सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 121 स्कैन
  • उपनिषदोंमें स्वरूप * १०७
    ओर उनकी पहुँच बहुत कुछ प्रातिभज्ञानके द्वारा है।
    उपनिषद्‌के ऋषियोंके सामने बाह्य-जीवनकी समस्याएँ नहीं
    थीं। उनका मुख्य उद्देश्य सत्यकी खोज था । अतः उनकी
    विचारपरम्परामें तारतम्यका सौष्ठव है । उनकी रहस्यानुभूति-
    तकमें तर्ककी छाया देख पड़ती है। उन्होंने जीवनको गति
    देनेवाले अन्न, प्राण, मन आदि जो कुछ हैं, उन सबके
    याथार्थ्यकी बारी-बारीसे समीक्षा की है। उपनिषदोंमें वाक्‌के
    स्वरूपका निर्देश भी इसी समीक्षाका फल है। मोटे रूपमें
    उपनिषत्-कालीन वाक् शब्दकी व्युत्पत्ति वही है, जो वेदोंमें
    देख पड़ती है अर्थात् वाक् वह है, जो बोली जाय ( वाक्
    कस्माद्, वचेः—निरुक्त २।२२।२) । जिस-किसी भी शब्द-
    को वाक् कहते हैं (यः कश्च शब्दः वागेव सा—बृहदारण्यक
    उपनिषद् १ । ५ । ३) (तैत्तिरीय उपनिषद् १ । ३ । ५)
    के 'वाक् सन्धिः, जिह्वा सन्धानम्' यह वाक्य वाक्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

१०८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
[बायाँ स्तम्भ]
उपनिषदोंमे वाक्‌के कलापक्षकी भी अभिव्यञ्जना है।
वाक् स्वयं एक प्रकारकी अभिव्यक्ति है। प्रभावान्वित
अभिव्यक्तिका नाम कला है। अतः जब वाक्‌की अभिव्यक्ति
संवेदनशील हो उठती है, जब वाक् आह्लादकता, माधुर्यभाव
या सत्त्वोद्रेकको जगानेमें समर्थ होती है, उसका कलात्मक रूप
निखर उठता है, जिसके भीतर रस और बाहर सौन्दर्य लहराता
रहता है। वाक्‌की सौन्दर्य-मीमांसामे कहा गया—
वाच ऋग्रस, ऋच साम रस, साम्न उद्गीथो रस ।
(छान्दोग्य उपनिषद् १।१।२)
वाक्‌का रस (सौन्दर्य) ऋक् (कविता) है। ऋक्‌का
रस साम (लय-नाद-सौन्दर्य या समरसता) है। सामका
रस उद्गीथ है। (उद्गीथ सामवेदका द्वितीय भाग, छान्दोग्य
उपनिषद्‌में उद्गीथसे प्रणवका ग्रहण किया गया है।)
भाव यह है कि वाक्‌का सौन्दर्य छन्दका परिधान पाकर
चमक उठता है। तब वाक् ऋक्, छन्द, श्लोक अथवा
कविताके नामसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन
  • वैष्णव-उपनिषद् * १०९
    समाप्त नहीं होती । हम यह भी देख सकते हैं कि उस
    परिवर्तनशील वस्तु और उस स्थिर-बिन्दुमें कोई तात्त्विक भेद
    नहीं है। केवल इतना ही है कि एक अपने शुद्ध रूपमें है
    और दूसरा विकृत रूपमें । यदि उसकी विकृतिको परिशुद्ध
    कर दिया जाय तो केवल एक ही शुद्ध रूप रह जाता है।
    अभी कलतक इस चिर-प्रतिपादित सिद्धान्तको केवल
    दार्शनिकोंकी कल्पना समझा जाता था। परन्तु आजका भौतिक-
    विज्ञान यह सिद्ध कर रहा है कि भौतिक पदार्थ (मैटर) को
    शक्ति (फोर्स) के रूपमें परिणत किया जा सकता है। 'अणु
    बंम' इस परिवर्तनका प्रत्यक्ष प्रमाण है । साथ ही यह भी
    ध्यान देनेकी बात है कि वह स्थिर-बिन्दु या यों कहिये कि
    वह शक्ति जो प्रत्येक पदार्थमें अपरिवर्तनीय और अविनाशी
    है, दो नहीं हो सकती । दो पदार्थोंकी शक्तियोंमें मात्राका
    (डिग्रीका) अन्तर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन

११० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *

लिये ही समग्र वैकुण्ठको ही अपने साथ इस भूतलपर
अवतीर्ण किया था; इसका रोचक वर्णन यहाँ उपलब्ध होता
है। श्रीकृष्णके जीवनके आध्यात्मिक रूप जाननेके लिये
इस उपनिषद्‌की महती उपयोगिता है। श्रीकृष्ण तो स्वयं
शाश्वत ब्रह्म ही हैं और उनकी सेविका गोपिकाएँ तथा सोलह
हजार एक सौ आठ रानियाँ उपनिषद्‌की ऋचाएँ ही हैं—
अष्टादशसहस्रे द्वे शताधिक्य स्त्रियस्तथा ।
ऋचोपनिषदस्ता वै ब्रह्मरूपा ऋचः स्त्रियः ॥
४. गरुडोपनिषद्—इस स्वल्पकाय उपनिषद्‌में गारुडी
विद्याके रहस्यका उद्घाटन है । गरुडके स्वरूपका आध्यात्मिक
रीतिसे विवेचन इस ग्रन्थकी विशिष्टता है ।
५. गोपालतापिनो-उपनिषद्—इस ग्रन्थके दो भाग
हैं—(क) पूर्व, (ख) उत्तर । पूर्वतापिनोके छः अध्याय
हैं जिनमें गोपाल कृष्णके अष्टादश अक्षरवाले मन्त्रके रूप,
फल तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 125 स्कैन
  • ब्रह्मका स्मरण करो और आसक्तिका त्याग करो * १११
    निर्विशेष ब्रह्मके स्वरूपका प्रामाणिक विवेचन है। अष्टम खण्ड
    तुर्य ब्रह्मकी महनीयता तथा व्यापकताके वर्णनमे समाप्त हुआ
    है। नवम खण्डमें जीव तथा मायाके साथ ब्रह्मके सम्बन्धका
    प्रतिपादन है। इस प्रकार यह ग्रन्थ अद्वैततत्त्वके सिद्धान्तोंकी
    जानकारीके लिये नितान्त प्रौढ तथा उपादेय है।
    ११. रामतापिनो-उपनिषद्—इसके भी दो खण्ड है जिनमें
    रामकी तान्त्रिक उपासनाका विस्तृत विवेचन उपलब्ध होता
    है। राम तथा सीताके मन्त्र तथा मन्त्रके क्रमशः उद्धार तथा
    लेखनप्रकारका वर्णन है। रामका षडक्षर मन्त्र यन्त्रमें किस
    प्रकार निविष्ट किया जा सकता है तथा उसका पूजन किस
    विधिसे किया जाता है, इसी विषयका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 126 स्कैन

औपनिषद आत्मतत्त्व

(लेखक—याज्ञिक पं० श्रीवेणीरामजी शर्मा गौड़, वेदाचार्य, वेदरत्न)


[स्तम्भ १]

(१) वाङ्मय, मानवकी विशेषताओंका (आदर्श) पुञ्ज
है। आहार-विहारपर्यन्त ही अपनी चर्चाको सीमित न करते
हुए, भावीकी ओर अग्रसर रहना, उसके लिये सतत प्रयत्न
करना, मानव-जीवनकी एक विशेषता है। यह उसकी जन्म-
जात कला है। वाङ्मयमें इसी कलाका सङ्कलन रहता है।
जिसका आकलन कर अन्य मानव अपने लिये गतिपथ पाते
हैं। वह कला साहित्यिक हो, आलंकारिक हो, भौतिक हो
अथवा आध्यात्मिक हो, मानवके जीवन-विकासमे पर्यायेण
आवश्यक है। प्रत्येक कलाका अपना वाङ्मय अपने विषयमें
अवश्य सराहनीय है, तथापि अध्यात्मविवेक-कलापूर्ण वाङ्मय-
का स्थान सर्वोच्च है। क्योंकि प्रत्येक वस्तु जो कि विश्वकी
रङ्गभूमिपर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 127 स्कैन

❊ औपनिषद आत्मतत्त्व ❊ ११३
( ३ ) औपनिषद आत्मतत्त्वसम्बन्धी निम्न प्रकारकी
विप्रतिपत्तियाँ उपस्थित की जा सकती हैं—
१—औपनिषद आत्मतत्त्व शरीरादि (भौतिक तत्त्व) से विलक्षण
है या नहीं ?
२- ,, विभु किंवा अणु ?
३- ,, परिणामी सावयव किं वा नहीं ?
४- ,, ज्ञानादिका आश्रय किं वा तत्स्वरूप ?
५- ,, जगत्का उपादानकारण किंवा निमित्त ?
६- ,, अद्वितीय ही कारण, किं वा अनेक
अन्य भी ?
७- ,, का जीवसे भेद किं वा अभेद ?
१. आत्मतत्त्व शरीरादिसे विलक्षण
पूर्वपक्ष—
‘कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतः समाः ।'
( ईश० २ )
कर्म करते हुए ही सैकड़ो वर्ष जीवनेच्छाका आदेश देते
हुए यह श्रुति बतलाती है कि 'जीवन ही सब कुछ है और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 128 स्कैन

११४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *


'बालाग्रशतभागस्य' (श्वेताश्वतर० ५ । ९) इस मन्त्रमे आत्माका अणु परिमाण स्पष्ट ही बतलाया है, एव अणु परिमाण आत्माका तत्तल्लोकगमन भी सम्भव है । अतः आत्मा-का परिमाण अणु है—

उत्तरपक्ष—'अणोरणीयान्' इस मन्त्रवर्णमे जो 'अणुमे भी अणु ऐसा आत्माका स्वरूप कहा है, यह उसकी स्तुतिमात्र है, परिमाण निर्णय नहीं ।

अणिमा महिमा चैव गरिमा लघिमा तथा ।
प्राप्ति प्राकाम्यमीशित्व वशित्व चाष्टसिद्धय ॥

ये अष्टसिद्धियाँ आत्मामे बतलायी गयी है । इसीलिये आगे 'महतो महीयान्' (बड़े से-बड़ा) यह वाक्य-शेष भी सगत होगा, अन्यथा परस्पर व्याघात उपस्थित होगा । जो अणु है वह महान् कैसे ? यदि माना जाय तो परिमाणभेदसे आत्मामे भी भेद माना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 129 स्कैन

ः औपनिषद आत्मतत्त्व ः ११५

वाव अनिवार्य है। इसी प्रकार 'असुखम्' इस श्रुतिका
भी 'आत्मा सुखभिन्न है' यह अर्थ मानना चाहिये ।
उत्तरपक्ष—आत्मा ज्ञानस्वरूप ही है। ज्ञानभिन्न सभी
पदार्थ जड़ होते हैं और आत्माको जड़ मानना महामूर्खताका
लक्षण है। उपनिषदोंमें कहा है—
'अत्रायं पुरुष स्वयं ज्योति.' (बृहदारण्यकोपनिषद्)
'सत्यं ज्ञानमनन्तं ब्रह्म' (तैत्तिरीयोपनिषद्)
'अयमात्मा ब्रह्म सर्वानुभू.' (बृहदारण्यकोपनिषद्)
'विज्ञानमानन्दं ब्रह्म' (" ")
इन वाक्योंमें आत्माको ज्ञानस्वरूप कहा है। 'विज्ञानम्'
इस वाक्यमें विशेषेण ज्ञान जिसका है, इत्यादि रीतिसे व्याख्यान
स्वरशास्त्रके विपरीत होनेके कारण नहीं माना जा सकता।
इसलिये औपनिषद आत्मा ज्ञानस्वरूप है यह मानना उचित
है। घटविषयक विज्ञान आत्मा है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 130 स्कैन

११६ ४ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
की यह स्वाभाविक प्रवृत्ति है कि वह अनेकोंमे एकता
देखना चाहता है। अनेक वस्तुओंका भी किसी रूपसे
एकीकरण चाहता है। उदाहरणके रूपमे देखिये-
राम, शिव, यज्ञदत्त, देवदत्त नामके व्यक्ति जब हमारे
सम्मुख आते हैं तो हमारे अन्तस्तलमे प्रश्न उपस्थित होता है
कि 'ये भिन्न ही हैं कि या किसी रूपसे एक भी हैं ?'
उत्तर मिलेगा-'ये सब पुरुष ह।' इसी प्रकार सीता,
सावित्री, गोमती, रम्भा आदिमें भी शङ्का होगी। फलतः
स्त्रीरूपमे उन्हें एक मान सकते हैं। इन स्त्री पुरुषसमुदायम
भी मनुष्यत्वेन एकता मिलती है। यह मनुष्यसमूह, दूसरी
ओर पशुसमूह, अन्य पक्षिसमूह और कुक्कुरसमूह-इनमे
यदि भेद-शङ्का हो तो उसका समाधान है-'ये सब सजीव
हं',

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 131 स्कैन
  • औपनिषद आत्मतत्त्व * ११७

३ प्राज्ञ-सुषुप्तावस्थामे जिसे कुछ भी भान नहीं होता है ।
( माण्डूक्योपनिषद् )
४ तुरीय-सर्वथा ईश्वर सर्वज्ञ अन्तर्यामी चतुर्थ है ।
( माण्डूक्योपनिषद् )

जब कि आत्माके ये भेद उपलब्ध हैं, तो एकात्मवाद ( अद्वैत ) कैसे समझा जाय ? यदि कहा जाय कि—
'तत्सत्यम् ... स आत्मा तत्त्वमसि श्वेतकेतो'

इस छान्दोग्योपनिषद्मे तत्=ब्रह्मके साथ 'त्वम्' पदार्थ जीवका अभेद बताया है, तो द्वैत कैसे माना जाय ? ठीक है, किंतु यह अर्थ ठीक नहीं है। तत् शब्द सत्यका परामर्श करता है और 'तत्त्वमसि'का प्रसङ्गसे यही अर्थ होगा कि—'हे श्वेतकेतो ! तू सत्य है, तेरे बिना यह शरीर आदि सब शून्य हैं। अब अद्वैत कैसे माना जाय ?'

यदि कहा जाय कि—'एकमेवाद्वितीयम्' यहाँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 132 स्कैन

११८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
न तेन हे अर्थात् तू अमनुष्य नहीं है।' इस प्रकार विज्ञ
युष्मद्भाग अमनुष्य प्रतिषेधरूपसे 'तू मनुष्य है' यह समझाया
जा सकता है किंतु वह मुग्ध पुरुष यदि समझदार होगा
तभी समझ सकेगा न कि मुग्धावस्थासे ।
इसी प्रकार 'नेति' शास्त्र मसारकी दृश्य सकल वस्तुओ-
का प्रतिषेध करते हुए ब्रह्मस्वरूपका परिचय कराते हैं।
किंतु इन वाद्योंसे आत्मावबोध अन्तःशुद्धि होनेपर ही होगा,
१ कि उम मुग्ध पुरुषकी तरह जिसे 'तू अमनुष्य नहीं' यह
कहनेपर तो क्या, किंतु 'तू मनुष्य है' यह कहनेपर भी बोध
नहीं हो पाता, अपवित्र रहनपर ।
इस प्रकार पूर्व शङ्का-समाधानोंसे औपनिषद आत्मतत्त्वका
सक्षिप्त परिचय कराया जा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 133 स्कैन

~ उपनिषद्-ग्रन्थोंका रचनाकाल * ११९


यदा सर्वे प्रमुच्यन्ते कामा येऽस्य हृदि श्रिता ।
अथ मर्त्योऽमृतो भवत्यत्र ब्रह्म समश्नुते ॥
( कठोपनिषद् २ । ३ । १४ )

आत्माके लिये शरीर है, न कि शरीरके लिये आत्मा । शरीर तो आत्माकी गति (ऊर्ध्वगति या अधोगति) के लिये एक साधन है । इसका उपयोग करनेवाला इससे भिन्न है ।

आत्मानं रथिनं विद्धि शरीरं रथमेव तु ।
बुद्धिं तु सारथिं विद्धि मन प्रग्रहमेव च ॥

नचिकेता, जाबाल आदिकी अनेक कथाओंसे उपनिषदोंकी प्रभावक्ता और भी अधिक बढ़ी हुई है । ये सुन्दर, सरल और हृदयस्पर्शी कथाएँ जिस मार्मिक प्राचीन कालकी घटनाओंका वर्णन करती हैं, उसे मानो हजारो और लाखो वर्षोंके व्यवधानको दूर करती हुई आँखोंके सामने ले आती ह और उसकी पवित्रताकी सुगन्ध हृदयमे भर देती हैं ।

उच्च

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 134 स्कैन

१२० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *

अवश्य ही मैत्र्युपनिषद् (६।१४) मे ज्योतिष सम्बन्धी
'मघाद्य श्रविष्ठार्द्धम्'के रूपमें दक्षिणायनका वर्णन आया है,
जिससे यह सिद्ध होता है कि उस समय आधे धनिष्ठासे उत्तरायण
(मकरका आरम्भ) होता था । स्व० बा० लोकमान्यतिलकने
गीतारहस्य (पृ० ५५२) मे लिखा है कि 'मैत्र्युपनिषद्
ईसाके पहले १८८० से १६८० वर्षके बीच कभी न-कभी
बना होगा । क्योंकि लोकमान्यके मतसे वेदाङ्ग ज्योतिष-
कालका उदगयन, मैत्र्युपनिषद् कालीन उदगयनकी अपेक्षा
लगभग आधे नक्षत्रसे पीछे हट आया था । ज्योतिर्गणितसे
यह सिद्ध होता है कि वेदाङ्ग ज्योतिषमे कही गयी उदगयन
स्थिति ईसाई सनके लगभग १२०० या १४०० वर्ष पहलेकी
है' (गीतारहस्य पृ० ५५२) । साराश यह कि लोकमान्यके
मतसे मैत्र्युपनिषद् ग्रन्थका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 135 स्कैन

वेदों और उपनिषदोंमें मांस-भक्षण और अश्लीलता नहीं है
( लेखक—पाण्डेय पं० श्रीरामनायणदत्तजी शास्त्री 'राम' )

वेद अपौरुषेय हे—परमात्माके निःश्वासरूप हैं। वे
ज्ञानके अक्षय एव अगाध भण्डार हैं। वेदवेद्य परमात्मा
और वेद दोनो ही 'ब्रह्म' नामसे प्रतिपादित होते हैं। वेद
ज्ञानमय हैं और ज्ञान ही ब्रह्मका स्वरूप है। अतः वेद ब्रह्मसे
भिन्न नहीं हैं। ब्रह्मके लिये विज्ञान, आनन्द, सत्य एव
अनन्त आदि विशेषण प्रयुक्त होते हैं, ये सभी वेदमे भी
गतार्थ हो जाते हैं। यद्यपि ब्रह्म निर्विशेष है—अनिर्वचनीय है,
तथापि जब हम वाणीद्वारा उसके स्वरूपके सम्बन्धमें कुछ कहने-
को प्रस्तुत होते हैं, तब हम उसे सविशेष कर ही देते हैं। यह
ब्रह्मकी न्यूनता नहीं, हमारी अपनी असमर्थता है। जैसे
ब्रह्म अनवद्य और अनामय है, वैसे ही वेद भी हैं; अतः
वेदमें कोई ऐसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 136 स्कैन

१२२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *

[बायाँ स्तम्भ]

क्रूरकर्मी बन जाते हैं और जगत्के विनाशमे ही कारण बनते
हैं। वे अपने मनमे ऐसी-ऐसी कामनाएँ पालते हे, जो कभी
पूर्ण न हो सके । वे दम्भ, मान और मदसे उन्मत्त होते हैं
और मोहवश मिथ्या सिद्धान्तोंको ग्रहण करके भ्रष्टांचारसे
संयुक्त हो स्वेच्छाचारपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। मरण-
पर्यन्त अनन्त चिन्ताओंमे डूबे रहते हैं। सदा कामोपभोगमे
संलग्न होकर—इतना ही सुख हे—ऐसा मानते रहते हैं।
सैकड़ों आशाके वन्धनोंमें बँधकर, काम क्रोधपरायण हो,
काम भोगके लिये ही वे अन्यायपूर्वक धनसचय करना चाहते
हैं। आज यह पा लिया, कलको अमुक मनोरथ सिद्ध करूँगा,
इतना धन तो मेरे पास है ही, फिर यह भी मेरा ही हो
जायगा। अमुक शत्रुको तो मार डाला और दूसरे जो
बचे हैं, उनका भी सफाया करके छोडूंगा। मेरी शक्ति
किसीसे कम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 137 स्कैन

यहाँ पृष्ठ का लिप्यंतरण प्रस्तुत है:

  • वेदों और उपनिषदोंमें मांस-भक्षण और अश्लीलता नहीं है * १२३
    दी। वेदमे इन वस्तुओंका विधान नहीं है।* असुर
    शब्दका अर्थ है—प्राणका पोषण करनेवाला। जो अपने सुखके
    लिये दूसरे प्राणियोंकी हिंसा करते हैं, वे सभी असुर हैं। आसुरी
    प्रकृतिके मनुष्य पढ-लिखकर विद्वान् हो जानेपर भी देहा-
    सक्ति और देहाभिमान नहीं छोड़ पाते। वे शास्त्र इसीलिये
    पढते हैं कि शास्त्रका मनमाना अर्थ करके अपने मतकी
    पुष्टि कर सकें। अतः शास्त्रसे वे यथार्थ ज्ञानको नहीं ग्रहण
    कर पाते। केवल शब्दोंकी व्युत्पत्ति करके खींचतानसे चाहे
    जो अर्थ निकाल लेना अपनेको और दूसरोंको भी धोखा
    देना है। वेद ईश्वरीय ज्ञान हैं। महर्षियों तथा मेधावी
    महात्माओंने वेदार्थको समझनेके लिये भी कुछ पद्धतियाँ
    निश्चित की हैं, उन्हींके अनुसार चलकर हमें श्रद्धापूर्वक
    वेदार्थको समझनेका यत्न करना चाहिये। भगवान्‌से प्रार्थना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 138 स्कैन

१२४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
—-------------------------------------------------------------------------------------------------------

वैदिक यज्ञोंमें तो मासका इतना विरोध है कि मास
जलानेवाली आगको सर्वथा त्याज्य निश्चित कर दिया गया
है। प्रायः चिताग्नि ही मास जलानेवाली होती है।
जहाँ अपनी मृत्युसे मरे हुए मनुष्योंके अन्त्येष्टि-संस्कारमे
उपयोग की हुई आगका भी बहिष्कार है, वहाँ पावन वेदीपर
प्रतिष्ठापित विशुद्ध अग्निमें अपने मारे हुए पशुके होमका
विधान कैसे हो सकता है? आज भी जब वेदीपर अग्निकी
स्थापना होती है, तो उसमेंसे थोड़ी-सी आग निकालकर
बाहर कर दी जाती है। इसलिये कि कहीं उसमें क्रव्याद
(मास-भक्षी या मास जलानेवाली आग) के परमाणु
न मिल गये हों। अतएव 'क्रव्यादामं त्यक्त्वा' (क्रव्यादका
अंश निकालकर ही) होमकी विधि है। ऋग्वेदका वचन है—
क्रव्यादमग्निं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 139 स्कैन

वेदों और उपनिषदोंमें मांस-भक्षण और अश्लीलता नहीं है * १२५


पशु क्या है ? इसका उत्तर शतपथ-ब्राह्मणके एक प्रश्नोत्तरसे स्पष्ट हो जाता है—'कतमः प्रजापति. ?' प्रजापति अर्थात् प्रजाका पालन करनेवाला कौन है ? उत्तर मिलता है—'पशुरिति'—पशु ही प्रजापालक है । तात्पर्य यह कि जो पदार्थ या शक्तियाँ प्रजाका पोषण करनेवाली हैं; उन्हें पशु कहा गया है । इसीलिये भिन्न-भिन्न प्रकारके पशुओंकी यज्ञमें चर्चा की गयी है । 'नृणां व्रीहिमयं पशुः'—मनुष्योंके यज्ञमें अन्नमय पशुका उपयोग होता आया है। 'यज्ञेन यज्ञमयजन्त देवाः' देवताओंने यज्ञसे ही यज्ञ किया था, उनका यज्ञमय पशु था। निरुक्तमें इस मन्त्रका अर्थ करते हुए यास्काचार्य-ने लिखा है—'अग्निः पशुरासीत्तं देवा अलभन्त' 'अग्नि ही पशु था, उसीको देवता प्राप्त हुए।' इतना ही नहीं, अग्नि, वायु और सूर्यको भी 'पशु' नाम दिया गया है—

अग्नि.

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 140 स्कैन

१२६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *

ही भाँति अश्वके लिये भी कहीं 'भक्षण' शब्द नहीं आया
है।' (तात्पर्य यह कि मनुष्यके भोजनमें केवल अन्नका ही
उपयोग होता है, गौ और अश्व आदिका नहीं।) आश्वलायन-
सूत्रमें स्पष्ट कहा गया है कि हवन-सामग्री मांससे वर्जित होती
है—'होमिर्यं च मांसवर्जम्।' कात्यायनका भी यही मत है—
'आहवनीये मांसप्रतिषेध ।'

उपर्युक्त प्रमाणोंसे सिद्ध है कि यज्ञमें मांसका उपयोग
कभी शिष्टपुरुषोंद्वारा स्वीकृत नहीं हुआ। कुछ लोग बलि,
आलम्भ, मधुपर्क और गोघ्न आदि शब्दोंसे पशु-हिंसाका
अर्थ निकालते हैं, परंतु प्राचीन साहित्य या मध्यकालीन
साहित्यमें भी इन शब्दोंका कभी हिंसापरक अर्थ नहीं स्वीकृत
किया गया है। बलिवैश्वदेवमें जो बलि दी जाती है, वहाँ
किसीकी हिंसा नहीं की जाती, अपितु सम्पूर्ण विश्वके प्राणियों-
को तृप्त करनेकी भावनासे उन्हें अन्न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें