कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
खण्ड ५ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५९३
[बायाँ स्तम्भ]
निकल जाती हैं। उसे सम्पूर्ण कामनाओंका फल प्राप्त हो
जाता है—उसके मनमें किसी भी वस्तुको पानेकी इच्छा शेष
नहीं रहती। वह केवल आत्माकी ही कामना रखता है,
अनात्माकी नहीं। मृत्युके पश्चात् उसके प्राण उत्क्रमण
(कर्मफलभोगके लिये ऊपरके लोकोंमें गमन) नहीं करते,
यहीं—आत्मामें ही एकीभावको प्राप्त हो जाते हैं। वह पहलेसे
ब्रह्मस्वरूप होता हुआ ही पुनः ब्रह्मको ही प्राप्त होता है
(केवल ब्रह्मसे भिन्न होनेका भ्रममात्र दूर होता है)।
यह ॐकारकी दूसरी मात्रा जो उकार है, वह उत्कृष्टतम
(अतिशय श्रेष्ठ) अर्थवाला ही है। अतः यह अतिशय श्रेष्ठ
अर्थवाले आत्मामें अर्थात् नृसिंहदेवस्वरूप परब्रह्ममें ही
गतार्थ होता है। इसलिये यह उकार सत्यस्वरूप है। इससे
भिन्न दूसरी कोई वस्तु सत्य नहीं है। असत् होनेके कारण
वह सब प्रमेय है—उसमें मान-सम्बन्धकी योग्यताका अभाव
है। वह अनात्मप्रकाश
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५९४ -* श्रीनृसिंहोत्तरतापनीयोपनिषद् *- [ खण्ड ६
(चिन्तन) करके मकारके द्वारा उसे अतिशय व्यापक,
अतिशय उत्कृष्ट, चिन्मात्रस्वरूप, महामायायुक्त, महाविभूति-
सम्पन्न केवल सच्चिदानन्दमय एकरस परब्रह्मरूपमें ही जाने। जो
इस प्रकार जानता है, वह आत्मा ही होता है, वह श्रीनृसिंहदेव-
स्वरूप परब्रह्म ही हो जाता है। वह कामनासे रहित होता है।
उसके मनसे समस्त कामनाएँ निकल जाती हैं। उसे सम्पूर्ण
कामनाओंका फल प्राप्त हो जाता है—उसके मनमें किसी भी
वस्तुको पानेकी इच्छा शेष नहीं रहती। वह केवल आत्माकी
कामना रखता है, अनात्माकी नहीं। उस विद्वान् उपासकके
प्राण कर्मफलभोगके लिये ऊपरके लोकोंमें गमन नही करते,
यहीं—आत्मामे ही एकीभावको प्राप्त हो जाते हैं। वह पहले
ब्रह्मस्वरूप होता हुआ ही पुनः ब्रह्मको प्राप्त होता है (उसका
ब्रह्मसे भिन्न होनेका भ्रममात्र दूर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंखण्ड ७ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५९५
ही क्रीडा, आत्मासे ही संयोग और आत्मामें ही आनन्दका
अनुभव करते हुए तथा प्रणवको ही स्वप्रकाश, विशेषणशून्य,
परब्रह्म जानते हुए उसीमें लीन हो गये । इसलिये देवताओंके
मतका आचरण करते हुए प्रणवके वाच्यार्थभूत परब्रह्ममें
विलीन हो जाय । इस प्रकार जानने और करनेवाला विद्वान्
आत्मासे ही आत्माको परब्रह्मरूपमें देखता है। इस विषयमें
यह श्लोक है-
अङ्गेष्वङ्गं संयोज्य सिंहं शृङ्गेषु योजयेत् ।
अङ्गाभ्यां शृङ्गमावद्ध्य त्रयो देवा उपासते ॥
अङ्गेषु=प्रणवकी अकार, उकार और मकार-इन मात्राओं-
में, अङ्गम् संयोज्य=अवयवशून्य तुरीय परमात्माका संयोग
करके अर्थात् परमात्माको ही ओंकारका वाच्यार्थ जानकर;
सिंहम्=नृसिंहदेवतासम्बन्धी मन्त्रराज अनुष्टुप्को,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५९६ : श्रीनृसिंहोत्तरतापनीयोपनिषद् : [ खण्ड ७
[बायाँ स्तम्भ]
। सर्वथा शून्य), महादेव (परप्रकाशमय), महेश्वर (सर्व-
नियन्ता), महान्, महाचित्, महानन्द—अर्थात् असीम
सच्चिदानन्दमय तथा महाप्रभु (संनिधि एव सत्तामात्रसे
सबके प्रवर्तक) रूप है। आत्मा महत्त्वादि गुणोमे विशिष्ट है
और मकार 'महत्' आदि शब्दोका आदि होनेके कारण
तत्तत्स्वरूप है। जो यो जानता है, वह शरीररहित, इन्द्रिय-
रहित, प्राणरहित, तम (मोह एव अज्ञान) से रहित तथा
शुद्ध सच्चिदानन्दस्वरूप स्वराट् (स्वयम्प्रकाश ब्रह्म) हो
जाता है।
जब कोई किसीसे पूछता है कि 'तुम कौन हो?' तब
वह 'अहम्' (मै हूँ) ऐसा उत्तर देता है। उसी प्रकार यह
समस्त प्राणिसमुदाय 'अहम्' कहकर ही अपनेको सूचित
करता है। अतः 'अहम्' यह सबका वाचक है। इस
'अहम्'का आदि अक्षर यह प्रणवकी प्रथम मात्रारूप अकार
है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंखण्ड ८ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५९७
तथा अहम् है । * इसलिये प्रणवस्य अकारके द्वारा परम
ब्रह्मका अनुसन्धान (चिन्तन) करके मकारके द्वारा मन
आदिके रक्षक तथा मन आदिके साक्षी आत्माका अन्वेषण
(चिन्तन) करे । वह साक्षी आत्मा जब सुषुप्ति-अवस्थामे
इस कार्य कारणमय सम्पूर्ण जगत्की उपेक्षा—इसके प्रति
अहंता और ममताके भावका त्याग कर देता है, तब यह सब
इस ब्रह्मस्वरूप आत्मामे प्रवेश कर जाता—लीन हो जाता है,
इससे पृथक् जगत्की सत्ता नहीं रहती। और जब यह जागता
है, तब यह सब जगत् फिर इसीमे प्रकट हो जाता है । यह
आत्मा अपनेसे ही प्रकट हुए इस सम्पूर्ण प्रपञ्चको कुछ काल
तक अपनेमे ही स्थापित करके रखता है । फिर अपनेमें ही
इसका संहार करके इसको सब ओर व्याप्त कर लेता है।
तत्पश्चात् इसे चिन्मय प्रकाशस्वरूपमे परिणत करके अपनेम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
[खण्ड ९ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५९९
ब्रह्म विकल्पसे शून्य है। वास्तवमें परमात्मा अविकल्प भी मृत्युसे मृत्युको प्राप्त होता रहता है। इसलिये यह अद्वितीय,
-नहीं है; क्योंकि उसमें कोई भेद नहीं है (भेदकी सत्ता होने- स्वयंप्रकाश और महानन्दमय तत्त्व आत्मा ही है। यह ब्रह्म
पर ही सविकल्प और अविकल्प आदि भेद हो सकते हैं)। अमृतस्वरूप है, यह ब्रह्म सर्वथा भयसे रहित है। ऐसी प्रसिद्धि
इस परमात्मामें कोई भी भेद उपलब्ध नहीं होता। इसमें है कि ब्रह्म भयसे शून्य ही है। जो इस प्रकार जानता है, वह
जो भेद-सा मानता है, वह सैकड़ों और सहस्रों प्रकारसे भेद- भयशन्य ब्रह्म ही हो जाता है। ऐसा इस प्रकरणका गूढ़
को प्राप्त होकर—सहस्रों भिन्न-भिन्न योनियोंमें जन्म लेकर रहस्य है।
नवम खण्ड
प्रणवके द्वारा आत्माको जानकर साक्षिरूपसे स्थित होनेकी विधि
निश्चय ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६०० ------------------ श्रीनृसिंहोत्तरतापनीयोपनिषद् ---------------- [खण्ड ९
मे भी त्रिगुणमय स्वरूपसे स्थित रहनेवाली, सर्वत्र ब्रह्मा, विष्णु
और शिवरूपमें उपस्थित और आत्म-चैतन्यसे उदीप्त रहने-
वाली है। इसलिये सर्वत्र जो गुण भेदसे त्रिविध स्वरूपकी
उपलब्धि होती है, वह आत्माका ही स्वरूप है। कारणरूपमे
भी वही स्थित है। मायाके कारण ही जीव और ईश्वरका
भेद है। शरीरमे अभिमान रखनेवाला चेतन जीव कहलाता
है और उसपर नियन्त्रण रखनेवाला ईश्वर कहा गया है।
सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड अर्थात् समष्टि शरीरमे अभिमान रखनेवाले
जीवका नाम ही 'हिरण्यगर्भ' है। गुण भेदसे उसके भी तीन
रूप है। ईश्वरकी भाँति उसमे भी आत्म चैतन्यका बोध स्वत.
प्रकट होता है। यह हिरण्यगर्भ सर्वव्यापी ईश्वर है, क्रिया
एव ज्ञानस्वरूप है। सम्पूर्ण क्षेत्र समुदाय सर्वमय है
(क्योकि वह सर्वात्मक मायासे उत्पन्न है)। सब अवस्थाओं-
मे (छोटे बड़े सभी रूपोंमे) प्रकट हुए सम्पूर्ण जीव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंखण्ड ९ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६०१
भिन्न नहीं है।' तब देवताओंने कहा- भगवन् ! अभी पुनः
उपदेश कीजिये। प्रजापतिने कहा- 'तुम स्वयं ही आत्मा
हो। तुमसे पृथक् द्वैतका कहीं दर्शन नहीं होता। यदि तुम्हें
द्वैत दिखायी देता है तो तुम आत्मज्ञ नहीं हो; क्योंकि यह
आत्मा असङ्ग है। (जो असङ्ग है, उसका द्वैतके साथ सम्बन्ध
न होनेके कारण उसे द्वैतका दर्शन भी नहीं हो सकता।)
तुम अपनेको-आत्माको द्वैतदर्शी मानते हो, इसलिये तुम्हें
आत्माका ज्ञान नहीं है।'
अतः तुम्हीं लोग स्वप्रकाश आत्मा हो-तुम स्वयं ही
द्वैतरूपमें भासित होते हो, वास्तवमें अद्वैत आत्मा ही हो।
यह जो कुछ दिखायी देता है, सब सत्वरूप आत्मा ही है,
क्योंकि सब कुछ संवित् (ज्ञान)-स्वरूप है। इसलिये
तुम्हीं सत् एव संविद्रूप आत्मा हो (किंतु इस समय ससङ्ग
हो रहे हो-मिथ्या द्वैतके प्रति तुम्हारे मनमे आसक्ति हो
रही है)। यह सुनकर वे प्रसिद्ध
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६०२ * श्रीनृसिंहोत्तरतापनीयोपनिषद् * [ खण्ड ९
रूप नहीं हो (क्योंकि स्वरूपभूत सत्तामात्रसे ही तुम माया-
की आश्चर्यरूपतामें हेतु बनते हो, विकारको प्राप्त होकर नहीं,
अतः सर्वदा एकरूप होनेके कारण तुम्हें आश्चर्य रूप भी नहीं
कहा जा सकता)'-प्रजापतिने कहा । "जो कुछ बताया
गया, इसे 'हाँ' कहकर 'अनुज्ञा' रूपसे स्वीकार करो
और इस आत्माके विषयमे बताओ।" आत्मा ज्ञात भी है
और अज्ञात भी, देवताओने उत्तर दिया और कहा-
वह ऐसा भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥
सामवेदीय
महोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ आप्यायन्तु ममाङ्गानि वाक्प्राणश्चक्षुः श्रोत्रमथो बलमिन्द्रियाणि च सर्वाणि सर्वं ब्रह्मोपनिषदं
माहं ब्रह्म निराकुर्यां मा मा ब्रह्म निराकरोदनिराकरणमस्त्वनिराकरणं मेऽस्तु तदात्मनि निरते य
उपनिषत्सु धर्मास्ते मयि सन्तु ते मयि सन्तु।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
प्रथम अध्याय
सृष्टिकी उत्पत्तिका वर्णन
अब यहाँपे महोपनिषद्का व्याख्यान किया जाता है।
उस समय निश्चयपूर्वक एक नारायण थे; न ब्रह्मा थे न रुद्र,
न जल था न अग्नि और न सोम थे, न ये द्युलोक और
भूलोक थे, न नक्षत्र थे और न सूर्य थे, न चन्द्रमा ही थे।
उन्होंने एकाकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीय अध्याय
ॐ
द्वितीय अध्याय
शुकदेवजीको आत्माके सम्बन्धमें जनकका उपदेश जीवन्मुक्ति और विदेहमुक्तिका स्वरूप
शुक नामके एक महातेजस्वी मुनीश्वर थे, जो निरन्तर
आत्मानन्दके आस्वादनमे तत्पर रहते थे। उन्होंने उत्पन्न होते
ही सत्यकी, तत्त्वज्ञानकी प्राप्ति की । इसलिये उन महामना
शुकदेवजीने अपने विवेकसे स्वयं—बिना किसी उपदेशके
चिरकालतक विचारकर आत्मस्वरूपका निश्चय किया ॥१-२॥
अनिर्वचनीय होनेके कारण, अगम्य होनेके कारण
और मनरूपी षष्ठ इन्द्रियमें स्थित होनेके कारण यह आत्मा
अणु-परिमाण है, चिन्मात्र है, आकाशसे भी अत्यन्त
सूक्ष्म है । इस परम चिद्रूपी अणुके भीतर कोटि कोटि
ब्रह्माण्डरूपी रेणुकाएँ शक्ति क्रमसे उत्पन्न और स्थित होकर
विलीन होती रहती हे । बाह्यशून्यताके कारण आत्मा आकाश
स्वरूप है और चिदृढ़ताके कारण अनाकाशस्वरूप है, उसका
निर्देश नही किया जा सकता, अतएव वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय २ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ६०५
अध्याय २ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६०५
जब राजा जनकने इस प्रकार श्रीशुकदेवजीके स्वभावकी
परीक्षा कर ली, तब उन्हे पास बुलाया और प्रसन्नचित्त
देखकर उन्हें प्रणाम किया। उनका स्वागत करते हुए राजाने
कहा—'आपने अपने सांसारिक कृत्योंको नि शेष कर दिया है,
आपको सारे मनोरथ प्राप्त हैं ऐसी स्थितिमें आपकी क्या
अभिलाषा है ?' श्रीशुकदेव मुनि बोले—'गुरुवर ! मुझे शीघ्र
और ठीक ठीक बतलाइये कि यह जागतिक प्रपञ्च कैसे उत्पन्न
होता है और किस प्रकार विलीन होता है ?' महात्मा
जनकने श्रीशुकदेवजीसे सारी बातें यथावत् बतलायीं, उन्हीं
बातोंको उनके परम ज्ञानी पिता पहले ही बतला चुके थे।
(इसपर शुकदेवजीने कहा—) 'मैने स्वय ही विशेषरूपसे
इसे जाना था, पूछनेपर मेरे पिताजीने भी यही बाते मुझको
बतलायीं। ज्ञानिश्रेष्ठ ! आपने भी यही बात बतलायी और
यही विषय शास्त्रोंमें भी दिखलायी देता है। मनके विकल्पसे
प्रपञ्च उत्पन्न होता है
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६०६ महोपनिषद् [ अध्याय २
६०६ * महोपनिषद् * [ अध्याय २
भी निष्कल रहता है, चित्तके होते हुए भी निश्चित्त रहता
है, वह जीवन्मुक्त कहलाता है। जो सम्पूर्ण अर्थ-जालके मध्य
व्यवहार करता हुआ उनसे उसी प्रकार निःस्पृह रहता है, जैसे
पराये धनके विषयमें मनुष्य निःस्पृह रहता है, तथा जो आत्मामे
ही पूर्णताका अनुभव करता है, वह जीवन्मुक्त है॥ ४२-६२॥
'शरीरके काल कवलित होनेपर वह जीवन्मुक्त अवस्थाको
छोड़कर गतिहीन पवनके समान विदेहमुक्त अवस्थाको प्राप्त होता
है। विदेहमुक्त अवस्थामें जीवकी न उन्नति होती है न अवनति
होती है और न उसका लय ही होता है' वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय अध्याय
ॐ
तृतीय अध्याय
निदाघके वैराग्यपूर्ण उद्गार
निदाघ नामके एक मुनीश्वर बालक अपने पितासे आज्ञा
प्राप्तकर अकेले तीर्थयात्राके लिये निकले । साढे तीन करोड़
तीर्थोंमें स्नान करके अपने घर लौटे तथा घर लौटकर उन
महायशस्वीने अपने पिता ऋभु मुनिसे अपना सब समाचार
कह सुनाया । [ उन्होंने कहा— ] 'पिताजी ! साढे तीन करोड़
तीर्थोंमें स्नान करनेसे जो पुण्य हुआ है, उसके फलस्वरूप मेरे
मनमें इस प्रकारके विचार प्रकट हुए हैं । संसार उत्पन्न
होता है, नष्ट हो जाता है और नष्ट होता है पुनः उत्पन्न
होनेके लिये । समस्त चर और अचर प्राणियोंकी चेष्टाके साथ
यह प्रपञ्च अस्थिर है, क्षणस्थायी है । ऐश्वर्यकी भूमिमें
( उत्पन्न होनेवाले ) ये पदार्थ सारी आपदाओंके हेतु
हैं । लोहेकी सलाईके समान एक दूसरेसे अलग रहते
हुए ये पदार्थ केवल इस मानसिक कल्पनारूपी चुम्बकके
द्वारा एकत्र होते हैं । जिस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६०८ महोपनिषद् [ अध्याय ३
६०८ * महोपनिषद् * [ अध्याय ३
करनेवाला मन्त्र है—चिन्ताका त्याग करना । ब्राह्मण ! थोड़ा
भी चिन्ताका त्याग करनेसे आनन्दकी प्राप्ति होती है और
थोड़ी भी चिन्ता करनेसे दुःख प्राप्त होता है। शरीरके समान
गुणहीन, नीच तथा शोचनीय वस्तु कोई नहीं है। अहङ्कार-
रूपी गृहस्थका यह शरीर महागृह है। पिताजी ! यह नष्ट हो
जाय या चिरकालतक रहे—इससे मुझे क्या ? इन्द्रियरूपी
पशु जिसमे पक्तिमे बँधे हुए हैं, जिस घरके प्राङ्गणमे तृष्णा
चलती फिरती है, चित्तवृित्तिरूपी भृत्यजनोँसे जो समाकीर्ण
है—ऐसा यह शरीररूपी गृह मुझे इष्ट नहीं, प्रिय नहीं।
यह मुखरूपी द्वार जिह्बारूपी वदरीसे आक्रान्त होकर भयानक
बन रहा है। जिसके द्वारपर दाँतरूपी हड्डीके टुकड़े दिखलायी
पड़ रहे हैं—ऐसा यह शरीररूपी गृह मुझे इष्ट नहीं, प्रिय
नहीं। हे मुनीश्वर ! भीतर और बाहर रक्त और माससे व्याप्त,
केवल विनाशशील इस शरीरमें रम्यता कहाँ है, बतलाइये तो ?
शरत्कालीन बादलोँकी बिजलीमें तथा गन्धर्वनगरीमें यदि
किसीने स्थिरता निश्चित
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थ अध्याय
ॐ
चतुर्थ अध्याय
निदाघके प्रति उनके पिता ऋभुका उपदेश
निदाघ मुनिकी बात सुनकर उनके पिता ऋभु मुनि
बोले—'ज्ञानियोंमें श्रेष्ठ निदाघ मुनि ! तुम्हारे लिये अब कुछ
अन्य ज्ञातव्य नहीं रह गया है । तुम ईश्वरकी कृपासे अपनी
प्रज्ञासे ही सब कुछ जान गये हो । तथापि चित्तकी मलिनतासे
उत्पन्न तुम्हारे भ्रमको, हे मुनि ! मैं दूर करूँगा । मोक्षद्वारके
चार द्वारपाल बतलाये गये हैं—शम, विचार, सन्तोष और
चौथा सत्सङ्ग । पूर्ण यत्नपूर्वक सब कुछ छोड़कर इनमें एकका
भी आश्रय पकड़ ले। एकको वशमें करनेसे शेष तीनों वशमें हो
जाते हैं । पहले संसार-बन्धनसे मुक्त होनेके लिये शास्त्रोंके
द्वारा, तप और दमके द्वारा तथा सत्सङ्गके द्वारा अपनी
प्रज्ञाको बढ़ाये । आत्मानुभव, शास्त्र तथा गुरुके वचनोंकी
एकवाक्यताके अभ्याससे निरन्तर आत्मचिन्तन किया जाता
है । यदि निरन्तर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६१० महोपनिषद् [ अध्याय ४
६१० * महोपनिषद् * [ अध्याय ४
ज्ञानके समान सह्य हो जाता है, अँगारोंपर लोटना चन्दनके
लेपके समान शीतल लगता है, निरन्तर वाणोंके समूहका शरीरपर
गिरना गर्मीको शान्त करनेवाले धारागृह (फव्वारे) के जलकणों-
की वर्षाके समान मनोरञ्जक बन जाता है, अपने सिरका काटा
जाना सुखप्रद निद्राके समान, (जीभ आदि काटकर) गूँगा कर
दिया जाना मुखके मूँद दिये जानेके समान तथा बधिरता महान्
उन्नतिके समान लगती है; पर यह अवस्था उपेक्षासे नहीं प्राप्त
होती । दृढ वैराग्यजन्य आत्मज्ञानसे यह प्राप्त होती है । गुरुके
उपदेशानुसार स्वानुभूति आदिके द्वारा जो अन्तःकरणकी
शुद्धि होती है, उसके अभ्यासद्वारा निरन्तर आत्मसाक्षात्कार
किया जाता है। जिस प्रकार दिग्भ्रमके नष्ट हो जानेपर पहलेके
समान ही दिशाका बोध होने लगता है, उसी प्रकार विज्ञानके
द्वारा विध्वस्त हो जानेपर जगत् नहीं रहता—इस प्रकारकी
भावना करनी चाहिये । न धनसे पुरुषका उपकार होता है,
न मित्रोंसे और न बान्धवोंसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ४ ] - महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ६११
अध्याय ४ ] *- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६११
है, अतएव जो सङ्कल्प है, वही मन है—यह जान लेना चाहिये ।
किसीने कभी सङ्कल्प और मनको पृथक् नहीं किया, सारे
सङ्कल्पोंके गल जानेपर केवल आत्मस्वरूप ही अवशिष्ट रहता
है । म, तू और जगत् इत्यादि दृश्य-प्रपञ्चके प्रशान्त
हो जानेपर, दृश्य उस सत्ताको (परतत्त्वको) प्राप्त होता है,
तभी वैसा कैवल्य प्राप्त होता है। जब महाप्रलयके समय समस्त
दृश्य सत्ताहीन हो जाता है, उस समय सृष्टिके पूर्वकालम
केवल शान्त आत्मा ही अवशिष्ट रहता है। जो आत्मसूर्य कभी
अस्त नहीं होते, जो जन्मरहित तथा सर्वदोषविवर्जित देव हैं,
सर्वदा सर्वकर्ता तथा सर्वस्वरूप हैं, जहाँ वाणी जाकर लौट
आती है, जिन्हें मुक्त पुरुष ही जानते हैं, तथा जिनकी आत्मा
आदि सञ्ज्ञाएँ कल्पित हैं स्वाभाविक नहीं, वे ही परमात्मा
कहलाते हैं ॥ ४२-५७ ॥
'चित्ताकाश, चिदाकाश और तीसरा (भौतिक) आकाश
है। हे मुनि ! आकाश और चित्ताकाशमे भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[ अध्याय ४
६१२
- महोपनिषद् *
[ अध्याय ४
सूर्यनारायण नहीं दीखते । वह ब्रह्म प्रज्ञानस्वरूप ही है, सत्य
ही प्रज्ञानका लक्षण है । अतएव ब्रह्मके परिज्ञानसे ही मर्त्य
जीव अमरत्वको प्राप्त होता है । उस कार्य-कारणरूप ब्रह्मका
साक्षात्कार हो जानेपर पुरुषके हृदयकी गाँठें खुल जाती
हैं, सारे संशय दूर हो जाते हैं और सारे कर्म क्षीण हो
जाते हैं ॥ ६९-८२ ॥
'अनात्माको त्यागकर, जागतिक स्थितिमें निर्विकार
होकर, अनन्यनिष्ठासे अन्त.स्थ सवितृ अर्थात् आत्मचैतन्यमें ही
लीन रहो । मरुभूमिमें भ्रमसे दीखनेवाला सारा जल जैसे मरुस्थल
मात्र ही रहता है, उसी प्रकार जाग्रत्-स्वप्न-सुषुप्तिरूप यह समस्त
जगत् आत्मविचारसे चिन्मय ही है । जो लक्ष्य बुद्धि तथा
अलक्ष्य-बुद्धिका त्याग करके केवल आत्मनिष्ठ होकर रहता है,
वह श्रेष्ठ ब्रह्मज्ञानी स्वयं साक्षात् शिव है । जगत्का अधिष्ठान
अनुपम है, वाणी और मनकी पहुँचके परे है, नित्य, विभु,
सर्वगत, सूक्ष्मसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें