कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
रिक्त पृष्ठ
कल्याण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
श्वे ाश्व रोपनि दू
शान्तिपाठ
ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा
विद्विषावहै ।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
इसका अर्थ कठोपनिषद्के आरम्भमें दिया गया है।
प्रथम अध्याय
हरिः ॐ ब्रह्मवादिनो वदन्ति-
किं कारणं ब्रह्म कुतः स्म जाता जीवाम केन क्व च सम्प्रतिष्ठाः ।
अधिष्ठिताः केन सुखेतरेषु वर्तामहे ब्रह्मविदो व्यवस्थाम् ॥ १ ॥
'हरिः ओम्' इस प्रकार परमात्माके नामका उच्चारण करके उस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ प्रस्तुत है:
३६५ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
(क्या) कालः = काल, स्वभावः = स्वभाव, नियतिः = निश्चित फल देनेवाला कर्म, यदृच्छा = आकस्मिक घटना;
भूतानि = पाँचों महाभूत, (या) पुरुषः = जीवात्मा योनिः = कारण हैं, इति चिन्त्या = इसपर विचार करना
चाहिये; एषाम् = इन काल आदिका, संयोगः = समुदाय, तु = भी, न = इस जगत्का कारण नहीं हो सकता;
आत्मभावात् = क्योंकि वे चेतन आत्माके अधीन हैं (जड होनेके कारण स्वतन्त्र नहीं हैं), आत्मा = जीवात्मा, अपि =
भी; [न=इस जगत्का कारण नहीं हो सकता,] सुखदुःखहेतोः = (क्योंकि वह) सुख-दुःखोंके हेतुभूत प्रारब्धके;
अनीशः = अधीन है ॥ २ ॥
व्याख्या—वे कहने लगे कि वेद-शास्त्रोंमें अनेक कारणोंका वर्णन आता है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३६५
पचास अरोंवाले; विंशतिप्रत्यराभिः = बीस सहायक अरोंसे, (तथा) षड्भिः अष्टकैः = छः अष्टकोंसे, [ युक्तम् = युक्त ;]
विश्वरूपैकपाशम् = अनेक रूपोंवाले एक ही पाशसे युक्त; त्रिमार्गभेदम् = मार्गके तीन भेदोंवाले, (तथा) द्विनिमित्तैक-
मोहम् = दो निमित्त और मोहरूपी एक नाभिवाले (चक्रको), [ अपश्यन् = उन्होंने देखा ] ॥ ४ ॥
व्याख्या—इस मन्त्रमें विश्वका चक्रके रूपमें वर्णन किया गया है। भाव यह है कि परम देव परमेश्वरकी
स्वरूपभूता अचिन्त्य शक्तिका दर्शन करनेवाले वे ऋषिलोग कहते हैं—हमने एक ऐसे चक्रको देखा है, जिसमें एक नेमि है ।
नेमि उस गोल घेरेको कहते हैं, जो चक्रके अरों और नाभि आदि सब अवयवोंको वेष्टित किये रहती है तथा यथास्थान
बनाये रखती है । यहाँ अव्याकृत प्रकृतिको ही 'नेमि' कहा गया है; क्योंकि वही इस व्यक्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—इस मन्त्रमें संसारका नदीके रूपमें वर्णन किया गया है। वे ब्रह्मज्ञ ऋषि कहते हैं—हम एक ऐसी
नदीको देख रहे हैं, जिसमें पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ ही पाँच स्रोत हैं। संसारका ज्ञान हमें पाँच ज्ञानेन्द्रियोंके द्वारा ही होता है, इन्हींमेंसे
होकर संसारका प्रवाह बहता है। इसीलिये इन्द्रियोंको यहाँ स्रोत कहा गया है। ये इन्द्रियाँ पञ्च सूक्ष्मभूतों (तन्मात्रों) से
उत्पन्न हुई हैं, इसीलिये इस नदीके पाँच उद्गमस्थान माने गये हैं। इस नदीका प्रवाह बड़ा ही भयंकर है। इसमें गिर जानेसे
बार-बार जन्म-मृत्युका क्लेश उठाना पड़ता है। संसारकी चाल बड़ी टेढ़ी है, कपटसे भरी है। इसमेंसे निकलना कठिन है।
इसीलिये इस संसाररूप नदीको वक्र कहा गया है। जगत्के जीवोंमें जो कुछ भी चेष्टा--हलचल होती है, वह प्राणोंके द्वारा ही
होती है। इसीलिये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३६७
व्याख्या—जिनकी महिमाका वेदोंमें गान किया गया है, जो परब्रह्म परमात्मा सबके सर्वोत्तम आश्रय हैं, उन्हींमें
तीनो लोकोंका समुदायरूप समस्त विश्व स्थित है। वे ही ऊपर बताये हुए सबके प्रेरक, कभी नाश न होनेवाले परम
अक्षर, परम देव हैं। जिन्होंने ध्यानयोगमें स्थित होकर परमात्माकी दिव्यशक्तिका दर्शन किया था, वे वेदके रहस्यको समझनेवाले
ऋषिलोग उन सबके प्रेरक परमात्माको यहाँ—अपने हृदयमें अन्तर्यामीरूपसे विराजमान समझकर, उन्हींकेपरायण होकर अर्थात्
सर्वतोभावसे उनकी शरणमे जाकर, उन्हींमें लीन हो गये और सदाके लिये जन्म मरणरूप योनिसे मुक्त हो गये। उनके मार्ग-
का अनुसरण करके हम सब लोग भी उन्हींकी भाँति जन्म मरणसे छूटकर परमात्मामे लीन हो सकते है ॥ ७ ॥
सम्बन्ध—अब उन परमात्माके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
विभिन्नताको समझते हुए भी इन्हें ब्रह्मरूपमे उपलब्ध कर लेता है अर्थात् प्रकृति और जीव तो उन परमेश्वरकी प्रकृतियाँ है
और परमेश्वर इनके स्वामी हैं—इस प्रकार प्रत्यक्ष कर लेता है, तब वह सब प्रकारके बन्धनोसे मुक्त हो जाता है ॥ ९ ॥
क्षरं प्रधानममृताक्षरं हरः क्षरात्मानावीशते देव एकः।
तस्याभिध्यानाद्योजनात्तत्त्वभावाद्भूयश्चान्ते विश्वमायानिवृत्तिः ॥१०॥
प्रधानम् = प्रकृति तो, क्षरम् = विनाशशील है, हरः = इसको भोगनेवाला जीवात्मा; अमृताक्षरम् = अमृतस्वरूप
अविनाशी है, क्षरात्मानौ = इन विनाशशील जड-तत्त्व और चेतन आत्मा—दोनोको; एकः = एक; देवः = ईश्वर; ईशते =
अपने शासनमें रखता है; (इस प्रकार जानकर) तस्य = उसका;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३६९
व्याख्या—ये परमदेव परब्रह्म पुरुषोत्तम अपने ही भीतर—हृदयमे अन्तर्यामीरूपसे स्थित हैं। इनको जाननेके
लिये कहीं बाहर जानेकी आवश्यकता नहीं है। इन्हींको सदा जाननेकी चेष्टा करनी चाहिये; क्योंकि इनसे बढ़कर जानने-
योग्य दूसरी कोई वस्तु है ही नहीं। इन एकको जाननेसे ही सबका ज्ञान हो जाता है, ये ही सबके कारण और परमाधार हैं।
मनुष्य भोक्ता (जीवात्मा), भोग्य (जड़वर्ग) और इन दोनोंके प्रेरक ईश्वरको जानकर सब कुछ जान लेता है। फिर कुछ
भी जानना शेष नहीं रहता। जिनके ये तीन भेद बताये गये हैं, वे ही समग्र ब्रह्म हैं। अर्थात् जड़ प्रकृति, चेतन आत्मा
और उन दोनोंके आधार तथा नियामक परमात्मा—ये तीनों ब्रह्मके ही रूप हैं ॥ १२ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३७० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—जिस प्रकार तिलोंमे तेल, दहीमें घी, ऊपरसे सूखी हुई नदीके भीतरी सोतोंमें जल तथा अरणियोंमे अग्नि
छिपी रहती है, उसी प्रकार परमात्मा हमारे हृदयरूप गुफामें छिपे हैं। जिस प्रकार अपने-अपने स्थानोंमे छिपे हुए तेल
आदि उनके लिये बताये हुए उपायोंसे उपलब्ध किये जा सकते हैं, उसी प्रकार जो कोई साधक विषयोंसे विरक्त होकर
सदाचार, सत्यभाषण तथा संयमरूप तपस्याके द्वारा साधन करता हुआ पूर्वोक्त प्रकारसे उनका निरन्तर ध्यान करता रहता है,
उनके द्वारा वे परब्रह्म परमात्मा भी प्राप्त किये जा सकते हैं ॥ १५ ॥
सर्वव्यापिनमात्मानं क्षीरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७१
व्याख्या—हमलोग सबको उत्पन्न करनेवाले परमदेव परमेश्वरकी आराधनारूप यज्ञमे लगे हुए मनके द्वारा परमा-
नन्दप्राप्तिके लिये पूर्ण शक्तिसे प्रयत्न करें। अर्थात् हमारा मन निरन्तर भगवान्की आराधनामें लगा रहे और हम भगवत्-
प्राप्तिजनित परमानन्दकी अनुभूतिके लिये पूर्ण शक्तिसे प्रयत्नशील रहे ॥ २ ॥
युक्त्वाय मनसा देवान्त्सुवर्यतो धिया दिवम् ।
बृहज्ज्योतिः करिष्यतः सविता प्रसुवाति तान् ॥ ३ ॥
सविता = सबको उत्पन्न करनेवाला परमेश्वर, सुवः = स्वर्गादि लोकोंमें; (और) दिवम् = आकाशमें, यतः =
गमन करनेवाले, (तथा) बृहत् = बड़ा भारी; ज्योतिः = प्रकाश, करिष्यतः = फैलानेवाले, तान् = उन; (मन और इन्द्रियोंके
अधिष्ठाता) देवान् = देवताओंको, मनसा = हमारे मन, (और) धिया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३७२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अग्निर्यत्राभिमथ्यते वायुर्यत्राधिरुध्यते ।
सोमो यत्रातिरिच्यते तत्र संजायते मनः ॥ ६ ॥
यत्र = जिस स्थितिमें; अग्निः = परमात्मारूप अग्निको, ( प्राप्त करनेके उद्देश्यसे ) अभिमथ्यते = ( ॐकारके
जप और ध्यानद्वारा ) मन्थन किया जाता है; यत्र = जहाँ; वायुः अधिरुध्यते = प्राणवायुका भलीभाँति विधिपूर्वक निरोध
किया जाता है; ( तथा ) यत्र = जहाँ; सोमः = आनन्दरूप सोमरस; अतिरिच्यते = अधिकतासे प्रकट होता है; तत्र =
वहाँ ( उस स्थितिमें ), मनः = मन; संजायते = सर्वथा विशुद्ध हो जाता है ॥ ६ ॥
व्याख्या - जिस स्थितिमें अग्नि प्रकट करनेके लिये अरणियोंद्वारा मन्थन करनेकी भाँति अग्निस्थानीय परमात्माको
प्राप्त करनेके लिये पहले अध्यायमें कहे हुए प्रकारसे शरीरको नीचेकी अरणि और ॐकारको ऊपरकी अरणि बनाकर उसका
जप और उसके अर्थरूप परमात्माका निरन्तर चिन्तनरूप मन्थन किया जाता है, जहाँ प्राणवायुका विधिपूर्वक भलीभाँति
निरोध किया जाता है, जहाँ आनन्दरूप सोमरस अधिकतासे प्रकट होता है, उस ध्यानावस्थामे मनुष्यका मन सर्वथा विशुद्ध
हो जाता है ॥ ६ ॥
सवित्रा प्रसवेन जुषेत ब्रह्म पूर्व्यम् ।
तत्र योनिं कृणवसे न हि ते पूर्वमक्षिपत् ॥ ७ ॥
सवित्रा = सम्पूर्ण जगत्को उत्पन्न करनेवाले परमात्माके द्वारा; प्रसवेन = प्राप्त हुई प्रेरणासे; पूर्व्यम् = सबके आदि-
कारण; ब्रह्म जुषेत = उस परब्रह्म परमेश्वरकी ही सेवा ( आराधना ) करनी चाहिये; तत्र = ( तू ) उस परमात्मामें
ही, योनिम् = आश्रय, कृणवसे = प्राप्त कर; हि = क्योंकि; ( यों करनेसे ) ते = तेरे; पूर्वम् = पूर्व संचित कर्म; न अक्षिपत् =
विघ्नकारक नहीं होंगे ॥ ७ ॥
व्याख्या - हे साधक ! सम्पूर्ण जगत्के उत्पादक सर्वान्तर्यामी परमेश्वरकी प्रेरणासे अर्थात् ऊपर बताये हुए
प्रकारसे परमात्माकी स्तुति करके उनसे अनुमति प्राप्तकर तुम्हे उन सबके आदि परब्रह्म परमात्माकी ही सेवा ( समाराधना )
करनी चाहिये । उन परमेश्वरमें ही आश्रय प्राप्त करना चाहिये - उन्हींकी शरण ग्रहण करके उन्हींमे अपने-आपको विलीन
कर देना चाहिये । यों करनेसे तुम्हारे पहले किये हुए समस्त सचित कर्म विघ्नकारक नहीं होंगे - बन्धनरूप नहीं
होंगे ॥ ७ ॥
सम्बन्ध - ध्यानयोगका साधन करनेवालेको किस प्रकार बैठकर कैसे ध्यान करना चाहिये, इस जिज्ञासापर कहते हैं-
त्रिरुन्नतं स्थाप्य समं शरीरं हृदीन्द्रियाणि मनसा संनिवेश्य ।
ब्रह्मोडुपेन प्रतरेत विद्वान् स्रोतांसि सर्वाणि भयावहानि ॥ ८ ॥
विद्वान् = बुद्धिमान् मनुष्य ( को चाहिये कि ); त्रिरुन्नतम् = सिर, गला और छाती - इन तीनों स्थानोंपर उभरे हुए;
शरीरम् = शरीरको, समम् = सीधा, ( और ) स्थाप्य = स्थिर करके, ( तथा ) इन्द्रियाणि = समस्त इन्द्रियोंको; मनसा =
मनके द्वारा; हृदि = हृदयमे, संनिवेश्य = निरुद्ध करके, ब्रह्मोडुपेन = ॐ काररूप नौकाद्वारा, सर्वाणि = सम्पूर्ण; भयावहानि =
भयङ्कर; स्रोतांसि = स्रोतों ( प्रवाहों ) को, प्रतरेत = पार कर जाय ॥ ८ ॥
व्याख्या - जो ध्यानयोगका साधन करे, उस बुद्धिमान् साधकको चाहिये कि ध्यानके समय जब आसन जमाकरे
सुखपूर्वक बैठे, उस समय अपने सिर, गले और छातीको ऊँचा उठाये रक्खे, इधर-उधर न झुकने दे, तथा शरीरको सीधा
और स्थिर रक्खे । क्योंकि शरीरको सीधा और स्थिर रक्खे बिना तथा सिर, गला और वक्षःस्थल ऊँचा किये बिना आलस्य,
निद्रा और विक्षेपरूप विघ्न आ जाते हैं। अतः इन विघ्नोंसे बचनेके लिये उपर्युक्त प्रकारसे ही बैठना चाहिये । इसके
बाद समस्त इन्द्रियोंको बाह्य विषयोंसे हटाकर उनका मनके द्वारा हृदयमें निरोध कर लेना चाहिये । फिर ॐकाररूप
नौकाका आश्रय लेकर अर्थात् ॐकारका जप और उसके वाच्य परब्रह्म परमात्माका ध्यान करके समस्त भयानक प्रवाहोंको
- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७३
पार कर लेना चाहिये । भाव यह है कि नाना योनियोंमें ले जानेवाली जितनी वासनाएँ हैं, वे सब जन्म मृत्युरूप भय
देनेवाले स्रोत (प्रवाह) हैं । इन सबका त्याग करके सदाके लिये अमरपदको प्राप्त कर लेना चाहिये ॥ ८ ॥
प्राणान्प्रपीड्येह संयुक्तचेष्टः क्षीणे प्राणे नासिकयोच्छ्वसीत ।
दुष्टाश्वयुक्तमिव वाहमेनं विद्वान्मनो धारयेताप्रमत्तः ॥ ९॥
विद्वान् = बुद्धिमान् साधक (को चाहिये कि), इह = उपर्युक्त योगसाधनामें, संयुक्तचेष्टः = आहार-विहार
आदि समस्त चेष्टाओंको यथायोग्य करते हुए, प्राणान् प्रपीड्य = विधिवत् प्राणायाम करके, प्राणे क्षीणे = प्राणके
सूक्ष्म हो जानेपर; नासिकया = नासिकाद्वारा; उच्छ्वसीत = उनको बाहर निकाल दे; दुष्टाश्वयुक्तम् = (इसके बाद)
दुष्ट घोड़ोंसे युक्त; वाहम् इव = रथको जिस प्रकार सारथि सावधानीपूर्वक गन्तव्य मार्गमें ले जाता है, उसी प्रकार,
एनम् = इस, मनः = मनको, अप्रमत्तः = सावधान होकर, धारयेत = वशमें किये रहे ॥ ९ ॥
व्याख्या—बुद्धिमान् साधकको चाहिये कि वह इस योग-साधनाके लिये आहार-विहार आदि समस्त चेष्टाओंको
यथायोग्य करता रहे, उन्हें ध्यानयोगके लिये उपयोगी बना ले । तथा योगशास्त्रकी विधिके अनुसार प्राणायाम करते-करते
जब प्राण अत्यन्त सूक्ष्म हो जाय, तब नासिकाद्वारा उसे बाहर निकाल दे* । इसके बाद जैसे दुष्ट घोड़ोंसे जुते हुए रथको
अच्छा सारथि बड़ी सावधानीसे चलाकर अपने गन्तव्य स्थानपर ले जाता है, उसी प्रकार साधकको चाहिये कि बड़ी
सावधानीके साथ अपने मनको वशमे रक्खे, जिससे योगसाधनमें किसी प्रकारका विघ्न न आये और वह परमात्माकी प्राप्तिरूप
लक्ष्यपर पहुँच जाय † ॥ ९ ॥
सम्बन्ध—परब्रह्म परमात्मामें मन लगानेके लिये कैसे स्थानमें कैसी भूमिपर बैठकर साधन करना चाहिये, इस जिज्ञासा-
पर कहा जाता है—
समे शुचौ शर्करावह्नवालुकाविवर्जिते शब्दजलाशयादिभिः ।
मनोऽनुकूले न तु चक्षुपीडने गुहानिवाताश्रयणे प्रयोजयेत् ॥१०॥
समे = समतल, शुचौ = सब प्रकारसे शुद्ध, शर्करावह्निवालुकाविवर्जिते = कंकड़, अग्नि और बालूसे
रहित; (तथा) शब्दजलाश्रयादिभिः = शब्द, जल और आश्रय आदिकी दृष्टिसे, अनुकूले = सर्वथा अनुकूल,
तु = और, न चक्षुपीडने = नेत्रोंको पीड़ा न देनेवाले, गुहानिवाताश्रयणे = गुहा आदि वायुशून्य स्थानमें, मनः = मनको,
प्रयोजयेत् = ध्यानमें लगानेका अभ्यास करना चाहिये ॥ १० ॥
व्याख्या—इस मन्त्रमें ध्यानयोगके उपयुक्त स्थानका वर्णन है । भाव यह है कि ध्यानयोगका साधन करनेवाले
साधकको ऐसे स्थानमें अपना आसन लगाना चाहिये, जहाँकी भूमि समतल हो—ऊँची नीची, टेढ़ी-मेढ़ी न हो, जो सब
प्रकारसे शुद्ध हो,—जहाँपर कूड़ा-कर्कट, मैला आदि न हो, झाड़-बुहारकर साफ किया हुआ हो और स्वभावसे भी पवित्र हो—
जैसे कोई देवालय, तीर्थस्थान आदि, जहाँ कंकड़, बालू न हों और अग्नि या धूपकी गर्मी भी न हो; जहाँ कोई मनमें
विक्षेप करनेवाला शब्द न होता हो—कोलाहलका सर्वथा अभाव हो, यथावश्यक जल प्राप्त हो सके, किंतु ऐसा जलाशय न
हो जहाँ बहुत लोग आते-जाते हों, एव जहाँ शरीर रक्षाके लिये उपयुक्त आश्रय हो परंतु ऐसा न हो, जहाँ धर्मशाला आदिकी
भाँति बहुत लोग ठहरते हों, तात्पर्य यह कि इन सब विचारोंके अनुसार जो सर्वथा अनुकूल हो और जहाँका दृश्य नेत्रोंको
पीड़ा पहुँचानेवाला—भयानक न हो, ऐसे गुफा आदि वायुशून्य एकान्त स्थानमें पहले बताये हुए प्रकारसे आसन लगाकर
अपने मनको परमात्मामें लगानेका अभ्यास करना चाहिये ॥ १० ॥
सम्बन्ध—योगाभ्यास करनेवाले साधकका साधन ठीक हो रहा है या नहीं, इसकी पहचान बतायी जाती है— - आठवें और नवें मन्त्रोंमें जो ध्यानके लिये बैठनेकी और साधन करनेकी विधि बतायी गयी है, उसका बड़े सुन्दर ढंगसे
सुस्पष्ट वर्णन भगवान्ने गीता अध्याय ६ श्लोक ११ से १७ तक किया है ।
† कठोपनिषद्में ( १ । ३ । २ से ८ तक ) रथके रूपकका विस्तृत वर्णन है ।
३७४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
नीहारधूमाक्र्कानिलानलानां खद्योतविद्युत्स्फटिकशशीनाम् ।
एतानि रूपाणि पुरःसराणि ब्रह्मण्यभिव्यक्तिकराणि योगे ॥११॥
ब्रह्मणि योगे = परमात्माकी प्राप्तिके लिये किये जानेवाले योगमें; (पहले) नीहारधूमाक्र्कानिलानलानाम् =
कुहरा, धुआँ, सूर्य, वायु और अग्निके सदृश; (तथा) खद्योतविद्युत्स्फटिकशशीनाम् = जुगनू, बिजली, स्फटिक
मणि और चन्द्रमाके सदृश; रूपाणि = बहुत से दृश्य, पुरःसराणि [भवन्ति]=योगीके सामने प्रकट होते हैं; एतानि =
ये सब; अभिव्यक्तिकराणि = योगकी सफलताको स्पष्टरूपसे सूचित करनेवाले हैं ॥ ११ ॥
व्याख्या - जब साधक परब्रह्म परमात्माकी प्राप्तिके लिये ध्यानयोगका साधन आरम्भ करता है, तब उसको अपने
सामने कभी कुहरेके सदृश रूप दीखता है, कभी धूआँ सा दिखायी देता है, कभी सूर्यके समान प्रकाश सर्वत्र परिपूर्ण दीखता
है, कभी निःशब्द वायुकी भाँति निराकार रूप अनुभवमें आता है, कभी अग्निके सदृश तेज दीख पड़ता है, कभी जुगनूके
सदृश टिमटिमाहट सी प्रतीत होती है, कभी बिजलीकी सी चकाचौंध पैदा करनेवाली दीप्ति दृष्टिगोचर होती है, कभी स्फटिक-
मणिके सदृश उज्ज्वल रूप देखनेमें आता है और कभी चन्द्रमाकी भाँति शीतल प्रकाश सर्वत्र फैला हुआ दिखायी देता है।
ये सब तथा और भी अनेक दृश्य योग-साधनकी उन्नतिके द्योतक हैं। इनसे यह बात समझमें आती है कि साधकका ध्यान
ठीक हो रहा है ॥ ११ ॥
पृथ्व्यप्तेजोऽनिलखे समुत्थिते पञ्चात्मके योगगुणे प्रवृत्ते ।
न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम् ॥१२॥
पृथ्व्यप्तेजोऽनिलखे समुत्थिते = पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश-इन पाँचों महाभूतोंका सम्यक्
प्रकारसे उत्थान होनेपर; (तथा) पञ्चात्मके योगगुणे प्रवृत्ते = इनसे सम्बन्ध रखनेवाले पाँच प्रकारके योगसम्बन्धी
गुणोंकी सिद्धि हो जानेपर; योगाग्निमयम् = योगाग्निमय; शरीरम् = शरीरको; प्राप्तस्य = प्राप्त कर लेनेवाले, तस्य =
उस साधकको, न = न तो, रोगः = रोग होता है, न = न, जरा = बुढ़ापा आता है; न = और न; मृत्युः = उसकी मृत्यु
ही होती है ॥ १२ ॥
व्याख्या - ध्यानयोगका साधन करते करते जब पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश-इन पाँच महाभूतोंका उत्थान
हो जाता है, अर्थात् जब साधकका इन पाँचों महाभूतोंपर अधिकार हो जाता है, और इन पाँचों महाभूतोंसे सम्बन्ध रखनेवाली
योगविषयक पाँचों सिद्धियाँ प्रकट हो जाती हैं, उस समय योगाग्निमय शरीरको प्राप्त कर लेनेवाले उस योगीके शरीरमे न तो
रोग होता है, न बुढ़ापा आता है और न उसकी मृत्यु ही होती है। अभिप्राय यह कि उसकी इच्छाके बिना उसका
शरीर नष्ट नहीं हो सकता ॥ १२ ॥
लघुत्वमारोग्यमलोलुपत्वं वर्णप्रसादं स्वरसौष्ठवं च।
गन्धः शुभो मूत्रपुरीषमल्पं योगप्रवृत्तिं प्रथमां वदन्ति ॥१३॥
लघुत्वम् = शरीरका हल्कापन, आरोग्यम् = किसी प्रकारके रोगका न होना, अलोलुपत्वम् = विषयासक्तिकी निवृत्ति;
वर्णप्रसादम् = शारीरिक वर्णकी उज्ज्वलता; स्वरसौष्ठवम् = स्वरकी मधुरता; शुभः गन्धः = (शरीरमे) अच्छी गन्ध;
च = और, मूत्रपुरीषम् = मल मूत्र, अल्पम् = कम हो जाना; (इन सबको) प्रथमाम् योगप्रवृत्तिम् = योगकी पहली
सिद्धि, वदन्ति = कहते हैं ॥ १३ ॥
व्याख्या - भूतोंपर विजय प्राप्त कर लेनेवाले ध्यानयोगीमें पूर्वोक्त शक्तियोंके सिवा और भी शक्तियाँ आ जाती
हैं। उदाहरणतः उसका शरीर हल्का हो जाता है, शरीरमें भारीपन या आलस्यका भाव नहीं रहता। वह सदा ही नीरोग
रहता है, उसे कभी कोई रोग नहीं होता। भौतिक पदार्थोंमें उसकी आसक्ति नष्ट हो जाती है। कोई भी भौतिक पदार्थ सामने
आनेपर उसके मन और इन्द्रियोंका उसकी ओर आकर्षण नहीं होता। उसके शरीरका वर्ण उज्ज्वल हो जाता है। स्वर अत्यन्त
- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७५
मधुर और स्पष्ट हो जाता है । शरीरमेंसे बहुत अच्छी गन्ध निकलकर सब ओर फैल जाती है । मल और मूत्र बहुत ही
स्वल्प मात्रामें होने लगते हैं । ये सब योगमार्गकी प्रारम्भिक सिद्धियाँ हैं—ऐसा योगीलोग कहते हैं ॥ १३ ॥
यथैव बिम्बं मृदयोपलिप्तं तेजोमयं भ्राजते तत्सुधान्तम् ।
तद्वाऽऽत्मतत्त्वं प्रसमीक्ष्य देही एकः कृतार्थो भवते वीतशोकः ॥१४॥
यथा=जिस प्रकार, मृदया=मिट्टीसे, उपलिप्तम्=लिप्त होकर मलिन हुआ, [यत् = जो,] तेजोमयम् =
प्रकाशयुक्त, बिम्बम्=रत्न है, तत् एव =वही, सुधान्तम्=भलीभाँति धुल जानेपर, भ्राजते= चमकने लगता है, तत् वा=
उसी प्रकार, देही = शरीरधारी (जीवात्मा ), आत्मतत्त्वम् = ( मल आदिसे रहित ) आत्म तत्त्वको, प्रसमीक्ष्य = (योगके
द्वारा ) भलीभाँति प्रत्यक्ष करके, एकः =अकेला, कैवल्य अवस्थाको प्राप्त, वीतशोकः = सब प्रकारके दुःखोंसे रहित, (तथा )
कृतार्थः =कृतकृत्य, भवते=हो जाता है ॥ १४ ॥
व्याख्या—जिस प्रकार कोई तेजोमय रत्न मिट्टीसे लिप्त रहनेके कारण छिपा रहता है, अपने असली रूपमें प्रकट
नहीं होता, परंतु वही जब मिट्टी आदिको हटाकर धो पोछकर साफ कर लिया जाता है, तब अपने असली रूपमें चमकने
लगता है; उसी प्रकार इस जीवात्माका वास्तविक स्वरूप अत्यन्त स्वच्छ होनेपर भी अनन्त जन्मोंमे किये हुए कर्मोंके संस्कारोंसे
मलिन हो जानेके कारण प्रत्यक्ष प्रकट नहीं होता, परन्तु जब मनुष्य ध्यानयोगके साधनद्वारा समस्त मलोंको धोकर आत्माके
यथार्थ स्वरूपको भलीभाँति प्रत्यक्ष कर लेता है, तब वह असङ्ग हो जाता है । अर्थात् उसका जो जड पदार्थोंके साथ
संयोग हो रहा था, उसका नाश होकर वह कैवल्य अवस्थाको प्राप्त हो जाता है । तथा उसके सब प्रकारके दुःखोंका अन्त
होकर वह सर्वथा कृतकृत्य हो जाता है । उसका मनुष्य-जन्म सार्थक हो जाता है ॥ १४ ॥
यदाऽऽत्मतत्त्वेन तु ब्रह्मतत्त्वं दीपोपमेनेह युक्तः प्रपश्येत् ।
अजं ध्रुवं सर्वतत्त्वैर्विशुद्धं ज्ञात्वा देवं मुच्यते सर्वपाशैः ॥१५॥
तु= उसके बाद, यदा = जब, युक्तः = वह योगी, इह=यहाँ, दीपोपमेन=दीपकके सदृश ( प्रकाशमय ), आत्म-
तत्त्वेन=आत्मतत्त्वके द्वारा; ब्रह्मतत्त्वम्=ब्रह्मतत्त्वको, प्रपश्येत्=भलीभाँति प्रत्यक्ष देख लेता है, [तदा सः = उस समय
वह; ] अजम् = ( उस ) अजन्मा, ध्रुवम् = निश्चल, सर्वतत्त्वैः = समस्त तत्त्वोंसे, विशुद्धम् = विशुद्ध, देवम् = परमदेव
परमात्माको, ज्ञात्वा= जानकर, सर्वपाशैः = सब बन्धनोंसे, मुच्यते=सदाके लिये छूट जाता है ॥ १५ ॥
व्याख्या—फिर जब वह योगी इसी स्थितिमें दीपकके सदृश निर्मल प्रकाशमय पूर्वोक्त आत्मतत्त्वके द्वारा ब्रह्मतत्त्वको
भलीभाँति देख लेता है—अर्थात् उन परब्रह्म परमात्माको प्रत्यक्ष कर लेता है, तब उन जन्मादि समस्त विकारोंसे रहित,
अचल और निश्चित तथा समस्त तत्त्वोंसे असङ्ग—सर्वथा विशुद्ध परम देव परमात्माको तत्त्वसे जानकर सब प्रकारके बन्धनोंसे
सदाके लिये छूट जाता है ।
इस मन्त्रमे आत्मतत्त्वसे ब्रह्मतत्त्वको जाननेकी बात कहकर यह भाव दिखाया गया है कि परमात्माका साक्षात्कार
मन, बुद्धि और इन्द्रियोंद्वारा नहीं हो सकता । इन सबकी वहाँ पहुँच नहीं है, वे एकमात्र आत्मतत्त्वके द्वारा ही प्रत्यक्ष
होते हैं ॥ १५ ॥
एष ह देवः प्रदिशोऽनु सर्वाः पूर्वो ह जातः स उ गर्भे अन्तः ।
स एव जातः स जनिष्यमाणः प्रत्यङ् जनांस्तिष्ठति सर्वतोमुखः ॥१६॥
ह= निश्चय ही, एषः= यह ( ऊपर बताया हुआ ), देवः = परमदेव परमात्मा, सर्वाः = समस्त, प्रदिशः अनु=
दिशाओं और अवान्तर दिशाओंमें अनुगत ( व्याप्त ) है, [ सः ] ह = वही— प्रसिद्ध परमात्मा, पूर्वः = सबसे पहले, जातः =
हिरण्यगर्भरूपमें प्रकट हुआ था, ( और ) सः उ =वही, गर्भे= समस्त ब्रह्माण्डरूप गर्भमें, अन्तः = अन्तर्यामीरूपसे स्थित
है, सः एव=वही; जातः = इस समय जगत्के रूपमे प्रकट है, सः = और वही; जनिष्यमाणः = भविष्यमें भी प्रकट होने-
वाला है, [ सः = वह, ] जनान् प्रत्यङ् = सब जीवोंके भीतर, ( अन्तर्यामीरूपसे ) तिष्ठति = स्थित है; (और)
सर्वतोमुखः = सब ओर मुखवाला है ॥ १६ ॥
व्याख्या - निश्चय ही ये ऊपर बताये हुए परमदेव ब्रह्म समस्त दिशा और अवान्तर दिशाओमे व्याप्त हे अर्थात्
सर्वत्र परिपूर्ण हैं। जगत्में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है, जहाँ वे न हों । वे ही प्रसिद्ध परब्रह्म परमात्मा सबसे पहले हिरण्य-
गर्भरूपमें प्रकट हुए थे । वे ही इस ब्रह्माण्डरूप गर्भमें अन्तर्यामीरूपसे स्थित हैं । वे ही इस समय जगत्के रूपमे प्रकट हैं और
भविष्यमें अर्थात् प्रलयके बाद सृष्टिकालमे पुनः प्रकट होनेवाले हैं । वे समस्त जीवोंके भीतर अन्तर्यामीरूपसे स्थित
हैं, तथा सब ओर मुखवाले अर्थात् सबको सब ओरसे देखनेवाले हैं ॥ १६ ॥
यो देवो अग्नौ यो अप्सु यो विश्वं भुवनमाविवेश ।
य ओषधीषु यो वनस्पतिषु तस्मै देवाय नमो नमः ॥१७॥
यः = जो, देवः = परमदेव परमात्मा; अग्नौ = अग्निमें है; यः = जो, अप्सु = जलमे है, यः = जो; विश्वम्
भुवनम् आविवेश = समस्त लोकोमे प्रविष्ट हो रहा है, यः = जो, ओषधीषु = ओषधियोंमे है, ( तथा ) यः = जो;
वनस्पतिषु = वनस्पतियोंमें है, तस्मै देवाय = उन परमदेव परमात्माके लिये; नमः = नमस्कार है; नमः = नमस्कार
है ॥ १७ ॥
व्याख्या - जो सर्वशक्तिमान् पूर्णब्रह्म परमदेव अग्निमे है, जो जलमे हे, जो समस्त लोकोंमे अन्तर्यामीरूपसे प्रविष्ट हो
रहे हैं, जो ओषधियोंमें हैं और जो वनस्पतियोमे है, अर्थात् जो सर्वत्र परिपूर्ण हैं, जिनका अनेक प्रकारसे पहले वर्णन कर आये हैं,
उन परमदेव परमात्माको नमस्कार है ! नमस्कार है । 'नमः' शब्द को दुहरानेका अभिप्राय अध्यायकी समाप्तिको सूचित करना है ॥१७॥
॥ द्वितीय अध्याय समाप्त ॥ २ ॥
तृतीय अध्याय
य एको जालवानीशत ईशनीभिः सर्वाँल्लोकानीशत ईशनीभिः ।
य एवैक उद्भवे सम्भवे च य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥ १ ॥
यः = जो, एकः = एक; जालवान् = जगत्रूप जालका अधिपति, ईशनीभिः = अपनी स्वरूपभूत शासनशक्तियोद्वारा,
ईशते = शासन करता है, ईशनीभिः = उन विविध शासन शक्तियोँद्वारा, सर्वान् = सम्पूर्ण, लोकान् ईशते = लोकोपर
शासन करता है, यः = ( तथा ) जो; एकः = अकेला, एव = ही, सम्भवे च उद्भवे = सृष्टि और उसके विस्तारमें ( सर्वथा
समर्थ है); एतत् = इस ब्रह्मको, ये = जो महापुरुष, विदुः = जान लेते हैं, ते = वे; अमृताः = अमर, भवन्ति = हो जाते हैं ॥ १ ॥
व्याख्या - जो एक-अद्वितीय परमात्मा जगत्-रूप जालकी रचना करके अपनी स्वरूपभूत शासन शक्तियोँद्वारा
उसपर शासन कर रहे हैं, तथा उन विविध शासन शक्तियोद्वारा समस्त लोकों और लोकपालोंका यथायोग्य सचालन कर रहे हैं-
जिनके शासनमें ये सब अपने-अपने कर्तव्योंका नियमपूर्वक पालन कर रहे है, तथा जो अकेले ही विना किसी दूसरेकी
सहायता लिये समस्त जगत्की उत्पत्ति और उसका विस्तार करनेमे सर्वथा समर्थ हैं, उन परब्रह्म परमेश्वरको जो महापुरुष
तत्त्वसे जान लेते हैं, वे अमर हो जाते हैं-जन्म-मृत्युके जालसे सदाके लिये छूट जाते हैं ॥ १ ॥
एको हि रुद्रो न द्वितीयाय तस्थुर्य इमाँल्लोकानीशत ईशनीभिः ।
प्रत्यङ् जनांस्तिष्ठति संचुकोचान्तकाले संसृज्य विश्वा भुवनानि गोपाः ॥ २ ॥
यः = जो; ईशनीभिः = अपनी स्वरूपभूत विविध शासन शक्तियोँद्वारा, इमान् = इन सब, लोकान् ईशते =
लोकोंपर शासन करता है, [ सः ] रुद्रः = वह रुद्र; एकः हि = एक ही है, (इसीलिये विद्वान् पुरुषोंने जगत्के कारणका
निश्चय करते समय ) द्वितीयाय न तस्थुः = दूसरेका आश्रय नही लिया, [ सः = वह परमात्मा, ] जनान् प्रत्यङ् = समस्त
- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७७
जीवोंके भीतर, तिष्ठति=स्थित हो रहा है, विश्वा=सम्पूर्ण; भुवनानि संसृज्य=लोकोंकी रचना करके, गोपाः=उनकी
रक्षा करनेवाला परमेश्वर; अन्तकाले=प्रलयकालमें; संचुकोच=इन सबको समेट लेता है ॥ २ ॥
व्याख्या—जो अपनी स्वरूपभूत विविध शासन-शक्तियोंद्वारा इन सब लोकोंपर शासन करते हैं—उनका नियमानुसार
संचालन करते हैं, वे परमेश्वर एक ही हैं। अर्थात् यद्यपि इस विश्वका नियमन करनेवाली शक्तियाँ अनेक हैं, वे सब
हैं एक ही परमेश्वरकी शक्तियाँ, अलग-अलग नहीं हैं। इसी कारण, ज्ञानीजनोंने जगत्के कारणका निश्चय करते समय किसी
भी दूसरे तत्त्वका आश्रय नहीं लिया। सबने एक स्वरसे यही निश्चय किया कि एक परब्रह्म ही इस जगत्के कारण है। वे
परमात्मा सब जीवोंके भीतर अन्तर्यामीरूपसे स्थित हैं। इन समस्त लोकोंकी रचना करके उनकी रक्षा करनेवाले परमेश्वर
प्रलयकालमें स्वयं ही इन सबको समेट लेते हैं, अर्थात् अपनेमें विलीन कर लेते हैं। उस समय इनकी भिन्न-भिन्न रूपोंमें
अभिव्यक्ति नहीं रहती ॥ २ ॥
विश्वतश्चक्षुरुत विश्वतोमुखो विश्वतोबाहुरुत विश्वतस्पात् ।
सं बाहुभ्यां धमति सं पतत्रैर्द्यावाभूमी जनयन्देव एकः ॥ ३ ॥
विश्वतश्चक्षुः=सब जगह आँखवाला, उत=तथा; विश्वतोमुखः=सब जगह मुखवाला; विश्वतोबाहुः=सब
जगह हाथवाला, उत=और; विश्वतस्पात्=सब जगह पैरवाला; द्यावाभूमी जनयन्=आकाश और पृथ्वीकी सृष्टि
करनेवाला, [ सः=वह, ] एकः=एकमात्र, देवः=देव ( परमात्मा ); बाहुभ्याम्=मनुष्य आदि जीवोंको दो दो
बाँहोंसे; संधमति=युक्त करता है, ( तथा ) पतत्रैः=(पक्षी-पतंग आदिको) पाँखोंसे, सं [धमति]=युक्त करता है॥ ३ ॥
व्याख्या—वे परमदेव परमेश्वर एक हैं, फिर भी उनकी सब जगह आँखें हैं, सब जगह मुख हैं, सब जगह हाथ
हैं और सब जगह पैर हैं। भाव यह कि वे सम्पूर्ण लोकोंमें स्थित समस्त जीवोंके कर्म और विचारोंको तथा समस्त
घटनाओंको अपनी दिव्य शक्तिद्वारा निरन्तर देखते रहते हैं, कोई भी बात उनसे छिपी नहीं रहती। उनका भक्त उनको
जहाँ-कहीं भोजनके योग्य वस्तु समर्पित करता है, उसे वे वहीं भोग लगा सकते हैं। वे सब जगह प्रत्येक वस्तुको एक
साथ ग्रहण करनेमें और अपने आश्रित जनोंके संकटका नाश करके उनकी रक्षा करनेमें समर्थ हैं, तथा जहाँ-कहीं उनके भक्त
उन्हें बुलाना चाहें, वहीं वे एक साथ पहुँच सकते हैं। संसारमें ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहाँ उनकी ये शक्तियाँ विद्यमान
न हों। आकाशसे लेकर पृथ्वीतक समस्त लोकोंकी रचना करनेवाले एक ही परमदेव परमेश्वर मनुष्य आदि प्राणियोंको दो-दो
भुजाओंसे और पक्षियोंको पाँखोंसे युक्त करते हैं। भाव यह कि वे समस्त प्राणियोंको आवश्यकतानुसार भिन्न-भिन्न शक्तियों
एव साधनोंसे सम्पन्न करते हैं। यहाँ भुजा और पाँखोंका कथन उपलक्षणमात्र है। इससे यह समझ लेना चाहिये कि
समस्त प्राणियोंमें जो कुछ भी शक्ति है, वह सब परमात्माकी ही दी हुई है ॥ ३ ॥
यो देवानां प्रभवश्चोद्भवश्च विश्वाधिपो रुद्रो महर्षिः ।
हिरण्यगर्भं जनयामास पूर्वं स नो बुद्ध्या शुभया संयुनक्तु ॥ ४ ॥
यः=जो, रुद्रः=रुद्र; देवानाम्=इन्द्रादि देवताओंकी, प्रभवः=उत्पत्तिका हेतु; च=और; उद्भवः=
वृद्धिका हेतु है, च=तथा; (जो) विश्वाधिपः=सबका अधिपति; (और) महर्षिः=महान् ज्ञानी (सर्वज्ञ) है;
पूर्वम्=(जिसने) पहले; हिरण्यगर्भम्=हिरण्यगर्भको; जनयामास=उत्पन्न किया था; सः=वह परमदेव परमेश्वर,
नः=हमलोगोंको; शुभया बुद्ध्या=शुभ बुद्धिसे; संयुनक्तु=संयुक्त करे ॥ ४ ॥
व्याख्या—सबको अपने शासनमें रखनेवाले जो रुद्ररूप परमेश्वर इन्द्रादि समस्त देवताओंको उत्पन्न करते और
बढ़ाते हैं तथा जो सबके अधिपति और महान् ज्ञानी—सर्वज्ञ हैं; जिन्होंने सृष्टिके आदिमें हिरण्यगर्भको उत्पन्न किया था,
वे परमदेव परमात्मा हमलोगोंको शुभ बुद्धिसे संयुक्त करें ॥ ४ ॥
या ते रुद्र शिवा तनूरघोरापापकाशिनी ।
तया नस्तनुवा शन्तमया गिरिशन्ताभिचाकशीहि ॥ ५ ॥
उ० सं० ४८-
३७८ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
रुद्र = हे रुद्रदेव, ने = तेरी, या = जो अघोरा = भयानकतासे शून्य (सौम्य); अपापकाशिनी = पुण्यने प्रकाशित
होनेवाली (तथा) शिवा = कल्याणमयी, तनूः = मूर्ति है गिरिशन्त = हे पर्वतपर रहकर सुखका विस्तार करनेवाले
शिव, तया = उस, शान्तमया तनुवा = परम शान्त मूर्तिसे, (तू कृपा करके) न अभिचाकशीहि = हमलोगोंको
देखो ॥ ५ ॥
व्याख्या- हे रुद्रदेव ! आपकी जो भयानकतासे शून्य तथा पुण्यकर्मसे प्रकाशित होनेवाली कल्याणमयी सौम्यमूर्ति है—
जिसका दर्शन करके मनुष्य परम आनन्दमें मग्न हो जाता है—हे गिरिशन्त अर्थात् पर्वतपर निवास करते हुए समस्त लोकोंको
सुख पहुँचानेवाले परमेश्वर ! उस परमशान्त मूर्तिसे ही कृपा करके आप हमलोगोंकी ओर देखिये । आपकी कृपादृष्टि पड़ते
ही हम सर्वथा पवित्र होकर आपकी प्राप्तिके योग्य बन जायँगे ॥ ५ ॥
यामिषुं गिरिशन्त हस्ते बिभर्ष्यस्तवे ।
शिवां गिरित्र तां कुरु मा हि१सीः पुरुषं जगत् ॥ ६ ॥
गिरिशन्त = हे गिरिशन्त ! याम् = जिस, इषुम् = बाणको अस्तवे = फेंकनेके लिये, (तू) हस्ते = हाथमें, बिभर्षि =
धारण किये हुए है, गिरित्र = हे गिरिराज हिमालयकी रक्षा करनेवाले देव !, ताम् = उस बाणको, शिवाम् = कल्याणमय,
कुरु = बना ले, पुरुषम् = जीव-समुदायरूप, जगत् = जगत्को, मा हिंसीः = नष्ट न कर (कष्ट न दे ) ॥ ६ ॥
व्याख्या- हे गिरिशन्त—हे कैलासवासी सुखदायक परमेश्वर ! जिस बाणको फेंकनेके लिये आपने हाथमें ले रक्खा है,
हे गिरिराज हिमालयकी रक्षा करनेवाले ! आप उस बाणको कल्याणमय बना ले—उसकी क्रूरताको नष्ट करके उसे शान्तिमय
बना लें । इस जीवसमुदायरूप जगत्को कष्ट न दे—इसका विनाश न करें ॥ ६ ॥
ततः परं ब्रह्मपरं बृहन्तं यथानिकायं सर्वभूतेषु गूढम् ।
विश्वस्यैकं परिवेष्टितारमीशं तं ज्ञात्वामृता भवन्ति ॥ ७ ॥
ततः = पूर्वोक्त जीव-समुदायरूप जगत्से, परम् = परे, (और) ब्रह्मपरम् = हिरण्यगर्भरूप ब्रह्मासे भी श्रेष्ठ, सर्वभूतेषु =
समस्त प्राणियोंमें, यथानिकायम् = उनके शरीरोंके अनुरूप होकर, गूढम् = छिपे हुए, (और) विश्वस्य परिवेष्टितारम् =
सम्पूर्ण विश्वको सब ओरसे घेरे हुए, तम् = उस, बृहन्तम् = महान्, सर्वत्र व्यापक, एकम् = एकमात्र देव, ईशम् =
परमेश्वरको, ज्ञात्वा = जानकर, अमृताः भवन्ति = (ज्ञानीजन) अमर हो जाते हैं ॥ ७ ॥
व्याख्या- जो पहले कहे हुए जीव-समुदायरूप जगत्से और हिरण्यगर्भ नामक ब्रह्मासे भी सर्वथा श्रेष्ठ हैं, समस्त
प्राणियोंमें उनके शरीरोंके अनुरूप होकर छिपे हुए हैं; समस्त जगत्को सब ओरसे घेरे हुए हैं; तथा सर्वत्र व्याप्त और
महान् हैं; उन एकमात्र परमेश्वरको जानकर ज्ञानीजन सदाके लिये अमर हो जाते हैं; फिर कभी उनका जन्म-मरण
नहीं होता ॥ ७ ॥
सम्बन्ध-अब इस मन्त्रमें ज्ञानी महापुरुषके अनुभवकी बात कहकर परमात्मज्ञानके फलकी दृढ़ता दिखलाते हैं—
वेदाहमेतं पुरुषं महान्तमादित्यवर्णं तमसः परस्तात् ।
तमेव विदित्वाति मृत्युमेति नान्यः पन्था - विद्यतेऽयनाय ॥ ८ ॥
तमसः परस्तात् = अविद्यारूप अन्धकारसे अतीत, (तथा) आदित्यवर्णम् = सूर्यकी भाँति स्वयंप्रकाशस्वरूप;
एतम् = इस, महान्तम् पुरुषम् = महान् पुरुष (परमेश्वर) को, अहम् = मैं, वेद = जानता हूँ, तम् = उसको, विदित्वा = जान-
कर; एव = ही, (मनुष्य) मृत्युम् = मृत्युको अत्येति (अति+एति) = उल्लङ्घन कर जाता है, अयनाय = (परमपदकी)
प्राप्तिके लिये, अन्यः = दूसरा, पन्थाः = मार्ग, न = नहीं विद्यते = है ॥ ८ ॥
व्याख्या-कोई ज्ञानी महापुरुष कहता है—'इन महान्से भी महान् परम पुरुषोत्तमको मैं जानता हूँ । वे अविद्या-
रूप अन्धकारसे सर्वथा अतीत हैं तथा सूर्यकी भाँति स्वयंप्रकाशस्वरूप हैं। उनको जानकर ही मनुष्य मृत्युका उल्लङ्घन करनेमें
- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७९
—इस जन्म मृत्युके बन्धनसे सदाके लिये छुटकारा पानेमें समर्थ होता है। परम पदकी प्राप्तिके लिये इसके सिवा दूसरा कोई मार्ग
अर्थात् उपाय नहीं है ॥ ८ ॥
यस्मात्परं नापरमस्ति किञ्चिद्यस्मान्नाणीयो न ज्यायोऽस्ति कश्चित् ।
वृक्ष इव स्तब्धो दिवि तिष्ठत्येकस्तेनेदं पूर्णं पुरुषेण सर्वम् ॥ ९ ॥
यस्मात् परम् = जिससे श्रेष्ठ, अपरम् = दूसरा; किंचित् = कुछ भी; न = नहीं, अस्ति = है, यस्मात् = जिससे (बढकर),
कश्चित् = कोई भी; न = न तो, अणीयः = अधिक सूक्ष्म, न = और न, ज्यायः = महान् ही, अस्ति = है, एकः = (जो)
अकेला ही, वृक्षः इव = वृक्षकी भाँति, स्तब्धः = निश्चलभावसे; दिवि = प्रकाशमय आकाशमें, तिष्ठति = स्थित है, तेन
पुरुषेण = उस परमपुरुष पुरुषोत्तमसे, इदम् = यह; सर्वम् = सम्पूर्ण जगत्, पूर्णम् = परिपूर्ण है ॥ ९ ॥
व्याख्या—उन परमदेव परमेश्वरसे श्रेष्ठ दूसरा कुछ भी नहीं है, वे सर्वश्रेष्ठ हैं। जितने भी सूक्ष्म तत्त्व हैं, उन
सबसे अधिक सूक्ष्म वे परमेश्वर हैं। उनसे अधिक सूक्ष्म कोई भी नहीं है। इसीसे वे छोटे-से छोटे जीवके शरीरमें प्रविष्ट
होकर स्थित हैं। इसी प्रकार जितने भी महान् व्यापक तत्त्व हैं, उन सबसे महान्—अधिक व्यापक वे परब्रह्म हैं, उनसे
बड़ा—उनसे अधिक व्यापक कोई भी नहीं है। इसीसे वे प्रलयकालमें सम्पूर्ण ब्रह्माण्डको अपने अदर लीन कर लेते हैं। जो
अकेले ही वृक्षकी भाँति निश्चलभावसे परमधामरूप प्रकाशमय दिव्य आकाशमें स्थित हैं, वे परम पुरुष परमेश्वर निराकाररूपसे
सारे जगत्में परिपूर्ण हैं ॥ ९ ॥
ततो यदुत्तरतरं तदरूपमनामयम् । य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्त्यथेतरे दुःखमेवापियन्ति ॥१०॥
ततः = उस पहले बताये हुए हिरण्यगर्भसे, यत् = जो, उत्तरतरम् = अत्यन्त उत्कृष्ट है, तत् = वह परब्रह्म परमात्मा;
अरूपम् = आकाररहित, (और) अनामयम् = सब प्रकारके दोषोंसे शून्य है; ये = जो, एतत् = इस परब्रह्म परमात्माको;
विदुः = जानते हैं, ते = वे, अमृताः = अमर, भवन्ति = हो जाते हैं; अथ = परन्तु; इतरे = इस रहस्यको न जाननेवाले दूसरे
लोग; (वार-वार) दुःखम् = दुःखको, एव = ही; अपियन्ति = प्राप्त होते हैं ॥ १० ॥
व्याख्या—उस पहले बताये हुए हिरण्यगर्भसे जो सब प्रकारसे अत्यन्त उत्कृष्ट हैं, वे परब्रह्म परमात्मा आकाररहित
और सब प्रकारके विकारोंसे सर्वथा शून्य हैं; जो कोई महापुरुष इन परब्रह्म परमात्माको जान लेते हैं, वे अमर हो जाते हैं—
सदाके लिये जन्म-मृत्युके दुःखोंसे छूट जाते हैं। परंतु जो इन्हें नहीं जानते, वे सब लोग निश्चयपूर्वक बार-बार दुःखोंको प्राप्त
होते हैं। अतः मनुष्यको सदाके लिये दुःखोंसे छूटने और परमानन्दस्वरूप परमात्माको पानेके लिये उन्हें जानना चाहिये ॥१०॥
सर्वाननशिरोग्रीवः सर्वभूतगुहाशयः ।
सर्वव्यापी स भगवांस्तस्मात्सर्वगतः शिवः ॥११॥
सः = वह, भगवान् = भगवान्, सर्वाननशिरोग्रीवः = सब ओर मुख, सिर और ग्रीवावाला है, सर्वभूतगुहाशयः =
समस्त प्राणियोंके हृदयरूप गुफामें निवास करता है, (और) सर्वव्यापी = सर्वव्यापी है, तस्मात् = इसलिये, सः = वह, शिवः =
कल्याणस्वरूप परमेश्वर, सर्वगतः = सब जगह पहुँचा हुआ है ॥ ११ ॥
व्याख्या—उन सर्वेश्वर भगवान्के सभी जगह मुख हैं, सभी जगह सिर और सभी जगह गला हैं। भाव यह कि
वे प्रत्येक स्थानपर प्रत्येक अङ्गद्वारा किया जानेवाला कार्य करनेमें समर्थ हैं। वे समस्त प्राणियोंके हृदयरूप गुफामें निवास
करते हैं और सर्वव्यापी हैं, इसलिये वे कल्याणस्वरूप परमेश्वर सभी जगह पहुँचे हुए हैं। अभिप्राय यह कि साधक
उनको जिस समय, जहाँ और जिस रूपमें प्रत्यक्ष करना चाहे, उसी समय, उसी जगह और उसी रूपमें वे प्रत्यक्ष हो
सकते हैं ॥ ११ ॥
महान्प्रभुर्वे पुरुषः सत्त्वस्यैष प्रवर्तकः ।
सुनिर्मलामिमां प्राप्तिमीशानो ज्योतिरव्ययः ॥१२॥
३८० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
वै = निश्चय ही; एषः = यह; महान् = महान्, प्रभुः = समर्थ, ईशानः = सबपर शासन करनेवाला; अव्ययः =
अविनाशी; (एव) ज्योतिः = प्रकाशस्वरूप, पुरुषः = परमपुरुष पुरुषोत्तम, इमाम् सुनिर्मलाम् प्राप्तिम् [प्रति] = अपनी
प्राप्तिरूप इस अत्यन्त निर्मल लाभकी ओर, सत्त्वस्य प्रवर्तकः = अन्तःकरणको प्रेरित करनेवाला है ॥ १२ ॥
व्याख्या—निश्चय ही ये सबपर शासन करनेवाले, महान्, प्रभु तथा अविनाशी और प्रकाशस्वरूप परम पुरुष
पुरुषोत्तम पहले बताये हुए इस परम निर्मल लाभके प्रति अर्थात् अपने आनन्दमय विशुद्ध स्वरूपकी प्राप्तिकी ओर मनुष्यके
अन्तःकरणको प्रेरित करते हैं, हरेक मनुष्यको ये अपनी ओर आकर्षित करते हैं, तथापि यह मूर्ख जीव सब प्रकारका सुयोग
पाकर भी उनकी प्रेरणाके अनुसार उनकी प्राप्तिके लिये तत्परतासे चेष्टा नहीं करता, इसी कारण मारा मारा फिरता है ॥ १२ ॥
अङ्गुष्ठमात्रः पुरुषोऽन्तरात्मा सदा जनानां हृदये संनिविष्टः।
हृदा मन्वीशो मनसाभिक्लृप्तो य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥१३॥
अङ्गुष्ठमात्रः = (यह) अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाला; अन्तरात्मा = अन्तर्यामी, पुरुषः = परम पुरुष (पुरुषोत्तम);
सदा = सदा ही, जनानाम् = मनुष्योंके, हृदये = हृदयमें; संनिविष्टः = सम्यक् प्रकारसे स्थित है, मन्वीशः = मनका
स्वामी है, (तथा) हृदा = निर्मल हृदय, (और) मनसा = विशुद्ध मनसे; अभिक्लृप्तः = ध्यानमें लाया हुआ (प्रत्यक्ष
होता है), ये = जो; एतत् = इस परब्रह्म परमेश्वरको, विदुः = जान लेते हैं; ते = वे; अमृताः = अमर; भवन्ति =
हो जाते हैं ॥ १३ ॥
व्याख्या—अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाले अन्तर्यामी परमपुरुष परमेश्वर सदा ही मनुष्योंके हृदयमें सम्यक् प्रकारसे
स्थित हैं और मनके स्वामी हैं, तथा निर्मल हृदय और विशुद्ध मनके द्वारा ध्यानमें लाये जाकर प्रत्यक्ष होते हैं। जो साधक
इन परब्रह्म परमेश्वरको जान लेते हैं, वे अमर हो जाते हैं, अर्थात् सदाके लिये जन्म-मरणसे छूट जाते हैं—अमृतस्वरूप बन
जाते हैं। यहाँ परमात्माको अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाला इसलिये बताया गया है कि मनुष्यका हृदय अंगूठेके नापका होता है
और वही परमात्माकी उपलब्धिक स्थान है। ब्रह्मसूत्रमें भी इस विषयपर विचार करके यही निश्चय किया गया है
(ब्र० सू० १।३। २४-२५) ॥ १३ ॥
सहस्रशीर्षा पुरुषः सहस्राक्षः सहस्रपात् ।
स भूमिं विश्वतो वृत्वात्यतिष्ठद्दशाङ्गुलम् ॥१४॥
पुरुषः = वह परम पुरुष; सहस्रशीर्षा = हजारों सिरवाला, सहस्राक्षः = हजारों आँखवाला, सहस्रपात् =
(और) हजारों पैरवाला है; सः = वह; भूमिम् = समस्त जगत्को; विश्वतः = सब ओरसे, वृत्वा = घेरकर, दशाङ्गुलम् अति =
नाभिसे दस अङ्गुल ऊपर (हृदयमें); अतिष्ठत् = स्थित है ॥ १४ ॥
व्याख्या—उन परम पुरुष परमेश्वरके हजारों सिर, हजारों आँखें और हजारों पैर हैं। अर्थात् सब अवयवोंसे
रहित होनेपर भी उनके सिर, आँख और पैर आदि सभी अङ्ग अनन्त और असंख्य हैं। वे सर्वशक्तिमान् परमेश्वर समस्त
जगत्को सब ओरसे घेरकर सर्वत्र व्याप्त हुए ही नाभिसे दस अंगुल ऊपर हृदयाकाशमें स्थित हैं। वे सर्वव्यापी और महान्
होते हुए ही हृदयरूप एकदेशमें स्थित हैं। वे अनेक विरुद्ध धर्मोंके आश्रय हैं ॥ १४ ॥
पुरुष एवेदं सर्वं यद्भूतं यच्च भव्यम्।
उतामृतत्वस्येशानो यदन्नेनातिरोहति ॥१५॥
यत् = जो, भूतम् = अबसे पहले हो चुका है, यत् = जो; भव्यम् = भविष्यमें होनेवाला है; च = और,
यत् = जो, अन्नेन = खाद्य पदार्थोंसे, अतिरोहति = इस समय बढ़ रहा है, इदम् = यह; सर्वम् = समस्त जगत्,
पुरुषः एव = परम पुरुष परमात्मा ही है; उत = और; (वही) अमृतत्वस्य = अमृतस्वरूप मोक्षका; ईशानः =
स्वामी है ॥ १५ ॥