझना चाहिये,
और वही प्रकृति ज्ञान से आत्मा को दुःखों से मुक्त कर देती है।
प्र०—जब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपादन करती है ।
( १११ )
( ज्ञान ) हो जावे, यह नियम नहीं है, किन्तु श्रेष्ठ अधिकारी
एक जन्म में भी विवेकी हो सकता है ।
बाधितानुवृत्त्या मध्यविवेकतोऽप्यपभोगः ॥ ७७
अर्थ—जिसको विवेक साक्षात्कार हो भी गया है, उसको
भी कर्मों का भोग भोगना होगा ही, क्योंकि यद्यपि कर्म एकबार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११२ )
और वह उपदेश करना चाहिये, जिस कारण से वह शिष्य
सत्यमार्ग को प्राप्त हो जाय ।
प्र०-ब्रह्मनिष्ठ गुरु की ही शरण क्यों ले, और भी तो
बहुतेरे होते हैं ?
उ०-इतरथान्धपरम्परा ॥ ८१ ॥
यदि ज्ञानवान् ब्रह्मनिष्ठ गुरु से ज्ञान न लिया जावे, तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थोऽध्यायः
( ११३ )
सहारे से उपभोग की सिद्धि जीवन्मुक्त को हो जाती है, वास्त-
विक राग जीवन्मुक्त को नहीं रहते। यह सब जीवन्मुक्त के
विषय में कहा। अब बिना देह की मुक्ति के वास्ते अपना
परमसिद्धान्त कहकर अध्याय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११४ )
वृद्ध मन्त्री बोला—हे वत्स ( पुत्र ) तू शवर नहीं है, किन्तु
राजपुत्र है, ऐसे वाक्यों को सुनकर वह राजपुत्र शीघ्र ही उस
शवरभाव के मान को त्यागकर सात्विक राजभाव को धारण
करने लगा, कि मैं तो राजा हूँ। इस प्रकार चिरबद्ध जीव भी
अपने को बद्ध मानता है, और जब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११५ )
है कि श्वेतकेतु के वास्ते आरुणि आदि मुनियों ने बारबार
उपदेश किया था।
पितापुत्रवदुभयोर् दृष्टत्वात् ॥ ४ ॥
अर्थ—विवेक के द्वारा प्रकृति और पुरुष दोनों ही दीखते हैं।
दृष्टान्त—कोई मनुष्य अपनी गर्भिणी स्त्री को छोड़कर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११६ )
अर्थ—जैसे किसी मनुष्य का हाथ कटकर गिर पड़ता है, फिर
वह कटे हुए हाथ से किसी तरह का संबंध नहीं रखता, इसी तरह
विवेक प्राप्त होने पर जब विषय-वासना नष्ट हो जाता है, तब
मुमुक्षु फिर उन विषय-वासनाओं से कुछ संबंध नहीं रखता है।
असाधनानुचिन्तनं बन्धाय भरतवत् ॥ ७
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११७ )
द्वाभ्यामपि तथैव ॥ १० ॥
अर्थ—दो के साथ भी विवेक साधन नहीं हो सकता,
क्योंकि दो आदमियों में भी राग-द्वेषादि का होना सम्भव है।
निराशः सुखी पिंगलावत् ॥ ११ ॥
अर्थ—जो मनुष्य आशा को त्याग देता है, वह सदैव
पिंगला नाम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११८ )
का साधन है उस ही को लेना चाहिये, जैसे—भौंरा फूलों का
जो सार मद है उसको ग्रहण करता है ; इसी तरह
सार का लेना योग्य है ।
इषुकारवन्नैकचित्तस्य समाधि हानिः ॥ १४ ॥
अर्थ—जिसका मन एकाग्र रहता है, उसकी समाधि में
किसी समय किसी प्रकार की भी हानि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ११६ )
करने लगा, तब वह कन्या बोलो, राजन् ! अगर मुझको जल
का दर्शन हो जायगा, तब ही मैं तेरा साथ छोड़ दूँगी ; इसवास्ते
मुझको जल का दर्शन न होना चाहिये, यह मेरा नियम पालन
करना होगा । राजा ने प्रसन्न होकर इस बात को स्वीकार कर
लिया । एक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें