सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 110 स्कैन

२३ * मन्दानं विन्दुमत्तारं नान्यं धीरे न शोचति *

'अदर्शनादापतिता पुनश्चादर्शनं गता ।'
अर्थात् पूर्व, कुछ अदर्शन (अव्यक्त) से दर्शन (व्यक्त)
और दर्शन (व्यक्त) से अदर्शन (अव्यक्त) अवस्थाओंमें
परिवर्तन होते रहते हैं। अभावसे भाव और भावसे अभाव-
की उत्पत्ति कदापि नहीं होती।
इस उपनिषदात्मक सत्यका संस्कृत कवियोंने भी समर्थन
किया है। निम्न पद्य-खण्ड इसके दिग्दर्शन हैं।
'स्पर्शानुकूला अपि सूर्यकान्ता
स्वकीयतेजोऽभिभवाद् दहन्ति ।'
'शमप्रधानेषु तपोधनेषु
गूढ़ हि दाहात्मकमस्ति तेज ॥'
अर्थात् सूर्यकान्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

ये वेदके सहिता आदि भागोंके अन्तिम अध्याय हैं, जैसे

पृष्ठ 111 स्कैन

उपनिषद् और रामानुज-वेदान्तदर्शन-
( लेखक-वेदान्ताचार्य पं० श्रीरामकृष्णजी शास्त्री, बी० ए० )

उपनिषदोंको ही वेदान्त कहा जाता है; क्योंकि प्रथम तो
ये वेदके सहिता आदि भागोंके अन्तिम अध्याय हैं, जैसे
माध्यन्दिनीय संहिताका अन्तिम अध्याय ईशावास्योपनिषद्
है; दूसरे वे वेदका अन्त अर्थात् सार हैं, वेदका वास्तविक
प्रतिपाद्य विषय ब्रह्मज्ञान इनमें प्रत्यक्ष रूपसे निहित है। वेदके
अवशिष्ट भागमें तो कर्मकाण्ड, यज्ञ, देवप्रशंसा आदिके
रूपमें अप्रत्यक्ष रूपसे ही ब्रह्मज्ञान कराया गया है।

उपनिषदोंके अर्थको भलीभाँति समझानेके लिये और
उपनिषदोंके वर्णनीय विषयको एक तर्कपूर्ण तथा वैज्ञानिक
रीतिसे क्रमबद्ध करनेके लिये महर्षि वेदव्यासजीने ब्रह्मसूत्रोंका
प्रणयन किया। इन ब्रह्मसूत्रोंको वेदान्तदर्शन कहते हैं और
वेदके उत्तर भागकी मीमांसा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

९८ -- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति --
ज्ञानानन्दस्वरूप, समस्त त्याज्य दोषोंसे सर्वथा शून्य एव अनन्त
कल्याणमय गुणोंसे युक्त है ।
जो अद्वैत या अभेदका प्रतिपादन करनेवाली श्रुतियाँ हैं,
जैसे—
‘एकमेवाद्वितीयम्’ ‘नेह नानास्ति किञ्चन’ ‘शान्त
शिवमद्वैतम्’
—आदि । उनका तात्पर्य है कि चिदचिद्विशिष्ट ब्रह्मको
छोड़कर और कुछ भी नहीं है । चित् अर्थात् जीव, अचित्
अर्थात् प्रकृति आदि अचेतन पदार्थ ब्रह्मके शरीर हैं और
ब्रह्म इनका आत्मा है । चेतन तथा अचेतन नित्य हैं, उनसे
ब्रह्म सर्वदा विशिष्ट रहता है, क्योंकि चिदचित्पदार्थोंके नित्य
होनेके कारण उनकी सत्ता अवश्य कहीं-न-कहीं रहेगी और
जहाँ उनकी सत्ता रहेगी, वहाँ ब्रह्म भी अवश्य रहेगा, क्योंकि
वह अनन्त है, सर्वदा सर्वत्र विराजमान है । इसके साथ ब्रह्म
उनमें आत्मरूपसे प्रविष्ट रहता है और चेतन-अचेतनका उसी
प्रकार नियन्त्रण करता है, जिस प्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113
स्थायी लिंक
पृष्ठ 113 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 114 स्कैन

१०० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सङ्गत है। गुरुकी स्थिति प्रभुसे, मित्रसे सर्वथा भिन्न है। एक
अर्थमें गुरु प्रभुसे भी बड़ा है। कबीरजी तो स्पष्ट कहते हैं-
गुरु साहब दोनों खड़े, काके लागूँ पाइ ।
बलिहारी गुरुदेवकी, जिन साहब दियो दिखाइ ॥
७-फिर तत्त्वात्तत्त्वदर्शी गुरुकी कृपासे ही तो हम तत्त्वको और
अतत्त्वको देख सकेंगे-जान सकेंगे, अतः गुरुकी कक्षा इस
संसारमें सबसे ऊँची है। गुरुसे ही हमें 'उपनयन' द्वारा माया-
विषयक (संसारोपयोगी) ज्ञान प्राप्त होता है और गुरुसे ही
हमें 'उपनिषद्' द्वारा मायातीत ज्ञान प्राप्त होता है। कहा
भी है-'बिन गुरु होइ न ज्ञान ।' उपनिषद् भी कहती है-
'समित्पाणिः श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठम्' इत्यादि । इसीको लक्ष्य करके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

गीतोपनिषद्
(लेखक—स्वामी श्रीराजेश्वरानन्दजी
भगवान् श्रीकृष्णने भारतवर्षके कुरुक्षेत्र नामक रण-
प्राङ्गणमे अर्जुनको अपनी भगवद्गीता सुनायी और यों अर्जुनको
निमित्त बनाकर सारे संसारको वह दिव्य उपदेश प्रदान किया।
गीताका मूल स्रोत महाभारत नामक महाकाव्य है, जो
एक प्रकारका विश्वकोश है।
गीता महाभारतकी मुकुट मणि है। गीता विश्वसंस्कृतिकी
कुञ्जी है, और गीताके प्रकाशक स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण हैं।
यह समूची मानव-जातिके लिये धर्मग्रन्थ है। यह एक उपनिषद्
है; ज्ञानका उज्ज्वल प्रदीप है। यही ब्रह्मविद्या है, योगशास्त्र
है एवं आध्यात्मिक जीवनका दिव्य संदेश है। यह श्रीकृष्ण
और अर्जुन (नारायण और नर) का संवाद है। गीता
मनुष्यको भगवान्‌का साक्षात्कार कराती है तथा जीवनमे
सरसता एव सरलता प्रवाहित करती है। अर्जुनके व्यष्टि
चैतन्यका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

१०२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
इस सार्वभौम शास्त्रके विचारपूर्ण अध्ययनसे अहिंसाका
मूल तत्त्व प्रकट होता है । श्रीकृष्णने अर्जुनके अज्ञानजनित
मोहका नाश करके उसके संकुचित स्वजन-अभिमानको दूर
कर दिया । युद्धारम्भ-जैसे अवसरपर अपनेको भगवदीय
न्यायकी प्रतिष्ठामें निमित्त न मानना ही उनका अज्ञान था ।
श्रीकृष्ण अर्जुनके भय, शोक, अमर्ष, द्वेष, कामना और राग
आदि उन दोषोंको हर लेते हैं, जो हिंसाके दुष्ट सहचर हैं।
बाहरसे देखनेमें हिंसाका स्थूल आवरण अक्षुण्ण बनाये रख-
कर भगवान्‌ने अर्जुनके आध्यात्मिक आधारको सर्वथा
परिवर्तित कर उन्हें अहिंसाकी प्रतिमूर्ति बना दिया । इस प्रकार
केवल भगवान्‌के आश्रित होकर, बिना किसी पुरस्कारकी
आशाके तथा उनके प्रति आत्मसमर्पणकी भावनामे स्थिर
हुआ अर्जुन कर्म करता हुआ भी नहीं करता, मारता हुआ
भी नहीं मारता, क्योंकि गीतामे उसकी क्रियाएँ अब अहङ्कारके
विषैले दशसे मुक्त हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन
  • जीवात्मा और परमात्माकी एकता *
    १०३

प्रतिदिन प्रातःकाल एव सायकाल गीताके एक या
दो ही श्लोकोंके भावका मनन, चिन्तन एव ध्यान मनुष्यके
जीवनमे दिव्य सुधाधाराका मञ्चार करानेमें बहुत बड़ा निमित्त
बन जाता है।
यदि इन पक्तियोको पढकर किसीके मनमे भगवान्‌के
लिये तीव्र लालसा जाग उठे और वह सच्चाईके साथ विस्तार-
पूर्वक भगवद्गीताके गम्भीर अध्ययनमे लग जाय तो इस क्षुद्रं
लेखके उद्देश्यकी उचित रीतिसे पूर्ति हो जायगी ।
भगवान् श्रीकृष्ण सबके सखा, तत्त्वोपदेशक और मार्ग-
दर्शक बनें ।

जीवात्मा और परमात्माकी एकता
( लेखक--पं० श्री. हरिकृष्णजी झा, व्याकरण-वेदान्ताचार्य, वेद-शास्त्री, साहित्यालङ्कार )

[ तत्त्वमसि ]
'उपनिषद्' शब्दका अर्थ है-उप समीपं निषीदति
प्राप्नोति-इति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

१०४ - महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति -
की सैकड़ों धाराएँ निकली हैं। समाधिने सञ्चित कर्म नष्ट | अनिष्टव्य सम्पूर्ण पातकोंको जलाकर भस्म करता है। अपरोक्ष
होते हैं तथा निर्मल धर्मकी वृद्धि होती है। प्रथम समाधिद्वारा | ज्ञान तो इस संसारसे उत्पन्न अज्ञानरूपी अन्धकारको नष्ट
परोक्ष ब्रह्मज्ञान होता है तदनन्तर अपरोक्ष ब्रह्मज्ञान होता | करनेवाला सूर्य ही है। इम रीतिसे 'तत्त्वमसि' आदि वाक्यों-
है। सद्गुरुओंकी कृपासे महावाक्योंद्वारा प्राप्त परोक्ष ज्ञान | द्वारा जीवात्मैक्यकी अपरोक्षानुभूति होती है।

पाश्चात्य पण्डितोंपर उपनिषद्का प्रभाव
( लेखक—श्रीरानमोहन चक्रवर्ती पी-एच० डी०, पुरानरत्न, विद्याविनोद )

वैदिक साहित्यके साथ पाश्चात्य जातिका प्रथम परिचय | पण्डितोंकी दृष्टि इधर कुछ आकर्षित तो हुई, किंतु अनुवाद
होता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन
  • पाश्चात्य पण्डितोंपर उपनिषद्का प्रभाव * १०५
    सुसमञ्जस अर्थ प्रकट कर रही है । प्रत्येक वाक्यसे कितना
    गभीर, मौलिक और गम्भीरतापूर्ण विचारसमूह प्रकट हो
    रहा है, सम्पूर्ण ग्रन्थ कैसे उच्च, पवित्र और ऐकान्तिक भावोंसे
    ओतप्रोत है । x x x सारे पृथ्वीमण्डलमे मूल उपनिषद्-
    के समान इतना फलोत्पादक और उच्च भावोद्दीपक ग्रन्थ
    कहीं भी नहीं है। इसने मुझको जीवनमे शान्ति प्रदान की
    है और मरणमे भी यह शान्ति देगा' ।¹
    जिस देशमें उपनिषद्के गम्भीर सत्यसमूहका प्रचार था,
    उस देशमें ईसाई-धर्मके प्रचारका प्रयत्न व्यर्थ होगा और
    निकट भविष्यमें यूरोपीय विचारधारा उक्त उपनिषद्‌के द्वारा
    पूर्णरूपसे प्रभावित हो जायगी—इस सम्बन्धमें शोपेनहरने
    कहा था—
    'भारतमें हमारे धर्मकी जड़ कभी नहीं गड़ेगी । मानव-
    जातिकी 'पुरानी प्रजा' गैलिलिकी घटनाओंसे कभी निराकृत
    नहीं होगी। वरं भारतीय प्रजाकी धारा यूरोपमे प्रवाहित होगी
    एवं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

१०६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
जगत्को पुनर्जीवन, शक्ति और शौर्य-वीर्य प्रदान करनेमें
समर्थ है। जगत्की समस्त जातियों, समस्त मतो और सभी
सम्प्रदायोंके दीन, दुर्बल, दुखी और पददलित प्राणियोंको
पुकार पुकारकर कह रही है कि 'सभी अपने पैरोंपर खड़े
होकर मुक्त हो जाओ।' मुक्ति या स्वाधीनता-दैहिक
स्वाधीनता, मानसिक स्वाधीनता और आध्यात्मिक स्वाधीनता-
यही उपनिषद्का मूल मन्त्र है। जगद्भरमे यही एकमात्र
शास्त्र है जो उद्धार (Salvation) की बात नहीं कहता,
मुक्तिकी बात कहता है। यथार्थ बन्धनसे मुक्त होओ, दुर्बलता-
से मुक्त होओ।'

उपनिषदोंमें वाक्‌का स्वरूप
(लेखक---पं० श्रीरामसुरेशजी त्रिपाठी, एम्० ए०)

वाणी चेतनाकी अमर देन है। वाणीके बिना जगत् सूना
है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन
  • उपनिषदोंमें स्वरूप * १०७
    ओर उनकी पहुँच बहुत कुछ प्रातिभज्ञानके द्वारा है।
    उपनिषद्‌के ऋषियोंके सामने बाह्य-जीवनकी समस्याएँ नहीं
    थीं। उनका मुख्य उद्देश्य सत्यकी खोज था । अतः उनकी
    विचारपरम्परामें तारतम्यका सौष्ठव है । उनकी रहस्यानुभूति-
    तकमें तर्ककी छाया देख पड़ती है। उन्होंने जीवनको गति
    देनेवाले अन्न, प्राण, मन आदि जो कुछ हैं, उन सबके
    याथार्थ्यकी बारी-बारीसे समीक्षा की है। उपनिषदोंमें वाक्‌के
    स्वरूपका निर्देश भी इसी समीक्षाका फल है। मोटे रूपमें
    उपनिषत्-कालीन वाक् शब्दकी व्युत्पत्ति वही है, जो वेदोंमें
    देख पड़ती है अर्थात् वाक् वह है, जो बोली जाय ( वाक्
    कस्माद्, वचेः—निरुक्त २।२२।२) । जिस-किसी भी शब्द-
    को वाक् कहते हैं (यः कश्च शब्दः वागेव सा—बृहदारण्यक
    उपनिषद् १ । ५ । ३) (तैत्तिरीय उपनिषद् १ । ३ । ५)
    के 'वाक् सन्धिः, जिह्वा सन्धानम्' यह वाक्य वाक्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

१०८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
[बायाँ स्तम्भ]
उपनिषदोंमे वाक्‌के कलापक्षकी भी अभिव्यञ्जना है।
वाक् स्वयं एक प्रकारकी अभिव्यक्ति है। प्रभावान्वित
अभिव्यक्तिका नाम कला है। अतः जब वाक्‌की अभिव्यक्ति
संवेदनशील हो उठती है, जब वाक् आह्लादकता, माधुर्यभाव
या सत्त्वोद्रेकको जगानेमें समर्थ होती है, उसका कलात्मक रूप
निखर उठता है, जिसके भीतर रस और बाहर सौन्दर्य लहराता
रहता है। वाक्‌की सौन्दर्य-मीमांसामे कहा गया—
वाच ऋग्रस, ऋच साम रस, साम्न उद्गीथो रस ।
(छान्दोग्य उपनिषद् १।१।२)
वाक्‌का रस (सौन्दर्य) ऋक् (कविता) है। ऋक्‌का
रस साम (लय-नाद-सौन्दर्य या समरसता) है। सामका
रस उद्गीथ है। (उद्गीथ सामवेदका द्वितीय भाग, छान्दोग्य
उपनिषद्‌में उद्गीथसे प्रणवका ग्रहण किया गया है।)
भाव यह है कि वाक्‌का सौन्दर्य छन्दका परिधान पाकर
चमक उठता है। तब वाक् ऋक्, छन्द, श्लोक अथवा
कविताके नामसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन
  • वैष्णव-उपनिषद् * १०९
    समाप्त नहीं होती । हम यह भी देख सकते हैं कि उस
    परिवर्तनशील वस्तु और उस स्थिर-बिन्दुमें कोई तात्त्विक भेद
    नहीं है। केवल इतना ही है कि एक अपने शुद्ध रूपमें है
    और दूसरा विकृत रूपमें । यदि उसकी विकृतिको परिशुद्ध
    कर दिया जाय तो केवल एक ही शुद्ध रूप रह जाता है।
    अभी कलतक इस चिर-प्रतिपादित सिद्धान्तको केवल
    दार्शनिकोंकी कल्पना समझा जाता था। परन्तु आजका भौतिक-
    विज्ञान यह सिद्ध कर रहा है कि भौतिक पदार्थ (मैटर) को
    शक्ति (फोर्स) के रूपमें परिणत किया जा सकता है। 'अणु
    बंम' इस परिवर्तनका प्रत्यक्ष प्रमाण है । साथ ही यह भी
    ध्यान देनेकी बात है कि वह स्थिर-बिन्दु या यों कहिये कि
    वह शक्ति जो प्रत्येक पदार्थमें अपरिवर्तनीय और अविनाशी
    है, दो नहीं हो सकती । दो पदार्थोंकी शक्तियोंमें मात्राका
    (डिग्रीका) अन्तर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन

११० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *

लिये ही समग्र वैकुण्ठको ही अपने साथ इस भूतलपर
अवतीर्ण किया था; इसका रोचक वर्णन यहाँ उपलब्ध होता
है। श्रीकृष्णके जीवनके आध्यात्मिक रूप जाननेके लिये
इस उपनिषद्‌की महती उपयोगिता है। श्रीकृष्ण तो स्वयं
शाश्वत ब्रह्म ही हैं और उनकी सेविका गोपिकाएँ तथा सोलह
हजार एक सौ आठ रानियाँ उपनिषद्‌की ऋचाएँ ही हैं—
अष्टादशसहस्रे द्वे शताधिक्य स्त्रियस्तथा ।
ऋचोपनिषदस्ता वै ब्रह्मरूपा ऋचः स्त्रियः ॥
४. गरुडोपनिषद्—इस स्वल्पकाय उपनिषद्‌में गारुडी
विद्याके रहस्यका उद्घाटन है । गरुडके स्वरूपका आध्यात्मिक
रीतिसे विवेचन इस ग्रन्थकी विशिष्टता है ।
५. गोपालतापिनो-उपनिषद्—इस ग्रन्थके दो भाग
हैं—(क) पूर्व, (ख) उत्तर । पूर्वतापिनोके छः अध्याय
हैं जिनमें गोपाल कृष्णके अष्टादश अक्षरवाले मन्त्रके रूप,
फल तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 125 स्कैन
  • ब्रह्मका स्मरण करो और आसक्तिका त्याग करो * १११
    निर्विशेष ब्रह्मके स्वरूपका प्रामाणिक विवेचन है। अष्टम खण्ड
    तुर्य ब्रह्मकी महनीयता तथा व्यापकताके वर्णनमे समाप्त हुआ
    है। नवम खण्डमें जीव तथा मायाके साथ ब्रह्मके सम्बन्धका
    प्रतिपादन है। इस प्रकार यह ग्रन्थ अद्वैततत्त्वके सिद्धान्तोंकी
    जानकारीके लिये नितान्त प्रौढ तथा उपादेय है।
    ११. रामतापिनो-उपनिषद्—इसके भी दो खण्ड है जिनमें
    रामकी तान्त्रिक उपासनाका विस्तृत विवेचन उपलब्ध होता
    है। राम तथा सीताके मन्त्र तथा मन्त्रके क्रमशः उद्धार तथा
    लेखनप्रकारका वर्णन है। रामका षडक्षर मन्त्र यन्त्रमें किस
    प्रकार निविष्ट किया जा सकता है तथा उसका पूजन किस
    विधिसे किया जाता है, इसी विषयका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 126 स्कैन

औपनिषद आत्मतत्त्व

(लेखक—याज्ञिक पं० श्रीवेणीरामजी शर्मा गौड़, वेदाचार्य, वेदरत्न)


[स्तम्भ १]

(१) वाङ्मय, मानवकी विशेषताओंका (आदर्श) पुञ्ज
है। आहार-विहारपर्यन्त ही अपनी चर्चाको सीमित न करते
हुए, भावीकी ओर अग्रसर रहना, उसके लिये सतत प्रयत्न
करना, मानव-जीवनकी एक विशेषता है। यह उसकी जन्म-
जात कला है। वाङ्मयमें इसी कलाका सङ्कलन रहता है।
जिसका आकलन कर अन्य मानव अपने लिये गतिपथ पाते
हैं। वह कला साहित्यिक हो, आलंकारिक हो, भौतिक हो
अथवा आध्यात्मिक हो, मानवके जीवन-विकासमे पर्यायेण
आवश्यक है। प्रत्येक कलाका अपना वाङ्मय अपने विषयमें
अवश्य सराहनीय है, तथापि अध्यात्मविवेक-कलापूर्ण वाङ्मय-
का स्थान सर्वोच्च है। क्योंकि प्रत्येक वस्तु जो कि विश्वकी
रङ्गभूमिपर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 127 स्कैन

❊ औपनिषद आत्मतत्त्व ❊ ११३
( ३ ) औपनिषद आत्मतत्त्वसम्बन्धी निम्न प्रकारकी
विप्रतिपत्तियाँ उपस्थित की जा सकती हैं—
१—औपनिषद आत्मतत्त्व शरीरादि (भौतिक तत्त्व) से विलक्षण
है या नहीं ?
२- ,, विभु किंवा अणु ?
३- ,, परिणामी सावयव किं वा नहीं ?
४- ,, ज्ञानादिका आश्रय किं वा तत्स्वरूप ?
५- ,, जगत्का उपादानकारण किंवा निमित्त ?
६- ,, अद्वितीय ही कारण, किं वा अनेक
अन्य भी ?
७- ,, का जीवसे भेद किं वा अभेद ?
१. आत्मतत्त्व शरीरादिसे विलक्षण
पूर्वपक्ष—
‘कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतः समाः ।'
( ईश० २ )
कर्म करते हुए ही सैकड़ो वर्ष जीवनेच्छाका आदेश देते
हुए यह श्रुति बतलाती है कि 'जीवन ही सब कुछ है और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 128 स्कैन

११४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *


'बालाग्रशतभागस्य' (श्वेताश्वतर० ५ । ९) इस मन्त्रमे आत्माका अणु परिमाण स्पष्ट ही बतलाया है, एव अणु परिमाण आत्माका तत्तल्लोकगमन भी सम्भव है । अतः आत्मा-का परिमाण अणु है—

उत्तरपक्ष—'अणोरणीयान्' इस मन्त्रवर्णमे जो 'अणुमे भी अणु ऐसा आत्माका स्वरूप कहा है, यह उसकी स्तुतिमात्र है, परिमाण निर्णय नहीं ।

अणिमा महिमा चैव गरिमा लघिमा तथा ।
प्राप्ति प्राकाम्यमीशित्व वशित्व चाष्टसिद्धय ॥

ये अष्टसिद्धियाँ आत्मामे बतलायी गयी है । इसीलिये आगे 'महतो महीयान्' (बड़े से-बड़ा) यह वाक्य-शेष भी सगत होगा, अन्यथा परस्पर व्याघात उपस्थित होगा । जो अणु है वह महान् कैसे ? यदि माना जाय तो परिमाणभेदसे आत्मामे भी भेद माना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 129 स्कैन

ः औपनिषद आत्मतत्त्व ः ११५

वाव अनिवार्य है। इसी प्रकार 'असुखम्' इस श्रुतिका
भी 'आत्मा सुखभिन्न है' यह अर्थ मानना चाहिये ।
उत्तरपक्ष—आत्मा ज्ञानस्वरूप ही है। ज्ञानभिन्न सभी
पदार्थ जड़ होते हैं और आत्माको जड़ मानना महामूर्खताका
लक्षण है। उपनिषदोंमें कहा है—
'अत्रायं पुरुष स्वयं ज्योति.' (बृहदारण्यकोपनिषद्)
'सत्यं ज्ञानमनन्तं ब्रह्म' (तैत्तिरीयोपनिषद्)
'अयमात्मा ब्रह्म सर्वानुभू.' (बृहदारण्यकोपनिषद्)
'विज्ञानमानन्दं ब्रह्म' (" ")
इन वाक्योंमें आत्माको ज्ञानस्वरूप कहा है। 'विज्ञानम्'
इस वाक्यमें विशेषेण ज्ञान जिसका है, इत्यादि रीतिसे व्याख्यान
स्वरशास्त्रके विपरीत होनेके कारण नहीं माना जा सकता।
इसलिये औपनिषद आत्मा ज्ञानस्वरूप है यह मानना उचित
है। घटविषयक विज्ञान आत्मा है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें