कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
ब्राह्मण ५ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४६७
ब्राह्मण ५ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४६७
है—'मैं ब्रह्म हूँ, मैं यज्ञ हूँ, मैं लोक हूँ।' जो कुछ भी
स्वाध्याय है, उस सबकी 'ब्रह्म' यह एकता है। जो कुछ भी
यज्ञ हैं, उनकी 'यज्ञ' यह एकता है। और जो कुछ भी
लोक हैं, उनकी 'लोक' यह एकता है। यह इतना ही गृहस्थ
पुरुषका सारा कर्तव्य है। [ फिर पिता यह मानने लगता है
कि ] यह मेरे इस भारको लेकर इस लोकसे जानेपर मेरा
पालन करेगा। अतः इस प्रकार अनुशासन किये हुए पुत्रको
'लोक्य' (लोकप्राप्तिमें हितकर ) कहते हैं। इसीसे पिता
उसका अनुशासन करता है। इस प्रकार जाननेवाला वह
पिता जब इस लोकसे जाता है, तब अपने इन्हीं प्राणोंके सहित
पुत्रमें व्याप्त हो जाता है। यदि किसी कोणाच्छिद्र (प्रमाद )
से उस (पिता) के द्वारा कोई कर्तव्य नहीं किया होता है
तो उस सबसे पुत्र उसे मुक्त कर देता है। इसीसे उसका
नाम 'पुत्र' है। वह पिता पुत्रके द्वारा ही इस लोकमें
प्रतिष्ठित होता है। फिर उसमें ये हिरण्यगर्भसम्बन्धी अमृत
प्राण प्रवेश करते हैं ॥ १७ ॥
पृथिवी और अग्निसे इसमे दैवी वाक्का आवेश होता है।
दैवी वाक् वही है, जिससे पुरुष जो जो भी बोलता है, वही-
वही हो जाता है। द्युलोक और आदित्यसे इसमें दैव
मनका आवेश हो जाता है। दैव मन वही है, जिससे यह
सुखी ही होता है, कभी शोक नहीं करता। जल और
चन्द्रमासे इसमें दैव प्राणका आवेश हो जाता है। दैव प्राण
वही है, जो सञ्चार करते और सञ्चार न करते हुए भी
व्यथित नहीं होता और न नष्ट ही होता है। इस प्रकार
जाननेवाला वह समस्त भूतोंका आत्मा हो जाता है। जैसा यह
देवता (हिरण्यगर्भ) है, वैसा ही वह हो जाता है। जिस
प्रकार समस्त प्राणी इस देवताका पालन करते हैं, उसी प्रकार
ऐसी उपासना करनेवालेका समस्त भूत पालन करते हैं। जो
कुछ ये जीव शोक करते हैं, वह (शोकादिजनित दुःख)
उन्हींके साथ रहता है। इसे तो पुण्य ही प्राप्त होता है,
क्योंकि देवताओंके पास पाप नहीं जाता ॥ १८-२० ॥
अब यहाँसे व्रतका विचार किया जाता है। प्रजापतिने
कर्मों (कर्मके साधनभूत वागादि करणों) की रचना की।
रचे जानेपर वे एक दूसरेसे स्पर्धा करने लगे। वाक्ने व्रत
किया कि 'मैं बोलती ही रहूँगी' तथा 'मै देखता ही रहूँगा'
ऐसा नेत्रने और 'मै सुनता ही रहूँगा' ऐसा श्रोत्रने व्रत किया।
इसी प्रकार अपने-अपने कर्मके अनुसार अन्य इन्द्रियोने भी
व्रत किया। तब मृत्युने श्रम होकर उनसे सम्बन्ध किया
और उनमे व्याप्त हो गया। उनमें व्याप्त होकर मृत्युने
उनका अवरोध किया। इसीसे वाक् श्रमित होती ही है, नेत्र
श्रमित होता ही है, श्रोत्र श्रमित होता ही है; किंतु यह जो
मध्यम प्राण है, इसमें वह (मृत्यु) व्याप्त न हो सका।
तब उन इन्द्रियोंने उसे जाननेका निश्चय किया। 'निश्चय यही
हममें श्रेष्ठ है, जो सञ्चार करते और सञ्चार न करते हुए
भी व्यथित नहीं होता और न क्षीण ही होता है। अच्छा,
हम सब भी इसीके रूप हो जायँ'—ऐसा निश्चयकर वे सब
इसीके रूप हो गयीं। अतः वे इसीके नामसे 'प्राण' इस
प्रकार कही जाती हैं। इसीसे जो ऐसा जानता है, वह जिस
कुलमें होता है, वह कुल उसीके नामसे बोला जाता है। तथा
जो ऐसे विद्वान्से स्पर्धा करता है, वह सूख जाता है और
सूखकर अन्तमें मर जाता है। यह अध्यात्म-प्राणदर्शन
है ॥ २१ ॥
अब अधिदैवदर्शन कहा जाता है—अग्निने व्रत किया
कि 'मैं जलता ही रहूँगा।' सूर्यने नियम किया, 'मैं तपता
ही रहूँगा।' तथा चन्द्रमाने निश्चय किया, 'मै प्रकाशित ही
होता रहूँगा।' इसी प्रकार अन्य देवताओंने भी यथादैवत
(जिस देवताका जो व्यापार था, उसीके अनुसार) व्रत
किया। जिस प्रकार इन वागादि प्राणोंमें मध्यम प्राण है,
उसी प्रकार इन देवताओंमें वायु है, क्योंकि अन्य देवगण
तो अस्त हो जाते हैं, किंतु वायु अस्त नहीं होता। यह जो
वायु है, अस्त न होनेवाला देवता है ॥ २२ ॥
इसी अर्थका प्रतिपादक यह मन्त्र है—'(जिस (वायुदेवता)
से (चक्षुरूप) सूर्य उदय होता है और जिसमें वह अस्त होता है'
इत्यादि। यह प्राणसे ही उदित होता है और प्राणमें ही अस्त
हो जाता है। उस धर्मको देवताओंने धारण किया है। वही आज है
और वही कल भी रहेगा। देवताओंने जो व्रत उस समय धारण
किया था, वही आज भी करते हैं। अतः एक ही व्रतका
आचरण करे। प्राण और अपान-व्यापार करे। मुझे कहीं पापी
मृत्यु व्याप्त न कर ले—इस भयसे [ इस व्रतका आचरण
करे]। और यदि इसका आचरण करे तो इसे समाप्त करने-
की भी इच्छा रक्खे। इससे वह प्राणरूप इस देवतासे सायुज्य
और सालोक्य प्राप्त करता है ॥ २३ ॥
४६८ बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय १
४६८ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय १
षष्ठ
नाम-रूप और कर्म
यह नाम, रूप और कर्म—तीनका समुदाय है। उन
नामोंकी 'वाक्' यह उक्थ (कारण) है, क्योंकि सारे नाम
इसीसे उत्पन्न होते हैं। यह इनका साम है। यही सब नामोंमें
समान है। यह इनका ब्रह्म है, क्योंकि यही समस्त नामोंको
धारण करती है। अब, रूपोंका चक्षु समन्वय है, यह इसका
उक्थ है। इसीसे सारे रूप उत्पन्न होते हैं। यह इनका साम
है, क्योंकि यह समस्त रूपोंके प्रति सम है। यह इनका ब्रह्म है,
क्योंकि यही समस्त रूपोंको धारण करता है। अब, कर्मोंका
समन्वय आत्मा (शरीर) है। यह इनका उक्थ है। इसीसे
सब कर्म उत्पन्न होते हैं। यह इनका साम है, क्योंकि यह
समस्त कर्मोंके प्रति सम है। यह इनका ब्रह्म है, क्योंकि यही समस्त
कर्मोंको धारण करता है। ये तीन होते हुए भी एक आत्मा हैं
और आत्मा भी एक होते हुए इन तीन रूपोंमें है। वह
यह अमृत सत्यसे आच्छादित है। प्राण ही अमृत है और
नाम रूप सत्य हैं, उनसे यह प्राण आच्छादित है ॥ १-३ ॥
॥ प्रथम अध्याय समाप्त ॥ १ ॥
द्वितीय अध्याय
ॐ
द्वितीय अध्याय
प्रथम
गार्ग्य और अजातशत्रुका संवाद, अजातशत्रुका गार्ग्यको आत्माका स्वरूप समझाना
ॐ गार्ग्य-गोत्रोत्पन्न बालाकि नामक एक पुरुष बड़ा घमंडी
और बहुत बोलनेवाला था । उसने काशिराज अजातशत्रुके
पास जाकर कहा—'मैं तुम्हें ब्रह्मका उपदेश करूँ ।' अजातशत्रु-
ने कहा, 'इस वचनके लिये मैं आपको सहस्र [गौएँ] देता हूँ,
लोग 'जनक, जनक' यों कहकर दौड़ते हैं। (अर्थात् सब
लोग यही कहते हैं कि 'जनक बड़ा दानी है, जनक बड़ा श्रोता
है।' ये दोनों बातें आपने अपने वचनसे मेरे लिये सुलभ कर
दी हैं । इसलिये मैं आपको सहस्र गौएँ देता हूँ )' ॥१॥
गार्ग्यने कहा, 'यह जो आदित्यमें पुरुष है, इसीकी
मैं ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ ।' अजातशत्रुने कहा,
'नहीं-नहीं, इसके विषयमें बात मत करो । यह सबका
अतिक्रमण करके स्थित है, समस्त भूतोंका मस्तक है और राजा
(दीप्तिमान् ) है—इस प्रकार मैं इसकी उपासना करता हूँ ।
जो पुरुष इसकी इस प्रकार उपासना करता है, वह सबका
अतिक्रमण करके स्थित, समस्त भूतोंका मस्तक और राजा
होता है।' गार्ग्य बोला, 'यह जो चन्द्रमामें पुरुष है, इसी-
की मै ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ ।' अजातशत्रुने कहा,
'नहीं-नहीं, इसके विषयमें बात मत करो । यह महान्, शुक्ल-
वस्त्रधारी, सोम राजा है—इस प्रकार मैं इसकी उपासना करता
हूँ । जो इसकी इस प्रकार उपासना करता है, उसके लिये
नित्यप्रति सोम सुत और प्रसूत होता है, अर्थात् प्रकृति-
विकृतिमय दोनों-प्रकारके यज्ञानुष्ठानमें वह समर्थ हो जाता
है । तथा उसका अन्न क्षीण नही होता ।' वह गार्ग्य बोला,
'यह जो विद्युत्में पुरुष है, इसीकी मै ब्रह्मरूपसे उपासना करता
हूँ ।' उस अजातशत्रुने कहा, 'नहीं-नहीं, इसकी चर्चा मत करो,
इसकी तो मै तेजस्त्रीरूपसे उपासना करता हूँ । जो कोई इसकी
इस प्रकार उपासना करता है, वह तेजस्वी होता है तथा उसकी
सन्तान भी तेजस्विनी होती है।' वह गार्ग्य बोला, 'यह जो
आकाशमें पुरुष है, इसीकी मैं ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ ।'
उस अजातशत्रुने कहा, 'नहीं-नहीं, इसके विषयमें बात मत
करो । मैं उसकी पूर्ण और अप्रवर्त्तिरूपसे उपासना करता हूँ
जो कोई इसकी इस प्रकार उपासना करता है, वह सन्तान और
पशुओंसे पूर्ण होता है और इस लोकमे उसकी सन्ततिका उच्छेद
नहीं होता ।' वह गार्ग्य बोला, 'यह जो वायुमें पुरुष है, इसकी मैं
ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ ।' उस अजातशत्रुने कहा, 'नहीं,
नहीं, इसके विषयमें बात मत करो । इसकी तो मै इन्द्र,
वैकुण्ठ और अपराजिता सेना—इस रूपसे उपासना करता
हूँ। जो कोई इसकी इस प्रकार उपासना करता है, वह
विजयी, कभी न हारनेवाला और शत्रुविजेता होता है।'
वह गार्ग्य बोला, 'यह जो अग्निमें पुरुष है, इसीकी मैं
ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ ।' उस अजातशत्रुने कहा, 'नहीं-
नहीं, इसके विषयमें बात मत करो । इसकी तो मैं विषासहिरूप-
से उपासना करता हूँ। जो कोई इसकी इस प्रकार उपासना
करता है, वह निश्चय सहन करनेवाला होता है और उसकी
सन्तति भी सहन करनेवाली होती है।' वह गार्ग्य बोला, 'यह
जो जलमें पुरुष है, इसीकी मैं ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ ।'
उस अजातशत्रुने कहा, 'नहीं-नहीं, इसके विषयमें बात मत
करो । इसकी मैं 'प्रतिरूप' रूपसे उपासना करता हूँ । जो
कोई इसकी इस प्रकार उपासना करता है, उसके पास प्रतिरूप
ही आता है, अप्रतिरूप नहीं आता और उससे प्रतिरूप [पुत्र]
उत्पन्न होता है' ॥ २-८ ॥
गार्ग्य बोला, 'यह जो दर्पणमें पुरुष है, इसीकी मैं
ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ।' उस अजातशत्रुने कहा, 'नहीं-
नहीं, इसके विषयमें बात मत करो । इसकी तो मैं रोचिष्णु
(दीप्तिमान्) रूपसे उपासना करता हूँ । जो कोई इसकी इस
प्रकार उपासना करता है, वह निश्चय दीप्तिमान् होता है, उसकी
सन्तान भी दीप्तिमान् होती है और उसका जिनसे सगम होता
है, उन सबसे बढकर वह दीप्तिमान् होता है।' वह गार्ग्य
बोला, 'जानेवालेके पीछे जो यह शब्द उत्पन्न होता है, इसी-
की मैं ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ ।' उस अजातशत्रुने कहा,
'नहीं-नहीं, इसके विषयमें बात मत करो । इसकी तो मैं प्राण-
रूपसे उपासना करता हूँ । जो कोई इसकी इस प्रकार उपासना
१ अग्निमें जो हविष्य डाला जाता है उसे वह भस्म करके
सहन कर लेता है, इसलिये अग्नि विषासहि—सहन करनेवाला है ।
४७० बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय २
४७० * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय २
करता है वह इस लोकमें पूर्ण आयु प्राप्त करता है, इसे प्राण
समयसे पहले नहीं छोड़ता' ॥ ९-१० ॥
गार्ग्य बोला, 'यह जो दिशाओंमें पुरुष है, इसीकी
मैं ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ।' उस अजातशत्रुने कहा,
'नहीं नहीं, इसके विषयमें बात मत करो, मैं इसकी द्वितीय
और वियुक्तरूपसे उपासना करता हूँ। जो कोई इसकी इस
प्रकार उपासना करता है, वह द्वितीयवान् (साथीवाला) होता
है और उससे गणका (पुत्रादि समूहका) विच्छेद नहीं होता' ।११।
गार्ग्य बोला, 'यह जो छायामय पुरुष है, इसीकी मैं
ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ।' उस अजातशत्रुने कहा, 'नहीं-
नहीं, इसके विषयमें बात मत करो। इसकी तो मैं मृत्युरूपसे
उपासना करता हूँ। जो कोई इसकी इस प्रकार उपासना करता
है, वह इस लोकमें पूर्ण आयु प्राप्त करता है और इसके पास
समयसे पहले मृत्यु नहीं आती' ॥ १२ ॥
गार्ग्य बोला, 'यह जो आत्मामें पुरुष है, इसीकी
मैं ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ।' उस अजातशत्रुने कहा,
'नहीं, नहीं, इसके विषयमें बात मत करो, इसकी तो मैं
आत्मवान्रूपसे उपासना करता हूँ। जो कोई इसकी इस प्रकार
उपासना करता है, वह निश्चय आत्मवान् होता है और उसकी
सन्तान भी आत्मवान् होती है।' तब वह गार्ग्य चुप हो
गया ॥१३॥
[उसे मौन देखकर] वह अजातशत्रु बोला, 'बस,
क्या इतना ही है ?' [ गार्ग्य—] 'हाँ, इतना ही है।'
[ अजातशत्रु—] 'इतनेसे तो ब्रह्म नहीं जाना जाता।'
वह गार्ग्य बोला, 'मैं आपकी शिष्यभावसे शरण लेता
हूँ' ॥ १४ ॥
अजातशत्रुने कहा, 'ब्राह्मण क्षत्रियके प्रति, इस
उद्देश्यसे कि यह मुझे ब्रह्मका उपदेश करेगा, शिष्यभावसे
शरण हो—यह तो विपरीत है। तो भी मैं आपको उसका
ज्ञान कराऊँगा ही।' तब अजातशत्रु उसके हाथ पकड़कर
उठा और वे दोनों एक सोये हुए पुरुषके पास गये ।
अजातशत्रुने उसे 'हे ब्रह्म ! हे पाण्डरवास ! हे सोम राजन् !'
इन नामोंसे पुकारा । परन्तु वह न उठा । तब उसे हाथसे
दबा-दबाकर जगाया तो वह उठ बैठा ॥ १५ ॥
अजातशत्रुने कहा, 'यह जो विज्ञानमय पुरुष है,
जब सोया हुआ था, तब कहाँ था ? और यह कहाँसे आया ?'
किंतु गार्ग्य यह न जान सका ॥ १६ ॥
उस अजातशत्रुने कहा, 'यह जो विज्ञानमय पुरुष है, जब
यह सोया हुआ था, उस समय यह विज्ञानके द्वारा इन इन्द्रियोंकी
ज्ञानशक्तिको ग्रहणकर यह जो हृदयके भीतर आकाश है उसमें
शयन करता है। जिस समय यह उन ज्ञानशक्तियोंको ग्रहण कर
लेता है, उस समय इस पुरुषका 'स्वपिति' नाम होता है।
उस समय घ्राणेन्द्रिय लीन रहती है, वाणी लीन रहती है,
चक्षु लीन रहता है, श्रोत्र लीन रहता है और मन भी लीन
रहता है । जिस समय यह आत्मा स्वप्नवृत्तिसे वर्तता है, उस
समय इसके वे लोक (दृश्य) उत्पन्न होते हैं। वहाँ कभी यह
महाराज होता है, कभी महाब्राह्मण होता है अथवा ऊँची नीची
[ गतियों ] को प्राप्त होता है। जिस प्रकार कोई महाराज
अपने प्रजाजनोंको लेकर (अधीन कर) अपने देशमें यथेच्छ
विचरता है, उसी प्रकार यह प्राणोंको ग्रहणकर अपने
शरीरमे यथेच्छ विचरता है। इसके पश्चात् जब वह गाढ निद्रामें
होता है, जिस समय कि वह किसीके विषयमें कुछ भी नहीं
जानता, उस समय हिता नामकी जो बहत्तर हजार नाडियाँ
हृदयसे सम्पूर्ण शरीरमें व्याप्त होकर स्थित हैं, उनके द्वारा
बुद्धिके साथ जाकर वह शरीरमें व्याप्त होकर शयन करता है।
जिस प्रकार कोई बालक अथवा महाराज किंवा महाब्राह्मण
आनन्दकी दुःखनाशिनी अवस्थाको प्राप्त होकर शयन करे,
उसी प्रकार यह शयन करता है ॥१७-१९॥
जिस प्रकार वह ऊर्णनाभि (मकड़ा) तन्तुओंपर
ऊपरकी ओर जाता है तथा जैसे अग्निसे अनेकों क्षुद्र
चिनगारियाँ उड़ती हैं, उसी प्रकार इस आत्मासे समस्त प्राण,
समस्त लोक, समस्त देवगण और समस्त भूत विविध रूपसे
उत्पन्न होते हैं। 'सत्यका सत्य' यह उस आत्माका नाम
है। प्राण ही सत्य हैं। उन्हींका यह सत्य है ॥ २० ॥
द्वितीय ब्राह्मण
शिशु नामसे मध्यम प्राणकी उपासना
जो कोई आधान, प्रत्याधान, स्थूणा और दाम (बन्धन-
रज्जु) के सहित शिशुको जानता है, वह अपनेसे द्वेष करने-
वाले सात भ्रातृव्योंका अवरोध करता है। यह जो मध्यम
प्राण है, वही शिशु है, उसका यह (शरीर) ही आधान
(अधिष्ठान) है, यह (सिर) ही प्रत्याधान है, प्राण स्थूणा
(अन्न-पानजनित शक्ति) है और अन्न दाम है ॥ १ ॥
ब्राह्मण ४ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४७१
ब्राह्मण ४ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४७१
उसका ये सात अक्षितियाँ (नेत्रोंके अङ्ग) उपस्थान (स्तवन)
करती हैं— उनमेंसे जो ये आँखमे लाल रेखाएँ हैं उनके द्वारा रुद्र
इस मध्यप्राणके अनुगत है, नेत्रमें जो जल है उसके द्वारा मेघ,
जो दर्शनशक्ति है उसके द्वारा आदित्य, जो कालिमा है उसके
द्वारा अग्नि और जो शुक्लता है उसके द्वारा इन्द्र अनुगत
है। नीचेके पलकद्वारा पृथिवी इसके अनुगत है एव ऊपरके
पलकद्वारा द्युलोक । जो इस प्रकार जानता है, उसका अन्न
क्षीण नहीं होता ॥ २ ॥
इस विषयमे यह मन्त्र है—'चमस नीचेकी ओर छिद्र-
वाला और ऊपरकी ओर उठा हुआ होता है, उसमें विश्वरूप
यश निहित है, उसके तीरपर सात ऋषिगण (दो कान, दो
नेत्र, दो नासिका और एक रसना) और वेदके द्वारा सवाद
करनेवाली आठवी वाणी रहती है। जो नीचेकी ओर छिद्र-
वाला और ऊपरकी ओर उठा हुआ चमस है, वह सिर
है; क्योकि यही नीचेकी ओर छिद्रवाला और ऊपरकी ओर
उठा हुआ है । उसमें विश्वरूप यश निहित है—प्राण
ही विश्वरूप यश हैं, प्राणोंके विषयमें ही मन्त्र ऐसा कहता
है। उसके तीरपर सात ऋषि रहते हैं, प्राण ही ऋषि है,
प्राणोंके विषयमें ही मन्त्र ऐसा कहता है। वेदके द्वारा सवाद
करनेवाली वाक् आठवीं है, वही वेदके द्वारा सवाद करती है।
ये दोनों [ कान ] ही गोतम और भरद्वाज हैं, यह ही गोतम
है और यह [ दूसरा ] भरद्वाज है। ये दोनों [नेत्र ] ही
विश्वामित्र और जमदग्नि हैं, यह ही विश्वामित्र है और यह
दूसरा जमदग्नि है। ये दोनों [नासारन्ध्र ] ही वसिष्ठ और
कश्यप हैं, यह ही वसिष्ठ है और यह दूसरा कश्यप है। तथा
वाक् ही अत्रि है, क्योकि वागिन्द्रियद्वारा ही अन्न भक्षण
किया जाता है। जिसे अत्रि कहते हैं, उसका निश्चय 'अत्ति'
ही नाम है। जो इस प्रकार जानता है, वह सबका अत्ता
(भोक्ता) होता है, सब उसका अन्न (भोग्य) हो जाता
है ॥ ३-४ ॥
तृतीय ब्राह्मण
ब्रह्मके दो रूप
ब्रह्मके दो (द्विविध) रूप है—मूर्त और अमूर्त, मर्त्य और
अमृत, स्थित और यत् (चर) तथा सत् और त्यत्। जो वायु और
अन्तरिक्षसे भिन्न है, वह मूर्त है। यह मर्त्य है, यह स्थित है
और यह सत् है । उस इस मूर्तका, इस मर्त्यका, इस
स्थितका, इस सत्का यह रस है, जो कि यह तपता है। यह
सत्का ही रस है । तथा वायु और अन्तरिक्ष अमूर्त हैं, ये
अमृत है, ये यत् हैं और ये ही त्यत् है। उस इस अमूर्तका,
इस अमृतका, इस यत्का, इस त्यत्का यह सार है, जो कि
इस मण्डलमें पुरुष है, यही इस त्यत्का सार है। यह अधि
दैवत-दर्शन है। अब अध्यात्म मूर्तामूर्तका वर्णन किया जाता
है। जो प्राणसे तथा यह जो देहान्तर्गत आकाश है, उससे
भिन्न है, यही मूर्त है। यह मर्त्य है, यह स्थित है, यह सत्
है। यह जो नेत्र है, वही इस मूर्तका, इस मर्त्यका, इस
स्थितका एव इस सत्का सार है। यह सत्का ही सार है।
अब अमूर्तका वर्णन करते हैं—प्राण और इस शरीरके
अन्तर्गत जो आकाश है, वे अमूर्त हैं, यह अमृत है, यह
यत् है और यही त्यत् है। उस इस अमूर्तका, इस अमृतका,
इस यत्का, इस त्यत्का यह रस है जो कि यह दक्षिण
नेत्रान्तर्गत पुरुष है, यह त्यत्का ही रस है ॥ १—५ ॥
उस इस पुरुषका रूप-चमत्कार ऐसा है जैसा कुसुमसे
रँगा हुआ वस्त्र हो, जैसा सफेद ऊनी वस्त्र हो, जैसा इन्द्रगोप
(बीरबहूटी) हो, जैसी अग्निकी ज्वाला हो, जैसा श्वेत कमल हो,
और जैसे बिजलीकी चमक हो। जो ऐसा जानता है, उसकी
श्री बिजलीकी चमकके समान [ सर्वत्र एक साथ फैलनेवाली ]
होती है। अब इसके पश्चात् 'नेति-नेति' यह ब्रह्मका निर्देश
है। 'नेति-नेति' इससे बढकर कोई उत्कृष्ट आदेश नहीं है।
'सत्यका सत्य' यह उसका नाम है। प्राण ही सत्य हैं, उनका
यह सत्य है ॥६॥
चतुर्थ
याज्ञवल्क्य-मैत्रेयी-संवाद, याज्ञवल्क्यका मैत्रेयीको अमृतत्वके साधनरूपमें परमात्म-तत्त्वका उपदेश
'अरी मैत्रेयि !' ऐसा याज्ञवल्क्यने [ अपनी पत्नीसे ]
कहा। 'मै इस स्थान (गार्हस्थ्य-आश्रम) से ऊपर (सन्यास-
आश्रममें ) जानेवाला हूँ। अतः [ तेरी अनुमति लेता हूँ
और चाहता हूँ ] इस (दूसरी पत्नी) कात्यायनीके साथ तेरा
बँटवारा कर दूँ' ॥ १ ॥
मैत्रेयीने कहा, 'भगवन् ! यदि यह धनसे सम्पन्न
४७२ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय २
[बायाँ स्तम्भ]
सारी पृथिवी मेरी हो जाय तो क्या मैं उससे किसी प्रकार
अमर हो सकती हूँ ?' याज्ञवल्क्यने कहा, 'नहीं, भोग-
सामग्रियोंसे सम्पन्न मनुष्योंका जैसा जीवन होता है, वैसा ही
तेरा भी जीवन हो जायगा। धनसे अमृतत्वकी तो आशा है
ही नहीं' ॥ २ ॥
मैत्रेयीने कहा, 'जिससे मैं अमर नहीं हो सकती,
उन भोगोंको लेकर मैं क्या करूँगी ? श्रीमान् जो कुछ
अमृतत्वका साधन जानते हों, वही मुझे बतलावें' ॥ ३ ॥
याज्ञवल्क्यजीने कहा, 'धन्य ! अरी मैत्रेयि, तू पहले
भी मेरी प्रिया रही है और इस समय भी मुझे प्रिय लगने-
वाली ही बात कह रही है। अच्छा आ, बैठ जा; मैं तेरे प्रति
उस (अमरत्व) की व्याख्या करूँगा, तू व्याख्यान किये हुए
मेरे वाक्योंके अर्थका चिन्तन करना' ॥ ४ ॥
उन्होंने कहा-'अरी मैत्रेयि ! यह निश्चय है कि पतिके
प्रयोजनके लिये पति प्रिय नहीं होता, आत्माके अपने ही
प्रयोजनके लिये पति प्रिय होता है; स्त्रीके प्रयोजनके लिये स्त्री
प्रिया नहीं होती, अपने ही प्रयोजनके लिये स्त्री प्रिया होती है,
पुत्रोंके प्रयोजनके लिये पुत्र प्रिय नहीं होते, अपने ही प्रयोजन-
के लिये पुत्र प्रिय होते हैं; धनके प्रयोजनके लिये धन प्रिय
नहीं होता, अपने ही प्रयोजनके लिये धन प्रिय होता है;
ब्राह्मणके प्रयोजनके लिये ब्राह्मण प्रिय नहीं होता, अपने
ही प्रयोजनके लिये ब्राह्मण प्रिय होता है; क्षत्रियके प्रयोजनके
लिये क्षत्रिय प्रिय नहीं होता, अपने ही प्रयोजनके लिये क्षत्रिय
प्रिय होता है, लोकोंके प्रयोजनके लिये लोक प्रिय नहीं होते,
अपने ही प्रयोजनके लिये लोक प्रिय होते हैं, देवताओंके
प्रयोजनके लिये देवता प्रिय नहीं होते, अपने ही प्रयोजनके
लिये देवता प्रिय होते हैं, प्राणियोंके प्रयोजनके लिये प्राणी प्रिय
नहीं होते, अपने ही प्रयोजनके लिये प्राणी प्रिय होते हैं,
तथा सबके प्रयोजनके लिये सब प्रिय नहीं होते, अपने ही
प्रयोजनके लिये सब प्रिय होते हैं। अरी मैत्रेयि ! यह आत्मा-
अपना-आप ही दर्शनीय, श्रवणीय, मननीय और ध्यान किये
जाने योग्य है। मैत्रेयि ! इस आत्माके ही दर्शन, श्रवण,
मनन एव विज्ञानसे इस सबका ज्ञान हो जाता है ॥ ५ ॥
ब्राह्मणजाति उसे परास्त कर देती है, जो ब्राह्मणजातिको
आत्मासे भिन्न जानता है। क्षत्रियजाति उसे परास्त कर देती
है, जो क्षत्रियजातिको आत्मासे भिन्न देखता है। लोक उसे
परास्त कर देते हैं, जो लोकोंको आत्मासे भिन्न देखता है।
देवगण उसे परास्त कर देते हैं, जो देवताओंको आत्मासे
[दायाँ स्तम्भ]
भिन्न देखता है। भूतगण उसे परास्त कर देते हैं, जो भूतोंको
आत्मासे भिन्न देखता है। सभी उसे परास्त कर देते हैं, जो
सबको आत्मासे भिन्न देखता है। यह ब्राह्मणजाति, यह
क्षत्रियजाति, ये लोक, ये देवगण, ये भूतगण और ये सब जो
कुछ भी हैं, सब आत्मा ही है ॥ ६ ॥
इसमें दृष्टान्त ऐसा है कि जिस प्रकार बजती हुई दुन्दुभि
(नकारे) के बाह्य शब्दोको कोई पकड़ नहीं सकता, किंतु
दुन्दुभि या दुन्दुभिके आघातको पकड़ लेनेसे उसका शब्द
भी पकड़ लिया जाता है। यह [दूसरा दृष्टान्त] ऐसा है-
जैसे कोई बजाये जाते हुए शङ्खके बाह्य शब्दोंको ग्रहण करनेमें
समर्थ नहीं होता, किंतु शङ्खके अथवा शङ्खके बजानेको
ग्रहण करनेसे उस शब्दका भी ग्रहण हो जाता है। वह
[तीसरा दृष्टान्त] ऐसा है-जैसे कोई बजायी जाती हुई
वीणाके बाह्य शब्दोंको ग्रहण करनेमें समर्थ नहीं होता, किंतु
वीणा या वीणाके स्वरका ग्रहण होनेपर उस शब्दका भी ग्रहण
हो जाता है। वह [चौथा दृष्टान्त है-] जिस प्रकार जिसका ईंधन
गीला है, ऐसे आधान किये हुए अग्निसे पृथक् धूआँ निकलता
है, हे मैत्रेयि ! इसी प्रकार ये जो ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद,
अथर्वाङ्गिरस (अथर्ववेद), इतिहास, पुराण, विद्या,
उपनिषद्, श्लोक, सूत्र, मन्त्रविवरण और अर्थवाद हैं, वे
सब इस परमात्माके ही निःश्वास हैं ॥ ७-१० ॥
दृष्टान्त है-जिस प्रकार समस्त जलोंका समुद्र एक
अयन (आश्रय स्थान) है, इसी प्रकार समस्त स्पशोंका त्वचा
एक अयन है, इसी प्रकार समस्त गन्धोंका दोनों नासिकाएँ
एक अयन हैं, इसी प्रकार समस्त रसोंका जिह्वा एक अयन
है, इसी प्रकार समस्त रूपोंका चक्षु एक अयन है, इसी
प्रकार समस्त शब्दोंका श्रोत्र एक अयन है, इसी प्रकार समस्त
सङ्कल्पोंका मन एक अयन है, इसी प्रकार समस्त विद्याओका
हृदय एक अयन है, इसी प्रकार समस्त कर्मोंका हस्त एक
अयन है, इसी प्रकार समस्त आनन्दोंका उपस्थ एक अयन
है और इसी प्रकार समस्त विसर्गोंका पायु एक अयन है, इसी
प्रकार समस्त मार्गोंका चरण एक अयन है और इसी प्रकार
समस्त वेदोका वाणी एक अयन है ॥ ११ ॥
इसमें यह दृष्टान्त है-जिस प्रकार जलमे डाला हुआ
नमकका डला जलमें ही घुल-मिल जाता है, उसे जलसे निकालनेके
लिये कोई समर्थ नहीं होता तथा जहाँ-जहाँसे भी जल
लिया जाय वह नमकीन ही जान पड़ता है, हे मैत्रेयि ! उसी
प्रकार यह परमात्म-तत्त्व अनन्त, अपार और विज्ञानघन ही
है। यह इन [सत्यशब्दवाच्य] भूतोंसे प्रकट होकर उन्हींके
ब्राह्मण ५ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * । ४७३
साथ अदृश्य हो जाता है; देहेन्द्रियभावसे मुक्त होनेपर इसकी
कोई विशेष सञ्ज्ञा नहीं रहती । हे मैत्रेयि ! ऐसा मैं तुझसे
कहता हूँ'—ऐसा याज्ञवल्क्यने कहा ॥ १२ ॥
उस मैत्रेयीने कहा, 'शरीरपातके अनन्तर कोई सञ्ज्ञा
नहीं रहती—ऐसा कहकर ही श्रीमान्ने मुझे मोहमें डाल दिया
है।' याज्ञवल्क्यने कहा, 'हे मैत्रेयि ! मैं मोहका उपदेश नहीं
कर रहा हूँ, अरी ! यह तो उस परमात्माका विज्ञान कराने-
के लिये पर्याप्त है' ॥ १३ ॥
जहाँ (अविद्यावस्था में) द्वैत सा होता है, वहीं अन्य
अन्यको सूँघता है, अन्य अन्यको देखता है, अन्य अन्यको
सुनता है, अन्य अन्यका अभिवादन करता है, अन्य अन्य-
का मनन करता है तथा अन्य अन्यको जानता है; किंतु जहाँ
इसके लिये सब आत्मा ही हो गया है, वहाँ किसके
द्वारा किसे सूँघे, किसके द्वारा किसे देखे, किसके द्वारा किसे
सुने, किसके द्वारा किसका अभिवादन करे, किसके द्वारा
किसका मनन करे और किसके द्वारा किसे जाने ? जिसके
द्वारा इस सबको जानता है, उसे किसके द्वारा जाने ? अरी
मैत्रेयि ! विज्ञाताको किसके द्वारा जाने ? ॥ १४ ॥
पञ्चम ब्राह्मण
मधुविद्याका उपदेश, आत्माका विविध रूपोंमें वर्णन
यह पृथिवी समस्त भूतोंका मधु है और सब भूत इस
पृथिवीके मधु हैं। इस पृथिवीमें जो यह तेजोमय अमृतमय
पुरुष है और जो यह अध्यात्मशारीर तेजोमय अमृतमय पुरुष
है, यही वह है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया
गया है ]। यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। ये जल
समस्त भूतोंके मधु हैं और समस्त भूत इन जलोंके मधु हैं।
इन जलोंमें जो यह तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो
यह अध्यात्म रैतस तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह
है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह अग्नि समस्त
भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस अग्निके मधु हैं। इस
अग्निमें जो यह तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह
अध्यात्म वाङ्मय तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है
जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह वायु समस्त
भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस वायुके मधु हैं। इस
वायुमें जो यह तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह
अध्यात्मप्राणरूप तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है जो
कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे कहा गया है]। यह अमृत
है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह आदित्य समस्त भूतोंका
मधु है तथा समस्त भूत इस आदित्यके मधु हैं। यह जो इस
आदित्यमें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह अध्यात्म
चाक्षुष तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है जो कि 'यह
आत्मा है' [ इस वाक्यसे कहा गया है ]। यह अमृत है, यह
ब्रह्म है, यह सर्व है। ये दिशाएँ समस्त भूतोंका मधु हैं तथा
समस्त भूत इन दिशाओंके मधु हैं। यह जो इन दिशाओंमें
तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह अध्यात्म श्रोत्रसम्बन्धी
प्रातिश्रुत्क (प्रत्येक श्रवणवेलामें रहनेवाला) तेजोमय अमृतमय
पुरुष है, यही वह है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे
बतलाया गया है]। यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह
चन्द्रमा समस्त भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस चन्द्रमाके
मधु हैं। यह जो इस चन्द्रमामें तेजोमय अमृतमय पुरुष है
और जो यह अध्यात्म मनःसम्बन्धी तेजोमय अमृतमय पुरुष
है, यही वह है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया
गया है ]। यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह विद्युत्
समस्त भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस विद्युत्के मधु हैं।
यह जो इस विद्युत्में तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो
यह अध्यात्म तैजस तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है
जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह मेघ समस्त
भूतोंका मधु है तथा समस्त भूत इस मेघके मधु हैं। यह जो
इस मेघमें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह अध्यात्म
शब्द एव स्वरसम्बन्धी तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह
है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह आकाश समस्त
भूतोंका मधु है तथा समस्त भूत इस आकाशके मधु हैं। यह
जो इस आकाशमें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह
अध्यात्म हृदयाकाशरूप तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह
है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ]
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह धर्म समस्त
उ० अ० ६०-६१-
४७४ , ' बृहदारण्यकोपनिषद् ' [ अध्याय २
भूतोंका मधु है तथा समस्त भूत इस धर्मके मधु हैं । इस
धर्ममें जो यह तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह
अध्यात्म धर्मसम्बन्धी तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह
है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे कहा गया है ]। यह
अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह सत्य समस्त भूतोंका
मधु है और समस्त भूत इस सत्यके मधु हैं। यह जो इस
सत्यमे तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह अध्यात्म-
सत्यसम्बन्धी तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है जो
कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ] । यह
अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह मनुष्यजाति समस्त
भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस मनुष्यजातिके मधु हैं।
यह जो इस मनुष्यजातिमें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो
यह अध्यात्म मानुष तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है
जो कि 'यह आत्मा है' [ इस श्रुतिद्वारा बतलाया गया है]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह आत्मा (देह)
समस्त भूतोंका मधु है तथा समस्त भूत इस आत्माके मधु
हैं। यह जो इस आत्मामें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो
यह आत्मा तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है जो कि
'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे कहा गया है ]। यह अमृत है,
यह ब्रह्म है, यह सर्व है। वह यह आत्मा समस्त भूतोंका
अधिपति एव समस्त भूतोंका राजा है। इस विषयमें दृष्टान्त-
जिस प्रकार रथकी नाभि और रथकी नेमिमें सारे अरे समर्पित
रहते हैं, इसी प्रकार इस परमात्मामें समस्त भूत, समस्त देव,
समस्त लोक, समस्त जीवन और ये सभी आत्माएँ समर्पित हैं
[ सभी उस परमात्मासे जुड़े हुए और उसीके सहारे स्थित
हैं।] ॥ १-१५॥
इस पूर्वोक्त मधुको दध्यङ्ङाथर्वण ऋषिने अश्विनीकुमारोंसे
कहा था । इस मधुको देखते हुए ऋषि (मन्त्र) ने कहा-
मेघ जिस प्रकार वृष्टि करता है, उसी प्रकार हे नराकार अश्विनी-
कुमारो ! मैं लाभके लिये किये हुए तुम दोनोंका वह उग्र दक्ष
कर्म प्रकट किये देता हूँ, जिस मधुका दध्यङ्ङाथर्वण ऋषिने
तुम्हारे प्रति अश्वके सिरसे वर्णन किया था ॥ १६ ॥
उस इस मधुका दध्यङ्ङाथर्वणने अश्विनीकुमारोंको
उपदेश किया । इसे देखते हुए ऋषि (मन्त्रद्रष्टा) ने कहा
है-हे अश्विनीकुमारो ! तुम दोनों आथर्वण दध्यङ्के लिये
घोड़ेका सिर लाये । उसने सत्यपालन करते हुए तुम्हें त्वाष्ट्र
(सूर्यसम्बन्धी) मधुका उपदेश किया तथा हे शत्रुहिंसक ! जो
[ आत्मज्ञानसम्बन्धी ] गोपनीय मधु था [ वह भी तुमसे
कहा ] ॥ १७ ॥
इस पूर्वोक्त मधुका दध्यङ्ङाथर्वणने अश्विनीकुमारोंको
उपदेश किया। इसे देखते हुए ऋषिने कहा-परमात्माने दो
पैरोंवाले शरीर बनाये और चार पैरोंवाले शरीर बनाये। पहले
वह पुरुष-परमात्मा पक्षी होकर शरीरोंमें प्रविष्ट हो गया । वह
यह पुरुष समस्त पुरों ( शरीरों ) मे पुरिशय है। ऐसा कुछ
भी नहीं है, जो परमात्मासे न ढका हो तथा ऐसा भी कुछ
नहीं है, जिसमे परमात्माका प्रवेश न हुआ हो-जो उससे
व्याप्त न हो ॥ १८ ॥
इस पूर्वोक्त मधुका दध्यङ्ङाथर्वणने अश्विनीकुमारोंको
उपदेश किया। यह देखते हुए ऋषिने कहा-वह रूप रूपके
प्रतिरूप हो गया। इसका वह रूप प्रतिख्यापन (प्रकट)
करनेके लिये है। ईश्वर मायासे अनेकरूप प्रतीत होता है।
[ शरीररूप रथमें जोड़े हुए ] इसके घोड़े सौ (नाड़ियां)
और दस (इन्द्रियाँ) हैं। यह (परमेश्वर) ही हरि (इन्द्रिय-
रूप अश्व ) है, यही दस, सहस्र, अनेक और अनन्त है।
वह यह ब्रह्म अपूर्व (कारणरहित), अनपर (कार्यरहित),
अनन्तर (विजातीय द्रव्यसे रहित) और अबाह्य है। यह
आत्मा ही सबका अनुभव करनेवाला ब्रह्म है। यही समस्त
वेदान्तोंका अनुशासन (उपदेश) है ॥ १९ ॥
षष्ठ ब्राह्मण
मधुविद्याकी परम्पराका वर्णन
अब [ मधुकाण्डका ] वंश बतलाया जाता है-
पौतिमाष्यने गौपवनसे, गौपवनने पौतिमाष्यसे, पौतिमाष्यने
गौपवनसे, गौपवनने कौशिकसे, कौशिकने कौण्डिन्यसे,
ने शाण्डिल्यसे, शाण्डिल्यने कौशिकसे और गौतमसे,
गौतमने आग्निवेश्यसे, आग्निवेश्यने शाण्डिल्यसे और
आनभिम्लातसे, आनभिम्लातने आनभिम्लातसे, आनभिम्लातने
आनभिम्लातसे, आनभिम्लातने गौतमसे, गौतमने सैतव और
प्राचीनयोग्यसे, सैतव और प्राचीनयोग्यने पाराशर्यसे, पाराशर्यने
ब्राह्मण ६ ] $\qquad$ $\div$ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति $\div$ $\qquad$ ४७५
भारद्वाजसे, भारद्वाजने भारद्वाजसे और गौतमसे, गौतमने $\quad$ वत्सनपात् बाभ्रवने पन्था सौभरसे, पन्था सौभरने अयास्य
भारद्वाजसे, भारद्वाजने पाराशर्यसे, पाराशर्यने वैजवापायनसे, $\quad$ आङ्गिरससे, अयास्य आङ्गिरसने आभूति त्वाष्ट्रसे, आभूति
वैजवापायनने कौशिकायनिसे, कौशिकायनिने घृतकौशिकसे, $\quad$ त्वाष्ट्रने विश्वरूप त्वाष्ट्रमे, विश्वरूप त्वाष्ट्रने अश्विनीकुमारोंसे,
घृतकौशिकने पाराशर्यायणसे, पाराशर्यायणने पाराशर्यसे, $\quad$ अश्विनीकुमारोंने दध्यङ्ङाथर्वणसे, दध्यङ्ङाथर्वणने अथर्वा
पाराशर्यने जातूकण्यंसे, जातूकर्ण्यने आसुरायणमे और यास्कसे, $\quad$ दैवमे, अथर्वा दैवने प्राध्वसन मृत्युने, प्राध्वसन मृत्युने
आसुरायणने त्रैवणिसे, त्रैवणिने औपजन्धनिसे, औपजन्धनिने $\quad$ प्रध्वन्सनसे, प्रध्वन्सनने एकर्षिसे, एकर्षिने विप्रचित्तिसे,
आसुरिसे, आसुरिने भारद्वाजने, भारद्वाजने आत्रेयसे, आत्रेयने $\quad$ विप्रचित्तिने व्यष्टिने, व्यष्टिने सनातनसे, सनातनने सनातनसे,
माण्टिसे, माण्टिने गौतममे, गौतमने गौतमसे, गौतमने वात्स्यसे, $\quad$ सनातनने सनगसे, सनगने परमेष्ठीसे और परमेष्ठीने ब्रह्मासे
वात्स्यने शाण्डिल्यमे, शाण्डिल्यने कैशोर्य काप्यसे, कैशोर्य $\quad$ [ इसे प्राप्त किया ] । ब्रह्मा स्वयम्भू—है, ब्रह्माको नमस्कार
काप्यने कुमारहारितमे, कुमारहारितने गालवसे, गालवने $\quad$ है ॥ १-३ ॥
विदर्भीकौण्डिन्यमे विदर्भीकौण्डिन्यने वत्सनपात बाभ्रवसे,
॥ द्वितीय अध्याय समाप्त
तृतीय अध्याय
ॐ
तृतीय अध्याय
प्रथम ब्राह्मण
जनकके यज्ञमें याज्ञवल्क्य और अश्वलका संवाद
विदेहदेशमें रहनेवाले राजा जनकने एक बड़ी दक्षिणावाले
यज्ञद्वारा यजन किया। उसमें कुरु और पाञ्चाल देशोंके ब्राह्मण
एकत्रित हुए । उस राजा जनकको यह जाननेकी इच्छा
हुई कि 'इन ब्राह्मणोंमें अनुवचन (प्रवचन) करनेमें सबसे
बढ़कर कौन है ?' इसलिये उसने एक सहस्र गौएँ गोशालामें
रोक लीं। उनमेंसे प्रत्येकके सींगोंमें दस दस पाद सुवर्ण बँधे
हुए थे ॥ १ ॥
उसने उनसे कहा—'पूज्य ब्राह्मणगण ! आपमें जो
ब्रह्मनिष्ठ हो, वह इन गौओंको ले जाय।' किंतु उन ब्राह्मणोंका
साहस न हुआ। तब याज्ञवल्क्यने अपने ही ब्रह्मचारीसे
कहा, 'हे सौम्य सामश्रवा ! तू इन्हें ले जा।' तब वह उन्हें
ले चला। इससे वे ब्राह्मण 'यह हम सबमें अपनेको ब्रह्मनिष्ठ
कैसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकल्याण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
ब्राह्मण २ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४७७
ब्राह्मण २ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४७७
शब्द करनेवाला है । जो होम की जानेपर पृथ्वीपर लीन हो
जाती हैं, उनसे मनुष्यलोकको ही जीतता है क्योंकि मनुष्यलोक
अधोवर्ती-सा है' ॥ ८ ॥
'याज्ञवल्क्य !' ऐसा अश्वलने कहा, 'आज यह ब्रह्मा यज्ञमें
दक्षिणकी ओर बैठकर कितने देवताओंद्वारा यज्ञकी रक्षा करता
है ?' [ याज्ञवल्क्य— ] 'एकके द्वारा ।' [ अश्वल— ] 'वह
एक देवता कौन है ?' [ याज्ञवल्क्य— ] 'वह मन ही है।
मन अनन्त है और विश्वेदेव भी अनन्त हैं, अत उस मनसे
यजमान अनन्त लोकको जीत लेता है' ॥ ९ ॥
'याज्ञवल्क्य !' ऐसा अश्वलने कहा, 'आज इस यज्ञमे
उद्गाता कितनी स्तोत्रिया ऋचाओंका स्तवन करेगा ?'
[ याज्ञवल्क्य— ] 'तीनका ।' [ अश्वल— ] 'वे तीन कौन-सी
हैं ?' [ याज्ञवल्क्य—] 'पुरोनुवाक्या, याज्या और तीसरी
शस्या ।' [ अश्वल—] 'इनमें जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४७८ बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय ३
४७८ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ३
तृतीय ब्राह्मण
याज्ञवल्क्य और लाह्यायनि भुज्युका संवाद
फिर इस याज्ञवल्क्यसे लाह्यायनि भुज्युने पूछा, वह
[ याज्ञवल्क्य--] 'यह लोक बत्तीस देवरथाह्न्य* है। उसे
बोला; 'याज्ञवल्क्य ! हम व्रताचरण करते हुए मद्रदेशमें विचर
चारों ओरसे दूनी पृथिवी घेरे हुए है। उस पृथिवीको सब
रहे थे कि कपिगोत्रोत्पन्न पतञ्चलके घर पहुंचे। उसकी पुत्री
ओरसे दूना समुद्र घेरे हुए है। सो जितनी पतली छुरेकी धार
गन्धर्वसे गृहीत थी। (अर्थात् उसपर गन्धर्वका आवेश
होती है, अथवा जितना सूक्ष्म मक्खीका पख होता है, उतना
था ) हमने उससे पूछा, 'तू कौन है ?' वह बोला, 'आङ्गिरस
उन अण्डकपालोंके मध्यमें आकाश है। इन्द्र (चित्य अग्नि )
सुधन्वा हूँ।' जब उससे लोकोंके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्राह्मण ७ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४७९
ब्राह्मण ७ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४७९
फिर बाल्य और पाण्डित्यको पूर्णतया प्राप्तकर वह मुनि होता | जिस प्रकार भी हो, ऐसा ही ब्राह्मण होता है, इससे भिन्न और
है तथा अमौन और मौनका पूर्णतया सम्पादन करके ब्राह्मण | सब आर्त ( नाशवान् ) है ।' तब कौषीतकेय कहोल चुप
( कृतकृत्य ) होता है। वह किस प्रकार ब्राह्मण होता है ? | हो गया ॥ १ ॥
षष्ठ ब्राह्मण
याज्ञवल्क्य और गार्गीका संवाद
फिर इस याज्ञवल्क्यसे वचक्नुकी पुत्री गार्गीने पूछा, | 'हे गार्गि ! नक्षत्रलोकोंमें ।' [गार्गी—] 'नक्षत्रलोक किसमें
वह बोली, 'याज्ञवल्क्य ! यह जो कुछ है, सब जलमे ओतप्रोत | ओतप्रोत हैं ?' [ याज्ञवल्क्य—] 'हे गार्गि ! देवलोकोंमे ।'
है, किंतु वह जल किसमे ओतप्रोत है ?' [ याज्ञवल्क्य—] | [गार्गी—] 'देवलोक किसमें ओतप्रोत है
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४८० * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ३
नहीं जानती जिसका पृथिवी शरीर है और जो भीतर रहकर
पृथिवीका नियमन करता है, वह तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी
अमृत है। जो जलमें रहनेवाला जलके भीतर है, जिसे जल
नहीं जानता, जल जिसका शरीर है और जो भीतर रहकर
जलका नियमन करता है, वह तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी
अमृत है। जो अग्निमे रहनेवाला अग्निके भीतर है, जिसे अग्नि
नहीं जानता, अग्नि जिसका शरीर है और जो भीतर रहकर
अग्निका नियमन करता है, वह तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी
अमृत है। जो अन्तरिक्षमें रहनेवाला अन्तरिक्षके भीतर है,
जिसे अन्तरिक्ष नहीं जानता, अन्तरिक्ष जिसका शरीर है
और जो भीतर रहकर अन्तरिक्षका नियमन करता है, वह
तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी अमृत है। जो वायुमें रहनेवाला
वायुके भीतर है, जिसे वायु नहीं जानता, वायु जिसका
शरीर है और जो भीतर रहकर वायुका नियमन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअष्टम ब्राह्मण
ब्राह्मण ८ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४८१
अष्टम ब्राह्मण
याज्ञवल्क्य-गार्गीका संवाद, अक्षरके नामसे आत्मस्वरूपका वर्णन
[बायाँ स्तम्भ]
फिर वाचक्नवीने कहा, 'पूजनीय ब्राह्मणगण ! अब मै
इनमे दो प्रश्न पूछूँगी । यदि ये मेरे उन प्रश्नोंका उत्तर दे देंगे
तो फिर आपमेंसे कोई भी इन्हें ब्रह्मसम्बन्धी वादमे नहीं जीत
सकेगा ।' [ ब्राह्मण—] 'अच्छा गार्गि ! पूछ' ॥ १ ॥
वह बोली, 'याज्ञवल्क्य ! जिस प्रकार काशी या विदेह-
का रहनेवाला कोई वीर-वशज पुरुष प्रत्यञ्चाहीन धनुषपर प्रत्यञ्चा
चढाकर शत्रुओंको अत्यन्त पीडा देनेवाले दो फलवाले शर
हाथमें लेकर खड़ा होता है, उसी प्रकार मैं दो प्रश्न लेकर
तुम्हारे सामने उपस्थित होती हूँ, तुम मुझे उनका उत्तर
दो ।' इसपर याज्ञवल्क्यने कहा, 'गार्गि ! पूछ' ॥ २ ॥
वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४८२ ः बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय ३
४८२ *ः बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ३
बहुत मानें कि इन याज्ञवल्क्यजीसे आपको नमस्कारद्वारा ही वादमें जीतनेवाला नहीं है।' तदनन्तर वचक्नुकी पुत्री गार्गी
छुटकारा मिल जाय । आपमेंसे कोई भी कभी इन्हें ब्रह्मविषयक चुप हो गयी ॥ १२ ॥
नवम ब्राह्मण
याज्ञवल्क्य-शाकल्यका संवाद और याज्ञवल्क्यकी विजय
इसके पश्चात् इस याज्ञवल्क्यसे शाकल्य विदग्धने पूछा, रुलाते हैं; इसलिये रोदनके कारण होनेसे 'रुद्र' कहलाते है' ॥४॥
'याज्ञवल्क्य ! कितने देवगण हैं ?' तब याज्ञवल्क्यने इस आगे [ शाकल्य—] 'आदित्य कौन हैं?' [ याज्ञवल्क्य—]
कही जानेवाली निविद्से ही उनकी संख्याका प्रतिपादन 'संवत्सरके अवयवभूत ये बारह मास ही आदित्य हैं; क्योंकि
किया । 'वैश्वदेवकी निविद्में अर्थात् देवताओंकी सख्या ये इस सबका आदान (ग्रहण)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्राह्मण ९ ] ४ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४८३
ब्राह्मण ९ ] ४ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४८३
उस पुरुषको तो मैं जानता हूँ । यह जो शारीर-पुरुष है,
वही यह है। शाकल्य ! और बोलो।' [ शाकल्य—],'अच्छा,
उसका देवता कौन है ?' तब याज्ञवल्क्यने 'अमृत' ऐसा
कहा ॥ १० ॥
[ शाकल्य—] 'काम ही जिसका आयतन है, हृदय लोक
है और मन ज्योति है, उस पुरुषको जो भी सम्पूर्ण आध्यात्मिक
कार्य-करण-समूहका परम आश्रय जानता है, वही ज्ञाता है।
याज्ञवल्क्य ! [ तुम तो बिना जाने ही पण्डित होनेका अभिमान
कर रहे हो ! ] ।' [ याज्ञवल्क्य—] 'जिसे तुम सम्पूर्ण
आध्यात्मिक कार्य-करण-सघातका परम आश्रय बतलाते
हो, उस पुरुषको तो मैं जानता हूँ । जो भी यह काममय
पुरुष है, वही यह है । हे शाकल्य ! और बोलो।'
[ शाकल्य—] 'उसका कौन देवता है ?' तब याज्ञवल्क्यने
कहा—'स्त्रियाँ' ॥ ११ ॥
[ शाकल्य—] 'रूप ही जिसका आयतन है, चक्षु लोक
हैं और मन ज्योति है, जो भी उस पुरुषको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४८४ बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय ३
४८४ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ३
दिशाओ का ज्ञान रखता हूँ।' [ शाकल्य-] 'यदि तुम देवता और प्रतिष्ठाके सहित दिशाओंको जानते हो [ तो बताओ ] उस पूर्वदिशामे तुम किस देवतासे युक्त हो ?' [ याज्ञवल्क्य-] 'वहाँ मै आदित्य (सूर्य) देवतावाला हूँ।' [शाकल्य-] 'वह आदित्य किसमे प्रतिष्ठित है?' [याज्ञवल्क्य-] 'नेत्रमे ।' [ शाकल्य-] 'नेत्र किसमे प्रतिष्ठित है ?' [ याज्ञवल्क्य--] 'रूपोंमे, क्योंकि पुरुष नेत्रसे ही रूपोंको देखता है।' [ शाकल्य-] 'रूप किसमे प्रतिष्ठित है ?' याज्ञवल्क्यने कहा, 'हृदयमे, क्योंकि पुरुष हृदयसे ही रूपोको जानता है, अतः हृदयमे ही रूप प्रतिष्ठित है।' [शाकल्य-] 'हे याज्ञवल्क्य ! यह बात ऐसी ही है' ॥ १९-२० ॥
'इस दक्षिण दिशामे तुम कौन-से देवतावाले हो ?' [ याज्ञवल्क्य-] 'यमदेवतावाला हूँ।' [शाकल्य-] 'वह यमदेवता किसमे प्रतिष्ठित है ?' [ याज्ञवल्क्य-] 'यज्ञमें।' [
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें