सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 80
स्थायी लिंक
पृष्ठ 80 स्कैन

६६ ~ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
फल तो अनित्य होगा और यहाँ अक्षय पदार्थकी प्राप्तिकी
बात है। ब्रह्मके विषयमे चिकीर्षाको स्थान नहीं केवल जिज्ञासा
चाहिये । श्रद्धापूर्वक प्रश्न-परिपश्न और श्रवण-मनन निधि-
ध्यासनकी ही आवश्यकता है। कर्म क्षेत्रमे—गृहस्थाश्रममे ही
समाप्त हो चुका और ब्रह्म तो सुख-दुःख—अर्थात् कर्म-
फलसे अतीत या परे है, जीवन्मुक्तावस्थामें सुख-दुःख समान
हो जाते हैं और विदेहमे दोनो नही रहते ।
प्रथम सूत्रकी वाक्यपूर्तिमें 'भवति' शब्द जोड़ना चाहिये ।
भाव यह है कि जिज्ञासा उत्पन्न नहीं की जाती, स्वतः होती
है यदि विधिवत् गृहस्थाश्रमका निर्वाह हो तो ।
जिज्ञासा होनेपर प्रश्न होता है कि ब्रह्म क्या है ? उपनिषद्-
का उत्तर है—
यतो वा इमानि भूतानि जायन्ते । येन जातानि
जीवन्ति । यत्प्रयन्त्यभिसंविशन्ति । तद्विजिज्ञासस्व ।
तद्ब्रह्मेति । ( तैत्ति० ३ । १ । १ )
इसपर वेदव्यासजीने दूसरा सूत्र बनाया—'जन्माद्यस्य
यत ।' इसकी वाक्यपूर्ति करनेपर सूत्रका रूप होगा—
'यत जन्मादि अस्य भवति तद्ब्रह्म सत्य भवति' ।
सृष्टि, स्थिति, प्रलय और मोक्ष जिससे होते हे वह ब्रह्म
है, 'जन्मादि' का यह अर्थ हुआ । जगत्के साथ देहधारी
या जीवका भी विचार इसमे ग्राह्य होना उचित है, क्योंकि
यदि केवल 'यत्प्रयन्ति' ही कहा होता तो लय हो अर्थ होता ।
जगत् ब्रह्ममे लीन होकर पुन. प्रकट होता रहता है और
जीवोका भी यही हाल है कि प्रलयके बाद फिर सृष्टिमे आते
हैं। साथमे 'अभिसंविशन्ति' शब्द भी दिया गया है।
उपनिषद् इस शब्दको देकर मोक्षकी सूचना देता है। मुक्त
जीव पूर्णरूपसे ब्रह्ममे सदाके लिये लीन हो जाते है,
ब्रह्मविद्ब्रह्मैव भवति' । केवल लीन होना परम वस्तु नही
है और चाहिये 'ब्रह्मविदाप्नोति परम्' गीतामें भगवान् श्रीकृष्ण-
ने इसी बातको कहा है—
ततो मा तत्त्वतो ज्ञात्वा विशते तदनन्तरम् ॥
( १८ । ५५ )
और समुद्रमें नदियोंके समा जानेकी उपमा देकर
'प्रविशन्ति' पद दिया है ।
'अस्य' शब्दका अर्थ सूत्रकारके अनुसार है प्रत्यक्ष जगत्,
जो इन्द्रियोंद्वारा अनुभवमें आता है अर्थात् जो अप्रत्यक्ष
ब्रह्मसे विलक्षण है । सूचित यह कर दिया कि ब्रह्मके
अस्तित्वमें इन्द्रियाँ साक्षी नही हो सकतीं ।
‘यत’ का भाव है कि ब्रह्म आप ही जगत्‌का निमित्त
और उपादान कारण है । वही सब कुछ बन गया है और
वह भी अपने ही लिये । आप ही करनेवाला, आप ही बनने-
वाला, अपने ही लिये और अपनेसे ही—ये सूत्र भाव ‘यतः’
शब्दगे व्याकरणकी दृष्टिसे भी आ जाते हैं। सृष्टि, स्थिति
और प्रलय प्रकृतिमे निरन्तर होते रहते हैं, अतएव सत्य हैं;
परतु ये विकारी सत्य हैं और ब्रह्म अविकारी सत्य है ।
वास्तवमें सत्य तो वही है जो अविकारी हो और सदा-सर्वदा
एकरस हो । वैचित्र्य यही है कि ब्रह्म सदा अविकारी होते
हुए और रहते हुए भी इस विकारी जगत्‌का अधिष्ठान है;
अतएव ब्रह्म ही सत्य है । ब्रह्मका तटस्थ लक्षण बताया सृष्टि
आदि । उसका सम्बन्ध कहकर उपनिषद्ने स्वरूपलक्षण कहा
है—‘सत्य ज्ञानमनन्तं ब्रह्म’। इस प्रकार व्यासजीने दूसरे
सूत्रमे तटस्थ लक्षण और तीन स्वरूपलक्षणोंमेसे ‘सत्यम्’
को कह दिया। अब रह गये दो स्वरूपलक्षण ‘ज्ञानम्’ और
‘अनन्तम्’ । उनको अगले दो सूत्रोंमें क्रमसे कहते है।
तीसरा सूत्र है—'शास्त्रयोनित्वात्' जिसका रूप वाक्यपूर्ति
पर होता है—
‘शास्त्रयोनित्वात् तद्ब्रह्म ज्ञान भवति ।'
इस सूत्रका आधार उपनिषद्वाक्य है—
भीषास्माद्वातः पवते । भीषोदेति सूर्य । भीषास्मादग्निश्चेन्द्रश्च । मृत्युर्धावति पञ्चम इति ।
( तैत्ति० २ । ८ । १ )
'उस ब्रह्मके भयसे वायु चलता है । इसीके भयसे
सूर्य उदय होता है तथा इसीके भयसे अग्नि, इन्द्र और पाँचवाँ
मृत्यु दौड़ता है अर्थात् ब्रह्म ही समस्त सृष्टिका शासनकर्ता
है । वह सब तत्त्व और उनके देवताओंको जानता है । वह
ज्ञानस्वरूप है, मनुष्य ज्ञानी है, परतु वह ज्ञानस्वरूप या ज्ञान
है । मनुष्यको तामस ज्ञान हुआ तो वह अज्ञानी कहा जाता
है । इस प्रकार अज्ञानीको भी ज्ञान तो रहता ही है; परतु
ब्रह्म ज्ञानी नहीं, ज्ञानस्वरूप है । सृष्टिका कार्य उसके शासनसे
होता है, वह स्वयं नहीं करता । सृष्टिमे जो नियमका पालन
हो रहा है, उन सबका मूल कारण ब्रह्म ही है ।
स्वरूपलक्षण 'अनन्तम्' भी उपनिषद्ने बताया है ।
उसके आधारपर व्यासजीने चौथा सूत्र बनाया—‘तत्त समन्व-
यात् ।' जिसकी वाक्यपूर्ति करनेपर स्वरूप बना—
'समन्वयात् तन्तु ब्रह्म अनन्त भवति'
अर्थात् वह ब्रह्म अनन्त है, क्योंकि सभी सृष्ट पदार्थोंमें

पृष्ठ 81
स्थायी लिंक
पृष्ठ 81 स्कैन
  • उपनिषदोंका सारसर्वस्व ब्रह्मसूत्र * ६७
    वह निश्चय ही भली प्रकार अनुस्यूत है। इस सूत्रका आधार
    उपनिषद्‌का निम्नाङ्कित वचन है—
    तस्माद्वा एतस्मादात्मन आकाशः संभूतः। आकाशा-
    द्वायुः। वायोरग्निः। अग्नेरापः। अद्भ्यः पृथिवी। पृथिव्या
    ओषधयः। ओषधीभ्योऽन्नम्। अन्नात्पुरुषः। स वा एष पुरुषो-
    ऽन्नरसमयः। तस्येदमेव शिरः। अयं दक्षिणः पक्षः। अयमु-
    त्तरः पक्षः। अयमात्मा। इदं पुच्छं प्रतिष्ठा।
    (तैत्ति० २।१।२)
    ब्रह्मसे आकाशादि सब क्रमसे निकले और सृष्टि हुई।
    और सृष्टि होनेके साथ ही ब्रह्म भी सृष्ट पदार्थोंमें प्रविष्ट होता
    गया। 'तत्सृष्ट्वा तदेवानुप्राविशत्' । और अन्तमें ब्रह्मसे ब्रह्ममें ही
    पहुँच गया। अर्थात् चक्रवत् व्यापार चला और जैसे चक्रका
    अन्त नहीं वैसे ही सृष्टिमें अनुस्यूत होनेसे आप ही चक्र
    पूरा कर प्रतिष्ठित रहा। अतएव वह अन्तरहित या अनन्त है।
    और आत्मा ही ब्रह्म है, यह भी उपनिषद्‌ने बता दिया। सूत्रमें
    'सम्' पद आया है, वह भली प्रकार या अच्छी तरहका भाव
    दर्शाता है। अर्थात् सृष्टिके अङ्ग प्रत्यङ्गमें ब्रह्म समाया हुआ
    है। कणमें अल्प और पर्वतमें विशेष नहीं। सर्वत्र समान
    रूपसे। और वही ब्रह्म आत्मा है। भृगुवल्लीकी शिक्षा दो
    सूत्रोंमें आ गयी।
    इस प्रकार तैत्तिरीयोपनिषद्‌की तीनों वल्लियोंको प्रथम
    चार सूत्रोंमें बाँधकर वेदव्यासजीने रख दिया। ब्रह्मजिज्ञासा
    क्यों और किसको होती है, उसका कौन अधिकार है और
    ब्रह्मका तटस्थ और स्वरूपलक्षण बताकर उसका निरूपण कर
    दिया। जैसे उपनिषद्‌ने ब्रह्मप्राप्तिकी युक्ति बतायी है, उसीके
    आधारपर आगे भी सूत्र हैं।
    केवल चतुःसूत्री ही नहीं, समस्त ब्रह्मसूत्रकी रचना
    तैत्तिरीयोपनिषद्‌पर अवलम्बित है और इस उपनिषद्‌में ब्रह्म
    ज्ञानसम्बन्धी समस्त सिद्धान्तोंका समावेश होनेसे वेदव्यास
    भगवान्‌ने इसको इतना महत्त्व दिया है।

उपनिषदोंका सारसर्वस्व ब्रह्मसूत्र
( लेखक—पं० श्रीकृष्णदत्तजी भारद्वाज एम० ए०, आचार्य )
'उपनिषद्' शब्दका मुख्य अर्थ है उपासना। इस
विश्वके उदय, विभव और लयकी लीलामें¹ लीन परमात्माके
निरतिशय ऐश्वर्यसे विमुग्ध प्राचीन ऋषि मुनियोंकी भक्तिभाव-
भरित भावनाओंके शब्दचित्रोंके समुदायका नाम ही उपनिषद्
है। प्रसङ्गतः अन्यान्य विषयोंका भी समावेश यद्यपि
उपनिषद्-ग्रन्थोंमें है, तथापि मुख्य प्रतिपाद्य विषय उपासना
ही है। ब्रह्मका साक्षात्कार करनेवाले ब्रह्मर्षियोंने उस परमतत्त्व-
का प्रतिपादन करना चाहा, वाणीसे अतीतका वाणीद्वारा वर्णन
करना चाहा तो अपने उस अलौकिक देवताकी वाङ्मयी
आराधनामे वे लौकिक पदावलीका ही प्रयोग कर सके।
परमेश्वरकी ऐकान्तिक और आत्यन्तिक दिव्यताको प्रकट
करनेके लिये उन्हे अपने कोषमे प्राण², ज्योति³ और आकाश⁴
जैसे शब्दोंसे बढकर शब्द न मिल सके, अतएव उन्हीं पदोंके
प्रयोगसे उन्हें सन्तोष करना पडा, किंतु साधारण जनताने
प्राणादि शब्दोंका लौकिक अर्थ करना प्रारम्भ किया तो
आवश्यकता इस बातकी हुई कि इस प्रकारके विरोधका
परिहार किया जाय। ऐसे-ऐसे संशयास्पद स्थलोका परमात्म-
परक अर्थ दिखानेके लिये एव ऐसी ही अन्यान्य पारमार्थिक
शङ्काओंके निरासके साथ-साथ सत्सिद्धान्तके निरूपणके लिये
कृष्णद्वैपायन वेदव्यासजीने एक सूत्रमयी रचना की। उसी-
का नाम ब्रह्मसूत्र है। वेदान्तसूत्र और भिक्षुसूत्र भी इसके
पर्याय हैं। गीताकी रचनासे पूर्व ही इन सूत्रोंका निर्माण हो
चुका था⁵। इन सूत्रोंको उपनिषदोंका सार कहना युक्तियुक्त
है। विभिन्न आचार्योंने अपने अपने मतके अनुसार ब्रह्मसूत्र-
पर भाष्य किये हैं जो सभी अपने-अपने दृष्टिकोणोंसे उपादेय
हैं। पुराणशिरोमणि श्रीमद्भागवत ब्रह्मसूत्र-प्रतिपादित
अर्थका ही समर्थक है, जैसी कि सूक्ति है—
अर्थोऽयं ब्रह्मसूत्राणाम् ।

१. लोकवत्तु लीलाकैवल्यम्। ( ब्रह्मसूत्र २।१।३३ )
२ अत एव प्राण। ( ब्रह्मसूत्र १।१।२० )
३ ज्योतिश्चरणाभिधानात् । ( ब्रह्मसूत्र १।१।२५ )
४. आकाशस्तल्लिङ्गात् । ( ब्रह्मसूत्र १।१।२२ )
५. ब्रह्मसूत्रपदैश्चैव हेतुमद्भिर्विनिश्चितैः । ( गीता १३।४)

पृष्ठ 82
स्थायी लिंक
पृष्ठ 82 स्कैन

उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना
( लेखक-श्रीजयदयालजी गोयन्दका )
ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात् पूर्णमुदच्यते ।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ॥ ( बृहदारण्यक० ५ । १ । १ )
‘वह सच्चिदानन्दघन परमात्मा अपने-आपसे परिपूर्ण है, यह ससार भी उस परमात्मासे परिपूर्ण है, क्योंकि उस
पूर्ण ब्रह्म परमात्मासे ही यह पूर्ण ( ससार ) प्रकट हुआ है, पूर्ण ( ससार ) के पूर्ण ( पूरक परमात्मा ) को स्वीकार करके
उसमें स्थित होनेसे उस साधकके लिये एक पूर्ण ब्रह्म परमात्मा ही अवशेष रह जाता है।’

हिंदू-शास्त्रोंका मूल वेद है, वेद अनन्त ज्ञानके भण्डार
हैं, वेदोंका ज्ञानकाण्ड उसका शीर्षस्थानीय या अन्त है, वही
उपनिषद् या वेदान्तके नामसे ख्यात है। उपनिषदोंमें ब्रह्मके
स्वरूपका यथार्थ निर्णय किया गया है और साथ ही उसकी
प्राप्तिके लिये विभिन्न रुचि और स्थितिके साधकोंके लिये
विभिन्न उपासनाओंका प्रतिपादन किया गया है। उनमें जो
प्रतीकोपासनाका वर्णन है, उसे भी एकदेशीय और सर्व-
देशीय—दोनों ही प्रकारसे करनेको कहा गया है। ऐसी
उपासना स्त्री, पुत्र, धन, अन्न, पशु आदि इस लोकके
भोगोंकी तथा नन्दनवन, अप्सराएँ और अमृतपान आदि
स्वर्गीय भोगोंकी प्राप्तिके उद्देश्यसे करनेका भी प्रतिपादन
किया गया है एव साथ ही परमात्माकी प्राप्तिके लिये भी
अनेक प्रकारकी उपासनाएँ बतलायी गयी हैं। उनमेंसे इस
लोक और परलोकके भोगोंकी प्राप्तिके उद्देश्यसे की जानेवाली
उपासनाओंके सम्बन्धमें यहाँ कुछ लिखनेका अवसर नहीं
है। उपनिषदोंमें परमात्माकी प्राप्तिविषयक उपासनाओंके
जो विस्तृत विवेचन हैं, उन्हींका यहाँ बहुत संक्षेपमें कुछ
दिग्दर्शन कराया जाता है।

उपनिषदोंमें परमात्माकी प्राप्तिके लिये दृष्टान्त, उदाहरण,
रूपक, संकेत तथा विधि निषेधात्मक विविध वाक्योंके द्वारा
विविध युक्तियोंसे विभिन्न साधन बतलाये गये हैं, उनमेंसे
किसी भी एक साधनके अनुसार संलग्न होकर अनुष्ठान
करनेपर मनुष्यको परमात्माकी प्राप्ति हो सकती है। उपनिषदुक्त
सभी साधन १ भेदोपासना, और २ अभेदोपासना—इन दो
उपासनाओंके अन्तर्गत आ जाते है। भेदोपासनाके भी दो
प्रकार है। एक तो वह, जिसमे साधनमें भेदभावना रहती
है और फलमें भी भेदरूप ही रहता है, और दूसरी वह, जिसमे
साधनकालमे तो भेद रहता है, परतु फलमे अभेद होता है।
पहले क्रमग हम भेदोपासनापर ही विचार करते हैं।

भेदोपासना

भेदोपासनामें तीन पदार्थ अनादि माने जाते हैं—
१ माया ( प्रकृति ), २ जीव और ३. मायापति परमेश्वर ।
इनका वर्णन उपनिषदोंमें कई जगह आता है। प्रकृति जड
है और उसका कार्यरूप दृश्यवर्ग क्षणिक, नाशवान् और
परिणामी है। जीवात्मा और परमेश्वर—दोनों ही नित्य
चेतन और आनन्दस्वरूप हैं, किंतु जीवात्मा अल्पज्ञ है और
परमेश्वर सर्वज्ञ हैं; जीव असमर्थ है और परमेश्वर सर्वसमर्थ हैं,
जीव अंश है और परमेश्वर अंशी हैं, जीव भोक्ता है और
परमेश्वर साक्षी हैं एव जीव उपासक है और परमेश्वर उपास्य
हैं। वे परमेश्वर समय-समयपर प्रकट होकर जीवोंके कल्याणके
लिये उपदेश भी देते हैं।

इस विषयमे केनोपनिषद्में एक इतिहास आता है।
एक समय परमेश्वरके प्रतापसे स्वर्गके देवताओंने असुरोंपर
विजय प्राप्त की। पर देवता अज्ञानसे अभिमानवश यह
मानने लगे कि हमारे ही प्रभावसे यह विजय हुई है।
देवताओंके इस अज्ञानपूर्ण अभिमानको दूर कर उनका हित
करनेके लिये स्वय सच्चिदानन्दघन परमात्मा उन देवताओंके
निकट सगुण-साकार यक्षरूपमें प्रकट हुए। यक्षका परिचय
जाननेके लिये इन्द्रादि देवताओंने पहले अग्निको भेजा।
यक्षने अग्निसे पूछा—‘तुम कौन हो और तुम्हारा क्या सामर्थ्य
है ?’ उन्होंने उत्तर दिया कि ‘मै जातवेदा अग्नि हूँ और चाहूँ
तो सारे ब्रह्माण्डको जला सकता हूँ।’ यक्षने एक तिनका
रखा और उस जलानेको कहा, किंतु अग्नि उसको नही जला
सके एवं लौटकर देवताओंसे बोले—‘मैं यह नहीं जान सका
कि यह यक्ष कौन है।’ तदनन्तर देवताओंके भेजे हुए
वायुदेव गये। उनसे भी यक्षने यही पूछा कि ‘तुम कौन हो
और तुम्हारा क्या सामर्थ्य है ?’ उन्होंने कहा—‘मैं मातरिश्वा
वायु हूँ और चाहूँ तो सारे ब्रह्माण्डको उड़ा सकता हूँ।’

पृष्ठ 83
स्थायी लिंक
पृष्ठ 83 स्कैन

यहाँ पृष्ठ का पूर्ण और यथावत् पाठ दिया गया है:


[पृष्ठ शीर्ष]

  • उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना * ६९

[बायाँ स्तम्भ]

तब यक्षने उनके सामने भी एक तिनका रखा किंतु वे उसे
उडा नहीं सके और लौटकर उन्होंने भी देवताओंसे यही
कहा कि 'मैं इसको नहीं जान सका कि यह यक्ष कौन है ?'
तत्पश्चात् स्वय इन्द्रदेव गये, तब यक्ष अन्तर्धान हो गये ।
तदनन्तर इन्द्रने उसी आकाशमें हैमवती उमादेवीको देखकर
उनसे यक्षका परिचय पूछा । उमादेवीने बतलाया कि 'वह
ब्रह्म था और उस ब्रह्मकी ही इस विजयमें तुम अपनी विजय
मानने लगे थे ।' इस उपदेशसे ही इन्द्रने समझ लिया कि
'यह ब्रह्म है।' फिर अग्नि और वायु भी उस ब्रह्मको जान
गये । इन्होंने ब्रह्मको सर्वप्रथम जाना, इसलिये इन्द्र, अग्नि
और वायुदेवता अन्य देवताओंसे श्रेष्ठ माने गये ।
इस कथासे यह भी सिद्ध हो जाता है कि प्राणियोंमें जो कुछ
भी बल, बुद्धि, तेज एव विभूति है, सब परमेश्वरसे ही है ।
गीतामे भी श्रीभगवान्ने कहा है—
यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं श्रीमदूर्जितमेव वा ।
तत्तदेवावगच्छ त्व मम तेजोंऽशसम्भवम् ॥
( १० । ४१ )
‘जो-जो भी विभूतियुक्त अर्थात् ऐश्वर्ययुक्त, कान्तियुक्त
और शक्तियुक्त वस्तु है, उस-उसको तू मेरे तेजके अशकी ही
अभिव्यक्ति जान ।’
इस प्रकार उपनिषदोंमें कहीं साकाररूपसे और कहीं
निराकाररूपसे, कहीं सगुणरूपसे और कहीं निर्गुणरूपसे भेद-
उपासनाका वर्णन आता है । वहाँ यह भी बतलाया है कि
उपासक अपने उपास्यदेवकी जिस भावसे उपासना करता है,
उसके उद्देश्यके अनुसार ही उसकी कार्य-सिद्धि हो जाती है ।
कठोपनिषद्में सगुण-निर्गुणरूप ओंकारकी उपासनाका भेद
रूपसे वर्णन करते हुए यमराज नचिकेताके प्रति कहते हैं—
एतद्धयेवाक्षरं ब्रह्म एतद्धयेवाक्षरं परम् ।
एतद्धयेवाक्षरं ज्ञात्वा यो यदिच्छति तस्य तत् ॥
एतदालम्बन श्रेष्ठमेतदालम्बन परम् ।
एतदालम्बन ज्ञात्वा ब्रह्मलोके महीयते ॥
( १ । २ । १६-१७ )
‘यह अक्षर ही तो ब्रह्म है और अक्षर ही परब्रह्म है,
इसी अक्षरको जानकर जो जिसको चाहता है, उसको वही
मिल जाता है । यही उत्तम आलम्बन है, यही सबका अन्तिम
आश्रय है । इस आलम्बनको भलीभाँति जानकर साधक ब्रह्म-
लोकमें महिमान्वित होता है ।
इसलिये कल्याणकामी मनुष्योंको इस दुःखरूप संसार-


[दायाँ स्तम्भ]

सागरसे सदाके लिये पार होकर परमेश्वरको प्राप्त करनेके लिये
ही उनकी उपासना करनी चाहिये, सासारिक पदार्थोंके लिये
नहीं। वे परमेश्वर इस शरीरके अदर सबके हृदयमें निराकार-
रूपसे सदा सर्वदा विराजमान हैं, परतु उनको न जाननेके
कारण ही लोग दुःखित हो रहे हैं। जो उन परमेश्वरकी
उपासना करता है, वह उन्हें जान लेता है और इसलिये सम्पूर्ण
दुःखों और शोकससमूहोंसे निवृत्त होकर परमेश्वरको प्राप्त कर
लेता है । मुण्डकोपनिषद्में भी बतलाया है—
द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया
समानं वृक्षं परिषस्वजाते ।
तयोरन्य. पिप्पलं स्वाद्वत्त्य-
नश्नन्नन्यो अभिचाकशीति ॥
समाने वृक्षे पुरुषो निमग्नो-
ऽनीशया शोचति मुह्यमान. ।
जुष्टं यदा पश्यत्यन्यमीश-
मस्य महिमानमिति वीतशोक ॥
यदा पश्यः पश्यते रुक्मवर्णं
कर्तारमीशं पुरुषं ब्रह्मयोनिम् ।
तदा विद्वान् पुण्यपापे विधूय
निरञ्जनः परमं साम्यमुपैति ॥
( ३ । १ । १-३ )
‘एक साथ रहनेवाले तथा परस्पर सखाभाव रखनेवाले
दो पक्षी ( जीवात्मा और परमात्मा ) एक ही वृक्ष ( शरीर )
का आश्रय लेकर रहते हैं, उन दोनोंमेंसे एक तो उस वृक्षके
कर्मरूप फलोंका स्वाद ले-लेकर उपभोग करता है, किंतु
दूसरा न खाता हुआ केवल देखता रहता है । इस शरीररूपी
समान वृक्षपर रहनेवाला जीवात्मा शरीरकी गहरी आसक्तिमें
डूबा हुआ है और असमर्थतारूप दीनताका अनुभव करता
हुआ मोहित होकर शोक करता रहता है, किंतु जब कभी
भगवान्‌की अहैतुकी दयासे भक्तोद्वारा नित्यसेवित तथा
अपनेसे भिन्न परमेश्वरको और उनकी महिमाको यह प्रत्यक्ष कर
लेता है, तब सर्वथा शोकरहित हो जाता है तथा जब यह
द्रष्टा ( जीवात्मा ) सबके शासक, ब्रह्माके भी आदिकारण,
सम्पूर्ण जगत्‌के रचयिता, दिव्यप्रकाशस्वरूप परमपुरुषको
प्रत्यक्ष कर लेता है, उस समय पुण्य पाप—दोनोंसे रहित होकर
निर्मल हुआ वह ज्ञानी भक्त सर्वोत्तम समताको प्राप्त कर
लेता है ।’
वह सगुण-निर्गुणरूप परमेश्वर सब इन्द्रियोंमे रहित होकर
भी इन्द्रियोंके विषयोंको जाननेवाला है । वह सबकी उत्पत्ति

पृष्ठ 84
स्थायी लिंक
पृष्ठ 84 स्कैन

७० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
और पालन करनेवाला होकर भी अकर्ता ही है । उस सर्वेश,
सर्वव्यापी, अकारण दयालु और परम प्रेमी हृदयस्थित निराकार
परमेश्वरकी स्तुति-प्रार्थना करनी चाहिये । उस भजनेयोग्य
परमात्माकी शरण लेनेसे मनुष्य सारे दुःख, क्लेश, पाप और
विकारोंसे छूटकर परम शान्ति और परम गतिस्वरूप मुक्तिको
प्राप्त करता है । इसलिये सबकी उत्पत्ति, स्थिति और प्रलय
करनेवाले, सर्वशक्तिमान्, सर्वाधार, सर्वव्यापी, सूक्ष्म-से-सूक्ष्म
और महान्-से-महान् उस सर्वसुहृद् परमेश्वरको तत्त्वसे
जानकर उसे प्राप्त करनेके लिये सब प्रकारसे उसीकी शरण
लेनी चाहिये ।
श्वेताश्वतरोपनिषद्में परमेश्वरकी भेदरूपसे उपासना-
का वर्णन विस्तारसहित आता है, उसमेंसे कुछ मन्त्र यहाँ
दिये जाते हैं—
सर्वेन्द्रियगुणाभासं सर्वेन्द्रियविवर्जितम् ।
सर्वस्य प्रभुमीशानं सर्वस्य शरणं बृहत् ॥
( ३ । १७ )
‘जो परमपुरुष परमेश्वर समस्त इन्द्रियोंसे रहित होनेपर
भी समस्त इन्द्रियोंके विषयोंको जाननेवाला है तथा सबका
स्वामी, सबका शासक और सबसे बड़ा आश्रय है, उसकी
शरण जाना चाहिये ।’
अणोरणीयान्महतो महीया-
नात्मा गुहायां निहितोऽस्य जन्तो ।
तमक्रतु पश्यति वीतशोको
धातु. प्रसादान्महिमानमीशम् ॥
( ३ । २० )
‘वह सूक्ष्मसे भी अतिसूक्ष्म तथा बड़ेसे भी बहुत बड़ा
परमात्मा इस जीवकी हृदयरूप गुफामें छिपा हुआ है, सब-
की रचना करनेवाले परमेश्वरकी कृपासे जो मनुष्य उस सङ्कल्प-
रहित परमेश्वरको और उसकी महिमाको देख लेता है, वह
सब प्रकारके दुःखोंसे रहित होकर आनन्दस्वरूप परमेश्वरको
प्राप्त कर लेता है ।’
और भी कहा है--
मायां तु प्रकृतिं विद्यान्मायिनं तु महेश्वरम् ।
तस्यावयवभूतैस्तु व्याप्तं सर्वमिदं जगत् ॥
यो योनिं योनिमधितिष्ठत्येको यस्मिन्निदं स च वि चैति सर्वम् ।
तमीशानं वरदं देवमीड्यं निचाय्येमा शान्तिमत्यन्तमेति ॥
( ४ । १०-११ )
‘माया तो प्रकृतिको समझना चाहिये और महेश्वरको
मायापति समझना चाहिये; उस परमेश्वरकी शक्तिरूपा प्रकृतिके
ही अङ्गभूत कारण-कार्यसमुदायसे यह सम्पूर्ण जगत् व्याप्त हो
रहा है । जो अकेला ही प्रत्येक योनिका अधिष्ठाता हो रहा है,
जिसमें यह समस्त जगत् प्रलयकालमें विलीन हो जाता है,
और सृष्टिकालमें विविध रूपोंमें प्रकट भी हो जाता है, उस
सर्वनियन्ता, वरदायक, स्तुति करनेयोग्य परमदेव परमेश्वरको
तत्त्वसे जानकर मनुष्य निरन्तर बनी रहनेवाली इस मुक्तिरूप
शान्तिको प्राप्त हो जाता है ।’
सूक्ष्मातिसूक्ष्मं कलिलस्य मध्ये विश्वस्य स्रष्टारमनेकरूपम् ।
विश्वस्यैकं परिवेष्टितारं ज्ञात्वा शिवं शान्तिमत्यन्तमेति ॥
( ४ । १४ )
‘जो सूक्ष्मसे भी अत्यन्त सूक्ष्म, हृदयगुहारूप गुह्यस्थानके
भीतर स्थित, अखिल विश्वकी रचना करनेवाला, अनेक रूप
धारण करनेवाला तथा समस्त जगत्‌को सब ओरसे घेरे रखने-
वाला है, उस एक अद्वितीय कल्याणस्वरूप महेश्वरको जानकर
मनुष्य सदा रहनेवाली शान्तिको प्राप्त होता है ।’
एको देव सर्वभूतेषु गूढ. सर्वव्यापी सर्वभूतान्तरात्मा ।
कर्माध्यक्ष. सर्वभूताधिवास. साक्षी चेता केवलो निर्गुणश्च ॥
एको वशी निष्क्रियाणा बहूनामेक बीजं बहुधा य. करोति ।
तमात्मस्थं येऽनुपश्यन्ति धीरास्तेषा सुखं शाश्वतं नेतरेषाम्॥
( ६ । ११-१२ )
‘वह एक देव ही सब प्राणियोंमें छिपा हुआ सर्वव्यापी
और समस्त प्राणियोंका अन्तर्यामी परमात्मा है, वही सबके
कर्मोंका अधिष्ठाता, सम्पूर्ण भूतोंका निवासस्थान, सबका
साक्षी, चेतनस्वरूप, सर्वथा विशुद्ध और गुणातीत है तथा
जो अकेला ही बहुत-से वास्तवमें अक्रिय जीवोंका शासक है
और एक प्रकृतिरूप बीजको अनेक रूपोंमें परिणत कर देता
है, उस हृदयस्थित परमेश्वरका जो धीर पुरुष निरन्तर
अनुभव करते हैं, उन्हींको सदा रहनेवाला परमानन्द प्राप्त
होता है, दूसरोंको नहीं ।’
यो ब्रह्माणं विदधाति पूर्वं यो वै वेदांश्च प्रहिणोति तस्मै ।
तंह देवमात्मबुद्धिप्रकाशं मुमुक्षुर्वे शरणमहं प्रपद्ये ॥
( ६ । १८ )
‘जो परमेश्वर निश्चय ही सबसे पहले ब्रह्माको उत्पन्न
करता है और जो निश्चय ही उस ब्रह्माको समस्त वेदोंका ज्ञान
प्रदान करता है, उस परमात्मविषयक बुद्धिको प्रकट करनेवाले
प्रसिद्ध देव परमेश्वरकी मैं मोक्षकी इच्छावाला साधक शरण
लेता हूँ ।’

पृष्ठ 85 स्कैन
  • उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना * ७१
    [बायाँ स्तम्भ]
    जिसमें साधनमे भी भेद हो और फलमें भी भेद हो,
    ऐसी भेदोपासनाका वर्णन ऊपर किया गया, अब साधनमे तो
    भेद हो, किंतु फलमे अभेद ऐसी उपासनापर विचार किया
    जाता है ।
    शास्त्रोंमें भेदोपासनाके अनुसार चार प्रकारकी मुक्ति
    बतलायी गयी है—१. सालोक्य, २. सामीप्य. ३. सारूप्य
    और ४. सायुज्य । इनमेंसे पहली तीन तो साधनमे भी भेद
    और फलमे भी भेदवाली हैं, किंतु सायुज्य-मुक्तिमे साधनमे तो
    भेद है, पर फलमे भेद नहीं रहता । भगवान्‌के परम धाममे
    जाकर वहाँ निवास करनेको 'सालोक्य' मुक्ति कहते हैं; जो
    वात्सल्य आदि भावसे भगवान्‌की उपासना करते हैं,वे 'सालोक्य'
    मुक्तिको पाते हैं । भगवान्‌के परम धाममें जाकर उनके समीप
    निवास करनेको 'सामीप्य' मुक्ति कहते हैं; जो दासभावसे या
    माधुर्यभावसे भगवान्‌की उपासना करते है, वे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 86 स्कैन

७२ - महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
क्षरं प्रधानममृताक्षरं हरः
क्षरात्मानावीशते देव एकः ।
तस्याभिध्यानाद्योजनात्तत्त्वभावा-
द्भूयश्चान्ते विश्वमायानिवृत्तिः ॥
( श्वेताश्वतर० १। ९-१०)
'सर्वज्ञ और अल्पज्ञ, सर्वसमर्थ और असमर्थ—ये दोनों
परमात्मा और जीवात्मा अजन्मा है तथा भोगनेवाले जीवात्मा-
के लिये उपयुक्त भोग्य-सामग्रीसे युक्त और अनादि प्रकृति
एक तीसरी शक्ति है ( इन तीनोंमें जो ईश्वर-तत्त्व है, वह
शेष दोसे विलक्षण है) क्योंकि वह परमात्मा अनन्त,
सम्पूर्ण रूपोंवाला और कर्त्तापनके अभिमानसे रहित है। जब
मनुष्य इस प्रकार ईश्वर, जीव और प्रकृति—इन तीनोंको
ब्रह्मरूपमें प्राप्त कर लेता है (तब वह सब प्रकारके बन्धनो-
से मुक्त हो जाता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 87 स्कैन
  • उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना * ७३
    'यह समस्त जगत् निश्चय ही ब्रह्म है, इसकी उत्पत्ति,
    स्थिति और लय—उस ब्रह्मसे ही है—इस प्रकार समझकर
    शान्तचित्त हुआ उपासना करे।'
    (२) 'तत्' पदके लक्ष्य ब्रह्मके स्वरूपका, जो कुछ
    जड़-चेतन, स्थावर-जङ्गम चराचर संसार है, वह सब ब्रह्म
    ही है, इस प्रकार निरूपण किया गया । अब उसी 'तत्'
    पदके लक्ष्यार्थ ब्रह्मके निर्विशेष स्वरूपका वर्णन किया जाता
    है । वह निर्गुण-निराकार अक्रिय निर्विकार परमात्मा इस
    क्षणभङ्गुर नाशवान् जड़ दृश्यवर्ग मायासे सर्वथा अतीत है ।
    जो कुछ यह दृश्यवर्ग प्रतीत होता है, वह सब अज्ञानमूलक
    है । वास्तवमें एक विज्ञानानन्दघन अनन्त निर्विशेष ब्रह्मके
    अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है । इस प्रकारके अनुभवसे
    वह इस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 88 स्कैन

७४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
‘परन्तु जो मनुष्य सम्पूर्ण प्राणियोंको आत्मामें ही देखता
है और आत्माको सारे भूतोंमें देखता है अर्थात् सम्पूर्ण भूतों-
को अपना आत्मा ही समझता है, वह फिर किसीसे घृणा नहीं
करता—सबको अपना आत्मा समझनेवाला किससे कैसे
घृणा करे ?
इस प्रकारसे जब आत्मतत्त्वको जाननेवाले महात्माके लिये
सब आत्मा ही हो जाता है, तब फिर एकत्वका अर्थात् सबमें
एक आत्माका अनुभव करनेवाले उस मनुष्यको कहाँ मोह है
और कहाँ शोक है अर्थात् सबमें एक विज्ञान आनन्दमय
परब्रह्म परमात्माका अनुभव करनेवाले पुरुषके शोक-मोह
आदि विकारोंका अत्यन्त अभाव हो जाता है।’
इस विषयका रहस्य समझानेके लिये छान्दोग्य-उपनिषद्में
एक इतिहास आता है। अरुणका पौत्र और उद्दालकका पुत्र
श्वेतकेतु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 89 स्कैन
  • उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना * ७५
    [बायाँ स्तम्भ]
    श्वेतकेतुने कहा—‘भगवन् ! मुझे फिर समझाइये ।’
    पिता आरुणिने कहा—‘अच्छा, एक वट-वृक्षका फल तोड़कर
    ला ! फिर तुझे समझाऊँगा ।’ श्वेतकेतु फल ले आया ।
    पिताने कहा—‘इसे तोड़कर देख, इसमें क्या है ?’ श्वेतकेतुने
    फल तोड़कर कहा—‘भगवन् ! इसमें छोटे-छोटे बीज हैं।’
    ऋषि उद्दालक बोले—‘अच्छा, एक बीजको तोड़कर देख,
    उसमे क्या है ?’ श्वेतकेतुने बीजको तोड़कर कहा—‘इसमें
    तो कुछ भी नहीं दीखता ।’ तब पिता आरुणि बोले—‘‘हे
    सोम्य ! तू इस वट-बीजके सूक्ष्म तत्त्वको नहीं देखता, इस
    अत्यन्त सूक्ष्म तत्त्वसे ही महान् वटका वृक्ष निकलता है। बस,
    जैसे यह अत्यन्त सूक्ष्म वट-बीज बड़े भारी वटके वृक्षका
    आधार है, इसी प्रकार सूक्ष्म मत् आत्मा इस समस्त स्थूल
    जगत्का आधार है। हे सोम्य ! मैं सत्य कहता हूँ, तू मेरे
    वचनमें श्रद्धा रख । यह जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 90 स्कैन

७६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
श्रृणुयात्तत्केन कमभिवदेत्तत्केन क मन्वीत तत्केन कं
विजानीयात् । येनेदम् सर्वं विजानाति तं केन विजानीया-
द्विज्ञातारमरे केन विजानीयादिति ।' ( २ । ४ । १४ )
'जहाँ ( अविद्यावस्थामें ) द्वैत-सा होता है, वहीं अन्य
अन्यको सूँघता है, अन्य अन्यको देखता है, अन्य अन्यको
सुनता है, अन्य अन्यका अभिवादन करता है, अन्य अन्यका
मनन करता है तथा अन्य अन्यको जानता है, किंतु जहाँ
इसके लिये सब आत्मा ही हो गया है, वहाँ किसके द्वारा किसे
सूँघे, किसके द्वारा किसे देखे, किसके द्वारा किसे सुने, किस-
के द्वारा किसका अभिवादन करे, किसके द्वारा किसका मनन
करे और किसके द्वारा किसे जाने ? जिसके द्वारा इस सबको
जानता है, उसको किसके द्वारा जाने ? हे मैत्रेयी ! विज्ञाता
को किसके द्वारा जाने ?'
इस प्रकार बृहदारण्यक उपनिषद्के दूसरे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 91 स्कैन
  • उपनिषदोंमें भेद और अभेद-उपासना * ७७
    [बायाँ स्तम्भ]
    व्याचक्ष्वेत्येष त आत्मा सर्वान्तरः । कतमो याज्ञवल्क्य सर्वा-
    न्तरो योऽशनायापिपासे शोकं मोहं जरां मृत्युमत्येति ।
    (३।५।१)
    'इसके पश्चात् कौषीतकेय कहोलने 'हे याज्ञवल्क्य !'
    (इस प्रकार सम्बोधित करके) कहा—'जो भी साक्षात्
    अपरोक्ष ब्रह्म और सर्वान्तर आत्मा है, उसकी तुम मेरे प्रति
    व्याख्या करो।' इसपर याज्ञवल्क्यने कहा—'यह तेरा आत्मा
    सर्वान्तर है।' कहोलने पूछा—'याज्ञवल्क्य ! वह सर्वान्तर
    कौन-सा है।' तब याज्ञवल्क्यने कहा—'जो क्षुधा, पिपासा,
    शोक, मोह, जरा और मृत्युसे परे है (वह तेरा आत्मा
    सर्वान्तर है)।'
    फिर आरुणि उद्दालकने याज्ञवल्क्यसे कहा—'यदि
    तुम उस सूत्र और अन्तर्यामीको नहीं जानते हो और फिर
    भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 92 स्कैन

७८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *


जो पुरुष ज्ञानयोग और कर्मयोगको फलरूपमें एक देखता
है, वही यथार्थ देखता है।'
और भी कहा है—
ध्यानेनात्मनि पश्यन्ति केचिदात्मानमात्मना ।
अन्ये सांख्येन योगेन कर्मयोगेन चापरे ॥
(१३ । २४)
'उस परमात्माको कितने ही मनुष्य तो शुद्ध हुई सूक्ष्म
बुद्धिसे ध्यानके द्वारा हृदयमें देखते हैं; अन्य कितने ही
ज्ञानयोगके द्वारा और दूसरे कितने ही कर्मयोगके द्वारा
देखते हैं अर्थात् प्राप्त करते हैं।'
गीता, उपनिषद् आदि शास्त्रोंमें जितने साधन बतलाये
हैं, उन सबका फल—अन्तिम परिणाम एक ही है और वह
अनिर्वचनीय है, जिसे कोई किसी प्रकार भी बतला नहीं
सकता । जो कुछ भी बतलाया जाता है, उससे वह अत्यन्त
विलक्षण है ।
इस प्रकार यहाँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 93 स्कैन
  • ईशोपनिषदमें 'शक्तिकारणवाद' *
    न चेदेवं देवो न खलु कुशलः स्पन्दितुमपि ।
    (सौ० ल०)
    शक्तियुक्त ब्रह्म ही कार्य करनेमें समर्थ होता है, अन्यथा
    वह कुछ भी नहीं कर सकता। ब्रह्मवाद निरीह, निष्क्रिय,
    निरञ्जन आदि लक्षणोंवाले परम तत्त्वको बतलाता है, परंतु
    ऐसे लक्षणोंवाले तत्त्वसे सृष्टि-कार्य नहीं हो सकता, न उससे
    सृष्टिका सङ्कल्प ही बन सकता है, न उसमे आविर्भाव-तिरोभाव
    ही हो सकते हैं। अतएव शक्ति-पदार्थको ही जगत्‌का कारण
    मानना पड़ता है। इस मतमें ब्रह्म जीवको भी अन्ततोगत्वा
    धर्मी शक्तिके रूपमें अङ्गीकार कर लिया गया है। इस प्रकार
    सारा विश्व शक्तिमयके रूपमें ही दृष्टिगोचर होता है—
    'सर्वं शाक्तमजीवन्त्‌' (बह्वृच०)
    इस श्रुतिका भाव ही सर्वत्र अनुभूत होता है। 'ईशावास्य-
    मिदम्' इसी अभिप्रायका द्योतक है। इसलिये शक्तिकारणवाद
    ही युक्तिसङ्गत सिद्धान्त है। 'तदेजति तन्नैजति'

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 94 स्कैन

८० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
निःसन्दिग्ध रूपसे सिद्ध करता है, जिससे ईशोपनिषद्‌का तात्पर्य
'शक्ति-कारणवादसे' स्पष्ट हो जाता है।

विद्या, अविद्या, सम्भूति, असम्भूति

'विद्या-अविद्या' आदि प्रतिपादन करनेवाले छः मन्त्रोंके
अर्थ उपनिषद्‌के भाष्यकारोंने भिन्न भिन्न रीतिसे परस्पर
विलक्षण रूपसे किये हैं। कोई समुच्चयवादके अनुसार, कोई
क्रमसमुच्चयके अनुसार, तो कोई कुछ, तो कोई कुछ। सम्भूति-
असम्भूतिका भी अर्थ ऐसे ही किया गया है—कोई विज्ञानवाद-
के खण्डनमें करते हैं, तो कोई प्रतिमा पूजनके निषेधमे। इन
अर्थांपर दृष्टि डालते हैं तो इनका अभिप्राय समझना एक
दुरूह कार्य प्रतीत होता है। 'ललितासहस्रनाम'के 'सौभाग्य-
भास्कर' भाष्य करनेवाले स्वनामधन्य आचार्य भास्कररायने
'विद्याविद्यास्वरूपिणी' इस नामकी जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 95 स्कैन

ब्रह्म और ईश्वरसम्बन्धी औपनिषदिक विचार
( लेखक-दीवानबहादुर श्री के० एस० रामस्वामी शास्त्री )
आज तो ऐसी धारणाओंका अस्तित्व देखनेमे आ रहा है,
जिनसे हिंदुत्वके अन्त.प्रासादमें भी दरारें पड़ गयी है । उनसे
हिंदुत्वकी अखण्डता संत्रस्त हो रही है । वहाँ उन्हींकी
समीक्षा करनेका विचार है । पहली धारणा यह है कि
श्रीशंकराचार्यके अद्वैत-वेदान्तने हिंदूधर्ममे एक नये सम्प्रदाय-
को जन्म दिया और यह प्रस्थानत्रयके तीनो अङ्ग उपनिषद्,
ब्रह्मसूत्र और गीतामेसे किसीके द्वारा भी अनुमोदित नहीं है ।
दूसरी धारणा यह है कि हिंदू-दर्शनके अद्वैत, विशिष्टाद्वैत और
द्वैत—ये तीनों सम्प्रदाय परस्परविरोधी हैं, और हिंदूधर्मका
कोई अविकल रूप नहीं है वर कई बेमेल मान्यताओंका
यह एक अदृढ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 96 स्कैन

यहाँ पृष्ठ का पूर्ण एवं यथावत् लिप्यन्तरण प्रस्तुत है:

८२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
[बायाँ स्तम्भ]
स भूमाथ यत्रान्यत्पश्यत्यन्यच्छृणोत्यन्यद् विजानाति तदल्पं
यो वै भूमा तदमृतमथ यदल्पं तन्मर्त्यम् ।
( छान्दोग्य० ७ । २४ । १ )
'जहाँ कुछ और नहीं देखता, कुछ और नहीं सुनता तथा
कुछ और नहीं जानता—वह भूमा है, किंतु जहाँ कुछ और
देखता है, कुछ और सुनता है एव कुछ और जानता है, वह
अल्प है। जो भूमा है, वही अमृत है और जो अल्प है,
वही मर्त्य है।'
इदꣳ सर्वं यदयमात्मा ।
( बृहदारण्यक० २ । ४ । ६, ४ । ५ । ७ )
'यह सब आत्मा ही है।'
आत्मैवेदं सर्वम् । ( छान्दोग्य० ७ । २५ । २ )
'आत्मा ही यह सब है।'
ब्रह्मैवेदꣳ सर्वम् । ( नृसिंह० ७ । ३

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 97 स्कैन
  • ब्रह्म और ईश्वरसम्बन्धी औपनिषदिक विचार * ८३
    इस प्रकार निर्गुण ब्रह्मकी सत्ताको स्वीकार करते हुए
    भी जिसकी स्वीकृति हमें काट, हेगेल, शोपेनहर, ब्रैडले,
    बोसैन्के प्रभृति पश्चिमी विचारकोंके दर्शनोंमें भी मिलती है,
    श्रीशङ्करको सगुण ब्रह्मकी भक्तिकी परम महिमाको स्वीकार
    करनेमें कोई कठिनाई नहीं हुई । वास्तवमें वे भगवान्के
    सबसे बड़े भक्त हैं । 'भज गोविन्दम्, हरिमीडे' आदि अपने
    भक्तिपूर्ण स्तोत्रोंमें ही नहीं, वर अपने प्रकरण ग्रन्थोंमें भी
    उन्होंने इस सत्यको निर्भ्रान्तरूपसे स्पष्ट कर दिया है । उनके
    प्रबोध सुधाकरमें श्रीकृष्णका परमानन्दसे ओतप्रोत वर्णन और
    स्तवन है। उसी ग्रन्थमें वे आगे चलकर ज्ञानमार्ग और
    भक्तिमार्गका अन्तर बतलाते हुए कहते हे कि दूसरेकी अपेक्षा
    पहला मार्ग दुर्गम और जटिल है, पर दोनोंसे जिस जिस
    आनन्दकी प्राप्ति होती है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 98 स्कैन

८४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *


[बायाँ स्तम्भ]

पदोंके अधिकारीकी एकताको नहीं मिटाते या जैसे जिला-न्यायाधीश और सेशन्स-जजके कार्य अलग-अलग होते हुए भी इन पदोंपर आसीन एक ही अधिकारीकी एकताको नहीं नष्ट करते ।

मेरे विचारसे इसी प्रकार अद्वैत, विशिष्टाद्वैत एव द्वैत सिद्धान्तोंकी एकता भी अक्षुण्ण है। यहाँ भी श्रीकृष्णकी वाणी सदाकी भाँति हमे समन्वयकी कुञ्जी प्रदान करती है—

ज्ञानयज्ञेन चाप्यन्ये यजन्तो मामुपासते ।
एकत्वेन पृथक्त्वेन बहुधा विश्वतोमुखम् ॥
(गीता ९। १५)

'दूसरे ज्ञानयोगी मुझ निर्गुण निराकार ब्रह्मका ज्ञानयज्ञके द्वारा अभिन्नभावसे पूजन करते हुए भी मेरी उपासना करते हैं, और दूसरे मनुष्य बहुत प्रकारसे स्थित मुझ विराटरूप परमेश्वरकी पृथग्भावसे उपासना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 99 स्कैन

पाश्चात्य विद्वानोंपर उपनिषदोंका प्रभाव
(लेखक—श्रीयुत बसन्तकुमार चट्टोपाध्याय एम० ए०)

उपनिषदोंके सिद्धान्त इतने गूढ़ और सार्वभौम हैं कि
उनका विद्वानोंपर, चाहे वे किसी देशके निवासी और किसी
भी धर्मके अनुयायी क्यों न हों, गहरा प्रभाव पड़ा है। किसी
दूसरे धर्मग्रन्थको इतर धर्मावलम्बियोंमे ऐसा हार्दिक और
अकृत्रिम आदर नहीं प्राप्त हुआ है। हमें यह स्मरण
रखना चाहिये कि उपनिषद् हिंदुओंके सर्वश्रेष्ठ धार्मिक ग्रन्थ
हैं। प्रत्येक हिंदू चाहे वह वैष्णव, शैव, शाक्त आदि किसी
सम्प्रदायका क्यों न हो, उपनिषदोंको सबसे प्रामाणिक ग्रन्थ-
के रूपमें अवश्य स्वीकार करता है। प्रत्येक हिंदूके धार्मिक
विश्वासका आधार वेद हैं। वे अपौरुषेय हैं, अतएव उनमें
भ्रम एव प्रमादकी तनिक भी सम्भावना नहीं की जा सकती।
और उपनिषद् वेदोंके सारभाग हैं। वेदोंके ‘संहिता’ एव
‘ब्राह्मण’ भागोंमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें